जब आप एंडरॉयड फोन का उपयोग करते हैं तो यह नहीं चाहते कि किसी से पीछे रहें। आप भी उन सभी फीचर्स का उपयोग करें जो दूसरे फोन में हों। भले ही आपके पास सस्ता फोन हो लेकिन चाहते हैं कि उसमें भी वे फीचर्स हों जो महंगे फोन में हैं। हार्डवेयर फीचर्स भले ही न मिले लेकिन सॉफ्टवेयर फीचर्स तो मिलने ही चाहिए। यही वजह है कि लोग सस्ते फोन में भी नया आॅपरेटिंग सिस्टम ढूढ़ते हैं जिससे कि नए फीचर्स का उपयोग कर सकें। फिलहाल एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो गूगल का एंडरॉयड फोन के लिए सबसे नया ओएस है और इसे लॉन्च हुए कई महीने हो गए हैं। वहीं कई फोन में यह उपलब्ध भी होने लगा है। ऐसे में यूजर जरूर जानना चहेंगे कि एंडरॉयड 8.0 ओरियो में क्या नया है और कैसे उसका उपयोग कर सकते हैं। आगे हमने एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो के ऐसे ही 10 फीचर्स की जानकारी दी है और उसके उपयोग भी बताए हैं।
1. पिक्चर इन पिक्चर मोड
सबसे पहले एंडरॉयड टीवी में कंपनी ने पिक्चर इन पिक्चर मोड को पेश किया था। वहीं ओरियो के साथ इसे एंडरॉयड में भी लॉन्च कर दिया गया है। इसमें वीडियो देखने के दौरान फ्लोटिंग विंडोज आप स्क्रीन पर सेट कर सकते हैं। इतना ही नहीं एक साथ दो वीडियो भी प्ले किया जा सकता है। हालांकि इस फीचर को आपको इनेबल करना होगा। बिना सर्विस सेंटर जाए भी ठीक कर सकते हैं एंडरॉयड फोन में कैमरा प्रॉब्लम, जानें आसान समाधान
1. इसके लिए सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग में जाकर ऐप एंड नोटिफिकेशन पर क्लिक करना है।
2. यहां आकपो स्पेशल ऐप का आॅप्शन मिलेगा उसे क्लिक करना है।
3. इसके बाद आपके सामने कुछ ऐप की लिस्ट आ जाएगी जिसे आप पिक्चर इन पिक्चर मोड में उपयोग कर सकते हैं।
4. ऐप पर क्लिक करते ही आपके सामने पिक्चर इन पिक्चर का आॅप्शन आ जाएगा।
2. आॅटोफिल
पुराने आॅपरेटिंग सिस्टम में आज आप जब भी कोई आईडी बनाते हैं या फिर फॉर्म भरते हैं तो एक ही डिटेल को बार—बार भरना पड़ता है। परंतु ओरियो में कंपनी ने आॅटो फील का आॅप्शन दिया है जो बेहद ही शानदार है।बस एक ही क्लिक पर पूरी फॉर्म भर दी जाएगी। इस फीचर का उपयोग करने के लिए सबसे पहले
1. आपको सेटिंग में जाना है और वहां से लैंगवेज व इनपुट का चुनाव करना है।
2. इसे क्लिक करने पर कई आॅप्शन मिलेंगे नीचे में आॅटोफील का विकल्प मिलेगा।
3. इसे क्लिक करते ही गूगल आॅटो फिल सिहत कुछ आॅप्शन मिलेंगे आपको गूगल आॅटोफील पर क्लिक कर देना है।
अब गूगल आपकी जानकारी सेव कर लेगा साथ ही उसे सुरक्षित भी रखेगा। इसके बाद जब भी आप कहीं जानकारी डालना होगा खुद ही नीचे सजेशन में आाएगा और बस क्लिक करके भर सकते हैं। आपका एंडरॉयड फोन कर रहा है लैग तो इस तरह कर सकते हैं उसे ठीक
3. गूगल प्ले प्रोटेक्ट
एंडरॉयड आज विश्व भर में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला आॅपरेटिंग सिस्टम है। ऐसे में हैकर्स की नजर हमेशा उस पर होती है। ऐसे में गूगल ने ओरियो के साथ सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया है। कंपनी ने गूगल प्ले स्टोर को प्रोटेक्ट करने का विकल्प दिया है जिससे कि कोई अनजान ऐप आपको नुकसान न पहुंचा सके।
इसके लिए
1. आपको सेटिंग में जाना है।
2. यहां से गूगल का चुनाव करना है।
3. इसमें सिक्योरिटी का आॅप्शन मिलेगा। उसे क्लिक करना है।
4. इसमें गूगल प्ले प्रोटेक्ट का आॅप्शन मिलेगा उसे क्लिक करना है।
5. यहां स्कैन डिवाइस फोन सिक्योरिटी थ्रेट्स को आॅन कर दें। वहीं इम्प्रूव हार्मफुल ऐप को आप क्लिक करते हैं तो भी काफी फायदा होगा।
इस तरह आप अपने डिवाइस को वायरस और हैकर्स से बचाए रख सकते हैं। क्रोम ब्राउजर के 10 छुपे फीचर्स जो हैं बड़े काम के
4. इनेबल करें नोटिफिकेशन बैज
ओरियो के साथ कंपनी ने नोटिफिकेशन बैजेस फीचर को पेश किया है जहां आप नोटिफिकेेशन के प्रीव्यू देख सकते हैं। यह फीचर पहले आईफोन में था अब ओरियो के साथ एंडरॉयड फोन में भी उपलब्ध हो चुका है। नोटिफिकेशन डॉट को इनेबल करने के लिए
1. आप सेटिंग में जाएं।
2. यहां से आपको ऐप एंड नोटिफिकेशन में जाकर ऐप नोटिफिकेशन को इनेबल कर देना है।
3. अब जब आपको कोई नोटिफिकेशन आएगा तो नंबर के साथ काउंटिंग पता चलेगा कि किनते नोटिफिकेशन हैं। आप चाहें कि तो ऐप पर कुछ देन प्रेस कर क्लियर बैज कर सकते हैं। सारे नंबर हट जाएंगे।
4. कुछ फोन में नोटिकेशन बैज वहां नहीं मिलेगा। जब नोटिफिकेशन आए तो आप हल्का सा साइड में स्वाइप करेंगे तो सेटिंग का आॅप्शन आएगा। उसे क्लिक करते ही नोटिफिकेशन बैज आपके सामने होगा। आप इनेबल कर सकते हैं।
इन फीचर्स को इनेबल करने के बाद आप चाहें तो बिना ऐप खोले नोटिफिकेशन के प्रीव्यू देख सकते हैं ओर वहीं से जवाब दे सकते हैं। ऐप पर कुछ देर क्लिक करके रखेंगे तो सारे आॅप्शन आपके सामने आ जाएंगे।
5. स्मार्ट सलेक्शन
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियों में कपंनी ने सलेक्शन को काफी स्मार्ट बना दिया है। अब किसी भी टेक्स को आप डबल टैप करके सलेक्ट कर सकते हैं। वहीं यदि आपने नंबर सलेक्ट किया है तो उसे पहचान कर गूगल खुद ही कॉल, कॉपी और शेयर का आॅप्शन देगा। जबकि अक्षर सलेक्ट करने पर वह आपको सर्च, ट्रांसलेट ओर मैप सहित कुछ दूसरे आॅप्शन बताएगा।
6. आईकॉन का स्टाइल बदलें
पहले एंडरॉयड फोन में आईकॉन को ज्यादा स्टालिश बनाने का आॅप्शन नहीं था। आईकॉन स्टाइल बदलने के लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना होता था। परंतु अब कंपनी ने ओरियो के साथ इसे ओरियो के साथ पेश कर दिया है। आप अपनी इच्छानुसार इसे बदल सकते हैं। इसके लिए
1. सबसे पहले होम स्क्रीन में खाली जगह पर टैप करना है।
2. नीचे आपको सेटिंग का विकल्प मिलेगा।
3. सेटिंग में आपको चेंज आईकॉन शेप का विकप्ल मिलेगा। उसे क्लिक करना है।
4. इसे क्लिक करते ही फोन में उपलब्ध आईकॉन शेप के विकल्प आपके सामने आ जाएंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं।
7. आॅटो वाईफाई इनेबल
ओरियो का यह फीचर भी बड़ा स्मार्ट है। आप घर, आॅफिस या फिर कोई भी जगह जहां वाईफाई आॅन करना चाहते हैं खुद ही आॅन हो जाएगा और बाहर जाते ही आॅफ हो जाएगा। इसके लिए सबसे पहले आपको
1. नेटवर्क एंड सेटिंग में जाना है।
2. वहां से वाईफाई का चुनाव करना है और फिर वाईफाई सेटिंग में जाना है।
3. इसमें आॅटोवाईफाई आॅन फीचर को इनेबल करना है।
4. यहां आपको अपना लोकेशन सेट करना होगा। जिससे कि उस क्षेत्र में आते ही वाईफाई आॅन हो जाएगा।
8. नोटिफिकेशन साउंट को करें बंद
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो में विकल्प दिया गया है जिसके माध्यम से आप अपनी इच्छानुसार कुछ समय के लिए नोटिफिकेशन साउंड को बंद कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसके लिए आपको सेटिंग में जाने की जरूरत नहीं है बलिक होम स्क्रीन से ही हो जाएगा। नोटिफिकेशन को स्नूज करने के लिए
1. होम स्क्रिन पर दिख रहे नोटिफिकेशन को थोड़ा स्वाइप करना है।
2. यहां आपको सेटिंग के साथ ही क्लॉक विकल्प मिलेगा।
3. उस पर क्लिक करते ही नोटिफिकेशन स्नूज टाइम दिखाई देगा आप अपनी जरूरत अनुसार उसे सेट कर सकते हैं।
9. स्मार्ट स्टोरेज
ओरियो के साथ कंपनी ने स्मार्ट स्टोरेेज का आॅप्शन दिया है। इसके तहत यदि आप गूगल फोटोज़ पर पिकचर्स का बैकअप लेते हैं तो यह उन फोटो को खुद ही डिलीट कर देगा जिसका उपयोग आप 30 दिनों से ज्यादा तक नहीं कर रहे हैं। ऐसे में ड्रावइ की मैमोरी भरती नहीं है। इसके लिए आपको
1. फोन की सेटिंग में जाना है और वहां से स्टोरेज का चुनाव करना है।
2. फिर आपको फोन स्टोरेज में जाना है और उस पर क्लिक करना है।
3. क्लिक करने के साथ ही कई आॅप्शन नीचे आ जाएंगे और सबसे पहले आपको स्मार्ट स्टोरेज का विकल्प मिलेगा उसे आॅन कर देना है।
10. फ्लोटिंग आॅक्टोपस
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम में एक छुपा हुआ गेम होता है। इस बार ओरियो के साथ भी कंपनी ने आॅक्टोपस गेम को पेश किया है। हालांकि इसे एक तरह से गेम नहीं कह सकते। आप फ्लोटिंग आॅक्टोपस को थोड़ा तंग कर सकते हैं। यह आॅक्टोपस छुपा हुआ होता है इसे आॅन करना होता है। इसके लिए
1. सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग में जाना है और वहां से सिस्टम का चुनाव करना है।
2. इसमें आपके एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 या इससे उपर का संस्करण दिखाई देगा उस पर क्लिक करते ही ओरियो का लोगो आ जाएगा।
3. थोड़ी देर उस लोगो पर क्लिक करके रखेंगे तो फ्लोटिंग आॅक्टोपस स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे आप जी भर के तंग कर सकते हैं।