भारतीय इलेक्ट्रिक मार्केट में इस साल एक से बढ़कर एक Electric two-wheelers को पेश किया गया है। इन्हीं बैटरी वाले स्कूटर्स के दम पर आज इंडिया की EV मार्केट ग्रो भी कर रही है। अगर आप साल खत्म होते-होते एक नया ई-स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है। दरअसल, इस आर्टिकल में हम 2022 में लॉन्च हुए Top 5 electric scooters के नाम और उनके फीचर्स के साथ कीमत की जानकारी देने वाले हैं। आइए बिना देर करे जानते हैं…
Top 5 electric scooter

- Okinawa OKhi 90
- Ola S1
- Ola S1 Air
- Ather 450X Gen 3
- TVS iQube 2022
Okinawa OKhi 90
ओकिनावा ओखी 90 इंडियन कंपनी द्वारा पेश की गई एक शानदार डिजान वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह 3.8kW मोटर के साथ आता है जो ई-स्कूटर को 80 से 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करता है। वहीं, इस ई-स्कूटर में गति में 72V 50AH ली-आयन बैटरी है, जिससे 160 किमी की रेंज प्राप्त होती है। इसके अलावा बैटरी पैक फास्ट चार्जिंग से लैस है। इतना ही नहीं इसमें एक ECO मोड भी मिलता है जो दक्षता को अधिकतम करने के लिए गति को 60 किमी प्रति घंटे तक सीमित करता है।
ओकिनावा ओखी 90 का प्राइस 1,21,866 रुपये (फेम II सब्सिडी के बाद) है। वहीं, यह स्कूटर बिना चाबी के स्टार्ट, म्यूजिक प्लेबैक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऐप सपोर्ट, ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट, जियो-फेंसिंग, फाइंड माई व्हीकल, ट्रिप हिस्ट्री, ड्राइवर स्कोर, स्पीडिंग के साथ आता है।
Ola S1
Ola Electric’s S1 e-scooter इस साल अक्टूबर में रि-लॉन्च किया गया था। ओला एस1 अनिवार्य रूप से महंगे ओला एस1 प्रो ई-स्कूटर का रीपैकेज्ड वर्जन है और यह छोटे 3kWh बैटरी पैक से लैस है। इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि वैनिला ओला एस1 एआरएआई-प्रमाणित 141 किमी रेंज, ट्रू रेंज के इको मोड में 128 किमी, सामान्य मोड में 101 किमी और स्पोर्ट्स मोड में 90 किमी सपोर्ट के साथ आता है।
Ola S1 electric scooter की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये हैं। वहीं, इसमें 7-inch colour TFT डिसप्ले है। इसके अलावा इसमें म्यूजिक प्लेबैक, रिवर्स मोड, नेविगेशन आदि फीचर्स मिलते हैं।
Ola S1 Air
ओला इलेक्ट्रिक के एस1 एयर ई-स्कूटर को इस साल अक्टूबर में कंपनी की बजट कैटेगरी के रूप में भारत में पेश किया गया था। ओला एस1 में 2.5kWh के छोटे बैटरी पैक के साथ आता है जो 4 घंटे और 30 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है। मोटर 4.5kW की पीक पावर पैदा करती है और स्कूटर को 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से 4.3 सेकंड में 85 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति तक बढ़ा सकता है। Ola S1 Air एक बार चार्ज करने पर 101km की रेंज कर सकता है।
ओला एस1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन बेसिक राइडिंग मोड्स इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स दिए गए हैं। S1 Air में भी 7-इंच TFT टचस्क्रीन है और इसमें Move OS 3.0 सॉफ्टवेयर है। यह रिवर्स मोड, हिल-होल्ड फंक्शनैलिटी और यूजर प्रोफाइल जैसी सुविधाएं मिलती है। इसकी कीमत ₹84,999 रुपये से शुरू होती है।
Ather 450X Gen 3
एथर 450X जेन 3 को पेश किया गया था। वहीं, इसमें अपग्रेडेड 3.7kWh की बैटरी मिलती है और ARAI सर्टिफिकेशन के अनुसार इसमें 146km की राइडिंग रेंज दी जा रही है। स्कूटर पांच राइड मोड्स- Warp, Sport, Ride, SmartEco और Eco के साथ आता है।
इसके अलावा इसमें एक नया टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), अधिक रैम के साथ 7-इंच TFT डिस्प्ले आदि फीचर्स हैं। वहीं, Ather 450X Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,57,505 रुपये है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर Flipkart Axis बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है।
TVS iQube 2022
TVS iQube 2022 के बेस वेरिएंट के लिए 98,564 रुपये (ऑन-रोड दिल्ली) चुकाने होंगे। वहीं, iQube 4.4kW मोटर के साथ जारी है और केवल 4.2 सेकंड में 0-40 स्प्रिंट करने में सक्षम है। बेस और एस वेरिएंट को पहले देखे गए 2.2kWh बैटरी पैक से एक नया 32.kWh बैटरी पैक मिलता है। ये दो वेरिएंट 78kmph की टॉप स्पीड देने में सक्षम हैं। इसके बड़े 5.1kWh बैटरी पैक के साथ ST वैरिएंट 82kWh से थोड़ा अधिक 82kWh करने में सक्षम है।
2022 टीवीएस आईक्यूब में नई और बड़े बैटरी पैक के साथ बेस और एस वेरिएंट में क्रमशः 75 किमी और 100 किमी रेंज मिलती है। हाई-स्पेक एसटी वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 145 किमी की रेंज का वादा कंपनी करती है। वास्तव में, उच्च-स्पेक एसटी वर्जन में 1.5kW फास्ट चार्जिंग ऑप्शन मिलता है।