साल 2022 बस खत्म ही होने वाला है और नए साल 2023 में एंट्री करने से पहले हम आपको Top South Indian films की जानकारी देने वाले हैं। यह वह टॉप साउथ की फिल्में (South Indian films) हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर खूब धमाल मचाया। अगर यूं कहा जाए कि यह साल साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के लिए लकी साबित हुआ है तो गलत नहीं होगा। इस साल RRR, KGF Chapter 2 और Kantara समेत कई फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। तो चलिए अब बिना देर करे आपको जानकारी देते इस साल की टॉप मूवी को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
बेस्ट साउथ इंडियन फिल्में
- RRR
- KGF Chapter 2
- Kantara
- Ponniyin Selvan
- Vikram
- Sarkaru Vaari Paata
- Valimai
- Bheemla Nayak
- Karthikeya 2
RRR
SS Rajamouli द्वारा निर्देशित RRR को बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में Ram Charan और Jr NTR की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया। वहीं, फिल्म ने ग्लोबली Rs 1000 crore का कारोबार किया। फिल्म की कहानी स्वतंत्रता-पूर्व भारत में दो विद्रोहियों के बीच भाईचारे को दिखाती है। फिल्म को नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया सकता है।
KGF Chapter 2
साल 2018 में रिलीज हुई Kannada blockbuster फिल्म KGF के दूसरे पार्ट का इंतजार आखिरकार इस साल खत्म हुआ। फिल्म में पहले पार्ट की तरह ही दूसरे पार्ट में Rocky (Yash) का जलवा खूब दिखाई दिया। यह फिल्म Prashanth Neel द्वारा 100 करोड़ के बजट में बनई गई थी। वहीं, KGF Chapter 2 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Kantara
Rishab Shetty की फिल्म Kantara को हाल ही में ओटीटी पर रिलीज किया गया है। फिल्म को अमेजन प्राइम के साथ ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। यह मूवी 2022 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म का खिताब अपने नाम कर चुकी है।
Ponniyin Selvan
मणिरत्नम की Ponniyin Selvan भी इस साल बड़े पर्दे के बाद ओटीटी परर रिलीज की गई थी। इसमेंविक्रम, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि और त्रिशा जैसे कलाकार हैं। फिल्म 9वीं शताब्दी ईसा पूर्व में चोल साम्राज्य के भीतर आंतरिक संघर्षों के बारे में बताती है। इस तमिल फिल्म ने विश्व स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया जो कि काफी बड़ी बात है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
Vikram
लंबे समय बाद इस साल Kamal Haasan एक एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम में दिखाई दिए थे। इस फिल्म को Lokesh Kanaraj ने डायरेक्ट किया है। वहीं, मूवी में Fahadh Faasil और Vijay Sethupathi की दमदार एक्टिंग देखने को मिलती है। इतना ही नहीं फिल्म में गेस्ट एपिरियंस के तौर पर Suriya दिखाई देते हैं। इस मूवी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
Sarkaru Vaari Paata
परशुराम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में महेश बाबू और कीर्ति सुरेश अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें महेश बाबू का किरदार जिस महिला से वह प्यार करता है, उससे धोखा मिलने के बाद एक शक्तिशाली उद्योगपति से पैसे वापस लेने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका से भारत आता है। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Valimai
एच. विनोथ द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। वलीमाई में अजित कुमार, कार्तिकेय और हुमा कुरैशी हैं। फिल्म एक अर्जुन नाम के एक व्यक्ति पर केंद्रित है, जो एक पुलिस अधिकारी है, जिसे अपराधों में शामिल होने के बाद बाइकर्स के एक समूह को ट्रैक करने का काम दिया जाता है। Valimai को Zee5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Bheemla Nayak
सागर के चंद्रा द्वारा निर्देशित भीमला नायक 2020 की मलयालम फिल्म अयप्पनम कोशियुम की रीमेक है। इस फिल्म में पवन कल्याण और राणा दग्गुबत्ती हैं। भीमला नायक एक मजबूत पुलिस अधिकारी और गुंडे के बीच की लड़ाई को दिखाती है। इस फिल्म को Hotstar पर देखा जा सकता है।
Karthikeya 2
Karthikeya 2 साल 2014 में आई mystical thriller फिल्म का दूसरा पार्ट है। फिल्म में डॉक्टर कार्तिकेय की कहानी को दिखाया गया है जो भगवान कृष्ण की खोई हुई पायल का ढूंढते हुए काफी आगे निकल जाता है। इस फिल्म को जी5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है।