Vodafone Idea 5G Service अभी तक इंडिया में लाइव नहीं हुई हैं। वहीं, VI की ओर से 5जी लाइव किए जाने को लेकर भी अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है। इस कारण ग्राहकों में काफी नाराजगी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सवाल यह बना हुआ है कि आखिर कब Vi 5G सर्विस को लाइव किया जाएगा, जिसके जवाब का इंतजार अब वीआई यूजर्स को ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के लोगों को भी है। दूसरी ओर देश की दो दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल धीरे-धीरे कर पूरे देश में 5जी सेवाओं को शुरू करने के काम पर लग चुकी हैं।
Vi ने नहीं किया 5G लाइव का ऐलान
5G लाइव का ऐलान तो करना दूर अभी तक वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे वोडाफोन आइडिया ने भारत में 5G बेस स्टेशन नेटवर्क तक स्थापित नहीं किया है। वहीं, 1 अक्टूबर को भारत में 5G सेवाओं की शुरुआत के बाद से, Jio और Airtel हर हफ्ते लगभग 2,500 बेस स्टेशन स्थापित कर रहे हैं। इसके अलावा आपको याद गिला दें कि केंद्र ने दूरसंचार ऑपरेटरों को हर हफ्ते कम से कम 10,000 बेस स्टेशन स्थापित करने का निर्देश दिया था। इसे भी पढ़ें: 5G in India: इन शहरों में पहुंची Airtel और Jio की 5G सर्विस, देखें लिस्ट
Airtel-Jio तेजी से देश में लाइव कर रहे 5G
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस जियो ने 26 नवंबर तक 17,687 बेस स्टेशन इंस्टॉल कर लिए हैं। वहीं, कंपनी ने अब तक लगभग 12 भारतीय राज्यों में अपनी सेवाएं भी शुरु कर दी है। दूसरी ओर, एयरटेल ने 3,293 बेस स्टेशन स्थापित किए हैं और भारत के लगभग 14 राज्यों में अपनी 5G सेवाएं जारी कर चुकी है।
हर हफ्ते Airtel और Jio अपने रोल-आउट प्लान के बारे में जानकारी देते हुए अपनी लिस्ट में नए शहर को एड कर रही हैं। लेकिन, भारत में VI 5G रोल-आउट के लिए की योदजना अभी भी एक रहस्य बनी हुई है, जिसपर से पर्दा उठने का इंतजार वीआई यूजर्स के साथ ही इंडस्ट्री के लोगों को भी है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea लेकर आई नया और सस्ता रिचार्ज, Airtel-Jio की बड़ी टेंशन
Vodafone-Idea के एक अधिकारी ने कुछ समय पहले घोषणा की कि कंपनी ने अपने ग्राहकों को 5G सेवाएं प्रदान करने के लिए कई प्रमुख ओईएम के साथ साझेदारी की है। Vodafone-Idea ने हाल ही में पूरी हुई नीलामी में 5G स्पेक्ट्रम खरीदा और नए नेटवर्क के लिए अपनी योजनाओं के बारे जानकारी भी दी थी।
Vi इंडिया में रहने के लिए कर रही संघर्ष
आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया 5G सेवाओं को लाइव न करने के कारण अपने ग्राहकों को खो सकता है, क्योंकि अन्य दूरसंचार ऑपरेटरों ने पहले ही कई राज्यों में अपनी 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अगले छह महीनों में वीआई अपने अधिक ग्राहकों को खो सकता है। इतना ही नहीं कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि अगर दो महीने के भीतर प्रमोटरों से नया कैपिटल नहीं आता तो वोडाफोन-आइडिया भारत में रहने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।