व्हाट्सऐप वीडियो डाउनलोड : दुनियाभर में WhatsApp सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इस ऐप के जरिए यूजर्स न सिर्फ एक दूसरे को टैक्स्ट मैसेज कर सकते हैं बल्कि वे फोटो, वीडियो, ऑडियो और वॉइस कॉल भी कर सकते हैं। इसके साथ ही व्हाट्सऐप पर यूजर्स स्टेटस पर फोटो, वीडियो और टैक्स्ट शेयर करने का विकल्प मिलता है। मैसेज पर मिले वीडियो तो आसानी से डाउनलोड किए जा सकते हैं। यहां हम आपको इस आर्टिकल में व्हाट्सऐप पर वीडियो डाउनलोड करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
व्हाट्सऐप वीडियो डाउनलोड
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको व्हट्सऐप चैट पर जाना है, जहां से आप वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं।
स्टेप 2 : यहां आपको वीडियो पर नीचे की ओर एक तीन का निशान दिखाई देगा जहां आपको वीडियो का साइज दिखाई दे रहा होगा। इस पर क्लिक कर आप वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप वीडियो को पहले डाउनलोड कर चुके हैं लेकिन फिर से डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको वीडियो ओपन करना है और दाएं ओर दिख रहे थ्री डॉट मैन्यू पर क्लिक करना है। यहां आपको सेव बटन पर क्लिक कर वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।
व्हाट्सऐप स्टेटस वीडियो कैसे डाउनलोड करें
व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगाने का फीचर साल 2017 में जोड़ा गया। स्टेटस के जरिए यूजर्स वीडियो, फोटो और टैक्स्ट शेयर कर सकते हैं। अगर आप अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट के सेयर किए स्टेटस वीडियो या फोटो को डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह आसान नहीं है। लेकिन आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप स्टेटस वीडियो और फोटो को कुछ सेकेंड में डाउनलोड कर सकते हैं।
Files by Google ऐप के जरिए
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको अपने फोन में Google Play Store से Files By Google ऐप को डाउनलोड करना होगा।
स्टेप 2 : अब आपको यह ऐप ओपन करनी है। यहां आपको दाईं ओर दिख रहे मैन्यू आइकन पर टैप कर सेटिंग्स में जाना है।
स्टेप 3 : सेटिंग्स पर आपको ‘Show Hidden Files’ के सामने वाला टॉगल ऑन कर देना है।
स्टेप 4 : अब आपको अपने फोन का फाइल मैनेजर ओपन करना है। यहां आपको इंटरनल स्टोरेज में जाना है। इसके बाद आपको व्हाट्सऐप का फोल्डल ओपन करना है। व्हाट्सऐप के फोल्डर में आपको मीडिया नाम के फोल्डर को ओपन करना है।
इसके बाद आपको स्टेटस वाला फोल्डर ओपन करना है। यहां आपको व्हाट्सऐप के स्टेटस में लगे वीडियो और फोटो दिख जाएंगे। इन्हें आप यहां से कॉपी कर दूसरे फोल्डर में पेस्ट कर सकते हैं। या फिर किसी को भी शेयर कर सकते हैं।
स्टेटस सेवर ऐप
स्टेप 1 : स्टेटस पर लगे वीडियो या फोटो सेव करने के लिए आप थर्ड पार्टी ऐप्स Status Saver को अपने फोन में इंस्टॉल कर लें।
स्टेप 2 : इसके बाद आपको ऐप फोन में ओपन करनी है और कुछ परमिशन देनी होगी, जिसके बाद आपको व्हाट्सऐप पर दिखे स्टेटस इस ऐप में दिखने लगेंगे।
स्टेप 3 : इनमें से जिस वीडियो या फोटो को आप डाउनलोड करना चाहते हैं उसे सलेक्ट कर आप डाउनलोड कर सकते हैं।