Battlegrounds Mobile India (BGMI) को लंबे समय बाद 11 जनवरी 2023 को इन-गेम अपडेट मिला। इस अपडेट का साइज 0.1 MB का था। इस अपडेट के जरिए कंपनी ने गेम में मौजूद एक बग और इसके टाइटल में छोटा सा बदलाव किया है। इस अपडेट के बाद से कई पॉपुलर BGMI YouTubers जैसे Dynamo, Scout, और NinjaJOD ने दावे किए कि यह गेम जल्द ही वापसी करने वाला है। लेकिन कई सारे यूजर्स इस अपडेट के बाद नाराज हो गए।
नाराज हुए BGMI फैन्स
इस अपडेट के बाद यह लगभग साफ हो गया है कि BGMI को मार्च 2023 तक फिलहाल नया अपडेट नहीं मिलने वाला है। यानी BGMI फ़ैन्स फिलहाल Cycle 3 Season 7 ही इंजॉय कर पाएंगे। इसके साथ ही क्राफ्टन के BGMI के मौजूदा साइकल का नाम बदलकर कर RS1 कर दिया है। इसके साथ ही अपकमिंग साइकल 4 को भी गेम से हटा दिया है।
यानी मौजूदा RS1 में कोई नया सीज़न का अपडेट नहीं मिलेगा। इन बदलावों से पता चलता है कि जो खिलाड़ी क्लासिक मोड में रैंक करते हैं, उन्हें पिछले स्तर के रिवार्ड (अगर रिवार्ड कलेक्टर कर लिए हों तो सीज़न टोकन) मिलेंगे। BGMI फ़ैन्स फ़िलहाल वहीं Ancient Secret मोड खेल पाएंगे और वे PUBG Mobile के लेटेस्ट मार्शल आर्ट्स थीम मोड को एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
इन बदलावों के बावजूद, रॉयल पास सेक्शन में कोई सुधार नहीं किया गया है क्योंकि यह फिलहाल अनलॉक है। ऐसे में बीजीएमआई प्लेयर्स मार्च तक विशेष मासिक पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाएंगे। इसका मतलब यह भी है कि निकट भविष्य में कोई ऑफिशियल बीजीएमआई ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट नहीं होगा। फैन्स को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को अनऑफिशियल स्ट्रीम देखकर ही संतोष करना होगा। यह भी पढ़ें : BGMI Unban Date 2023 : BGMI गेम की भारत में वापसी के लिए 2.4 अपडेट क्यों है जरूरी, यहां जाने सबकुछ
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को मिले अपडेट ने BGMI फ़ैन्स को झटका दिया है, जो जनवरी 2023 में गेम की वापसी का इंतजार कर रहे थे। यह भी पढ़ें : BGMI 2.4 Update : PUBG Mobile की तरह क्या BGMI को भी मिलने जा रहा नया अपडेट
BGMI को मिला अपडेट
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को मिले लेटेस्ट अपडेट ने प्रीमियम, क्लासिक और सप्लाई क्रेट्स की अवधि में भी बदलाव किया है। 28 जुलाई, 2022 को वर्चुअल स्टोरफ्रंट से हटाए जाने के बाद से ये क्रेट गेम में मौजूद हैं। वे अगले सप्ताह समाप्त होने वाले थे। इस अपडेट ने क्रेट के कार्यकाल को 89 दिनों तक बढ़ा दिया है। इससे बीजीएमआई फ़ैन्स काफी निराश हैं क्योंकि वे लगभग छह महीने के लंबे अंतराल के बाद गेम में नए कॉस्मेटिक बदलावों का इंतज़ार कर रहे थे।