शाओमी मी ए1 प्राइस इन इंडिया
शाओमी मीए1 4जीबी रैम, 64जीबी मैमोरी- 14,999 रुपये
पहली बार है जब शाओमी नें एक साल में भारत में इतने फोन लॉन्च किए होंं। वहीं कंपनी ने चीन से हटकर भारत के लिए कुछ नई सीरीज की भी शुरुआत की है। कंपनी ने पहली बार ए सीरीज में अपने फोन लॉन्च किए और शाओमी मी ए1 को उतारा है। वहीं खास बात यह भी कही जा सकती है कि इस फोन को कंपनी ने एंडरॉयड वन इंटीग्रेशन के साथ पेश किया था। मी ए1 में मीयूआई नहीं दिया गया है। इसके अलावा भी यह कई खासियतों से लैस था। शाओमी का यह पहला फोन है जिसमें कंपनी ने डुअल कैमरे का उपयोग किया है। वहीं देखने में भी यह शानदार है। शाओमी मी ए1 को 14,999 रुपये में फ्लिपकार्ट और मी इंडिया स्टोर से लिया जा सकता है।
डिसप्ले
शाओमी मी ए1 का डिजाइन कंपनी के सभी फोन से अलग है। ये देखने में स्लीक है और काफी स्मार्ट भी। यह भी फुल मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में है और बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। बैक पैनल में आपको आईफोन की तरह बैंड डिजाइन दिखाई देगा। कुल मिलाकर बनावट के मामले में फोन आपको पसंद आएगा। नए लुक की वजह से यह जी5एस प्लस से बेहतर साबित होता है लेकिन इसमें नैनो कोटिंग नहीं है और ऐसे में मोटो का फोन शाओमी से बाजी मार जाता है।
डिसप्ले
शाओमी मी ए1 में आपको 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले देखने को मिलेगा। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच व खरोंचों से बचाने के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड किया गया है। हालांकि कपंनी गोरिल्ला ग्लास का संस्करण नहीं बताया है। बावजूद इसके डिसप्ले शानदार है और आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी।
प्रोसेसर
मी ए1 को भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 506जीपीयू भी मौजूद है। इस मामले में दोनों लगभग समान हैं।
रैम व मैमोरी
शाओमी मी ए1 में भी समान स्पेसिफिकेशन के साथ उपलब्ध है। 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी है जो 256जीबी तक एक्सपेंडेबल है।
कैमरा
शाओमी मी ए1 के कैमरे की भी चर्चा बहुत ज्यादा है। इस फोन में आपको 12+12-मेगापिक्सल वाईड एंगल डुअल कैमरा है। इसमें एक कैमरा साधारण है जबकि दूसरा लेंस टेलीफोटो वाला है। कंपनी ने बेहतर फोटोग्राफी का दावा किया है। बोके इफेक्ट के साथ इसमें भी बेहतर डेफ्थ आॅफ फिल्ड मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।
सॉफ्टवेयर
मोटो जी5एस प्लस को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है और इसे आगे भी अपडेट मिलेंगे। यह आपको प्योर एंडरॉयड का अहसास कराएगा। यह पहली बार है जब शाओमी ने मीयूआई को छोड़कर स्टॉक एंडरॉयड पर फोन को लॉन्च किया है। मी ए1 को एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन के साथ पेश किया गया है। अर्थात यह फोन एंडरॉयड ओरियो के लिए तैयार है और आगे भी दो साल तक एंडरॉयड के हर लेटेस्ट वर्ज़न का अपडेट इसे मिलेगा। ऐसे में सॉफ्टवेयर के मामले में भी यह जी5एस प्लस से आगे ही नजर आता है।
बैटरी
शाओमी मी ए1 में आपको 3,080 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का जिक्र नहीं किया है।
कनेक्टिविटी
ए1 में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई वाईफाई के अलावा ब्लूटूथ का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि इसमें एनएफसी नहीं है लेकिन फोन में आईआर ब्लास्टर भी मिलेगा। इसकी मदद से आप घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।
शाओमी मी ए1 के सारे स्पेसिफिकेशन
मॉडल | शाओमी मी ए1 |
डिसप्ले | |
स्क्रीन साइज़ (इंच) | 5.5 इंच (13.97 सेंटीमीटर) |
रेजल्यूशन | फुल एचडी (1,080 x 1,920 पिक्सल) |
प्रोटेक्शन | कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 |
स्क्रीन टाइप | आईपीएस एलसीडी |
टचस्क्रीन | हां |
हार्डवेयर | |
प्रोसेसर मॉडल | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 |
प्रोसेसर | 2.0गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स ए53 ऑक्टाकोर |
ग्राफिक्स प्रोसेसर | एड्रीनो 506 जीपीयू |
मैमोरी | |
रैम | 4जीबी |
इंटरनल मैमेरी | 64जीबी |
एक्सपेंडेबल मैमोरी | 128जीबी माइक्रोएसडी |
कैमरा | |
रियर कैमरा | 12-मेगापिक्सल+12-मेगापिक्सल |
रियर फ्लैश | हां |
फ्रंट कैमरा | 5-मेगापिक्सल |
फ्रंट फ्लैश | नहीं |
वीडियो रिकॉर्डिंग | 3,840 x 2,160 @ 30 फ्रेम |
सॉफ्टवेयर | |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी7.1.2 (नुगट) |
यूआई | स्टॉक |
पावर बैकअप | |
बैटरी क्षमता | 3,080 एमएएच |
रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
बैटरी टाइप | लिथियम आॅयन |
डाटा कनेक्टिविटी | |
सिम साइज | सिम1-नैनो, सिम2-नैनो |
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
वाई-फाई | हां |
जीपीएस | हां |
ब्लूटूथ | हां |
एनएफसी | नहीं |
यूएसबी ओटीजी | हां |
जायरोस्कोप | हां |
सेंसर | |
फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
इंफ्रारेड | हां |
प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
एक्सेलेरोमीटर | हां |
एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
म्यूजिक | |
म्यूजिक प्लेयर | हां |
हेडफोन | हां, 3.5एमएम ऑडियो जैक |
एफएम | हां |
डायमेंशन | 155.4 X75.8 X7.3एमएम |
वज़न | 165ग्राम |
कलर | ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड |