Redmi ने भारत में अपनी Note 11 Pro सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में दो स्मार्टफ़ोन Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus स्मार्टफ़ोन को लॉन्च किए हैं। यहां हम आपको Redmi Note 11 Pro स्मार्टफ़ोन के बारे में बता रहे हैं। Redmi Note 11 Pro स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने 5000mAh बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया है। रेडमी के इस स्मार्टफ़ोन में भी प्राइमरी कैमरा 108MP का है। यहां हम आपको Redmi Note 11 Pro स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Redmi Note 11 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 11 Pro स्मार्टफ़ोन में 6.67″ FHD+ AMOLED DotDisplay दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल हैं। रेडमी के इस फ़ोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में ग्राफ़िक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 जीपीयू दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ इस स्मार्टफ़ोन को 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।
Assignment: Build the best #RedmiNote yet.📒
We aced it by handcrafting the finest display.✅📌 120Hz AMOLED Display
📌 1200nits Peak Brightness
📌 360Hz Touch Sampling Rate
📌 Sunlight Display & Reading Mode 3.0
📌 Corning Gorilla Glass 5#BestGetsBetter with #RedmiNote11Pro pic.twitter.com/fwe6D95H7P— Redmi India (@RedmiIndia) March 9, 2022
Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स प्रोसेसर को छोड़कर Redmi Note 11 Pro Plus जैसी ही हैं। Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया था। इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 67W का फास्ट चार्जर दिया गया है।
#RedmiNote11Pro brings Pro Grade Level Charging!
⏩ 5000mAh Two-day Battery
⏩ 67W Turbo Charge
⏩ 67W In-box ChargerLet’s take a deep dive and find out more, shall we? 💪
📹 https://t.co/m0MqkwZECt pic.twitter.com/RiZtVTInZ9
— Redmi India (@RedmiIndia) March 9, 2022
#RedmiNote11Pro is a work of art with the Industry’s highest⬇️
1⃣0⃣8⃣MP Pro Grade Flagship Camera!🏙️8⃣MP Ultra-wide Camera
🔍2⃣MP Macro Camera
🌃2⃣MP Depth Camera
🤳1⃣6⃣MP Front CameraFor exceptional low light performance⬇️
Clever Image Algorithm + 1/1.56″ Image Sensor pic.twitter.com/Y4I2NChONc— Redmi India (@RedmiIndia) March 9, 2022
Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस सिक्योरिटी भी दी गई है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। इस फोन में डुअल स्पीकर और 3.5mm जैक के साथ पेश किया गया है।
Redmi Note 11 Pro कीमत
Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज 17,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन का टॉप एंड वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये में पेश किया गया है।
#BestGetsBetter on 23rd March, when the #RedmiNote11Pro will be yours to take.
6GB + 128GB ⏩ ₹17,999*.
8GB + 128GB ⏩ ₹19,999*.🛒https://t.co/cwYEXedZWw | Mi Home | @amazonIN | Retail Store pic.twitter.com/qf6heLXtga
— Redmi India (@RedmiIndia) March 9, 2022
Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन की भारत में बिक्री 23 मार्च से शुरू होगी। यह फोन शाओमी के वेबसाइट और अमेजन पर शुरू होगी।
Redmi Note 11 Pro लॉन्च वीडियो