शाओमी रेडमी वाई1 प्राइस इन इंडिया
शाओमी रेडमी वाई1, 3जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 8,999 रुपये
शाओमी रेडमी वाई1, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 10,999 रुपये
पिछले एक साल के यदि भारतीय मोबाइल जगत को देखें तो दो ही कंपनी चर्चा में रही है। सेवा क्षेत्र में जियो और मोबाइल में शाओमी। कंपनी ने भरतीय मोबाइल बाजार में जितने भी फोन लॉन्च किए वे सभी नया इतिहास लिख गए। वहीं हाल में कंपनी ने रेडमी वाई1 को पेश किया है। हालांकि इस फोन को विशेष रूप से सेल्फी फोन के तौर पर पेश किया गया है लेकिन इसे दूसरे स्पेसिफिकेशन भी काफी अच्छे हैं। यही वजह है कि यह फोन भी काफी चर्चा बटोर रहा है। शाओमी रेडमी वाई1 का प्राइस 8,999 रुपये से शुरू है और यह आॅनलाइन स्टोर अमेज़न इंडिया के अलावा मी इंडिया स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है।
डिजाइन
शाओमी रेडमी वाई1 को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। कम कीमत में मैटल फुल मैटल डिजाइन में बहुत कम ही फोन उपलब्ध हैं। यह फोन देखने में स्लिक है और इसकी मोटोई सिर्फ 7.7 एमएमए है। वहीं बड़ी स्क्रीन के बावजूद ज्यादा भारी नहीं है। इसका वजन 153 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो पिछले पैनल में उपलब्ध है। वहीं कैमरा बिल्कुल कोने में है। कुल मिलाकर प्राइस के हिसाब से डिजाइन पसंद आएगा।
डिसप्ले
इस फोन में 5.5-इंच की एचडी 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 720 x 1280 पिक्सल है। वहीं सुरक्षा के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड किया गया है।
सॉफ्टवेयर
रेडमी वाई1 शाओमी के लेटेस्ट यूआई एमआईयूआई 9 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर आधारित है। फोन में होम स्क्रीन पर ही आपको मेन्यू देखने को मिलेंगे।
हार्डवेयर
इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर उपलब्ध है। इस फोन को दो मैमोरी वर्ज़न में पेश किया गया है। एक 3जीबी रैम व 32 त्रजीबी स्टोरेज के साथ वहीं दूसरा 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज में है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैमरा
रेडमी वाई1 की मुख्य यूएसपी इसका सेल्फी कैमरा है। इसके फ्रंट पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो ब्यूटीफाई 3.0 फीचर के साथ आता है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी वाई1 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी नेटर्वक पर काम करता है। फोन में आपको वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ आईआर ब्लास्टर है जहां आप फोन से ही टीवी और एसी सहित दूसरे डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है, जो शाओमी यूआई के चलते फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है।
शाओमी रेडमी वाई1 के सारे स्पेसिफिकेशन
मॉडल | शाओमी रेडमी वाई1 |
डिसप्ले | |
स्क्रीन साइज़ (इंच) | 5.5 इंच (13.97 सेंटीमीटर) |
रेजल्यूशन | एचडी (720 x 1,080 पिक्सल) |
प्रोटेक्शन | कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 |
स्क्रीन टाइप | आईपीएस एलसीडी |
टचस्क्रीन | हां |
हार्डवेयर | |
प्रोसेसर मॉडल | क्वालकॉम स्नैपड्रगन 435 |
प्रोसेसर | 1.4गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स -ए53 ऑक्टाकोर प्रोसेसर |
ग्राफिक्स प्रोसेसर | एड्रीनो 505 |
मैमोरी | |
रैम | 3जीबी/4जीबी |
इंटरनल मैमेरी | 32जीबी/64जीबी |
एक्सपेंडेबल मैमोरी | 256जीबी माइक्रोएसडी |
कैमरा | |
रियर कैमरा | 13-मेगापिक्सल |
रियर फ्लैश | हां |
फ्रंट कैमरा | 16-मेगापिक्सल |
फ्रंट फ्लैश | हां |
वीडियो रिकॉर्डिंग | 1,080 @ 30 फ्रेम |
सॉफ्टवेयर | |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी7.0 (नुगट) |
यूआई | मीयूआई9 |
पावर बैकअप | |
बैटरी क्षमता | 3,080 एमएएच |
रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
बैटरी टाइप | लिथियम आॅयन |
डाटा कनेक्टिविटी | |
सिम साइज | सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो |
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
वाई-फाई | हां |
जीपीएस | हां |
ब्लूटूथ | हां |
एनएफसी | नहीं |
यूएसबी ओटीजी | हां |
सेंसर | |
फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
इंफ्रारेड | हां |
प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
एक्सेलेरोमीटर | हां |
एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
जायरोस्कोप | हां |
म्यूजिक | |
म्यूजिक प्लेयर | हां |
हेडफोन | हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक |
एफएम | हां |
डायमेंशन | 153 X 76.2 X 7.7एमएम |
वज़न | 153ग्राम |
कलर | गोल्ड, डार्क ग्रे, सिल्वर, रोज़ गोल्ड |