शाओमी के बेंडेबल स्क्रीन वाले फोन का वीडियो हुआ लीक, देखें कैसा है यह फोन

कुछ समय पहले खबर आई थी कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही बेंडेबल फोन को लॉन्च कर सकती है। अर्थात ऐसा फोन जिसकी स्क्रीन आप मोड़ सकते हैं। वहीं आज इस फोन से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है। फोन का एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें स्पष्ट तौर पर फोन को देखा जा सकता है। हालांकि यह फोन अभी प्रोटोटाइप है लेकिन इससे फोन के लुक और डिसप्ले के बारे में काफी जानकारी मिलती है।

शाओमी के बेंडेबल फोन का हैंड्स आॅन वीडियो यूट्यूबर गैजेट्स व्यू द्वारा जारी किया गया है। इस वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि एक व्यक्ति किस तरह से फोन की स्क्रीन को मोड़कर उपयोग कर रहा है। वीडियो में दो एंगल से फोन को पेश किया गया है। जहां पहली बार में फोन को थोड़ा नीचे की ओर से मोड़ा गया है वहीं दूसरी सीन मे फोन थोड़ा उपर से मुड़ा है। इसमें आप स्पष्ट रूप से अंदाजा लगा सकते हैं कि शाओमी का मीयूआई 8 रन कर रहा है। इस खबर को पहले गिजमोचाइना ने प्रकाशित किया है।

दिवाली सेल में उपलब्ध होगा शाओमी मी मैक्स प्राइम, 4जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी

इस हैंड्सआॅन वीडियो में किसी फोन के चिपसेट, रैम, मैमोरी या बैटरी सहित किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। बड़ी सी स्क्रीन और स्लीक डिजाइन को जरूर देखा जा सकता है। कुछ जानकारों का कहना है कि हाल में लॉन्च होने वाले शाओमी मी नोट 2 में इस स्क्रीन का उपयोग किया जा सकता है लेकिन हमें ऐसा नहीं लगता। शाओमी के इस बेंडेबल स्क्रीन वाले फोन के लिए आपको अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस वीडियो में आप फोन को देख सकते हैं।

तो क्या रिलायंस जियो नहीं देगी मुफ्त कॉलिंग

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी कंपनी ने बेंडेबल स्क्रीन वाले डिवाइस का प्रदर्शन किया हो। बल्कि सबसे पहले सैमसंग ने इस तरह की स्क्रीन का प्रदर्शन किया था। कंपनी ने सीईएस 2013 के दौरान यूम डिसप्ले की जानकारी दी थी। इसके साथ ही कर्व स्क्रीन के साथ नोट फोन कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है। वहीं इस साल लेनेवो ने बेंडेबल फोन का प्रदर्शन किया था और चीनी कंपनी ओपो भी इसका प्रदर्शन कर चुकी है। आशा है कि वर्ष 2017 में आपको बेंडेबल स्क्रीन के साथ कुछ डिवाइस देखने को मिल सकते हैं।