Amit Nidhi | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 01 Oct 2026 13:35:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 BSNL के इन रिचार्ज प्लान के साथ फ्री इंश्योरेंस, मिलेगा 1 लाख रुपये तक का कवर https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-prepaid-plans-free-insurance-rs-1-lakh-and-rs-10000-cyber-fraud/ https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-prepaid-plans-free-insurance-rs-1-lakh-and-rs-10000-cyber-fraud/#respond Thu, 01 Oct 2026 13:35:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205272 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

BSNL इस साल अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए ऑफर और सर्विस पेश कर रहा है। पहले कंपनी ने 1 रुपये का Freedom Plan, महिलाओं की सुरक्षा के लिए Kavach Number और BSNL Satellite Phone जैसी सुविधाएं पेश कीं। अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक और खास पहल की है। BSNL […]

The post BSNL के इन रिचार्ज प्लान के साथ फ्री इंश्योरेंस, मिलेगा 1 लाख रुपये तक का कवर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

BSNL इस साल अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए ऑफर और सर्विस पेश कर रहा है। पहले कंपनी ने 1 रुपये का Freedom Plan, महिलाओं की सुरक्षा के लिए Kavach Number और BSNL Satellite Phone जैसी सुविधाएं पेश कीं। अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक और खास पहल की है। BSNL के चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज के साथ अब ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा। बता दें कि इस इंश्योरेंस में दुर्घटना से मौत और साइबर फ्रॉड से होने वाले आर्थिक नुकसान को कवर किया गया है।

BSNL रिचार्ज के साथ मिलेगा इंश्योरेंस कवर

बीएसएनएल ने इस सुविधा के लिए सरकारी इंश्योरेंस कंपनी The Oriental Insurance Company Limited यानी OICL के साथ साझेदारी की है। इसके तहत पात्र ग्राहकों को दो तरह का इंश्योरेंस कवर दिया जा रहा है। पहला कवर दुर्घटना के कारण होने वाली मौत के लिए है, जबकि दूसरा ऑनलाइन साइबर फ्रॉड से होने वाले नुकसान के लिए दिया जाएगा।

दुर्घटना से मौत होने की स्थिति में ग्राहक या उसके परिवार को अधिकतम 1 लाख रुपये तक का कवर मिल सकता है। इसमें सड़क दुर्घटना, जलने, सांप के काटने, बिजली गिरने और करंट लगने जैसी घटनाओं को शामिल किया गया है। ऐसी घटना की जानकारी 48 घंटे के भीतर देनी होगी।

इसके अलावा, साइबर फ्रॉड के मामले में 10,000 रुपये तक का कवर मिलेगा। इसमें फिशिंग, ईमेल स्पूफिंग और ऑनलाइन चोरी जैसे मामलों से होने वाले आर्थिक नुकसान को शामिल किया गया है। इसके लिए BSNL मोबाइल नंबर का बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है और फ्रॉड की जानकारी 7 दिनों के भीतर देनी होगी। इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ी जानकारी के लिए ग्राहक 1800-11-8485 टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

अलग से इंश्योरेंस लेने या आवेदन करने की जरूरत नहीं

इस ऑफर की खास बात यह है कि ग्राहकों को इंश्योरेंस के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा। पात्र रिचार्ज करने के बाद इंश्योरेंस कवर अपने आप एक्टिव हो जाएगा। BSNL के मुताबिक, यह कवर योग्य रिचार्ज के 24 घंटे के भीतर एक्टिव होता है और संबंधित रिचार्ज की वैलिडिटी तक जारी रहता है।

फिलहाल यह सुविधा BSNL के 202 रुपये और 2,449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ उपलब्ध है। दोनों प्लान Special Tariff Voucher यानी STV हैं और इनमें अलग-अलग तरह के बेनिफिट मिलते हैं।

BSNL 202 रुपये वाला प्लान

202 रुपये का BSNL STV 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को कुल 300 मिनट की वॉयस कॉलिंग, 5GB हाई-स्पीड डाटा और 100 SMS मिलते हैं। इस रिचार्ज के साथ ही पात्र ग्राहकों को दुर्घटना से मौत के लिए 1 लाख रुपये तक और साइबर फ्रॉड के लिए 10,000 रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है।

BSNL 2,449 रुपये वाला प्लान

2,449 रुपये वाला BSNL प्रीपेड प्लान लंबी वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के लिए है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इसमें लोकल, STD और रोमिंग समेत अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2GB डाटा और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ भी पात्र ग्राहकों को वही इंश्योरेंस बेनिफिट मिलता है यानी दुर्घटना से मौत होने पर 1 लाख रुपये तक और साइबर फ्रॉड की स्थिति में 10,000 रुपये तक का कवर उपलब्ध है।

किसानों और ग्रामीण ग्राहकों पर खास फोकस

BSNL के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य उन लोगों तक इंश्योरेंस की सुविधा पहुंचाना है, जिनके पास आमतौर पर किसी तरह का इंश्योरेंस कवर नहीं होता है। इसमें किसान, मछुआरे, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले दूसरे ऐसे लोग शामिल हैं, जो अक्सर पारंपरिक इंश्योरेंस सेवाओं से दूर रहते हैं। BSNL का कहना है कि टेलीकॉम रिचार्ज के साथ इंश्योरेंस देने से ऐसे ग्राहकों तक यह सुविधा आसानी से पहुंच सकती है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर A. Robert J. Ravi के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य उन लोगों तक इंश्योरेंस पहुंचाना है, जिन्होंने शायद इसके बारे में पहले सुना भी न हो।

Jio, Airtel और Vi से अलग क्या है BSNL का ऑफर?

BSNL का यह ऑफर इसलिए भी अलग है, क्योंकि इसमें टेलीकॉम रिचार्ज के साथ इंश्योरेंस कवर जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार, फिलहाल BSNL के अलावा किसी अन्य प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर के प्रीपेड प्लान में एक साथ दुर्घटना से मौत और साइबर फ्रॉड दोनों तरह का कवर शामिल नहीं है। हालांकि, इंश्योरेंस का लाभ केवल चुनिंदा BSNL रिचार्ज के साथ ही मिलेगा। इसलिए रिचार्ज करने से पहले यह देखना जरूरी है कि संबंधित प्लान इस सुविधा के लिए पात्र है या नहीं। साथ ही, इंश्योरेंस क्लेम के लिए तय नियम और समयसीमा का पालन करना होगा।

The post BSNL के इन रिचार्ज प्लान के साथ फ्री इंश्योरेंस, मिलेगा 1 लाख रुपये तक का कवर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-prepaid-plans-free-insurance-rs-1-lakh-and-rs-10000-cyber-fraud/feed/ 0
अक्टूबर 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-samsung-apple-xiaomi-vivo-oppo-moto-tecno-infinix-nokia-hmd/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-samsung-apple-xiaomi-vivo-oppo-moto-tecno-infinix-nokia-hmd/#respond Thu, 01 Oct 2026 09:54:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=126354 इस महीने में भारत, चीन और ग्लोबल मार्केट में Realme, OPPO, Redmi, iQOO, Vivo और Moto ब्रांड के कई जबरदस्त फोन लॉन्च होने की उम्मीद है।

The post अक्टूबर 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अक्टूबर 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के हिसाब के काफी व्यस्त महीना रहने वाला है। इस महीने OPPO, Vivo, OnePlus, Motorola, AI+ समेत कई कंपनियां अपना स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती हैं। इनमें कुछ मॉडल भारत में लॉन्च होंगे, जबकि कुछ की एंट्री चीन या फिर ग्लोबल मार्केट में होने की उम्मीद है। इस महीने में लॉन्च होने वाले चर्चित स्मार्टफोन की बात करें, तो इसमें OPPO Find X10 सीरीज, Vivo V80, Vivo S2 FE, Vivo X Fold 6, Motorola Edge 70 Neo और OPPO F35 5G जैसे फोन शामिल हैं। कुछ डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म है, जबकि कुछ की जानकारी लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 (Upcoming Phones October 2026) में आने वाले स्मार्टफोन और उनमें मिलने वाले संभावित फीचर्स की डिटेल…

आने वाले मोबाइल फोन की लिस्ट (अक्टूबर 2026)

स्मार्टफोन लॉन्च डेट
OPPO F35 5G Series 5 अक्टूबर 2026 (भारत)
Vivo V80 6 अक्टूबर 2026 (भारत)
Vivo S2 FE 6 अक्टूबर 2026 (भारत)
Vivo X Fold 6 6 अक्टूबर 2026 (भारत)
OnePlus 16 12 अक्टूबर 2026 (चीन)
OPPO Find X10 Series अक्टूबर 2026 (भारत-ग्लोबल, संभावित)
Motorola Edge 70 Neo अक्टूबर 2026 (भारत, संभावित)
AI+ Pulse 2 FE अक्टूबर 2026 (भारत, संभावित)

OPPO F35 5G Series

लॉन्च डेटः 5 अक्टूबर 2026 (इंडिया)

ओप्पो एफ 35 5जी (OPPO F35 5G) सीरीज भारत में 5 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी। इस सीरीज में OPPO F35 और OPPO F35 Pro मॉडल शामिल हो सकते हैं। दोनों फोन में 5G कनेक्टिविटी के साथ बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और कैमरा फीचर्स पर फोकस देखने को मिल सकता है। OPPO F35 में 6.57-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोन में MediaTek 6360 प्रोसेसर और 4,300mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप में 50MP मेन और 2MP सेकेंडरी सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन में IP68, IP69, IP69K और IP66 रेटिंग मिलने की भी बात कही गई है।

वहीं OPPO F35 Pro में MediaTek 7360 Max प्रोसेसर और 5,000mm² VC कूलिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसमें भी 8,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए OIS वाला 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। फ्रंट में 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें Natural Tone फीचर मिलने की उम्मीद है। Pro मॉडल में IP69K रेटिंग और Rainstorm Touch फीचर भी मिल सकता है।

Vivo V80

लॉन्च डेट: 6 अक्टूबर, 2026 ( इंडिया)

vivo-v80-india-launch-confirmed-zeiss-camera-big-battery

वीवो वी80 (Vivo V80) भारत में 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगा। यह फोन कैमरा और प्रीमियम डिजाइन पर फोकस कर सकता है। इसमें 6.59-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-700V मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP Sony IMX882 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इन कैमरों को Zeiss ऑप्टिक्स का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 7,200mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। यह Android 17 आधारित OriginOS 7 पर चल सकता है। भारत में इसकी कीमत 50,000 रुपये से ऊपर रहने की संभावना है।

Vivo S2 FE

लॉन्च डेट: 6 अक्टूबर, 2026 ( इंडिया)

वीवो एस2 एफई (Vivo S2 FE) भी 6 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च होने वाला है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश किया जा सकता है। इसमें 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।

परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज होने की संभावना है। लीक्स के अनुसार, फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX852 मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP कैमरा दिया जा सकता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है। इसकी संभावित कीमत 30,000 से 35,000 रुपये के बीच बताई जा रही है।

Vivo X Fold 6

लॉन्च डेट: 6 अक्टूबर, 2026 ( इंडिया)

वीवो एक्स फोल्ड 6 (Vivo X Fold 6) भी अक्टूबर में लॉन्च हो सकती है। इसे पहले ग्लोबल मार्केट में और उसके बाद भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन में 8.02-इंच का इनर डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि कवर स्क्रीन 6.51-इंच की होगी। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट कर सकती हैं। फोन में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा सेटअप में 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए दोनों डिस्प्ले पर 20MP कैमरा मिल सकता है।

पावर बैकअप के लिए 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। IP58 और IP59 रेटिंग के साथ फोन में Wi-Fi 7, NFC और स्टीरियो स्पीकर्स भी मिल सकते हैं। Vivo X Fold 6 के ग्लोबल लॉन्च की संभावित तारीख 1 अक्टूबर और भारत लॉन्च 6 अक्टूबर 2026 बताया गया है। इसकी कीमत 1.6 लाख रुपये से ऊपर हो सकती है।

OnePlus 16

लॉन्च डेट: 12 अक्टूबर, 2026 ( चीन)

वनप्लस 16 (OnePlus 16) कंपनी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसे सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन को 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज वैरियंट में पेश करने की पुष्टि की है। फोन में BOE X4 1.5K AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 165Hz ग्लोबल रिफ्रेश रेट और गेमिंग के दौरान 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलने की संभावना है। फोन में 9,000mAh की डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए 200MP मेन कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए 50MP कैमरा दिया जा सकता है। फोन Android 17 आधारित ColorOS 17 पर चल सकता है।

OPPO Find X10 Series

लॉन्च डेट: 20 अक्टूबर, 2026 ( संभावित, इंडिया-ग्लोबल)

ओप्पो फाइंस एक्स10 (OPPO Find X10) सीरीज अक्टूबर में कंपनी की बड़ी फ्लैगशिप लॉन्च हो सकती है। सीरीज के ग्लोबल और भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। इसके टॉप मॉडल Find X10 Pro Max में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1Hz से 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और गेमिंग के दौरान 144Hz तक सपोर्ट करेगा। स्क्रीन में Dolby Vision, 3840Hz PWM डिमिंग और 2000 निट्स तक ब्राइटनेस मिलने की बात सामने आई है। परफॉर्मेंस की बात करें, तो फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा सेटअप इसकी बड़ी खासियत हो सकता है, जिसमें 200MP मेन कैमरा, 200MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। फ्रंट में 50MP कैमरा मिल सकता है।

फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। IP66, IP68 और IP69 रेटिंग, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और Android 17 आधारित ColorOS 17 जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। इसकी संभावित लॉन्च डेट 28 अक्टूबर 2026 बताई जा रही है, हालांकि यह अभी आधिकारिक नहीं है।

Motorola Edge 70 Neo

लॉन्च डेटः अक्टूबर 2026 (इंडिया, संभावित)

मोटोरोली ऐज 70 नियो (Motorola Edge 70 Neo) को कंपनी अक्टूबर 2026 में भारत में लॉन्च कर सकती है। यह फोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और क्लीन Android एक्सपीरियंस के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। इसमें 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर और HDR10+ सपोर्ट कर सकता है। स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिल सकता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा सेटअप में OIS के साथ 200MP मेन सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल हो सकते हैं, जबकि सेल्फी के लिए 32MP ऑटोफोकस कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चल सकता है और इसमें Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

AI+ Pulse 2 FE

लॉन्च डेटः अक्टूबर 2026 (इंडिया, संभावित)

AI+ Pulse 2 FE अक्टूबर में बजट सेगमेंट में दस्तक दे सकता है। यह फोन कम कीमत में आकर्षक डिजाइन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जरूरी फीचर्स देने पर फोकस कर सकता है। फोन को Green, Blue, Purple और Black कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G81 प्रोसेसर मिल सकता है। यह 4G ऑक्टा-कोर चिप है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz बताई गई है। फिलहाल फोन के रैम, स्टोरेज, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी लॉन्च के करीब इन स्पेसिफिकेशंस और वैरियंट्स की जानकारी दे सकती है। कीमत की बात करें, तो AI+ Pulse 2 FE को 15,000 रुपये से कम के सेगमेंट में उतारे जाने की उम्मीद है।

नोटः फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक्स और मीडिया रिपोर्ट के आधार पर हैं। कंपनी द्वारा आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा किए जाने के बाद इसे अपडेट किया जाएगा। 

The post अक्टूबर 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-in-india-samsung-apple-xiaomi-vivo-oppo-moto-tecno-infinix-nokia-hmd/feed/ 0
Airtel इस प्रीपेड प्लान के साथ दे रहा 150GB एक्स्ट्रा डाटा, जानें प्लान की पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-3999-prepaid-plan-150gb-bonus-data-365-days-validity/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-3999-prepaid-plan-150gb-bonus-data-365-days-validity/#respond Wed, 30 Sep 2026 13:46:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205224 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं और पूरे साल के लिए एक ऐसा प्रीपेड प्लान चाहते हैं जिसमें भरपूर डाटा के साथ कॉलिंग और दूसरे फायदे भी मिलें, तो Airtel का 3,999 रुपये वाला प्लान आपके काम का हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इस प्रीपेड […]

The post Airtel इस प्रीपेड प्लान के साथ दे रहा 150GB एक्स्ट्रा डाटा, जानें प्लान की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं और पूरे साल के लिए एक ऐसा प्रीपेड प्लान चाहते हैं जिसमें भरपूर डाटा के साथ कॉलिंग और दूसरे फायदे भी मिलें, तो Airtel का 3,999 रुपये वाला प्लान आपके काम का हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इस प्रीपेड प्लान के साथ 150GB बोनस डाटा यानी एक्स्ट्रा डाटा दे रही है। यह डाटा प्लान में मिलने वाले नियमित डाटा के अलावा दिया जा रहा है यानी यूजर्स को पूरे साल के लिए रोजाना मिलने वाले डाटा के साथ अतिरिक्त 150GB डाटा भी मिलेगा।

Airtel के 3,999 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

Airtel के 3,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी एक साल यानी 365 दिनों की है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा, कंपनी 150GB बोनस डाटा भी दे रही है। इस तरह ज्यादा डाटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान खास तौर पर उपयोगी हो सकता है।

प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं। Airtel ने इसमें Airtel Safe Network का फायदा भी शामिल किया है। इसके अलावा, 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलता है। हालांकि कंपनी के मुताबिक अनलिमिटेड 5G डाटा की सीमा हर 28 दिनों में 300GB तक है।

12 महीने का Adobe Express Premium

इस प्लान में सिर्फ डाटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि एक अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। Airtel 3,999 रुपये वाले प्लान के साथ 12 महीने के लिए Adobe Express Premium दे रहा है। इससे यूजर्स को Adobe के प्रीमियम क्रिएटिव टूल्स का इस्तेमाल करने का विकल्प मिलता है।

Airtel का यह प्रीपेड प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। अगर आप इस प्लान से रिचार्ज करना चाहते हैं, तो Airtel Thanks ऐप या Airtel की वेबसाइट के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है।

3,599 रुपये का प्लान भी है एक साल की वैलिडिटी के साथ

Airtel के पास एक साल की वैलिडिटी वाला 3,599 रुपये का प्रीपेड प्लान भी मौजूद है। अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो यह विकल्प देखा जा सकता है। हालांकि इसमें 3,999 रुपये वाले प्लान की तरह 150GB बोनस डाटा नहीं मिलता है।

बता दें कि 3,599 वाले प्लान में आपको रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। इसमें भी यूजर्स को 5G का एक्सेस मिलता है और इसकी वैलिडिटी एक साल की है। ऐसे में दोनों प्लान के बीच मुख्य अंतर रोजाना मिलने वाले डाटा और 3,999 रुपये वाले प्लान के साथ मिलने वाले अतिरिक्त 150GB बोनस डाटा का है।

किसके लिए उपयोगी है 3,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान?

अगर आपका डाटा उपयोग ज्यादा है और आप पूरे साल एक ही रिचार्ज से काम चलाना चाहते हैं, तो Airtel का 3,999 रुपये वाला प्लान एक विकल्प हो सकता है। रोजाना 2.5GB डाटा के अलावा 150GB बोनस डाटा मिलने से सालभर में अतिरिक्त डाटा की जरूरत वाले यूजर्स को फायदा मिल सकता है। वहीं, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 5G डाटा और 12 महीने का Adobe Express Premium इस प्लान को सिर्फ एक सामान्य लॉन्ग-टर्म रिचार्ज के बजाय ज्यादा फायदे वाला पैक बनाते हैं।

The post Airtel इस प्रीपेड प्लान के साथ दे रहा 150GB एक्स्ट्रा डाटा, जानें प्लान की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-3999-prepaid-plan-150gb-bonus-data-365-days-validity/feed/ 0
Apple Pay भारत में हुआ लाइव, इन कार्ड्स से कर सकेंगे पेमेंट https://www.91mobiles.com/hindi/apple-pay-india-launch-supported-banks-credit-cards-axis-bank-visa-mastercard-how-to-use/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-pay-india-launch-supported-banks-credit-cards-axis-bank-visa-mastercard-how-to-use/#respond Wed, 30 Sep 2026 12:26:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205219 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

लंबे इंतजार के बाद Apple Pay आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। इसके साथ iPhone और Apple Watch यूजर्स अब अपने डिवाइस की मदद से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि भारत में Apple Pay की शुरुआत फिलहाल सीमित सपोर्ट के साथ हुई है। अभी यह सुविधा सिर्फ Axis Bank के कुछ क्रेडिट कार्ड्स के […]

The post Apple Pay भारत में हुआ लाइव, इन कार्ड्स से कर सकेंगे पेमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे इंतजार के बाद Apple Pay आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। इसके साथ iPhone और Apple Watch यूजर्स अब अपने डिवाइस की मदद से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि भारत में Apple Pay की शुरुआत फिलहाल सीमित सपोर्ट के साथ हुई है। अभी यह सुविधा सिर्फ Axis Bank के कुछ क्रेडिट कार्ड्स के लिए उपलब्ध है, जो Visa और Mastercard नेटवर्क पर जारी किए गए हैं यानी अभी HDFC Bank, ICICI Bank और SBI Card जैसे बड़े कार्ड जारी करने वाले बैंकों के कार्ड Apple Pay के साथ काम नहीं करेंगे।

Apple Pay में फिलहाल एक्सिस बैंक कार्ड्स का सपोर्ट

भारत में Apple Pay की शुरुआत Axis Bank के क्रेडिट कार्ड्स से हुई है। मगर ये कार्ड Visa और Mastercard नेटवर्क पर जारी होने चाहिए। यूजर्स इन कार्ड्स को Apple Wallet में जोड़कर स्टोर पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं। Apple Watch के जरिए भी इसी तरह पेमेंट किया जा सकता है।Apple का कहना है कि आने वाले समय में वह Apple Pay के लिए और ज्यादा कार्ड जारी करने वाले बैंकों को जोड़ने पर काम कर रहा है। कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि दूसरे बैंक और कार्ड नेटवर्क कब तक इस सेवा का हिस्सा बनेंगे।

iPhone और Apple Watch से ऐसे कर पाएंगे पेमेंट

Apple Pay के जरिए स्टोर पर पेमेंट करना काफी आसान है। iPhone में साइड बटन को दो बार दबाना होगा और फिर Face ID, Touch ID या डिवाइस के पासकोड से पेमेंट को ऑथेंटिकेट करना होगा। इसके बाद iPhone के ऊपरी हिस्से को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट टर्मिनल के पास ले जाने पर पेमेंट हो जाएगा।

Apple Watch पर भी इसी तरह पेमेंट किया जा सकता है। इसके लिए वॉच के साइड बटन को दो बार दबाकर डिस्प्ले को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट टर्मिनल के पास ले जाना होगा।

ऑनलाइन पेमेंट में भी आएगा काम

Apple Pay सिर्फ दुकानों पर टैप करके पेमेंट करने तक सीमित नहीं है। सपोर्टेड वेबसाइट्स पर ऑनलाइन पेमेंट के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे हर बार कार्ड नंबर और दूसरी जानकारी डालने की जरूरत कम हो जाती है।

भारत में Apple Pay को Apple Store के अलावा Blinkit, Chaayos, Croma, Ixigo, Reliance के कई ब्रांड्स, Tata 1mg और Zomato जैसे मर्चेंट्स पर स्वीकार किया जाएगा। कंपनी ने पेमेंट नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए Cashfree, JusPay, Mswipe, Paytm, PayU, Pine Labs, Razorpay और Worldline जैसी पेमेंट कंपनियों के साथ भी काम किया है।

भारत में Apple Pay आने में इतना समय क्यों लगा?

Apple Pay को भारत आने में करीब एक दशक लग गया। कंपनी के मुताबिक, भारत में इसके लॉन्च के लिए रेगुलेटरी व्यवस्था, पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और स्थानीय पार्टनरशिप से जुड़े कई पहलुओं का एक साथ तैयार होना जरूरी था। Apple Pay की वाइस प्रेसिडेंट Jennifer Bailey के मुताबिक, कार्ड पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को सपोर्ट करने की RBI की पहल भी एक अहम बदलाव रही। इसकी मदद से यूजर्स Face ID या Touch ID के जरिए Apple Pay पेमेंट को ऑथेंटिकेट कर सकते हैं। इसके साथ Axis Bank, Visa और Mastercard के साथ पार्टनरशिप ने भी भारत में सेवा शुरू करने में मदद की।

Apple Pay में कार्ड की जानकारी कितनी सुरक्षित है?

Apple Pay में कार्ड जोड़ने के बाद बैंक यूजर को ऑथेंटिकेट करता है और उस कार्ड के लिए एक अलग Device Account Number तैयार करता है। डिवाइस में वास्तविक कार्ड नंबर स्टोर नहीं होता है और इसे मर्चेंट के साथ शेयर भी नहीं किया जाता है।

पेमेंट के दौरान Apple Pay इस डिवाइस-स्पेसिफिक टोकन के साथ एक ट्रांजैक्शन-स्पेसिफिक सिक्योरिटी कोड का इस्तेमाल करता है। Apple का कहना है कि वह ऐसी ट्रांजैक्शन जानकारी को अपने पास नहीं रखता है, जिसे सीधे यूजर से जोड़ा जा सके। ट्रांजैक्शन यूजर, मर्चेंट और बैंक या कार्ड जारी करने वाली कंपनी के बीच रहता है।

Apple Pay में अभी UPI और RuPay नहीं

भारत में Apple Pay की सबसे बड़ी सीमा फिलहाल UPI और RuPay का सपोर्ट न होना है। अभी यह सेवा सिर्फ Axis Bank के Visa और Mastercard नेटवर्क वाले योग्य क्रेडिट कार्ड्स पर उपलब्ध है।

यह सीमा भारतीय यूजर्स के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट में UPI की बड़ी भूमिका है। अगस्त 2026 में भारत में 24.509 अरब UPI ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 29.82 लाख करोड़ रुपये रही। इसके मुकाबले इसी अवधि में 632.45 मिलियन क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 2.02 लाख करोड़ रुपये रही।

Apple ने फिलहाल भारत में Apple Pay के साथ UPI सपोर्ट आने की कोई तय तारीख नहीं बताई है। इसलिए अभी Apple Pay इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास योग्य Axis Bank Visa या Mastercard क्रेडिट कार्ड होना जरूरी है।

Apple Pay में कार्ड कैसे जोड़ें?

Axis Bank के क्रेडिट कार्ड को Apple Pay में जोड़ने के लिए यूजर्स Axis Bank ऐप या सीधे Apple Wallet का इस्तेमाल कर सकते हैं। Apple Wallet खोलने के बाद ‘+’ बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद डेबिट या क्रेडिट कार्ड जोड़ने का विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

कार्ड की जानकारी दर्ज करने के बाद Axis Bank की ओर से कार्ड का वेरिफिकेशन किया जाएगा। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद कार्ड Apple Pay के जरिए पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Apple Pay अब दुनिया के 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, इसके साथ दुनियाभर में 11,000 से ज्यादा बैंक और नेटवर्क पार्टनर जुड़े हुए हैं। भारत इस लिस्ट में नया बाजार है, लेकिन यहां इसकी शुरुआत अभी सीमित बैंक और कार्ड सपोर्ट के साथ हुई है।

 

The post Apple Pay भारत में हुआ लाइव, इन कार्ड्स से कर सकेंगे पेमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-pay-india-launch-supported-banks-credit-cards-axis-bank-visa-mastercard-how-to-use/feed/ 0
JioHome के नए 3-in-1 प्लान हुए लॉन्च, सिर्फ 400 रुपये में मिलेगा TV-only प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-launches-3-in-1-jiohome-plans-with-new-wi-fi-only-and-tv-only-plans/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-launches-3-in-1-jiohome-plans-with-new-wi-fi-only-and-tv-only-plans/#respond Tue, 29 Sep 2026 12:42:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205164 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रिलायंस जियो ने JioHome के तहत नए प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी अब ग्राहकों को एक ही कनेक्शन में Wi-Fi, Live TV और OTT ऐप्स का फायदा देने वाले 3-in-1 प्लान के साथ ओनली टीवी और ओनली वाई-फाई वाले प्लान भी दे रही है। JioHome के 3-in-1 प्लान 555 रुपये प्रति महीने से शुरू होते […]

The post JioHome के नए 3-in-1 प्लान हुए लॉन्च, सिर्फ 400 रुपये में मिलेगा TV-only प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो ने JioHome के तहत नए प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी अब ग्राहकों को एक ही कनेक्शन में Wi-Fi, Live TV और OTT ऐप्स का फायदा देने वाले 3-in-1 प्लान के साथ ओनली टीवी और ओनली वाई-फाई वाले प्लान भी दे रही है। JioHome के 3-in-1 प्लान 555 रुपये प्रति महीने से शुरू होते हैं, जबकि TV-Only प्लान की प्रभावी कीमत 400 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है। जियो होम के 3-in-1 प्लान में अनलिमिटेड Wi-Fi, 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 से ज्यादा OTT एंटरटेनमेंट ऐप्स भी मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें 200 से ज्यादा HD चैनल भी शामिल हैं। इसके अलावा, Wi-Fi 6 राउटर भी दिया जाता है। जियो का कहना है कि JioHome सर्विस 2.25 करोड़ से ज्यादा घरों तक पहुंच चुकी है।

2,122 रुपये वाला JioHome 3-in-1 प्लान

Jio का 2,122 रुपये वाला 3-in-1 सर्विस पैक 100Mbps Wi-Fi स्पीड के साथ आता है। यह दो महीने की वैलिडिटी वाला प्लान है और कंपनी की ओर से एक महीना अतिरिक्त फ्री दिया जा रहा है। इस तरह कुल तीन महीने की सर्विस मिलती है और प्रभावी मासिक कीमत करीब 707 रुपये हो जाती है। इस प्लान में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल, 12 से ज्यादा OTT ऐप्स और अनलिमिटेड Wi-Fi मिलता है। इसके साथ वॉयस सर्विस भी फ्री है। प्लान में 100GB अतिरिक्त डाटा भी मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 90 दिन है और इसकी कीमत 101 रुपये बताई गई है।

2,222 रुपये वाला JioHome 3-in-1 प्लान

जियो होम का 2,222 रुपये वाला 3-in-1 प्लान 30Mbps Wi-Fi स्पीड के साथ आता है। इसमें तीन महीने की सर्विस मिलती है और एक महीना अतिरिक्त फ्री दिया जा रहा है। यानी ग्राहकों को कुल चार महीने का फायदा मिलता है और प्रभावी मासिक कीमत करीब 555 रुपये हो जाती है। इस प्लान में भी 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल, 12 से ज्यादा OTT ऐप्स और Wi-Fi मिलता है। इसके अलावा, वॉयस सर्विस फ्री है और 100GB अतिरिक्त डाटा भी दिया जाता है।

2,000 रुपये वाला JioHome TV-Only प्लान

अगर आपको Wi-Fi या OTT की जरूरत नहीं है और सिर्फ TV चैनल चाहिए, तो Jio का TV-Only प्लान भी है। 2,000 रुपये वाले JioHome TV Pack की वैलिडिटी पांच महीने है। इस हिसाब से इसकी प्रभावी मासिक कीमत 400 रुपये प्रति माह पड़ती है। इस प्लान में आपको 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल मिलते हैं। इनमें 200 से ज्यादा HD चैनल शामिल हैं। चैनल 15 से ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध हैं।

1,000 रुपये वाला TV-Only प्लान

JioHome का 1,000 रुपये वाला TV-Only प्लान दो महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ 200 रुपये का सेटअप शुल्क देना होगा। हालांकि जियो चार 50 रुपये के कूपन के जरिए कुल 200 रुपये का वैल्यू बैक भी देता है यानी कूपन का इस्तेमाल करने पर सेटअप शुल्क की भरपाई हो सकती है।

3,000 रुपये का Wi-Fi-Only प्लान

जिन ग्राहकों को सिर्फ Wi-Fi की जरूरत है, उनके लिए JioHome का 3,000 रुपये वाला Wi-Fi-Only प्लान है। इसकी वैलिडिटी पांच महीने है और इसमें 100Mbps तक की Wi-Fi स्पीड मिलती है। पांच महीने की वैलिडिटी के हिसाब से इसकी प्रभावी मासिक कीमत 600 रुपये पड़ती है। इसका दो महीने वाला विकल्प 1,500 रुपये में भी उपलब्ध है। इसमें 300 रुपये का सेटअप शुल्क देना होगा, लेकिन जियो छह 50 रुपये के कूपन के जरिए 300 रुपये का वैल्यू बैक देता है।

2,200 रुपये वाला Wi-Fi-Only प्लान

30Mbps Wi-Fi स्पीड वाला प्लान 2,200 रुपये में पांच महीने के लिए उपलब्ध है। इसकी प्रभावी मासिक कीमत 440 रुपये पड़ती है। इसका दो महीने वाला विकल्प 1,100 रुपये में मिलता है। इसके साथ 200 रुपये का सेटअप शुल्क देना होगा। जियो चार 50 रुपये के कूपन के जरिए 200 रुपये का वैल्यू बैक देता है।

JioHome प्लान में डाटा लिमिट कितनी है?

Jio के मुताबिक, सभी अनलिमिटेड Fiber प्लान पर कमर्शियल यूसेज पॉलिसी लागू होती है। इसमें 3,300GB डाटा की लिमिट शामिल है। AirFiber प्लान में हाई-स्पीड डाटा की लिमिट 1,000GB तक है। इस लिमिट के बाद भी अनलिमिटेड डाटा मिलता रहेगा, लेकिन स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।

JioHome में अब मिलेंगे अलग-अलग विकल्प

JioHome के नए प्लान के साथ ग्राहकों को अब अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है। अगर आपको Wi-Fi, TV और OTT तीनों चाहिए, तो 3-in-1 प्लान लिया जा सकता है। सिर्फ TV के लिए TV-Only और सिर्फ इंटरनेट के लिए Wi-Fi-Only प्लान उपलब्ध हैं। 3-in-1 प्लान में TV और Wi-Fi के साथ OTT ऐप्स भी मिलते हैं, जबकि अलग-अलग प्लान में ग्राहक सिर्फ उसी सर्विस के लिए भुगतान कर सकते हैं जिसकी उन्हें जरूरत है।

The post JioHome के नए 3-in-1 प्लान हुए लॉन्च, सिर्फ 400 रुपये में मिलेगा TV-only प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-launches-3-in-1-jiohome-plans-with-new-wi-fi-only-and-tv-only-plans/feed/ 0
Samsung के 55-इंच Mini LED 4K Vision AI TV पर मिल रहा 5,200 का कूपन डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-55-inch-mini-led-4k-vision-ai-tv-rs-5200-coupon-discount-price-offer-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-55-inch-mini-led-4k-vision-ai-tv-rs-5200-coupon-discount-price-offer-amazon/#respond Mon, 28 Sep 2026 12:00:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205064 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

यदि आप फेस्टिव सीजन में स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहा है, तो सैमसंग का 55-इंच वाला Mini LED 4K Vision AI TV आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि सैमसंग का यह टीवी अभी अमेजन पर 10 प्रतिशत छूट के साथ 53,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध है, […]

The post Samsung के 55-इंच Mini LED 4K Vision AI TV पर मिल रहा 5,200 का कूपन डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप फेस्टिव सीजन में स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहा है, तो सैमसंग का 55-इंच वाला Mini LED 4K Vision AI TV आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि सैमसंग का यह टीवी अभी अमेजन पर 10 प्रतिशत छूट के साथ 53,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी 59,990 रुपये है। अच्छी बात यह है कि टीवी पर 5,200 का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 48,700 रुपये तक आ सकती है। हालांकि कूपन की उपलब्धता और शर्तें खरीदारी के समय जरूर जांच लें। इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI 1,895 रुपये प्रति माह से शुरू होती है और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स, HDFC बैंक डेबिट कार्ड, Bajaj Finserv EMI कार्ड और Amazon Pay Later पर EMI ब्याज में 5,411 रुपये तक की बचत मिल सकती है। वहीं Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,617 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

samsung-55-inch-mini-led-4k-vision-ai-tv

सैमसंग का यह टीवी 4K Ultra HD (3840 x 2160) रिजॉल्यूशन और Mini LED Processor 4K के साथ आता है। इसमें 4K Upscaling टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को बेहतर क्लैरिटी और ज्यादा डिटेल के साथ दिखाने में मदद करती है। Mini LED HDR, HDR10+, Pure Spectrum Color और Supreme Mini LED Dimming जैसे फीचर्स पिक्चर की ब्राइटनेस, कलर और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। वहीं Contrast Enhancer और Color Booster अलग-अलग सीन में विजुअल क्वालिटी को और बेहतर करते हैं।

टीवी में 50Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही, गेमिंग के लिए Auto Game Mode, ALLM, VRR और HGiG जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो गेम खेलते समय लेटेंसी और स्क्रीन टियरिंग को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, Football Mode भी दिया गया है, जो स्पोर्ट्स कंटेंट देखने वालों के लिए उपयोगी फीचर है।

साउंड के लिए सैमसंग के इस 55 इंच टीवी में 30W स्पीकर आउटपुट मिलता है। इसमें Object Tracking Sound Lite दिया गया है, जो स्क्रीन पर एक्शन के हिसाब से साउंड को ज्यादा डायनामिक बनाने में मदद करता है। इसके साथ Q-Symphony और Adaptive Sound जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। अगर आपके पास Samsung का कम्पैटिबल साउंडबार है, तो Q-Symphony के जरिए टीवी और साउंडबार के स्पीकर्स को साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह टीवी Samsung के स्मार्ट प्लेटफॉर्म के साथ आता है और इसमें Samsung TV Plus के जरिए 150 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, Vision AI Companion, वॉयस असिस्टेंस रिमोट, Google Cast, AirPlay और मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टीवी Alexa और Google Assistant वाले कम्पैटिबल AI स्पीकर्स के साथ भी काम करता है। Karaoke Mic, Daily+, Universal Guide और Quick Remote जैसे फीचर्स इसे सामान्य टीवी से ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं।

वहीं अगर कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल, साउंडबार या होम थिएटर कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, USB-A पोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, HDMI eARC और Ethernet LAN का सपोर्ट मिलता है। Anynet+ (HDMI-CEC) की मदद से कम्पैटिबल डिवाइस को एक ही रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है।

The post Samsung के 55-इंच Mini LED 4K Vision AI TV पर मिल रहा 5,200 का कूपन डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-55-inch-mini-led-4k-vision-ai-tv-rs-5200-coupon-discount-price-offer-amazon/feed/ 0
Airtel के 999 रुपये और उससे ऊपर वाले पोस्टपेड प्लान में मिले Apple के ये 3 फायदे, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-999-above-postpaid-plans-icloud-plus-apple-tv-arcade-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-999-above-postpaid-plans-icloud-plus-apple-tv-arcade-benefits/#respond Thu, 24 Sep 2026 11:42:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204900 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारती एयरटेल ने अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में नए फायदे जोड़ दिए हैं। अब 999 रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले चुनिंदा पोस्टपेड प्लान में iCloud+, Apple TV और Apple Arcade का फायदा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इन प्लान में मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ क्लाउड स्टोरेज, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग की सुविधा भी दी जा […]

The post Airtel के 999 रुपये और उससे ऊपर वाले पोस्टपेड प्लान में मिले Apple के ये 3 फायदे, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारती एयरटेल ने अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में नए फायदे जोड़ दिए हैं। अब 999 रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले चुनिंदा पोस्टपेड प्लान में iCloud+, Apple TV और Apple Arcade का फायदा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इन प्लान में मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ क्लाउड स्टोरेज, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग की सुविधा भी दी जा रही है यानी एक ही पोस्टपेड प्लान के साथ यूजर्स को Apple की कई सर्विस का फायदा मिल सकेगा। ये फायदे नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।

Airtel के अनुसार, 999 रुपये और उससे ऊपर के फैमिली पोस्टपेड प्लान में iCloud+ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा। इसके साथ Apple TV और Apple Arcade का एक्सेस भी दिया जाएगा। फिलहाल Airtel के पोर्टफोलियो में ऐसे चार प्लान हैं। इनमें सबसे सस्ता 999 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और Airtel की Fastlane तकनीक के जरिए अनलिमिटेड डाटा मिलता है। इस प्लान में एक कनेक्शन के साथ तीन SIM तक जोड़ी जा सकती हैं।

इसके अलावा, 999 रुपये वाले प्लान में Amazon Prime, Google One, JioHotstar और Adobe Express Premium का भी कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस मिलता है।

इतना ही नहीं, एयरटेल के 1,199 रुपये और 1,399 रुपये वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान में एक कनेक्शन के साथ चार SIM तक जोड़ी जा सकती हैं। इन दोनों प्लान में Netflix का फायदा भी मिलता है।

इसके अलावा, अब इन प्लान के साथ iCloud+, Apple TV और Apple Arcade का भी एक्सेस मिलेगा यानी परिवार के कई सदस्य एक ही पोस्टपेड कनेक्शन के तहत इन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, Airtel का 1,749 रुपये वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान इस रेंज का सबसे महंगा प्लान है। इसमें एक कनेक्शन के साथ पांच SIM तक जोड़ी जा सकती हैं।

इस प्लान में भी iCloud+, Apple TV और Apple Arcade के साथ दूसरे मौजूदा बेनिफिट मिलते हैं। ऐसे में ज्यादा सदस्यों वाले परिवारों के लिए एक ही प्लान से कई SIM चलाने का विकल्प मिलता है।

बता दें कि Airtel के नए और मौजूदा दोनों ग्राहक इन बेनिफिट वाले प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं। इसके लिए Airtel ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, नजदीकी Airtel स्टोर पर जाकर भी प्लान को अपग्रेड कराया जा सकता है।

कंपनी का कहना है कि iCloud+, Apple TV और Apple Arcade को फैमिली पोस्टपेड प्लान में जोड़ने का मकसद ग्राहकों को एक ही प्लान में कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल एंटरटेनमेंट और दूसरी सर्विस देना है।

Airtel का यह अपडेट Apple की ओर से iCloud+ में किए गए बदलाव के कुछ समय बाद आया है। Apple ने चुनिंदा देशों में iCloud+ सब्सक्रिप्शन के साथ Apple TV और Apple Arcade को भी शामिल किया है। भारत में iCloud+ का बेसिक प्लान 75 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है। इसमें 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है। अब iCloud+ के साथ Apple की स्ट्रीमिंग और गेमिंग सर्विस का एक्सेस भी मिलने लगा है।

The post Airtel के 999 रुपये और उससे ऊपर वाले पोस्टपेड प्लान में मिले Apple के ये 3 फायदे, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-999-above-postpaid-plans-icloud-plus-apple-tv-arcade-benefits/feed/ 0
क्या बार-बार Bluetooth डिस्कनेक्ट हो रहा है? जानें 5 बड़ी वजहें https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-fix-bluetooth-connection-problems-tips-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-fix-bluetooth-connection-problems-tips-hindi/#respond Tue, 22 Sep 2026 12:21:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204722 ब्लूटूथ (Bluetooth) की मदद से फोन को वायरलेस ईयरबड्स, स्पीकर, स्मार्टवॉच और दूसरे डिवाइस से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है, लेकिन कई बार Bluetooth कनेक्शन बार-बार टूटने लगता है। इससे गाना सुनते समय आवाज रुक जाती है या किसी डिवाइस को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। कई बार फोन और Bluetooth डिवाइस […]

The post क्या बार-बार Bluetooth डिस्कनेक्ट हो रहा है? जानें 5 बड़ी वजहें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ब्लूटूथ (Bluetooth) की मदद से फोन को वायरलेस ईयरबड्स, स्पीकर, स्मार्टवॉच और दूसरे डिवाइस से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है, लेकिन कई बार Bluetooth कनेक्शन बार-बार टूटने लगता है। इससे गाना सुनते समय आवाज रुक जाती है या किसी डिवाइस को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। कई बार फोन और Bluetooth डिवाइस को बंद करके दोबारा ऑन करने, Bluetooth को ऑफ करके फिर ऑन करने या दोनों डिवाइस को दोबारा पेयर करने से समस्या ठीक हो जाती है। लेकिन अगर इसके बाद भी कनेक्शन बार-बार टूट रहा है, तो इसके पीछे कई दूसरी वजहें हो सकती हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं Bluetooth बार-बार डिस्कनेक्ट होने की सबसे आम वजहें क्या हैं और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।

दोनों डिवाइस के बीच ज्यादा दूरी

ब्लूटूथ कनेक्शन टूटने के सबसे आम कारणों में से एक डिवाइस के बीच ज्यादा दूरी होता है। Bluetooth से जुड़े दोनों डिवाइस को एक-दूसरे के काफी करीब होना चाहिए। आमतौर पर Bluetooth की रेंज करीब 33 फीट तक होती है। हालांकि नए Bluetooth वर्जन में आपको इससे ज्यादा की रेंज मिल सकती है। अगर आप फोन से कनेक्ट Bluetooth स्पीकर या किसी दूसरे डिवाइस से बहुत दूर चले जाते हैं, तो कनेक्शन कमजोर होकर टूट सकता है।

सिर्फ दूरी ही नहीं, बीच में मौजूद दीवार और दूसरी बड़ी चीजें भी Bluetooth सिग्नल को प्रभावित कर सकती हैं। उदाहरण के लिए, अगर Bluetooth स्पीकर और फोन के बीच मोटी दीवार है, तो कनेक्शन कमजोर हो सकता है। ऐसी स्थिति में दोनों डिवाइस को थोड़ा पास लाकर देखें। कई बार सिर्फ Bluetooth डिवाइस की जगह बदलने से भी कनेक्शन बेहतर हो जाता है।

आसपास के डिवाइस से हो रहा है इंटरफेरेंस

Bluetooth 2.4GHz फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करता है। इसी फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल कई Wi-Fi और दूसरे वायरलेस डिवाइस भी करते हैं। ऐसे में आसपास बहुत सारे वायरलेस डिवाइस होने पर सिग्नल में परेशानी आ सकती है। हालांकि Bluetooth में Frequency Hopping तकनीक होती है। यह लगातार अलग-अलग फ्रीक्वेंसी के बीच स्विच करता रहता है, इसलिए Wi-Fi की वजह से Bluetooth कनेक्शन में परेशानी होना बहुत आम नहीं है।

फिर भी अगर आपको शक है कि Wi-Fi की वजह से समस्या आ रही है, तो Bluetooth डिवाइस को Wi-Fi राउटर से थोड़ा दूर ले जाकर देखें। जरूरत पड़ने पर राउटर को रीस्टार्ट करके भी जांच सकते हैं।

Bluetooth डिवाइस किसी दूसरे फोन से कनेक्ट हो रहा है

कई Bluetooth डिवाइस एक समय में केवल एक डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। मगर कुछ डिवाइस पहले से पेयर किए गए फोन को प्राथमिकता भी देते हैं।

मान लीजिए आपने Bluetooth स्पीकर को अपने फोन से कनेक्ट किया है, लेकिन वह पहले किसी दूसरे फोन से भी पेयर था। अगर वह दूसरा फोन आसपास मौजूद है, तो स्पीकर उससे दोबारा कनेक्ट होने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में आपके फोन का कनेक्शन टूट सकता है।

इस समस्या से बचने के लिए उन पुराने डिवाइस को Bluetooth लिस्ट से हटा दें, जिनसे आप अब कनेक्ट नहीं करते हैं। इससे Bluetooth डिवाइस गलत फोन से अपने आप कनेक्ट नहीं होगा।

कम बैटरी या पुराना Bluetooth वर्जन

ब्लूटूथ डिवाइस की बैटरी बहुत कम होने पर भी कनेक्शन में परेशानी आ सकती है। कम बैटरी की स्थिति में डिवाइस का सिग्नल कमजोर हो सकता है और Bluetooth बार-बार डिस्कनेक्ट हो सकता है। इसलिए अगर Bluetooth ईयरबड्स, स्पीकर, स्मार्टवॉच या कोई दूसरा डिवाइस बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा है, तो सबसे पहले उसकी बैटरी चेक करें।

पुराना Bluetooth वर्जन भी समस्या की वजह हो सकता है। पुराने डिवाइस में नई तकनीक की तुलना में कम रेंज और कम कनेक्शन स्थिरता मिल सकती है। अगर आपका डिवाइस काफी पुराना है, तो नए मॉडल पर अपग्रेड करने से समस्या दूर हो सकती है।

पुराना डिवाइस अभी भी फोन से जुड़ा है

अगर आपने पुराना Bluetooth डिवाइस बदलकर नया मॉडल लिया है, तो कभी-कभी फोन पुराने डिवाइस से कनेक्ट होने की कोशिश करता रहता है।

Nokia Go Earbuds plus review in hindi

उदाहरण के लिए, अगर आपने पुरानी स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड को नए मॉडल से बदल दिया है, लेकिन पुराना डिवाइस अभी भी फोन की Bluetooth लिस्ट में मौजूद है, तो फोन उसके आसपास आने पर उससे कनेक्ट होने की कोशिश कर सकता है। इससे नया डिवाइस डिस्कनेक्ट हो सकता है या कनेक्शन में परेशानी आ सकती है। इसलिए जब आप किसी पुराने Bluetooth डिवाइस का इस्तेमाल बंद कर दें, तो उसे फोन की Bluetooth लिस्ट से हटा देना बेहतर है।

Bluetooth कनेक्शन को ऐसे रखें स्थिर

अगर Bluetooth बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा है, तो सबसे पहले दोनों डिवाइस को पास लाकर देखें। इसके बाद बीच में मौजूद दीवार या दूसरी बड़ी चीजों को हटाकर जांच करें। आसपास मौजूद पुराने Bluetooth डिवाइस को भी डिस्कनेक्ट या रिमूव कर दें।

इसके अलावा, दोनों डिवाइस की बैटरी चेक करें और जरूरत पड़ने पर Bluetooth को ऑफ करके दोबारा ऑन करें। अगर डिवाइस काफी पुराना है, तो उसका Bluetooth वर्जन भी समस्या की वजह हो सकता है।

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर Bluetooth कनेक्शन को ज्यादा स्थिर बनाया जा सकता है और बार-बार डिस्कनेक्ट होने की परेशानी से बचा जा सकता है।

The post क्या बार-बार Bluetooth डिस्कनेक्ट हो रहा है? जानें 5 बड़ी वजहें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-fix-bluetooth-connection-problems-tips-hindi/feed/ 0
बिना फोन छुए Android Auto का इस्तेमाल कैसे करें, जानें ये 5 आसान तरीके https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-use-android-auto-without-touching-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-use-android-auto-without-touching-phone/#respond Mon, 21 Sep 2026 11:32:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204613 आजकल कारों में बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। ये फीचर्स काफी काम के हैं, लेकिन गाड़ी चलाते समय बार-बार स्क्रीन या फोन देखने से ध्यान भटक सकता है। ऐसे में Android Auto जैसे सिस्टम इस समस्या को कम करते हैं, क्योंकि इनके जरिए फोन के कई फीचर्स को वॉयस, स्टीयरिंग व्हील के बटन […]

The post बिना फोन छुए Android Auto का इस्तेमाल कैसे करें, जानें ये 5 आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आजकल कारों में बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। ये फीचर्स काफी काम के हैं, लेकिन गाड़ी चलाते समय बार-बार स्क्रीन या फोन देखने से ध्यान भटक सकता है। ऐसे में Android Auto जैसे सिस्टम इस समस्या को कम करते हैं, क्योंकि इनके जरिए फोन के कई फीचर्स को वॉयस, स्टीयरिंग व्हील के बटन और कुछ ऑटोमेटिक सेटिंग्स की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में ड्राइवर को Android Auto इस्तेमाल करने के लिए बार-बार फोन या कार की स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। Android Auto में Gemini के जुड़ने के बाद यह एक्सपीरियंस और बेहतर हुआ है। Gemini की मदद से यूजर्स ज्यादा सामान्य तरीके से बात करके रास्ता खोज सकते हैं, म्यूजिक चला सकते हैं, कॉल कर सकते हैं या फोन के दूसरे फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं। कई कामों के लिए आपको किसी खास कमांड को याद रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

सिर्फ वॉयस कमांड ही नहीं, Android Auto में कुछ ऐसे फीचर्स और ऑटोमेशन भी हैं, जिनकी मदद से ड्राइविंग के दौरान फोन को छूने की जरूरत और कम हो जाती है। आइए जानते हैं Android Auto को बिना फोन छुए इस्तेमाल करने के 5 आसान तरीके।

Gemini और Hey Google से वॉयस कमांड दें

Android Auto में Gemini आने के बाद वॉयस कमांड पहले की तुलना में ज्यादा आसान और नेचुरल हो गए हैं। फोन को कार से कनेक्ट करने के बाद आप ‘Hey Google’ कहकर अपनी जरूरत बता सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप रास्ता शुरू करने, किसी को कॉल करने या मैसेज भेजने के लिए Gemini की मदद ले सकते हैं।

हालांकि इसके लिए Gemini को फोन के डिजिटल असिस्टेंट के तौर पर सेट करना जरूरी है। साथ ही, आपका फोन और कार Android Auto के साथ कम्पैटिबल होने चाहिए। वॉयस कमांड इस्तेमाल करने के लिए ‘Hey Google’ और Voice Match भी ऑन होना चाहिए। सेटअप पूरा होने के बाद आप सामान्य बातचीत की तरह अपनी बात बता सकते हैं। आपको हर काम के लिए अलग और तय कमांड याद रखने की जरूरत नहीं है

Gemini का एक और फायदा यह है कि यह बातचीत का संदर्भ समझ सकता है। उदाहरण के लिए, आप किसी जगह का रास्ता पूछने के बाद यह भी पूछ सकते हैं कि वहां पहुंचने के रास्ते में कोई चार्जिंग स्टेशन है या नहीं। इसके बाद उसी जानकारी के आधार पर नेविगेशन शुरू किया जा सकता है।

स्टीयरिंग व्हील के बटन से दें वॉयस कमांड

कई कारों के स्टीयरिंग व्हील पर वॉयस कमांड के लिए अलग बटन दिया जाता है। अगर आपकी कार में भी ऐसा बटन है, तो ‘Hey Google’ कहने की जरूरत नहीं है। बस इस बटन को दबाकर रखें, जब तक Gemini एक्टिव होने का साउंड न सुनाई दे। इसके बाद अपनी बात बोल सकते हैं यानी वॉयस कमांड दे सकते हैं।

इस बटन से रास्ता खोजने, किसी कॉन्टैक्ट को कॉल करने, मैसेज भेजने, म्यूजिक बदलने या कोई सवाल पूछने जैसे काम किए जा सकते हैं यानी फोन या कार की स्क्रीन को छुए बिना Android Auto के कई जरूरी फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

अगर Android Auto में वॉयस कमांड काम नहीं कर रहा है, तो कार का वॉल्यूम, माइक्रोफोन और स्टीयरिंग व्हील पर दिए गए वॉयस बटन को चेक करें। Google के अनुसार, वॉयस कमांड बटन को केवल एक बार दबाने के बजाय दबाकर रखना जरूरी हो सकता है।

वॉयस कमांड से पूरा नेविगेशन कंट्रोल करें

Android Auto में नेविगेशन उन फीचर्स में से एक है, जिसे बिना स्क्रीन छुए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। Gemini की मदद से अब Google Maps या किसी कम्पैटिबल नेविगेशन ऐप में रास्ता ढूंढना और शुरू करना पहले से आसान है।

आप किसी पते, दुकान या दूसरी जगह का नाम बोलकर वहां जाने के लिए नेविगेशन शुरू कर सकते हैं। रास्ते में ट्रैफिक की जानकारी, आसपास की जगहों या दूसरे जरूरी सवाल भी पूछे जा सकते हैं।

अगर रास्ते में अचानक कहीं रुकना है, तो वॉयस कमांड से नया स्टॉप भी जोड़ा जा सकता है। इसी तरह जरूरत पड़ने पर दूसरा रास्ता खोज सकते हैं। Google Maps में सड़क पर आने वाली समस्याओं, जैसे- रोडवर्क या रुकी हुई गाड़ियों की जानकारी भी आवाज के जरिए दी जा सकती है।

इस तरह ड्राइविंग के दौरान दोनों हाथ स्टीयरिंग पर रखकर नेविगेशन से जुड़े कई काम किए जा सकते हैं।

कॉल और मैसेज भी वॉयस कमांड से मैनेज करें

ड्राइविंग के दौरान कॉल और मैसेज के लिए भी फोन उठाने की जरूरत नहीं है। Android Auto की मदद से कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद किसी व्यक्ति को कॉल किया जा सकता है, आने वाली कॉल का जवाब दिया जा सकता है और किसी व्यक्ति को नया मैसेज भी भेजा जा सकता है।

कुछ कम्पैटिबल डिवाइस में Android Auto का Call Screening फीचर अनचाही कॉल को स्क्रीन करने में भी मदद करता है। इससे कॉल उठाने से पहले यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि कॉल जरूरी है या नहीं।

मैसेज के मामले में Android Auto नए SMS या दूसरे कम्पैटिबल ऐप्स के मैसेज को पढ़कर सुना सकता है। इसके बाद आप बोलकर जवाब दे सकते हैं। मैसेज भेजने से पहले सिस्टम उसे दोबारा पढ़कर भी सुना सकता है, जिससे गलती होने पर उसे ठीक किया जा सके। Gemini लंबे मैसेज को संक्षेप में बताने जैसे कुछ नए काम भी कर सकता है। हालांकि सामान्य मैसेज पढ़ने और जवाब देने के लिए Android Auto के अपने फीचर्स भी काफी हैं।

Android Auto और म्यूजिक को ऑटोमैटिक शुरू करें

अगर आप कार स्टार्ट करते समय फोन को बिल्कुल भी हाथ नहीं लगाना चाहते हैं, तो Android Auto की ऑटोमैटिक सेटिंग्स काफी काम आ सकती हैं। इनमें से एक विकल्प ऑटोमैटिक स्टार्टअप का है। इसे सेट करने के बाद फोन कार से कनेक्ट होते ही Android Auto अपने आप शुरू हो सकता है।

इससे ड्राइविंग शुरू करने से पहले फोन उठाकर Android Auto खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप Android Auto की सेटिंग्स में जाकर यह तय कर सकते हैं कि कार से कनेक्ट होने पर इंटरफेस कब शुरू हो।

म्यूजिक और पॉडकास्ट को भी ऑटोमैटिक तरीके से शुरू किया जा सकता है। अगर कार में बैठने से पहले आप Spotify या किसी दूसरे ऐप पर म्यूजिक या पॉडकास्ट सुन रहे थे, तो Android Auto उसे अपने आप जारी कर सकता है। ऐसे में फोन अनलॉक करके प्ले बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन ऑटोमेशन को बेहतर तरीके से काम करने के लिए फोन का कार के साथ सही तरीके से पेयर होना जरूरी है। वायरलेस Android Auto इस्तेमाल करने पर Bluetooth और Wi-Fi भी उपलब्ध होना चाहिए। एक बार सभी सेटिंग्स सही तरीके से करने के बाद कार स्टार्ट करते ही जरूरी फीचर्स अपने आप तैयार हो सकते हैं।

The post बिना फोन छुए Android Auto का इस्तेमाल कैसे करें, जानें ये 5 आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-use-android-auto-without-touching-phone/feed/ 0
Bluetooth Tethering क्या है? जानें कब इस्तेमाल करना चाहिए? https://www.91mobiles.com/hindi/bluetooth-tethering-kya-hai-android-iphone-me-kab-or-kaise-use-karen/ https://www.91mobiles.com/hindi/bluetooth-tethering-kya-hai-android-iphone-me-kab-or-kaise-use-karen/#respond Fri, 18 Sep 2026 11:04:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204478 आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन में मोबाइल डाटा कनेक्शन शेयर करने का विकल्प होता है। इसकी मदद से आप अपने फोन को एक पोर्टेबल इंटरनेट गेटवे में बदल सकते हैं और लैपटॉप, टैबलेट या दूसरे डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं। आमतौर पर जब किसी डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ना होता […]

The post Bluetooth Tethering क्या है? जानें कब इस्तेमाल करना चाहिए? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन में मोबाइल डाटा कनेक्शन शेयर करने का विकल्प होता है। इसकी मदद से आप अपने फोन को एक पोर्टेबल इंटरनेट गेटवे में बदल सकते हैं और लैपटॉप, टैबलेट या दूसरे डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं। आमतौर पर जब किसी डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ना होता है, तो लोग तुरंत Wi-Fi हॉटस्पॉट का विकल्प चुनते हैं। लेकिन इसके अलावा भी एक ऐसा तरीका मौजूद है, जिस पर अक्सर ध्यान नहीं जाता है और वह है Bluetooth Tethering।

Bluetooth Tethering भी आपके फोन के मोबाइल डाटा को दूसरे डिवाइस के साथ शेयर करता है, लेकिन इसमें Wi-Fi नेटवर्क बनाने के बजाय Bluetooth कनेक्शन का उपयोग किया जाता है यानी आपका फोन मोबाइल नेटवर्क से इंटरनेट लेता है और Bluetooth के जरिए उसे दूसरे डिवाइस तक पहुंचाता है।

यह तरीका खासतौर पर उस समय उपयोगी हो सकता है जब आपको लंबे समय तक इंटरनेट की जरूरत हो, लेकिन बहुत ज्यादा स्पीड की आवश्यकता न हो। उदाहरण के लिए, अगर आप कैफे, ट्रेन स्टेशन या किसी ऐसी जगह पर काम कर रहे हैं जहां भरोसेमंद Wi-Fi उपलब्ध नहीं है और आपको सिर्फ ईमेल चेक करने, न्यूज पढ़ने या डॉक्यूमेंट पर काम करने के लिए इंटरनेट चाहिए, तो Bluetooth Tethering एक काम का विकल्प बन सकता है।

Wi-Fi Hotspot और Bluetooth Tethering में क्या अंतर है?

ब्लूटूथ टेथेरिंग (Bluetooth Tethering) को समझने का आसान तरीका यह है कि Wi-Fi Hotspot को एक छोटे और अस्थायी राउटर की तरह समझें। जब आप अपने फोन में Hotspot ऑन करते हैं, तो आपका स्मार्टफोन आसपास के दूसरे डिवाइस के लिए एक Wi-Fi नेटवर्क तैयार करता है। इसके बाद लैपटॉप या टैबलेट उस नेटवर्क से कनेक्ट होकर फोन का मोबाइल डाटा इस्तेमाल करता है।

Wi-Fi Hotspot Bluetooth Tethering

यह तरीका तेज होता है और एक साथ कई डिवाइस को कनेक्ट करने की सुविधा देता है। हालांकि, Wi-Fi सिग्नल ब्रॉडकास्ट करने के लिए फोन को लगातार वायरलेस नेटवर्क चलाना पड़ता है। इससे फोन की बैटरी तेजी से कम होती है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर डिवाइस गर्म होने लगता है।

Bluetooth Tethering में ऐसा नहीं होता है। यहां फोन और दूसरे डिवाइस के बीच Bluetooth के जरिए एक छोटा, सीधा वायरलेस कनेक्शन बनाया जाता है। इसे ऐसे समझ सकते हैं जैसे दो डिवाइस के बीच एक अदृश्य वायर जुड़ी हो। इंटरनेट कनेक्शन इसी लिंक के जरिए दूसरे डिवाइस तक पहुंचता है।

यही वजह है कि Bluetooth Tethering में स्पीड कम होने के बावजूद कुछ परिस्थितियों में यह ज्यादा व्यावहारिक साबित हो सकता है।

Bluetooth Tethering कैसे काम करता है?

ब्लूटूथ टेथेरिंग में सबसे पहले आपका स्मार्टफोन अपने मोबाइल नेटवर्क के जरिए इंटरनेट से कनेक्ट रहता है। इसके बाद फोन और जिस डिवाइस पर इंटरनेट इस्तेमाल करना है, उन्हें Bluetooth के जरिए पेयर किया जाता है।

पेयरिंग पूरी होने के बाद स्मार्टफोन मोबाइल डाटा कनेक्शन को Bluetooth लिंक के जरिए दूसरे डिवाइस तक पहुंचाता है। दूसरे डिवाइस को अलग से Wi-Fi नेटवर्क खोजने या पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होती है। इसका मतलब यह है कि अगर आपके पास इंटरनेट वाला स्मार्टफोन और Bluetooth सपोर्ट करने वाला लैपटॉप है, तो दोनों को पेयर करके आप लैपटॉप पर फोन का मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं।

iPhone में Bluetooth Tethering कैसे ऑन करें?

अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो Bluetooth Tethering के लिए पहले Settings को ओपन करें। इसके बाद Personal Hotspot सेक्शन में जाएं और Allow Others to Join का विकल्प ऑन करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आपके iPhone का Bluetooth भी ऑन हो।

अब जिस डिवाइस पर इंटरनेट इस्तेमाल करना है, उसके Bluetooth सेटिंग में जाकर अपने iPhone को सर्च करें और दोनों डिवाइस को सामान्य Bluetooth पेयरिंग प्रक्रिया के जरिए कनेक्ट करें। कनेक्शन बनने के बाद इंटरनेट कनेक्शन शेयर किया जा सकता है।

ध्यान रखें कि अलग-अलग iOS वर्जन या डिवाइस सेटिंग के आधार पर विकल्पों के नाम या उनकी जगह थोड़ी अलग हो सकती है।

Android फोन में Bluetooth Tethering कैसे ऑन करें?

Android फोन में Bluetooth Tethering शुरू करने के लिए सबसे पहले Settings ऐप को ओपन करें। इसके बाद Network & Internet या Connections जैसे विकल्प पर जाएं। अलग-अलग कंपनियों के फोन में इस सेक्शन का नाम अलग हो सकता है।

अब Hotspot & Tethering विकल्प को सर्च करें। यहां आपको Bluetooth Tethering का विकल्प दिखाई देगा। इसे ऑन कर दें।

इसके बाद अपने लैपटॉप या दूसरे डिवाइस में Bluetooth चालू करें और उसे अपने स्मार्टफोन के साथ पेयर करें। एक बार दोनों डिवाइस कनेक्ट हो जाएं, तो फोन का मोबाइल इंटरनेट Bluetooth के जरिए दूसरे डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके फोन में सेटिंग का रास्ता थोड़ा अलग है, तो Settings में ‘Bluetooth tethering’ या ‘Tethering’ सर्च करना सबसे आसान तरीका हो सकता है।

क्या है फायदा

Bluetooth Tethering का सबसे बड़ा फायदा इसकी कम पावर खपत है। Wi-Fi Hotspot इस्तेमाल करते समय स्मार्टफोन को लगातार Wi-Fi सिग्नल ब्रॉडकास्ट करना पड़ता है। लंबे समय तक ऐसा करने पर बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है और फोन गर्म भी हो सकता है।

इसके मुकाबले आधुनिक Bluetooth तकनीक को कम पावर इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसलिए Bluetooth Tethering के दौरान फोन की बैटरी पर आमतौर पर Wi-Fi Hotspot की तुलना में कम दबाव पड़ता है।

मान लीजिए आप किसी कैफे में लैपटॉप पर कई घंटों तक काम कर रहे हैं। आपको सिर्फ डॉक्यूमेंट एडिट करने, ईमेल भेजने और कुछ वेबसाइट खोलने के लिए इंटरनेट चाहिए। ऐसी स्थिति में Wi-Fi Hotspot चलाने के बजाय Bluetooth Tethering इस्तेमाल करने से फोन को लगातार Wi-Fi नेटवर्क ब्रॉडकास्ट नहीं करना पड़ेगा।

हालांकि वास्तविक बैटरी खपत फोन, Bluetooth वर्जन, मोबाइल नेटवर्क, स्क्रीन ऑन टाइम और दूसरे बैकग्राउंड प्रोसेस पर निर्भर करती है। इसलिए इसे बैटरी बचाने का गारंटीड तरीका नहीं समझना चाहिए, बल्कि कम पावर वाले कनेक्शन विकल्प के तौर पर देखना बेहतर है।

Security के मामले में कितना बेहतर?

Bluetooth Tethering का एक और फायदा यह है कि इसका कनेक्शन अपेक्षाकृत ज्यादा निजी रहता है। Wi-Fi Hotspot ऑन करने पर आपके फोन का नेटवर्क आसपास मौजूद डिवाइस को दिखाई दे सकता है। भले ही आपने मजबूत पासवर्ड लगाया हो, फिर भी सार्वजनिक जगह पर एक एक्टिव Wi-Fi नेटवर्क ब्रॉडकास्ट हो रहा होता है।

Bluetooth Tethering में फोन और दूसरे डिवाइस के बीच पेयरिंग जरूरी होती है। यानी सामान्य स्थिति में कोई व्यक्ति सिर्फ आपके आसपास बैठकर आपके फोन का Bluetooth इंटरनेट कनेक्शन इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो कैफे, एयरपोर्ट, ट्रेन स्टेशन या दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर लैपटॉप से काम करते हैं। हालांकि Bluetooth Tethering को पूरी तरह सुरक्षित मानना सही नहीं होगा। आपको फिर भी अपने फोन और दूसरे डिवाइस में मजबूत सुरक्षा, अपडेटेड सॉफ्टवेयर और सुरक्षित पेयरिंग व्यवहार बनाए रखना चाहिए।

कब इस्तेमाल करना चाहिए?

Bluetooth Tethering का इस्तेमाल तब सबसे ज्यादा समझदारी भरा है जब आपको लगातार लेकिन कम स्पीड वाला इंटरनेट कनेक्शन चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आप न्यूज वेबसाइट पढ़ रहे हैं, ईमेल भेज रहे हैं, ऑनलाइन डॉक्यूमेंट में काम कर रहे हैं या Slack जैसे मैसेजिंग टूल पर टीम से बातचीत कर रहे हैं, तो Bluetooth Tethering पर्याप्त हो सकता है।

मान लीजिए आप पूरे दोपहर लैपटॉप पर काम करने के लिए फोन को बैग में रखकर चल रहे हैं। अगर आपके काम में सिर्फ टेक्स्ट आधारित वेबसाइट, ईमेल और डॉक्यूमेंट शामिल हैं, तो Bluetooth कनेक्शन एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है।

इसी तरह, अगर किसी जगह Wi-Fi उपलब्ध नहीं है, लेकिन आपके फोन में अच्छा मोबाइल डाटा कनेक्शन है, तो Bluetooth Tethering आपको बिना Wi-Fi Hotspot चलाए इंटरनेट से जुड़े रहने का तरीका देता है।

कब इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

Bluetooth Tethering की सबसे बड़ी कमी इसकी स्पीड और बैंडविड्थ है। Wi-Fi Tethering आमतौर पर Bluetooth Tethering की तुलना में काफी तेज होती है। इसलिए अगर आपका काम ज्यादा डाटा और हाई स्पीड मांगता है, तो ब्लूटूथ सही विकल्प नहीं होगा।

उदाहरण के लिए, अगर आप लैपटॉप पर वीडियो कॉल करने वाले हैं, बड़ी फाइल डाउनलोड करनी है, हाई-क्वालिटी वीडियो स्ट्रीम करना है या ऑनलाइन गेम खेलना है, तो Wi-Fi Hotspot ज्यादा उपयुक्त रहेगा।

इसी तरह बड़ी ईमेल अटैचमेंट डाउनलोड करने, क्लाउड पर बड़ी फाइल अपलोड करने या 4K वीडियो स्ट्रीम करने जैसे कामों में Bluetooth कनेक्शन की सीमित बैंडविड्थ साफ महसूस हो सकती है।

Bluetooth Tethering में कनेक्शन की समस्या

Bluetooth Tethering पूरी तरह परेशानी से मुक्त नहीं है। कभी-कभी Bluetooth पेयरिंग में समस्या आ सकती है या कनेक्शन अचानक टूट सकता है। कुछ डिवाइस एक-दूसरे के साथ आसानी से कनेक्ट नहीं होते और ऐसी स्थिति में Bluetooth को बंद करके दोबारा ऑन करना या डिवाइस को फिर से पेयर करना पड़ सकता है।

इसके अलावा, फोन और लैपटॉप के बीच दूरी बढ़ने पर Bluetooth कनेक्शन की स्थिरता प्रभावित हो सकती है। इसलिए अगर आपको ज्यादा स्थिर और तेज इंटरनेट चाहिए, तो Wi-Fi Hotspot बेहतर विकल्प हो सकता है।

कुल मिलाकर देखें, तो Bluetooth Tethering को Wi-Fi Hotspot का सीधा विकल्प मानने के बजाय एक अलग जरूरत के लिए इस्तेमाल करना ज्यादा सही है। अगर आपको हाई-स्पीड इंटरनेट चाहिए, बड़ी फाइल डाउनलोड करनी है या वीडियो स्ट्रीम करना है, तो Wi-Fi Hotspot ज्यादा व्यावहारिक रहेगा। लेकिन अगर आपका काम ईमेल, वेब ब्राउजिंग, चैटिंग और डॉक्यूमेंट एडिटिंग जैसे हल्के कामों तक सीमित है और आप फोन की बैटरी पर कम दबाव रखना चाहते हैं, तो Bluetooth Tethering उपयोगी साबित हो सकता है।

यानी अगली बार जब आपको लैपटॉप पर इंटरनेट की जरूरत हो और Wi-Fi Hotspot चलाने का मन न हो, तो फोन की Bluetooth Tethering सेटिंग जरूर देखें। यह सबसे तेज कनेक्शन नहीं है, लेकिन सही परिस्थिति में बिना ज्यादा बैटरी खर्च किए लंबे समय तक ऑनलाइन रहने का आसान तरीका हो सकता है।

The post Bluetooth Tethering क्या है? जानें कब इस्तेमाल करना चाहिए? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bluetooth-tethering-kya-hai-android-iphone-me-kab-or-kaise-use-karen/feed/ 0