Ankit Dubey | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 30 Jun 2026 13:58:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Redmi K90 Ultra चीन में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite, 8550mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k90-ultra-china-launch-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k90-ultra-china-launch-price-specifications/#respond Tue, 30 Jun 2026 13:52:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199065 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

होम मार्केट चीन में Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra (Extreme Edition) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे हाई-परफॉरमेंस और गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर लेकर आई है। नए डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, बड़ी 8550mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 165Hz तक OLED […]

The post Redmi K90 Ultra चीन में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite, 8550mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

होम मार्केट चीन में Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra (Extreme Edition) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे हाई-परफॉरमेंस और गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर लेकर आई है। नए डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, बड़ी 8550mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 165Hz तक OLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। यही नहीं फोन में इन-बिल्ट कूलिंग फैन और AI ग्राफिक्स चिप भी उपयोग हुई है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

Redmi K90 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

Redmi K90 Ultra स्मार्टफोन में 6.83 इंच का TCL M10 LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। फोन में बढ़िया अनुभव के लिए 3500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए Redmi K90 Ultra फोन में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। इसके साथ AI Independent Graphics Chip D2 भी मिलता है। जो गेमिंग और ग्राफिक्स को बेहतर बनाता है। डिवाइस में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi K90 Ultra में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Light Hunter 800 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका सेंसर साइज 1/1.55 इंच है। इस सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

Redmi K90 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8550mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। जो मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की तुलना में काफी बड़ी मानी जा रही है। इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 100W PPS चार्जिंग प्रोटोकॉल और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

लंबे समय तक गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान तापमान को सही रखने के लिए Redmi K90 Ultra स्मार्टफोन में 6000mm² VC कूलिंग सिस्टम के साथ इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी दिया गया है। इसमें Surge P3, Surge G2 और दो Surge T1+ चिप्स का इस्तेमाल किया गया है। जो पावर मैनेजमेंट और नेटवर्क परफॉरमेंस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Redmi K90 Ultra फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR Blaster, USB 3.2 Gen 1, Bose द्वारा ट्यून किए गए डुअल सिमेट्रिकल स्टीरियो स्पीकर्स, Bypass Charging और X-axis Linear Motor जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की मोटाई 8.18mm है और वजन 227 ग्राम रखा गया है।

Redmi K90 Ultra की कीमत

Redmi K90 Ultra को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB + 256GB और 16GB + 256GB वैरियंट की कीमत CNY 2,799 (करीब 39,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 12GB + 512GB वैरियंट CNY 3,299 (करीब 45,968 रुपये) और 16GB + 512GB मॉडल CNY 3,499 (करीब 48,755 रुपये) में उपलब्ध होगा।

फिलहाल Redmi ने K90 Ultra को केवल चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल या भारतीय लॉन्च को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। यदि आप चीन में हैं और तगड़े परफॉरमेंस वाला मिड रेंज फोन देख रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। हम आपको लगातार टेक अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Redmi K90 Ultra चीन में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite, 8550mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k90-ultra-china-launch-price-specifications/feed/ 0
OPPO Reno 16 Series के फीचर्स हुए कंफर्म, मिलेगा AI Snap Key, AI Mind Pilot और Snapdragon 7 Gen 4 https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno16-series-ai-snap-key-ai-mind-pilot-features-india-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno16-series-ai-snap-key-ai-mind-pilot-features-india-confirmed/#respond Tue, 30 Jun 2026 11:48:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199053 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO ने पहले ही आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि नई OPPO Reno16 Series भारत में 2 जुलाई को लॉन्च होगी। इसके साथ लगातार टीजर में जानकारियां शेयर की जा रही हैं। इसी बीच आज कंपनी ने पुष्टि की है कि नए स्मार्टफोन लाइनअप में AI फीचर्स पर खास फोकस किया गया है। […]

The post OPPO Reno 16 Series के फीचर्स हुए कंफर्म, मिलेगा AI Snap Key, AI Mind Pilot और Snapdragon 7 Gen 4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने पहले ही आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि नई OPPO Reno16 Series भारत में 2 जुलाई को लॉन्च होगी। इसके साथ लगातार टीजर में जानकारियां शेयर की जा रही हैं। इसी बीच आज कंपनी ने पुष्टि की है कि नए स्मार्टफोन लाइनअप में AI फीचर्स पर खास फोकस किया गया है। बता दें कि Reno16 Series में नया ColorOS 16, Snapdragon 7 Gen 4 और कई एडवांस AI टूल्स देखने को मिलेंगे।

मिलेगा नया AI Snap Key और AI Mind Pilot

OPPO Reno16 Series की सबसे बड़ी खासियत नया AI Snap Key होगा। यह एक डेडिकेटेड कस्टमाइजेबल बटन है, जिसकी मदद से यूजर्स स्क्रीनशॉट, वॉयस नोट्स और जरूरी जानकारी को एक क्लिक में सेव कर पाएंगे। इसके साथ AI Mind Pilot भी दिया जाएगा, जो Gemini, Perplexity और ChatGPT जैसे AI मॉडल्स को एक ही इंटरफेस में उपलब्ध कराएगा। इससे यूजर्स बिना अलग-अलग ऐप खोले AI से जवाब, सुझाव और ट्रिप प्लानिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

oppo-reno16-series-ai-snap-key-ai-mind-pilot-features-india-confirmed

AI Mind Space और AI Bill Manager भी होंगे शामिल

Oppo Reno16 Series में AI Mind Space नाम का नया फीचर भी मिलेगा। जो स्क्रीनशॉट, नोट्स, रसीदें और अन्य जरूरी जानकारी को अपने आप सही तरीके से सेट करके एक जगह स्टोर करेगा। वहीं, AI Bill Manager खर्च और आय से जुड़ी जानकारी को पहचानकर उन्हें अलग-अलग कैटेगरी में व्यवस्थित करेगा। जिससे महीने के खर्चों को ट्रैक करना आसान हो जाएगा।

ट्रैवल और भाषा के लिए AI फीचर्स

यात्रा करने वाले यूजर्स के लिए OPPO ने कई नए AI फीचर्स जोड़े हैं। AI Menu Translation विदेशी रेस्तरां के मेन्यू का तुरंत अनुवाद कर सकेगा। जबकि AI Voice Translation और AI Live Translator अलग-अलग भाषाओं में बातचीत और लाइव स्पीच को रियल टाइम में समझने और अनुवाद करने में मदद करेगा।

रिकॉर्डिंग और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग होगी आसान

नई Reno16 Series में AI Recording Sticker दिया जाएगा। जिसकी मदद से मीटिंग या लेक्चर रिकॉर्ड करते समय फोटो, नोट्स और मार्कर जोड़े जा सकेंगे। रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद AI की मदद से जरुरी बातों का सारांश भी तैयार किया जा सकेगा। इसके अलावा AI Scan फीचर डॉक्यूमेंट, टेबल और अन्य फिजिकल कंटेंट को स्कैन करके एडिटेबल डिजिटल फॉर्मेट में बदल सकता है।

प्रोसेसर और OS

OPPO Reno16 Series में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। जिसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पिछली पीढ़ी की तुलना में बेहतर CPU, GPU और AI परफॉरमेंस प्रदान करेगा। स्मार्टफोन में नया ColorOS 16 भी मिलेगा। जिसमें Live Space नाम का नया इंटरफेस, स्मूथ एनिमेशन और लंबे समय तक बेहतर सिस्टम अनुभव का दावा किया गया है।

OPPO ने Reno16 Series में AI फीचर्स के साथ यूजर प्राइवेसी को भी आगे रखा है। कंपनी के अनुसार Private Computing Cloud के जरिए डेटा को सुरक्षित रखा जाएगा। जबकि OPPO Lock फीचर रिमोट लॉक, SIM हटाने पर ऑटोमैटिक लॉक और एडवांस सिक्योरिटी जैसे फीचर्स प्रदान करेगा।

आखिर में आपको बताते चलें कि OPPO Reno16 सीरीज में Reno16 और Reno16c आने वाले हैं। इनकी भारत में लॉन्चिंग 2 जुलाई को होगी। यदि आप नए फोंस लेना चाहते है तो लॉन्च का वेट कर सकते हैं। हम इस दिन आपको फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post OPPO Reno 16 Series के फीचर्स हुए कंफर्म, मिलेगा AI Snap Key, AI Mind Pilot और Snapdragon 7 Gen 4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno16-series-ai-snap-key-ai-mind-pilot-features-india-confirmed/feed/ 0
Nothing Phone (4a) Series की कीमत 8,000 रुपये तक बढ़ने का दावा, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-price-hike-july-2026-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-price-hike-july-2026-report/#respond Tue, 30 Jun 2026 10:56:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199045 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Nothing की Phone (4a) Series को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी ने एक बार फिर इस लाइनअप के फोंस की कीमत बढ़ा दी है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो मार्च 2026 में लॉन्च के बाद से यह तीसरी बार होगा जब Nothing ने अपनी […]

The post Nothing Phone (4a) Series की कीमत 8,000 रुपये तक बढ़ने का दावा, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nothing की Phone (4a) Series को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी ने एक बार फिर इस लाइनअप के फोंस की कीमत बढ़ा दी है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो मार्च 2026 में लॉन्च के बाद से यह तीसरी बार होगा जब Nothing ने अपनी Phone (4a) सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी की है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और Flipkart पर भी नई कीमतें नहीं दिख रही हैं। उम्मीद है इन्हें कल से अपडेट किया जा सकता है।

Nothing Phone (4a) Series की नई कीमत

टिप्स्टर Sanju Choudhary के अनुसार Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro की कीमतों में इस बार 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक 8GB + 128GB वैरियंट वाले Nothing Phone (4a) की कीमत अब 39,999 रुपये हो सकती है। जबकि 8GB + 256GB वैरियंट 43,999 रुपये और 12GB + 128GB स्टोरेज 46,999 रुपये में उपलब्ध हो सकता है।

यदि Nothing Phone (4a) Pro की बात करें तो इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 54,999 रुपये और 12GB + 128GB वैरियंट की कीमत 59,999 रुपये होने का दावा किया गया है। हालांकि, 8GB + 128GB Pro मॉडल की नई कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है।

लॉन्च के मुकाबले 8,000 रुपये तक महंगा हुआ Phone (4a)

यदि यह नई कीमतें लागू होती हैं, तो Nothing Phone (4a) के बेस मॉडल की कीमत लॉन्च के समय के 31,999 रुपये से बढ़कर 39,999 रुपये हो जाएगी। यानी केवल तीन महीनों में इस मॉडल की कीमत में कुल 8,000 रुपये यानी लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, Phone (4a) Pro की कीमत में भी लॉन्च प्राइस की तुलना में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

क्या हो सकती है वजह?

Nothing ने अब तक इन संभावित प्राइस हाइक पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, बढ़ती कंपोनेंट लागत और बदलती मार्केट कंडीशंस के चलते ऐसा हो सकता है। इसके अलावा, नई प्राइसिंग कंपनी की प्रोडक्ट लाइनअप को बेहतर तरीके से सेट करने की रणनीति का भी हिस्सा हो सकता है।

Phone (4a)

अगर आप Nothing Phone (4a) Series को लेने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए या फिर अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। वहीं, यदि आप कम कीमत वाला नथिंग फोन लेना चाहते हैं तो Nothing Phone (4b) के लॉन्च तक इंतजार करना बेहतर हो सकता है। यह फोन 7 जुलाई को आ रहा है और कम रेंज वाला होगा। हम आपको आगे प्राइस कम या ज्यादा होने पर अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Nothing Phone (4a) Series की कीमत 8,000 रुपये तक बढ़ने का दावा, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-series-price-hike-july-2026-report/feed/ 0
5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ Samsung Galaxy A07s सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a07s-certification-listings-5000mah-battery-25w-fast-charging/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a07s-certification-listings-5000mah-battery-25w-fast-charging/#respond Tue, 30 Jun 2026 09:42:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199023 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकता है। क्योंकि इसमें आने वाले Samsung Galaxy A07s को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। यह स्मार्टफोन WiFi Alliance, Nemko, FCC और GSMA डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। इन लिस्टिंग्स से डिवाइस की कनेक्टिविटी, रीजनल वैरियंट, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई […]

The post 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ Samsung Galaxy A07s सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकता है। क्योंकि इसमें आने वाले Samsung Galaxy A07s को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। यह स्मार्टफोन WiFi Alliance, Nemko, FCC और GSMA डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। इन लिस्टिंग्स से डिवाइस की कनेक्टिविटी, रीजनल वैरियंट, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि, Samsung ने इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ऐलान हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

WiFi Alliance लिस्टिंग

Samsung Galaxy A07s को WiFi Alliance डेटाबेस पर मॉडल नंबर SM-A077F/DS के साथ देखा गया। मॉडल नंबर में मौजूद DS से लगता है कि यह डुअल-सिम वैरियंट हो सकता है। इसके अलावा लिस्टिंग से यह भी पुष्टि हुई है कि स्मार्टफोन 2.4GHz और 5GHz दोनों बैंड के साथ डुअल-बैंड Wi-Fi कनेक्टिविटी को सपोर्ट कर सकता है।

Nemko लिस्टिंग

Samsung Galaxy A07s को Nemko सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया है। यहां SM-A077F/DS के अलावा SM-A077M/DS और SM-A077M मॉडल नंबर भी सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार SM-A077F को इंटरनेशनल वैरियंट माना जा रहा है, जबकि SM-A077M लैटिन अमेरिकी बाजार के लिए हो सकता है। इससे लगता है कि Samsung अलग-अलग रीजन में सिंगल और डुअल-सिम दोनों विकल्प पेश कर सकता है।

FCC लिस्टिंग

FCC डेटाबेस में सामने आई जानकारी के अनुसार Galaxy A07s के लैटिन अमेरिकी वैरियंट में HQ-7160SA मॉडल नंबर वाली बैटरी का उपयोग किया गया है। यही बैटरी Galaxy A07 में भी देखने को मिली थी, इसलिए माना जा रहा है कि नया स्मार्टफोन भी 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है।

FCC प्लेटफॉर्म पर यह भी पता चला है कि डिवाइस को Samsung के कई चार्जिंग एडॉप्टर्स के साथ टेस्ट किया गया है, जिनमें EP-TA200, EP-T1510, EP-TA800 और EP-TA200B शामिल हैं। इनमें EP-TA800 एडॉप्टर 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि अन्य एडॉप्टर्स 15W चार्जिंग क्षमता वाले हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Galaxy A07s में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

GSMA लिस्टिंग से नाम हुआ कंफर्म

WiFi Alliance, Nemko और FCC लिस्टिंग में स्मार्टफोन का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन इससे पहले GSMA डेटाबेस ने पुष्टि की थी कि मॉडल नंबर SM-A077F सच में Samsung Galaxy A07s का ही है। इससे लगभग तय माना जा सकता है कि कंपनी इसी नाम से नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

जल्द हो सकता है पेश

Samsung Galaxy A07s कई ग्लोबल सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर स्पॉट हो चुका है। जिससे लगता है कि इसकी लॉन्चिंग जल्द हो सकती है। हमें आने वाले दिनों में इसके प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी मिल सकती है। 91मोबाइल्स पर आगे के अपडेट के लिए विजिट करते रहें।

The post 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ Samsung Galaxy A07s सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a07s-certification-listings-5000mah-battery-25w-fast-charging/feed/ 0
7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोल्ड फोन Vivo X Fold 6 ग्लोबल मार्केट में जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-6-global-launch-tipped/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-6-global-launch-tipped/#respond Tue, 30 Jun 2026 08:05:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199012 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 केवल चीन तक सीमित नहीं रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार यह डिवाइस ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल किन-किन देशों में इसकी एंट्री कब होगी। यह जानकारी साफ नहीं है। इस खबर के बाद भारत में भी इसके लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ […]

The post 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोल्ड फोन Vivo X Fold 6 ग्लोबल मार्केट में जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 केवल चीन तक सीमित नहीं रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार यह डिवाइस ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल किन-किन देशों में इसकी एंट्री कब होगी। यह जानकारी साफ नहीं है। इस खबर के बाद भारत में भी इसके लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है, क्योंकि Vivo पहले भी अपनी प्रीमियम फोल्डेबल सीरीज को भारतीय बाजार में ला चुका है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

चीन में कीमत और स्टोरेज विकल्प

चीन में Vivo X Fold 6 की शुरुआती कीमत CNY 7,999 (करीब 1.11 लाख रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसका 12GB + 512GB स्टोरेज CNY 8,999 (करीब 1.25 लाख रुपये), 16GB + 512GB मॉडल CNY 9,999 (करीब 1.39 लाख रुपये) और टॉप 16GB + 1TB वैरियंट CNY 10,999 (करीब 1.53 लाख रुपये) में उपलब्ध है। कंपनी ने 16GB + 1TB स्टोरेज के साथ Black Gold Edition भी पेश किया है, जिसकी कीमत CNY 11,299 (करीब 1.57 लाख रुपये) है। इस प्राइस और तगड़े फीचर्स की वजह से उम्मीद है कि यह आगामी Samsung Galaxy Z Fold 8 से टक्कर ले सकता है।

Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशंस

Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच का Samsung M14 AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.51 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करते हैं। इसके अलावा फोन को IP58 और IP59 डस्ट एवं वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है। जिससे पानी और धूल से बचाव होता है।

Vivo X Fold 6 में 3nm आधारित MediaTek Dimensity 9500 Super प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR5X Ultra रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 Fold पर काम करता है।

Vivo X Fold 6 फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो फिलहाल फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक मानी जा रही है। इसके बावजूद फोन केवल 4.4mm (अनफोल्ड) और 9.4mm (फोल्ड) मोटा है, जबकि इसका वजन 228 ग्राम है। चार्जिंग के मामले में फोन में 80W वायर्ड चार्जिंग, 40W वायरलेस चार्जिंग दी गई है। यह Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और NavIC सपोर्ट से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo X Fold 6 में Zeiss के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। Vivo ने दूसरी पीढ़ी के 200mm एक्सटर्नल टेलीफोटो लेंस का सपोर्ट भी जोड़ा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दो 20MP फ्रंट कैमरे दिए गए हैं।

क्या भारत में भी होगा लॉन्च?

फिलहाल Vivo ने कुछ कंफर्म नहीं किया है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की जानकारी मिलने से लग रहा है की इंडिया में लॉन्च हो सकता है। बता दें कि Vivo इससे पहले X Fold 3 Pro और X Fold 5 जैसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर चुका है। ऐसे में X Fold 6 के भारतीय बाजार में आने की संभावना लगभग तय मानी जा सकती है।

यदि Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च होता है, तो बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और दमदार कैमरा चाहने वाले ग्राहकों के लिए  शानदार विकल्प साबित हो सकता है। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोल्ड फोन Vivo X Fold 6 ग्लोबल मार्केट में जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x-fold-6-global-launch-tipped/feed/ 0
सितंबर में लॉन्च हो सकती है Huawei Mate 90 Series, लॉन्च टाइमलाइन लीक https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-series-september-2026-launch-timeline-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-series-september-2026-launch-timeline-leak/#respond Tue, 30 Jun 2026 06:42:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198992 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Huawei अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mate सीरीज को इसी साल लेकर आ सकता है। लीक के अनुसार कंपनी अपने प्रीमियम फोंस को एक साथ लॉन्च करने के बजाय पूरे साल अलग-अलग महीनों में पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि आगामी Huawei Mate 90 Series सितंबर 2026 में एंट्री ले सकती है। आइए, आगे […]

The post सितंबर में लॉन्च हो सकती है Huawei Mate 90 Series, लॉन्च टाइमलाइन लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Huawei अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mate सीरीज को इसी साल लेकर आ सकता है। लीक के अनुसार कंपनी अपने प्रीमियम फोंस को एक साथ लॉन्च करने के बजाय पूरे साल अलग-अलग महीनों में पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि आगामी Huawei Mate 90 Series सितंबर 2026 में एंट्री ले सकती है। आइए, आगे आपको अब तक आई डिटेल्स देते हैं।

Huawei Mate 90 Series लॉन्च टाइमलाइन

टिप्स्टर RuryRen के अनुसार Huawei Mate 90 Series फिलहाल सितंबर 2026 लॉन्च शेड्यूल पर बनी हुई है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो कंपनी पिछले कुछ Mate सीरीज मॉडल्स की तुलना में इस बार पहले लॉन्च कर सकती है। बता दें कि पूर्व में Huawei ने अपनी Mate सीरीज को नवंबर के आसपास पेश किया था।

huawei-mate-90-series-september-2026-launch-timeline-leak

जुलाई-अगस्त में भी आ सकते हैं नए मॉडल

लीक में यह भी दावा किया गया है कि Huawei जुलाई से अगस्त 2026 के बीच कुछ नए स्मार्टफोंस लॉन्च कर सकती है। हालांकि, फिलहाल इन डिवाइस के नाम सामने नहीं आए हैं। माना जा रहा है कि ये मॉडल कंपनी के फ्लैगशिप फोंस होंगे और सितंबर में आने वाली Mate 90 Series से पहले बाजार में पेश किए जाएंगे।

Pura 90s Series नहीं आएगी ?

खास बात यह है कि टिप्स्टर ने Huawei Pura 90s Series से जुड़ी जानकारी भी दी है। नई जानकारी के अनुसार कंपनी ने कथित तौर पर Pura 90s Series को रद्द कर दिया है। हालांकि Huawei की ओर से इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए आगे के ऐलान का वेट करना होगा।

Huawei ने इस साल अप्रैल में Pura 90 Pro और Pura 90 Pro Max को चीन में लॉन्च किया था, जो नए Kirin 9030S प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोंस थे। इसके बाद 8 मई को स्टैंडर्ड Pura 90 को Kirin 9010S चिपसेट के साथ पेश किया गया था।

आगे उम्मीद की जा रही है कि Huawei Mate 90 Series इस सिलसिले को आगे बढ़ा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें बेहतर पावर एफिशिएंसी, AI फीचर्स, नए Kirin चिपसेट और HarmonyOS के साथ पहले से बेहतर इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है। हालांकि इन संभावित फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बताते चलें कि Huawei ने अपकमिंग Mate 90 Series के लॉन्च से जुड़ी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में सितंबर 2026 लॉन्च, जुलाई-अगस्त में नए मॉडल्स की एंट्री और Pura 90s Series के रद्द होने की जानकारी फिलहाल लीक पर आधारित है। हम आने वाले दिनों में और जानकारी मिलने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post सितंबर में लॉन्च हो सकती है Huawei Mate 90 Series, लॉन्च टाइमलाइन लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-90-series-september-2026-launch-timeline-leak/feed/ 0
WhatsApp के नए Username फीचर का चेहरा बने आमिर खान, अब बिना मोबाइल नंबर बताए कर सकेंगे चैट https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-username-feature-amir-khan-phone-number-privacy/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-username-feature-amir-khan-phone-number-privacy/#respond Tue, 30 Jun 2026 05:39:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198981 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

WhatsApp ने अपने नए Username फीचर को भारत में प्रमोट करने के लिए अभिनेता आमिर खान के साथ साझेदारी की है। कंपनी के अनुसार कई बार लोग किसी नए व्यक्ति से संपर्क बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन अपना मोबाइल नंबर शेयर करना सही नहीं समझते हैं। ऐसे ही रोजमर्रा के अनुभवों को दिखाने के लिए […]

The post WhatsApp के नए Username फीचर का चेहरा बने आमिर खान, अब बिना मोबाइल नंबर बताए कर सकेंगे चैट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

WhatsApp ने अपने नए Username फीचर को भारत में प्रमोट करने के लिए अभिनेता आमिर खान के साथ साझेदारी की है। कंपनी के अनुसार कई बार लोग किसी नए व्यक्ति से संपर्क बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन अपना मोबाइल नंबर शेयर करना सही नहीं समझते हैं। ऐसे ही रोजमर्रा के अनुभवों को दिखाने के लिए WhatsApp ने आमिर खान के साथ नया कैंपेन शुरू किया है। यही नहीं कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर Username Reservation की शुरुआत भी कर दी है। जिससे ग्राहक अपने लिए यूनिक WhatsApp Username पहले से रिजर्व कर सकते हैं। आइए, आगे आपको पूरी जानकारी देते हैं।

WhatsApp Username फीचर क्या है?

WhatsApp का नया Username फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर लाया गया है। इसके जरिए अपने मोबाइल नंबर की जगह एक यूनिक Username का उपयोग किया जा सकता है। यह किसी सोशल मीडिया हैंडल की तरह काम नहीं करेगा। बल्कि केवल लोगों से सेफ तरीके से कनेक्ट करने का माध्यम बनेगा। WhatsApp पर किसी तरह की पब्लिक डायरेक्टरी या Username सजेशन भी उपलब्ध नहीं होंगे। इसलिए कोई भी व्यक्ति तभी आपसे संपर्क कर पाएगा। जब उसे आपका सटीक Username पता होगा।

मोबाइल नंबर शेयर करने जरुरत नहीं पड़ेगी

WhatsApp Username फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि नए लोगों से बातचीत शुरू करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना पड़ेगा। यानी सामने वाले से बातचीत के दौरान नंबर शो नहीं होगा। इससे आपकी निजी जानकारी पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित रहेगी।

मिलेगा Username Key का सुरक्षा विकल्प

WhatsApp केवल Username तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूजर्स को एक्स्ट्रा सुरक्षा के लिए Username Key का विकल्प भी दिया जाएगा। यदि यह फीचर शुरू होता है तो जो भी व्यक्ति पहली बार केवल Username के जरिए आपको मैसेज करना चाहेगा, उसे पहले यह Key दर्ज करनी होगी। जरूरत पड़ने पर यूजर इस Key को कभी भी बदल सकेगा। जिससे अनचाहे मैसेज और स्पैम से अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी।

Username Reservation शुरू, ऐसे करें रिजर्व

कंपनी ने बताया है कि Username Reservation की सुविधा इस सप्ताह से पूरी तरह रोलआउट की जा रही है। जैसे ही यह विकल्प आपके अकाउंट के लिए उपलब्ध होगा, WhatsApp ऐप के अंदर आपको नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद यूजर्स Settings > Account > Username में जाकर अपना पसंदीदा Username रिजर्व कर सकेंगे। यदि चुना गया Username उपलब्ध नहीं होगा, तो WhatsApp Username Generator की मदद से अन्य विकल्प भी मिल सकते हैं।

Creators और Businesses को भी मिलेगा फायदा

WhatsApp ने यह भी बताया कि कंटेंट क्रिएटर्स, छोटे कारोबार और विभिन्न संगठनों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी होगा। ऐसे यूजर्स चाहें तो अपने मौजूदा Instagram या Facebook Username को WhatsApp पर भी क्लेम कर पाएंगे। जिससे सभी प्लेटफॉर्म पर उनकी एक जैसी डिजिटल पहचान बनी रहेगी।

भारत में आमिर खान के साथ क्यों लाया गया यह कैंपेन?

WhatsApp के अनुसार भारत में कई ऐसे मौके आते हैं, जब लोग किसी क्लासमेट, पड़ोसी, इवेंट में मिले व्यक्ति या किसी ग्रुप का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन अपना निजी मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना चाहते हैं। इसलिए आमिर खान के साथ शुरू किया गया नया कैंपेन इसी समस्या को दिखाता है। यानी अब केवल Username शेयर करते हुए बातचीत शुरू की जा सकती है। इससे यूजर्स को अपनी प्राइवेसी पर पहले से ज्यादा नियंत्रण मिल जाएगा।

आपको कब मिलेगा नया फीचर?

WhatsApp फिलहाल Username Reservation को ग्लोबल लेवल पर शुरू कर रहा है। आने वाले महीनों में Username फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का कहना है कि फीचर उपलब्ध होने पर हर यूजर को WhatsApp ऐप के अंदर नोटिफिकेशन मिलेगा। अगर आप इसे उपयोग करना चाहते हैं तो ब्रांड जल्द आपको भी जानकारी देगा। साथ ही प्ले स्टोर पर जाकर अपना WhatsApp Application अपडेट जरूर कर लें। जिससे आपको ये फीचर उपयोग करने का मौका मिले। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही हर टेक से जुड़े अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर बने रहें।

The post WhatsApp के नए Username फीचर का चेहरा बने आमिर खान, अब बिना मोबाइल नंबर बताए कर सकेंगे चैट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-username-feature-amir-khan-phone-number-privacy/feed/ 0
Vivo G5i और Vivo G5z लॉन्च से पहले लिस्टिंग में स्पॉट, 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ हो सकती है एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-g5i-vivo-g5z-google-play-console-supported-devices-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-g5i-vivo-g5z-google-play-console-supported-devices-listing/#respond Mon, 29 Jun 2026 12:17:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198967 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo अपनी G-सीरीज के तहत चीन में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। यह Vivo G5i और Vivo G5z नाम से आ सकते हैं। वहीं, ब्रांड के ऐलान से पहले इन्हें Google Play Console Supported Devices लिस्ट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से लगता है कि कंपनी जल्द ही इन दोनों स्मार्टफोंस को […]

The post Vivo G5i और Vivo G5z लॉन्च से पहले लिस्टिंग में स्पॉट, 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo अपनी G-सीरीज के तहत चीन में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। यह Vivo G5i और Vivo G5z नाम से आ सकते हैं। वहीं, ब्रांड के ऐलान से पहले इन्हें Google Play Console Supported Devices लिस्ट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से लगता है कि कंपनी जल्द ही इन दोनों स्मार्टफोंस को चीनी ऑफलाइन मार्केट में पेश कर सकती है। हालांकि लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों डिवाइस पहले से लॉन्च हो चुके Vivo Y500s के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo G5i और Vivo G5z लिस्टिंग

Google Play Console Supported Devices लिस्ट में Vivo G5i और Vivo G5z को मॉडल नंबर V2531A और डिवाइस कोड PD2531 के साथ देखा गया है। खास बात यह है कि यही मॉडल नंबर और डिवाइस कोड पहले Vivo Y500s, Vivo Y500i, Vivo Y6 और Vivo Y6a से मिलता जुलता है। ऐसे में माना जा रहा है कि Vivo G5i और Vivo G5z, Vivo Y500s के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। जिन्हें अलग नाम, नए कलर ऑप्शन और मेमोरी वेरिएंट्स के साथ ऑफलाइन मार्केट में उतारा जा सकता है।

Vivo Y500s स्पेसिफिकेशंस

अगर Vivo G5i और Vivo G5z सच में Vivo Y500s के रीब्रांडेड मॉडल साबित होते हैं, तो इनमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम कर सकते हैं। इनमें UFS 3.1 स्टोरेज के साथ 6GB, 8GB और 12GB RAM के विकल्प मिलने की उम्मीद है।

लीक के अनुसार दोनों स्मार्टफोंस में 6.75-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। सबसे बड़ी खूबी 7200mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। लंबे बैकअप की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए यह फोंस बढ़िया ऑप्शन बन सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Vivo G5i और Vivo G5z में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 5G नेटवर्क सपोर्ट, NFC, IR Blaster और Wi-Fi 802.11ac जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

लॉन्च का इंतजार करना होगा

फिलहाल Vivo ने G5i और G5z के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि सामने आई Google Play Console लिस्टिंग और रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ऐलान हो सकता है। हम आपको आगे भी जानकारी मिलने पर नए पोस्ट में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Vivo G5i और Vivo G5z लॉन्च से पहले लिस्टिंग में स्पॉट, 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-g5i-vivo-g5z-google-play-console-supported-devices-listing/feed/ 0
OnePlus 16R और Nord 7 में मिल सकता है 185Hz डिस्प्ले, लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-16r-nord-7-185hz-display-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-16r-nord-7-185hz-display-leak/#respond Mon, 29 Jun 2026 10:45:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198957 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus आने वाले समय में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के साथ-साथ मिड-रेंज डिवाइस में भी नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दे सकता है। लीक के अनुसार कंपनी आगामी OnePlus 16R और OnePlus Nord 7 में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे सकती है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है तो OnePlus मौजूदा 165Hz डिस्प्ले को अपग्रेड करते […]

The post OnePlus 16R और Nord 7 में मिल सकता है 185Hz डिस्प्ले, लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus आने वाले समय में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के साथ-साथ मिड-रेंज डिवाइस में भी नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दे सकता है। लीक के अनुसार कंपनी आगामी OnePlus 16R और OnePlus Nord 7 में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे सकती है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है तो OnePlus मौजूदा 165Hz डिस्प्ले को अपग्रेड करते हुए प्रीमियम और मिड-रेंज दोनों सेगमेंट में 185Hz पैनल प्रदान कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus 16R और Nord 7 में मिल सकता है 185Hz डिस्प्ले

टिप्स्टर Smart Pikachu ने Weibo पर शेयर की गई जानकारी में दावा किया है कि OnePlus ब्रांड 185Hz रिफ्रेश रेट टेक्नोलॉजी को केवल फ्लैगशिप मॉडल्स तक सीमित नहीं रखेगा। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इसे अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज में भी शामिल करने की योजना बना रही है।

अगर यह लीक सही साबित होता है तो OnePlus 16R और OnePlus Nord 7 में 185Hz डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। वहीं, मौजूदा OnePlus 15R और Nord 6 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है।

इन OnePlus स्मार्टफोंस में भी मिल सकता है नया डिस्प्ले

लीक के अनुसार OnePlus अपने आने वाले कई स्मार्टफोंस में 185Hz पैनल का इस्तेमाल कर सकता है। इनमें OnePlus 16, OnePlus 16R, OnePlus 16T, Nord 7, Ace 7 सीरीज जैसे प्रमुख मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि Ace सीरीज और OnePlus के नंबर वाली T लाइनअप को केवल चीन में लॉन्च किया जाता है। जबकि OnePlus 16, OnePlus 16R और Nord 7 के चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में भी आने की उम्मीद है।

लॉन्च में अभी लग सकता है समय

फिलहाल OnePlus 16R और Nord 7 के लॉन्च में अभी समय है। OnePlus 15R को दिसंबर 2025 में पेश किया गया था। इसलिए उसका अगला मॉडल साल 2026 के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। वहीं, OnePlus Nord 6 अप्रैल 2026 में लॉन्च हुआ था, ऐसे में Nord 7 की एंट्री 2027 की शुरुआत में होने की संभावना है।

यदि आप इन फोंस को लेने की इच्छा रखते हैं तो लंबा इंतजार करना होगा। यदि आप अभी फोन लेना चाहते हैं तो Nord 6 और OnePlus 15R को भी चुन सकते हैं।

OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं, OnePlus 15R 7,400mAh बैटरी और दमदार Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला है। यह 165Hz एमोलेड डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग से लैस है। हम आपको आने वाले दिनों में आगामी मॉडल्स की जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post OnePlus 16R और Nord 7 में मिल सकता है 185Hz डिस्प्ले, लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-16r-nord-7-185hz-display-leak/feed/ 0
Vivo X500 सीरीज की बड़ी डिटेल्स लीक, 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और चार मॉडल्स की हो सकती है एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x500-series-specifications-models-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x500-series-specifications-models-leaked/#respond Mon, 29 Jun 2026 09:33:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198944 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo अपनी अगली फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज पर काम कर रहा है। हालांकि ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है इससे पहले ही कुछ अहम जानकारियां सामने आने लगी हैं। लेटेस्ट लीक के मुताबिक कंपनी इस बार X500 लाइनअप में चार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। जिसमें Vivo X500e, Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo […]

The post Vivo X500 सीरीज की बड़ी डिटेल्स लीक, 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और चार मॉडल्स की हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo अपनी अगली फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज पर काम कर रहा है। हालांकि ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है इससे पहले ही कुछ अहम जानकारियां सामने आने लगी हैं। लेटेस्ट लीक के मुताबिक कंपनी इस बार X500 लाइनअप में चार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। जिसमें Vivo X500e, Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हो सकते हैं। आइए, आगे इनके बारे में अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X500 सीरीज में मिल सकते हैं चार मॉडल

टिप्स्टर Smart Pikachu के अनुसार Vivo X500 सीरीज में Vivo X500e, Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max मॉडल्स आ सकते हैं। यही नहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 2027 की पहली छमाही में Vivo X500s और Vivo X500 Ultra जैसे दो और मॉडल भी पेश कर सकती है। हालांकि इन दोनों स्मार्टफोंस का जिक्र लेटेस्ट लीक में नहीं किया गया है।

Vivo X500 Pro Max डिटेल्स लीक

टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार Vivo X500 Pro Max के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में 6.85-इंच का 2K LTPO डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। यह डिस्प्ले LIPO पैकेजिंग तकनीक के साथ आ सकता है, जिससे चारों तरफ बेहद पतले और समान बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फोन में 2.5D फ्लैट डिस्प्ले और बड़े राउंडेड कॉर्नर्स मिल सकते हैं। जबकि डिस्प्ले पैनल BOE द्वारा सप्लाई किया जा सकता है।

लीक के मुताबिक Vivo X500 Pro Max में LPDDR6 RAM दी जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो Vivo अगली पीढ़ी की इस मेमोरी टेक्नोलॉजी को अपनाने वाली शुरुआती कंपनियों में शामिल हो सकती है। रिपोर्ट यह भी बताया गया है कि फोन में MediaTek का आगामी Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

कैमरे की बात करें तो Vivo X500 Pro Max में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें बड़ा 1/1.4-इंच सेंसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में Sony LYT-838 आधारित 50MP का प्राइमरी कैमरा LOFIC टेक्नोलॉजी के साथ और 50MP का IMX8-सीरीज अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है।

बैटरी को लेकर लीक में कहा गया है कि कंपनी 8,000mAh साइज वाली बैटरी पर काम कर रही है। हालांकि फिलहाल कुछ भी कंफर्म नहीं है, इसलिए लॉन्च तक इसमें बदलाव संभव हो सकता है।

Vivo X500e डिटेल्स लीक

Digital Chat Station के अनुसार Vivo X500e में 6.59-इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले और Snapdragon 8-सीरीज का प्रोसेसर मिलने की संभावना है। डिजाइन की बात करें तो इस फोन में ऊपर बाईं ओर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें ZEISS-ट्यून कैमरे हो सकते हैं।

Vivo X500e का डिजाइन X500 सीरीज के अन्य मॉडल्स से अलग हो सकता है। जिनमें राउंड कैमरा मॉड्यूल मिलने की उम्मीद है। कैमरा फीचर्स की ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इसमें बड़े सेंसर वाला IMX8-सीरीज पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

आखिर में आपको बताते चलें कि सामने आई सभी जानकारियां लीक रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। ऐसे में लॉन्च के समय फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि आप आने वाले महीनों में फ्लैगशिप डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो इस लाइनअप के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बन रहें।

The post Vivo X500 सीरीज की बड़ी डिटेल्स लीक, 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और चार मॉडल्स की हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x500-series-specifications-models-leaked/feed/ 0