Kamal Kant | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 30 Jun 2026 11:39:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4000 रुपये की छूट OnePlus Nord CE6 पर! सस्ता वनप्लस फोन डिस्काउंट के साथ कैसे और कहां से खरीदें, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5g-phone-with-discount-where-to-buy-nord-ce6/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5g-phone-with-discount-where-to-buy-nord-ce6/#respond Tue, 30 Jun 2026 11:39:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199058 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OnePlus Nord CE6 5G फोन फोन मई महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था जो 8000mAh battery, 80W फास्ट चार्जिंग, 144Hz AMOLED Display, 8GB RAM और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। लॉन्च के बाद कंपनी दो बार इस मोबाइल का प्राइस बढ़ा चुकी है। लेकिन अगर आप यह […]

The post 4000 रुपये की छूट OnePlus Nord CE6 पर! सस्ता वनप्लस फोन डिस्काउंट के साथ कैसे और कहां से खरीदें, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord CE6 5G फोन फोन मई महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था जो 8000mAh battery, 80W फास्ट चार्जिंग, 144Hz AMOLED Display, 8GB RAM और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। लॉन्च के बाद कंपनी दो बार इस मोबाइल का प्राइस बढ़ा चुकी है। लेकिन अगर आप यह वनप्लस का 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो इसे 4,000 रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका आ रहा है। सस्ता वनप्लस फोन डिस्काउंट के साथ कैसे खरीदें, यह डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord CE6 पर ऑफर

OnePlus Nord CE6 5G फोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था जिसमें 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। लेकिन बाद में इस मोबाइल पर प्राइस हाइक की मार पड़ी और इसका रेट बढ़कर 33,999 रुपये हो गया। लेकिन अब शॉपिंग साइट अमेजन पर शुरू होने वाली सेल में यह वनप्लस 5जी फोन सस्ते प्राइस पर खरीदने का मौका मिलेगा।

अमेजन प्राइम डे सेल में वनप्लस नोर्ड सीई6 को 29,999 रुपये में बेचा जाएगा। यानी यह मोबाइल अपने सेलिंग प्राइस से 4,000 रुपये सस्ता बिकेगा। यह मोबाइल का ऑफर प्राइस होगा जो सभी डिस्काउंट और बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करने के बाद मिलेगा। देखा जाए तो मार्केट में आने के 2 महीने बाद यह OnePlus 5G फोन फिर से अपने लॉन्च प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। ये छूट Axis और SBI बैंक कार्ड्स पर मिलेगी।

अगर आप पहले Nord CE6 स्मार्टफोन खरीदने से चूक गए थे तो, यह आपके लिए बेस्ट मौका साबित हो सकता है। बता दें कि Amazon Prime Day 4 जुलाई से शुरू होगी और 6 जुलाई तक ही चलेगी। इस बीच आप अपना फेवरेट फोन डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। वनप्लस 5जी फोन नोर्ड सीई6 को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए और डील की डिटेल्स आप (यहां क्लिक) कर जान सकते हैं।

OnePlus Nord CE6 स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 3200Hz टच सैंपलिंग रेट, 450ppi और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी वाला फोन है जिसे IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग भी प्राप्त है।

OnePlus Nord CE6 एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS 16.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5G फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह वनप्लस फोन 11,36,527 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 जीपीयू मौजूद है।

हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरानफोन हीट ना हो इसके लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट में 33147mm² हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है। वनप्ल्स ने अपने फोन को RAM-Vita तकनीक से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा है। यह तकनीक मोबाइल की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि Nord CE6 स्मार्टफोन 72 महीने तक बिना स्लो हुए स्मूथली काम कर सकता है।

OnePlus Nord CE 6 5G फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50D40 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोर्ड सीई 6 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए नोर्ड सीई6 5जी फोन 8000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 34 मिनट का आ चुका है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। साथ ही यह मोबाइल 27W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और Infrared blaster जैसे विकल्प दिए गए हैं।

The post 4000 रुपये की छूट OnePlus Nord CE6 पर! सस्ता वनप्लस फोन डिस्काउंट के साथ कैसे और कहां से खरीदें, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-5g-phone-with-discount-where-to-buy-nord-ce6/feed/ 0
AI वाला वाटर प्यूरीफायर लाएगी Livpure, होम वेलनेस इकोसिस्टम बनाने की तैयारी https://www.91mobiles.com/hindi/livpure-to-launch-smart-water-purifier-and-home-wellness-ecosystem/ https://www.91mobiles.com/hindi/livpure-to-launch-smart-water-purifier-and-home-wellness-ecosystem/#respond Tue, 30 Jun 2026 10:48:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199044 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

होम वेलनेस ब्रांड Livpure ने भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी आने वाले समय में देशभर में 100 से ज्यादा Livpure Studios शुरू करेगी। इसके साथ ही टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी स्थिति भी मजबूत करेगी। सिर्फ इतना ही नहीं लिवप्योर वाटर प्यूरीफायर से आगे बढ़ते […]

The post AI वाला वाटर प्यूरीफायर लाएगी Livpure, होम वेलनेस इकोसिस्टम बनाने की तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

होम वेलनेस ब्रांड Livpure ने भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी आने वाले समय में देशभर में 100 से ज्यादा Livpure Studios शुरू करेगी। इसके साथ ही टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी स्थिति भी मजबूत करेगी। सिर्फ इतना ही नहीं लिवप्योर वाटर प्यूरीफायर से आगे बढ़ते हुए अन्य पोर्टफोलियो में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की योजना बना रही है। ये सभी जानकारी ब्रांड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राकेश कौल द्वारा सामने आई है।

Livpure MD और CEO राकेश कौल ने एक आयोजन के मंच से घोषणा करते हुए कहा है कि लिवप्योर भारत में इलेक्ट्रिक वाटर प्यूरीफायर की पहुंच अभी भी काफी कम है। ऐसे में कंपनी का टारगेट किफायती कीमत पर एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर सर्विस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। राकेश के मुताबिक लिवप्योर कंपनी AIoT (Artificial Intelligence of Things) बेस्ड Smart Water Purifier पर भी तेजी से काम कर रही है जिसे जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है।

Smart Water Purifier

लिवप्योर के स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर को कंपनी बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। ये प्यूरीफायर इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होंगे जिन्हें ग्राहकों के स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकेगा। कंपनी के अनुसार इन Livpure Smart Water Purifier में बेहतर और आसान कंट्रोल के साथ ही कई तरह के यूज़फुल, एडवांस और स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे।

होम वेलनेस इकोसिस्टम की तैयारी

लिवप्योर अब अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी ने अनाउंस किया है कि वह सिर्फ वॉटर प्यूरीफायर तक ही सीमित नहीं रहेगी। आने वाले महीनों में Livpure ब्रांड के तहत एयर कूलर, स्लीप एक्सेसरीज, किचन अप्लायंसेज और मैट्रेस जैसे प्रोडक्ट्स को भी शामिल किया जाएगा। ब्रांड के मुताबिक लिवप्योर का फोकस भारतीय घरों के लिए एक पूरा होम वेलनेस इकोसिस्टम तैयार करने पर है जिसे स्टेप दर स्टेप बाजार में उतारा जाएगा।

कंपनी के अनुसार फिलहाल देशभर में लिवप्योर के 10 हजार से ज्यादा रिटेल काउंटर है और कंपनी तकरीबन 1 हजार डिस्ट्रीब्यूटर और इतने ही सर्टिफाइड सर्विस इंजीनियर्स के साथ अपनी सेवाएं दे रही है। वहीं कंपनी के मानेसर में स्थित प्लांट से RO मेम्ब्रेन, बूस्टर पंप, फिल्टर व वॉटर प्यूरीफायर की असेंबली और टेस्टिंग जैसे कामों को पूरा करने के बाद ही इंंडिया में Livpure Water Purifier बेचे जाते हैं। बताते चलें कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया और उत्तरी अफ्रीका के भी कई देशों में भी लिवप्योर प्रोडक्ट भेजे जाते हैं।

The post AI वाला वाटर प्यूरीफायर लाएगी Livpure, होम वेलनेस इकोसिस्टम बनाने की तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/livpure-to-launch-smart-water-purifier-and-home-wellness-ecosystem/feed/ 0
Samsung Galaxy A27 5G हुआ लॉन्च! देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स, बिकेगा ₹3000 डिस्काउंट के साथ https://www.91mobiles.com/hindi/new-samsung-5g-phone-galaxy-a27-price-in-india-and-specifications-officially-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-samsung-5g-phone-galaxy-a27-price-in-india-and-specifications-officially-announced/#respond Tue, 30 Jun 2026 09:20:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199022 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung Galaxy A27 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने बीते सप्ताह इस मोबाइल को भारतीय बाजार में टीज़ किया था और आज गैलेक्सी ए27 प्राइस की जानकारी दे दी गई है। यह मिडबजट सैमसंग फोन है जो 8GB RAM और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया […]

The post Samsung Galaxy A27 5G हुआ लॉन्च! देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स, बिकेगा ₹3000 डिस्काउंट के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy A27 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने बीते सप्ताह इस मोबाइल को भारतीय बाजार में टीज़ किया था और आज गैलेक्सी ए27 प्राइस की जानकारी दे दी गई है। यह मिडबजट सैमसंग फोन है जो 8GB RAM और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। इस नए सैमसंग 5जी फोन कीमत और मोबाइल पर मिलने वाले ऑफर्स सहित स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy A27 5G स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी फोन 1080 × 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। सैमसंग ने इसे Infinity-O डिस्प्ले का नाम दिया है जो Super AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1400निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं मोबाइल डिस्प्ले को स्क्रैच से बचाने के लिए कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ की प्रोटेक्शन दी गई है।

Samsung Galaxy A27 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो One UI 8.5 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 8,45,601 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 710 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए यह नया सैमसंग 5जी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए27 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A27 5G मोबाइल को 5000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। इन दिनों चल रहे बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड को देखते हुए यह कुछ छोटी महसूस हो सकती है। वहीं 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे 24 मिनट ही आया है। गैलेक्सी ए27 को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसे 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

गैलेक्सी ए27 स्मार्टफोन में Awesome Intelligence मौजूद है। यह सैमसंग का एआई टूल है जिसमें Circle to Search, Voice और Live Transcription सहित ढेरों एआई फीचर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi और Bluetooth 5.3 सहित NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं IP64 रेटिंग के साथ यह मोबाइल पानी की बौछारों से भी सुरक्षित रह सकता है। बताते चलें कि फोन अनलॉक करने के लिए इसके साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।

Samsung Galaxy A27 5G प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी फोन इंडिया में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 31,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी गैलेक्सी ए27 पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है जिसके बाद Samsung Galaxy A27 5G का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 28,999 रुपये पड़ेगा।

इस तरह Samsung Galaxy A27 का 8GB RAM वाला 5G फोन मॉडल 128GB और 256GB स्टोरेज पर लाया गया है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 34,999 रुपये और 40,499 रुपये है। स्कीम में छूट के बाद ये दोनों वेरिएंट 31,999 रुपये और 37,499 रुपये में खरीदे जा सकेंगे। गैलेक्सी ए27 की सेल 3 जुलाई से शुरू होगी और इसे Light Green, Light Pink और Black कलर में परचेज किया जा सकेगा।

The post Samsung Galaxy A27 5G हुआ लॉन्च! देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स, बिकेगा ₹3000 डिस्काउंट के साथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-samsung-5g-phone-galaxy-a27-price-in-india-and-specifications-officially-announced/feed/ 0
Nothing Phone 4b की फुल स्पेसिफिकेशन्स देखें यहां, लॉन्च से पहले ही लीक हुई डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-specifications-in-hindi/#respond Tue, 30 Jun 2026 07:45:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199013 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

नथिंग कंपनी अपना नया मोबाइल लेकर आ रही है जो इस बार ‘a’ नहीं बल्कि ‘b’ टाइटल के साथ आएगा। आने वाली 7 जुलाई को Nothing Phone 4b इंडिया में लॉन्च होगा। यह मिडबजट 5G फोन होगा जिसे 25 हजार से 35 हजार की रेंज में लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि […]

The post Nothing Phone 4b की फुल स्पेसिफिकेशन्स देखें यहां, लॉन्च से पहले ही लीक हुई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग कंपनी अपना नया मोबाइल लेकर आ रही है जो इस बार ‘a’ नहीं बल्कि ‘b’ टाइटल के साथ आएगा। आने वाली 7 जुलाई को Nothing Phone 4b इंडिया में लॉन्च होगा। यह मिडबजट 5G फोन होगा जिसे 25 हजार से 35 हजार की रेंज में लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन एक ताजा लीक में नथिंग फोन 4बी की फुल स्पेक्स लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है।

Nothing Phone 4b स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

नथिंग फोन 4बी को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च होगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर आएगा और लेटेस्ट Nothing OS के साथ काम करेगा।

Nothing Phone 4b को LPDDR4X RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगा। लीक के अनुसार यह 8GB RAM वाला 5G फोन बनकर इंडियन मार्केट में आएगा और 128GB व 256GB मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस नए नथिंग फोन UFS 2.2 storage पर पेश किया जा सकता है।

लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग नथिंग फोन को 6000mAh battery के साथ लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी नथिंग का फोन इंडिया में इतनी बड़ी बैटरी पर नहीं आया है। यानी अगर लीक सही साबित होता है तो Nothing Phone 4b ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है। वहीं ग्लोबल मार्केट में इस फोन को भारतीय बाजार की तुलना में कुछ छोटी बैटरी पर लाया जा सकता है।

Nothing Phone 4b में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने आए लीक के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नथिंग फोन 4बी में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

लीक डिटेल्स के अनुसार नया नथिंग फोन 4बी 6.7-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जो फुलएचडी+ रेजोल्यूशन वाली होगी। यह फ्लैट पैनल वाली AMOLED डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगी। लीक के मुताबिक कंपनी इस नए 5जी फोन को इन-डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर भारतीय बाजार में उतारेगी।

Nothing Phone 4b 5G फोन में ब्रांड के अन्य मोबाइल्स की ही तरह Glyph lights देखने को मिल सकती है। वहीं डिवाइस को पानी से बचाने के लिए इसमें IP64 या IP65 रेटिंग दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इंडिया में Black, White और Blue कलर में बिकेगा। बहरहाल Nothing Phone 4b प्राइस और स्पेक्स की कंफर्म डिटेंल्स के लिए 7 जुलाई का इंतजार करना होगा।

The post Nothing Phone 4b की फुल स्पेसिफिकेशन्स देखें यहां, लॉन्च से पहले ही लीक हुई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4b-specifications-in-hindi/feed/ 0
Motorola का नया 5G फोन Edge 70 Max आया सामने, जल्द लेगा मार्केट में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-phone-motorola-edge-70-max-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-phone-motorola-edge-70-max-confirmed/#respond Tue, 30 Jun 2026 06:39:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198993 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोटोरोला अपनी ऐज 70 सीरीज में अभी तक चार मोबाइल फोन Motorola Edge 70, Edge 70 Pro, Edge 70 Pro Plus और Edge 70 Fusion लॉन्च कर चुकी है। अब इस सीरीज का एक और नया मॉडल Motorola Edge 70 Max सामने आया है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई […]

The post Motorola का नया 5G फोन Edge 70 Max आया सामने, जल्द लेगा मार्केट में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला अपनी ऐज 70 सीरीज में अभी तक चार मोबाइल फोन Motorola Edge 70, Edge 70 Pro, Edge 70 Pro Plus और Edge 70 Fusion लॉन्च कर चुकी है। अब इस सीरीज का एक और नया मॉडल Motorola Edge 70 Max सामने आया है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन 91मोबाइल्स की अपकमिंग फोन से जुड़ी अहम लिस्टिंग डिटेल प्राप्त हुई है।

मोटोरोला ऐज 70 मैक्स को वायरलेस पावर कंसोर्टियम (WPC) सर्टिफिकेशन डाटाबेस में जगह मिली है जिसे 91मोबाइल्स ने सबसे पहले स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन का मार्केटिंग नेम Motorola Edge 70 Max कंफर्म हो गया है। यानी यह मोबाइल इसी नाम के साथ बिकेगा। नाम सामने आने के बाद यह माना जा रहा है कंपनी बेहद जल्द ही स्मार्टफोन को मार्केट में उतार सकती है। हालांकि हो सकता है कि ऐज 70 मैक्स पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो और बाद में भारतीय बाजार में लाया जाए।

Motorola Edge 70 Max डिटेल्स

डब्ल्यूपीसी सर्टिफिकेशन्स में इस अपकमिंग 5जी फोन में 25W wireless चार्जिंग का सपोर्ट दिए जाने की बात सामने आई है। लिस्टिंग में मोबाइल की फोटो भी दिखाई गई है जिससे खुलासा हुआ है कि मोटोरोला ऐज 70 मैक्स को कर्व्ड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन स्क्रीन दोनों साइड्स के बैक पैनल पर ही ओर मुड़ी हुई है और स्क्रीन के उपरी व नीचे हल्का बॉडी पार्ट दिया गया है। ​यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है।

Motorola Edge 70 Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है। यह कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल पर उपरी दाई और स्क्वायर शेप में दिया गया है। इसमें तीन कैमरा लेंस के साथ एक एलइडी फ्लैश भी मौजूद है। रियर पैनल पर ठीक बीच में मोटोरोला की ​ब्रांडिंग दी गई है। वहीं फोन के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन लगाया गया है। फोटो में फोन को डार्क कलर में दिखाया गया है जो ब्लैक शेड में है।

Motorola Edge 70 Max स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि हमने पहले ही बताया मोटोरोला ऐज 70 मैक्स की स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई है लेकिन, लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद है कि यह 5जी फोन 12GB RAM पर लॉन्च होगा।

फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग मोटोरोला 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 7,000एमएएच तक की बैटरी दी जा सकती है। लीक की मानें तो ये वाला मोटोरोला का फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लॉन्च होगा जो इसे ड्रॉप बनाएगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

The post Motorola का नया 5G फोन Edge 70 Max आया सामने, जल्द लेगा मार्केट में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-5g-phone-motorola-edge-70-max-confirmed/feed/ 0
8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस का सस्ता 5जी फोन OnePlus N6, सिर्फ 19999 रुपये में बिकेगा https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-25000-oneplus-n6-launched-in-india-with-big-8000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-25000-oneplus-n6-launched-in-india-with-big-8000mah-battery/#respond Tue, 30 Jun 2026 06:38:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198998 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी की ओर से OnePlus N6 भारतीय बाजार में उतार दिया गया है जो ‘5G फोन अंडर 25000’ की कैटेगरी में पेश हुआ है। वनप्लस एन6 में बड़ी 8000mAh battery, 50MP Camera, 6GB RAM और Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर की ताकत दी गई […]

The post 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस का सस्ता 5जी फोन OnePlus N6, सिर्फ 19999 रुपये में बिकेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी की ओर से OnePlus N6 भारतीय बाजार में उतार दिया गया है जो ‘5G फोन अंडर 25000’ की कैटेगरी में पेश हुआ है। वनप्लस एन6 में बड़ी 8000mAh battery, 50MP Camera, 6GB RAM और Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर की ताकत दी गई है। नए 5जी फोन OnePlus N6 का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus N6 प्राइस

वनप्लस एन6 का प्राइस 22,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन के 4GB RAM + 128GB Storage वाले बेस वेरिएंट की कीमत है। वहीं मोबाइल के बड़े वेरिएंट को 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस सस्ते 5जी फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट देगी। वहीं 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच अमेजन से फोन खरीदने पर 1,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगा। यानी ऑफर के साथ OnePlus N6 5G फोन 19,999 रुपये का पड़ेगा।

OnePlus N6 स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस एन6 5जी फोन को 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह IPS LCD पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz​ रिफ्रेश रेट, 401ppi और 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं पानी से फोन बचाने के लिए इसमें IP65 रेटिंग दी गई है।

OnePlus N6 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OxygenOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 588319 आ चुका है। हैवी परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस को ठंडा रखने के लिए 5300mm Vapor Chamber Cooling सिस्टम दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यह वनप्लस एन6 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वनप्लस का 5जी फोन 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।

OnePlus N6 कंपनी का बड़ी बैटरी वाला फोन है। पावर बैकअप के लिए इसे तगड़ी 8000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह नॉर्मल यूज में 3 दिन निकाल सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 19 घंटे, 17 मिनट का आया है। बताते चलें कि यह वनप्लस फोन 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है।

वनप्लस एन6 को कंपनी ने Bypass Charging टेक्नोलॉजी से चार्ज किया है। यह तकनीक हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान मोबाइल का चार्ज करने पर, करंट बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड की ओर ट्रांसफर कर देती है जिससे बैटरी हीट नहीं होती है। OnePlus N6 को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 5W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

The post 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस का सस्ता 5जी फोन OnePlus N6, सिर्फ 19999 रुपये में बिकेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-25000-oneplus-n6-launched-in-india-with-big-8000mah-battery/feed/ 0
12000 रुपये सस्ता मिलेगा ये वाला Apple का फोन! सेल में iPhone 17 बिकेगा 70900 रुपये में https://www.91mobiles.com/hindi/discount-on-iphone-17-in-flipkart-goat-sale-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/discount-on-iphone-17-in-flipkart-goat-sale-2026/#respond Mon, 29 Jun 2026 10:46:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198959 Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई से शुरू हो रही है।

The post 12000 रुपये सस्ता मिलेगा ये वाला Apple का फोन! सेल में iPhone 17 बिकेगा 70900 रुपये में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple के फोन कितने ही पुराने हो जाए, डिमांड में बने रहते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो iPhone पर ऑफर आने का इंतजार करते हैं और फिर बढिया डील मिलते ही सस्ते रेट पर आईफोन खरीद लेते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए आईफोन 17 को कम कीमत पर खरीदने का मौका आया है। Flipkart GOAT Sale 2026 शुरू होने वाली है और इस सेल में iPhone 17 को सिर्फ 70,900 रुपये में परचेज किया जा सकेगा।

iPhone 17 पर ऑफर

सबसे पहले तो आपको बता दें कि आईफोन 17 इंडिया में 82,900 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल के 256GB स्टोरेज वेरिएंट का रेट था। वहीं 512GB मेमोरी वाला आईफोन 1,02,900 रुपये में लाया गया था। अब शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली ‘गोट सेल’ में आईफोन 17 पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर लाया जा रहा है। सेल में iPhone 17 12 हजार रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है।

Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई से शुरू हो रही है। इसी सेल में एप्पल आईफोन 17 को 70,900 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर परचेज किया जा सकेगा। यह प्राइस फोन डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद प्राप्त होगा। HSBC, BOB और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ग्राहक आईफोन पर 10% की छूट पा सकेंगे। बताते चलें कि iPhone 17 को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी परचेज किया जा सकता है। सेल की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।

iPhone 17 फीचर्स स्पेसिफिकेशन्स

आईफोन 17 में पावरफुल Apple A19 चिपसेट पर लाया गया है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 16-core Neural Engine लगाया है। यह पावरफुल परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है। Apple का दावा है कि इस चिपसेट के चलते iPhone 17 में पावर एफिशियंट AI इंटरफेस मिलेगा। इसके साथ ही परफॉर्मेंस इम्प्रूव होगी और मेमोरी बैंडविड्थ बढ़ेगी। यह एप्पल मोबाइल लेटेस्ट iOS 27 पर काम करेगा जो एडवांस एआई फीचर्स से लैस है।

Apple iPhone 17 में 2556 x 1179 रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन दी गई है। यह ट्रूटोन ProMotion स्क्रीन है जिसपर 460ppi प्राप्त होती है। आईफोन 17 की डिस्प्ले रात के अंधेरे में मिनिमम 1निट ब्राइटनेस पर आ सकती है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करेगी। वहीं आउटडोर विजिबिलिटी के लिए इसमें 3000निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। स्क्रॉलिंग को स्मूथ बनाने के लिए आईफोन 17 की स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फेमस इस Apple iPhone के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 48MP Fusion कैमरा दिया गया है जो एफ/1.6 अपर्चर और 26mm फोकल लेंथ के साथ काम करता है। इस लेंस को Sensor-shift OIS तकनीक से लैस किया गया है। इसके साथ ही एफ/1.6 अपर्चर और 52mm फोकल लेंथ वाला 12 मेगापिक्सल 2x Telephoto लेंस लगाया गया है। फ्रंट पर 18 मेगापिक्सल सेंटर स्टेज सेल्फी सेंसर मौजूद है जो फ्रेम के हिसाब से फोटो आस्पेक्ट रेश्यो बदल लेता है परफेक्ट सेल्फी खींचने में मदद करता है।

The post 12000 रुपये सस्ता मिलेगा ये वाला Apple का फोन! सेल में iPhone 17 बिकेगा 70900 रुपये में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/discount-on-iphone-17-in-flipkart-goat-sale-2026/feed/ 0
Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला फोन बन सकता है Xiaomi 18! मिल सकते हैं दो 200MP Camera https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-specifications-leaked-with-snapdragon-8-elite-gen-6-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-specifications-leaked-with-snapdragon-8-elite-gen-6-processor/#respond Mon, 29 Jun 2026 10:12:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198946 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

शाओमी का फ्लैगशिप फोन Xiaomi 18 लॉन्च के लिए तैयार हो रहा है। अभी ब्रांड की ओर से हालांकि इस मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह स्मार्टफोन जल्द ही टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। शाओमी 18 सबसे पहले चीन में पेश होगा जो बाद में अन्य […]

The post Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला फोन बन सकता है Xiaomi 18! मिल सकते हैं दो 200MP Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी का फ्लैगशिप फोन Xiaomi 18 लॉन्च के लिए तैयार हो रहा है। अभी ब्रांड की ओर से हालांकि इस मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह स्मार्टफोन जल्द ही टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। शाओमी 18 सबसे पहले चीन में पेश होगा जो बाद में अन्य मार्केट्स में उतारा जाएगा। Xiaomi 18 दुनिया का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर वाला फोन बन सकता है। इसकी पूरी डिटेल आप आगे लीक बेस्ड न्यूज में पढ़ सकते हैं।

Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर

स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 6 क्वालकॉम द्वारा लाया जाने वाला सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट होगा। कंपनी की ओर से हालांकि अभी यह प्रोसेसर अनाउंस नहीं किया गया है लेकिन लीक की मानें तो Xiaomi 18 दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे इस चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।

Snapdragon 8 Elite Gen 6 को 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना प्रोसेसर बताया जा रहा है जिसकी टॉप क्लॉक स्पीड 5 गीगाहर्ट्ज़ तक जा सकेगी। चर्चा है कि यह क्वालकॉम चिपसेट LPDDR6 RAM + UFS 5.0 Storage टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगा जो अल्ट्राफास्ट मेमोरी एक्सेस के साथ ही स्मूथ और लैगफ्री मल्टीटास्किंग कर सकेगा।

चर्चा है कि Xiaomi 18 के अलावा क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 6 पर Samsung Galaxy S27 series और OnePlus 16 को भी लाया जा सकता है। बहरहाल उम्मीद है कि इस प्रोसेसर की घोषणा कंपनी अगस्त के अंत या सितंबर के शुरुआती दिनों में कर सकती है।

Xiaomi 18 स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी 18 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल 6.4 इंच की 2K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लेट सर्फेस वाली डिस्प्ले बताई जा रही है जो OLED पैनल पर बनी होगी। इस मोबाइल में LIPO टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है और स्क्रीन के चारों ओर बेहद ही नैरो बेजल्स दिए जा सकते हैं। मोबाइल को अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 18 5G फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो यह डुअल 200MP Camera वाला फोन होगा। फोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 200 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 200 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मिल सकता है।

Xiaomi 17 Pro

लीक के अनुसार इस शाओमी 5जी फोन में Telemarco सपोर्ट दिया जा सकता है और फोन में LOFIC सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 91मोबाइल्स के पाठकों को बता दें कि LOFIC फोन कैमरा सेंसर की ही एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो फोन को ओवरएक्पोज्ड या डार्क होने से बचाती है। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि Xiaomi 18 फोटोग्राफी में माहिर होगा।

पावर बैकअप के लिए Xiaomi 18 5G फोन को तगड़ी 7200mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर उतारा जा सकता है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। आशा है कि इस अपकमिंग शाओमी 5जी फोन में फास्ट वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। शाओमी 18 में IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिल सकता है और इसमें डेडिकेटेड एआई बटन भी दिया जा सकता है। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

The post Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला फोन बन सकता है Xiaomi 18! मिल सकते हैं दो 200MP Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-18-specifications-leaked-with-snapdragon-8-elite-gen-6-processor/feed/ 0
iQOO Z11i 5G फोन 3 जुलाई को होगा चाइना में लॉन्च, मिलेगी बड़ी बैटरी और डुअल रियर कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/3-july-iqoo-z11i-5g-phone-launch-date-in-china-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/3-july-iqoo-z11i-5g-phone-launch-date-in-china-announced/#respond Mon, 29 Jun 2026 07:19:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198929 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोबाइल कंपनी आइकू ने बीते दिनों ग्लोबल मार्केट में जहां iQOO Z11 5G फोन लॉन्च किया था वहीं, भारतीय बाजार में सस्ता स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G अनाउंस किया था। अब कंपनी इसी सीरीज में एक और नया मोबाइल iQOO Z11i 5G लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि […]

The post iQOO Z11i 5G फोन 3 जुलाई को होगा चाइना में लॉन्च, मिलेगी बड़ी बैटरी और डुअल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल कंपनी आइकू ने बीते दिनों ग्लोबल मार्केट में जहां iQOO Z11 5G फोन लॉन्च किया था वहीं, भारतीय बाजार में सस्ता स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G अनाउंस किया था। अब कंपनी इसी सीरीज में एक और नया मोबाइल iQOO Z11i 5G लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि आइकू ज़ेड11आई 5जी फोन 3 जुलाई को चाइना में लॉन्च किया जाएगा।

iQOO Z11i 5G लॉन्च ​डेट

आइकू ज़ेड11आई की लॉन्च डेट 3 जुलाई है। इस दिन यह नया 5जी फोन चीन में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। चाइना में iQOO Z11i 5G को प्री बुकिंग के लिए लिस्ट कर दिया गया है और अब सिर्फ प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है। चीन में फोन की कीमत 3 जुलाई की सुबह 10 बजे घोषित होगी। यह टाइम इंडियन समयानुसार सुबह के 7 बजकर 30 मिनट का होगा। यानी जब तक आप सोकर उठेंगे, तब तक आइकू ज़ेड11आई के सभी वेरिएंट्स का प्राइस सामने आ जाएगा।

iQOO Z11i

iQOO Z11i 5G स्पेसिफिकेशन्स

आइकू ज़ेड11आई 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इसे Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस अप​कमिंग आइकू 5जी फोन में एड्रेनो 613 जीपीयू मिल सकता है।

iQOO Z11i 5G फोन को कंपनी LPDDR4X RAM पर ला सकती है और मार्केट में इसे 6GB व 8GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। फोन में Memory Fusion टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। यह मोबाइल 128GB और 256GB Storage ऑप्शन्स में पेश हो सकता है। लीक की मानें तो आइकू ज़ेड11आई चीन में तीन कलर्स में बिकेगा जिनमें Green Peak, Desert Gold और Ink Shadow कलर शामिल होंगे।

iqoo-z11i-launch-china-pre-booking-color-options-offers-revealed
iQOO Z11i

पावर बैकअप के लिए इस 5जी स्मार्टफोन को 6500mAh Battery से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक की मानें तो iQOO Z11i 5G फोन में 6.74-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी जाएगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11i 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार यह फोन SGS सर्टिफाइड ड्यूरेबिल बॉडी पर लाया जाएगा और इसमें IP65 रेटिंग भी मिल सकती है।

iQOO Z11x 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

भारतीय बाजार में बिक रहे आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन की बात करें तो यह मोबाइल 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ LPDDR4X RAM और एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 मिलता है।

iQOO Z11x

iQOO Z11x 5G फोन में 7200mAh battery दी गई है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 19 घंटे, 59 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। यह 5जी फोन 6.76-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.45 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आया है जो पानी के गिरने पर भी सुरक्षित रखेगा। वहीं सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। बताते चलें कि इस फोन में यूजर्स को 2 OS अपडेट और 4 सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

The post iQOO Z11i 5G फोन 3 जुलाई को होगा चाइना में लॉन्च, मिलेगी बड़ी बैटरी और डुअल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3-july-iqoo-z11i-5g-phone-launch-date-in-china-announced/feed/ 0
8000mAh से बड़ी बैटरी और 144Hz 2K OLED डिस्प्ले के साथ जुलाई में लॉन्च हो सकता है iQOO Neo 11s 5G https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-11s-5g-smartphone-specifications-leaked-mobile-could-launch-in-july/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-11s-5g-smartphone-specifications-leaked-mobile-could-launch-in-july/#respond Mon, 29 Jun 2026 05:00:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198907 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आइकू ने पिछले साल चाइना में नियो सीरीज के तहत iQOO Neo 11 5G फोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था जिसमें 7500mAh और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज का नया मोबाइल फोन […]

The post 8000mAh से बड़ी बैटरी और 144Hz 2K OLED डिस्प्ले के साथ जुलाई में लॉन्च हो सकता है iQOO Neo 11s 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू ने पिछले साल चाइना में नियो सीरीज के तहत iQOO Neo 11 5G फोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था जिसमें 7500mAh और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज का नया मोबाइल फोन iQOO Neo 11s भी लेकर आ रही है जो जुलाई में टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। ताजा लीक में आइकू नियो 11एस की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

iQOO Neo 11s स्पेसिफिकेशन्स

आइकू नियो 11एस की स्पेसिफिकेशन्स चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। लीक में अनुमान जताया गया है कि यह मोबाइल जुलाई महीने में चाइना में पेश किया जा सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इस स्मार्टफोन को 2K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली OLED स्क्रीन पर लाया जाएगा और यूजर्स को इसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दी जाने की बात कही गई है जिसपर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलेगा।

iQOO Neo 11

लीक के मुताबिक iQOO Neo 11s MediaTek Dimensity 9500s पर लॉन्च होगा। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.73गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि मार्च महीने में POCO X8 Pro Max इंडिया में लॉन्च हुआ था जो प्रोसेसर वाला भारत का पहला फोन बनकर आया था।

आइकू नियो 11एस की सटीक बैटरी कैपेसिटी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक की मानें तो इस 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 8000mAh से बड़ी बैटरी दी जाएगी। फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। वहीं लीक में बताया गया है कि iQOO Neo 11s IP69 रेटिंग के साथ आएगा जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS मेन कैमरा सेंसर दिए जाने की जानकारी भी लीक में सामने आई है।

iQOO Neo 11

iQOO Neo 11 डिटेल्स

आइकू नियो 11 5जी फोन की बात करें यह मोबाइल 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। हैवी परफॉर्मेंस को हैंडल करने के लिए जहां इसमें डेडिकेटेड Q2 chip भी लगाई गई है। वहीं फोन हीट होने से बचाने के लिए 8000mm² हीट डिस्पेशन एरिया दिया गया है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS 4.1 storage पर काम करता है।

iQOO Neo 11 5G फोन में BOE Q10+ टेक्नोलॉजी पर बनी 6.82-इंच की 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के लिए आइकू नियो 11 5जी फोन में 7,500एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 100W Flash Charge टेक्नोलॉजी मौजूद है।

iQOO Neo 11

फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo11 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन LYT700V OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू नियो 11 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.45 पर काम करता है।

The post 8000mAh से बड़ी बैटरी और 144Hz 2K OLED डिस्प्ले के साथ जुलाई में लॉन्च हो सकता है iQOO Neo 11s 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-11s-5g-smartphone-specifications-leaked-mobile-could-launch-in-july/feed/ 0