Mukesh Singh | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 21 Sep 2026 13:45:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ASUS Vivobook 14 2026 (AX1404MU) रिव्यू : स्टूडेंट्स के लिए है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/asus-vivobook-14-2026-ax1404mu-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-vivobook-14-2026-ax1404mu-review-in-hindi/#respond Mon, 21 Sep 2026 13:24:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203721 ASUS Vivobook 14 2026 की कीमत 42,990 रुपये है। अपने टेस्ट के दौरान हमने जानने की कोशिश की कि कम कीमत वाला यह लैपटॉप क्या यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है या नहीं.

The post ASUS Vivobook 14 2026 (AX1404MU) रिव्यू : स्टूडेंट्स के लिए है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आप जब भी लैपटॉप के बारे में सोचते हैं तो आपकी लिस्ट में असूस का नाम अब जरूर रहता है। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने अग्रेसिव लॉन्च और मार्केटिंग के दम पर भारतीय बाजार में बेहतर पकड़ बना ली है। इस साल भी कंपनी ने एक से बढ़कर एक कई लैपटॉप भारत में लॉन्च किए, लेकिन इस बार हमने लोगों की जरूरतों को देखते हुए कम कीमत वाले ASUS Vivobook 14 2026 (AX1404MU) के लिए मंगाया। भारतीय बाजार में इस लैपटॉप की कीमत 42,990 रुपये है। अपने टेस्ट के दौरान हमने जानने की कोशिश की कि कम कीमत वाला यह 14 इंच का Windows लैपटॉप क्या यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है? क्या यह स्टूडेंट्स के लिए या ऑफिस के कामों को अच्छे से निपटा सकता है? इस रिव्यू में हमने यही जानने की कोशिश की।

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivobook 14 डिजाइन के मामले में काफी शानदार है और पहली ही नजर में आपको पसंद आ जाएगा। लैपटॉप के साइज की बात करें तो यह 324.9 एमएम लंबा, 213.9 चौड़ा और 17.9 एमएम मोटा है। लैपटॉप के लिहाज से 17–18 एमएम की मोटाई काफी अच्छी कही जाएगी। यानी कि यह काफी स्लिम है। वहीं, इसका वजन लगभग 1.40 किलोग्राम है और यह भी काफी अच्छा कहा जाएगा। आप घंटों बैगपैक में लेकर घूम सकते हैं, थकावट नहीं होगी। रही बात मटेरियल की तो कंपनी ने एल्यूमीनियम आधारित टेरा कोटा चेसिस का उपयोग किया है, जो काफी सॉलिड लगता है। या यूं कहें कि अपनी कीमत से ज़्यादा प्रीमियम दिखता है।

जहां कम बजट के लैपटॉप सिर्फ आधे ही खुलते हैं, वहीं इसके फ्लैप को आप 180 खोल सकते हैं। हमें अच्छी बात लगी कि हिंज काफी मजबूत हैं, लेकिन हाथ से उठाने में थोड़ा कड़ा लगता है। कुल मिलाकर डिजाइन आपको पसंद आएगा।

asus-vivobook-14-2026-ax1404mu-review-in-hindi

रही बात डिस्प्ले की तो वहां भी प्राइस के हिसाब से अच्छा विकल्प मिलता है। कंपनी ने 14 इंच की 14-इंच FHD (1920×1080) LED पैनल का उपयोग किया है। इस प्राइस ब्रैकेट में काफी अच्छा कहा जाएगा। इसके साथ ही 60Hz रिफ्रेश रेट और 250 nits की ब्राइटनेस मिलती है। ब्राइटनेस में थोड़ी कमी कह सकते हैं। 500 तक होता तो ज्यादा मजा आता। रोजाना के उपयोग के दौरान आपको अहसास भी होगा। स्क्रीन थोड़े कम चमकदार हैं।

स्क्रीन पर एंटी-ग्लेयर कोटिंग है और बाहर में जब आप स्क्रीन देख रहे होते हैं तो यह अच्छा काम करता है, लेकिन डार्क थीम में या जब डार्क मूवी मैं देख रहा था तो रिफ्लैक्शन थे। कलर NTSC गैमट का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा कवर करते हैं, इसलिए सैचुरेशन ठीक-ठाक है। ASUS का दावा है कि स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 82–84 प्रतिशत तक का है। ऐसे में लैपटॉप कॉम्पैक्ट तो हो गया है, लेकिन अभी बड़ी चिन नीचे दिखाई देती है।

कुल मिलाकर यदि डिस्प्ले के बारे में कहें तो प्राइस के हिसाब से अच्छा है और इसमें आप Word/Excel और YouTube जैसी चीजों को अच्छे से उपयोग कर पाएंगे। परंतु इससे डार्क ब्लैक या विविड HDR की उम्मीद न करें।

कनेक्टिविटी की बात करें तो उस मामले में भी यह लैपटॉप कम नहीं है। इसमें सभी बेसिक चीज़ें उपलब्ध हैं। जैसे कि—दो USB-A 3.2 पोर्ट, एक USB-C 3.2, एक USB-A 2.0, एक फुल-साइज़ HDMI1.4 पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक। हां, इसमें ईथरनेट पोर्ट नहीं दिया गया है, लेकिन कनेक्टर के माध्यम से आप उपयोग कर पाएंगे। परंतु आपको Wi-Fi6 (802.11ax) और Bluetooth5.3 मिलता है, जो कि इसके अडवांस्ड कनेक्टिविटी को दर्शाते हैं।

कीबोर्ड और टचपैड

asus-vivobook-14-2026-ax1404mu-review-in-hindi
बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड ASUS Vivobook 14 की खूबियों में से एक है और हमें यह काफी पसंद आया। कीकैप बड़े और अच्छी दूरी पर हैं, जिससे दस उंगलियों से टाइप करना बहुत आरामदायक हो जाता है। 1.7mm की ट्रैवल मिलती है, जो आपको अच्छा फीडबैक देती है। ASUS के इस लैपटॉप में एक डेडिकेटेड Copilot (AI) की भी है, जो काम को और फास्ट करती है। वहीं, टचपैड स्मूद और रिस्पॉन्सिव है, जिसमें Windows Hello लॉगिन के लिए एक छिपा हुआ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। मुझे जेस्चर या क्लिक इस्तेमाल करते समय कोई खास लैग महसूस नहीं हुआ। सच कहूं तो यह सस्ते नोटबुक के छोटे ट्रैकपैड से कहीं बेहतर अनुभव करता है।

परफॉर्मेंस

ASUS Vivobook 14 2026 (AX1404MU) को कंपनी ने कई अलग-अलग मदरबोर्ड और स्टोरेज में पेश किया है। परंतु हामरे पास जो यूनिट रिव्यू के लिए आया था उसमें Intel Core3—304 (Wildcat Lake) मदरबोर्ड दिया गया था। इसमें 5-कोर/5-थ्रेड प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.5GHz बेस और 4.3GHz टर्बो तक है। वहीं, लैपटॉप में AI टास्क के लिए एक ऑन-चिप NPU दिया गया है, जो 15 TOPS सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि, इसमें अलग से कोई GPU नहीं है – ग्राफिक्स बेसिक Intel UHD हैं, जो रोजाना के ऐप्स को आसानी से रन करने में सक्षम हैं। हांलाकि, इस प्राइस ब्रैकेट में आप डेडिकेटेड जीपीयू की आशा भी नहीं कर सकते।

वैसे तो रोजाना के उपयोग में यह अच्छा है, लेकिन मल्टीटास्किंग के दौरान हार्डवेयर की लिमिटेशन दिखती है। मैं रोजाना के उपयोग में एक साथ ढेर सारे एप्स ओपन करता हूं। परंतु यह लैपटॉप उस मामले में थोड़ा पीछे दिखा। टेस्ट के दौरान मैंने लगभग एक दर्जन Chrome टैब खोले और उसमें यह लैपटॉप धीमा हो गया। वहीं, कभी-कभी टैब क्रैश भी हो गए।

लैपटॉप में Core3 प्रोसेसर है, जो सिर्फ़ 8GB सिंगल-चैनल रैम मेमोरी के साथ आता है। यह लैपटॉप गेमिंग या हेवी कंटेंट के उपयोग के लिए नहीं है। टेस्ट के दौरान हमने इस पर 3DMark Time Spy भी चलाया, जिसमें लैपटॉप ने अधिकतम 810 तक का स्कोर किया। वहीं, 3DMark में 710 तक का ग्राफिक्स स्कोर और 4,058 CPU स्कोर करने में सफल रहा। इन स्कोर से आप यही अनुमान लगा सकते हैं कि यह लैपटॉप बेसिक प्रोडक्टिविटी के लिए सही है, लेकिन यह गेमिंग या हेवी रेंडरिंग जैसे काम के लिए नहीं बना है।

मेमोरी और स्टोरेज


कंपनी ने इसे 8GB DDR5 RAM (सिंगल-चैनल, एक स्लॉट) से लैस किया है, जो बेसिक इस्तेमाल के लिए काफी है। परंतु आपका वर्कलोड थोड़ा भी ज्यादा है तो यही सलाह दूंगा कि इसे आप 16GB तक अपग्रेड कर लें। लैपटॉप में SO-DIMM स्लॉट इसे सपोर्ट करता है। रही बात स्टोरेज की तो इसमें 256GB NVMe SSD (PCIe 4.0) है, जो तेज तो है, लेकिन आज के समय में जहां डाटा का उपयोग इतना ज्यादा है, ऐसे में मैमोरी जल्दी भर जाती है।

अच्छी बात यह कही जा सकती है कि M.2 स्लॉट से आप बाद में एक बड़ी ड्राइव जोड़ सकते हैं। ASUS का यह लैपटॉप Microsoft 365 सपोर्ट के साथ आता है, जहां आपको 100GB तक का क्लाउड स्टोरेज मुफ्त मिलता है।

बैटरी लाइफ़

असूस Vivobook 14 को कंपनी ने 42Wh की बैटरी के साथ पेश किया है। वैसे तो कहा जा सकता है कि बैटरी बड़ी नहीं है और लगातार उपयोग के दौरान 6 घंटे के आस-पास चलती है। ऐसे में यदि आप दिन भर लैपटॉप पर रहते हैं तो फिर एक पूरा दिन निकालना मुश्किल है। परंतु इसमें 45W का चार्जर सपोर्ट है, जो लगभग 50 मिनट में 60 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। ऐसे में बैटरी की कमी नहीं होती। एक कॉम्पैक्ट लैपटॉप के लिहाज से 6 घंटे तक का बैटरी बैकअप सही है, लेकिन यदि लगातार लैपटॉप पर लगे रहते हैं तो शायद थोड़ी परेशानी हो सकती है या यूं कहें कि फिर आपके लिए नहीं है।

कैमरा और ऑडियो

डिजाइन, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के बाद मल्टीमीडिया सेगमेंट देखते हैं तो यहां भी एक्सपीरियंस मिला-जुला है। लैपटॉप में आपको बेसिक 720p HD वेबकैम मिलता है, जो फिजिकल प्राइवेसी शटर के साथ आता है। यह एक अच्छा फीचर कहेंगे। इस कैमरे से आप Zoom/Meet जैसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि कर सकते हैं। ऑफिस या घर के अच्छी रोशनी में यह ठीक काम करता है, लेकिन रोशनी कम होते ही काफी न्वाइस दिखाई देने लगती है।

कंपनी ने इसमें डुअल माइक्रोफोन दिया है, जो मीटिंग के दौरान क्लियर साउंड देने में सक्षम है। वहीं, ASUS का AI न्वाइस कैंसिलेशन बैकग्राउंड से आ रही अनचाही आवाज को फिल्टर कर देता है। ऐसे में आप आराम से अपनी मीटिंग्स निबटा सकते हैं। स्टीरियो स्पीकर (SonicMaster-ट्यून्ड) मीडियम वॉल्यूम पर मूवी और म्यूजिक को हैंडल करते हैं, लेकिन तेज करते ही क्वालिटी खो देते हैं।

सॉफ्टवेयर और फीचर्स

यह लैपटॉप विंडोज 11 होम (सिंगल-लैंग्वेज) पर चलता है, जिसमें ASUS MyASUS सुइट है। MyASUS AI न्वाइस कैंसिलेशन, फैन प्रोफाइल, बैटरी हेल्थ चार्जिंग और WiFi SmartConnect जैसे फीचर्स इसमें अच्छे हैं। सिक्योरिटी के हिसाब से, इसमें फर्मवेयर TPM और BIOS पासवर्ड सपोर्ट मिलता है। ASUS में Microsoft Office Home 2024 का लाइफटाइम लाइसेंस और कुछ मार्केट में 1 साल का 100GB M365 स्टोरेज भी शामिल है, जो स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए वैल्यू को बढ़ाता है।

ड्यूरेबिलिटी और सिक्योरिटी

खास बात यह कही जा सकती है कि Vivobook 14, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड के साथ आता है। इस प्राइस रेंज में यह फीचर बहुत कम ही मिलता है। एल्यूमीनियम चेसिस और हिंज मजबूत लगते हैं, इसलिए यह कई बजट लैपटॉप की तुलना में रोजाना के टूट-फूट को बेहतर तरीके से झेल सकता है। TPM सिक्योरिटी और वेबकैम शटर के साथ, यह रफ हैंडलिंग और प्राइवेसी के लिए अच्छा है।

निष्कर्ष
asus-vivobook-14-2026-ax1404mu-review-in-hindi

सब कुछ देखने के बाद बात आती है अंतिम फैसले की, तो सबसे पहले कीमत देख लेते हैं। ASUS Vivobook 14 AX1404MU 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मॉडल 42,990 रुपये में उपलब्ध है। प्राइस के हिसाब से लुक और फीचर्स देखते हैं तो यह काफी अच्छा लगता है। यह एक एंट्री-लेवल लैपटॉप है, जो स्टूडेंट्स या बेसिक ऑफिस यूजर्स के लिए ज्यादातर जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। इसकी बिल्ड क्वालिटी, कीबोर्ड कम्फर्ट और लाइटवेट डिजाइन अच्छे लगते हैं।

रही बात परफॉर्मेंस की तो ठीक-ठाक है। डिजाइनिंग या वीडियो का काम नहीं है तो वेब ब्राउजिंग आदि के लिए सही है। ईमेल, डॉक्यूमेंट और वीडियो कॉल आदि को अच्छे से हैंडल कर लेता है। इससे आप हैवी गेमिंग की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं कर सकते।

ऐसे में यही कहूंगा कि यह लैपटॉप उन लोगों के लिए अच्छा है, जो छोटे-मोटे कामों के लिए पोर्टेबल और स्लीक लैपटॉप की तलाश में हैं

The post ASUS Vivobook 14 2026 (AX1404MU) रिव्यू : स्टूडेंट्स के लिए है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-vivobook-14-2026-ax1404mu-review-in-hindi/feed/ 0
Google Pixel 11 रिव्यू: कमाल के हैं छोटे उस्ताद https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-review-in-hindi/#respond Fri, 11 Sep 2026 12:43:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203919 Google Pixel 11 हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया और हमने यह जांचने की कोशिश की कि यह फोन खरीदारी के लायक है या नहीं।

The post Google Pixel 11 रिव्यू: कमाल के हैं छोटे उस्ताद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब भी Google Pixel फोन लॉन्च होते थे, हर बार प्राइस को लेकर सोशल मीडिया में बड़ा शोर होता था। परंतु यह पहली बार है, जब कंपनी ने Google Pixel 11 सीरीज को भारतीय बाजार में उतारा और प्राइस को लेकर इंटरनेट पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई। जी हां! आज सभी फोन के प्राइस इतने तेजी से बढ़ रहे हैं कि इस बार जब पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च हुई तो कीमत कॉम्पेटेटिव यानी कि प्रतियोगी कही जा रही है। लॉन्च के साथ ही Google Pixel 11 हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया और हमने भी लगभग एक सप्ताह के उपयोग के बाद यह जांचने की कोशिश की कि क्या सिर्फ कीमत ही प्रतियोगी हो गई है या फिर फीचर्स में भी यह डिवाइस दूसरे फोन को टक्कर दे रहा है।

कमाल का सॉफटवेयर

google-pixel-11-review-in-hindi

वैसे तो अक्सर रिव्यू की शुरुआत डिजाइन से करते हैं, लेकिन चूंकि यह पिक्सल फोन है, ऐसे में यहां सबसे पहले बात हम सॉफ्टवेयर की करेंगे। यह फोन Android 17 पर चलता है और कंपनी ने सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का भरोसा दिया है।

वहीं, इस बार मुझे अच्छी बात यह लगी कि फोन में आपको सर्किल टू सर्च का इंटीग्रेशन काफी बेहतर मिलता है। अब आपको पहले कैमरे से फोटो क्लिक कर सर्च का उपयोग करने की जरूरत नहीं है, बल्कि डायरेक्ट कैमरा ऐप से ही सर्किल टू सर्च फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

google-pixel-11-review-in-hindi

इसमें आपको गूगल का AI, Gemini का बेहतर इंटीग्रेशन देखने को मिलता है। यह कई ऐप्स के साथ काम करता है, जैसे कि लोकेशन का नाम पता करने, Google Maps को लॉन्च करने, इमेज शेयर करने के लिए Photos ऐप खोलने और कैलेंडर इनवाइट सेव करने सहित बहुत कुछ। वहीं, एक और अच्छा इंटीग्रेशन इसमें है और वह है Google Maps का पावर-सेविंग मोड। यह फीचर बैटरी बचाने के लिए रास्तों को ब्लैक एंड व्हाइट कर देता है और लॉक स्क्रीन पर डायरेक्शन के साथ अपडेट रखता है।

वहीं, इस बार कंपनी ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कुछ फीचर्स पेश किए हैं, जिसमें मुझे सबसे खास लगा टेलीप्रॉम्प्टर फीचर। आप अपने फोन का उपयोग टेलीप्रॉम्प्टर के तौर पर कर सकते हैं। आप बोलते रहेंगे और स्क्रिप्ट स्क्रॉल होती रहेगी।

google-pixel-11-review-in-hindi

इसके अलावा भी कुछ फीचर्स हैं, जिनका जिक्र करना मैं चाहूंगा। वे हैं सेव ऐज प्रोजेक्ट, ऑडियो विजुअलाइजर, स्पीड इनहांसमेंट और सोशल मीडिया ग्रीड। ऑडियो विजुअलाइजर जहां आपको रिकॉर्डिंग के दौरान ऑडियो का लेवल बताता है। वहीं, सोशल मीडिया ग्रीड आपको इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का लेआउट दिखाता है, जिससे कि आप जान सकें कि वीडियो में आपको कंटेंट और सब्जेक्ट को कहां प्लेस करना है।

फोन में आपको कैमरा कोच का ऑप्शन मिलता है, जहां फोन आपको गाइड करता है कि आप किस तरह से वीडियो शूट करें तो बेहतर होगा। इसके अलावा, आप चाहें तो दूसरे सुझाव भी ले सकते हैं।

सॉलिड बॉडी

google-pixel-11-review-in-hindi

हम यह कह सकते हैं कि गूगल एक जैसा फोन बनाता है, लेकिन यह भी कहना बनता है कि फोन सॉलिड बनाता है। फोन की बॉडी ग्लास की बनी है, जबकि फ्रेम मैटल का है। देखने में यह बहुत स्टाइलिश नहीं लगता है, क्योंकि न यह सबसे स्लीक फोन है और न ही चमकदार कर्व्ड डिस्प्ले है। परंतु हाथ में लेने के बाद यह जरूर कहेंगे कि क्वालिटी शानदार है और सुपर प्रीमियम का अहसास कराता है।

फ्रंट और बैक दोनों में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलता है और कंपनी ने फ्रेम के लिए एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम का उपयोग किया है, जो इसे काफी मजबूत बनाता है। पिछले फोन के मुकाबले इस बार ऐजेज थोड़े कर्व्ड हैं, ऐसे में पकड़ने में और भी बेहतर अहसास कराता है।

फोन की सिक्योरिटी का भी गूगल ने पूरा ख्याल रखा है। गूगल पिक्सल 11 आईपी68 रेटिंग के साथ आता है, जहां कंपनी का दावा है कि यह डेढ़ मीटर पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है। जहां तक आकार और भार की बात है तो गूगल पिक्सल 11 का वजन 197 ग्राम है और यह 8.6 एमएम मोटा है। हालांकि, कॉम्पैक्ट साइज को देखकर 180 ग्राम के आस-पास के वजन की आशा कर रहे थे, लेकिन यह थोड़ा भारी है। शायद ग्लास पैनल की वजह से। परंतु इसके बावजूद डिजाइन आपको पसंद आएगा।

हैप्टिक फीडबैक करता है इम्प्रेस

फोन का डिस्प्ले भी काफी अच्छा है। कंपनी ने Pixel 11 में 6.3 इंच की स्क्रीन दी है और कंपनी ने OLED पैनल का उपयोग किया है। यह फोन 1,080 x 2,424 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, फोन में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।

कंपनी ने LTPO डिस्प्ले तकनीक का उपयोग किया है। ऐसे में यह डिवाइस कंटेंट के हिसाब से रिफ्रेश रेट का उपयोग करता है और डायनामिक रूप से एडजस्ट कर बैटरी खपत को कम करता है। इसके साथ ही फोन में HDR सपोर्ट मिल जाता है, जो नेटफ्लिक्स सहित अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। फोन का डिस्प्ले बहुत ही शानदार है। आप कह सकते हैं कि इस प्राइस में कई फोन ज्यादा ब्राइटनेस के साथ आते हैं और ज्यादा पिक्सल सपोर्ट है, लेकिन सच कहूं तो क्वालिटी के मामले में इसमें कोई कमी नहीं है। आपको शानदार अनुभव कराता है।

परंतु हमें जो सबसे बेस्ट लगा, वह है इसका हैप्टिक फीडबैक। यानी कि जब आप इस फोन के डिस्प्ले को टच करते हैं तो बिल्कुल मकैनिकल कीपैड का अहसास कराता है। इस तरह का फीडबैक अब तक बहुत ही कम फोन में हमें देखने को मिला है।

कैमरा भी अच्छा है

पिक्सल फोन के डिजाइन की बात हो न हो, परफॉर्मेंस की बात हो न हो, लेकिन उसके कैमरे की बात हमेशा होती है। ये फोन हमेशा से ही नेचुरल फोटो क्लिक करने के लिए जाने जाते हैं। पिक्सल 11 की बात करें तो उसमें भी आपको ऐसा ही कुछ अहसास होगा। फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जहां मेन कैमरा 48MP का है। कंपनी ने 1/1.56-इंच की बड़ी साइज वाले लेंस का उपयोग किया है, जो f/1.7 अपर्चर के साथ आता है और इसमें OIS सपोर्ट भी है। इसके साथ ही 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा है, जो 5x तक के ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में भी 10.5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो पंच होल पर उपलब्ध है।

फोन से ली गई तस्वीरें संतोषजनक हैं। यानी कि आपको पसंद आएंगी। वहीं, इसमें एक बात जो हमें अच्छी लगी कि जहां दूसरे फोन में जब मेन से अल्ट्रावाइड लेंस पर आते हैं तो कलर शिफ्ट होता है, यह समस्या पिक्सल फोन में हमें नहीं मिली। हां! टेलीफोटो लेंस का जब उपयोग किया तो कलर थोड़ा ज्यादा सेचुरेट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन फिर भी हमें अच्छा लगा। खास बात थी कि पोट्रेट शॉट में यह फोन बहुत अच्छा कटआउट कर रहा था। वहीं, हर मोड में स्किनटोन भी काफी अच्छे थे। हमने फोन से सेल्फी फोटो क्लिक किए और वहां भी रिजल्ट अच्छे मिले।

हां। यदि प्राइस रेंज में इसकी तुलना आईफोन या सैमसंग गैलेक्सी एस26 से करें तो डिटेलिंग में यह थोड़ा पीछे रह जाता है, लेकिन अच्छी बात यह थी कि हर तरह की रोशनी में फोन अच्छी तस्वीर ले रहा था। डेलाइट में डिटेलिंग के मामले में यह भले ही अपने प्रतियोगियों से थोड़ा पीछे था, लेकिन लो लाइट में कहीं बेहतर नजर आ रहा था।

वीडियो की बात करें तो वह भी अच्छा है और यह फोन 4K वीडियो 30एफपीएस पर शूट करने में सक्षम है। हालांकि, यहां थोड़ी कमी कह सकते हैं। 4K में कम से कम 60 एफपीएस होता तो बेहतर कहा जाता।

बावजूद इसके, कैमरे के बारे में अंतिम निर्णय के लिए यही कहूंगा कि आपको निराश नहीं करेगा और एक पिक्सल फोन से आप जिस तरह के रिजल्ट की आशा करते हैं, वैसा रिजल्ट मिलेगा।

परफॉर्मेंस में सुधार की जरूरत

गूगल पिक्सल 11 को कंपनी ने नए प्रोसेसर Google Tensor G6 पर पेश किया है। यह पहली बार है, जब हमने हेप्टा कोर, यानी कि सात कोर वाला मोबाइल प्रोसेसर देखा है। इसमें आपको 4.11 GHz क्लॉक स्पीड वाला सिंगल कोर प्रोसेसर मिलता है, वहीं 3.38 GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वाड कोर प्रोसेसर है और 2.65 GHz का एक डुअल कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे 12जीबी और 16जीबी रैम के साथ पेश किया है, जो LPDDR5X रैम तकनीक से लैस है। वहीं, स्टोरेज के लिए 256GB की मैमोरी मिलती है, जो यूएफएस 4.0 तकनीक सपोर्ट करती है। कुल मिलाकर, प्राइस के हिसाब से देखेंगे तो हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं।

रही बात परफॉर्मेंस की तो फोन में कहीं भी लैग नहीं मिलेगा और न ही इसमें हैंग होने की समस्या मुझे मिली, लेकिन बेंचमार्क स्कोर और गेमिंग स्कोर में थोड़ा पीछे नजर आता है। एनटूटू बेंचमार्क टेस्ट में यह फोन 16,90,573 तक का स्कोर कर रहा था, जबकि गीकबेंच 6 पर यह फोन सिंगल कोर में 2,512 तक का स्कोर और मल्टीकोर पर यह 5,946 तक का स्कोर करने में सफल रहा। ये सारे स्कोर सैमसंग गैलेक्सी एस26 और वीवो एक्स300 जैसे फोन के मुकाबले आधे से भी कम हैं।

परंतु कुछ जगहों पर फोन ने चौंका दिया। जैसे ऐप ओपन करने, मल्टी टास्किंग आदि में बहुत ही स्मूथ था। वहीं, फोन का बूट टाइम सिर्फ 9 सेकेंड का था, जो कि दूसरे किसी फोन से बहुत ही कम है। यानी कि यह काफी तेजी से ऑन होता है। कम ब्लोटवेयर और प्योर एंड्रॉयड का फायदा इसे मिलता है।

बेंचमार्क ऐप के बाद हमने इस गूगल पिक्सल 11 में कुछ गेम भी खेले और वहां का परिणाम भी औसत रहा। कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल में यह फोन ग्राफिक्स के लिए मैक्स और एफपीएस के लिए अल्ट्रा सपोर्ट कर रहा था। हमने वेरी हाई + वेरी हाई में प्ले किया, जहां इसका ऐवरेज फ्रेम रेट सिर्फ 57 एफपीएस तक का रहा, जो कि औसत है। वहीं, 7 प्रतिशत तक का बैटरी ड्रॉप था, जो कि अच्छा है। हालांकि, गेमिंग में हमें कोई समस्या नहीं मिली और हीटिंग भी ज्यादा नहीं थी।

हमने फोन में स्ट्रेस टेस्ट भी किया, जहां यह फोन औसत से भी नीचे का स्कोर कर रहा था। सीपीयू थ्रॉटलिंग में इसका परफॉर्मेंस 50 प्रतिशत तक गिरा, जबकि बर्नआउट में 19 प्रतिशत तक नीचे चला गया। ऐसे में कह सकते हैं कि भारी-भरकम ऐप को यदि लंबे समय तक आप इस फोन में उपयोग करते हैं तो परफॉर्मेंस में गिरावट देखने को मिल सकती है।

बैटरी अच्छी है

पावर बैकअप के लिए गूगल पिक्सल 11 में 4,985 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 30 वॉट का वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में 25 वाट का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। फोन को हमने 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया, जिसमें लगभग 84 मिनट का समय लगा। वहीं, हमने पावर बैकअप जांचने के लिए इसमें पीसी मार्क बैटरी टेस्ट रन किया, जहां यह फोन 18 घंटा 43 मिनट से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम रहा। ऐसे में कह सकते हैं कि फोन की बैटरी बहुत ही ऑप्टिमाइज है और इतनी छोटी बैटरी में इतना बेहतर रिजल्ट अब तक बहुत कम ही फोन में मिला है।

निष्कर्ष

google-pixel-11-review-in-hindi

निष्कर्ष में लंबी-चौड़ी बातें लिखने के बजाय कुछ शब्दों में साफ और स्पष्ट निर्णय देना बेहतर है और मैं यही कहूंगा कि यदि आप एक बेस्ट एंड्रॉयड फोन लेना चाहते हैं तो गूगल पिक्सल 11 आपके लिए है। कॉम्पैक्ट डिजाइन, स्मूथ ऑपरेटिंग सिस्टम, शानदार डिस्प्ले और बेहतर कैमरा इसे अच्छा बनाते हैं। वहीं, गेमिंग और हैवी टास्किंग करते हैं तो यह आपके लिए नहीं है।

The post Google Pixel 11 रिव्यू: कमाल के हैं छोटे उस्ताद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-11-review-in-hindi/feed/ 0
200 MP कैमरा, 8050mAh बैटरी और 16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ POCO F9 Ultra https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-8050-mah-battery-and-16-gb-ram-phone-poco-f9-ultra-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-8050-mah-battery-and-16-gb-ram-phone-poco-f9-ultra-launch/#respond Tue, 01 Sep 2026 14:03:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203203 POCO F9 Ultra को 200 MP कैंमरा 8050 mAh की बैटरी और 100 वॉट की चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है.

The post 200 MP कैमरा, 8050mAh बैटरी और 16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ POCO F9 Ultra first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी के सब-ब्रांड POCO ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन POCO F9 Ultra से पर्दा उठा दिया है। एक ऑनलाइन इवेंट के माध्यम से कंपनी ने इसे लॉन्च किया है। फोन को दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरे के साथ पेश किया गया है। यह फोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर 8 एलीट जेन 5 पर काम करता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 8050 एमएएच की बैटरी के साथ 100 वॉट की चार्जिंग मिलती है। आगे हमने फोन के बारे में डिटेल में जानकारी दी है।

POCO F9 Ultra स्पेसिफिकेशन

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.9-इंच की स्क्रीन दी गई है, जो 1.5K (2608 × 1200) पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। वहीं, कंपनी ने AMOLED पैनल का उपयोग किया है, जो 185 हर्ट्ज तक के स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ 4500nits पीक ब्राइटनेस मिल जाती है और कंपनी का दावा है कि एचडीआर कंटेंट के दौरान यह 10,000 nits तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने में सक्षम है। फोन की स्क्रीन POCO HyperRGB टेक्नोलॉजी और नई M11 ल्यूमिनिसेंट मटेरियल से लैस है, जो ब्राइट डिस्प्ले के साथ कम बैटरी खपत का भरोसा देती हैं।

पोको एफ9 अल्ट्रा को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर पेश किया है, जो कि 3 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है। फोन में आपको ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा, जो अधिकतम 4.61 गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है।

कंपनी ने इसे तीन मैमोरी वेरिएंट में पेश किया है, जहां 12GB रैम के साथ आपको 256GB की स्टोरेज मिलती है। वहीं, 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ ही 1TB की स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने LPDDR5X RAM का उपयोग किया है। वहीं, स्टोरेज के लिए यह UFS 4.1 सपोर्ट करता है।

सिक्योरिटी की बात करें तो यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। यानी कि यह फोन 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है। इसके साथ ही यह बहुत हद तक धूल से भी सुरक्षित रह सकता है। फोन में आपको 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम मिलता है, जो बोस द्वारा ट्यून किया गया है।

गेमिंग के लिए भी POCO F9 Ultra बेहद खास है। इसमें कंपनी ने इसे WildBoost इंजन के साथ पेश किया है, जहां गेमिंग के दौरान आपको शानदार एक्सपीरियंस मिलता है। वैसे तो यह फोन 480Hz तक का टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है, लेकिन गेमिंग बूस्ट फीचर के दौरान 4800Hz का टच सैंपलिंग मिलता है, जो कि बहुत ही शानदार बात कही जा सकती है। वहीं, कंपनी ने इसे POCO 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम से लैस किया है, जिससे कि अगर आप लंबे समय तक गेमिंग करेंगे तो भी परफॉर्मेंस पर असर नहीं पड़ेगा।

POCO F9 Ultra कैमरा डिटेल

फोन के कैमरे की बात करें तो यहां भी POCO F9 Ultra पीछे नहीं है। इसमें आपको 200MP का मेन कैमरा मिलता है, जो f/1.68 अपर्चर सपोर्ट करता है। कंपनी ने 6P लेंस का उपयोग किया है और इसका पिक्सल साइज 2μm का है। वहीं, इसमें आपको OIS का सपोर्ट मिलता है।

फोन का दूसरा सेंसर 50MP का पेरिस्कोप लेंस है। कंपनी ने टेलीफोटो कैमरे का उपयोग किया है और यह 5x तक ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इस कैमरे के साथ भी आपको OIS का सपोर्ट मिलता है। फोन का तीसरा सेंसर 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस है, जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है।

सेल्फी की बात करें तो इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है।

POCO F9 Ultra बैटरी डिटेल्स

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 8050mAh की बैटरी दी गई है, जो 100 वॉट वायर्ड चार्जिंग के साथ 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ ही 27 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 22.5 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है, जो कि बहुत अच्छी बात कही जा सकती है।

POCO F9 Ultra प्राइस

इस फोन को फिलहाल ग्लोबली लॉन्च किया गया है, जहां इसके तीन मैमोरी वेरिएंट उपलब्ध हैं। 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 1,099 सिंगापुर डॉलर है, जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 82,000 रुपये है। वहीं, 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 सिंगापुर डॉलर है। भारतीय कीमत के अनुसार 97,000 रुपये है। वहीं, तीसरे मॉडल 16GB रैम + 1TB स्टोरेज की कीमत 1,599 सिंगापुर डॉलर है, जो भारतीय कीमत के अनुसार 1,19,000 रुपये है।

The post 200 MP कैमरा, 8050mAh बैटरी और 16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ POCO F9 Ultra first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200-mp-camera-8050-mah-battery-and-16-gb-ram-phone-poco-f9-ultra-launch/feed/ 0
Samsung Galaxy Z Flip 8 रिव्यू: सिर्फ 10 पॉइंट में जानें कैसा है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-flip-8-review-in-10-points/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-flip-8-review-in-10-points/#respond Thu, 27 Aug 2026 11:39:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202880 यह पहली बार है जब सैमसंग ने एक साथ तीन फोल्डेबल फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Fold 8 Ultra के साथ ही Galaxy Z Flip 8 को भी पेश किया है। हालांकि, दो बड़े फोल्ड के शोर के बीच लोगों ने Flip 8 फोन के बारे में […]

The post Samsung Galaxy Z Flip 8 रिव्यू: सिर्फ 10 पॉइंट में जानें कैसा है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यह पहली बार है जब सैमसंग ने एक साथ तीन फोल्डेबल फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Fold 8 Ultra के साथ ही Galaxy Z Flip 8 को भी पेश किया है। हालांकि, दो बड़े फोल्ड के शोर के बीच लोगों ने Flip 8 फोन के बारे में कम बातें कीं। लॉन्च के बाद यह फोन हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया और लगभग एक सप्ताह के उपयोग के दौरान हमने इसे हर तरह से जांचा। इसके बाद कह सकता हूं कि यह फोन भी कई मायनों में खास है और नए अपडेट्स के साथ पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गया है।

इस फोन के परीक्षण के दौरान हमारा जो अनुभव रहा, उसे हमने 10 पॉइंट्स में आपके सामने रखा है, जिससे आप जान सकें कि यह फोन खरीदने लायक है या नहीं।

1. पॉकेट फ्रेंडली

इस डिवाइस की सबसे बड़ी खूबी इसका डिजाइन है। फोन का वजन मात्र 180 ग्राम है और फोल्ड होने के बाद इसकी लंबाई 85.7mm रह जाती है। ऐसे में पॉकेट में रखने के बाद आपको यह भारी महसूस नहीं होगा। वहीं, दूसरे फोल्ड फोन को आप एक हाथ से खोल या बंद नहीं कर सकते, लेकिन यह फोन एक हाथ से आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। बिल्ड क्वालिटी भी कम नहीं है।

2. टाइटेनियम की मजबूती

फोल्ड स्क्रीन में हिंज की मजबूती को लेकर काफी बातें होती हैं। लेकिन Samsung Galaxy Z Flip 8 के हिंज की मजबूती और फंक्शनालिटी को लेकर इस बार आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। कंपनी ने Advanced Armor Aluminum के साथ Dual Titanium-Alloy का उपयोग किया है, जो काफी बेहतर है। वहीं, इस बार कंपनी ने स्क्रीन पैनल के नीचे भी टाइटेनियम एलॉय फिल्म की लेयरिंग दी है, जिससे स्क्रीन और ज्यादा टिकाऊ हो गई है और इसमें क्रीज भी कम हो गई है या यूं कहें कि अब यह लगभग ना के बराबर है।

3. सुरक्षा का पूरा ख्याल

आप महंगा फोन लेते हैं तो चाहते हैं कि वह लंबे समय तक चले। ऐसे में Galaxy Z Flip 8 को कंपनी ने कई ऐसे फीचर्स से लैस किया है, जिससे फोन के लंबे समय तक साथ निभाने का भरोसा मिलता है। सबसे पहले बता दूं कि फोन की स्क्रीन और बैक पैनल दोनों में Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है, जो इसे न सिर्फ मजबूती प्रदान करता है, बल्कि खरोंच से भी बचाता है। इतना ही नहीं, यह फोन IP48 सर्टिफाइड भी है। यानी यह 1.5 मीटर गहरे पानी में आधे घंटे तक सुरक्षित रह सकता है। इतना ही नहीं, धूल से भी यह काफी हद तक सुरक्षित है।

4. चमकदार स्क्रीन

फोन का डिस्प्ले पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गया है। Flip 7 में जहां कंपनी ने 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी थी, वहीं नया फ्लिप फोन 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन की मेन स्क्रीन पर आपको Mohs Level 1 की सिक्योरिटी मिलती है, जबकि कवर डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिलती है।

5. कैमरे की कहानी है पुरानी

अगर स्पेसिफिकेशन के अनुसार देखें तो इस बार कैमरा सेगमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 50MP + 12MP के डुअल रियर कैमरे के साथ 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि, क्वालिटी के मामले में यह पहले से ज्यादा अच्छा और ऑप्टिमाइज्ड है। कलर काफी नेचुरल हैं और डिटेलिंग भी अच्छी मिली। लेकिन कम रोशनी में अब भी थोड़ा संघर्ष करता नजर आया। वहीं, सेल्फी कैमरे से भी आप बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते।

6. परफॉर्मेंस भी पावरफुल है

Samsung Galaxy Z Flip 8 को कंपनी ने Exynos 2600 प्रोसेसर पर पेश किया है। इस प्रोसेसर को हम अब तक Galaxy S26 सीरीज में देख चुके हैं। हमारे टेस्ट में यह फोन AnTuTu बेंचमार्क पर 23,17,249 तक का स्कोर करने में सफल रहा। वहीं, प्रोसेसर बेंचमार्क टेस्ट Geekbench पर सिंगल-कोर में 2,277 और मल्टी-कोर में 6,163 तक का स्कोर करने में सफल रहा।

ग्राफिक्स के लिए हमने इसमें 3DMark बेंचमार्क टेस्ट किया, जहां Steel Nomad Light पर यह डिवाइस 2,429 तक का ग्राफिक्स स्कोर कर पाया। वहीं, Wild Life Extreme टेस्ट में 3,993 तक का ग्राफिक्स स्कोर करने में सफल रहा।

अगर कीमत के हिसाब से देखें तो यह फोन दूसरे फ्लैगशिप डिवाइसेज के मुकाबले कम स्कोर कर रहा है, लेकिन यदि किसी फ्लिप फोन से इसकी तुलना करते हैं तो यह सबसे बेहतर है।

7. सॉफ्टवेयर सालों-साल रहेगा नया

Samsung Galaxy Z Flip 8 को Android 17 पर पेश किया गया है, जो दुनिया के पहले फोन्स में से एक है जिसे आउट ऑफ द बॉक्स इस नए OS के साथ पेश किया गया है। इसके साथ One UI 9 की लेयरिंग देखने को मिल जाती है।

लेकिन खास बात यह है कि इसमें आपको 7 साल के सॉफ्टवेयर और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं। यानी सालों-साल आपका फोन नया रहेगा।

8. कमाल का AI

Samsung Galaxy Z Flip 8 का डिजाइन शानदार है ही, लेकिन इसका AI इंटीग्रेशन फोन के उपयोग को और बेहतर बनाता है। इसमें Circle to Search और Gemini का एक्सेस तो है ही, साथ में Live Translation, Note और Assistant जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

लेकिन मजा फोटो एडिटिंग में आता है। इसमें AI Eraser के साथ Image Generate, Add, Edit Photo और Recreate जैसे ऑप्शंस हैं। इन फीचर्स के माध्यम से आप इमेज में से चीजें हटा सकते हैं, जोड़ सकते हैं और उसे नए अंदाज में पेश कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आधे-अधूरे फोटो को आप पूरा भी कर सकते हैं।

इन सबके साथ Audio Eraser और My Fan Cam फीचर भी मजेदार हैं। My Fan Cam टूल का उपयोग कर आप भीड़-भाड़ वाले रिकॉर्डेड वीडियो में भी किसी एक व्यक्ति पर फोकस कर अपना नया क्लिप बना सकते हैं।

9. बैटरी भी ठीक है

इस फोन को 4,300mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है और यह पहली बार है जब कंपनी ने इसे सिलिकॉन-कार्बन आधारित लिथियम-आयन बैटरी के साथ पेश किया है। फोन में 25W की वायर्ड और 15W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।

हमारे टेस्ट में यह फोन एक घंटे 55 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हुआ। ऐसे में कह सकते हैं कि चार्जिंग टाइम थोड़ा ज्यादा है। हां, बैकअप अच्छा मिला। फोन में हमने PCMark बैटरी टेस्ट किया, जहां यह डिवाइस 12 घंटे 47 मिनट से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम रहा, जो अच्छा कहा जा सकता है।

10. खरीदारी से पहले कीमत की भी हो बात

भारतीय बाजार में Samsung Galaxy Z Flip 8 को 1,24,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसमें कोई शक नहीं कि कीमत के हिसाब से फोन महंगा है। लेकिन फोल्डेबल डिस्प्ले वाले फोन में आपको कीमत तो ज्यादा चुकानी ही होती है।

रही बात ऑलओवर डिजाइन और परफॉर्मेंस की, तो कहीं भी यह फोन आपको निराश नहीं करता। डिजाइन शानदार है और डिस्प्ले बहुत अच्छा है। वहीं, 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस की वजह से डिस्प्ले और भी बेहतर हो गया है। साथ ही, टाइटेनियम एलॉय फिल्म की वजह से फोल्ड काफी मजबूत हो गया है और इसमें क्रीज भी दिखाई नहीं देती है। नया प्रोसेसर अच्छा है और परफॉर्मेंस में कोई बड़ी कमी नहीं मिलती। रही बात सॉफ्टवेयर की, तो वास्तव में यह काफी बेहतर है।

ऐसे में अंत में यही कहूंगा कि यदि आप फ्लिप फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy Z Flip 8 को जरूर देखा जा सकता है।

The post Samsung Galaxy Z Flip 8 रिव्यू: सिर्फ 10 पॉइंट में जानें कैसा है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-flip-8-review-in-10-points/feed/ 0
CMF Buds Neo रिव्यू: साउंड क्वालिटी इम्प्रेसिव है https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-buds-neo-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-buds-neo-review-in-hindi/#respond Wed, 26 Aug 2026 09:54:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202773 मोबाइल फोन तो आपके हाथ में या जेब में होते हैं, लेकिन आज TWS को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह शरीर का हिस्सा बन गया है। आज आप बस में हों, मेट्रो में हों या फिर कार में, हर जगह यह छोटा-सा डिवाइस आपके कानों में टंगा नजर आता है। हालांकि छोटे आकार के […]

The post CMF Buds Neo रिव्यू: साउंड क्वालिटी इम्प्रेसिव है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल फोन तो आपके हाथ में या जेब में होते हैं, लेकिन आज TWS को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह शरीर का हिस्सा बन गया है। आज आप बस में हों, मेट्रो में हों या फिर कार में, हर जगह यह छोटा-सा डिवाइस आपके कानों में टंगा नजर आता है। हालांकि छोटे आकार के बावजूद प्रोडक्टिविटी में कोई कमी नहीं है। कॉल और म्यूजिक के अलावा ऑनलाइन मीटिंग सहित कई कामों में इसका उपयोग लोग करते हैं। यूजर्स की मांग और उपयोगिता को देखते हुए आज भारतीय बाजार में हजारों TWS हैं, जो कम से लेकर महंगे प्राइस रेंज तक में उपलब्ध हैं। महंगे प्राइस रेंज में तो आपको अच्छी क्वालिटी वाले TWS मिल जाते हैं, लेकिन जब बात अफॉर्डेबल TWS की आती है तो फिर आप कुछ ही ब्रांड पर भरोसा कर सकते हैं और उन्हीं में से एक नाम है नथिंग ब्रांड CMF का।

हाल में कंपनी ने CMF Buds Neo को पेश किया है, जो 2,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध है। कम रेंज का यह TWS कई मामलों में खास है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि इसकी न सिर्फ बिल्ड क्वालिटी अच्छी है, बल्कि कंपनी ने इसे 12.4mm के बड़े साउंड ड्राइवर के साथ पेश किया है। रिव्यू के लिए यह डिवाइस हमारे पास भी उपलब्ध हुआ और लगभग एक सप्ताह के उपयोग के बाद हमने इसका रिव्यू किया है, जो आपके सामने है।

डिजाइन

सबसे पहले CMF Buds Neo के डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने स्क्वायर शेप में केस को पेश किया है, जिसके सभी कोने थोड़े घुमावदार हैं। वहीं केस पर CMF by Nothing ब्रांडिंग के साथ कंपनी का पेटेंटेड डायलर डिजाइन उपलब्ध है। केस के ऊपर एक गोल डायलर है, जिसे आप घुमा सकते हैं। हालांकि उस डायलर पर कोई फीचर सेट नहीं है, लेकिन जब आपके हाथों में वह होता है तो अक्सर आप उसे घुमाते रहेंगे।

रही बात बिल्ड क्वालिटी की तो कंपनी ने इसे प्लास्टिक मटेरियल में पेश किया है, जिसकी क्वालिटी अच्छी है। वहीं मैट फिनिश होने की वजह से यह साफ-सुथरा रहता है। यह डिवाइस तीन रंगों में उपलब्ध है और कंपनी ने इसे डुअल-टोन फिनिश में पेश किया है। यह बड्स काले, सफेद और गाढ़े नीले रंग में उपलब्ध है। हालांकि, केस के ऊपर दिया गया डायलर सफेद मॉडल में नारंगी रंग का है, नीले मॉडल में हरे रंग का है और काले मॉडल में चमकदार काले रंग का दिया गया है, जो सपाट डिजाइन से इसे थोड़ा अलग लुक देता है।

वहीं डिजाइन के दूसरे आसपेक्ट की बात करें तो सामने की ओर महीन-सी इंडिकेटर लाइट मिलेगी, जबकि साइड में USB Type-C पोर्ट है।

वहीं TWS के डिजाइन की बात करें तो वहां कुछ नयापन देखने को नहीं मिलेगा। साधारण डिजाइन है और ऊपर टच कंट्रोल है। प्लास्टिक और रबर टिप की क्वालिटी अच्छी है। कुल मिलाकर कहें तो प्राइस के हिसाब से डिजाइन और क्वालिटी अच्छी है।

परफॉर्मेंस

साधारणतः लोग TWS के डिजाइन और बैटरी की बात करते हैं, लेकिन वास्तव में यदि आप अच्छा TWS लेना चाहते हैं तो स्पेसिफिकेशन देखना भी जरूरी है। CMF Buds Neo के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 12.4mm का बड़ा डायनेमिक साउंड ड्राइवर दिया है। आम तौर पर इस प्राइस रेंज में 6mm से 9mm तक के ही साउंड ड्राइवर होते हैं।

वहीं इसका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 20Hz–20kHz तक का है, जो कि काफी अच्छा है। दोनों साइड के बड्स में दो-दो माइक्रोफोन हैं, जिससे कि न सिर्फ आप अच्छे से बात कर पाएंगे, बल्कि नॉइस कैंसिलेशन में भी मदद मिलेगी। डिवाइस में 35dB तक का अडैप्टिव ANC यानी एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट है। म्यूजिक के लिए यह डिवाइस AAC और SBC म्यूजिक कोडेक्स सपोर्ट करता है।

साउंड क्वालिटी की बात करें तो मैं यही कहूंगा कि काफी अच्छा है। अपने टेस्ट के दौरान हमने इसमें तरह-तरह के म्यूजिक प्ले किए और यह बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम था। खासकर इसका बेस बहुत अच्छा है।

डिवाइस को मैनेज करने के लिए कंपनी ने Nothing ऐप लॉन्च किया है और इसमें आपको बेस और इक्वलाइजर कंट्रोल के साथ ANC तक का कंट्रोल मिलता है। हालांकि CMF के इस डिवाइस का ANC हमें बहुत असरदार नहीं लगा। ANC में वॉइस थोड़ा कम और ज्यादा हो गया, लेकिन बाहरी साउंड को रोक नहीं पा रहा था। परंतु इस कमी को दूर करता है इसका ईयर टिप। ईयर टिप कानों में काफी फिट बैठ जाते हैं। ऐसे में बाहर की आवाज आती ही नहीं है।

हां! इस TWS में आपको स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है, जहां सराउंड साउंड का मजा आप ले सकते हैं। हालांकि इस सराउंड साउंड का कंपैरिजन आप महंगे डिवाइसेस से करते हैं तो यह थोड़ा पीछे रहता है, लेकिन यदि आप इसकी कीमत को देखते हैं तो बेहतर कहेंगे।

कुल मिलाकर यदि परफॉर्मेंस में देखें तो हमें कोई कमी नहीं लगी। कॉलिंग से लेकर म्यूजिक तक आपको यह मायूस नहीं करता है। वहीं बड़े साउंड ड्राइवर का भी फायदा मिलता है और आवाज न सिर्फ तेज है, बल्कि क्वालिटी भी अच्छी है। एक कमी लगी कि म्यूजिक सुनने के दौरान लगा कि आवाज फट रही है। वो स्पष्टता नहीं थी, जो कि कम साउंड में मिली। ऐसे में 60–70 प्रतिशत वॉल्यूम के साथ सुनें तो ज्यादा बेहतर है।

बैटरी

रही बात बैटरी की तो ईयरबड्स के साथ 45mAh की बैटरी दी गई है, जबकि केस के साथ 460mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस ANC ऑफ में 52 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है, जबकि ANC के साथ 30 घंटे का बैकअप देता है। वहीं कॉलिंग के लिए केस के साथ 25 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है।

हमारे टेस्ट में भी बैटरी बैकअप के मामले में यह कहीं फेल नहीं हुआ। एक बार चार्ज करने के बाद मैंने लगभग एक सप्ताह बाद इसका रिव्यू लिखा है और इस दौरान मुझे इसे चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि मैं बहुत ज्यादा म्यूजिक या गेम नहीं खेलता और कॉल भी दिन में 1–2 घंटे की है, फिर भी यह डिवाइस एक सप्ताह से ज्यादा निकाल रहा था।

रही बात चार्जिंग की तो CMF Buds Neo में USB Type-C कनेक्टिविटी वाला चार्जर दिया गया है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं कंपनी के स्पेसिफिकेशन शीट के अनुसार यह डिवाइस 70 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी की बात करें तो CMF Buds Neo को कंपनी ने Bluetooth 6.0 सपोर्ट के साथ पेश किया है, जो 10 मीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। वहीं इसमें डुअल डिवाइस सपोर्ट है, जहां आप फोन और लैपटॉप को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा Google Fast Pair और Microsoft का Swift Pair सपोर्ट भी दिया गया है, जो फोन और लैपटॉप में तेज पेयरिंग के लिए जाना जाता है।

यह डिवाइस 120 मिलीसेकेंड लेटेंसी के साथ आता है, जो आपको यह भरोसा देता है कि कॉलिंग के दौरान कहीं भी अंतर नहीं मिलेगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आप एक समय में दो डिवाइस से इसे कनेक्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो फोन और लैपटॉप में इसे साथ-साथ उपयोग कर सकते हैं। आपको बार-बार कनेक्ट नहीं करना होता है।

निष्कर्ष

भारतीय बाजार में CMF Buds Neo को 1,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस प्राइस को बहुत कम नहीं कह सकते, लेकिन यह अफॉर्डेबल है। प्राइस के हिसाब से फीचर्स देखते हैं तो आपको काफी अच्छा लगेगा। वहीं साउंड क्वालिटी हो या फिर बिल्ड क्वालिटी, हर मामले में अच्छा है। बैटरी बैकअप से भी आप संतुष्ट रहेंगे।

हां! कमी के तौर पर कह सकते हैं कि यदि ANC और बेहतर होता तो मजा आता। बावजूद इसके यही कहूंगा कि यदि बजट 2,000 रुपये का है तो फिलहाल यह सबसे बेस्ट TWS में से एक है।

The post CMF Buds Neo रिव्यू: साउंड क्वालिटी इम्प्रेसिव है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-buds-neo-review-in-hindi/feed/ 0
Exclusive: vivo V80 5G series आ रही है इंडिया, अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-80-5g-series-india-launch-timeline-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-80-5g-series-india-launch-timeline-exclusive/#respond Tue, 25 Aug 2026 07:40:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202736 Vivo V80 5G सीरीज 5 अक्टूबर या 6 अक्टूबर को भारत में लॉन्च हो सकता है।

The post Exclusive: vivo V80 5G series आ रही है इंडिया, अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में vivo V80 Lite 5Gको मलेशिया और पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है। हालांकि, दोनों फोन एक-दूसरे से काफी अलग थे, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने vivo V80 5G series का आगाज कर दिया है। यहां से साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में नई वी80 सीरीज अब दूसरे देशों में भी लॉन्च होगी। इसी बीच 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। हमें खबर मिली है कि कंपनी अक्टूबर के पहले सप्ताह में vivo V80 5G सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाली है।

हमें यह जानकारी ऑफलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से मिली है। चूंकि vivo V सीरीज मुख्य रूप से ऑफलाइन फोन है, ऐसे में कंपनी भारतीय रिटेलर्स के साथ बड़ी प्लानिंग कर रही है। हमारे सूत्र ने बताया कि कंपनी 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर रिटेलर्स के लिए भारत से बाहर एक इवेंट का आयोजन कर रही है। तीन दिनों के इस इवेंट के दौरान Vivo V80 5G सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह फोन 5 अक्टूबर या 6 अक्टूबर को भारत में लॉन्च हो सकता है।

हालांकि, प्रेस के लिए इवेंट भारत में होगा या बाहर, यह अभी पक्का नहीं है। परंतु इतना निश्चित है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में Vivo V80 5G सीरीज भारत में आ रही है।

Vivo V80 5G सीरीज

जहां तक वीवो V80 सीरीज की बात है तो हाल ही में vivo V80 5G मेन मॉडल GSMA डेटाबेस में स्पॉट हुआ था। GSMA डेटाबेस में इस डिवाइस को V2630 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। ऐसे में यह आशा है कि कंपनी इस फोन को जल्द ही लॉन्च करने वाली है।

रही बात फोन के स्पेसिफिकेशन की तो संजू चौधरी ने इसे लेकर एक लीक किया था, जिसके अनुसार vivo V80 5G को कंपनी क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। फोन में 6.59 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है।

पावर बैकअप के लिए 7,200mAh की लिथियम-आयन सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ दी जा सकती है। रही बात कैमरे की तो कंपनी इसे 50MP के मेन कैमरे के साथ 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस दे सकती है, जो 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। इस फोन में भी आपको ZEISS का इंटीग्रेशन मिल सकता है। फ्रंट में 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। Aluminium Alloy फ्रेम पर बना यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है। हालांकि ये लीक स्पेसिफिकेशन हैं लॉन्च में दौरान फोन के स्पेसि​फिकेशन अलग हो सकते हैं

The post Exclusive: vivo V80 5G series आ रही है इंडिया, अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-80-5g-series-india-launch-timeline-exclusive/feed/ 0
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra रिव्यू: तारीफ के काबिल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi/#respond Mon, 17 Aug 2026 08:52:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202074 Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra क्या सिर्फ स्टाइल के लिए है या फिर प्रोडक्टिविटी के मामले में बेहतर है, क्या यह फोन फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देने में सक्षम है? इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर हमने इस फोन का रिव्यू किया है.

The post Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra रिव्यू: तारीफ के काबिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को मैंने पहली बार हाथों में लिया तो एक वक्त के लिए थोड़ा सहम सा गया। फोन खुला हुआ था तो एक कॉपी के कवर से ज्यादा मोटा नहीं लग रहा था। हल्का इतना कि हाथों में भार का अहसास भी नहीं हो रहा था। ऐसे में यही लगा कि इतना नाजुक फोन कैसे लंबे समय तक चल पाएगा। क्योंकि जब आप फोन के लिए दो लाख या इससे ज्यादा रुपये खर्च कर रहे हैं तो जरूर चाहेंगे कि आपका फोन लंबे समय तक चले। वहीं फोल्ड फोन को लेकर मन में और भी कई सवाल थे, जैसे यह डिवाइस क्या अब भी सिर्फ स्टाइल के लिए है या फिर प्रोडक्टिविटी के मामले में बेहतर हो गया है? क्या यह फोन फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देने में सक्षम है? इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर हमने इस फोन का रिव्यू किया है, जो आपके सामने है…

डिजाइन: अल्ट्रा स्लिम

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi

रिव्यू की शुरुआत डिजाइन से करते हैं, जो इस फोन की सबसे बड़ी सुर्खियों में से एक है।

जैसा कि मैंने पहले बताया, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra (सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा) ओपन होने पर एक कॉपी के कवर के समान लगता है। जी हां! ओपन फोन की मोटाई मात्र 4.1mm है। वहीं वजन भी ऐसे बंटा हुआ है कि भार का अहसास नहीं होता है। वैसे तो Galaxy Z Fold 8 Ultra का वजन 215 ग्राम है और जब फोन बंद है तो आपको एक साधारण स्मार्टफोन के बराबर लगता है, लेकिन फोन खुलने पर इसके वजन का अहसास ही नहीं होता और आराम से एक हाथ में पकड़कर दूसरे से लंबे समय तक आप काम कर सकते हैं।

पतला होने के बावजूद इसकी बिल्ड क्वालिटी शानदार है। हालांकि शुरुआत में हमें यह जितना नाजुक लग रहा था, उतना है नहीं, बल्कि बॉडी काफी टफ है। उपयोग के दौरान आपको इसका अहसास हो जाएगा। बैक पैनल में कंपनी ने Corning Gorilla Glass Victus 2 का उपयोग किया है, जबकि हिंज पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गए हैं।

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi

इसके लिए कंपनी ने Advanced Armor Aluminum के साथ Dual Titanium-Alloy का उपयोग किया है, जिसकी क्वालिटी काफी अच्छी है। वहीं इससे फोन को ओपन करना और बंद करना भी बहुत आसान हो गया है। साथ ही फोल्ड और अनफोल्ड करना बेहद स्मूथ लगता है। इसकी क्वालिटी इतनी अच्छी है कि अनफोल्ड करते वक्त आप इसे कहीं भी रोक सकते हैं।

अगर पिछले मॉडल से तुलना करें तो इस बार फोन के सारे किनारे थोड़े सॉफ्ट कर दिए गए हैं। ऐसे में पकड़ने में यह और भी बेहतर हो गया है।

फोन में हार्डवेयर बटन पुराने मॉडल्स की तरह ही दाईं ओर मिलते हैं और कैमरे का स्टाइल भी वैसा ही है, जैसा कि पहले दिया गया था। वहीं फोन के निचले और ऊपरी पैनल को देखेंगे तो एक बार फिर से तारीफ किए बगैर नहीं रहेंगे।

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi

निचले पैनल में USB Type-C पोर्ट बॉडी में ही समा गया है। आपको अलग से जरा भी जगह नहीं मिलती है। वहीं यदि आप पहली बार देख रहे हैं तो सिम स्लॉट ढूंढने में थोड़ा समय लगेगा। फोन के ऊपरी पैनल में सिम स्लॉट इतने अच्छे से एडजस्ट है कि दिखता ही नहीं है। वहीं ऊपर और नीचे के पैनल मिलाकर कुल पांच छोटे-छोटे सुराख हैं, जिनमें चार सुराख माइक्रोफोन और नॉइज़ कैंसिलेशन के लिए हैं, लेकिन एक सिम ट्रे खोलने के लिए दिया गया है। ऐसे में आपको काफी संभलकर देखना होगा।

कुल मिलाकर कहें तो डिजाइन आपको पसंद आएगा। हालांकि फोल्ड होने के बाद भी यह फोन लंबा दिखाई देता है, लेकिन आसानी से आपकी हथेली में आ जाता है। वहीं क्वालिटी इतनी अच्छी है कि एक बार पकड़ने पर छोड़ने का मन नहीं करता है।

फोन की सुरक्षा का भी कंपनी ने ध्यान रखा है। यह डिवाइस IP48 है, ऐसे में आपको धूल से थोड़ी सुरक्षा तो मिलती ही है। वहीं डेढ़ मीटर गहरे पानी में भी यह फोन आधे घंटे तक सुरक्षित रह सकता है।

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi

डिजाइन में कमी की बात करें तो यही कहूंगा कि पुराने मॉडल की तरह ही कैमरा ब्रैकेट काफी ऊपर है। ऐसे में यदि बिना कवर के फोन का उपयोग करते हैं और टेबल या सपाट सरफेस पर रखते हैं तो यह बहुत हिलता है।

डिस्प्ले: ब्राइट स्क्रीन

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi

डिजाइन की तरह डिस्प्ले में भी छोटे-छोटे और अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं। सबसे पहले तो बता दूं कि कंपनी ने इस बार डिस्प्ले कवर प्लेट पर टाइटेनियम एलॉय फिल्म का उपयोग किया है। यानी कि कंपनी पहले जो डिस्प्ले के नीचे प्लेट उपयोग करती थी, उसके अतिरिक्त महीन टाइटेनियम एलॉय फिल्म को रखा गया है। इससे न सिर्फ डिस्प्ले को मजबूती मिलती है, बल्कि यह ज्यादा टिकाऊ भी हो जाता है।

हालांकि स्क्रीन पर अब भी सिर्फ Mohs Level 1 का ही प्रोटेक्शन है, जो बहुत हल्की खरोंच से बचाने में सक्षम है। Gorilla Glass प्रोटेक्शन अब भी नहीं मिलता है, लेकिन नई डिस्प्ले तकनीक की वजह से खोलने-बंद करने पर ज्यादा अच्छा अनुभव कराता है। वहीं हमें यह देखकर भी अच्छा लगा कि डिस्प्ले के बीच में क्रीज, जिसे हिंदी में आप मुड़ने पर बनने वाला गड्ढा बोल सकते हैं, बहुत ही कम था या यूं कहें कि बिल्कुल न के बराबर था। हर बार की तरह इस बार भी हमने काफी बार खोल-बंद किया, लेकिन क्रीज पर कोई फर्क नहीं पड़ा। हां! कुछ दिनों बाद स्क्रीन के बीच में उंगली ले जाने पर थोड़ा अहसास हो रहा था, लेकिन फिर भी पुराने फोन की तुलना में काफी अच्छा कहा जाएगा।

रही बात फोन के स्क्रीन स्पेसिफिकेशन की तो इसका मेन स्क्रीन 8 इंच का है। कंपनी ने इसमें Dynamic AMOLED 2X LTPO पैनल का उपयोग किया है, जो 2256 x 2504 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ आता है। वहीं फोन में 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है।

कवर पर आपको 6.49 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले फुल HD+ (1080 x 2520 पिक्सल रेजल्यूशन) सपोर्ट करता है। इसमें भी आपको 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Ceramic 3 का प्रोटेक्शन मिलता है।

इन सबके साथ जो सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि फोन के मेन और फ्रंट दोनों स्क्रीन पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग है। ऐसे में स्क्रीन पर जब आप कंटेंट देख रहे होते हैं तो आंखें चमकती नहीं हैं। वहीं डिस्प्ले क्वालिटी की बात करें तो यही कहूंगा कि काफी बेहतर है। आपको स्पष्ट और क्लियर व्यू मिलेगा। वहीं ज्यादा ब्राइटनेस का फायदा बाहर निकलने पर दिखता है। तेज रोशनी में भी आप सही से स्क्रीन कंटेंट को देख पाएंगे।

हां! YouTube आदि देख रहे हैं तो अब भी बड़ी सी काली पट्टी ऊपर और नीचे दिखाई देती है, लेकिन बड़ी स्क्रीन में देखने का मजा भी अलग है।

परफॉर्मेंस: प्रो परफॉर्मेंस

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में कमी निकालना आसान नहीं है। कंपनी ने परफॉर्मेंस के मामले में भी इसमें कोई समझौता नहीं किया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC पर काम करता है, जो कि मोबाइल के लिए फिलहाल सबसे पावरफुल प्रोसेसर में से एक है। फोन में आपको 4.74GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा, जो Oryon आर्किटेक्चर पर काम करता है। यह प्रोसेसर डेली वर्क के साथ ही AI के मामले में भी काफी स्मार्ट है।

प्रोसेसर के साथ 12GB और 16GB रैम की पावर मिलती है। कंपनी ने LPDDR5X Ultra रैम टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB, 512GB और 1TB के ऑप्शन मिलते हैं। स्टोरेज के लिए कंपनी ने UFS 4.1 तकनीक का इस्तेमाल किया है, जो सिक्योर और फास्ट डेटा ट्रांसफर के लिए जानी जाती है।

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi

फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर पर नजर डाल लेते हैं। हमारे टेस्ट में यह फोन AnTuTu बेंचमार्क पर 30,74,056 तक का स्कोर करने में सक्षम रहा। हालांकि यदि क्वालकॉम के इस प्रोसेसर का स्कोर देखें तो यह लगभग 9 लाख तक कम है, लेकिन यदि आप बाकी फोल्ड फोन से इसकी तुलना करते हैं तो Galaxy Z Fold 8 Ultra काफी आगे है। गौरतलब है कि AnTuTu बेंचमार्क फोन का ओवरऑल परफॉर्मेंस बताता है।

वहीं इस पर हमने Geekbench भी रन किया, जो कि फोन के प्रोसेसर परफॉर्मेंस को बताता है। वहां भी यह डिवाइस अच्छा कर रहा था। यह फोन Geekbench में सिंगल-कोर पर 3,589 तक का स्कोर कर रहा था, जबकि मल्टी-कोर पर 10,257 तक का स्कोर करने में सक्षम रहा।

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi

अपने परीक्षण के दौरान हमने इस फोन में ग्राफिक्स बेंचमार्क भी रन किया, जहां यह फोन अच्छा स्कोर कर पाया, लेकिन बेस्ट नहीं कहेंगे। हमने इसमें 3DMark टेस्ट रन किया, जहां Steel Nomad Light पर यह फोन 2,498 तक का ग्राफिक्स स्कोर कर पाया, जबकि इसी टेस्ट में Wild Life Extreme पर 5,392 तक का स्कोर किया। यह टेस्ट हर तरह के ग्राफिक्स को रेंडर करने के बाद स्कोर जेनरेट करता है। हालांकि फोल्डेबल के मामले में यह अब तक का बेस्ट स्कोर है।

ये तो रही बेंचमार्क की बात। फोन में हमने BGMI (बीजीएमआई) और CODM (कॉल ऑफ ड्यूटी) जैसे हैवी गेम भी प्ले किए, जहां यह फोन अच्छा परफॉर्म कर रहा था। BGMI में यह लगभग 57 फ्रेम प्रति सेकेंड से ज्यादा रेंडर कर रहा था। वहीं आधे घंटे के गेम के बाद यह ज्यादा गर्म भी नहीं हुआ। लगभग 4 प्रतिशत की हीटिंग देखी गई, जो कि कम ही कही जा सकती है।

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi

फोन के थ्रॉटलिंग में थोड़ी समस्या थी। थ्रॉटलिंग यानी कि जब फोन पर ज्यादा स्ट्रेस देते हैं तो परफॉर्मेंस में कितनी निरंतरता बनाए रखता है, यह पता चलता है। इसमें हमने CPU Throttle और Burnout जैसे दो ऐप्स के टेस्ट किए, जहां CPU Throttle में यह 50 प्रतिशत तक थ्रॉटल हुआ, जो कि कम स्कोर है। वहीं Burnout में 34 प्रतिशत तक यह थ्रॉटल हुआ। यानी कि यदि आप इस पर लंबे समय तक भारी-भरकम ऐप या गेम चलाते हैं तो परफॉर्मेंस में गिरावट देखने को मिल सकती है।

सॉफ्टवेयर: स्मार्ट है

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi

फोल्ड होने के बावजूद सैमसंग के इस फोन में भी सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस कंपनी के दूसरे फोन की तरह ही मिलता है। हालांकि, इसकी मल्टीटास्किंग दूसरों से कहीं बेहतर और मजेदार होती है। कंपनी ने Galaxy Z Fold 8 Ultra को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 17 पर पेश किया है, जो कि दुनिया का पहला फोन है जो आउट ऑफ द बॉक्स इस नए ओएस के साथ आ रहा है। इसके साथ One UI 9 की लेयरिंग देखने को मिल जाती है।

इसका सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस काफी अच्छा है और कह सकते हैं कि समय के साथ ओएस और बेहतर हो गया है। उपयोग के दौरान हमें कहीं भी लैग या ऐप क्रैश जैसी शिकायत देखने को नहीं मिली। वहीं, इस फोन की अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इंटरनल डिस्प्ले में मल्टीटास्किंग के दौरान आप एक साथ चार ऐप को विंडोज बनाकर खोल सकते हैं, जिसमें एक फ्लोटिंग विंडो शामिल है।

हालांकि, ज्यादातर दो ऐप का उपयोग करना बेहतर होता है, जिसमें स्क्रीन के दोनों ओर एक-एक ऐप आ जाते हैं, जिनका उपयोग आप आसानी से कर पाते हैं। ऐप के बीच में दिए गए तीन डॉट पर क्लिक कर आप चाहें तो उन्हें दाएं से बाएं और बाएं से दाएं लेकर जा भी सकते हैं।

इसके साथ ही नोटिफिकेशन और क्विक सेटिंग भी इसमें बड़े ही अच्छे तरीके से प्रदर्शित होते हैं। इनर डिस्प्ले पर आप बाएं हाथ की ओर ऊपर से स्वाइप करते हैं तो नोटिफिकेशन मिलेगा, वहीं दाईं ओर ऊपर से नीचे स्वाइप करने पर क्विक सेटिंग आ जाता है, जो काफी अच्छा लगता है। साधारण बार फोन में ऐसा अनुभव आपको नहीं मिलेगा।

वहीं, बड़ी स्क्रीन को कंपनी ने बहुत ही अच्छी तरह से उपयोग किया है। स्क्रीन के नीचे गूगल का सर्च बार दिया गया है, जो बिल्कुल आपकी उंगलियों के पास होता है। ऐसे में फोन का उपयोग और भी आसान हो जाता है। हालांकि, आप चाहें तो सेटिंग में जाकर सर्च बार को होम स्क्रीन से हटा सकते हैं।

सैमसंग का फोन है तो जाहिर है एआई की बातें भी होंगी। ऐसे में बता दूं कि इस फोन में भी आपको ढेर सारे एआई फीचर्स मिलेंगे। फोन में Circle to Search दिया गया है, जो पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गया है। वहीं, गूगल के Gemini का ऐक्सेस भी आप बस एक बटन से कर सकते हैं। पावर बटन पर इसका इंटीग्रेशन है और लॉन्ग प्रेस कर आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा लाइव ट्रांसलेशन, नोट और असिस्टेंट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा स्क्रीन को रीड कर चीजों को समराइज करना और वेबसाइट कंटेंट को पढ़कर उसका सारांश बनाना आदि भी काफी उपयोगी हैं।

फोटो एडिटिंग के लिए भी आपको इसमें ढेर सारे एआई फीचर्स मिलेंगे। इमेज जेनरेट, ऐड और एडिट फोटो के साथ रिक्रिएट जैसे ऑप्शंस हैं, जहां आप इमेज में से चीजों को न सिर्फ हटा और जोड़ सकते हैं, बल्कि अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आधे-अधूरे फोटो को आप पूरा कर सकते हैं। अक्सर लोग एआई से बंद आंख को खोलने की कोशिश करते हैं। वहीं, इस बार हमने एडिटिंग में खुली आंख को बंद करने का देखा और वह वास्तव में फोन ने बहुत अच्छा काम किया।

सैमसंग गैलेक्सी S26 में कंपनी ने एआई कमांड लिखकर देने का फीचर शुरू किया था और इस फोन में भी यह फीचर मिलेगा। आप एडिटिंग के दौरान कमांड लिखकर दे सकते हैं और इससे एडिटिंग आसान हो जाती है।

इन सबके साथ Galaxy Z Fold 8 Ultra में Audio Eraser जैसे फीचर्स हैं, जो काफी अच्छे कहे जा सकते हैं। यह फीचर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में बेकार की आवाजों को पहचानकर उन्हें बदल सकता है या पूरी तरह से बंद कर सकता है।

इसके अलावा कंपनी ने इस बार My Fan Cam फीचर दिया है, जो बहुत ही मजेदार है। किसी इवेंट के दौरान आपने वीडियो रिकॉर्ड किया है और किसी खास व्यक्ति को देखना चाहते हैं तो आप My Fan Cam टूल का उपयोग कर सकते हैं। यह उस वीडियो से एक क्लिप निकालकर आपको देगा, जो सिर्फ उस व्यक्ति की होगी जिसे आपने सेलेक्ट किया है।

कैमरा: अच्छा है

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi

आम तौर पर लोग फोल्ड फोन में कैमरे को लेकर ज्यादा आशा नहीं करते हैं, लेकिन Galaxy Z Fold 8 Ultra से आप थोड़ी आशा कर सकते हैं। फोन में आपको 200MP का मेन सेंसर मिलता है। इसके साथ ही 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10MP का टेलीफोटो लेंस भी है। ऐसे में कह सकते हैं कि कैमरा सेटअप पावरफुल है।

रही बात कैमरा क्वालिटी की तो इसमें कोई शक नहीं कि फोन का 200MP मेन कैमरा अच्छा परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। हमने इससे हर लाइट कंडीशन में फोटोग्राफी की और लगभग हर जगह यह बेहतर कर रहा था। खासकर दिन की रोशनी में जो फोटो क्लिक किए गए हैं, उन्हें देखकर आपको थोड़ी हैरानी भी होगी कि एक फोल्डेबल फोन ऐसी तस्वीर ले सकता है। हां! रात की कम रोशनी में थोड़ा संघर्ष करता जरूर दिखा। रोशनी कम होते ही थोड़े ग्रेन्स दिखने लगते हैं।

रही बात 10MP के टेलीफोटो लेंस की तो यह अच्छा है, लेकिन यहां बहुत ज्यादा की उम्मीद नहीं की जा सकती। हालांकि, फोन में 3x तक का ऑप्टिकल जूम है और पुराने फोन के मुकाबले जूम क्षमता बेहतर हो गई है, लेकिन अभी भी यहां सुधार की जरूरत है।

रही बात फोन के अल्ट्रावाइड कैमरे की तो यहां भी यही कहूंगा कि दिन के समय लिए गए फोटो में यह निराश नहीं करेगा। बल्कि अपेक्षा से थोड़ा बेहतर ही करता है। रात में इसका उपयोग न करें तो बेहतर है।

कुल मिलाकर कैमरे के मामले में परीणाम संतोषजनक है।

बैटरी: फोल्ड बदल गया
samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi
सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra के सभी आसपेक्ट देखने के बाद अब बात करते हैं बैटरी की, तो यही कहूंगा कि कंपनी ने काफी सुधार किया है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें आपको अब सिलिकॉन-कार्बन लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। यह पहली बार है जब सैमसंग ने सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का उपयोग किया है। वहीं, पहले जहां 25 वॉट तक की ही चार्जिंग दी जाती थी, इस बार 45 वॉट तक की चार्जिंग सपोर्ट है। हालांकि, बॉक्स में चार्जर नहीं है, लेकिन किसी भी थर्ड-पार्टी के PD चार्जर से आप इसे चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा 20 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दी गई है। कुल मिलाकर कहें तो यहां काफी अच्छे बदलाव किए गए हैं।

फोन में हमने चार्जिंग टेस्ट किया, जहां यह फोन सिर्फ 57 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो गया। वहीं, बैटरी बेंचमार्क टेस्ट PCMark में यह फोन 20 घंटे 46 मिनट तक चला, जो कि किसी भी फोल्ड फोन में अब तक का सबसे ज्यादा है। हमने इस पर 30 मिनट तक वीडियो स्ट्रीम भी किया, जहां इस डिवाइस में सिर्फ 6 प्रतिशत तक का बैटरी ड्रॉप था। ऐसे में कह सकते हैं कि बैटरी सेगमेंट अब काफी बेहतर हो गया है।

निष्कर्ष
samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi

सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra को भारतीय बाजार में तीन स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है, जहां इसकी शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है। फोन का प्राइस देखकर हम कह सकते हैं कि यह महंगा है। परंतु खरीदारी के लायक है या नहीं, इसे जानने से पहले थोड़ा फोन की खूबी और खामी देख लेते हैं।

सबसे पहले खूबी की बात करें तो बता दूं कि डिजाइन के मामले में इसकी कोई भी बराबरी फिलहाल नहीं है। 4.2 एमएम की मोटाई, 215 ग्राम का वजन, बेस्ट क्वालिटी आर्मर मटेरियल और गोरिल्ला ग्लास का बैक पैनल। सबकुछ मिलाकर यह शानदार अहसास कराता है। वहीं, डिस्प्ले भी बेहतर है और परफॉर्मेंस में भी कम नहीं है। वहीं, बैटरी बैकअप भी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो चुका है। मेन कैमरा अच्छा है और वाइड एंगल लेंस भी इम्प्रेस करता है। कुल मिलाकर कहें तो इसमें आपको सबकुछ मिल रहा है।

खामी में यही कहेंगे कि टॉप-नॉच हार्डवेयर होते हुए भी परफॉर्मेंस में बेस्ट नहीं है। फिर भी, यदि आप प्रीमियम फोल्डेबल फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को लिया जा सकता है। कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा तो है, लेकिन यह भी देखें कि यह फोल्ड है।

The post Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra रिव्यू: तारीफ के काबिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-review-in-hindi/feed/ 0
ASUS Zenbook Duo UX8407AA रिव्यू : ZenG का लैपटॉप https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi/#respond Tue, 04 Aug 2026 10:53:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201318 डुअल स्क्रीन लैपटॉप हमेशा से प्रीमियम कैटेगरी में गिने जाते हैं। हालांकि शुरुआत में तो ये बस औपचारिकता भर थे, लेकिन दिन-प्रतिदिन तकनीक में सुधार होता गया और अब डुअल-डिस्प्ले वाले लैपटॉप प्रोडक्टिविटी के मामले में काफी बेहतर हो गए हैं। खासकर इस सेगमेंट में ASUS ने काफी अच्छा काम किया है। ASUS Zenbook Duo […]

The post ASUS Zenbook Duo UX8407AA रिव्यू : ZenG का लैपटॉप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

डुअल स्क्रीन लैपटॉप हमेशा से प्रीमियम कैटेगरी में गिने जाते हैं। हालांकि शुरुआत में तो ये बस औपचारिकता भर थे, लेकिन दिन-प्रतिदिन तकनीक में सुधार होता गया और अब डुअल-डिस्प्ले वाले लैपटॉप प्रोडक्टिविटी के मामले में काफी बेहतर हो गए हैं। खासकर इस सेगमेंट में ASUS ने काफी अच्छा काम किया है। ASUS Zenbook Duo हर जेनरेशन के साथ लगातार बेहतर होता गया है।

हाल ही में कंपनी ने ASUS Zenbook Duo UX8407AA लैपटॉप लॉन्च किया है, जो इंटेल के लेटेस्ट Core Ultra प्लेटफॉर्म पर आधारित है। AI-पावर्ड यह लैपटॉप हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया, जहां लगभग दो सप्ताह के उपयोग के बाद हमने इसका रिव्यू लिखा। रिव्यू के दौरान हमने इसे हैवी टास्क से लेकर बेंचमार्क और गेमिंग तक हर स्तर पर परखा और इसमें जो भी निष्कर्ष निकले, वे आपके सामने हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले

asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi

ASUS Zenbook Duo UX8407AA अपने स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से पहली ही झलक में आपका ध्यान खींचने का दम रखता है। जब आप बॉक्स खोलते हैं, तो यह एक नियमित अल्ट्रापोर्टेबल लैपटॉप जैसा दिखता है, लेकिन कवर हटाते ही इसका खास फीचर सामने आता है और यह डुअल-डिस्प्ले सेटअप के साथ बेहद आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत होता है।

लैपटॉप में डुअल डिस्प्ले के साथ डिटैचेबल कीबोर्ड है और अच्छी बात यह कही जा सकती है कि सबकुछ मिलाकर भी इसका वजन मात्र 1.65kg है। यानी कि आप इसे अपने बैकपैक में रखकर आसानी से घंटों घूम सकते हैं।

वहीं इसकी बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी है। हाथ में पकड़ने पर आरामदायक लगता है और ट्रैवल के दौरान साथ ले जाना भी सुविधाजनक है। सेरालुमिनियम फिनिश वाला यह लैपटॉप पूरी तरह से प्रीमियम लुक और फील देता है। लैपटॉप की बॉडी मैट-टेक्सचर्ड फिनिश में है, जिससे इसे पकड़ना आरामदायक होता है। वहीं अक्सर देखा जाता है कि लैपटॉप पर उंगलियों के निशान पड़ जाते हैं, लेकिन इस लैपटॉप के साथ आपको ऐसी शिकायत नहीं मिलेगी। दो हफ्तों के इस्तेमाल के बाद भी चेसिस साफ-सुथरा था। इसे बार-बार पोंछने की जरूरत नहीं पड़ी।

asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi

डुअल-डिस्प्ले लैपटॉप में हिंज मैकेनिज्म को लेकर अक्सर शिकायत होती है, लेकिन इस लैपटॉप में यह शिकायत भी दूर कर दी गई है। इसका मजबूत हिंज डिस्प्ले को 180 डिग्री तक खोलने देता है और आप डिस्प्ले को किसी भी एंगल पर रोक सकते हैं। लैपटॉप गिरेगा नहीं। हालांकि, जब हमने इसे पूरी तरह 180 डिग्री तक खोला, तो यह आगे की ओर थोड़ा झुकता हुआ लगा, जिससे इसमें हल्का-सा हिलने का एहसास हुआ।

लैपटॉप इनबिल्ट किकस्टैंड के साथ आता है और यह स्टैंड काफी मजबूत लगता है। वहीं स्टैंड के साथ लैपटॉप का उपयोग और भी बेहतर हो जाता है।

डिजाइन के बाद डिस्प्ले की बात करें, तो दोनों डिस्प्ले 14 इंच के हैं। कंपनी ने इन्हें 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। पुराने लैपटॉप 16:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आते थे, लेकिन यह नया स्टाइल आपको बेहतर और स्पष्ट व्यू देता है, जिससे आप ज्यादा स्क्रॉलिंग के बिना अधिक कंटेंट देख सकते हैं।

asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi

कंपनी ने दोनों स्क्रीन में 3K (1800 × 2880 पिक्सल) रेजल्यूशन वाला OLED पैनल दिया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन काफी शानदार है, जहां रंग काफी चटकदार लगते हैं और आंखों को सुकून भी मिलता है।

स्क्रीन पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है, जिससे रोशनी वाली जगहों पर भी लैपटॉप का उपयोग सुविधाजनक हो जाता है। वहीं स्क्रीन पर आपको 1,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे बाहर की तेज रोशनी में भी बेहतर व्यू का आनंद लिया जा सकता है।

asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi

कुल मिलाकर कहें, तो डिस्प्ले में कमी निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बड़ी स्क्रीन, शानदार कलर और लंबे समय तक काम करने के दौरान भी यह आंखों को सुकून देती है। वहीं इसका टचस्क्रीन भी बहुत रिस्पॉन्सिव है। उपयोग के दौरान किसी भी तरह का इनपुट लैग महसूस नहीं हुआ। चूंकि दोनों डिस्प्ले साइज और क्वालिटी, दोनों में समान हैं, ऐसे में विंडोज के बीच ट्रांजिशन भी काफी अच्छा लगता है। कहीं से कोई फर्क महसूस नहीं होता।

हालांकि यदि कमी निकालने की बात हो, तो यही कहूंगा कि मेन डिस्प्ले के ऊपर की ओर बेज़ल थोड़े ज्यादा हैं। हालांकि वहां कैमरा और सेंसर दिए गए हैं, लेकिन आज के बेज़ल-लेस डिस्प्ले के हिसाब से इन्हें थोड़ा बड़ा कहा जा सकता है। हालांकि हमें इससे ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

इसके 3K OLED डिस्प्ले पर मूवी देखना या वीडियो स्ट्रीम करना भी शानदार अनुभव देता है। रही बात मल्टीमीडिया की, तो बता दूं कि कंपनी ने इसे Smart Amp Technology से लैस किया है, जो बेहतर स्टीरियो स्पीकर सिस्टम, साफ आवाज और बैलेंस्ड साउंड क्वालिटी देने का दम रखती है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi

ASUS Zenbook Duo UX8407AA को कंपनी ने Intel Core Ultra 7 355H प्रोसेसर पर पेश किया है। इसमें आपको 2.3GHz की बेस क्लॉक स्पीड के साथ 8 परफॉर्मेंस कोर मिलते हैं। वहीं 32GB LPDDR5X RAM के साथ यह लैपटॉप रोजाना की प्रोडक्टिविटी के लिए एक रिस्पॉन्सिव और एफिशिएंट अनुभव देता है।

यहां आपको एक बात बता दूं कि इसकी रैम सोल्डर है, इसलिए भविष्य में RAM को अपग्रेड करने का कोई विकल्प नहीं है। हालांकि, मेरे अनुभव में 32GB LPDDR5X RAM प्रोफेशनल वर्कलोड के लिए काफी है। कई ब्राउजर टैब खुले होने, दोनों डिस्प्ले पर एक साथ कई प्रोडक्टिविटी एप्लिकेशन चलने और बैकग्राउंड में VS Code जैसे डेवलपमेंट टूल होने पर भी मुझे कभी मेमोरी से जुड़ी कोई स्लोडाउन या ऐप रीलोड जैसी समस्या महसूस नहीं हुई। जब तक आपके वर्कफ्लो में बहुत अधिक मेमोरी वाले काम शामिल न हों, जैसे कई वर्चुअल मशीन या बड़े AI मॉडल को लोकली चलाना, तब तक 32GB RAM आपके लिए पर्याप्त है।

मेरी पूरी टेस्टिंग के दौरान लैपटॉप ने मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल किया, चाहे मैं लिख रहा था, कई टैब खोलकर ब्राउज कर रहा था, डॉक्यूमेंट एडिट कर रहा था या दोनों डिस्प्ले पर कई प्रोडक्टिविटी ऐप चला रहा था। मुझे कहीं भी कोई दिक्कत नहीं हुई।

हिंज मैकेनिज्म मजबूत है और डिस्प्ले को 180 डिग्री तक खोलने देता है। ग्राफिक्स Intel Arc Integrated Graphics द्वारा हैंडल किए जाते हैं, जिन्हें रॉ गेमिंग परफॉर्मेंस के बजाय एफिशिएंसी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

वहीं एक बात और बता दूं कि यह लैपटॉप गेमिंग के लिए डिजाइन नहीं किया गया है। ऐसे में इससे हैवी गेमिंग की उम्मीद न करें। हां, रोजमर्रा की प्रोडक्टिविटी के लिए यह काफी बेहतर है।

चूंकि Intel Core Ultra एक AI-कैपेबल प्रोसेसर है, ऐसे में इसमें 49 TOPS क्षमता वाला NPU मिलता है। लैपटॉप के साथ Windows Studio Effects, Live Background Blur, Eye Contact Correction, Voice Enhancement और Copilot Assistance जैसे AI टूल्स मिलते हैं, जो ओवरऑल सिस्टम परफॉर्मेंस पर बिना खास असर डाले आसानी से काम करने का दम रखते हैं।

हालांकि ये AI फीचर्स हर किसी के लिए जरूरी नहीं हैं, लेकिन वीडियो कॉल, कंटेंट क्रिएशन, रिसर्च और रोजमर्रा के वर्कफ्लो को ये वास्तव में बेहतर बना सकते हैं।

बावजूद इसके, इस लैपटॉप में आप हार्डकोर 3D रेंडरिंग या एडवांस्ड AAA गेमिंग का अनुभव नहीं ले पाएंगे। उसके लिए हैवी ग्राफिक्स वाले लैपटॉप की जरूरत होगी। यह लैपटॉप डेवलपर्स, स्टूडेंट्स, ऑफिस यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए है। इन सभी के रोजमर्रा के कामों को Intel Arc Integrated Graphics काफी अच्छे से संभाल लेता है।

लैपटॉप आउट-ऑफ-द-बॉक्स Windows 11 Home और ASUS की MyASUS यूटिलिटी के साथ आता है, जो AI Noise Cancellation, Battery Health Management, Fan Profile, System Diagnostics और Live Software Update जैसे फीचर्स उपलब्ध कराती है। वहीं इसमें Microsoft Office Home 2024 का लाइफटाइम लाइसेंस, एक साल का Microsoft 365 Basic (100GB Cloud Storage) और Adobe के लिए प्रमोशनल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जो अच्छी बात कही जा सकती है। वहीं क्रिएटिव क्लाउड और GoodNotes जैसे ऐप्स स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं।

स्टोरेज

asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi

ASUS Zenbook Duo UX8407AA 1TB स्टोरेज के साथ आता है और कंपनी ने इसमें M.2 NVMe PCIe 4.0 SSD का उपयोग किया है, जो फास्ट बूट टाइम, क्विक एप्लीकेशन लॉन्च और रिस्पॉन्सिव फाइल ट्रांसफर का भरोसा देता है।

हमारी टेस्टिंग में Windows कुछ ही सेकंड में बूट हो गया और एप्लीकेशन भी काफी तेजी से ओपन हो रहे थे। उपयोग के दौरान मैं एक साथ कई टास्क कर रहा था, जिनमें सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन, मीडिया फाइल हैंडल करना, वेब ब्राउजिंग और फाइल कॉपी-पेस्ट करना शामिल था। हर मामले में SSD ने लगातार एक स्मूथ और स्नैपी एक्सपीरियंस दिया।

इस लैपटॉप के साथ ASUS, Microsoft 365 Basic के साथ एक साल के लिए 100GB Microsoft OneDrive क्लाउड स्टोरेज भी देता है। ऐसे में आपको डिवाइस का बैकअप लेने और फाइल सिंक करने के लिए अतिरिक्त स्टोरेज मिल जाता है।

लैपटॉप में एक सिंगल M.2 2280 PCIe 4.0 x4 स्टोरेज स्लॉट है और अतिरिक्त स्टोरेज जोड़ने के लिए दूसरा M.2 स्लॉट नहीं दिया गया है। हालांकि, यदि आपकी स्टोरेज की जरूरतें बढ़ती हैं, तो आप पुराने SSD की जगह ज्यादा क्षमता वाला नया SSD लगा सकते हैं।

कीबोर्ड और ट्रैकपैड

asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi

ASUS Zenbook Duo UX8407AA में अल्ट्रा-थिन रबराइज्ड कीबोर्ड दिया गया है, जो कॉम्पैक्ट 75% कीबोर्ड लेआउट के साथ आता है। इसमें आपको अतिरिक्त न्यूमेरिक कीपैड नहीं मिलता। कीज पर मैट फिनिश दी गई है, जो लैपटॉप के प्रीमियम डिजाइन को और बेहतर बनाती है।

कंपनी ने मैग्नेटिक कीबोर्ड दिया है, जो सेकेंडरी डिस्प्ले के ऊपर आसानी से जुड़ जाता है। कीबोर्ड अटैच करते ही यह स्टाइलिश डुअल-डिस्प्ले लैपटॉप एक ट्रेडिशनल नोटबुक जैसा अनुभव देने लगता है।

कीबोर्ड में अपनी बैटरी दी गई है। ऐसे में आप इसे वायरलेस तरीके से भी उपयोग कर सकते हैं। वहीं जब यह लैपटॉप से कनेक्ट होता है, तब यह लैपटॉप की बैटरी से ही पावर लेता है। चार्जिंग के लिए इसमें एक USB Type-C पोर्ट और एक डेडिकेटेड पावर स्विच बटन दिया गया है। इसी पावर बटन को ऑन कर आप कीबोर्ड को दूर से भी उपयोग कर सकते हैं।

asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi

इसमें आपको 1.7mm की-ट्रैवल वाला बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड मिलता है, जो काफी कम्फर्टेबल और रिस्पॉन्सिव है। उपयोग के दौरान हमने इसमें टाइपिंग की और कह सकता हूं कि एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा। लंबी टाइपिंग के दौरान भी उंगलियों में थकावट महसूस नहीं होती। चाहे आप आर्टिकल लिख रहे हों, ईमेल का जवाब दे रहे हों, घंटों तक कोडिंग कर रहे हों या फिर चैटिंग और मैसेजिंग कर रहे हों, कहीं भी कोई दिक्कत नहीं होती।

वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने फुल-साइज मॉडिफायर कीज और ऐरो कीज दी हैं, जिनका आकार भी अच्छा है। ऐसे में टाइपिंग के दौरान ये काफी सुविधाजनक लगती हैं।

कीबोर्ड में आपको एक डेडिकेटेड Copilot Key भी मिलती है, जो Windows 11 में Microsoft के AI Assistant तक तुरंत पहुंच देती है। जैसे-जैसे AI फीचर्स रोजमर्रा के कामों का हिस्सा बनते जा रहे हैं, वैसे-वैसे यह की और भी उपयोगी होती जाती है।

यदि आप कीबोर्ड को अटैच नहीं करते हैं, तो सेकेंडरी स्क्रीन पर आपको वर्चुअल कीबोर्ड मिल जाता है। अच्छी बात यह है कि इसका ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड भी काफी अच्छा है। यह हैप्टिक फीडबैक देता है और टाइपिंग का अच्छा अनुभव प्रदान करता है। हालांकि इससे बहुत लंबे समय तक टाइपिंग करना आसान नहीं है, लेकिन ब्राउजिंग, चैटिंग और छोटे-मोटे कामों के लिए यह बिल्कुल सही है।

कनेक्टिविटी और फीचर्स

Zenbook Duo UX8407AA एक स्टाइलिश और स्लीक लैपटॉप है। बावजूद इसके कंपनी ने इसमें पोर्ट्स के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

इसमें दो Thunderbolt 4 USB Type-C पोर्ट हैं, जो चार्जिंग के साथ 40Gbps तक की हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर और एक्सटर्नल डिस्प्ले आउटपुट को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा एक फुल-साइज HDMI 2.1 पोर्ट और एक USB 3.2 Gen 2 Type-A पोर्ट भी मिलता है। वायर्ड हेडफोन और माइक्रोफोन के लिए 3.5mm कॉम्बो ऑडियो जैक भी दिया गया है।

asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi

रही बात वायरलेस कनेक्टिविटी की, तो इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi के साथ Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है।

टेस्टिंग के दौरान वायरलेस कनेक्शन पूरी तरह स्थिर रहा, जिससे क्लाउड-बेस्ड एप्लिकेशन और एक साथ कई ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करते समय भी तेज डाउनलोड स्पीड और भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिली।

लैपटॉप में Windows Hello फेशियल रिकग्निशन के साथ FHD IR वेबकैम भी है, जो फास्ट लॉगिन में मदद करता है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कैमरे का परफॉर्मेंस भी अच्छा रहा। यह स्पष्ट वीडियो क्वालिटी देता है। वहीं बिल्ट-इन ऐरे माइक्रोफोन ऑनलाइन मीटिंग के लिए आवाज को सही ढंग से कैप्चर करते हैं।

यदि कमी की बात करें, तो स्लिम फॉर्म फैक्टर बनाए रखने के लिए कंपनी ने इसमें ईथरनेट पोर्ट नहीं दिया है। हालांकि Type-C पोर्ट के माध्यम से ईथरनेट एडॉप्टर का उपयोग किया जा सकता है।

बैटरी लाइफ

Zenbook Duo UX8407AA की सबसे बड़ी खूबियों में से एक इसकी 99Wh बैटरी है। डुअल डिस्प्ले और स्टाइलिश लुक के बावजूद कंपनी ने बैटरी के मामले में कोई समझौता नहीं किया है।

हमारी टेस्टिंग में दोनों डिस्प्ले एक्टिव होने पर यह लैपटॉप लगभग 10–11 घंटे तक चला। ऐसे में कह सकते हैं कि यह पूरा दिन निकालने में सक्षम है।

asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi

वहीं डिटैचेबल कीबोर्ड में अपनी बिल्ट-इन बैटरी दी गई है। यह ब्लूटूथ के जरिए वायरलेस तरीके से काम करता है। ASUS के अनुसार, बैकलाइट बंद होने पर कीबोर्ड 52 घंटे तक चलता है, जबकि बैकलाइट ऑन रहने पर इसका रनटाइम लगभग 11.6 घंटे रह जाता है।

डॉक होने पर यह मैग्नेटिक पोगो-पिन कनेक्टर के जरिए अपने आप चार्ज हो जाता है, जिससे अलग से चार्जिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती। लैपटॉप को चार्ज करने के लिए कंपनी ने 100W USB Type-C चार्जर दिया है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

एक्सेसरीज़

ASUS सेल्स पैक के साथ बॉक्स में ASUS Pen (Stylus) भी मिलता है, जो डुअल OLED डिस्प्ले पर नोट्स लेने, स्केचिंग करने और डॉक्यूमेंट्स पर कमेंट करने के लिए एक अच्छा एडिशन है।

asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi

हालांकि, एक व्यावहारिक कमी यह कही जा सकती है कि इसमें स्टाइलस रखने के लिए कोई डेडिकेटेड स्लॉट नहीं दिया गया है। ऐसे में इसे अलग से अपने बैग में रखना होगा, जिससे इसके खोने की संभावना भी बढ़ जाती है।

अंतिम फैसला

ASUS Zenbook Duo UX8407AA के सभी फीचर्स जानने के बाद बात आती है अंतिम फैसले की। फिलहाल यह सबसे एडवांस्ड प्रोडक्टिविटी लैपटॉप्स में से एक है। इसका 3K डुअल OLED डिस्प्ले, डिटैचेबल कीबोर्ड, प्रीमियम सेरालुमिनियम फिनिश, हल्का डिजाइन और दमदार Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर इसे अपनी कैटेगरी में बेस्ट बनाते हैं।

asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi

भारतीय बाजार में इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 2,99,990 रुपये है। हालांकि कीमत थोड़ी ज्यादा जरूर कही जाएगी। लेकिन मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की कीमत बढ़ने के बाद सभी डिवाइस महंगे हुए हैं। इसके बावजूद डुअल-डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप थोड़ा प्रीमियम जरूर है।

हालांकि आपको बता दूं कि यह ऐसा लैपटॉप नहीं है जिसे आप केवल स्पेसिफिकेशन देखकर खरीदें। यह ऐसा लैपटॉप है जो आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है। रोजमर्रा के कामों में मल्टीटास्किंग, कोडिंग, कंटेंट क्रिएशन और रिसर्च जैसे कार्यों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।

नोट: लैपटॉप की टेस्टिंग और रिव्यू के लिए इनपुट जयेश रैगर द्वारा प्रदान किए गए हैं।

The post ASUS Zenbook Duo UX8407AA रिव्यू : ZenG का लैपटॉप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenbook-duo-ux8407aa-review-in-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy A27 5G रिव्यू : क्लासी लुक और आसान यूआई बनाता है इसे खास https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a27-5g-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a27-5g-review-in-hindi/#respond Fri, 31 Jul 2026 09:34:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200907 Samsung Galaxy A27 5G स्मार्ट लुक के साथ परफॉर्मेंस में भी आपको निराश नहीं करता है।

The post Samsung Galaxy A27 5G रिव्यू : क्लासी लुक और आसान यूआई बनाता है इसे खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy A27 5G जब हमारे पास रिव्यू के लिए आया, तो हमने बिना देर किए बॉक्स खोलकर फोन निकाल लिया। बॉक्सी डिजाइन का यह फोन देखने में तो अच्छा लग रहा था, लेकिन असली मज़ा फोन को हाथ में लेने के बाद आया। यह बिल्कुल प्रीमियम क्वालिटी का अहसास करा रहा था और हाथों में हैवी वाला फील भी नहीं हो रहा था। हालांकि, रिव्यू के दौरान हमने इसे हर कसौटी पर अच्छे से परखा, लेकिन शुरुआती अनुभव बहुत कुछ कह रहा था। इस लेख में हमने इसी अनुभव को आपसे साझा किया है।

स्टाइलिश डिजाइन और शानदार डिस्प्ले

samsung-galaxy-a27-5g-review-in-hindi

सबसे पहले डिजाइन की बात करें, तो Samsung Galaxy A27 5G के फ्रंट और बैक दोनों में आपको ग्लास देखने को मिलेगा। वहीं फोन का फ्रेम मेटल का है। फुल बॉक्स डिजाइन में इस फोन को पेश किया गया है और कोने भी घुमावदार नहीं हैं, लेकिन फिर भी बॉडी हाथों में चुभती नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके एजेज का अहसास भी बिल्कुल स्मूथ है।

पीछला पैनल बहुत ही चमकदार है, लेकिन अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस पर न तो उंगलियों के निशान पड़ रहे थे और न ही यह फोन हाथों से फिसल रहा था। यहां कंपनी ने Gorilla Glass Victus Plus का उपयोग किया है, जो कि इस प्राइस रेंज के फोन में फिलहाल न के बराबर है। इसकी मोटाई 7.7mm है और वजन 200 ग्राम। ऐसे में इसे न तो बहुत कॉम्पैक्ट कहा जा सकता है और न ही बहुत स्लीक, फिर भी फोन का डिजाइन आपको बहुत प्रभावित करेगा। वहीं लंबे समय तक आप इसे अपने हाथ में लेकर चलते हैं, तो भी थकावट महसूस नहीं होगी।

samsung-galaxy-a27-5g-review-in-hindi

फोन के बैक पैनल पर आते हैं, तो देखकर ही आपको अहसास हो जाएगा कि यह सैमसंग का फोन है। यह काफी हद तक गैलेक्सी एस सीरीज के डिजाइन से इंस्पायर्ड है। सिलेंडर शेप वाले ब्रैकेट में तीन कैमरे दिए गए हैं और बाहर की ओर फ्लैश उपलब्ध है। कैमरा ब्रैकेट पर बॉडी कलर के रंग की ही आउटलाइन है, जो बिल्कुल फ्लैट डिजाइन से हटकर इसे अलग फील देती है।

दाएं पैनल में आपको पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मिलेगा, जबकि बाएं पैनल में सिम ट्रे दिया गया है। पावर बटन पर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। हालांकि, आज इस प्राइस रेंज में ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है, लेकिन मुझे साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी कोई परेशानी नहीं है। निचले पैनल में टाइप-सी पोर्ट और लाउडस्पीकर उपलब्ध है। वहीं फोन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने इसे IP64 सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है।

samsung-galaxy-a27-5g-review-in-hindi

कुल मिलाकर कहें, तो डिजाइन काफी अच्छा है और अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे बेस्ट कहा जा सकता है। हां, थोड़ी कमियां जरूर कही जा सकती हैं, जैसे साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP64 का होना। इस रेंज में आज IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन वाले फोन उपलब्ध हैं, जो काफी हद तक आपके फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखते हैं। खुद सैमसंग ने पहले भी इस प्राइस रेंज में IP68 सर्टिफिकेशन वाले फोन लॉन्च किए हैं।

samsung-galaxy-a27-5g-review-in-hindi

सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी को कंपनी ने 6.7-इंच की Infinity-O डिस्प्ले के साथ पेश किया है। फोन में Super AMOLED पैनल का उपयोग किया गया है और यह 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर कवरेज मिलता है, जो इसे अपनी रेंज में बेहतरीन डिस्प्ले का भरोसा देते हैं। इसके साथ ही फोन की स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन मिल जाता है।

रही बात डिस्प्ले क्वालिटी की, तो वास्तव में मजेदार है। रंग पूरे खिलकर आते हैं और काफी वाइब्रेंट अनुभव देते हैं। फोन के उपयोग के दौरान डिस्प्ले में हमें कोई कमी नहीं मिली।

कैमरा भी ठीक है

samsung-galaxy-a27-5g-review-in-hindi

आज जहां बड़े-बड़े फोन में भी कंपनियां डुअल रियर कैमरा दे रही हैं, वहीं सैमसंग ने अपने इस फोन को भी ट्रिपल कैमरे के साथ पेश किया है। कैमरे के साथ खास बात यह है कि इसमें आपको OIS का सपोर्ट भी मिल जाता है।

फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो वाइड सेंसर है। वहीं 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का एक मैक्रो लेंस दिया गया है। OIS का सपोर्ट प्राइमरी कैमरे के साथ दिया गया है।

रही बात कैमरा क्वालिटी की, तो इसका मेन कैमरा दिन में अच्छी तस्वीर लेने की काबिलियत रखता है। डेलाइट कंडीशन में जो हमने फोटो क्लिक किए, न सिर्फ उनके रंग अच्छे थे बल्कि उनमें डिटेलिंग भी अच्छी देखने को मिली।

हालांकि, मेन कैमरे से जब आप वाइड एंगल पर शिफ्ट होते हैं, तो तस्वीर की क्वालिटी में अंतर आ जाता है। खासकर कोनों पर उतनी डिटेलिंग नहीं होती, जितनी कि होनी चाहिए थी। फिर भी ठीक-ठाक कहेंगे। मैक्रो मोड में भी पिक्चर क्वालिटी अच्छी मिली।

रही बात ज़ूम की, तो 2X और 3X तक यह अच्छी तस्वीर क्लिक करता है और यहां OIS का फायदा भी मिलता है। वहीं 10X ज़ूम पर भी यदि आप फोटो क्लिक करते हैं, तो वे उपयोग के लायक होते हैं, लेकिन उसके आगे के ज़ूम में आपको ग्रेन्स दिखने लगते हैं।

दिन के बाद जब लो-लाइट की ओर आते हैं, तो वहां का परिणाम औसत था। ऐसा लगता है जैसे कैमरा चीजों को नेचुरल रखने के बजाय ज्यादा चमकदार बनाने की कोशिश करता है।

कुल मिलाकर कहें, तो रियर कैमरे की क्वालिटी अच्छी है, लेकिन आपको टेलीफोटो की कमी जरूर खलती है। खासकर पोर्ट्रेट इमेज या 2X और 3X ज़ूम पर जब तस्वीर लेते हैं, तो टेलीफोटो लेंस का होना बेहतर अनुभव कराता है।

फोन के फ्रंट में 12MP HDR कैमरा दिया गया है, जो अच्छा है। यह कैमरा भी अच्छी रोशनी में बेहतर तस्वीर क्लिक करता है, लेकिन रोशनी की स्थिति बदलते ही क्वालिटी थोड़ी डल हो जाती है।

परफॉर्मेंस अच्छा है, बेस्ट नहीं

सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही आपको 6GB LPDDR5X रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलता है। इसका एक मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ भी आता है।

वैसे तो आप कहेंगे कि हार्डवेयर ठीक-ठाक है, लेकिन जिस तरह से आज फोन के प्राइस बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए हार्डवेयर कॉम्बिनेशन को अच्छा कहा जाएगा। फोन के उपयोग के दौरान हमने इस पर कुछ बेंचमार्क रन किए और गेमिंग व मल्टीटास्किंग भी की, जहां अनुभव अच्छा रहा।

Galaxy A27 5G में हमने AnTuTu बेंचमार्क रन किया, जो कि फोन का ओवरऑल परफॉर्मेंस बताता है। वहां पर यह फोन 8,45,601 तक का स्कोर करने में सक्षम रहा। अपने प्राइस रेंज में यह फोन टॉप 3 में शामिल था। वहीं प्रोसेसर बेंचमार्क Geekbench पर यह फोन सिंगल-कोर में 989 और मल्टी-कोर में 2,989 तक का स्कोर करने में सफल रहा। प्रोसेसर स्कोर के मामले में भी यह अपने प्रतियोगियों से बेहतर था।

ग्राफिक्स और प्रोसेसर स्कोर के साथ ही हमने फोन में स्टोरेज बेंचमार्क भी रन किए। यह फोन 618MBPS रीड और 572MBPS की दर से डेटा राइट करने में सक्षम था। रोजाना के उपयोग में इसका फायदा यह है कि यह फोन तेज़ी से डेटा ट्रांसफर करने में सक्षम होगा।

गेमिंग के दौरान भी इसका परफॉर्मेंस अच्छा ही था। सैमसंग गैलेक्सी A27 5G पर जब हमने Call of Duty जैसे भारी-भरकम गेम रन किए, तो यह फोन 57.8 FPS की औसत अधिकतम फ्रेम दर से रेंडर कर रहा था, जो कि काफी अच्छा है। वहीं BGMI, जो सबसे पॉपुलर गेम्स में से एक माना जाता है, वहां यह फोन औसतन 38-40 FPS तक रेंडर कर रहा था, जो अच्छा है।

30 मिनट गेमिंग के बाद भी हीट ज्यादा नहीं मिली। तापमान में सिर्फ 3.9 डिग्री की वृद्धि हुई, जो कि स्टेबल परफॉर्मेंस को बताती है।

Samsung Galaxy A27 5G में आपको एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलेगा, जिसके साथ One UI 8.5 की लेयरिंग है। कंपनी ने छह OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैच का भरोसा दिया है। इस सेगमेंट में कोई भी अन्य कंपनी 6 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का भरोसा नहीं दे रही है।

रही बात ऐप्स की, तो इसमें 48 प्री-इंस्टॉल ऐप्स हैं, जो औसत से कहीं ज्यादा कहे जा सकते हैं। वहीं 7 थर्ड-पार्टी ऐप्स भी फोन में उपलब्ध हैं।

सैमसंग ने भले ही अपने फोन में One UI की लेयरिंग दी हो, लेकिन यह फोन स्टॉक एंड्रॉयड के समान ही है। उपयोग में काफी आसान है।

सॉफ्टवेयर के साथ ही AI की बातें भी कर ली जाएं। जैसा कि हम जानते हैं, AI फीचर्स के मामले में सैमसंग फोन की बराबरी नहीं है और यह फोन भी ढेर सारे AI फीचर्स के साथ आता है।

Galaxy A27 5G में आपको सर्कल टू सर्च, AI फोटो एडिटिंग टूल और माय फिल्टर जैसे कई बेहतर AI इंटीग्रेशन मिलेंगे। सर्कल टू सर्च अब पहले से अलग है। यहां आप मल्टी-ऑब्जेक्ट यानी कि ढेर सारे ऑब्जेक्ट्स को एक साथ सर्च कर सकते हैं। वहीं फोटो एडिटिंग टूल में AI इरेजर, माय फ़िल्टर और नौ AI-सजेस्टेड एडिट ऑप्शन मिल जाते हैं।

AI कॉल फीचर भी काम का है। इसमें आप लाइव ट्रांसक्रिप्शन, वॉइस फोकस और कॉल कैप्शन जैसी चीजों का उपयोग कर पाएंगे। प्रोडक्टिविटी के लिहाज से ये फीचर्स बहुत ही उपयोगी हैं।

इस डिवाइस की सबसे खास बात कही जा सकती है कि इसमें ऑन-डिवाइस जेमिनी, बिक्सबी और Perplexity AI सूट मिलता है।

बेहतर बैटरी बैकअप

सभी पहलुओं पर बात करने के बाद अंततः बैटरी पर भी नजर डाल ही लेते हैं। यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। वहीं फोन में आपको 25W की चार्जिंग मिलती है। यहां बैटरी और चार्जिंग, दोनों ही मामलों में गैलेक्सी A27 5G थोड़ा कमजोर कहा जाएगा।

बैटरी बैकअप के लिए हमने इस पर PCMark बैटरी टेस्ट किया, जहां यह डिवाइस 11 घंटे 24 मिनट तक चल पाया। हालांकि YouTube वीडियो लूप टेस्ट में इसने अच्छा परफॉर्म किया। 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम पर 60 मिनट तक हमने वीडियो स्ट्रीमिंग की, जहां फोन की बैटरी सिर्फ 5 प्रतिशत ही कम हुई, जो कि अच्छा कहा जा सकता है।

यदि आप फोन का उपयोग बहुत ज्यादा नहीं करते हैं, तो यह डिवाइस आसानी से एक पूरा दिन निकालने में सक्षम है।

रही बात चार्जिंग टेस्ट की, तो हमने इसे 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया, जिसमें 73 मिनट का समय लगा।

निष्कर्ष

samsung-galaxy-a27-5g-review-in-hindi

Samsung Galaxy A27 5G को कंपनी ने भारतीय बाजार में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यदि इस प्राइस पर यह फोन पिछले साल लॉन्च होता, तो इसे महंगा कहा जाता। परंतु आज जिस तरह से फोन के प्राइस बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए इसे अच्छा कहा जाएगा। यह एक ऑलराउंडर फोन है, जो हर सेगमेंट में अच्छा परफॉर्म करता है।

Samsung Galaxy A27 5G डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में अपने सेगमेंट में मुझे सबसे बेहतर लगा। डिजाइन बहुत ही अच्छा है और इन-हैंड फील कमाल का है। वहीं परफॉर्मेंस में यह अच्छा है, हालांकि इसे बेस्ट नहीं कह सकते। यह फोन Snapdragon 6 Gen 3 पर काम करता है, जो रोजाना के कामों को आसानी से हैंडल करने में सक्षम है। वहीं सॉफ्टवेयर के मामले में 6 साल का अपडेट इसके अलावा कोई दूसरी कंपनी नहीं दे रही है।

हां! कमी हमें IP रेटिंग और बैटरी में लगी। यदि इन्हें बेहतर कर दिया जाता, तो यह एक कम्प्लीट फोन होता। बावजूद इसके, यही कहूंगा कि यह फोन खरीदारी के लायक है और आपको निराश नहीं करेगा

The post Samsung Galaxy A27 5G रिव्यू : क्लासी लुक और आसान यूआई बनाता है इसे खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a27-5g-review-in-hindi/feed/ 0
ACT Stream TV 4K रिव्यू : जानें क्यों खरीदें और क्यों न खरीदें यह TV बॉक्स https://www.91mobiles.com/hindi/act-stream-tv-4k-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/act-stream-tv-4k-review-in-hindi/#respond Tue, 28 Jul 2026 09:03:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200402 पिछले कुछ सालों में स्ट्रीमिंग सर्विस की मांग में खासी बढ़ोतरी हुई है। अब डिश टीवी और केबल टीवी की जगह इंटरनेट-आधारित स्ट्रीमिंग सर्विस ने ले ली है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए भारत की प्रमुख ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदाता कंपनी एसीटी फाइबर ने अपना नया टीवी बॉक्स लॉन्च किया है, जो 4K कंटेंट स्ट्रीम […]

The post ACT Stream TV 4K रिव्यू : जानें क्यों खरीदें और क्यों न खरीदें यह TV बॉक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ सालों में स्ट्रीमिंग सर्विस की मांग में खासी बढ़ोतरी हुई है। अब डिश टीवी और केबल टीवी की जगह इंटरनेट-आधारित स्ट्रीमिंग सर्विस ने ले ली है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए भारत की प्रमुख ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदाता कंपनी एसीटी फाइबर ने अपना नया टीवी बॉक्स लॉन्च किया है, जो 4K कंटेंट स्ट्रीम करने में सक्षम है। ACT Stream TV 4K नाम से उपलब्ध यह डिवाइस हमारे पास रिव्यू के लिए आया, जहां हमने न सिर्फ कंटेंट की क्वालिटी देखी, बल्कि उपलब्ध ऐप्स, सर्विस और सेटअप प्रोसेस को भी अच्छे से जांचा। इस पूरे परीक्षण का विवरण आगे दिया गया है।

ACT Stream TV 4K : बॉक्स कंटेंट

रिव्यू पर आगे बढ़ने से पहले इस डिवाइस के साथ मिलने वाले बॉक्स कंटेंट की बात कर लेते हैं। ACT Stream TV 4K के बॉक्स में आपको एक पावर अडॉप्टर मिलता है, जो डिवाइस को पावर देने के लिए है। इसके साथ एक एचडीएमआई केबल और एक रिमोट भी उपलब्ध है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी बॉक्स पैक के साथ ही 2 AAA बैटरियां भी दे रही है, जिससे बॉक्स खोलते ही आपको रिमोट ऑन करने के लिए बाजार नहीं दौड़ना पड़ता।

ACT Stream TV 4K: कनेक्टिविटी और स्लॉट

यह एक छोटा-सा स्ट्रीमिंग बॉक्स है, जो 96 मिमी के चौकोर डिजाइन में आता है। वहीं इसकी ऊंचाई 23.5 मिमी है। डिजाइन में आपको इथरनेट पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट और पावर पोर्ट मिलता है। वहीं दूसरी तरफ यूएसबी-ए और टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। वाई-फाई के लिए इसमें डुअल-बैंड सपोर्ट मिलता है, जो 2.4GHz और 5GHz दोनों बैंड पर काम करता है। इसके साथ ही इसमें Wi-Fi 6 का भी सपोर्ट दिया गया है।

प्रोसेसर और मेमोरी

ACT Stream TV 4K बॉक्स को कंपनी ने Amlogic S905X5M प्रोसेसर पर पेश किया है। इसमें 2GB LPDDR4 रैम और 32GB eMMC NAND स्टोरेज मिलती है। स्ट्रीमिंग डिवाइस में इतनी बड़ी स्टोरेज बहुत कम देखने को मिलती है। वहीं अच्छी बात यह है कि जहां आज भी ज्यादातर स्ट्रीमिंग डिवाइस Android 10 या Android 12 पर काम कर रहे हैं, वहीं ACT Stream TV 4K Google TV OS 14 पर रन करता है, जो फिलहाल टीवी के लिए सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम में से एक है।

ACT Stream TV 4K सेटअप

ACT Stream TV 4K देखते ही सबसे पहले दिमाग में एक सवाल आता है कि इसे कैसे सेटअप करें और प्रोसेस कितना लंबा होगा। यहां आपको बता दूं कि सेटअप के लिए आपको थोड़ी लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा।

सबसे पहले आपको टीवी बॉक्स को पावर देना है और एचडीएमआई केबल के जरिए इसे टीवी से कनेक्ट करना है।

टीवी से कनेक्ट करते ही एचडीएमआई पोर्ट में ACT Stream TV 4K का विकल्प दिखाई देगा। आप उसे चुनकर आगे बढ़ सकते हैं।

कनेक्ट होते ही सबसे पहले यह बॉक्स रिमोट को पेयर करता है। यह बिल्कुल वैसा ही तरीका है, जैसा आजकल स्मार्ट टीवी में देखने को मिलता है। सेटअप के दौरान ही ब्लूटूथ के माध्यम से रिमोट कनेक्ट हो जाता है।

वैसे तो रिमोट एक बार में पेयर हो जाता है, लेकिन मुझे दो बार कोशिश करनी पड़ी और इसमें थोड़ा समय भी लगा। इसके लिए आपको रिमोट पर दिए गए AI और Back बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखना होता है। हालांकि, बिना ब्लूटूथ पेयरिंग के भी आप रिमोट का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन वॉयस कमांड जैसे कई फीचर्स का उपयोग करना मुश्किल हो जाता है।

रिमोट कनेक्ट होने के बाद आपको टीवी बॉक्स को इंटरनेट से जोड़ना होगा। इसके लिए आप चाहें तो इथरनेट केबल का उपयोग कर सकते हैं या फिर वाई-फाई से कनेक्ट कर सकते हैं। हमने रिव्यू के दौरान वाई-फाई का उपयोग किया और यह आसानी से कनेक्ट हो गया।

प्रोसेस आगे बढ़ाने पर वाई-फाई कनेक्ट करने का विकल्प आता है। वहां अपनी वाई-फाई नेटवर्क को चुनकर आप आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

चूंकि यह Google TV बॉक्स है, इसलिए आपको Google OS की पूरी सेटअप प्रक्रिया पूरी करनी होती है और अपने जीमेल अकाउंट या फोन नंबर से लॉगिन करना होता है।

यहां तक तो सब कुछ सही रहता है, लेकिन Google अकाउंट सेटअप पूरा होने के बाद आपको दोबारा ACT अकाउंट में लॉगिन करना पड़ता है। यहीं सबसे बड़ी परेशानी सामने आती है।

सबसे पहले आपको बताया जाता है कि ऐप के माध्यम से QR कोड स्कैन करके लॉगिन कर सकते हैं। सेटअप के दौरान मैंने अपने फोन में ACT ऐप डाउनलोड किया, लेकिन उसमें QR स्कैनर का विकल्प ही नहीं मिला।

वहीं मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से लॉगिन करने का विकल्प था। मैंने मोबाइल नंबर से लॉगिन करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। लॉगिन को लेकर काफी परेशानी हुई और अंततः कंपनी ने दूसरी आईडी की व्यवस्था की, तब जाकर मैं इसका उपयोग कर पाया।

उपयोग में कैसा है?

ACT Stream TV 4K को कनेक्ट करने के बाद इसका अनुभव पूरी तरह से एक Google Smart TV जैसा लगता है। बॉक्स के साथ Netflix, YouTube, Google Play Store और Live TV जैसे कई ऐप्स पहले से उपलब्ध हैं। आपको सिर्फ अपनी आईडी से लॉगिन करना होता है। वहीं यदि कोई ऐप उपलब्ध नहीं है, तो उसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है।

ACT Stream TV 4K का इंटरफेस बेहद आसान है और आप चाहें तो इसे अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं। कंपनी ने For You, TV Channels, Spotlight और Games जैसे टैब दिए हैं, जिससे उपयोग करना और भी आसान हो जाता है।

रिव्यू के दौरान हमें कई लाइव चैनल देखने को मिले, जिन्हें सीधे प्ले किया जा सकता है। खासकर न्यूज चैनल आसानी से चल रहे थे। वहीं मूवी चैनल और OTT कंटेंट के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस स्मार्ट बॉक्स के जरिए आप गेमिंग का भी आनंद ले सकते हैं। बॉक्स में OTT ऐप्स, लाइव चैनल, प्रोग्राम और गेम्स उपलब्ध हैं। सेटअप के समय ही यह Asphalt 8 डाउनलोड करने का विकल्प देता है और आप बड़ी स्क्रीन पर इसका मजा ले सकते हैं। हालांकि, यदि कीबोर्ड और माउस कनेक्ट करके खेलें, तो अनुभव और बेहतर हो जाता है।

रही बात उपयोग के अनुभव की, तो वह काफी अच्छा है। यदि आप पुराने एलईडी टीवी पर इसे चला रहे हैं, तो अनुभव काफी बेहतर लगेगा। वहीं पुराने स्मार्ट टीवी पर इसे कनेक्ट करने पर ऑपरेटिंग सिस्टम पहले से ज्यादा तेज और स्मूथ महसूस होता है। फर्क आपको साफ दिखाई देगा।

रही बात कंटेंट क्वालिटी की, तो इसमें कोई शक नहीं कि यह शानदार अनुभव देता है। यदि आपका टीवी 4K है और आप 4K रेजोल्यूशन में कंटेंट स्ट्रीम करते हैं, तो अनुभव और भी बेहतरीन हो जाता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहें तो कंटेंट अच्छा है और लाइव चैनल एक्सेस करना काफी आसान है। यही चीज इस टीवी बॉक्स को दूसरों से अलग बनाती है। वहीं ज्यादा स्टोरेज की वजह से ऑपरेटिंग सिस्टम भी काफी स्मूथ चलता है। रिमोट में कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं और आप वॉयस कमांड का भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। सेटअप में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन उसके बाद कोई खास परेशानी नहीं होती।

इन खूबियों के बावजूद यही कहूंगा कि यह बॉक्स उन लोगों के लिए ज्यादा उपयुक्त है, जिनके पास ACT Fiber इंटरनेट कनेक्शन है, क्योंकि यदि आपके पास ACT फाइबर इंटरनेट नहीं है तो फिर आप इस बॉक्स का उपयोग कर ही नहीं पाएंगे। भारतीय बाजार में ACT Stream TV 4K की कीमत 4,699 रुपये है और इस प्राइस रेंज में यह एक अच्छा विकल्प साबित होता है लेकिन उपयोग सीमित यूजर्स के लिए ही है।

The post ACT Stream TV 4K रिव्यू : जानें क्यों खरीदें और क्यों न खरीदें यह TV बॉक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/act-stream-tv-4k-review-in-hindi/feed/ 0