Shekhar Thakran | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 15 Jan 2025 11:17:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iQOO 13 vs OPPO Find X8 बैटरी तुलना: जानें किसकी बैटरी में है ज्यादा दाम https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-13-vs-oppo-find-x8-battery-compare/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-13-vs-oppo-find-x8-battery-compare/#respond Wed, 15 Jan 2025 11:17:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164497 iQOO 13 को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और यह परफॉर्मेंस सेंट्रिक फोन उन लोगों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बन गया है जो एक गेमिंग फोन चाहते हैं। चूंकि हम एक ऐसे हैंडसेट के बारे में बात कर रहे हैं जो पैसे के लिए बेहतरीन मूल्य प्रदान करता है एक […]

The post iQOO 13 vs OPPO Find X8 बैटरी तुलना: जानें किसकी बैटरी में है ज्यादा दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 13 को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और यह परफॉर्मेंस सेंट्रिक फोन उन लोगों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बन गया है जो एक गेमिंग फोन चाहते हैं। चूंकि हम एक ऐसे हैंडसेट के बारे में बात कर रहे हैं जो पैसे के लिए बेहतरीन मूल्य प्रदान करता है एक और ऑप्शन जो दिमाग में आता है वह है OPPO Find X8 भी है। एक शक्तिशाली चिपसेट, बेहतरीन कैमरे, और एक टॉप-नॉच डिस्प्ले के साथ नया OPPO फ्लैगशिप ने भी सभी का ध्यान आकर्षित करता है। इसी को देखते हुए आज हम इन दोनों फोन की बैटरी लाइफ की तुलना करेंगे। OPPO हैंडसेट में 5,630mAh बैटरी है, जबकि iQOO फ्लैगशिप में 6,000mAh की बैटरी है। हम इन दोनों फोनों को अलग-अलग बेंचमार्क्स और रियल- वर्ल्ड उपयोग टेस्ट से गुजारेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन सा फोन ज्यादा बैटरी बैकअप देता है। 

फैसला

हमारे परीक्षणों और बेंचमार्क डाटा में iQOO 13 ने हर एक मोर्चे पर Find X8 को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, Find X8 ने इन टेस्टिंग में ज्यादा प्रतिरोध नहीं दिखाया फिर भी यह सामान्य उपयोग में अच्छा बैकअप प्रदान करता है और शानदार स्टैंडबाई टाइम भी देता है।

iQOO 13 vs OPPO Find X8 बैटरी तुलना एक नजर में:

Test Winner
PCMark iQOO 13
Video streaming iQOO 13
Gaming iQOO 13
Charging iQOO 13

PCMark

PCMark का बैटरी परीक्षण स्मार्टफोन की बैटरी प्रदर्शन पर एक अच्छा दृष्टिकोण प्रदान करता है। परीक्षण के शुरुआत में, हमने iQOO 13 और OPPO Find X8 की बैटरी 100 प्रतिशत पर सेट की थी। हम दोनों फोन की ब्राइटनेस और ऑडियो लेवल्स को समान रखते हुए परीक्षण करते हैं।

Phone Battery drain percent
iQOO 13 13 hours 09 mins

OPPO Find X8 10 hours 07 mins

इस दौर के अंत में iQOO 13 ने 13 घंटे 9 मिनट तक बैटरी टेस्ट को पूरा किया, जबकि OPPO Find X8 ने 10 घंटे 7 मिनट तक टेस्ट किया।

रियल लाइफ टेस्ट: दिन-प्रतिदिन के उपयोग में दोनों फोन विश्वसनीय बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। Find X8 भी अच्छा स्टैंडबाई टाइम देता है, जो कभी-कभी थोड़ा लंबा बैटरी बैकअप देता है।

विजेता: iQOO 13

Video streaming

हमने दोनों स्मार्टफोनों पर 30 मिनट लंबा YouTube वीडियो समान रेजोल्यूशन पर देखा। हमने समान ब्राइटनेस और ऑडियो लेवल्स को भी सुनिश्चित किया।

Phone Battery drain percent
iQOO 13 3 percent
OPPO Find X8 4 percent

इस दौर के अंत में OPPO Find X8 ने 4 प्रतिशत बैटरी खपत की, जबकि iQOO हैंडसेट ने 3 प्रतिशत बैटरी खपत की।

Real-life context: परीक्षण से यह संकेत मिलता है कि iQOO 13 आपको वीडियो देखने पर थोड़ा बेहतर बैटरी बैकअप देगा। iQOO हैंडसेट में उच्च रिजोल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी है।

विजेता: iQOO 13

Gaming

हमने गेमिंग परफॉर्मेंस टेस्टिंग में OPPO Find X8 को थोड़ा बेहतर थर्मल प्रदर्शन करते देखा। बैटरी तुलना के लिए गेमिंग टेस्टिंग में यह निर्धारित करने की कोशिश की जाती है कि कौन सा स्मार्टफोन कम बैटरी खपत करता है।

Phone Total battery drain percent (mAh)
iQOO 13 17 percent (1,020mAh)
OPPO Find X8 20 percent (1,126mAh)

90 मिनट के बाद, COD Mobile, BGMI, और Real Racing 3 खेलते हुए, Find X8 ने अपनी बैटरी का 20 प्रतिशत खपत किया, जबकि iQOO 13 ने 17 प्रतिशत खपत किया।

Real-world context: परिणाम बताते हैं कि iQOO 13 गेमिंग के दौरान भी बेहतर बैटरी बैकअप प्रदान करता है।

विजेता: iQOO 13

Charging

iQOO 13 OPPO Find X8
23 minutes charging time (20 to 100 percent) 42 minutes charging time (20 to 100 percent)

 

हमारे चार्जिंग परीक्षण में, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, Find X8 को 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 42 मिनट का समय लगा। वहीं, iQOO 13 को सिर्फ 23 मिनट में 100 प्रतिशत बैटरी मिल गई।

विजेता: iQOO 13

Final Verdict

हमारे परीक्षणों के आधार पर, यह स्पष्ट है कि iQOO 13 उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो वीडियो देखना, गेमिंग करना या सामान्य उपयोग के दौरान बेहतर बैटरी बैकअप चाहते हैं। इस हैंडसेट ने न सिर्फ बेहतर बैटरी बैकअप दिया, बल्कि हमारे गेमिंग टेस्टिंग में थर्मल्स को भी अच्छी तरह से प्रबंधित किया। दूसरी ओर, Find X8 अच्छा प्रदर्शन करता है लेकिन iQOO हैंडसेट के मुकाबले नहीं टिक पाया। चार्जिंग स्पीड में भी दोनों हैंडसेट्स के बीच अंतर ज्यादा स्पष्ट था, क्योंकि iQOO 13 ने Find X8 के मुकाबले आधे समय में पूरा चार्ज हो गया। अगर आप एक बेहतर कैमरा फोन चाहते हैं, तो Find X8 बेहतर ऑप्शन हो सकता है, लेकिन अगर बैटरी क्षमता आपका प्राथमिक मानदंड है, तो इन दोनों स्मार्टफोनों में iQOO 13 को खरीदना बेहतर रहेगा।

The post iQOO 13 vs OPPO Find X8 बैटरी तुलना: जानें किसकी बैटरी में है ज्यादा दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-13-vs-oppo-find-x8-battery-compare/feed/ 0
Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें कौन मारता है बाजी https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-performance-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-performance-comparison-in-hindi/#respond Mon, 02 Dec 2024 09:33:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160816 हाल ही में नए लॉन्च और शानदार स्मार्टफोन्स की वजह से 30,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में काफी हलचल मची हुई है। आज हम इस सेगमेंट के दो लोकप्रिय विकल्पों की तुलना करेंगे, ताकि यह समझा जा सके कि कौन-सा फोन बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इससे पहले हमने इन दोनों […]

The post Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें कौन मारता है बाजी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में नए लॉन्च और शानदार स्मार्टफोन्स की वजह से 30,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में काफी हलचल मची हुई है। आज हम इस सेगमेंट के दो लोकप्रिय विकल्पों की तुलना करेंगे, ताकि यह समझा जा सके कि कौन-सा फोन बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इससे पहले हमने इन दोनों स्मार्टफोन्स की बैटरी परफॉर्मेंस की तुलना की थी, जिसमें Nothing फोन ने Lava के फोन को आसानी से पीछे छोड़ दिया था। आइए देखें कि यह ट्रेंड परफॉर्मेंस के मामले में भी जारी रहता है या फिर MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर वाला Lava फोन बाजी मार लेता है।

लावा अग्नि 3 नथिंग फोन (2ए)
8GB+128GB: 20,999 रुपये 8GB+128GB: 21,999 रुपये
8GB+256GB: 24,999 रुपये 8GB+256GB: 27,999 रुपये
12GB+256GB: 29,999 रुपये
एनटूटू

Nothing Phone (2a) ने बेंचमार्किंग ऐप AnTuTu पर Lava Agni 3 को पीछे छोड़ दिया है। यह ऐप फोन के CPU, GPU, UX और मेमोरी को टेस्ट करता है और कुछ वास्तविक उपयोग के मामलों की परफॉर्मेंस को आंकता है। नतीजों को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि Nothing स्मार्टफोन तेज प्रोसेसिंग स्पीड और बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के साथ बेहतर प्रदर्शन करता है।

Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
6,76,483 7,07,480

विजेता: Nothing Phone (2a)

गीकबेंच

Geekbench टेस्ट में मामला और दिलचस्प हो जाता है। जहां सिंगल-कोर टेस्ट में Nothing Phone (2a) ने बेहतर स्कोर (1,068) हासिल किया, वहीं Agni 3 का स्कोर 962 रहा, लेकिन मल्टी-कोर टेस्ट में स्थिति पूरी तरह बदल गई, क्योंकि Agni 3 ने काफी बेहतर स्कोर 3,239 हासिल किया, जबकि Nothing फोन केवल 2,454 पर रुक गया।

जो लोग इस विषय में नए हैं, उनके लिए यह समझना जरूरी है कि सिंगल-कोर परफॉर्मेंस उन कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होती है जो एक ही CPU कोर पर निर्भर करती हैं। सिंगल-कोर स्कोर जितना अधिक होगा, उतना ही तेज फोन बेसिक ऐप्स लॉन्च करने, वेब ब्राउजिंग करने और सामान्य सिस्टम नेविगेशन जैसे हल्के कार्यों को संभाल पाएगा। दूसरी ओर, मल्टी-कोर परफॉर्मेंस यह मापती है कि डिवाइस एक साथ कई CPU कोरों का उपयोग करके कार्यों को कितनी अच्छी तरह से करता है। यह वीडियो एडिटिंग, मल्टीटास्किंग या गेमिंग जैसे हैवी कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होती है।

इसलिए Nothing Phone (2a) का अधिक सिंगल-कोर स्कोर इसे डेली यूज में अधिक बेहतर महसूस करा सकता है, जबकि Agni 3 का हाई मल्टी-कोर स्कोर इसे प्रोसेसिंग-हैवी एप्लिकेशन में बेहतर बना सकता है। आपका सबसे अच्छा विकल्प इस बात पर निर्भर करता है कि आप डिवाइस का उपयोग मुख्य रूप से किस उद्देश्य के लिए करेंगे।

Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
962 single-core, 3,239 multi-core 1,068 single-core, 2,454 multi-core

विजेता: टाई

सीपीयू थ्रॉटल 

CPU थ्रॉटल टेस्ट के लिए हमने Burnout ऐप का उपयोग किया है। हम स्मार्टफोन के प्रदर्शन को इंटेंस लोड के तहत देखते हैं। इस टेस्ट में Agni 3, Nothing Phone (2a) से बेहतर प्रदर्शन करता है, जो लंबी अवधि तक एक या दो कार्य चलाते हुए लगभग 20 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है।

Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
74.6% 54.2%

विजेता: Lava Agni 3

गेमिंग

गेमिंग टेस्ट के लिए हमने BGMI, Call of Duty और Real Racing 3 डाउनलोड किए और दोनों डिवाइस पर समान सेटिंग्स के साथ प्रत्येक को 30 मिनट तक खेला। इस टेस्ट में Lava Agni 3 ने दो गेम्स (Real Racing 3 और BGMI) में औसतन अधिक फ्रेम्स प्रति सेकंड (FPS) प्रदान किया, जबकि Nothing Phone (2a) ने Call of Duty: Mobile में बेहतर प्रदर्शन किया।

Smartphones Avg FPS After 30 minutes
BGMI Call of Duty Real Racing 3
Lava Agni 3 36.12 54.6 107.55
Nothing Phone (2a) 35.40 58.6 57.83

Agni 3 न केवल बेहतर FPS के साथ बल्कि हमने जिन तीन गेम्स का टेस्ट किया, उनमें से दो में थर्मल मैनेजमेंट के मामले में भी अपने समकक्ष को पछाड़ता है।

Smartphones Temperature increase (Celsius)
BGMI Call of Duty Real Racing 3
Agni 3 7.9 degrees 7.5 degrees 5.6 degrees
Nothing Phone (2a) 8.0 degrees 7.8 degrees 2.4 degrees

विजेता: Agni 3

निष्कर्ष

इस प्वाइंट तक आप यह समझ चुके होंगे कि परफॉर्मेंस के मामले में Agni 3 ने Nothing Phone (2a) को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि Nothing हैंडसेट ने AnTuTu बेंचमार्क स्कोर में बढ़त बनाई, लेकिन यह Agni 3 के रियल परफॉर्मेंस टेस्ट या Geekbench के मल्टी-कोर टेस्ट में इसे मात नहीं दे पाया। इसलिए जो यूजर्स लंबी गेमिंग सत्रों और कूलर ऑपरेशन चाहते हैं, उनके लिए Agni 3 इस प्राइस पर बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करता है। हालांकि Nothing Phone (2a) भी कीमत के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन देता है।

The post Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें कौन मारता है बाजी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-performance-comparison-in-hindi/feed/ 0
Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) बैटरी कंपैरिजन, जानें किस फोन की बैटरी ज्यादा चलती है https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-battery-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-battery-comparison-in-hindi/#respond Sun, 01 Dec 2024 11:30:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160750 हाल ही में हमने Lava Agni 3 और Realme P2 Pro की बैटरी परफॉर्मेंस की तुलना की गई, जिसमें Realme P2 Pro ने मामूली बढ़त हासिल की थी। अब अगला मुकाबला Lava Agni 3 और एक और लोकप्रिय स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) के बीच होगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैटरी परफॉर्मेंस के […]

The post Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) बैटरी कंपैरिजन, जानें किस फोन की बैटरी ज्यादा चलती है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में हमने Lava Agni 3 और Realme P2 Pro की बैटरी परफॉर्मेंस की तुलना की गई, जिसमें Realme P2 Pro ने मामूली बढ़त हासिल की थी। अब अगला मुकाबला Lava Agni 3 और एक और लोकप्रिय स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) के बीच होगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में कौन बेहतर है। Lava Agni 3 और Nothing Phone (2a) की बैटरी परफॉर्मेंस की तुलना शुरू करने से पहले इनकी कीमतों पर एक नजर डालते हैं। यह दोनों ही स्मार्टफोन मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं।

Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) कीमत

Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
8GB+128GB: Rs 20,999 8GB+128GB: Rs 21,999
8GB+256GB: Rs 24,999 8GB+256GB: Rs 27,999
12GB+256GB: Rs 29,999

पीसीमार्क बैटरी टेस्ट

PCMark बैटरी टेस्ट यह जांचता है कि फोन की बैटरी 100 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक पहुंचने में कितना समय लेती है। यह टेस्ट फोन पर विभिन्न कार्यों को लगातार चलाकर किया जाता है। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए दोनों फोन को फ्लाइट मोड पर रखा गया और उनकी ब्राइटनेस 80 प्रतिशत पर सेट की गई।
Nothing Phone (2a) ने इस टेस्ट में Lava Agni 3 की तुलना में 4 घंटे अधिक बैटरी लाइफ प्रदान की। यह परिणाम काफी चौंकाने वाला है क्योंकि दोनों ही स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी क्षमता है। हालांकि बैटरी क्षमता समान है, लेकिन Nothing Phone (2a) की बैटरी परफॉर्मेंस Lava Agni 3 की तुलना में काफी बेहतर है। इसका मुख्य कारण Nothing Phone (2a) का बेहतरीन सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन है, जो बैटरी का अधिक कुशलता से उपयोग सुनिश्चित करता है।
Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
PCMark score: 10 hours and 20 minutes PCMark score: 14 hours and 13 minutes

विजेता: Nothing Phone (2a)

यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग 

इसके बाद हमने दोनों डिवाइसों पर समान YouTube वीडियो 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम स्तर पर चलाया ताकि चीजें निष्पक्ष बनी रहें। 30 मिनट की वीडियो प्ले बैक के बाद Agni 3 में बैटरी का 4 प्रतिशत ड्रेन हुआ, जबकि Nothing Phone (2a) ने उसी समय में अपनी बैटरी का 3 प्रतिशत खो दिया।

Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
Battery drain: 200mAh Battery drain: 150mAh

बैटरी ड्रेन को देखते हुए यह स्पष्ट है कि Nothing Phone (2a) ने इस टेस्ट में Agni 3 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। यदि आप चलते-फिरते बहुत वीडियो देखते हैं, तो Nothing हैंडसेट आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।
विजेता: Nothing Phone (2a)

गेमिंग टेस्ट

हमारे गेमिंग टेस्ट में हमने दोनों फोन पर COD: Mobile, Real Racing 3 और BGMI को 30-30 मिनट तक खेलकर बैटरी ड्रेन मापी। 1.5 घंटे के गेमिंग के दौरान Agni 3 की बैटरी 21 प्रतिशत तक घटी, जबकि Nothing Phone (2a) की बैटरी उसी समय में 20 प्रतिशत तक घटी।

Lava Agni 3 Realme P2 Pro
Battery drain: 1,050mAh Battery drain: 1,000mAh

एक बार फिर Nothing Phone (2a) ने Lava Agni 3 की तुलना में बेहतर बैटरी प्रदर्शन दिखाया। अब तक यह साफ हो चुका है कि Nothing हैंडसेट लगभग हर उपयोग केस में बेहतर बैकअप प्रदान करता है।
विजेता: Nothing Phone (2a)

चार्जिंग स्पीड

Agni 3 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि Nothing Phone (2a) 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। हमारे टेस्ट में Agni 3 को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक पूरी तरह चार्ज होने में 43 मिनट का समय लगा, जबकि Nothing स्मार्टफोन को यह करने में लगभग 56 मिनट लगे। इस मामले में Lava Agni 3 ने स्पष्ट जीत दर्ज की है।

Lava Agni 3 Nothing Phone (2a)
Charging time: 43 minutes Charging time: 56 minutes

विजेता: Lava Agni 3

निष्कर्ष

जैसा कि आप अब तक समझ ही गए होंगे कि Nothing Phone (2a) Lava Agni 3 के मुकाबले बेहतर बैटरी बैकअप देता है, लेकिन Agni 3 बेहतर चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है। अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं और चार्जिंग प्वाइंट ढूंढने में परेशानी होती है, तो Nothing हैंडसेट आपके लिए बेहतर रहेगा। हालांकि अगर आप कम समय में चार्ज करना चाहते हैं और एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसे जल्दी रिचार्ज किया जा सके, तो Agni 3 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

The post Lava Agni 3 vs Nothing Phone (2a) बैटरी कंपैरिजन, जानें किस फोन की बैटरी ज्यादा चलती है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-nothing-phone-2a-battery-comparison-in-hindi/feed/ 0
Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro कैमरा कंपैरिजन, जानें कौन से फोन में है ज्यादा दम https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-camera-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-camera-comparison-in-hindi/#respond Thu, 24 Oct 2024 12:40:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=157737 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

हमने कुछ दिनों पहले Lava Agni 3 और Realme P2 Pro की बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस का कंपैरिजन किया था। जहां बैटरी बैकअप के मामले में P2 Pro ने बाजी मारी है। वहीं, Lava डिवाइस ने परफॉर्मेंस के मामले में Realme डिवाइस को पछाड़ दिया था। अब, हम इन स्मार्टफोन्स के कैमरा की तुलना कर […]

The post Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro कैमरा कंपैरिजन, जानें कौन से फोन में है ज्यादा दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हमने कुछ दिनों पहले Lava Agni 3 और Realme P2 Pro की बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस का कंपैरिजन किया था। जहां बैटरी बैकअप के मामले में P2 Pro ने बाजी मारी है। वहीं, Lava डिवाइस ने परफॉर्मेंस के मामले में Realme डिवाइस को पछाड़ दिया था। अब, हम इन स्मार्टफोन्स के कैमरा की तुलना कर रहे हैं।

हमने दोनों डिवाइस के कैमरों का विभिन्न परिस्थितियों में टेस्ट किया है। जिनमें सामान्य फोटोग्राफी जैसे दिन के उजाले में, अल्ट्रा-वाइड शॉट्स, पोर्ट्रेट, सेल्फी, और कम रोशनी में ली गई तस्वीरें शामिल हैं। सही कंपैरिजन करने के लिए हमने केवल उन तस्वीरों पर ध्यान केंद्रित किया है जिनमें समान लेंस सेटअप का उपयोग किया गया था। क्योंकि कुछ डिवाइस में समर्पित अल्ट्रा-वाइड या टेलीफोटो लेंस नहीं हो सकते हैं।

हमारी टेस्टिंग में रंगों की सटीकता, डिटेल्स, शार्पनेस, स्किन टोन और टेक्सचर जैसे पहलुओं को प्राथमिकता दी गई है। इन पहलुओं की जांच कर हमारा लक्ष्य सही रिजल्ट देना है। आइए, आगे जानते हैं डिटेल्स …

डे लाइट

कुछ इमेज तुलना ऐसी होती हैं, जहां आपको कैमरा सैंपल्स के बीच के अंतर को खोजने के लिए बहुत बारीकी से देखना पड़ता है और फिर कुछ ऐसी होती हैं, जहां इमेज क्वालिटी का अंतर पहली नजर में ही स्पष्ट हो जाता है। यह तुलना दूसरी श्रेणी में आती है। बस एक नजर डालते ही Agni 3 और Realme P2 Pro से ली गई दिन के उजाले की तस्वीरें  आपको यह साफ अंदाजा देती हैं कि Realme डिवाइस बेहतर डिटेल्स और कलर एक्यूरेसी के साथ तस्वीरें खींचता है।

Before image
Lava Agni 3
After image
Realme P2 Pro

हालांकि अंतर पहली नजर में ही स्पष्ट है, लेकिन जब आप जूम इन करते हैं, तो स्थिति और भी साफ हो जाती है। Agni 3 से ली गई तस्वीर, P2 Pro से ली गई तस्वीर की तुलना में धुंधली और फीकी दिखती है। डायनामिक रेंज के मामले में भी Agni 3 से ली गई तस्वीर Realme डिवाइस के कैमरा सैंपल की तुलना में अच्छी नहीं लग रही है।

विजेता: Realme P2 Pro

पोर्ट्रेट

पोर्ट्रेट शॉट में नतीजे थोड़े मिक्स थे। Agni 3 फिर भी P2 Pro की तरह डिटेल्स कैप्चर करने में संघर्ष कर रहा था और यह जूम इन करने पर साफ नजर आया है। हालांकि, पोर्ट्रेट इफेक्ट का इस्तेमाल Agni 3 द्वारा P2 Pro से बेहतर किया गया था। जहां Agni 3 ने प्रोग्रेसिव बोकेह इफेक्ट लगाया है वहीं P2 Pro ने ब्लरिंग इफेक्ट को काफी ज्यादा लागू किया है।

Before image
Lava Agni 3 Portrait
After image
Realme P2 Pro Portrait

दूसरी ओर Realme डिवाइस ने स्किन टोन को बेहतर तरीके से कैप्चर किया है और इसकी कलर एक्यूरेसी Agni 3 से बेहतर थी। जबकि दोनों डिवाइस एज डिटेक्शन के मामले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

विजेता: Realme P2 Pro

सेल्फी

फिर से Lava Agni 3 डिटेल्स और रंगों को Realme P2 Pro की तरह कैप्चर करने में असफल रहा है। इन दोनों डिवाइस द्वारा दिए गए कैमरों की गुणवत्ता में बड़ा अंतर है, जो नीचे दिखाई गई तुलना से स्पष्ट है। न केवल Agni 3 स्किन टोन को सटीक रूप से कैप्चर करने में असफल रहा है बल्कि यह चेहरे को इतना स्मूद कर देता है कि महत्वपूर्ण डिटेल्स नहीं दिखती हैं।

Before image
Lava Agni 3 Selfie
After image
Realme P2 Pro Selfie

विजेता: Realme P2 Pro

लो लाइट

हालांकि Realme P2 Pro से ली गई कम रोशनी वाली तस्वीर Agni 3 से ली गई तस्वीर की तुलना में काफी डार्क थी, लेकिन तस्वीर की क्वालिटी बेहतर थी। Agni 3 जहां लाइट के सोर्स और डिटेल्स को कैप्चर करने में संघर्ष कर रहा था। वहीं P2 Pro ने बहुत अच्छा किया है। भले ही कोई यह तर्क दे सकता है कि Agni 3 के मामले में पूरी तस्वीर और भी साफ थी लेकिन यह समझना मुश्किल नहीं है कि इस राउंड में Realme डिवाइस आसानी से जीत जाता है।

Before image
Agni 3 Low Light
After image
Realme P2 Pro Low Light

विजेता: Realme P2 Pro

लो लाइट (नाइट मोड)

Agni 3 इस विभाग में भी खुद को सुधार नहीं पाया है। क्योंकि नाइट मोड ऑफ जैसी ही तस्वीर सामने आई है। हालांकि, Realme P2 Pro ने इस टेस्ट में शानदार किया है क्योंकि पूरी तस्वीर अधिक ब्राइट थी और लाइट के सोर्स को नाइट मोड बंद होने की तुलना में और भी बेहतर तरीके से संभाला गया है। हालांकि रंग सटीकता में अभी भी सुधार की गुंजाइश थी और P2 Pro से ली गई तस्वीर के किनारों पर डिटेल्स से समझौता हुआ था। फिर भी यह साफ है कि Agni 3 की तुलना में P2 Pro आगे है।

Before image
Agni 3 Night Mode
After image
Realme P2 Pro

विजेता: Realme P2 Pro

फैसला

अब तक आपके मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं रह गया होगा कि Realme P2 Pro, Agni 3 की तुलना में बेहतर कैमरा परफॉरमेंस देता है। Realme हैंडसेट ने हर राउंड में जीत हासिल की है। जब हमने कैमरा सेटअप के लो-लाइट परफॉरमेंस की तुलना की तो इन हैंडसेट द्वारा दी जाने वाली इमेज क्वालिटी में अंतर और भी स्पष्ट था। जहां P2 Pro ने बहुत ज्यादा डिटेल के साथ काफी प्रभावी तरीके से तस्वीरें खींचीं हैं। वहीं Agni 3 को लाइट सोर्स और डिटेल कैप्चर करने में दिक्कत हुई है। इसलिए अगर आप एक कैमरा फोन की तलाश में हैं और Realme P2 Pro और Agni 3 के बीच उलझन में हैं तो रियलमी अच्छा विकल्प है।

The post Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro कैमरा कंपैरिजन, जानें कौन से फोन में है ज्यादा दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-camera-comparison-in-hindi/feed/ 0
Motorola Edge 50 Ultra vs iQOO 12 कैमरा कंपैरिजन, जानें किसकी हुई जीत https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-50-ultra-vs-iqoo-12-camera-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-50-ultra-vs-iqoo-12-camera-comparison-in-hindi/#respond Tue, 22 Oct 2024 13:48:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=157466 मोटोरोला ने इस साल अपनी Edge 50 सीरीज के तहत कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन पेश किए हैं, इनमें Edge 50 Ultra सबसे शानदार है। जिसमें कई तगड़ी विशेषताएं शामिल हैं। हालांकि परफॉर्मेंस कंपैरिजन में यह फोन iQOO 12 से पीछे रह गया था लेकिन अब हम इन दोनों फोनों की कैमरा क्वालिटी का कंपैरिजन कर रहे […]

The post Motorola Edge 50 Ultra vs iQOO 12 कैमरा कंपैरिजन, जानें किसकी हुई जीत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने इस साल अपनी Edge 50 सीरीज के तहत कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन पेश किए हैं, इनमें Edge 50 Ultra सबसे शानदार है। जिसमें कई तगड़ी विशेषताएं शामिल हैं। हालांकि परफॉर्मेंस कंपैरिजन में यह फोन iQOO 12 से पीछे रह गया था लेकिन अब हम इन दोनों फोनों की कैमरा क्वालिटी का कंपैरिजन कर रहे हैं। हमने दोनों फोंस से अलग-अलग परिस्थितियों में तस्वीरें खींची हैं जिससे कैमरा क्षमताओं को बारीकी से समझा जा सके। आइए, आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 50 Ultra vs iQOO 12 कैमरा डिटेल्स:

Motorola Edge 50 Ultra  iQOO 12
50MP OIS प्राइमरी कैमरा f/1.6 अपर्चर और मल्टी-डायरेक्शनल PDAF 50MP OIS प्राइमरी कैमरा f/1.7 अपर्चर और मल्टी-डायरेक्शनल PDAF
64MP OIS पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा f/2.4 अपर्चर 64MP OIS पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा f/2.6 अपर्चर
50MP अल्ट्रावाइड कैमरा f/2.0 अपर्चर और 122-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू 119-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ f/2.0 अपर्चर वाला 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा

डेलाइट

यह कैमरा कंपैरिजन काफी अलग था। इन स्मार्टफोन्स से ली गई दिन की रोशनी वाली तस्वीरों में, iQOO 12 ने शॉट के बीच के हिस्से में बेहतर डिटेल्स कैप्चर कीं हैं। जबकि Edge 50 Ultra ने फ्रेम के किनारों पर ज्यादा बेहतर डिटेल्स कैप्चर कीं हैं। हालांकि, हम कहेंगे कि iQOO 12 की तुलना में Edge 50 Ultra की तस्वीर थोड़ी फीकी लगी है, लेकिन शॉट के किनारों पर डिटेल्स का अंतर इस कमी की भरपाई कर देता है।

Before image
Motorola Edge 50 Ultra Daylight
After image
iQOO 12 Daylight

पहली नजर में तो iQOO 12 का इमेज साफ तौर पर विजेता लगता है, लेकिन जूम इन करने पर आपको पता चलता है कि यह एक कांटे की टक्कर है। इसलिए, यह राउंड बराबरी पर रहा है।

विजेता: टाई

अल्ट्रावाइड

दोनों डिवाइस पर अल्ट्रावाइड कैमरे कलर एक्यूरेसी के मामले में थोड़े कम लगे हैं, लेकिन यह एज 50 अल्ट्रा की तुलना में iQOO 12 पर कहीं अधिक स्पष्ट है। उसी जगह के अपने स्टैंडर्ड इमेज की तुलना में iQOO 12 की तस्वीर धुंधली दिखती है। दूसरी ओर एज 50 अल्ट्रा बेहतर दिखता है, लेकिन फ्रेम के कोने की ओर फिश-आई इफेक्ट है। विशेष रूप से, एज 50 अल्ट्रा भी iQOO हैंडसेट की तुलना में वाइडर फील्ड ऑफ-व्यू प्रदान करता है।

Before image
Motorola Edge 50 Ultra Ultrawide
After image
iQOO 12 Ultrawide

विजेता: Motorola Edge 50 Ultra

पोर्ट्रेट

पोर्ट्रेट शॉट में मोटो हैंडसेट iQOO 12 की से बहुत बेहतर बोकेह इफेक्ट देने में कामयाब रहा है। जबकि iQOO हैंडसेट ने बैकग्राउंड को आक्रामक रूप से धुंधला कर दिया है। मोटोरोला फोन ने एक प्रोग्रेसिव बोकेह इफेक्ट प्रदान किया जो फील्ड ऑफ डेप्थ के साथ बदलता है। इसका नतीजा यह है कि मोटो हैंडसेट से क्लिक की गई तस्वीर अधिक नेचुरल दिखी है। यहां तक ​​कि डिटेल्स और कलर रिप्रोडक्शन के मामले में भी एज 50 अल्ट्रा ने iQOO फोन से बेहतर किया है।

Before image
Motorola Edge 50 Ultra Portrait
After image
iQOO 12 Portrait

विजेता: Motorola Edge 50 Ultra

सेल्फीज

जहाँ तक सेल्फी इमेज की बात है, हमने पाया कि iQOO 12 ने तस्वीरों में आर्टिफीसियल कॉन्ट्रास्ट बढ़ाया है। जबकि Edge 50 Ultra ने अधिक डिटेल्स कैप्चर कीं हैं और बेहतर तस्वीरें दी हैं। Edge 50 Ultra निश्चित रूप से रंगों को बढ़ा देता है, जिससे तस्वीरें अधिक ब्राइट और नेचुरल से इन्हैंस दिख सकती हैं, लेकिन अंत में इसका रिजल्ट iQOO 12 की तुलना में काफी बेहतर है।

Before image
Moto Edge 50 Ultra Selfie
After image
iQOO 12 Selfie

विजेता: Motorola Edge 50 Ultra

लो लाइट (नाइट मोड ऑफ)

नाइट मोड बंद होने पर नाइट शॉट्स में, iQOO 12 द्वारा क्लिक की गई तस्वीरें थोड़ी धुंधली लग रही थीं, जबकि Edge 50 Ultra ने तस्वीरों में एक वार्म टोन जोड़ा है। जबकि दोनों हैंडसेट ने अच्छी मात्रा में डिटेल कैप्चर की, हम कहेंगे कि iQOO 12 में बहुत मामूली बढ़त थी।

Before image
Motorola Edge 50 Ultra Night Mode off
After image
iQOO 12 Night Mode off

विजेता: iQOO 12

लो लाइट (नाइट मोड ऑन)

नाइट मोड ऑन होने पर, दोनों फोन की इमेज में थोड़ा सुधार हुआ है। iQOO 12 ने फोटो को काफी हद तक ब्राइट कर दिया है। इसने कुछ लेंस फ्लेयर मुद्दों को भी प्रदर्शित किया है। जबकि नाइट मोड ने iQOO 12 के मामले में अधिक सुधार की पेशकश की है। वहीं, लुक के मामले में एज 50 अल्ट्रा ने इससे बेहतर तस्वीर पेश की है।

Before image
Motorola Edge 50 Ultra Night Mode
After image
iQOO 12 Night Mode

विजेता: Motorola Edge 50 Ultra

नतीजा

इस तुलना से स्पष्ट है कि Edge 50 Ultra अधिकांश रोशनी की स्थितियों में iQOO 12 से बेहतर तस्वीरें खींचने में आगे है। हालाँकि कुछ परिस्थितियों में आपको iQOO के हैंडसेट द्वारा पेश किए गए अधिक नैचुरल कलर टोन पसंद आ सकते हैं, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि कैमरा के अलावा अन्य सभी में Edge 50 Ultra बेहतर करता है। Edge 50 Ultra आपको अधिक डिटेल्स और अलग-अलग तरह से तस्वीरें खींचने की सुविधा देता है। हालाँकि, iQOO 12 में बेहतर प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप मिलता है। यदि आपकी प्राथमिकता कैमरा है, तो आपको निश्चित रूप से Edge 50 Ultra चुनना चाहिए, लेकिन यदि ये अन्य विशेषताएँ भी आपके लिए मायने रखती हैं, तो आप iQOO 12 को भी चुन सकते हैं।

इमेज सैंपल: आदित्य पांडे और गौरव शर्मा

The post Motorola Edge 50 Ultra vs iQOO 12 कैमरा कंपैरिजन, जानें किसकी हुई जीत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-50-ultra-vs-iqoo-12-camera-comparison-in-hindi/feed/ 0
Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें बेस्ट ऑप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-performance-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-performance-comparison-in-hindi/#respond Wed, 16 Oct 2024 11:45:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156839 हाल ही में Lava Agni 3 मार्केट में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन को इसके अनोखे सेकंडरी डिस्प्ले डिजाइन के चलते काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि भले ही किसी भी डिवाइस का लुक कितना ही अच्छा क्यों न हो लेकिन इस्तेमाल करने की बात आती है तो ग्राहक फोन के परफॉर्मेंस […]

The post Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें बेस्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में Lava Agni 3 मार्केट में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन को इसके अनोखे सेकंडरी डिस्प्ले डिजाइन के चलते काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि भले ही किसी भी डिवाइस का लुक कितना ही अच्छा क्यों न हो लेकिन इस्तेमाल करने की बात आती है तो ग्राहक फोन के परफॉर्मेंस पर ध्यान जरूर देते हैं। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Lava Agni 3 और Realme P2 Pro की तुलना करते हुए कई आधार पर इनका रिव्यू करेंगे। जिससे आपको यह पता चलेगा कि कौन सा फोन बेहतर है।

फोंस की कीमत

Lava Agni 3 Realme P2 Pro
8GB+128GB: 20,999 रुपये 8GB+128GB: 21,999 रुपये
8GB+256GB:  24,999 रुपये 8GB+256GB: 27,999 रुपये
8GB+256GB: 30,999 रुपये

Geekbench

Lava Agni 3 (L) vs Realme P2 Pro (R)

Geekbench बेंचमार्क स्मार्टफोन की CPU परफॉर्मेंस का जानने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। यह चिपसेट द्वारा प्रदान की गई सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर देता है। जहां सिंगल-कोर रोजमर्रा के कार्यों जैसे वेब ब्राउजजिंग और ऐप लोडिंग को मापता है। वहीं, मल्टी-कोर टेस्ट हैवी कार्यों जैसे गेमिंग, वीडियो संपादन, और फोटो एडिटिंग पर ध्यान देता है। अगर स्कोर देंखे तो, Agni 3 ने P2 प्रो को सिंगल-कोर और मल्टी-कोर दोनों टेस्ट में हराया है इसलिए लावा के फोन का बेहतर माना जाएगा।

Lava Agni 3 Realme P2 Pro
Single-core score: 1041 Single-core score: 866
Multi-core score: 3239 Multi-core score: 2930


वीनर : Lava Agni 3

AnTuTu

स्मार्टफोन के पूरे परफॉर्मेंस को मापने के लिए AnTuTu बेंचमार्क का उपयोग किया जाता है, जो CPU, GPU, मेमोरी और यूजर अनुभव जैसे विभिन्न पहलुओं का परीक्षण करता है। यह प्रत्येक श्रेणी को अलग-अलग स्कोर प्रदान करता है और उन्हें मिलाकर एक ओवरआल स्कोर देता है।

Lava Agni 3 (L) vs Realme P2 Pro (R)

Agni 3 में MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट है, वहीं Realme P2 Pro को Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित किया गया है। जैसा कि आप देख सकते हैं, इन दोनों हैंडसेट्स के AnTuTu स्कोर यह दिखाते हैं कि सम्पूर्ण परफॉर्मेंस के मामले में ये फोन काफी बेहतर हैं। हालांकि, अग्नि 3 यहां थोड़ा सा बढ़त बनाता है, लेकिन यह कहना उचित होगा कि इन फोन्स द्वारा प्रदान किया गया परफॉर्मेंस समान है।

Lava Agni 3 Realme P2 Pro
AnTuTu score: 676483 AnTuTu score: 670441


वीनर : Lava Agni 3

CPU थ्रॉटल

Lava Agni 3 (L) vs Realme P2 Pro (R)

CPU थ्रॉटल टेस्ट यह जांचने का एक शानदार तरीका है कि, फोन का चिपसेट भारी दबाव में भी कैसे प्रदर्शन करता है। हमने दोनों फोनों को उनके थर्मल लिमिट्स तक पहुँचाने और स्थायी प्रदर्शन को संभालने के लिए Burnout बेंचमार्क ऐप का उपयोग किया है। इस टेस्ट में भी इन फोंस द्वारा प्रदान किया गया प्रदर्शन काफी समान था। हालांकि, इस टेस्ट के अनुसार, Realme P2 Pro ने भारी लोड में भी थोड़ा बेहतर किया है।

Lava Agni 3 Realme P2 Pro
Burnout score: 74.6 percent Burnout score: 76.4 percent


वीनर : Realme P2 Pro

गेमिंग टेस्ट

गेमिंग टेस्ट के लिए, हमने दोनों फोनों को 30-30 मिनट तक BGMI, Real Racing 3 और COD: Mobile खेलकर उनकी थर्मल प्रदर्शन और FPS को मापने के लिए टेस्ट किया है। आप इसे टेबल में देख सकते हैं:

Games Graphical settings Lava Agni 3 Realme P2 Pro
COD: Mobile High graphics + Max frames 54.6 FPS average 49.24 FPS average
Real Racing 3 Standard 107.55 FPS average 56.41 FPS average
BGMI HDR/Ultra HDR graphics + Ultra frames 36.12 FPS average 35.7 FPS average

जब FPS की तुलना की जाती है, तो लावा अग्नि 3 हर गेम में रियलमी P2 प्रो को हरा देता है। इससे साफ़ हो जाता है कि, लावा हैंडसेट को बेहतर गेमिंग प्रदर्शन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

Temperature increase in Celsius 
COD: Mobile Real Racing 3 BGMI 
Lava Agni 3 7.5 degrees 5.6 degrees 7.9 degrees
Realme P2 Pro 5.3 degrees 5.7 degrees 7.9 degrees

थर्मल प्रबंधन के मामले में रियलमी P2 प्रो ने COD: Mobile में लावा हैंडसेट को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन अग्नि 3 ने Real Racing 3 में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर, यह कहना गलत नहीं होगा कि थर्मल प्रबंधन के मामले में दोनों हैंडसेट्स समान हैं, लेकिन चूंकि अग्नि 3 अधिक फ्रेम्स प्रति सेकंड प्रदान कर रहा है, इसलिए गेमिंग परफॉर्मेंस के मामले में इसे बढ़त प्राप्त है।

वीनर: Lava Agni 3

निष्कर्ष

Lava Agni 3 और Realme P2 Pro में लगभग एक बराबर की टक्कर हैं, जो कई बेंचमार्क टेस्ट में एक-दूसरे के करीब हैं। हालांकि, सस्ती कीमत होने के बावजूद, Agni 3 ने इन प्रमुख मापदंडों में से अधिकांश में Realme हैंडसेट को पछाड़ दिया है। इसका मतलब है कि अगर आप Agni 3 और P2 प्रो के बीच बेहतर परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो Lava हैंडसेट चुनना आपके लिए बेहतर रहेगा।

 इन स्मार्टफोंस की टेस्टिंग उज्ज्वल शर्मा और आदित्य पांडे ने की है।

The post Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें बेस्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-performance-comparison-in-hindi/feed/ 0
Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro, जानें किसकी बैटरी है ज्यादा पावरफुल https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-battery-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-battery-comparison-in-hindi/#respond Mon, 14 Oct 2024 12:52:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156532 लावा अग्नि 3 (Lava Agni 3) हाल ही में लॉन्च हुआ है और यह मिड-रेंज डिवाइस है। फोन का सेकंडरी डिस्प्ले डिजाइन इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है। आप सोच रहे होंगे कि यह अन्य डिपार्टमेंट में कैसा परफॉर्मेंस करता है, तो आज हम अग्नि 3 की तुलना Realme P2 Pro से करेंगे, जो इसी कीमत […]

The post Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro, जानें किसकी बैटरी है ज्यादा पावरफुल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लावा अग्नि 3 (Lava Agni 3) हाल ही में लॉन्च हुआ है और यह मिड-रेंज डिवाइस है। फोन का सेकंडरी डिस्प्ले डिजाइन इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है। आप सोच रहे होंगे कि यह अन्य डिपार्टमेंट में कैसा परफॉर्मेंस करता है, तो आज हम अग्नि 3 की तुलना Realme P2 Pro से करेंगे, जो इसी कीमत में एक और लोकप्रिय डिवाइस है। आइए आपको बताते हैं कि दोनों में कौन-सा डिवाइस बेहतर बैटरी बैकअप (Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro battery comparison) प्रदान करता है।

Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro: प्राइस

लावा अग्नि 3 रियलमी पी2 प्रो
8GB+128GB: 20,999 रुपये 8GB+128GB: 21,999 रुपये
8GB+256GB: 24,999 रुपये 8GB+256GB: 27,999 रुपये
8GB+512GB: 30,999 रुपये

पीसीमार्क टेस्ट

PCMark बैटरी टेस्ट में यह चेक किया जाता है कि फोन की बैटरी 100 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक नीचे आने में कितना समय लेती है। टेस्ट के दौरान हमने दोनों फोन को फ्लाइट मोड में रखा और उनकी ब्राइटनेस लेवल 80 प्रतिशत पर सेट की।
इस टेस्ट में दोनों हैंडसेट लगभग एक जैसे समय तक चले, लेकिन रियलमी फोन को थोड़ी बढ़त मिली। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि रियलमी P2 प्रो में 5200mAh की बैटरी है, जबकि अग्नि 3 में 5000mAh की बैटरी है।
Lava Agni 3 Realme P2 Pro
PCMark स्कोर: 10 घंटे और 20 मिनट्स PCMark स्कोर: 10 घंटे और 25 मिनट्स

विजेता: रियलमी पी2 प्रो

यूट्यूब स्ट्रीमिंग टेस्ट

इसके बाद हमने दोनों डिवाइस पर 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम लेवल पर एक ही YouTube वीडियो को चलाया। 30 मिनट के वीडियो प्लेबैक के बाद अग्नि 3 और रियलमी P2 प्रो दोनों में 4 प्रतिशत बैटरी ड्रेन देखी गई।

Lava Agni 3 Realme P2 Pro
बैटरी खपत: 200mAh बैटरी खपत: 208mAh

बैटरी खपत की बात करें, तो अग्नि 3 की बैटरी 200mAh तक घट गई, जबकि रियलमी P2 प्रो की बैटरी 250mAh कम हुई। इससे यह स्पष्ट होता है कि अग्नि 3 की बैटरी अधिक टिकाऊ है।
विजेता: टाई

गेमिंग टेस्ट

गेमिंग टेस्ट में हमने दोनों फोन पर COD: Mobile, Real Racing 3 और BGMI को 30 मिनट तक खेलकर बैटरी ड्रेन मापी। 1.5 घंटे की गेमिंग के दौरान अग्नि 3 की बैटरी कुल 21 प्रतिशत ड्रेन हुई, जबकि रियलमी P2 प्रो की बैटरी उसी गेमिंग टाइम में 20 प्रतिशत कम हुई।

Lava Agni 3 Realme P2 Pro
बैटरी खपत: 1050mAh बैटरी खपत: 1040mAh

अग्नि 3 की बैटरी ड्रेन 1050mAh है, जबकि रियलमी P2 प्रो की बैटरी 1040mAh कम हुई। इसलिए यदि आप अक्सर गेमिंग करते हैं, तो रियलमी P2 प्रो आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।
विजेता: रियलमी पी2 प्रो

चार्जिंग स्पीड

अग्नि 3 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि रियलमी P2 प्रो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। हमारे टेस्ट में अग्नि 3 को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज करने में 43 मिनट लगे, जबकि रियलमी P2 प्रो को यही कार्य करने में लगभग 36 मिनट लगे। इस मामले में रियलमी P2 प्रो को स्पष्ट जीत मिलती है।

Lava Agni 3 Realme P2 Pro
चार्जिंग टाइम: 43 मिनट चार्जिंग टाइम: 36 मिनट

विनर: रियलमी पी2 प्रो

निष्कर्ष

टेस्ट रिजल्ट के आधार पर देखें, तो रियलमी P2 प्रो हर मापदंड में बेहतर साबित होता है, केवल YouTube स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी ड्रेन टाई पर समाप्त हुआ। रियलमी फोन बेंचमार्क हो या गेमिंग आगे रहता है। यदि आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें मजबूत बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग स्पीड हो, तो आपको लावा अग्नि 3 की बजाय रियलमी P2 प्रो खरीदने का विचार बना सकते हैं।

The post Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro, जानें किसकी बैटरी है ज्यादा पावरफुल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-battery-comparison-in-hindi/feed/ 0