The post नंबर प्लेट से पता करें गाड़ी की सभी जानकारी, बस करना होगा ये काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
किसी भी गाड़ी के नंबर प्लेट से उसके रजिस्ट्रेशन, मालिक और उससे जुड़ी दूसरी जानकारी का पता लगा सकते हैं। नंबर प्लेट किसी भी व्हीकल की असली पहचान होती है। नंबर प्लेट के जरिए व्हीकल ऑनर का पता लगाया जा सकता है। अगर आप भी किसी गाड़ी के नंबर प्लेट से उसके मालिक या गाड़ी से जुड़ी दूसरी जानकारी के बारे में पता लगाया जा सकता है। यहां हम आपको इसे बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
नंबर प्लेट से गाड़ी और उसे बारे में दो तरह से ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको परिवहन मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट और परिवहन ऐप का इस्तेमाल करना होगा।
स्टेप 1 : सबसे पहले अपने ब्राउजर में परिवहन वेबसाइट vahan.parivahan.gov.in ओपन करनी होगी।
स्टेप 2 : यहां मैन्यू में आपको ‘Information Details’ में टैप कर ‘Know Your Vehicle Details’ में क्लिक करना है।
स्टेप 3 : अब आपको अपने मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी से अकाउंट क्रिएट करना होगा।
स्टेप 4 : आपके मोबाइल नंबर में ओटीपी आएगा। इसे सब्मिट कर नया पासवर्ड जनरेट करें।
स्टेप 5 : पासवर्ड बन जाने के बाद आपको परिवहन वेबसाइट पर लॉगइन कर लेना है।
स्टेप 6 : अब आपको जिस भी गाड़ी की डिटेल्स चेक करनी है आपको उसका नंबर यहां पर दर्ज करना है। इसके बाद चैप्चा कोड भरकर सर्च बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद अगले पेज पर आपको गाड़ी की सारी डिटेल्स मिल जाएंगे।
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको अपने फोन में ऐप स्टोर से नेक्स्ट जेन एम परिवहन ऐप डाउनलोड करना है।
स्टेप 2 : अगर आपने परिवहन पोर्टल पर अकाउंट बनाया है तो सबसे पहले आपको अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा।
स्टेप 3 : अकाउंट क्रिएट करने के लिए आपको अपने मोबाइल या ईमेल आईटी दर्ज करना होगा। इसके बाद ओटीपी भरने के बाद आप पासवर्ड बना पाएंगे।
स्टेप 4 : अपने पासवर्ड से परिवहन ऐप में लॉगइन करें और जिस गाड़ी की डिटेल सर्च करनी है उसका नंबर डालें।
स्टेप 5 : इसके बाद आपको कैप्चा कोड भर कर सर्च ऑप्शन में क्लिक करना है। अगले पेज पर आपको उस गाड़ी के मालिक और दूसरी सभी जानकारियां मिल जाएंगी।
किसी भी व्हीकल के रजिस्ट्रेशन डिटेल्स एसएमएस से पता करने के लिए आपको 7738299899 पर एक एसएमएस भेजना होगा। डिटेल्स के लिए एसएमएस फॉर्मेट इस प्रकार है।
VAHAN <स्पेस> गाड़ी का नंबर
इस मैसेज को आपको 7738299899 पर भेजना होगा। थोड़ी देर बाद आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमें गाड़ी से जुड़ी डिटेल्स आपको मिल जाएंगे।
The post नंबर प्लेट से पता करें गाड़ी की सभी जानकारी, बस करना होगा ये काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post मोबाइल और कंप्यूटर से कैसे करें व्हाट्सएप वीडियो कॉल, यहां जानें सबसे आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
दुनियाभर में करोड़ों यूज़र्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सऐप पर यूज़र्स एक दूसरे को टैक्स्ट मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल कर सकते हैं। अगर आपने अब तक व्हाट्सऐप से वीडियो कॉल नहीं किया है तो हम आपको बता दें कि इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करके आप अपने मोबाइल या फिर कंप्यूटर से वीडियो कॉल कर सकते हैं। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी दे रहे हैं।
व्हाट्सऐप से वीडियो कॉल करना काफी आसान है। यहां हम आपको वीडियो कॉल का तरीका बता रहे हैं।
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको जिस कॉन्टैक्ट को वीडियो कॉल करना है, उसपर टैप करें।
स्टेप 2 : अब आपको स्क्रीन पर दिख रहे वीडियो कैमरा के आइकन पर क्लिक करना है। आपने जिन्हें कॉल किया है अगर वे आपका कॉल रिसीवर कर लेते हैं तो आपकी वीडियो कॉल शुरू हो जाएगी।
व्हाट्सएप वीडियो कॉल शुरु होने पर बाय डिफ़ॉल्ट फ़्रंट फेसिंग कैमरा ऑन हो जाता है। आप चाहें तो रियर कैमरा पर स्विच कर सकते हैं। इसके साथ ही आप कॉल के दौरान माइक्रोफ़ोन म्यूट भी सकते हैं। इसके साथ ही कॉल के दौरान ऑडियो लेवल को वॉल्यूम बटन से कम ज़्यादा कर सकते हैं।
कंप्यूटर पर वीडियो कॉल करना काफी आसाना है। यहां हम आपको स्टेप-बाय स्टेप जानकारी दे रहे हैं।
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको अपने विंडो या फिर मैक कंप्यूटर पर व्हाट्सएप की ऐप इंस्टॉल करनी है।

स्टेप 2 : जिसे कॉल लगाना चाहते हैं उस कॉन्टैक्ट पर क्लिक करें। स्क्रीन पर दिख रहे वीडियो कैमरा आइकन पर क्लिक करें। कॉल रिसीवर करते ही आपकी वीडियो कॉल शुरु हो जाएगी। वीडियो कॉल के साथ-साथ आप दूसरे कॉन्टैक्ट्स से चैट कर सकते हैं।
वीडियो कॉल की डिसप्ले पर आपको कैमरा और माइक्रोफोन को ऑफ या ऑन करने का टॉगल बटन मिलता है।
व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के दौरान आप 32 पार्टिसिपेट्स के साथ एक साथ वीडियो कॉल कर सकते हैं। यहां हम आपको ग्रुप वीडियो कॉल के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
स्टेप 1 : सबसे पहले आप एक कॉन्टैक्ट को वीडियो कॉल करें। कॉल रिसीव होने के बाद आपको दूसरे लोगों को कॉल में एड कर पाएंगे।
स्टेप 2 : ग्रुप कॉल के लिए आपको इन-कॉल स्क्रीन में ऊपर की ओर एरो आइकन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको Add Participant पर क्लिक करना है। यहां आपको कॉन्टैक्ट लिस्ट दिखाई देगी, जिसमें से आप उन लोगों को कॉल लगा पाएंगे, जिन्हें ग्रुप कॉल में एड करना चाहते हैं।
The post मोबाइल और कंप्यूटर से कैसे करें व्हाट्सएप वीडियो कॉल, यहां जानें सबसे आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Gizmore Glow Z रिव्यू : बजट सेगमेंट में सबसे पावरफुल ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Gizmore पिछले काफी समय से इंडियन गैजेट्स मार्केट में काफी एग्रीसिव है। कंपनी नियमित अंतराल में अपने नए-नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं, जिसमें Gizmore Glow Z स्मार्टवॉच भी शामिल है। यह स्मार्टवॉच बजट सेगमेंट में प्रीमियम लुक और फीचर्स के साथ आती है। इस वॉच में कंपनी ने AMOLED डिसप्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, मैटल डायल और कई सारे हेल्थ ट्रैकर दिए हैं। यहां हम आपको गिजमोर की यह बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच का रिव्यू लेकर आए हैं।
| Gizmore Glow Z : रिव्यू | |
| खूबियां | खामियां |
|
|
Gizmore Glow Z स्मार्टफोन को देखने से लगता है कि यह प्रीमियम क्वालिटी की है, लेकिन यह बजट सेग्मेंट में पेश की गई है। कंपनी ने इस वॉच को सिर्फ 1,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।
वॉच के बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो कंपनी ने हाई क्वालिटी मैटल का इस्तेमाल किया है। इसका डायल स्लिम बॉडी के साथ आता है। इसके साथ सिलिकन स्ट्रैप कलाई में कंफर्टेबल होने के साथ जबरदस्त लुक ऑफर करते हैं। इस वॉच के फ्रंट ऐज कर्वी शेप के हैं तो स्मूथ और एलिगेंट दिखती हैं।
डिसप्ले : गिजमोर की लेटेस्ट स्मार्टवॉच में 1.78 इंच की बड़ी HD डिसप्ले दिया गया है, जो AMOLED पैनल है और ऑल्वेज-ऑन-डिसप्ले (AOD) सपोर्ट के साथ आती है। इसके साथ ही वॉच की डिसप्ले की ब्राइटनेस की बात करें तो यह इंडोर हो या आउटडोर आपको निराश नहीं करती है। इसके साथ ही कलर्स भी काफी वाइब्रेंट हैं।

कनेक्टिविटी और कॉलिंग : Gizmore Glow Z को कंपनी ने ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ पेश किया है। इस वॉच से आप कॉल लगाने के साथ-साथ कॉल रिसीव भी कर सकते हैं। वॉच में दिए इन-बिल्ट स्पीकर और माइक की मदद से हैंड्सफ्री कॉलिंग कर सकते हैं। गिजमोर की इस स्मार्टवॉच की कॉलिंग क्वालिटी शानदार है। गिजमोर पिछले स्मार्टवॉच से इसके माइक्रोफोन में कंपनी ने काफी सुधार किया है।
इस वॉच के स्पीकर की बात करें तो कॉलिंग हो या म्यूजिक इसकी क्वालिटी डिसेंट है। साउंड आउटपुट इंडोर में तो बेहतर है, लेकिन आउटडोर या फिर थोड़े भी शोर-गुल में साउंड दब जाता है। गिजमोर ने जिस बजट में इस वॉच को लॉन्च किया है। ऐसे में यह ठीक हैं। लेकिन हमें उम्मीद है कि कंपनी आगे भी फीचर्स और हार्डवेयर को अपडेट करती रहेगी।

IP67 रेटिंग : Gizmore की लेटेस्ट Glow Z स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है, जो इस वॉच को पानी और धूल से सुरक्षित रखती हैं। यानी इसे आप बेफिक्र होकर आउटडोर-इंडोर वर्कआउट के दौरान पहन सकते हैं।
स्पोर्ट्स और हेल्थ : यह वॉच मल्टीपल सपोर्ट्स जैसे वॉकिंग, रनिंग, हाइकिंग, साइक्लिंग, बास्केटबॉ, स्वीमिंग, योगा और दूसरे एक्टिविटीज सपोर्ट करती है। इसके साथ ही वॉच में कई सारे हेल्थ ट्रेकिंग सेंसर जैसे SpO2, हार्ट रेट, पल्स मॉनीटर, स्लीप ट्रैकर मिलते हैं।
ये सेंसर कई बार डेटा कलेक्ट करने में समय लेते हैं। इसके साथ कई बार काफी इंतजार करना पड़ता है। हेल्थ सेंसर को थोड़ा बेहतर तरीके से ऑप्टमाइज किया जा सकता है। इस डेटा को स्मार्टवॉच में भी एक्सेस किया जा सकता है।
ऐप एक्सपीरियंस : Gizmore की स्मार्टवॉच को फोन से कनेक्ट करने किए FitCloudPro App को फोन में इंस्टॉल करना होता है। यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। इस ऐप से आप अपने हेल्थ डाटा को गूगल फिट और हेल्थ कनेक्ट पर ट्रांसफर कर सकते हैं।

यूजर इंटरफेस : वॉच के यूजर इंटरफेस की बात करें तो यह काफी बेहतर हैं। वॉच की स्क्रीन में काफी सारे स्क्रीन का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही वॉच में म्यूजिक कंट्रोल, कॉल डायल, ब्राइटनेस, टॉर्च और दूसरे कंट्रोल मिलते हैं। कंपनी ने वॉच को जिस प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया है, ऐसे में यह काफी शानदार हैं। Gizmore Glow Z वॉच में कंपनी ने कई सारे वॉचफेस का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक वॉचफेस को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
बैटरी लाइफ : सिंगल चार्ज में Gizmore Glow Z स्मार्टवॉच 12 से 13 दिनों का बैटरी बैकअप ऑफर करती है। हालांकि इस दौरान वॉच को सामान्य तौर पर इस्तेमाल किया था। वहीं ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के दौरान यह वॉच करीब 5 दिनों का बैकअप ऑफर करती है। गिजमोर की यह वॉच करीब 3 घंटे की चार्ज में फुल चार्ज हो जाती है। वॉच के साथ कंपनी ने मैग्नेटिक पिन चार्जर दिया है।

Gizmore Glow Z के प्राइस सेगमेंट को देखें तो यह पैसा वसूल स्मार्टवॉच है। इसमें आपको शानदार AMOLED डिसप्ले मिलता है जो इस इस प्राइस सेगमेंट की वॉच में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है। इसके साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग, फिटनेस और हेल्थ फीचर्स इस वॉच को बेहतर ऑप्शन बनाते हैं। बात करें बैटरी की तो यह भी काफी संतोषजनक है। अगर आपको बजट लिमिटेड हैं तो Gizmore Glow Z आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती हैं, जो कम पैसों में आपको कई सारे प्रीमियम फीचर्स ऑफर करती है।
The post Gizmore Glow Z रिव्यू : बजट सेगमेंट में सबसे पावरफुल ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio Cinema को टक्कर देगा Disney+ Hotstar, फ्री में दिखाएगा एशिया कप और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Disney+ Hotstar ने इंडियन क्रिकेट फैन्स का धमाकेदार तोहफा दिया है। अपकमिंग क्रिकेट टूर्नामेंट – एशिया कप और आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच यूजर्स अपने मोबाइल में फ्री में देख पाएंगे। हॉटस्टार ने यह कदम Jio Cinema को टक्कर देने के लिए उठाया है, जिसने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को फ्री किया था। जियो सिनेमा को टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 44.9 करोड़ व्यूज मिले थे।
एक्सचेंज4 मीडिया से बात करते हुए डिज्नी प्लस हॉटस्टार के प्रमुख सजीत शिवनंदन ने बताया कि भारत में तेजी से विकसित हो रहे ओटीटी इंडस्ट्री में हॉटस्टार सबसे आगे रहा है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए हम नए-नए प्रोजक्ट पर काम कर रहे हैं। एशिया कप और आईसीसी क्रिकेट वर्ड कप हमारे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही उनका कहना था कि वे फ्री में क्रिकेट टूर्नामेंट को दिखा कर ज्यादा से ज्यादा मोबाइल यूजर्स तक पहुंचना चाहते हैं।
JioCinema के पास IPL 2023 के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स थे। जियो ने सभी यूजर्स के के लिए इस टूर्नामेंट को फ्री में उपलब्ध करवाया था। IPL के फाइनल मुकाबले में जियो सिनेमा में एक साथ 3.2 करोड़ यूज के साथ रिकॉर्ड बनाया था। थे। इससे पहले साल 2019 में डिज्नी प्लस हॉट स्टार में आईपीएल के दौरान करीब 2.5 करोड यूजर्स एक समय पर मैच देख रहे थे।
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सीएलएसए के हवाला से बताया गया है कि हुए कहा कि जियो द्वारा फ्री में आईपीएल दिखाए जाने के चलते डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ग्राहकों की संख्या लगभग 50 लाख तक घट गई। संभव है अपने घटते यूजरबेस को फिर से बढ़ाने के लिए हॉटस्टार भारत में यूजर्स को फ्री में एशिया कप और आईसीसी वर्ल्ड कप ऑफर कर रहा है।
The post Jio Cinema को टक्कर देगा Disney+ Hotstar, फ्री में दिखाएगा एशिया कप और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ASUS Zenfone 10 स्मार्टफोन 29 जून को Snapdragon 8 Gen2 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ASUS Zenfone 10 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। इसी के साथ कंपनी की वेबसाइट पर इस अपकमिंग फोन का लैंडिंग पेज भी लाइव हो चुका है। इस पेज में फोन के चिपसेट, डिस्प्ले और फोन के बारे में काफी जानकारी भी मिलती है। लैंडिंग पेज में फोन के रेंडर्स से पता चलता है कि ASUS Zenfone 10 में सेल्फी कैमरा के लिए साइड पंच होल कट आउट और बैक पैनल में हाई-ग्रिप टैक्चर दिया जाएगा।
ASUS Zenfone 10 स्मार्टफोन ताइवान में 29 जून को लॉन्च किया जाएगा। फोन का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6:30 PM बजे शुरू होगा। हालांकि फिलहाल इंडिया में लॉन्च डेट को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि कुछ हफ्तों में ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।

ASUS Zenfone 10 स्मार्टफोन की कीमत के बारे में बताया जा रहा है कि यह 749 डॉलर (करीब 61,900 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।
The post ASUS Zenfone 10 स्मार्टफोन 29 जून को Snapdragon 8 Gen2 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स भी अब भारत में खरीद पाएंगे वेरिफाइड ब्लू टिक, यहां जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मेटा भारत में फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए पेड वेरिफिकेशन सर्विस ला रहा है। अब यूजर्स ‘Meta Verified’ खरीद सकते हैं जो कुछ सुविधाओं के साथ फेसबुक या इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्लू टिक भी देगा। मेटा की यह नई सर्विस उन यूजर्स के लिए भी है जो पहले से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वेरिफाइड हैं।
Meta Verified (मेटा वेरिफाइड) से यूजर्स ब्लू टिक ले पाएंगे लेकिन इसके लिए उन्हें सरकारी आईडी के जरिए वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके साथ ही आपको प्रोएक्टिव अकाउंट मॉनीटरिंग भी मिलेगी। इसके साथ ही हेल्प और सपोर्ट के लिए कस्टमर सपोर्ट भी मिलेगा।
मेटा वेरिफाई भारत में पहले से उपलब्ध था, लेकिन तब केवल सेलेब्रिटी, आर्टिस्ट, नेता, पत्रकारों और दूसरे विशेष लोगों के अकाउंट वेरिफाई करता था। अब कोई भी यूजर्स मेटा वेरिफाइड खरीदकर अपना अकाउंट वेरिफाई करवा सकता है, जिससे वे सुनिश्चित कर पाएंगे कि उनके अकाउंट ऑथेंटिक हैं। इसकी मदद से फर्जी अकाउंट की पहचान करने में मदद मिलेगी, जो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आम बात है।
The post फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स भी अब भारत में खरीद पाएंगे वेरिफाइड ब्लू टिक, यहां जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post रिमोट कंट्रोल वाले दमदार सीलिंग फैन, कम बिजली की खपत में देते हैं भरपूर हवा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
सीलिंग फैन अब सिर्फ तपती और चिपचिपि गर्मी में ठंडी हवा देकर न आपको राहत देते हैं बल्कि घर के इंटीरियर की भी शोभा बढ़ाते हैं। अगर आप भी अपने घर के लिए सीलिंग फैन को अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको लिए कुछ बेस्ट डिजाइन वाले सीलिंग फैन लेकर आए हैं जो शानदार लुक के साथ-साथ एनर्जी इफिशन्ट हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको रिमोट कंट्रोल फीचर वाले बेस्ट सीलिंग फैन्स की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।
Atomberg अपने स्टायलिश सीलिंग फैन्स डिजाइन के लिए जाना जाता है। इस सीलिंग पैन में स्लीक पैन दिए गये हैं जो BLDC टेक्नोलॉजी से तैयार किए गए हैं। ये सीलिंग फैन हाइस्ट स्पीड में चलने के दौरान भी सिर्फ 28 से 32 वाट बिजली की खपत करते हैं। इसके साथ ही ये इंवर्टर पर भी लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। एटमबर्ग के सीलिंग फैन एल्यूमिनयम ब्लेड के साथ आते हैं जो पूरी तरह से जंग रोधी हैं। इसके साथ ही इसमें LED इंडीटेटर भी दिया गया है।

Crompton Energion Stylus सीलिंग फैन भी रिमोट कंट्रोल फीचर के साथ आता है। क्रॉप्टन अपने हाई स्टेंडर्ड के लिए जाना जाता है। यह सीलिंग फैन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है जो गर्मी के साथ-साथ आपके बिजली बिल में भी राहत देता है। इस फैन में कंपनी ने ActivBLDC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। क्रॉप्टन का यह सीलिंग फैन में एंटी डस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है जो 50 प्रतिशत तक कम धूल अपनी ओर खींचता है। ऐसे में इस फैन को साफ करना काफी आसान है।
एटमबर्ग का यह सीलिंग फैन ग्लॉसी मैटलिक फिनिश के साथ आता है, जो घर, दुकान और ऑफिस के लिए बेस्ट चॉइस है। यह फैन फ्लक्चवैटिंग वोल्टेज में भी सेम स्पीड में चलता रहता है। इस सीलिंग फैन में बूस्ट, स्लीप, स्पीड कंट्रोल और टाइमर मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फैन स्लीक डिजाइन के साथ आता है।
अगर आप क्वालिटी, टेक्नोलॉजी और स्टायल से कंप्रोवाइज नहीं करना चाहते हैं तो Luminous Audie Smart सीलिंग फैन बेस्ट चॉइस हो सकता है। यह फैन वॉइस कंट्रोल फीचर के साथ आता है जिसे Alexa डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इस फैन को ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। लूमिनस का यह फैन शानदार डिजाइन, बजट फ्रेंडली प्राइस के साथ आता है।
अगर आप फैन के ऑपरेश्नल क्वालिटी को तवज्जो देते हैं तो Havells Efficiencia Prime High Speed आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह फैन लो नॉइस में हाई स्पीड ऑफर करता है। इस फैन में कंपनी ने BLDC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हाई स्पीड परफॉर्मेंस के दौरान 53 प्रतिशत कम पावर कंज्यूम करता है। इस फैन को इंवर्टर पर भी लंबे समय तक चलाया जा सकता है।
कीमत : 10,415 रुपये
कहां से खरीदें : विजय सेल्स
Orient Electric Aeroslim सीलिंग फैन IoT-इनेबल स्मार्ट फैन है। इस फैन को Orient Smart App और वॉइस कंट्रोल जैसे Google Assistant और Alexa से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही फैन को रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही ऐप की मदद से फैन को शेड्यूल भी किया जा सकता है। इस फैन में तीन मोड – टर्बो, ब्रीज और स्लीप मोड दिया गया है। यह फैन इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो 40 प्रतिशत तक एनर्जी सेव करता है। इस फैन को 140V तक Alternatively, you can use the remote control for fan scheduling, managing timer, and also switching in between three modes- turbo, breeze and sleep.The inverter technology in it saves up to 40% energy and ensures a stable operation even at low voltages of up to 140V.
कीमत : 6250 रुपये
कहां से खरीदें : फ्लिपकार्ट

Crompton Silent Pro Enso ActivBLDC सीलिंग फैन शानदार एयर कंफर्ट फैन है जो लो लेवल नॉइस के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह SilentPro ऑपरेशन के साथ आता है जो 52 dB नॉइस जनरेट करता है। यह फैन एनर्जी इफिएंट है जो 90V से 300V की सप्लाई में भी आसानी से रन करता है।
Superfan इको फ्रेंडली और एनर्जी इफिसीएंट डिजाइन वाले सीलिंग फैन्स के लिए जाना जाता है। Superfan Super X1 सीलिंग फैन 6-की रिमोट कंट्रोल के साथ आता है। यह लो वोल्टेज में भी हाई स्पीड से चलता है। इस फैन में सेंसर-लेस एग्रोनोमिक डिजाइन के साथ आता है जो दमदार कूलिंग ऑफर करता है।
The post रिमोट कंट्रोल वाले दमदार सीलिंग फैन, कम बिजली की खपत में देते हैं भरपूर हवा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Motorola Edge 40 फर्स्ट इंप्रेशन : जानें कैसा है मोटोरोला का फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोटोरोला ने भारत में अपनी Edge सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Motorola Edge 40 को लॉन्च किया है। कंपनी का यह फोन दमदार हार्डवेयर और एग्रेसिव कीमत में प्रीमियम मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इसे भारतीय बाजर में 29,999 रुपये की कीमत में उतारा गया है। फोन के डिजाइन की बात करें या फीचर्स की ये सभी ए-वन क्लास हैं। यहां हम आपके लिए मोटोरोला ऐज 40 का फर्स्ट इंप्रेशन लेकर आए हैं।
सबसे पहले बात करते हैं मोटोरोला के इस फोन के बॉक्स की तो कंपनी ने पिछले मॉडल की तरह इसका रिटेल बॉक्स इंवायरमेंट फ्रेंडली रखा है। कंपनी ने बॉक्स और दूसरी पैकिंग को प्लास्टिंग फ्री रखने का प्रयास किया है। इसके साथ ही यह रिटेल बॉक्स पूरी तरह से रिसाइकेबल है और इसमें प्रिंट के लिए सोया-इंक का यूज किया गया है। इस फोन के बॉक्स में आपको फोन, चार्जर यूएसबी टाइप सी केबल, रियर पैनल कवर और सिम इजेक्टर टूल मिलता है।

Motorola का यह फोन भारत में तीन कलर ऑप्शन – नेब्यूला ग्रीन, इक्लिप्स ब्लैक और लूनार ब्लू में पेश किया गया है। ग्रीन और ब्लैक दोनों ही कलर वेरिएंट वेगन लेदर बैक पैन के साथ आते हैं। वहीं ब्लू कलर मॉडल को कंपनी ने PMMA एक्रेलिक फिनिश के साथ पेश किया है। यह बैक पैनल प्लास्टिक का बना है जो फ्रॉस्टेड ग्लास की तरह दिखाई देता है। हमारे पास फोन का ग्रीन कलर वेरिएंट रिव्यू के लिए आया है।

Motorola Edge 40 स्मार्टफोन काफी पतला है। इसकी मोटाई मात्र 7.58mm और वजन 171 ग्राम है। फोन में मैटल फ्रेम का यूज किया है, जो इस फोन को प्रीमियम फील ऑफर करते हैं। इस के साथ ही फोन का डिसप्ले और रियर पैनल कर्वड डिजाइन के साथ आता है। कुल मिलाकर फोन हाथ में पकड़ने में कफर्टेबल है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला 5G फोन है, जो IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है।
बात करें फोन के बॉटम की तो यह स्पेस काफी बिजी है। इसमें आपको चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट, माइक्रोफोन, स्पीकर ग्रिल और सिम कार्ड ट्रे मिलता है। इसके साथ ही फोन के दाईं ओर में वॉल्यूम बटन के साथ साथ पावर बटन दिया गया है। वहीं टॉप फ्रेम में Dolby Atmos की ब्रांडिंग के साथ एडिशनल माइक्रोफोन दिया गया है।

Motorola Edge 40 स्मार्टफोन में 6.55-इंच का pOLED डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में कर्व एज स्क्रीन दी गई है, जिसमें पंच होल कैमरा कटआउट दिया गया है। फोन में full-HD+ डिसप्ले मिलता है जो, HDR10+ सर्टिफिकेशन्स और ब्राइटनेस 1,200 निट्स के साथ आता है।
Motorola Edge 40 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.47 है। अपने बजट सेग्मेंट में फोन का कैमरा सबसे ज्यादा वाइड है। यह लेंस ज्यादा लाइट कैप्चर करता है, जो बेहतर और डिटेल इमेज क्लिक करता है। फोन के रियर पैनल में 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऑटोफोकस सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह वाइड एंगल कैमरा मैक्रो फोटोग्राफी भी करता है। इसके साथ ही फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
रियर कैमरा की बात करें तो यह बेहतर इमेज क्लिक करता है। फोन का फोकस दमदार है। हालांकि कलर कैप्चर में मोटोरोला का यह फोन कहीं-कहीं हमें निराश करता है। इंडोर और आउटडोर फोटोग्राफी के दौरान फोन डिसेंट तस्वीरें क्लिक करता है। इस फोन के डिटेल रिव्यू में हम आपको फोन के कैमरा फीचर्स और क्वालिटी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मोटोरोला का यह फोन MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर के साथ आता है। यह चिपसेट 6nm फेब्रिकेशन प्रोसेस पर बना हुआ है। मोटोरोला का यह फोन 8GB की LPDDR4X RAM और 256GB of UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फोन में 4,400mAh की बैटरी और 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 15W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Edge 40 स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस MyUX स्किन पर रन करता है। यह फोन नियर स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस देता है जिसमें मोटोरोला ने कुछ कस्टमाइजेशन और पर्सनलाइजेशन फीचर्स जोड़े हैं। यह फोन नीट प्रोडक्टिविटी, सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी फीचर्स ऑफर करता है। इसके साथ ही फोन में ThinkShield की सिक्योरिटी मिलती है। हम इस फोन के बारे में डिटेल जानकारी फोन के रिव्यू में देंगे।
The post Motorola Edge 40 फर्स्ट इंप्रेशन : जानें कैसा है मोटोरोला का फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vivo S17, S17 Pro, S17t स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स TENAA पर हुए लिस्ट, जल्द होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vivo होम मार्केच चीन में Vivo S17 सीरीज को 31 मई को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अपकमिंग एस सीरीज के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। वीवो के इस स्मार्टफोन सीरीज को लेकर पहले खबर थी कंपनी Vivo S17 और S17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने कर सकता है। हालांकि अब TENAA की लिस्टिंग से मिली लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक इस सीरीज में एक और मॉडल Vivo S17t लॉन्च हो सकता है। TENAA की लिस्टिंग में अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठ गया है।
The post Vivo S17, S17 Pro, S17t स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स TENAA पर हुए लिस्ट, जल्द होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 25000 रुपये तक के 5G स्मार्टफोन, Oppo F23, iQOO Neo 6 समेत ये हैं बेस्ट ऑप्शन (मई 2023) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कंपनियों के बीच जबरदस्त टक्कर रहती है। कंपनियां यूजर्स को अट्रैक्ट करने के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करते रहते हैं। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए इस रेंज में कुछ बेहतर स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं। ये स्मार्टफोन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, पावरफुल प्रोसेसर, हाई क्वालिटी कैमरा और दमदार बैटरी के साथ आते हैं।

ओप्पो का यह स्मार्टफोन 25 हजार रुपये के बजट में लॉन्च हुआ लेटेस्ट स्मार्टफोन है। Oppo F23 5G स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन – बोल्ड गोल्ड और कोल ब्लैक में खरीदा जा सकता है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 67W SUPERVOOCTM फ्लैश चार्जिंग के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह मजह 18 मिनट में जीरो से 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 39 घंटे कॉल और 16 घंटे वीडियो व्यूविंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं तो iQOO Neo 6 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह फोन क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ आता है, जिसका प्राइमरी कोर A77 आर्कचेक्टर से लेस है, जिसे 3.2GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। यह अल्ट्रा फास्ट, सुपर स्टेबल और स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। फोन में E3 AMOLED डिसप्ले दिया गया है।

Samsung Galaxy M53 मिड रेंज का बेस्ट ऑप्शन है। फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में सैमसंग ने गैलरी ऐप में फोटो से ऑब्जेक्ट इरेज करने का फीचर दिया गया है। अगर आप सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह फोन मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ आता है।

रेडमी K50i 5G स्मार्टफोन में 144Hz IPS LCD डिसप्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन की डिसप्ले का मैक्सिमम ब्राइटनेस 650 निट्स और आस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 है। रेडमी के इस फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन फ्लैज एज डिजाइन के साथ आता है। वनप्लस का यह अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन SUPER VOOC Endurance Edition चार्जिंग और बैटरी हेल्थ इंजन टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो इस फोन की बैटरी लाइफ को बेहतर करते हैं। इस फोन में बिल्ट इन टेंप्रेचर सेंसर और स्मार्ट चार्जिंग चिप दी गई है।

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो Oppo F21s Pro आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। फोन में कैमरा क्वालिटी को बेहतर करने के लिए AI का यूज किया गया है। ओप्पो का यह फोन यूनीक डिजाइन और स्लिम बॉडी डिजाइन के साथ आता है, जिसकी मोटाई मात्र 0.766cm है। फोन का वजन मात्र 181g है।

Xiaomi 11i 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में पेश हुआ सबसे फास्ट चार्जिंग फोन है। इसके साथ ही फोन में 120Hz स्मूथ रिफ्रेश रेट वाला डिसप्ले दिया गया है जो शानदार स्क्रॉलिंग और ऐप स्विच एक्सपीरियंस ऑफर करता है। शाओमी के इस पोन में प्रो-ग्रेड का कैमरा और दमदार बैटरी दी गई हैं।

Vivo Y100 5G स्मार्टफोन ट्विन लेंस रिफ्लैक्स कैमरा के साथ आता है। वीवो का यह फोन अपनी शानदार प्रोफेशनल कैमरा क्वालिटी के लिए पॉपुलर है। इसके साथ ही फोन का स्लिम डिजाइन इसे प्रीमियम लुक ऑफर करता है। यह फोन मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है।

realme 10 Pro 5G स्मार्टफोन 93.76% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। रियलमी के इस फोन में 1mm की बैजल्स मिलती है जो यूजर्स के स्क्रीन व्यूविंग एक्सपीरियंस को शानदार बनाती हैं। इसके साथ ही यह फोन अंदर से वैक्यूम सील किया गया है। इसके साथ ही फोन की डिसप्ले बिना ग्लू के चिपकाई गई है। इसमें थिन बैजलस पॉलिश डिजाइन के साथ आता है।
The post 25000 रुपये तक के 5G स्मार्टफोन, Oppo F23, iQOO Neo 6 समेत ये हैं बेस्ट ऑप्शन (मई 2023) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>