फीचर्स | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 14 Aug 2026 12:04:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 2,000 रुपये से कम खरीदें AMOLED Display वाली स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/amoled-display-smartwatch-under-rs-2000-best-deal-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/amoled-display-smartwatch-under-rs-2000-best-deal-offers/#respond Fri, 14 Aug 2026 12:04:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202121 अगर आप कम बजट में एक ऐसी स्मार्टवॉच (Smartwatch) खरीदने की योजना बना रहे हैं, जिसमें बढ़िया एमोलेड डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, हेल्थ ट्रेकिंग और स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स मिलें, तो इस समय रेडमी, बोट, नॉइज, fastrack जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच 2,000 रुपये से कम में मिल रही हैं। खास बात यह है कि इन मॉडल्स […]

The post 2,000 रुपये से कम खरीदें AMOLED Display वाली स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप कम बजट में एक ऐसी स्मार्टवॉच (Smartwatch) खरीदने की योजना बना रहे हैं, जिसमें बढ़िया एमोलेड डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, हेल्थ ट्रेकिंग और स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स मिलें, तो इस समय रेडमी, बोट, नॉइज, fastrack जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच 2,000 रुपये से कम में मिल रही हैं। खास बात यह है कि इन मॉडल्स पर अभी अच्छा डिस्काउंट भी मिल रहा है। आइए जानते हैं 2,000 रुपये से कम की रेंज में आने वाली स्मार्टवॉच की डिटेल…

Redmi Watch Move

रेडमी वॉच मूवी (Redmi Watch Move) की एमआरपी इस समय फ्लिपकार्ट पर 3,999 रुपये है, लेकिन 2,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में आपको 1.85-इंच प्रीमियम AMOLED Display मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसका 2.5D कर्व्ड डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है। कंपनी के अनुसार, यह Smartwatch एक बार चार्ज करने पर 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है और वहीं सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में भी लंबा बैकअप मिल जाता है।

यह वॉच 140 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है और हेल्थ मॉनीटरिंग के लिए 97 प्रतिशत तक एक्यूरेसी का दावा किया गया है। इसमें डु्अल कोर प्रोसेसर के साथ शाओमी का HyperOS मिलता है। आप ब्लूटूथ कॉलिंग के जरिए सीधे वॉच से कॉल कर सकते हैं, जबकि क्विक रिप्लाई का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें 200 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं, जिनमें India-inspired Designs भी शामिल हैं। रेडमी वॉच मूव में फंक्शनल क्राउन के जरिए भी नेविगेशन की सुविधा मिलती है। साथ ही, हिंदी भाषा का सपोर्ट और IP68 वाटर रेजिस्टेंस भी दिया गया है।

GOBOULT Trail Pro

GOBOULT Trail Pro की एमआरपी फ्लिपकार्ट पर 6,999 रुपये है, लेकिन इस समय 5,350 रुपये के डिस्काउंट के साथ इसे 1,649 रुपये में खरीदा जा सकता है यानी 2,000 रुपये से कम बजट में यह एक आकर्षक विकल्प है। इसमें 2.01-इंच 3D कर्व्ड AMOLED Display है, जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। स्क्रीन के साथ वर्किंग क्राउन भी दिया गया है, जिससे वॉच को आसानी से नेविगेट किया जा सकता है।

GOBOULT Trail Pro

इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.3 आधारित कॉलिंग सपोर्ट है। इसमें डेडिकेटेड स्पीकर और माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिससे वॉच से ही सीधे कॉल किए जा सकते हैं। वहीं फिटनेस के लिए इसमें 123 से ज्यादा Sports Modes मिलते हैं। हेल्थ ट्रेकिंग की बात करें, तो यह 24×7 हार्ट रेट मॉनीटरिंग, SpO2 मॉनीटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनीटरिंग, स्ट्रेस मॉनीटरिंग और स्लीप एनासिसिस जैसे फीचर्स के साथ आती है। इतना ही नहीं, GOBOULT Trail Pro में 250 से ज्यादा क्वाउड वॉच फेस, AI वॉयस असिस्टेंट भी मिलते हैं। साथ ही, कैमरा कंट्रोल, वेदर अपडेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वॉच में IP68 Water Resistance मिलता है और यह Make in India Product है।

Fire-Boltt Brillia

Fire-Boltt Brillia स्मार्टवॉच को भी इस समय आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। इसकी एमआरपी अमेजन पर 18,999 रुपये है, लेकिन डील ऑफर्स के साथ यह 1,999 रुपये में उपलब्ध है यानी कंपनी की बताई MRP की तुलना में इस पर 89 प्रतिशत तक की बचत हो रही है। यह वॉच उन यूजर्स के लिए है जो बड़े AMOLED Display के साथ Bluetooth Calling और Fitness Features चाहते हैं। इसमें 2.02-इंच यानी 51.3mm AMOLED Display मिलता है। स्क्रीन रिजॉल्यूशन 240×296 पिक्सल है और इसकी ब्राइटनेस 750 nits तक है। Always-On AMOLED डिस्प्ले होने की वजह से जरूरी जानकारी को जल्दी देखा जा सकता है।

Fire-Boltt Brillia

ब्लूटूथ कॉलिंग के जरिए वॉच से कॉल्स किए जा सकते हैं। इसमें Built-in Voice Assistant भी दिया गया है, जिससे कुछ काम बिना फोन निकाले किए जा सकते हैं। Fitness Tracking के लिए 120 से ज्यादा Sports Modes मिलते हैं, जिनमें Running, Cycling और Yoga जैसे Activities शामिल हैं। Health Monitoring के लिए इसमें SpO2 और Continuous Heart Rate Monitoring के साथ Female Health Features भी दिए गए हैं। Battery की बात करें, तो कंपनी के अनुसार यह सामान्य इस्तेमाल में 5 से 7 दिनों तक चल सकती है, जबकि Standby Time 20 दिनों तक बताया गया है।

Fastrack Astor FS1 Pro

Fastrack Astor FS1 Pro स्मार्टवॉच को इस समय आप 2,099 रुपये में अमेजन से खरीद सकते हैं। इसकी एमआरपी 4,999 रुपये है। इस Smartwatch में 1.97-इंच AMOLED Display है, जिसका रिजॉल्यूशन 390×450 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें फंक्शनल क्राउन भी दिया गया है, जिसकी मदद से वॉच के अलग-अलग फीचर्स को आसानी से नेविगेट किया जा सकता है।

Fastrack Astor FS1 Pro

हेल्थ और फिटनेस की बात करें तो वॉच में हार्ट रेट मॉनीटरिंग, SpO2 मॉनीटरिंग, स्लीप और REM स्लीप ट्रेकिंग, स्ट्रेस मॉनीटरिंग, हाइड्रेशन ट्रेकिंग और वुमन्स हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा, Sedentary Alerts भी मिलते हैं, जो लंबे समय तक बैठे रहने पर एक्टिव रहने की याद दिलाते हैं। फिटनेस पसंद करने वालों के लिए इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और ऑटो मल्टीस्पोर्ट रिकॉग्निशन फीचर दिया गया है। माय फिटनेस और कोचिंग फीचर्स के जरिए वर्कआउट से जुड़ी जानकारी भी देखी जा सकती है। Bluetooth 5.4 Calling के साथ Quick Replies का फीचर मिलता है, हालांकि क्विक रिप्लाई एंड्रॉयड फोन पर काम करता है। म्यूजिक और कॉल्स को भी वॉच से कंट्रोल किया जा सकता है। Fastrack Astor FS1 Pro में 300mAh Battery है, जो कंपनी के अनुसार 5 दिनों तक चल सकती है। साथ ही IP68 Water और Dust Resistance मिलता है।

Noise Vortex Plus

Noise Vortex Plus स्मार्टवॉच की एमआरपी 6,999 रुपये है, लेकिन 71 प्रतिशत की बचत के बाद यह स्मार्टवॉच को 1,999 में मिल रही है। इसमें 1.46-इंच राउंड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 466×466 पिक्सल है। डिस्प्ले में Always-On Display का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे समय और जरूरी जानकारी बिना स्क्रीन को पूरी तरह एक्टिव किए देखी जा सकती है।

बैटरी की बात करें, तो वॉच सामान्य इस्तेमाल में 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है, जबकि ब्लूटूथ कॉलिंग एक्टिव होने पर करीब 2 दिनों तक का बैकअप मिलता है। इसमें Noise Health Suite के तहत 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स, हार्ट रेट मॉनीटरिंग और दूसरे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, IP68 वाटर रेजिस्टेंस भी है। आपको बता दें कि इसमें Bluetooth Calling के लिए ट्र सिंक कॉलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें नॉइज ओएस मिलता है, जिसे कंपनी ने पुराने साफ्टवेयर की तुलना में तेज और आसान इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया है। वहीं इसमें 150 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉच फेस भी मिलते हैं। इसके अलावा, रिमाइंडर, वेदर, अलार्म, टाइमर, स्टॉपवॉच और वर्ल्ड क्लॉक जैसे Productivity Tools भी दिए गए हैं।

The post 2,000 रुपये से कम खरीदें AMOLED Display वाली स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/amoled-display-smartwatch-under-rs-2000-best-deal-offers/feed/ 0
Smart TV खरीदने के बाद HDMI की ये Settings जरूर करें, पिक्चर और साउंड दोनों होंगे बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-hdmi-settings-picture-sound-tips-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-hdmi-settings-picture-sound-tips-hindi/#respond Thu, 13 Aug 2026 12:09:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201999 अगर आपका स्मार्ट टीवी (Smart TV) महंगा होने के बावजूद उतनी अच्छी पिक्चर क्वालिटी और साउंड क्वालिटी नहीं दे रहा है, जितनी आप उम्मीद कर रहे थे, तो जरूरी नहीं कि टीवी में कोई खराबी हो। कई बार समस्या HDMI (High Definition Multimedia Interface) केबल, गलत HDMI पोर्ट या कुछ ऐसी सेटिंग्स की होती हैं, […]

The post Smart TV खरीदने के बाद HDMI की ये Settings जरूर करें, पिक्चर और साउंड दोनों होंगे बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आपका स्मार्ट टीवी (Smart TV) महंगा होने के बावजूद उतनी अच्छी पिक्चर क्वालिटी और साउंड क्वालिटी नहीं दे रहा है, जितनी आप उम्मीद कर रहे थे, तो जरूरी नहीं कि टीवी में कोई खराबी हो। कई बार समस्या HDMI (High Definition Multimedia Interface) केबल, गलत HDMI पोर्ट या कुछ ऐसी सेटिंग्स की होती हैं, जिन पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता है। एचडीएमआई केवल टीवी और दूसरे डिवाइस को जोड़ने का माध्यम नहीं है, बल्कि सही केबल, पोर्ट और सेटिंग्स के साथ आप बेहतर रिजॉल्यूशन, ज्यादा स्मूथ गेमिंग, बेहतर एचडीआर और दमदार ऑडियो का फायदा उठा सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर बदलाव करने में कुछ ही मिनट लगते हैं और इनके लिए नया टीवी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती।

सही HDMI Cable का इस्तेमाल करें

बढ़िया पिक्चर और साउंड के लिए HDMI Cable का सही होना सबसे जरूरी है। बाजार में दिखने वाली हर HDMI Cable एक जैसी क्षमता वाली नहीं होती है। अलग-अलग HDMI स्टैंडर्ड अलग रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट और ऑडियो बैंडविथ को सपोर्ट करते हैं।

  • HDMI 1.4 सामान्य तौर पर 1080p वीडियो के लिए ठीक है, लेकिन 4K के मामले में इसकी सीमाएं हैं।
  • HDMI 2.0 4K रिजॉल्यूशन को 60Hz तक और HDR को सपोर्ट करता है।
  • HDMI 2.1 ज्यादा एडवांस्ड है और 8K वीडियो, 4K at 120Hz, वीआरआर और ज्यादा ऑडियो बैंडविथ जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। खासतौर पर पीएस5 और Xbox Series X जैसे गेमिंग कंसोल के लिए HDMI 2.1 काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।
  • HDMI 2.2 Standard भी पेश किया जा चुका है। यह 16K वीडियो और Uncompressed 8K at 60Hz जैसे फीचर्स के साथ अधिकतम 96Gbps बैंडविथ सपोर्ट करता है, जबकि HDMI 2.1 में अधिकतम बैंडविथ 48Gbps है। हालांकि HDMI 2.2 वाले Devices अभी व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए फिलहाल केवल भविष्य की तैयारी के लिए नई Cable खरीदना जरूरी नहीं है।

अगर आपका टीवी और कनेक्टेड डिवाइस HDMI 2.1 सपोर्ट करता है, तो सर्टिफाइड प्रीमियम या अल्ट्रा हाई स्पीड HDMI केबल का इस्तेमाल करें। यहां सर्टिफिकेशन यह सुनिश्चित करने में मदद करती है कि केबल जरूरी बैंडविथ टेस्ट को पास करती है।

HDMI Cable

इतना ही नहीं, केबल की लंबाई भी मायने रखती है। 15 फीट से ज्यादा लंबी केबल में सिग्नल लॉस की समस्या आ सकती है, खासकर अगर केबल की क्वालिटी अच्छी न हो। आमतौर पर ऐसे मामलों में हाई क्वालिटी या एक्टिव केबल बेहतर विकल्प हो सकती है। यह भी याद रखें कि महंगी केबल हमेशा बेहतर नहीं होती है। अगर कोई सस्ती केबल जरूरी सर्टिफिकेशन और स्पेसिफिकेशंस को पूरा करती है, तो फिर वह भी महंगी केबल जैसा ही परफॉर्मेंस दे सकती है।

HDMI Cable को सही Port में लगाएं

सही केबल होने के बावजूद अगर आपने उसे गलत HDMI पोर्ट में लगा दिया है, तो टीवी की पूरी क्षमता का फायदा नहीं मिलेगा। अगर आप गेमिंग कंसोल का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे टीवी के HDMI 2.1 Port से कनेक्ट करना बेहतर है, खासकर जब आपको 4K at 120Hz, VRR और कम Input Lag जैसे फीचर्स का फायदा लेना हो।

वहीं साउंडबार या होम थियेटर को टीवी से जोड़ रहे हैं, तो HDMI ARC या eARC वाले Port का इस्तेमाल करें। इससे टीवी से Audio को कॉम्पेटिबल साउंड सिस्टम तक भेजना आसान होता है और आपको सपोर्टेड ऑडियो फॉर्मेट्स का बेहतर फायदा मिल सकता है।

समस्या यह है कि हर टीवी में HDMI Ports के लेबल्स एक जैसे या बहुत स्पष्ट नहीं होते हैं। इसलिए टीवी के पीछे पोर्ट के पास लिखे लेबल्स को ध्यान से देखें। जरूरत पड़ने पर अपने टीवी के यूजर मैनुअल में जाकर यह भी पता करें कि कौन-सा पोर्ट HDMI 2.1, ARC या eARC सपोर्ट करता है।

HDMI Input Mode को सही तरीके से सेट करें

कई स्मार्ट टीवी में अलग-अलग HDMI Ports के लिए Input Mode बदलने का विकल्प मिलता है। यह छोटा-सा बदलाव पिक्चर और गेमिंग एक्सपीरियंस में बड़ा अंतर ला सकता है। अगर आप लैपटॉप या पीसी को टीवी से कनेक्ट करते हैं, तो PC Mode उपयोगी हो सकता है। यह खासतौर पर टेक्स्ट और ग्राफिक्स को ज्यादा स्पष्ट दिखाने के लिए बनाया जाता है।

गेमिंग के लिए Game Mode को ऑन करें। यह अतिरिक्त इमेज प्रोसेसिंग फीचर्स को बंद कर देता है, जिससे Input Lag कम होता है और कंट्रोलर से दिया गया कमांड स्क्रीन पर जल्दी दिखाई देता है। वहीं कुछ स्मार्ट टीवी और गेमिंग कंसोल्स में ऑटो लो लेटेंसी मोड यानी ALLM का सपोर्ट भी होता है। यह गेमिंग शुरू होते ही टीवी को अपने आप लो लेटेंसी मोड में स्विच कर सकता है। इसका फायदा यह है कि मूवी और शोज देखते समय सामान्य पिक्चर प्रोसेसिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है और गेम शुरू करते ही टीवी तेजी से Gaming Mode में चला जाता है।

HDMI Port पर HDR और Dolby Vision जरूर चेक करें

अगर आपका टीवी और कनेक्टेड डिवाइस HDR सपोर्ट करता है, तो इस फीचर का इस्तेमाल जरूर करें। एचडीआर यानी High Dynamic Range पिक्चर में ज्यादा वाइब्रेंट कलर, बेहतर शैडो और ज्यादा ब्राइट हाइलाइट्स देने में मदद करता है।

smart tv HDR

स्मार्ट टीवी और स्ट्रीमिंग डिवाइस में HDR10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले फॉर्मेट्स में से एक है। इसके अलावा, HDR10+ और डॉल्बी विजन जैसे एडवांस्ड एचडीआर फॉर्मेट्स भी उपलब्ध हैं। HDR10+ और डॉल्बी विजन डायनामिक मेटाडाटा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सीन के हिसाब से ब्राइटनेस और दूसरे पिक्चर पैरामीटर्स को एडजेस्ट किया जा सकता है। लेकिन केवल टीवी में HDR सपोर्ट होना काफी नहीं है। कुछ टीवी में HDMI Ports पर HDR डिफॉल्ट रूप से Enabled नहीं होता है। ऐसे में टीवी की सेटिंग्स में जाकर उस HDMI Input के लिए HDR को Enable करना पड़ सकता है। इसके साथ कनेक्टेड डिवाइस की सेटिंग्स भी चेक करें। उदाहरण के लिए Streaming Box या Gaming Console में HDR Output बंद है, तो टीवी HDR Support करने के बावजूद आपको उसका फायदा नहीं मिलेगा।

Audio Output Format को अपने Sound System के हिसाब से सेट करें

पिक्चर अच्छी होने के बाद भी अगर साउंड कमजोर है, तो पूरा एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस खराब हो सकता है। खासतौर पर अगर आपने साउंडबार या होम थियेटर सिस्टम लगाया है, तो टीवी की ऑडियो सेटिंग्स को सही तरीके से कॉन्फिगर करना जरूरी है। अगर आपके साउंडबार या एवी रिसिवर में डॉल्बी एटमॉस जैसे एडवांस ऑडियो फॉर्मेट्स का सपोर्ट है, तो Bitstream या Pass-Through जैसे विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ऑडियो सिग्नल को साउंड सिस्टम तक भेजा जाता है, जहां कॉम्पेटिबल सिस्टम उसे डिकोड करता है।

दूसरी तरफ अगर आपका साउंड सिस्टम एडवांस्ड ऑडियो फॉर्मेट्स को सपोर्ट नहीं करता है, तो पीसीएम बेहतर विकल्प हो सकता है। यह टीवी द्वारा पहले से डिकोड किए गए ऑडियो को भेजता है।

अगर पिक्चर और साउंड के बीच थोड़ा डिले महसूस हो रहा है, तो टीवी में मौजूद Lip Sync या Audio Delay Setting काम आ सकती है। खासकर एक्सटर्नल साउंडबार या दूसरे ऑडियो सिस्टम के जरिए साउंड आने पर यह समस्या दिखाई दे सकती है।

TV का Firmware हमेशा Updated रखें

कई लोग टीवी खरीदने के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन HDMI परफॉर्मेंस के लिए भी फर्मवेयर अपडेट महत्वपूर्ण हो सकता है। TV मैन्युफैक्चरर समय-समय पर फर्मवेयर अपडेट्स जारी करते हैं, जिनमें HDMI Compatibility से जुड़े सुधार, नए फीचर और बग्स के फिक्स भी शामिल होते हैं। कभी-कभी HDMI हैंडशेक जैसी समस्याएं भी Software Update से ठीक हो सकती हैं। अगर आपका TV ALLM या VRR जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है, तो Updated Firmware यह सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है कि ये फीचर्स बेहतर तरीके से काम करें।

अपने Smart TV की सेटिंग्स में सॉफ्टवेयर अपडेट या सिस्टम अपडेट सर्च करें। अगर अपडेट उपलब्ध है, तो फिर उसे Install करें। इससे टीवी की ओवरऑल परफॉर्मेंस भी बेहतर हो सकती है।

HDMI की समस्या आए तो ये तरीके आजमाएं

कभी-कभी सभी सेटिंग्स सही होने के बावजूद HDMI कनेक्शन परेशान कर सकता है। ऐसे में कुछ आसान Troubleshooting Steps काम आ सकते हैं।

  • अगर स्क्रीन पर No Signal दिखाई दे रहा है, तो सबसे पहले HDMI केबल निकालकर दोबारा लगाएं। इसके बाद दूसरी केबल या TV का दूसरा HDMI Port इस्तेमाल करके देखें।
  • अगर स्क्रीन Flicker कर रही है, तो छोटी या बेहतर क्वालिटी वाली HDMI केबल से समस्या ठीक हो सकती है। खासतौर पर लंबी Cable इस्तेमाल करने पर यह समस्या दिखाई दे सकती है।
  • अगर Audio बार-बार गायब हो रहा है, तो HDMI कनेक्शन को दोबारा चेक करें और Soundbar या Speaker System की कनेक्टिविटी भी चेक करें। जरूरत पड़ने पर पोर्ट्स को सावधानी से साफ करें।
  • अगर पिक्चर के रंग फीके या Washed Out दिखाई दे रहे हैं, तो TV की पिक्चर सेटिंग्स के साथ कनेक्टेड डिवाइस की वीडियो आउटपुट सेटिंग्स भी चेक करें। कई बार समस्या टीवी में नहीं, बल्कि कंसोल या स्ट्रीमिंग डिवाइस की आउटपुट सेटिंग्स में होती है।

नया टीवी खरीदने से पहले HDMI सेटिंग्स जरूर जांचें

स्मार्ट टीवी की पिक्चर और साउंट क्वालिटी केवल उसके पैनल या स्पीकर्स पर निर्भर नहीं करती है। HDMI केबल, पोर्ट, इनपुट मोड, एचडीआर, ऑडियो फॉर्मेट और फर्मवेयर जैसे छोटे-छोटे फैक्टर्स भी आपके अनुभव को काफी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए अगर आपका टीवी 4K, HDR, Dolby Vision, 120Hz गेमिंग या डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है, तो पहले यह सुनिश्चित करें कि HDMI कनेक्शन और सेटिंग्स इन फीचर्स के मुताबिक सही तरीके से कॉन्फिगर हो। कई बार कुछ मिनट की Settings Tweaks से वही टीवी पहले से कहीं बेहतर पिक्चर और साउंड देने लगता है।

The post Smart TV खरीदने के बाद HDMI की ये Settings जरूर करें, पिक्चर और साउंड दोनों होंगे बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-hdmi-settings-picture-sound-tips-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy S26 FE: लॉन्च से पहले कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पूरी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-specifications-price-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-specifications-price-before-launch/#respond Wed, 12 Aug 2026 12:54:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201870 Samsung की FE सीरीज उन यूजर्स के लिए लोकप्रिय है, जो कंपनी के फ्लैगशिप फोन जैसा अनुभव कम प्राइस में चाहते हैं। इसमें जल्द ही Samsung Galaxy S26 FE आने वाला है इसे लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि […]

The post Samsung Galaxy S26 FE: लॉन्च से पहले कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung की FE सीरीज उन यूजर्स के लिए लोकप्रिय है, जो कंपनी के फ्लैगशिप फोन जैसा अनुभव कम प्राइस में चाहते हैं। इसमें जल्द ही Samsung Galaxy S26 FE आने वाला है इसे लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी Samsung ने लॉन्च के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। यदि आप भी आने वाले दिनों में Galaxy S26 FE लेने की इच्छा रखते हैं तो हम आपको लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशंस, लॉन्च टाइमलाइन और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च टाइमलाइन संभावित

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy S26 FE को सितंबर 2026 में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट को कंफर्म नहीं किया है। इसलिए फिलहाल सितंबर की टाइमलाइन को संभावित लॉन्च के तौर पर ही देखा जा रहा है। लॉन्च के करीब आने पर Samsung की ओर से फोन के बारे में टीजर या जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशंस संभावित

डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसमें LTPO तकनीक और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। LTPO पैनल जरूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट को बदलकर बैटरी की खपत को कम कर सकता है।

लीक के अनुसार Samsung Galaxy S26 FE के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 nits तक हो सकती है और HDR10+ का सपोर्ट भी मिल सकता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus दिए जाने की बात सामने आई है। अगर ये खूबियां सही साबित होती हैं तो फोन शानदार साबित हो सकता है।

चिपसेट डिटेल्स

परफॉरमेंस के लिए आगामी Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह 3nm प्रोसेस पर आधारित चिपसेट बताया जा रहा है। इसमें ग्राफ़िक्स के लिए Xclipse 950 GPU मिल सकता है। जो AMD के RDNA 3 आर्किटेक्चर पर आधारित है।

Samsung Galaxy S26 FE फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज लगाया जा सकता है। लीक जानकारी में AnTuTu पर 2.1 मिलियन से ज्यादा स्कोर का भी दावा किया गया है। यदि अगर यह आंकड़े सही हैं तो फोन ग्राहकों को तगड़ा अनुभव दे सकता है। फोन में लंबे समय तक गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान हीट से बचाने के लिए vapor chamber cooling भी दिए जाने की उम्मीद है।

कैसा होगा कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy S26 FE में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। यह Samsung ISOCELL GN3 sensor और OIS यानी optical image stabilization के साथ आ सकता है। फोन में 8MP 3x telephoto कैमरा भी OIS और 12MP ultra-wide camera दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का मिलने की बात कही जा रही है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो Galaxy S26 FE फोन में 4K 60fps वीडियो का सपोर्ट मिल सकता है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

अपकमिंग Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन को 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। इसके साथ इसमें Qi2 wireless charging भी मिल सकती है। इसकी बड़ी, LTPO स्क्रीन और चिपसेट का कॉम्बो रोज के उपयोग में अच्छी बैटरी लाइफ देने में मदद कर सकता है। हालांकि, सटीक बैकअप फोन के आने के बाद ही पता चल पाएगा।

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy S26 FE के Android 17 और One UI 9 के साथ आने की उम्मीद है। Samsung इस फोन में 7 साल तक OS अपडेट्स दे सकता है। इसलिए यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए आकर्षक हो सकता है।

samsung-galaxy-s26-fe-case-renders-design-features-leak
leaked Image

Galaxy S26 FE में IP68 rating मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन को पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा मिल सकती है। डिजाइन के लिए एल्युमीनियम फ्रेम और ग्लास बॉडी का उपयोग किए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C 3.2 port, stereo speakers और in-display fingerprint स्कैनर मिल सकता है। Samsung DeX का support भी दिया जा सकता है, जिससे कम्पैटिबल डिस्प्ले के साथ फोन को desktop-जैसा इंटरफेस में इस्तेमाल किया जा सकता है।

कितनी हो सकती है Galaxy S26 FE की कीमत?

अब तक आए लीक के अनुसार Samsung Galaxy S26 FE को भारत में दो स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये और 8GB + 512GB मॉडल की कीमत 67,999 रुपये हो सकती है। अगर यह कीमत सही साबित होती है तो Galaxy S26 FE पिछले FE मॉडल्स की तुलना में ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में जा सकता है। हालांकि, Samsung लॉन्च के समय बैंक ऑफर्स, डिस्काउंट और दूसरे प्रमोशनल ऑफर्स के जरिए प्राइस को कम रख सकती है, लेकिन सटीक प्राइस के लिए असल ऐलान का वेट करना होगा।

क्या Galaxy S26 FE का वेट करना चाहिए?

अगर सामने आए ये सभी स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो Samsung Galaxy S26 FE पिछले FE मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम बन सकता है। 6.7-इंच 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 चिपसेट, 50MP OIS कैमरा, 3x telephoto लेंस, 4,900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट इसे खास बना सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत अगर 59,999 रुपये रहती है तो यह पहले से ज्यादा प्राइस और प्रीमियम रेंज में आएगा। इससे देखना होगा की ग्राहक इसे कितने पसंद करेंगे। हालांकि फिलहाल सबकुछ लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसलिए Samsung की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। यदि आप इसे लेना चाहते हैं वेट कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Samsung Galaxy S26 FE: लॉन्च से पहले कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-specifications-price-before-launch/feed/ 0
Chrome में सेव पासवर्ड कैसे देखें? Desktop और Mobile पर ऐसे करें चेक https://www.91mobiles.com/hindi/chrome-me-save-password-kaise-dekhe/ https://www.91mobiles.com/hindi/chrome-me-save-password-kaise-dekhe/#respond Wed, 12 Aug 2026 12:20:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201874 आज के समय में हर वेबसाइट और ऐप के लिए अलग-अलग पासवर्ड याद रखना आसान नहीं होता है। ऐसे में Google Chrome का Google Password Manager काफी काम आ सकता है। Chrome आपके लॉगइन क्रेडेंशियल्स को सेव कर सकता है और Google Account के जरिए उन्हें अलग-अलग डिवाइस पर सिंक भी कर सकता है। अगर […]

The post Chrome में सेव पासवर्ड कैसे देखें? Desktop और Mobile पर ऐसे करें चेक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में हर वेबसाइट और ऐप के लिए अलग-अलग पासवर्ड याद रखना आसान नहीं होता है। ऐसे में Google Chrome का Google Password Manager काफी काम आ सकता है। Chrome आपके लॉगइन क्रेडेंशियल्स को सेव कर सकता है और Google Account के जरिए उन्हें अलग-अलग डिवाइस पर सिंक भी कर सकता है। अगर आप किसी वेबसाइट का पासवर्ड भूल गए हैं, तो उसे दोबारा याद करने या तुरंत reset करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Chrome में सेव पासवर्ड को आसानी से देखा और मैनेज किया जा सकता है। हालांकि पासवर्ड को सिर्फ सेव कर लेना ही काफी नहीं है। समय-समय पर यह देखना भी जरूरी है कि आपके कौन-कौन से पासवर्ड Chrome में सेव हैं, कौन-से पुराने हो चुके हैं और किन अकाउंट्स की सिक्योरिटी को बेहतर करने की जरूरत है। अच्छी बात यह है कि Google Password Manager में पासवर्ड देखने के साथ उन्हें एडिट, डिलीट, इंपोर्ट और एक्सपोर्ट करने जैसे विकल्प भी मिलते हैं।

Chrome में सेव पासवर्ड कैसे काम करते हैं?

जब आप Chrome में किसी वेबसाइट पर username और password डालकर लॉगइन करते हैं, तो ब्राउजर आपको इन्हें सेव करने का विकल्प देता है। अगर आप इसकी अनुमति देते हैं, तो ये क्रेडेंशियल्स Google Password Manager में सेव हो जाते हैं। दरअलस, गूगल अकाउंट के साथ पासवर्ड सिंक ऑन होने पर इन्हें आपके दूसरे डिवाइस पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका फायदा यह है कि आपको हर बार पासवर्ड मैनुअली टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन अगर किसी वेबसाइट का पासवर्ड याद नहीं है, तो Google Password Manager के जरिए उसे दोबारा देखा भी जा सकता है।

डेस्कटॉप-लैपटॉप पर Chrome में सेव पासवर्ड कैसे देखें?

अगर आप Windows, Mac या किसी अन्य डेस्कटाप कंप्यूटर पर क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सेव पासवर्ड देखने के लिए सबसे पहले क्रोम ब्राउजर को ओपन करना होगा। इसके बाद ऊपर दायीं ओर दिखाई देने वाले तीन डॉट वाले मैन्यू पर क्लिक करें।

अब आपको नीचे की तरफ सेटिंग्स का विकल्प दिखाई देगा। इसपर आपको क्लिक करना होगा।

अब आपको Passwords and Autofill विकल्प में जाना है और Google Password Manager को सलेक्ट करना है। यहां आपको उन वेबसाइट्स और सर्विसेज की लिस्ट दिखाई देगी, जिनके लॉगइन क्रेडेंशियल्स क्रोम में सेव हैं।

जिस वेबसाइट का पासवर्ड देखना है, उस पर क्लिक करें। इसके बाद क्रोम आपकी पहचान वेरिफाई करने के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप का password, PIN या दूसरी security method मांग सकता है।

वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद पासवर्ड के सामने दिखाई देने वाले eye icon पर क्लिक करें। इसके बाद आपका सेव पासवर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

अगर आपको पासवर्ड देखने के बजाय उसे कॉपी करना है, तो password के पास मौजूद copy icon पर क्लिक कर सकते हैं। इससे password clipboard में copy हो जाएगा और आप उसे जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपके Chrome में बहुत सारे पासवर्ड सेव हैं, तो पूरी लिस्ट में मैनुअली खोजने की जरूरत नहीं है। Google Password Manager के सर्च बार में वेबसाइट का नाम लिखकर संबंधित पासवर्ड को जल्दी ढूंढा जा सकता है।

Mobile में Chrome के सेव पासवर्ड कैसे देखें?

क्रोम में सेव पावसर्ड को स्मार्टफोन से भी देखा जा सकता है। Android और iPhone पर इसके लिए क्रोम ब्राउजर ऐप को ओपन करें और ऊपर दिए गए तीन डॉट वाले मैन्यू पर टैप करें। इसके बाद Settings में जाएं।

अब Google Password Manager पर टैप करें। अब आपको सेव किए गए अकाउंट्स और वेबसाइट्स की लिस्ट दिखाई देगी।

जिस वेबसाइट का पासवर्ड देखना है, उस पर टैप करें। इसके बाद आपको डिवाइस की सिक्योरिटी वेरिफिकेशन पूरी करनी होगी। यह PIN, fingerprint या face authentication के जरिए हो सकती है।

वेरिफिकेशन के बाद पासवर्ड के सामने दिखाई देने वाले eye icon पर टैप करें। अब क्रोम में सेव पासवर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Chrome में सेव पासवर्ड को Edit कैसे करें?

कई बार किसी वेबसाइट का पासवर्ड बदलने के बाद क्रोम में पुराना पासवर्ड सेव रह जाता है। ऐसी स्थिति में Google Password Manager में जाकर उसे अपडेट किया जा सकता है।

इसके लिए Google Password Manager ओपन करें और संबंधित वेबसाइट को सलेक्ट कर लें। इसके बाद Edit विकल्प पर जाएं। यहां username और password को बदला जा सकता है। जरूरत पड़ने पर आप क्रेडेंशियल्स के साथ कोई नोट भी जोड़ सकते हैं, जैसे कि पासवर्ड को आखिरी बार कब बदला गया था।

यह सुविधा तब खास तौर पर उपयोगी होती है, जब आपने किसी अकाउंट का पासवर्ड हाल ही में बदला हो, लेकिन Chrome में पुरानी जानकारी अभी भी सेव हो।

किसी पुराने password को Delete कैसे करें?

अगर किसी वेबसाइट का अकाउंट बंद हो चुका है या आप उसका पासवर्ड क्रोम ब्राउजर में सेव नहीं रखना चाहते है, तो उसे Google Password Manager से delete किया जा सकता है।

इसके लिए संबंधित वेबसाइट को ओपन करें और Delete का विकल्प चुनें। Desktop पर Chrome आपसे डिलीट करने की पुष्टि मांग सकता है। अगर आपने गलती से password delete कर दिया है, तो कुछ स्थितियों में तुरंत दिखाई देने वाले Undo विकल्प से उसे वापस लाने का मौका मिल सकता है।

Mobile पर deletion की पुष्टि करने के बाद password को Google Password Manager से हटा दिया जाता है। इसलिए delete करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपको उस saved credential की आगे जरूरत नहीं है।

दूसरे Password Manager से क्रोम में पासवर्ड कैसे लाएं?

अगर आप किसी दूसरे पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने पुराने passwords को Google Password Manager में लाना चाहते हैं, तो यह भी संभव है।

इसके लिए पहले मौजूदा password manager से passwords को export करना होगा। आमतौर पर इसके लिए CSV file का इस्तेमाल किया जाता है। यह file डाउनलोड करने के बाद Google Password Manager की Settings में जाएं और Import passwords विकल्प चुनें।

इसके बाद Select file विकल्प के जरिए अपनी password file चुनें। Import पूरा होने के बाद आपके पासवर्ड Google Password Manager में दिखाई देने लगेंगे।

Chrome से passwords Export कैसे करें?

अगर आप Google Password Manager से अपने पासवर्ड को किसी दूसरे पासवर्ड मैनेजर में ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो उन्हें export भी किया जा सकता है।

Desktop पर Google Password Manager की Settings में जाकर Export passwords के सामने Download file विकल्प चुनें। Mobile पर Export passwords विकल्प उपलब्ध हो सकता है।

Export करने पर पासवर्ड एक CSV file में सेव हो जाते हैं। यह फाइल बेहद संवेदनशील होती है, क्योंकि इसमें आपके login credentials हो सकते हैं। इसलिए transfer पूरा होने के बाद इस file को सुरक्षित तरीके से डिलीट कर देना चाहिए और इसे खुले में या किसी असुरक्षित फोल्डर में नहीं रखना चाहिए।

पासवर्ड सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Chrome में पासवर्ड सेव करने की सुविधा सुविधाजनक जरूर है, लेकिन account security के लिए कुछ सावधानियां रखना जरूरी है।

  • सबसे पहले कोशिश करें कि हर वेबसाइट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें। एक ही पासवर्ड को कई अकाउंट में इस्तेमाल करने से बचना बेहतर है।
  • अपना पासवर्ड किसी दूसरे व्यक्ति के साथ मैसेज, ईमेल या किसी अन्य माध्यम से शेयर न करें। अगर कोई व्यक्ति पासवर्ड मांग रहा है, तो पहले उसकी पहचान और जरूरत की पुष्टि करें।
  • जहां संभव हो, Two-Factor Authentication यानी 2FA जरूर इनेबल्स करें। इससे केवल पासवर्ड चोरी हो जाने की स्थिति में भी अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा मिल सकती है।
  • पुराने और कमजोर पासवर्ड को समय-समय पर बदलना भी अच्छा अभ्यास है। खासकर उन अकाउंट्स पर ज्यादा ध्यान दें जिनमें फाइनेंशियल इंफॉर्मेशन, पर्सनल डाटा या महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट मौजूद हैं।
  • Google Password Manager रोजमर्रा के पासवर्ड मैनेजमेंट को आसान बनाता है, लेकिन डिवाइस सिक्योरिटी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। अपने फोन और लैपटॉप को updated रखें और संदिग्ध वेबसाइट्स या लिंक्स से बचें।
  • किसी भी अनजान वेबसाइट पर अपना पासवर्ड डालने से पहले URL और वेबसाइट की ऑथेंटिसिटी जांच लें। साथ ही, पासवर्ड को सामान्य text file, notes app या खुले cloud document में सेव करने से बचें।
  • अगर आप password manager इस्तेमाल करते हैं, तो उसके master password को मजबूत और याद रखने लायक रखें। ऐसा password चुनें जिसे दूसरे लोग आसानी से पता न लगा सके।

The post Chrome में सेव पासवर्ड कैसे देखें? Desktop और Mobile पर ऐसे करें चेक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/chrome-me-save-password-kaise-dekhe/feed/ 0
3,000 रुपये से कम में 4G Feature Phone, Nokia और Jio सहित देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/4g-feature-phones-under-3000-rs/ https://www.91mobiles.com/hindi/4g-feature-phones-under-3000-rs/#respond Wed, 12 Aug 2026 10:20:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201861 आज के समय में ज्यादातर लोग स्मार्टफोन चला रहे हैं, लेकिन 4G Feature Phones की मांग अभी भी बनी हुई है। क्योंकि कई यूजर्स ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें अच्छी कॉलिंग, 4G connectivity, लंबी बैटरी और आसान keypad सपोर्ट मिल जाए। इसलिए अगर आपका बजट 3,000 रुपये से कम है, तो बाजार में Jio, Nokia, […]

The post 3,000 रुपये से कम में 4G Feature Phone, Nokia और Jio सहित देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में ज्यादातर लोग स्मार्टफोन चला रहे हैं, लेकिन 4G Feature Phones की मांग अभी भी बनी हुई है। क्योंकि कई यूजर्स ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें अच्छी कॉलिंग, 4G connectivity, लंबी बैटरी और आसान keypad सपोर्ट मिल जाए। इसलिए अगर आपका बजट 3,000 रुपये से कम है, तो बाजार में Jio, Nokia, HMD, itel और Karbonn जैसे ब्रांड्स के कई 4G फीचर फोन मौजूद हैं। यहां हम ऐसे ही 6 बढ़िया विकल्पों के बारे में बता रहे हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

JioPhone Prima 2

अगर आपको सिर्फ कॉलिंग वाला keypad phone नहीं बल्कि YouTube, UPI और एंटरटेमेंट apps जैसे smart features भी चाहिए हैं तो JioPhone Prima 2 अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है। फोन में 2.4 इंच का TFT डिस्प्ले और KaiOS दिया गया है। इसमें 512MB RAM और 4GB स्टोरेज मिलता है। जिसे microSD कार्ड की मदद से भी बढ़ाया जा सकता है।

फोन में 2,000mAh की बैटरी, 4G connectivity, Wi-Fi, Bluetooth और FM Radio का सपोर्ट मिलता है। इसमें JioPay के जरिए UPI payments के साथ YouTube, JioTV, JioCinema और JioSaavn जैसे apps भी उपयोग किए जा सकते हैं। हालांकि, यह फोन Jio नेटवर्क network लॉक्ड है, इसलिए इसे दूसरे नेटवर्क की SIM के साथ उपयोग नहीं किया जा सकता है।

Nokia 106 4G

अगर आपकी पसंद सिर्फ आसान कॉलिंग और लंबी बैटरी है, तो Nokia 106 4G अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत 2,279 रुपये है। फोन में 1.77 इंच का QQVGA डिस्प्ले मिलता है और इसका वजन करीब 93 ग्राम रखा है।

Nokia 106 4G में 1,450mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 4G HD calling, Bluetooth 5.0, FM Radio, MP3 प्लेयर और 3.5mm जैक मिलता है। microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के अनुसार फोन लंबा standby और अच्छा टॉक टाइम प्रदान करता है।

HMD 105 4G

HMD 105 4G भी 3,000 रुपये के अंदर अच्छा ऑप्शन है। इसकी कीमत करीब 2,149 रुपये है। इसमें 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले मिलता है। फोन में Unisoc T127 चिपसेट और S30+ OS दिया गया है।

HMD 105 4G में 1,450mAh की removable battery और USB Type-C चार्जिंग मिलती है। फोन 4G कनेक्टिविटी के अलावा Bluetooth 5.0, microSD support, MP3 player और FM Radio सपोर्ट करता है। इसमें UPI payments की सुविधा और कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है।

itel MagicX Play 4G

कम बजट में 4G phone तलाश रहे यूजर्स के लिए itel MagicX Play 4G भी अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत करीब 2,199 रुपये है। फोन में 1.8 इंच का QVGA डिस्प्ले मिलता है।


itel MagicX Play 4G में 1,900mAh की removable battery, 4G VoLTE, Wi-Fi और Bluetooth दिया गया है। फोन में 0.3MP rear camera, FM Radio और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। इसमें Dual SIM सपोर्ट के साथ microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाने की सुविधा है।

itel Super Guru 4G Max

इस लिस्ट में itel Super Guru 4G Max सबसे अलग विकल्पों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 3 इंच का डिस्प्ले और 2,000mAh की बैटरी है। फोन की कीमत करीब 2,369 रुपये है। हालांकि ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर इसकी कीमत कम या ज्यादा हो सकती है।

itel Super Guru 4G Max india's first AI enabled feature phone launched, priced at just Rs 2099

itel Super Guru 4G Max फोन में USB Type-C charging, Dual 4G SIM, VoLTE, Bluetooth और wireless FM के साथ रिकॉर्डिंग मिलती है। इसमें VGA कैमरा के साथ फ्लैश भी दिया गया है। फोन का एक खास फीचर AI voice assistant है, जिसकी मदद से voice कमांड के जरिए कॉल करने, मैसेज पढ़ने, कैमरा खोलने और म्यूजिक जैसे काम किए जा सकते हैं। इसमें कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है।

KARBONN K9 4G Dual SIM

अगर आपको Dual SIM, 4G और 2,000mAh बैटरी के साथ कैमरा भी चाहिए है, तो KARBONN K9 4G Dual SIM को देख सकते हैं। इसकी कीमत मात्र 2,490 रुपये है। हालांकि ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर इसकी कीमत कम या ज्यादा हो सकती है।

KARBONN K9 4G Dual SIM फोन में 2.4 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2,000mAh बैटरी, 2MP रियर कैमरा और microSD card सपोर्ट मिलता है। फोन में दोनों SIM के लिए 4G के साथ YouTube और Facebook जैसे बेसिक फीचर्स भी दिए गए हैं।

3,000 के अंदर कौन सा 4G Feature Phone खरीदें?

अगर आपका फोकस सिर्फ कॉलिंग और आसान उपयोग पर है, तो Nokia 106 4G अच्छा विकल्प है। वहीं, बड़ी स्क्रीन और कुछ ज्यादा फीचर्स के लिए HMD 105 4G बेहतर साबित हो सकता है। Jio SIM यूजर्स के लिए JioPhone Prima 2 खास है, क्योंकि इसमें UPI, YouTube और Jio के कई ऐप्स मिलते हैं।

अगर आपकी पसंद बड़ी स्क्रीन और बैटरी है, तो itel Super Guru 4G Max इस लिस्ट में सबसे अलग नजर आता है। कम बजट में 4G और बेसिक फीचर्स के लिए itel MagicX Play 4G और KARBONN K9 4G देखा जा सकता है। अंत में यही कहना चाहेंगे की आप अपनी पसंद के ब्रांड अनुसार इन विकल्पों में से फोन चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ टेक से जुड़े अपडेट लेते रहें।

The post 3,000 रुपये से कम में 4G Feature Phone, Nokia और Jio सहित देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4g-feature-phones-under-3000-rs/feed/ 0
Android फोन में कैसे बनाएं अपना Calling Card, जानें आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-calling-card-kaise-banaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-calling-card-kaise-banaye/#respond Tue, 11 Aug 2026 12:51:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201802 Google ने Android यूजर्स के लिए Google Phone ऐप में Calling Card फीचर को और ज्यादा उपयोगी बना दिया है। इस फीचर की मदद से अब सिर्फ कॉल करने वाले व्यक्ति की छोटी-सी प्रोफाइल फोटो देखने के बजाय एक कस्टम फुल-स्क्रीन Calling Card दिखाई जा सकती है। इसमें फोटो के साथ नाम का फॉन्ट, कलर […]

The post Android फोन में कैसे बनाएं अपना Calling Card, जानें आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने Android यूजर्स के लिए Google Phone ऐप में Calling Card फीचर को और ज्यादा उपयोगी बना दिया है। इस फीचर की मदद से अब सिर्फ कॉल करने वाले व्यक्ति की छोटी-सी प्रोफाइल फोटो देखने के बजाय एक कस्टम फुल-स्क्रीन Calling Card दिखाई जा सकती है। इसमें फोटो के साथ नाम का फॉन्ट, कलर और फोटो का लेआउट भी अपनी पसंद के मुताबिक बदला जा सकता है। खास बात यह है कि अब यूजर्स अपना खुद का Calling Card भी तैयार कर सकते हैं यानी जब आप किसी को कॉल करेंगे, तो आपकी चुनी हुई फोटो और डिजाइन उनके फोन पर भी दिखाई दे सकती है। यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो अपने फोन की कॉल स्क्रीन को थोड़ा अलग और पर्सनल बनाना चाहते हैं। आइए जानते हैं एंड्रॉयड फोन में कॉलिंग कार्ड कैसे बना सकते हैं?

Calling Card फीचर क्या है?

Google Phone ऐप में Calling Card एक तरह का डिजिटल विजुअल कार्ड है, जो सामान्य Contact Photo से अलग काम करता है। इसमें आप किसी कॉन्टैक्ट के लिए फोटो चुन सकते हैं और उसे फुल-स्क्रीन कॉल स्क्रीन के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप फोटो को स्क्रीन पर अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं, उसे Zoom In या Zoom Out कर सकते हैं और Effects का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा, कॉन्टैक्ट के नाम के लिए अलग-अलग Font Style और Color चुनने का विकल्प मिलता है। इसका फायदा यह है कि कॉल आने या कॉल करने के दौरान स्क्रीन ज्यादा आकर्षक और आसानी से पहचान में आने वाली लगती है। Calling Card का इस्तेमाल Incoming Calls और Outgoing Calls दोनों के दौरान किया जा सकता है।

फोन में Calling Card कैसे बनाएं?

अपना Calling Card तैयार करना काफी आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं?

  • स्टेप-1: सबसे पहले अपने Android फोन में Google Phone ऐप ओपन करें। अगर आपके फोन पर Calling Card फीचर उपलब्ध है, तो स्क्रीन के ऊपर Create your calling card जैसा बैनर दिखाई दे सकता है। यहां आपको Get started पर टैप करना होगा।
  • स्टेप-2: अगर यह बैनर दिखाई नहीं देता है, तो भी आप गूगल फोन ऐप की Settings के जरिए इस फीचर तक पहुंच सकते हैं। इसके लिए Phone ऐप ओपन करें और ऊपर बायीं तरफ दिखाई देने वाले Menu आइकन पर टैप करें। इसके बाद Settings में जाएं।
  • स्टेप-3:  नीचे की तरफ Calling Card का विकल्प सर्च करें।

  • स्टेप-4: अब Your calling card सेक्शन में जाकर Create पर टैप करें। इसके बाद आपको यह कंफर्म करना होगा कि आप Calling Card को किस Google Profile से लिंक करना चाहते हैं।

  • स्टेप-5:  Calling Card बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक फोटो चुननी होगी। इसके लिए Camera, Gallery या Google Photos में से किसी एक विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • स्टेप-6: फोटो चुनने के बाद उसे Calling Card के Preview में अपनी पसंद के मुताबिक सेट कर सकते हैं। आप फोटो को Move कर सकते हैं और Pinch-to-Zoom की मदद से उसका आकार बदल सकते हैं। अगर उपलब्ध हो तो फोटो पर अलग-अलग Effects भी लगाए जा सकते हैं।
  • स्टेप-7: फोटो को सेट करने के बाद Next पर टैप करें। अब Calling Card के सबसे दिलचस्प हिस्से यानी Text Customization का विकल्प मिलेगा। यहां आप अपने नाम के लिए अलग Font Style चुन सकते हैं। इसके अलावा, Text का Color भी बदला जा सकता है। कुछ Font विकल्पों में Font की Width, Weight और Roundness जैसी चीजों को भी Fine-Tune करने का विकल्प दिया जाता है।

  • स्टेप-8: अगर आप देखना चाहते हैं कि Calling Card पूरी स्क्रीन पर कैसी दिखाई देगी, तो Full-Screen Preview भी देख सकते हैं। इसके बाद ‘डन’ बटन पर टैप करें। आपका कॉलिंग कार्ड अब तैयार है।

Calling Card किसे दिखाई देगी, यह भी तय कर सकते हैं

Calling Card तैयार करने के बाद सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि इसे शेयर करने की सेटिंग भी बदली जा सकती है। डिफॉल्ट रूप से इसे आपके Contacts के साथ शेयर करने का विकल्प दिया जाता है।

हालांकि अगर आप चाहते हैं कि आपकी Calling Card उन लोगों को भी दिखाई दे जिन्हें आप कॉल करते हैं, तो Sharing Preference को बदला जा सकता है। इसके लिए Show your calling card to विकल्प में जाकर उपलब्ध विकल्पों में से अपनी पसंद की सेटिंग चुननी होगी। इसका मतलब है कि आप यह तय कर सकते हैं कि आपकी कस्टम Calling Card किस तरह के लोगों को दिखाई जाए।

किसी अन्य कॉन्टैक्ट की Calling Card कैसे बनाएं?

अगर आप अपने अलावा किसी दूसरे Contact के लिए Calling Card बनाना चाहते हैं, तो Phone ऐप ओपन करें और संबंधित Contact को चुनें। इसके बाद Calling Card से जुड़े विकल्प में जाकर Add का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अब Gallery, Google Photos या Camera से फोटो चुनें। फोटो को स्क्रीन पर सही जगह सेट करने के बाद Effects लगाए जा सकते हैं। इसके बाद Next पर टैप करके Contact Name के लिए Font Style और Color चुनें। अंत में Done पर टैप करें। Calling Card सेव होने के बाद उस Contact के साथ कॉल के दौरान कस्टमाइज्ड स्क्रीन दिखाई देगी।

Calling Card में एडिट कैसे करें

अच्छी बात यह है कि Calling Card को एक बार बनाने के बाद उसे हमेशा के लिए उसी डिजाइन में रखना जरूरी नहीं है। आप कभी भी इसकी फोटो, Font Style, Color या अन्य कस्टमाइजेशन बदल सकते हैं। इसके लिए Phone ऐप खोलकर Contact को चुनें। इसके बाद Edit पर टैप करें और Change > Change Calling Card विकल्प पर जाएं। अब नई फोटो चुनकर उसका Position बदल सकते हैं, Font Style और Color अपडेट कर सकते हैं या नए Effects जोड़ सकते हैं। इसके बाद बदलाव सेव कर दें। नई Calling Card आगे से कॉल स्क्रीन पर इस्तेमाल होगी।

फीचर नहीं दिख रहा तो क्या करें?

Personal Calling Card फीचर का रोलआउट चरणों में हो सकता है। इसलिए जरूरी नहीं कि अपडेट उपलब्ध होने के बावजूद यह विकल्प हर Android फोन पर तुरंत दिखाई दे। इसके लिए सबसे पहले Google Play Store पर जाकर Google Phone ऐप को अपडेट करें और सुनिश्चित करें कि आपके फोन में इसका नया Version मौजूद है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह फीचर Phone ऐप के Version 182 और उसके बाद के वर्जन से जुड़ा है।

अगर ऐप अपडेट करने के बाद भी Calling Card का विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो संभव है कि फीचर अभी आपके डिवाइस या अकाउंट के लिए Enable नहीं हुआ हो। ऐसे में कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि कुछ Google फीचर्स Server-Side Rollout के जरिए भी एक्टिवेट किए जाते हैं।

कुल मिलाकर, Calling Card देखने में भले ही एक छोटा Customization Feature लगे, लेकिन यह Android के कॉलिंग एक्सपीरियंस को ज्यादा Personal बनाने का काम करता है। जहां पहले Incoming Call स्क्रीन पर Contact Photo और नाम तक ही सीमित विकल्प मिलते थे, वहीं अब पूरी स्क्रीन को अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन करने का विकल्प मिल रहा है। सबसे खास बात Personal Calling Card है। इसके जरिए अब सिर्फ अपने फोन पर कॉल स्क्रीन को कस्टमाइज करने के बजाय आपकी पहचान कॉल करने वाले दूसरे व्यक्ति की स्क्रीन पर भी दिखाई दे सकती है। अगर आपके Android फोन में Google Phone ऐप का नया Calling Card अपडेट पहुंच चुका है, तो कुछ ही मिनट में अपनी पसंद की फोटो, Font और Color के साथ एक Personal Calling Card तैयार किया जा सकता है।

The post Android फोन में कैसे बनाएं अपना Calling Card, जानें आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-calling-card-kaise-banaye/feed/ 0
Android फोन में छिपे हैं ये 7 स्मार्ट Shortcuts, जानें कैसे बचाएं समय और मेहनत https://www.91mobiles.com/hindi/android-shortcuts-camera-split-screen-quick-share-circle-to-search/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-shortcuts-camera-split-screen-quick-share-circle-to-search/#respond Mon, 10 Aug 2026 12:01:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201711 एंड्रॉयड (Android) फोन में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जो रोजमर्रा के काम को काफी आसान और तेज बना सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई फीचर्स के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। बस सही Shortcut का पता होना चाहिए। कैमरा तुरंत खोलने से लेकर […]

The post Android फोन में छिपे हैं ये 7 स्मार्ट Shortcuts, जानें कैसे बचाएं समय और मेहनत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एंड्रॉयड (Android) फोन में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जो रोजमर्रा के काम को काफी आसान और तेज बना सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई फीचर्स के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। बस सही Shortcut का पता होना चाहिए। कैमरा तुरंत खोलने से लेकर बिना ऐप बदले किसी चीज को सर्च करना, दो ऐप्स को एक साथ इस्तेमाल करना और फाइल शेयर करना जैसे कई काम कुछ टैप में किए जा सकते हैं। अक्सर Android के नए वर्जन, AI फीचर्स और बड़े अपडेट सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन असल में फोन इस्तेमाल करने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में छोटे-छोटे Shortcuts ज्यादा काम आते हैं। अगर आप भी अपने फोन पर बार-बार एक ही काम करने में समय गंवाते हैं, तो ये Android Shortcuts आपके काफी काम आ सकते हैं।

Power Button को दो बार दबाते ही खुलेगा Camera

कई बार फोटो खींचने का मौका कुछ ही सेकंड का होता है। ऐसे में फोन अनलॉक करना, Camera ऐप खोजना और फिर उसे खोलना थोड़ा लंबा प्रोसेस हो सकता है। Android का Double Press Power Button Shortcut इस समस्या को काफी हद तक खत्म कर देता है। इस फीचर को एक्टिवेट करने के बाद फोन के Power Button को लगातार दो बार दबाते ही Camera खुल जाता है। खास बात यह है कि कई डिवाइस में यह Shortcut फोन की स्क्रीन बंद होने या लॉक रहने की स्थिति में भी काम करता है।

यानी अगर अचानक कोई खूबसूरत Sunset दिखाई दे, कोई मजेदार पल कैमरे में कैद करना हो या आपका पालतू कोई शानदार हरकत कर रहा हो, तो आपको पहले फोन का लॉक खोलकर Camera ऐप खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अलग-अलग कंपनियों के फोन में इस फीचर की सेटिंग अलग जगह हो सकती है। Settings में Camera या Power Button से जुड़े विकल्प को सर्च करके इसे खोज सकते हैं। Google Pixel फोन में यह Settings > System > Gestures > Double press power button के अंदर मिलता है।

App Icon को Long Press करके सीधे करें जरूरी काम

किसी ऐप को खोलने के बाद उसके अंदर जाकर जरूरी फीचर खोजने की बजाय आप सीधे App Icon को Long Press करके कई काम कर सकते हैं। यह छोटा-सा Shortcut रोज के कई टैप बचा सकता है।

उदाहरण के लिए Gmail आइकन को Long Press करने पर सीधे नया Email Compose करने का विकल्प मिल सकता है। इसी तरह Google Maps पर Long Press करके घर या ऑफिस के लिए Navigation शुरू किया जा सकता है। YouTube जैसे ऐप्स में Shorts या Subscriptions जैसे सेक्शन के Shortcut दिखाई दे सकते हैं।

हालांकियहां मिलने वाले विकल्प ऐप के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। हर ऐप में एक जैसे Shortcuts उपलब्ध नहीं होते। एक और उपयोगी बात यह है कि इन Shortcuts को Home Screen पर स्थायी रूप से भी रखा जा सकता है। इसके लिए किसी App Icon को Long Press करें। Shortcut दिखाई देने के बाद जिस Shortcut की जरूरत हो, उसे Touch करके Hold करें और Home Screen पर Drag कर दें। अब उस काम के लिए आपको बार-बार ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी।

Recent Apps स्क्रीन से सीधे Copy करें Text

कई बार किसी ऐप में मौजूद Text को Select या Copy करना संभव नहीं होता है। ऐसे में लोग Screenshot लेकर Text को दोबारा टाइप करते हैं या किसी दूसरे तरीके से जानकारी निकालने की कोशिश करते हैं। Android में कुछ डिवाइस पर Recent Apps स्क्रीन से ही Text Copy करने का विकल्प मिलता है।

Google Pixel फोन में Recent Apps यानी Overview स्क्रीन खोलने के लिए नीचे से Swipe Up करके Hold करें। इसके बाद ऐप के Preview के नीचे Select विकल्प दिखाई दे सकता है। अब आप ऐप को दोबारा खोले बिना Preview में मौजूद Text को Select और Copy कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर उसे Share या सीधे Search भी किया जा सकता है।

यह फीचर Confirmation Number, Tracking Number, Address, Recipe Ingredients या किसी Social Media Post से Text कॉपी करने के लिए काफी उपयोगी हो सकता है यानी जिस ऐप में सामान्य तौर पर Text Selection की सुविधा नहीं है, वहां भी यह Shortcut आपका काम आसान कर सकता है।

Settings खोलने के बजाय इस्तेमाल करें Quick Settings

अगर आप Bluetooth, Wi-Fi, Flashlight, Do Not Disturb या Battery Saver जैसे फीचर्स को चालू करने के लिए बार-बार Settings ऐप खोलते हैं, तो शायद आप Android के Quick Settings का पूरा फायदा नहीं उठा रहे हैं। स्क्रीन के ऊपर से Swipe Down करने पर Quick Settings Panel खुलता है। यहां मौजूद Tile पर सिर्फ एक Tap करके Bluetooth, Wi-Fi, Flashlight, Do Not Disturb, Battery Saver और दूसरे फीचर्स को चालू या बंद किया जा सकता है।

अगर किसी Feature की Detailed Settings खोलनी हो, तो उसके Tile को Press करके Hold करें। इससे संबंधित Settings Page सीधे खुल सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा तब मिलता है, जब आप Quick Settings Panel को अपनी जरूरत के हिसाब से Customize करते हैं। स्क्रीन को दो बार नीचे Swipe करें और Pencil यानी Edit आइकन पर Tap करें। इसके बाद जिन Tiles का इस्तेमाल आप सबसे ज्यादा करते हैं, उन्हें ऊपर की तरफ रखें। Screen Record, Quick Share, Device Controls और Battery Saver जैसे विकल्प ऊपर रखने से रोज के कई काम काफी तेजी से किए जा सकते हैं।

Split Screen से एक साथ चलाएं दो Apps

फोन पर एक समय में दो अलग-अलग काम करने हों तो बार-बार ऐप Switch करना काफी परेशान करने वाला हो सकता है। Android का Split Screen Mode इस समस्या का आसान समाधान है। मान लीजिए आप Chrome में किसी प्रोडक्ट की कीमत देख रहे हैं और साथ ही Google Keep में नोट्स बना रहे हैं या फिर Email में मिली Location को Google Maps में देखना चाहते हैं। ऐसे मामलों में दो ऐप्स को एक साथ स्क्रीन पर चलाया जा सकता है।

11-hidden-tricks-of-android-9-pie-in-hindi

इसके लिए पहले पहला ऐप ओपन करें। फिर ऊपर की तरफ Swipe करके Hold करें और Recent Apps स्क्रीन ओपन करें। ऐप के Icon पर Tap करें और Split Screen विकल्प चुनें। अब दूसरा ऐप चुनें। इसके बाद दोनों ऐप्स एक ही स्क्रीन पर दिखाई देंगे। बीच में मौजूद Divider को ऊपर-नीचे Drag करके किसी एक ऐप को ज्यादा स्क्रीन Space दिया जा सकता है। काम पूरा होने के बाद Divider को स्क्रीन के ऊपर या नीचे की तरफ Drag करके Split Screen बंद किया जा सकता है।

Circle to Search से बिना App बदले करें Search

अगर आपके फोन में Circle to Search उपलब्ध है, तो यह सबसे उपयोगी Android Shortcuts में से एक हो सकता है। इसकी मदद से स्क्रीन पर दिखाई दे रही किसी चीज के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मौजूदा ऐप से बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ती है।

मान लीजिए आप Instagram, YouTube या किसी वेबसाइट पर कोई Product, लोकेशन, व्यक्ति या Text देखते हैं और उसके बारे में जानना चाहते हैं। पहले इसके लिए Screenshot लेना या Text Copy करके Google में Search करना पड़ता था। Circle to Search के साथ आप Home Button या Navigation Handle को Press करके Hold कर सकते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर मौजूद किसी Object को Circle करें, Text Highlight करें या Image पर Tap करें। इसके बाद उसी स्क्रीन पर Search Results दिखाई देने लगते हैं।

यह फीचर किसी Product को पहचानने, किसी शब्द का मतलब जानने, Text Translate करने या किसी तस्वीर के बारे में जानकारी हासिल करने के काम आ सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि Search Results Overlay के रूप में दिखाई देते हैं यानी जानकारी देखने के बाद आप तुरंत उसी ऐप पर वापस आ सकते हैं जहां से Search शुरू किया था। Circle to Search चुनिंदा Android डिवाइस पर उपलब्ध है, जिसमें नए Google Pixel फोन और Samsung समेत कुछ कंपनियों के कई फ्लैगशिप डिवाइस शामिल हैं।

Quick Share से तुरंत भेजें Photos और Files

अगर आप एक Android फोन से दूसरे डिवाइस में Photo, Video, PDF या कोई Document भेजने के लिए WhatsApp, Email या Cloud Storage का इस्तेमाल करते हैं, तो Quick Share आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है।

जिस File को भेजना है, उसे ओपन करें और Share विकल्प पर Tap करें। इसके बाद Quick Share चुनें। आसपास मौजूद Compatible Devices दिखाई देने लगेंगे। जिस डिवाइस पर File भेजनी है, उसे Select करें। सामने वाला व्यक्ति Request Accept करते ही Transfer शुरू हो जाएगा।

Quick Share Android Phones और Tablets के अलावा Chromebooks और कुछ Supported Windows PCs के साथ भी काम कर सकता है। इसका फायदा यह है कि छोटी-बड़ी Files भेजने के लिए आपको खुद को Email करने या Cloud Storage में पहले File Upload करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Android के इन Shortcuts को जरूर आजमाएं

Android फोन में मौजूद ये Shortcuts देखने में भले ही छोटे लगते हों, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में इनका असर काफी बड़ा हो सकता है। Power Button को दो बार दबाकर Camera खोलना हो, App Icon को Long Press करके सीधे किसी फीचर तक पहुंचना हो या Quick Settings से एक Tap में जरूरी Setting बदलनी हो, ये सभी फीचर्स आपका समय बचाते हैं।

वहीं Split Screen एक साथ दो काम करने में मदद करता है, Circle to Search बिना ऐप बदले जानकारी खोजने की सुविधा देता है और Quick Share Files को तेजी से दूसरे डिवाइस तक पहुंचाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें से ज्यादातर सुविधाओं के लिए किसी अतिरिक्त ऐप की जरूरत नहीं होती है यानी अगर आप अपने Android फोन को सिर्फ Calling, Social Media और Entertainment के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इन Shortcuts को आजमाकर आप अपने फोन को कहीं ज्यादा तेज और सुविधाजनक तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

The post Android फोन में छिपे हैं ये 7 स्मार्ट Shortcuts, जानें कैसे बचाएं समय और मेहनत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-shortcuts-camera-split-screen-quick-share-circle-to-search/feed/ 0
इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए मोबाइल: आ रहे हैं नए realme, Redmi, iQOO और Google Pixel स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-realme-16x-5g-iqoo-neo-11-ultra-redmi-k100-pro-max-google-pixel-11-pro-and-google-pixel-11-fold/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-realme-16x-5g-iqoo-neo-11-ultra-redmi-k100-pro-max-google-pixel-11-pro-and-google-pixel-11-fold/#respond Sun, 09 Aug 2026 07:57:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201627 स्वतंत्रता दिवस आने को है और पूरे भारत में देशभक्ति की लहर दौड़ रही है। इसी मौके पर देश में कई तरह की शॉपिंग सेल और ऑफर्स की भी छड़ी लगी हुई है। एक ओर जहां सस्ते स्मार्टफोन बिक रहे हैं वहीं दूसरी ओर इंडिया में कई नए मोबाइल्स भी लॉन्च होने जा रहे हैं। […]

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए मोबाइल: आ रहे हैं नए realme, Redmi, iQOO और Google Pixel स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्वतंत्रता दिवस आने को है और पूरे भारत में देशभक्ति की लहर दौड़ रही है। इसी मौके पर देश में कई तरह की शॉपिंग सेल और ऑफर्स की भी छड़ी लगी हुई है। एक ओर जहां सस्ते स्मार्टफोन बिक रहे हैं वहीं दूसरी ओर इंडिया में कई नए मोबाइल्स भी लॉन्च होने जा रहे हैं। आगे हमने 10 अगस्त से 16 अगस्त के बीच इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में इंडिया में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस के साथ ही चीन में पेश होने वाले नए मोबाइल की जानकारी भी शामिल है।

iQOO Neo 11 Ultra

लॉन्च डेट – 10 अगस्त (चाइना)

इस सप्ताह 10 अगस्त को आइकू नियो 11 अल्ट्रा चीन में लॉन्च हो सकता है। इस फोन को MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लाया सकता है जिसकी जानकारी गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आई थी। इसी लिस्टिंग में 16GB RAM और Android 16 के की डिटेल भी मिली थी। इस मोबाइल को 9000mAh बैटरी पर लाया जा सकता है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। iQOO Neo 11 Ultra में 6.83-इंच की 2K OLED डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं स्मार्टफोन को IP68 रेटिंग पर लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi K100 Pro

लॉन्च डेट – 11 अगस्त (चाइना)

रेडमी के100 प्रो 11 अगस्त को चीन में लॉन्च होगा जिसे Glowing Firefly ​डिजाइन पर लाया जा रहा है। इसमें अंधेरे में चमकने वाला बैक पैनल लगाया गया है। फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 V प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो कंपनी के दावे अनुसार 4.09 मिलियन का एनटूटू स्कोर अचीव कर सकता है। यह 200MP Camera वाला फोन है जिसमें 10cm telephoto macro फोटोग्राफी और लॉसलेस क्रॉप ज़ूम मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 8580mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग, 27W wired reverse और 22.5W wireless reverse भी दी गई है। यह मोबाइल 6.59-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है।

Redmi K100 Pro Max

लॉन्च डेट – 11 अगस्त (चाइना)

रेडमी के100 प्रो मैक्स 5जी फोन 11 अगस्त को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ चीन में लॉन्च् किया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 9070mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 100W wired, 50W wireless, 27W wired reverse और 22.5W wireless reverse चार्जिंग मिलेगी। इस फोन को 100x Zoom वाले 200MP लेंस पर लाया जा रहा है। Redmi K100 Pro Max में 6.9-इंच की M11 OLED luminescent दी जा रही है जिसकपर 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। इस मोबाइल में AI-dedicated D2 graphics चिप भी लगाई जा रही है जो बेहतरीन ग्राफिक्स एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। वहीं मोबाइल में 480Hz टच सैंपलिंग रेट भी प्राप्त होगी।

realme 16x 5G

लॉन्च डेट – 12 अगस्त

रियलमी 16एक्स 5जी फोन 12 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा जिसे 25000 रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ 5300mm VC कूलिंग चैंबर मौजूद है। डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी के साथ इस 5जी फोन को 14GB RAM की ताकत दी जा सकेगी। पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन में 7000mAh Battery दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग मौजूद है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है जिसका साइज 6.8-इंच हो सकता है। वहीं डस्ट और वाटर के लिए IP65 रेटिंग दी गई है।

Google Pixel 11

लॉन्च डेट – 12 अगस्त

गूगल पिक्सल 11 सीरीज 12 अगस्त को इंडिया में पेश होगी। लीक्स की मानें तो Pixel 11 को Google Tensor G6 प्रोसेसर पर लाया जाएगा जो Android 17 के साथ मिलकर काम करेगा। ​इसके डिजाइन में भी बदलाव किया गया है जिसमें कैमरा मॉड्यूल के साथ रिंग लाइट लगाई गई है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के मुताबिक Google Pixel 11 को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Pixel 11 को तकरीबन 5000mAh बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

Google Pixel 11 Pro और Pro XL

लॉन्च डेट – 12 अगस्त

पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो एक्सएल भी 12 अगस्त में भारत में अनाउंस किए जा सकते सकते हैं। इसमें से एक Pixel 11 Pro XL बड़ी डिस्प्ले वाला मोबाइल होगा और इसे 7-इंच तक की स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो दोनों स्मार्टफोंस में हाई पीक ब्राइटनेस वाली LTPO OLED डिस्प्ले दी जाएगी। प्रोसेसिंग के लिए दोनों में ही एंड्रॉयड 17 के साथ Google Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 50MP मेन और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42MP या 48MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक्स में सामने आ रही है।

Google Pixel 11 Pro Fold

लॉन्च डेट – 12 अगस्त

सैमसंग फोल्डेबल फोन के बाद अब गूगल का फोल्डेबल फोन 12 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस मोबाइल में 8.0-इंच की मेन डिस्प्ले दी जा सकती है और 6.3-इंच कवर स्क्रीन मिल सकती है। लीक्स की मानें तो दोनों ही डिस्प्ले को OLED पैनल पर बनाया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद रहेगा। यह मोबाइल भी गूगल के सबसे ताकतवर ​मोबाइल चिपसेट Tensor G6 पर लॉन्च हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन सेंसर के साथ 5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो सेंसर और अल्ट्रावाइड लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं दोनों डिस्प्ले पर 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो Pixel 11 Pro Fold में 5000mAh बैटरी और Qi2 वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे ये नए मोबाइल: आ रहे हैं नए realme, Redmi, iQOO और Google Pixel स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-launch-this-week-realme-16x-5g-iqoo-neo-11-ultra-redmi-k100-pro-max-google-pixel-11-pro-and-google-pixel-11-fold/feed/ 0
नया Smart TV खरीदते ही बदलें ये 6 सेटिंग्स, जानें क्यों है जरूरी https://www.91mobiles.com/hindi/new-smart-tv-settings-you-should-change-after-buying-tips-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-smart-tv-settings-you-should-change-after-buying-tips-hindi/#respond Thu, 06 Aug 2026 12:03:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201530 किसी भी घर के लिए नया Smart TV खरीदना एक बड़ा अपग्रेड होता है। बड़ी स्क्रीन, 4K या 8K रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट और दमदार ऑडियो जैसी खूबियां इसे पुराने टीवी से कहीं बेहतर बनाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नया Smart TV बॉक्स से निकालते ही अपने सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस पर काम नहीं […]

The post नया Smart TV खरीदते ही बदलें ये 6 सेटिंग्स, जानें क्यों है जरूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

किसी भी घर के लिए नया Smart TV खरीदना एक बड़ा अपग्रेड होता है। बड़ी स्क्रीन, 4K या 8K रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट और दमदार ऑडियो जैसी खूबियां इसे पुराने टीवी से कहीं बेहतर बनाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नया Smart TV बॉक्स से निकालते ही अपने सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस पर काम नहीं करता है? ज्यादातर कंपनियां टीवी में कुछ ऐसी डिफॉल्ट सेटिंग्स ऑन रखती हैं, जो स्टोर में टीवी को ज्यादा आकर्षक दिखाने के लिए बनाई जाती हैं, न कि घर में बेहतर अनुभव देने के लिए। यही वजह है कि कई बार नया टीवी खरीदने के बाद भी तस्वीरें जरूरत से ज्यादा चमकदार लगती हैं, रंग असली नहीं दिखते, मूवी देखते समय हर मूवमेंट अजीब तरीके से स्मूद नजर आती है या फिर स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने-आप बदलने लगती है। अच्छी बात यह है कि इन सभी समस्याओं का समाधान कुछ मिनटों में किया जा सकता है। अगर आप नया Smart TV खरीद रहे हैं, तो इन 6 सेटिंग्स को तुरंत बदलना चाहिए।

Motion Smoothing को तुरंत बंद करें

अगर आपने नया Smart TV खरीदने के बाद कोई फिल्म देखी है और ऐसा लगा कि फिल्म किसी टीवी सीरियल या सस्ते वीडियो कैमरे से शूट की गई है, तो इसकी वजह Motion Smoothing फीचर हो सकता है।

smart tv motion smoothing

ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग 24 फ्रेम प्रति सेकेंड (24fps) पर होती है, जबकि आधुनिक Smart TV 60Hz, 120Hz या इससे भी ज्यादा रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। इस अंतर को कम करने के लिए टीवी अतिरिक्त फ्रेम तैयार करता है, जिससे मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई देती है। इस तकनीक को Motion Smoothing या Motion Interpolation कहा जाता है। स्पोर्ट्स, रेसिंग या तेज गति वाले गेम्स के दौरान यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है, क्योंकि इससे एक्शन ज्यादा साफ दिखाई देता है। लेकिन फिल्मों और वेब सीरीज में यही फीचर Soap Opera Effect पैदा करता है, जिससे सिनेमाई अनुभव पूरी तरह बदल जाता है।

बेहतर मूवी एक्सपीरियंस के लिए Motion Smoothing को बंद कर दें। अलग-अलग कंपनियां इसे अलग नाम से देती हैं। LG टीवी में इसे TruMotion और Samsung टीवी में Auto Motion Plus कहा जाता है। यदि आपके टीवी में Filmmaker Mode उपलब्ध है, तो उसे ऑन करना और भी बेहतर विकल्प है। यह फिल्म को उसी तरह दिखाता है, जैसा निर्देशक ने तैयार किया है।

Sound Settings को अपनी पसंद के अनुसार सेट करें

शानदार तस्वीर का मजा तभी आता है जब उसके साथ अच्छी आवाज भी मिले। कई लोग नया टीवी खरीदने के बाद केवल डिस्प्ले पर ध्यान देते हैं, लेकिन ऑडियो सेटिंग्स को कभी नहीं बदलते हैं।

Smart TV में Bass और Treble जैसी सेटिंग्स उपलब्ध होती हैं। Bass लो-फ्रीक्वेंसी यानी भारी आवाज को नियंत्रित करता है, जबकि Treble हाई-फ्रीक्वेंसी साउंड को बेहतर बनाता है। यदि आपको दमदार आवाज पसंद है, तो Bass थोड़ा बढ़ाया जा सकता है। वहीं डायलॉग स्पष्ट सुनने के लिए Treble को भी अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है।

यदि आपके पास Soundbar या Home Theatre है, तो TV Settings में जाकर ARC (Audio Return Channel) जरूर ऑन करें। इसके बाद टीवी, गेमिंग कंसोल और सेट-टॉप बॉक्स की पूरी ऑडियो सीधे साउंड सिस्टम में जाएगी, जिससे कहीं ज्यादा इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा।

TV Software Update जरूर करें

नया टीवी खरीदने के बाद सबसे पहले उसका Software Update चेक करना चाहिए। कई बार टीवी महीनों पहले फैक्ट्री में तैयार होकर स्टोर तक पहुंचता है। ऐसे में उसके सॉफ्टवेयर का नया वर्जन उपलब्ध हो सकता है।

Software Update सिर्फ नए फीचर्स ही नहीं लाता है, बल्कि कई महत्वपूर्ण बग्स को भी ठीक करता है। इससे ऐप्स तेजी से काम करते हैं, सिस्टम ज्यादा स्मूद बनता है, फ्रीज होने जैसी समस्याएं कम होती हैं और सिक्योरिटी भी बेहतर होती है। अधिकांश Smart TV में Auto Update का विकल्प भी मिलता है। यदि यह फीचर उपलब्ध है, तो इसे ऑन कर देना चाहिए ताकि भविष्य में नए अपडेट अपने-आप इंस्टॉल होते रहें। अगर Auto Update नहीं है, तो समय-समय पर मैनुअली अपडेट जरूर चेक करें।

Energy Saving Mode बंद कर दें

लगभग सभी नए Smart TV में Energy Saving या Power Saving फीचर पहले से ऑन रहता है। इसका उद्देश्य बिजली की खपत कम करना होता है, लेकिन इसके बदले आपको डिस्प्ले क्वालिटी में समझौता करना पड़ सकता है।

यह फीचर कमरे की रोशनी के हिसाब से टीवी की ब्राइटनेस अपने-आप कम या ज्यादा करता रहता है। इससे कई बार HDR कंटेंट फीका दिखाई देता है, रंग हल्के लगते हैं और टीवी अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता है।

Best Smart TVs Under 20000

यदि आपने महंगा 4K या OLED Smart TV खरीदा है, तो बेहतर होगा कि इस सेटिंग को बंद कर दें। जरूरत पड़ने पर इसे बाद में फिर से ऑन किया जा सकता है। इसके बाद Picture Mode में जाकर Calibrated, ISF Mode या Standard Mode का इस्तेमाल करें। ये मोड सामान्यतः ज्यादा प्राकृतिक रंग और बेहतर ब्राइटनेस प्रदान करते हैं।

Gaming के लिए Enhanced HDMI और Game Mode ऑन करें

अगर आपके पास PlayStation 5 या Xbox Series X जैसे गेमिंग कंसोल हैं, तो यह सेटिंग आपके लिए बेहद जरूरी है। कई Smart TV में Enhanced HDMI विकल्प मिलता है, जो HDMI 2.1 पोर्ट के जरिए 4K रिजॉल्यूशन पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे गेम्स ज्यादा स्मूद चलते हैं और स्क्रीन पर इनपुट लैग भी काफी कम हो जाता है।

best-50-inch-4k-smart-tv-india price offers deal

इसके साथ ही Game Mode भी ऑन करना चाहिए। यह टीवी की अतिरिक्त इमेज प्रोसेसिंग बंद कर देता है, जिससे कंट्रोलर का रिस्पॉन्स तेजी से मिलता है और गेमिंग एक्सपीरियंस अधिक नेचुरल महसूस होता है। हालांकि अगर आप गेमिंग नहीं करते हैं, तो इस सेटिंग को बदलने की जरूरत नहीं है।

Privacy Settings की समीक्षा करना न भूलें

नया Smart TV सेटअप करते समय अधिकांश लोग बिना पढ़े सभी Terms and Conditions स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन कई कंपनियां टीवी के जरिए आपकी देखने की आदतों, इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स और अन्य जानकारी एकत्र करती हैं। इसीलिए टीवी सेटअप पूरा होने के बाद Privacy Settings जरूर देखें।

यहां जाकर User Agreements, Content Recognition, Voice Control Permissions और Targeted Advertising जैसी सेटिंग्स की समीक्षा करें। यदि आपको आवश्यकता न हो, तो इन विकल्पों को बंद किया जा सकता है। LG Smart TV में यह विकल्प Settings > About This TV > User Agreements के अंदर मिलता है। इससे विज्ञापन और ट्रैकिंग से जुड़े विकल्प सीमित किए जा सकते हैं।

कुछ मिनटों की सेटिंग्स से बदल जाएगा एक्सपीरियंस

अक्सर लोग नया Smart TV खरीदने के बाद वर्षों तक उसकी डिफॉल्ट सेटिंग्स का ही इस्तेमाल करते रहते हैं। धीरे-धीरे वही तस्वीर और आवाज उन्हें सामान्य लगने लगती है। लेकिन जब वे किसी दूसरे सही तरीके से सेट किए गए टीवी को देखते हैं, तब उन्हें असली अंतर समझ में आता है।

अच्छी बात यह है कि इन सभी सेटिंग्स को बदलने में मुश्किल से 10 से 15 मिनट का समय लगता है, लेकिन इसके बाद आपके Smart TV की तस्वीर ज्यादा नेचुरल दिखाई देगी, ऑडियो पहले से बेहतर सुनाई देगा, गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूद होगा और टीवी का प्रदर्शन भी पहले से कहीं अधिक बेहतर महसूस होगा। अगर आपने अभी-अभी नया Smart TV खरीदा है, तो इन 6 सेटिंग्स को जरूर बदलें, क्योंकि यही छोटे बदलाव आपके होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकते हैं।

The post नया Smart TV खरीदते ही बदलें ये 6 सेटिंग्स, जानें क्यों है जरूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-smart-tv-settings-you-should-change-after-buying-tips-hindi/feed/ 0
Smart TV में छिपे हैं कई काम के फीचर्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-hidden-settings-and-tips-guide-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-hidden-settings-and-tips-guide-hindi/#respond Wed, 05 Aug 2026 12:00:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201457 आमतौर पर देखा जाए, तो ज्यादातर लोग स्मार्ट टीवी खरीदने के बाद Netflix, YouTube या Prime Video देखने तक ही सीमित रहते हैं, जबकि उनके घर में मौजूद यह डिवाइस कई ऐसे फीचर्स से लैस है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। स्क्रीन मिररिंग से लेकर स्मार्ट होम कंट्रोल, AI वॉयस कमांड, क्लाउड […]

The post Smart TV में छिपे हैं कई काम के फीचर्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आमतौर पर देखा जाए, तो ज्यादातर लोग स्मार्ट टीवी खरीदने के बाद Netflix, YouTube या Prime Video देखने तक ही सीमित रहते हैं, जबकि उनके घर में मौजूद यह डिवाइस कई ऐसे फीचर्स से लैस है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। स्क्रीन मिररिंग से लेकर स्मार्ट होम कंट्रोल, AI वॉयस कमांड, क्लाउड गेमिंग और USB रिकॉर्डिंग जैसे कई फीचर्स ऐसे हैं, जो आपके स्मार्ट टीवी को एक एंटरटेनमेंट डिवाइस से कहीं ज्यादा उपयोगी बना देते हैं। अगर आपने अब तक अपने स्मार्ट टीवी (​​Smart TV) का उपयोग सिर्फ फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए किया है, तो हो सकता है कि आप उसके सबसे शानदार फीचर्स मिस कर रहे हों। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फीचर्स के बारे में, जिनकी मदद से आपका स्मार्ट टीवी पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बन सकता है।

Screen Mirroring सिर्फ वीडियो देखने के लिए नहीं

अधिकांश लोग Screen Mirroring या Casting का इस्तेमाल केवल मोबाइल की फोटो या वीडियो टीवी पर देखने के लिए करते हैं, जबकि इसकी उपयोगिता इससे कहीं ज्यादा है।

अगर आपको ऑफिस या कॉलेज में प्रेजेंटेशन देना है, तो लैपटॉप या स्मार्टफोन की स्क्रीन सीधे टीवी पर मिरर करके PowerPoint या Google Slides बड़े डिस्प्ले पर दिखा सकते हैं। इससे अलग प्रोजेक्टर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। मोबाइल गेम खेलने वालों के लिए भी यह फीचर काफी काम का है। Bluetooth कंट्रोलर को फोन से कनेक्ट करके गेम को टीवी स्क्रीन पर खेला जा सकता है, जिससे लगभग कंसोल जैसा एक्सपीरियंस मिलता है।

इसके अलावा, Zoom, Google Meet और FaceTime जैसी वीडियो कॉल भी बड़ी स्क्रीन पर ज्यादा आरामदायक लगती हैं। परिवार के साथ वीडियो कॉल हो या दोस्तों के साथ वर्चुअल मीटिंग, बड़ा डिस्प्ले पूरे एक्सपीरियंस को बेहतर बना देता है। यदि आप फोटो या वीडियो एडिटिंग करते हैं, तो कई टीवी लैपटॉप के लिए सेकेंड स्क्रीन की तरह भी उपयोग किए जा सकते हैं। इससे मल्टीटास्किंग काफी आसान हो जाती है।

Voice Assistant से सिर्फ चैनल नहीं बदलते

Google Assistant, Alexa और Bixby जैसे वॉयस असिस्टेंट अब लगभग हर स्मार्ट टीवी में मौजूद हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इनका इस्तेमाल केवल वॉल्यूम बढ़ाने या कोई फिल्म चलाने तक ही सीमित रखते हैं। असल में ये वॉयस असिस्टेंट काफी स्मार्ट हो चुके हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप कहें, सभी ऐप्स में एक्शन फिल्में दिखाओ, तो टीवी अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट को एक साथ खोज सकता है।

Voice Assistant

इतना ही नहीं, मौसम की जानकारी, ट्रैफिक अपडेट, ताजा समाचार और कैलेंडर रिमाइंडर जैसी जानकारी भी वॉयस कमांड से मिल सकती है। अगर आपका घर Smart Home डिवाइस से लैस है, तो टीवी के जरिए लाइट ऑन-ऑफ करना, AC का तापमान बदलना, स्मार्ट लॉक कंट्रोल करना या दूसरे स्मार्ट डिवाइस मैनेज करना भी आसान हो जाता है यानी आपका स्मार्ट टीवी पूरे घर का कंट्रोल सेंटर बन सकता है।

Picture और Sound Settings बदलते ही बदल जाएगा अनुभव

कई लोग टीवी खरीदने के बाद कभी उसकी Picture Settings नहीं बदलते है, जबकि कंपनी टीवी को फैक्ट्री से ऐसे सेटिंग्स के साथ भेजती है, जो शोरूम की तेज रोशनी के लिए बनाई जाती हैं। घर में बेहतर एक्सपीरियंस के लिए Picture Mode बदलना जरूरी होता है। अगर आपका टीवी AI Upscaling सपोर्ट करता है, तो इसे ऑन करने पर HD वीडियो भी पहले से ज्यादा शार्प और डिटेल्ड दिखाई देती है। खासकर 4K टीवी में इसका फर्क साफ नजर आता है।

वहीं फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो Filmmaker Mode का उपयोग जरूर करें। यह Motion Smoothing और अनावश्यक प्रोसेसिंग को बंद कर देता है, जिससे फिल्में बिल्कुल वैसी दिखाई देती हैं जैसी निर्देशक ने बनाई हैं।

साउंड के मामले में भी कई लोग गलती करते हैं। अगर आपके पास Dolby Atmos या DTS:X सपोर्ट वाला साउंडबार है, तो टीवी की Audio Settings में जाकर सही ऑडियो फॉर्मेट चुनना जरूरी है। ऐसा करने से साउंड कहीं ज्यादा सिनेमैटिक और इमर्सिव महसूस होती है।

TV का USB Port सिर्फ Pen Drive लगाने के लिए नहीं

टीवी के पीछे मौजूद USB पोर्ट को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि इसकी मदद से कई काम किए जा सकते हैं। अगर आपके पास फिल्मों, गानों या फोटो का बड़ा कलेक्शन है, तो उन्हें सीधे Pen Drive या External Hard Drive से टीवी पर चलाया जा सकता है। इसके लिए इंटरनेट की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

कई स्मार्ट टीवी Personal Video Recorder (PVR) फीचर भी देते हैं। इसके जरिए USB Hard Drive लगाकर लाइव टीवी रिकॉर्ड किया जा सकता है। यदि कोई मैच, न्यूज शो या पसंदीदा कार्यक्रम मिस होने वाला है, तो उसे बाद में आराम से देखा जा सकता है।

इसके अलावा, टीवी को Digital Photo Frame में भी बदला जा सकता है। अपनी पसंदीदा तस्वीरें USB Drive में सेव करें और टीवी स्क्रीन पर स्लाइड शो की तरह चलाएं। इससे आपका लिविंग रूम भी काफी आकर्षक दिखाई देता है।

Smart TV सिर्फ OTT Apps के लिए नहीं बना

अधिकांश लोग स्मार्ट टीवी पर सिर्फ Netflix, Prime Video, JioHotstar या YouTube आदि चलाते हैं, जबकि इसमें कई दूसरी उपयोगी ऐप्स भी मौजूद होती हैं।

अधिकांश स्मार्ट टीवी में आजकल Web Browser मिलता है। इसकी मदद से न्यूज पढ़ सकते हैं, रेसिपी देख सकते हैं या इंटरनेट पर किसी भी जानकारी की खोज कर सकते हैं। कुछ टीवी Microsoft Office और Google Workspace जैसे प्रोडक्टिविटी ऐप्स भी सपोर्ट करते हैं। Bluetooth Keyboard और Mouse जोड़ने के बाद टीवी एक बड़े कंप्यूटर स्क्रीन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आप घर पर एक्सरसाइज करते हैं, तो Fitness Apps और YouTube Workout Videos बड़ी स्क्रीन पर देखना काफी आसान होता है। वहीं आजकल Cloud Gaming भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। Xbox Cloud Gaming और NVIDIA GeForce Now जैसी सर्विसेज के जरिए बिना महंगा गेमिंग कंसोल खरीदे सीधे टीवी पर हाई-एंड गेम खेले जा सकते हैं। इसके लिए केवल तेज इंटरनेट और एक कंट्रोलर की जरूरत होती है।

Smart TV बन सकता है पूरे घर का कंट्रोल सेंटर

अगर आपके घर में Smart Bulb, Smart Camera, Smart Lock या Smart Thermostat जैसे डिवाइस लगे हैं, तो स्मार्ट टीवी इन्हें एक ही जगह से कंट्रोल करने का आसान माध्यम बन सकता है।

Samsung SmartThings, Apple HomeKit और Google Home जैसे प्लेटफॉर्म सपोर्ट करने वाले टीवी में पूरा Smart Home Dashboard दिखाई देता है। इसकी मदद से घर की लाइट कंट्रोल करना, कमरे का तापमान बदलना, दरवाजे लॉक करना और सिक्योरिटी कैमरे की लाइव फीड देखना संभव हो जाता है।

यदि कोई डोरबेल कैमरा लगा है, तो टीवी स्क्रीन पर यह भी देखा जा सकता है कि दरवाजे पर कौन आया है, वह भी बिना मोबाइल उठाए यानी आपका टीवी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि पूरे स्मार्ट होम का कंट्रोल सेंटर भी बन सकता है।

खरीदने के बाद ये सेटिंग्स जरूर करें

स्मार्ट टीवी खरीदने के बाद कुछ जरूरी सेटिंग्स करना भी जरूरी है। सबसे पहले टीवी का सॉफ्टवेयर अपडेट करें ताकि नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट मिल सकें। Wi-Fi की जगह संभव हो तो Ethernet Cable का इस्तेमाल करें, जिससे स्ट्रीमिंग ज्यादा स्थिर रहती है। वहीं Picture Mode, HDR, AI Upscaling और Dolby Atmos जैसी सेटिंग्स भी अपनी जरूरत के अनुसार ऑन करें। इसके अलावा, समय-समय पर अनचाहे ऐप्स हटाएं और कैश क्लियर करें ताकि टीवी की स्पीड बनी रहे।

अगर आपने अभी तक अपने स्मार्ट टीवी के इन फीचर्स को एक्सप्लोर नहीं किया है, तो एक बार सेटिंग्स में जाकर इन्हें जरूर आजमाएं। हो सकता है, बिना एक भी रुपये खर्च किए आपका मौजूदा स्मार्ट टीवी पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बन जाए।

The post Smart TV में छिपे हैं कई काम के फीचर्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-hidden-settings-and-tips-guide-hindi/feed/ 0