राउंडअप | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 19 Aug 2026 09:51:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 POCO M8x 5G राउंडअप: 7900mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ जानें मिलेगा क्या https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m8x-5g-specifications-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m8x-5g-specifications-details-in-hindi/#respond Wed, 19 Aug 2026 09:51:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202414 पोको भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन POCO M8x 5G लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से अनाउंस किया जा चुका है कि पोको एम8एक्स 21 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल के मार्केट में आने से पहले ही ब्रांड द्वारा कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी […]

The post POCO M8x 5G राउंडअप: 7900mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ जानें मिलेगा क्या first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पोको भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन POCO M8x 5G लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से अनाउंस किया जा चुका है कि पोको एम8एक्स 21 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल के मार्केट में आने से पहले ही ब्रांड द्वारा कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी गई है। POCO M8x 5G दो सबसे बड़ी खूबी इस फोन का प्रोसेसर और बैटरी होगी। पोको एम8एक्स 5जी फोन की अभी तक सामने आई ऑफिशियल और लीक डिटेल के आधार पर फोन स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

POCO M8x 5G का प्रोसेसर

पोको एम8एक्स इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है जो Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 पर काम करेगा। ब्रांड का दावा है कि यह पोको मोबाइल 650K+ AnTuTu Score अचीव कर सकता है। स्नेपड्रैगन 4 जेन 5 की बात करें तो यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

पोको के मुताबिक यह चिपसेट फास्ट यूआई रिस्पांस के लिए ऑप्टिमाइज़्ड है जो ऐप्लीकेशन लोडिंग टाइम को फास्ट करेगा और साथ ही मोबाइल गेमिंग के दौरान फ्रेम स्टेबिलिटी भी बनाए रखेगा। वहीं POCO M8x 5G का प्रोसेसर पावर एफिशिएंसी के साथ थर्मल आउटपुट भी कम रखेगा। पोको एम8एक्स 5जी फोन के साथ कंपनी 48 महीने का लैगफ्री एक्सपीरियंस देने का दावा कर रही है। इस मोबाइल को कंपनी 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ ला रही है।

पोको एम8एक्स 5जी फोन में कंपनी ने ट्रिपल कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12439mm² Ultra-Large Graphite Cooling के साथ 1924mm² Copper Foil लेयर दी गई है। यह हैवी प्रोसेसिंग के दौरान पैदा हुई हीट को फैला देती है जिससे डिवाइस ठंडा रहता है। मल्टी टास्किंग को फास्ट और स्मूथ बनाए रखने के लिए इसमें LPDDR4x RAM दी गई है। 6जीबी फिजिकल और 6जीबी वचुर्अल रैम के साथ POCO M8x 5G को 12GB RAM की ताकत मिलेगी।

POCO M8x 5G की बैटरी

पोको एम8एक्स 5जी फोन को तगड़ी 7900mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह मोबाइल लगातार 3 दिन तक काम कर सकता है। स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है जो ब्रांड के मुताबिक सिर्फ 30 मिनट में ही पोको एक8एक्स को 1 दिन के यूज़ लायक चार्ज कर सकता है। यह मोबाइल 22.5W Reverse चार्जिंग तकनीक से लैस है जिसके चलते POCO M8x से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकते हैं।

POCO M8x 5G का डिजाइन

पोको एम8एक्स 5जी फोन को प्रीमियम Vegan Leather फिनिश डिजाइन पर बनाया गया है जिसके बैक पैनल पर गोल्डन कैमरा डेको दिया गया है। भारतीय बाजार में यह 5जी फोन तीन कलर मॉडल्स में बिकेगा जिनमें Leather Green, Blue और Black कलर शामिल होंगे। इस फोन में मैटालिक फिनिश फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है जो इसे मजबूती भी प्रदान करेगा। मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए पोको एम8एक्स 5जी फोन को IP64 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है।

POCO M8x 5G की डिस्प्ले

यह अपकमिंग पोको 5जी फोन Wet Touch Tech 2.0 से लैस है जिसके चलते स्क्रीन पर पानी पड़ा हो या फिर हाथ गीले हो, दोनों की कंडीशन में टच बिना रूकावट काम करेगा। ब्रांड की ओर से बताया जा रहा है कि स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

वहीं लीक्स की मानें तो पोको एम8एक्स 5जी फोन को इंडिया में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 825nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है।

POCO M8x 5G का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए POCO M8x 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जाएगा। ब्रांड की ओर से सेंसर डिटेल अभी शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक्स के अनुसार इस फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया जा सकता है जिसमें 2x in-sensor zoom का सपोर्ट भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस पोको 5जी फोन को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।

POCO M8x 5G लॉन्च डिटेल

पोको एम8एक्स 5जी फोन 21 अगस्त को इंडिया में लॉन्च हो रहा है। इस दिन कंपनी दोपहर के 12 बजे मोबाइल की कीमत और सेल डेट से पर्दा उठाएगा। स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी भी इसी वक्त अनाउंस होगी। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है यानी मोबाइल की ब्रिकी इसी प्लेटफॉर्म पर होगी। हमारा अंदाजा है कि पोको एम8एक्स 5जी फोन को 30 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है।

The post POCO M8x 5G राउंडअप: 7900mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ जानें मिलेगा क्या first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-m8x-5g-specifications-details-in-hindi/feed/ 0
iPhone Ultra ओवरव्यू: जानें कैसा होगा Apple का फोल्डेबल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/apple-foldable-phone-iphone-ultra-details-in-hindi-price-features-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-foldable-phone-iphone-ultra-details-in-hindi-price-features-specifications/#respond Tue, 18 Aug 2026 11:15:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202316 Apple इस साल कुछ ऐसा करने जा रही है जिसका इंतजार कंपनी के फैन कई बरसों से कर रहे थे। खबर है ​कि इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ एप्पल का फोल्डेबल फोन iPhone Ultra भी लॉन्च हो सकता है। इससे पहले एप्पल कोई भी मुड़ने वाला मोबाइल नहीं […]

The post iPhone Ultra ओवरव्यू: जानें कैसा होगा Apple का फोल्डेबल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple इस साल कुछ ऐसा करने जा रही है जिसका इंतजार कंपनी के फैन कई बरसों से कर रहे थे। खबर है ​कि इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ एप्पल का फोल्डेबल फोन iPhone Ultra भी लॉन्च हो सकता है। इससे पहले एप्पल कोई भी मुड़ने वाला मोबाइल नहीं लेकर आई है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक आईफोन अल्ट्रा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन तमाम रिपोर्ट्स और लीक के आधार पर हम आपके लिए फोन ओवरव्यू लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपको अंदाजा लग जाएगा कि iPhone Ultra में क्या मिलेगा।

iPhone Ultra डिजाइन

यह एप्पल फोल्डेबल फोन बुक स्टाइल फोल्ड डिजाइन पर लाया जाएगा। यह कुछ-कुछ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जैसा होगा। एक ओर जहां Galaxy Z Fold8 के साथ सैमसंग ने पासपोर्ट स्टाइल फोल्ड फोन की शुरुआत कर दी है वहीं एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन पुराने डिजाइन पर ही पेश किया जा सकता है। इस फोन को खोलने यानी अनफोल्ड करने पर किसी टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन सामने आएगी। लीक्स के अनुसार इस फोन की ​थिकनेस 4.5mm हो सकती है। यानी लीक सही साबित हुआ तो यह सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 8 अल्ट्रा से मोटा होगा जिसकी ​थिकनेस केवल 4.1mm है।

iPhone Ultra को कंपनी बेहद ही मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ पेश करेगी। इस फोन को टाइटेनियम फ्रेम पर बनाया जा सकता है। वहीं कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस ऐप्पल के फोल्डेबल मोबाइल में कंपनी ऐसे हिज़ पर काम कर रही है, जिसमें Liquid Metal जैसे मटेरियल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोल्डेबल फोन में crease-free display मिल सकती है। यानी फोन को फोल्ड से अनफोल्ड करने के बाद स्क्रीन को कोई भी क्रीज़ दिखाई नहीं देगी। फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल को स्क्रैच इत्यादि से बचाने के प्रोटेक्शन लेयर और डस्ट व वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP रेटिंग का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

iPhone Ultra डिस्प्ले

आईफोन अल्ट्रा एप्पल का दो डिस्प्ले वाला फोन है। पहले मेन डिस्प्ले की बात करें तो फोन को अनफोल्ड करने के बाद इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 95.10% का मिल सकती है। वहीं इसमें 7.8-इंच की प्राइमरी स्क्रीन दी जा सकती है। सामने आए लीक्स के अनुसार यह 2460 x 2180 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली Super Retina XDR डिस्प्ले होगी जिसे OLED पैनल पर बनाया जाएगा। इसमें भी 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR और Dolby Vision का सपोर्ट मिल सकता है।

iPhone Ultra में कंपनी 5.5-इंच की कवर डिस्प्ले दी जा सकती है। लीक के अनुसार यह 2380 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन होगी जिसे OLED पैनल पर बनाया जाएगा। आईफोन अल्ट्रा की सेकेंडरी डिस्प्ले पर भी 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision का सपोर्ट दिया जा सकता है। गौरतलब है कि कुछ लीक्स में ऐसा भी सामने आया है कि शायद Apple कंपनी अपने पहले फोल्डेबल फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा सकती है। अगर यह रूमर सही साबित हुआ तो iPhone Ultra एप्पल का पहला टच स्क्रीन अनलॉक वाला फोन बन जाएगा।

iPhone Ultra परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में आईफोन अल्ट्रा बेहद ही ताकतवर मोबाइल सा​बित होगा। लीक्स व रिपोर्ट्स के अनुसार इस मोबाइल को कंपनी के नए Apple A20 Pro चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू होगा जो नए WMCM यानी वेफर-लेवल मल्टी-चिप मॉड्यूल सेमीकंडक्टर पैकेजिंग तकनीक पर बना होगा। माना जा रहा है कि यह मौजूद A19 Pro की तुलना में 18% फास्ट प्रोसेसिंग और 30% बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकेगा।

ए20 प्रो चिपसेट के साथ ही ग्राफिक्स के लिए आईफोन अल्ट्रा में एडवांस Apple GPU दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह एप्पल आईफोन LPDDR5X RAM पर लाया जाएगा जो बाजार में 512GB से लेकर 2TB Storage ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। अपकमिंग एप्पल फोल्ड फोन आईफोन अल्ट्रा को iOS 27 के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

iPhone Ultra से जुड़े कुछ लीक्स में सामने आया है कि एप्पल कंपनी अपने इस मोबाइल में active cooling system भी लगा सकती है। यह हैवी परफॉर्मेंस टॉस्क में फोन को ठंडा रखेगा और प्रोसेसर, बैटरी व कैमरा हीट होने से रोकगा। फोल्डेबल फोन की बड़ी स्क्रीन को ठंडा रखना और गेमिंग के दौरान टेम्परेचर कंट्रोल करने के लिए एप्पल द्वारा इस फोन में एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

iPhone Ultra Camera

आईफोन अल्ट्रा को कंपनी डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च कर सकती है। लीक ​रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपकमिंग एप्पल फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल + 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर लगाए जा सकते हैं। लीक्स की मानें तो इनमें से एक एफ/1.8 अपर्चर वाला मेन वाइड एंगल लेंस होगा और दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। अगर लीक सही निकलता है तो उन लोगों को निराशा होगी जो iPhone Ultra में telephoto की उम्मीद कर रहे थे।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईफोन अल्ट्रा की मेन स्क्रीन पर अंडर डिस्प्ले कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यानी यह फ्रंट कैमरा स्क्रीन के नीचे लगा होगा और बाहर से दिखाई नहीं देगा। यह 12 मेगापिक्सल का बताया गया है। वहीं फोन की कवर डिस्प्ले पर 24 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया जा सकता है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस बताया जा रहा है जो एफ/1.9 अपर्चर पर काम करेगा। फोन में ऑप्टिकल ज़ूम और डिजिटल ज़ूम सहित 8K Video का सपोर्ट भी मिलेगा।

iPhone Ultra बैटरी

Apple का नाम उन मोबाइल कंपनियों में आता है जो बेशक अपने डिवाइसेज में कम बैटरी देते हैं लेकिन ​चिपसेट ऑप्टिमाइज़ेशन के चलते लो एममएच में भी लंबा बैकअप दे सकते हैं। कुछ लीक्स में जहां अपकमिंग फोल्डेबल फोन iPhone Ultra में 4883mAh battery दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं कुछ लीक्स में कहा गया है कि आईफोन अल्ट्रा 5000mAh battery पर भी लॉन्च किया जा सकता है। कुछ लीक्स में सामने आया है कि इस डुअल डिस्प्ले वाले आईफोन में स्पेस को बचाने के लिए एप्पल दो अलग बैटरी सेल का इस्तेमाल भी कर सकती है। फोन की बैटरी ऑप्टिमाइज्ड होगी जो लंबा बैकअप दे सकेगी।

iPhone Ultra को कंपनी 40W फास्ट वायर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ पेश कर सकती है। इस फोन में भी USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। वहीं Apple MagSafe का सपोर्ट इस आईफोन में भी देखने को मिल सकता है। यह अपकमिंग आईफोन वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। माना जा रहा है कि कंपनी एप्पल के फोल्डेबल फोन को Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है।

iPhone Ultra प्राइस

एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में $1,999 के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस मोबाइल की कीमत तकरीबन 1,90,990 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं आईफोन अल्ट्रा के टॉप वेरिएंट का प्राइस 2,25,990 रुपये तक जा सकता है। चर्चा है कि Apple इसे कम से कम 4 कलर मॉडल्स में पेश करेगी जिनमें Black, White, Blue और Yellow कलर शामिल हो सकते हैं। लीक्स के अनुसार आईफोन अल्ट्रा 9 सितंबर को लॉन्च हो सकता है।

नोट: इस राउंडअप में शामिल सभी फोटोज़ और स्पेसिफिकेशन्स अभी सिर्फ लीक्स में ही सामने आई है। 91मोबाइल्स अभी इनके सही साबित होने की पुष्टि नहीं करता है।

The post iPhone Ultra ओवरव्यू: जानें कैसा होगा Apple का फोल्डेबल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-foldable-phone-iphone-ultra-details-in-hindi-price-features-specifications/feed/ 0
iPhone 18 Pro और Pro Max में क्या होगा खास, देखें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-apple-iphone-18-and-iphone-18-pro-max-price-features-and-specs-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-apple-iphone-18-and-iphone-18-pro-max-price-features-and-specs-details/#respond Mon, 17 Aug 2026 12:16:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202243 ऐपल (Apple) की iPhone 18 सीरीज को लेकर अब तक कई बड़े लीक्स सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि इस बार Apple अपनी iPhone की लॉन्च स्ट्रेटेजी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी […]

The post iPhone 18 Pro और Pro Max में क्या होगा खास, देखें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऐपल (Apple) की iPhone 18 सीरीज को लेकर अब तक कई बड़े लीक्स सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि इस बार Apple अपनी iPhone की लॉन्च स्ट्रेटेजी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है, जबकि iPhone 18 और iPhone 18e मॉडल को 2027 के शुरुआत तक इंतजार करना पड़ सकता है।

कहा जा रहा है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में डिजाइन के स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन अंदर से ये फोन कई बड़े अपग्रेड के साथ आ सकते हैं। इनमें नया 2nm A20 चिप, बेहतर कैमरा सिस्टम, छोटी Dynamic Island, ज्यादा बैटरी और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी खूबियां शामिल हो सकती हैं। आइए लीक्स के आधार पर जानते हैं iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च टाइमलाइन की डिटेल…

कब लॉन्च होंगे iPhone 18 Pro और Pro Max?

कहा जा रहा है कि iPhone 18 सीरीज को कंपनी दो चरणों में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इनके साथ कंपनी का नया फोल्डेबल iPhone भी पेश किए जाने की उम्मीद है, जबकि कम कीमत वाले iPhone 18 और iPhone 18e को 2027 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि Apple ने अभी इन लॉन्च डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

6.3 और 6.9 इंच का स्क्रीन साइज

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। स्क्रीन साइज में मौजूदा Pro मॉडल की तुलना में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro मॉडल में नया LTPO+ डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो मौजूदा LTPO पैनल की तुलना में ज्यादा पावर एफिशिएंट हो सकता है।

छोटी हो सकती है Dynamic Island

iPhone 18 Pro को लेकर सबसे चर्चित लीक्स में से एक इसकी Dynamic Island से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple Dynamic Island का आकार छोटा कर सकता है, जिससे स्क्रीन पर ज्यादा जगह मिलेगी। कुछ लीक्स में दावा किया गया है कि Dynamic Island की चौड़ाई करीब 35 प्रतिशत तक कम हो सकती है। हालांकि दूसरी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह बदलाव iPhone 19 तक टाला जा सकता है। इसलिए इस फीचर को लेकर अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, Under-Display Face ID को लेकर भी पहले कई दावे सामने आए थे, लेकिन मौजूदा जानकारी के अनुसार, iPhone 18 Pro में Face ID को पूरी तरह स्क्रीन के नीचे ले जाने की तकनीक अभी तैयार नहीं है।

iPhone 17 Pro जैसा होगा डिजाइन

iPhone 18 Pro और Pro Max का ओवरऑल डिजाइन iPhone 17 Pro सीरीज जैसा ही रहने की उम्मीद है। फोन में बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की मोटाई थोड़ी बढ़ सकती है। एक लीक में iPhone 18 Pro की मोटाई करीब 9mm बताई गई है, जबकि दूसरी रिपोर्ट में 8.8mm मोटाई का दावा किया गया है।

मोटाई बढ़ने की वजह बड़ी बैटरी और नए Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम को माना जा रहा है। रियर कैमरा प्लेटो भी पहले की तुलना में थोड़ा मोटा हो सकता है।

Apple इस बार iPhone 18 Pro सीरीज के लिए एक नया डार्क रेड या डार्क चेरी कलर पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स में इसे Dark Cherry बताया गया है, जिसमें हल्का पर्पल टोन भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, Light Blue, Dark Gray और Silver कलर विकल्प भी मिलने की उम्मीद है यानी Pro मॉडल में कुल चार कलर विकल्प देखने को मिल सकते हैं।

कैमरे में हो सकता है बड़ा अपग्रेड

आईफोन 18 प्रो सीरीज में कैमरा सबसे बड़े अपग्रेड में से एक हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन के मेन कैमरे में Variable Aperture Lens दिया जा सकता है। इस तकनीक की मदद से कैमरे में आने वाली रोशनी की मात्रा को बदला जा सकेगा। इससे तेज रोशनी में ओवरएक्सपोजर को कम करने और कम रोशनी में बेहतर फोटो लेने में मदद मिल सकती है। यूजर्स को डेप्थ ऑफ फील्ड पर भी ज्यादा कंट्रोल मिल सकता है। इसके अलावा, मेन और टेलीफोटो कैमरे में बड़े अपर्चर मिलने की उम्मीद है। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर हो सकती है और फोटो में नॉइज कम किया जा सकता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro के कम से कम एक मॉडल में Samsung का नया थ्री-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे कैमरा ज्यादा तेजी से काम करने के साथ बेहतर डायनामिक रेंज और कम नॉइज दे सकता है।

कहा जा रहा है कि ऐपल Variable Aperture Lens के साथ Teleconverter तकनीक पर भी काम कर रहा है। हालांकि स्मार्टफोन में इसका इस्तेमाल किस तरह किया जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

2nm A20 Pro चिप देगी ज्यादा पावर

iPhone 18 Pro सीरीज का सबसे बड़ा इंटरनल अपग्रेड नया A20 चिप हो सकता है। Apple पहली बार 2nm प्रोसेस पर आधारित चिप का इस्तेमाल कर सकता है। 2nm प्रोसेस की मदद से चिप में ज्यादा ट्रांजिस्टर फिट किए जा सकते हैं। इससे परफॉर्मेंस बढ़ने के साथ पावर एफिशिएंसी भी बेहतर होने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, A20 चिप A19 की तुलना में करीब 15 प्रतिशत तक तेज और 30 प्रतिशत तक ज्यादा एफिशिएंट हो सकती है।

Apple A20 चिप में TSMC की WMCM तकनीक का इस्तेमाल भी कर सकता है। इससे RAM को CPU, GPU और Neural Engine के साथ ज्यादा करीब से इंटीग्रेट किया जा सकेगा। इसका फायदा Apple Intelligence, AI टास्क और बैटरी लाइफ में देखने को मिल सकता है। हालांकि 2nm चिप की कीमत मौजूदा 3nm चिप से काफी ज्यादा होने की संभावना है। यही वजह है कि Apple इसे पहले केवल Pro मॉडल तक सीमित रख सकता है।

C2 मॉडेम से बेहतर 5G और सैटेलाइट कनेक्टिविटी

iPhone 18 Pro में Apple का नया C2 मॉडेम भी मिल सकता है। यह मौजूदा C1 और C1X मॉडेम की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देने की उम्मीद है। C2 मॉडेम में mmWave 5G सपोर्ट और बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है। इसके अलावा, सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी ज्यादा एडवांस हो सकती है।

अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो भविष्य में iPhone 18 Pro पर सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए सिर्फ इमरजेंसी मैसेजिंग ही नहीं, बल्कि कुछ इंटरनेट आधारित सेवाओं का इस्तेमाल भी संभव हो सकता है।

बड़ी बैटरी मिलने की संभावना

iPhone 18 Pro Max में पहले की तुलना में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। साथ ही, 2nm A20 चिप की बेहतर एफिशिएंसी भी बैटरी बैकअप को बढ़ाने में मदद कर सकती है। लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro में करीब 4,288mAh और iPhone 18 Pro Max में लगभग 5,567mAh बैटरी दी जा सकती है। हालांकि अलग-अलग बाजारों के लिए बैटरी क्षमता में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसका मतलब है कि Pro Max मॉडल लंबे समय तक चलने वाली बैटरी देने वाले iPhones में शामिल हो सकता है।

कीमत में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी

iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत को लेकर भी अच्छी खबर नहीं है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नए मॉडल iPhone 17 Pro सीरीज की तुलना में महंगे हो सकते हैं। कुछ अनुमान के मुताबिक, iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,299 डॉलर और iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब 1,399 डॉलर हो सकती है। वहीं, कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि कीमत में 200 से 300 डॉलर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह महंगे 2nm चिप, ज्यादा RAM और कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत बताई जा रही है।

iPhone 18 Pro में क्या-क्या नया मिलेगा?

अगर सामने आई रिपोर्ट्स और लीक्स सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro सीरीज में ये प्रमुख बदलाव देखने को मिल सकते हैं:

  • 6.3 इंच और 6.9 इंच LTPO+ डिस्प्ले
  • छोटी Dynamic Island
  • नया 2nm A20 Pro चिप
  • Variable Aperture मेन कैमरा
  • बेहतर टेलीफोटो कैमरा
  • नया स्टैक्ड इमेज सेंसर
  • बड़ी बैटरी
  • बेहतर Vapor Chamber कूलिंग
  • नया C2 मॉडेम
  • बेहतर 5G और संभावित सैटेलाइट इंटरनेट सपोर्ट
  • नए Dark Cherry और Light Blue कलर विकल्प

कुल मिलाकर, iPhone 18 Pro सीरीज बाहर से भले ही मौजूदा iPhone जैसी नजर आए, लेकिन अंदर से इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर 2nm चिप, कैमरा अपग्रेड, बेहतर बैटरी और कनेक्टिविटी इसे अब तक के सबसे दिलचस्प Pro iPhone मॉडल में शामिल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ऊपर दी गई कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और आधिकारिक लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है।

The post iPhone 18 Pro और Pro Max में क्या होगा खास, देखें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-apple-iphone-18-and-iphone-18-pro-max-price-features-and-specs-details/feed/ 0
Samsung Galaxy S26 FE: लॉन्च से पहले कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पूरी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-specifications-price-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-specifications-price-before-launch/#respond Wed, 12 Aug 2026 12:54:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201870 Samsung की FE सीरीज उन यूजर्स के लिए लोकप्रिय है, जो कंपनी के फ्लैगशिप फोन जैसा अनुभव कम प्राइस में चाहते हैं। इसमें जल्द ही Samsung Galaxy S26 FE आने वाला है इसे लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि […]

The post Samsung Galaxy S26 FE: लॉन्च से पहले कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung की FE सीरीज उन यूजर्स के लिए लोकप्रिय है, जो कंपनी के फ्लैगशिप फोन जैसा अनुभव कम प्राइस में चाहते हैं। इसमें जल्द ही Samsung Galaxy S26 FE आने वाला है इसे लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी Samsung ने लॉन्च के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। यदि आप भी आने वाले दिनों में Galaxy S26 FE लेने की इच्छा रखते हैं तो हम आपको लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशंस, लॉन्च टाइमलाइन और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च टाइमलाइन संभावित

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy S26 FE को सितंबर 2026 में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट को कंफर्म नहीं किया है। इसलिए फिलहाल सितंबर की टाइमलाइन को संभावित लॉन्च के तौर पर ही देखा जा रहा है। लॉन्च के करीब आने पर Samsung की ओर से फोन के बारे में टीजर या जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशंस संभावित

डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसमें LTPO तकनीक और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। LTPO पैनल जरूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट को बदलकर बैटरी की खपत को कम कर सकता है।

लीक के अनुसार Samsung Galaxy S26 FE के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 nits तक हो सकती है और HDR10+ का सपोर्ट भी मिल सकता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus दिए जाने की बात सामने आई है। अगर ये खूबियां सही साबित होती हैं तो फोन शानदार साबित हो सकता है।

चिपसेट डिटेल्स

परफॉरमेंस के लिए आगामी Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह 3nm प्रोसेस पर आधारित चिपसेट बताया जा रहा है। इसमें ग्राफ़िक्स के लिए Xclipse 950 GPU मिल सकता है। जो AMD के RDNA 3 आर्किटेक्चर पर आधारित है।

Samsung Galaxy S26 FE फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज लगाया जा सकता है। लीक जानकारी में AnTuTu पर 2.1 मिलियन से ज्यादा स्कोर का भी दावा किया गया है। यदि अगर यह आंकड़े सही हैं तो फोन ग्राहकों को तगड़ा अनुभव दे सकता है। फोन में लंबे समय तक गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान हीट से बचाने के लिए vapor chamber cooling भी दिए जाने की उम्मीद है।

कैसा होगा कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy S26 FE में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। यह Samsung ISOCELL GN3 sensor और OIS यानी optical image stabilization के साथ आ सकता है। फोन में 8MP 3x telephoto कैमरा भी OIS और 12MP ultra-wide camera दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का मिलने की बात कही जा रही है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो Galaxy S26 FE फोन में 4K 60fps वीडियो का सपोर्ट मिल सकता है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

अपकमिंग Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन को 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। इसके साथ इसमें Qi2 wireless charging भी मिल सकती है। इसकी बड़ी, LTPO स्क्रीन और चिपसेट का कॉम्बो रोज के उपयोग में अच्छी बैटरी लाइफ देने में मदद कर सकता है। हालांकि, सटीक बैकअप फोन के आने के बाद ही पता चल पाएगा।

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy S26 FE के Android 17 और One UI 9 के साथ आने की उम्मीद है। Samsung इस फोन में 7 साल तक OS अपडेट्स दे सकता है। इसलिए यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए आकर्षक हो सकता है।

samsung-galaxy-s26-fe-case-renders-design-features-leak
leaked Image

Galaxy S26 FE में IP68 rating मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन को पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा मिल सकती है। डिजाइन के लिए एल्युमीनियम फ्रेम और ग्लास बॉडी का उपयोग किए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C 3.2 port, stereo speakers और in-display fingerprint स्कैनर मिल सकता है। Samsung DeX का support भी दिया जा सकता है, जिससे कम्पैटिबल डिस्प्ले के साथ फोन को desktop-जैसा इंटरफेस में इस्तेमाल किया जा सकता है।

कितनी हो सकती है Galaxy S26 FE की कीमत?

अब तक आए लीक के अनुसार Samsung Galaxy S26 FE को भारत में दो स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये और 8GB + 512GB मॉडल की कीमत 67,999 रुपये हो सकती है। अगर यह कीमत सही साबित होती है तो Galaxy S26 FE पिछले FE मॉडल्स की तुलना में ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में जा सकता है। हालांकि, Samsung लॉन्च के समय बैंक ऑफर्स, डिस्काउंट और दूसरे प्रमोशनल ऑफर्स के जरिए प्राइस को कम रख सकती है, लेकिन सटीक प्राइस के लिए असल ऐलान का वेट करना होगा।

क्या Galaxy S26 FE का वेट करना चाहिए?

अगर सामने आए ये सभी स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो Samsung Galaxy S26 FE पिछले FE मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम बन सकता है। 6.7-इंच 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 चिपसेट, 50MP OIS कैमरा, 3x telephoto लेंस, 4,900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट इसे खास बना सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत अगर 59,999 रुपये रहती है तो यह पहले से ज्यादा प्राइस और प्रीमियम रेंज में आएगा। इससे देखना होगा की ग्राहक इसे कितने पसंद करेंगे। हालांकि फिलहाल सबकुछ लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसलिए Samsung की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। यदि आप इसे लेना चाहते हैं वेट कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Samsung Galaxy S26 FE: लॉन्च से पहले कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-specifications-price-before-launch/feed/ 0
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 सीरीज ओवरव्यू: जानें Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra में क्या मिलेगा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-design-display-processor-battery-camera-details-before-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-design-display-processor-battery-camera-details-before-launch-in-india/#respond Sat, 18 Jul 2026 06:28:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200212 सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार है। इस सीरीज में कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च कर सकती है। ये सैमसंग के मोस्ट अवेटेड और स्टार प्रोडक्ट हैं और इसीलिए कंपनी चाहती है कि ऑफिशियल लॉन्च से पहले इनकी कोई जानकारी सामने ना आए। […]

The post सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 सीरीज ओवरव्यू: जानें Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra में क्या मिलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार है। इस सीरीज में कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च कर सकती है। ये सैमसंग के मोस्ट अवेटेड और स्टार प्रोडक्ट हैं और इसीलिए कंपनी चाहती है कि ऑफिशियल लॉन्च से पहले इनकी कोई जानकारी सामने ना आए। वहीं दूसरी ओर मोबाइल यूजर्स के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन में क्या होगा? इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढते हुए हमने अपकमिंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 और ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा के लीक बेस्ड फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च डिटेल्स

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 सीरीज 22 जुलाई को लॉन्च होगी। इस दिन कंपनी Galaxy Unpacked ईवेंट का आयोजन कर रही है जो लंदन में होगा। इसी ईवेंट के मंच से Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra इंडियन मार्केट में अनाउंस किए जाएंगे। यह लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार 22 जुलाई की शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे कंपनी वेबसाइट और सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 8 का डिजाइन

पहले खबरे आ रही थी कि इस बार Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide फोन लॉन्च होगा। लेकिन बाद में लीक्स के जरिये जानकारी मिलने लगी कि यह ‘वाइड’ ही ज़ेड फोल्ड8 नाम के साथ बाजार में लाया जा सकता है। यह मोबाइल पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा चौड़ा होगा और इसकी शेप आयताकार (rectangle) की बजाय चौकोर (square) होगी।

फोन को अनफोल्ड करने पर यह बुक की बजाय पासपोर्ट जैसा दिख सकता है। साइज में चौड़ापन लाए जाने की वजह से फोन की सेकेंडरी स्क्रीन यानी कवर डिस्प्ले भी चौड़ी मिलेगी। इस डिजाइन के चलते फोन फोल्ड करने के बाद भी आसानी से टेक्स्ट टाइपिंग की जा सकेगी। फोन की रियर लुक पहले वाले मॉडल जैसी हो सकती है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सैमसंग इस फोन में मजबूत टाइटेनियम बॉडी का इस्तेमाल कर सकती है।

samsung-galaxy-z-fold-8-crease-less-display-flex-titanium-technology

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra का डिजाइन

गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है। यह पहली बार है जब कंपनी ‘फोल्ड’ फोन का अल्ट्रा मॉडल लेकर आ रही है। अगर लीक्स की मानें तो इसमें Flex Titanium स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया जा सकता है जो बेहतर और मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी के साथ ही स्लिम डिजाइन और अधिक बेहतर रिफाइंड फिनिश दे सकता है।

Galaxy Z Fold8 Ultra को मिनिमिल क्रीज़ के साथ लाया जा सकता है जो फोन अनफोल्ड करने के बाद बेहद ही कम दिखाई देगी। वहीं ‘अल्ट्रा’ टाइटल के चलते माना जा रहा है कि इसका स्क्रीन साइज भी अभी तक आए सैमसंग फोल्ड फोन से बड़ा होगा। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जो बैक पैनल पर वर्टिकली प्लेस्ड होगा। यह मोबाइल अधिक प्रीमियम और बेहतर बिल्ड क्वालिटी वाले फ्लैगशिप फोल्डेबल के तौर पर लाया जा सकता है।

samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-wide-fold-design-leak

Samsung Galaxy Z Fold 8 की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

सैसमंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 में यूजर्स को 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो प्राप्त हो सकता है। लीक्स की मानें तो यह मेन स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो होगा और इसका डिस्प्ले साइज 7.6-इंच हो सकता है। यह QHD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले बताई जा रही है जिसे QXGA+ Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनाया जा सकता है। वहीं फोन में 5.5-इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है।

Galaxy Z Fold8 की कवर डिस्प्ले पर भी Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है और इसपर 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो प्राप्त हो सकता है। लीक्स के मुताबिक मोबाइल की मेन स्क्रीन और कवर डिस्प्ले दोनों पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा। ग्राहकों को फोन में HDR10+ और 2600निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। दोनों ही डिस्प्ले को ग्लास प्रोटेक्शन भी दी जाएगी।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy Z Fold8 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है 3.63गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.61गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस मोबाइल का antutu score 40 लाख के पार जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 5जी फोन को LPDDR5X RAM पर लाया जा सकता है। यह मोबाइल में मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी। इंडिया में यह अपकमिंग सैमसंग फोन 12GB RAM पर लॉन्च हो सकता है जिसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इनमें 256GB, 512GB और 1TB मेमोरी शामिल हो सकती है। नया गैलेक्सी फोल्ड फोन Android 16 आधारित One UI 9 पर लॉन्च हो सकता है जिसमें Galaxy AI भी मिलेगा।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इस सेटअप में एलइडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया जाएगा जो एक Ultra Wide एंगल लेंस होगा। इसके साथ ही एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Wide लेंस शामिल हो सकता है।

Z Fold 8 में कंपनी 10 मेगापिक्सल का Telephoto कैमरा भी लगा सकती है जो 3x optical zoom की क्षमता से लैस हो सकता है। वहीं सेल्फी सेंसर की बात करें तो मोबाइल की मेन डिस्प्ले और कवर डिस्प्ले दोनों पर ही 10 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया जा सकता है। मेन डिस्प्ले पर यह दाएं हिस्से पर लगा होगा। इस सैमसंग फोन के दोनों सेल्फी कैमरा एफ/2.2 अपर्चर वाले हो सकते हैं।

बैटरी

इन दिनों बड़ी बैटरी वाले फोंस का ट्रेंड चल रहा है। लेकिन Samsung Galaxy Z Fold 8 कुछ अलग होगा। लीक्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन 4800mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। बेशक बैटरी एमएएच पावर कुछ कम लग रही हो लेकिन One UI 9 के ऑप्टिमाइजेशन के साथ यह लंबा बैकअप दे सकती है। वहीं कंपनी इसे कम से कम 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश कर सकती है।

वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 5जी फोन को 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल में 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन Wireless PowerShare से भी लैस होगा जिसके चलते किसी वायरलेस चार्जिंग इनेबल्ड डिवाइस को इस मोबाइल के बैक पैनल पर रख देने से ही वह चार्ज होना शुरू हो जाएगा।

Samsung Galaxy Z Fold7 launched price specifications

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

जैसा कि हमने पहले ही बताया गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा न सिर्फ नई सीरीज बल्कि सैमसंग का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन साबित होने वाला है। इसमें 8-इंच की मेन स्क्रीन और 6.5-इंच की कवर डिस्प्ले दी जा सकती है। यानी स्क्रीन साइज के मामले में यह कंपनी के सभी फोल्डेबल स्मार्टफोंस से बड़ा होगा। इन दोनों डिस्प्ले के लिए QXGA+ Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन की मेन डिस्प्ले और सेकेंडरी डिस्प्ले दोनों पर 120हर्ट्ज़ अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2600निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है।

सैमसंग बता चुकी है कि इसमें नई Flex Titanium तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें डिस्प्ले के नीचे दो नए टाइटेनियम बेस्ड लेयर लगाई गई जिनमें Titanium Alloy Film और Titanium Support Plate शामिल हैं। यह नॉर्मल पॉलिमर फिल्म से 20x मजबूत और इंसानी बाल से भी 30% पतली बताई गई है। यह पिक्चर क्वालिटी बनाए रखते हुए पावर कंजम्प्शन भी कम करेगी। इस फोन में बेहद ही कम ​​क्रीज़ मिलेगी और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Ceramic 2 की लेयर दी जा सकती है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra को भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3एनएम प्रोसेस पर तैयार फ्लैगशिप प्रोसेसर Galaxy AI के साथ लाया जा रहा है जो हैवी प्रोसेसिंग को तो हैंडल करेगा ही, वहीं साथ ही एआई टास्क, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा। इस सैमसंग फोन में नया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी देखने को मिल सकता है जो फोन हीट होने के रोकेगा।

लीक्स के अनुसार गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 को भारतीय बाजार में 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जो 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन में कंपनी LPDDR5X RAM + UFS 4.1 Storage दे सकती है जो फास्ट और स्मूथ मल्टीटास्किंग देने के साथ ही फास्ट डाटा ट्रांसफर भी करेगी। यह सैमसंग का फोन 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आ सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के मामले में भी Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra एक पावरफुल फोन बनकर आ रहा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 अल्ट्रा में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी OIS कैमरा ​दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का Ultra Wide एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम की क्षमता वाला 10 मेगापिक्सल का Telephoto सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन में बेहतर AI इमेज प्रोसेसिंग और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के मामले में गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा 5जी फोन सीरीज के बेस मॉडल जैसा हो सकता है। लीक्स की मानें तो इसकी सेकेंडरी और प्राइमरी डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि कुछ लीक्स में मेन फोल्डेबल स्क्रीन के नीचे Under Display Camera दिए जाने की भी खबरे आ रही है लेकिन, हमें इसकी उम्मीद कम है। कंफर्म डिटेल को 22 जुलाई को ही मिल पाएगी।

बैटरी

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5000mAh बैटरी दिए जाने की चर्चा है। यह ज़ेड फोल्ड 8 से कुछ उपर होगी। वहीं साथ ही इसमें भी One UI 9 का पावर ऑप्टिमाइजेशन भी मिलेगा। चार्जिंग के मामले में यह मोबाइल ज़ेड फोल्ड 8 जैसा ही होगा। यानी 45W वायर्ड, 15W वायरलेस और Wireless PowerShare सहित Qi वायरलेस फीचर भी मिलेगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 सीरीज ओवरव्यू: जानें Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra में क्या मिलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-design-display-processor-battery-camera-details-before-launch-in-india/feed/ 0
Motorola Edge 70 Max बैटरी, प्रोसेसर, ​स्क्रीन और कैमरा, लॉन्च से पहले ही जानें इस पावरफुल की स्पेक्स https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-70-max-battery-processor-display-camera-and-expected-price-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-70-max-battery-processor-display-camera-and-expected-price-in-india/#respond Mon, 13 Jul 2026 09:57:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199822 मोटोरोला कंपनी इस सप्ताह इंडिया में अपना नया मोबाइल फोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च करने जा रही है। यह ‘ऐज 70’ सीरीज का पांचवा मॉडल बनकर आएगा जो सीरीज का सबसे ताकवर और प्रीमियम मोबाइल होगा। स्मार्टफोन 15 जुलाई को लॉन्च होगा ​और इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स ब्रांड द्वारा शेयर कर दी गई है। […]

The post Motorola Edge 70 Max बैटरी, प्रोसेसर, ​स्क्रीन और कैमरा, लॉन्च से पहले ही जानें इस पावरफुल की स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला कंपनी इस सप्ताह इंडिया में अपना नया मोबाइल फोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च करने जा रही है। यह ‘ऐज 70’ सीरीज का पांचवा मॉडल बनकर आएगा जो सीरीज का सबसे ताकवर और प्रीमियम मोबाइल होगा। स्मार्टफोन 15 जुलाई को लॉन्च होगा ​और इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स ब्रांड द्वारा शेयर कर दी गई है। नया मोटोरोला ऐज 70 मैक्स 5जी फोन कैसा है और इसमें क्या दिया गया है, इसका सारा ब्यौरा आप आगे लिखे गए फोन ओवरव्यू में पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 70 Max बैटरी

यह मोबाइल बड़ी बैटरी के साथ लाया जा रहा है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि मोटोरोला ऐज 70 मैक्स में 7100एमएएच बैटरी दी गई है। ब्रांड की मानें तो एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह स्मार्टफोन नॉर्मल यूज में आराम से 58 घंटे तक लगातार काम कर सकता है। यानी एक बार चार्ज करके तकरीबन ढ़ाई दिन तक दोबारा चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Motorola Edge 70 Max की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसमें 90W TurboPower टेक्नोलॉजी दी है। यह फास्ट चार्जिंग तकनीक कुछ ही मिनटों में स्मार्टफोन को 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देगी और उम्मीद है कि 1 घंटे के अंदर ही फोन फुल चार्ज हो जाएगा। वहीं साथ ही इस मोटोरोला 5जी फोन में 25W Wireless चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Motorola Edge 70 Max परफॉर्मेंस

मोटोरोला ऐज 70 मैक्स को एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो लेटेस्ट Hello UI के साथ मिलकर काम करेगा। इस फोन में LPDDR5X RAM दी गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि ऐज 70 मैक्स का टॉप वेरिएंट 12जीबी रैम पर लॉन्च होगा। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट ना हो इसके लिए ArcticMesh cooling system दिया गया है।

इस मोटोरोला फोन में कंपनी ने 5500mm vapour cooling चैंबर दिया है जो मोबाइल के अंदर पनपी हीट को तेजी से बाहर निकाल फेंकेगा। मोटोरोला ऐज 70 मैक्स में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32GHz से लेकर 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ब्रांड की दावा है ​कि यह मोबाइल 3 मिलियन से ज्यादा AnTuTu Score अचीव कर सकता है।

Motorola Edge 70 Max डिस्प्ले

यह मोटोरोला का प्रीमियम स्मार्टफोन ग्लास डिजाइन पर बनाया गया है जिसके साइड फ्रेम एलुमिनियम के हैं। कंपनी ने इसमें Quad HD+ पैनल पर बनी डिस्प्ले दी है जिसके​ लिए LTPO (Low-Temperature Polycrystalline Oxide) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। एलटीपीओ डिस्प्ले का सबसे बड़ा फायदा है कि यह स्मूथ परफॉर्मेंस बनाए रखती है और इसके साथ बैटरी की खपत भी कम करती है।

Motorola Edge 70 Max में पंच-होल डिजाइन वाली डिस्प्ले लगी है जिसमें चारों किनारे बेजल लेस हैं। इसकी स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 95.12% का है। मोबाइल यूजर्स को इस फोन में हाई 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगी जिसपर स्क्रॉलिंग बिल्कुल स्मूथ प्राप्त होगी। मोबाइल में 7000nits ब्राइटनेस दी गई है जिसके चलते तेज धूप में भी टेक्स्ट आसानी से देखा जा सकेगा। इस मोबाइल में BGMI 120fps पर खेला जा सकेगा।

Motorola Edge 70 Max कैमरा

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 70 मैक्स डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी कैमरा मेगापिक्सल की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स की मानें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जो Sony Lytia लेंस होगा। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन का फीचर भी मिलेगा। वहीं इसके साथ ही स्मार्टफोन में सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया जा सकता है।

लीक्स की मानें तो Motorola Edge 70 Max 5जी स्मार्टफोन में थर्ड लाइट सेंसर भी दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वी​डियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इस मोटोरोला 5जी फोन का कैमरा एआई फीचर्स और कई अटरेक्टिव मोड्स के साथ मिलकर काम करेगा।

Motorola Edge 70 Max प्राइस

स्पेसिफिकेशन्स से ही पता चलता है कि मोटोरोला ऐज 70 मैक्स हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस फ्लैगशिप फोन है जिसे कंपनी प्रीमियम सेग्मेंट में ही उतारेगी। स्मार्टफोन डिटेल्स को देखते हुए माना जा रहा है कि Motorola Edge 70 Max इंडियन मार्केट में पहले से मौजूद OnePlus 15R सहित vivo V70 Elite और Samsung Galaxy A57 टक्कर देगा। हमारा अनुमान है कि मोटोरोला ऐज 70 मैक्स की कीमत 55 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। बहरहाल फोन के कंफर्म प्राइस के लिए 15 जुलाई का इंतजार करना होगा।

The post Motorola Edge 70 Max बैटरी, प्रोसेसर, ​स्क्रीन और कैमरा, लॉन्च से पहले ही जानें इस पावरफुल की स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-70-max-battery-processor-display-camera-and-expected-price-in-india/feed/ 0
Redmi Turbo 5 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च से पहले ही देखें फोन ओवरव्यू https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-price-in-india-and-specifications-details-phone-overview-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-price-in-india-and-specifications-details-phone-overview-in-hindi/#respond Thu, 11 Jun 2026 12:15:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198078 रेडमी का पावरफुल स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 आ रहा है। आने वाली 16 जून को कंपनी इंडिया में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से रेडमी टर्बो 5 भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह स्टाइलिश लुक वाला स्मार्टफोन ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जिसमें 7540mAh battery, 12GB RAM और […]

The post Redmi Turbo 5 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च से पहले ही देखें फोन ओवरव्यू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रेडमी का पावरफुल स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 आ रहा है। आने वाली 16 जून को कंपनी इंडिया में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से रेडमी टर्बो 5 भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह स्टाइलिश लुक वाला स्मार्टफोन ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जिसमें 7540mAh battery, 12GB RAM और Mediatek Dimensity 8500 Ultra जैसी खूबियां मौजूद हैं। इस अपकमिंग रेडमी फोन में क्या खास दिया गया है और रेडमी टर्बो 5 5जी मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स आप इंडिया लॉन्च से पहले ही यहां पढ़ सकते हैं।

Redmi Turbo 5 स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस

Redmi Turbo 5 कंपनी का पावरफुल स्मार्टफोन बनकर आ रहा है जो हैवी परफॉर्मेंस हैंडल करेगा। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 जीपीयू दिया गया है। अनुमान है कि यह 20 लाख तक का AnTuTu score अचीव कर पाएगा।

हैवी गेमिंग और परफॉर्मेंस को हैंडल करने के लिए इस स्मार्टफोन में 3D Ice-Loop cooling सिस्टम लगाया है। यह मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन में पनपी गर्मी को तेजी से बाहर निकालेगा और फोन हीट होने से रोकेगा। उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें 2K फ्रेम रेट पर मोबाइल गेम खेले जा सकेंगे। इंडिया में यह मोबाइल LPDDR5X Ultra RAM पर लाया जा रहा है जो फास्ट और स्मूथ मल्टी टास्किंग देगा।

रेडमी टर्बो 5 5जी फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। यह मोबाइल की 12जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत (12जीबी+12जीबी) देगा। बताते चलें कि इस रेडमी फोन में UFS 4.1 Storage मिलेगी। भारतीय बाजार में यह रेडमी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करेगा।

बैटरी

रेडमी टर्बो 5 की दूसरी बड़ी खूबी इस फोन में लगी ताकतवर बैटरी बनेगी। पावर बैकअप के लिए इस रेडमी 5जी फोन को इंडिया में तगड़ी 7540mAh battery से लैस कर लाया जा रहा है। यह इसे रेडमी के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में से एक बनाएगी। अभी कंफर्म तो नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है।

Redmi Turbo 5 की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W Hypercharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह चंद मिनटों में ही फोन को 0 से 50% तक चार्ज कर सकेगी और तकरीबन पूरे दिन का बैकअप दे देगी। कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इस बात के पूरे आसार है कि रेडमी टर्बो 5 में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। यह मोबाइल के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में दिया गया है। कंपनी ने कोई कैमरा आईलैंड या ​मॉड्यूल नहीं लगाया है, बस पैनल पर दो बड़े कैमरा रिंग मौजूद हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन कैमरा रिंग्स में लाइट्स भी मौजूद हैं जो नोटिफिकेशन्स आने पर ग्लो करेंगी। कैमरा सेंसर के साइड में एलइडी फ्लैश लगी है।

redmi-turbo-5-india-specifications-confirmed-7540mah-battery-100w-charging

रेडमी टर्बो 5 के रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाला Sony IMX882 मेन सेंसर दिया गया है जो OIS और EIS फीचर से लैस है। इसके साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी का 5जी फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले

Redmi Turbo 5 5G फोन का स्क्रीन साइज अभी कंपनी की ओर बताया नहीं गया है लेकिन चर्चा है कि इस स्मार्टफोन में 2756 x 1268 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच स्क्रीन दी जाएगी। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी होगी है। ब्रांड ने खुलासा कर दिया गया है कि इस फोन में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।

रेडमी ने इसे Fluid display का नाम दिया है। कंपनी के अनुसार स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए फोन में Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं मोबाइल में Wet Hand Touch 2.0 जैसे एडवांस फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। बताते चलें कि यह रेडमी 5जी फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाया जा रहा है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगी।

Redmi Turbo 5 प्राइस

स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए यह तो साफ हो गया है कि रेडमी टर्बो 5 प्रीमियम सेगमेंट का फोन बनकर आ रहा है। हमारा अंदाजा है कि भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन को 40 हजार से 45 हजार रुपये की रेंज में लाया जा रहा है। Redmi Turbo 5 की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये के करीब रखी जा सकती है और डिस्काउंट ऑफर्स के बाद इस फोन का रेट 38,999 रुपये के करीब पड़ सकता है।

परफॉर्मेंस के मामले में Redmi Turbo 5 की टक्कर मार्केट में मौजूद OnePlus 15R और iQOO 15R जैसे स्मार्टफोंस से हो सकती है। वहीं कीमत के लिहाज से इसी प्राइस बजट में हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 Pro+ सहित realme 16 Pro+ और vivo V70 जैसे मोबाइल्स से भी रेडमी टर्बो 5 को चुनौती मिल सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स सोर्स

The post Redmi Turbo 5 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च से पहले ही देखें फोन ओवरव्यू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-turbo-5-price-in-india-and-specifications-details-phone-overview-in-hindi/feed/ 0
Motorola Edge 70 Pro+: लॉन्च से पहले फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-70-pro-plus-price-specs-overview-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-70-pro-plus-price-specs-overview-hindi/#respond Fri, 29 May 2026 07:52:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197299 Motorola का आगामी Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च से पहले चर्चा में बना हुआ है। इसका माइक्रोसाइट कुछ दिन पूर्व Flipkart पर लाइव हुआ है। वहीं, अब कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। जिससे फोन के लगभग सभी फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन सामने आ चुके हैं। […]

The post Motorola Edge 70 Pro+: लॉन्च से पहले फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola का आगामी Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च से पहले चर्चा में बना हुआ है। इसका माइक्रोसाइट कुछ दिन पूर्व Flipkart पर लाइव हुआ है। वहीं, अब कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। जिससे फोन के लगभग सभी फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन सामने आ चुके हैं। आइए, इस पोस्ट में आपको लॉन्च से पहले ही आगामी मोटोरोला फोन की पूरी डिटेल्स देते हैं।

भारत में कब लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Pro+

Motorola का प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। यह प्रीमियम फ्लैगशिप अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। जिसमें हाई-एंड डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, पावरफुल कैमरा और शानदार डिजाइन देखने को मिलेगा।

Motorola Edge 70 Pro+ प्रीमियम डिस्प्ले और डिजाइन

Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिजॉल्यूशन 2772×1272 पिक्सल होगा। इस स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। कंपनी ने इसमें Pantone Validated कलर टेक्नोलॉजी भी दी है, जिससे कलर आउटपुट ज्यादा नैचुरल दिखाई देगा। इसके अलावा Water Touch फीचर और SGS सर्टिफिकेशन भी दिए गए हैं, जो आंखों पर कम असर और स्मूद व्यूइंग अनुभव देगा।

डिजाइन की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro Plus फोन काफी प्रीमियम फिनिश के साथ आएगा। इसमें wood-inspired, silk-inspired और twill-inspired रियर पैनल देखने को मिलेंगे। फोन Pantone Stormy Sea, Zinfandel और Chicory Coffee जैसे यूनिक कलर ऑप्शन में सेल किया जाएगा। बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी मोटाई सिर्फ 7.19mm से 7.34mm के बीच रहोगी और वजन करीब 190 ग्राम होगा।

Motorola Edge 70 Pro+ परफॉरमेंस डिटेल्स

Motorola Edge 70 Pro+ फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलेगा। जिसे 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह कॉम्बिनेशन फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस प्रदान करेगा। जिससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI बेस्ड फीचर्स में यह फोन स्मूद अनुभव दे सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Motorola Edge 70 Pro+ Android 16 पर काम करेगा। कंपनी इसमें 3 साल के OS अपडेट्स और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने वाली है। लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट मिलना इसे फ्यूचर के लिए भी अच्छा विकल्प बना सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+ कैमरा डिटेल्स

Motorola Edge 70 Pro+ फोन में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा Sony LYTIA 710 सेंसर के साथ आएगा। इसमें OIS सपोर्ट भी मिलेगा। फोन का दूसरा कैमरा अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट वाला होगा। जबकि तीसरा कैमरा सेंसर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 50x Super Zoom सपोर्ट करेगा।

सेल्फी के लिए Motorola Edge 70 Pro+ में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलेगा। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो फोन 4K HDR10+ 60fps तक रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। जबकि स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग 4K 120fps तक जा सकती है। कैमरा फीचर्स को देखते हुए यह फोन कंटेंट क्रिएटर्स और मोबाइल फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए शानदार साबित हो सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+ बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स

Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बड़ी silicon-carbon बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन 15W वायरलेस चार्जिंग, 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट से लैस होकर आएगा। इतनी बड़ी बैटरी और प्रीमियम चार्जिंग फीचर्स इस फोन को लंबे समय तक उपयोग करने वालों के लिए बेहतर बना सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+ अन्य फीचर्स की डिटेल्स

Motorola Edge 70 Pro+ फोन में Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा ThinkShield सिक्योरिटी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया जाएगा। वहीं, स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा।

Motorola Edge 70 Pro+ कीमत (संभावित)

पूर्व में आए Motorola ने Edge 70 Pro को भारत में 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। ऐसे में Edge 70 Pro+ की कीमत 45 से 50 हजार रुपये तक हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो यह Edge 70 सीरीज का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन बन सकता है।

क्या आपको Motorola Edge 70 Pro+ का इंतजार करना चाहिए?

Motorola Edge 70 Pro+ का मुकाबला OnePlus, iQOO, Xiaomi और Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर लॉन्च के बाद पता चल पाएगी। अगर आप 50,000 रुपये के आसपास स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें प्रीमियम डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ, फ्लैगशिप कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलें, तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 4 जून को फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Motorola Edge 70 Pro+: लॉन्च से पहले फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-70-pro-plus-price-specs-overview-hindi/feed/ 0
Moto G37 Power स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स डिटेल, जानें इस सस्ते 5G फोन में क्या मिलेगा खास https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g37-power-specifications-features-and-price-in-india-details-before-19-may-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g37-power-specifications-features-and-price-in-india-details-before-19-may-launch/#respond Sat, 16 May 2026 04:03:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196345 मोटोरोला ने अनाउंस कर दिया है कि वह इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Moto G37 Power लेकर आ रही है। यह मोबाइल 19 मई को भारत में लॉन्च होगा और इसके Moto G37 भी आएगा। ये दोनों ही सस्ते 5जी फोन होंगे और जी37 पावर को कंपनी बड़ी बैटरी के साथ पेश करेगी। इस सीरीज […]

The post Moto G37 Power स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स डिटेल, जानें इस सस्ते 5G फोन में क्या मिलेगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने अनाउंस कर दिया है कि वह इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Moto G37 Power लेकर आ रही है। यह मोबाइल 19 मई को भारत में लॉन्च होगा और इसके Moto G37 भी आएगा। ये दोनों ही सस्ते 5जी फोन होंगे और जी37 पावर को कंपनी बड़ी बैटरी के साथ पेश करेगी। इस सीरीज के ‘पावर-फुल’ फोन Moto G37 Power में क्या-क्या खास मिलेगा, यह जानकारी हम फोन लॉन्च से पहले ही आपके लिए ले आए हैं। मोटोरोला के नए 5जी फोन जी37 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

परफॉर्मेंस

मोटो जी37 पावर 5जी फोन को इंडियन मार्केट में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट लाया जा रहा है। यह 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 M2C जीपीयू दिया गया है। यह मोटोरोला फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया जाएगा जो Hello UI के साथ मिलकर काम करेगा।

कंपनी इसे 1 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आ रही है। Moto G37 Power भारतीय बाजार में 4GB RAM पर लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जिसे कंपनी ने AI RAM Boost का नाम दिया है। यह तकनीक फोन की फिजिकल 4जीबी रैम में 8जीबी वचुर्अल जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत (4जीबी+8जीबी) देगी।

बैटरी

Moto G37 Power की सबसे बड़ी यूएसपी इस फोन की बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए मोटोरोला जी37 पावर को 7000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन नॉर्मल यूज़ में लगातार 3 दिन तक काम कर सकता है।

मोटो जी37 पावर को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इस सस्ते 5जी फोन में रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। इस टेक्नोलॉजी के चलते G37 Power से दूसरे मोबाइल, इयरबड्स और स्मार्टवॉच जैसे गैजेट भी चार्ज किए जा सकते हैं।

डिस्प्ले

Motorola G37 Power 5G फोन 20.05:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है ​जिसमें 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 264पीपीआई और 1050निट्स हाई ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होगा। फोन डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर भी चढ़ाई गई है।

यह मोटोरोला फोन स्मार्ट वॉटर टच फीचर से लैस किया गया है। इस तकनीक के चलते फोन स्क्रीन पर पानी पड़ा हो या फिर हाथ गीले हो, दोनों ही कंडीशन में डिस्प्ले टच बिना रूकावट काम करेगा और टच रिस्पांस में कमी नहीं आएगी।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी37 पावर 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी थर्ड 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए मोटोरोला 5जी स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

खास फीचर्स

मोटोरोला जी37 पावर MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बनाया गया है। यह फोन को मजबूती प्रदान करती है जिसके चलते मोबाइल ​जमीन पर गिर भी जाए तो टूटेगा नहीं। वहीं यह सस्ता 5जी फोन IP64 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगा। मोटो जी37 पावर में VONR और smart connect जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे विकल्प मौजूद हैं।

कीमत

मोटो जी33 पावर 19 मई को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी इसे अग्रेसिव प्राइस में लेकर आ सकती है। अगर फोन की स्पेसिफिकेशन्स और मौजूदा स्मार्टफोन प्राइस ट्रेंड को देखें तो Moto G37 Power 5G फोन का स्टा​र्टिंग प्राइस 18,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकता है। बताते चलें कि मार्च महीने में इंडिया में Dimensity 6400 वाला Tecno Spark 50 5G फोन लॉन्च हुआ था जिसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये थी। मोटोरोला का नया 5जी फोन भी इसी प्राइस रेंज के आस-पास आ सकता है।

The post Moto G37 Power स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स डिटेल, जानें इस सस्ते 5G फोन में क्या मिलेगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g37-power-specifications-features-and-price-in-india-details-before-19-may-launch/feed/ 0
vivo X300 FE के 5 बेस्ट फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या है इस कॉम्पैक्ट पावरफुल 5G फोन में खास https://www.91mobiles.com/hindi/5-best-features-and-specifications-of-vivo-x300-fe-5g-phone-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-best-features-and-specifications-of-vivo-x300-fe-5g-phone-in-india/#respond Tue, 28 Apr 2026 10:03:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195152 vivo X300 FE 5G फोन 6 मई को इंडिया में लॉन्च होगा। यह सीरीज का सबसे कॉम्पैक्ट फोन बनकर आएगा जिसमें स्टाइलिश लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी। अटरेक्टिव डिवाइस और एडवांस फीचर्स से लैस वीवो एक्स300 एफई इंडिया लॉन्च से पहले ही कंपनी इस मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी […]

The post vivo X300 FE के 5 बेस्ट फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या है इस कॉम्पैक्ट पावरफुल 5G फोन में खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

vivo X300 FE 5G फोन 6 मई को इंडिया में लॉन्च होगा। यह सीरीज का सबसे कॉम्पैक्ट फोन बनकर आएगा जिसमें स्टाइलिश लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी। अटरेक्टिव डिवाइस और एडवांस फीचर्स से लैस वीवो एक्स300 एफई इंडिया लॉन्च से पहले ही कंपनी इस मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी है। अपकमिंग वीवो एक्स300 एफई में क्या मिलेगा और यह फोन कैसा होगा, इसकी जानकारी हमने 5 प्वाइंट्स में दी है। vivo X300 FE के 5 बेस्ट फीचर्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

परफॉर्मेंस

वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह वीवो 5जी फोन 3,161,598 AnTuTu Score अचीव कर सकता है।

Vivo X300 FE को LPDDR5X Ultra RAM पर लाया जाएगा। इस तकनीक के चलते मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट किया जा सकेगा। रैम और प्रोसेसर साथ मिलकर यूजर्स को लैगफ्री परफॉर्मेंस प्रदान करेंगे और शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस देंगे। वहीं इस वीवो 5जी फोन में UFS 4.1 storage मिलेगी जो फास्ट डाटा ट्रांसफर और मेमोरी एक्सेस करेगी।

डिस्प्ले डिजाइन

Vivo X300 FE एक कॉम्पैक्ट मोबाइल फोन है जो छोटी स्क्रीन पर लाया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच डिस्प्ले दी गई है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जो flat AMOLED पैनल पर बनी है। फोन डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4320Hz PWM डिमिंग के साथ ही 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस वीवो फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी दी गई है।

इंडियन मार्केट में वीवो एक्स300एफई को Urban Olive, Lilac Purple और Noir Black कलर में खरीदा जा सकेगा। मोबाइल के बैक पैनल पर plateau camera मॉड्यूल दिया गया है जिसमें सभी कैमरा लेंस हॉरिजॉन्टल प्लेस्ड हैं। इसे कुछ हद तक iPhone Air जैसी लुक कहा जा सकता है। इस वीवो फोन की थिकनेस सिर्फ 7.99mm है और मोबाइल का वजन 191 ग्राम है।

कैमरा

Vivo X300 FE 5G फोन में कंपनी ने Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया है। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें Aura light भी लगी है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony IMX921 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/1.57 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही 3x Optical और 100x Digital Zoom की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 Telephoto लेंस लगा है।

दिया रियर कैमरा सेटअप में ग्राहकों को 110° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस भी मिलेगा। फ्रंट कैमरा सेंसर की बात करें तो वीवो एक्स300 एफई को 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा। यह 90° Ultra-Wide FoV वाला लेंस है जिसमें 0.8x-2x Seamless Zoom भी मिलेगा। इस वीवो फोन के साथ कंपनी 200mm तक की क्षमता वाली Telephoto Extender Gen 2 किट भी पेश करेगी।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन में तगड़ी 6500mAh battery लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल लगातार 38 घंट से भी ज्यादा देर तक ऑनलाइन YouTube Video प्ले कर सकता है। यह मोबाइल Bypass Charging तकनीक से लैस है। यह तकनीक हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को चार्ज करने पर, करंट बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड की ओर ट्रांसफर कर देती है।

बायपास चार्जिंग के चलते बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता है और मोबाइल हीट नहीं होता है। वहीं Vivo X300 FE 5G फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह वीवो 5जी 40W wireless फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

OriginOS 6

Vivo X300 FE एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च होगा जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करेगा। ओरिजन ओएस यूजर्स को स्मूद व क्लीन एक्सपीरियंस देगा। यह इंटरफेस आसान नेविगेशन, बेहतर परफॉर्मेंस और कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन के साथ आता है जिससे फोन यूज बेहद ही सिम्पल और सीमलेस हो जाएगा। इसमें फास्ट मल्टीटास्किंग और स्मार्ट मेमोरी मैनेजमेंट के साथ एंड्रॉयड व आईओएस कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

OriginOS 6 में आइकन, विजेट और एनिमेशन को अपने जरूरत और पसंद कि हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है।होम स्क्रीन में स्टाइल सेट किया सकता है। इंटरफेस अटरेक्टिव बनाने के साथ ही कंपनी ने इसे स्मूद बनाए रखने पर भी फोकस किया है जिससे लंबे समय तक लैगफ्री और फास्ट परफॉर्मेंस मिल सके।

The post vivo X300 FE के 5 बेस्ट फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या है इस कॉम्पैक्ट पावरफुल 5G फोन में खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-best-features-and-specifications-of-vivo-x300-fe-5g-phone-in-india/feed/ 0