गेमिंग | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 19 Aug 2026 10:34:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 BGMI LITE की प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू! सस्ते स्मार्टफोंस में भी मिलेगा मजेदार गेमिंग एक्सपीरिंयस https://www.91mobiles.com/hindi/25-august-bgmi-lite-pre-registration-date-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/25-august-bgmi-lite-pre-registration-date-in-india/#respond Wed, 19 Aug 2026 10:34:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202422 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर कहा जाए कि इंडिया के तकरीबन हर गली-मोहल्ले में ऐसे लोग मिल जाएंगे जो अपने फोन पर BGMI खेलते हैं, तो शायद गलत नहीं होगा। रोचक बात यह है कि इस मोबाइल को खेलने वालों में स्कूल के बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोग भी शामिल हैं। अपने ऐसे ही यूजर्स को तोहफा […]

The post BGMI LITE की प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू! सस्ते स्मार्टफोंस में भी मिलेगा मजेदार गेमिंग एक्सपीरिंयस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर कहा जाए कि इंडिया के तकरीबन हर गली-मोहल्ले में ऐसे लोग मिल जाएंगे जो अपने फोन पर BGMI खेलते हैं, तो शायद गलत नहीं होगा। रोचक बात यह है कि इस मोबाइल को खेलने वालों में स्कूल के बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोग भी शामिल हैं। अपने ऐसे ही यूजर्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने अनाउंस किया है कि वह अब BGMI LITE लेकर आ रही है। बीजीएमआई लाइट कम कीमत वाले स्मार्टफोंस में भी बिना रूकावट काम कर सकेगा।

BGMI LITE की भारत में एंट्री कंफर्म हो गई है। यह KRAFTON द्वारा बनाए गए फेमस बैटल रॉयल गेम BGMI के नए और हल्के वर्जन के तौर पर आएगा। इसी महीने 25 अगस्त से BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। शुरुआत में यह गेम Android Smartphone यूजर्स के लिए लाया जा रहा है जिसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि साल 2026 के अंत तक यह मोबाइल गेम इंडिया में खेलने के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

BGMI LITE के फीचर्स

क्रॉफ्टन के मुताबिक बीजीएमआई लाइट का डाउनलोड साइज सिर्फ 1GB के करीब ही रखा जाएगा। यह गेम खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया जा रहा है जो हल्के प्रोसेसर और कम रैम वाले मोबाइल फोन यूज करते हैं। BGMI LITE की मुख्य खूबी यही होगी कि यह गेम लो बजट स्मार्टफोंस में भी बिना लैग किए स्मूथली रन कर सकेगा। इस गेम के लिए किसी हैवी सीपीयू या जीपीयू की जरूरत नहीं होगी।

बीजीएमआई लाइट खेलने के लिए मौजूदा BGMI प्लेयर्स को अपना अकाउंट ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। प्लेयर्स सीधे BGMI Lite के लिए प्री-रजिस्टर कर सकेंगे और गेम ऑफिशियल रोलआउट होते ही इसे खेलना शुरू कर सकेंगे। BGMI Lite के अन्य फीचर्स और गेमप्ले एक्सपीरियंस से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी आने वाले दिनों में KRAFTON द्वारा दे दी जाएगी।

The post BGMI LITE की प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू! सस्ते स्मार्टफोंस में भी मिलेगा मजेदार गेमिंग एक्सपीरिंयस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/25-august-bgmi-lite-pre-registration-date-in-india/feed/ 0
Online Gaming की लत ने ली 3 बहनों की जान! Korean टास्क गेम के चलते किया सुसाइड https://www.91mobiles.com/hindi/3-girl-suicide-because-of-task-based-korean-lover-mobile-game-in-ghaziabad/ https://www.91mobiles.com/hindi/3-girl-suicide-because-of-task-based-korean-lover-mobile-game-in-ghaziabad/#respond Wed, 04 Feb 2026 07:59:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189674 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोबाइल गेम की लत इंसान के दिमाग पर किस कदर हावी हो सकती है, इनका दिल दहला देने वाली उदाहरण गाजियाबाद से सामने आया है। 3 मासूम बच्चियों ने Online Gaming की लत के चलते अपनी जान दे दी है। ये तीनों ही बहनों थी और मिलकर किसी टास्क बेस्ड कोरियन गेम को खेलती थी। […]

The post Online Gaming की लत ने ली 3 बहनों की जान! Korean टास्क गेम के चलते किया सुसाइड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल गेम की लत इंसान के दिमाग पर किस कदर हावी हो सकती है, इनका दिल दहला देने वाली उदाहरण गाजियाबाद से सामने आया है। 3 मासूम बच्चियों ने Online Gaming की लत के चलते अपनी जान दे दी है। ये तीनों ही बहनों थी और मिलकर किसी टास्क बेस्ड कोरियन गेम को खेलती थी। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इसी कोरियन गेम के चलते तीनों बच्चियों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूद पर आत्महत्या की है।

यह हैरान कर देने वाली खबर गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में मौजूद भारत सिटी सोसायटी से सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां तीन बहनें रहती थी जिनकी उम्र 16, 14 और 12 साल थी। पुलिस के मुताबिक किसी ऐप या गेम का स्पष्ट नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन कुछ खबरों के अनुसार ये तीनों बहनें ‘Korean Love Game’ नामक एक टास्क-बेस्ड ऑनलाइन गेम खेलती थी। बताया जा रहा है कि इस गेम में “50 दिन-50 टास्क” का कॉन्सेप्ट रखा गया था जिसमें हर दिन नया नया टॉस्क मिलता था।

online gaming in india growth good or bad know why

तीनों बहनों काफी समय से यह गेम खेल रही थी और गेम के 50वें टास्क यानी आखिरी टास्क को पूरा करने के​ लिए इन्होंने बिल्डिंग की नौंवी मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानिय पुलिस अभी इस मामले की तहकीकात कर रही है। इस सनसनीखेज सुसाइड की वजह ऑनलाइन गेम की लत ही मानी जा रही है जिसकी वजह से इन नाबालिक बच्चियों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए आत्महत्या कर ली।

डीसीपी निमिष पाटिल और एसीपी अतुल कुमार ने बच्चियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और अब उस लिंक की तलाश की जा रही है जहां से बच्चों को इस ‘कोरियन लवर’ गेम की जानकारी मिली। साथ ही “कंट्रोलर” यानी उस व्यक्ति का भी पता लगाया जा रहा है जिसने बच्चों को यह गेम खेलने या फिर टास्क पूरा करने के लिए उकसाया। बहरहाल अभी इस खौफनाक केस की तफ्तीश जारी है।

Korean love Game क्या है?

कोरियन लव ऑनलाइन गेम को ‘We Are Not Indians, We Are Koreans’ भी कहा जाता है जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए फैलाया जाता है। इस गेम में वर्चुअल लवर या पार्टनर चुना जाता है जो खुद को कोरियन लड़का या लड़की बताता है। शुरुआत नॉर्मल बातचीत से होती है जिसमें दोस्ती और प्यार से जुड़ी कन्वर्सेशन की जाती है। चैटिंग बढ़ने के साथ-साथ गेम पार्टनर को कुछ आसान टास्क या काम करने को कहा जाता है।

इन टास्क में कुछ लव लाइन्स लिखना या फोटो भेजने जैसे काम शामिल होते हैं। बाद में धीरे-धीरे ये Game Task पर्सनल और खतरनाक होते जाते हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है​ कि गेम में आगे बढ़ने के लिए इस टॉस्क को पूरा करना जरूरी होता है और अगर कोई प्लेयर निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें धमकियां भी दे दी जाती है। ऐसी स्थिति में बच्चों पर मानसिक दबाव भी पड़ने लगता है।

इंडियन यूथ खासतौर पर छोटे टीनएजर बच्चे इन दिनों कोरियन कल्चर, K-Pop और K-Drama के फैन बनते जा रहे हैं। ऐसे में ये कोरियन कल्चर इंस्पायर्ड गेम आसानी से टीनएजर्स को अपना टारगेट बना लेते हैं। नादान बच्चे खुद को कोरियन लवर मानने लग जाते हैं और गेम में मौजूद दूसरे शख्स से भी कोई प्रिंस या प्रिंसेस समझ लेते हैं। कुल मिलाकर Korean कल्चर वाली सोच इंडियन बच्चों को ख्याली दुनिया में धकेल रही है जिसका बुरा असर भी सामने आ रहा है।

3 बहनों का एक साथ सुसाइड करना भी ऐसे ही कोरियन कल्चर के प्रति दीवानगी को दर्शाता है। हो सकता है गेमिंग की लत में पड़ी इन बच्चियों को आखिरी टास्क छत से कूदने का ही दिया गया हो। याद दिला दें कि तकरीबन एक दशक पहले Blue Whale गेम भी अपने ऐसे ही खतरनाक पैटर्न के चलते सुर्खियों में आया था जिसमें गेमर्स को टास्क के नाम पर खुद को नुकसान पहुचाने के लिए कहा जाता था।

The post Online Gaming की लत ने ली 3 बहनों की जान! Korean टास्क गेम के चलते किया सुसाइड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3-girl-suicide-because-of-task-based-korean-lover-mobile-game-in-ghaziabad/feed/ 0
Dream 11 में team कैसे बनाएं (2025), जानें फैंटेसी ऐप पर टीम बनाने के टिप्स https://www.91mobiles.com/hindi/dream-11-team-kaise-banaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/dream-11-team-kaise-banaye/#comments Wed, 19 Mar 2025 06:25:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=119240 अगर आप भी इस ड्रीम 11 (Dream 11) पर टीम बनाकर करोड़ों रुपये जीतने की चाहत रखते हैं, जानें कैसे ड्रीम 11 ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं, कैसे टीम बना सकते हैं

The post Dream 11 में team कैसे बनाएं (2025), जानें फैंटेसी ऐप पर टीम बनाने के टिप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

IPL 2025 का आगाज हो गया है और 3 जून को आखिरी मैच होगा। आईपीएल में कुल 10 टीमें के बीच 74 मैच खेले जाएंगे। वहीं, सबसे खास बात कही जा सकती है कि मैच देखने के दौरान आप ड्रीम 11 (Dream11) पर अपनी टीम बना कर ढेर सारा पैसा भी कमा सकते हैं। ड्रीम 11 (Dream11) भारत का एक प्रमुख फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों पर आधारित वर्चुअल टीम बना सकते हैं। यह खेल प्रेमियों को उनकी पसंदीदा टीमों, खिलाड़ियों के साथ जुड़ने और गेम नॉलेज के आधार पर रियल टाइम पैसे जीतने का मौका देता है।

खास बात कही जा सकती है कि TATA IPL 2025 में आप 3 करोड़ रुपये तक की राशि एक दिन में जीत सकते हैं। हालांकि इसके लिए फैंटेसी ऐप ड्रीम 11 (Dream 11) पर आपको अपनी टीम बनाकर खेलना होगा। आइए, आपको बताते हैं कैसे ड्रीम 11 ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं, कैसे अपनी टीम बना कर खेल सकते हैं (Dream11 Me Team Kaise Banaye)? इसके साथ ही हमने खिलाड़ियों के चयन, आज की ड्रीम 11 टीम सेट करने का तरीका और खिलाड़ियों को मिलने वाले प्वाइंट आदि की जानकारी भी विस्तार से दी है?

Dream11 ऐप डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन कैसे करें

ड्रीम11 फैंटेसी गेम पर टीम बनाने के लिए पहले आपको Dream11 ऐप को अपने एंड्रॉयड और आईओएस फोन के लिए डाउनलोड करना होगा। एंड्रॉयड और आईओएस पर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

स्टेप-1: एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर ड्रीम 11 ऐप को डाउनलोड करने के लिए अपने फोन में क्रमशः Google Play Store और App Store को ओपन करें।
स्टेप-2: अब टॉप पर सर्च बार में “Dream11” टाइप कर इसे सर्च करें।
स्टेप-3: सर्च रिजल्ट से ड्रीम11 ऐप आ जाएगा उसे सलेक्ट कर लें।
स्टेप-4: इसके बाद “Install” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-5: अब ड्रीम 11 ऐप आपके डिवाइस पर डाउनलोड और इंस्टॉल होना शुरू हो जाएगा।
स्टेप-6: एक बार इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्रीम11 ऐप को ओपन करें। फिर भाषा का चयन कर लें।

Dream11

स्टेप-7:  इसके बाद ऐप पर अपना अकाउंट बना लें, अगर आपके पास पहले से अकाउंट है, तो फिर मौजूद अकाउंट से लॉगइन करें। आप चाहें, तो मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


स्टेप-8: रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कंप्लीट होने के बाद खेलने के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें। इसके बाद मैच का चयन करना होगा।

dream11

स्टेप-9:  ड्रीम 11 प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शुरुआती एंट्री फीस 1 रुपये है। अलग-अलग प्राइज के हिसाब से एंट्री फिस भिन्न हो सकता है। इसके बाद आप प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।

स्टेप-10: जब आप एंट्री फीस पर क्लिक करेंगे, तो अगले पेज पर ओटीपी के जरिए आधार को वेरिफाई करना होगा।

हालांकि ड्रीम 11 खेलने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। बस इतना ही! अब आप अपने एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर ड्रीम11 पर टीम सेट कर खेलने का आनंद ले सकते हैं।

ड्रीम 11 में team बनाने का तरीका

ड्रीम11 स्किल गेम है, जहां आप अपकमिंग मैच के लिए रियल खिलाड़ियों के नाम की एक वर्चुअल टीम बना कर बड़े इनाम जीत सकते हैं। आइए जानते हैं ड्रीम 11 में टीम कैसे बनाएं ( Dream11 Me Team Kaise Banaye):
Dream11

स्टेप-1: ड्रीम 11 पर प्रत्येक क्रिकेट टीम में 11 खिलाड़ी होने चाहिए जैसा कि वास्तविक गेम में होता है। किसी एक टीम से अधिकतम 10 खिलाड़ियों का ही चयन किया जा सकता है।

प्लेयर टाइप न्यूनतम गेंदबाज
विकेट कीपर 1 8
बैटर 1 8
ऑल राउंडर 1 8
गेंदबाज 1 8


स्टेप-2:
ड्रीम11 अब आप जिस अपकमिंग क्रिकेट मैच को खेलना चाहते हैं, सबसे पहले उस पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी ड्रीम 11 टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करें। साथ ही, अपनी टीम के लिए एक कप्तान और उप-कप्तान की भी नियुक्ति करें।

  • कप्तान आपको वास्तविक मैच से 2x प्वाइंट देगा।
  • उप-कप्तान आपको वास्तविक मैच से 1.5x प्वाइंट देगा।
  • अपनी टीम में अधिकतम 4 बैकअप जोड़ सकते हैं। उन्हें प्राथमिकता क्रम में रख सकते हैं।
  • यदि आपकी टीम का प्लेयर शुरुआती एकादश में नहीं हैं, तो बैकअप आपकी टीम के अघोषित और substitute प्लेयर की जगह ले लेगा।
  • बैकअप केवल चुनिंदा क्रिकेट मैचों में ही उपलब्ध हैं और इन्हें वैकल्पिक तौर पर जोड़ सकते हैं।

स्टेप-3: ड्रीम11 टीम बनाने के लिए कम से कम 1 विकेटकीपर, 3-5 बल्लेबाज, 1-3 ऑलराउंडर और 3-5 गेंदबाज चुनना होगा। सभी खिलाड़ियों का कुल क्रेडिट 100 से अधिक नहीं होनी चाहिए। आप टीम बनाने के लिए अपने क्रिकेट स्किल का उपयोग करें, ताकि चयनित मैच के लिए 100-प्वाइंट के बजट के भीतर आपको सबसे अधिक अंक दिलाए। आप प्रत्येक मैच में अधिकतम 11 टीमों के साथ प्रतियोगिताएं बना सकते हैं और उनमें शामिल हो सकते हैं। साथ ही, जीतने की संभावना बढ़ाने के लिए विभिन्न कॉम्बिनेशन को आजमा सकते हैं।

स्टेप-4: Dream11 में निश्चित लोगों को ही किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होने का परमिशन होता है, इसलिए जिस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं, उसमें शामिल होने के लिए इंतजार न करें, बल्कि शामिल हो जाएं।

Dream11 पर कैसे बनाएं जीतने वाली टीम

अगर आप ड्रीम 11 पर टीम बनाकर पैसा जीतना चाहते हैं, तो आपको कई बातों का ध्यान रखना होगाः

  1. मैच कहां खेला जा रहा है और वहां पर खिलाड़ियों का पिछला रिकॉर्ड कैसा रहा है।
  2. कैप्टन और वाइस कैप्टन उन्हें बनाएं, जिनका रिकॉर्ड उस ग्राउंड पर अच्छा रहा हो। साथ ही, हाल-फिलहाल के परफॉर्मेंस को भी नदरअंदाज न करें।
  3. जिस ग्राउंड पर मैच खेला जा रहा है, वहां की पिच कैसी है। पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी है या फिर गेंदबाज के लिए। साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि उस पिच पर कितने रन बनाए जा सकते हैं।
  4. Dream11 पर करोड़ रुपये का इनाम मिलते हैं, लेकिन शुरुआत करने के लिए बढ़िया रहेगा कि आप लालच की बजाय छोटी प्रतियोगिता को ज्वाइन करें। जिसमें कम से कम 3 अथवा 150 लोग तक ज्वाइन हो सकते हों, क्योंकि यहां पर आपके जीतने के चांस होते हैं। साथ ही, छोटी प्रतियोगिता की एंट्री फीस भी कम होती है।
  5. कई बार ऐसा होता है कि आपने अपनी टीम में जिन खिलाड़ियों को लिया होता है उसमें से कुछ खिलाड़ी वास्तविक मैच में नहीं खेलते हैं। ऐसे में आपको नुकसान हो सकता है। इसीलिए मैच शुरू होने के तकरीबन 10 मिनट पहले ही यह देखें कि कौन-सा खिलाड़ी खेल रहा है और कौन-सा नहीं खेल रहा है।

ड्रीम 11 टीम कैसे सेट करें

Dream11 पर टीम बना कर खेलना चाहते हैं, तो फिर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिएः

सही गेम का चुनाव करेंः ड्रीम11 के जरिए पैसा कमाना चाहते हैं, तो फिर गेम का चयन सावधानीपूर्वक करें। यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप सभी गेम को खेले हीं। आमतौर पर शुरुआत में लोग यही गलती करते हैं। अगर आप फैंटेसी स्पोर्ट्स को खेलना चाहते हैं, तो मैच को चुनते वक्त ध्यान रखें।

खेलने से पहले करें रिसर्चः फैंटेसी स्पोर्ट्स पर खेलने से पहले रिचर्स बहुत जरूरी है। किसी भी मैच में पैसा लगाने के पहले निम्न टॉपिक पर रिचर्स जरूर कर लेंः

  • प्लेयर्स का वर्तमान और पिछला रिकॉर्ड
  • पिच रिपोर्ट
  • स्क्वाड इंफॉर्मेशन
  • टीम परफॉर्मेंस, पहले बैटिंग और चेसिंग के दौरान
  • खास मैदान पर प्लेयर का परफॉर्मेंस

ऑलराउंडर टीम बनाएं: आप जब टीम बनाएं तो अधिकतर ऑल-राउंडर खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश करें। इससे बॉलिंग और बैटिंग के दौरान आपको बोनस प्वाइंट्स मिल सकते हैं।

सभी पैसे एक ही मैच में न लगाएं : अगर आप ड्रीम11 पर एक या दो बार जीत जाते हैं, तो इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आप हर बार जीतेंगे ही। इसलिए बेहद जरूरी है कि एक ही मैच में सभी पैसे को न लगाएं।

कप्तान और उप-कप्तान को सावधानी से चुनें: यदि कप्तान और उप-कप्तान को सावधानी से चुनते हैं, तो फिर जीतने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं। इनता ही नहीं, गेम में आपकी जीत और हार इनसे परफॉर्मेंस पर अधिक डिपेंड करती है। बता दें कि कप्तान और उप-कप्तान के परफॉर्मेंस पर क्रमशः 2X प्वाइंट और 1.5X प्वाइंट मिलते हैं।

ड्रीम 11 में फैंटेसी प्वाइंट सिस्टम क्या है

ड्रीम 12 बैटिंग, बॉलिंग, फिल्डिंग आदि के लिए अलग-अलग प्वाइट निर्धारित किए गए हैं, जो निम्न हैंः

ड्रीम 11 में बैटिंग प्वाइंट

रन +1
बाउंड्री बोनस +1
सिक्स बोनस +2
हॉफ-सेंचुरी बोनस +4
सेंचुरी बोनस +8
डिसमिसल फॉर डक -3

ड्रीम 11 में बॉलिंग प्वाइंट

विकेट +25
बोनस (एलबीडब्ल्यू/बोल्ड) +8
4 विकेट बोनस +4
5 विकेट बोनस +8
मेडन ओवर +4

ड्रीम 11 में फिल्डिंग प्वाइंट

कैच +8
3 कैच बोनस +4
स्टम्पिंग +12
रन आउट (डायरेक्ट हिट) +12
रन आउट (नॉट डायरेक्ट हिट) -6

ड्रीम 11 में इकोनॉमी रेट का प्वाइंट

2.5 रन प्रति ओवर से कम +6
2.5-3.49 रन प्रति ओवर के बीच  +4
3.5-4.5 रन प्रति ओवर के बीच  +2
7-8 रन प्रति ओवर के बीच  -2
8.01-9 रन प्रति ओवर के बीच  -4
9 रन प्रति ओवर से अधिक  -6

ड्रीम 11 सवाल-जवाब (FAQs)

Dream11 क्या है?

Dream11 एक फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप है। जहां पर अपने स्पोर्ट्स नॉलेज का उपयोग कर टीम बना सकते हैं और उसके आधार पर रियल पैसे कमा सकते हैं।

मैं ड्रीम11 कैसे खेल सकता हूं?

ड्रीम 11 में खेलने के लिए पहले ड्रीम11 में खाता बनाएं और सत्यापित करें। अपने ड्रीम11 खाते में लॉगइन करें और उन मैचों का चयन करें, जिनमें भाग लेना चाहते हैं। अपने क्रिकेट नॉलेज के आधार पर खिलाड़ियों का चयन करते हुए 100 अंकों के बजट के भीतर अपनी फैंटेसी XI टीम बनाएं। अपने टीम लीडर और उप-कप्तान का चयन करें, जो वास्तविक गेम में ज्यादा अंक अर्जित करे। अपनी जीत की संभावना बढ़ाने के लिए प्रत्येक मैच में अधिकतम 11 टीमों के साथ खेल में शामिल हों। खेल की समय-सीमा का ध्यान रखें और ड्रीम11 पर लाइव और ऑन-डिमांड क्रिकेट मैच देखने का आनंद लें।

क्या 2023 में भारत में ड्रीम11 खेलना लीगल है?

हां, ड्रीम11 खेलना भारत में कानूनी माना जाता है, क्योंकि इसके लिए स्पोर्ट्स की नॉलेज, स्किल आदि की आवश्यकता होती है। यह सरकार और सुप्रीम कोर्ट के नियमों के अनुसार, स्पोर्ट्स स्किल की श्रेणी में आता है।

ड्रीम11 अकाउंट बनाने के लिए मुझे क्या चाहिए?

ड्रीम11 खाता बनाने के लिए आपको अपना पैन कार्ड और बैंक खाता विवरण प्रदान करना होगा, जो आपके वॉलेट या बैंक खाते में पैसे निकालने के लिए अनिवार्य हैं।

ड्रीम11 टीम में कितने खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है?

ड्रीम 11 टीम में 11 खिलाड़ी होने चाहिए। वास्तविक मैच में खेलने वाली किसी भी टीम से अधिकतम 7 खिलाड़ी होने चाहिए। टीम में कम से कम 1 विकेटकीपर, 3-5 बल्लेबाज, 1-3 ऑलराउंडर और 3-5 गेंदबाज शामिल होने चाहिए। सभी खिलाड़ियों को बजट के भीतर 100 क्रेडिट तक जोड़ना है।

क्या मैं असली पैसे का उपयोग किए बिना ड्रीम11 खेल सकता हूं?

हां, आप रियल मनी का उपयोग किए बिना ड्रीम11 पर अभ्यास मैचों में भाग ले सकते हैं।

ड्रीम 11 में क्रेडिट क्या हैं?

क्रेडिट एक खिलाड़ी की कीमत है। इन-फॉर्म और स्टार खिलाड़ियों को आमतौर पर अधिक क्रेडिट का खर्च उठाना पड़ता है, जबकि अनुभवहीन या गैर-नियमित खिलाड़ियों को कम क्रेडिट मिलता है।

फैंटेसी प्वाइंट क्या हैं?

फैंटेसी प्वाइंट खिलाड़ियों द्वारा एक मैच में उनके प्रदर्शन के आधार पर अर्जित किए जाते हैं। उदाहरण के लिए, खिलाड़ी द्वारा रन बनाने, विकेट लेने आदि (क्रिकेट) के लिए अंक अर्जित करते हैं।

क्या मैं ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनाने के बाद उसे एडिट कर सकता हूं?

आप मैच की समय सीमा से पहले अपनी टीम को जितनी बार चाहें एडिट कर सकते हैं।

नंबर 1 ड्रीम 11 भविष्यवाणी ऐप कौन सा है?

ड्रीम11 के लिए कोई एक विशेष नंबर 1 भविष्यवाणी ऐप नहीं है। कई ऐप उपलब्ध हैं जो फैंटेसी टीम बनाने, भविष्यवाणी करने और टिप्स प्रदान करने में सहायता करते हैं। कुछ लोकप्रिय विकल्पों में PP11 और DreamTeam 11 शामिल हैं।

*नोट: ड्रीम 11 एक जोखिम भरा ऐप है जहां आपको आर्थिक नुकसान होने की भी आशंका है। इसलिए इसे अपनी समझदारी से खेलें। आपको किसी तरह के मानसिक या आर्थिक नुकसान के लिए 91मोबाइल्स उत्तरदायी नहीं होगा।

The post Dream 11 में team कैसे बनाएं (2025), जानें फैंटेसी ऐप पर टीम बनाने के टिप्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/dream-11-team-kaise-banaye/feed/ 1
IPL नहीं रहा फ्री, मोबाइल पर देखने के लिए Jio ने लॉन्च किए नए प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-free-plan-discontinued/ https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-free-plan-discontinued/#respond Tue, 18 Mar 2025 03:27:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169406 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar पर अब आईपीएल मुफ्त में नहीं देखा जा सकेगा। जी हां! यह खबर करोड़ों आईपीएल प्रशंसकों के लिए झटका हो सकती है, लेकिन यही सच्चाई है। दो वर्षों तक मुफ्त स्ट्रीमिंग की सुविधा देने के बाद, अब Reliance Jio मोबाइल और टीवी पर IPL मैच देखने के लिए शुल्क वसूलेगी। […]

The post IPL नहीं रहा फ्री, मोबाइल पर देखने के लिए Jio ने लॉन्च किए नए प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar पर अब आईपीएल मुफ्त में नहीं देखा जा सकेगा। जी हां! यह खबर करोड़ों आईपीएल प्रशंसकों के लिए झटका हो सकती है, लेकिन यही सच्चाई है। दो वर्षों तक मुफ्त स्ट्रीमिंग की सुविधा देने के बाद, अब Reliance Jio मोबाइल और टीवी पर IPL मैच देखने के लिए शुल्क वसूलेगी। कंपनी ने इसके लिए नए प्लान की घोषणा कर दी है। 22 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2025 का पूरा शेड्यूल आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

मोबाइल और TV पर IPL मैच नहीं रहा फ्री

जियो पहले जियो सिनेमा प्लेटफॉर्म से आईपीएल मैच को मोबाइल और टीवी पर ​स्ट्रीम करता था जहां यूजर्स फ्री में आईपीएल मैच देख सकते थे। परंतु 14 फरवरी 2025 को जियो और डिज्नी+ हॉटस्टार का विलय हो गया और हॉटस्टार को खत्म कर JioHotStar नाम से नए प्लेटफॉर्म की घोषणा कर दी। अब आईपीएल के मैच इसी प्लेटफॉर्म से स्ट्रीम होने हैं। इस विलय की घोषणा के बाद JioCinema ऐप को भी JioHotStar ऐप पर रिडायरेक्ट कर दिया गया। यानी कि अब आप JioCInema ऐप को खोलेंगे तो भी JioHotStar ऐप शुरू होगा।

इसके बाद सोमवार, 17 मार्च 2025 को रिलायंस जियो ने घोषणा की कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें (IPL 2025) सीजन के सभी मैचों की स्ट्रीमिंग के लिए शुल्क लेगा। यानी भारत के सबसे अधिक देखे जाने वाले खेल आयोजन की स्ट्रीम अब सभी यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध नहीं होगा। इसके साथ ही कंपनी ने नए प्लान की भी घोषणा कर दी है।

Ipl 2025 match schedule venue timings ticket booking online stream details
Ipl 2025 match schedule venue timings ticket booking online stream details

IPL 2025 के लिए Jio के नए प्लान

IPL के लिए Jioi की ओर से तीन प्रीपेड प्लान्स में जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। इन तीनों प्लान की डिटेल आप नीचे देख सकते हैं।

  1. 949 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में कंपनी की ओर से 84 दिन की वैधता, 2GB डेली डाटा, JioHotstar के 2 ओटीटी का सब्सक्रिप्श दिया जा रहा है।
  2. 100 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में कंपनी 90 दिन की वैधता और 5GB डाटा के साथ फ्री JioHotstar का सब्सक्रिप्शन दे रही है।
  3. 195 रुपये वाला प्लान: रिचार्ज में 90 दिनों की वैधता के साथ 15GB डाटा और फ्री JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

आपको याद दिला दें कि तीन साल पहले 2023 में जियोसिनेमा ने पांच साल के लिए IPL के लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार खरीदे थे। 2023 और 2024 में JioCinema ने अपने प्लेटफॉर्म पर IPL मैचों का मुफ्त प्रसारण किया था। यानी उस समय एयरटेल, जियो, वीआई व बीएसएनएल यूजर्स सिर्फ अपने नंबर की मदद से लॉगइन कर फ्री में IPL देख सकते थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। इस बार जियो और हॉटस्टार के विलय के बाद JioHotstar पर फ्री में आईपीएल का लाइव स्ट्रीम नहीं किया जा सकेगा।

Airtel, VI और BSNL यूजर्स नहीं देख पाएंगे फ्री में IPL

दो साल पहले Jio के पास IPL का OTT राइट्स आने के साथ ही कंपनी ने सभी यूजर्स के लिए फ्री IPL की घोषणा कर दी थी, जहां JioCinema ऐप के माध्यम से सिर्फ Jio यूजर्स ही नहीं बल्कि Airtel, VI और BSNL सहित सभी यूजर्स फ्री में IPL मैच देख सकते थे। परंतु डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ विलय के बाद अब Airtel, VI और BSNL यूजर फ्री में पूरा आईपीएल नहीं देख पाएंगे। उन्हें JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा। फिलहाल इन यूजर्स के लिए महीना में कुछ घंटे ही फ्री में IPL उपलब्ध होगा। हालांकि जियो यूजर्स के लिए कंपनी ने खास प्लान पेश किया है।

IPL के लिए जियो यूजर्स को खास तोहफा

जियो ने हाल ही में घोषणा की है कि यदि कोई नया जियो सिम कनेक्शन लेता है और 299 रुपये या उससे अधिक के प्लान का रिचार्ज करता है, तो वह जियोहॉटस्टार पर आईपीएल 2025 का मुफ्त आनंद उठा सकेगा। इसके अलावा, मौजूदा जियो ग्राहक भी कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज कर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

इस विशेष ऑफर के तहत यूजर्स को 90 दिनों के लिए फ्री जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिससे वे सिर्फ IPL 2025 ही नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सभी कंटेंट का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही जो यूजर्स पहले ही रिचार्ज कर चुके हैं, वे केवल 100 रुपये का एड-ऑन पैक लेकर जियोहॉटस्टार पर फ्री में आईपीएल 2025 देख सकते हैं, जिसमें 90 दिन वैधता और 5GB डाटा मिलेगा। खास बात यह है कि यह ऑफर पूरे 90 दिनों के लिए वैध रहेगा, जिससे यूजर्स एक ही बार रिचार्ज कर पूरे आईपीएल 2025 सीजन का आनंद ले सकेंगे।

इसके अलावा जियो अपने ग्राहकों को बेहतर इंटरनेट और मनोरंजन अनुभव देने के लिए जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर का 50 दिनों तक का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन दे रही है। इस ट्रायल के तहत उपयोगकर्ताओं को 800 से अधिक टीवी चैनलों, 11 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स और अनलिमिटेड वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वे अपने घर पर ही एक शानदार एंटरटेनमेंट अनुभव का आनंद उठा सकेंगे।

22 मार्च से शुरू हो रहा IPL 2025

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की शु्रुआत 22 मार्च शानिवार को हो रही है। इस बार लीग में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जहां कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दिन यानी 22 मार्च को नाइट राइडर्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे दिन 23 मार्च रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद Vs राजस्थान रॉयल्स दोपहर में टकराएंगी। वहीं शाम में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगे।

Jio ने दो साल फ्री दिखाया IPL

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में जियोसिनेमा ने पांच साल के लिए IPL के लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार खरीदे थे। 2023 और 2024 में JioCinema ने अपने प्लेटफॉर्म पर IPL मैचों का मुफ्त प्रसारण किया था। लेकिन अब कंपनी हाइब्रिड मॉडल अपनाने जा रही है, जहां कुछ हद तक मुफ्त कंटेंट उपलब्ध रहेगा, उसके बाद दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा।

The post IPL नहीं रहा फ्री, मोबाइल पर देखने के लिए Jio ने लॉन्च किए नए प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-free-plan-discontinued/feed/ 0
IPL 2025 Ticket Booking: जानें कैसे खरीदें KKR vs RCB मैच लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट https://www.91mobiles.com/hindi/book-todays-ipl-match-tickets-online-offline-price-match-time-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/book-todays-ipl-match-tickets-online-offline-price-match-time-details/#respond Mon, 17 Mar 2025 06:47:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169146 IPL 2025 आगाज 22 मार्च 2025 से होने वाला है और इसका पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। यहां पर पिछले साल की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत, विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगी। अगर आप भी इस रोमांचक मुकाबले को मैदान से देखने की योजना […]

The post IPL 2025 Ticket Booking: जानें कैसे खरीदें KKR vs RCB मैच लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

IPL 2025 आगाज 22 मार्च 2025 से होने वाला है और इसका पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। यहां पर पिछले साल की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत, विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगी। अगर आप भी इस रोमांचक मुकाबले को मैदान से देखने की योजना बना रहे हैं, तो आपको समय रहते टिकट बुक करनी होगी। IPL के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदे जा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट, टिकटिंग पार्टनर प्लेटफॉर्म्स और टीमों के ऑफिशियल ऐप्स का उपयोग किया जाता है। वहीं, कुछ स्टेडियमों में काउंटर से भी टिकट मिलती हैं। आइए आगे जानें कि आप आसानी से IPL 2025 के पहले मैच (KKR vs RCB Ticket Booking) के लिए टिकट कैसे बुक कर सकते हैं।

IPL का पहला मैच (KKR vs RCB)

IPL का पहला मुकाबला KKR vs RCB
मैच डेट 22 मार्च, 2025
मैच कहां होगा कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम
मैच की टाइमिंग शाम 7:30 बजे
टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्पोर्ट्स 18 1
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप

 

KKR vs RCB मैच का टिकट प्राइस

आपको बता दें कि पहले मैच के टिकट की कीमत 400 रुपए से लेकर 50 हजार रुपए के बीच रखी गई है। IPL मैचों के टिकट की कीमतें टीम और स्टेडियम के हिसाब से तय की गई हैं। फैन्स बुक माई शो और पेटीएम इनसाइडर के साथ-साथ स्टेडियम में बने बॉक्स ऑफिस से भी टिकट खरीद सकते हैं। वहीं, कुछ आईपीएल टीमें अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर भी मैचों के टिकट्स बेचती हैं।

KKR vs RCB मैच के टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें?

TATA IPL 2025 के टिकट ऑनलाइन खरीदना बहुत आसान है। नीचे आपको स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है। उससे पहले आपको बता दें कि KKR का टिकटिंग पार्टनर BookMyShow है और RCB का TicketGenie है।

RCB Vs KKR 1st IPL 2025 Match Online ticket
RCB Vs KKR 1st IPL 2025 Match Online ticket

स्टेप 1- सबसे पहले BookMyShow, TicketGenie या KKRRCB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।
स्टेप 2- इसके बाद मैच और वेन्यू को सिलेक्ट करें।
स्टेप 3- इसके बाद और फिर सीट कैटेगरी चुनें। सीट कैटेगरी  के तौर पर आपको तीन विकल्प: जनरल, मिड-रेंज, प्रीमियम, और वीआईपी मिलेंगे।
स्टेप 4- सीट सिलेक्ट करने के बाद आपको डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या वॉलेट से पेमेंट करनी होगी।
स्टेप 5- सफल भुगतान के बाद, आपको ईमेल या एसएमएस के माध्यम से बुकिंग डिटेल्स प्राप्त होंगी।

TATA IPL ऑफलाइन टिकट ऐसे खरीदें

अगर आप ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं, तो स्टेडियमों के बाहर काउंटर से या अधिकृत बिक्री केंद्रों से टिकट ले सकते हैं।

स्टेप 1- सबसे पहले नजदीकी स्टेडियम या अधिकृत आउटलेट पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद वहां मौजूद टिकट काउंटर पर प्रतिनिधी अपने पहचान पत्र जैसे कि आधार, पैन कार्ड या पासपोर्ट दिखाएं।
स्टेप 4- फिर आप नकद, कार्ड या डिजिटल वॉलेट से भुगतान कर अपनी पसंद की सीट ले सकते हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल टिकट खरीदने से पहले यह याद रखें कि बड़े मैचों के टिकट बहुत जल्दी बिकते हैं। इसलिए जल्दी से टिकट खरीदकर अपनी सीट सुरक्षित कर लें। साथ ही हमारी सलाह है कि हमेशा यह तय करें कि टिकट ऑफिशियल या ऑथराइज्ड वेबसाइट से ही बुक करें। अन्यथा आप स्कैम के शिकार हो सकते हैं।

IPL 2025 ticket booking
IPL 2025 ticket booking

KKR और RCB टीम स्क्वाड

Kolkata Knight Riders: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनीथ सिसोदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोईन अली, रामनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, उमरान मलिक, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती।

Royal Challengers Bengaluru (RCB): रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बिथेल, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एंगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, यश दयाल।

सवाल-जवाब

टाटा आईपीएल 2025 मैचों के लिए टिकटों की कीमत क्या होगी?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के टिकटों की कीमत बैठने की कैटेगरी, मैच की लोकप्रियता और स्टेडियम पर निर्भर करती है। आमतौर पर टिकट की कीमतें 499 सौ रुपये से लेकर कई हजार रुपये तक हो सकती हैं, जो आईपीएल फैंस को उनकी पसंद और बजट के आधार पर विभिन्न प्रकार के विकल्प प्रदान करती हैं।

कौन-सा शहर आईपीएल 2025 के पहले मैच की मेजबानी करेगा?

आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

मैं आईपीएल 2025 के मैच लाइव कैसे देख सकता हूं?

आईपीएल 2025 के मैचों को विभिन्न प्लेटफार्मों जैसे क्रिकेट मैचों का प्रसारण करने वाले टेलीविजन चैनलों, जियोहॉटस्टार ऐप जैसी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं और आधिकारिक आईपीएल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।

क्या मैं आईपीएल 2025 मैचों के टिकट ऑनलाइन खरीद सकता हूं?

हां, आईपीएल 2025 मैचों के टिकट अधिकृत टिकटिंग प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम इनसाइडर और बुकमायशो के माध्यम से या फिर सीधे आधिकारिक आईपीएल वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। अधिक मांग के कारण पहले से टिकट बुक कर लें, तो बेहतर होगा।

The post IPL 2025 Ticket Booking: जानें कैसे खरीदें KKR vs RCB मैच लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/book-todays-ipl-match-tickets-online-offline-price-match-time-details/feed/ 0
IPL 2025 ticket book कैसे करें, जानें प्राइस और मैच डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2024-tickets-booking-price-and-matches/ https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2024-tickets-booking-price-and-matches/#respond Wed, 12 Mar 2025 09:43:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=132956 अगर आप IPL 2024 match के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग (online tickets booking) करना चाहते हैं, तो जानें क्या है तरीका

The post IPL 2025 ticket book कैसे करें, जानें प्राइस और मैच डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन का आगाज होने वाला है। वहीं, क्रिकेट महाकुंभ से पहले बीसीसीआाई सभी मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसकी जानकारी आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। वहीं, आपको बता दें कि मैच का शुरुआती मुकाबला जहां 22 मार्च को नाइट राइडर्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे दिन 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद Vs राजस्थान रॉयल्स दोपहर में टकराएंगी। वहीं शाम में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगे। अगर आप IPL 2025 के लिए टिकट बुकिंग करना चाहते हैं, तो प्रक्रिया आसान है। IPL 2025 match के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग (online tickets booking) करना चाहते हैं आइए आगे जानते हैं कि टिकट बुक कैसे कर सकते हैं।

India Premier League 2025 (IPL 2025)

TATA IPL की शुरुआत 22 मार्च, 2025
फाइनल 3 जून 2025
आईपीएल सीजन 18वां
लीग मैचों की कुल संख्या 74
टीमों की संख्या 10
फाइनल मैच कहां होगा कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम

IPL 2025 टिकट की बुकिंग शुरू

TATA IPL 2025 के आधिकारिक टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। इस साल भी BookMyShow को आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर बनाया गया है। फैंस BookMyShow के अलावा Paytm Insider और आधिकारिक आईपीएल टीम वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा, RCB ने TicketGenie के साथ साझेदारी की है, जिससे वे अपने आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से टिकट बेचेंगे।

TATA IPL टीमें और उनके टिकटिंग पार्टनर

  1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – Paytm Insider
  2. मुंबई इंडियंस (MI) – BookMyShow
  3. गुजरात टाइटंस (GT) – Paytm Insider
  4. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – BookMyShow
  5. राजस्थान रॉयल्स (RR) – BookMyShow
  6. पंजाब किंग्स (PBKS) – Paytm Insider
  7. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – Paytm Insider
  8. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – BookMyShow
  9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – TicketGenie
  10. दिल्ली कैपिटल्स (DC) – Paytm Insider (अब तक होम मैच टिकट जारी नहीं किए गए हैं)

TATA IPL 2025 के टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें?

TATA IPL 2025 के टिकट ऑनलाइन खरीदना बहुत आसान है। नीचे आपको स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है।

स्टेप 1- सबसे पहले BookMyShow, Paytm Insider, TicketGenie या आईपीएल टीम की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।

स्टेप 2- इसके बाद मैच और वेन्यू को सिलेक्ट करें।
स्टेप 3- इसके बाद और फिर सीट कैटेगरी चुनें। सीट कैटेगरी  के तौर पर आपको तीन विकल्प: जनरल, मिड-रेंज, प्रीमियम, और वीआईपी मिलेंगे।
स्टेप 4- सीट सिलेक्ट करने के बाद आपको डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या वॉलेट से पेमेंट करनी होगी।
स्टेप 5- सफल भुगतान के बाद, आपको ईमेल या एसएमएस के माध्यम से बुकिंग डिटेल्स प्राप्त होंगी।

TATA IPL ऑफलाइन टिकट ऐसे खरीदें

अगर आप ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं, तो स्टेडियमों के बाहर काउंटर से या अधिकृत बिक्री केंद्रों से टिकट ले सकते हैं।

स्टेप 1- सबसे पहले नजदीकी स्टेडियम या अधिकृत आउटलेट पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद वहां मौजूद टिकट काउंटर पर प्रतिनिधी अपने पहचान पत्र जैसे कि आधार, पैन कार्ड या पासपोर्ट दिखाएं।
स्टेप 4- फिर आप नकद, कार्ड या डिजिटल वॉलेट से भुगतान कर अपनी पसंद की सीट ले सकते हैं।

TATA IPL 2025 Ticket प्राइस

टिकट की कीमतें टीम, वेन्यू और मैच स्टेज के आधार पर अलग-अलग होती हैं। यहां एक अनुमानित प्राइस रेंज दी गई है।

  • IPL ticket की शुरुआती कीमत : 450 रुपये से 850 रुपये
  • मिड रेंज टिकट : 900 रुपये से 3,000 रुपये
  • प्रीमियम टिकट : 4,000 रुपये से 18,000 रुपये
  • VIP टिकट : 19,000 रुपये या फिर इससे ज्यादा

IPL 2025 टीम और आधिकारिक वेबसाइट 

आईपीएल 2025 टीम आधिकारिक वेबसाइट
Mumbai Indians https://www.mumbaiindians.com/
Kolkata Knights https://www.kkr.in/
Chennai Super Kings (CSK) https://www.chennaisuperkings.com/
Punjab Kings https://www.punjabkingsipl.in/
Delhi Capitals https://www.delhicapitals.in/
Rajasthan Royals https://www.rajasthanroyals.com/
Sunrisers Hyderabad https://www.sunrisershyderabad.in/
Lucknow Super Giants https://www.lucknowsupergiants.in/
Royal Challengers Bangalore https://www.royalchallengers.com/
Gujarat Titans https://www.gujarattitansipl.com/

सवाल-जवाब

टाटा आईपीएल 2025 मैचों के लिए टिकटों की कीमत क्या होगी?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के टिकटों की कीमत बैठने की कैटेगरी, मैच की लोकप्रियता और स्टेडियम पर निर्भर करती है। आमतौर पर टिकट की कीमतें 499 सौ रुपये से लेकर कई हजार रुपये तक हो सकती हैं, जो आईपीएल फैंस को उनकी पसंद और बजट के आधार पर विभिन्न प्रकार के विकल्प प्रदान करती हैं।

कौन-सा शहर आईपीएल 2025 के पहले मैच की मेजबानी करेगा?

आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

मैं आईपीएल 2025 के मैच लाइव कैसे देख सकता हूं?

आईपीएल 2025 के मैचों को विभिन्न प्लेटफार्मों जैसे क्रिकेट मैचों का प्रसारण करने वाले टेलीविजन चैनलों, जियोहॉटस्टार ऐप जैसी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं और आधिकारिक आईपीएल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।

आईपीएल 2025 का प्रारूप क्या है?

आईपीएल 2025 एक राउंड-रॉबिन लीग प्रारूप का अनुसरण करता है जहां प्रत्येक टीम ग्रुप चरण में हर दूसरी टीम के खिलाफ दो बार खेलती है। ग्रुप चरण से शीर्ष टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं, जिसमें क्वालीफायर मैच और एलिमिनेटर शामिल होते हैं, जो फाइनल मैच तक पहुंचते हैं।

क्या मैं आईपीएल 2025 मैचों के टिकट ऑनलाइन खरीद सकता हूं?

हां, आईपीएल 2025 मैचों के टिकट अधिकृत टिकटिंग प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम इनसाइडर और बुकमायशो के माध्यम से या फिर सीधे आधिकारिक आईपीएल वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। अधिक मांग के कारण पहले से टिकट बुक कर लें, तो बेहतर होगा।

आईपीएल 2025 की विजेता टीम के लिए पुरस्कार राशि क्या है?

आईपीएल 2025 की विजेता टीम की पुरस्कार राशि ₹20 करोड़ है। इसके अतिरिक्त, पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए कई अन्य नकद पुरस्कार और पुरस्कार भी हैं।

The post IPL 2025 ticket book कैसे करें, जानें प्राइस और मैच डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ipl-2024-tickets-booking-price-and-matches/feed/ 0
India vs New Zealand फाइनल मैच मोबाइल पर कहां देखें लाइव, जानें टीम, मैच शेड्यूल, वेन्यू की डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/india-cricket-match-schedule-team-live-streaming-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/india-cricket-match-schedule-team-live-streaming-details/#respond Thu, 06 Mar 2025 07:01:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=148059 ICC Champions Trophy Cricket tournament लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार और लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1 HD/SD, स्टार स्पोर्ट्स 2 HD/SD पर किया जा रहा है।

The post India vs New Zealand फाइनल मैच मोबाइल पर कहां देखें लाइव, जानें टीम, मैच शेड्यूल, वेन्यू की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबला तय हो गया है। जी हां, इस हफ्ते रविवार यानी 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई, में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। आपको बता दें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में यह दूसरा मौका है जब दोनों टीमें भिड़ेंगी। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड ग्रुप मैच में टकराई थीं, जहां India 44 रन से जीता था। वहीं, अब 9 मार्च को फिर से दोनों टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। जहां भारत ने सेमिफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में एंट्री करी तो वहीं, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रिका को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। इस मैच पर विश्व भर के दर्शकों की निगाहें लगी हैं। अगर आप भी इस मैच को अपने फोन या टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं तो आगे इसकी जानकारी दी गई है।

आपको बता दें कि ICC Champions Trophy के फइनल मैच (IND vs NZ) का लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार अब जियोहॉटस्टार (JioHotStar) और लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1 HD/SD, स्टार स्पोर्ट्स 2 HD/SD पर किया जा रहा है। मैच में इंग्लिश के साथ हिंदी कमेंट्री भी स्टार स्पोर्ट्स हिंदी HD/SD पर उपलब्ध होगी।

मैच Ind Vs NZ मैच
स्थान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
तारीख 9 मार्च 2025
समय 2.30 PM IST
लाइव स्ट्रीमिंग Star Sports Network, Network 18, JioHotstar

IND vs NZ Final Live Streaming मोबाइल पर कहां देखें

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 का डिजिटल राइट JioHotStar (Disney+ Hotstar) के पास है। इस प्लेटफॉर्म पर आप बाकि मैच की तरह ही IND vs NZ फाइनल मैच देख पाएंगे। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर से लॉगइन करने की सुविधा मिलती है।

Disney+ Hotstar

स्टेप 1: सबसे पहले JioHotStar (Disney+ Hotstar) ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर लें।
स्टेप 2: अब JioHotStar ऐप को ओपन करें और अपने मोबाइल नंबर व ओटीपी की मदद से लॉगइन कर लें।
स्टेप 3: यहां पर आपको IND vs न्यूजीलैंड मैच का बैनर टॉप पर दिखाई देगा, उसे सलेक्ट कर लें।
स्टेप 4: यूजर ‘स्पोर्ट्स’ टैब पर टैप करके इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

IND vs NZ Final टीवी पर कहां देखें

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने विभिन्न चैनलों के माध्यम से मैच का लाइव प्रसारण हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं में करेगा। टेस्ट मैच की इंग्लिश कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 2 HD/SD पर होगी, वहीं हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी HD/SD पर होगी।

स्टार स्टोर्ट्स चैनल कीमत
Star Sports 1 22.42 रुपये
Star Sports 1 HD 22.42 रुपये
Star Sports 2 22.42 रुपये
Star Sports 2 HD 22.42 रुपये
Star Sports 3 22.42 रुपये
Star Sports 1 Hindi HD 22.42 रुपये
Star Sports 1 Hindi HD 22.42 रुपये
Star Sports Select 1 22.42 रुपये
Star Sports Select 1 HD 22.42 रुपये
Star Sports 1 Tamil 22.42 रुपये
Star Sports 1 Tamil HD 22.42 रुपये
Star Sports 1 Telugu 22.42 रुपये
Star Sports 1 Telugu HD 22.42 रुपये
Star Sports 1 Kannada 22.42 रुपये
Star Sports Select 2 HD 11.80 रुपये

भारतीय क्रिकेट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, डवोड कॉन्वे, लोकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, टॉम लेथम, डैरेल मिचेल, विल ओ’रोर्क, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 की टीमें और स्क्वाड

ग्रुप A टीमें- बांग्लादेश, भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान

इंडिया टीम ICC Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड टीम  ICC Champions Trophy 2025: मिचेल सैंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, डवोड कॉन्वे, लोकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, टॉम लेथम, डैरेल मिचेल, विल ओ’रोर्क, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग

बांग्लादेश टीम ICC Champions Trophy 2025: नजमुल होसैन शांतो (कप्तान) सौम्या सरकार, तम्जीद हसन, तौहीद हृदोय, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद महमुदुल्लाह, जकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशद होसै​न, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, प्रवेज होसैन इमोन, नासुम एहमद, तंजीम हसन साकिब और नाहिद राणा।

पाकिस्तान टीा ICC Champions Trophy 2025: Pakistan Squad – ICC Champions Trophy 2025: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फकर जमान, कामरान गुलाम, साउद शकील, तय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, खुश्दिल शाह, सलमान अली आगाह, उसमान खान, अबरार अहमद, हरिश राउफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

ग्रुप B टीमें-  अफगानिस्तान , ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

अफगानिस्तान टीम ICC Champions Trophy 2025: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जदरान, रहमतुल्लाह गुरबाज, सिद्दिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदिन नाइब, अजमत उल्लाह मिरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, ननदयाल खटोरी, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नावीद जरदान। रिजर्व: दार्विश रसूली, बिलाल सामी

ऑस्ट्रेलिया टीम ICC Champions Trophy 2025: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सेन एब्बॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वौर्शुइस, नेथन एलिस, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, एरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिश, मार्नस लाबुशेन, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, ऐडम जैम्पा। रिजर्व: कूपर कोन्नोल्ली।

इंग्लैंड टीम ICC Champions Trophy 2025: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जो रूट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिलिप शॉल्ट और मार्क वूड।

दक्षिण अफ्रीका टीम ICC Champions Trophy 2025: टेम्बा बावूमा (कप्तान), टोरी डे जॉर्जी, मार्को यानसेन, हेनरिच क्लासेन, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, डेविड मिलर, विजन मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रस्सी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बोश। रिजर्व: कवेना माफाका।

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 मैचों के टिकट कैसे बुक करें

यदि ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो जोमैटो के District ऐप का उपयोग कर सकते हैं। टिकट खरीदने के लिए इस ऐप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें। टिकट https://www.district.in/ वेबसाइट से भी उपलब्ध होंगे। ऑफलाइन टिकट संबंधित लोकेशन पर भी खरीदे जा सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 कब से शुरू होगी?

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 की शु्रूआत 19 फरवरी, बुधवार से शुरू होगी और यह 9 मार्च तक चलेगी।

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 में टॉस का समय क्या होगा?

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे IST पर होगा।

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 के मैच किस समय शुरू होंगे?

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 के सभी मैच दोपहर 2:30 बजे IST से शुरू होंगे।

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 का लाइव प्रसारण कौन-से टीवी चैनल करेंगे?

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 भारत में Star Sports Networks पर किया जाएगा।

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखी जा सकती है?

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Disney Plus Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 में पहला मैच किसका है?

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 का पहला मैच 19 फरवरी बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच नेशनल स्टेडियम, कराची, पाकिस्तान में खेला जाएगा।

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 में भारत का पहला मैच कब, कहां और किसके साथ है?

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 में भारत का पहला मैच 20 फरवरी, गुरुवार को बांग्लादेश के साथ है जो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 में भारत और पाकिस्तान (IND Vs PAK) का मैच कब है और कहां खेला जाएगा?

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 में भारत और पाकिस्तान (IND Vs PAK) का मैच 23 फरवरी, रविवार को है जो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 के ग्रुप ए और गुप बी में कौन कौन सी टीमें हैं?

ICC Champions Trophy Cricket tournament 2025 के ग्रुप “A” में बांग्लादेश, भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हैं। वहीं ग्रुप “B” में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका है।

The post India vs New Zealand फाइनल मैच मोबाइल पर कहां देखें लाइव, जानें टीम, मैच शेड्यूल, वेन्यू की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/india-cricket-match-schedule-team-live-streaming-details/feed/ 0
2025 में आने वाले नए गेम्स, यहां देखें PC, PS5, XBOX के लिए अपकमिंग गेम की लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-pc-ps5-xbox-games-of-2025/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-pc-ps5-xbox-games-of-2025/#respond Tue, 03 Dec 2024 09:01:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160940 अगर आप गेमर्स हैं, तो 2025 आपके लिए शानदार रहने वाला है। पीसी, PS5, PS4, XBOX आदि के लिए नए साल के शुरुआत में ही कुछ शानदार गेम्स रिलीज होने वाले हैं, जिनमें Marvel’s Spider-Man 2, Sniper Elite: Resistance, Sid Meier’s Civilization 7, Assassin’s Creed Shadows, Tomb Raider IV-VI Remastered, Avowed, Like a Dragon आदि […]

The post 2025 में आने वाले नए गेम्स, यहां देखें PC, PS5, XBOX के लिए अपकमिंग गेम की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप गेमर्स हैं, तो 2025 आपके लिए शानदार रहने वाला है। पीसी, PS5, PS4, XBOX आदि के लिए नए साल के शुरुआत में ही कुछ शानदार गेम्स रिलीज होने वाले हैं, जिनमें Marvel’s Spider-Man 2, Sniper Elite: Resistance, Sid Meier’s Civilization 7, Assassin’s Creed Shadows, Tomb Raider IV-VI Remastered, Avowed, Like a Dragon आदि शामिल हैं। बता दें कि कई डेवलपर्स और पब्लिशर्स ने पहले ही अपनी योजनाओं और रिलीज डेट्स का ऐलान कर दिया है, लेकिन कुछ गेम्स की रिलीज डेट्स अभी तक फाइनल नहीं हुई हैं। नीचे कुछ टॉप गेम्स की लिस्ट दी जा रही है, जो नए साल यानी 2025 (Upcoming Games in 2025) में रिलीज होने वाली हैंः

Marvel’s Spider-Man 2 (PC)

रिलीज डेट: 30 जनवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: PC


Marvel’s Spider-Man 2 2023 में PlayStation 5 के लिए रिलीज हुआ था और अब इसे 2025 में पीसी के लिए भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें आपको पीटर पार्कर और माइल्स मोरालेस दोनों के रूप में स्पाइडर-मैन का किरदार निभाने का मौका मिलेगा। दोनों कैरेक्टर अपनी अलग-अलग शक्तियों और क्षमताओं का उपयोग करके नए दुश्मनों का सामना करेंगे, जैसे-क्रेवेन द हंटर, वेनम और लिजर्ड। यह 2018 के Marvel’s Spider-Man का सीक्वल है और इसकी स्टोरी भी उतनी ही शानदार होगी।

Sniper Elite: Resistance

रिलीज डेट: 30 जनवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: PS5, PS4, Xbox Series X/S, Xbox One, PC


Sniper Elite: Resistance रिबेलियन डेवलपमेंट्स द्वारा बनाई गई Sniper Elite सीरीज का एक नया गेम है। इसका प्लॉट Sniper Elite 5 के साथ-साथ चलता है। इस गेम में हैरी हॉकर एक एसओई एजेंट को पावरफुल हथियार Wunderwaffe को नष्ट करने के लिए भेजा जाता है। गेम में नया कैंपेन, प्रोपेगेंडा मिशनऔर WWII के असली हथियार होंगे। यह गेम Xbox Game Pass सब्सक्राइबर्स के लिए डे-वन रिलीज के तौर पर उपलब्ध होगा।

Sid Meier’s Civilization 7

रिलीज डेट: 11 फरवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: PS5, PS4, Xbox Series X/S, Xbox One, PC, macOS, Nintendo Switch

इस गेमका यह नया वर्जन Civilization सीरीज का सातवां भाग होगा। यह 4एक्स गेमहै (eXplore, eXpand, eXploit, और eXterminate)। गेम में आप इतिहास के विभिन्न महान नेताओं के रूप में खेलेंगे और हर मानव विकास के युग में एक नई सभ्यता का निर्माण करेंगे। मुख्य उद्देश्य है कि आप चुनौतियों का सामना करते हुए एक ऐसी सभ्यता का निर्माण करें जो सबसे महान हो।

Assassin’s Creed Shadows

रिलीज डेट: 14 फरवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: PS5, Xbox Series X/S, PC, macOS,iPadOS

यह गेम Assassin’s Creed फ्रेंचाइजी का एक नया हिस्सा होगा, जो जापान के सेंगेको काल (feudal Japan) में सेट है। इस गेम में दो मुख्य कैरेक्टर होंगे: नाओए, एक शिनोबी असैसिन और यासुके, एक अफ्रीकी समुराई। यह गेम एक विशाल ओपन वर्ल्ड में खेला जाएगा, जिसमें आपको जानकारी इकट्ठा करनी होगी और साइड मिशन भी करने होंगे। यह गेम पहले 2024 में आने वाला था, लेकिन अब 2025 में रिलीज होगा।

Tomb Raider IV-VI Remastered

रिलीज डेट: 14 फरवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: PS5, PS4, Xbox Series X/S, Xbox One, PC और Nintendo Switch

यह रिमास्टर वर्जन होगा, जिसमें Tomb Raider: The Last Revelation (1999), Tomb Raider: Chronicles (2000) और Tomb Raider: The Angel of Darkness (2003) शामिल हैं। इस वर्जन में बेहतर ग्राफिक्स होंगे, लेकिन आप पुराने पॉलीगोनल मॉडल्स में भी खेल सकते हैं। इसमें फोटो मोड होगा, जहां आप विभिन्न आउटफिट्स, पोज, हथियार और एक्सप्रेशंस के साथ अपने गेमप्ले को कस्टमाइज कर सकते हैं।

Avowed

रिलीज डेट: 18 फरवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: Xbox Series X/S, PC

यह फर्स्ट पर्सन फैंटेसी आरपीजी गेम है, जिसे Obsidian Entertainment ने डेवलप किया है। यह गेम Pillars of Eternity की दुनिया इओरा में सेट है। गेम की कहानी एक रहस्यमयी महामारी पर आधारित है जो एक द्वीप लिविंग लैंड्स को प्रभावित कर रही है। खिलाड़ी को Aedyr के एक एजेंट के रूप में खेलते हुए इस महामारी का कारण जानने और उससे लड़ने का प्रयास करना होगा।

Like a Dragon: Pirate Yakuza in Hawaii

रिलीज डेट: 21 फरवरी, 2025
प्लेटफॉर्म: PS5, PS4, Xbox Series X/S, Xbox One, PC

यह लाइक ए ड्रैगन सीरीज का स्पिन-ऑफ गेम है, जो Like a Dragon: Infinite Wealth (2024) के घटनाओं के बाद की कहानी को दर्शाता है। इस गेम में गोरो माजिमा मुख्य कैरेक्टर होंगे, जो अपनी याददाश्त खोकर रिच आइलैंड पर फंसे हुए होते हैं। एक लड़का नोआ द्वारा बचाए जाने के बाद वह एक नई जंग में फंस जाते हैं, जो हवाई के समुद्री डाकुओं और एक्स-याकुजा के बीच खोये हुए खजाने को लेकर होती है।

The post 2025 में आने वाले नए गेम्स, यहां देखें PC, PS5, XBOX के लिए अपकमिंग गेम की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-pc-ps5-xbox-games-of-2025/feed/ 0
अब Deepika Padukone के साथ भी खेल सकेंगे BGMI https://www.91mobiles.com/hindi/deepika-padukone-as-playable-character-in-bgmi-with-stunning-avatars/ https://www.91mobiles.com/hindi/deepika-padukone-as-playable-character-in-bgmi-with-stunning-avatars/#respond Wed, 16 Oct 2024 09:20:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156787 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

KRAFTON India के पॉप्यूलर गेम BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (BGMI) खेलना का मजा अब दोगुना होने वाला है। दरअसल, दीपिका पादुकोण BGMI में पहली बार एक खेल योग्य किरदार के रूप में नजर आने वाली हैं। दीपिका का यह कैरेक्टर 17 अक्टूबर से सा लाइव हो जाएगा। वहीं, गेम में उनके दो नए अवतार शामिल होंगे। […]

The post अब Deepika Padukone के साथ भी खेल सकेंगे BGMI first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

KRAFTON India के पॉप्यूलर गेम BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (BGMI) खेलना का मजा अब दोगुना होने वाला है। दरअसल, दीपिका पादुकोण BGMI में पहली बार एक खेल योग्य किरदार के रूप में नजर आने वाली हैं। दीपिका का यह कैरेक्टर 17 अक्टूबर से सा लाइव हो जाएगा। वहीं, गेम में उनके दो नए अवतार शामिल होंगे। इस नए अपडेट के साथ कई ग्लैमरस आउटफिट्स, हथियार स्किन्स, वाहन कॉस्मेटिक्स और अन्य कई चीजें पेश की जाएंगी, जिससे खिलाड़ी दीपिका पादुकोण के सिग्नेचर स्टाइल को BGMI में पूरी तरह से अपना सकेंगे।

BGMI में दीपिका पादुकोण बनकर खेल सकेंगे गेमर्स

17 अक्टूबर से बीजीएमआई खेलने वाले खिलाड़ी बॉलीवुड की इस रॉयल्टी के रूप में मुकाबला कर सकेंगे, जिसमें दीपिका पादुकोण शामिल होंगी। उनके खास अवतार, जो उनके अनोखे स्टाइल को दर्शाएगा। खिलाड़ी शाही DP Ice Queen Guardian Set और साहसी DP Techno Fairy Punk Set के दो नए स्किन्स में से किसी एक को चुन सकेंगे। इसके साथ ही, DP Glamour Gladiator Set फैशन और फाइटिंग का एक अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा जो बैटलफील्ड पर एक नया अंदाज देगा।

दीपिका थीम्ड कॉस्मेटिक्स

अवतार्स के अलावा गेमर्स विशेष दीपिका-थीम वाले कॉस्मेटिक्स भी प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें स्टाइलिश DP Starlight Ride (बगी स्किन), DP Firestorm Havoc (गन स्किन), DP Drift Parachute, और DP Quantum Quake (अपग्रेडेबल गन) शामिल हैं। इससे खिलाड़ियों के अनुभव को और भी बढ़ाया जा सकेगा।

नई गेमिंग प्रतियोगिता

गौरतलब है कि 17 अक्टूबर से 4 नवंबर तक, खिलाड़ी एक विशेष इन-गेम प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें अतिरिक्त उपहार जीतने का मौका मिलेगा। खिलाड़ी DP से संबंधित इवेंट्स से उद्देश्यों को पूरा करके ‘Chakris’ कमा सकते हैं, जिन्हें इन-गेम उपहारों के लिए यूज किया जा सकता है। 3000 ‘Chakris’ इकट्ठा करने पर, खिलाड़ी ‘Nightingale Dancer Set’ को ले सकते हैं और प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, प्रतिभागियों को BGMI गेमप्ले का एक छोटा वीडियो बनाना होगा, उचित हैशटैग शामिल करने होंगे, एक गूगल फॉर्म भरना होगा और रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

The post अब Deepika Padukone के साथ भी खेल सकेंगे BGMI first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/deepika-padukone-as-playable-character-in-bgmi-with-stunning-avatars/feed/ 0
GTA 5 डाउनलोड कैसे करें!(2025) https://www.91mobiles.com/hindi/gta-5-kaise-download-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/gta-5-kaise-download-kare/#respond Tue, 02 Jul 2024 06:54:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=145497 जीटीए 5 (GTA 5) पीसी और मोबाइल पर खेले जाने वाले सबसे पॉपुलर गेम में से एक है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) 5 पीसी, लैपटॉप और कंसोल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसे मोबाइल फोन पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इस गेम को रॉकस्टार गेम्स ने डेवलप किया है। GTA 5 आपको माइकल […]

The post GTA 5 डाउनलोड कैसे करें!(2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जीटीए 5 (GTA 5) पीसी और मोबाइल पर खेले जाने वाले सबसे पॉपुलर गेम में से एक है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) 5 पीसी, लैपटॉप और कंसोल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसे मोबाइल फोन पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इस गेम को रॉकस्टार गेम्स ने डेवलप किया है। GTA 5 आपको माइकल डी सांता, ट्रेवर फिलिप्स और फ्रैंकलिन क्लिंटन की खतरनाक और एक्शन से भरपूर कहानियों से रूबरू कराता है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो वी (Grand Theft Auto V) अभी भी एपिक गेम्स स्टोर, वाल्व स्टीम जैसे गेम स्टोर्स पर सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाले और सबसे ज्यादा खेले जाने वाले गेम में से एक है। यदि आप भी इस गेम को अपने मोबाइल या पीसी पर खेलना चाहते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कैसे GTA 5 डाउनलोड कर सकते हैं?

GTA 5 डाउनलोड कैसे करें (PC में)

पीसी/लैपटॉप के लिए GTA 5 दुनियाभर में उपलब्ध है। हालांकि यह गेम फ्री नहीं है, इसे आपको गेम स्टोर्स से खरीदना होता है। GTA 5 को पीसी के लिए डाउनलोड करना चाहते हैं, तो स्टीम (Steam), एपिक गेम्स स्टोर और आधिकारिक रॉकस्टार गेम्स स्टोर पर भी उपलब्ध है। यदि आप पीसी के लिए GTA V डाउनलोड करने के लिए स्टीम का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले अपने सिस्टम पर स्टीम ऐप (Steam app) डाउनलोड करना होगा। Steam app के जरिए GTA 5 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: इसके लिए सबसे पहले आपको स्टीम वेबसाइट (https://store.steampowered.com/) पर जाना होगा। फिर यहां से विंडोज पीसी पर स्टीम ऐप डाउनलोड कर लें।

gta 5 kaise download kare

स्टेप-2:
अब आप नए अकाउंट के लिए रजिस्ट्रेशन करें या आपके पास पहले से अकाउंट है, तो लॉगइन कर सकते हैं।
स्टेप-3: लॉगइन करने के बाद स्टीम ऐप पर GTA 5 सर्च करना है।
स्टेप-4: यहां उस GTA 5 वर्जन को सलेक्ट कर लें, जो आपके बजट के अनुरूप हो।
स्टेप-5: GTA 5 के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड या अन्य पेमेंट मेथड का उपयोग करके भुगतान करें।
स्टेप-6: भुगतान की पुष्टि होने के बाद अपने पीसी पर GTA 5 प्राप्त करने के लिए डाउनलोड बटन प्रेस करें। पीसी पर डाउनलोड होने के बाद गेम खेल सकते हैं।

GTA 5 को एपिक गेम्स स्टोर से कैसे डाउनलोड करें

आप चाहें, तो स्टीम की तरह ही अपने पीसी पर एपिक गेम्स स्टोर से जीटीए 5 को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप को फॉलो करेंः

gta 5 kaise download kare

स्टेप-1: एपिक गेम्स स्टोर (https://store.epicgames.com/en-US/) वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप-2: इसके बाद एपिक गेम्स अकाउंट में लॉगइन करें या फिर एक नया अकाउंट बना लें।
स्टेप-3: एपिक गेम्स लॉन्चर में GTA 5 को सर्च करें।
स्टेप-3: इसे डाउनलोड करने के लिए buy now बटन पर क्लिक करें और भुगतान करें। फिर इस गेम को डाउनलोड करें।

GTA V/GTA 5 सिस्टम रिक्वायरमेंट

जीटीए 5 गेम को पीसी पर खेलने के लिए निम्न सिस्टम की जरूरत होगीः
ओएसः विंडोज 8/8.1/10/11
सीपीयू : इंटेल कोर 2 क्वाड Q6600/AMD फेनोम 9850
जीपीयू : एनवीडिया जीफोर्स 9800 जीटी 1 जीबी/एएमडी एचडी 4870 1 जीबी
मेमोरी: 4 जीबी रैम

GTA V/GTA 5 के लिए रेकमंडेड सिस्टम रिक्वायरमेंट

ओएस : विंडोज 8/8.1/10/11
सीपीयू : इंटेल कोर i5 3470/AMD X8 FX-835
जीपीयू : एनवीडिया GeForce GTX 660/AMD HD 7870
मेमोरी: 8 जीबी रैम

GTA 5 पीसी फाइल साइज क्या है?

पीसी पर GTA 5 डाउनलोड करने और चलाने के लिए आपको कम से कम 100GB फ्री स्पेस को जरूरत पड़ेगी। वहीं प्ले स्टेशन यूजर्स के लिए 95जीबी स्पेस की जरूरत पड़ेगी। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए GTA 5 गेम फाइल को SSD पर डाउनलोड करना ज्यादा बेहतर हो सकता है।

GTA 5 डाउनलोड कैसे करें (Android Phone में)

GTA 5 आधिकारिक तौर पर Google Play Store या App Store पर उपलब्ध नहीं है (प्ले स्टोर पर Grand Theft Auto V: The Manual ऐप उपलब्ध है, जिसमें गेम से जुड़े बेसिक जानकारी मिलेगी), आप Steam Link का उपयोग करके Android और iOS डिवाइस पर GTA 5 खेल सकते हैं। यदि आपने स्टीम पर गेम खरीदा है, तो आप गेम को अपने स्मार्टफोन पर स्ट्रीम करने के लिए स्टीम लिंक का उपयोग कर सकते हैं। जानते हैं मोबाइल फोन पर GTA 5 गेम कैसे खेल सकते हैं:

स्टेप-1: पहले Steam Link  ऐप को एंड्रॉयड के लिए Google Play Store से डाउनलोड कर लें  या iOS के लिए ऐप स्टोर से स्टीम लिंक ऐप डाउनलोड कर लें।

Steam Link

स्टेप-2:
अब स्टीम लिंक ऐप को ओपन करें और अपने स्टीम अकाउंट से लॉगइन कर लें।
स्टेप-3: अपने पीसी/लैपटॉप पर स्टीम के माध्यम से GTA 5 गेम को लॉन्च करें।
स्टेप-4: इसके बाद अपने स्मार्टफोन पर गेम स्ट्रीम करने के लिए स्टीम लिंक पर GTA 5 आइकन पर क्लिक करें।

यहां आपको ध्यान रखना होगा कि स्टीम लिंक के माध्यम से GTA 5 सहित किसी भी गेम को स्ट्रीम करने के लिए फास्ट इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी। मोबाइल फोन और पीसी दोनों को हाई-स्पीड वाई-फाई कनेक्शन या 5जी नेटवर्क से जोड़ना बेहतर होगा। इसके साथ ही स्टीम लिंक के साथ एक कंट्रोलर का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि टच कंट्रोल में लेटेंसी की समस्याएं हो सकती हैं।

GTA 5 APK फाइल कैसे डाउनलोड करें

GTA 5 APK फाइल को पीसी पर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: सबसे पहले आपको https://gta-v.en.softonic.com/download साइट पर विजिट करना है। इसे अपनी पीसी पर डाउनलोड करने के लिए आपको Download for PC बटन पर क्लिक करना होगा।

gta 5 kaise download kare

स्टेप-2:
अपने पीसी पर ‘डाउनलोड’ करें और पीसी फाइल में GTA 5 को सर्च करें।
स्टेप-3: फिर जिप फाइल को Extract करना होगा। इसके लिए Win Zip, WinRAR या फिर डिफाल्ट Windows कमांड का उपयोग कर सकते हैं।
स्टेप-4: यहां अब ‘इंस्टॉल’ बटन पर क्लिक करके इंस्टॉलर लॉन्च करें।
स्टेप-5: गेम इंस्टॉल करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
स्टेप-6: एक बार गेम इंस्टॉल हो जाने पर गेम खेलना शुरू करने के लिए स्क्रीन पर ‘जीटीए 5’ गेम आइकन पर क्लिक करें।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या दोस्तों के साथ GTA 5 ऑनलाइन खेल सकते हैं?

हां, आप GTA 5 गेम Online दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। GTA ऑनलाइन आपको अपना स्वयं का यूनिक कैरेक्टर बनाने की सुविधा भी देता है।

क्या GTA 5 लो-एंड पीसी पर चल सकता है?

चूंकि GTA 5 एक काफी पुराना गेम है, कई नए पीसी लो से मीडियम ग्राफिक्स सेटिंग्स पर गेम खेल सकते हैं। न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताओं के अनुसार, गेम पुराने सीपीयू और जीपीयू वाले पीसी पर चल सकता है। इसलिए कई खिलाड़ी कम या मध्यम ग्राफिक्स सेटिंग्स के साथ अपने सिस्टम पर GTA 5 चलाने में सक्षम हो सकते हैं।

GTA 5 एपीके डाउनलोड कैसे करें?

वेब पर कई GTA 5 APK डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। हालांकि इनमें कई फेक हैं। हम आपको एंड्रॉयड मोबाइल फोन, आईफोन, पीसी और लैपटॉप पर गेम खेलने के लिए उपरोक्त चरणों का पालन करने की सलाह देंगे।

GTA 5 गेम कितने समय का है?

ग्रैंड ऑटो थेफ्ट 5 या जीटीए 5 काफी लंबा गेम है जिसे 100 प्रतिशत खत्म होने में कई घंटे लग सकते हैं। GTA 5 सिंगल प्लेयर कंपेन को शुरू से अंत तक पूरा होने में 31 घंटे लग सकते हैं। इसके अलावा, गेम में कुछ अतिरिक्त मिशन भी हैं। यदि आप दोनों को मिला दें, तो आपको लगभग 48 घंटे का गेमप्ले मिलेगा। इसके अलावा, गेम को पूरा करने में 79 घंटे का समय लगता है।

GTA 5 स्पीडरन रिकॉर्ड किसके पास है?

हालांकि गेम के सिंगल प्लेयर कंपेन मोड में 30 घंटे से अधिक समय लगता है, लेकिन स्पीडरनर इसे कुछ ही घंटों में पूरा करने में सक्षम हैं। वर्तमान GTA 5 स्पीडरन रिकॉर्ड YouTuber burhac के पास जाता है। उन्होंने यह गेम 6 घंटे 3 मिनट और 27 सेकेंड में पूरा किया है।

क्या मैं GTA 5 को बिना ग्राफिक्स कार्ड के i3 पर चला सकता हूं?

हां, यदि आपके पास Intel Core i3 प्रोसेसर है तो आप GTA 5 चला सकते हैं। मगर गेमप्ले काफी धीमा होगा। कंपनी का कहना है कि आपके पास न्यूनतम 4GB रैम और 85GB मुफ्त स्टोरेज के साथ Intel Core 2 क्वाड-कोर प्रोसेसर होना चाहिए। हालांकि इस गेम को सुचारू रूप से चलाने के लिए आपके पास न्यूनतम Nvidia 9800 GT 1GB GPU होना चाहिए।

The post GTA 5 डाउनलोड कैसे करें!(2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gta-5-kaise-download-kare/feed/ 0