अन्य | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 30 Sep 2026 12:26:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Apple Pay भारत में हुआ लाइव, इन कार्ड्स से कर सकेंगे पेमेंट https://www.91mobiles.com/hindi/apple-pay-india-launch-supported-banks-credit-cards-axis-bank-visa-mastercard-how-to-use/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-pay-india-launch-supported-banks-credit-cards-axis-bank-visa-mastercard-how-to-use/#respond Wed, 30 Sep 2026 12:26:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205219 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

लंबे इंतजार के बाद Apple Pay आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। इसके साथ iPhone और Apple Watch यूजर्स अब अपने डिवाइस की मदद से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि भारत में Apple Pay की शुरुआत फिलहाल सीमित सपोर्ट के साथ हुई है। अभी यह सुविधा सिर्फ Axis Bank के कुछ क्रेडिट कार्ड्स के […]

The post Apple Pay भारत में हुआ लाइव, इन कार्ड्स से कर सकेंगे पेमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे इंतजार के बाद Apple Pay आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। इसके साथ iPhone और Apple Watch यूजर्स अब अपने डिवाइस की मदद से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि भारत में Apple Pay की शुरुआत फिलहाल सीमित सपोर्ट के साथ हुई है। अभी यह सुविधा सिर्फ Axis Bank के कुछ क्रेडिट कार्ड्स के लिए उपलब्ध है, जो Visa और Mastercard नेटवर्क पर जारी किए गए हैं यानी अभी HDFC Bank, ICICI Bank और SBI Card जैसे बड़े कार्ड जारी करने वाले बैंकों के कार्ड Apple Pay के साथ काम नहीं करेंगे।

Apple Pay में फिलहाल एक्सिस बैंक कार्ड्स का सपोर्ट

भारत में Apple Pay की शुरुआत Axis Bank के क्रेडिट कार्ड्स से हुई है। मगर ये कार्ड Visa और Mastercard नेटवर्क पर जारी होने चाहिए। यूजर्स इन कार्ड्स को Apple Wallet में जोड़कर स्टोर पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं। Apple Watch के जरिए भी इसी तरह पेमेंट किया जा सकता है।Apple का कहना है कि आने वाले समय में वह Apple Pay के लिए और ज्यादा कार्ड जारी करने वाले बैंकों को जोड़ने पर काम कर रहा है। कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि दूसरे बैंक और कार्ड नेटवर्क कब तक इस सेवा का हिस्सा बनेंगे।

iPhone और Apple Watch से ऐसे कर पाएंगे पेमेंट

Apple Pay के जरिए स्टोर पर पेमेंट करना काफी आसान है। iPhone में साइड बटन को दो बार दबाना होगा और फिर Face ID, Touch ID या डिवाइस के पासकोड से पेमेंट को ऑथेंटिकेट करना होगा। इसके बाद iPhone के ऊपरी हिस्से को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट टर्मिनल के पास ले जाने पर पेमेंट हो जाएगा।

Apple Watch पर भी इसी तरह पेमेंट किया जा सकता है। इसके लिए वॉच के साइड बटन को दो बार दबाकर डिस्प्ले को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट टर्मिनल के पास ले जाना होगा।

ऑनलाइन पेमेंट में भी आएगा काम

Apple Pay सिर्फ दुकानों पर टैप करके पेमेंट करने तक सीमित नहीं है। सपोर्टेड वेबसाइट्स पर ऑनलाइन पेमेंट के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे हर बार कार्ड नंबर और दूसरी जानकारी डालने की जरूरत कम हो जाती है।

भारत में Apple Pay को Apple Store के अलावा Blinkit, Chaayos, Croma, Ixigo, Reliance के कई ब्रांड्स, Tata 1mg और Zomato जैसे मर्चेंट्स पर स्वीकार किया जाएगा। कंपनी ने पेमेंट नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए Cashfree, JusPay, Mswipe, Paytm, PayU, Pine Labs, Razorpay और Worldline जैसी पेमेंट कंपनियों के साथ भी काम किया है।

भारत में Apple Pay आने में इतना समय क्यों लगा?

Apple Pay को भारत आने में करीब एक दशक लग गया। कंपनी के मुताबिक, भारत में इसके लॉन्च के लिए रेगुलेटरी व्यवस्था, पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और स्थानीय पार्टनरशिप से जुड़े कई पहलुओं का एक साथ तैयार होना जरूरी था। Apple Pay की वाइस प्रेसिडेंट Jennifer Bailey के मुताबिक, कार्ड पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को सपोर्ट करने की RBI की पहल भी एक अहम बदलाव रही। इसकी मदद से यूजर्स Face ID या Touch ID के जरिए Apple Pay पेमेंट को ऑथेंटिकेट कर सकते हैं। इसके साथ Axis Bank, Visa और Mastercard के साथ पार्टनरशिप ने भी भारत में सेवा शुरू करने में मदद की।

Apple Pay में कार्ड की जानकारी कितनी सुरक्षित है?

Apple Pay में कार्ड जोड़ने के बाद बैंक यूजर को ऑथेंटिकेट करता है और उस कार्ड के लिए एक अलग Device Account Number तैयार करता है। डिवाइस में वास्तविक कार्ड नंबर स्टोर नहीं होता है और इसे मर्चेंट के साथ शेयर भी नहीं किया जाता है।

पेमेंट के दौरान Apple Pay इस डिवाइस-स्पेसिफिक टोकन के साथ एक ट्रांजैक्शन-स्पेसिफिक सिक्योरिटी कोड का इस्तेमाल करता है। Apple का कहना है कि वह ऐसी ट्रांजैक्शन जानकारी को अपने पास नहीं रखता है, जिसे सीधे यूजर से जोड़ा जा सके। ट्रांजैक्शन यूजर, मर्चेंट और बैंक या कार्ड जारी करने वाली कंपनी के बीच रहता है।

Apple Pay में अभी UPI और RuPay नहीं

भारत में Apple Pay की सबसे बड़ी सीमा फिलहाल UPI और RuPay का सपोर्ट न होना है। अभी यह सेवा सिर्फ Axis Bank के Visa और Mastercard नेटवर्क वाले योग्य क्रेडिट कार्ड्स पर उपलब्ध है।

यह सीमा भारतीय यूजर्स के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट में UPI की बड़ी भूमिका है। अगस्त 2026 में भारत में 24.509 अरब UPI ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 29.82 लाख करोड़ रुपये रही। इसके मुकाबले इसी अवधि में 632.45 मिलियन क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 2.02 लाख करोड़ रुपये रही।

Apple ने फिलहाल भारत में Apple Pay के साथ UPI सपोर्ट आने की कोई तय तारीख नहीं बताई है। इसलिए अभी Apple Pay इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास योग्य Axis Bank Visa या Mastercard क्रेडिट कार्ड होना जरूरी है।

Apple Pay में कार्ड कैसे जोड़ें?

Axis Bank के क्रेडिट कार्ड को Apple Pay में जोड़ने के लिए यूजर्स Axis Bank ऐप या सीधे Apple Wallet का इस्तेमाल कर सकते हैं। Apple Wallet खोलने के बाद ‘+’ बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद डेबिट या क्रेडिट कार्ड जोड़ने का विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

कार्ड की जानकारी दर्ज करने के बाद Axis Bank की ओर से कार्ड का वेरिफिकेशन किया जाएगा। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद कार्ड Apple Pay के जरिए पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Apple Pay अब दुनिया के 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, इसके साथ दुनियाभर में 11,000 से ज्यादा बैंक और नेटवर्क पार्टनर जुड़े हुए हैं। भारत इस लिस्ट में नया बाजार है, लेकिन यहां इसकी शुरुआत अभी सीमित बैंक और कार्ड सपोर्ट के साथ हुई है।

 

The post Apple Pay भारत में हुआ लाइव, इन कार्ड्स से कर सकेंगे पेमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-pay-india-launch-supported-banks-credit-cards-axis-bank-visa-mastercard-how-to-use/feed/ 0
Samsung Galaxy A36 और Galaxy A56 की कीमत बढ़ी, 3,000 रुपये तक महंगे हुए फोन, देखें नए दाम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-a56-price-hike-new-price-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-a56-price-hike-new-price-india/#respond Tue, 29 Sep 2026 12:14:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205159 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung ने भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की है। दोनों फोन पिछले साल लॉन्च किए गए थे और अब इनकी कीमतें 2,000 से 3,000 रुपये तक फिर बढ़ाई गई हैं। नए दामों के बाद Galaxy A36 5G की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये […]

The post Samsung Galaxy A36 और Galaxy A56 की कीमत बढ़ी, 3,000 रुपये तक महंगे हुए फोन, देखें नए दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की है। दोनों फोन पिछले साल लॉन्च किए गए थे और अब इनकी कीमतें 2,000 से 3,000 रुपये तक फिर बढ़ाई गई हैं। नए दामों के बाद Galaxy A36 5G की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये और Galaxy A56 5G की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये हो गई है। आइए, आगे दोनों के सभी मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।

Samsung Galaxy A36 5G की नई कीमत

ब्रांड की साइट और हमे मिली जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy A36 5G के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 36,999 रुपये हो गई है। पहले यह मॉडल 33,999 रुपये में उपलब्ध था। यानी इसकी कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल 40,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरियंट 46,499 रुपये में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A56 5G की नई कीमत

Samsung Galaxy A56 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है। पहले यह 42,999 रुपये में बिक रहा था। यानी बेस मॉडल 2,000 रुपये महंगा हुआ है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की नई कीमत 48,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 54,499 रुपये की गई है।

Samsung Galaxy A36 5G के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच का FHD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मौजूद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A36 5G फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh बैटरी मिलती है। जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy A56 5G के स्पेसिफिकेशंस

Galaxy A56 5G में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Samsung का Exynos 1580 चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है। जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

क्यों बढ़ी Galaxy A36 और A56 की कीमत?

Samsung ने कीमत बढ़ाने की कोई वजह आधिकारिक तौर पर नहीं बताई है। हालांकि, 2026 में स्मार्टफोन बाजार में मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की कीमत लगातार बढ़ी हैं जिसके चलते कई स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। इसलिए उम्मीद है Galaxy A36 और A56 की कीमत भी फिर से बढ़ाई गई है।

क्या अभी लेना चाहिए Galaxy A36 या A56 ?

अगर आप इनमें से कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फेस्टिव सेल और बैंक ऑफर्स का वेट कर सकते हैं। क्योंकि डिस्काउंट के बाद कीमत मौजूदा रेट से कम हो सकती है। वहीं, अगर आपको फोन लेने की जल्दी है तो इस बजट से कम में realme, Lava, Oppo और OnePlus के डिवाइस देख सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव की जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Samsung Galaxy A36 और Galaxy A56 की कीमत बढ़ी, 3,000 रुपये तक महंगे हुए फोन, देखें नए दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a36-a56-price-hike-new-price-india/feed/ 0
Vivo Y51 Pro 5G सहित 6 Y-सीरीज फोन हुए 2,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमतें https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y51-pro-5g-y-series-price-hike-september-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y51-pro-5g-y-series-price-hike-september-2026/#respond Sat, 26 Sep 2026 09:30:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204983 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव का असर Vivo के कई स्मार्टफोंस पर हुआ है। हमने इससे पहले Vivo X300 FE और Vivo S2 5G का प्राइस हाइक डिटेल्स दिया था। इन फ्लैगशिप फोंस के साथ 25 सितंबर 2026 से ही Y-सीरीज के 6 स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव किया गया है। इनमें Vivo […]

The post Vivo Y51 Pro 5G सहित 6 Y-सीरीज फोन हुए 2,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव का असर Vivo के कई स्मार्टफोंस पर हुआ है। हमने इससे पहले Vivo X300 FE और Vivo S2 5G का प्राइस हाइक डिटेल्स दिया था। इन फ्लैगशिप फोंस के साथ 25 सितंबर 2026 से ही Y-सीरीज के 6 स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव किया गया है। इनमें Vivo Y51 Pro 5G, Y31t 5G, Y21 5G, Y19s 5G, Y11 5G और Y05 शामिल हैं। इनके अलग-अलग मॉडल पर 1,000 रुपये से 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। आइए, आगे आपको सभी का नया प्राइस बताते हैं।

Vivo Y-सीरीज की नई कीमतें

कीमत बढ़ोतरी के बाद Vivo के इन स्मार्टफोंस की नई प्राइस इस प्रकार है:

फोन मॉडल रैम और स्टोरेज नई कीमत कीमत में बढ़ोतरी
Vivo Y51 Pro 5G 8GB + 128GB 34,999 रुपये 2,000 रुपये
Vivo Y31t 5G 4GB + 128GB 26,999 रुपये 1,000 रुपये
Vivo Y31t 5G 6GB + 128GB 31,499 रुपये 1,500 रुपये
Vivo Y21 5G 4GB + 64GB 20,999 रुपये 1,500 रुपये
Vivo Y21 5G 4GB + 128GB 23,999 रुपये 1,500 रुपये
Vivo Y21 5G 6GB + 128GB 27,999 रुपये 1,500 रुपये
Vivo Y19s 5G 4GB + 64GB 18,499 रुपये 1,000 रुपये
Vivo Y19s 5G 4GB + 128GB 22,499 रुपये 1,500 रुपये
Vivo Y11 5G 4GB + 64GB 18,999 रुपये 1,000 रुपये
Vivo Y11 5G 4GB + 128GB 22,499 रुपये 1,500 रुपये
Vivo Y05 4GB + 64GB 15,999 रुपये 1,000 रुपये

कंपनी के अनुसार, ये कीमतें 25 सितंबर 2026 से लागू हैं। कीमतों में बदलाव का कारण बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव को बताया बताया गया है।

Vivo Y51 Pro 5G हुआ 2,000 रुपये महंगा

इस लिस्ट में Vivo Y51 Pro 5G की कीमत में सबसे ज्यादा 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला वैरियंट 34,999 रुपये की नई प्राइस पर उपलब्ध होगा।

Vivo Y31t 5G की कीमत में 1,500 रुपये तक बढ़ोतरी

Vivo Y31t 5G के दोनों मॉडल्स की कीमत भी बढ़ाई गई है। इसका 4GB+128GB मॉडल 1,000 रुपये ज्यादा यानी 26,999 रुपये और 6GB+128GB मॉडल 1,500 रुपये ज्यादा यानी 31,499 रुपये का हो गया है।

Vivo Y21 5G के सभी वैरियंट महंगे

Vivo Y21 5G के 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB तीनों वैरियंट की कीमत में 1,500 रुपये का इजाफा किया गया है। कीमत बढ़ने के बाद इनकी नई MOP क्रमशः 20,999 रुपये, 23,999 रुपये और 27,999 रुपये है।

Vivo Y19s 5G, Y11 5G और Y05 की कीमत भी बढ़ी

Vivo Y19s 5G के 4GB+64GB वैरियंट की कीमत 1,000 रुपये और 4GB+128GB मॉडल की कीमत 1,500 रुपये बढ़ी है। इनकी नई कीमत क्रमशः 18,499 रुपये और 22,499 रुपये हैं। वहीं, Vivo Y11 5G के 4GB+64GB और 4GB+128GB मॉडल क्रमशः 18,999 रुपये और 22,499 रुपये में मिलेंगे। दोनों की कीमत में क्रमशः 1,000 रुपये और 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

आखिर में 4जी मॉडल Vivo Y05 की बात करें तो इसके 4GB+64GB वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है। यह फोन अब 15,999 रुपये में बिकेगा।

यदि आप इनमें से कोई भी डिवाइस लेना चाहते हैं तो आपको फिलहाल ज्यादा कीमत देनी होगी। अगर आपको अभी फोन लेना है तो दूसरे विकल्प देख सकते हैं। वहीं, कुछ हफ्ते रुक सकते हैं तो त्यौहारी सीजन का डिस्काउंट मिल सकता है। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Vivo Y51 Pro 5G सहित 6 Y-सीरीज फोन हुए 2,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y51-pro-5g-y-series-price-hike-september-2026/feed/ 0
4,000 रुपये तक महंगा हुआ Vivo S2 5G, 16GB तक RAM और Dimensity 7360 Turbo से लैस https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s2-5g-price-hike-new-price-september-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s2-5g-price-hike-new-price-september-2026/#respond Sat, 26 Sep 2026 06:34:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204977 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने अपने S2 5G स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव के चलते फोन के दोनों वैरियंट की कीमत बढ़ाई गई है। नया प्राइस 25 सितंबर 2026 से लागू है। बता दें कि Vivo S2 5G की […]

The post 4,000 रुपये तक महंगा हुआ Vivo S2 5G, 16GB तक RAM और Dimensity 7360 Turbo से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने अपने S2 5G स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव के चलते फोन के दोनों वैरियंट की कीमत बढ़ाई गई है। नया प्राइस 25 सितंबर 2026 से लागू है। बता दें कि Vivo S2 5G की कीमत में 4,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। फोन में 7,050mAh बैटरी, 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360 Turbo जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo S2 5G की नई कीमत

ब्रांड की वेबसाइट और हमें मिली जानकारी के अनुसार Vivo S2 5G के 8GB रैम +128GB वैरियंट की कीमत में 3,000 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज की कीमत में 4,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमत बढ़ने के बाद फोन के 8GB RAM + 128GB की कीमत 42,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB की 48,999 रुपये हो गई है। जो पहले क्रमशः 39,999 और 44,999 रुपये थी। कंपनी के अनुसार, कीमत में बदलाव 25 सितंबर 2026 से लागू है।

Vivo S2 5G के स्पेसिफिकेशंस

Vivo S2 5G में 2800 × 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits पीक ब्राइटनेस और HDR10 आउटपुट सपोर्ट देती है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। स्क्रीन को SGS Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफिकेशन मिला है। ये फीचर्स लंबे समय तक स्क्रीन देखने के दौरान आंखों पर पड़ने वाले स्ट्रेन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

परफॉरमेंस के लिए Vivo S2 5G में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। 4nm प्रोसेस पर बना यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। Extended RAM फीचर की मदद से 8GB फिजिकल RAM में 8GB तक वर्चुअल RAM जोड़ी जा सकती है, जिससे कुल 16GB RAM का सपोर्ट मिलता है। हैवी टास्क के दौरान हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए फोन में 23,000mm² Smart Cooling Area दिया गया है। फोन को 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX852 मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ f/2.4 अपर्चर वाला 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 32MP फ्रंट कैमरा है।

vivo S2

Vivo S2 5G में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, बैटरी 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। फोन को चार्ज करने के लिए 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में Smart Charging Protection और Bypass Charging जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।


vivo S2 5G Price
Rs. 39,990
Go To Store
See All Prices

The post 4,000 रुपये तक महंगा हुआ Vivo S2 5G, 16GB तक RAM और Dimensity 7360 Turbo से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-s2-5g-price-hike-new-price-september-2026/feed/ 0
Vivo X300 FE हुआ 5,000 रुपये महंगा, जानें अब कितने में मिलेगा ये स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-price-hike-india-september-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-price-hike-india-september-2026/#respond Sat, 26 Sep 2026 04:00:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204973 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vivo ने X300 FE स्मार्टफोन की कीमत में फिर बदलाव किया है। कंपनी की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, यह कीमत 25 सितंबर 2026 से लागू हो गई है। फोन के दो रैम और स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आइए, नई कीमत के साथ Vivo […]

The post Vivo X300 FE हुआ 5,000 रुपये महंगा, जानें अब कितने में मिलेगा ये स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने X300 FE स्मार्टफोन की कीमत में फिर बदलाव किया है। कंपनी की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, यह कीमत 25 सितंबर 2026 से लागू हो गई है। फोन के दो रैम और स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आइए, नई कीमत के साथ Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

Vivo X300 FE की नई कीमत

अपडेटेड प्राइस और ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार, Vivo X300 FE के दो वैरियंट की कीमत में 5,000 रुपये का इजाफा किया गया है। नई कीमत आप आगे देख सकते हैं:

  • 8GB रैम + 256GB स्टोरेज: 89,999 रुपये (5,000 रुपये की बढ़ोतरी)
  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज: 94,999 रुपये (5,000 रुपये की बढ़ोतरी)

कीमत में बदलाव 25 सितंबर 2026 से लागू है। कंपनी ने इस बदलाव का कारण बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव बताया है।

Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशंस

Vivo X300 FE में 6.31 इंच का कॉम्पैक्ट LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz तक के डायनामिक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo X300 FE में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी टास्क को ध्यान में रखते हुए दमदार अनुभव दे सकता है।

Vivo X300 FE फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसे 90W वायर्ड FlashCharge और 40W वायरलेस FlashCharge का सपोर्ट दिया गया है। इस तरह यूजर्स को फास्ट चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo X300 FE में ZEISS लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

Vivo X300 FE का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दूर की ऑब्जेक्ट्स की फोटोग्राफी में उपयोगी हो सकता है। फोन टेलीफोटो एक्सटेंडर किट को भी सपोर्ट करता है। जो फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है। OIS और टेलीफोटो कैमरा के साथ फोन में पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी भी शानदार मिलती है।

Vivo X300 FE की कीमत में बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब इस सेगमेंट में कई दमदार विकल्प मौजूद हैं। लगभग 85,000 से 95,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में ग्राहक Samsung Galaxy S26, OnePlus 15 और OPPO Find X9 जैसे स्मार्टफोंस भी देख सकते हैं। हालांकि आप अपनी पसंद और बजट अनुसार ऑप्शन चुन सकते हैं। आगे त्यौहारी सीजन के डिस्काउंट का वेट भी कर सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर डिटेल्स देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Vivo X300 FE हुआ 5,000 रुपये महंगा, जानें अब कितने में मिलेगा ये स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-price-hike-india-september-2026/feed/ 0
Honor Magic 9 की कीमत लॉन्च से पहले कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Gen 6 से हो सकता है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/honor-magic-9-china-price-official-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-magic-9-china-price-official-ahead-of-launch/#respond Thu, 24 Sep 2026 12:01:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204902 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor ने अपनी आगामी Magic सीरीज के स्मार्टफोन Honor Magic 9 की कीमत शेयर की है। कंपनी इस लाइनअप को 28 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। वहीं, लॉन्च से कुछ दिन पहले Honor के CEO Li Jian ने Magic 9 के प्राइस से जुड़ी जानकारी दी है। बता दें कि अपकमिंग फोन को कई […]

The post Honor Magic 9 की कीमत लॉन्च से पहले कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Gen 6 से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor ने अपनी आगामी Magic सीरीज के स्मार्टफोन Honor Magic 9 की कीमत शेयर की है। कंपनी इस लाइनअप को 28 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। वहीं, लॉन्च से कुछ दिन पहले Honor के CEO Li Jian ने Magic 9 के प्राइस से जुड़ी जानकारी दी है। बता दें कि अपकमिंग फोन को कई नए टेक्नोलॉजी फीचर्स और हार्डवेयर अपग्रेड के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Honor Magic 9 की कीमत चीन

Honor Magic 9 की शुरुआती कीमत चीन में 6,499 युआन रखी गई है। भारतीय रुपये में यह कीमत लगभग 92,923 रुपये के आसपास होती है। कंपनी ने Magic सीरीज की 10वीं सालगिरह के मौके पर फोन के लिए एक स्पेशल कीमत भी पेश की है। इसके तहत Magic 9 को 5,999 युआन यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 85,774 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

28 सितंबर को लॉन्च होगा Honor Magic 9

Honor ने Magic 9 सीरीज की लॉन्च डेट 28 सितंबर तय की है। कंपनी ने अगस्त में अपने Robot Phone लॉन्च इवेंट के बाद इस तारीख की पुष्टि की थी। इसके बाद Honor लगातार फोन के डिजाइन और कुछ फीचर्स से जुड़ी जानकारी शेयर कर रही है।

कंपनी पहले ही Magic 9 सीरीज के रियर कैमरा डिजाइन की झलक दिखा चुकी है। फोन के साथ 500mm टेलीफोटो एक्सटेंडर भी पेश किया जाएगा। Honor ने Magic 9 Pro Max, Magic 9 और Magic 9 Super Edition के स्टोरेज विकल्प और कलर ऑप्शन से जुड़ी जानकारी भी दी है।

Honor Magic 9 को Yellow Rice, Olive Green, Morning White और Curtain Black कलर में पेश किया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज ऑप्शंस मिलेंगे।

Honor Magic 9 स्पेसिफिकेशंस संभावित

Honor Magic 9 सीरीज में परफॉरमेंस के लिए Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ कंपनी का इन-हाउस H1 चिप भी मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Magic 9 Super Edition में बिल्ट-इन एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। यह फीचर लंबे समय तक गेमिंग या अन्य हेवी टास्क के दौरान फोन के तापमान को सही रखने में मदद कर सकता है। अगर यह फीचर कंफर्म होता है तो ग्राहकों को तगड़ा अनुभव मिल सकता है।

पूर्व लीक स्पेसिफिकेशंस के अनुसार, Magic 9 में 6.37-इंच का 1.5K LTPS डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2664 x 1236 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz बताया गया है।

Honor Magic 9 फोन में 55MP का f/2.0 स्क्वायर-फॉर्मेट सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। यह Android स्मार्टफोन में मिलने वाला पहला 55MP स्क्वायर सेल्फी कैमरा हो सकता है।

Honor Magic 9 के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें हॉरिजॉन्टल लार्ज-मैट्रिक्स कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। फोन में 200MP का 1/1.4-इंच मेन कैमरा f/1.9 अपर्चर के साथ मिल सकता है। इसके साथ 50MP f/2.0 अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। पेरिस्कोप सेंसर का साइज 1/1.56-इंच और इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम मिलने की उम्मीद है।

पावर बैकअप के लिए 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W वायर्ड के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Honor Magic 9 फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। इसके अलावा IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, डेडिकेटेड AI बटन और अलग कैमरा शटर बटन भी मिलने की बात रिपोर्ट्स में कही गई है।

The post Honor Magic 9 की कीमत लॉन्च से पहले कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Gen 6 से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-magic-9-china-price-official-ahead-of-launch/feed/ 0
OPPO A6 सीरीज और Reno 16c 5G मॉडल्स हुए 4,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमतें https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a6-series-reno-16c-5g-price-hike-new-prices/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a6-series-reno-16c-5g-price-hike-new-prices/#respond Tue, 22 Sep 2026 12:32:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204720 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

OPPO स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक बार फिर कीमत बढ़ने की खबर सामने आई है। दरअसल 22 सितंबर 2026 से लागू हुए इस प्राइस हाइक के तहत Oppo A6 सीरीज और Reno 16c के मॉडल्स 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। बता दें कि यह मेमोरी चिप्स और […]

The post OPPO A6 सीरीज और Reno 16c 5G मॉडल्स हुए 4,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक बार फिर कीमत बढ़ने की खबर सामने आई है। दरअसल 22 सितंबर 2026 से लागू हुए इस प्राइस हाइक के तहत Oppo A6 सीरीज और Reno 16c के मॉडल्स 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। बता दें कि यह मेमोरी चिप्स और कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के चलते हुआ है। आइए, आगे सभी मॉडल्स की नई कीमत जानते हैं।

OPPO A6c की कीमत 1,000 रुपये बढ़ी

बजट सेगमेंट में आने वाले OPPO A6c के दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके बाद फोन की नई कीमतें नीचे दी गई हैं:

  • 4GB+64GB स्टोरेज: 16,999 रुपये से बढ़कर 17,999 रुपये
  • 4GB+128GB स्टोरेज: 18,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये

OPPO A6x 5G के ये मॉडल हुए महंगे

OPPO A6x 5G के 4GB+64GB वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 4GB+128GB और 6GB+128GB मॉडल्स की कीमत 2,000 रुपये बढ़ाए गए हैं।

  • 4GB+64GB स्टोरेज: नई कीमत 19,999 रुपये
  • 4GB+128GB स्टोरेज: नई कीमत 23,999 रुपये
  • 6GB+128GB स्टोरेज: नई कीमत 26,999 रुपये

इनमें 4GB+64GB मॉडल की पुरानी कीमत 18,999 रुपये थी। जबकि 4GB+128GB और 6GB+128GB वेरिएंट्स क्रमशः 21,999 रुपये और 24,999 रुपये में उपलब्ध थे।

OPPO A6 5G की कीमत में 4,000 रुपये तक बढ़ोतरी

OPPO A6 5G सीरीज के 4GB+128GB और 6GB+128GB मॉडल्स 3,000 रुपये महंगे हो गए हैं। वहीं, 6GB+256GB मॉडल की कीमत में सबसे ज्यादा 4,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

  • 4GB+128GB स्टोरेज: 26,999 रुपये से बढ़कर 29,999 रुपये
  • 6GB+128GB स्टोरेज: 28,999 रुपये से बढ़कर 31,999 रुपये
  • 6GB+256GB स्टोरेज: 31,999 रुपये से बढ़कर 35,999 रुपये

इस बढ़ोतरी के बाद OPPO A6 5G का टॉप मॉडल खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले 4,000 रुपये ज्यादा देने होंगे।

OPPO Reno 16c 5G भी हुआ महंगा

प्रीमियम सेगमेंट में OPPO Reno 16c 5G की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 3,000 रुपये बढ़ी है। जबकि 8GB+256GB मॉडल 4,000 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, 12GB+256GB स्टोरेज की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

नया प्राइस:

  • 8GB+128GB स्टोरेज: 52,999 रुपये
  • 8GB+256GB स्टोरेज: 57,999 रुपये
  • 12GB+256GB स्टोरेज: 62,999 रुपये

क्या है प्राइस बढ़ने की वजह

स्मार्टफोन की कीमतों में इस बदलाव के लिए मेमोरी चिप्स और अन्य कंपोनेंट्स की लागत में हुई बढ़ोतरी को वजह बताया गया है। बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट का असर अलग-अलग प्राइस में कई महीनों से दिख रहा है। क्योंकि इससे पहले भी OPPO सहित कई प्रमुख ब्रांड्स अपने डिवाइस महंगे कर चुके हैं।

यदि आप इन दिनों ऊपर बताए गए मोबाइल्स लेना चाहते हैं तो थोड़ा वेट करना बेहतर हो सकता है। क्योंकि आने वाले हफ्तों में त्यौहारी सीजन के तहत डिस्काउंट या प्राइस में कमी भी आ सकती है। इसके साथ आप दूसरी कंपनियों के विकल्प भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव की जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।

The post OPPO A6 सीरीज और Reno 16c 5G मॉडल्स हुए 4,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमतें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-a6-series-reno-16c-5g-price-hike-new-prices/feed/ 0
3,000 रुपये तक महंगे हुए OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14-5g-k14x-5g-price-hike-india-september-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14-5g-k14x-5g-price-hike-india-september-2026/#respond Tue, 15 Sep 2026 11:28:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204221 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी K-सीरीज के दो स्मार्टफोंस OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी द्वारा जारी नए प्राइस हाइक के अनुसार, दोनों डिवाइस के अलग-अलग वेरिएंट्स पर 1,000 से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह नई कीमतें आज यानी 15 […]

The post 3,000 रुपये तक महंगे हुए OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी K-सीरीज के दो स्मार्टफोंस OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी द्वारा जारी नए प्राइस हाइक के अनुसार, दोनों डिवाइस के अलग-अलग वेरिएंट्स पर 1,000 से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह नई कीमतें आज यानी 15 सितंबर 2026 से लागू हो गई हैं। आइए, आगे सभी मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।

OPPO K14x 5G की नई कीमतें

कंपनी ने OPPO K14x 5G के तीनों मेमोरी वेरिएंट्स के दाम बढ़ा दिए हैं। इसके 4GB + 64GB वैरियंट की पुरानी कीमत 17,999 रुपये थी। इसमें 1,000 की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 18,999 रुपये हो गई है। दूसरे मॉडल 4GB + 128GB की कीमत 19,999 थी। यह 2,000 रुपये महंगा हुआ है। इसका नया दाम 21,999 रुपये है। फोन का 6GB + 128GB मॉडल पहले 22,999 रुपये का था। इसमें भी 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है और अब इसे 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

OPPO K14 5G की नई कीमतें

सीरीज के OPPO K14 5G के दो वेरिएंट्स पर भी बड़ा प्राइस हाइक देखने को मिला है। फोन के 6GB + 128GB वैरियंट की पुरानी कीमत 23,999 रुपये थी। कंपनी ने इसके दाम में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की है जिसके बाद इसका नया प्राइस 25,999 रुपये हो गया है।

यदि 6GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की बात करें तो इस पर सबसे ज्यादा 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह 25,999 रुपये में मिल रहा था लेकिन अब ग्राहकों को इसके लिए 28,999 रुपये देने होंगे।

ओप्पो ने कीमत बढ़ाने की वजह साफ नहीं की है, लेकिन कंपोनेंट की बढ़ती लागत को लगातार हो रहे प्राइस हाइक की बड़ी वजह माना जा रहा है। अगर आप इनमें से कोई भी डिवाइस खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अब आपको रिटेल और ऑनलाइन स्टोर्स पर नए दामों के साथ ही डिवाइस लेने होंगे।

OPPO K14x 5G के स्पेसिफिकेशंस

OPPO K14x 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

OPPO K14x 5G फोन Android 16 आधारित ColorOS पर रन करता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है जिसके साथ Trinity Engine भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं, मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। जिसके साथ Reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए लिए ओपो के14एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

OPPO K14 5G के स्पेसिफिकेशंस

OPPO K14 5G फोन में 1570 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1125nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

प्रोसेसिंग के लिए OPPO K14 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं, मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए ओपो के14 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Monochrome लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसके अलावा मोबाइल को पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव होने पर डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 3,000 रुपये तक महंगे हुए OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-k14-5g-k14x-5g-price-hike-india-september-2026/feed/ 0
Samsung Galaxy M47 5G और F70 Pro 5G हुए 3,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m47-5g-f70-pro-5g-price-hike-india-september/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m47-5g-f70-pro-5g-price-hike-india-september/#respond Wed, 09 Sep 2026 10:09:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203693 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung ने भारतीय बाजार में अपने दो स्मार्टफोंस Samsung Galaxy M47 5G और Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी द्वारा रिटेल पार्टनर्स के लिए जारी डॉक्यूमेंट के अनुसार, यह बदलाव आज 9 सितंबर 2026 से लागू होगा। दोनों ही फोंस के सभी स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतों में कंपनी […]

The post Samsung Galaxy M47 5G और F70 Pro 5G हुए 3,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने भारतीय बाजार में अपने दो स्मार्टफोंस Samsung Galaxy M47 5G और Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी द्वारा रिटेल पार्टनर्स के लिए जारी डॉक्यूमेंट के अनुसार, यह बदलाव आज 9 सितंबर 2026 से लागू होगा। दोनों ही फोंस के सभी स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतों में कंपनी ने फ्लैट 3,000 रुपये बढ़ाए हैं। आइए, आगे नई कीमत जानते हैं।

अपडेटेड प्राइस के अनुसरा Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G का बेस वैरियंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज 32,999 रुपये के बजाय 35,999 रुपये में मिलेगा। फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 36,999 से बढ़कर 39,999 रुपये हो गई है। वहीं, टॉप-एंड 8GB RAM + 256GB स्टोरेज 41,999 के बजाय 44,999 रुपये में  सेल होगा। यह बदलाव डीलर प्राइस और लिस्ट प्राइस दोनों पर समान रूप से लागू किया गया है।

Samsung Galaxy M47 5G के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए Galaxy M47 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy M47 5G फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह बैटरी सामान्य उपयोग में एक दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy F70 Pro 5G फोन में 1080 × 2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.7-इंच की FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह इनफिनिटी ओ स्क्रीन है जो Super AMOLED पैनल पर बनी है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वहीं, स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ का प्रोटेक्शन है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 710 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70 Pro 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है। जबकि चार्जिंग के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

The post Samsung Galaxy M47 5G और F70 Pro 5G हुए 3,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m47-5g-f70-pro-5g-price-hike-india-september/feed/ 0
6,000 रुपये तक महंगे हुए Samsung Galaxy A57 और A37, जानें नई कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a57-a37-price-hike-india-new-price-september-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a57-a37-price-hike-india-new-price-september-2026/#respond Mon, 07 Sep 2026 12:17:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203537 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung ने भारत में अपने Galaxy A57 और Galaxy A37 स्मार्टफोन की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है। खास बात यह है कि पिछले महीने ही दोनों स्मार्टफोन की कीमतों में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, अब करीब दो हफ्ते बाद फिर से इनके दाम बढ़ा दिए गए हैं। नई […]

The post 6,000 रुपये तक महंगे हुए Samsung Galaxy A57 और A37, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने भारत में अपने Galaxy A57 और Galaxy A37 स्मार्टफोन की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है। खास बात यह है कि पिछले महीने ही दोनों स्मार्टफोन की कीमतों में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, अब करीब दो हफ्ते बाद फिर से इनके दाम बढ़ा दिए गए हैं। नई कीमतें 6 सितंबर 2026 से लागू हो गई हैं यानी आज से इन दोनों मॉडल्स को लेने पर आपको ज्यादा कीमत कीमत देनी होगी।

Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 की नई कीमत

ब्रांड के अपडेट के अनुसार, Galaxy A57 की शुरुआती कीमत फिलहाल 62,999 रुपये हो गई है। इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 59,999 रुपये से बढ़कर 62,999 रुपये की गई है। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल अब 67,499 रुपये के बजाय 72,499 रुपये में मिलेगा।

Galaxy A37 की कीमत में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 43,999 रुपये के बजाय 46,999 रुपये में मिलेगा। 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 50,499 रुपये से बढ़कर 54,499 रुपये और 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 57,999 रुपये से बढ़कर 63,999 रुपये हो गई है।

मॉडल वैरियंट पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
Galaxy A57 8GB + 256GB 59,999 रुपये 62,999 रुपये 3,000 रुपये
Galaxy A57 12GB + 256GB 67,499 रुपये 72,499 रुपये 5,000 रुपये
Galaxy A37 8GB + 128GB 43,999 रुपये 46,999 रुपये 3,000 रुपये
Galaxy A37 8GB + 256GB 50,499 रुपये 54,499 रुपये 4,000 रुपये
Galaxy A37 12GB + 256GB 57,999 रुपये 63,999 रुपये 6,000 रुपये

Galaxy A57 और Galaxy A37 स्पेसिफिकेशंस

Galaxy A57 और Galaxy A37 में कई फीचर्स एक जैसे हैं। दोनों स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1,900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus+ दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए Galaxy A57 में Samsung का नया Exynos 1680 चिपसेट दिया गया है। वहीं, Galaxy A37 में Exynos 1480 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है और ये 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। हालांकि, इस कीमत पर बड़ी बैटरी चाहने वाले यूजर्स को कुछ दूसरे विकल्प ज्यादा आकर्षक लग सकते हैं।

सॉफ्टवेयर के मामले में दोनों फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ आते हैं। Samsung इन स्मार्टफोन के लिए 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और OS अपग्रेड देता है। लंबे समय तक अपडेट मिलने की वजह से Galaxy A57 और Galaxy A37 उन यूजर्स के लिए खास हो सकते हैं, जो फोन को कई साल तक चेंज नहीं करते हैं।

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में 50MP का मेन कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। हालांकि, अल्ट्रावाइड कैमरे में अंतर है। Galaxy A57 में 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Galaxy A37 में 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है।

क्या कीमत बढ़ने के बाद खरीदना चाहिए?

नई कीमतों के बाद Galaxy A57 और Galaxy A37 पहले की तुलना में काफी महंगे हो गए हैं। खासकर Galaxy A57 का 60,000 रुपये के पार जाना इसे ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में ले आया है। अगर आपकी पसंद लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट, Samsung का अनुभव और शानदार डिस्प्ले है तो ये फोन अभी भी लिए जा सकते हैं। हालांकि, बेहतर परफॉरमेंस या बड़ी बैटरी चाहिए और अन्य ब्रांड भी चुन सकते हैं तो इस कीमत पर दूसरे विकल्पों को देखना सही निर्णय साबित होगा। हम आपको आगे भी प्राइस में उतार-चढ़ाव होने पर डिटेल्स देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 6,000 रुपये तक महंगे हुए Samsung Galaxy A57 और A37, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a57-a37-price-hike-india-new-price-september-2026/feed/ 0