Mobile Reviews in Hindi | मोबाइल फ़ोन रिव्यूज https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 17 Jun 2026 11:05:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OPPO Find X9s रिव्यू : शानदार कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन करता है इम्प्रेस https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x9s-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x9s-review-in-hindi/#respond Wed, 17 Jun 2026 11:05:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197885 यह पहली बार है जब ओपो ने अपनी फाइंड एक्स सीरीज में 4 फोन पेश किए हैं। सबसे पहले दिसम्बर में कंपनी ने OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro को पेश किया था। वहीं अब OPPO Find X9s और Find X9 Ultra को लेकर आई है। सबसे खास बात कही जा सकती है […]

The post OPPO Find X9s रिव्यू : शानदार कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन करता है इम्प्रेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यह पहली बार है जब ओपो ने अपनी फाइंड एक्स सीरीज में 4 फोन पेश किए हैं। सबसे पहले दिसम्बर में कंपनी ने OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro को पेश किया था। वहीं अब OPPO Find X9s और Find X9 Ultra को लेकर आई है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि ये दोनों मॉडल भी “Hasselblad Travel Companion” के तौर पर पेश किए गए हैं। हालांकि इस लेख में मैंने Find X9s का रिव्यू किया है। बाकी फाइंड सीरीज की तरह इस फोन के कैमरे को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में हमने रिव्यू की शुरुआत कैमरा फीचर्स से ही की है।

शानदार कैमरा
oppo-find-x9s-review-in-hindi

OPPO Find X9s में Hasselblad-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और इसका मेन सेंसर 50MP का है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। कंपनी ने Sony LYT700 सेंसर का उपयोग किया है। मेन कैमरे के साथ आपको OIS का सपोर्ट मिल जाता है। वहीं दूसरा सेंसर 50MP का ही अल्ट्रावाइड लेंस है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। फोन का तीसरा सेंसर 50MP पेरिस्कोप लेंस वाला 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। कंपनी ने Sony LYT600 लेंस का उपयोग किया है, जो 120x Super Zoom सपोर्ट करता है। कुल मिलाकर कहें तो कैमरा सेगमेंट काफी शानदार है। रियर के बाद जब फ्रंट कैमरे की ओर आते हैं तो 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

रिव्यू के दौरान हमने इस फोन से हर तरह की फोटोग्राफी की और हमारा अनुभव काफी शानदार था। सबसे पहले डेलाइट फोटोग्राफी की बात करें तो OPPO Find X9s में आपको बिल्कुल नेचुरल कलर मिलता है। इसके साथ ही फोटो शार्प भी थे। वहीं फोन का डायनेमिक रेंज भी बेहतर मिला। हां! कहीं-कहीं फोटोज थोड़े ब्राइट जरूर थे। हालांकि इसकी तुलना जब हमने वीवो X300 FE से की तो वह फोन भी कम नहीं था, लेकिन कलर के मामले में थोड़ा बनावटी लग रहा था।

डेलाइट के बाद जब अल्ट्रावाइड फोटो की बात करें तो OPPO Find X9s का 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा अपने प्रतियोगियों की तुलना में बेहतर डिटेल कैप्चर कर रहा था।

डेलाइट और अल्ट्रावाइड के बाद हमने इसमें पोर्ट्रेट इमेज भी कैप्चर किए और वहां भी यह अच्छा काम कर रहा था, लेकिन एक चीज देखने को मिली कि आफ्टर प्रोसेसिंग में थोड़ा समय ले रहा था। हालांकि एज डिटेक्शन अच्छे थे और बैकग्राउंड को नेचुरल ब्लर भी कर रहा था, लेकिन स्किन टोन को थोड़ा सॉफ्ट कर रहा था। वहीं इंडोर में यह कभी-कभी कलर को थोड़ा अलग कैप्चर कर रहा था। वहीं हमने इससे लो-लाइट यानी कि कम रोशनी में भी कुछ पिक्चर क्लिक किए, जहां यह फोन अच्छा तो कर रहा था लेकिन इसे बेस्ट नहीं कह सकते।

oppo-find-x9s-review-in-hindi

रही बात सेल्फी की तो OPPO Find X9s यहां भी आपको इम्प्रेस करेगा। हालांकि फोन स्किन टोन और कलर को थोड़ा शार्प बना देता है, लेकिन डायनेमिक रेंज काफी अच्छा था।

कुल मिलाकर कैमरे के बारे में कहें तो OPPO Find X9s काफी अच्छा परफॉर्म करता है। इसका प्राइमरी और अल्ट्रावाइड लेंस काफी बेहतर है और डिटेलिंग के साथ रंगों को भी अच्छे से कैप्चर करता है। सबसे बड़ी खूबी है कि आप जो देखते हैं, वैसे ही रंग यह कैप्चर कर सकता है। टेलीफोटो लेंस भी अच्छा है और आउटडोर में कोई कमी नहीं मिलेगी, लेकिन इंडोर में रंग थोड़ा बदल देता है।

परफॉर्मेंस में भी अच्छा है

oppo-find-x9s-review-in-hindi

कैमरे के बाद फोन के परफॉर्मेंस की बात करते हैं तो बता दूं कि यह डिवाइस MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट पर काम करता है। यह एक फ्लैगशिप ग्रेड प्रोसेसर है, जो अपने शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही 12GB LPDDR5X RAM दी गई है। स्टोरेज के लिए OPPO Find X9s में 256GB और 512GB सहित दो ऑप्शन हैं। यह फोन UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक को सपोर्ट करता है, जो कि बहुत ही अच्छी बात कही जा सकती है।

oppo-find-x9s-review-in-hindi

अपने रिव्यू के दौरान हमने इस पर कई बेंचमार्क रन किए और हर जगह यह बेहतर परफॉर्म कर रहा था। परफॉर्मेंस बेंचमार्क AnTuTu पर यह डिवाइस 30 लाख तक का स्कोर कर पाया। वहीं Geekbench पर सिंगल-कोर में 2,231 और मल्टी-कोर टेस्ट में 7,331 तक का स्कोर करने में सफल रहा।

oppo-find-x9s-review-in-hindi

CPU Throttling के लिए हमने इसमें Burnout Test और CPU Throttling जैसे दो टेस्ट किए, जहां Burnout Test में यह डिवाइस अपनी पीक परफॉर्मेंस का 58 प्रतिशत बनाए रखता है और अपने सेगमेंट के दूसरे डिवाइस से बेहतर रहा। वहीं CPU Throttling के दौरान यह सिर्फ 21 प्रतिशत तक थ्रॉटल हुआ, जो कि बहुत ही अच्छा कहा जा सकता है।

oppo-find-x9s-review-in-hindi

वहीं डेली यूसेज की बात करें तो OPPO Find X9s में हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं मिली। फोन अच्छी तरह से काम कर रहा था। रिव्यू के दौरान हमने इसमें वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीटास्किंग सहित कई हैवी ऐप ओपन किए, लेकिन कभी भी कोई लैग नहीं मिला। हालांकि सबसे अच्छी बात थी कि हर टेस्ट में यह अपने प्रतियोगियों से काफी कम हीट हो रहा था। फोन में हमें गर्म होने की शिकायत नहीं मिली। हां! लॉन्ग वीडियो शूट या ज्यादा देर तक कैमरा ऐप ओपन होने पर थोड़ा गर्म हो रहा था, लेकिन वहां सभी फोन गर्म होते ही हैं।

oppo-find-x9s-review-in-hindi

यहीं पर आपको फोन के सॉफ्टवेयर की थोड़ी जानकारी भी दे ही देते हैं। यह फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करता है। ओपो का यह नया ओएस पहले से कहीं बेहतर हो गया है और काफी नए फीचर्स भी इसमें देखने को मिलते हैं।

फोन में आपको ऐप ड्रॉअर पर सर्च टैब के पास एक गोल आइकन दिखाई देगा, जो ऐप्स को उनके कलर के हिसाब से अलग करता है। ऐसे में ऐप्स ढूंढ़ना काफी आसान हो जाता है।

oppo-find-x9s-review-in-hindi

ColorOS में एक और फीचर हमें अच्छा लगा, जहां आप नोटिफिकेशन्स को नीचे स्वाइप करके पिन कर सकते हैं। इन नोटिफिकेशन्स को आप तब तक एक्सेस कर सकते हैं, जब तक कि उन्हें मैनुअली हटा न दें।

ColorOS के साथ आपको कुल 61 प्रीइंस्टॉल ऐप्स मिलते हैं, जिनमें 7 थर्ड-पार्टी ऐप्स हैं। हालांकि आप इनमें से कुछ को हटा सकते हैं। परंतु इन ऐप्स के साथ आपको बहुत सारे कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें लॉक स्क्रीन पर्सनलाइजेशन, रीसाइजेबल फोल्डर और कस्टम विजेट आदि शामिल हैं। वहीं इसमें भी गूगल का जेमिनाई इंटीग्रेशन है, जहां आपको ढेर सारे AI फीचर्स मिल जाते हैं, जिनका उपयोग आप कैमरा और सर्च सहित डेली यूसेज में कर सकते हैं।

oppo-find-x9s-review-in-hindi

कंपनी ने OPPO Find X9s के साथ पांच साल तक OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का भरोसा दिया है।

बैटरी तो…
oppo-find-x9s-review-in-hindi

टास्क परफॉर्मेंस के बाद फोन के बैटरी परफॉर्मेंस पर बात करें तो यह फोन 7,025mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके साथ ही 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। हालांकि यहां एक कमी कही जा सकती है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं है। फोन की कीमत देखकर कहा जा सकता है कि यदि इसमें वायरलेस चार्जिंग होती तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।

oppo-find-x9s-review-in-hindi

रही बात बैटरी बैकअप की तो हमारे PCMark टेस्ट में यह फोन 15 घंटे और 12 मिनट तक का स्कोर कर पाया, जो कि अच्छा है, लेकिन बड़ी बैटरी को देखकर हम इससे ज्यादा की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि अच्छे-खासे उपयोग के बाद भी यह फोन एक पूरा दिन आराम से निकाल देता है, लेकिन फिर भी यही कहूंगा कि बैटरी को और अच्छे से ऑप्टिमाइज किया जा सकता था।

डिजाइन और डिस्प्ले

oppo-find-x9s-review-in-hindi

सब कुछ देखने के बाद अंततः बात करते हैं OPPO Find X9s के डिजाइन और डिस्प्ले की। यदि आपने पहले से ओपो की फाइंड सीरीज देख रखी है तो दूर से भी इसे पहचान जाएंगे कि यह ओपो का फोन है। हां! यह Find X9 के समान लगता है। फोन के बैक पैनल में आपको एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसके किनारे फ्लैट हैं। कंपनी ने एल्युमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक का उपयोग किया है, जिसकी वजह से यह हाथ में प्रीमियम लगता है और पकड़ने में भी आरामदायक है। इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट है, ऐसे में आसानी से हथेली में आ जाता है। इसका साइज 157mm x 74mm x 8mm और वजन मात्र 203 ग्राम है।

हालांकि आप पूरी स्क्रीन का उपयोग अब भी एक हाथ से नहीं कर पाएंगे, लेकिन लगभग 80 प्रतिशत स्क्रीन का उपयोग किया जा सकता है, जो कि अच्छी बात है।

oppo-find-x9s-review-in-hindi

अच्छी डिजाइन के साथ ही फोन की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 सर्टिफाइड है, जो बहुत हद तक इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखता है।

भारतीय बाजार में OPPO Find X9s तीन रंगों में उपलब्ध है— मिडनाइट ग्रे, लैवेंडर स्काई और सनसेट ऑरेंज। हमें सबसे अच्छा सनसेट ऑरेंज लगा।

oppo-find-x9s-review-in-hindi

डिजाइन से आगे बढ़कर डिस्प्ले की बात करें तो फोन में आपको 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और यह Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो इसे मजबूती प्रदान करता है और कुछ हद तक स्क्रैच से सुरक्षित भी रखता है।

रही बात डिस्प्ले क्वालिटी की तो आपको कहीं से कोई कमी नहीं मिलेगी। रंग काफी उभर कर आते हैं और हर व्यूइंग एंगल से आपको अच्छा दिखता है। हालांकि फ्लैट डिस्प्ले है, लेकिन अच्छा है और मुझे कोई कमी नहीं लगी।

आप इसमें OTT स्ट्रीम करें या फिर गेमिंग, कहीं से कोई कमी नहीं मिलेगी। वहीं फोन के स्टीरियो स्पीकर भी दमदार साउंड देने में सक्षम हैं। इसमें ऑन-स्क्रीन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है, जो काफी फास्ट है।

AI की बढ़ती डिमांड को देखकर OPPO Find X9s में भी डेडिकेटेड AI माइंड बटन दिया गया है, जो डेली यूज में काफी उपयोगी भी है।

निष्कर्ष
oppo-find-x9s-review-in-hindi

फोन के बारे में अंतिम निर्णय देने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं। भारतीय बाजार में OPPO Find X9s की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। वहीं दूसरा मॉडल, जो 512GB स्टोरेज के साथ आता है, उसकी कीमत 89,999 रुपये है। यह फोन OPPO Find X9 से थोड़ा ऊपर है। इसमें आपको पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर मेन कैमरा और एक स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है।

इसके साथ ही डिस्प्ले अच्छा है और परफॉर्मेंस में भी कोई बड़ी कमी नहीं मिली। कैमरा आपको जरूर इम्प्रेस करता है। Hasselblad-ट्यून्ड कैमरा आपको हर कंडिशन में बेहतर रिजल्ट देने का दम रखता है। सबसे अच्छी बात जो हमें लगी, वह यह कि यह कलर को बहुत नैचुरल रखता है, जो दूसरे ब्रांड के साथ हमें देखने को नहीं मिला।

oppo-find-x9s-review-in-hindi

बैटरी बैकअप अच्छा है, लेकिन हम और बेहतर की आशा कर रहे थे। वहीं लो-लाइट में यदि कैमरा थोड़ा और बेहतर परफॉर्म करता तो ज्यादा अच्छा कहा जाता। इसके साथ ही फोन में वायरलेस चार्जिंग का न होना भी कमी कही जा सकती है।

बावजूद इसके यही कहेंगे कि यदि आप एक प्रीमियम फोन की तलाश में हैं और बजट एक लाख रुपये से कम है, तो OPPO Find X9s को देख सकते हैं।

The post OPPO Find X9s रिव्यू : शानदार कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन करता है इम्प्रेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-find-x9s-review-in-hindi/feed/ 0
vivo X300 FE रिव्यू: कैमरा का कमाल दिखाता है यह प्रीमियम लुक वाला वीवो फोन https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-review-in-hindi/#respond Sun, 07 Jun 2026 12:14:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197758 बेस्ट कैमरा वाले फोन का जिक्र होता है तो वीवो की ‘एक्स’ सीरीज का नाम जरूर शामिल होता है। कई सालों से फोन फोटोग्राफी में कमाल करने वाली इस स्मार्टफोन सीरीज में पिछले महीने नया मोबाइल vivo X300 FE जोड़ा गया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस फ्लैगशिप फोन के साथ कंपनी Telephoto Extender Gen 2 […]

The post vivo X300 FE रिव्यू: कैमरा का कमाल दिखाता है यह प्रीमियम लुक वाला वीवो फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बेस्ट कैमरा वाले फोन का जिक्र होता है तो वीवो की ‘एक्स’ सीरीज का नाम जरूर शामिल होता है। कई सालों से फोन फोटोग्राफी में कमाल करने वाली इस स्मार्टफोन सीरीज में पिछले महीने नया मोबाइल vivo X300 FE जोड़ा गया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस फ्लैगशिप फोन के साथ कंपनी Telephoto Extender Gen 2 Lens किट भी लेकर आई है जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी रिजल्ट देने का दावा करती है। वीवो एक्स300 एफई का कैमरा कैसा है, यह जानने के साथ ही हमने तकरीबन 1 महीने के इस्तेमाल में इस वीवो 5जी फोन की रियल लाइफ परफॉर्मेंस और डेली यूज़ एक्सपीरियंस को भी परखा। अपने अनुभव को हम यहां vivo X300 FE review के तौर पर लिख रहे हैं जिसे पढ़कर आप भी इस स्मार्टफोन की खूबी और खामी समझ सकेंगे।

डिजाइन

Vivo X300 FE एक कॉम्पैक्ट मोबाइल है जिसे कंपनी ने सीरीज के अन्य मॉडल्स से अलग रखा है। दूसरे मॉडल्स में जहां बड़ी सर्किल शेप वाला कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं एक्स300 एफई में हारिजॉन्टल शेप का कैमरा मॉड्यूल लगा है। कंपनी ने बॉडी कलर व कैमरा सेटअप को समान रंग में रखा है और इस सेटअप में मौजूद ब्लैक लेंस व ब्लू कलर में Zeiss लेंस की ब्रांडिंग मिलकर शानदार कलर कॉम्बिनेशन प्रदान करती है। यह देखने में काफी प्रीमियम लगता है। एक्स300 एफई Urban Olive, Noir Black और Lilac Purple कलर में लाया गया है।

फोन का कैमरा बंप थोड़ा उभरा हुआ है। कई स्मार्टफोंस में कैमरा बंप एक साइड पर दिया जाता है जिसके चलते फोन को सतह पर रखने पर, परफेक्ट लेवल नहीं बना पाता है। लेकिन Vivo X300 FE के साथ ऐसा नहीं हुआ। इस लंबी पिल-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल की लुक लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचती है। कंपनी ने रियर पैनल पर जो Vivo ब्रांडिंग दी है, वह भी पैनल के कलर के साथ मिक्स हो जाती है और हल्का रिफ्लेक्शन भी देती है। कुल मिलाकर लुक वाकई में अटरेक्टिव है।

वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन को Aluminium Alloy फ्रेम पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। बैक पैनल पर यूं तो ग्लास का इस्तेमाल किया गया है लेकिन मैट फिनिश के चलते यह भी मैटल जैसी ही लुक देता है। वहीं अच्छी यह भी है कि पैनल जल्दी से गंदा नहीं दिखता है और इसपर फिंगर प्रिंट्स भी नहीं पड़ते हैं। बताते चलें कि स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है। साइज छोटा होने के चलते फोन हथेली में परफेक्टली फिट होता है और साइड ऐज के चलते तगड़ी ग्रिप मिलती है।

स्मार्टफोन के राइट फ्रेम वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वहीं लेफ्ट फ्रेम को बटन्स के मामले में पूरी तरह से ​क्लीन रखा गया है। मोबाइल के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है जिसके एक ओर स्पीकर और दूसरी ओर सिम स्लॉट मौजूद है। बताते चलें कि इस मोबाइल की ​थिकनेस 7.99mm है और वजन 200 ग्राम से भी कम है।

डिस्प्ले

Vivo X300 FE स्मार्टफोन 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच स्क्रीन पर लाया गया है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग, 460ppi और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह वीवो 5जी फोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर Schott Xensation Core ग्लास की लेयर दी गई है।

अगर आप भारी-भरकम और बड़े साइज वाले फोन चलाने से परेशान हो चुके हैं कि यकिन मानिए एक्स300 एफई हाथ में लेते ही आराम का अहसास होगा। साइज बिल्कुल परफेक्टली हथेली में सेट हो जाता है सिंगल हैंड फोन यूज़ में कोई दिक्कत नहीं आती। अंगूठा आसानी से नोटिफिकेशन बार तक पहुंच जाता है। फोन में फ्लैट स्क्रीन दी गई है जिसके चारों ओर बेहद ही नैरो बेजल्स मौजूद हैं जो फुल डिस्प्ले व्यू प्रदान करते हैं।

वीवो एक्स300 एफई की डिस्प्ले शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। फोन में कलर काफी वाइब्रेंट दिखाई देते हैं और ये बहुत ज्यादा ओवर सैचुरेटेड भी नहीं होते। लाइट और डार्क, हर तरह के कलर अपनी परफेक्ट टोन बनाए रखते हैं। वहीं फोन की ब्राइटनेस इस डिस्प्ले की एक बड़ी खूबी बनकर सामने आती है। मई-जून की धूप में भी स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट साफ दिखते हैं। इस वीवो 5जी फोन आउटडोर विजिबिलिटी बराबर बनी रहती है।

इसी फोन के खींची गई फोटोज़ हो, या फिर सोशल वीडियोज़। हर तरह का मीडिया कंटेंट इस वाइब्रेंट फोन डिस्प्ले पर देखने में मजा आता है। मोबाइल में HDR10+ सपोर्ट दिया गया है और हमने Netflix और YouTube पर एचडीआर कंटेंट बिना किसी परेशानी के देखा जिसमें ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर्स का परफेक्ट मिश्रण था। वहीं फास्ट रिफ्रेश रेट के चलते स्क्रॉलिंग फास्ट रहती है और एनिमेशन स्मूद मिलते हैं।

परफॉर्मेंस

Vivo X300 FE 5G फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Adreno 829 जीपीयू दिया गया है। मोबाइल में दिए गए प्रोसेसर की क्षमता परखने के लिए 91मोबाइल्स की टीम ने इसमें कुछ बेचमार्क टेस्ट भी किए हैं जिनका रिजल्ट आप आगे देख सकते हैं।

टेस्ट स्कोर
एनटूटू 30,00,897
गीकबेंच सिंगल-कोर 2798
गीकबेंच मल्टी-कोर 9051
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 17,273
बर्नआउट 37%
सीपीयू थ्रॉटल (15 मिनट) 44%

फोन की रियल लाइफ परफॉर्मेंस की बात करें तो वीवो एक्स300 एफई अपनी प्राइस रेंज के सबसे फास्ट स्मार्टफोंस में से एक है। फोन में एक साथ कई टास्क ओपन करने पर भी एक्स300 एफई धीमा पड़ता महसूस नहीं हुआ। हमने बीजीएमआई गेम, यूट्यूब, कैमरा, गैलरी और क्रोम पर भी तकरीबन 10 अलग-अलग टैब ओपन करके एक साथ काम किया। ऐप स्वीच करते वक्त फोन कहीं भी स्लो नहीं हुआ। कहा जा सकता है कि सिर्फ आंकड़ों में ही नहीं बल्कि वास्तविक उपयोग में भी Vivo X300 FE दमदार प्रदर्शन कर सकता है।

वीवो एक्स300 एफई स्मार्टफोन LPDDR5X Ultra RAM पर लाया गया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाती है। यह मोबाइल Memory Fusion तकनीक सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे एक्स्ट्रा पावर प्रदान करती है। इंडिया में यह एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च हुआ है जो एडवांस और यूज़फुल फीचर्स प्रदान करता है। यह वीवो 5जी फोन 5 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है।

अक्सर देखा जाता है कि मोबाइल फोन नॉर्मल टास्क तो कर लेता है लेकिन जब लंबे समय तक स्मार्टफोन में गेमिंग की जाती है तो उसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ने लगता है। वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन की गेमिंग क्षमता परखने के लिए हमने इस मोबाइल में आधा घंटा यानी 30-30 मिनट तक BGMI और Call of Duty: Mobile गेम खेले। गेमिंग के दौरान क्या फ्रेम रेट मिला, कैसे ग्राफिक्स रहे और फोन टेम्परेचर में कितना बदलाव हुआ, यह सारा रिजल्ट आप आगे देख सकते हैं।

गेमिंग टेस्ट COD: Mobile BGMI
ग्राफिक्स मैक्सिमम (30 मिनट) Max Ultra HDR
एफपीएस मैक्सिमम (10 मिनट) Ultra Extreme+
एफपीएस एवरेज 59.8fps 39.8fps
टेम्परेचर हाइक (40 मिनट) 5.8 डिग्री 5.3 डिग्री
बैटरी ड्रॉप (40 मिनट) 7% 7%

गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस स्टेबल रही। फोन हीट तो हुआ लेकिन यह बहुत ज्यादा नहीं था। वहीं दिलचस्प बात यह है कि तापमान बढ़ने के बावजूद फोन परफॉर्मेंस पर इसका असर नहीं पड़ा और फ्रेम रेट व ग्राफिक्स स्टेबल रही रहे। बताते चलें कि थर्मल मैनेजमेंट के लिए इस वीवो 5जी फोन में 4,000mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया है। यह गेमिंग या हैवी परफॉर्मेंस के वक्त स्मार्टफोन में पनप रही गर्मी को तेजी से बाहर निकाल फेंकता है और को ठंडा रखने में मदद करता है।

कैमरा

Vivo X300 FE को इंडिया में बतौर कैमरा फोन ही पेश किया गया है जो इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है। इस मोबाइल में ZEISS लेंस लगाए गए हैं। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony IMX921 OIS सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 3x Optical और 100x Digital Zoom की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 Telephoto लेंस और 110° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। बताते चलें कि Vivo X300 FE का मेन कैमरा 8K 30fps पर और टेलीफोटो लेंस 4K 60fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

यह स्मार्टफोन ज्यादातर परिस्थितियों में अच्छी डिटेल और बेहतर डायनेमिक रेंज के साथ ऐसी फोटो कैप्चर करता है जो देखने में अटरेक्टिव लगती है। हालांकि कई जगह पर यह खुद से ही कलर इन्हांस कर देता है जिससे तस्वीरों में रंग वास्तविक कंडीशन से कुछ अगल नजर आते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को इस तरह की फोटोज़ पसंद आती हैं क्योकि इन्हें बिना एडिटिंग के डायरेक्ट सोशल मीडिया पर डाला जा सकता है। फोटो में कॉन्ट्रास्ट भी कुछ अधिक रहता है जिससे ‘चटक वाइब’ मिलती है।

दिन में खींची गई फोटो में हमें सैचुरेशन थोड़ा ज्यादा मिला। वहीं डिटेलिंग की बात करें तो यहां Vivo X300 FE यूजर्स को मजा आने वाला है। यह मोबाइल डायनेमिक रेंज को बैलेंस रखते हुए अधिक से अधिक डिटेल्स कैप्चर करता है। वहीं सबसे अच्छी बात की ज़ूम करने के बाद भी फोटो क्वालिटी बिगड़ती नहीं है और ना ही रिजल्ट ओवरएक्सपोज़्ड नजर आता है। वहीं अल्ट्रावाइड शॉट्स में भी यह वीवो फोन डिस्टॉर्शन को बेहतर तरीके से कंट्रोल करता है और फोटोज़ में कलर्स नेचुरल बनाए रखता है।

पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में Vivo X300 FE का प्रदर्शन हमें शानदार लगा। फोन का टेलीफोटो कैमरा न केवल एज डिटेक्शन में शानदार काम करता है, बल्कि स्किन टोन को भी काफी हद तक नेचुरल बनाए रखता है। उपर/नीचे जो फोटो लगी है, उसे कैप्चर करते वक्त तेज हवा चल रही थी। लेकिन क्लिक करने पर फोन कैमरा ने उड़ते हुए बालों को एग्जैक्ट पॉजिशन में कैप्चर तो किया ही, वहीं सबसे बड़ी बात उसमें भी एज डिटेक्शन कायम रही और मोबाइल ने फोरग्राउंड व बैकग्राउंड को अलग ही रखा। वीवो एक्स300 एफई से खींची पोर्ट्रेट में डिटेल्स मेंटेन रहती हैं।

Before image
Photo mode
After image
Portrait mode

अगर आप नाइट फोटोग्राफी के शौकिन हैं तो Vivo X300 FE रात में भी बेहतरीन फोटोज़ खींचता है। यह लेंस फ्लेयर को शानदार तरीके से कंट्रोल करता है और कम रोशनी में भी बैलेंस्ड ईमेज कैप्चर करता है। नाइट मोड में भी डिटेलिंग बनी रहती है और कम रोशनी की वजह से फोटो में आने वाले ग्रेनी इफेक्ट को यह वीवो 5जी फोन बखूबी हटाता है। फोटो में कलर और कॉन्ट्रास्ट बना रहा है और डिस्टॉर्शन या नॉइज़ ज्यादा नहीं आता है।

सेल्फी के शौकिन्स के लिए भी Vivo X300 FE बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह मोबाइल एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह 90 डिग्री एफओवी वाला Ultra-Wide लेंस है जिसमें 0.8x-2x Seamless Zoom मिलता है। इस फ्रंट कैमरा से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। नॉर्मल फोटो और पोर्ट्रेट सेल्फी दोनों बढिया रिजल्ट देती हैं।

Before image
Photo mode
After image
Portrait mode

इस फोन में डिफॉल्ट मोड पर खींची गई सेल्फी हमें कुछ सॉफ्ट लगी। यह कैमरा कहीं न कहीं ग्रीन, रेड, ब्लू और येलो जैसे कॉन्ट्रास्ट कलर्स को तो शार्प कर देता है लेकिन वहीं दूसरे रंगो को ओवरएक्सपोज़्ड नहीं करता है। इससे सेल्फी में एक्स्ट्रा शार्पनेस कम हो जाती हैं और फोटो नेचुरल आती हैं। कुल मिलाकर इस वीवो फोन की सेल्फी अट्रैक्टिव और वाइब्रेंट लगती है जो लोगों को पसंद आएगी।

Telephoto Extender Gen 2 Lens

वीवो एक्स300 एफई को कंपनी ने ZEISS द्वारा बनाई गई स्पेशल टेलीफोटो एक्सटेंडर जेन 2 लेंस किट के साथ पेश किया है। यह उन लोगों के काम आएगी जो फोन से प्रोफेशनल फोटोग्राफी करना चाहते हैं। यह किट मुख्यतौर पर फोन के 50MP टेलीफोटो कैमरा के साथ काम करती है जो फोन की ज़ूम क्षमता को बढ़ा देती है। इसे आसानी से फोन के साथ जोड़ा जा सकता है जो देखने में भी काफी स्टाइलिश लगती है। हालांकि किट जोड़ने के लिए थोड़ा केयरफुल रहना पड़ता है, अगर अचानक से कोई फोटो खींचनी हो तो उसके लिए एक्सटेंडर लेंस पहले से अटेच रखने में ही भलाई है।

एक बार इंस्टॉल होने के बाद यह एक्स्ट्रा 2.35x ऑप्टिकल जूम के साथ ही 1600mm तक की फोकल लेंथ प्रदान करती है। बहुत दूर मौजूद ऑब्जेक्ट को भी फोन में कैप्चर किया जा सकता है। दूर की फोटो खींचने के बाद भी डिटेलिंग में कमी देखने को ​नहीं मिलती है।

हालांकि मैक्सिमम ज़ूम के बाद क्वॉलिटी से कॉम्प्रोमाइज होने लगता है। कई जगह AI इमेज प्रोसेसिंग के साथ पिक्सल डिटेल बनाए रखने का प्रयास यह मोबाइल करता तो है, लेकिन वहां एक्स्ट्रा स्मूथनेस फोटो में दिखाई देने लगती है।

vivo X300 FE में Telephoto Extender Gen 2 Lens किट जोड़कर हमनें कई तरह के कैमरा सैंपल्स इक्ट्ठा किए हैं जिन्हें आप उपर लगी स्लाइड्स में देख सकते हैं। बहुत दूर मौजूद सब्जेक्ट को यह बखूबी कैप्चर करता है और एआई व कैमरा आईएसपी के साथ उसके कलर व कॉन्ट्रास्ट को भी बनाए रखता है। हमने 200mm, 400mm, 800mm और 1600mm पर फोटो खींची है। 400एमएम तक डिटेलिंग काफी हद तक रियल बनी रही है और उससे उपर जाकर भी कलरफुल व वाइब्रेंट फोटोज़ मिलती हैं।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। आजकल बड़ी बैटरी स्मार्टफोंस का ट्रेंड चल रहा है और यह नया वीवो फोन इसी चलन के हिसाब से आया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 38 घंटे तक YouTube वीडियो स्ट्रीम की जा सकती है। टेस्टिंग के दौरान हमनें इस मोबाइल 60 मिनट यानी 1 घंटे तक यूट्यूब वीडियो चलाई तो बैटरी सिर्फ 3% ड्रॉप हुई

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में Vivo X300 FE का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 4 मिनट का आया है। रियल लाइफ यूज में भी हमें इस मोबाइल की बैटरी से कोई ​शिकायत नहीं हुई। हमनें दिन में सिर्फ एक बार ही मोबाइल को फुल चार्ज किया और अगले दिन तकरीबन उसी टाइम के आस-पास ही इसे दोबारा चार्ज करने की जरूरत पड़ी।

यह वीवो 5जी फोन Bypass Charging तकनीक से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। यह टेक्नोलॉजी हैवी परफॉर्मेंस टास्क या गेमिंग के दौरान फोन को चार्ज करने पर, करंट को बैटरी की तरफ नहीं भेजती बल्कि उसे सीधे मदरबोर्ड की ओर ट्रांसफर कर देती है। इससे फोन बैटरी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है और फोन हीट भी नहीं होता है।

Vivo X300 FE की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग में इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 41 मिनट का समय लिया जो कि वाकई में तारीफ के काबिल है। वहीं दूसरी इस नए वीवो 5जी फोन में यूजर्स को 40W wireless फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलता है।

निष्कर्ष

vivo X300 FE का प्राइस 79,999 रुपये है। यह बेस वेरिएंट की कीमत है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage मिलती है। अगर आप सिर्फ हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के लिए फोन खरीदना चाह रहे हैं तो मार्केट में इस मोबाइल से भी सस्ते रेट पर कुछ ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जो वीवो एक्स300 एफई से बेहतर परफॉर्मेंस दे सकते हैं। मसलन realme GT8 Pro, OnePlus 15 और iQOO 15. वहीं POCO X8 Pro Max, iQOO 15R और OnePlus 15R जैसे फोन भी 50 हजार से कम में 80 हजार वाले vivo X300 FE को चुनौती दे सकते हैं।

हमें वीवो एक्स300 एफई की स्क्रीन कमाल लगी। फोन का साइज और डिस्प्ले दोनों मिलकर वाकई में परफेक्ट व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। फोन वीडियोज़ देखने में मजा आता है और स्क्रॉलिंग व ब्राइटनेस भी हर तरह की कंडीशन में यूजर्स को भा सकती है। वहीं स्मार्टफोन का बैटरी बैकअप भी शानदार है जिससे कोई शिकायत नहीं होगी। फास्ट चार्जिंग स्पीड बड़ी बैटरी को तेजी से फुल कर सकती है।

अधिकांश लोग vivo X300 FE को उसके कैमरा के लिए परचेज करना चाहेंगे और उनका यह फैसल गलत साबित नहीं होगा। मोबाइल फोटोग्राफी के मामले में यह स्मार्टफोन वाकई में बेहतरीन है। फोटोग्राफी के शौकिन लोगों को यह मोबाइल पसंद आएगा। लेकिन हमारे अनुभव के मुताबिक बिना किट के इस फोन का कैमरा कुछ फीका लग सकता है। हालांकि अगर शुरू से ही बिना किट के फोन चलाया जाए तो शायद ऐसा महसूस नहीं होगा। क्योंकि किट वाले रिजल्ट का चस्का लग गया तो उसके बिना रहना मुश्किल है।

कुल मिलाकर vivo X300 FE 5G फोन का एक्सपीरियंस मिलाजुला रहता है। कैमरा अच्छा है और परफॉर्मेंस औसत। हॉं, लुक के मामले में इसे पूरे नंबर ​दिए जा सकते हैं। अगर आप प्रीमियम लुक वाला मोबाइल चाहते हैं और उन लोगों में से हैं जो हर जगह फोटोज़ खींचकर सोशल मीडिया पर डालना पसंद करते हैं, तो वीवो एक्स300 5जी फोन को चुना जा सकता है।

The post vivo X300 FE रिव्यू: कैमरा का कमाल दिखाता है यह प्रीमियम लुक वाला वीवो फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-x300-fe-review-in-hindi/feed/ 0
realme Buds T500 Pro रिव्यू: 3 हजार से कम में वैल्यू-फॉर-मनी TWS https://www.91mobiles.com/hindi/earbuds-under-3000-realme-buds-t500-pro-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/earbuds-under-3000-realme-buds-t500-pro-review-in-hindi/#respond Sun, 24 May 2026 05:48:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196894 Earbuds आज के समय में स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली एक्सेसरीज बन चुकी है। खासकर ऐसे लोग जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रेवल करते हैं, उनके सफर का साथी ईयरबड ही होता है। कानों में ईयरबड्स लगाकर गाने सुनते हुए, रील्स स्क्रॉल करते हुए या मूवीज़ देखते हुए बहुत से लोग आपके […]

The post realme Buds T500 Pro रिव्यू: 3 हजार से कम में वैल्यू-फॉर-मनी TWS first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Earbuds आज के समय में स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली एक्सेसरीज बन चुकी है। खासकर ऐसे लोग जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रेवल करते हैं, उनके सफर का साथी ईयरबड ही होता है। कानों में ईयरबड्स लगाकर गाने सुनते हुए, रील्स स्क्रॉल करते हुए या मूवीज़ देखते हुए बहुत से लोग आपके आस-पास दिख जाएंगे। कम कीमत पर बेस्ट क्वॉलिटी का दावा करते हुए realme ने हाल ही में Buds T500 Pro इंडिया में लॉन्च किया है जिसका प्राइस 2,799 रुपये है। क्या इन्हें चुना जाना चाहिए? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए हमने तकरीबन 2 सप्ताह रियलमी बड्स टी500 प्रो का इस्तेमाल किया। हमारा एक्सपीरियंस यहां ​ईयरबड्स रिव्यू के तौर पर पेश किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

लुक और डिजाइन

realme Buds T500 Pro को रेक्टेंगल शेप वाले ईयरबड्स केस में लाया गया है। कंपनी ने इसे Candy Box का नाम दिया है। बड्स टी500 प्रो को Lemon Cola, Orange Mint और Chocolate नाम के तीन कलर्स में लाया गया है। पसर्नल हमें लेमन कोला कलर ज्यादा पसंद आया। इयरबड्स केस के साथ ही कंपनी एक लान्यार्ड भी दे रही है जिसे इस कैंडी बॉक्स के साथ बांधा जा सकता है। यह लान्यार्ड स्टाइलिश तो बनाता है ही, वहीं साथ ही यूजफुल भी बहुत है।

बताते चलें कि लेमन कोला कलर के साथ येलो, चॉकलेट कलर के साथ ब्लू और ऑरेंज मिंट कलर के साथ ऑरेंज लान्यार्ड मिलेगा। इस लान्यार्ड में छोटा सा रियलमी मस्कट का बड भी दिया गया है जो इसकी लुक बढ़ाता है। अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो ईयरबड्स केस को जेब में डालने की जरूरत नहीं, इसे बैग से बांधा जा सकता है जो कुछ आराम देगा। वहीं सबसे अच्छी बात कि यह परमानेंट बैग से बंधा रहेगा तो ईयरबड्स कहीं भूल जाने या छूट जाने की टेंशन भी खत्म।

रियलमी बड्स टी500 प्रो के Candy Box की बात करें तो यह काफी कॉम्पैक्ट है। इसे कुछ ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह अपने आप या गलती से उँगली लगने पर भी ओपन नहीं होगा। यानी ईयरबड्स बाहर निकल गिरने का डर नहीं है, मैग्नेटिक पावर स्ट्रांग है। यह वीगन लेदर फिनिश वाला है और अंदर से ग्लासी है जो देखने में प्रीमियम फील देता है। सामने की ओर realme की ब्रांडिंग दी गई है और इसके थोड़ी नीचे लाइट लगी है। केस के बैक साइड पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

ईयरबड्स की बात करें तो इन्हें स्टेम डिजाइन पर लाया गया है। अक्सर देखा जाता है कि राइट और लेफ्ट कान वाले ईयरबड्स पर R और L लिखा जाता है। realme Buds T500 Pro पर ऐसा नहीं है। यानी रियलमी ने स्मार्ट सोचा है और फालतू की भेड़चाल से खुद को अलग रखा है। स्टेम पर उपरी ओर टच सेंसर लगा है और लोवर टिप पर माइक है। ये ग्लॉसी और शाइनी फिनिश वाले हैं जो प्रीमियम लगते हैं। वहीं ईयरबड्स के साथ सिलिकॉन टिप्स दिए गए हैं जो फिटिंग के मामले कंफर्टेबल हैं। ये रियलमी ईयरबड्स IP55 रेटिंग के साथ आए हैं जो पानी की बौछारों से डैमेज नहीं होंगे।

साउंड क्वालिटी

पहले ​टेक्निकल स्पेक्स की बात करें तो रियलमी बड्स टी500 प्रो को 12.4mm टाइटेनियम-प्लेटेड डायनामिक ड्राइवर के साथ लाया गया है। इसे LHDC (लो-लेटेंसी हाई-डिफेनेशन) कोडेक का सपोर्ट प्राप्त है जो खास तौर पर वायरलेस तरीके से हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए पहचाना जाता है। यह सिस्टम 24-bit/96kHz डाटा ट्रांसमिशन रेट प्रदान करता है जिसके चलते साउंड ज्यादा कंप्रेस नहीं होता है और अधिक बेहतर और डिटेल्ड ऑडियो ट्रांसमिशन देता है।

रियल लाइफ एक्सपीरियंस की बात करें तो realme Buds T500 Pro की साउंड क्वालिटी हमें शानदार लगी। यह बैलेंस्ड साउंड देता है और फुल वॉल्यूम करने के बाद भी ‘लाउड’ वाली फील नहीं आती है, जोकि अच्छी बात है। वहीं फुल वॉल्यूम में भी साउंड डिस्टॉर्शन भी नहीं होता है। वोकल्स और इंस्ट्रूमेंट्स क्लीन सुनाई देते हैं। अगर आप तेज धमक वाले गानें सुनते हैं तो इन रियलमी ईयरबड्स में हाई बेस प्राप्त होता है। वहीं यदि नॉइज़ कैंसलेशन ऑन कर दी जाए तो बेस क्वालिटी और भी बेहतर हो जाती है।

नॉइज़ कैंसलेशन की ही बात करें तो Active Noise Cancellation रियलमी बड्स टी500 प्रो का एक्सपीरियंस शानदार बनाती है। ये रियलमी ईयरबड्स 50dB ANC सपोर्ट करते हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 5000Hz Ultra-Wide Bandwidth तक की आवाजों को ब्लॉक कर सकता है। इन ईयरबड्स का एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन हमें वाकई में दमदार लगा। सड़क पर और मैट्रो में इसे ऑन करने पर बाहरी ट्रैफिक का शोर वाकई में खत्म हो जाता है और सिर्फ म्यूजिक ही सुनाई देता है।

यह तेज शोर को तो रोकता ही है, वहीं साथ ही जब हमने ऑफिस में बैठकर इसका इस्तेमाल किया तो इसने दूसरे लोगों की बातें और कीबोर्ड की खटपट वाली आवाज को भी बंद कर दिया। यूजर्स को इसमें Noise Cancellation, Transparency और Off जैसे तीन मोड मिलेंगे। प्राइस सेगमेंट के हिसाब से realme Buds T500 Pro की ANC हमें काफी इफेक्टिव लगी।

अगर आप अपनी पसंद का इक्वलाइज़र सेट करना चाहते हैं तो इसके लिए Realme Link ऐप को फोन में डाउनलोड कर Buds T500 Pro को इससे कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें Pop, Rock और Gaming जैसे प्री-कंफीग्र्ड ईक्यू सेटिंग्स मिलती है। वहीं साथ ही 6-बैंड कस्टम EQ सपोर्ट मौजूद है जिनसे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार ऑडियो ट्यूनिंग कर सकते हैं। रियलमी लिंक ऐप ANC मोड कंट्रोल, बैटरी स्टेटस और टच कंट्रोल्स जैसी चीजों को मैनेज किया जा सकता है।

कॉलिंग एक्सपीरियंस

realme Buds T500 Pro को कंपनी ने 6-mic सिस्टम पर पेश किया है। हर कान के ईयरबड्स पर 3-3 माइक लगे हैं। इनमें फीड-फारवर्ड माइक (FF), फीडबैक माइक (FB) और टॉक माइक शामिल हैं। ईयरबड्स का माइक्रोफोन AI बेस्ड ENC भी सपोर्ट करता है जो बाहरी आवाजों को रोकने में मदद करता है। मैट्रो में सफर करते वक्त कॉल पर बात करने के दौरान वॉइस काफी हद तक क्लियर रहती है। हालांकि कॉल करने वाले को बैकग्राउंड शोर भी सुनाई देता है लेकिन यह मेन कॉलर की आवाज के पीछे दब जाता है। इसे क्रिस्टल-क्लियर तो नहीं कहा जाएगा लेकिन कॉल क्वालिटी पर भरोसा किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी

रियलमी बड्स टी500 प्रो को Bluetooth 6.1 के साथ लाया गया है जिसे SBC, AAC और LHDC Codecs प्राप्त हैं। कंपनी का दावा है कि यह 10 मीटर तक की दूरी से डिवाइस से कनेक्ट रह सकता है। वहीं realme Buds T500 Pro में 45ms लो-लेटेंसी मिलती है। लो-लेटेंसी के चलते गेम खेलते समय ऑडियो और वीडियो के बीच काफी कम डिले महसूस होता है। ब्रांड का कहना है कि यह साथ 3 डिवाइस से कनेक्ट रह सकता है और बिना रूकावट तेजी से स्वीच हो सकता है।

realme Buds T500 Pro में पेयरिंग आसानी से हो जाती है और इसे किसी भी डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। अपने फोन और लैपटॉप के बाद जब हमने इसे थर्ड डिवाइस के साथ कनेक्ट करना चाहा तो बड्स टी500 प्रो विजिबिलिटी में प्रॉब्लम आई है। रिसेट करने के बाद ही यह थर्ड डिवाइस के साथ कनेक्ट हुआ। ब्लूटूथ रेंज तो सही है लेकिन इस्तेमाल के दौरान मल्टी डिवाइस कनेक्टिविटी के कई बार दिक्कतें आई।

बैटरी बैकअप

realme Buds T500 Pro के केस को कंपनी ने 530mAh बैटरी से लैस किया है और ईयरबड्स स्टेम में 62mAh बैटरी लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद रियलमी बड्स टी500 प्रो पर 56 घंटे तक का बैकअप पाया जा सकता है। हमने इसे एक बार फुल चार्ज किया और हर दिन लगभग 4-5 घंटे तक इनका इस्तेमाल किया। आज रिव्यू लिखते वक्त दो हफ्ते से भी ज्यादा समय बीत चुका है और ये अभी तक काम कर रहे हैं। यानी कहा जा सकता है कि रियलमी बड्स टी500 प्रो का बैटरी बैकअप बढिया है। ईयरबड्स को किसी भी यूएसबी टाईप सी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।

AI Translator

रियलमी बड्स टी500 प्रो को कंपनी ने कुछ AI फीचर्स से भी लैस किया है। इनमें AI Translator और Face-to-Face Translation जैसे विकल्प शामिल हैं। हालांकि इस फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल में realme Link App होनी जरूरी और फोन में एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन भी होना चाहिए। यह फीचर करीब 30 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है जिसका फायदा दो लोगों की बातचीत लाइव ट्रांसलेट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

realme Buds T500 Pro रिव्यू वर्डिक्ट

सीधे शब्दों में कहें तो अगर आप 3000 रुपये से कम का ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं तो realme Buds T500 Pro आपके काम आ सकते हैं। डिजाइन कॉम्पैक्ट है और लान्यार्ड इसे कहीं भी कैरी करने में आसान बनाता है। साउंड क्वालिटी में हमें यह शानदार लगा। गाने, गेम या मूवी, सभी का मजेदार एक्सपीरियंस मिलता है। इस रियलमी ईयरबड्स का ऑडियो दमदार है। वीं ANC इसे प्रभावशाली बनाती है। बैटरी बैकअप से भी ग्राहकों को कोई शिकायत नहीं होने वाली है। यूज़ के दौरान हमें कनेक्टिविटी की कुछ समस्या देखने को मिली, लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि अपडेट्स के बाद दूर हो जाएगी। 2,799 रुपये में realme Buds T500 Pro को वैल्यू-फॉर-मनी TWS कहा जा सकता है।

The post realme Buds T500 Pro रिव्यू: 3 हजार से कम में वैल्यू-फॉर-मनी TWS first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/earbuds-under-3000-realme-buds-t500-pro-review-in-hindi/feed/ 0
CMF Watch 3 Pro रिव्यू : आपका फिटनेस ट्रेनर https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-watch-3-pro-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-watch-3-pro-review-in-hindi/#respond Thu, 21 May 2026 10:23:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196388 CMF Watch 3 Pro हमारे पास भी रिव्यू के लिए आई और लगभग 7 दिनों तक उपयोग करने के बाद हमने यह रिव्यू लिखा जो आपके सामने है।

The post CMF Watch 3 Pro रिव्यू : आपका फिटनेस ट्रेनर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नथिंग का सब-ब्रांड सीएमएफ अब भारत में अपनी अलग पहचान बना चुका है। कम समय में कंपनी ने मोबाइल यूजर्स के बीच अच्छी पकड़ बनाई है। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि कम बजट में स्टाइलिश एक्सेसरीज भी लॉन्च की हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में हमने सीएमएफ के हेडफोन का रिव्यू किया था, वहीं अब कंपनी की नई स्मार्टवॉच हमारे पास आई है, जो कई फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसी महीने CMF Watch 3 Pro को लॉन्च किया है, जिसे कम बजट में एक शानदार डिवाइस माना जा रहा है। यह वॉच हमारे पास भी रिव्यू के लिए आई और लगभग 7 दिनों तक उपयोग करने के बाद यह रिव्यू आपके सामने है।

सबसे पहले बात करते हैं इस वॉच के डिस्प्ले की। CMF Watch 3 Pro को कंपनी ने 1.43 इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया है, जो 466 x 466 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। अच्छी बात यह है कि इसमें AMOLED पैनल दिया गया है, जो 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें 670 निट्स की मैक्स ब्राइटनेस मिलती है, जिसे इस प्राइस रेंज में अच्छा कहा जा सकता है।

cmf-watch-3-pro-review-in-hindi

डिस्प्ले के स्पेसिफिकेशन देखकर ही समझ आ जाता है कि यह अच्छी स्क्रीन है। सच कहूं तो प्राइस के हिसाब से हमें इसमें कोई बड़ी कमी नहीं लगी। वहीं इसका टच रिस्पॉन्स भी अच्छा है। लगभग एक सप्ताह के उपयोग के दौरान मिस-टच बहुत कम देखने को मिला और इंडोर व आउटडोर दोनों परिस्थितियों में यह बेहतर व्यू देने में सक्षम रही।

हालांकि अच्छी स्क्रीन के साथ इसकी बिल्ड क्वालिटी भी हमें पसंद आई। यह 47mm की वॉच है और कंपनी ने इसके ऊपरी फ्रेम में एल्यूमिनियम का उपयोग किया है, जबकि पीछे का पैनल प्लास्टिक का है। इसमें रबर स्ट्रैप दिया गया है, जिसे आप किसी भी 22mm स्ट्रैप से बदल सकते हैं। रही बात वजन की, तो यह सिर्फ 52 ग्राम की है, जो हाथ में अच्छा अहसास कराती है। हां, इसे थोड़ा मोटा जरूर कहा जा सकता है। CMF Watch 3 Pro की मोटाई 14.4mm है, जो अपने प्रतियोगियों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा लगती है।

वैसे यह वॉच भारतीय बाजार में तीन रंगों में उपलब्ध है, लेकिन हमारे पास डार्क ग्रे मॉडल आया था। कुल मिलाकर क्वालिटी के मामले में यह डिवाइस अच्छा लगा, हालांकि साइज थोड़ा बड़ा महसूस हुआ।

CMF Watch 2 Pro को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था और उस वक्त यह पहला वॉच था जिसका डायल आप बदल सकते थे। पंरतु CMF Watch 3 Pro में इस फीचर को हटा दिया गया है। आब आप डायल चेंज नहीं कर सकते।

स्क्रीन के आसपास काफी मोटे बेजल दिए गए हैं, जिन पर कंपनी का लोगो मौजूद है और इसकी वजह से वॉच थोड़ी ज्यादा बड़ी दिखाई देती है। वहीं इसका ऊपरी फेस मेटल का है और काफी शार्प है। ऐसे में हल्की चोट लगने का डर बना रहता है। हालांकि एक अच्छी बात यह है कि कंपनी ने Watch 3 Pro का एक और मॉडल भी पेश किया है, जिसका डिजाइन ज्यादा राउंडेड है और वह देखने में बेहतर लगता है।

इन कमियों के बावजूद इसकी एक बड़ी खूबी यह है कि यह वॉच IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जो इसे धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रखती है। कंपनी के अनुसार यह 1 मीटर पानी में आधे घंटे तक सुरक्षित रह सकती है। यानी इसे पहनकर नहाने में कोई समस्या नहीं होगी।

CMF Watch 3 Pro के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसे Real-Time Operating System (RTOS) पर पेश किया है, जो कंपनी का खुद का कस्टम ओएस है। इसमें टचस्क्रीन सपोर्ट तो मिलता ही है, लेकिन सबसे मजेदार इसका क्राउन बटन लगा। यानी इसमें एक फिजिकल क्राउन दिया गया है, जिसे घुमाकर आप आसानी से ऐप्स और स्पोर्ट्स एक्टिविटी को स्क्रॉल कर सकते हैं। वास्तव में इस क्राउन का उपयोग काफी मजेदार लगा, क्योंकि स्क्रॉल करते समय यह अच्छा वाइब्रेशन फीडबैक देता है।

cmf-watch-3-pro-review-in-hindi

स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए इसमें आउटडोर रनिंग, सॉकर, स्कीइंग, बास्केटबॉल सहित 130 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। वैसे तो लगभग सभी स्मार्टवॉच में ऐसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन यहां उनका प्रदर्शन अच्छा लगा। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट मॉनिटर भी उपलब्ध है। हमने रनिंग, वॉकिंग और दूसरी एक्टिविटी के दौरान इसे टेस्ट किया, जहां यह सही तरीके से काम कर रहा था।

रिव्यू के दौरान हमने हार्ट रेट मॉनिटर का उपयोग किया और इसका रिजल्ट ठीक-ठाक लगा। इसे बहुत पीछे नहीं कहा जा सकता। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर और हाई स्ट्रेस मॉनिटर भी दिया गया है। इन्हें ऑन करके आप हाई स्ट्रेस और लो ब्लड ऑक्सीजन का अलर्ट पा सकते हैं।

cmf-watch-3-pro-review-in-hindi

वॉच में इस बार कस्टम रनिंग कोच भी दिया गया है, जो रनिंग के दौरान आपको गाइड करता है और बताता है कि आपने कितनी दूरी तय की है। यह रनिंग से पहले वार्मअप और वॉकिंग के बारे में भी सुझाव देता है। कम से कम 8 दिनों के लिए 12 मिनट का ट्रेनिंग सेशन उपलब्ध है। यह कोच AI का उपयोग करके आपके लिए खास वर्कआउट प्लान तैयार करता है, जिससे आपकी रनिंग परफॉर्मेंस बेहतर हो सके।

इन सबके साथ CMF Watch 3 Pro में जेस्चर कंट्रोल भी मिलता है, जहां रिस्ट रोटेट और आर्म शेक का उपयोग कर आप इनकमिंग कॉल, म्यूजिक कंट्रोल और ऐप लॉन्च जैसे फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

cmf-watch-3-pro-review-in-hindi

जहां तक वॉच फेस की बात है, तो इस मामले में यह स्मार्टवॉच काफी आगे है। डिफॉल्ट रूप से इसमें 7 वॉच फेस मिलते हैं, लेकिन फोन ऐप के जरिए आप 120 से ज्यादा वॉच फेस डाउनलोड कर सकते हैं। AMOLED डिस्प्ले पर हाई-क्वालिटी ग्राफिक्स वाले ये वॉच फेस काफी अच्छा अनुभव देते हैं। सबसे अच्छी बात यह लगी कि सभी वॉच फेस फ्री में उपलब्ध हैं।

cmf-watch-3-pro-review-in-hindi

CMF Watch 3 Pro में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। हालांकि इसमें सिम या eSIM सपोर्ट नहीं मिलता, लेकिन ब्लूटूथ के जरिए यह फोन से कनेक्ट होकर कॉल रिसीव और डिस्कनेक्ट करने की सुविधा देता है। इसमें डायल पैड भी दिया गया है, जिससे आप सीधे नंबर डायल कर सकते हैं। वहीं फ्रिक्वेंटली डायल किए गए नंबर सेव करने का विकल्प भी मिलता है।

कंपनी ने वॉच को माइक्रोफोन और स्पीकर से लैस किया है। ऐसे में आप वॉच से सीधे बातचीत कर सकते हैं। हालांकि स्पीकर बहुत तेज नहीं है, लेकिन सामान्य बातचीत के लिए पर्याप्त है।

cmf-watch-3-pro-review-in-hindi

वॉच में डिजिटल असिस्टेंट और नेटिव वॉइस रिकॉर्डर भी दिया गया है, जहां किसी जानकारी को तुरंत रिकॉर्ड कर उसे ट्रांसक्राइब किया जा सकता है।

कुल मिलाकर फीचर्स के मामले में यह स्मार्टवॉच काफी अच्छी लगी। वहीं इसका बैटरी बैकअप भी बेहतर है। इसमें 350mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने 13 दिनों के बैकअप का दावा किया है, हालांकि हमें इतना बैकअप नहीं मिला। लेकिन यह आसानी से 8–9 दिन चल गई, जो अच्छा कहा जा सकता है। वहीं इसे फुल चार्ज होने में लगभग 90 मिनट का समय लगा।

निष्कर्ष
CMF Watch 3 Pro के उपयोग में काफी अच्छा है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि इसमें दिए गए फीचर्स अच्छे से काम करते हैं। उपयोग के दौरान हमें ज्यादा बड़ी समस्या देखने को नहीं मिली। इसकी कनेक्टिविटी अच्छी है और यह लगातार कनेक्शन बनाए रखती है। एक्टिविटी ट्रैकिंग भी सही तरीके से काम कर रही थी। हां, स्टेप्स काउंट में थोड़ा अंतर देखने को मिला। वास्तविक स्टेप्स की तुलना में इसमें 5–10 प्रतिशत तक का फर्क हो सकता है। हार्ट रेट और ऑक्सीजन मॉनिटर भी ठीक-ठाक काम कर रहे थे, हालांकि इन्हें मेडिकल डिवाइस नहीं कहा जा सकता।

cmf-watch-3-pro-review-in-hindi

डिजाइन अच्छा है, लेकिन इसे थोड़ा बड़ा कहा जा सकता है। बैटरी बैकअप काफी अच्छा है और कॉलिंग व मैसेजिंग के दौरान भी कोई समस्या नहीं मिली।

हमें सबसे ज्यादा दिक्कत इसके GPS में लगी। इस वॉच में इनबिल्ट GPS दिया गया है, लेकिन इसे एक्टिव होने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। वहीं कई बार यह कनेक्शन भी छोड़ देता था। हमने रनिंग के दौरान इसे टेस्ट किया, लेकिन यह हर बार सही तरीके से रिकॉर्ड नहीं कर पाया।

इन सब खूबियों और खामियों को देखने के बाद बात आती है कि CMF Watch 3 Pro खरीदारी के लायक है या नहीं, तो आपको बता दूं कि इस वॉच की शुरुआती कीमत 6,999 रुपयेे है। इस स्मार्टवॉच के फीचर्स को देखते हुए कहा जाएगा कि यह एक अच्छा विकल्प है। हां! अंत में एक बार फिर से यही कहूंगा कि डिजाइन और बेहतर किया जा सकता था।

The post CMF Watch 3 Pro रिव्यू : आपका फिटनेस ट्रेनर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-watch-3-pro-review-in-hindi/feed/ 0
OnePlus Nord CE 6 रिव्यू: बड़ी बैटरी है असली ताकत, जानें 3 सप्ताह इस्तेमाल के बाद कैसा लगा फोन https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-review-in-hindi/#respond Tue, 19 May 2026 13:11:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196572 OnePlus Nord CE6 को 20 दिन से अधिक समय तक इस्तेमाल करने के बाद कहा जा सकता है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में एक बैलेंस्ड एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस वनप्लस फोन में सोबर डिजाइन, ब्राइट स्क्रीन, लंबी चलने वाली बैटरी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के बीच […]

The post OnePlus Nord CE 6 रिव्यू: बड़ी बैटरी है असली ताकत, जानें 3 सप्ताह इस्तेमाल के बाद कैसा लगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord CE6 को 20 दिन से अधिक समय तक इस्तेमाल करने के बाद कहा जा सकता है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में एक बैलेंस्ड एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस वनप्लस फोन में सोबर डिजाइन, ब्राइट स्क्रीन, लंबी चलने वाली बैटरी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के बीच अच्छा बैलेंस देने की कोशिश की गई है। नोर्ड सीई6 की रियल पावर को परखने के लिए हमने इस स्मार्टफोन को तकरीबन 3 सप्ताह तक यूज़ किया। इस दौरान हमने स्मार्टफोन से जुड़ी अच्छी और बुरी हर तरह की चीजें समझी और उसी के आधार पर आपके लिए OnePlus Nord CE6 रिव्यू लेकर आए हैं।

डिजाइन

सबसे पहले फोन की लुक और डिजाइन की बात करें तो यह पहली नजर में प्रीमियम फील देता है। Fresh Blue, Pitch Black और Lunar Pearl कलर्स में लॉन्च किया गया है जिनमें से हमे ब्लैक कलर मॉडल मिला था। इसके बैक पैनल पर मैट फिनिश दी गई है जो अटरेक्टिव लगती है। रियर लुक मिनिमल है, जिसमें कोई अनावश्यक एलिमेंट नहीं दिखता है। बीच में दिया गया OnePlus लोगो डिजाइन को सिंपल रखते हुए एक प्रीमियम टच देता है।

ब्लैक कलर वाला Nord CE6 क्लासी लुक देता है। यह ज्यादा चमकीला नहीं है, बल्कि सॉफ्ट और प्रोफेशनल अपील देता है। बॉडी पर फिंगरप्रिंट्स छपते नहीं है और डिवाइस हाथ में पकड़ने पर काफी हल्का और स्लिम महसूस होता है। इसके किनारे हल्के कर्व्ड हैं जो बढिया ग्रिप देते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल में भी दिक्कत नहीं होती। इस फोन की थिकनेस केवल 7.75cm और वजन 215 ग्राम है।

OnePlus Nord CE6 5G फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल को बॉडी से बेहद हल्का ही उभरा हुआ है जिसे अच्छा माना जाएगा। अगर बिना कवर चढ़ाए फोन को टेबल पर रखेंगे तो यह ज्यादा हिलेगा नहीं और डिसबैलेंस भी नहीं होगा। फोन के लोवर फ्रेम पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे दी गई है। साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स लगे हैं। उंगलियां आराम से बटन तक पहुंच जाती हैं, इनकी प्लेसमेंट आरामदायक है।

नोर्ड सीई6 उन लोगों के काम आएगा जो मोबाइल को रफ़ एंड टफ़ फोन चलाते हैं। यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। फ्लैट फ्रेम और ठोस बनावट इसे डेली यूज के लिए भरोसेमंद बनाती है। वहीं फोन को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाया जाएगा जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। सिर्फ पानी ही नहीं यह मोबाइल गर्म चाय या कॉफी जैसे लिक्विड गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है।

डिस्प्ले

OnePlus Nord CE6 5G फोन में 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 3200Hz टच सैंपलिंग रेट, 450ppi, 1800nits हाई ब्राइटनेस और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह Eye Care सर्टिफाइड स्क्रीन है जो लंबे समय तक फोन चलाने वाले लोगों की आंखें को डैमेज से बचाने में मदद करती है। फोन स्क्रीन पर Aqua Touch 2.0 फीचर भी मिलता है जिसके चलते डिस्प्ले गीली होने पर भी टच सही काम कर लेता है।

इस्तेमाल के दौरान हमें फोन डिस्प्ले क्वॉलिटी वाकई में शानदार लगी। स्क्रीन के रंग काफी पंची दिखते हैं। बात वीडियो देखने की हो या फिर गेम खेलने की, दोनों ही कंडिशन में विजुअल्स काफी स्मूथ रहे। टेक्स्ट शार्प दिखते हैं और कॉन्ट्रास्ट व कलर आउटपुट कंटेंट कंज्यूम करने में मजेदार अनुभव देते हैं। बताते चलें कि नोर्ड सीई6 की स्क्रीन नैरो बेज़ल्स वाली है जो और ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस देती है। वहीं हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग स्मूथ महसूस होती है।

फोन में आउटडोर विजिबिलिटी में भी कोई बड़ी शिकायत नहीं रही। लेकिन मई महीने में दिल्ली की धूप अपने चरम पर पहुंच चुकी है, और ऐसी स्थिति में नोर्ड सीई6 की ब्राइटनेस हल्की इम्प्रूव हो जाती तो बेहतर रहता। लेकिन फिलहाल इसके साथ आसानी से अडजेक्ट किया जा सकता है। Netflix और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखने के दौरान इस फोन डिस्प्ले पर अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है। HDR कंटेंट देखने पर कलर काफी जीवंत नजर आते हैं और डार्क सीन में भी डिटेल बनी रहती है।

परफॉर्मेंस

OnePlus Nord CE6 5G फोन को Qualcomm के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लाया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वनप्लस फोन में Adreno 810 जीपीयू दिया गया है। वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन LPDDR5X RAM + UFS 4.1 Storage सपोर्ट करता है।

हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरानफोन हीट ना हो इसके लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट में 33147mm² हीट डिस्पेंशन एरिया दिया गया है। वहीं गेमिंग एक्सपीरियंस को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें Touch Reflex चिप भी दी है, जो टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाती है। बताते चलें कि OnePlus का दावा है कि Nord CE6 स्मार्टफोन 72 महीने तक बिना स्लो हुए स्मूथली काम कर सकता है।

जब हमने फोन यूज किया तो हमे इसकी परफॉर्मेंस से कोई शिकायत नहीं हुई है। एक ओर जहां फोन में दी गई रैम टेक्नोलॉजी ऐप लोडिंग को फास्ट और मल्टीटास्किंग को स्मूथ कर रही थी। वहीं हाई स्क्रीन रिफ्रेश रेट का बेनिफिट भी नॉर्मल नेविगेशन में नजर आ रहा था। ये दोनों मिलकर फोन को फास्ट फील करवाने में सफल रहे हैं। फोन में मौजूद प्रोसेसर की क्षमता परखने के लिए हमने इसमें कुछ बेंचमार्क टेस्ट रन किए जिनका रिजल्ट आप नीचे देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट रिजल्ट
एनटूटू 11,36,527
सिंगल-कोर गीकबेंच 1,068
मल्टी-कोर गीकबेंच 3,127
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 10,442
बर्नआउट टेस्ट 69.8%
सीपीयू थ्रॉटल 15%

कहा जा सकता है कि डेली यूज़ में वनप्लस नोर्ड सीई6 अच्छा प्रदर्शन करता है। यह स्मार्टफोन बिना किसी लैग के स्टेबल परफॉर्म करता है। कई बैकग्राउंड ऐप रनिंग में रहने पर भी डिवाइस ज्यादा स्लो नहीं होता है। हॉं लगातार कैमरा इस्तेमाल करने पर यह हल्का गर्म तो हो रहा था लेकिन इसका दोष OnePlus से ज्यादा मौसम की गर्मी पर डाला जा सकता है। हम थर्मल मैनेजमेंट को संतुलित ही कहा जाएगा। ना बहुत बुरा और ना ही उम्दा।

वहीं हैवी गेमिंग वाले एंगल से देखा जाए तो OnePlus Nord CE6 हर तरह के टॉस्ट आसानी से हैंडल कर लेता है। हमनें फोन में BGMI गेम, Instagram, फोटो गैलरी, Netflix, सेटिंग्स का इस्तेमाल एक साथ किया और कहीं भी ऐप स्वीचिंग या लैग जैसी दिक्कत नहीं आई है। सिर्फ इतना ही नहीं 91मोबाइल्स की टेस्टिंग टीम ने नोर्ड सीई6 में BGMI और Call of Duty जैसे गेम्स भी खेलकर कुछ टेस्ट किए जिसका ब्यौरा नीचे लगी टेबल में दिया गया है।

गेमिंग टेस्ट COD BGMI
मैक्सिमम Graphics Very High Ultra HDR
मैक्सिमम FPS Ultra Extreme+
ऐवरेज FPS 59.7 38.9
टेम्परेचर में बढ़ोतरी (30 मिनट) 5.4 डिग्री 4.7 डिग्री
बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 5% 6%

सॉफ्टवेयर

OnePlus Nord CE6 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो OxygenOS 16.0 के साथ मिलकर काम करता है। यूज़ के दौरान इंटरफेस काफी क्लीन महसूस होता है और इसमें ज्यादा ब्लोटवेयर भी देखने को नहीं मिलते हैं। बताते चलें कि जब हमने फोन को पहली बार बॉक्स से बाहर निकालकर ऑन किया था, तब इसमें 54 प्री-इंस्टॉल एप्लिकेशन थी। नाम तो नहीं लिखेंगे लेकिन, कुछ ऐप्स ऐसी है जिन्हें हटाकर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया जाना चाहिए।

OxygenOS 16.0 की बात करें तो इसमें एनिमेशन स्मूद मिलते हैं। इसमें कई यूजफुल कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलते हैं, जिससे यूजर्स अपने हिसाब से इंटरफेस को बदल सकते हैं। इस वनप्लस फोन में कई AI बेस्ड फीचर्स और स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन दिए गए हैं जो डेली यूज में काम आते हैं। कैमरा और फोटो एडिटिंग में यह हमारे सबसे ज्यादा काम आया। कुल मिलाकर फोन का सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस स्मूद है और यूजर्स को ढ़ेरों अटरेक्टिव फीचर्स चुनने की आजादी देता है। ये यूजर एक्सपीरियंस को लगातार न्यू बनाने रखने में मदद करेंगे।

कैमरा

सबसे पहले कैमरा स्पेक्स पर नजर डालें तो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50D40 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nord CE6 5G फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 में नेचुरल डेलाइट रिजल्ट फोटो कैप्चर करता है। तस्वीरों में डिटेल और कलर बैलेंस्ड नजर आते हैं और पहली नजर में ये फोटोज़ अटरेक्टिव लगती है। यह पेड़ की परछाई और अन्य तरह के डार्क हिस्सों को भी हाईलाइट करता है जो ब्राइट व डार्क के अंतर को अधिक गहराई से दिखाता है। ऐसे शॉट्स में हमें HDR रिस्पांस भी बेहतर लगा। लाइट और शैडो, दोनों तरह के पार्ट्स की डिटेल बनी रहती है। वहीं स्किन टोन भी नेचुरल दिखती है।

Portrait फोटोज़ की बात करें तो इसमें बोका इफेक्ट थोड़ा ज्यादा स्ट्रांग महसूस हुआ। यह बैकग्राउंड को कुछ ज्यादा ही धुंधला कर देता है। हालांकि यह बात बहुत से ग्राहकों को पसंद भी आ सकती है। वहीं हमें ऐज डिटेक्शन में भी हल्की गड़बड़ी महसूस हुई है। फोन से कहीं-कहीं पर फोरग्राउंड और बैकग्राउंड को अलग करने में चूक हो रही है। शार्पनेस और स्मार्टनेस थोड़ी और बेहतर होनी चाहिए थी। अच्छा बताते चलें कि नोर्ड सीई6 में अल्ट्रावाइड लेंस नहीं दिया गया है, यानी यूजर वाइड-एंगल शॉट्स कैप्चर नहीं कर पाएंगे।

Before image
After image

वहीं लो-लाइट फोटोग्राफी की बात करें तो यहां OnePlus Nord CE 6 का प्रदर्शन हमें औसत लगा। रात को खींची गई फोटोज़ में नॉइज देखने को मिलता है और इसमें डिटेल भी कुछ कम हो जाती है। गौरतलब है कि कंपनी ने इस फोन में 1/2.88-इंच सेंसर का इस्तेमाल किया है। कम रोशनी में यह एक्सपोजर और हाईलाइट ठीक से कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। हालांकि नाइट मोड ऑन करने के बाद Nord CE 6 की इमेज क्वालिटी नॉर्मल मोड से काफी इन्हांस हो जाती है लेकिन फिर भी डिटेलिंग के मामले में इस वनप्लस स्मार्टफोन को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

Before image
After image

फ्रंट कैमरा के मामले में OnePlus Nord CE6 की Selfie आपको पसंद आ सकती है। यह आपके आस पास मौजूद लगभग हर कलर को बूस्ड कर देती है। ऐसा करने के नेचुरल टच को कम होता है लेकिन फोटो वाइब्रेंट और कलरफुल हो जाती है। अक्सर ऐसी सेल्फी ही लोग सोशल मीडिया पर डालना पसंद करते हैं। एक अच्छी बात यह भी है कि फोन का फ्रंट कैमरा बड़ी फील्ड ऑफ व्यू देता है जिससे ग्रुप सेल्फी के लिए वाइड फ्रेम मिलता है। यहां भी फ्रंट कैमरा रात में या कम रोशनी में क्वालिटी से कुछ कॉम्प्रोमाइज कर लेता है।

बैटरी

OnePlus Nord CE 6 5G फोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 8000mAh Battery सपोर्ट करता है। यह 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। यानी 72 महीने तक इस मोबाइल की बैटरी हेल्थ 80% से उपर रह सकती है। गौरतलब है कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में नोर्ड सीई 6 का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 34 मिनट का आ चुका है। बताते चलें कि टेस्टिंग में 1 घंटे तक YouTube चलाने पर फोन बैटरी सिर्फ 3% ही घटी। इस दौरान स्क्रीन ब्राइटनेस और वॉल्यूम दोनों 50% पर सेट थी।

कहा जा सकता है कि डेली यूज़ के दौरान यह वनप्लस का फोन एक पूरा दिन आराम से निकाल सकता है और इसे दिन में बार बार चार्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। सुबह अगर आप 100% बैटरी करके घर से निकलोगे तो नॉर्मल यूजर के बाद रात को घर वापिस आने तक यह 18-20% तो कम से कम जरूर बच ही जाएगी। सीधे शब्दों में बोला जाए तो इस फोन की Battery ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

वनप्लस नोर्ड सीई6 की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इस फोन को 80% से 100% फुल चार्ज होने में 68 मिनट का समय लगा। रोचक बात यह है कि जब हम फोन यूज कर रहे थे तो ऐसा महसूस हुआ मानों इस्तेमाल बढ़ने के साथ-साथ इसके चार्जिंग टाइम में कमी आ रही थी।

कुछ ही मिनट चार्ज पर लगाकर इसे कई घंटों तक यूज़ किया जा सकता है। बहुत से मोबाइल यूजर्स को इसका फायदा होगा। नोर्ड सीई6 5जी फोन Bypass Charging भी सपोर्ट करता है। यह चार्जर से मिलने वाली पावर को सीधे फोन मदरबोर्ड तक पहुंचा देती है और बीच में बैटरी को बायपास कर देती है। इससे फोन हीट नहीं होता है और बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड भी नहीं पड़ता है। यह वनप्लस फोन 27W Reverse तकनीक भी सपोर्ट करता है जिसके जरिये Nord CE6 से दूसरे मोबाइल को भी चार्ज कर सकते हैं।

​वर्डिक्ट

सबसे पहले तो आपको बता दें कि इन दिनों बड़ी तेजी से मोबाइल फोंस के प्राइस बढ़ रहे हैं, ऐसी स्थिती में भी OnePlus Nord CE6 को 30 हजार से कम में लॉन्च करने के लिए कंपनी की तारीफ तो बनती है। यह अपनी प्राइस रेंज के बेस्ट 5 स्मार्टफोंस में शामिल होने की क्षमता रखता है। इस बजट में vivo T5 Pro, Moto Edge 70 और Edge 70 Fusion जैसे मोबाइल नोर्ड सीई6 को टक्कर देते हैं।

वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसे एक बार चार्ज करने टेंशन फ्री हो जाएं, तो Nord CE6 को चुन सकते हैं। वहीं हमें इस मोबाइल की डिस्प्ले क्वालिटी भी शानदार लगी। हॉं, कंपनी ने स्मार्टफोन में सिंगल स्पीकर दिया है जिसे एक कमी माना जाएगा। दो स्पीकर होते तो बिना इयरबड्स के भी स्मार्टफोन मजेदार एक्सपीरियंस दे पाता है।

प्रोसेसर और कैमरा के मामले में वनप्लस नोर्ड सीई6 को हम औसत ही कहेंगे। दरअसल यह बुरा नहीं है लेकिन वनप्लस की ‘फ्लैगशिप कीलर’ वाली छवि के हिसाब से थोड़े बेहतर की उम्मीद रहती है। लेकिन अगर आप पूरा दिन गेम खेलने का शौक नहीं रखते हैं तो यह मोबाइल आपका अच्छा साथ निभा सकता है। वहीं डेली यूज़ में यूजर्सको कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। डिजाइल सोबर है और ‘महंगी वाली लुक’ देता है। अगर आप 30 हजार का 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो OnePlus Nord CE 6 आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।

The post OnePlus Nord CE 6 रिव्यू: बड़ी बैटरी है असली ताकत, जानें 3 सप्ताह इस्तेमाल के बाद कैसा लगा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-6-review-in-hindi/feed/ 0
OnePlus Nord CE6 फर्स्ट लुक: कैसा है यह नया मोबाइल, मार्केट में आने से पहले ही देखें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce6-first-impression-design-review/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce6-first-impression-design-review/#respond Tue, 05 May 2026 11:59:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195678 मिडबजट सेग्मेंट में वनप्लस के दो सिपाही आ रहे हैं। 7 मई को इंडिया में OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite 5G फोन लॉन्च हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वनप्लस नोर्ड सीई6 लॉन्च होने से पहले 91मोबाइल्स के पास भी आया। यूं तो इस मोबाइल का डिटेल्ड रिव्यू जल्द ही प​ब्लिश […]

The post OnePlus Nord CE6 फर्स्ट लुक: कैसा है यह नया मोबाइल, मार्केट में आने से पहले ही देखें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मिडबजट सेग्मेंट में वनप्लस के दो सिपाही आ रहे हैं। 7 मई को इंडिया में OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite 5G फोन लॉन्च हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वनप्लस नोर्ड सीई6 लॉन्च होने से पहले 91मोबाइल्स के पास भी आया। यूं तो इस मोबाइल का डिटेल्ड रिव्यू जल्द ही प​ब्लिश करने वाले हैं लेकिन, फोन के बाजार में आने से पहले हम अपने पाठकों के लिए Nord CE6 का फर्स्ट इम्प्रेशन लेकर आए हैं। यह लेख पढ़कर आप इस अपकमिंग वनप्लस फोन की लुक, डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के बारे में जान पाएंगे।

डिजाइन और बनावट

OnePlus Nord CE6 अब हमारे पास आ चुका है और पहली नजर में इसका डिजाइन सादगी, मजबूती और प्रीमियम फील का अच्छा कॉम्बिनेशन देता है। हमें इस मोबाइल का Black कलर वेरिएंट मिला। कह सकते हैं कि यह उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो क्लीन और प्रोफेशनल लुक पसंद करते हैं।

फोन को हाथ में लेते ही इसके मैट फिनिश बैक पैनल ने ध्यान खींचा। इस फिंगरप्रिंट्स छपते नहीं है और बॉडी साफ ही नज़र आती है। बीच में दिया गया OnePlus लोगो डिजाइन को सिंपल रखते हुए एक प्रीमियम टच देता है। ओवरऑल डिजाइन काफी मिनिमल है, जिसमें कोई अनावश्यक एलिमेंट नहीं दिखता।

ब्लैक कलर वाला Nord CE6 क्लासी लुक देता है। यह ज्यादा चमकीला नहीं है, बल्कि सॉफ्ट और प्रोफेशनल अपील देता है। इसे यूं तो मैट फिनिश की कहेंगे लेकिन इसपर मिल रही हल्की ग्लॉसी फिनिश के साथ काफी क्लीन और प्रीमियम फील दे रही है। अच्छी बात है कि बैक पैनल पर फालतू के टेक्स्ट या डिजाइन एलिमेंट नहीं डाले गए हैं।

कैमरा मॉड्यूल

पीछे की तरफ दिया गया कैमरा मॉड्यूल इस फोन की सबसे अलग पहचान बनता है। यह ना तो पूरी तरह गोल है और ना ही इसे चौकोर कहेंगे। इसके लिए ‘स्क्विरकल’ शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं। मॉड्यूल पैनल से हल्का उभरा हुआ है। इसमें दो बड़े कैमरा लेंस वर्टिकली प्लेस्ड हैं और साथ में एक छोटी LED फ्लैश फिट है। पूरा सेटअप देखने में साफ-सुथरा और बैलेंस्ड लगता है।

फ्रेम और इन-हैंड फील

फोन के साइड फ्रेम्स फ्लैट हैं, बढिया ग्रिप देते हैं। हमें इसकी मोबाइल की थिकनेस तो नहीं पता लेकिन ओवरॉल पकड़ अच्छी बनती है और यह मोटा या भारी नहीं लगता है। किनारे हल्के राउंड हैं जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने में भी अनकंफर्टेबल नहीं होंगे। इसे एक हाथ से आसानी से यूज किया जा सकता है। OnePlus Nord CE6 5G फोन के लोवर फ्रेम पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे दी गई है। साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स लगे हैं। उंगुलियां आराम से बटन तक पहुंच जाती हैं।

फ्रंट लुक और डिस्प्ले

फोन की फ्रंट लुक काफी क्लीन और इमर्सिव फील देती है। इसमें 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसपर यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी। इसका असर स्क्रॉलिंग और गेमिंग में साफ नजर आता है। विजुअल्स काफी स्मूथ व शार्प दिखते हैं और ब्राइटनेस व कलर आउटपुट भी कंटेंट कंज्यूम करने में मजा दे देंगे। यह नैरो बेज़ल्स वाली स्क्रीन है जिसके नीचले हिस्से पर हल्की चिन भी देखने को मिलती है। स्क्रीन के किनारों पर हल्की कर्विंग इसे प्रीमियम टच देती है।

मजबूती और ओवरऑल फील

अगर आप रफ़ एंड टफ़ फोन चलाते हैं तो OnePlus Nord CE6 आपके काम आएगा। यह मोबाइल MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। हमने ट्राई तो नहीं किया लेकिन कह सकते हैं कि अगर काम करते वक्त फोन टेबल से नीचे फर्श पर गिर भी जाएगा तो इसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। फ्लैट फ्रेम और ठोस बनावट इसे डेली यूज के लिए भरोसेमंद बना सकता है।

वनप्लस नोर्ड सीई6 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाया जाएगा। आने वाले मानसून में इसका खुले में इस्तेमाल कर लेना, बिना किसी टेंशन के। सिर्फ पानी ही नहीं यह मोबाइल चाय कॉफी जैसे गर्म लिक्विड से भी सु​रक्षित रह सकता है।

ओवरऑल फर्स्ट इम्प्रेशन

पहली नजर में OnePlus Nord CE 6 एक क्लीन, सिंपल और प्रैक्टिकल लुक देता है। फोन का डिजाइन सिंपल है। वनप्लस ने इसमें बिना मतलब की कलाकारी नहीं की है। देखने में यह प्रीमियत लगता है और बैलेंस्ड लुक के साथ मजबूत बि​ल्ड क्वॉलिटी प्रदान करता है। इस फोन में यूजर्स को Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, पावरफुल 8000mAh battery, 50MP रियर और 32MP Selfie कैमरा मिलेगा। वनप्लस नोर्ड सीई6 के फुल रिव्यू के लिए आप 91मोबाइल्स से जुड़े रहें।

The post OnePlus Nord CE6 फर्स्ट लुक: कैसा है यह नया मोबाइल, मार्केट में आने से पहले ही देखें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce6-first-impression-design-review/feed/ 0
realme 16 रिव्यू: भीड़ में अलग दिखने वाला डिजाइन! बैटरी देगी लंबा साथ लेकिन परफॉर्मेंस रहेगी औसत https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-review-in-hindi-after-30-days-phone-use/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-review-in-hindi-after-30-days-phone-use/#respond Sat, 02 May 2026 11:11:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195480 realme 16 5G फोन पिछले महीने भारतीय बाजार में कंपनी की इस नंबर सीरीज का तीसरा मॉडल बनकर आया थ। इससे पहले realme 16 Pro (रिव्यू) और realme 16 Pro+ (रिव्यू) लॉन्च हो चुके हैं जो अपने-अपने प्राइस सेग्मेंट में काफी पसंद किए जा रहे हैं। रियलमी 16 को 30 हजार से 40 हजार की […]

The post realme 16 रिव्यू: भीड़ में अलग दिखने वाला डिजाइन! बैटरी देगी लंबा साथ लेकिन परफॉर्मेंस रहेगी औसत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme 16 5G फोन पिछले महीने भारतीय बाजार में कंपनी की इस नंबर सीरीज का तीसरा मॉडल बनकर आया थ। इससे पहले realme 16 Pro (रिव्यू) और realme 16 Pro+ (रिव्यू) लॉन्च हो चुके हैं जो अपने-अपने प्राइस सेग्मेंट में काफी पसंद किए जा रहे हैं। रियलमी 16 को 30 हजार से 40 हजार की रेंज में लाया गया है जिसकी कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है। बड़ी बैटरी और डिफरेंट डिजाइन वाले इस फोन में क्या खूबी और खामी है, यह परखने के लिए हमने पूरे 30 दिन इस मोबाइल का इस्तेमाल किया। यह रियलमी 5जी फोन 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च हुआ था और आज 2 मई को हम realme 16 रिव्यू ​पब्लिश कर रहे हैं। यह रिव्यू हमारे फोन यूज एक्सपीरियंस और टेस्टिंग के आधार पर लिखा गया है जिससे पढ़कर आप भी रियलमी 16 के बारे में समझ सकेंगे।

डिजाइन

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो रियलमी 16 5जी फोन को Selfie Mirror के साथ लाया गया है। फोन के रियर कैमरा सेटअप में ही यह छोटा का शीशा यानी मिरर लगा है। यानी इस मिरर को देखकर ही मोबाइल के हाई मेगापिक्सल बैक कैमरा से ही सेल्फी खींची जा सकती है। यह दरअसल एक convex लेंस है जिसमें खुद को देखकर फोटो क्लिक कर सकते हैं। महीनेभर के इस्तेमाल में मुझे यह डिजाइन बहुत ज्यादा यूज़फुल तो नहीं लगा। लेकिन हॉं, इससे फोन को डिफरेंट लुक जरूर मिल जाती है।

रियलमी 16 को मार्केट में Air White और Air Black में लाया गया है। दोनों ही कलर अपनी यूनिक लुक देते हैं। निजी तौर पर मुझे एयर व्हाइट ज्यादा बेहतर लगा। यह देखने में क्लासी लगता है और प्रीमियम फील देता है। वहीं एयर ब्लैक में ग्राहकों को वैसे तो मैट लुक मिलेगी लेकिन जैसे ही बैक पैनल पर लाइट पड़ेगी तो यह शाइन रिफ्लेक्ट करेगा। कुल मिलाकर दोनों कलर अपनी-अपनी जगह सही हैं। कह सकते हैं कि realme 16 इस बजट के अन्य स्मार्टफोंस से कुछ अलग और हटकर दिखने की क्षमता रखता है।

यह रियलमी 5जी फोन IP66 + IP68 + IP69 Pro रेटिंग के साथ पेश किया है। यह फोन को डस्ट व वॉटर के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देती है। वहीं गर्म चाय गिर जाने पर पर यह सर्वाइव कर सकता है। हालांकि हमने ऐसा कोई टेस्ट नहीं किया लेकिन, रियलमी पर भरोसा कर सकते हैं। ब्रांड का दावा है कि यह मोबाइल 0.5 मीटर पानी में लगातार 60 दिनों तक पड़ा रहने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। इस फोन की थिकनेस 8.1mm है और मोबाइल का वजन 183ग्राम है।

डिस्प्ले

रियलमी 16 5जी फोन में 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन flexible AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन स्क्रॉलिंग बिल्कुल स्मूथ रही और टच रिस्पांस में कोई कमी महसूस नहीं हुई। वहीं मोबाइल स्क्रीन की आउटडोर विजिबिलिटी भी बेहतरीन काम करती है। धूप में मैसेज टाइप करने, कंटेंट पढ़ने या वीडियो देखने में दिक्कत नहीं होती है।

इस फोन डिस्प्ले को 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया है​ जो फोटोज़ और वीडियोज़ में शानदार ह्यू और सेचुरेशन प्रदान करता है। इस मोबाइल में YouTube पर 1440p वीडियो देखी जा सकती हैं। वहीं बताते चलें कि रियलमी 16 में Netflix चलाने पर आपके HDR सपोर्ट नहीं मिलेगा। लेकिन ओवरॉल विजुअल्स काफी शार्प और डिटेल्ड भी मिलते हैं। कस्टमर्स को इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा जो फास्ट काम करता है। वहीं साथ ही स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Dragontrail Star D+ ग्लास की लेयर दी गई है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए realme 16 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX852 सेंसर है। इसके साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

रियर कैमरा की बात करें तो कीमत के हिसाब यह फोन वाकई में अच्छा काम कर लेता है। फोटो खींचने के दौरान हमें डेलाइट में बेहतर एक्सपोजर प्राप्त हुआ है। तेज धूप में यह सीन को बर्न नहीं कर रहा था और लाइट को सीमित तरीके से ही कैप्चर कर रहा था। इससे फोटोज़ में बेमतलब की ब्राइटनेस नहीं मिली और रिजल्ट काफी नेचुरल ही रहा। वहीं फोटोग्राफी के दौरान डायनामिक रेंज भी सही रही।

फोन से खींची गई फोटोज़ प्रोसेस्ड होने के बाद कुछ एक्स्ट्रा सैचुरेशन जोड़ रही है। यह तस्वीरों में मौजूद रंगो को अधिक कॉन्ट्रास्ट और शार्प करता है। इन्हें सोशल मीडिया रेडी फोटो कहा जा सकता है जिनमें एडिटिंग की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि हमें यहां सॉफ्टनेस की कुछ कम लगी लेकिन अमूमन आजकल ऐसी ही फोटोज़ ग्राहकों द्वारा पसंद की जाती है। यानी ये आपको भी पसंद आ सकती है। वहीं पोर्ट्रेट मोड का रिजल्ट परफेक्ट तो नहीं लेकिन सही ही कहा जाएगा, हमें कहीं कहीं ऐज डिटेक्शन में समस्या महसूस हुई।

वहीं रात में की गई फोटोग्राफी का रिजल्ट डेलाइट जितना शानदार नहीं रहा। इसे ऐवरेज की कहा जाएगा। रात में फोटोज़ सॉफ्ट रहती है और क्लेरिटी की भी कमी महसूस होती है। लाइट या फ्लेयर कंट्रोल इतना ज्यादा प्रभावी नहीं है। ऊपर लगी फोटोज़ में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग पर लिखा टेक्स्ट भी ब्लर प्रतीत हो रहा है। यानी रियलमी 16 की नाइट फोटोग्राफी ज्यादा प्रभावशाली नहीं है।

50MP Selfie कैमरा की बात करें तो यह सॉफ्ट और स्मूथ फोटोज़ कैप्चर करता है। ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट लेवल बैलेंस्ड रहता है और कलर इन्हांस भी लिमिटेड ही है। देखा जाए तो रियलमी 16 5जी फोन का फ्रंट कैमरा नेचुरल फोटोज़ खींचता है। वहीं अगर आपको सोशल मीडिया रेडी सेल्फी चाहिए तो इसके लिए फोन में ही मौजूद AI lighting इफेक्ट्स को ऑन करना पड़ेगा। फ्रंट कैमरा की पोर्ट्रेट फोटो तकरीबन सही ऐज डिटेक्ट करती है और बैकग्राउंड को बखूबी ब्लर करती है। फोन की स्क्रीन फ्लैश लाइट भी लो लाइट कंडीशन में बढिया सेल्फी कैप्चर करने में मदद करती है।

परफॉर्मेंस

realme 16 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो realme UI 7.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर सीपीयू है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali-G57 MC2 जीपीयू मिलता है। रियलमी 16 में हमनें कुछ बेंचमार्क टेस्ट रन किए जिनका रिजल्ट आप नीचे देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट बेंचमार्क स्कोर
एनटूटू 6,11,679
सिंगल-कोर गीकबेंच 812
मल्टी-कोर गीकबेंच 2,068
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 10,443
बर्नआउट टेस्ट 62.9%

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 6,29,903 आया था। यह स्कोर इसी प्राइस रेंज वाले Tecno Spark 50, OPPO K14 और Samsung Galaxy A26 से अधिक है। वहीं बेंचमार्क टेस्ट से हटकर रियल लाइफ यूज में इस फोन की परफॉर्मेंस सही रही और किसी तरह की लैग या हैंग जैसी समस्याएं पैदा नहीं हुई है। यहां एक बात नोट करने वाली है कि लो बैटरी सिचुएशन में यह मोबाइल ‘थक’ जाता है। 9% बैटरी पर फोन चलाना काफी ज्यादा स्लो महसूस हो रहा था और ऐप ओपनिंग में भी टाइम लग रहा था।

हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। यह मोबाइल के अंदर पनपी हीट को तेजी से बाहर फेंकता है। फोन में बीजीएमआई गेम खेलने के दौरान हमने इसमें इंस्टाग्राम, कैमरा और व्हाट्सऐप ​सहित कई अन्य ऐप्स को भी बैकग्राउंड में ओपन रखा। इस​ स्थिति में भी फोन परफॉर्मेंस पर पड़ रहा दबाव महसूस हो रहा था। भारी काम करने पर यह रियलमी फोन कुछ स्लो हो जाता है। मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन टेम्परेचर सहित गेम फ्रेम रेट भी हमने टेस्ट की जिन्हें आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

गेमिंग टेस्ट COD BGMI
मैक्सिमम Graphics Medium HDR
मैक्सिमम FPS Max Extreme
ऐवरेज FPS 58.9 39.6
टेम्परेचर में बढ़ोतरी (30 मिनट) 4.3 डिग्री 5.8 डिग्री
बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 6% 7%

realme 16 5G फोन में कंपनी 6 साल की लैगफ्री परफॉर्मेंस देने का दावा कर रही है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage सपोर्ट करता है। रियलमी 16 स्मार्टफोन 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है। रियलमी यूआई 7.0 के चलते फोन यूज एक्सपीरियंस स्टेबल बना रहता है। इसमें मौजूद Misty Glass Design इंटरफेस को प्रीमियम फील देता है। वहीं बेहतरीन एनिमेशन और हैप्टिक फीडबैक सहित गैलरी ऐप में मिलने वाले वीडियो एडिटर इस्तेमाल के आसान बनाने में मदद करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी 16 5जी फोन को तगड़ी 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है जो दावा करता है कि 72 महीने बीत जाने के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से अधिक रह सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में realme 16 5G फोन का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 16 मिनट का आया है। नॉर्मल यूज़ में सुबह फोन चार्ज करने के बाद एक पूरा दिन आराम से निकाल देता है। जब हमने फोन को सेकेंडरी डिवाइस की तरह इस्तेमाल किया तो इसने फुल बैटरी में 5 दिन का बैकअप दे डाला और तब भी बैटरी 15% से अधिक ही थी।

टेस्टिंग के दौरान इस फोन में 1 घंटे तक YouTube videos चलाई गई और 60 मिनट बाद बैटरी सिर्फ 4 प्रतिशत ही कम हुई है। बताते चलें कि इस टे​स्ट में फोन की ब्राइटनेस और स्पीकर वॉल्यूम 50% ही रखी गई थी। यानी कहा जा सकता है कि यह रियलमी का 5जी फोन अपनी बैटरी के चलते पसंद किया जा सकता है। फोन का बैटरी बैकअप आपका साथ ​अच्छे से निभा देगा।

वहीं फोन के तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग के दौरान इसे 20% से 100% फुल चार्ज होने में 71 मिनट का समय लगा। बड़ी बैटरी के हिसाब से यह चार्जिंग स्पीड बुरी नहीं कही जाएगी। बताते चलें कि यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यानी realme 16 से आप दूसरे मोबाइल, इयरबड्स या स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

निष्कर्ष

रियलमी 16 5जी फोन यकिनन अपने डिजाइन के चलते भीड़ में जगह बना सकता है। एक ओर जहां ज्यादा ब्रांड इस प्राइस रेंज में एक जैसी लुक वाले फोन ला रहे हैं, वहीं realme 16 का रियर लुक इसे दूसरे से अलग बनाती है। हालांकि इसका सेल्फी मिरर ग्रुप सेल्फी में कारगर साबित नहीं होता है लेकिन फिर भी फोन की लुक और डिजाइन को एक्स्ट्रा नंबर जरूर मिलने चाहिए। इसी तरह रियलमी 16 की बैटरी भी इसे बेस्ट बनने की राह में आगे ले जाती है। अगर लंबा बैकअप चाहिए तो यह आपका बखूबी साथ निभाएगी।

फोन की स्क्रीन शानदार है और अच्छा विजुअल एक्सपीरियंस देती है। रियलमी 16 परफॉर्मेंस के मामले में ऐवरेज कहा जाएगा। हैवी प्रोसेसिंग की उम्मीद नहीं रखी जानी चाहिए। वहीं फोटोग्राफी के मामले में भी यह मोबाइल ठीक ठाक काम ही करता है। कीमत बात करें तो realme 16 5G फोन के 8GB RAM + 128GB Storage वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये है।

वहीं 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 33,999 रुपये में और 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 36,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस सेग्मेंट में बढिया कैमरा के लिए OPPO Reno 15C को पसंद किया जा सकता है और अगर आप परफॉर्मेंस बेहतर चाहते हैं तो Nothing Phone 4a को ट्राई कर सकते हैं। वहीं रियलमी 16 को डिजाइन के मामले में टक्कर देने के लिए Infinix Note 60 Pro भी अपनी Active Matrix Display के साथ तैयार बैठा है।

The post realme 16 रिव्यू: भीड़ में अलग दिखने वाला डिजाइन! बैटरी देगी लंबा साथ लेकिन परफॉर्मेंस रहेगी औसत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-review-in-hindi-after-30-days-phone-use/feed/ 0
Nothing Phone (4a) Pro रिव्यू: डिजाइन में सबसे अलग, क्या पर हर मामले में नंबर 1? https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi/#respond Tue, 21 Apr 2026 12:52:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194343 Nothing Phone (4a) Pro का हमने भी रिव्यू किया। आइए जानते हैं इस प्राइस रेंज में आने वाले स्मार्टफोन की तुलना में यह कहां ठहरता है?

The post Nothing Phone (4a) Pro रिव्यू: डिजाइन में सबसे अलग, क्या पर हर मामले में नंबर 1? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज जब भी कोई नया फोन लॉन्च हो रहा है, तो प्राइस देखकर लोग यही कह रहे हैं कि यह महंगा है। मगर इस महंगे फोन की शुरुआत Nothing ने की थी। कंपनी ने जब Nothing Phone 3 को 80 हजार रुपये से ज्यादा के बजट में लॉन्च किया था, तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक अलग चर्चा शुरू हो गई थी। हैरानी की बात यह है कि जब Nothing Phone (4a) और (4a) Pro को लॉन्च किया गया, तो महंगाई के इस दौर में किसी ने इन फोन्स की कीमत को लेकर ज्यादा बात नहीं की। हालांकि उसके पीछे कारण था कि दूसरे फोन की तुलना में Nothing Phone (4a) और (4a) Pro का प्राइस काफी प्रतिस्पर्धी रखा गया है। Nothing Phone (4a) Pro का हमने भी रिव्यू किया। आइए जानते हैं इस प्राइस रेंज में आने वाले स्मार्टफोन की तुलना में यह कहां ठहरता है?

nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi

नथिंग फोन की जब भी बात आती है, तो सबसे पहले आप उसके लुक को ही देखना चाहते हैं और डिजाइन के बाद उसकी ग्लिफ लाइटिंग देखते हैं। इस रिव्यू में भी हम पहले डिजाइन और फिर इसकी ग्लिफ लाइटिंग की ही बात करेंगे। डिजाइन को देखें, तो Nothing Phone (4a) Pro लुक के मामले में अपने पुराने फोन जैसा ही है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कंपनी ने डिजाइन से थोड़ा सरप्राइज किया है। इस फोन में आपको ट्रांसपेरेंट बैक पैनल देखने को मिलेगा, लेकिन यह डिजाइन सिर्फ कैमरा मॉड्यूल तक ही सीमित है।

nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi

फोन में iPhone स्टाइल में बड़ा-सा स्क्वायर डिजाइन दिया गया है, जिसके अंदर तीन कैमरे हैं और एक स्क्रीन है। ऊपर में रिंग के अंदर बड़ा-सा कैमरा है। वहीं ठीक नीचे कैप्सूल शेप का डिजाइन बना है, जिसमें दो कैमरे हैं। इसी मॉड्यूल में Glyph Matrix डिस्प्ले के साथ एक लाल LED रिकॉर्डिंग इंडिकेटर, एक LED फ्लैश और एक माइक्रोफोन दिया गया है।

वहीं नीचे का हिस्सा मेटैलिक फिनिश में है, लेकिन मेटल का नहीं है। फोन का फ्रेम भी मेटैलिक फिनिश में ही है। हालांकि पॉलीकार्बोनेट मैटीरियल के बावजूद बिल्ड क्वालिटी इतनी अच्छी है कि आपको फोन पकड़ने में अच्छा लगेगा। वहीं इसके कोने हाथ में लगते नहीं हैं। ऐसे में लंबे समय तक इसे लेकर घूम सकते हैं।

nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi

पिछले पैनल में नीचे और ऊपर की ओर एंटीना लाइन देखने को मिलती हैं और कंपनी ने इन्हें इतने अच्छे से प्लेस किया है कि ये भी डिजाइन का हिस्सा लगते हैं। निचले पैनल में ही आपको गोल आकार का एक बटन जैसा डिजाइन मिलेगा, जैसा कि हमने CMF फोन में देखा था। परंतु यह बटन नहीं है। वहीं बाकी कंपनियों से अलग नथिंग ने अपने ब्रांड लोगो को काफी छोटा और प्यारा रखा है। कंपनी ने अपने नाम को डॉट मैट्रिक्स स्टाइल में लिखा है, जो अच्छा लगता है।

कुल मिलाकर डिजाइन से आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। यह काफी साफ-सुथरा और अच्छा है। फोन के बॉक्स के साथ कवर भी दिया गया है और कवर में भी बटन डिजाइन को रखा गया है। अगर कमी की बात करें, तो मुझे यह थोड़ा चौड़ा लगा और वजन भी 210 ग्राम का है। ऐसे में थोड़ा पतला और 190 ग्राम के आसपास वजन होता, तो और बेहतर कहा जाता।

nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi

यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। वैसे तो सर्टिफिकेशन धूल और पानी की हल्की-फुल्की छींटों से बचाता है, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह 20 सेंटीमीटर पानी में आधे घंटे तक सुरक्षित रह सकता है। हालांकि इस प्राइस ब्रैकेट में ओपो, वीवो और रियलमी के फोन में IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन मिल जाते हैं। ऐसे में थोड़ा पीछे तो है, लेकिन कंपनी का दावा चौंकाने वाला है।

Nothing ने शुरू से ही अपने फोन में ग्लिफ लाइटिंग दी है और हर बार लाइटिंग अलग होती है। Nothing Phone (4a) Pro में Glyph Matrix डिस्प्ले अपने पुराने वर्जन के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ा हो गया है। इसका फायदा यह है कि अब मैट्रिक्स डिस्प्ले के डॉट्स थोड़े बड़े हो गए हैं। हालांकि बड़े डॉट्स का ज्यादा फायदा हमें नहीं दिखा, बल्कि कुछ चीजें बहुत क्लियर नहीं थीं। जैसे कि रियर कैमरा से फोटो लेने के दौरान यदि आप इस स्क्रीन का उपयोग व्यूफाइंडर के रूप में करते हैं, तो सही से दिखता नहीं है। हां, साधारण टाइम देखने या किसी भी नंबर को यह अच्छे से प्रेजेंट कर रहा था।

nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi

Matrix डिस्प्ले का उपयोग फोन में कॉल, मैसेज, टाइमर और चार्जिंग स्टेटस सहित कई दूसरे फीचर्स के लिए कर सकते हैं। वहीं इसमें डिजिटल वॉच, सोलर पाथ, मून फेज और बैटरी इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कुल मिलाकर कहें, तो अच्छा अपडेट है और आपको मजा आएगा। हालांकि ऐसा नहीं है कि इसमें आप बहुत कुछ कर सकते हैं, लेकिन जहां दूसरे फोन में कुछ भी नहीं है, वहां इस फोन में यह एक नया फीचर मिल जाता है, जो अच्छा है।

nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi

डिजाइन के बाद डिस्प्ले की बात करें, तो Phone (4a) Pro में 6.83 इंच AMOLED स्क्रीन है और यह 1.5K पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके साथ ही HDR10+ सपोर्ट और 144Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। हालांकि हमारे रिव्यू के दौरान यह कभी भी 120Hz से ज्यादा नहीं पहुंच पाया। हमने सेटिंग से इसे मैनुअल 144Hz तक का ऑप्शन चुना, फिर भी 144 हर्ट्ज तक नहीं गया। BGMI जैसे गेम्स भी खेले, लेकिन यह सिर्फ 120Hz तक ही जा पाया। हालांकि उपयोग के दौरान हमें ज्यादा कुछ पता नहीं चला। 120 हर्ट्ज का अनुभव भी काफी स्मूथ था।

रही बात डिस्प्ले क्वालिटी की, तो कलर कैलिब्रेशन काफी अच्छा है और नथिंग फोन में रंग काफी उभरकर आते हैं। इसे नेचुरल नहीं कह सकते, लेकिन जो लोग थोड़ा चटकीला रंग पसंद करते हैं, उनके लिए अच्छा है। यदि आप नेचुरल कलर चाहते हैं, तो शायद आपकी आंखों में थोड़ा चुभ सकता है। वहीं अच्छी बात यह भी है कि इसमें पहले से HDR सपोर्ट है। ऐसे में यदि आप वीडियो स्ट्रीम करते हैं, तो फिर यह फोन आपको काफी अच्छा लगेगा।

वीडियो की बात कर रहे हैं, तो ऑडियो का जिक्र भी यहीं कर देते हैं। Nothing Phone (4a) Pro में आपको डुअल स्पीकर मिलता है। हालांकि साउंड बहुत तेज नहीं है, लेकिन अच्छा है और इतना है कि आप स्पीकर को भी अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं।

nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi

डिजाइन और डिस्प्ले के बाद अब कैमरे पर नजर डाल लेते हैं। Nothing Phone (4a) Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 50MP का है। वहीं 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। अच्छी बात यह है कि जहां इस बजट में दूसरे ब्रांड अब सिर्फ दो कैमरे दे रहे हैं, वहीं नथिंग अब भी तीन कैमरों के साथ है।

कंपनी ने प्राइमरी लेंस में Samsung GN9 सेंसर का उपयोग किया है, जो 1/1.57-इंच साइज का है। वहीं दूसरे सेंसर के लिए 50MP का OIS-इनेबल्ड 1/2.75-इंच JN5 टेट्राप्रिज्म पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो 140x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। तीसरा सेंसर अल्ट्रावाइड सेंसर है, जो 120-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। इसका फ्रंट कैमरा 32MP का है। बेहतर फोटो के लिए कंपनी ने TrueLens Engine 4 का इस्तेमाल किया है।

nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi

जहां तक फोन की पिक्चर क्वालिटी की बात है, तो मुझे अच्छा लगा, लेकिन मैं यह भी नहीं कह सकता कि कलर टोन नेचुरल थे। हालांकि डिटेलिंग की कोई कमी नहीं थी। फोन का मेन सेंसर काफी अच्छा और बेहतर फोटोग्राफी करने में सक्षम है। वहीं कंपनी ने टेलीफोटो लेंस को भी अपडेट किया है और वहां भी थोड़ा फायदा मिला है।

nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi

पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के दौरान Nothing Phone (4a) Pro काफी बेहतर आउटपुट दे रहा था। डिटेलिंग काफी अच्छी थी और फोटो जूम करने पर भी फट नहीं रहा था। इसके अलावा, बैकग्राउंड को अच्छे से ब्लर कर रहा था और कटआउट भी बेहतर थे। इसमें मुझे सिर्फ एक कमी लगी कि स्किन टोन थोड़ा अलग दिख रहा था।

वहीं डे-लाइट कंडिशन में मेन कैमरा अच्छे से परफॉर्म कर रहा था और फोकस पॉइंट पर डिटेलिंग काफी अच्छी थी। वहीं अल्ट्रावाइड फोटो में भी यह अच्छी क्वालिटी पर फोटो क्लिक कर रहा था, जो कि बहुत कम ही फोन में देखने को मिलता है।

वैसे तो दिन की रोशनी में लगभग सभी मोबाइल फोन अच्छे रिजल्ट देते हैं, लेकिन कम रोशनी में बहुत कम ही फोन हैं, जिन्हें आप अच्छा कह सकते हैं। परंतु इस मामले में Nothing Phone (4a) Pro ने बेहतर रिजल्ट दिया है। टेलीफोटो लेंस का फायदा इसमें मिलता दिखाई देता है और बड़े अपर्चर की वजह से रोशनी को ज्यादा कैप्चर भी कर रहा था। ऐसे में डिटेलिंग काफी अच्छी मिली और सबसे अच्छी बात यह रही कि लेंस फ्लेयर देखने को नहीं मिले। रोशनी को बहुत अच्छे से कैप्चर कर रहा था।

मेन कैमरे के बाद सेल्फी भी आपको प्रभावित करेगा। इस फोन से हमने कई तरह की लाइट कंडिशन में फोटो क्लिक किए और हर जगह रिजल्ट बेहतर था। सेल्फी फोटोज को देखने के बाद कह सकते हैं कि अपनी सेगमेंट में यह बेस्ट है। हालांकि फोटो को थोड़ा शार्प कर रहा था, लेकिन फिर भी बेहतर था।

nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi

Nothing Phone (4a) Pro को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर पेश किया है। फोन में 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह डिवाइस 2.8 GHz के अधिकतम क्लॉक स्पीड को सपोर्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 722 जीपीयू मिल जाता है। यह प्रोसेसर मिड बजट सेगमेंट में अच्छा माना जाता है। इसका शुरुआती मॉडल 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने LPDDR5X और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक से लैस किया है।

अपने रिव्यू के दौरान हमने इस पर कई बेंचमार्क टेस्ट किए, जहां यह फोन अच्छा स्कोर कर रहा था। Geekbench में सिंगल कोर पर यह फोन 1,385 तक का स्कोर कर रहा था। वहीं इसी टेस्ट में मल्टीकोर पर यह फोन 4,314 तक का स्कोर करने में सक्षम रहा।

वहीं हमने इस पर AnTuTu बेंचमार्क भी रन किया, जहां यह फोन 14,11,440 तक स्कोर कर पाया, जिसे आप अच्छा कह सकते हैं। फोन में हमने ग्राफिक्स टेस्ट 3D Mark को भी रन किया, जहां यह डिवाइस Steel Nomad पर 776 तक का स्कोर और Wild Life Extreme पर 2,094 तक का स्कोर करने में सक्षम रहा।

Nothing Phone 4a Pro-USB

फोन पर हमने CPU थ्रॉटल टेस्ट भी किया, जहां यह थोड़ा पीछे रह जाता है। यह सिर्फ 27 प्रतिशत का स्कोर कर पाया, जो कि कम है। हालांकि दूसरे थ्रॉटल टेस्ट बर्नआउट में यह 64 प्रतिशत तक गया। इससे यह साबित होता है कि गर्म तो कम होगा, लेकिन ज्यादा स्ट्रेस में फोन के परफॉर्मेंस में अंतर आ सकता है।

इन टेस्ट के बाद हमने फोन में हैवी गेमिंग भी की और वहां भी रिजल्ट संतोषजनक था। Nothing Phone (4a) Pro पर BGMI और Call of Duty: Mobile जैसे गेम्स 30-30 मिनट खेले। फोन में 5,300mm² का वेपर चैंबर कूलिंग दिया गया है और गेमिंग के दौरान हमें ज्यादा हीटिंग देखने को नहीं मिली। फोन का थर्मल बेहतर काम कर रहा था।

Nothing Phone 4a Pro-USB

हार्डवेयर के साथ ही सॉफ्टवेयर की बात करें, तो बता दूं कि Nothing Phone (4a) Pro अपने प्रोप्राइटरी OS Nothing OS 4.1 के साथ आता है, जो Android 16 पर आधारित है। अच्छी बात कही जा सकती है कि इसमें आपको ज्यादा प्रीलोडेड ऐप्स यानी कि ब्लोटवेयर देखने को नहीं मिलेंगे। वहीं यह साफ-सुथरा और बेहतर ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो उपयोग में काफी आसान है।

फोन के उपयोग को आसान बनाने के लिए इसमें आपको ‘Essential Space’ भी दिया गया है। फोन के बाएं पैनल में ‘Essential Key’ दिया गया है, जिससे आप इसे ओपन कर सकते हैं। यह फीचर AI-इनेबल्ड है और इसकी मदद से आप स्क्रीनशॉट्स, वॉयस मेमो और नोट्स आदि को एक क्लिक में सुरक्षित रख सकते हैं। यह डेली असिस्टेंट के रूप में कार्य करता है, जो आपके रोजाना के कामों को आसान बना देता है।

Nothing Phone (4a) Pro को कंपनी ने 5,400mAh की बैटरी के साथ पेश किया है और इसमें 50W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। हालांकि एक कमी कह सकते हैं कि आपको चार्जर अलग से खरीदना होगा। बॉक्स के साथ चार्जर उपलब्ध नहीं है। वहीं दूसरी ओर अच्छी बात यह है कि इसमें PD चार्जिंग सपोर्ट है। ऐसे में आप एप्पल और सैमसंग सहित दूसरी कंपनियों के PD चार्जर का उपयोग कर सकते हैं। आपको फास्ट चार्जिंग ही मिलेगी।

nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi

हमारे टेस्ट में यह फोन 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में एक घंटे का समय लिया। वहीं PCMark बैटरी टेस्ट में यह फोन 13 घंटे 49 मिनट तक का स्कोर किया, जो कि ठीक है। बहुत अच्छा तो नहीं कह सकते। YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग टेस्ट में भी बैटरी ड्रॉप थोड़ा ज्यादा था। ऐसे में कह सकते हैं कि यहां थोड़ी सुधार की जरूरत है।

निष्कर्ष

फोन में सबकुछ देखने के बाद बात आती है प्राइस की, तो बता दूं कि कंपनी ने Nothing Phone (4a) Pro की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये रखी है। प्राइस के हिसाब से अगर फीचर्स की तुलना करें, तो फोन अच्छा कहा जा सकता है। परफॉर्मेंस के मामले में यह बेहतर है। हां, बैटरी के मामले में थोड़ा पीछे जरूर कह सकते हैं। बावजूद इसके फोन का लुक, बिल्ड क्वालिटी और कैमरा काफी अच्छा है। इस मामले में यह किसी भी फोन को टक्कर देने का दम रखता है।

The post Nothing Phone (4a) Pro रिव्यू: डिजाइन में सबसे अलग, क्या पर हर मामले में नंबर 1? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-pro-review-in-hindi/feed/ 0
Nothing Phone (4a) रिव्यू: मिड बजट में कुछ हटके दिखने वाला मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-after-30-days-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-after-30-days-review-in-hindi/#respond Sun, 12 Apr 2026 09:40:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193998 डिफरेंट और ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले फोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड नथिंग ने पिछले महीने इंडिया में Nothing Phone (4a) लॉन्च किया है। इस मोबाइल का प्राइस 31,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं 12GB + 256GB वाले टॉप वेरिएंट का रेट 37,999 रुपये है। मिड […]

The post Nothing Phone (4a) रिव्यू: मिड बजट में कुछ हटके दिखने वाला मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

डिफरेंट और ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले फोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड नथिंग ने पिछले महीने इंडिया में Nothing Phone (4a) लॉन्च किया है। इस मोबाइल का प्राइस 31,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं 12GB + 256GB वाले टॉप वेरिएंट का रेट 37,999 रुपये है। मिड बजट सेगमेंट में आया यह नथिंग फोन कैसा है? इसकी परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा की क्वॉलिटी कैसी है? यह सब जानने के लिए हमने भी कुछ दिन इस स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया और नथिंग फोन (4ए) यूज करने के दौरान इस स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस कैसा रहा, यह सारा ब्यौरा रिव्यू के तौर पर पेश किया है।

स्पेसिफिकेशन्स Nothing Phone (4a)
डिस्प्ले 6.78″ 1.5K flexible AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4
रैम 12GB LPDDR4X
स्टोरेज 256GB UFS 3.1
बैक कैमरा 50MP+50MP+8MP
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी 5,400mAh battery
चार्जिंग 50W

डिजाइन

नथिंग ब्रांड अपने डिफरेंट डिजाइन के लिए ही पहचाना जाता है। Nothing Phone (4a) में भी कंपनी ने इस सिग्नेचर स्टाइल को बरकरार रखा है। फोन का बैक पैनल ट्रांसपेरेंट जिसके अंदर के कुछ पार्ट्स व डिजाइन को देखा जा सकता है। बैक पैनल पर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें तीन सेंसर लगे हैं। कैमरा सेटअप के साइड में Glyph Bar वर्टिकली प्लेस्ड है। कंपनी ने यहां ग्लास पैनल पर इस्तेमाल किया है लेकिन फोन का फ्रेम पॉलीकार्बोनेट का है। हमारे पास फोन का White कलर था जो अटरेक्टिव लग रहा था।

ट्रांसपेरेंट डिजाइन के नीचे वाले हिस्से पर भी कंपनी ने सफेद कलर टोन का इस्तेमाल किया है जिसमें कुछ हिस्सा लाइट स्टील ग्रे और सिल्वर (मेटल) कलर का है। ये सभी कलर मिलकर वाकई में बेहतरीन कॉन्बिनेशन बनाते हैं। व्हाईट कलर का फ्रेम और उसपर लगाए गए सिल्वर कलर के बटन फोन लुक को बढ़ाते हैं। मोबाइल प्रीमियम फील देता है। सफेद के अलावा नथिंग फोन 4ए Black, Pink और Blue कलर में भी लाया गया है।

Nothing Phone (4a) के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम और पावर बटन दिया गया है। वहीं लेफ्ट फ्रेम पर Essential Key दी गई है। मुझे इस ‘एसेंशियल की’ की प्लेसमेंट कुछ ज्यादा ऊपर लगी। सिंगल हैंड फोन यूज़ के दौरान इस बटन तक पहुंचने में कुछ मुश्किल होती है। यह थोड़ी नीचे लगी होती तो अधिक बेहतर रहता। नथिंग फोन 4ए की डायमेंशन 163.9mm x 77.5mm x 8.5mm है और वजन 205 है। यह नथिंग फोन IP64 सर्टिफाइड है जो इसे डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

Glyph Bar की बात करें तो इसमें 63 LED लाइट्स लगाई गई है। इस सभी लाइट्स को कुल 7 बॉक्स में फिट किया गया है जो वर्टिकली प्लेस्ड हैं। सबसे नीचे वाले एलइडी बॉक्स में फंक्शनल रेड लाइट दी गई है जबकि ऊपर वालो में व्हाइट लाइट्स लगी है। यह रेड लाइट जहां कैमरा और वॉयस रिकॉर्डिंग के दौरान एक्टिव होती है वहीं अन्य लाइट्स नोटिफिकेशन, वॉल्यूम इंडिकेशन, टाइमर, रिंगटोन अलर्ट और साइलेंट मोड सहित Essential Space में चमकती हैं।

ये लाइट्स रिंगटोन के म्यूजिक के साथ सिंक होकर प्ले होती हैं और फ्लोइंग पैटर्न बनाती हैं। यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से इनकी ब्राइटनेस एडजस्ट कर सकते हैं। हमें Nothing Phone (4a) की ​ग्लिफ लाइट्स का रोल कुछ सीमित लगा, कुछ और एनिमेशन दिए जाते तो बेहतर रहता। Glyph Bar को देखकर कोई ‘wow’ फैक्टर तो दिमाग में नहीं आता है लेकिन अगर आप पहली बार ​नथिंग फोन खरीदने वाले हैं तो ये लाइट्स आपको भा सकती हैं।

डिस्प्ले

नथिंग फोन 4ए को 1224 x 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह flexible AMOLED पैनल पर बनी ​स्क्रीन है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 440PPI और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस्तेमाल के दौरान हमें ​स्क्रॉलिंग इत्यादि में कोई रूकावट महसूस नहीं हुई वहीं फोन को धूप में चलाते वक्त भी स्क्रीन विजिबिलिटी से कोई शिकायत महसूस नहीं हुई। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

फोन में 10-बिट कलर डेप्थ मिलती है और 1.07बिलियन कलर सपोर्ट दिया गया है। इसके चलते डिस्प्ले पर कंटेंट देखने में मजा बता है। वहीं 1,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो के साथ वाइब्रेंट विजुअल्स मिलते हैं। स्क्रीन पर शार्प विजुअल्स और अच्छा कॉन्ट्रास्ट मिलता है जिससे वीडियो देखने का अनुभव अच्छा रहता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है जो काफी फास्ट काम करता है।

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो नथिंग फोन 4एस को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। डेली यूज़ में हमें फोन प्रोसेसर से कोई शिकायत नहीं हुई है। मोबाइल के बिना रूकावट सही काम किया है और लैग या हैंग जैसी समस्या भी सामने नहीं आई। फोन प्रोसेसर की क्षमता को परखने के लिए हमने Nothing Phone (4a) में कुछ बेंचमार्क टेस्ट भी रन किए जिनका स्कोर आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

पावरफुल प्रोसेसर के साथ ही कंपनी ने नथिंग फोन 4ए में ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 लगाया है। यह मोबाइल LPDDR4x RAM पर लाया गया है जो स्मार्टफोन में फास्ट ऐप लॉन्चिंग से लेकर मल्टी टास्किंग को स्मूथ बनाने में मदद करती है। गौरतलब है कि इस फोन के बजट में दूसरे मोबाइल ब्रांड LPDDR5x RAM दे रहे हैं, ऐसे में Phone (4a) को कुछ पीछे कहा जाएगा। यूज के दौरान हालांकि कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन स्पेक्स के मामले में यहां सुधार की जरूरत है। कम से कम LPDDR5 भी दे दी जाती तो बेहतर होता।

बेंचमार्क टेस्ट बेंचमार्क स्कोर
AnTuTu 11,76,492
Geekbench Single-Core 1,276
Geekbench Multi-Core 3,364
PCMark Performance 11,275
Burn Out 69.5%

स्मार्टफोन की गेमिंग परफॉर्मेंस परखने के लिए हमारी टीम ने इसमें कुछ मोबाइल गेम भी खेले। गेमिंग के दौरान फोन का रिस्पांस कैसा रहा और कैसा गेम प्ले मिला, यह आप टेबल में देख सकते हैं।

गेमिंग टेस्ट COD:M BGMI
Graphics (अधिकतम) Very High Ultra HDR
FPS (अधिकतम) Ultra Ultra Extreme
FPS (औसत) 57.7 39.5
टेम्परेचर में बढ़ोतरी (30 मिनट) 10.5 डिग्री 8.4डिग्री
बैटरी ड्रॉप (30 मिनट) 9% 7%

कैमरा

सबसे पहले पहले कैमरा हार्डवेयर की बात करें तो Nothing Phone (4a) ट्रिपल कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Samsung GN9 OIS सेंसर दिया गया है जो 3.5x optical zoom, 7x in-sensor zoom और 70x Ultra zoom की क्षमता वाले 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 8 मेगाक्सिल Ultrawide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

कंपनी ने इसमें टेट्रा-प्रिज्म स्टाइल पेरिस्कोप डिजाइन का इस्तेमाल किया है, जिससे फोन में लंबा जूम लेंस फिट किया जा सकता है। इस सिस्टम में कई इंटरनल लेंस और मिरर का इस्तेमाल होता है, जो लाइट को रिफ्लेक्ट कर सेंसर तक पहुंचाते हैं। वहीं पोर्ट्रेट के लिए इसमें 80mm, 48mm और 24mm फोकल लेंथ का ऑप्शन मिलता है। फोन में 70एक्स जूम सपोर्ट करने वाले टेलीफोटो कैमरा का मैक्रो कैमरा की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Nothing Phone (4a) डेलाइट में नैचुरल फोटो कैप्चर करता है। इसमें बेहतर कलर बैलेंस और रियलिस्टिक टोन मिलती है। वहीं पोर्ट्रेट के मामले में फोन के टेट्रा-प्रिज्म टेलीफोटो लेंस के चलते बेहतर स्किन टोन प्राप्त होती है। यह मोबाइल एज डिटेक्शन को बखूबी कैप्चर करता है और अधिक प्रदान करता है। फोन यूजर्स को एक बात सबसे ज्यादा अच्छी लगेगी कि इस फोन के खींचा फोटो को ज़ूम करने के देखने पर भी डिटेल्स बनी रहती है। हालांकि यहां टेक्सचर थोड़ा सॉफ्ट लग सकता है और ज्यादा शैडो वाले हिस्सों में डेप्थ कुछ कम रह जाती है।

नथिंग फोन 4ए के अल्ट्रावाइड कैमरा से ​कैप्चर की गई फोटोज़ में कॉन्ट्रास्ट और सैचुरेशन को बढ़ाकर दिखाया जा रहा है। यह फोटो को अटरेक्टिव तो बना रहा है लेकिन कहीं न कहीं ये वास्तविक सीन से अलग हो जाती हैं, यानी नैचुरल नहीं रहती है।

सेल्फी के लिए Nothing Phone (4a) में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.2 अपर्चर पर काम करने वाला Samsung KD1 सेंसर है। फोन के सेल्फी कैमरा का काम औसत है। इससे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है। टेस्टिंग के दौरान इससे स्किन टोन को सही कैप्चर करने में चूक हो रही थी। वहीं खींची गई सेल्फी की डिटेल्स भी कुछ कम रही। हमें हर शॉट्स में कुछ येलो टोन भी महसूस हुई। वहीं कहीं कहीं यह फोटो को ओवरसैचुरेटेड भी कर रहा था।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए नथिंग फोन (4ए) 5जी स्मार्टफोन को 5,400mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। इन दिनों बड़ी बैटरी वाले फोंस का ट्रेंड चल रहा है। 7,000mAh बैटरी और इससे भी ज्यादा पावर वाले फोन आ रहे हैं। ऐसे में Nothing Phone 4a की बैटरी कुछ छोटी लग सकती है।

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery benchmark स्कोर 14 घंटे, 42 मिनट का आ चुका है। वहीं नॉर्मल इस्तेमाल में यह मोबाइल आराम से एक पूरा दिन निकाल देता है। टेस्टिंग के दौरान हमने डेली फोन का यूज तो नहीं किया लेकिन एक फुल चार्ज करने के बाद हर दिन तकरीबन आधा घंटा यह फोन चल और 6 दिन तक इसे दोबारा चार्ज करने की जरूरत नहीं ​पड़ी। नोट करने वाली यह भी है कि इन दौरान यह नथिंग फोन लगातार वाईफाई से कनेक्ट रहा था।

वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 50W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग के दौरान इसने डिवाइस को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 71 मिनट का समय लिया। गौरतलब है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं दिया है। इसके लिए कस्टमर्स को अलग से पैसा खर्च करना पड़ेगा। हॉं फोन बॉक्स में ग्राहकों को एक टाइप-सी टू टाइप-सी चार्जिंग केबल मिल जाएगी।

निष्कर्ष

Nothing Phone (4a) के साथ कंपनी ने अपने ‘अलग’ डिजाइन वाले कॉन्सेप्ट को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। इसका डिजाइन ही इसकी पहचान बनता है। ट्रांसपेरेंट डिजाइन और नया Glyph Bar इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है। हालांकि यह ग्लिफ़ बार जरूरी नहीं कि हर किसी को पसंद आए, जैसे कि मैं खुद। परंतु यह यूजर के टेस्ट पर डिपेंट करता है। डिजाइन को अच्छा या बुरा तो जज नहीं कर सकते लेकिन हॉं, यह बाकियों से डिफरेंट जरूर है।

नथिंग फोन 4ए की परफॉर्मेंस बजट के हिसाब से ही है। प्रोसेसिंग के दौरान हमें इससे कोई ज्यादा शिकायत नहीं मिली। वहीं फोन को कैमरा भी इसे आगे बढ़ाने का ही काम करता है। 30 हजार की रेंज में ऐसे ही कैमरा की उम्मीद रखी जाती है और उम्मीदों पर खरा उतरता है। लेकिन अगर आप सेल्फी के शौकिन लोगों में से एक हैं तो यहां कुछ अडजेस्ट करना पड़ेगा।

मोबाइल स्क्रीन बढिया है। फोन का साइज कुछ बड़ा है जो डिस्प्ले पर कंटेंट देखने के दौरान बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है। स्मार्टफोन में लगे स्टीरियो स्पीकर्स भी वीडियोज के साथ अच्छा साउंड देते हैं। बैटरी बैकअप ऐवरेज है लेकिन चार्जर साथ न देना ब्रांड के लिए नेगेटिव प्वाइंट बन सकता है। यह फोन अपने यूनिक डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा की वजह से अलग पसंद किया जा सकता है। अगर आप कुछ हट के दिखने वाला फोन चाहते हैं तो Nothing Phone (4a) को चुन सकते हैं।

The post Nothing Phone (4a) रिव्यू: मिड बजट में कुछ हटके दिखने वाला मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nothing-phone-4a-after-30-days-review-in-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, यहां देखें फर्स्ट इंप्रेशन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a57-5g-and-samsung-galaxy-a37-5g-first-impression/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a57-5g-and-samsung-galaxy-a37-5g-first-impression/#respond Tue, 31 Mar 2026 11:46:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193302 सैमसंग ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपनी ‘ए-सीरीज’ का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G लॉन्च किए हैं। स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए पहली नजर में ये दोनों किसी सामान्य मिड-रेंज फोन जैसे ही लगते हैं, लेकिन कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद पता चलता […]

The post Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, यहां देखें फर्स्ट इंप्रेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपनी ‘ए-सीरीज’ का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G लॉन्च किए हैं। स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए पहली नजर में ये दोनों किसी सामान्य मिड-रेंज फोन जैसे ही लगते हैं, लेकिन कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद पता चलता है कि कंपनी का असली फोकस इस बार हार्डवेयर से ज्यादा AI एक्सपीरियंस पर है। पहली बार यूज़ करने पर इन दोनों सैमसंग 5जी फोंस का एक्सपीरियंस कैसा रहा यह डिटेल आप आगे लिखे ‘फर्स्ट इंप्रेशन’ में पढ़ सकते हैं।

डिजाइन

पहली बार में सैमसंग गैलेक्सी ए57 और ए37 काफी हद तक Samsung Galaxy S26 जैसी लुक देते हैं। ये सिंपल हैं लेकिन प्रीमियम फील कराते हैं। बैक पैनल बिल्कुल क्लीन है और यहां कैमरा रिंग्स वाला लेआउट देखने को मिलता है। दोनों फोंस में वर्टिकल शेप का रियर कैमरा सेटअप लगा है जिनके साइड में फ्लैश मौजूद है। बैक पैनल पर अच्छी फिनिश दी गई है और फिंगरप्रिंट मार्क्स भी काफी कम नजर आते हैं। स्मार्टफोंस का पैनल इतना ग्लॉसी है कि हमें डिजाइन शॉट लेते वक्त काफी ज्यादा रिफ्लेक्शन मिला।

गैलेक्सी ए57 5जी फोन को जहां Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac कलर में लाया गया है। वहीं गैलेक्सी ए37 को Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर में पेश किया गया है। फ्लैट फ्रेम वाला डिजाइन सिंपल है और यही इन स्मार्टफोंस की स्ट्रेंथ है। कुछ ब्रांड जहां हैवी कैमरा बंप लेकर आ रहे हैं, वहीं Samsung Galaxy A57 और A37 सोबर लुक देते हैं।

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी ए57 और ए37 को 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फ्लैट स्क्रीन है जिसपर उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरा से लैस पंच-होल दिया गया है। कंपनी ने इस स्क्रीन को Super AMOLED+ डिस्प्ले का नाम दिया है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster का सपोर्ट दिया गया है जो स्मूथ स्क्रॉलिंग के साथ ही धूप में भी बेहतर और ब्राइट विजिबिलिटी प्रदान करती है। दोनों सैमसंग स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करते हैं। स्लिम बेजल्स और मॉडर्न डिजाइन इन्हें प्रीमियम फील देते हैं।

AI फीचर्स

Samsung ने अपने नए स्मार्टफोंस को ‘Awesome Intelligence’ का टैग दिया है। यह मोबाइल्स की एआई क्षमता को दर्शाता है। इन दोनों स्मार्टफोंस में मल्टी-असिस्टेंट सिस्टम दिया है, जिसमें Gemini और Bixby सहित Perplexity AI का सपोर्ट भी मौजूद है। यानी मोबाइल यूजर किसी एक इकोसिस्टम तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि अपनी जरूरत और सहूलियत के हिसाब से अलग-अलग एआई टूल्स का फायदा उठा सकता है। ट्रांसलेशन और ट्रांसक्रिप्शन फीचर के साथ अंग्रेजी और हिंदी सहित कई भाषाओं में काम किया जा सकता है।

इन Galaxy स्मार्टफोंस में Direct Voicemail फीचर दिया गया है जो हमें काफी सही लगी। इसमें कॉल मिस हो जाने पर कॉल करने वाले का मैसेज उसी की आवाज में रिकॉर्ड हो जाता है और फिर एआई के जरिये वह वॉयस मैसेज टेक्स्ट फॉर्मेट में पढ़ा जा सकता है। कॉलिंग एक्सपीरियंस को भी स्मार्ट बनाने के लिए मोबाइल्स में Call Captions और Voice Focus जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं जिनसे शोर वाले माहौल में भी आराम से बातचीत की जा सकती है।

परफॉर्मेंस

गैलेक्सी ए57 5जी फोन को सैमसंग के सबसे नए मोबाइल चिपसेट Exynos 1680 पर लॉन्च किया गया है। यह 4nm EUV पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.95GHz से लेकर 2.9GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं गैलेक्सी ए37 5जी फोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Samsung Exynos 1480 प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.0GHz से लेकर 2.75GHz तकी हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इनमें Samsung Xclipse 550 GPU दिया गया है। डेली यूज में ऐप ओपनिंग, मल्टीटास्किंग और स्क्रॉलिंग स्मूद रहती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Samsung कंपनी अपने स्मार्टफोंस में लंबी ओएस अपडेट देने के लिए प्रसिद्ध है। नए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G फोन के साथ भी ऐसा है। दो दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ओएस पर लॉन्च हुए हैं जो सैमसंग के One UI 8.5 के साथ मिलकर काम करता है। ये स्मार्टफोन 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट के साथ लाया जा सकता है। यानी नऐ सैमसंग 5जी फोन अभी से ही Android 22 OS के लिए तैयार है। गौरतलब है कि One UI 8.5 में सिस्टम लेवल पर AI इंटीग्रेट किया गया है। अगर कोई ऐप सेंसिटिव डेटा एक्सेस करने की कोशिश भी करती है तो यह तुरंत प्राइवेसी अलर्ट दे देगा।

कैमरा

कैमरे का कमाल एआई के साथ लाजवाब हो जाता है। Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G फोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये अपने-आप सीन को पहचानकर एक्सपोजर और डिटेल्स को एडजस्ट कर सकते हैं। इससे फोटोग्राफ अधिक नेचुरल, ज्यादा ब्राइट और कलरफुल नजर आती है। वहीं Object Eraser और Best Face जैसे टूल्स फोटो एडिटिंग को आसान और यूजफुल बनाते हैं। अगर खींची गई फोटो में छोटी-मोटी चूक रह गई है तो समझो ‘सैमसंग संभाल लेगा।’

कैमरा हार्डवेयर की बात करें तो Galaxy A57 5G के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं Galaxy A37 50MP मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP मैक्रो सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोंस में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

आजकल बड़ी बैटरी वाले फोंस का दौर चल रहा है। लेकिन सैमसंग ने Galaxy A57 और A57 5G फोन को 5000mAh बैटरी पर लॉन्च किया है। कैपेसिटी के मामले में हमें यह कुछ कम लगी। लेकिन वहीं दूसरी कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल नॉर्मल यूज़ में दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। खैर हमनें बहुत ज्यादा देर तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं किया, लिहाजा बैटरी बैकअप को लेकर अभी कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। बताते चलें कि नया सैमसंग स्मार्टफोन 45W Super Fast Charging 2.0 तकनीक सपोर्ट करता है।

फर्स्ट इंप्रेशन

अगर कहा जाए कि Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G फोन सिर्फ स्पेसिफिकेशन के लिए नहीं बल्कि अपनी एआई क्षमता के लिए भी पहचाने जाएंगे, तो शायद गलत नहीं होगा। मिडरेंज में ही फ्लैगशिप Galaxy S26 series का अहसास आप इन स्मार्टफोंस में ले सकते हैं। ओवरऑल देखा जाए तो डिजाइन और डिस्प्ले एलिट क्लास वाली है। वहीं नए सैमसंग मोबाइल्स की रियल परफॉर्मेंस पावर, बैटरी लाइफ और लॉन्ग-टर्म यूज का अंदाजा लगातार फोन इस्तेमाल के बाद ही लगेगा जिसे बेहद जल्द हम 91मोबाइल्स पर फुल रिव्यू के तौर पर पब्लिश करेंगे।

The post Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, यहां देखें फर्स्ट इंप्रेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a57-5g-and-samsung-galaxy-a37-5g-first-impression/feed/ 0