टेलीकॉम | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 19 Jun 2026 10:29:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio 6G से जुड़ी अंबानी की बड़ी घोषणा! जानें कब शुरू हो सकती है रिलायंस जियो की 6जी सर्विस https://www.91mobiles.com/hindi/6g-in-india-reliance-jio-6g-service-announcement-in-49th-ril-agm-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/6g-in-india-reliance-jio-6g-service-announcement-in-49th-ril-agm-2026/#respond Fri, 19 Jun 2026 10:29:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198515 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडिया में आज अगर हर व्यक्ति के हाथ में इंटरनेट की सुविधा है तो इसके ​पीछे सबसे बड़ा हाथ Reliance Jio का है। मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने बाजार में आते ही लोगों को फ्री सिम बांटी और मुफ्त इंटरनेट दिया। जियो ने मोबाइल यूजर्स को स्मार्टफोन से जोड़ा और अनलिमिटेड 4G इंटरनेट से […]

The post Jio 6G से जुड़ी अंबानी की बड़ी घोषणा! जानें कब शुरू हो सकती है रिलायंस जियो की 6जी सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में आज अगर हर व्यक्ति के हाथ में इंटरनेट की सुविधा है तो इसके ​पीछे सबसे बड़ा हाथ Reliance Jio का है। मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने बाजार में आते ही लोगों को फ्री सिम बांटी और मुफ्त इंटरनेट दिया। जियो ने मोबाइल यूजर्स को स्मार्टफोन से जोड़ा और अनलिमिटेड 4G इंटरनेट से लेकर फास्ट 5G सर्विसेज प्रदान की। अब यह भारतीय मोबाइल कंपनी 6G की ओर कदम बढ़ा रही है। रियालंस जियो ने अपनी 49वीं AGM में Jio 6G से जुड़ी बड़ी अनाउंसमेंट की है।

6G कब आएगा

रिलायंस जियो ने आज अपनी एनुअल जनरल मीटिंग (Annual General Meeting) का आयोजन किया था। इस वार्षिक बैठक के मंच से रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने Jio 6G इंडिया लॉन्च से जुड़े बड़े संकेत दिए हैं। अंबानी ने बताया कि अगले 4 साल में यानी 2023 तक जियो की 6जी सर्विस देखने को मिल सकती है।

AGM में Jio 6G की लॉन्च डेट या कमर्शियल रोलआउट टाइमलाइन तो नहीं बताई गई है, लेकिन Akash Ambani के मुताबिक कंपनी का लक्ष्य साल 2030 तक कमर्शियल 6G Service शुरू करने का है। इसके लिए कंपनी पहले ही काम शुरू कर चुकी है और हो सकता है कि सिर्फ 2 साल में ही यानी वर्ष 2028 तक Jio 6G की टेस्टिंग शुरू कर दिए जाए।

इंडिया में 6जी नेटवर्क शुरू करने के लिए पहले प्री-कमर्शियल पायलट ट्रायल शुरू किया जाएगा और आकाश अंबानी का कहना है कि कंपनी का टारगेट 2030 तक सभी मोबाइल यूजर्स को को 5G Network पर लाना है। इस 49वीं एजीएम में Jio 6G में इस्तेमाल होने वाली AI टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट इंटरनेट और पेटेंट्स का भी जिक्र हुआ है। वहीं कंपनी ने साफ कर दिया कि Reliance Jio 6G Service इकोसिस्टम की तैयारी में जुटी हुई है।

सैटेलाइट से चलेगा ​Jio इंटरनेट

AGM में Akash Ambani ने अनाउंस किया है कि रिलायंस जिओ इंडिया के लिए एक Low Earth Orbit (LEO) सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन बनाए की तैयारी कर रही है। इसका मतलब है कि कंपनी आने वाले समय में ऐसा सैटेलाइट नेटवर्क बना सकती है जो जियो मोबाइल टावर के साथ मिलकर फास्ट 6जी इंटरनेट और अन्य 6जी सर्विस प्रदान कर सके। याद दिला दें कि Elon Musk की कंपनी SpaceX भी Starlink नाम की ऐसी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस पर काम कर रही है।

91मोबाइल्स के पाठकों को बता दें कि ये LEO यानी लो अर्थ और​बीट सैटेलाइट हमारी धरती के बहुत पास होते हैं। ये तकरीबन 160km से 2000km तक की ऊंचाई पर चक्कर लगाते हैं। पृथ्वी के पास होने की वजह से इन्हें डेटा भेजना या रिसीव करना काफी फास्ट होता है और इसी वजह से मोबाइल यूजर्स को लो लेटेंसी व फास्ट इंटरनेट सर्विस मिलती है।

वहीं Satellite Constellation की बात करें तो इसमें कंपनी कई सारी सैटेलाइट्स का एक नेटवर्क बनाती है और सभी सैटेलाइट्स को अलग-अलग एरिया में घूमने के लिए छोड़ा जाता है। दरअसल पूरी दुनिया को कवर करना एक या दो सैटेलाइट के लिए मुश्किल होता है, इसीलिए अलग-अलग जगह घूमने वाली सैटेलाइट्स आपस में मिलकर डेटा को जोड़ती हैं। इसी सैटेलाइट्स के नेटवर्क को सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन कहा जाता है।

Reliance Jio ऐसी ही तकनीक का इस्तेमाल करने वाली है। वहीं सबसे बड़ी बात कि यह जियो की खुद की यानी इंडियन टेक्नोलॉजी होगी। अंत में बताते चलें कि आने वाले समय में Jio AI में भी विस्तार देखने को मिलेगा। अंबानी के अनुसार देश में 524 मिलियन Jio कस्टमर्स का आंकड़ा पार हो चुका है और वर्ष 2025-26 में जियो नेटवर्क पर 241 exabytes इंटरनेट डाटा ट्रैफिक देखा गया है।

The post Jio 6G से जुड़ी अंबानी की बड़ी घोषणा! जानें कब शुरू हो सकती है रिलायंस जियो की 6जी सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6g-in-india-reliance-jio-6g-service-announcement-in-49th-ril-agm-2026/feed/ 0
51 रुपये में 28 दिन तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉल, इस कंपनी ने किया कमाल https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-recharge-plan-rs-51-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-recharge-plan-rs-51-details/#respond Wed, 03 Jun 2026 12:30:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197622 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL कमाल का प्लान लेकर आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल की ओर से सिर्फ 51 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो कस्टमर्स को फ्री कॉलिंग और भरपूर हाई स्पीड इंटरनेट डाटा दे रहा है। यह […]

The post 51 रुपये में 28 दिन तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉल, इस कंपनी ने किया कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL कमाल का प्लान लेकर आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल की ओर से सिर्फ 51 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो कस्टमर्स को फ्री कॉलिंग और भरपूर हाई स्पीड इंटरनेट डाटा दे रहा है। यह बीएसएनएल प्लान क्या है, इसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

बीएसएनएल ने 51 रुपये का प्लान एक स्पेशल ऑफर के तहत पेश किया है जो खासतौर पर नए ग्राहकों के लिए है। दरअसल इस प्लान में FREE BSNL SIM दी जा रही है जो तमाम बेनिफिट्स के साथ आएगी। इसी नई सिम पर कस्टमर्स को टेलीकॉम सर्विसेज मुफ्त मिलेगी। ग्राहको को 51 रुपये की पेमेंट करनी होगी जिसके बदले में बीएसएनएल नई सिम देगी और सिम के साथ कॉलिंग, डाटा और एसएमएस फ्री मिलेंगे।

BSNL ₹51 प्लान डिटेल

51 रुपये में नई सिम देने के साथ ही कंपनी इसमें 28 दिन की वैलिडिटी भी लेकर आई है। यानी तकरीबन 1 महीना तक मोबाइल नंबर पर कोई एक्स्ट्रा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन 28 दिनों तक बीएसएनएल यूजर्स फ्री कॉलिंग का फायदा उठा पाएंगे। ये वॉयस कॉलिंग पूरी तरह से फ्री होगी और इनका इस्तेमाल हर कंपनी ने नंबर पर पूरी तरह से मुफ्त किया जा सकेगा।

unlimited calling के साथ ही बीएसएनएल के 51 रुपये वाले प्लान में कंपनी डेली 2जीबी डेटा भी दे रही है। यह मोबाइल डेटा प्रतिदिन ग्राहक के अकाउंट में क्रेडिट होगा जिसका इस्तेमाल 24 घंटे के भीतर ही करना होगा। नया दिन शुरू होते ही फिर से 2GB data मिल जाएगा। देखा जाए तो 51 रुपये में कुल 56GB इंटरनेट डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान में कंपनी 28 दिनों तक हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है।

बताते चलें कि BSNL ने यह नया ₹51 वाला ऑफर सीमित समय के लिए पेश किया है जिसका फायदा 30 जून तक ही उठाया जा सकता है। किसी भी नजदीकी स्टोर पर जाकर फ्री सिम और कॉलिंग व डेटा बेनिफिट पाया जा सकता है।

BSNL का 30 दिन वाला प्लान

अगर आप पहले से ही बीएसएनएल ग्राहक हैं और कोई नया नंबर नहीं खरीदना चाहते हैं। तो कंपनी का 255 रुपये वाला प्लान आपको काम का सकता है। यह प्रीपेड प्लान पूरे 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी की ओर से इसमें डेली 2.5GB data दिया जा रहा है। 2.5जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से कस्टमर्स को पूरे प्लान में कुल 75जीबी डाटा प्राप्त होगा। गौरतलब है कि यह डाटा 4जी स्पीड पर आएगा।

अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं जहां BSNL 4G नेटवर्क फास्ट आता है तो यह Jio 5G या Airtel 5G से बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस बीएसएनएल के 30 दिन वाले प्लान में कंपनी कस्टमर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। वहीं मुफ्त कॉलिंग के साथ ही मोबाइल यूजर्स को इस प्लान में 100एसएमएस रोजाना प्राप्त होंगे। देखा जाए तो इस प्लान का एक दिन का खर्च 7.5 रुपये के करीब ही पड़ेगा।

The post 51 रुपये में 28 दिन तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉल, इस कंपनी ने किया कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-recharge-plan-rs-51-details/feed/ 0
Vodafone Idea का ₹500 से कम वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें कॉलिंग, डेटा और OTT की डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-recharge-plan-under-rs-500-validity-data-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-recharge-plan-under-rs-500-validity-data-benefits/#respond Tue, 02 Jun 2026 10:57:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197513 अगर आप 500 रुपये से कम में ऐसा प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं जिसमें रोजाना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन और 5G बेनिफिट्स मिलें, तो Vi (Vodafone Idea) के पास कई विकल्प मौजूद हैं। कंपनी के प्लान्स में Weekend Data Rollover, Binge All Night, Half Day Unlimited Data और Data Delight जैसे अतिरिक्त फायदे भी […]

The post Vodafone Idea का ₹500 से कम वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें कॉलिंग, डेटा और OTT की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप 500 रुपये से कम में ऐसा प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं जिसमें रोजाना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन और 5G बेनिफिट्स मिलें, तो Vi (Vodafone Idea) के पास कई विकल्प मौजूद हैं। कंपनी के प्लान्स में Weekend Data Rollover, Binge All Night, Half Day Unlimited Data और Data Delight जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं, जो इन्हें और आकर्षक बनाते हैं। आइए जानते हैं वोडाफोन-आइडिया के 500 रुपये से कम कीमत सस्ते प्रीपेड प्लान्स की डिटेल…

वोडाफोन-आइडिया प्रीपेड प्लान लिस्ट (2026)

प्लान वैलिडिटी बेनिफिट्स
₹189 26 दिन 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS
₹199 28 दिन 2GB डेटा, Vi Movies & TV, 300 SMS
₹209 28 दिन 2GB डेटा, Unlimited Caller Tunes
₹218 1 महीना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग
₹224 30 दिन 4GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग
₹232 1 महीना 4GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग
₹239 28 दिन 2GB डेटा, JioHotstar Mobile
₹299 28 दिन 1GB/दिन डेटा, Vi Movies & TV
₹340 28 दिन 1GB/दिन + 1GB अतिरिक्त डेटा
₹349 28 दिन 1.5GB/दिन, Vi Movies & TV, Binge All Night
₹365 28 दिन 2GB/दिन, Half Day Unlimited Data
₹379 1 महीना 2GB/दिन, Half Day Unlimited Data
₹398 28 दिन 2GB/दिन + 2GB अतिरिक्त डेटा
₹399 28 दिन 2GB/दिन, JioHotstar Mobile
₹408 28 दिन 2GB/दिन, Sony LIV Mobile
₹449 28 दिन 3GB/दिन, 19 OTT प्लेटफॉर्म्स
₹450 28 दिन अनलिमिटेड डेटा, JioHotstar Mobile
₹479 48 दिन 1GB/दिन, लंबी वैलिडिटी

Vi ₹189 प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कम कीमत में कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट की सुविधा चाहने वाले यूजर्स के लिए है। इस प्लान की वैलिडिटी 26 दिनों की है और इसमें कुल 1GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS भी मिलते हैं। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद अतिरिक्त उपयोग पर कंपनी के निर्धारित शुल्क लागू होते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो यह प्लान मुख्य रूप से कॉलिंग और बेसिक डेटा जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।

Vi ₹199 प्रीपेड प्लान

Vi का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है जो कम बजट में कॉलिंग के साथ एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS दिए जाते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स मूवी, टीवी शोज, लाइव न्यूज और अन्य कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।

Vi ₹209 प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया के सस्ते 209 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें, तो इसमें कॉलिंग के साथ कॉलरट्यून की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें 28 दिनों के लिए Unlimited Caller Tunes की सुविधा मिलती है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद का कॉलरट्यून सेट कर सकते हैं।

Vi ₹218 प्रीपेड प्लान

Vi का 218 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो एक महीने की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और सीमित डेटा चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 1 महीने की है और इसमें कुल 3GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS दिए जाते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो यह प्लान बेसिक यूजर्स के लिए बनाया गया है और इसको कोई एक्स्ट्रा बेनिफिट नहीं मिलता है।

Vi ₹224 प्रीपेड प्लान

Vi का 224 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है जो लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और थोड़ा अतिरिक्त डेटा चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है और इसमें कुल 4GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो यह प्लान के साथ कोई ओटीटी का लाभ नहीं मिलता है।

Vi ₹232 प्रीपेड प्लान

Vi का 232 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो कैलेंडर मंथ वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 1 महीने की है और इसमें कुल 4GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Vi ₹239 प्रीपेड प्लान

Vi का 239 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कम कीमत में OTT एंटरटेनमेंट के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें 28 दिनों का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में और वेब सीरीज का आनंद ले सकते हैं।

Vi ₹299 प्रीपेड प्लान

Vi का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो रोजाना डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 28GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स मूवी, टीवी शोज और लाइव कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।

Vi ₹340 प्रीपेड प्लान

Vi का 340 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 29GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डाटा के साथ अतिरिक्त 1GB डाटा भी दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में 1GB अतिरिक्त डाटा मिलता है, जिससे यूजर्स को कुल डाटा उपयोग में थोड़ा अतिरिक्त फायदा मिलता है।

Vi ₹349 प्रीपेड प्लान

Vi के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर को रोजाना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 42GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। योग्य यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का भी फायदा मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, Binge All Night फीचर के तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। Weekend Data Rollover की सुविधा के साथ सप्ताह के बचे हुए डाटा को वीकेंड पर उपयोग किया जा सकता है और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा भी मिलता है।

Vi ₹365 प्रीपेड प्लान

Vi का 365 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ज्यादा डेटा उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 56GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ भी मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है। साथ ही Half Day Unlimited Data फीचर के तहत रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा, Weekend Data Rollover और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा की सुविधा भी दी जाती है।

Vi ₹379 प्रीपेड प्लान

Vi का 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की जगह पूरे 1 महीने की वैलिडिटी के साथ रोजाना डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी 1 महीने की है और इसमें कुल 60GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का भी फायदा मिलता है। प्लान के साथ मिलने वाली सुविधाओं की बात करें, तो इसमें Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स मूवी, टीवी शोज और लाइव कंटेंट देख सकते हैं। इसके अलावा, Half Day Unlimited Data फीचर के तहत रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है। Weekend Data Rollover और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा की सुविधा भी मिलती है।

Vi ₹398 प्रीपेड प्लान

Vi का 398 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 58GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2GB डाटा के साथ अतिरिक्त 2GB डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का भी लाभ मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें Half Day Unlimited Data फीचर के तहत रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही Weekend Data Rollover और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा की सुविधा भी मिलती है।

Vi ₹399 प्रीपेड प्लान

Vi का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है जो प्रतिदिन 2GB डाटा के साथ OTT एंटरटेनमेंट का फायदा लेना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 56GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाती है। योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 28 दिनों का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही Half Day Unlimited Data, Weekend Data Rollover और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा का लाभ भी दिया जाता है।

Vi ₹408 प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया के 408 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और इसमें कुल 56GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ भी मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें 28 दिनों का Sony LIV Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे यूजर्स ओरिजिनल शोज, लाइव स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, Half Day Unlimited Data, Weekend Data Rollover और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा की सुविधा भी दी जाती है।

Vi ₹449 प्रीपेड प्लान

Vi के 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान की बात करें, तो इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 84GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाती है। इसमें अनलिमिटेड 5G डाटा का भी फायदा मिलता है। बेनिफिट्स को देखें, तो इस प्लान में Vi Movies & TV Super सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसके जरिए Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, FanCode समेत 19 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जाता है। इसके अलावा, Half Day Unlimited Data, Weekend Data Rollover और Data Delight के तहत हर महीने 2GB बैकअप डाटा भी मिलता है।

Vi ₹450 प्रीपेड प्लान

Vi का 450 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया है, जो बिना किसी डेली डाटा लिमिट के इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें पूरे दिन अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा का फायदा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलती है। प्लान में मिलने वाली सुविधाओं को देखें, तो इसमें 28 दिनों का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिससे यूजर्स लाइव क्रिकेट, वेब सीरीज, फिल्में और अन्य प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ Full Day Unlimited Data इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जो पूरे दिन बिना डाटा लिमिट के इंटरनेट उपयोग की सुविधा देता है।

Vi ₹479 प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया का 479 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना डाटा चाहने वाले यूजर्स के लिए है। इस प्लान की वैलिडिटी 48 दिनों की है और इसमें कुल 48GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक रह जाती है। योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का भी फायदा मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान के साथ आपको कोई भी ओटीटी का लाभ नहीं मिलती है।

सवाल-जवाब (FAQs)

Vi के 500 रुपये से कम में सबसे ज्यादा डेटा कौन-सा प्लान देता है?

Vi का ₹450 प्रीपेड प्लान सबसे अलग है, क्योंकि इसमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। वहीं, डेली डेटा प्लान्स में ₹449 प्लान 3GB प्रतिदिन डेटा (कुल 84GB) के साथ आता है, जो हैवी इंटरनेट यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है।

Vi के किस प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है?

₹449 प्रीपेड प्लान OTT प्रेमियों के लिए सबसे बेहतर माना जा सकता है। इसमें Vi Movies & TV Super के जरिए Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, FanCode समेत 19 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, ₹399 प्लान में JioHotstar Mobile और ₹408 प्लान में Sony LIV Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi का Weekend Data Rollover और Data Delight फीचर क्या है?

Weekend Data Rollover फीचर के तहत सोमवार से शुक्रवार तक बचा हुआ डेटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Data Delight के जरिए यूजर्स को हर महीने जरूरत पड़ने पर 2GB तक बैकअप डेटा मिलता है, जिसे Vi ऐप से क्लेम किया जा सकता है।

क्या Vi के इन प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है?

हां, ₹349, ₹365, ₹379, ₹398, ₹399, ₹408, ₹449, ₹450 और ₹479 जैसे चुनिंदा प्लान्स में योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। इसके लिए 5G स्मार्टफोन और Vi की 5G नेटवर्क कवरेज वाले क्षेत्र में होना जरूरी है।

लंबी वैलिडिटी के लिए 500 रुपये से कम में कौन-सा Vi प्लान सबसे अच्छा है?

अगर आपका फोकस लंबी वैलिडिटी पर है, तो ₹479 प्रीपेड प्लान अच्छा विकल्प है। इसमें 48 दिनों की वैलिडिटी, रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। वहीं, कम डेटा जरूरत वाले यूजर्स ₹224, ₹232 या ₹218 प्लान भी चुन सकते हैं, जो 30 दिन या 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

The post Vodafone Idea का ₹500 से कम वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें कॉलिंग, डेटा और OTT की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-idea-recharge-plan-under-rs-500-validity-data-benefits/feed/ 0
Nokia, Lava, itel और Jio Phone के लिए सबसे सस्ते 4G प्लान, सभी फीचर फोन पर होगा रिचार्ज https://www.91mobiles.com/hindi/4g-feature-phone-plan-for-itel-lava-nokia-and-jio-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/4g-feature-phone-plan-for-itel-lava-nokia-and-jio-phone/#respond Wed, 27 May 2026 11:21:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197156 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

5G Network का विस्तार तेजी से हो रहा है। Jio, Airtel के बाद अब Vi और BSNL जैसी कंपनियां भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन यह भी सच है कि आज भी देश में लाखों की आबादी 4जी नेटवर्क पर ही टिकी हुई है। ये लोग 4G Feature Phone चलाते […]

The post Nokia, Lava, itel और Jio Phone के लिए सबसे सस्ते 4G प्लान, सभी फीचर फोन पर होगा रिचार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Network का विस्तार तेजी से हो रहा है। Jio, Airtel के बाद अब Vi और BSNL जैसी कंपनियां भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन यह भी सच है कि आज भी देश में लाखों की आबादी 4जी नेटवर्क पर ही टिकी हुई है। ये लोग 4G Feature Phone चलाते हैं और 4जी इंटरनेट स्पीड से संतुष्ट हैं। इन्हीं लोगों के लिए अब सरकार ने ऐसा कदम उठाया है जो बेहद ही कम रेट पर 4जी रिचार्ज प्लान देगा। सिर्फ 123 रुपये पूरे महीने की टेलीकॉम सर्विस मिलेगी और साथ ही 234 रुपये व 369 रुपये के सस्ते प्लान्स भी मिलेंगे।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने कुछ दिनों पहले टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश देते हुए कहा था कि टैरिफ प्लान्स को कुछ चुनिंदा डिवाइसेज तक सीमित रखना मोबाइल बाजार में असमानता पैदा कर सकता है। ऐसे में सभी ग्राहकों को समान कीमत पर समान सर्विस मिलनी चाहिए। इस निर्देश के बाद देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने Jio Phone और Jio Bharat एक्सक्लूसिव प्लान्स को सभी मोबाइल कंपनियों के लिए जारी कर दिया गया है।

जो सस्ते मोबाइल प्लान पहले सिर्फ जियो फोन या जियो भारत फीचर फोन पर इस्तेमाल किए जा सकते थे, उन्हें अब अन्य कंपनियों के मोबाइल पर भी चलाया जा सकता है। Lava, itel और Nokia के 4G feature phones पर भी जियोफोन वाले प्लान का रिचार्ज किया जा सकता है। Jio की ओर से जारी 123 रुपये, 234 रुपये, 369 रुपये और 1234 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को किसी भी 4जी इनेबल्ड कीपैड मोबाइल यानी बटन वाले फोन में चलाया जा सकता है।

123 रुपये वाला सस्ता प्लान

यह 123 रुपये वाला ​प्लान रिलायंस जियो का सबसे सस्ता मंथली प्लान है। यह 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इस सस्ते रिचार्ज प्लान में पूरी महीने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं इंटरनेट की बात करें तो मोबाइल यूजर्स को 0.5GB डेटा प्रतिदिन प्राप्त होता है। इसमें इंटरनेट को 4G की स्पीड पर चलाया जा है। इसके साथ ही ग्राहकों को पूरे प्लान में कुल 300 SMS की सुविधा भी मिलती है। लावा, आइटेल, नोकिया और एचएमडी के किसी भी 4जी फीचर फोन इस सस्ते प्लान का रिचार्ज किया जा सकता है।

234 रुपये वाला फीचर फोन प्लान

234 रुपये वाला यह सस्ता रिचार्ज प्लान भी पहले खासतौर पर Jio Phone और Jio Bharat डिवाइसेज के लिए लाया गया था। लेकिन अब किसी भी कंपनी के बटन वाले 4जी फोन पर इसका रिचार्ज कराया जा सकता है। यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ लाया गया है। इस प्लान में भी हर दिन 0.5GB 4G Data मिलेगा। वहीं कस्टमर्स को पूरे 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनिफिट प्राप्त होगा। गौरतलब है कि कंपनी इस प्लान में 300 एसएमएस की सुविधा दे तो रही है लेकिन इनका इस्तेमाल शुरुआती 28 दिनों तक ही हो पाएगा।

369 रुपये रिचार्ज प्लान

4जी फीचर फोन के लिए लाया गया यह 369 रुपये का रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो एक बार रिचार्ज करवाकर, लंबे समय तक इस झंझट से बचना चाहते हैं तो यह प्लान आपके काम आ सकता है। इस प्लान में 0.5GB डेटा प्रतिदिन प्राप्त होगा। देखा जाए तो पूरे प्लान में मोबाइल यूजर कुल 42GB data का फायदा पाएंगे। इस 369 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 दिनों के लिए 300 SMS प्राप्त होंगे।

1234 रुपये वाला एनुअल प्लान

सबसे पहले तो अपको बता दें कि Reliance Jio ने बेशक इसे वार्षिक प्लान कहा है लेकिन यह आएगा 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ। परंतु फिर भी इतनी लंबी वैधता वाला प्लान इस प्राइस में कोई और कंपनी नहीं दे रही है। अगर डेली खर्च के हिसाब से देखें तो इस 1234 रुपये वाले प्लान का रोजाना का खर्च 3.67 पैसे के करीब पड़ेगा। सबसे अच्छी बात है कि इसमें 336 दिनों तो अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी जो पूरी तरह से फ्री रहेगी। वहीं हर दिन 0.5जीबी डाटा के हिसाब से कुल 168जीबी 4जी डाटा का बेनिफिट भी मिलेगा। बताते चलें कि उपर बताए गए सभी रिचार्ज प्लान्स के साथ JioSaavn और JioTV फ्री सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होगा।

The post Nokia, Lava, itel और Jio Phone के लिए सबसे सस्ते 4G प्लान, सभी फीचर फोन पर होगा रिचार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4g-feature-phone-plan-for-itel-lava-nokia-and-jio-phone/feed/ 0
Jio का नया ₹200 OTT Pass लॉन्च, 15 OTT ऐप्स, 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनल के साथ मिलेगा अनलिमिटेड 5G https://www.91mobiles.com/hindi/jio-launches-rs-200-ott-pack-with-15-apps-1000-tv-channels-and-unlimited-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-launches-rs-200-ott-pack-with-15-apps-1000-tv-channels-and-unlimited-5g/#respond Wed, 27 May 2026 10:35:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197144 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है, जो OTT लवर्स के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। कंपनी ने नया 200 रुपये वाला Jio OTT Pass पेश किया है, जिसमें 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G […]

The post Jio का नया ₹200 OTT Pass लॉन्च, 15 OTT ऐप्स, 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनल के साथ मिलेगा अनलिमिटेड 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है, जो OTT लवर्स के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। कंपनी ने नया 200 रुपये वाला Jio OTT Pass पेश किया है, जिसमें 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G का फायदा दिया जा रहा है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और खास बात यह है कि इसकी कुल बेनिफिट वैल्यू करीब ₹1,500 प्रति महीने तक बताई जा रही है। Jio का यह नया OTT Pass MyJio ऐप, Jio.com, रिटेल स्टोर्स और थर्ड पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हो गया है। हालांकि इस ओटीटी पास को एक्टिव करने के लिए यूजर्स के पास एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है।

एक ही प्लान में OTT, लाइव टीवी और डेटा

Jio का यह नया प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन लेने की बजाय एक ही रिचार्ज में पूरा एंटरटेनमेंट चाहते हैं। इस पैक में यूजर्स को फिल्मों, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स, टीवी चैनल्स और हाई-स्पीड इंटरनेट का कॉम्बो मिलेगा। इसके अलावा, इसमें Unlimited 5G का भी फायदा शामिल किया गया है, जिससे यूजर्स हाई-क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग और डाउनलोडिंग का बेहतर अनुभव ले सकेंगे।

इन OTT ऐप्स का मिलेगा एक्सेस

इस नए OTT Pass में कई लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स शामिल किए गए हैं। इसमें YouTube Premium का एड-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा, जहां यूजर्स बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाओं का फायदा उठा पाएंगे। इसके अलावा, JioHotstar Mobile + Hollywood के जरिए लाइव स्पोर्ट्स, Hotstar Originals और हॉलीवुड कंटेंट देखा जा सकेगा। वहीं Prime Video Mobile Edition भी इस पैक का हिस्सा है। इसके अलावा, JioTV के जरिए SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Chaupal, Hoichoi, Planet Marathi, Tarang Plus, TimesPlay के साथ अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलेगा।

1000+ लाइव टीवी चैनल्स का सपोर्ट

Jio का यह प्लान सिर्फ OTT कंटेंट तक सीमित नहीं है। इसमें JioTV के जरिए 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी शामिल है, जिनमें 150 से ज्यादा पेड चैनल मौजूद हैं। यूजर्स Star Plus HD, Colors HD, Sony SAB HD, SET HD, Sun TV HD, Discovery Channel, Animal Planet और कई रीजनल चैनल्स देख सकेंगे।

मिलेगा 30GB डेटा और अनलिमिटेड 5G

इस प्लान में 30GB हाई-स्पीड 4G/5G डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ Jio True 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा। हालांकि यह सुविधा यूजर के एक्टिव बेस प्लान की वैलिडिटी तक ही उपलब्ध रहेगी और अधिकतम 28 दिनों तक लागू होगी।

Jio OTT Pass प्लान की डिटेल

फीचर डिटेल
प्लान कीमत ₹200
वैलिडिटी 28 दिन
OTT ऐप्स 15 प्रीमियम OTT ऐप्स
लाइव टीवी चैनल 1000+ चैनल
पेड चैनल 150+
डेटा 30GB हाई-स्पीड डेटा
5G डेटा अनलिमिटेड 5G
कुल वैल्यू करीब ₹1,500/महीना
उपलब्धता MyJio, Jio.com, रिटेल स्टोर और रिचार्ज ऐप्स

कहां से कर सकते हैं रिचार्ज?

यूजर्स इस नए ₹200 Jio OTT Pass को MyJio ऐप, Jio.com वेबसाइट, Jio रिटेल स्टोर्स और थर्ड पार्टी रिचार्ज ऐप्स के जरिए एक्टिव कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस OTT पास को इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर पहले से एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है।

अगर आप अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए हर महीने ज्यादा पैसे खर्च करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए वैल्यू-फॉर-मनी साबित हो सकता है। खासतौर पर लाइव क्रिकेट, वेब सीरीज, मूवीज और टीवी कंटेंट देखने वाले यूजर्स के लिए यह एक ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट पैक माना जा सकता है। स्टूडेंट्स, फैमिली यूजर्स और 5G इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए भी यह प्लान काफी उपयोगी हो सकता है।

The post Jio का नया ₹200 OTT Pass लॉन्च, 15 OTT ऐप्स, 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनल के साथ मिलेगा अनलिमिटेड 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-launches-rs-200-ott-pack-with-15-apps-1000-tv-channels-and-unlimited-5g/feed/ 0
Jio Phone वाले प्लान चलेंगे सभी 4G फीचर फोन पर! अब Lava, Nokia और itel मोबाइल्स पर भी होगा 123 का रिचार्ज https://www.91mobiles.com/hindi/123-recharge-plan-available-for-nokia-hmd-lava-and-itel-4g-feature-phone-with-jio-phone-and-jio-bharat/ https://www.91mobiles.com/hindi/123-recharge-plan-available-for-nokia-hmd-lava-and-itel-4g-feature-phone-with-jio-phone-and-jio-bharat/#respond Tue, 26 May 2026 06:12:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197008 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने जियोफोन एक्सक्लूसिव प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है। अभी तक जो रिचार्ज प्लान सिर्फ JioPhone और JioBharat डिवाइस पर ही मिलते थे, उन रिचार्ज को अब दूसरी कंपनियों के 4जी फोंस पर भी कराया जा सकता है। रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स को Lava, […]

The post Jio Phone वाले प्लान चलेंगे सभी 4G फीचर फोन पर! अब Lava, Nokia और itel मोबाइल्स पर भी होगा 123 का रिचार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने जियोफोन एक्सक्लूसिव प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है। अभी तक जो रिचार्ज प्लान सिर्फ JioPhone और JioBharat डिवाइस पर ही मिलते थे, उन रिचार्ज को अब दूसरी कंपनियों के 4जी फोंस पर भी कराया जा सकता है। रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स को Lava, itel और Nokia (HMD) जैसी दूसरी कपंनियों के लिए भी जारी कर दिया है। अब किसी भी कंपनी के 4G Feature phone में जियो फोन वाले प्लान चलाए जा सकते हैं।

रिलायंस जियो ने यह फैसला देश की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा दिए गए निर्देश के बाद उठाया गया है। ट्राई ने कहा था कि टैरिफ प्लान्स को कुछ चुनिंदा डिवाइसेज तक सीमित रखने के बाजार में असमानता पैदा हो सकती है। TRAI का कहना था कि देश में सभी मोबाइल कंज्यूमर को समान कीमत पर समान सर्विस मिलनी चाहिए। इसी निर्देश के बाद जियो फोन एक्सक्लूसिव प्लान्स को बाकी कंपनियों के लिए भी पेश कर दिया गया है।

Reliance Jio ने कुछ ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान पेश कर रखे थे जिनका इस्तेमाल सिर्फ Jio Phone और Jio Bharat मोबाइल्स पर ही किया जा सकता है। इन रिचार्ज में सबसे ज्यादा प्रचलित 123 रुपये वाला प्लान था जो कॉलिंग, डाटा और एसएमएस बेनिफिट्स के साथ आता है। अब इस प्लान का लाभ लावा, आइटेल और नोकिया के फोन यानी एचएमडी मोबाइल्स पर भी उठाया जा सकता है।

बताते चलें कि रिलायंस जियो जहां अपने ग्राहकों को सिर्फ 123 रुपये में टेलीकॉम सुविधाएं दे रही है। वहीं Airtel और Vi जैसी दूसरी कंपनियों के सबसे सस्ते 4जी प्लान्स की कीमत तकरीबन 200 रुपये से शुरू होती है। अभी तक जियो फोन और जियो भारत मोबाइल यूजर तो 123 रुपये वाले प्लान को चला पाते थे लेकिन दूसरी कंपनियों के फोन चलाने वाले ग्राहकों को मजबूरन महंगे रिचार्ज कराने पड़ रहे ​थे।

keypad-phone-under-500

लेकिन अब किसी भी 4जी इनेबल्ड कीपैड मोबाइल यानी बटन वाले फोन में 123 रुपये वाले जियो प्लान को चलाया जा सकता है। गौरतलब है कि बेशक 5G का जमाना है लेकिन अभी भी इंडिया में फीचर फोन मार्केट काफी बड़ी है। भारत में कई मिलियन लोग आज भी 4G feature phones चलाते हैं। इनमें Jio Phone और Jio Bharat जहां रिलायंस जियो के लॉक्ड नेटवर्क के साथ आते हैं वहीं Lava, itel और Nokia के फोन में किसी भी कंपनी की सिम चलाई जा सकती है।

जियोफोन डिवाइसेज के सबसे सस्ते 123 रुपये वाले प्लान पर नजर डालें तो यह 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में पूरी महीने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं मोबाइल यूजर्स को हर दिन 0.5GB डेटा प्राप्त होता है। यह इंटरनेट डाटा 4G की स्पीड पर काम करता है। वहीं साथ ही ग्राहकों को पूरे प्लान में कुल 300 SMS की सुविधा भी मिलती है। अब इस प्लान को इस्तेमाल कोई भी 4जी फीचर फोन ग्राहक कर सकता है।

The post Jio Phone वाले प्लान चलेंगे सभी 4G फीचर फोन पर! अब Lava, Nokia और itel मोबाइल्स पर भी होगा 123 का रिचार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/123-recharge-plan-available-for-nokia-hmd-lava-and-itel-4g-feature-phone-with-jio-phone-and-jio-bharat/feed/ 0
Airtel ने लॉन्च की नई Priority Postpaid सर्विस, मिलेगा प्रीमियम 5G एक्सपीरियंस और Fastlane नेटवर्क एक्सेस https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-launches-priority-postpaid-with-premium-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-launches-priority-postpaid-with-premium-5g/#respond Tue, 19 May 2026 13:11:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196582 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने भारत में अपनी नई Airtel Priority Postpaid सर्विस लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह नई सेवा यूजर्स को भीड़भाड़ वाले इलाकों और पीक नेटवर्क ट्रैफिक के दौरान भी ज्यादा स्थिर और तेज 5G कनेक्टिविटी देगी। Airtel ने इसके लिए एडवांस 5G Network Slicing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल […]

The post Airtel ने लॉन्च की नई Priority Postpaid सर्विस, मिलेगा प्रीमियम 5G एक्सपीरियंस और Fastlane नेटवर्क एक्सेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने भारत में अपनी नई Airtel Priority Postpaid सर्विस लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह नई सेवा यूजर्स को भीड़भाड़ वाले इलाकों और पीक नेटवर्क ट्रैफिक के दौरान भी ज्यादा स्थिर और तेज 5G कनेक्टिविटी देगी। Airtel ने इसके लिए एडवांस 5G Network Slicing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसे दुनिया के कई देशों में पहले से उपयोग किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, यह नई सर्विस खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगी जो वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स, गेमिंग, क्लाउड वर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। Airtel का कहना है कि Priority Postpaid यूजर्स को Fastlane Technology के जरिए नेटवर्क पर प्राथमिकता मिलेगी, जिससे इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क स्थिरता बेहतर रहेगी।

क्या है Airtel Priority Postpaid सर्विस?

Airtel ने अपनी 5G नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को Network Slicing टेक्नोलॉजी के साथ अपग्रेड किया है। आसान भाषा में समझें तो यह तकनीक एक ही नेटवर्क को अलग-अलग वर्चुअल लेयर्स में बांट देती है। इससे कंपनी अलग-अलग यूजर्स को बेहतर तरीके से नेटवर्क क्षमता उपलब्ध करा पाती है। Airtel का कहना है कि Priority ग्राहकों के लिए नेटवर्क पर अलग क्षमता रिजर्व की जाती है, जिससे भारी ट्रैफिक के दौरान भी उन्हें बेहतर स्पीड और कम नेटवर्क कंजेशन मिलता है यानी स्टेडियम, मॉल, कॉन्सर्ट या भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इंटरनेट अनुभव सामान्य यूजर्स की तुलना में ज्यादा स्मूद रह सकता है।

Airtel Priority Postpaid Plans और बेनिफिट्स

रेंटल प्लान  बेनिफिट्स
449 रुपये + GST इंडिविजुअल Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज
699 रुपये + GST 2 सदस्यों के लिए फैमिली प्लान Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, JioHotstar
999 रुपये + GST 3 सदस्यों के लिए फैमिली प्लान Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, JioHotstar, Apple TV+, Apple Music
1199 रुपये + GST 4 सदस्यों के लिए फैमिली प्लान Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, JioHotstar, Apple TV+, Apple Music
1749 रुपये + GST 5 सदस्यों के लिए फैमिली प्लान Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB क्लाउड स्टोरेज, Amazon Prime, JioHotstar, Apple TV+, Apple Music, Netflix

नोटः सभी प्लान में आपको Fastlane टेक्नोलॉजी के साथ Priority 5G, फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट सर्विस, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, 3000 SMS मिलते हैं।

कंपनी के मुताबिक, 5G Network Slicing टेक्नोलॉजी अमेरिका, सिंगापुर, ब्रिटेन और मलेशिया जैसे देशों में पहले से इस्तेमाल हो रही है। Airtel का दावा है कि वह भारत की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है जिसने रिटेल ग्राहकों के लिए यह सुविधा शुरू की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Reliance Jio भी इस तरह की प्रीमियम 5G सर्विस पर काम कर रही थी, लेकिन Airtel ने उससे पहले इसे लॉन्च कर दिया।

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा? कंपनी ने बताया है कि Airtel Priority सेवा उसके सभी पोस्टपेड प्लान्स में उपलब्ध होगी। मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को यह सुविधा ऑटोमैटिक मिलना शुरू हो जाएगी और उन्हें अलग से प्लान बदलने की जरूरत नहीं होगी। वहीं प्रीपेड यूजर्स अगर इस सर्विस का फायदा लेना चाहते हैं, तो वे Airtel Thanks ऐप या नजदीकी Airtel स्टोर के जरिए पोस्टपेड में अपग्रेड कर सकते हैं।

कौन-कौन से स्मार्टफोन करेंगे सपोर्ट? Airtel Priority सेवा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास 5G Standalone यानी 5G SA सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होना जरूरी है। इसके अलावा, फोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट भी इंस्टॉल होना चाहिए। कंपनी के अनुसार, आज के समय में ज्यादातर मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन्स 5G SA सपोर्ट के साथ आते हैं। यूजर्स अपने डिवाइस की कम्पैटिबिलिटी Airtel ऐप के जरिए भी चेक कर सकते हैं।

क्या Airtel Priority सेवा गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए फायदेमंद होगी? Airtel का कहना है कि यह तकनीक खास तौर पर हाई-बैंडविड्थ एक्टिविटीज के लिए उपयोगी होगी। ऐसे में ऑनलाइन गेमिंग, 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, लाइव ब्रॉडकास्ट और वीडियो कॉलिंग के दौरान नेटवर्क ज्यादा स्थिर रह सकता है। कंपनी के मुताबिक, Network Slicing टेक्नोलॉजी रियल टाइम में नेटवर्क क्षमता को मैनेज करती है, जिससे यूजर्स को बेहतर रिस्पॉन्स और कम लेटेंसी मिल सकती है।

The post Airtel ने लॉन्च की नई Priority Postpaid सर्विस, मिलेगा प्रीमियम 5G एक्सपीरियंस और Fastlane नेटवर्क एक्सेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-launches-priority-postpaid-with-premium-5g/feed/ 0
Airtel का 500 रुपये से कम वाला सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें डेटा, वैलिडिटी, बेनिफिट्स की पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-recharge-plan-under-rs-500-data-validity-and-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-recharge-plan-under-rs-500-data-validity-and-benefits/#respond Tue, 19 May 2026 10:41:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196544 टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों की जरूरत और बजट के हिसाब से कई तरह के प्रीपेड प्लान पेश करती है। अगर आप 500 रुपये से कम बजट में अपने लिए एक बेहतरीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो एयरटेल के पास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली […]

The post Airtel का 500 रुपये से कम वाला सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें डेटा, वैलिडिटी, बेनिफिट्स की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों की जरूरत और बजट के हिसाब से कई तरह के प्रीपेड प्लान पेश करती है। अगर आप 500 रुपये से कम बजट में अपने लिए एक बेहतरीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो एयरटेल के पास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली हाई-स्पीड डेटा, लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स, जैसे- Airtel Xstream Play, JioHotstar Mobile और Adobe Express Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं एयरटेल के सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान की पूरी डिटेलः

एयरटेल का सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान (2026)

प्लान वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स
₹199 28 दिन, कुल 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन Hellotunes, Airtel Xstream Play
₹219 28 दिन, कुल 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS Airtel Xstream Play, Adobe Express Premium
₹299 28 दिन, 1GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन Spam Protection, Hellotunes, Adobe Express Premium
₹319 1 महीना, 1.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन Apple Music, Google One 30GB, Xstream Play
₹349 28 दिन, 1.5GB/दिन 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Spam Protection, Apple Music, Hellotunes
₹355 30 दिन, कुल 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन Adobe Express Premium, Hellotunes
₹361 30 दिन, कुल 50GB डेटा JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन
₹379 30 दिन, 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Unlimited 5G, Google One, Apple Music
₹399 28 दिन, 2.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग JioHotstar Mobile, Unlimited 5G
₹409 28 दिन, 2.5GB/दिन 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Sony LIV, Xstream Play, Unlimited 5G
₹429 30 दिन, 2.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Unlimited 5G, Xstream Play
₹449 28 दिन, 4GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Xstream Play Premium, JioHotstar, Apple Music
₹469 84 दिन, बिना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS Hellotunes, Adobe Express Premium
₹489 77 दिन, कुल 6GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 600 SMS Xstream Play, Hellotunes

Airtel ₹199 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन बजट विकल्प है जो मुख्य रूप से अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं और इंटरनेट का उपयोग बहुत ही कम करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें पूरी अवधि के लिए कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें मुफ्त हैलो ट्यून्स (Hellotunes), एयरटेल एक्सट्रीम प्ले की सुविधा मिलती है।

Airtel ₹219 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 219 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में कुल 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके साथ ही ग्राहकों को भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और पूरी वैलिडिटी के दौरान इस्तेमाल करने के लिए कुल 300 SMS दिए जाते हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर, इसमें एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप (Airtel Xstream Play) का फ्री एक्सेस शामिल है, जिससे आप अपने फोन पर एंटरटेनमेंट कंटेंट देख सकते हैं। साथ ही, एडोब एक्सप्रेस प्रीमिय (12 महीनों) और फ्री हेलो ट्यून्स की सुविधा मिलती है।

Airtel ₹299 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए एक किफायती विकल्प है, जो कम कीमत में रोज डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें एयरटेल की ओर से ‘India’s 1st Spam Fighting Network’ का प्रोटेक्शन मिलता है, जो फ्रॉड कॉल्स को रोकने में मदद करता है। साथ ही मुफ्त हेलो ट्यून्स (Hellotunes) का एक्सेस भी शामिल है। इसके अलावा, आपको 12 महीने के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी कीमत तकरीबन 4,000 रुपये है।

Airtel ₹319 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए एक आदर्श मंथली पैक है जो रोजाना डेटा और लंबी वैलिडिटी का बैलेंस चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 1 महीने (30 दिन) की है और इसमें प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान के तहत देश भर में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही, ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की 12 महीने की सदस्यता, मुफ्त हैलो ट्यून्स, गूगल वन (30 जीबी क्लाउड स्टोरेज) और ऐपल म्यूजिक का एक्सेस भी मिलता है।

Airtel ₹349 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कंपनी के बेस्टसेलर पैक्स में से एक है, जो उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो रोज इंटरनेट का सामान्य उपयोग करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड 5जी डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें स्पैम और स्कैम कॉल्स से सुरक्षा देने वाला स्पेशल प्रोटेक्शन मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को हेलो ट्यून्स, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने), ऐपल म्यूजिक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

Airtel ₹355 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 355 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन प्रोफेशन्स और यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना किसी डेली लिमिट के एकमुश्त डेटा चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 30 दिनों की है और इसमें बिना किसी दैनिक बाध्यता के कुल 25GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान में देश भर के सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। इसके साथ, 5 रुपये का टॉक टाइम भी मिलता है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में इसमें एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने) के फायदे मिलते हैं। इसके साथ, हैलो ट्यून्स सेट करने की सुविधा भी मिलती है।

Airtel ₹361 डेटा प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 361 रुपये वाला प्लान कंपनी का सबसे बड़ा बल्क डेटा बूस्टर पैक है, जो उन यूजर्स के लिए है जिन्हें बिना डेली लिमिट के भारी-भरकम डेटा की आवश्यकता होती है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है और इसमें एक बार में कुल 50GB हाई-स्पीड डेटा दे दिया जाता है। इस पैक में कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो यह मुख्य रूप से केवल डेटा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है, ताकि यूजर्स बिना किसी रुकावट के बड़ी फाइलें डाउनलोड कर सकें या हाई-डेफिनिशन में वीडियो स्ट्रीमिंग का मजा ले सकें। इस प्लान में जियो हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel ₹379 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे बेस्ट वैल्यू पैक है जो पूरे 1 महीने (30 दिन) की वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही ग्राहकों को देश भर में सभी नेटवर्क्स पर पूरी तरह अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो यदि आप एयरटेल के 5G नेटवर्क क्षेत्र में हैं, तो इसमें पूरी तरह अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। इसके अतिरिक्त, इस प्लान में 30 दिनों के लिए Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज, ऐपल म्यूजिक (Apple Music) एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने), हैलो का मुफ्त एक्सेस मिलता है।

Airtel ₹399 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार है जो एंटरटेनमेंट और क्रिकेट के दीवाने हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 70GB) मिलता है। प्लान के तहत बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में यह प्लान बेहद दमदार है। इसमें 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप लाइव स्पोर्ट्स और ट्रेंडिंग शोज देख सकते हैं। इसके अलावा, एलिजिबल एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा, 12 महीने के लिए Adobe Express Premium (करीब ₹4000 मूल्य का) और हैलो ट्यून का एक्सेस मिलता है।

Airtel ₹409 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 409 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन हैवी इंटरनेट यूजर्स के लिए है जिन्हें हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ प्रीमियम एंटरटेनमेंट भी चाहिए। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड 5जी डेटा मिलता है। प्लान में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। साथ ही, 5 रुपये का टॉक टाइम भी मिलता है

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के मामले में यह प्लान बेहद दमदार है। इसमें Sony LIV का फ्री सब्सक्रिप्शन और Airtel Xstream Play (20+ OTT ऐप्स) का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, एलिजिबल एरिया में रहने वाले ग्राहकों को पूरी तरह अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी दिया जाता है। इसके साथ, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने) और हैलो ट्यून की सुविधा मिलती है।

Airtel ₹429 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 429 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो 28 दिनों के बजाय पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेली डेटा चाहते हैं। इस प्लान में प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। ग्राहकों को देश भर के सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें भी 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा शामिल है। इसके साथ ही यूजर्स को एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले (Airtel Xstream Play) का एक्सेस, मुफ्त हैलो ट्यून्स और एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीना) का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel ₹449 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन हैवी यूजर्स के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है जिन्हें प्रतिदिन बहुत ज्यादा इंटरनेट की जरूरत होती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें रोज 4GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके साथ ही पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो यह प्लान प्रीमियम फीचर्स से भरा हुआ है। इसमें ग्राहकों को JioHotstar Mobile (28 दिन) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही, Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस दिया जाता है जिससे 20+ OTT ऐप्स (जैसे Sony LIV, Lionsgate Play आदि) देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, 5G इनेबल्ड एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा, Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने), ऐपल म्यूजिक और हैलो ट्यून का एक्सेस शामिल है।

Airtel ₹469 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 469 रुपये वाला प्रीपेड प्लान विशेष रूप से उन बेसिक फोन यूजर्स या बुजुर्गों के लिए बनाया गया है जिन्हें इंटरनेट डेटा की बिल्कुल जरूरत नहीं होती है, बल्कि वे सिर्फ कॉलिंग चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों (लगभग 3 महीने) की है। इसमें कोई डेटा नहीं मिलता है, लेकिन पूरे 84 दिनों के लिए ट्रूली अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और कुल 900 SMS की सुविधा दी जाती है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो लंबी वैलिडिटी के दौरान एक्टिव रहने के लिए इसमें मुफ्त हैलो ट्यून्स और 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel ₹489 प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 489 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे बेहतरीन वैल्यू पैक है जो बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं और मध्यम डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 77 दिनों की है और इसमें पूरी अवधि के लिए एकमुश्त कुल 6GB डेटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल्स और कुल 600 SMS शामिल हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर, इसमें 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, हैलो ट्यून और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले (फ्री कंटेंट) की सुविधा मिलती है।

The post Airtel का 500 रुपये से कम वाला सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान, जानें डेटा, वैलिडिटी, बेनिफिट्स की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-prepaid-recharge-plan-under-rs-500-data-validity-and-benefits/feed/ 0
Jio का 500 रुपये से कम वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान (2026), जानें वैलिडिटी, बेनिफिट्स की पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/jio-prepaid-recharge-plan-under-rs-500-data-validity-and-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-prepaid-recharge-plan-under-rs-500-data-validity-and-benefits/#respond Tue, 12 May 2026 09:01:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196092 अगर आप कम कीमत में ज्यादा डाटा, लंबी वैलिडिटी, OTT सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो Jio के पास अपने यूजर्स के लिए 500 रुपये से कम में कई शानदार प्रीपेड रिचार्ज प्लांस मौजूद हैं। कंपनी के इन प्लांस में डेली डाटा, True 5G, OTT ऐप्स, गेमिंग बेनिफिट्स […]

The post Jio का 500 रुपये से कम वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान (2026), जानें वैलिडिटी, बेनिफिट्स की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप कम कीमत में ज्यादा डाटा, लंबी वैलिडिटी, OTT सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो Jio के पास अपने यूजर्स के लिए 500 रुपये से कम में कई शानदार प्रीपेड रिचार्ज प्लांस मौजूद हैं। कंपनी के इन प्लांस में डेली डाटा, True 5G, OTT ऐप्स, गेमिंग बेनिफिट्स और Google Gemini जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं कुछ प्लांस उन यूजर्स के लिए हैं, जो सिर्फ कॉलिंग चाहते हैं, जबकि कुछ एंटरटेनमेंट और गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। आइए जानते हैं, रिलायंस Jio के 500 रुपये से कम वाले बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लांस की पूरी डिटेल:

500 रुपये से कम वाले जियो प्रीपेड रिचार्ज प्लान

प्लान वैलिडिटी/डाटा/SMS एक्स्ट्रा फायदे
₹198 14 दिन, 2GB/दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन True 5G, JioTV, JioAICloud
₹239 22 दिन, 1.5GB/दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन JioTV, JioAICloud
₹299 28 दिन, 1.5GB/दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन Google Gemini Pro, JioTV, JioAICloud
₹319 कैलेंडर मंथ प्लान, 1.5GB/दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग Google Gemini Pro, JioTV, JioAICloud
₹329 28 दिन, 1.5GB/दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग JioSaavn Pro, Gemini Pro, JioTV
₹349 28 दिन, 2GB/दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग True 5G, JioHotstar, Gemini Pro
₹355 30 दिन, कुल 25GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग JioHotstar, Gemini Pro, JioAICloud
₹399 28 दिन, 2.5GB/दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग JioGames, FanCode, JioHotstar
₹445 28 दिन, 2GB/दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग 10 OTT ऐप्स, JioHotstar, Gemini Pro
₹448 84 दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 1000 SMS Voice Only Plan, JioTV
₹449 28 दिन, 3GB/दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग True 5G, JioHotstar, Gemini Pro
₹450 36 दिन, 2GB/दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग JioHotstar, Gemini Pro, JioCloud
₹459 28 दिन, 2GB/दिन + 5GB एक्स्ट्रा डाटा Snapchat+, FanCode, JioGames
₹500 28 दिन, 2GB/दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग YouTube Premium, Prime Video, 10+ OTT ऐप्स
₹234 (Feature Phone) 56 दिन, 0.5GB/दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग JioSaavn, JioTV
₹369 (Feature Phone) 84 दिन, 0.5GB/दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग JioSaavn, JioTV

Jio ₹198 प्रीपेड प्लान

Jio का 198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कम अवधि के लिए रोजाना डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहने वालों के लिए है। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है और इसमें कुल 28GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। योग्य यूजर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड True 5G डाटा का फायदा भी मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV का एक्सेस और JioAICloud पर फ्री क्लाउड स्टोरेज सुविधा मिलती है।

Jio ₹239 प्रीपेड प्लान

Jio का 239 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो कम अवधि के लिए डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 22 दिनों की है और इसमें कुल 33GB डाटा मिलता है यानी हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV और JioAICloud का एक्सेस मिलता है, जिससे यूजर्स लाइव टीवी और क्लाउड स्टोरेज सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं।

Jio ₹299 प्रीपेड प्लान

Jio का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान रोजाना ज्यादा डाटा और लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 42GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाती है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV और JioAICloud का एक्सेस मिलता है। साथ ही, Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान भी शामिल है, जिसमें 5000GB क्लाउड स्टोरेज और अतिरिक्त AI फीचर्स दिए जाते हैं।

Jio ₹319 प्रीपेड प्लान

Jio का 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कैलेंडर मंथ वैलिडिटी के साथ रोजाना डाटा और कॉलिंग सुविधा देता है। इस प्लान में हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है और प्लान की वैलिडिटी कैलेंडर महीने के हिसाब से रहती है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाती है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV और JioAICloud का एक्सेस मिलता है। साथ ही, Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान भी शामिल है, जिसमें 5000GB क्लाउड स्टोरेज और अन्य AI फीचर्स दिए जाते हैं।

Jio ₹329 प्रीपेड प्लान

Jio का 329 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है जो रोजाना डाटा के साथ म्यूजिक स्ट्रीमिंग का फायदा भी चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 42GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे यूजर्स बिना विज्ञापन के म्यूजिक सुन सकते हैं। इसके अलावा, JioTV, JioAICloud और Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान भी शामिल है, जिसमें 5000GB क्लाउड स्टोरेज और अतिरिक्त AI फीचर्स मिलते हैं।

Jio ₹349 प्रीपेड प्लान

Jio का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया है, जो रोजाना डाटा के साथ OTT और AI बेनिफिट्स चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 56GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। योग्य सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड True 5G डाटा का भी फायदा मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज और Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान शामिल है। इसके अलावा, यूजर्स को JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है।

Jio ₹355 प्रीपेड प्लान

Jio के 355 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है और इसमें कुल 25GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज और Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान शामिल है, जिसकी वैल्यू ₹35,100 बताई गई है। इसके अलावा, यूजर्स को JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है।

Jio ₹399 प्रीपेड प्लान

Jio का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान क्रिकेट, गेमिंग और हॉलीवुड कंटेंट का आनंद लेने वाले यूजर्स के लिए है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 70GB डाटा मिलता है यानी रोज 2.5GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाती है। योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड True 5G डाटा का फायदा भी मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioGames Mobile, FanCode और JioHotstar Mobile + Hollywood का एक्सेस दिया जाता है। साथ ही, JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज और Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान भी शामिल है।

Jio ₹445 प्रीपेड प्लान

Jio का 445 रुपये वाला प्रीपेड प्लान डेली डाटा के साथ OTT एंटरटेनमेंट का फायदा चाहने वालों के लिए है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 56GB डाटा मिलता है यानी हर दिन 2GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS शामिल हैं। डेली डाटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps रह जाती है। योग्य सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड True 5G डाटा का भी फायदा मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Hoichoi, Chaupal, FanCode समेत कुल 10 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज और Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान भी मिलता है।

Jio ₹448 वॉयस ऑनली प्लान

Jio का 448 रुपये वाला Voice Only Plan उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें इंटरनेट से ज्यादा कॉलिंग और SMS की जरूरत होती है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा, प्लान में कुल 1000 SMS भी दिए जाते हैं। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जो अपने नंबर को लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं और कम खर्च में कॉलिंग सुविधा चाहते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioTV का एक्सेस और JioAICloud की सुविधा भी शामिल है।

Jio ₹449 प्रीपेड प्लान

Jio के 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को OTT के साथ AI बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 84GB डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाती है। योग्य यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड True 5G डाटा का भी फायदा मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज और Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान शामिल है। इसके अलावा, यूजर्स को JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है।

Jio ₹450 प्रीपेड प्लान

Jio का 450 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है, जो लंबी वैलिडिटी के साथ डेली डाटा और AI बेनिफिट्स चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 36 दिनों की है और इसमें कुल 72GB डाटा मिलता है यानी हर दिन 2GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। योग्य यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड True 5G डाटा का फायदा भी मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज और Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान शामिल है, जिसकी वैल्यू ₹35,100 बताई गई है। इसके अलावा, JioTV और JioCloud का एक्सेस भी मिलता है।

Jio ₹459 यूथ ऐंड गेमिंग प्रीपेड प्लान

Jio का 459 रुपये वाला Youth & Gaming Plan उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो गेमिंग, क्रिकेट और सोशल मीडिया कंटेंट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 61GB डाटा मिलता है यानी रोज 2GB हाई-स्पीड डाटा के साथ अतिरिक्त 5GB डाटा भी दिया जाता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS शामिल हैं। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। योग्य सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड True 5G डाटा का भी लाभ मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioGames Mobile, FanCode और Snapchat+ का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा, 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज और Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान भी शामिल है।

Jio ₹500 मेगा कंटेंट प्लान

Jio का 500 रुपये वाला Mega Content Plan उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प है, जो एक ही रिचार्ज में कई OTT प्लेटफॉर्म्स और प्रीमियम कंटेंट का फायदा लेना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कुल 56GB डाटा मिलता है यानी रोज 2GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS शामिल हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड True 5G डाटा का भी लाभ मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Discovery+, Lionsgate Play, Sun NXT, Hoichoi और FanCode समेत कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जाता है। इसके अलावा, JioGames Mobile, JioTV और JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज भी मिलता है। यूजर्स को Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान भी मिलता है, जिसमें 5000GB क्लाउड स्टोरेज और अतिरिक्त AI फीचर्स शामिल हैं।

Jio 4G फीचर फोन रिचार्ज प्लान

Jio ₹234 4G फीचर फोन प्लान

Jio का 234 रुपये वाला 4G Feature Phone Plan खास तौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है और इसमें कुल 28GB डाटा मिलता है यानी रोज 0.5GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 28 दिनों में कुल 300 SMS शामिल हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioSaavn और JioTV का एक्सेस मिलता है, जिससे यूजर्स म्यूजिक और लाइव टीवी कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।

Jio ₹369 4G फीचर फोन प्लान

Jio का 369 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन फीचर फोन और कम डाटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट सुविधा चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें कुल 42GB डाटा मिलता है यानी रोज 0.5GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर 28 दिनों में 300 SMS मिलते हैं। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें JioSaavn और JioTV का एक्सेस मिलता है, जिससे यूजर्स म्यूजिक, लाइव टीवी और एंटरटेनमेंट कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

Jio का सबसे अच्छा 500 रुपये से कम वाला प्रीपेड प्लान कौन-सा है?

यह पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको ज्यादा डाटा चाहिए तो ₹449 प्लान अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें रोज 3GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। वहीं अगर आप OTT और एंटरटेनमेंट कंटेंट ज्यादा देखते हैं, तो ₹500 Mega Content Plan बेहतर रहेगा, क्योंकि इसमें YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, Sony LIV और कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। कम बजट में बेसिक डेली डाटा और कॉलिंग के लिए ₹299 और ₹349 प्लान भी अच्छे विकल्प माने जाते हैं।

क्या Jio के इन प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है?

हां, Jio के कई प्रीपेड प्लान्स में योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड True 5G डाटा का फायदा मिलता है। आमतौर पर ₹349 और उससे ऊपर वाले प्लान्स में यह सुविधा उपलब्ध रहती है। हालांकि इसके लिए आपके इलाके में Jio True 5G नेटवर्क उपलब्ध होना चाहिए और आपके पास 5G स्मार्टफोन होना जरूरी है।

कौन-सा Jio प्लान सबसे ज्यादा OTT बेनिफिट्स देता है?

अगर आप OTT कंटेंट ज्यादा देखते हैं, तो ₹500 Mega Content Plan सबसे ज्यादा फायदे वाला प्लान माना जा सकता है। इसमें YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Discovery+, Sun NXT और कई अन्य OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। वहीं ₹445 प्लान भी अच्छा विकल्प है, जिसमें 10 OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

क्या Jio के Voice Only प्लान में इंटरनेट डाटा मिलता है?

₹448 Voice Only Plan मुख्य रूप से उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और SMS की जरूरत होती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 1000 SMS मिलते हैं, लेकिन हाई-स्पीड इंटरनेट डाटा शामिल नहीं है। यह प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अपना नंबर लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं और इंटरनेट का कम इस्तेमाल करते हैं।

फीचर फोन यूजर्स के लिए कौन सा Jio प्लान सबसे अच्छा है?

Jio ₹234 और ₹369 प्लान खास तौर पर 4G फीचर फोन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं। ₹234 प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 0.5GB डाटा मिलता है, जबकि ₹369 प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। दोनों प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और JioSaavn व JioTV जैसे एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स शामिल हैं। अगर आपको ज्यादा वैलिडिटी चाहिए तो ₹369 प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है।

The post Jio का 500 रुपये से कम वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान (2026), जानें वैलिडिटी, बेनिफिट्स की पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-prepaid-recharge-plan-under-rs-500-data-validity-and-benefits/feed/ 0
30 दिन वाला प्लान डेली 2.5GB data के साथ सिर्फ 255 रुपये में! छोटा प्राइस बड़ा फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/30-days-recharge-plan-with-2-5gb-data-at-rs-255-bsnl/ https://www.91mobiles.com/hindi/30-days-recharge-plan-with-2-5gb-data-at-rs-255-bsnl/#respond Fri, 24 Apr 2026 06:51:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194952 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

बीते दिनों सांसद राघव चड्ढा द्वारा संसद में 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान को ‘scam’ बताने के बाद से ही पूरे देश में इसपर चर्चा हो रही है। सांसद ने प्रकाश डाला था कि किस तरह मोबाइल यूजर्स को 1 साल के 12 महीनों में 13 रिचार्ज कराने पड़ जाते हैं। इस मुद्दे पर सरकार […]

The post 30 दिन वाला प्लान डेली 2.5GB data के साथ सिर्फ 255 रुपये में! छोटा प्राइस बड़ा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बीते दिनों सांसद राघव चड्ढा द्वारा संसद में 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान को ‘scam’ बताने के बाद से ही पूरे देश में इसपर चर्चा हो रही है। सांसद ने प्रकाश डाला था कि किस तरह मोबाइल यूजर्स को 1 साल के 12 महीनों में 13 रिचार्ज कराने पड़ जाते हैं। इस मुद्दे पर सरकार द्वारा टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 30 दिन की वैधता वाले प्लान्स के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं अपने ग्राहकों को सुविधा प्रदान करते हुए BSNL भी सस्ता 30 दिन वाला रिचार्ज प्लान ले आई है।

बीएसएनएल ने नया 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया है। यह एक सस्ता मोबाइल प्लान है जिसकी कीमत सिर्फ 225 रुपये है। BSNL 255 रुपये में 30 दिन की वैधता दे रही है। देखा जाए तो इस प्लान का एक दिन का खर्च 7.5 रुपये पड़ेगा। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि 30 दिन की वैधता वाले प्लान से आम जनता को हर साल एक एक्स्ट्रा रिचार्ज के बोझ से मुक्ति मिल जाएगी।

प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसमें डेली 2.5GB data दिया जा रहा है। यह डाटा दैनिक वैधता के साथ आएगा जो हर दिन मिलेगा। 2.5जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से कस्टमर्स को पूरे प्लान में कुल 75जीबी डाटा प्राप्त होगा। गौरतलब है कि यह डाटा 4जी स्पीड पर आएगा। अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं जहां BSNL 4G नेटवर्क Jio 5G या Airtel 5G से बेहतर आता है तो, यह प्लान आपके काम आ सकता है।

225 रुपये वाले बीएसएनएल के 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में कंपनी कस्टमर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। ये वॉयस कॉल हर नेटवर्क पर फ्री की जा सकेगी। मुफ्त कॉलिंग के साथ ही मोबाइल यूजर्स को इस प्लान में 100एसएमएस रोजाना प्राप्त होंगे।

अगर आप कोई लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान चाहते हैं तो BSNL के पास 72 दिनों की वैधता वाला प्लान भी मौजूद है। यह प्रीपेड प्लान 485 रुपये का है। इस प्लान में भी कंपनी हर दिन 2.5जीबी डाटा दे रही है जो डेली लिमिट के साथ आता है। यानी पूरे प्लान में कस्टमर्स को कुल 185GB 4G इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। डेली 2.5GB डाटा के साथ ही BSNL के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी मिल रही है और हर दिन 100 SMS भी दिए जा रहे हैं।

यदि आप कोई Annual Plan देख रहे हैं जो एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे साल के झंझट से मुक्त कर दे। तो BSNL ने 2799 रुपये का प्रीपेड प्लान जारी किया हुआ है। यह 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है जिसमें प्रतिदिन 3GB data डाटा मिलता है। यानी पूरे साल में कुल 1095GB डाटा प्राप्त होगा। वहीं पूरे साल फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और हर दिन 100 SMS भी मिलेंगे। अगर डेली खर्च निकाला जाए तो ग्राहकों को यह प्लान 7.6 रुपये (₹2799 / 365 दिन) का पड़ेगा।

The post 30 दिन वाला प्लान डेली 2.5GB data के साथ सिर्फ 255 रुपये में! छोटा प्राइस बड़ा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/30-days-recharge-plan-with-2-5gb-data-at-rs-255-bsnl/feed/ 0