टीवी | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 25 Aug 2026 11:44:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Smart TV में कलर नहीं दिख रहे नेचुरल? इन सेटिंग्स से पाएं सिनेमाघर जैसी पिक्चर क्वालिटी https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-color-accuracy-better-karne-ke-liye-best-settings-guide-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-color-accuracy-better-karne-ke-liye-best-settings-guide-hindi/#respond Tue, 25 Aug 2026 11:44:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202781 आज के दौर में आने वाले ज्यादातर स्मार्ट टीवी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। OLED, QLED, Mini LED और Micro RGB जैसी नई तकनीकों की वजह से ये टीवी लाखों-करोड़ों रंगों को बेहद सटीक तरीके से दिखाने में सक्षम हैं। साथ ही, DCI-P3 और BT.2020 जैसे एडवांस कलर गैमट […]

The post Smart TV में कलर नहीं दिख रहे नेचुरल? इन सेटिंग्स से पाएं सिनेमाघर जैसी पिक्चर क्वालिटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के दौर में आने वाले ज्यादातर स्मार्ट टीवी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। OLED, QLED, Mini LED और Micro RGB जैसी नई तकनीकों की वजह से ये टीवी लाखों-करोड़ों रंगों को बेहद सटीक तरीके से दिखाने में सक्षम हैं। साथ ही, DCI-P3 और BT.2020 जैसे एडवांस कलर गैमट सपोर्ट की वजह से फिल्मों, वेब सीरीज और गेम्स में रंग पहले से ज्यादा जीवंत और वास्तविक दिखाई देते हैं। हालांकि कई बार महंगे टीवी खरीदने के बाद भी यूजर्स को वैसी पिक्चर क्वालिटी नहीं मिलती है, जैसी वे उम्मीद करते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह गलत डिस्प्ले सेटिंग्स होती हैं। अच्छी बात यह है कि बेहतर कलर एक्युरेसी पाने के लिए हमेशा प्रोफेशनल कैलिब्रेशन पर हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। टीवी में मौजूद कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर भी आप पिक्चर क्वालिटी को काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सी सेटिंग्स आपके टीवी के कलर को अधिक नेचुरल और वास्तविक बनाने में मदद कर सकती हैं।

Color Temperature क्या है और यह क्यों जरूरी है?

जब भी हम टीवी की पिक्चर क्वालिटी की बात करते हैं, तो Color Temperature सबसे महत्वपूर्ण सेटिंग्स में से एक होती है। यह तय करती है कि स्क्रीन पर दिखाई देने वाली तस्वीर ज्यादा गर्म (Warm) लगेगी या ज्यादा ठंडी (Cool)। Cool कलर टेम्परेचर में तस्वीर में नीले और हरे रंग का प्रभाव ज्यादा दिखाई देता है। दूसरी तरफ Warm मोड में लाल और पीले रंग अधिक प्रमुख हो जाते हैं, जिससे तस्वीर अधिक नेचुरल और सिनेमाई महसूस होती है।

Smart TV Color Temperature

अधिकांश टीवी कंपनियां पहले से कुछ प्रीसेट मोड देती हैं, जिनमें Filmmaker Mode, Cinema Mode, Movie Mode, Eye Saver Mode, Sports Mode, Vivid Mode और Standard Mode शामिल होते हैं। अगर आप फिल्मों और वेब सीरीज का आनंद लेना चाहते हैं, तो Cinema, Movie या Filmmaker Mode सबसे बेहतर विकल्प माने जाते हैं। ये मोड आमतौर पर Warm कलर टेम्परेचर का उपयोग करते हैं, जिससे तस्वीरें अधिक वास्तविक दिखाई देती हैं और आंखों पर भी कम दबाव पड़ता है। वहीं Sports Mode और Cool Mode में तस्वीर ज्यादा चमकदार और नीली दिखाई दे सकती है। कुछ लोगों को यह पसंद आता है, लेकिन यह हमेशा वास्तविक रंग नहीं दिखाता है।

टीवी में Color Temperature कैसे बदलें?

  • Samsung टीवी में Settings > Picture > Expert Settings > Color Tone या Color Temperature में जाकर Standard, Cool, Warm 1 और Warm 2 विकल्प मिलते हैं। कुछ मॉडल्स में Custom विकल्प भी मिलता है, जहां RGB लेवल को अलग-अलग एडजस्ट किया जा सकता है।

  • LG टीवी में Settings > Picture > Advanced Settings > Color > Color Temperature के जरिए स्लाइडर को अपनी पसंद के अनुसार सेट किया जा सकता है।
  • Sony टीवी में Display & Sound > Picture > Color > Color Temperature में जाकर Expert 1, Expert 2, Warm, Neutral और Cool विकल्प मिलते हैं।
  • Hisense, TCL और Fire TV आधारित टीवी में भी इसी तरह Color Temperature विकल्प मौजूद रहता है, जहां Warm सेटिंग आमतौर पर अधिक प्राकृतिक रंग देती है।

Color Saturation से रंगों को कैसे बनाएं संतुलित

कलर सैचुरेशन दूसरी महत्वपूर्ण सेटिंग है, जो यह तय करती है कि रंग कितने गहरे और चमकीले दिखाई देंगे। कई लोग टीवी खरीदने के बाद रंगों को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए Saturation बढ़ा देते हैं। शुरुआत में तस्वीर शानदार लग सकती है, लेकिन बहुत ज्यादा Saturation होने पर लाल, पीले और नारंगी रंग अस्वाभाविक दिखने लगते हैं। चेहरों का रंग भी जरूरत से ज्यादा लाल दिखाई दे सकता है।

दूसरी तरफ यदि Saturation बहुत कम हो जाए, तो तस्वीर फीकी और बेजान लगने लगती है। इसलिए बेहतर परिणाम के लिए Saturation को मध्यम स्तर पर रखना सबसे अच्छा माना जाता है। आमतौर पर Cinema या Filmmaker Mode के साथ हल्का-सा Adjustment पर्याप्त होता है।

Samsung, LG और Sony टीवी में Saturation कैसे एडजस्ट करें?

  • Samsung टीवी में Settings > Picture > Expert Settings > Color और Tint के जरिए Saturation को एडजस्ट किया जा सकता है। यहां Color Space को Auto पर रखना बेहतर माना जाता है।
  • LG टीवी में Picture > Advanced Settings > Color > Color Depth विकल्प मिलता है। इसके अलावा, Color Gamut को Auto Detect पर सेट करने की सलाह दी जाती है।
  • Sony टीवी में Picture Settings के Color विकल्प से Saturation नियंत्रित किया जा सकता है। एडवांस यूजर्स Live Color को Low या Off करके अधिक प्राकृतिक परिणाम पा सकते हैं।
  • TCL टीवी में Color Saturation के साथ Dynamic Color और Dynamic Contrast विकल्प भी मिलता है। अधिक सटीक रंगों के लिए Dynamic Color और Dynamic Contrast को बंद रखना बेहतर माना जाता है।

Dynamic Color और Vivid Mode से क्यों बचना चाहिए?

बहुत से टीवी कंपनियां शोरूम में टीवी को आकर्षक दिखाने के लिए Vivid Mode को डिफॉल्ट रूप से सक्षम रखती हैं। यह मोड रंगों को जरूरत से ज्यादा चमकीला और कंट्रास्ट को अत्यधिक बढ़ा देता है। शोरूम की तेज रोशनी में यह प्रभावशाली लगता है, लेकिन घर में इस्तेमाल के दौरान तस्वीर अक्सर अस्वाभाविक दिखाई देती है।

इसी तरह Dynamic Color, Dynamic Contrast और AI Picture Boost जैसे फीचर भी कई बार रंगों को जरूरत से ज्यादा प्रोसेस कर देते हैं। यदि आपका लक्ष्य अधिक प्राकृतिक रंग प्राप्त करना है, तो इन सेटिंग्स को बंद या न्यूनतम स्तर पर रखना बेहतर रहेगा।

Filmmaker Mode क्यों है सबसे बेहतर विकल्प?

पिछले कुछ वर्षों में Filmmaker Mode काफी लोकप्रिय हुआ है। यह मोड हॉलीवुड स्टूडियो और फिल्म निर्माताओं के सहयोग से विकसित किया गया है। जब आप Filmmaker Mode ऑन करते हैं, तो टीवी अतिरिक्त प्रोसेसिंग, ओवर-शार्पनिंग, अत्यधिक कंट्रास्ट और अनावश्यक कलर बूस्ट को कम कर देता है।

इससे फिल्में और सीरीज उसी तरह दिखाई देती हैं, जैसा निर्माता ने उन्हें तैयार किया था। अगर आपके टीवी में Filmmaker Mode उपलब्ध है, तो यह सबसे आसान और प्रभावी तरीका हो सकता है बेहतर कलर एक्युरेसी पाने का।

बेहतर कलर एक्युरेसी के लिए ये टिप्स भी अपनाएं

यदि आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने टीवी की पिक्चर क्वालिटी बेहतर बनाना चाहते हैं, तो Cinema या Filmmaker Mode का उपयोग करें, Color Temperature को Warm पर सेट करें, Saturation को संतुलित रखें और Dynamic Color जैसे फीचर्स को बंद कर दें। इसके अलावा, कमरे की रोशनी भी पिक्चर क्वालिटी पर बड़ा असर डालती है। बहुत तेज रोशनी वाले कमरे में टीवी के रंग फीके लग सकते हैं, जबकि नियंत्रित रोशनी वाले वातावरण में वही तस्वीर कहीं अधिक शानदार दिखाई देती है।

कुल मिलाकर देखें, तो महंगा टीवी खरीदना ही शानदार पिक्चर क्वालिटी की गारंटी नहीं है। सही सेटिंग्स चुनना भी उतना ही जरूरी है। Color Temperature, Color Saturation और Picture Mode जैसी बेसिक सेटिंग्स में छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपने टीवी की कलर एक्युरेसी को काफी बेहतर बना सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी प्रोफेशनल कैलिब्रेशन या अतिरिक्त खर्च की जरूरत नहीं पड़ती है। कुछ मिनट का समय देकर आप अपने टीवी पर फिल्मों, स्पोर्ट्स और गेमिंग का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा शानदार बना सकते हैं।

The post Smart TV में कलर नहीं दिख रहे नेचुरल? इन सेटिंग्स से पाएं सिनेमाघर जैसी पिक्चर क्वालिटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-color-accuracy-better-karne-ke-liye-best-settings-guide-hindi/feed/ 0
Smart TV खरीदने के बाद HDMI की ये Settings जरूर करें, पिक्चर और साउंड दोनों होंगे बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-hdmi-settings-picture-sound-tips-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-hdmi-settings-picture-sound-tips-hindi/#respond Thu, 13 Aug 2026 12:09:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201999 अगर आपका स्मार्ट टीवी (Smart TV) महंगा होने के बावजूद उतनी अच्छी पिक्चर क्वालिटी और साउंड क्वालिटी नहीं दे रहा है, जितनी आप उम्मीद कर रहे थे, तो जरूरी नहीं कि टीवी में कोई खराबी हो। कई बार समस्या HDMI (High Definition Multimedia Interface) केबल, गलत HDMI पोर्ट या कुछ ऐसी सेटिंग्स की होती हैं, […]

The post Smart TV खरीदने के बाद HDMI की ये Settings जरूर करें, पिक्चर और साउंड दोनों होंगे बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आपका स्मार्ट टीवी (Smart TV) महंगा होने के बावजूद उतनी अच्छी पिक्चर क्वालिटी और साउंड क्वालिटी नहीं दे रहा है, जितनी आप उम्मीद कर रहे थे, तो जरूरी नहीं कि टीवी में कोई खराबी हो। कई बार समस्या HDMI (High Definition Multimedia Interface) केबल, गलत HDMI पोर्ट या कुछ ऐसी सेटिंग्स की होती हैं, जिन पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता है। एचडीएमआई केवल टीवी और दूसरे डिवाइस को जोड़ने का माध्यम नहीं है, बल्कि सही केबल, पोर्ट और सेटिंग्स के साथ आप बेहतर रिजॉल्यूशन, ज्यादा स्मूथ गेमिंग, बेहतर एचडीआर और दमदार ऑडियो का फायदा उठा सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर बदलाव करने में कुछ ही मिनट लगते हैं और इनके लिए नया टीवी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती।

सही HDMI Cable का इस्तेमाल करें

बढ़िया पिक्चर और साउंड के लिए HDMI Cable का सही होना सबसे जरूरी है। बाजार में दिखने वाली हर HDMI Cable एक जैसी क्षमता वाली नहीं होती है। अलग-अलग HDMI स्टैंडर्ड अलग रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट और ऑडियो बैंडविथ को सपोर्ट करते हैं।

  • HDMI 1.4 सामान्य तौर पर 1080p वीडियो के लिए ठीक है, लेकिन 4K के मामले में इसकी सीमाएं हैं।
  • HDMI 2.0 4K रिजॉल्यूशन को 60Hz तक और HDR को सपोर्ट करता है।
  • HDMI 2.1 ज्यादा एडवांस्ड है और 8K वीडियो, 4K at 120Hz, वीआरआर और ज्यादा ऑडियो बैंडविथ जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। खासतौर पर पीएस5 और Xbox Series X जैसे गेमिंग कंसोल के लिए HDMI 2.1 काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।
  • HDMI 2.2 Standard भी पेश किया जा चुका है। यह 16K वीडियो और Uncompressed 8K at 60Hz जैसे फीचर्स के साथ अधिकतम 96Gbps बैंडविथ सपोर्ट करता है, जबकि HDMI 2.1 में अधिकतम बैंडविथ 48Gbps है। हालांकि HDMI 2.2 वाले Devices अभी व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए फिलहाल केवल भविष्य की तैयारी के लिए नई Cable खरीदना जरूरी नहीं है।

अगर आपका टीवी और कनेक्टेड डिवाइस HDMI 2.1 सपोर्ट करता है, तो सर्टिफाइड प्रीमियम या अल्ट्रा हाई स्पीड HDMI केबल का इस्तेमाल करें। यहां सर्टिफिकेशन यह सुनिश्चित करने में मदद करती है कि केबल जरूरी बैंडविथ टेस्ट को पास करती है।

HDMI Cable

इतना ही नहीं, केबल की लंबाई भी मायने रखती है। 15 फीट से ज्यादा लंबी केबल में सिग्नल लॉस की समस्या आ सकती है, खासकर अगर केबल की क्वालिटी अच्छी न हो। आमतौर पर ऐसे मामलों में हाई क्वालिटी या एक्टिव केबल बेहतर विकल्प हो सकती है। यह भी याद रखें कि महंगी केबल हमेशा बेहतर नहीं होती है। अगर कोई सस्ती केबल जरूरी सर्टिफिकेशन और स्पेसिफिकेशंस को पूरा करती है, तो फिर वह भी महंगी केबल जैसा ही परफॉर्मेंस दे सकती है।

HDMI Cable को सही Port में लगाएं

सही केबल होने के बावजूद अगर आपने उसे गलत HDMI पोर्ट में लगा दिया है, तो टीवी की पूरी क्षमता का फायदा नहीं मिलेगा। अगर आप गेमिंग कंसोल का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे टीवी के HDMI 2.1 Port से कनेक्ट करना बेहतर है, खासकर जब आपको 4K at 120Hz, VRR और कम Input Lag जैसे फीचर्स का फायदा लेना हो।

वहीं साउंडबार या होम थियेटर को टीवी से जोड़ रहे हैं, तो HDMI ARC या eARC वाले Port का इस्तेमाल करें। इससे टीवी से Audio को कॉम्पेटिबल साउंड सिस्टम तक भेजना आसान होता है और आपको सपोर्टेड ऑडियो फॉर्मेट्स का बेहतर फायदा मिल सकता है।

समस्या यह है कि हर टीवी में HDMI Ports के लेबल्स एक जैसे या बहुत स्पष्ट नहीं होते हैं। इसलिए टीवी के पीछे पोर्ट के पास लिखे लेबल्स को ध्यान से देखें। जरूरत पड़ने पर अपने टीवी के यूजर मैनुअल में जाकर यह भी पता करें कि कौन-सा पोर्ट HDMI 2.1, ARC या eARC सपोर्ट करता है।

HDMI Input Mode को सही तरीके से सेट करें

कई स्मार्ट टीवी में अलग-अलग HDMI Ports के लिए Input Mode बदलने का विकल्प मिलता है। यह छोटा-सा बदलाव पिक्चर और गेमिंग एक्सपीरियंस में बड़ा अंतर ला सकता है। अगर आप लैपटॉप या पीसी को टीवी से कनेक्ट करते हैं, तो PC Mode उपयोगी हो सकता है। यह खासतौर पर टेक्स्ट और ग्राफिक्स को ज्यादा स्पष्ट दिखाने के लिए बनाया जाता है।

गेमिंग के लिए Game Mode को ऑन करें। यह अतिरिक्त इमेज प्रोसेसिंग फीचर्स को बंद कर देता है, जिससे Input Lag कम होता है और कंट्रोलर से दिया गया कमांड स्क्रीन पर जल्दी दिखाई देता है। वहीं कुछ स्मार्ट टीवी और गेमिंग कंसोल्स में ऑटो लो लेटेंसी मोड यानी ALLM का सपोर्ट भी होता है। यह गेमिंग शुरू होते ही टीवी को अपने आप लो लेटेंसी मोड में स्विच कर सकता है। इसका फायदा यह है कि मूवी और शोज देखते समय सामान्य पिक्चर प्रोसेसिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है और गेम शुरू करते ही टीवी तेजी से Gaming Mode में चला जाता है।

HDMI Port पर HDR और Dolby Vision जरूर चेक करें

अगर आपका टीवी और कनेक्टेड डिवाइस HDR सपोर्ट करता है, तो इस फीचर का इस्तेमाल जरूर करें। एचडीआर यानी High Dynamic Range पिक्चर में ज्यादा वाइब्रेंट कलर, बेहतर शैडो और ज्यादा ब्राइट हाइलाइट्स देने में मदद करता है।

smart tv HDR

स्मार्ट टीवी और स्ट्रीमिंग डिवाइस में HDR10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले फॉर्मेट्स में से एक है। इसके अलावा, HDR10+ और डॉल्बी विजन जैसे एडवांस्ड एचडीआर फॉर्मेट्स भी उपलब्ध हैं। HDR10+ और डॉल्बी विजन डायनामिक मेटाडाटा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सीन के हिसाब से ब्राइटनेस और दूसरे पिक्चर पैरामीटर्स को एडजेस्ट किया जा सकता है। लेकिन केवल टीवी में HDR सपोर्ट होना काफी नहीं है। कुछ टीवी में HDMI Ports पर HDR डिफॉल्ट रूप से Enabled नहीं होता है। ऐसे में टीवी की सेटिंग्स में जाकर उस HDMI Input के लिए HDR को Enable करना पड़ सकता है। इसके साथ कनेक्टेड डिवाइस की सेटिंग्स भी चेक करें। उदाहरण के लिए Streaming Box या Gaming Console में HDR Output बंद है, तो टीवी HDR Support करने के बावजूद आपको उसका फायदा नहीं मिलेगा।

Audio Output Format को अपने Sound System के हिसाब से सेट करें

पिक्चर अच्छी होने के बाद भी अगर साउंड कमजोर है, तो पूरा एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस खराब हो सकता है। खासतौर पर अगर आपने साउंडबार या होम थियेटर सिस्टम लगाया है, तो टीवी की ऑडियो सेटिंग्स को सही तरीके से कॉन्फिगर करना जरूरी है। अगर आपके साउंडबार या एवी रिसिवर में डॉल्बी एटमॉस जैसे एडवांस ऑडियो फॉर्मेट्स का सपोर्ट है, तो Bitstream या Pass-Through जैसे विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ऑडियो सिग्नल को साउंड सिस्टम तक भेजा जाता है, जहां कॉम्पेटिबल सिस्टम उसे डिकोड करता है।

दूसरी तरफ अगर आपका साउंड सिस्टम एडवांस्ड ऑडियो फॉर्मेट्स को सपोर्ट नहीं करता है, तो पीसीएम बेहतर विकल्प हो सकता है। यह टीवी द्वारा पहले से डिकोड किए गए ऑडियो को भेजता है।

अगर पिक्चर और साउंड के बीच थोड़ा डिले महसूस हो रहा है, तो टीवी में मौजूद Lip Sync या Audio Delay Setting काम आ सकती है। खासकर एक्सटर्नल साउंडबार या दूसरे ऑडियो सिस्टम के जरिए साउंड आने पर यह समस्या दिखाई दे सकती है।

TV का Firmware हमेशा Updated रखें

कई लोग टीवी खरीदने के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन HDMI परफॉर्मेंस के लिए भी फर्मवेयर अपडेट महत्वपूर्ण हो सकता है। TV मैन्युफैक्चरर समय-समय पर फर्मवेयर अपडेट्स जारी करते हैं, जिनमें HDMI Compatibility से जुड़े सुधार, नए फीचर और बग्स के फिक्स भी शामिल होते हैं। कभी-कभी HDMI हैंडशेक जैसी समस्याएं भी Software Update से ठीक हो सकती हैं। अगर आपका TV ALLM या VRR जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है, तो Updated Firmware यह सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है कि ये फीचर्स बेहतर तरीके से काम करें।

अपने Smart TV की सेटिंग्स में सॉफ्टवेयर अपडेट या सिस्टम अपडेट सर्च करें। अगर अपडेट उपलब्ध है, तो फिर उसे Install करें। इससे टीवी की ओवरऑल परफॉर्मेंस भी बेहतर हो सकती है।

HDMI की समस्या आए तो ये तरीके आजमाएं

कभी-कभी सभी सेटिंग्स सही होने के बावजूद HDMI कनेक्शन परेशान कर सकता है। ऐसे में कुछ आसान Troubleshooting Steps काम आ सकते हैं।

  • अगर स्क्रीन पर No Signal दिखाई दे रहा है, तो सबसे पहले HDMI केबल निकालकर दोबारा लगाएं। इसके बाद दूसरी केबल या TV का दूसरा HDMI Port इस्तेमाल करके देखें।
  • अगर स्क्रीन Flicker कर रही है, तो छोटी या बेहतर क्वालिटी वाली HDMI केबल से समस्या ठीक हो सकती है। खासतौर पर लंबी Cable इस्तेमाल करने पर यह समस्या दिखाई दे सकती है।
  • अगर Audio बार-बार गायब हो रहा है, तो HDMI कनेक्शन को दोबारा चेक करें और Soundbar या Speaker System की कनेक्टिविटी भी चेक करें। जरूरत पड़ने पर पोर्ट्स को सावधानी से साफ करें।
  • अगर पिक्चर के रंग फीके या Washed Out दिखाई दे रहे हैं, तो TV की पिक्चर सेटिंग्स के साथ कनेक्टेड डिवाइस की वीडियो आउटपुट सेटिंग्स भी चेक करें। कई बार समस्या टीवी में नहीं, बल्कि कंसोल या स्ट्रीमिंग डिवाइस की आउटपुट सेटिंग्स में होती है।

नया टीवी खरीदने से पहले HDMI सेटिंग्स जरूर जांचें

स्मार्ट टीवी की पिक्चर और साउंट क्वालिटी केवल उसके पैनल या स्पीकर्स पर निर्भर नहीं करती है। HDMI केबल, पोर्ट, इनपुट मोड, एचडीआर, ऑडियो फॉर्मेट और फर्मवेयर जैसे छोटे-छोटे फैक्टर्स भी आपके अनुभव को काफी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए अगर आपका टीवी 4K, HDR, Dolby Vision, 120Hz गेमिंग या डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है, तो पहले यह सुनिश्चित करें कि HDMI कनेक्शन और सेटिंग्स इन फीचर्स के मुताबिक सही तरीके से कॉन्फिगर हो। कई बार कुछ मिनट की Settings Tweaks से वही टीवी पहले से कहीं बेहतर पिक्चर और साउंड देने लगता है।

The post Smart TV खरीदने के बाद HDMI की ये Settings जरूर करें, पिक्चर और साउंड दोनों होंगे बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-hdmi-settings-picture-sound-tips-hindi/feed/ 0
Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, कीमत 42,500 रुपये से शुरू, जानें फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/vu-glo-mini-led-4k-tv-launched-with-50w-vufx-sound-in-india-price-specifications-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/vu-glo-mini-led-4k-tv-launched-with-50w-vufx-sound-in-india-price-specifications-features/#respond Fri, 07 Aug 2026 06:43:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201571 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Vu Televisions ने भारतीय बाजार में अपनी नई Glo Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी की नई टीवी सीरीज को प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी, दमदार ऑडियो और स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश किया गया है। नई सीरीज में QD Mini-LED डिस्प्ले के साथ Full Array Local Dimming, 600 निट्स तक HDR ब्राइटनेस, AI-बेस्ड पिक्चर […]

The post Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, कीमत 42,500 रुपये से शुरू, जानें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vu Televisions ने भारतीय बाजार में अपनी नई Glo Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी की नई टीवी सीरीज को प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी, दमदार ऑडियो और स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश किया गया है। नई सीरीज में QD Mini-LED डिस्प्ले के साथ Full Array Local Dimming, 600 निट्स तक HDR ब्राइटनेस, AI-बेस्ड पिक्चर प्रोसेसिंग और 50W का 2.2-चैनल VuFX साउंड सिस्टम दिया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस सीरीज को 43 इंच से लेकर 65 इंच तक के चार स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 42,500 रुपये रखी गई है।

Vu Glo Mini-LED TV को 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज में खरीदा जा सकेगा। कंपनी के अनुसार, टीवी की बिक्री 7 अगस्त, 2026 से शुरू हो गई है। इसे Amazon और Vu के देशभर में मौजूद रिटेल नेटवर्क के जरिए खरीदा जा सकता है। कीमत की बात करें, तो 43 इंच मॉडल की कीमत 42,500 रुपये है। वहीं 50 इंच मॉडल 47,200 रुपये, 55 इंच मॉडल 53,000 रुपये और सबसे बड़े 65 इंच मॉडल की कीमत 66,600 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस सीरीज के साथ तीन साल की वारंटी देने की बात भी कही है।

स्क्रीन साइज  कीमत
43 इंच ₹42,500
50 इंच ₹47,200
55 इंच ₹53,000
65 इंच ₹66,600

Vu Glo Mini-LED TV की सबसे बड़ी खासियत इसका QD Mini-LED डिस्प्ले है। इसमें Full Array Local Dimming तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों में बैकलाइट को स्वतंत्र रूप से नियंत्रित करती है, जिससे डार्क हिस्सों में बेहतर ब्लैक और ब्राइट हिस्सों में ज्यादा चमक देखने को मिल सकती है। टीवी में 4K यानी 3840×2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। कंपनी के अनुसार, इसका HDR ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स तक है। इसके अलावा, टीवी Dolby Vision, HDR10 और HLG जैसे HDR फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। ऐसे में OTT प्लेटफॉर्म पर HDR कंटेंट देखने के दौरान बेहतर कलर और कॉन्ट्रास्ट मिलने की उम्मीद है। टीवी में Cricket, Cinema और Game जैसे अलग-अलग पिक्चर मोड भी दिए गए हैं। इससे यूजर्स अपने कंटेंट के हिसाब से स्क्रीन की सेटिंग बदल सकते हैं।

नई सीरीज में VuON AI Processor दिया गया है। कंपनी ने इसमें AI Picture Quality, AI Upscaling, AI Colour और AI Contrast जैसे फीचर्स शामिल किए हैं। इसका मकसद सिर्फ 4K कंटेंट को बेहतर दिखाना नहीं है, बल्कि लो-रिजॉल्यूशन और कंप्रेस्ड कंटेंट की क्वालिटी को भी सुधारना है।

उदाहरण के लिए, अगर आप केबल टीवी, रीजनल चैनल या कम क्वालिटी वाले स्ट्रीमिंग कंटेंट को देख रहे हैं, तो AI Upscaling तस्वीर को ज्यादा साफ और डिटेल्ड बनाने में मदद कर सकता है। वहीं AI Colour और AI Contrast फ्रेम के हिसाब से कलर और डायनेमिक रेंज को एडजस्ट करते हैं। प्रोसेसिंग के लिए टीवी में G52 HDR Graphics के साथ 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Vu ने इस टीवी में ऑडियो पर भी खास ध्यान दिया है। Glo Mini-LED में 50W का 2.2-चैनल VuFX Audio System दिया गया है। इसमें दो फुल-रेंज स्पीकर के साथ दो डेडिकेटेड वूफर शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इस सेटअप की वजह से टीवी से ही दमदार और रूम-फिलिंग साउंड मिल सकता है, इसलिए सामान्य इस्तेमाल में अलग से साउंडबार लगाने की जरूरत शायद नहीं पड़ेगी। टीवी Dolby Atmos को भी सपोर्ट करता है।

इसके अलावा, Dialogue Enhancer और Surround Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Dialogue Enhancer खास तौर पर डायलॉग को ज्यादा स्पष्ट बनाने में मदद करता है, जबकि Surround Mode ज्यादा इमर्सिव ऑडियो अनुभव देने के लिए काम करता है। इसमें Audio Only Mode भी मौजूद है।

Vu Glo Mini-LED TV को सिर्फ फिल्मों और OTT कंटेंट के लिए ही नहीं है, बल्कि गेमिंग के लिए भी तैयार किया गया है। इसमें 120Hz High-Speed Refresh यानी HSR सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ MEMC, Variable Refresh Rate यानी VRR और Auto Low Latency Mode यानी ALLM भी मौजूद हैं। VRR गेम के दौरान स्क्रीन रिफ्रेश रेट को गेम के फ्रेम रेट के साथ सिंक्रोनाइज करने में मदद करता है। वहीं ALLM टीवी को गेमिंग के दौरान कम लेटेंसी वाले मोड में ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।

कंपनी ने इसमें अलग Game Mode भी दिया है। इसके अलावा, Cricket और Cinema के लिए भी डेडिकेटेड पिक्चर मोड मिलते हैं। ऐसे में PS5 और Xbox जैसे गेमिंग कंसोल के साथ इसका इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बेहतर गेमिंग अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Vu Glo Mini-LED TV Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें Google Play Store और बिल्ट-इन Chromecast का सपोर्ट मिलता है। यूजर्स अलग-अलग स्ट्रीमिंग और एंटरटेनमेंट ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। टीवी में Apple AirPlay और Apple HomeKit का सपोर्ट भी दिया गया है। इसका मतलब है कि Apple डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भी अपने कंटेंट को टीवी पर कास्ट कर सकते हैं और इसे स्मार्ट होम सेटअप का हिस्सा बना सकते हैं।

टीवी के साथ दो Bluetooth-enabled Vu Signature Voice Remotes मिलते हैं। इन रिमोट में वॉयस सर्च के अलावा Picture, Sound, Cricket Mode, Wi-Fi और Bluetooth जैसे फीचर्स के लिए हॉटकी दी गई हैं। वहीं इस सीरीज में Personalised Photo Frame नाम का एक नया फीचर भी दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स टीवी के खाली रहने पर अपनी पसंद की तस्वीरें या आर्टवर्क स्क्रीन पर प्रदर्शित कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए टीवी में Dual-Band Wi-Fi और two-way Bluetooth दिया गया है। इसके अलावा, तीन HDMI पोर्ट मिलते हैं, जिनमें ARC/eARC और CEC सपोर्ट शामिल है। दो USB पोर्ट, हेडफोन जैक, Optical Out, AV In और Ethernet पोर्ट भी दिए गए हैं। इससे यूजर्स गेमिंग कंसोल, सेट-टॉप बॉक्स, साउंड सिस्टम, USB ड्राइव और दूसरे एक्सटर्नल डिवाइस को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं।

The post Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, कीमत 42,500 रुपये से शुरू, जानें फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vu-glo-mini-led-4k-tv-launched-with-50w-vufx-sound-in-india-price-specifications-features/feed/ 0
नया Smart TV खरीदते ही बदलें ये 6 सेटिंग्स, जानें क्यों है जरूरी https://www.91mobiles.com/hindi/new-smart-tv-settings-you-should-change-after-buying-tips-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-smart-tv-settings-you-should-change-after-buying-tips-hindi/#respond Thu, 06 Aug 2026 12:03:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201530 किसी भी घर के लिए नया Smart TV खरीदना एक बड़ा अपग्रेड होता है। बड़ी स्क्रीन, 4K या 8K रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट और दमदार ऑडियो जैसी खूबियां इसे पुराने टीवी से कहीं बेहतर बनाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नया Smart TV बॉक्स से निकालते ही अपने सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस पर काम नहीं […]

The post नया Smart TV खरीदते ही बदलें ये 6 सेटिंग्स, जानें क्यों है जरूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

किसी भी घर के लिए नया Smart TV खरीदना एक बड़ा अपग्रेड होता है। बड़ी स्क्रीन, 4K या 8K रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट और दमदार ऑडियो जैसी खूबियां इसे पुराने टीवी से कहीं बेहतर बनाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नया Smart TV बॉक्स से निकालते ही अपने सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस पर काम नहीं करता है? ज्यादातर कंपनियां टीवी में कुछ ऐसी डिफॉल्ट सेटिंग्स ऑन रखती हैं, जो स्टोर में टीवी को ज्यादा आकर्षक दिखाने के लिए बनाई जाती हैं, न कि घर में बेहतर अनुभव देने के लिए। यही वजह है कि कई बार नया टीवी खरीदने के बाद भी तस्वीरें जरूरत से ज्यादा चमकदार लगती हैं, रंग असली नहीं दिखते, मूवी देखते समय हर मूवमेंट अजीब तरीके से स्मूद नजर आती है या फिर स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने-आप बदलने लगती है। अच्छी बात यह है कि इन सभी समस्याओं का समाधान कुछ मिनटों में किया जा सकता है। अगर आप नया Smart TV खरीद रहे हैं, तो इन 6 सेटिंग्स को तुरंत बदलना चाहिए।

Motion Smoothing को तुरंत बंद करें

अगर आपने नया Smart TV खरीदने के बाद कोई फिल्म देखी है और ऐसा लगा कि फिल्म किसी टीवी सीरियल या सस्ते वीडियो कैमरे से शूट की गई है, तो इसकी वजह Motion Smoothing फीचर हो सकता है।

smart tv motion smoothing

ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग 24 फ्रेम प्रति सेकेंड (24fps) पर होती है, जबकि आधुनिक Smart TV 60Hz, 120Hz या इससे भी ज्यादा रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। इस अंतर को कम करने के लिए टीवी अतिरिक्त फ्रेम तैयार करता है, जिससे मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई देती है। इस तकनीक को Motion Smoothing या Motion Interpolation कहा जाता है। स्पोर्ट्स, रेसिंग या तेज गति वाले गेम्स के दौरान यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है, क्योंकि इससे एक्शन ज्यादा साफ दिखाई देता है। लेकिन फिल्मों और वेब सीरीज में यही फीचर Soap Opera Effect पैदा करता है, जिससे सिनेमाई अनुभव पूरी तरह बदल जाता है।

बेहतर मूवी एक्सपीरियंस के लिए Motion Smoothing को बंद कर दें। अलग-अलग कंपनियां इसे अलग नाम से देती हैं। LG टीवी में इसे TruMotion और Samsung टीवी में Auto Motion Plus कहा जाता है। यदि आपके टीवी में Filmmaker Mode उपलब्ध है, तो उसे ऑन करना और भी बेहतर विकल्प है। यह फिल्म को उसी तरह दिखाता है, जैसा निर्देशक ने तैयार किया है।

Sound Settings को अपनी पसंद के अनुसार सेट करें

शानदार तस्वीर का मजा तभी आता है जब उसके साथ अच्छी आवाज भी मिले। कई लोग नया टीवी खरीदने के बाद केवल डिस्प्ले पर ध्यान देते हैं, लेकिन ऑडियो सेटिंग्स को कभी नहीं बदलते हैं।

Smart TV में Bass और Treble जैसी सेटिंग्स उपलब्ध होती हैं। Bass लो-फ्रीक्वेंसी यानी भारी आवाज को नियंत्रित करता है, जबकि Treble हाई-फ्रीक्वेंसी साउंड को बेहतर बनाता है। यदि आपको दमदार आवाज पसंद है, तो Bass थोड़ा बढ़ाया जा सकता है। वहीं डायलॉग स्पष्ट सुनने के लिए Treble को भी अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है।

यदि आपके पास Soundbar या Home Theatre है, तो TV Settings में जाकर ARC (Audio Return Channel) जरूर ऑन करें। इसके बाद टीवी, गेमिंग कंसोल और सेट-टॉप बॉक्स की पूरी ऑडियो सीधे साउंड सिस्टम में जाएगी, जिससे कहीं ज्यादा इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा।

TV Software Update जरूर करें

नया टीवी खरीदने के बाद सबसे पहले उसका Software Update चेक करना चाहिए। कई बार टीवी महीनों पहले फैक्ट्री में तैयार होकर स्टोर तक पहुंचता है। ऐसे में उसके सॉफ्टवेयर का नया वर्जन उपलब्ध हो सकता है।

Software Update सिर्फ नए फीचर्स ही नहीं लाता है, बल्कि कई महत्वपूर्ण बग्स को भी ठीक करता है। इससे ऐप्स तेजी से काम करते हैं, सिस्टम ज्यादा स्मूद बनता है, फ्रीज होने जैसी समस्याएं कम होती हैं और सिक्योरिटी भी बेहतर होती है। अधिकांश Smart TV में Auto Update का विकल्प भी मिलता है। यदि यह फीचर उपलब्ध है, तो इसे ऑन कर देना चाहिए ताकि भविष्य में नए अपडेट अपने-आप इंस्टॉल होते रहें। अगर Auto Update नहीं है, तो समय-समय पर मैनुअली अपडेट जरूर चेक करें।

Energy Saving Mode बंद कर दें

लगभग सभी नए Smart TV में Energy Saving या Power Saving फीचर पहले से ऑन रहता है। इसका उद्देश्य बिजली की खपत कम करना होता है, लेकिन इसके बदले आपको डिस्प्ले क्वालिटी में समझौता करना पड़ सकता है।

यह फीचर कमरे की रोशनी के हिसाब से टीवी की ब्राइटनेस अपने-आप कम या ज्यादा करता रहता है। इससे कई बार HDR कंटेंट फीका दिखाई देता है, रंग हल्के लगते हैं और टीवी अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता है।

Best Smart TVs Under 20000

यदि आपने महंगा 4K या OLED Smart TV खरीदा है, तो बेहतर होगा कि इस सेटिंग को बंद कर दें। जरूरत पड़ने पर इसे बाद में फिर से ऑन किया जा सकता है। इसके बाद Picture Mode में जाकर Calibrated, ISF Mode या Standard Mode का इस्तेमाल करें। ये मोड सामान्यतः ज्यादा प्राकृतिक रंग और बेहतर ब्राइटनेस प्रदान करते हैं।

Gaming के लिए Enhanced HDMI और Game Mode ऑन करें

अगर आपके पास PlayStation 5 या Xbox Series X जैसे गेमिंग कंसोल हैं, तो यह सेटिंग आपके लिए बेहद जरूरी है। कई Smart TV में Enhanced HDMI विकल्प मिलता है, जो HDMI 2.1 पोर्ट के जरिए 4K रिजॉल्यूशन पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे गेम्स ज्यादा स्मूद चलते हैं और स्क्रीन पर इनपुट लैग भी काफी कम हो जाता है।

best-50-inch-4k-smart-tv-india price offers deal

इसके साथ ही Game Mode भी ऑन करना चाहिए। यह टीवी की अतिरिक्त इमेज प्रोसेसिंग बंद कर देता है, जिससे कंट्रोलर का रिस्पॉन्स तेजी से मिलता है और गेमिंग एक्सपीरियंस अधिक नेचुरल महसूस होता है। हालांकि अगर आप गेमिंग नहीं करते हैं, तो इस सेटिंग को बदलने की जरूरत नहीं है।

Privacy Settings की समीक्षा करना न भूलें

नया Smart TV सेटअप करते समय अधिकांश लोग बिना पढ़े सभी Terms and Conditions स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन कई कंपनियां टीवी के जरिए आपकी देखने की आदतों, इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स और अन्य जानकारी एकत्र करती हैं। इसीलिए टीवी सेटअप पूरा होने के बाद Privacy Settings जरूर देखें।

यहां जाकर User Agreements, Content Recognition, Voice Control Permissions और Targeted Advertising जैसी सेटिंग्स की समीक्षा करें। यदि आपको आवश्यकता न हो, तो इन विकल्पों को बंद किया जा सकता है। LG Smart TV में यह विकल्प Settings > About This TV > User Agreements के अंदर मिलता है। इससे विज्ञापन और ट्रैकिंग से जुड़े विकल्प सीमित किए जा सकते हैं।

कुछ मिनटों की सेटिंग्स से बदल जाएगा एक्सपीरियंस

अक्सर लोग नया Smart TV खरीदने के बाद वर्षों तक उसकी डिफॉल्ट सेटिंग्स का ही इस्तेमाल करते रहते हैं। धीरे-धीरे वही तस्वीर और आवाज उन्हें सामान्य लगने लगती है। लेकिन जब वे किसी दूसरे सही तरीके से सेट किए गए टीवी को देखते हैं, तब उन्हें असली अंतर समझ में आता है।

अच्छी बात यह है कि इन सभी सेटिंग्स को बदलने में मुश्किल से 10 से 15 मिनट का समय लगता है, लेकिन इसके बाद आपके Smart TV की तस्वीर ज्यादा नेचुरल दिखाई देगी, ऑडियो पहले से बेहतर सुनाई देगा, गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूद होगा और टीवी का प्रदर्शन भी पहले से कहीं अधिक बेहतर महसूस होगा। अगर आपने अभी-अभी नया Smart TV खरीदा है, तो इन 6 सेटिंग्स को जरूर बदलें, क्योंकि यही छोटे बदलाव आपके होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकते हैं।

The post नया Smart TV खरीदते ही बदलें ये 6 सेटिंग्स, जानें क्यों है जरूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-smart-tv-settings-you-should-change-after-buying-tips-hindi/feed/ 0
Smart TV में छिपे हैं कई काम के फीचर्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-hidden-settings-and-tips-guide-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-hidden-settings-and-tips-guide-hindi/#respond Wed, 05 Aug 2026 12:00:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201457 आमतौर पर देखा जाए, तो ज्यादातर लोग स्मार्ट टीवी खरीदने के बाद Netflix, YouTube या Prime Video देखने तक ही सीमित रहते हैं, जबकि उनके घर में मौजूद यह डिवाइस कई ऐसे फीचर्स से लैस है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। स्क्रीन मिररिंग से लेकर स्मार्ट होम कंट्रोल, AI वॉयस कमांड, क्लाउड […]

The post Smart TV में छिपे हैं कई काम के फीचर्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आमतौर पर देखा जाए, तो ज्यादातर लोग स्मार्ट टीवी खरीदने के बाद Netflix, YouTube या Prime Video देखने तक ही सीमित रहते हैं, जबकि उनके घर में मौजूद यह डिवाइस कई ऐसे फीचर्स से लैस है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। स्क्रीन मिररिंग से लेकर स्मार्ट होम कंट्रोल, AI वॉयस कमांड, क्लाउड गेमिंग और USB रिकॉर्डिंग जैसे कई फीचर्स ऐसे हैं, जो आपके स्मार्ट टीवी को एक एंटरटेनमेंट डिवाइस से कहीं ज्यादा उपयोगी बना देते हैं। अगर आपने अब तक अपने स्मार्ट टीवी (​​Smart TV) का उपयोग सिर्फ फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए किया है, तो हो सकता है कि आप उसके सबसे शानदार फीचर्स मिस कर रहे हों। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फीचर्स के बारे में, जिनकी मदद से आपका स्मार्ट टीवी पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बन सकता है।

Screen Mirroring सिर्फ वीडियो देखने के लिए नहीं

अधिकांश लोग Screen Mirroring या Casting का इस्तेमाल केवल मोबाइल की फोटो या वीडियो टीवी पर देखने के लिए करते हैं, जबकि इसकी उपयोगिता इससे कहीं ज्यादा है।

अगर आपको ऑफिस या कॉलेज में प्रेजेंटेशन देना है, तो लैपटॉप या स्मार्टफोन की स्क्रीन सीधे टीवी पर मिरर करके PowerPoint या Google Slides बड़े डिस्प्ले पर दिखा सकते हैं। इससे अलग प्रोजेक्टर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। मोबाइल गेम खेलने वालों के लिए भी यह फीचर काफी काम का है। Bluetooth कंट्रोलर को फोन से कनेक्ट करके गेम को टीवी स्क्रीन पर खेला जा सकता है, जिससे लगभग कंसोल जैसा एक्सपीरियंस मिलता है।

इसके अलावा, Zoom, Google Meet और FaceTime जैसी वीडियो कॉल भी बड़ी स्क्रीन पर ज्यादा आरामदायक लगती हैं। परिवार के साथ वीडियो कॉल हो या दोस्तों के साथ वर्चुअल मीटिंग, बड़ा डिस्प्ले पूरे एक्सपीरियंस को बेहतर बना देता है। यदि आप फोटो या वीडियो एडिटिंग करते हैं, तो कई टीवी लैपटॉप के लिए सेकेंड स्क्रीन की तरह भी उपयोग किए जा सकते हैं। इससे मल्टीटास्किंग काफी आसान हो जाती है।

Voice Assistant से सिर्फ चैनल नहीं बदलते

Google Assistant, Alexa और Bixby जैसे वॉयस असिस्टेंट अब लगभग हर स्मार्ट टीवी में मौजूद हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इनका इस्तेमाल केवल वॉल्यूम बढ़ाने या कोई फिल्म चलाने तक ही सीमित रखते हैं। असल में ये वॉयस असिस्टेंट काफी स्मार्ट हो चुके हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप कहें, सभी ऐप्स में एक्शन फिल्में दिखाओ, तो टीवी अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट को एक साथ खोज सकता है।

Voice Assistant

इतना ही नहीं, मौसम की जानकारी, ट्रैफिक अपडेट, ताजा समाचार और कैलेंडर रिमाइंडर जैसी जानकारी भी वॉयस कमांड से मिल सकती है। अगर आपका घर Smart Home डिवाइस से लैस है, तो टीवी के जरिए लाइट ऑन-ऑफ करना, AC का तापमान बदलना, स्मार्ट लॉक कंट्रोल करना या दूसरे स्मार्ट डिवाइस मैनेज करना भी आसान हो जाता है यानी आपका स्मार्ट टीवी पूरे घर का कंट्रोल सेंटर बन सकता है।

Picture और Sound Settings बदलते ही बदल जाएगा अनुभव

कई लोग टीवी खरीदने के बाद कभी उसकी Picture Settings नहीं बदलते है, जबकि कंपनी टीवी को फैक्ट्री से ऐसे सेटिंग्स के साथ भेजती है, जो शोरूम की तेज रोशनी के लिए बनाई जाती हैं। घर में बेहतर एक्सपीरियंस के लिए Picture Mode बदलना जरूरी होता है। अगर आपका टीवी AI Upscaling सपोर्ट करता है, तो इसे ऑन करने पर HD वीडियो भी पहले से ज्यादा शार्प और डिटेल्ड दिखाई देती है। खासकर 4K टीवी में इसका फर्क साफ नजर आता है।

वहीं फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो Filmmaker Mode का उपयोग जरूर करें। यह Motion Smoothing और अनावश्यक प्रोसेसिंग को बंद कर देता है, जिससे फिल्में बिल्कुल वैसी दिखाई देती हैं जैसी निर्देशक ने बनाई हैं।

साउंड के मामले में भी कई लोग गलती करते हैं। अगर आपके पास Dolby Atmos या DTS:X सपोर्ट वाला साउंडबार है, तो टीवी की Audio Settings में जाकर सही ऑडियो फॉर्मेट चुनना जरूरी है। ऐसा करने से साउंड कहीं ज्यादा सिनेमैटिक और इमर्सिव महसूस होती है।

TV का USB Port सिर्फ Pen Drive लगाने के लिए नहीं

टीवी के पीछे मौजूद USB पोर्ट को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि इसकी मदद से कई काम किए जा सकते हैं। अगर आपके पास फिल्मों, गानों या फोटो का बड़ा कलेक्शन है, तो उन्हें सीधे Pen Drive या External Hard Drive से टीवी पर चलाया जा सकता है। इसके लिए इंटरनेट की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

कई स्मार्ट टीवी Personal Video Recorder (PVR) फीचर भी देते हैं। इसके जरिए USB Hard Drive लगाकर लाइव टीवी रिकॉर्ड किया जा सकता है। यदि कोई मैच, न्यूज शो या पसंदीदा कार्यक्रम मिस होने वाला है, तो उसे बाद में आराम से देखा जा सकता है।

इसके अलावा, टीवी को Digital Photo Frame में भी बदला जा सकता है। अपनी पसंदीदा तस्वीरें USB Drive में सेव करें और टीवी स्क्रीन पर स्लाइड शो की तरह चलाएं। इससे आपका लिविंग रूम भी काफी आकर्षक दिखाई देता है।

Smart TV सिर्फ OTT Apps के लिए नहीं बना

अधिकांश लोग स्मार्ट टीवी पर सिर्फ Netflix, Prime Video, JioHotstar या YouTube आदि चलाते हैं, जबकि इसमें कई दूसरी उपयोगी ऐप्स भी मौजूद होती हैं।

अधिकांश स्मार्ट टीवी में आजकल Web Browser मिलता है। इसकी मदद से न्यूज पढ़ सकते हैं, रेसिपी देख सकते हैं या इंटरनेट पर किसी भी जानकारी की खोज कर सकते हैं। कुछ टीवी Microsoft Office और Google Workspace जैसे प्रोडक्टिविटी ऐप्स भी सपोर्ट करते हैं। Bluetooth Keyboard और Mouse जोड़ने के बाद टीवी एक बड़े कंप्यूटर स्क्रीन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आप घर पर एक्सरसाइज करते हैं, तो Fitness Apps और YouTube Workout Videos बड़ी स्क्रीन पर देखना काफी आसान होता है। वहीं आजकल Cloud Gaming भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। Xbox Cloud Gaming और NVIDIA GeForce Now जैसी सर्विसेज के जरिए बिना महंगा गेमिंग कंसोल खरीदे सीधे टीवी पर हाई-एंड गेम खेले जा सकते हैं। इसके लिए केवल तेज इंटरनेट और एक कंट्रोलर की जरूरत होती है।

Smart TV बन सकता है पूरे घर का कंट्रोल सेंटर

अगर आपके घर में Smart Bulb, Smart Camera, Smart Lock या Smart Thermostat जैसे डिवाइस लगे हैं, तो स्मार्ट टीवी इन्हें एक ही जगह से कंट्रोल करने का आसान माध्यम बन सकता है।

Samsung SmartThings, Apple HomeKit और Google Home जैसे प्लेटफॉर्म सपोर्ट करने वाले टीवी में पूरा Smart Home Dashboard दिखाई देता है। इसकी मदद से घर की लाइट कंट्रोल करना, कमरे का तापमान बदलना, दरवाजे लॉक करना और सिक्योरिटी कैमरे की लाइव फीड देखना संभव हो जाता है।

यदि कोई डोरबेल कैमरा लगा है, तो टीवी स्क्रीन पर यह भी देखा जा सकता है कि दरवाजे पर कौन आया है, वह भी बिना मोबाइल उठाए यानी आपका टीवी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि पूरे स्मार्ट होम का कंट्रोल सेंटर भी बन सकता है।

खरीदने के बाद ये सेटिंग्स जरूर करें

स्मार्ट टीवी खरीदने के बाद कुछ जरूरी सेटिंग्स करना भी जरूरी है। सबसे पहले टीवी का सॉफ्टवेयर अपडेट करें ताकि नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट मिल सकें। Wi-Fi की जगह संभव हो तो Ethernet Cable का इस्तेमाल करें, जिससे स्ट्रीमिंग ज्यादा स्थिर रहती है। वहीं Picture Mode, HDR, AI Upscaling और Dolby Atmos जैसी सेटिंग्स भी अपनी जरूरत के अनुसार ऑन करें। इसके अलावा, समय-समय पर अनचाहे ऐप्स हटाएं और कैश क्लियर करें ताकि टीवी की स्पीड बनी रहे।

अगर आपने अभी तक अपने स्मार्ट टीवी के इन फीचर्स को एक्सप्लोर नहीं किया है, तो एक बार सेटिंग्स में जाकर इन्हें जरूर आजमाएं। हो सकता है, बिना एक भी रुपये खर्च किए आपका मौजूदा स्मार्ट टीवी पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बन जाए।

The post Smart TV में छिपे हैं कई काम के फीचर्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smart-tv-hidden-settings-and-tips-guide-hindi/feed/ 0
Smart TV की बफरिंग और लैगिंग होगी खत्म, बस करें ये 5 बदलाव https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-make-smart-tv-faster-tips-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-make-smart-tv-faster-tips-hindi/#respond Tue, 28 Jul 2026 11:49:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200886 आज के समय में Smart TV सिर्फ टीवी देखने का माध्यम नहीं रह गया है। लोग इसी पर OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखते हैं, YouTube चलाते हैं, गेम खेलते हैं और वीडियो कॉलिंग तक करते हैं। लेकिन कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद कई Smart TV पहले की तुलना में स्लो हो […]

The post Smart TV की बफरिंग और लैगिंग होगी खत्म, बस करें ये 5 बदलाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में Smart TV सिर्फ टीवी देखने का माध्यम नहीं रह गया है। लोग इसी पर OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखते हैं, YouTube चलाते हैं, गेम खेलते हैं और वीडियो कॉलिंग तक करते हैं। लेकिन कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद कई Smart TV पहले की तुलना में स्लो हो जाते हैं। ऐप्स खुलने में समय लगने लगता है, वीडियो बार-बार बफर होने लगती है और मेन्यू भी हैंग होने लगता है। अच्छी बात यह है कि हर बार नया टीवी खरीदने की जरूरत नहीं होती है। कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर और छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर आप बिना एक भी रुपया खर्च किए अपने Smart TV की परफॉर्मेंस पहले जैसी तेज कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान तरीके, जो आपके Smart TV को नया जैसा अनुभव दे सकते हैं।

TV का सॉफ्टवेयर अपडेट करें

अगर आपका Smart TV पहले से ज्यादा स्लो चल रहा है, तो सबसे पहले उसका सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर चेक करें। Samsung, LG, Sony, Xiaomi, TCL और अन्य कंपनियां समय-समय पर नए Firmware Update जारी करती हैं। इन अपडेट्स में सिर्फ नए फीचर्स ही नहीं, बल्कि बग फिक्स, सिक्योरिटी सुधार और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन भी शामिल होते हैं।

अगर टीवी का ऑपरेटिंग सिस्टम पुराना है, तो ऐप्स बार-बार क्रैश हो सकती हैं, स्क्रीन फ्रीज हो सकती है और सिस्टम की स्पीड भी कम हो सकती है। इसके लिए Settings में जाकर Software Update या System Update में जाएं और देखें कि नया अपडेट उपलब्ध है या नहीं। अगर अपडेट मिले तो तुरंत इंस्टॉल करें। साथ ही, Auto Update विकल्प भी ऑन कर दें ताकि भविष्य में टीवी अपने आप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट होता रहे।

Cache और बेकार ऐप्स हटाएं

जैसे स्मार्टफोन में Cache फाइलें जमा होने से फोन स्लो हो जाता है, उसी तरह Smart TV में भी ऐप्स लगातार अस्थायी डाटा स्टोर करती रहती हैं। शुरुआत में यह डाटा ऐप्स को तेजी से चलाने में मदद करता है, लेकिन समय के साथ यही Cache स्टोरेज भर देता है और टीवी की स्पीड कम होने लगती है।

Settings में जाकर Apps या Storage सेक्शन को ओपन करें। यहां Netflix, YouTube, Prime Video, JioHotstar या अन्य ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप्स का Cache Clear करें। अगर कुछ ऐप्स लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं तो उन्हें Uninstall कर दें। यदि आपने टीवी में गेम्स, डाउनलोड की गई फिल्में या फोटो सेव कर रखी हैं, तो उन्हें भी हटाने पर विचार करें। इससे स्टोरेज खाली होगी और सिस्टम पहले की तुलना में ज्यादा स्मूद काम करेगा।

Wi-Fi की जगह Ethernet केबल का उपयोग करें

अगर आपके Smart TV में वीडियो बार-बार बफर होती है या 4K कंटेंट चलते समय रुक-रुक कर चलता है, तो इसकी वजह इंटरनेट कनेक्शन भी हो सकता है।

Wi-Fi सुविधा जरूर देता है, लेकिन इसकी स्पीड कई चीजों पर निर्भर करती है। मोटी दीवारें, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आसपास के Wi-Fi नेटवर्क इसकी स्पीड और स्थिरता को प्रभावित कर सकते हैं।

Ethernet

यदि आपके टीवी में Ethernet Port मौजूद है, तो उसे सीधे Router से LAN Cable के जरिए कनेक्ट करें। Wired Connection Wi-Fi की तुलना में ज्यादा स्थिर और तेज होता है। इससे 4K Streaming, ऑनलाइन गेमिंग और बड़े वीडियो बिना रुकावट चलने लगते हैं। हालांकि इसके लिए Router से TV तक केबल ले जानी पड़ सकती है, लेकिन अगर यह संभव है, तो आपको तुरंत फर्क महसूस होगा।

Motion Smoothing फीचर बंद करें

ज्यादातर Smart TV में Motion Smoothing फीचर पहले से चालू रहता है। अलग-अलग कंपनियां इसे अलग नामों से देती हैं। जैसे Samsung में Auto Motion Plus, Sony में Motionflow और LG में TruMotion।

smart tv motion smoothing

यह फीचर वीडियो के बीच अतिरिक्त फ्रेम जोड़कर मूवमेंट को ज्यादा स्मूद दिखाने की कोशिश करता है। खेलों या लाइव मैचों के दौरान यह उपयोगी हो सकता है, लेकिन फिल्मों और वेब सीरीज का असली सिनेमाई अनुभव खराब कर देता है। इसे ही Soap Opera Effect कहा जाता है। अगर आप फिल्मों और OTT कंटेंट का बेहतर अनुभव चाहते हैं, तो Settings > Picture > Advanced Settings में जाकर Motion Smoothing, TruMotion, Motionflow या Auto Motion Plus जैसे विकल्प को बंद कर दें। इसके बाद आपको अधिक प्राकृतिक और सिनेमा जैसा वीडियो अनुभव मिलेगा।

HDMI Switcher का इस्तेमाल करें

कई Smart TV में सिर्फ 2 या 3 HDMI पोर्ट ही दिए जाते हैं। ऐसे में अगर TV से Gaming Console, Soundbar, Streaming Stick, Set-top Box और Laptop जैसे कई डिवाइस जोड़ने हों, तो बार-बार केबल बदलनी पड़ती है।

HDMI Switcher

इस परेशानी से बचने के लिए HDMI Switcher अच्छा विकल्प है। यह एक HDMI पोर्ट को कई HDMI पोर्ट में बदल देता है। इसके बाद सभी डिवाइस एक साथ कनेक्ट किए जा सकते हैं। मार्केट में दो तरह के HDMI Switcher मिलते हैं। पहला Manual Switcher, जिसमें बटन दबाकर इनपुट बदलना पड़ता है। दूसरा Automatic Switcher, जो सक्रिय डिवाइस को पहचानकर खुद ही उस इनपुट पर स्विच हो जाता है। अगर आपके टीवी के HDMI पोर्ट पहले से भर चुके हैं, तो यह छोटा-सा एक्सेसरी आपके पूरे सेटअप को काफी आसान बना सकता है।

Smart TV को तेज रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

अगर आप चाहते हैं कि आपका Smart TV लंबे समय तक बिना हैंग हुए काम करता रहे, तो कुछ सामान्य आदतें अपनाना भी जरूरी है। हर कुछ महीनों में Cache साफ करें, बेकार के ऐप्स हटाएं, सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें और टीवी की इंटरनल स्टोरेज को पूरी तरह भरने से बचें। साथ ही, जरूरत न होने पर बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स बंद करें। इससे टीवी का प्रोसेसर और मेमोरी दोनों बेहतर तरीके से काम करते हैं।

कुल मिलाकर, Smart TV की स्पीड कम होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि टीवी पुराना हो गया है। कई बार सिर्फ कुछ सेटिंग्स बदलने और थोड़ी-सी मेंटेनेंस करने से ही इसकी परफॉर्मेंस काफी बेहतर हो जाती है। सॉफ्टवेयर अपडेट करना, Cache साफ करना, बेहतर इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करना और सही डिस्प्ले सेटिंग्स चुनना जैसे छोटे बदलाव आपके टीवी को पहले जैसा तेज और स्मूद बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन सभी तरीकों के लिए आपको एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

The post Smart TV की बफरिंग और लैगिंग होगी खत्म, बस करें ये 5 बदलाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-make-smart-tv-faster-tips-hindi/feed/ 0
Samsung के 55 इंच 4K Smart TV पर 15,000 रुपये की सीधी बचत, साथ में मिलेगा कूपन, बैंक ऑफर्स और No Cost EMI का फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-55-inch-crystal-4k-smart-tv-amazon-deal/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-55-inch-crystal-4k-smart-tv-amazon-deal/#respond Thu, 09 Jul 2026 06:32:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199535 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप अपने घर के लिए 55 इंच का बड़ा 4K Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon पर Samsung Crystal 4K Vista Ultra HD Smart LED TV (UA55UE81AFULXL) पर इस समय भी आपको अच्छी डील मिल जाएगी। इस टीवी की एमआरपी 55,200 रुपये है, जबकि लिमिटेड टाइम डील के तहत इसे 40,990 […]

The post Samsung के 55 इंच 4K Smart TV पर 15,000 रुपये की सीधी बचत, साथ में मिलेगा कूपन, बैंक ऑफर्स और No Cost EMI का फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप अपने घर के लिए 55 इंच का बड़ा 4K Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon पर Samsung Crystal 4K Vista Ultra HD Smart LED TV (UA55UE81AFULXL) पर इस समय भी आपको अच्छी डील मिल जाएगी। इस टीवी की एमआरपी 55,200 रुपये है, जबकि लिमिटेड टाइम डील के तहत इसे 40,990 रुपये में खरीदा जा सकता है यानी आपको सीधे 26 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं, Amazon पर 2,500 रुपये का अतिरिक्त कूपन भी उपलब्ध है, जिसे अप्लाई करने पर कीमत और कम हो सकती है। इसके अलावा, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदारी करते हैं, तो फिर 10 प्रतिशत यानी 4000 रुपये तक डिस्काउंट मिलता है। इतना ही नहीं, आप कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आप प्रीमियम ब्रांड का बड़ा Smart TV खरीदना चाहते हैं, तो मौजूदा ऑफर्स के साथ यह डील काफी आकर्षक साबित हो सकती है।

Samsung 138 cm (55 inches) Crystal 4K Vista Ultra HD Smart LED TV

अगर स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Samsung के इस 55 इंच (138 सेमी) Smart TV में 4K Ultra HD (3840×2160 पिक्सल) Crystal Display दिया गया है, जो Crystal Processor 4K के साथ आता है। इसके साथ, बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें आपको HDR10+, PurColor, Color Booster, 4K Upscaling, Mega Contrast, Contrast Enhancer, UHD Dimming, Motion Xcelerator, HLG (Hybrid Log Gamma) और Filmmaker Mode जैसे एडवांस डिस्प्ले फीचर्स मिलते हैं। यह टीवी 50Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे OTT कंटेंट, लाइव स्पोर्ट्स, फिल्मों और रोजमर्रा के मनोरंजन के दौरान बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया गया है।

ऑडियो के लिए टीवी में 20W का साउंड आउटपुट दिया गया है, जिसे Object Tracking Sound, Q-Symphony, Adaptive Sound और Bluetooth Audio जैसी तकनीकों का सपोर्ट मिलता है। अगर आपके पास Samsung का साउंडबार है, तो Q-Symphony फीचर टीवी और साउंडबार दोनों के स्पीकर्स को एक साथ इस्तेमाल कर ज्यादा दमदार साउंड अनुभव देता है।

वहीं स्मार्ट फीचर्स की बात करें, तो यह टीवी सैमसंग के स्मार्ट प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें गूगल असिस्टेंट, अमेजन एलैक्सा, सैमसंग टीवी प्लस के जरिए 100 से ज्यादा फ्री टीवी चैनलों को एक्सेस किया जा सकता है। वहीं इसमें आपको स्मार्टथिंग्स हब, मैटर हब, ऐप्पल एयरप्ले, मोबाइल-टू- टीवी-मिररिंग, साउंड मिररिंग, यूनिवर्सल गाइड, वेब ब्राउजर और मल्टी कंट्रोल जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं यानी यह टीवी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्मार्ट होम डिवाइसेज को कंट्रोल करने और प्रोडक्टिविटी से जुड़े कई कामों में भी मदद करता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनकी मदद से Set-Top Box, Gaming Console, Soundbar और Home Theater आसानी से कनेक्ट किए जा सकते हैं। इसके अलावा, 1 USB-A पोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, HDMI eARC, Ethernet LAN और Anynet+ (HDMI-CEC) का सपोर्ट भी मिलता है। टीवी का 3 Bezel-less Slim Design इसे प्रीमियम लुक देता है, जो किसी भी लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ा सकता है।

वारंटी की बात करें तो Samsung इस टीवी पर 1 साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी, पैनल पर 1 साल की अतिरिक्त वारंटी और रिमोट कंट्रोल पर 12 महीने की वारंटी दे रहा है। अगर आपका बजट 40 हजार रुपये के आसपास है और आप एक भरोसेमंद ब्रांड का 55 इंच 4K Smart TV खरीदना चाहते हैं, जिसमें शानदार डिस्प्ले, स्मार्ट फीचर्स, बेहतर कनेक्टिविटी और आकर्षक बैंक ऑफर्स मिलें, तो Samsung Crystal 4K Vista Smart TV की यह डील एक बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी विकल्प साबित हो सकती है।

The post Samsung के 55 इंच 4K Smart TV पर 15,000 रुपये की सीधी बचत, साथ में मिलेगा कूपन, बैंक ऑफर्स और No Cost EMI का फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-55-inch-crystal-4k-smart-tv-amazon-deal/feed/ 0
55 इंच का 4K QLED Smart TV मिल रहा आधी कीमत पर, 49% तक हुआ सस्ता https://www.91mobiles.com/hindi/lumio-vision-7-55-inch-4k-qled-google-tv-amazon-deal/ https://www.91mobiles.com/hindi/lumio-vision-7-55-inch-4k-qled-google-tv-amazon-deal/#respond Tue, 07 Jul 2026 10:36:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199443 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप अपने घर के लिए बड़ा 4K Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon पर चल रही लिमिटेड टाइम डील आपके लिए एक मौका हो सकती है। इस समय Lumio Vision 7 2026 का 55 इंच (139 सेमी) 4K UHD Smart QLED Google TV अपनी लॉन्च कीमत से करीब आधी कीमत पर […]

The post 55 इंच का 4K QLED Smart TV मिल रहा आधी कीमत पर, 49% तक हुआ सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप अपने घर के लिए बड़ा 4K Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon पर चल रही लिमिटेड टाइम डील आपके लिए एक मौका हो सकती है। इस समय Lumio Vision 7 2026 का 55 इंच (139 सेमी) 4K UHD Smart QLED Google TV अपनी लॉन्च कीमत से करीब आधी कीमत पर उपलब्ध है। बताते चलें कि इस टीवी की एमआरपी 79,999 रुपये है, जबकि इसे फिलहाल 40,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, आपको कई और ऑफर्स भी मिलते हैं, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाती है।

अमेजन पर मिलने वाली डील की बात करें, तो इस समय इसे 40,999 रुपये में खरीदा जा सकता है यानी आपको सीधे 39,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, Amazon पर 750 रुपये का अतिरिक्त कूपन भी उपलब्ध है, जिससे कीमत और कम हो जाती है।

Lumio Vision 7 2026

इतना ही नहीं, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card EMI से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 4,000 रुपये) भी मिल सकता है। इसके अलावा, अलग-अलग बैंक कार्ड पर भी ऑफर्स मौजूद हैं। वहीं चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर No Cost EMI का विकल्प भी मिल रहा है। इस तरह अगर आप प्रीमियम डिस्प्ले, दमदार साउंड और फास्ट परफॉर्मेंस वाला Google TV चाहते हैं, तो यह डील काफी आकर्षक साबित हो सकती है।

Lumio Vision 7 2026 के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 55 इंच का 4K Ultra HD (3840×2160 पिक्सल) QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Quantum Dot तकनीक के साथ आता है। इसमें DOPE Picture Engine, Dolby Vision, HDR10, HLG और 100% NTSC Color Gamut का सपोर्ट मिलता है, जिससे तस्वीरें ज्यादा शार्प, कलर ज्यादा वाइब्रेंट और कंट्रास्ट बेहतर दिखाई देता है। टीवी की 400 निट्स ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट सामान्य उपयोग, OTT कंटेंट और गेमिंग के लिए अच्छा एक्सपीरियंस देते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें BOSS Processor, 3GB DDR4 रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह भारत के सबसे तेज Smart TV में से एक है, जिसमें Netflix तेजी से लोड होता है, Wi-Fi स्पीड बेहतर मिलती है और बूट टाइम भी काफी कम है। टीवी Android 14 आधारित Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें Google Assistant, Google Cast और TLDR ऐप जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

ऑडियो के लिए इसमें 30W आउटपुट वाले Quad Driver Speakers (2 Tweeters + 2 Full Range Speakers) दिए गए हैं, जो Dolby Audio सपोर्ट के साथ दमदार और क्लियर साउंड देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, HDMI और USB पोर्ट दिए गए हैं। कंपनी इस टीवी पर 2 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी दे रही है।

यह डील क्यों अच्छी है? 79,999 रुपये की एमआरपी वाला यह 55 इंच QLED Google TV फिलहाल 40,999 रुपये में मिल रहा है, यानी लगभग 49% की सीधी छूट है। इसके साथ 750 रुपये का अतिरिक्त कूपन, बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और EMI पर ब्याज बचत जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर आपका बजट 40 हजार रुपये के आसपास है, तो 4K QLED डिस्प्ले, Dolby Vision, HDR10, 3GB रैम, 64GB स्टोरेज, Android 14 आधारित Google TV, 30W Dolby Audio स्पीकर्स और 2 साल की वारंटी इसे इस प्राइस रेंज में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।

The post 55 इंच का 4K QLED Smart TV मिल रहा आधी कीमत पर, 49% तक हुआ सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lumio-vision-7-55-inch-4k-qled-google-tv-amazon-deal/feed/ 0
Amazon Prime Day Sale: Lumio Vision 9 TV पर 6,750 रुपये तक का डिस्काउंट, Arc 5 और Arc 7 पर भी भारी छूट https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-prime-day-sale-lumio-vision-9-tv-arc-5-arc-7-offers-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-prime-day-sale-lumio-vision-9-tv-arc-5-arc-7-offers-price/#respond Thu, 02 Jul 2026 13:12:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199237 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू होने से पहले Lumio ने अपने Smart TV और प्रोजेक्टर पर मिलने वाले ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। यह सेल 4 जुलाई रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई रात 11:59 बजे तक चलेगी। इसमें कंपनी का प्रीमियम Lumio Vision 9 55-इंच QD MiniLED Smart TV बैंक […]

The post Amazon Prime Day Sale: Lumio Vision 9 TV पर 6,750 रुपये तक का डिस्काउंट, Arc 5 और Arc 7 पर भी भारी छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू होने से पहले Lumio ने अपने Smart TV और प्रोजेक्टर पर मिलने वाले ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। यह सेल 4 जुलाई रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई रात 11:59 बजे तक चलेगी। इसमें कंपनी का प्रीमियम Lumio Vision 9 55-इंच QD MiniLED Smart TV बैंक ऑफर्स और कूपन डिस्काउंट के साथ 45,249 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, Lumio Arc 5 और Lumio Arc 7 प्रोजेक्टर भी आकर्षक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। आइए, आगे आपको ऑफर्स की डिटेल्स देते हैं।

Lumio Vision 9, Arc 5 और Arc 7 पर मिलेंगे ये ऑफर्स

SBI और Axis Bank के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से टीवी लेने पर Lumio Vision 9 55-इंच की मौजूदा कीमत 51,999 से घटकर 45,999 हो जाएगी। इसमें 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन शामिल है।

अगर ग्राहक SBI या Axis Bank क्रेडिट कार्ड के साथ No-Cost EMI का विकल्प चुनते हैं, तो Vision 9 की कीमत और कम होकर 45,249 रुपये हो जाएगी। इस ऑफर में 5,750 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन शामिल है। कंपनी 3, 6, 9 और 12 महीने तक की No-Cost EMI का भी विकल्प दे रही है।

lumio-vision-smart-tvs-teased

Lumio Arc 5 की मौजूदा कीमत 18,999 रुपये है, लेकिन 1,750 रुपये के बैंक ऑफर और 1,000 रुपये के कूपन के बाद इसे 16,249 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। दूसरी ओर Lumio Arc 7 की कीमत 31,499 रुपये से 27,249 हो जाएगी। जिसमें 2,250 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपये का कूपन शामिल है। दोनों प्रोजेक्टर पर 3 और 6 महीने की No-Cost EMI का विकल्प भी मिलेगा।

Lumio Vision 9 में क्या है खास?

Lumio Vision 9 55-इंच मॉडल में QD MiniLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 4K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। टीवी में MediaTek Pentonic 700 प्रोसेसर, 3GB RAM, Android 14, HDMI 2.1, Dolby Vision, HDR10 और HLG जैसे फीचर्स हैं। ऑडियो के मामले में इसमें 50W का 2.2-चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो दमदार साउंड आउटपुट देता है।

Arc 5 और Arc 7 प्रोजेक्टर की खूबियां

Lumio Arc 5 और Arc 7 दोनों प्रोजेक्टर Native 1080p रिजॉल्यूशन और HDR10 सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें MediaTek MT9630 चिपसेट, 2GB RAM और 16GB स्टोरेज है। इसके अलावा Auto Keystone Correction, Obstacle Avoidance, Bluetooth, Google TV और आधिकारिक Netflix सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। जो होम एंटरटेनमेंट के बढ़िया विकल्प बनाते हैं।

कब शुरू होगी सेल?

आखिर में फिर से बता दें कि Amazon Prime Day Sale 4 जुलाई से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलने वाली है। यदि आप नया Smart TV या प्रोजेक्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो Lumio के इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर लगातार लेटेस्ट टेक अपडेट पढ़ने के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Amazon Prime Day Sale: Lumio Vision 9 TV पर 6,750 रुपये तक का डिस्काउंट, Arc 5 और Arc 7 पर भी भारी छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-prime-day-sale-lumio-vision-9-tv-arc-5-arc-7-offers-price/feed/ 0
Smart TV पहले से हो गया है स्लो? ये सेटिंग्स बदलें, फिर देखें फर्क https://www.91mobiles.com/hindi/why-smart-tv-becomes-slow-and-how-to-make-it-fast-again/ https://www.91mobiles.com/hindi/why-smart-tv-becomes-slow-and-how-to-make-it-fast-again/#respond Thu, 02 Jul 2026 12:17:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199231 जब भी हम नया Smart TV खरीदते हैं, तो वह बेहद तेज चलता है। ऐप्स तुरंत खुलते हैं, मेन्यू बिना किसी रुकावट के काम करते हैं और Netflix, YouTube या Prime Video जैसे ऐप्स स्मूद एक्सपीरियंस देते हैं, लेकिन दो-तीन साल बाद वही TV अचानक धीमा महसूस होने लगता है। ऐप्स खुलने में ज्यादा समय […]

The post Smart TV पहले से हो गया है स्लो? ये सेटिंग्स बदलें, फिर देखें फर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब भी हम नया Smart TV खरीदते हैं, तो वह बेहद तेज चलता है। ऐप्स तुरंत खुलते हैं, मेन्यू बिना किसी रुकावट के काम करते हैं और Netflix, YouTube या Prime Video जैसे ऐप्स स्मूद एक्सपीरियंस देते हैं, लेकिन दो-तीन साल बाद वही TV अचानक धीमा महसूस होने लगता है। ऐप्स खुलने में ज्यादा समय लेने लगते हैं, होम स्क्रीन पर लैग दिखाई देता है और मेन्यू भी पहले जैसा रिस्पॉन्स नहीं देता है और कभी कभी टीवी अचानक बंद भी हो जाता है।

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि इसका कारण पुराना हार्डवेयर है और अब नया TV खरीदने का समय आ गया है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। कई मामलों में Smart TV के स्लो होने की वजह हार्डवेयर नहीं, बल्कि सिस्टम में जमा होने वाला अनावश्यक डेटा, गलत सेटिंग्स और लंबे समय तक बिना सफाई के इस्तेमाल करना भी होता है। अगर आपके घर में Android TV, Google TV या कोई दूसरा Smart TV है, तो कुछ आसान बदलाव करके उसकी स्पीड पहले जैसी बनाई जा सकती है। आइए जानते हैं वे तरीके, जिनकी मदद से पुराने Smart TV की परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार किया जा सकता है।

शुरुआत Cache की सफाई से करें

Smart TV का सबसे बड़ा दुश्मन समय के साथ जमा होने वाला Cache Data है। जब भी आप किसी ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो वह कुछ फाइलें Cache के रूप में सेव करता है। इसका उद्देश्य ऐप्स को तेजी से खोलना होता है, क्योंकि बार-बार इंटरनेट से डेटा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

लेकिन महीनों और वर्षों तक यही Cache जमा होता रहता है। धीरे-धीरे इसमें पुराना और खराब डेटा भी शामिल हो जाता है, जिससे ऐप्स की स्पीड कम होने लगती है। कई बार यही डेटा सिस्टम को भी धीमा कर देता है।

अगर आपका TV Android TV या Google TV पर चलता है, तो Cache साफ करना बेहद आसान है। इसके लिए Settings > System > Storage > Internal Shared Storage > Cached Data में जाएं और Cache क्लियर कर दें।

इसके अलावा, Settings > Apps > See All Apps में जाकर उन ऐप्स का Cache भी साफ करें, जिनका आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे स्टोरेज खाली होगी और सिस्टम पर अनावश्यक दबाव भी कम होगा।

बेकार ऐप्स हटाएं, TV को मिलेगी नई जान

कई बार हम Smart TV में ऐसे ऐप्स इंस्टॉल कर लेते हैं, जिनका इस्तेमाल कुछ दिनों बाद पूरी तरह बंद हो जाता है। लेकिन ये ऐप्स बैकग्राउंड में स्टोरेज घेरते रहते हैं और कई बार सिस्टम रिसोर्स भी इस्तेमाल करते रहते हैं।

इसलिए समय-समय पर अपने TV में इंस्टॉल सभी ऐप्स की सूची देखें। जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है, उन्हें तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। इससे दो बड़े फायदे होते हैं। पहला, TV की इंटरनल स्टोरेज खाली होती है। दूसरा, बैकग्राउंड में चलने वाली अनावश्यक प्रक्रियाएं बंद हो जाती हैं, जिससे सिस्टम पहले की तुलना में ज्यादा स्मूद महसूस होता है।

कुछ सिस्टम ऐप्स सामान्य तरीके से हटाए नहीं जा सकते हैं। एडवांस यूजर्स चाहें तो ADB जैसे टूल्स की मदद से ऐसे अनचाहे ऐप्स भी डिसेबल या हटाने का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि सामान्य यूजर्स के लिए केवल बेकार ऐप्स हटाना ही काफी होता है।

ACR फीचर प्राइवेसी ही नहीं, TV की स्पीड भी करता है कम

अधिकांश Smart TV में एक फीचर होता है, जिसका नाम है Automatic Content Recognition (ACR)। बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं, क्योंकि यह पूरी तरह बैकग्राउंड में काम करता है।

इसका मुख्य उद्देश्य यह जानना होता है कि आप TV पर क्या देख रहे हैं। चाहे आप OTT प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज देख रहे हों, केबल TV चला रहे हों या गेमिंग कंसोल का इस्तेमाल कर रहे हों, ACR लगातार स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट का विश्लेषण करता रहता है।

Smart TV ACR

मैन्युफैक्चरर इस जानकारी का इस्तेमाल आपकी पसंद समझने और उसी आधार पर विज्ञापन या कंटेंट सुझाव दिखाने के लिए करती हैं।

हालांकि इसका दूसरा प्रभाव भी पड़ता है। ACR लगातार स्क्रीन का विश्लेषण करता रहता है, जिससे प्रोसेसर पर अतिरिक्त लोड पड़ता है यानी यह फीचर केवल आपकी प्राइवेसी को ही प्रभावित नहीं करता है, बल्कि TV की परफॉर्मेंस पर भी असर डाल सकता है।

अगर आपको इसकी जरूरत नहीं है, तो इसे बंद करना बेहतर रहेगा। Android TV और Google TV में आमतौर पर Settings > Privacy > Usage & Diagnostics में जाकर इस विकल्प को बंद किया जा सकता है। अलग-अलग कंपनियों के TV में इसका स्थान थोड़ा अलग हो सकता है।

डिफॉल्ट होम स्क्रीन बदलें, TV पहले से ज्यादा फास्ट लगेगा

अगर आपने कभी ध्यान दिया हो, तो Smart TV का होम स्क्रीन आजकल पहले की तुलना में काफी व्यस्त (Busy) हो गया है। जैसे ही TV ऑन होता है, स्क्रीन पर फिल्मों और वेब सीरीज की सिफारिशें, ऑटो-प्ले ट्रेलर, स्पॉन्सर्ड कंटेंट, ट्रेंडिंग वीडियो और कई तरह के बैनर दिखाई देने लगते हैं।

ये सभी चीजें देखने में आकर्षक जरूर लगती हैं, लेकिन इन्हें लोड करने के लिए TV को लगातार इंटरनेट और प्रोसेसर का इस्तेमाल करना पड़ता है। नतीजा यह होता है कि होम स्क्रीन खुलने में समय लगता है और पूरा इंटरफेस पहले जैसा स्मूद महसूस नहीं होता है।

अगर आपका TV Android TV या Google TV पर चलता है, तो आप डिफॉल्ट लॉन्चर की जगह Projectivy Launcher जैसे विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक हल्का और फ्री लॉन्चर है, जिसमें सिर्फ जरूरी ऐप्स दिखाई देते हैं। इसमें ऑटो-प्ले वीडियो, भारी-भरकम रिकमेंडेशन और गैर-जरूरी कंटेंट नहीं होता है।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि होम स्क्रीन पहले की तुलना में काफी तेजी से खुलती है। साथ ही आप अपनी पसंद के अनुसार बैकग्राउंड, आइकन और लेआउट भी कस्टमाइज कर सकते हैं। अगर आपको साफ-सुथरा और तेज इंटरफेस पसंद है, तो यह बदलाव काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

Animation Speed कम करें, इंटरफेस लगेगा ज्यादा स्मूद

कई बार TV वास्तव में धीमा नहीं होता है, लेकिन स्क्रीन पर दिखाई देने वाले Animation उसे धीमा महसूस कराते हैं। Android TV और Google TV में मेन्यू बदलते समय, ऐप्स खोलते समय और स्क्रीन ट्रांजिशन के दौरान Animation चलते हैं। अगर TV का प्रोसेसर बहुत तेज नहीं है, तो यही Animation हल्का-सा लैग पैदा कर सकते हैं। ऐसे में Developer Options को सक्रिय करके Window Animation Scale, Transition Animation Scale और Animator Duration Scale को कम किया जा सकता है या पूरी तरह बंद किया जा सकता है।

इससे ऐप्स और मेन्यू पहले की तुलना में अधिक तेज खुलते हुए महसूस होते हैं। यह तरीका Android स्मार्टफोन की तरह Smart TV पर भी काफी प्रभावी माना जाता है।

हालांकि Developer Options में केवल वही बदलाव करें, जिनके बारे में आपको जानकारी हो। गलत सेटिंग बदलने से सिस्टम के व्यवहार पर असर पड़ सकता है।

सिर्फ Power बटन दबाना Restart नहीं होता

अधिकांश लोग TV देखने के बाद सिर्फ रिमोट का Power बटन दबा देते हैं और मान लेते हैं कि TV बंद हो गया है। असल में ऐसा नहीं होता है। ज्यादातर Smart TV पूरी तरह बंद होने के बजाय Standby Mode में चले जाते हैं यानी सिस्टम का कुछ हिस्सा सक्रिय रहता है, जिससे अगली बार TV जल्दी चालू हो सके। लेकिन लगातार कई दिनों तक Standby Mode में रहने से बैकग्राउंड प्रोसेस जमा होने लगते हैं, जो धीरे-धीरे परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकते हैं।

इसलिए समय-समय पर TV को पूरी तरह Restart करना चाहिए। इसके लिए Settings में जाकर Restart विकल्प चुनें या कुछ मिनट के लिए TV का पावर प्लग निकालकर दोबारा लगाएं। सप्ताह में एक बार TV को पूरी तरह रीस्टार्ट करने की आदत उसकी स्थिरता और परफॉर्मेंस दोनों को बेहतर बनाए रख सकती है।

Software Update को नजरअंदाज न करें

कई लोग Smart TV खरीदने के बाद कभी Software Update नहीं करते हैं। उन्हें लगता है कि अगर TV ठीक चल रहा है, तो अपडेट की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन वास्तव में Software Update केवल नए फीचर्स ही नहीं लाते हैं, बल्कि इनमें परफॉर्मेंस सुधार, सुरक्षा अपडेट और बग फिक्स भी शामिल होते हैं।

कई बार किसी ऐप के बार-बार क्रैश होने, मेन्यू के स्लो होने या सिस्टम के लैग करने की समस्या भी अपडेट के जरिए ठीक हो जाती है।

इसलिए महीने में एक बार Settings में जाकर Software Update जरूर जांचें। अगर नया अपडेट उपलब्ध हो, तो उसे इंस्टॉल कर लें।

इंटरनल स्टोरेज को हमेशा थोड़ा खाली रखें

Smart TV की इंटरनल स्टोरेज भरने पर भी उसकी स्पीड कम हो सकती है। जब स्टोरेज लगभग पूरी भर जाती है, तो सिस्टम को अस्थायी फाइलें बनाने और ऐप्स चलाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती है।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि TV की इंटरनल स्टोरेज का कम से कम 15 से 20 प्रतिशत हिस्सा हमेशा खाली रखना चाहिए। इसके लिए समय-समय पर डाउनलोड की गई फाइलें, स्क्रीनशॉट, पुराने APK और अनावश्यक ऐप्स हटाते रहें।

क्या नया Smart TV खरीदने की जरूरत है?

अगर आपका Smart TV तीन से पांच साल पुराना है और केवल थोड़ा धीमा हुआ है, तो संभव है कि नया TV खरीदने की जरूरत ही न पड़े। ज्यादातर मामलों में Cache साफ करना, गैर-जरूरी ऐप्स हटाना, ACR बंद करना, हल्का Launcher इस्तेमाल करना, Animation कम करना, नियमित Restart करना और Software Update इंस्टॉल करना जैसी छोटी-छोटी चीजें ही TV को पहले से कहीं बेहतर बना देती हैं।

बेशक, अगर हार्डवेयर बहुत पुराना हो चुका है या TV में RAM और स्टोरेज बेहद कम है, तो कुछ सीमाएं रहेंगी। लेकिन सामान्य उपयोग में ये आसान उपाय परफॉर्मेंस में साफ अंतर ला सकते हैं।

The post Smart TV पहले से हो गया है स्लो? ये सेटिंग्स बदलें, फिर देखें फर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/why-smart-tv-becomes-slow-and-how-to-make-it-fast-again/feed/ 0