Realme 14 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, 3सी और कैमरा एफवी 5 साइट पर स्पॉट

Join Us icon

Realme 14 Pro सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। इसमें Realme 14 Pro+ समेत दो मॉडल शामिल होने की उम्मीद है जबकि तीसरा मॉडल लाइनअप में Realme 14 Pro Lite नाम से आ सकता है। बता दें कि पिछले हफ्ते 91मोबाइल्स ने Realme 14 Pro के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन का खुलासा किया था। वहीं, अब इसे 3C सर्टिफिकेशन साइट और कैमरा FV 5 डेटाबेस पर देखा गया है। आइए, आगे आपको इसकी डिटेल देते हैं।

Realme 14 Pro 3C और कैमरा FV 5 लिस्टिंग

  • Realme 14 Pro को मॉडल नंबर RMX5055 के साथ चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।
  • माना जा रहा है कि यह चीनी वैरियंट है क्योंकि भारतीय मॉडल का मॉडल नंबर RMX5056 है।
  • 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से कोई और जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह Realme 14 Pro के जल्द ही लॉन्च होने की पुष्टि करता है।
  • कैमरा FV 5 डेटाबेस में f/1.8 अपर्चर, EIS, 26.6mm फोकल लेंथ और 12.6MP रिजॉल्यूशन वाले प्राइमरी कैमरे की पुष्टि की गई है। इस डिटेल्स के अनुसार Realme 14 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • सेल्फी के लिए लिस्टिंग में f/2.4 अपर्चर, EIS, 27.2mm फोकल लेंथ और 4MP रिजॉल्यूशन वाला कैमरा दिखाया गया है। जो 16MP का फ्रंट कैमरा होने का संकेत देता है।

Realme 14 Pro की डिटेल्स (संभावित)

  • हमारे पिछले लीक के आधार पर Realme 14 Pro तीन कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध हो सकता है। जिसमें 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, और 12GB + 512GB शामिल हैं।
  • फोन को पर्ल वाइट और साबर ग्रे जैसे दो विकल्पों में भी लॉन्च किया जा सकता है। यह Realme 14 Pro के लिए है जो Realme 14 Pro+ के बाद सीरीज में बेस मॉडल होगा।
  • Realme 14 Pro Lite पर भी काम चल रहा है और यह लाइनअप में शामिल होने वाला एक नया मॉडल होगा। इसका मॉडल नंबर RMX990 है और यह 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • Realme 14 Pro Lite स्मार्टफोन को एमराल्ड ग्रीन, मोनेट पर्पल और मोनेट गोल्ड में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि Realme 14 Pro Lite, Realme 14 Pro सीरीज के साथ आएगा या इसे अलग से लाया जाएगा।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here