Realme Neo 7 SE के फरवरी में चीन में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है और नियो 7 का भारत में लॉन्च भी जल्द होने की उम्मीद है। वहीं, अब लीक में इस लाइनअप के नए डिवाइस, संभवतः नियो 7 प्रो वेरिएंट्स के स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, प्रो मॉडल्स में क्वालकॉम और मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ OLED पैनल होने की संभावना है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Realme Neo 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर डिवाइस के बारे में बताया है। इसके अनुसार, नियो 7 सीरीज में दो और मॉडल शामिल हो सकते हैं।
- एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और 1.5K रिजॉल्यूशन क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
- दूसरा MediaTek Dimensity 9400+ SoC और 1.5K रिजॉल्यूशन फ्लैट डिस्प्ले वाला हो सकता है।
- दोनों फोन में बड़ी बैटरी होने की बात कही जा रही है, जो उनकी हाई-परफॉरमेंस क्षमताओं को पावर देगी। DCS ने उसी वीबो थ्रेड में यह भी बताया है कि दोनों डिवाइस में से सबसे छोटे में 6,500mAh की बैटरी और 120W का फास्ट चार्जिंग सेटअप होगा। दूसरे में नियो 7 की तरह 7,000mAh साइज हो सकता है।
- लीक के मुताबिक इनमें से एक नियो 7 प्रो और दूसरा नियो 7 प्रो+ हो सकता होने की उम्मीद है।
Realme Neo 7 सीरीज डिटेल्स (संभावित)
इससे पहले नियो 7 एसई (मॉडल नंबर RMX5080 के साथ) को चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। लिस्टिंग से फोन के डिजाइन और 6,850mAh सेल (जिसे 7,000mAh के रूप में बेचा जा सकता है) का पता चला था। इसमें सेंट्रल पंच-होल डिस्प्ले, गोल किनारों वाला बॉक्सी बिल्ड और पर्पल जैसा रंग देखा गया था। इसे दूसरे रंगों में भी लॉन्च किया जा सकता है। यह Dimensity 8400-Ultra SoC से लैस होने बात सामने आई है। इसमें आपको 50MP Sony IMX882+2MP रियर कैमरा सेटअप, 6.67-इंच 1.5K 120Hz फ्लैट AMOLED डिस्प्ले और Android 15 सॉफ्टवेयर मिल सकता है।
Realme Neo 6 SE को भारत में CNY 1,799 (करीब 21,100 रुपये) की शुरुआती कीमत पर Realme GT 6T नाम से लॉन्च किया गया था। इसलिए ब्रांड Neo 7 SE के लिए भी यही पैटर्न अपना सकता है। इस बीच, Realme Neo 7 को दिसंबर में चीन में Dimensity 9300+ SoC के साथ CNY 2,199 (करीब 25,800 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि मॉडल का भारत और ग्लोबल वर्जन (मॉडल नंबर RMX5061 के साथ) जल्द ही 16+1TB मेमोरी कॉन्फिग्रेशन, NFC, ब्लैक और वाइट रंगों के साथ लॉन्च हो सकता है।