सैमसंग अपनी ए सीरीज का विस्तार करते हुए नए Samsung Galaxy A25 5G लॉन्च करने वाला है। हाल ही में डिवाइस का सपोर्ट पेज लाइव हुआ था। इसके साथ फोन को सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया था। वहीं ब्रांड के ऐलान से पहले ही माय स्मार्ट प्राइस ने फोन के आधिकारिक रेंडर और सभी स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा दिया है। आइए, आगे आपको इस बारे में पूरी डिटेल देते हैं।
Samsung Galaxy A25 5G का डिजाइन रेंडर (लीक)
- आप इमेज स्लाइड में देख सकते हैं कि Samsung Galaxy A25 5G पतले बेज़ेल्स से लेस है और इसके निचले हिस्से में एक थिक चीन दी गई है।
- फोन के बैक पैनल पर पहले की तरह लेफ्ट साइड के टॉप पर ट्रिपल कैमरा यूनिट है। नीचे की तरफ लोगो नजर आता है।
- फ्रंट साइड पर डिवाइस में वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। फ्रेम के राइट पर पावर बटन और वॉल्यूम बटन है। जबकि लेफ्ट साइड पर सिम ट्रे दी गई है।
- इसके अलावा स्मार्टफोन को ब्रांड ब्लू, ब्लैक, येलो, लाइट ब्लू जैसे चार ऑप्शन में पेश कर सकता है।
Samsung Galaxy A25 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: नए लीक के अनुसार Samsung Galaxy A25 5G में 6.5-इंच का FHD+ सुपर AMOLED इन्फिनिटी-U डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस की पेशकश की जा सकती है।
- प्रोसेसर: मोबाइल में पावरफुल Exynos 1280 चिपसेट लगाया जा सकता है।
- स्टोरेज: डिवाइस को दो स्टोरेज ऑप्शन में एंट्री मिल सकती है। जिसमें 6जीबी और 8जीबी रैम + 128जीबी और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। यही नहीं इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी होगी।
- कैमरा: गैलेक्सी ए25 5जी में OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का सेल्फी सेंसर मिल सकता है।
- बैटरी: डिवाइस में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
- अन्य: स्मार्टफोन में चार साल का ओएस और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की बात भी सामने आई है। इसमें सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी और सैमसंग पे भी शामिल हो सकता है।
- वजन और डायमेंशन: डिवाइस का वजन 197 ग्राम और डायमेंशन 161.0 x 76.5 x 8.3 मिमी बताया गया है।