10.or G2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 12 Jul 2019 11:29:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और डुअल रियर कैमरे वाला यह शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/tenor-g2-10-or-g2-launch-in-india-6gb-ram-5000mah-battery-amazon-prime-day-2019-price-11999/ https://www.91mobiles.com/hindi/tenor-g2-10-or-g2-launch-in-india-6gb-ram-5000mah-battery-amazon-prime-day-2019-price-11999/#respond Fri, 12 Jul 2019 11:29:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33216 फोन को इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है।

The post सिर्फ 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और डुअल रियर कैमरे वाला यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Amazon ने इं​डियन स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करते हुए नया ब्रांंड Tenor बनाया था जिसे 10.or लिखा जाता है। इस ब्रांड के तहत कंपनी ने ​पिछले महीने ही एक नया स्मार्टफोन 10.or G2 पेश किया था। कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर प्रस्तुत तो कर दिया गया था लेकिन Tenor ने फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया था। वहीं आज ऑफिशियल घोषणा करते हुए कंपनी ने 10.or G2 की कीमत का खुलासा भी कर दिया है।

कीमत व उपलब्धता

10.or G2 को कंपनी द्वारा दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट का जहां कंपनी ने 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है वहीं 10.or G2 के 6जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 14,599 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने खास तौर पर Amazon Prime Day 2019 के मौके पर लॉन्च किया है जो 15 जुलाई से ही देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। 10.or G2 को ट्वाईलाईट ब्लू और चारकोल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

10.or G2

कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को आईफोन 10 जैसी नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2246 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.18-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसे 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया है। यह फोन एंडरॉयड के 9.0 पाई ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है।

tenor-g2-10-or-g2-launch-in-india-6gb-ram-5000mah-battery-amazon-prime-day-2019-price-11999

10.or G2 को इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन का एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी की रैम दी गई है। ये दोनों ही वेरिएंट 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए कंपनी ने अपने इस फोन में एड्रेनो 509 जीपीयू दिया है। यह भी पढ़ें : Oppo ला रहा है दुनिया का पहला फोन जिसमें होगा स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो 10.or G2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता ​है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो फ्लैश लाईट से लैस है। 10.or G2 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए 10.or G2 15वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post सिर्फ 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और डुअल रियर कैमरे वाला यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tenor-g2-10-or-g2-launch-in-india-6gb-ram-5000mah-battery-amazon-prime-day-2019-price-11999/feed/ 0
5,000एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ 10.or G2 https://www.91mobiles.com/hindi/tenor-g2-10or-g2-announced-in-india-6gb-ram-5000mah-battery-amazon-prime-day-2019/ https://www.91mobiles.com/hindi/tenor-g2-10or-g2-announced-in-india-6gb-ram-5000mah-battery-amazon-prime-day-2019/#respond Fri, 28 Jun 2019 12:16:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32745 10.or G2 को 15 जुलाई से Amazon Prime Day 2019 में खरीदा जा सकेगा।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ 10.or G2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon ने इं​डियन स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करते हुए नया ब्रांंड Tenor बनाया था जिसे 10.or लिखा जाता है। इस ब्रांड के तहत कंपनी ने लंबे इंतजार के बाद आज एक और नया डिवाईस 10.or G2 जोड़ दिया है। कंपनी ने इस फोन को Amazon Prime Day 2019 के तहत लॉन्च किया है जो आने वाली 15 जुलाई को आयोजित होने वाली है। 10.or G2 को भी 15 जुलाई से ही इंडिया में खरीदा जा सकेगा।

10.or G2

कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को आईफोन 10 जैसी नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2246 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.18-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसे 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया है। यह फोन एंडरॉयड के 9.0 पाई ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है।

tenor g2 10or-g2 announced in india 6gb ram 5000mah battery amazon prime day 2019

10.or G2 को इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन का एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी की रैम दी गई है। ये दोनों ही वेरिएंट 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए कंपनी ने अपने इस फोन में एड्रेनो 509 जीपीयू दिया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो 10.or G2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता ​है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो फ्लैश लाईट से लैस है। 10.or G2 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए 10.or G2 15वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ 10.or G2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tenor-g2-10or-g2-announced-in-india-6gb-ram-5000mah-battery-amazon-prime-day-2019/feed/ 0