108 MP Camera | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 28 Mar 2023 11:04:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Apple और Google फोन से ज्यादा ताकतवर होगा Motorola का यह फोन, जानें स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-2-specification-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-2-specification-leak/#comments Sat, 26 Jun 2021 11:30:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61649 Motorola Edge 2 के जो लीक स्पेसिफिकेशन आए हैं उसके अनुसार इस फोन में 6.8-इंच की FHD+ स्क्रीन देखने को मिल सकती है। पिछला मॉडल जहां 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता था वहीं इस बार 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

The post Apple और Google फोन से ज्यादा ताकतवर होगा Motorola का यह फोन, जानें स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल Motorola ने अपने Edge सीरीज के साथ फ्लैगशिप फोन सेग्मेंट में दोबारा कदम रखा था। कंपनी ने Motorola Edge+ को उतारा था। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन दी गई थी जो वाटरफॉल डिसप्ले के साथ उपलब्ध हुआ। 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 5G सपोर्ट और 12जीबी रैम के साथ इस फोन को काफी खास माना गया था। अब कंपनी इसका अपग्रेड वर्जन लाने की तैयारी में है जिसे Motorola Edge 2 के नाम ते पेश किया जा सकता है। कुछ दिन पहले इस फोन के कुछ लीक्स आए थे। वहीं अब प्रमुख टिप्सर Evan Blass ने इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लीक किया है। टिप्सर ने जानकारी दी है कि Motorola Edge 2 को अलग-अगल मार्केट में अलग कोड नेम के साथ पेश किया जा सकता है। जैसे अमेरिकन बाजार में यह Berlin कोड नेम से Verizon नेटवर्क के पेज पर उपलब्ध है जो 5G सपोर्ट के साथ है। इसके साथ ही उन्होंने फोन के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी है।

Motorola Edge 2 के स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 2 के जो लीक स्पेसिफिकेशन आए हैं उसके अनुसार इस फोन में 6.8-इंच की FHD+ स्क्रीन देखने को मिल सकती है। पिछला मॉडल जहां 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता था वहीं इस बार 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन की स्क्रीन के बीच में पंच होल दिया जा सकता है जिसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है। वहीं इसे 6GB और 8GB रैम मैमोरी के साथ आने की उम्मीद हैै। रही बात इंटरनल स्टोरेज की तो 128GB और 256GB की स्टोरेज हो सकती है। इसे भी पढ़ेंः Exclusive: Samsung Galaxy A22 इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 6GB रैम और 5,000mAh की बैटरी

Motorola Edge+ की तरह ही Motorola Edge 2 में भी आपको 108MP का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 8MP का वाइड एंगल और 2MP डेफ्थ सेंसर दिया जा सकता है। लीक स्पेक्स में यह जानकारी दी गई है कि फोन में मोनो स्पीकर होंगे। इसके अलावा 5000mAh की बटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। रही बात प्रोसेसर की तो कंपनी इसे Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है जो एंड्रॉयड 11 ओएस आधारित होगा। इसे भी पढ़ेंः Jio Phone Next लॉन्च पर बोला Airtel- बाद में लोग एयरटेल नेटवर्क पर ही आएंगे

देखें लेटेस्ट वीडियो: Jio Phone Next first look in India

टिप्सर ने इस बात का भी दावा किया है कि Motorola Edge 2 का एक छोटा वेरियंट इस साल आएगा जिसमें आपको 6.7-इंच की स्क्रीन और 4000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके बाकी स्पेसिफिकेशन तो नहीं बताए लेकिन माना जा रहा है कि Edge 2 के समान ही होंगे। यह फोन इंडिया में Kyoto कोड नेम से उपलब्ध होगा और कंपनी इसे MediaTek Dimensity 720 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है।

The post Apple और Google फोन से ज्यादा ताकतवर होगा Motorola का यह फोन, जानें स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-2-specification-leak/feed/ 1
108 MP कैमरे के साथ लॉन्च होगा Realme X9 Pro, गेमिंग प्रोसेसेसर से भी होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x9-pro-specifications-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x9-pro-specifications-leak/#respond Mon, 01 Mar 2021 06:03:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54502 Realme X9 Proके नाम की जानकारी तो पहले ही आ गई थी लेकिन यह पहली बार है जब इतने बड़े तौर पर इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर लीक आई है।

The post 108 MP कैमरे के साथ लॉन्च होगा Realme X9 Pro, गेमिंग प्रोसेसेसर से भी होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी महीने 4 मार्च को Realme GT फोन को चीन में लॉन्च किया जाना है। यह कंपनी का हाई एंड गेमिंग फोन कहा जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी के एक और फोन की जानकारी आने लगी है। खबर के अनुसार कंपनी जल्द ही Realme X9 Pro को लॉन्च की सकती है। यह फोन भारत लॉन्च हुए रियलमी एक्स7 का ही अपग्रेड संस्करण है। माना जा रहा है कि इस फोन के माध्यम से कंपनी यूजर्स को गेमिंग सेग्मेंट में ज्यादा च्वाइस देने की कोशिश करेगी। रियलमी जीटी जहां क्वाल्कॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट आधारित फोन होगा वहीं Realme X9 Pro को mediatek dimensity प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है।

Realme X9 Pro स्पेसिफिकेशन
रियलमी एक्स9 के बारे में आज पहली लीक आई है। चीनी वेबसाइट WHYLAB ने सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर पोस्ट किया है। इस खबर को हमने 91मोबाइल्स इंंगलिश ने सबसे पहले प्रकाशित की है। दी गई जानकारी के अनुसार यह फोन mediatek dimensity 1200 प्रोसेसर पर काम करेगा। इसके साथ ही फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.4 इंच की FHD+ (2400 X 1080 Pixels Resolutions) स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसमे पंच होल डिसप्ले दिया जा सकता है। खास बात कही जा सकती है कि इसमें 120hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन हो सकती है और एंडराॅयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया जै सकता है।

पंच होल फुल एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसे भी पढ़ें: न्यू Jio Phone ऑफर: कंपनी दे रही है 2 साल तक सबकुछ फ्री लेकिन चुकाने होंगे इतने पैसे

आज हो लीक सामने आई है उसके अनुसार रियलमी एक्स9 प्रो में 4,500 mAh की बैटरी देखने को मिलेगी और कंपनी इसे 65 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ ही आपको ताकतवर कैमरा भी देखने को मिल सकता है। रियलमी 8 की तरह इसे भी 108 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: स्मार्टफोन में OS Update से होते हैं ये 5 बड़े फायदे, जानें

Realme X9 Pro के नाम की जानकारी तो पहले ही आ गई थी लेकिन यह पहली बार है जब इतने बड़े तौर पर इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर लीक आई है। हालांकि यह फोन कब लॉन्च होगा इस बारे में तो अब तक कोई खास सूचना नहीं है लेकिन जैसा कि मालूम है 2020 में नवंबर में कंपनी ने रियलमी एक्स सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया था। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि जल्द ही इस फोन को चीन में पेश किया जा सकता है। भारत में आने के लिए इसे अभी थोड़ा समय लग सकता है।

The post 108 MP कैमरे के साथ लॉन्च होगा Realme X9 Pro, गेमिंग प्रोसेसेसर से भी होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x9-pro-specifications-leak/feed/ 0
Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G रिव्यू: स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट संगम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi/#respond Mon, 21 Sep 2020 10:32:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49004 सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा अपने दमदार परफॉर्मेंस और यूनिक एसपेन फीचर्स की वजह से सबसे खास है।

The post Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G रिव्यू: स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट संगम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung  का Samsung Galaxy Note हमेशा से ही अपने बेहतरीन फीचर और यूनिक डिजाइन की वजह से सुर्खियों में रहता है। वहीं इस बार तो और भी खास था क्योंकि कपंनी Note 10 से सीधा Note 20 सीरीज पर जा रही थी। ऐसे में हम आशा कर रहे थे कि जब फोन लॉन्च होगा तो पुराने मॉडल की अपेक्षा काफी अपग्रेड होगा। और जब Samsung Galaxy Note 20 को लॉन्च किया गया तो स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के मामले में यह काफी अपग्रेड भी था। परंतु सवाल यही था कि क्या परफॉर्मेंस में भी ऐसा ही अंतर मीलेगा और एस पेन फीचर जो कि नोट फोन की जान है उसमें किस तरह का अपग्रेड है? यह देखना अभी बाकी था। Samsung ने Note Series में इस बार Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra 5G को पेश किया है और हमारे पास 5G मॉडल रिव्यू के लिए आया। जब यह डिवाइस हमारे पास आया तो एक-एक कर हमने सभी फीचर्स को बारीकी से परखा जिससे कि यूजर्स के सभी सवालों का जवाब दिया जा सके।

डिजाइन से नजर नहीं हटेगी
samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi

Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G के डिजाइन की बात करें तो फ्रेमिंग Galaxy Note 10 Plus के समान ही है। बैक पैनल में ग्लास का उपयोग किया गया है और कर्व्ड सैंडविच डिजाइन के साथ आता है लेकिन इस बार अंदाज थोड़ा अलग है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों कर्व्ड हैं लेकिन पीछे से बड़ा सा कैमरा सेटअप इसे पुराने मॉडल से अलग बनाता है। हालांकि देखने में Galaxy Note 20 Ultra 5G पुराने मॉडल की अपेक्षा स्लिम लगता है लेकिन रियर कैमरे के हैवी फ्रेमिंग की वजह से थोड़ा मोटा हो जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि गैलेक्सी नोट 10 प्लस की डिजाइन और क्वालिटी काफी अच्छी थी लेकिन गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा और भी  सॉलिड व आकर्षक हो गया है। यह फोन Mystic Bronze, Mystic Black और Mystic White सहित 3 रंगों में उपलब्ध है और हमारे पास Mystic Bronze मॉडल रिव्यू के लिए आया था। विश्वास करें अब तक ऐसा आकर्षक कलर आपने नहीं देखा होगा। रही बात क्वालिटी की तो कहा जा सकता है कि सैमसंग का यह अब तक का सबसे प्रीमियम फोन है। वहीं बैक में स्क्रैच न लगे ऐसे में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इसे भी पढ़े: Samsung Galaxy M31s रिव्यू: शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी और एमोलेड डिसप्ले बनाते हैं इसे खास

samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi

फोन का बैक पैनल ग्लॉसी है लेकिन इस बार अच्छी बात कही जा सकती है कि कंपनी ने हल्का मैट फिनिश रखा है ऐसे में न ही उंग्लियों के निशान पड़ते हैं और न ही यह हाथ से ज्यादा फिसलता है। हां! हैवी कैमरा डिजाइन की वजह से आपको फोन को कहीं रखने में डर जरूर लगेगा कि स्क्रैच न पड़ जाए।

इस बार हमने गैलेक्सी नोट फोन के डिजाइन में हमने अब तक का सबसे बड़ा बदलाव देखा है। अब से पहले तक हमने जितने भी नोट फोन देखे थे उनमें फोन में नीचे की ओर दाई तरफ पेन दिया गया था। परंतु इस बार कंपनी ने एस-पेन को बाईं ओर कर दिया है। नीचे के पैनल पर ही लाउडस्पीकर, USB Type-C और माउथपीस देखने को मिलेगा। वहीं एक Galaxy Note 10 की अपेक्षा एक बदलाव और है कि जहां पिछली बार पावर और वॉल्यूम दोनों बटंस बाईं ओर दिए गए थे। वहीं इस बार दाईं ओर उपलब्ध हैं, बायां पैनल पूरी तरह से खाली है। उपर में आपको सिम ट्रे मिलेगा। इसे भी पढ़े: Samsung Galaxy S20 Ultra रिव्यू: शानदार कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के बाद हैवी डिजाइन पड़ता है भारी

कुल मिलाकर डिजाइन के बारे में कहा जा सकता है कि काफी आकर्षक है और यूनिक कलर इसे दूसरों से आगे खड़ा करता है। रही बात कमी कि तो इसका बड़ा सा कैमरा फ्रेम शुरुआत में थोड़ा ऑड तो लगता है लेकिन बाद में आदत हो जाती है। इसके साथ ही यही भी कहूंगा कि यदि आप गैलेक्सी नोट के फैन हैं तो एसपेन का जगह बदलने कि वजह से शुरुआत में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन फिर आदत जो जाएगी।  

सबसे बेस्ट है इसका डिसप्ले
samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi
Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G में 6.9-इंच की कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन के बीच में पंच होल है जिसे सैमसंग द्वारा Infinity O का नाम दिया गया है। पंच होल पहले से काफी छोटा हो गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके बॉडी की लंबाई से बड़ी फोन की स्क्रीन है। फोन की लंबाई 164.8 mm है यानी कि लगभग 6.49 इंच और स्क्रीन साइज 6.9 इंच। यह कमाल कर्व डिसप्ले का है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1440 x 3088 पिक्सल है और आसपेक्ट रेशियो 19.3:9 है। वहीं कंपनी ने इसे 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया है। रही बात स्क्रीन पैनल की तो कंपनी ने Dynamic AMOLED पैनल दिया है जो काफी शानदार है। डिसप्ले को देखकर कहा जा सकता है कि फिलहाल बाजार में उपलब्ध सबसे बेस्ट डिसप्ले वाला फोन है। प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus का उपयोग किया गया है जो कि Gorilla Glass 6 से कहीं अडवांस है और अच्छा खासा रफ उपयोग के बावजूद भी स्क्रीन पर कोई स्क्रैच मैंने नहीं देखा। इसे भी पढ़े: जानें Samsung Galaxy M51 और OnePlus Nord में कौन दमदार?

फ्रंट में बेजल्स बिल्कुल कम कर दिए गए हैं ऐसे में सामने में स्क्रीन के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता। उपर और नीचे लगभग 2 mm के बेजल्स हैं लेकिन दाएं और बाई ओर तो बिल्कुल भी नहीं है। स्क्रीन के बीच में नॉच है जिस पर सेल्फी कैमरा उपलब्ध है और वह पहले के मुकाबले और भी छोटा हो गया है।

जैसा कि मैंने बताया कि इसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट वाला डिसप्ले है जो बाई डिफॉल्ट अडाप्टिव पर रहता है। अर्थात वैसे तो यह स्टैटिक 60 Hz  पर काम करता है लेकिन स्क्रॉलिंग के दौरान यह 120 Hz पर काम करता है जिससे स्क्रॉल काफी फास्ट और स्मूथ हो जाता है। इससे बैटरी की बचत काफी होती है। परंतु और बैटरी सेविंग चाहते हैं तो आप इसे 60 Hz स्टैंडर्ड पर सेट कर सकते हैं।

samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi

कुल मिलाकर स्क्रीन रिस्पॉन्स की बात करें तो बहुत ही स्मूथ है। वहीं इसके पीछे एक और कारण है इसका 240 Hz का टच सैम्पलिंग रेट। हां, गैलेक्सी नोट 10 प्लस में कंपनी ने पहल से फिल्म चढ़ाकर दिया था। ऐसे में टच रिस्पॉन्स अच्छा तो था लेकिन इस बार तो बहुत ही शानदार है।

डिसप्ले के लिए लाइट और डार्क थीम का ऑप्शन दिया गया है और आप ऐज स्क्रीन भी सेट कर सकते है। अर्थात होम स्क्रीन को कलस्टर न कर आप ऐज पर ऐप शॉर्टकट रख सकते हैं जिनका आप ज्यादा उपयोग करते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5जी में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और फेस रिकॉग्निशन भी उपलब्ध है। हालांकि इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर पहले की अपेक्षा थोड़ा फास्ट और बेहतर भी हुआ है लेकिन अब भी कई बार ऐरर देता है और एक बार में डिसप्ले अनलॉक नहीं होता है।

जादू की छड़ी
samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi
S-pen गैलेक्सी नोट सीरीज का सबसे बड़ा फीचर है और अब तक ऐसा नोट किसी दूसरी कंपनी के पास है भी नहीं। वैसे तो S-penके साथ कई शानदार फीचर्स इनेबल हैं लेकिन यदि पुराने मॉडल से अपग्रेड की बात करें तो ज्यादा नहीं है। हां! एक चीज जो खास कही जा सकती है यह कि इस बार लेटेंसी रेट 9 मिली सेकेंड है जबकि पिछले मॉडल में 42 मिली सेकेंड का था। ऐसे में आप सोच सकते हैं कि एसपेन का रिस्पॉन्स कितना बेहतरीन हो गया होगा। अब आप लगभग अपनी हैंडरायटिंग में नोट बना सकते हैं। वहीं यह 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ यह और भी स्मूथ हो गया है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस की तरह इस फोन में भी आपको ब्लूटूथ वाला Spen मिलेगा जो ढ़ेर सारे एयर जेस्चर फीचर के साथ आते हैं। परंतु पहले जहां एसपेन का कलर बॉडी से अलग होता था वहीं इस बार Mystic Bronze फोन के साथ सेम कलर का एसपेन उपलब्ध है।

samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi

दूसरे नोट फोन की तरह Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G  से जब आप पेन को बाहर निकालेंगे तो एसपेन फीचर्स भी साथ में खुलकर सामने आ जाते हैं। ऐसे में उपयोग काफी आसान हो जाता है। वहीं आप चाहें तो नोट पर के साथ दिए गए फीचर्स को एडिट कर सकते हैं। कुछ ऐप को ऐड कर सकते हैं और चाहें तो कुछ को हटा सकते हैं।

इनके अलावा इस बार भी काफी जेस्चर फीचर दिया गए हैं जहां आप पेन के माध्यम से रिमोटली ऐप को कंट्रोल कर सकते हैं। जहां आप पेन को प्रेस कर फोन कैमरा को ऑन कर सकते हैं और उसे पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं। पेन में दिए गए बटन को प्रेस करके रखेंगे तो कैमरा ऑन हो जाता है। वहीं सिंगल क्लिक से पिक्चर लिया जा सकता है। इस तरह बटन को प्रेस कर दूर से ही पेन को उपर से नीचे या नीचे से उपर करते हैं तो कैमरा बदल जाता है। रियर से फ्रंट और फ्रंट से रियर पर शिफ्ट हो जाता है। कैमरा ऑन करने के बाद साइड बटन को प्रेस कर के पेन को दाएं से बाएं या बाएं से दाएं करने पर कैमरा फीचर बदल जाता है। ये सभी जेस्चर 30 फिट तक की दूरी से भी काम करते हैं जितना की एक ब्लूटूथ का रेंज होता है।

इसके साथ ही ज़ूम फीचर को फिर से कंटिन्यू किया गया है। आप S-pen के बटन को प्रेस किए हुए बाएं से दाएं घुमाते हैं तो कैमरे में जूम होता है और इसी तरह दाएं से बाएं घुमाते हैं तो जूम आउट होगा। ये सारे फिचर्स बहुत ही शानदार हैं।  

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा ऐप्स सपोर्ट के मामले में भी काफी अडवांस हो गया है। पहले जहां सिर्फ कैमरा और यूट्यूब सहित कुछ ऐप में ही जेस्चर का उपयोग कर पाते थे वहीं इस बार आप ब्राउजिंग और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस जैसे ऐप में आप उपयोग कर पाएंगे।

samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi

एयरकमांड में कंपनी ने इस बार कंपनी ने बैक, होम, रिसेंट, स्मार्ट सलेक्ट और स्क्रीन राइट जैसे पांच नए जेस्चर जोड़े हैं। जिसमें सबसे खास कहा जा सकता है बैक और स्क्रीन होम इनेबल करने का ऑप्शन। पिछले दो मॉडल से S-pen में रिमोट फीचर उपलब्ध था लेकिन हर बार S-Pen में यही कमी मिलती थी। ऐप्स तो खुल जाते थे और कंट्रोल भी किया जा सकता था लेकिन आप ऐप से एक्जिट नहीं कर सकते थे। इस बार कंपनी ने कमी को पूरी कर दी है। हालांकि हमने बैक और होम का काफी उपयोग किया और कह सकते हैं कि फिलहाल थोड़ी परेशानी है। अच्छे से जेस्चर को समझ नहीं पाता। परंतु आशा है कि कंपनी इस कमी को अपडेट के माध्यम से दूर कर लेगी।

फोन की स्क्रीन में प्रेशर सेंसेटिव प्वाइंट सपोर्ट है इस कारण प्रेशर के अनुसार पेन का अंदाज बदल जाता है। अर्थात आपने पेन में भले ही पतला प्वाइंट लिया हो लेकिन जितना दबाव देकर आप लिखेंगे वह इतना मोटा लिखेगा। अंडरलाइन करने या फिर मार्क करने के लिए आपको बार-बार पेन प्वाइंट बदलने की जरूरत नहीं है।

samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi

रिव्यू के दौरान हमने नोट का उपयोग बहुत ज्यादा किया और चूंकि मैं पहले से भी नोट का रिव्यू कर चुका हूं इसलिए इसके कई फीचर्स से वाकिफ था। पेन का प्वाइंट, ब्रश का साइज और कलर तक को बदला जा सकता है। वहीं ऑफलइन नोट इसकी उपयोगिता को और बढ़ता है। यानि कि बिना फोन स्क्रीन को अनलॉक किए सीधा पेन निकाल कर नोट बना सकते हैं और पेन रखते ही वह सेव हो जाता है।  

सैमसंग गैलेक्सी के एसपेन फीचर में आपको स्मार्ट सलेक्शन और ट्रांसलेशन फीचर भी काफी पसंद आएगा। पिछली बार हैंडराइटिंग रिकग्निशन फीचर को दिया है। अर्थात आप हैंडरायटिंग में लिखकर उसे टेक्स्ट में कन्वर्ट कर सकते हैं और यह अब बहुत अच्छा काम करता है। इसके साथ ही स्मार्ट सलेक्शन और ट्रांसलेशन फीचर भी आपके लिए बहुत काम का है। लाइव मैसेज, स्क्रीन राइट, AR डूडल जैसे ऑप्शन इसे और इंट्रैक्टिव बनाते हैं।

कुल मिलाकर कहें तो Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G  का S-pen फीचर देखकर आपको मजा आ जाएगा। यहां आपको बताना जरूरी है कि एसपेन की अपनी बैटरी है और एक बार पूरी तरह से चार्ज करने पर यह लगभग 10 से 11 घंटे तक लगातर चलता है। हालांकि इसे अलग से चार्ज करने की जरूतर नहीं होती है और फोन में लगते ही यह चार्ज होने लगता है। हमने इसे पूरी तरह से डिस्चार्ज किया और फिर चार्ज किया तो पाया कि यह लगभग 10 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है।

फास्ट लेकिन होता है गर्म
samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi
सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 को भारत में एक्सिनोस कंपनी के ही Exynos 990 चिपसेट पर पेश किया गया है। कुछ बाजार में इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 पर भी पेश किया गया है। हालांकि Samsung Exynos 990 को भी इसके बराबर ही माना जाता है। इसमें आपको 2.73 GHz डुअल कोर मॉनगूज़ एम5 + 2.50 GHz का डुअल कोर कोर्टेक्स-A76 + 2.0 GHz का कोर्टेक्स-A55 सहित तीन प्रोसेसर का जोड़ है जो परिस्थिति के अनुसार क्लॉक स्पीड का उपयोग करते हैं।

रही बात मैमोरी की तो नोट 20 अल्ट्रा 5जी में 12जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी की स्टोरेज दी गई है। यूजर्स के लिए लगभग 7जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध होता है। वहीं स्टोरेज में 222 जीबी तक का स्पेस मिल जाता है।
samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi
रही बात परफॉर्मेंस की तो आप खुद ही स्कोर देख सकते हैं। एनटूट, गीकबेंच और जीएफएक्स पर काफी हाई स्कोर करने में सफल रहा है। एनटूटू बेंचमार्क पर यह 5,24,060 स्कोर करने में सफल रहा। वहीं जीएफएक्स पर मैनहटन और टेरेक्स ग्राफ़िक्स स्कोर क्रमश: 3,710 और 3,359 का था। वहीं गीकबेंच पर यह फोन सिंगल कोर में 863 और मल्टीकोर में 2779 तक का स्कोर कर पाया जो कि काफी अच्छा कहा जा सकता है।

डेली यूेज में कभी भी यह हैंग नहीं हुआ और न ही लैग देखने को मिले। हमने इसपर लगभग 30 मिनट का गेम खेला और इस दौरान परफॉर्मेंस काफी अच्छा था। वहीं यह थोड़ा हीट जरूर हुआ। 34 डिग्री टैम्परेचर से हमने शुरु किया था जबकि आधे घंटे में यह 40 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान बैटरी लगगभग 8 पर्सेंट तक गिरी। सबकुछ अच्छा होते हुए भी हमें थोड़ी हीटिंग से थोड़ी शिकायत तो जरूर हुई। यह फोन चार्जिंग, गेमिंग, वीडियो और कैमरे के उपयोग के दौरान थोड़ा गर्म हो रहा था।

लाजवाब कैमरा
samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi
Samsung Galaxy नोट20 Ultra 5जी में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि आप यही सोच रहे होंगे कि कैमरा डीग्रेड हो गया है चार के बजाए तीन कैमरा सेंसर हैं। जबकि ऐसा नहीं है। यह फिलहाल यह सैमसंग का सबसे बेस्ट कैमरा फोन है। हर कंडिशन में यह शानदार पिक्चर क्लिक करता है। इसका मेन सेंसर 108 MP का है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं यह 79 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू को सपोर्ट करता है। इस कैमरे के साथ लेज़र ऑटोफोकस, पीडीएएफ और ओआईएउस यानी कि ऑप्टिकलक इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट भी मिलता है।

इसके साथ दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है यह f/3.0 अपर्चर के साथ आता है। इसमें 5x का ऑप्टिकल ज़ूम है और 50x का हाईब्रीड जूम मिलेगा। इससे पहलेू हम गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा के साथ 100x हाईब्रीड जूम देख चुके हैं। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस कैमरे के साथ भी ओआईएस और पीडीएएफ सपोर्ट है।

फोन का तीसरा सेंसर भी 12  MP का है और यह f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। यह लेंस अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है।
samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi
रियर कैमरे के साथ एआई इंटीग्रेशन है। इसके अलावा पैनोरामा, प्रो मोड, लाइव फोकस, लाइव फोकस वीडियो जैसे |ऑप्शन हैं। वहीं स्लो मोशन और सुपर स्लो मोशन तो सैमसंग फोन में है ही कमाल के। इसमें हाइपरलैप्स है और नाइट हाइपरलैप्स भी सपोर्ट करता है। वहीं इसमें भी ऑडियो ज़ूम फीचर दिया गया है और यह फीचर मुझे हमेशा काफी इम्प्रेस करता है। आप दूर से किसी वीडियो को शूट कर रहे हैं और जब वीडियो को आप जूम करेंगे तो ऑडियो भी क्लिक होता जाता है। दूर से भी धीमे आवाज को भी यह  वीडियोग्राफी के दौरान साफ और स्पष्ट कैप्चर कर लेता है।

बाई डिफॉल्ट यह 108 एमपी पर फोटोग्राफी नहीं करता। इसके लिए आपको कैमरा सेटिंग से 108 को आॅन करना होता है। वहीं ज़ूम फीचर का भी उपयोग आप 108 एमपी पर सिर्फ 6एक्स तक ही कर पाएंगे। वहीं 108 एमपी पर यह वीडियो कैप्चर नहीं करता है और वीडियो के दौरान आप 20X ज़ूम का ही उपयोग कर पाएंगे। 50X ज़ूम कर के साधारणत: हाथ में पकड़कर फोटोग्राफी मुश्किल होती है। ट्राइपॉड पर लगाकर फोटोग्राफी करें तो ठीक है। रही बात आॅलओवर कैमरा क्वालिटी की तो आप खुद ही देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि कुछ कंडिशन में हमें लगा कि यह आवश्यकता से ज्यादा एआई का उपयोग कर रहा है लेकिन रिजल्ट अचछा मिल रहा तो फिर यूजर को क्या चाहिए।

फोन के साथ अल्ट्रावाइड एंगल दिया गया है और इससे भी आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। वहीं नाइट मोड भी देखकर आप खुश हो जाएंगे। बिल्कुल कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीर ले सकता है। फोन से ली गई पिक्चर की डिटेलिंग शानदार है और कलर कॉम्बिनेशन भी बहुत अच्छा है। लाइव फोकस और लाइव फोकस वीडियो भी आपको इम्प्रेस करेगा। रही बात बोके इफेक्ट या ब्लर बैकग्राउंड की तो इस बार काफी कमाल किया है कंपनी ने। बहुत अच्छा कटआउट निकालता है। वहीं पहले की तरह इस बार भी ब्लर इफेक्ट के लिए अलग-अलग मोड हैं और आप फोटोग्राफी के पहले और फोटोग्राफी के बाद भी इफेक्ट को बदल सकते हैं। इसमें लाइव फोकस वीडियो भी है और यह भी ठीक-ठाक काम करता है।
 

वीडियो में भी यह पीछे नहीं है। Galaxy S20 सीरीज के साथ कंपनी ने 8K वीडियो की शुरुआत की थी और Galaxy Note 20 Ultra 5G में भी यह फीचर आपको मिलेगा। 8K रिकॉर्डिंग को आप बड़ी सी स्क्रीन पर भी देखेंगे तो मज़ा आ जाएगा। आपने ऐसी डिटेलिंग देखी नहीं होगी अब तक। हालांकि इस रेजल्यूशन में यह ज्यादा देर वीडियो रिकॉर्ड नहीं करता है और थोड़ी देर में ही फोन गर्म भी हो जाता है। 8K रिकॉर्डिंग का ऑप्शन आसपेक्ट रेशियो के साथ दिया गया है।

दो कैमरे के साथ इसमें OIS दिया गया है और उसका अहसास सबसे ज्यादा आपको वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान होगा। कभी भी वीडियो काफी स्टेबल हो जाता है।
samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi
सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 10 एमपी का कैमरा दिया गया है जो Wide Angle भी सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ आपको लाइव फोकस और स्लो मोशन वीडयो सपोर्ट मिलेगा। सुपर स्लो मोशन नहीं है। फ्रंट कैमरा भी काफी अच्छा है लेकिन यहां एआई कभी-कभी पिक्चर को आवश्यकता से ज्यादा शार्प कर देता है। फ्रंट कैमरे से आप 4के रिकॉर्ड कर सकते हैं।
 
फोन के कुछ कैमरा और वीडियो फीचर काफी अच्छे हैं। खास कर वीडियो एडीटिंग। इसमें आप अलग से म्यूजिक लाइट और डूडल तक ऐड कर सकते हैं। वहीं सिंगल टेक भी आपको काफी पसंद आएगा।

एक दिन तक चलता है
पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500 mAH की बैटरी दी गई है। हालांकि सैमसंग के पास आज 7,000 mAh तक की बैटरी वाला फोन है। ऐसे में इसे थोड़ा कम कहा जा सकता है लेकिन साधारण उपयोग के दौरान एक पूरा दिन निकाल देता है। हां यदि आप 120 Hz रिफ्रेश रेट पर उपयोग करते हैं तो दिन नहीं निकाल पाएगा। बाई डिफॉल्ट इसका डिसप्ले Full  HD+ पर होता है यदि आप हाई पिक्सल का उपयोग करते हैं तो भी पूरा दिन निकालना मुश्किल हो जाएगा। बावजूद इसके बड़ी स्क्रीन के बावूजद डिफॉल्ट मोड पर बैटरी बैकअप अच्छा है। कंपनी ने इसके साथ 25 वॉट का फास्ट चार्जिंग दिया है। फोन के साथ दिया जाने वाला केबल यूएसबी टाइपसी टू टाइप सी है। 0 से 100 पर्सेंट तक चार्ज होने में यह लगभग एक घंटा 10 मिनट का समय लेता है।

नए जमाने का नेटवर्क
samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi
Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G  में कनेक्टिविटी की बात करें तो यह कंपनी का पहला फोन है जो 5G सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च हुआ है। हालांकि 5G अभी नहीं है ऐसे में हम टेस्ट तो नहीं कर पाए लेकिन इसमें डुअल मोड 4जी सपोर्ट है। फोन में डुअल सिम तो दिया गया है लेकिन दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है। जहां आप सिम या कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर पाएंगे। सिक्योरिटी के लिए इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट के अलावा फेस अनलॉक भी है जो ठीक ठाक काम करता है लेकिन हम और बेहतर की आशा कर रहे थे।

निष्कर्ष
भारतीय बाजार में Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G  की कीमत 1,04,999 रुपये है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर मामले में यह शानदार फोन है। चाहे आप बात स्टाइल की करें, परफॉर्मेंस की करें या फिर यूनिक S-pen फीचर्स की। परंतु इस बात को भी जरूर कहूंगा कि महंगा है। हां यदि आप इसकी तुलना एप्पल आईफोन 11 प्रो या प्रो मैक्स से करते हैं तो फिर सस्ता लगेगा। आईफोन 11 से यह हर मामले में अच्छा है और यूज के बाद कह सकते हैं कि अब तक का सैमसंग का सबसे बेस्ट फोन है। एक बड़ी कमी जिसका जिक्र अंत में जरूर करना चाहूंगा। एक लाख रुपये से ज्यादा का फोन है लेकिन कंपनी ने इसके साथ कवर नहीं दिया है जो कि जरूरी लगा।

The post Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G रिव्यू: स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट संगम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi/feed/ 0
Realme ला रहा है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, कंपनी सीईओ ने दी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/realme-to-launch-smartphone-with-108mp-camera-new-iot-products-in-2020-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-to-launch-smartphone-with-108mp-camera-new-iot-products-in-2020-india/#respond Thu, 19 Dec 2019 10:21:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39029 Realme बेहद जल्द इस स्मार्टफोन को बाजार में उतारने वाली है।

The post Realme ला रहा है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, कंपनी सीईओ ने दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने इसी हफ्ते भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया डिवाईस Realme X2 लॉन्च किया है। इस फोन ने ‘रियलमी एक्स’ सीरीज़ के चौथे स्मार्टफोन के रूप में एंट्री ली है जो Realme ब्रांड का तीसरा ऐसा फोन है जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। Realme X2 के साथ रियलमी इंडिया में मौजूद पहली स्मार्टफोन कंपनी बन गई है जिसके पास सबसे ज्यादा 64 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोंस हैं। Realme अपनी इस स्पीड करने के मूड में नहीं है। ब्रांड से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि Realme अब 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन के निर्माण में जुट चुकी है और बेहद जल्द इस स्मार्टफोन को बाजार में उतारने वाली है।

Realme से जुड़ी यह जानकारी द मोबाइल इंडियन वेबसाइट के जरिये मिली है। Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने इस वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में बताया है कि कंपनी 108 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। माधव सेठ ने हालांकि इस फोन के नाम और इसकी अन्य स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अन्य कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया है कि 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस Realme फोन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और साल 2020 के शुरूआती महीनोें ही यह डिवाईस टेक मंच पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

Realme to launch smartphone with 108mp camera new iot products in 2020 india

खोलेगी 30 हजार से अधिक Realme स्टोर्स

108 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन के साथ ही माधव सेठ ने इस इंटरव्यू में कहा है कि Realme की योजना साल 2020 के अंत तक इंडिया में 30,000 से 35,000 रिटेल स्टोर्स खोलने की है। फिलहाल भारत में 10,000 के करीब Realme स्टोर्स मौजूद है। माधव सेठ के अनुसार Realme इंडिया के ऑफलाईन बाजार में अपना विस्तार करना चाहती है। Realme सीईओ ने कहा है कि उन्हें ऑफलाईन बाजार से हालांकि ज्यादा तेज ग्रोथ मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन फिर भी Realme ऑनलाईन और ऑफलाईन दोनों बाजारों के लिए समान स्ट्रेटजी अपनाएगी।

स्मार्ट गैजेट्स पर भी नज़र

माधव सेठ ने अपने साक्षात्कार में बताया है कि Realme इंडिया में सिर्फ एक मोबाइल ब्रांड बनकर नहीं रहना चाहता है। कंपनी का प्रयास स्मार्टफोंस के साथ साथ अन्य स्मार्ट गैजेट्स व एक्सेसरीज़ का निर्माण करना भी है। माधव सेठ ने कहा है कि Realme एक ‘टेक लाइफस्टाईल ब्रांड’ बनेगा। और अपने यूजर्स के फायदों के लिए हम सिर्फ मोबाइल ही नहीं बल्कि आईओटी प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च करेंगे।

Realme to launch smartphone with 108mp camera new iot products in 2020 india

एक साल में 12 Realme फोन

Realme X2 के साथ ही रियलमी ब्रांड ने भारतीय मोबाइल बाजार में साल 2019 का अपना 12वां स्मार्टफोन भी पेश कर दिया है। Realme ने मई 2018 में अपनी शुरूआत के बाद एक साल के भीतर ही 15 मिलियन स्मार्टफोन बेच डाले हैं। इस आकंड़े के साथ ही Realme इंडियन मार्केट में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्रांड्स में से एक बन गया है। कंपनी का लक्ष्य अपने दूसरे साल में यह गिनती दोगुनी यानि 300 लाख तक करने का है। हाल ही में आईडीसी द्वारा शेयर की गई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Realme ने भारतीय मोबाइल बाजार में 14.3 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा किया है जिसके साथ ही यह देश का चौथा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है।

The post Realme ला रहा है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, कंपनी सीईओ ने दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-to-launch-smartphone-with-108mp-camera-new-iot-products-in-2020-india/feed/ 0
108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर, जानें कैसे करता है काम और क्या हैं इसके फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-isocell-bright-hmx-108-megapixel-camera-sensor-how-works-feature-specifications-xiaomi-mi-note-10/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-isocell-bright-hmx-108-megapixel-camera-sensor-how-works-feature-specifications-xiaomi-mi-note-10/#comments Thu, 07 Nov 2019 08:07:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37586 108 MP कैमरे वाले स्मार्टफोन ने भी दस्तक दे दी है।

The post 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर, जानें कैसे करता है काम और क्या हैं इसके फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल फोन में फोटोग्राफी की शुरूआत VGA कैमरे से हुई थी। वीजीए कैमरे की क्वॉलिटी आप सभी को याद भी होगी। लो क्वॉलिटी और निम्न दर्जे के पिक्सल होने के बावजूद बड़े शौक से फोटो खींची जाती थी और वीडियो बनाई जाती थी। पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन तकनीक काफी एडवांस हो गई है, साथ ही एडवांस हो गया है मोबाइल फोन का कैमरा। आज एक ही फोन में 5 कैमरा सेंसर दिए जाने लगे है। कुछ महीने पहले जब दुनिया का पहला 64 MP कैमरे वाला स्मार्टफोन आया तो पूरी टेक जगत में हलचल मच गई थी। इन स्मार्टफोंस की तुलना फोटोग्राफी कैमरों तक से की गई। वहीं अब इस तकनीक को चार कदम आगे ले जाते हुए 108 MP कैमरे वाले स्मार्टफोन ने भी दस्तक दे दी है। 108 मेगापिक्सल कैमरा तकनीक से लैस विश्व का पहला स्मार्टफोन Xiaomi ने लॉन्च किया है और इस कैमरा तकनीक को बनाया है Samsung ने।

Samsung ने ही 64 मेगापिक्सल कैमरे तकनीक को पेश किया था जिसमें ISOCELL GW1 sensor का इस्तेमाल हुआ था। वहीं अब 108 मेगापिक्सल कैमरा फोन लाने के लिए सैमसंग ने ISOCELL Bright HMX सेंसर तकनीक का ईजाद किया है। इस तकनीक से लैस स्मार्टफोंस की तुलना DSLR तक से की जा रही है। लेकिन किसी भी स्मार्टफोन में सिर्फ हाई मेगापिक्सल ही काफी नहीं होते। एक अच्छी तस्वीर के लिए फोटोग्राफी के कई आस्पेक्ट पर काम किया जाता है जो हर तरह के वातावरण में काम कर सके। Samsung ISOCELL Bright HMX में कंपनी ने उन सभी बिंदुओ पर काम किया है जो एक बेहतर फोटो कैप्चर कर शानदार रिजल्ट देते हैं। आगे हमनें इसी सेंसर के संदर्भ में लिखा है, जिसमें आप जान सके कि 108 मेगापिक्सल वाला कैमरा कैसे काम करता है और इसमें क्या खास फीचर्स है।

ऐसे करता है काम

ISOCELL Bright HMX को ISOCELL Plus pixel पर बनाया गया है जो 108 मेगापिक्सल सपोर्ट करने वाला टेक जगत का पहला मोबाईल सेंसर है। ISOCELL Bright HMX सेंसर में Samsung ने smart ISO और Tetracell टेक्नोलॉजी का यूज़ किया है, जो बेहद कम रोशनी में भी बेहतर रिजल्ट देती है। यह सेंसर चार पिक्सल को मिलाकर एक बड़े पिक्सल का निर्माण करता है जिससे लो लाईट कंडिशन में भी रोशनी बढ़ जाती है।

सेंसर में मौजूद Smart WDR यानि वाइड डायनामिक रेंज फोटो क्लिक किए जाने पर लेंस को चौड़ा एक्सपॉजर देती है जिस वजह से अधिक से अधिक आब्जेक्ट डिटेल तथा रोशनी फ्रेम में कैद हो पाती है। इस फ्रेम में आब्जेक्ट यानि फोटो में मौजूद ब्राइट और डार्क दोनों साईड्स की ज्यादा डिटेल कैप्चर हो पाती है। यह नया सेंसर 1/1.33-इंच का है जो अधिक से अधिक रोशनी सोखने की क्षमता रखता है। साथ ही फोटो में न्वाइस बेहद कम होने से आब्जेक्ट के कलर भी बखूबी कैप्चर होते हैं। आईये अब नज़र डालते है इस दमदार सेंसर के शानदार फीचर्स पर :

सबसे ज्यादा रेज्ल्यूशन

ISOCELL Bright HMX को एडवांस और हाईक्वॉलिटी फोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए बनाया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 108 मेगापिक्सल वाले इस सेंसर के साथ 12032 x 9024 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फोटो क्लिक की जा सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं अगर इस सेंसर से लैस फोन से वीडियो रिकॉर्ड की जाए तो यह 6K रेज्ल्यूशन वाली यानि 6016 x 3384 पिक्सल्स पर फिल्म बना सकता है। यह सेंसर 30fps यानि 1 सेकेंड में 30 फ्रेम कैप्चर करने में सक्षम है।

Samsung ISOCELL Bright HMX 108 megapixel camera sensor how works feature specifications Xiaomi Mi Note 10

भागते आब्जेक्ट की भी खींचेगी फोटो

यहां आब्जेक्ट का मतलब आप किसी व्यक्ति या किसी जानवर को मान सकते हैं। जब कोई आब्जेक्ट बेहद तेज स्पीड पर मूव कर रहा है तो उसकी फोटो कैप्चर पर हर पिक्सल शार्प नहीं आता कुछ ब्लर रह जाते हैं। लेकिन ISOCELL Bright HMX में यूज़ किया गया 3 stack FRS यानि फास्ट रीडआउट सेंसर और dual PD (फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस + डुअल पिक्सल व सुपर फेज़ डिटेक्शन सेंसर) फास्ट मूविंग आब्जेक्ट को भी शानदार तरीके से कैप्चर करता है। यह सेंसर आब्जेक्ट की दूरी, उसकी गति के अनुरूप उसे कैप्चर करता है जिससे आब्जेक्ट, फोरग्रांउड और बैकग्रांउड के सभी पिक्सल कैमरे में शार्प कैद होते हैं।

Smart ISO

एक परफेक्ट फोटो के लिए रोशनी न तो ज्यादा होनी चाहिए और न ही कम। ISOCELL Bright HMX की खासियत यही है कि यह सेंसर लाईट को संतुलित करता है। इस सेंसर तकनीक में Smart ISO का यूज़ किया गया है। Smart ISO बेहद समझदारी के साथ वातावरण में मौजूद रोशनी को जज करता है तथा अतिरिक्त लाईट को कट करके जितनी जरूरत है सिर्फ उतनी ही रोशनी को इलेक्ट्रीक सिग्नल में तब्दील कर लेंस तक भेजता है। इस प्रोसेस के साथ-साथ यह खुद से ही low ISO पर स्वीच हो जाता है और पिक्सल सैचुरेशन को इंप्रूव करता है व विविड यानि चटक फोटोग्राफ बनाता है। इसी तरह कम रोशनी के वातावरण में यह सेंसर high ISO पर स्वीच होकर आब्जेक्ट की नॉइज़ घटाकर साफ फोटो कैप्चर करता है।

Samsung ISOCELL Bright HMX 108 megapixel camera sensor how works feature specifications Xiaomi Mi Note 10

कमाल की लाईट सेंसिंग

108 megapixel की पावर से लैस यह कैमरा सेंसर शार्प फोटोग्राफ के साथ ही फ्रैम में मौजूद हर आब्जेक्ट की रिच यानि बिल्कुल स्पष्ट डिटेल कैप्चर करता है। ISOCELL Bright HMX सेंसर ISOCELL Plus तकनीक के साथ ही 0.8 माइक्रोमीटर पिक्सल सपोर्ट करता है, जिसकी बदौलत यह सेंसर लाईट और कलर सेंसिविटी को बढ़ाकर अधिक साफ और क्लियर फोटो कैप्चर करता है। सेंसर में मौजूद LLS यानि लो लाईट शूटिंग और डेफ्थ सेंसिंग तकनीक कम रोशनी में भी आब्जेक्ट को फोकस कर डेफ्थ ईफेक्ट भी बनाती है। Tetracell टेक्नोलॉजी लो लाईट में 27 मेगापिक्सल की ब्राइट फोटो कैप्चर करती है।

The post 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर, जानें कैसे करता है काम और क्या हैं इसके फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-isocell-bright-hmx-108-megapixel-camera-sensor-how-works-feature-specifications-xiaomi-mi-note-10/feed/ 1
Xiaomi ने शेयर की Mi Note 10 की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स, 108 MP प्राइमरी कैमरे सहित होंगे 5 रियर कैमरा सेंसर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-10-108-mp-penta-camera-full-details-specifications-officially-revealed-launch-date-14-november/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-10-108-mp-penta-camera-full-details-specifications-officially-revealed-launch-date-14-november/#comments Fri, 01 Nov 2019 06:58:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37393 Xiaomi ने Mi Note 10 की फुल कैमरा डिटेल शेयर कर दी है।

The post Xiaomi ने शेयर की Mi Note 10 की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स, 108 MP प्राइमरी कैमरे सहित होंगे 5 रियर कैमरा सेंसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi घोषणा कर चुकी है कि आने वाली 14 नंवबर को कंपनी अपना पेंटा कैमरे वाला स्मार्टफोन Mi Note 10 लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन सबसे पहले पौलेंड में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट के विभिन्न बाजारों में कदम रखेगा। Xiaomi यह पहले ही बता चुकी है कि Mi Note 10 को 108MP Penta Camera के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज फोन लॉन्च से पहले ही कंपनी द्वारा इस फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी गई है।

यह है फुल कैमरा डिटेल

Xiaomi ने कंफर्म कर दिया है कि Mi Note 10 में पांच कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। सीधे फोन की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Mi Note 10 का प्राइमरी कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का होगा। यह सेंसर फोन के बैक पैनल पर दिए गए वट्रिकल शेप वाले कैमरा सेटअप में तीसरे नंबर पर फिट किया गया है। इस कैमरा सेटअप में सबसे उपर 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद रहेगा जो 50x Zoom की क्षमता से लैस होगा।

Xiaomi Mi Note 10 108 mp penta camera full details specifications officially revealed launch date 14 november

Mi Note 10 में उपर से दूसरा कैमरा सेंसर पोर्टरेट लेंस दिया गया है। यह कैमरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसी तरह Mi Note 10 में 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो कैमरा सेटअप में चौथे नंबर पर फिट है। रियर कैमरा सेटअप में सबसे नीचे 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो एक मैक्रो लेंस है। Mi Note 10 के रियर कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट दी गई है। साथ में आपको यह भी बता दें कि Mi Note 10 में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा तथा यह इन-डिसप्ले सेंसर तकनीक से लैस हो सकता है।

Xiaomi Mi Note 10

Mi Note 10 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.4 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 1080 पिक्सल सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा डिवाईस में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Mi Note 10 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Mi Note 10 के रियर कैमरा सेटअप की जानकारी जहां कंपनी ने खुद ही पेश कर दी है वहीं वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। लीक की मानें तो Xiaomi Mi Note 10 को कपंनी द्वारा 4000एमएमएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

108 MP कैमरा ऐसे करेगा काम

Xiaomi Mi Note 10 में Samsung द्वारा पेश किया गया ISOCELL Bright HMX सेंसर देखने को मिलेगा। यह नया सेंसर 1/1.33-इंच का है जो अधिक से अधिक रोशनी सोखने की क्षमता रखता है। ISOCELL Bright HMX में Tetracell टेक्नोलॉजी का यूज़ किया है। यह तकनीक चार अलग-अलग पिक्सल को साथ लेकर काम करती है और चारों से कैप्चर फोटो को एक बनाती है। एक ही आब्जेक्ट पर चार पिक्सल के काम से लो लाईट में भी फोटो अच्छी क्लिक होती है और साथ ही फोटो में न्वाइस बेहद कम होने से आब्जेक्ट के कलर भी बखूबी कैप्चर होते हैं।

Xiaomi Mi Note 10 108 mp penta camera full details specifications officially revealed launch date 14 november

वहीं अधिक रोशनी होने की कंडिशन में Samsung का 108-megapixel camera sensor कंपनी के ही Smart-ISO मेकनिज़म पर काम करेगा जो। इस प्रक्रिया में ISOCELL Bright HMX रोशनी को कंट्रोल कर पिक्सल को बेहतर बनाता है। गौरतलब है कि सैमसंग का यह नया सेंसर 6016 x 3384 पिक्सल रेज्ल्यूशन पर 6K वीडियो बनाने की क्षमता रखता है वहीं साथ ही यह सेंसर 30 fps (फ्रेम पर सेकेंड) की स्पीड से शूटिंग कर सकता है।

The post Xiaomi ने शेयर की Mi Note 10 की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स, 108 MP प्राइमरी कैमरे सहित होंगे 5 रियर कैमरा सेंसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-10-108-mp-penta-camera-full-details-specifications-officially-revealed-launch-date-14-november/feed/ 1
दुनिया का पहला 108 एमपी कैमरे वाला फोन Xiaomi Mi CC9 Pro, 5 नवंबर को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-cc9-pro-launch-date-5-november-108-mp-camera-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-cc9-pro-launch-date-5-november-108-mp-camera-specifications/#respond Tue, 29 Oct 2019 04:25:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37237 इस फोन में 5 कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।

The post दुनिया का पहला 108 एमपी कैमरे वाला फोन Xiaomi Mi CC9 Pro, 5 नवंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने जुलाई महीने में ‘CC सीरीज़’ नाम के साथ नई स्मार्टफोन सीरीज़ को बाजार में उतारा था। चीनी बाजार में उतारी गई इस सीरीज़ के तहत एक साथ 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे जिनमें Mi CC9e और Mi CC9 शामिल थे। वहीं अब इस सीरीज़ का सबसे पावरफुल और एडवांस स्मार्टफोन Mi CC9 Pro भी बाजार में आने को तैयार है। काफी दिनों से Mi CC9 Pro को लेकर खबरें सामने आ रही है और अब इस फोन की लॉन्च डेट का भी खुलासा हो गया है। Mi CC9 Pro आने वाली 5 नवंबर को टेक मंच पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

Mi CC9 Pro की लॉन्च डेट का खुलासा स्वयं Xiaomi ने किया है। शाओमी ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर Mi CC9 Pro की लॉन्च डेट की जानकारी दी है। वेबसाइट पर कंपनी द्वारा टीज़र ईमेज शेयर की गई है जिसमें पता चला है कि Xiaomi आने वाली 5 नवंबर को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इस दिन कंपनी द्वारा Mi CC9 Pro स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में उतारा दिया जाएगा। टीज़र से जानकारी मिली है कि इसी दिन Mi CC9 Pro के साथ ही Mi TV 5 Series और Xiaomi Smartwatch भी टेक बाजार में दस्तक दे सकती है।

108 मेगापिक्सल कैमरा

Mi CC9 Pro के इस टीज़र से यह भी साफ हो गया है कि यह Xiaomi का ही नहीं बल्कि टेक जगत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में Samsung का ISOCELL Bright HMX सेंसर दिया जाएगा। इस सेंसर में 100 मिलियन पिक्सल दिए हैं जो बेहद ही ज्यादा ब्राइट लाईट होने पर भी शानदार फोटो खींचने में सक्षम है। Samsung द्वारा पेश किया गया यह नया सेंसर 1/1.33-इंच का है जो अधिक से अधिक रोशनी सोखने की क्षमता रखता है।

Xiaomi Mi CC9 Pro launch date 5 november 108 mp camera specifications

ISOCELL Bright HMX में Samsung ने Tetracell टेक्नोलॉजी का यूज़ किया है। यह तकनीक चार अलग-अलग पिक्सल को साथ लेकर काम करती है और चारों से कैप्चर फोटो को एक बनाती है। एक ही आब्जेक्ट पर चार पिक्सल के काम से लो लाईट में भी फोटो अच्छी क्लिक होती है और साथ ही फोटो में न्वाइस बेहद कम होने से आब्जेक्ट के कलर भी बखूबी कैप्चर होते हैं। इस फोन में 5 कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 12,490 रुपये में लॉन्च हुआ LG W30 Pro, 4050एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ है ट्रिपल रियर कैमरा

वहीं अधिक रोशनी होने की कंडिशन में Samsung का 108-megapixel camera sensor कंपनी के ही Smart-ISO मेकनिज़म पर काम करेगा जो। इस प्रक्रिया में ISOCELL Bright HMX रोशनी को कंट्रोल कर पिक्सल को बेहतर बनाता है। गौरतलब है कि सैमसंग का यह नया सेंसर 6016 x 3384 पिक्सल रेज्ल्यूशन पर 6K वीडियो बनाने की क्षमता रखता है वहीं साथ ही यह सेंसर 30 fps (फ्रेम पर सेकेंड) की स्पीड से शूटिंग कर सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mi CC9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.4 इंच की एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन मेंरि 4,000 mAh की बैटरी होगी, जो कि 20W+ फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आएगी। इस फोन की मोटाई 9mm होगी और वजन 180 ग्राम होगा। इसके अलावा फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे भी होगा। वहीं, स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। इससे पहले सामने आई लीक के अनुसार शाओमी Mi CC9 Pro में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर से लैस होगा

The post दुनिया का पहला 108 एमपी कैमरे वाला फोन Xiaomi Mi CC9 Pro, 5 नवंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-cc9-pro-launch-date-5-november-108-mp-camera-specifications/feed/ 0