108MP Camera Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 14 Apr 2025 05:06:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 108MP कैमरा और iPhone 16 जैसे AI ​​Camera बटन के साथ आया Honor 5G फोन, ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-5g-phone-honor-400-lite-launched-in-global-market-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-5g-phone-honor-400-lite-launched-in-global-market-know-price-and-specifications/#comments Mon, 14 Apr 2025 05:06:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171537 प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी मोबाइल फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है

The post 108MP कैमरा और iPhone 16 जैसे AI ​​Camera बटन के साथ आया Honor 5G फोन, ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनर कंपनी भारत में ​वापसी तो कर चुकी है लेकिन अभी इस ब्रांड के लिमिटेड मोबाइल ही यहां के बाजार में लाए गए हैं। महीनाभर पहले Honor X9c शॉपिंग साइट अमेजन के जरिये टीज़ हुआ था लेकिन अभी तक इसकी लॉन्च डेट अनाउंस नहीं हुई है। भारतीय बाजार में सुस्त नज़र आ रही ऑनर ने ग्लोबल मार्केट में एक नया 5जी फोन पेश किया है। कंपनी की ओर से HONOR 400 Lite 5G फोन लॉन्च कर दिया गया है 108MP कैमरा और AI ​​camera button के साथ आया है।

HONOR 400 Lite 5G प्राइस

ऑनर 400 लाइट 5जी फोन सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया गया है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है। इस मोबाइल का ग्लोबल प्राइस 299 Euros है जो भारतीय करंसी अनुसार 29,100 रुपये के करीब है। इस मोबाइल फिलहाल इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और इटली में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है जहां इसे Mars Green, Velvet Black और Velvet Grey कलर में खरीदा जा सकेगा।

HONOR 400 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 120Hz AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7025 Ultra
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 108MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 35W 5,230mAh Battery

डिस्प्ले : ऑनर 400 लाइट 5जी फोन 2412 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस 5जी फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी मिलती है।

परफॉर्मेंस : HONOR 400 Lite एंड्रॉयड 15 आधारित MagicOS 9 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी मोबाइल फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें IMG BXM-8-256 GPU मौजूद है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह ऑनर 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है और इसमें iPhone 16 की तरह AI ​​camera button दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल वाइड एंगल + डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑनर 400 लाइट 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जिसके साथ सेल्फी लाइट भी लगी है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए HONOR 400 Lite 5G फोन को तगड़ी 5,230एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन 35वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

अन्य फीचर्स : ऑनर 400 लाइट 5जी IP64 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस 5जी फोन में Bluetooth 5.3 और NFC दिया गया है। इस फोन का वजन 171 ग्राम और थिकनेस 7.29एमएम है और कंपनी का दावा है कि 1.8 मीटर की उंचाई से गिरने पर भी यह सेफ रहेगा।

The post 108MP कैमरा और iPhone 16 जैसे AI ​​Camera बटन के साथ आया Honor 5G फोन, ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-5g-phone-honor-400-lite-launched-in-global-market-know-price-and-specifications/feed/ 1
8GB RAM वाला 5G फोन खरीद सकते हैं सिर्फ 11,999 में! मिलेगी 256GB मेमोरी, 108MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-phone-under-15000-with-2000-discount-offer-tecno-pova-6-neo-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-phone-under-15000-with-2000-discount-offer-tecno-pova-6-neo-5g/#respond Mon, 10 Feb 2025 06:40:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166520 इस 8GB RAM वाले 5G फोन पर 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,000 रुपये तक का बैंक ऑफर दिया जा रहा है।

The post 8GB RAM वाला 5G फोन खरीद सकते हैं सिर्फ 11,999 में! मिलेगी 256GB मेमोरी, 108MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक्नो से जुड़ी खबर आई है कि POVA 6 Pro और POVA 6 Neo 5G फोन के बाद अब कंपनी इसी सीरीज में Tecno POVA 6 5G फोन लॉन्च कर सकती है। इस मोबाइल के बाजार में आने से पहले पोवा 6 नियो तगड़े डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इस 8GB RAM वाले 5G फोन पर 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,000 रुपये तक का बैंक ऑफर दिया जा रहा है जिसके साथ इसे सिर्फ 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

8GB RAM वाले 5G फोन पर डिस्काउंट

  • 8GB RAM + 256GB Storage के साथ Tecno POVA 6 Neo 5G फोन 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
  • शॉपिंग साइट अमेजन इसपर 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है जो सभी ग्राहकों को मिल रहा है।
  • इस छूट के साथ फोन को 12,999 रुपये में (₹13999-₹1000) परचेज किया जा सकता है।
  • इसके साथ ही HDFC Bank Credit Card से 6 महीने या इससे अधिक की EMI बनवाने पर 10% या अधिकतम ₹1000 की छूट मिल रही है।
  • इसी तरह IDFC First, HSBC, Federal Bank तथा BOBCARD पर भी कंपनी 7.5% या अधिकतम ₹1000 का डिस्काउंट दे रही है।
  • बैंक ऑफर में मिल रहे 1 हजार रुपये की छूट के साथ इस 8GB RAM वाले 5G फोन का इफेक्टिव प्राइस 11,999 रुपये में (₹12999-₹1000) पड़ेगा।

टेक्नो पोवा 6 नियो शॉपिंग साइट अमेजन पर ऑफर्स के साथ ब्रिकी के लिए उपलब्ध है जिसकी डिटेल्स जानने या इसे परचेज ​करने के लिए यहां क्लिक करें। उपरोक्त बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ जहां इस 8जीबी रैम वाले 5जी फोन पर 2 हजार का फायदा मिलेगा वहीं अगर ये बैंक कार्ड नहीं हैं तो भी इसपर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा।

Tecno POVA 6 Neo स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 8GB RAM + 256GB Memory
  • 108MP Dual Rear Camera
  • 8MP Front Camera
  • 33W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले : पोवा 6 निया 5जी फोन 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले पर पेश हुआ था। यह आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 480nits ब्राइटनेस मिलती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह टेक्नो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है जो एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो के लिए नए टेक्नो मोबाइल में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर : टेक्नो पोवा 6 नियो 5जी स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 443163 एनटूटू स्कोर प्राप्त कर चुका है।

बैटरी : पावर बैकअप लिए Tecno Pova 6 Neo में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है तथा इसे चार्ज करने के लिए 18वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। 91मोबाइल्स के टेस्ट में यह मोबाइल 11 घंटा, 46 मिनट का पीसीमार्क बैटरी स्कोर पा चुका है तथा इसकी बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 86 मिनट लगे हैं।

Best Competitors

See All Competitors

The post 8GB RAM वाला 5G फोन खरीद सकते हैं सिर्फ 11,999 में! मिलेगी 256GB मेमोरी, 108MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-phone-under-15000-with-2000-discount-offer-tecno-pova-6-neo-5g/feed/ 0
108MP Camera के साथ लॉन्च हुआ यह स्टाइलिश स्मार्टफोन, ग्लोबल मार्केट में हुई धाकड़ एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-huawei-nova-13i-launched-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-huawei-nova-13i-launched-know-price-and-specifications/#respond Mon, 06 Jan 2025 11:43:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163598 यह मोबाइल फोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ आया है।

The post 108MP Camera के साथ लॉन्च हुआ यह स्टाइलिश स्मार्टफोन, ग्लोबल मार्केट में हुई धाकड़ एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई ने पिछले महीने यानी दिसंबर 2024 में अपनी ‘नोवा 13’ सीरीज ग्लोबली लॉन्च की थी जिसमें Huawei Nova 13 और Huawei Nova 13 Pro लाए गए थे। वहीं आज कंपनी ने इसी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन Huawei Nova 13i भी मार्केट में पेश कर दिया है। यह मोबाइल फोन मैक्सिको में लॉन्च हुआ है जो Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ आया है। नए हुआवई नोवा 13आई की पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Huawei Nova 13i स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ FHD+ 90Hz Screen
  • Qualcomm Snapdragon 680
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 108MP Back Camera
  • 8MP Front Camera
  • 5,000mAh Battery
  • 40W SuperCharge Turbo 2.0

डिस्प्ले : हुआवई नोवा 13आई स्मार्टफोन 1080 × 2388 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 270हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट तथा 16.7मिलियन कलर आउटपुट प्रदान करती है।

परफॉर्मेंस : यह नया हुआवई स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित EMUI 14.2 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 680 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.9GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : ग्लोबल मार्केट में Huawei Nova 13i स्मार्टफोन 8जीबी रैम पर पेश किया गया है। यह मोबाइल मैक्सिको में 128जीबी स्टोरेज तथा 256जीबी स्टोरेज के दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बताते चलें कि इंडियन मार्केट में यह हुआवई मोबाइल लॉन्च नहीं होगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह हुआवई फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Huawei Nova 13i स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल फोन में 40वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

अन्य : हुआवई नोवा 13आई स्मार्टफोन NFC सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz वाईफाई और Bluetooth 5.0 मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Huawei Nova 13i प्राइस

हुआवई नोवा 13आई स्मार्टफोन का 256जीबी वेरिएंट मैक्सिकन वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस मोबाइल की कीमत MXN 5,999 बताई गई है जो इंडियन करंसी अनुसार 25,100 रुपये के करीब है। ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Blue और White कलर में लॉन्च किया गया है।

Best Competitors

See All Competitors

The post 108MP Camera के साथ लॉन्च हुआ यह स्टाइलिश स्मार्टफोन, ग्लोबल मार्केट में हुई धाकड़ एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-huawei-nova-13i-launched-know-price-and-specifications/feed/ 0
20 हजार रुपये से कम कीमत वाले 108MP कैमरा वाले स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-under-20000-rupees/ https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-under-20000-rupees/#respond Thu, 10 Nov 2022 17:50:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91850 108mp camera phone under 20000 : स्मार्टफ़ोन कंपनियों के बीच में कॉम्पीटिशन काफ़ी बढ़ गया है। यहीं कारण है कि कंपनियां हर सेग्मेंट में अपने स्मार्टफ़ोन अपग्रेड कर रही हैं। स्मार्टफ़ोन कंपनियों मिड रेंज स्मार्टफ़ोन पर काफ़ी मेहनत करती हैं। कंपनियां मिड रेंज सेग्मेंट में ग्राहकों को के लिए वैल्यू फ़ॉर मनी डिवाइसेस लॉन्च कर […]

The post 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले 108MP कैमरा वाले स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

108mp camera phone under 20000 : स्मार्टफ़ोन कंपनियों के बीच में कॉम्पीटिशन काफ़ी बढ़ गया है। यहीं कारण है कि कंपनियां हर सेग्मेंट में अपने स्मार्टफ़ोन अपग्रेड कर रही हैं। स्मार्टफ़ोन कंपनियों मिड रेंज स्मार्टफ़ोन पर काफ़ी मेहनत करती हैं। कंपनियां मिड रेंज सेग्मेंट में ग्राहकों को के लिए वैल्यू फ़ॉर मनी डिवाइसेस लॉन्च कर रही हैं, जो एडवांस फ़ीचर और कई सारे अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किए जाते हैं। एक वक़्त था जब मिड रेंज सेग्मेंट के स्मार्टफ़ोन 48MP या 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च किए जाते थे आज 108MP का कैमरा सामान्य है। इस आर्टिकल में हम मार्केट में मौजूद 108MP कैमरा वाले स्मार्टफ़ोन की लिस्ट तैयार कर रहे हैं, जिन्हें 20,000 रुपये तक की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

अगर आप 20,000 रुपये तक की कीमत में अच्छा कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद 108MP वाले स्मार्टफोन की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। यहां हम आपको इन स्मार्टफ़ोन की क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स के साथ फ़ीचर्स के बारे में भी जानकारी देंगे।

108mp camera phone under 20000

  • Xiaomi Redmi Note 11 Pro Plus 5G
  • Realme 9
  • Moto G72
  • Xiaomi Redmi Note 11 Pro
  • Moto G60
  • Infinix Note 12 Pro 4G
  • Xiaomi Redmi Note 10 Pro Max
  • Xiaomi Mi 10i
  • Xiaomi Redmi Note 11S

108 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफ़ोन

Xiaomi Redmi Note 11 Pro Plus 5G

प्राइस : 19,999 रुपये

Xiaomi Redmi Note 12 Launch timeline specifications feature price leak
Redmi Note 11 Pro Plus 5G

Xiaomi का Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन रिव्यू लिंक

Realme 9

प्राइस : 14,999 रुपये

Realme 9 4g price cut in india by rs 1000 after realme 9i 5g phone launch

Realme 9 4G स्मार्टफोन में 6.4-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर और Adreno 610 GPU दिया गया है। Realme 9 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W Dart फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Realme 9 4G रिव्यू लिंक

Moto G72

प्राइस : 17,999 रुपये

108 megapixel camera phone motorola moto g72 launched in india price rs 14999 sale flipkart

Moto G72 स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला pOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसका साइज 6.55-इंच और रेजलूशन Full HD+ है। यह Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और Mali G57 GPU के साथ आता है। यह फोन Android 12 पर रन करता है। Moto G72 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Moto G72 रिव्यू लिंक

Xiaomi Redmi Note 11 Pro

प्राइस : 18,999 रुपये

Xiaomi Redmi Note 11E Pro 5G Phone Price Specifications Leaked before launch

Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन में 6.67 इंच का full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी के इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, जो Samsung HM2 सेंसर है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 67W चार्जिंग के साथ आता है।

Xiaomi Redmi Note 11 Pro रिव्यू लिंक

Xiaomi Redmi Note 11S

प्राइस : 17,499 रुपये

108mp camera phone Xiaomi Redmi Note 11S launched in india price sale offer

Redmi Note 11S 5G स्मार्टफोन में 6.43-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन Full HD+ 1080 x 2400 पिक्सल है। शाओमी का यह फोन MediaTek Helio A25 SoC पर रन करता है। रेडमी के इस फ़ोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 2MP का मैक्रो और 2 MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फ़ोन में 16 MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi Note 11S 5G स्मार्टफ़ोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है।

Xiaomi Redmi Note 11S रिव्यू लिंक

Moto G60

प्राइस : 14,999 रुपये

moto-g60s-phone-launch

Moto G60 स्मार्टफोन में 6.80-इंच का Max Vision FHD+ डिस्प्ले दिया गया है जो HDR10 सपोर्ट करता है। मोटोरोला का यह फोन Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर पर रन करता है। Moto G60 स्मार्टफ़ोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का सेंसर दिया गया है। इस फ़ोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में डेप्थ सेंसर और पोर्टेट सेंसर दिया गया है। इस फ़ोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। मोटोरोला का यह फ़ोन 6000mAh की बैटरी और TurboPower 20W चार्जिंग दिया गया है।

Moto G60 रिव्यू लिंक

Infinix Note 12 Pro 4G

प्राइस : 15,999 रुपये

108mp camera phone infinix note 12 pro 4g launched price specification sale

Infinix Note 12 Pro स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन Android 12 पर आधारित XOS 10.6 पर रन करता है। इस फोन में 6.7-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। Infinix के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108 MP Samsung ISOCELL सेंसर है। Infinix Note 12 Pro स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Infinix Note 12 Pro 4G रिव्यू लिंक

Xiaomi Redmi Note 10 Pro Max

प्राइस : 17,999 रुपये

xiaomi giving free repair service to redmi note 10 pro max users after miui 13 update camera problem

Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz दिया है। इस फोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 लेयर के साथ आता है। रेडमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 732G SoC और Adreno 618 GPU दिया गया है। रेडमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है। इस फोन में 5,020mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप का प्राइमरी कैमरा 108MP Samsung ISOCELL GW3 सेंसर है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। इस फोन में 5MP का टेली मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Xiaomi Redmi Note 10 Pro Max रिव्यू लिंक

Xiaomi Mi 10i

प्राइस : 21,999 रुपये

Xiaomi Mi 10i on geekbench M2007J17I 8 gb ram snapdragon 750g soc

Xiaomi Mi 10i स्मार्टफोन में 6.67-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ़्रेश रेट 120Hz है। शाओमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर पर रन करता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है।

Xiaomi Mi 10i रिव्यू लिंक

The post 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले 108MP कैमरा वाले स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-under-20000-rupees/feed/ 0
कम कीमत और 108MP कैमरा वाले तगड़े स्मार्टफोन, ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-mobile-phones-under-20000/ https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-mobile-phones-under-20000/#respond Tue, 23 Aug 2022 17:07:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86612 आज हम आपको इंडियन स्मार्टफ़ोन मार्केट में 20,000 रुपये से कम क़ीमत में आने वाले स्मार्टफ़ोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

The post कम कीमत और 108MP कैमरा वाले तगड़े स्मार्टफोन, ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफ़ोन कंपनियों के बीच चल रही ज़बरदस्त कॉम्पीटिशन चल रहा है। इसके चलते स्मार्टफ़ोन बनाने वाली कंपनियां लगातार फ़ोन अपग्रेड कर रही हैं। आज मार्केट में मिड रेंज सेग्मेंट के स्मार्टफ़ोन काफ़ी अपग्रेड और एडवांस फ़ीचर्स के साथ आ रहे हैं। स्मार्टफ़ोन ख़रीदते वक़्त यूज़र्स सबसे ज़्यादा ध्यान कैमरा सेटअप पर देते हैं। मिड रेंज सेग्मेंट के स्मार्टफ़ोन पहले जहां 48MP और 64MP कैमरा के साथ आते थे अब 108MP कैमरा सेंसर के साथ आते हैं। आज हम आपको इंडियन स्मार्टफ़ोन मार्केट में 20,000 रुपये से कम क़ीमत में आने वाले स्मार्टफ़ोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

20000 रु बजट वाले 108MP कैमरा वाले स्मार्टफोन

Xiaomi Redmi Note 11 Pro Plus 5G

कीमत : 19,999 रुपये

108MP Camera phone Redmi Note 11 Pro+ 5G discounts details

Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। शाओमी का यह फोन Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का Samsung HM2 सेंसर दिया गया है। इस फोन के रियर पैनल में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है।

Motorola Edge 20 Fusion

कीमत : 19,999 रुपये

108mp-5g-smartphone-motorola-edge-20-fusion-launched-in-india-price-specs-sale-offer

Motorola Edge 20 Fusion स्मार्टफोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। मोटोरोला के Edge 20 Fusion फोन में MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है। Motorola Edge 20 Fusion के फोन में 5000 mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 108MP का प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme 9

कीमत : 16,999 रुपये

Realme 9 4g price cut in india by rs 1000 after realme 9i 5g phone launch

Realme 9 स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.4-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 लेयर प्रोटेक्शन के साथ आती है, जिसमें पंच होल कटआउट दिया गया है। रियलमी के इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज दिया गया है। रियलमी 9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का Samsung ISOCELL HM6 सेंसर है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।

Moto G60

कीमत : 14,999 रुपये

Motorola Moto G60 and Moto G40 Fusion india launch on 20th april 108mp camera 6000mah battery

Moto G60 स्मार्टफोन में 6.8-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 732G SoC प्रोसेसर दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 6000 की बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Moto G60 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का दिया है, जिसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Infinix Note 12 Pro 5G

कीमत : 17,999 रुपये

Infinix Note 12 Pro 5G

Infinix Note 12 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह AMOLED पैनल है। इस फोन में मीडियाटेक का MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Infinix Note 12 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का अल्ट्रा वाइड और AI लेंस कैमरा दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

The post कम कीमत और 108MP कैमरा वाले तगड़े स्मार्टफोन, ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-mobile-phones-under-20000/feed/ 0
OnePlus 9R स्मार्टफोन भारत के मुकाबले चीन में मिलेगा सस्ता, जानें क्या होगी कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9r-china-price-leaked-check-specifications-and-difference/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9r-china-price-leaked-check-specifications-and-difference/#respond Wed, 07 Apr 2021 09:45:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=56633 OnePlus 9R स्मार्टफोन को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 9R स्मार्टफोन को वनप्लस ने हाल में ही भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के चीन में कीमत के बारे में बता रहे हैं।

The post OnePlus 9R स्मार्टफोन भारत के मुकाबले चीन में मिलेगा सस्ता, जानें क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus ने हाल में ही भारत में OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन OnePlus 9, OnePlus 9 Pro, और OnePlus 9R लॉन्च किए हैं। अब कंपनी OnePlus 9R स्मार्टफोन को होम मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह इंफॉर्मेशन Digital Chat Station ने रिवील की है। नई जानकारी के मुताबिक OnePlus 9R स्मार्टफोन को चीन में भारत से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। OnePlus 9R स्मार्टफोन को Snapdragon 870 चिपसेट, 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है।

OnePlus 9R स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 9R स्मार्टफोन में 6.55 इंच की Fluid AMOLED स्क्रीन के साथ पेश किया है। इसका रेजलूशन Full HD+ और रिफ़्रेश रेट 120Hz है। सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है। OnePlus 9R स्मार्टफोन में Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया गया है, जिसमें LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। OnePlus 9R स्मार्टफोन को भारत में Android 11 OS पर आधारित कंपनी कस्टम यूएई OxygenOS के साथ पेश किया गया है। हालांकि लीक ख़बरों की माने तो यह स्मार्टफोन ColorOS के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप साथ लॉन्च हुआ ये सस्ता स्मार्टफोन, जानें खूबियां

OnePlus 9R स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिपिकेशन्स की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन का प्राइमेरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 16 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। OnePlus 9R स्मार्टफोन में 4,500mAh बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : iQOO Neo5 स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में होगा लॉन्च, जानें खूबियां

OnePlus 9R कीमत

OnePlus 9R स्मार्टफोन को चीन में 3,000 Yuan (करीब 32,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। भारत की इस स्मार्टफोन को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। यह कीमत इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की है। OnePlus 9R स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज के साथ 43,999 रुपये की कीमत में आता है। इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन कार्बन ब्लैक और लेक ब्लू में लॉन्च किया गया है।

सोर्स – डिजिटल चैट स्टेशन

The post OnePlus 9R स्मार्टफोन भारत के मुकाबले चीन में मिलेगा सस्ता, जानें क्या होगी कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-9r-china-price-leaked-check-specifications-and-difference/feed/ 0
Realme ला रहा है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, कंपनी सीईओ ने दी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/realme-to-launch-smartphone-with-108mp-camera-new-iot-products-in-2020-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-to-launch-smartphone-with-108mp-camera-new-iot-products-in-2020-india/#respond Thu, 19 Dec 2019 10:21:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39029 Realme बेहद जल्द इस स्मार्टफोन को बाजार में उतारने वाली है।

The post Realme ला रहा है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, कंपनी सीईओ ने दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने इसी हफ्ते भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया डिवाईस Realme X2 लॉन्च किया है। इस फोन ने ‘रियलमी एक्स’ सीरीज़ के चौथे स्मार्टफोन के रूप में एंट्री ली है जो Realme ब्रांड का तीसरा ऐसा फोन है जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। Realme X2 के साथ रियलमी इंडिया में मौजूद पहली स्मार्टफोन कंपनी बन गई है जिसके पास सबसे ज्यादा 64 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोंस हैं। Realme अपनी इस स्पीड करने के मूड में नहीं है। ब्रांड से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि Realme अब 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन के निर्माण में जुट चुकी है और बेहद जल्द इस स्मार्टफोन को बाजार में उतारने वाली है।

Realme से जुड़ी यह जानकारी द मोबाइल इंडियन वेबसाइट के जरिये मिली है। Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने इस वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में बताया है कि कंपनी 108 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। माधव सेठ ने हालांकि इस फोन के नाम और इसकी अन्य स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अन्य कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया है कि 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस Realme फोन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और साल 2020 के शुरूआती महीनोें ही यह डिवाईस टेक मंच पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

Realme to launch smartphone with 108mp camera new iot products in 2020 india

खोलेगी 30 हजार से अधिक Realme स्टोर्स

108 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन के साथ ही माधव सेठ ने इस इंटरव्यू में कहा है कि Realme की योजना साल 2020 के अंत तक इंडिया में 30,000 से 35,000 रिटेल स्टोर्स खोलने की है। फिलहाल भारत में 10,000 के करीब Realme स्टोर्स मौजूद है। माधव सेठ के अनुसार Realme इंडिया के ऑफलाईन बाजार में अपना विस्तार करना चाहती है। Realme सीईओ ने कहा है कि उन्हें ऑफलाईन बाजार से हालांकि ज्यादा तेज ग्रोथ मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन फिर भी Realme ऑनलाईन और ऑफलाईन दोनों बाजारों के लिए समान स्ट्रेटजी अपनाएगी।

स्मार्ट गैजेट्स पर भी नज़र

माधव सेठ ने अपने साक्षात्कार में बताया है कि Realme इंडिया में सिर्फ एक मोबाइल ब्रांड बनकर नहीं रहना चाहता है। कंपनी का प्रयास स्मार्टफोंस के साथ साथ अन्य स्मार्ट गैजेट्स व एक्सेसरीज़ का निर्माण करना भी है। माधव सेठ ने कहा है कि Realme एक ‘टेक लाइफस्टाईल ब्रांड’ बनेगा। और अपने यूजर्स के फायदों के लिए हम सिर्फ मोबाइल ही नहीं बल्कि आईओटी प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च करेंगे।

Realme to launch smartphone with 108mp camera new iot products in 2020 india

एक साल में 12 Realme फोन

Realme X2 के साथ ही रियलमी ब्रांड ने भारतीय मोबाइल बाजार में साल 2019 का अपना 12वां स्मार्टफोन भी पेश कर दिया है। Realme ने मई 2018 में अपनी शुरूआत के बाद एक साल के भीतर ही 15 मिलियन स्मार्टफोन बेच डाले हैं। इस आकंड़े के साथ ही Realme इंडियन मार्केट में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्रांड्स में से एक बन गया है। कंपनी का लक्ष्य अपने दूसरे साल में यह गिनती दोगुनी यानि 300 लाख तक करने का है। हाल ही में आईडीसी द्वारा शेयर की गई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Realme ने भारतीय मोबाइल बाजार में 14.3 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा किया है जिसके साथ ही यह देश का चौथा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है।

The post Realme ला रहा है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, कंपनी सीईओ ने दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-to-launch-smartphone-with-108mp-camera-new-iot-products-in-2020-india/feed/ 0
Xiaomi का धमाका : इंडिया आ रहा है दुनिया का पहला 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन Mi Note 10 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-10-india-launch-soon-manu-kumar-jain-tweet-108mp-penta-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-10-india-launch-soon-manu-kumar-jain-tweet-108mp-penta-camera/#respond Mon, 25 Nov 2019 10:41:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38181 Xiaomi इंडिया हेड मनु कुमार जैन से Mi Note 10 लॉन्च की पुष्टि की है।

The post Xiaomi का धमाका : इंडिया आ रहा है दुनिया का पहला 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन Mi Note 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही जानकारी दी थी कि चीनी कंपनी Xiaomi भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी में है और इस बार कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Mi Note 10 इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज 91मोबाइल्स की खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए शाओमी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी भारत में अपना 108 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Mi Note 10 लॉन्च करने जा रही है। Xiaomi इंडिया हेड मनु कुमार जैन से Mi Note 10 लॉन्च की पुष्टि की है।

Mi Note 10 को इंडिया में लॉन्च करने की जानकारी कंपनी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये दी है। मनु ने हालांकि अभी Mi Note 10 की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इन्होंने ट्वीट करते हुए, #108MP हैशटैग का यूज़ किया है और It’s Coming लिखा है। 108MP के साथ ही कंपनी की ओर से यह सार्वजनिक कर दिया गया है कि Xiaomi भारत में अपना 108 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Mi Note 10 लॉन्च करने वाली है। Xiaomi Mi Note 10 की इंडिया लॉन्च डेट भी जल्द ही आपको बताई जाएगी।

Mi Note 10 की स्पेसिफिकेशन्स

Mi Note 10 में 6.47 इंच का कर्व्ड फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 398 पीपीआई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज है। Mi Note 10 की बैटरी 5,260 एमएएच की है जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने रिटेल बॉक्स में 30 वॉट का चार्जर दिया है जो फोन को 65 मिनट में पूरा चार्ज कर देता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस  है।

Mi Note 10 का कैमरा

अगर बात करें Mi Note 10 की तो इसमें एफ/ 1.69 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। इसके साथ 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Xiaomi Mi Note 10 india launch soon manu kumar jain tweet 108mp penta camera

शाओमी 100W टेक्नोलॉजी

Xiaomi ने 100W सुपर चार्ज टर्बो चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश करते हुए दावा किया है कि इस तकनीक के जरिए 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 17 मिनट में ही फुल चार्ज किया जा सकेगा। वहीं Vivo की 120W charging technology की बात करें तो यह Xiaomi से कुछ कदम आगे है और 4000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 13 मिनट में ही फुल चार्ज कर देती है।

The post Xiaomi का धमाका : इंडिया आ रहा है दुनिया का पहला 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन Mi Note 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-10-india-launch-soon-manu-kumar-jain-tweet-108mp-penta-camera/feed/ 0
14 नवंबर को लॉन्च होगा 108 MP पेंटा कैमरे वाला Xiaomi Mi Note 10, लॉन्च से पहले ही फोन का रिटेल बॉक्स आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-10-world-first-108-mp-penta-camera-retail-box-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-10-world-first-108-mp-penta-camera-retail-box-leaked/#respond Thu, 31 Oct 2019 06:44:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37334 Mi Note 10 के बैक पैनल पर पांच रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेगे।

The post 14 नवंबर को लॉन्च होगा 108 MP पेंटा कैमरे वाला Xiaomi Mi Note 10, लॉन्च से पहले ही फोन का रिटेल बॉक्स आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi घोषणा कर चुकी है कि कंपनी बेहद जल्द Mi Note 10 स्मार्टफोन लाने वाली है। Xiaomi की पॉलैंड वेबसाइट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये यह बता दिया है कि Mi Note 10 को 108MP Penta Camera के साथ लॉन्च किया जाएगा तथा पॉलैंड के बाजार में यह फोन आने वाली 14 नवंबर को दस्तक देगा। Mi Note 10 दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। Mi Note 10 के लॉन्च से पहले ही अब इस फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

Mi Note 10 के रिटेल बॉक्स से जुड़ा एक लीक कुछ दिनों पहले भी सामने आया था, लेकिन अब नए लीक में फोन के रिटेल बॉक्स की फुल ईमेज दिखाई गई है। सबसे पहले फोन की ही बात करें तो Mi Note 10 को पेंटा कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। यानि फोन के बैक पैनल पर पांच रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेगे। ज्यादा सेंसर्स के साथ ही यह फोन हाई मेगापिक्सल भी सपोर्ट करेगा। Mi Note 10 को 108MP के प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi Mi Note 10

Mi Note 10 से जुड़े लीक में सामने आया था कि यह स्मार्टफोन 6.4 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 1080पिक्सल सपोर्ट करेगी। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा डिवाईस में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Mi Note 10 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है।

mi-cc9-pro

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Mi Note 10 के 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ जहां कुल 5 सेंसर्स दिए जाएंगे वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। लीक की मानें तो Xiaomi Mi Note 10 को कपंनी द्वारा 4000एमएमएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

108 MP कैमरा ऐसे करेगा काम

Xiaomi Mi Note 10 में Samsung द्वारा पेश किया गया ISOCELL Bright HMX सेंसर देखने को मिलेगा। यह नया सेंसर 1/1.33-इंच का है जो अधिक से अधिक रोशनी सोखने की क्षमता रखता है। ISOCELL Bright HMX में Tetracell टेक्नोलॉजी का यूज़ किया है। यह तकनीक चार अलग-अलग पिक्सल को साथ लेकर काम करती है और चारों से कैप्चर फोटो को एक बनाती है। एक ही आब्जेक्ट पर चार पिक्सल के काम से लो लाईट में भी फोटो अच्छी क्लिक होती है और साथ ही फोटो में न्वाइस बेहद कम होने से आब्जेक्ट के कलर भी बखूबी कैप्चर होते हैं।

वहीं अधिक रोशनी होने की कंडिशन में Samsung का 108-megapixel camera sensor कंपनी के ही Smart-ISO मेकनिज़म पर काम करेगा जो। इस प्रक्रिया में ISOCELL Bright HMX रोशनी को कंट्रोल कर पिक्सल को बेहतर बनाता है। गौरतलब है कि सैमसंग का यह नया सेंसर 6016 x 3384 पिक्सल रेज्ल्यूशन पर 6K वीडियो बनाने की क्षमता रखता है वहीं साथ ही यह सेंसर 30 fps (फ्रेम पर सेकेंड) की स्पीड से शूटिंग कर सकता है।

The post 14 नवंबर को लॉन्च होगा 108 MP पेंटा कैमरे वाला Xiaomi Mi Note 10, लॉन्च से पहले ही फोन का रिटेल बॉक्स आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-note-10-world-first-108-mp-penta-camera-retail-box-leaked/feed/ 0
Samsung और Xiaomi ने मिलाया हाथ, दुनिया के सामने पेश की 108-megapixel कैमरा सेंसर तकनीक https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-xiaomi-innovation-isocell-bright-hmx-camera-sensor-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-xiaomi-innovation-isocell-bright-hmx-camera-sensor-smartphone/#respond Mon, 12 Aug 2019 10:35:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34329 Xiaomi सबसे पहले 108-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तकनीक से लैस स्मार्टफोन लेकर आएगी।

The post Samsung और Xiaomi ने मिलाया हाथ, दुनिया के सामने पेश की 108-megapixel कैमरा सेंसर तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung स्मार्टफोन की दुनिया में शुरू से ही नई-नई इनोवेशन लाती रही है। पिछले दिनों Realme व Xiaomi जैसी कंपनियों ने अपने 64-मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन को टीज़ किया था। Realme अपनी 64-मेगापिक्सल कैमरा तकनीक का प्रदर्शन कर चुकी है जिसमें Samsung के 64-megapixel ISOCELL GW1 sensor का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन Samsung स्मार्टफोन की फोटोग्राफी को अभी और भी उपर ले जाने की प्लानिंग में है। 64-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के बाद अब सैमसंग की नज़र 108-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर पर है। और आज Samsung ने पूरे टेक जगत को चौंकाते हुए अपनी इस नई व अनूठी 108-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तकनीक को दुनिया के सामने पेश कर दिया है।

स्मार्टफोन जगत में नई उड़ान भरते हुए Samsung ने आज 108-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तकनीक को पेश कर दिया है। नई टेक्नोलॉजी को ऑफिशियल करते हुए सैमसंग ने ISOCELL Bright HMX से पर्दा उठा दिया है। इस सेंसर में 100 मिलियन पिक्सल दिए गए हैं जो बेहद ही ज्यादा ब्राइट लाईट होने पर भी शानदार फोटो खींचने में सक्षम है। Samsung द्वारा पेश किया गया यह नया सेंसर 1/1.33-इंच का है जो अधिक से अधिक रोशनी सोखने की क्षमता रखता है।

ऐसे करता है काम

ISOCELL Bright HMX में Samsung ने Tetracell टेक्नोलॉजी का यूज़ किया है। यह तकनीक चार अलग-अलग पिक्सल को साथ लेकर काम करती है और चारों से कैप्चर फोटो को एक बनाती है। एक ही आब्जेक्ट पर चार पिक्सल के काम से लो लाईट में भी फोटो अच्छी क्लिक होती है और साथ ही फोटो में न्वाइस बेहद कम होने से आब्जेक्ट के कलर भी बखूबी कैप्चर होते हैं।

Samsung Xiaomi innovation ISOCELL Bright HMX camera sensor smartphone

वहीं अधिक रोशनी होने की कंडिशन में Samsung का 108-megapixel camera sensor कंपनी के ही Smart-ISO मेकनिज़म पर काम करेगा जो। इस प्रक्रिया में ISOCELL Bright HMX रोशनी को कंट्रोल कर पिक्सल को बेहतर बनाता है। गौरतलब है कि सैमसंग का यह नया सेंसर 6016 x 3384 पिक्सल रेज्ल्यूशन पर 6K वीडियो बनाने की क्षमता रखता है वहीं साथ ही यह सेंसर 30 fps (फ्रेम पर सेकेंड) की स्पीड से शूटिंग कर सकता है।

Xiaomi फोन होगा इस सेंसर से लैस

ISOCELL Bright HMX सेंसर के निर्माण के लिए Samsung ने Xiaomi के साथ मिलकर काम किया है। और इस साझेदारी के चलते Xiaomi कंपनी की सबसे पहले इस 108-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तकनीक से लैस स्मार्टफोन लेकर आएगी। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया गया है कि दुनिया के पहले 108-मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन का नाम क्या होगा। वहीं लीक्स की मानें तो Xiaomi Mi MIX 4 को इस तकनीक के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं Samsung की ओर से भी यह साफ कर दिया गया है कि कंपनी अगले महीने से ही 108-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर का मास प्रोडक्शन शुरू कर देगी।

Samsung Xiaomi innovation ISOCELL Bright HMX camera sensor smartphone

The post Samsung और Xiaomi ने मिलाया हाथ, दुनिया के सामने पेश की 108-megapixel कैमरा सेंसर तकनीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-xiaomi-innovation-isocell-bright-hmx-camera-sensor-smartphone/feed/ 0