12GB RAM | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 10 Aug 2021 15:38:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12GB रैम वाला स्मार्टफोन लेने का है प्लान, यहां देखें फुल लिस्ट अभी के अभी https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-phone-2021-in-india-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-phone-2021-in-india-price/#respond Thu, 27 May 2021 11:53:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59704 इन फोन में 12GB रैम के साथ ही कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

The post 12GB रैम वाला स्मार्टफोन लेने का है प्लान, यहां देखें फुल लिस्ट अभी के अभी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक समय था जब किसी फोन में 2जीबी रैम होना ही बड़ी बात मानी जाती थी। लेकिन, समय और यूजर्स की डिमांड को देखते हुए आज स्मार्टफोन में 2GB या 4GB RAM नहीं बल्कि 18GB तक की RAM दी जाने लगी है। दरअसल, स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां हेवी यूजर और गेम के शौकीन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए अपने फोन में पावरफुल चिपसेट के साथ साथ 12 जीबी की रैम वाले कई स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। अगर आप एक 12GB रैम वाले दमदार फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस समय इंडियन मार्केट में कई स्मार्टफोन कंपनियों के 12जीबी रैम वाले स्मार्टफोन आपको मिल जाएंगे। वहीं, हम आज आपको 12GB रैम के साथ आने वाले कुछ दमदार फोन्स के बारे में बता रहे हैं। इन फोन पर नजर डाल आप आसानी से अपने लिए एक बेहतरीन फोन का चुनाव कर सकते हैं।

RAM का क्या काम है?

12GB रैम वाले फोन की लिस्ट बताने से पहले आपके मन में आने वाले एक सवाल का जवाब हम देने की कोशिश कर रहे हैं कि RAM का क्या काम है? RAM का पूरा नाम Random Access Memory है। मोबाइल फोन में जब कोई ऐप्लीकेशन इंस्टाल की जाती है तो वह फोन की इंटरनल मैमोरी में स्टोर होती है। वहीं जब किसी ऐप को स्मार्टफोन में ओपेन या रन किया जाता है तो उसके लिए RAM का इस्तेमाल होता है। मतलब जो भी ऐप्लीकेशन चलेगी वह रैम मैमोरी पर चलेगी। सिर्फ एक ऐप ही नहीं एक बार में स्मार्टफोन में जो-जो काम किया जाता है वह सब रैम मैमोरी पर ही होता है।

know how much ram is enough for smartphone

iQOO 7

अगर आप एक 12जीबी रैम वाला फोन तलाश रहे हैं तो हला ही में लॉन्च हुए iQOO 7 को देखा जा सकता है। इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 35,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। आईक्यू 7 5G में 6.62 इंच एमोलेड डिसप्ले दिया गया है जो किरिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज से लैस है। इसके अलावा हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 5G मोबाइल चिपसेट दिया गया है। iQOO 7 5G में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।

iqoo-7-india-launch-on-26-april-know-price-specs-sale-offer

स्मार्टफोन के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन में 48MP का मेन कैमरा दिया है, जो SONY IMX598 सेंसर है। इसके साथ ही दोनों फोन में 13MP का सुपर वाइड एंगल मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। दोनों फोन में तीसरा कैमरा सेंसर अलग-अलग दिया गया है। iQOO 7 स्मार्टफोन में 2MP मोनो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए 4400mAh बैटरी भी दी गई है जो 66वाट फ्लैशचार्ज सपॉर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 163.34×76.37×8.43 मिलीमीटर और वज़ 196 ग्राम है। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम वाले बेस्ट फोन की लिस्ट, शुरुआती कीमत: महज 9,999 रुपए

Vivo X60 Pro Plus

12GB रैम वाले इस फोन को आप 69,990 रुपये में खरीद सकते हैं। यह फोन इस साल मार्च में इंडियन मार्केट में लाया गया था। फोन में 2376 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड 11 के साथ फनटच ओएस 11.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर (एक 2.842गीगाहर्ट्ज़ + तीन 2.419गीगाहर्ट्ज़ + चार 1.805गीगाहर्ट्ज ) प्रोसेसेर के साथ 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट है। साथ ही ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 660 जीपीयू सपोर्ट करता है। वहीं, फोन में 4,200एमएएच की बैटरी 55वॉट फ्लैशचार्ज से लैस है।

top-10-most-powerful-5g-phone-in-india-smartphone-market

वीवो एक्स60 प्रो प्लस के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का GN1 सेंसर दिया गया है जो vivo OIS तकनीक के साथ काम करता है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX598 सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करता है जो गिंबल स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस है। Vivo X60 Pro+ के रियर पैनल पर एफ/2.08 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/3.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OnePlus 9 Series

वनप्लस ने हाल ही में पेश की OnePlus 9 सीरीज के फोन्स को 12जीबी तक की रैम के साथ पेश किया था। इसके अलावा यह फोन 120Hz डिसप्ले के साथ आते हैं। लाइनअप के सभी तीन फोन, अर्थात OnePlus 9ROnePlus 9, और OnePlus 9 Pro  में हाई रिफ्रेश रेट ऐमोलेड डिसप्ले दी गई है। वहीं, वनप्लस 9 आर और वनप्लस 9 की स्क्रीनसाइज और रिज़ॉल्यूशन एक समान है। दोनों फोन में FHD + रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.55-इंच की डिसप्ले है। वहीं OnePlus 9 Pro एक बड़ी 6.67-इंच LTPO डिसप्ले को स्पोर्ट करता है जो QHD + रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है।

top-10-most-powerful-5g-phone-in-india-smartphone-market

इसके अतिरिक्त, फ्लैगशिप वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो दोनों में स्नैपड्रैगन 888 SoC, 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, हैसलब्लेड कैमरा और 4,500mAh की बैटरी है। इसके अलावा वनप्लस 9 में आईपी रेटिंग भी है। दूसरी ओर OnePlus 9R, स्नैपड्रैगन 870 SoC के साथ 48MP क्वाड रियर कैमरा व 4,500mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9R के 12जीबी रैम मॉडल की कीमत क्रमश: 54,999 रुपये, 69,999 रुपये और 43,999 रुपये है।  इसे भी पढ़ें: 120Hz डिसप्ले वाले बेस्ट SmartPhone, यहां देखें फुल लिस्ट अभी के अभी

ASUS ROG Phone 5

अगर आप एक शानदार गेमिंग फोन लेने का विचार कर रहे हैं तो ROG Phone 5 को खरीदा जा सकता है। इस फोन को कंपनी ने 12GB रैम के साथ पेश किया था। इसके लिए आपको 57,999 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा इस फोन 20.4:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 2448 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की डिसप्ले 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है जिसे आईकेयर लेयर से कोट किया गया है। एंडरॉयड 11 आधारित इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी चिपसेट दिया गया हैै।

ASUS ROG Phone 5 pro 5g phone launched in india with 18gb ram Price Specs Sale Offer

फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का SONY IMX686 सेंसर दिया गया है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह फोन डुअल बैटरी सपोर्ट करता हैं जिनकी पावर 3,000एमएएच है। इस हिसाब से फोन में कुल 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी के साथ ही यह स्मार्टफोन 65वॉट हायपर फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Snapdragon 888 वाले बेस्ट फोन की फुल लिस्ट, देखें आपके लिए कौनसा बेहतर

Samsung Galaxy S21 Ultra

Samsung Galaxy S21 Ultra के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,05,999 रुपए है। स्मार्टफोन 3200 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की क्वाॅडएचडी+ ऐज़ डिसप्ले सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा का डिसप्ले 515पीपीआई और एचडीआर10+ सर्पोटेड है और 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करता है। सैमसंग का यह फोन आईपी68 रेटेड है जो इसे वाॅटर व डस्ट प्रूफ बनाता है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा एंडराॅयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 पर काम करता है। इसके अलावा फोन 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के क्वाॅलकाॅम के स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर रन करता है स्मार्टफोन को 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लाॅन्च किया है जो 25वाॅट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

samsung galaxy s21 4g bluetooth sig listing india launch specs price sale

Samsung Galaxy S21 Ultra क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एफ/4.9 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी टेलीफोटो लेंस मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा का कैमरा सेग्मेंट 100एक्स स्पेस ज़ूम 10एक्स + 3एक्स आप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए Galaxy S21 Ultra में एफ/2.2 अपर्चर वाला 40 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया जो फेज़ डिटेक्शन तकनीक के साथ काम करता है।

Mi 11 Ultra

मी 11 अल्ट्रा के 12GB रैम वेरिएंट को 69,000 रुपए में खरीदा जा सकता है। । मी 11 अल्ट्रा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस आता है, जिसे Adreno 660 जीपीयू, 12GB तक LPDDR5 रैम और 256 UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए मी 11 अल्ट्रा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसके साथ दो 48 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड-एंगल और फिल्ड-ऑफ-व्यू कैमरा सेंसर्स शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसे भी पढ़ें: 8GB रैम वाले दमदार स्मार्टफोन की फुल लिस्ट, कीमत: 20,000 रुपए से भी कम

mi-11-ultra-5g-new-launch

फोन Android 11 पर चलता है और इसमें 6.81-इंच का 2K WQHD+ (3,200× 1,440 पिक्सल) ई4 एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 551पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में HDR10+ और Dolby Vision के साथ DisplayMate की A+ रेटिंग दी गई है। फोन में इसके अलावा 1.1 इंच (126×294 पिक्सल) एमोलेड सेकेंडरी टच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है।

The post 12GB रैम वाला स्मार्टफोन लेने का है प्लान, यहां देखें फुल लिस्ट अभी के अभी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-phone-2021-in-india-price/feed/ 0
12GB RAM वाले ये 10 स्मार्टफोन हैं इंडिया में सबसे पावरफुल https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-most-powerful-phone-with-12-gb-ram-in-india-smartphone-market/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-most-powerful-phone-with-12-gb-ram-in-india-smartphone-market/#respond Wed, 28 Oct 2020 13:33:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50550 12GB RAM वाले 10 पावरफुल स्मार्टफोन, चुनें अपने लिए बेस्ट

The post 12GB RAM वाले ये 10 स्मार्टफोन हैं इंडिया में सबसे पावरफुल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

महंगा स्मार्टफोन खरीदने के दौरान यूजर प्रोसेसर पर जरूर ध्यान देते हैं। गेमिंग के शौकिन लोग चाहते हैं कि उन्हें फास्ट और लैग-फ्री एक्सपीरियंस मिले और इसके लिए ताकतवर चिपसेट वाला फोन ही पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यदि फोन में रैम मैमोरी कम है तो कितना ही पावरफुल प्रोसेसर क्यों न हो, वह हैंग जरूर करेगा। ऐसे में जरूरी है कि ज्यादा कीमत वाला फ्लैगशिप फोन लेने जा रहे हैं तो उसकी रैम मैमोरी पर भी ध्यान जरूर दें। आज हमनें भारतीय बाजार में मौजूद 10 ऐसे स्मार्टफोंस की लिस्ट बनाई है जो 12GB RAM सपोर्ट करते हैं। यदि आप भी किसी ताकतवर फोन की तलाश में हैं, तो यह लिस्ट आपको बेहद काम आएगी। बता दें कि आगे हमनें Samsung, OnePlus, ASUS, Motorola के साथ ही Realme, iQooOPPO जैसे ब्रांड्स के चुनिंदा बेस्ट स्मार्टफोंस को शामिल किया है, जो 12 जीबी रैम के साथ बाजार में ब्रिकी के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S20 Ultra

सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा सैमसंग के सबसे पावरफुल और महंगे स्मार्टफोंस में से एक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फोन का सबसे बड़ा मॉडल 16 जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ था जिसमें 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई थी। इसके साथ ही दूसरे मॉडल में 12 जीबी की रैम दी गई है जो 128 जीबी तथा 256 जीबी के दो स्टोरेज ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इंडिया में इस फोन की कीमत 92,999 रुपये से शुरू होती है।

top 10 most powerful phone with 12gb ram in india smartphone market

Galaxy S20 Ultra को 3200 X 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.9 इंच की क्वॉडएचडी+ डायनामिक एमोलेड 2एक्स इनफिनिटी-ओ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इन-डिसप्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक के साथ ही फोन की स्क्रीन एचडीआर10+, 511पीपीआई, 1200निट्स ब्राइटनेस और 2000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करती है। एंडरॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 के साथ यह फोन 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और सैमसंग के ही 7एनएम तकनीक पर बने एक्सनॉस 990 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : ये हैं इंडियन मार्केट में मौजूद 10 सबसे शक्तिशाली फोन

Samsung Galaxy S20 Ultra क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस, एफ/3.5 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक डेफ्थ विज़न कैमरा लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 40 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही 10वॉट वायरलेस चार्जिंग 2.0 तकनीक सपोर्ट करती है। गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा 5G व LTE दोनों कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

OnePlus 8T 5G

वनप्लस 8टी इस सेग्मेंट का सबसे लेटेस्ट फोन है जो इसी महीने लॉन्च हुआ है। इस फोन को इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जो LPDDR4X रैम के साथ UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसी कीमत सिर्फ 45,999 रुपये है। इसी तरह बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 42,999 रुपये है। OnePlus के इस नए फोन को Lunar Silver और Aquamarine Green कलर में खरीदा जा सकता है।

top 10 most powerful phone with 12gb ram in india smartphone market

OnePlus 8T 5G को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करने वाली यह डिसप्ले HDR10+, 402ppi और 1100nits ब्राइटनेस पर काम करती है। यह फोन एंडरॉयड 11 आधारित ऑक्सिजनओएस पर लॉन्च हुआ है जो एक्स55 मॉडम से लैस क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए OnePlus 8T एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है।

OnePlus 8T 5G के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 पंच-होल कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Warp Charge 30T 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

ASUS ROG Phone 3

असूस का यह पावरफुल फोन खासतौर पर गेमिंग के लिए बनाया गया है। यहां ROG का मतलब Republic of Gamers है। इंडिया में यह फोन भी दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 57,999 रुपये है। इसी तरह फोन का 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 52,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

top 10 most powerful phone with 12gb ram in india smartphone market

Asus ROG Phone 3 स्मार्टफोन 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 270हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसे 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया गया है। एंडरॉयड 10 के साथ यह फोन 3.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्लस चिपसेट पर रन करता है तथा ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 650जीपीयू दिया गया है।

यह भी पढ़ें : पंच-होल डिसप्ले वाले 5 सबसे सस्ते स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए आरओजी फोन 3 के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का SONY IMX686 प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है। ROG Phone 3 में गेमकूल 3 कूलिंग सिस्टम तथा टच सेंसिटिव अल्ट्रासॉनिक बंपर/शोल्डर बटन एयरट्रिगर जैसे एडवांस फीचर्स के साथ ही RGB लाइटिंग दी गई है जो नोटिफिकेशन्स इत्यादि के साथ चमकती है।

Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G

बाजार में मौजूद सबसे पावरफुल स्मार्टफोंस में सैमसंग का गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5जी भी शामिल है। यह फोन इंडिया में 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन 1,04,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसे कंपनी की वेबसाइट के साथ ही अन्य शॉपिंग साइट्स व रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

top 10 most powerful phone with 12gb ram in india smartphone market

Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G फोन 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1440 x 3088 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.9 इंच की कर्व्ड डायनामिक एमोलेड Infinity O डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करता है। स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया गया है। एंडरॉयड आधारित यह फोन सैमसंग के एक्सनॉस 990 चिपसेट पर रन करता है जो 5जी नेटवर्क सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy Note 20 Ultra ट्रिपल कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 5x का ऑप्टिकल ज़ूम और 50x का हाईब्रीड जूम सपोर्ट करने वाला एफ/3.0 अपर्चर का 12 मेगापिक्सल सेंसर तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 एमपी का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Motorola Edge Plus

मोटोरोला ऐज़ सीरीज़ का यह पावरफुल फोन मई महीने में भारत में लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ था जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है इस फोन में राउंड ऐज डिसप्ले दी गई है। Motorola Edge+ को कंपनी द्वारा 74,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था जो फिलहाल दिवाली के मौके पर 64,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन को Smokey Sangria और Thunder Grey कलर ऑप्शन मेें शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

top 10 most powerful phone with 12gb ram in india smartphone market

Motorola Edge Plus स्मार्टफोन 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया था जो क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर रन करता है। 5जी कनेक्टिविटी के लिए इस फोन को एक्स50 मॉडम से लैस किया गया है। मोटोरोला के इस प्लैगशिप फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W टर्बो चार्ज (वायर के साथ) और वायरलैस 15W को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में रिवर्स वायरलैस चार्जिंग का ऑपशन भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : SMS नहीं कर पा रहे हैं सेंड तो ना हो परेशान, यह आसान सा उपाय कर देगा चुटकियों में समाधान

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज प्लस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो OIS तकनीक से लैस है। इसके साथ ही यह फोन 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड  सेंसर, 8 मेगापिक्सल का लेजर ऑटोफोकस लेंस और एक टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है। इसके अलाव फोन में 3X ऑप्टिकल जूम की क्षमता भी दी गई है। इतना ही नहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 25-मेगापिक्सल का सिंगल पंच-होल कैमरा है।

OnePlus Nord

वनप्लस नोर्ड इंडिया में मौजूद सबसे सस्ते 12 जीबी रैम मैमोरी वाले स्मार्टफोंस में से एक है। यह फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था जिनमें सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस वेरिंएट की कीमत 29,999 रुपये है। इसी तरह फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 24,999 रुपये है और फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

top 10 most powerful phone with 12gb ram in india smartphone market

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नॉर्ड में कुल 6 कैमरे दिए गए हैं। फोन के रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर, एफ/2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, एफ/2.24 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का Sony IMX616 सेंसर तथा एफ/2.45 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord 5G को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.44-इंच की Fluid AMOLED डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह एंडरॉयड 10 आधारित आक्सिजनओएस के साथ 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लाक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर व क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 620 जीपीयू मौजूद है। इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ यह फोन 30टी वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,115एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S20 Plus

सैमसंग गैलेक्सी एस20 प्लस एक 5जी फोन है जो इस वक्त इंडिया में एक ही वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इन दिनों सिर्फ 49,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया था जिसमें वन यूआई की लेयरिंग दी गई है। यह फोन 2.7गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले सैमसंग के एक्सिनोस 910 चिपसेट पर काम करता है।

top 10 most powerful phone with 12gb ram in india smartphone market

Samsung Galaxy S20+ में 3200 X 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। फोन में क्वॉड एचडी+ एमोलेड 2एक्स इनफिनिटी ओ डिसप्ले दी गई है जो एचडीआर 10+ सर्टिफाइड है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। सिक्योरिटी के लिए गैलेक्सी ए20 प्लस में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। यह भी पढ़ें : फोन में स्लो चलता है वाई-फाई तो ऐसे करें फास्ट

फोटोग्राफी के लिए फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें सेंसर 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है तथा दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और यह एफ/2.0 अपर्चर सपोर्ट करता है। यह लेंस 120 डिग्री तक अल्ट्रा वाइड लेंस सपोर्ट करने में सक्षम है। वहीं तीसरा लेंस एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है और यह 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। कंपनी ने इमसें एक अतिरिक्त सेंसर दिया है जो डेफ्थविज़न का काम करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iQOO 3

आईक्यू 3 इंडिया में दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ था जिनमें 5G और 4G शामिल है। पहले 5G मॉडल की बात करें तो यह 12 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जो बाजार में फिलहाल 44,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसी तरह iQOO 3 के 4G मॉडल में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम अब 34,990 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 256 जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट का प्राइस 37,990 रुपये हो चुका है। इस फोन को Quantum Silver और Tornado Black कलर में खरीदा जा सकता है।

top 10 most powerful phone with 12gb ram in india smartphone market

iQOO 3 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एचडीआर 10+ तथा 1200+ निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस की गई है जो गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टे है। इस फोन को आईक्यू यूआई 1.0 आधारित एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए iQOO 3 में एड्रेनो 650 जीपीयू मौजूद है।

iQOO 3 क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च हुआ है। इस सेटअप में एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेेंसर दिया गया है, जिसके साथ एफ/2.46 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का 20X डिजीटल ज़ूम टेलीफोटो लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए आईक्यू 3 एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए आईक्यू 3 में 4,440 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 55वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक सपोर्ट करती है।

OPPO Find X2

ओपो फाइंड एक्स2 को भारत में 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत 64,990 रुपये है जिसे ceramic black और glass ocean green वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है लेटेस्ट कलर ओएस के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 मौजूद है।

top 10 most powerful phone with 12gb ram in india smartphone market

OPPO Find X2 को 3के रेज्ल्यूशन वाली 6.7-इंच की क्यूएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। यह डिसप्ले बैक पैनल की ओर 67.8-डिग्री कर्व्ड है। फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। ओपो फाइंड एक्स 2 की स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट करता है जिसके साथ 1200 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गामुट सपोर्ट भी मौजूद है। यह भी पढ़ें : ये हैं इंडिया के सबसे सस्ते 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये से शुरू

फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का Sony IMX708 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए ओपो फाइंड एक्स2 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में SuperVOOC 2.0 Flash Charge तकनीक से लैस 65वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है।

Realme X3 SuperZoom

रियलमी एक्स सीरीज़ का यह फोन भी जून में इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसने दो वेरिएंट्स में बाजार में एंट्री ली थी। फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 27,999 रुपये है। वहीं Realme X3 SuperZoom के बड़े वेरिएंट में 12 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो Glacier Blue और Arctic White कलर में 32,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

top 10 most powerful phone with 12gb ram in india smartphone market

फोटोग्राफी के लिए यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर 60एक्स ज़ूम की क्षमता वाले 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन डुअल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 32 मेगापिक्सल का Sony IMX616 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा शामिल है।

एंडरॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई के साथ यह स्मार्टफोन 2.9गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर और 7एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस पर रन करता है। फोन लिक्विड कूलिंग तकनीक से लैस है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए Realme X3 SuperZoom में 30W Dart charge तकनीक से लैस 4,200एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

The post 12GB RAM वाले ये 10 स्मार्टफोन हैं इंडिया में सबसे पावरफुल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-most-powerful-phone-with-12-gb-ram-in-india-smartphone-market/feed/ 0
5 रियर कैमरे के साथ सामने आया Oppo Reno का 5G मॉडल, इसमें है 12GB रैम https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-5g-phone-full-specifications-keak-on-tenaa/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-5g-phone-full-specifications-keak-on-tenaa/#respond Tue, 03 Sep 2019 06:57:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35175 ओपो रेनो का 5 वेरियंट लाने की तैयारी कर रहा है जिसमें 5 रियर कैमरे दिए गए हैं।

The post 5 रियर कैमरे के साथ सामने आया Oppo Reno का 5G मॉडल, इसमें है 12GB रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही Oppo ने भारतीय बाजार में तीन नए फोन को पेश किया था। कंपनी ने रेनो सीरीज में Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F को उतरा था। इन फोंस में 4 कैमरा (क्वाड कैमरा) सेटअप दिया गया है लेकिन अब कंपनी 5 रियर कैमरे वाले 5G फोन की तैयारी कर रही है। Oppo Reno 5G फोन चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट हो गया है। यहां पर फोन का फोटो और स्पेसिफिकेशन सब कुछ उपलब्ध है। हालांकि यह देखने में तो पुराने Reno के समान ही है लेकिन कुछ चीजें हैं जो इसमें खास कही जा सकती हैं। जैसे— रेनों के इस फोन में 5G सपोर्ट दिया गया है और पिछले पैनल में 5 कैमरा सेंसर है जिसमें एक जूम सेंसर है। सर्टिफिकेशन साइट पर यह फोन PCKM70 मॉडल नाम से लिस्ट हुआ है। हालांकि रेनो सीरीज में पॉप अप फ्रंट कैमरा है ऐसे में सेल्फी कैमरा अभी दिखाई नहीं दे रहा है।

ओपो रेनो 5जी के स्पेसिफिकेशन
oppo-reno-5g-phone-full-specifications-keak-on-tenaa
Oppo Reno के इस 5G फोन का स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल की अपेक्षा काफी अलग है। इस फोन का डायमेंशन 61.8×76.6×9.5 (mm) है जबकि वजन 212 ग्राम। वहीं यह अब तक के सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन है। फोन को 6.6 की स्क्रीन के साथ लिस्ट किया गया है और इसमें AMOLED पैनल का उपयोग किया गया है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसके साथ ही 3,900 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A90 5G लॉन्च, इसमें है 8जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा

Oppo Reno को जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर आधारित है। वहीं नए रेनो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में 2.96गीगाहट्रर्ज् का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही इसमें 12जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह ओपो का अब तक सबसे सबसे बड़ी रैम मैमोरी वाली फोन है। इंटरनल मैमोरी की ओर रुख करें तो इसमें 256जीबी की स्टोरेज है। इसे भी पढ़ें: Xioami पेश करेगी 108-मेगापिक्सल वाले चार स्मार्टफोन, होंगे सबसे खास

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि इसमें 5 रियर कैमरा सेटअप है। हालांकि लिस्ट किए गए फोन में सिर्फ 3 कैमरे का रेजल्यूशन ही दिया गया है। ओपो के नए रेनो फोन में 48 MP + 13 MP + 800 MP का कैमरा दिया गया है। हो सकती है कि जूम लेंस और टीओएफ कैमरे का रेजल्यूशन इसमें अंकित न हो। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Oppo के इस नए Reno फोन को किस नाम से लॉन्च किया जाएगा और किस देश में लॉन्च होगा इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। परंतु इतना कहा जा सकता है कि कंपनी अपने 5जी फोन को लेकर जल्द ही आने वाली है। इसे भी पढ़ें: Realme Q में होगी 20W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,035एमएएच की बैटरी, 5 सितंबर होगा लॉन्च

ओपो रेनो सीरीज
गौरतलब है कि ओपो ने इस साल रेनो मॉडल की शुरुआत की थी और इसके तहत कंपनी अब तक 5 मॉडल पेश कर चुकी है। सबसे पहले ओपो रेनो और ओपो रेनो 10एक्स जूम आया था। इसके बाद हाल में रेनो 2, रेनो 2ज़ेड और रेनो 2एस को पेश किया है। ये फोन 20 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये के बजट में उपलब्ध हैं।

The post 5 रियर कैमरे के साथ सामने आया Oppo Reno का 5G मॉडल, इसमें है 12GB रैम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno-5g-phone-full-specifications-keak-on-tenaa/feed/ 0
Exclusive: दिवाली से पहले भारत में लॉन्च होगा Vivo Nex , Oneplus 7T से होगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-3-to-launch-in-india-before-diwali/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-3-to-launch-in-india-before-diwali/#respond Mon, 02 Sep 2019 10:21:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35134 वीवो नेक्स 3 को दिवाली से पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा और कंपनी इसे लिमिटेड स्टॉक के साथ लाने का प्लान कर रही है।

The post Exclusive: दिवाली से पहले भारत में लॉन्च होगा Vivo Nex , Oneplus 7T से होगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दिवाली तक भारतीय यूजर्स को एक से बढ़कर एक फोन देखने को मिलने वाले हैं जहां एक ओर शुरुआत Samsung Galaxy Note 10 से हुई है। वहीं दूसरी ओर Apple ओर Google अभी आने बाकी हैं। हालांकि बापको बता दूं कि इसी बीच Vivo अपने इस साल का सबसे बड़ा डिवाइस Nex 3 को भी लेकर आने वाला है। 16 सितंबर को इस फोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा लेकिन कुछ दिनों बाद ही यह भारत में भी उपलब्ध होगा। 91mobiles को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इस बात की जानकारी कंपनी के ही एक अधिकारी से मिली है जिन्होंने नाम न बताने की शर्त पर हमें यह खबर दी है।

उन्होंने बताया कि “सितंबर में भारतीय बाजार में Vivo V17 pro को लॉन्च किया जाएगा। वहीं अगले ही माह कंपनी नेक्स 3 को लाने का प्लान कर रही है। दिवाली से पहले इस फोन को कंपनी लॉन्च कर सकती है और इसके लिए अभी से ही सभी वीवो अधिकारियों को नोटिफिकेशन भी दे दिया गया है। हालांकि कंपनी इस बार बहुत ही सीमित मात्रा में इस फोन को लाने का प्लान कर रही है। भारतीय बाजार में यह फोन लिमिडेट स्टॉक के साथ ही उपलब्ध होगा।” इसे भी पढ़ें: 5000एमएएच बैटरी, 8जीबी रैम और 48-एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ सामने आया Oppo A9 (2020)

गौरतलब है कि कंपनी ने सबसे पहला Vivo Nex मॉडल को इंडिया में पेश किया था। जबकि दूसरा मॉडल जो Dual Display के साथ था वहीं नहीं आया। वहीं अब Nex 3 को लेकर Vivo आने वाला है। हालांकि कंपनी द्वारा अधिकारिक रूप से अब तक कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन इतना तो मालूम चल गया है कि Vivo V17, V17 Pro और Nex 3 सहित कई दूसरे डिवाइस का प्लान कर रहा है।

Vivo Nex 3 के स्पेसिफिकेशन

vivo nex 3 to launch in india before diwali
Photo: gizchina.com

जैसा कि हमने पहले ही जानकारी दे दी है कि 16 सितंबर चीन में वीवो नेक्स 3 को लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने यह पहले ही जानकारी दे दी है कि Nex 3 का 5G मॉडल भी उपलब्ध होगा। यह कंपनी का पहला फोन होगा जिसमें वाटर फॉल डिसप्ले देखने को मिलेगा। वहीं हाल में वीवो नेक्स 3 का दो मॉडल चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट हुआ है जहां फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हैं। लिस्ट किए गए फोन में 6.89 इंच की AMOLED सक्रीन दी गई है। इसे भी पढ़ें: Vivo Y15 और Y17 की कीमत में हुई भारी कमी, जानें क्या है नया प्राइस

कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ लिस्ट किया है और इमसें 2.96GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फिलहाल मोबाइल के लिए सबसे ताकतवर चिपसेट है। वीवो नेक्स 3 को दो रैम वेरियंट में पेश किया जा सकता है 8जीबी और 12जीबी। इसके साथ ही तीन मैमोरी ऑप्शन हो सकता है 128GB, 256GB, 512GB। इसे भी पढ़ें: Realme Q में होगी 20W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,035एमएएच की बैटरी, 5 सितंबर होगा लॉन्च

कैमरे की बात करें तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आज सकता है। कंपनी इसे 64 एमपी के मेन कैमरे से लैस कर सकती है। वहीं इसमें सेकेंडरी कैमरा 13 एमपी हो सकता है। वहीं अब तक मिली जानकारी के अनुसार तीसरा सेंसर भी 13 एमपी का ही होगा।

सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 16 एमपी का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो नेक्स 3 में 4410 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

क्या है Vivo का प्लान
वीवो अगले कुछ महीनों में कई नए फोन पेश कर सकता है जिसमें V17, V17 Pro और Nex 3 के अलावा U सीरीज के फोन भी शामिल हैं।

The post Exclusive: दिवाली से पहले भारत में लॉन्च होगा Vivo Nex , Oneplus 7T से होगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-nex-3-to-launch-in-india-before-diwali/feed/ 0
12जीबी रैम, ट्रिपल कैमरा और 1टीबी इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s10-and-galaxy-s10-plus-launched-with-tripal-camera-1tb-memory-and-12gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s10-and-galaxy-s10-plus-launched-with-tripal-camera-1tb-memory-and-12gb-ram/#respond Wed, 20 Feb 2019 20:41:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27660 सैमसंग गैलेक्सी एस10 और एस10 प्लस के साथ कंपनी ने 12जीबी रैम वाले फोन की शुरुआत की है। वहीं 1टीबी की मैमोरी भी पहली बार लेकर आई है।

The post 12जीबी रैम, ट्रिपल कैमरा और 1टीबी इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबी चर्चा के बाद आखिर वह पल आ ही गया जब सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस10 से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अमेरिकी शहर सैनफ्रांसिस्को में किए गए एक इवेंट के दौरान इन फोंस को पेश किया है। हालांकि सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि जहां अब तक गैलेक्सी एस सीरीज में पहले एक या दो फोन लॉन्च होते थे वहीं इस बार कंपनी ने चार फोन उतारे हैं। सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस, गैलेक्सी एस10ई और गैलेक्सी एस10 5जी को पेश किया है। हालांकि इनमें सबसे ज्यादा चर्चा गैलेक्सी एस10 और एस10 प्लस की है जो बेदह ही दमदार हैं। कंपनी ने पहली बार 12जीबी रैम वाले फोन को पेश किया है। इसके साथ बड़ी मैमोरी भी है और दमदार कैमरा भी है।

samsung-galaxy-s10-family-09

सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज फोन लॉन्च के दौरान सुजान डिसिल्वा, डायरेक्टर प्रोडक्ट सैमसंग का कहना था कि “सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस के साथ हम विश्व का पहला इनफिनिटी ओ डिसप्ले वाला फोन लॉन्च कर रहे हैं तो सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ आता है और यह एचडीआर10 सपोर्ट करता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह विश्व का पहला फोन है जिसमें अल्ट्रासोनिक इनडिप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर का उपयोग किया गया है।”

सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस के डिजाइन
samsung galaxy s10 and galaxy s10 plus launched with tripal camera 1tb memory and 12gb ram
सैमसंग गैलेक्सी एस10 और एस10 प्लस के डिजाइन की बात करें तो इन फोंस को भी पहले लॉन्च एस या नोट सीरीज के समान ग्लास बैक पैनल के साथ पेश किया गया है लेकिन पुराने फोन की अपेक्षा थोड़े बड़े हैं। दोनों फोन को कंपनी ने ट्रिपल कैमरे के साथ पेश किया है जो हॉरिजॉन्टल शेप में है। साथ में ही फ्लैश लाईट है। गैलेक्सी एस10 प्लस के फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के उपर में दाईं ओेर दो छोटे से छेद दिए गए हैं। इन दोनों छेद में डुअल कैमरा सेंसर मौजूद है। वहीं गैलेक्सी एस10 में आपको सिंगल कैमरा सेंसर मिलेगा। कंपनी ने पंच होल स्टाइल में सेल्फी कैमरा दिया है। इससे पहले चीन में सैमसंग ने गैलेक्सी ए8एस को पेश किया था जो विश्व का पहला पंच होल वाल कैमरा था। इसे कंपनी ने इनफिनिटी होल का नाम दिया है। लॉन्च हुआ सैमसंग का पहला फोल्डेलबल फोन, इसमें है 5जी सपोर्ट, 12जीबी रैम और 512जीबी मैमोरी

samsung galaxy s10 and galaxy s10 plus launched with tripal camera 1tb memory and 12gb ram

सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस आईपी68 जो डेढ़ मीटर पानी में लगभग 30 मिनट तक रहने पर भी खराब नहीं होगा। इसके साथ ही फोन धुल अवरोधक भी है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस का डिसप्ले
samsung galaxy s10 and galaxy s10 plus launched with tripal camera 1tb memory and 12gb ram
अपने नाम के अनुसार गैलेक्सी एस10 प्लस की स्क्रीन थोड़ी बडी है। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस10 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाली 6.1-इंच की कर्व्ड डायनेमिक सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। वहीं गैलेक्सी एस10 प्लस में 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाली 6.4-इंच की कर्व्ड डायनेमिक सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। दोनों फोन क्वाड एचडी+ (1440 x 3040) पिक्सल रेजल्यूशन को सपोर्ट करते हैं और बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ आते हैं।

इतना ही नहीं इनमें एचडीआर10 और ऑलवेज़ ऑन डिसप्ले सपोर्ट भी करता है। रही बात प्रोटेक्शन की तो कंपनी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 6 से लैस किया है जो कोर्निंग का सबसे नय प्रोटेक्शन तकनीक है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस के रैम व प्रोसेसर
samsung galaxy s10 and galaxy s10 plus launched with tripal camera 1tb memory and 12gb ram
जैसा कि देखा जाता है सैमसंग अपने फ्लैगशिप फोन को हमेशा ही क्वालकॉम और एक्सनोस सहित दो चिपसेट पर लॉन्च करता है और इस बार भी ऐसा है। यूएस में यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर पेश होगा जबकि भारत सहित दूसरे देशों में एक्सनोस एक्नोस 9820 चिपसेट वाला फोन आएगा। इसमें आपको 8 नैनोमीटर फैबरिककेशन वाला ऑक्टाकोर (2×2.7 गीगाहट्र्ज मॉनगूज़ एम4 + 2×2.3 गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए75 और 4×1.9 गीगाहट्र्ज कोटेक्स-ए55) देखने को मिलेगा।
samsung galaxy s10 and galaxy s10 plus launched with tripal camera 1tb memory and 12gb ram
सैमसंग गैलेक्सी एस10 में 8जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही यह फोन 128जीबी और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 512जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस को 8जीबी और 12जीबी की रैम मैमोरी में पेश किया गया है। वहीं कंपनी ने इसमें 128जीबी, 512जीबी और 1टीबी मैमोरी में पेश किया है। यह अब तक की सबसे बड़ी मैमोरी वाला फोन है। इसके साथ ही 512जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। 8जीबी रैम और 256जीबी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी एस10ई फोन, शामिल है दमदार प्रोसेसर

सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस का कैमरा
samsung galaxy s10 and galaxy s10 plus launched with tripal camera 1tb memory and 12gb ram
सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसका मेन कैमरा 12-मेगापिक्सल का है जो वेरियेबल अपर्चर के साथ आता है। यह सेंसर एफ/1.5 अपर्चर से लेकर एफ/2.4 तक का सपोर्ट करता है। इसमें वाइड एंगल के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट दिय गया है। ऐसा हम पहले भी एस10 प्लस और नोट9 में देख चुके हैं। वहीं सेकेंडरी कैमरा भी 12-मेगापिक्सल एफ/2.4 अपर्चर वाला है। यह सेंसर टेलीफोटो लेंस है। वहीं तीसरा सेंसर 16-मेगापिक्सल का है जो एफ/2.4 अपर्चर की क्षमता वाला है। फोन में 2एक्स ऑप्टिकल और 10 एक्स डिजिटल जूम सपोर्ट है।
samsung galaxy s10 and galaxy s10 plus launched with tripal camera 1tb memory and 12gb ram
हां गैलेक्सी एस10 में जहां 8-मेगापिक्सल वाला सिंगल सेल्फी लेंस है जो एफ/1.9 अपर्चर के साथ आता है। वहीं गैलेक्सी एस10 प्लस में आपको 10-मेगापिक्सल (एफ/1.9 आर्चर) + 8-मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का डुअल सेंसर मिलेगा। इसमें दूसरा सेंसर आरजीबी है तो डेफ्थ सेंसिंग के लिए भी कार्य करता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस का ओएस
samsung galaxy s10 and galaxy s10 plus launched with tripal camera 1tb memory and 12gb ram
सैमसंग के ये दोनों फोन कंपनी के नए वन यूआई पर कार्य करते हैं जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई आधारित हैं। यह एंडरॉयड का फिलहाल सबसे या ओस है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस में कनेक्टिविटी ऑप्शन
samsung galaxy s10 and galaxy s10 plus launched with tripal camera 1tb memory and 12gb ram
दोनों मॉडल में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके साथ ही 4जी वोएलटीई, वाईफाई और ब्लूटूथ भी दिया गया है। इन फोंस के साथ कंपनी ने इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की शुरुआत कर दी है। इसके अलावा फेस डिटेक्शन भी है।

पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस10 में 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं गैलेक्सी एस10 प्लस में आपको 4,100 का पावर बैकअप मिलेगा। कंपनी ने यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है जो फार्स्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिग भी है।

कब होंगे भारत में उपलब्ध
samsung galaxy s10 and galaxy s10 plus launched with tripal camera 1tb memory and 12gb ram
6 मार्च को ये फोन भारत में लॉन्च किए जाएंगे। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इन फोंस के सभी मॉडल इंडिया में उपलब्ध होंगे जिनमें 12जीबी रैम वाला भी है। रही बात कीमत की तो पचास हजार से लेकर 1 लाख तक के बीच के होंगे।

The post 12जीबी रैम, ट्रिपल कैमरा और 1टीबी इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s10-and-galaxy-s10-plus-launched-with-tripal-camera-1tb-memory-and-12gb-ram/feed/ 0
लेनोवो ला रहा है सुपर फास्ट 12​जीबी रैम वाला फोन ज़ेड5एस फेरारी एडिशन, कल होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-z5s-to-launch-with-12gb-ram-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-z5s-to-launch-with-12gb-ram-in-hindi/#comments Mon, 17 Dec 2018 06:34:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25184 कुछ दिन पहले यह चर्चा थी कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 का 5जी मॉडल 12जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है लेकिन दूसरा कोई लीक नहीं आया।

The post लेनोवो ला रहा है सुपर फास्ट 12​जीबी रैम वाला फोन ज़ेड5एस फेरारी एडिशन, कल होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में वनप्लस ने आॅटो मोबाइल कंपनी मैकलारेन के साथ मिलकर वनप्लस 6टी का मैकलारेन अडिशन पेश किया है। वहीं हुआवई पहले ही पोर्श एडिशन पेश कर चुकी है। अब इस कड़ी में नया नाम लेनोवो का आने वाले है। कंपनी स्पोर्टस् कार बनाने वाली कंपनी फेरारी के साथ मिलकर लेनोवो ज़ेड5एस का फेरारी एडिशन पेश करने वाली है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि फेरारी कार की तरह यह फोन भी सुपर फास्ट होगा। कंपनी इसे 12 जीबी की रैम मैमोरी के साथ पेश कर सकती है। इस फोन की जानकारीप आज लीक हुई है जिसमें रैम मैमोरी का खुलासा किया गया है।

lenovo-z5s-to-launch-with-12gb-ram-in-hindi
चीनी सोशल मीडिया वीबो पर इस फोन की एक फोटो शेयर की गई है जिसमें देखा जा सकता है​ कि इसका मॉडल नंबर एल78071 दिया गया है। वहीं पोस्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर पेश करेगी और फोन में 128जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी। हालांकि इसमें एक्सपेंडेबल मैमोरी का फिलहाल जिक्र नहीं किया गया है। इस खबर को सबसे पहले गिज़मों चाइना ने किया है। शाओमी के सस्ते फोन रेडमी 7 प्रो में होगा वॉटर ड्रॉप नॉच, जानकारी हुई लीक

lenovo-z5s-to-launch-with-12gb-ram-in-hindi
हालांकि यदि ऐसा होता है तो लेनोवो ज़ेेड5एस विश्व का पहला फोन होगा जो 12जीबी के साथ लॉन्च होगा। क्योंकि अब तक 10जीबी के साथ कुछ फोन तो लिस्ट हुआ हैं लेकिन 12जीबी वाला कोई नहीं है। कुछ दिन पहले यह चर्चा थी कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 का 5जी मॉडल 12जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है लेकिन दूसरा कोई लीक नहीं आया। वहीं हुआवई पी30 में भी 12जीबी रैम मैमोरी की बात कही गई है लेकिन ये फोन नए साल में लॉन्च होने वाले हैं जबकि लेनोवो ज़ेड5एस कल लॉन्च होने वाला है और कल ही कंपनी फेरारी ए​डिशन से पर्दा उठा सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की भी है तैयारी, डुअल सेल्फी कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

खबर के अनुसार लेनोवो ज़ेेड5एस को ज़ेडयूआई 10 पर पेश किया जा सकता है और फोन में 128जीबी की मैमोरी हो सकती है। वहीं खबर यह भी है कि यह फोन दो और मॉडल के साथ लॉन्च हो सकता है। कंपनी इसका रेगुलर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर पेश कर सकती है जबकि एक मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678 पर आधारित हो सकता है।

The post लेनोवो ला रहा है सुपर फास्ट 12​जीबी रैम वाला फोन ज़ेड5एस फेरारी एडिशन, कल होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-z5s-to-launch-with-12gb-ram-in-hindi/feed/ 3