Bharti Airtel भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। Reliance Jio को पछाड़ने की चाह में कंपनी नए-नए ऑफर्स व प्लान लेकर आती रही है और इसी कड़ी में अब एयरटेल ने 49 रुपये की कीमत वाला एक सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह एक डाटा वाउचर (Data Voucher) है जिसकी डिटेल आगे […]
The post Airtel लाया सिर्फ 49 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान, देखें क्या है इसका फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Bharti Airtel भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। Reliance Jio को पछाड़ने की चाह में कंपनी नए-नए ऑफर्स व प्लान लेकर आती रही है और इसी कड़ी में अब एयरटेल ने 49 रुपये की कीमत वाला एक सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह एक डाटा वाउचर (Data Voucher) है जिसकी डिटेल आगे पढ़ सकते हैं।
Airtel का 49 रुपये वाला प्लान डेटा वाउचर के तौर पर पेश किया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है इसमें कंपनी इंटरनेट डाटा का बेनिफिट दे रही है। यह डाटा वाउचर सिर्फ एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है जो एक बार रिचार्ज करने के बाद अगले 24 घंटे तक एक्टिव रहेगा।

49 रुपये के एयरटेल प्लान में कंपनी की ओर से 6GB DATA दिया जा रहा है। यह डाटा 4जी की स्पीड पर करेगा जिसे रिचार्ज होने कि अगले 24 घंटों के भीतर ही यूज़ करना होगा। यह डाटा रोलओवर नहीं होता है। यानी अगर 1 दिन पूरा होने पर भी 6जीबी डाटा का कुछ अंश बचा रहता है तो उसका इस्तेमाल अगले दिन नहीं किया जा सकेगा।
एयरटेल डाटा वाउचर सिर्फ इंटरनेट यूज़ करने की सुविधा देता है। इस प्लान में कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। वहीं यह रिचार्ज वाउचर एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी लेकर नहीं आता है। ये सभी बेनिफिट्स एयरटेल यूजर के नंबर पर पहले से एक्टिव प्लान के हिसाब से ही मिलेंगे।
लगे हाथ आपको बता दें कि एयरटेल की ओर से एक 65 रुपये का डाटा वाउचर भी पेश किया जा चुका है। इसमें यूजर्स को 4GB 4G Data मिलता है। इस प्लान में भी किसी तरह का कॉलिंग या मैसेज बेनिफिनिट नहीं मिलता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि 49 रुपये प्लान से ज्यादा कीमत होने पर भी उससे कम डाटा कैसे? तो आपको बता दें कि इस 65 रुपये वाले प्लान में कंपनी किसी तरह की कोई वैलिडिटी नहीं दे रही है। यानी इस 4जीबी डाटा का इस्तेमाल पहले से एक्टिव प्लान की वैधता के हिसाब से कितने ही दिनों तक किया जा सकता है। 49 रुपये वाले प्लान की तरह 24 घंटे में ही इसे यूज़ करने की जरूरत नहीं है।
The post Airtel लाया सिर्फ 49 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान, देखें क्या है इसका फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post इन स्टेप्स को फॉलो कर फोन से चलाएं कंप्यूटर में इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लॉकडाउन की वजह से लगभग एक महीने से भी ज्यादा समय से हम लोग घर में हैं और ऐसे में ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। प्राइवेट कंपनियां ही नहीं बल्कि सरकारी विभाग के कर्मचारियों वर्क फ्रॉम दिया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में तो काम आसानी से हो जाएगा क्योंकि यहां वाईफाई और इंटरनेट काफी बड़े पैमाने पर उपलब्ध है और लैपटॉप की संख्या भी काफी ज्यादा है।
लेकिन, छोटे शहरों में आज भी डेस्कटॉप ही घरों में है। वहां वाईफाई और मोबाइल हॉट-स्पॉट से इंटरनेट चलाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि कुछ ऊपाए हैं जिसके माध्यम से आप मोबाइल के माध्यम से सुपरफ़ास्ट इंटरनेट डेस्कटॉप पर चला सकते हैं। आगे मैं आपको ऐसे ही मोबाइल और केबल के माध्यम से डेस्टकटॉप पर सुपरफ़ास्ट इंटरनेट चलाने का तरीका बताने वाला हूं।
आप चाहे रिलायंस जियो के यूजर हैं या फिर एयरटेल या वोडाफोन के। इस ट्रिक्स के माध्यम से बिना किसी अतिरिक्त राउटर के सिर्फ एक केबल के माध्यम से कंप्यूटर में इंटरनेट चला सकते हैं। आइए आगे आपको स्टेप्स के माध्यम से बताते हैं कि कैसे बिना ब्रॉडबैंड कनेक्शन के अपने फोन से इंटरनेट चलाएं।
-सबसे पहले कंप्यूटर से फोन को USB से कनेक्ट करें।

-इसके बाद अपने एंडरॉयड फोन की सेटिंग को ओपन करें।
-सेटिंग ओपन कर Mobile hotspot and tethering पर क्लिक करें।
-इसके बाद मोबाइल हॉटस्पॉट पर क्लिक कर मोबाइल हॉटस्पॉट व यूएसबी tethering ऑन करें।
-अब आपको अपने कंप्यूटर पर नेटवर्क पर क्लिक करना होगा।

-अब जो आपके नेटवर्क का नाम है उसे चुनें और उसपर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद नेटवर्क पर Yes और No का ऑप्शन दिखाई देगा।

-Yes ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके फोन का इंटरनेट कंप्यूटर में चल जाएगा।
नोट: बता दें कि आपके किसी फोन से अगर कनेक्शन में परेशानी आए तो एक बार अपनी यूएसबी कैबल और फोन चेंज कर इस तरीके को अपना कर देख सकते हैं।
The post इन स्टेप्स को फॉलो कर फोन से चलाएं कंप्यूटर में इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लॉकडाउन के बाद 70 प्रतिशत तक बढ़ा इंटरनेट का यूज़, स्पीड में आ रही 30 प्रतिशत तक की कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Coronavirus ने भारत को मानों थाम के रख दिया है। पूरा देश लॉकडाउन है और सभी नागरिक अपना काम धंधा छोड़कर घर में बैठने को मंजूर है। पिछले हफ्ते ही हमनें इस बात का समझा और जाना था कि पूरा दिन घर में रहने पर इंटरनेट के सहारे ही लोग टाईमपास कर पा रहे हैं। अपनी रिपोर्ट में हमनें बताया था कि इंडियन यूजर्स किस तरह से अपने इंटरनेट डाटा को बचा सकते हैं और लंबा चला सकते हैं। वहीं अब देश के मौजूदा हालात में इंटरनेट के तेजी से बढ़ रहे यूज़ पर कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिछले एक सप्ताह में ही देश में इंटरनेट की खपत 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
ईटी की रिपोर्ट में सामने आया है कि Coronavirus के चलते देश में हुए लॉकडाउन के बाद देश में इंटरनेट के यूज़ के बेहद तेजी से वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान इंडिया में इंटरनेट की खपत 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। सिर्फ इतना ही नहीं एक ओर जहां इंटरनेट का यूज़ पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा हो गया है वहीं दूसरी ओर इस यूज़ के बढ़ जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड में भी 20 प्रतिशत तक की कमी आंकी गई है।
स्पीड में आएगी और भी गिरावट
रिपोर्ट के अनुसार ISPAI यानि इंटरनेट सर्विसेज प्रोवाइडर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से कहा गया है कि पिछले सप्ताह भारत में हुए लॉकडाउन के बाद देश में इंटरनेट के यूज़ में वृद्धि हुई है। इंटरनेट का यूज़ ज्यादा होने की वजह से स्पेक्ट्रम पर भार पड़ा है और इंटरनेट स्पीड में गिरावट आई है। फिलहाल यह गिरावट 20 प्रतिशत तक की है लेकिन अभी दो हफ्ते से अधिक चलने वाले लॉकडाउन में इंटरनेट का स्पीड और भी कम होगी। रिपोर्ट के मुताबिक अभी इंटरनेट स्पीड 25 से 30 प्रतिशत तक और भी कम हो सकती है। विश्लेषकों के अनुसार औसत तौर पर इंटरनेट स्पीड 9Mbps से 10Mbps तक रहने के आसार है।

70 प्रतिशत तक बढ़ा है यूज़
लॉकडाउन के बाद ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की आदेश दिए हैं। घर से दफ्तर का काम करने पर सभी लोगों को इंटरनेट का यूज़ ज्यादा करना पड़ा है। देश में इंटरनेट का यूज़ औसतन 30 प्रतिशत तक अधिक हो गया है। पिछले दिनों में वर्क फ्रॉम होम के चलते इंटरनेट यूजर्स की गिनती तीन गुना तक बढ़ गई है। रिपोर्ट की मानें तो लॉकडाउन शुरू होने के बाद से बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में इंटरनेट डाटा का यूज़ 70 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें : कोरोना लॉकडाउन में कम पड़ रहा है डाटा ? अपनाएं ये तरीके और चलाए इंटरनेट ज्यादा
गैरजरूरी मीडिया फाइल्स न करें शेयर
इंटरनेट के बढ़ते यूज़ और इसी वजह से डाटा की कम होती स्पीड के मद्देनज़र इंटरनेट यूजर्स से अपील की जा रही है व्हाट्सऐप या अन्य सोशल मीडिया व मैसेंजिंग ऐप्स पर अनावश्यक मीडिया फाइल्स को शेयर करने से बचे। डाटा कंजक्शन से बचने के लिए कहा जा रहा है कि खासतौर पर वीडियोज़ का आदान प्रदान कम किया जाना चाहिए जिससे बेवजह इंटरनेट स्पेक्ट्रम व नेटवर्क पर भार न पड़ें।

रिपोर्ट की मानें तो भारत में इस वक्त 68.76 करोड़ के करीब इंटरनेट यूजर हैं और इनमें से तकरीबन 66.5 करोड़ यूजर वायरलेस तरीके से इंटरनेट चलाते हैं। इनमें स्मार्टफोन और डॉन्गल और वाईफाई शामिल है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद हमारे जैसे कई लोगों को घर से ही दफ्तर का काम करना पड़ रहा है। सिर्फ वर्क फ्रॉम होम ही नहीं बल्कि कई तरह की बेसिक जरूरतों व सर्विसेज़ को भी ऑनलाईन ही यूज़ किया जाता है। ऐसे में 91मोबाइल्स भी चाहता है कि बेवजह इंटरनेट नेटवर्क पर बोझ न पड़ने दिया जाए और बिना रूकावट के सभी को डाटा नेटवर्क मिलता रहे।
The post लॉकडाउन के बाद 70 प्रतिशत तक बढ़ा इंटरनेट का यूज़, स्पीड में आ रही 30 प्रतिशत तक की कमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vodafone लाया 499 रुपये का नया प्लान, 70 दिनों तक मिलेगा हर दिन 1.5जीबी 4जी डाटा, साथ ही फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vodafone और Idea ने जब हाथ मिलाया था तो यह इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी थी। एक होने के बाद दोनों कंपनियों ने अपने प्लान्स में काफी नयापन लाया है। पिछले हफ्ते ही इस टेलीकॉम कंपनी ने घोषणा की है वोडाफोन और आइडिया दोनों टेलीकॉम कंपनियों के पोस्टपेड प्लान्स एक ही कैटेगरी में रखे जाएंगे और वोडाफोन रेड प्लान के तहत ही दोनों नेटवर्क के पोस्टपेड प्लान्स काम करेंगे। इस बड़े बदलाव के बाद अब खबर आ रही है कि Vodafone ने अपने यूजर्स के लिए 499 रुपये वाला एक नया प्रीपेड प्लान भी पेश किया है जो देशभर में लागू हो गया है।
Vodafone 499 रुपये प्लान
वोडाफोन द्वारा पेश किए गए 499 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान की प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो 70 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी की ओर से ग्राहकों को हर दिन 1.5 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा जो 4जी स्पीड पर काम करेगा। 1.5जीबी प्रतिदिन के हिसाब से पूरे प्लान में यूजर्स को कुल 105जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा।
वोडफोन रेड प्लान के अंदर आएंगे Vodafone Idea के पोस्टपेड प्लान
Vodafone की ओर से प्लान के तहत अनलिमिटेड वॉयस कॉल दी जा रही हैं जो लोकल व एसटीडी नंबरों पर पूरी तरह से फ्री रहेगी। बता दें कि वोडाफोन की ओर से एफयूपी लिमिट हटा दी गई है जिसके चलते आननेटवर्क व आफनेटवर्क दोनों पर ये वॉयस काल मुफ्त और असीमित रहेगी। इसके अलावा रोमिंग के दौरान भी कॉलिंग का यूज़ फ्री ही रहेगा। वोडाफोन के 499 रुपये वाले प्लान में 70 दिनों तक हर दिन 100एसएमएस भी दिए जाएंगे।

वोडाफोन के 499 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले अन्य फायदों की बात करें तो यह प्लान लेने वाले यूजर्स को Vodafone की ओर से ZEE5 प्रीमियम की फ्री सर्विस भी दी जा रही है। गौरतलब है कि इस सर्विस के लिए मासिक तौर पर 99 रुपये चुकाने होते हैं लेकिन वोडाफोन के 499 रुपये वाले प्लान में यह सर्विस मुफ्त मिलेगी। लगे हाथ बता दें कि पिछले महीने Vodafone ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं जो कि 398 रुपए और 558 रुपए वाले हैं। आइए आगे आपको इन प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में सभी जानकारी देते हैं :
558 रुपए वाला प्लान
सबसे पहले बात करते हैं वोडाफोन के 558 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की तो इस प्लान की मदद से यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 3 जीबी डाटा प्रति दिन मिलता है। वहीं, इसमें 100 एसएमएस प्रति दिन फ्री दिए जा रहे हैं। इस प्रीपेड प्लान की वैधता 56 दिन है। इसके अलावा कंपनी अपने दूसरे प्लान्स की तरह ही इस प्लान में वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन और 999 रुपये कीमत का एक साल का ZEE5 सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री दे रहे हैं।
398 रुपए वाला प्लान
दूसरी ओर अगर बात करें 398 रुपए के प्लान की तो इसमें भी 3 जीबी डाटा प्रति दिन दिया जा रहा है। हालांकि, इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। दोनों ही प्लान कंपनी की वेबसाइट पर सभी ऑफर्स के साथ लिस्ट कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि उपरोक्त दोनों प्लान चुनिंदा सर्किल्स में ही जारी है, ऐसे में प्लान की जानकारी Vodafone की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
The post Vodafone लाया 499 रुपये का नया प्लान, 70 दिनों तक मिलेगा हर दिन 1.5जीबी 4जी डाटा, साथ ही फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio के 222 रुपये वाले प्लान की टक्कर में Vodafone लाया 229 रुपये वाला नया प्लान, जानें क्या है फर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio ने हाल ही में अपने यूजर्स की सुविधा के लिए तीन नए प्लान्स पेश किए थे जिनमें फ्री डाटा और वॉयस कॉलिंग के साथ ही ऑफ नेटवर्क कॉलिंग के लिए मिनट भी मिल रही है। ये प्लान्स 222 रुपये, 333 रुपये और 444 रुपये के हैं। Jio के 222 रुपये वाले प्लान को टक्कर देते हुए अब टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने भी नया प्रीपेड प्लान पेश कर दिया है। Vodafone की ओर से 229 रुयये का नया प्लान पेश किया गया है जो जियो के 222 रुपये वाले प्लान की प्रतिस्पर्धा में लॉन्च हुआ है।
Vodafone 229
सबसे पहले Vodafone द्वारा लॉन्च नए प्लान की बात करें तो 229 रुपये का यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा। इंटरनेट डाटा के अलावा इस प्लान में पूरे 28 दिनों तक यूजर ऑन नेटवर्क और ऑफ नेटवर्क दोनों नंबरों पर फ्री वॉयस कॉल कर पाएंगे। वोडाफोन की ओर से यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग भी दी जाएगी।
Reliance Jio 222
Jio के 222 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान भी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। कंपनी की ओर से इस प्लान में भी यूजर्स को हर दिन के लिए 2 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो 4जी की स्पीड पर रन करता है। इस प्लान में ऑन नेटवर्क वॉयस कॉलिंग जहां पूरी तरह से फ्री मिल रही है वहीं Jio यूजर्स को ऑफ नेटवर्क कॉल करने के लिए 1000 मिनट दी जा रही है। यह भी पढ़ें : Jio के 8 प्लान जिनमें नहीं हैं अलग से कॉलिंग रिचार्ज की जरूरत, जानें पूरा प्लान विस्तार से
Vodafone के अन्य प्लान्स की बात करें तो कंपनी की ओर से 255 रुपये का भी एक प्लान जारी किया गया है जिसके तहत 28 दिनों के लिए हर दिन 2.5जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इसी तरह कंपनी के 209 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक हर दिन 1.6 जीबी 4जी डाटा और 199 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक हर दिन 1.5जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इन सभी प्लान में वॉयस कॉलिंग अनलिमिटेड फ्री दी जा रही है।

Reliance Jio के प्लान्स की बात करें तो कंपनी ने 333 रूपये, 444 रूपये और 555 रुपये वाले प्लान लॉन्च किए हैं। जियो अपने प्लान में 1000 आईयूसी मिनट देगीं कंपनी के 399 रूपये वाले प्लान में 56 दिनों की वेलिडिट के साथ हर दिन 2 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है। यह भी पढ़ें : 4000एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8T, फोन की रियल फोटो आई सामने
इसी तरह 444 रुपये और 555 रुपये वाले प्लान में भी हर दिन 2 जीबी डाटा मिल रहा है। Jio का 444 रुपये वाला प्लान जहां 84 दिनों के लिए आता है वहीं 555 रुपये वाले प्लान की वैधता भी 84 दिनों की ही है लेकिन इस प्लान में यूजर्स को 3000 आईयूसी मिनट प्राप्त होगी।
The post Jio के 222 रुपये वाले प्लान की टक्कर में Vodafone लाया 229 रुपये वाला नया प्लान, जानें क्या है फर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post मोबाइल इंटरनेट स्पीड में भारत पीछे, पहले नंबर पर है ये देश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आज भारत उन बड़े देशों में शामिल है जहां इंटरनेट डाटा की खपत सबसे ज्यादा होती है। भारत में जिस तेजी से इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है, उससे कई गुना तेजी से डाटा का खपत की भी बढ़ी है। हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नई रिपोर्ट में सामने आई थी कि मोबाइल डाटा इस्तेमाल में भारतीय सबसे आगे हैं। लेकिन, आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि मोबाइल स्पीड के मामले में भारत कई दूसरे देशों से पीछे है।
स्पीडटेस्ट कंपनी Ookla ने एक नई स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया भर में मोबाइल इंटरनेट स्पीड में 21.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, ब्रॉडबैंड की स्पीड में 37.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। लेकिन, इसके बाद भी भारत में इंटरनेट की स्पीड दुनिया की औसत की स्पीड से कम है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत में मोबाइल के इस्तेमाल में 16.3 प्रतिशत इयर ऑन इयर (YOY) ग्रोथ दर्ज की गई। वहीं भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की स्पीड में 28.5 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। हालांकि, सिंगापुर इंटरनेट की स्पीड के मामले पहले नंबर पर रहा है। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber को टक्कर देने के लिए BSNL का दांव, 100Mbps स्पीड में हर दिन देगी 33 जीबी डाटा
सिंगापुर में फिक्सड ब्रॉडबैंड की स्पीड में 5.6 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। वहीं साउथ कोरिया में मोबाइल डाउनलोड की स्पीड में 165.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इसेक अलावा अगर बात करें एशियन देशों में इंटरनेट स्पीड की बात करें तो जापान इस मामले में अव्वल रहा। इसे भी पढ़ें: जानें Jio Fiber के किस प्लान में मुफ्त मिलेगा कितना बड़ा TV
Ookla की रिपोर्ट के मुताबिक जापान में औसत से बेहतर मोबाइल और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड दर्ज की गई। साउथ एशियन देशों में भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में इंटरनेट की स्पीड औसत से भी कम दर्ज की गई। रिलायंस जियो की एंट्री के बाद से ही भारतीय टेलीकॉम बाजार में इंटरनेट डाटा यूजर्स बढ़े हैं। जिसके बाद भारत दुनिया के सबसे इंटरनेट वाले देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है।
The post मोबाइल इंटरनेट स्पीड में भारत पीछे, पहले नंबर पर है ये देश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Vodafone इस प्लान में दे रही है 547.5GB 4G डाटा, Airtel छूटा पीछे और Jio को मिली टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Vodafone कंपनी जुलाई की शुरूआत से ही टेलीकॉम मार्केट में काफी एग्रेसिव नज़र आ रही है। इस महीने में Vodafone जहां 129 रुपये, 139 रुपये और 255 रुपये वाले प्लान में बदलाव कर चुकी है वहीं अब कंपनी ने अपने एक साल की वेलिडिटी वाले प्लान को भी अपडेट कर दिया है। Vodafone द्वारा पहले से जारी 1699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया गया है जिसमें अब समान कीमत पर अधिक डाटा बेनिफिट दिया जा रहा है।
Vodafone 1699 प्लान
सबसे पहले Vodafone के 1699 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह एक प्रीपेड प्लान है जो 1 साल की वेलिडिटी के साथ आता है। कंपनी की ओर से इस प्लान में अभी तक हर दिन 1जीबी 4जी डाटा दिया जाता था। इस हिसाब से यूजर्स को पूरी वेलिडिटी के लिए कुल 365जीबी 4जी डाटा मिलता था। लेकिन अब Vodafone ने इस फोन में मिलने वाले डाटा को बढ़ा दिया है।

Vodafone द्वारा प्लान अपडेट किए जाने के बाद अब 1699 रुपये के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5जीबी 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। डाटा लिमिट बढ़ने के बाद अब वोडाफोन यूजर समान कीमत पर 547.5 जीबी 4जी डाटा का लाभ उठा पाएंगे। यानि प्लान अपडेट किए जाने के बाद Vodafone की ओर से कुल 182.5जीबी 4जी डाटा अतिरिक्त दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Airtel फ्री में दे रही है 33GB 4G डाटा, जानें कैसे पाएं लाभ
वोडाफोन के 1699 रुपये वाले प्लान में 1.5जीबी 4जी डाटा प्रतिदिन के साथ ही अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी तथा ये कॉल रोमिंग के दौरान भी लोकल व एसटीडी नंबरों पर मुफ्त रहेगी। इसके अलावा Vodafone यूजर्स को पूरे साल यानि 365 दिनों तक हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री में मिलेग।
यह है Airtel व Jio की स्थिति
Vodafone अपने 1699 रुपये वाले सालाना प्लान को अपडेट करने के बाद एक ओर जहां Airtel से आगे निकल गई है वहीं दूसरी ओर समान कीमत व वेलिडिटी वाले प्लान में Jio को भी सीधी टक्कर दे रही है। आपको बता दें कि Jio कंपनी ने भी 1699 रुपये का प्लान पेश किया हुआ है और Jio के इस प्लान में भी 365 दिनों तक हर दिन 1.5जीबी 4जी डाटा दिया जाता है। साथ ही वॉयस कॉल व प्रतिदिन 100एसएमएस फ्री रहते हैं।

Airtel की बात करें तो कंपनी का 1699 रुपये वाला प्लान भी 1 साल यानि 365 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत Airtel अपने यूजर्स को हर दिन 1.4जीबी 4जी डाटा देती है। यानि Vodafone व Jio से 100एमबी कम। और इस हिसाब से पूरी वेलिडिटी में Airtel यूजर्स को कुल 511जीबी 4जी डाटा मिलता है। Airtel द्वारा दिया जा रहा यह डाटा Vodafone और Jio की तुलना में 36.5जीबी कम है।
The post Vodafone इस प्लान में दे रही है 547.5GB 4G डाटा, Airtel छूटा पीछे और Jio को मिली टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post पाकिस्तान से भी कम मोबाइल इंटरनेट स्पीड मिल रही है इंडिया में, देश की ग्लोबल रैंक गिरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कुछ समय में इंडिया विश्वपटल पर मोबाइल का बड़ा बाजार बन कर उभरा है। सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि इंटरनेट डाटा और 4जी सर्विस के यूज़ के भी भारत में बेहद अधिक उछाल आया है। आज इंडिया विश्व के उन बड़े देशों की टॉप लिस्ट में शुमार है जहां इंटरनेट डाटा की खपत बेहद ज्यादा होती है। रिलायंस जियो की एंट्री के बाद से ही भारतीय टेलीकॉम बाजार में इंटरनेट डाटा यूजर्स बढ़े हैं। लेकिन आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि इंडिया एक ओर जहां इंटरनेट कन्ज्यूम करने वाला सबसे बड़ा बाजार बन रहा है वहीं दूसरी ओर मोबाइल स्पीड के मामले में भारत की रैंक गिरकर 121वें पायदान पर आ गई है।
जी हां, इंडिया में बेशक से इंटरनेट यूज़ करने वाले लोगों की गिनती बेहद ज्यादा बढ़ गई है और इंटरनेट सेवाएं तथा 4जी सर्विस पहले के मुकाबले काफी सस्ती हो गई है। लेकिन दुनिया में अन्य देशों की अपेक्षा इंडिया की रैंकिंग कम हो गई है। अमेरिकी डाटा स्पीड टेस्टर फर्म Ookla ने अपनी नई रिपोर्ट में इंडिया में उपलब्ध इंटरनेट स्पीड से जुड़ी यह जानकारी दी है। ओकला ने बताया है कि पिछले साल जहां भारत की ग्लोबल रैंकिग 109 थी वहीं इस साल यह घटकर 121 आ पहुॅंची है। ओकला की यह रिपोर्ट साल की पहली तिमाही के आकंड़ों पर आधारित है।
ऐवरेज स्पीड में बढ़ोतरी
ग्लोबल रैंकिंग गिर जाने पर बेशक आपको थोड़ा बुरा लगे लेकिन यकिन मानिए यह मसला इतना भी बुरा नहीं है। ओकला ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि बेशक ग्लोबल रैंकिंग में इंडिया की पॉजिशन कम हुई हो लेकिन पिछले साल की अपेक्षा देश में औसत मोबाइल डाटा स्पीड में सुधार आया है। पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान जहां देश में ऐवरेज मोबाइल डाटा स्पीड 9.01 आंकी गई थी वहीं इस साल यह बढ़कर 10.71 हो गई है।

आपको बता दें कि इंडिया में मोबाइल डाटा स्पीड बढ़ ही रही है। वहीं ग्लोबल रैंकिंग में पीछे खिसक जाने की वजह अपने देश में इंटरनेट की बुरी स्थिति नहीं है बल्कि इसकी असली वजह यह है कि बाकी देशों में डाटा स्पीड में इंडिया की अपेक्षा ज्यादा तेजी से सुधार हुआ है। पिछले साल की पहली तिमाही के दौरान भारत में सभी टेलीकॉम कंपनियों की औसत 4जी एलटीई डाउनलोड स्पीड 9.84Mbps थी जो इस साल की पहली तिमाही में 10.58Mbps आंकी गई है।
ब्रॉडबैंड क्षेत्र में भी हुआ सुधार
वहीं दूसरी ओर ब्रॉडबैंड स्पीड की बात करें तो इंडिया में पिछले साल औसत डाउनलोड स्पीड 20.72Mbps आंकी गई थी जो इस साल बढ़कर 29.25Mbps हो गई है। यहां भी औसत स्पीड बढ़ने के बावजूद इंडिया ग्लोबल इंडेक्स में 67वें पायदान से खिसककर 68वें पायदान पर आ गया है। लगे हाथ आपको बता दें कि साल 2019 की पहली तिमाही में नॉर्वे ने सबसे ज्यादा 65.41Mbps की ऐवरेज डाउनलोड स्पीड देकर पहला स्थान पाया है। वहीं ब्रॉडबैंड सेग्मेंट में 197.50Mbps औसत डाउनलोड स्पीड देकर सिंगापुर पहले स्थान पर रहा है।

गौरतलब है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ऐवरेज मोबाइल डाटा स्पीड में भारत से आगे निकल गया है। जनवरी से मार्च महीने के दौरान भारत में जहां 10.71Mbps की औसत मोबाइल स्पीड आंकी गई है वहीं इसी दौरान पाकिस्तान में 13.39Mbps की ऐवरेज मोबाइल स्पीड दर्ज की गई है। आपको बता दें कि भारत की भौगोलिक स्थिति और जहां की आबादी इंटरनेट स्पीड के लिए बड़ी चुनौती साबित होती है। यहां एक ही समय में एक ही नेटवर्क पर बहुत सारे लोग इंटरनेट का यूज़ करते हैं और इसी वजह से इंटरनेट की स्पीड धीमी हो जाती है।
The post पाकिस्तान से भी कम मोबाइल इंटरनेट स्पीड मिल रही है इंडिया में, देश की ग्लोबल रैंक गिरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio ला रहा है अनूठी तकनीक, बिना नेटवर्क सिग्नल के भी हो सकेगी कॉल! टेस्टिंग हुई शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio के अस्तित्व में आने के बाद से ही भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जियो की बदौलत ही देश में इंटरनेट डाटा की कीमत घटी है और इसका यूज़ बढ़ा है। जियो इंडिया की एकमात्र ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जो सिर्फ 4G नेटवर्क पर काम करती है। सस्ती दरों पर इंटरनेट और वॉयस कॉल देने के साथ ही जियो ने भारतीय उपभोक्तों को जियोफोन के रूप में बेहद ही कम कीमत पर 4G फीचर फोन दिया है। इंडिया में VoLTE सर्विस लाने वाली Jio अब एक और नई तकनीक लाने वाली है। इस नई तकनीक का नाम VoWiFi है और जियो ने इस तकनीक का ट्रायल भी शुरू कर दिया है।
Jio को लेकर अहम खबर सामने आई है कि कंपनी ने इंडिया में VoWi-Fi सर्विस की टेस्टिंग शुरू कर दी है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्विस मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना और केरल सर्किल में दस्तक दे चुकी है और इन्हीं इलाकों में टेस्टिंग भी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताए गए सर्किल्स में कुछ आईफोन यूजर्स को उनके फोन में वोवाई-फाई सिंबल भी दिखाई दिए हैं। ये सिंबल सिर्फ जियो सिम चलाने वाले यूजर्स को ही मिले हैं।

आपको बता दें कि Jio ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं वार्षिक एजीएम मीटिंग में इस सर्विस को लाए जाने की जानकारी दे दी थी। लेकिन इस सर्विस की टेस्टिंग को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। वहीं माना जा रहा है कि Reliance Jio अगले साल ही यानि 2020 में अपनी इस नई सर्विस की शुरूआत कर सकती है। लगे हाथ आपको बता दें कि इस रेस में सरकारी कंपनी बीएसएनएल के साथ ही वोडाफोन और एयरटेल भी लगी हुई है।
क्या है VoWi-Fi
VoWi-Fi यानि वॉयस ओवर वाई-फाई। फिलहाल इंडिया में VoLTE यानि वॉयस ओवर एलटीई सर्विस उपलब्ध है। VoLTE सर्विस में वॉयस कॉल को सिम नेटवर्क में मौजूद इंटरनेट के जरिये किया जाता है। साथ ही कॉल आने की स्थिति में भी फोन में इंटरनेट की स्पीड में कमी नहीं आती है। इसी तरह से VoWi-Fi में वॉयस कॉल करने के लिए सिम नेटवर्क और उसके इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ती है। यानि फोन में सिग्नल न होने पर भी किसी वाई-फाई नेटवर्क के जरिये कॉल की जा सकती है। इस तकनीक के जरिये वॉयस सर्विस को आईपी के माध्यम से वाई-फाई नेटवर्क पर डिलीवर किया जाता है।

क्या हैं VoWi-Fi के फायदे
इस अनूठी तकनीक के चलते उपभोक्ता बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं। VoWi-Fi का सबसे बड़ा फायदा दूर दराज के क्षेत्रों और ग्रामीण ईलाकों को मिलेगा जहां टेलीकॉम कंपनियों के टॉवर नहीं होते है और नेटवर्क कम आते हैं। इस तकनीक से कमजोर सिग्नल रहने पर भी बेहतर कॉलिंग का मजा लिया जा सकेगा और इंडोर या अंडरग्राउंड व बेसमेंट में भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। आपको जानकर खुशी होगी कि VoWi-Fi सर्विस का लाभ JioPhone जैसे फीचर फोन पर भी उठाया जा सकेगा।
The post Jio ला रहा है अनूठी तकनीक, बिना नेटवर्क सिग्नल के भी हो सकेगी कॉल! टेस्टिंग हुई शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 398 रुपये में मिलेगा 105जीबी 4जी डाटा, बिना एफयूपी लिमिट के होगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडियन टेलीकॉम बाजार में दूरसंचार कंपनियों के बीच मची प्रतिस्पर्धा आम जनता के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है। यूजर्स को लुभाने के लिए कंपनियां ऐसे प्लान ला रही है जिनकी कीमत भी कम हो ग्राहकों को फायदे भी अधिक मिले। पिछले साल एयरटेल ने भी अपने यूजर्स को लुभाते हुए 398 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया था। यह प्लान 70 दिनों की वेलिडिटी के साथ आया था जो हर दिन 1.5जीबी इंटरनेट डाटा देता था। वहीं अब तकरीबन 6 महीने बाद एयरटेल के इस प्लान में कुछ बदलाव किए हैं जिसके बाद यह प्लान यूजर्स के लिए और भी फायदेमंद हो गया है।
अब होगा यह फायदा
एयरटेल अपने 398 रुपये प्लान में ढ़ेर सारे इंटरनेट डाटा के साथ ही 70 दिनों के लिए मुफ्त वॉयल कॉल भी दे रही थी। एयरटेल द्वारा दी जा रही ये वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आती थी। आपको बता दें कि एफयूपी लिमिट के तहत कोई भी यूजर एक दिन में अधिकतम 250 मिनट की वॉयस कॉल ही कर सकता है। इसी तरह एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट की कॉल की जा सकती है जो 100 मोबाइल नंबरों पर ही होगी।

लेकिन नए बदलाव के तहत एयरटेल ने अपने 398 रुपये वाले प्लान से एफयूपी लिमिट हटा दी है। यानि एयरटेल ग्राहक अब एक दिन में कितनी ही देर बात कर सकते हैं। यूजर्स को सिर्फ 250 मिनट प्रतिदिन तक ही सीमित नहीं रहना होगा। एयरटेल की ओर से दी जा रही ये वॉयस कॉल पूरी तरह से मुफ्त होगी। इनका यूज़ लोकल व एसटीडी नंबरों के साथ ही रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगा।
डाटा बेनिफिट
एयरटेल ने अपने इस प्लान मे मिलने वाले डाटा बेनिफिट को ज्यों का त्यों रखा है। 398 रुपये के रिचार्ज पर एयरटेल यूजर्स को 70 दिनों तक हर दिन 1.5जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। हर दिन 1.5जीबी के हिसाब से ग्राहक कुल 105जीबी डाटा का लाभ उठा पाएंगे। इस डाटा का यूज़ 4जी नेटवर्क के साथ ही 3जी की स्पीड पर भी किया जा सकेगा। हालांकि 24 घंटे खत्म होने के बाद दिन का बचा हुआ डाटा अगले दिन के डाटा में क्रेडिट नहीं होगा।
अन्य फायदें
एयरटेल अनलिमिटेड वॉयस कॉल और इंटरनेट डाटा के साथ ही इस प्लान में हर दिन 90 एसएमएस भी दे रही है। ये एसएमएस भी वॉयस कॉल की ही तरह लोकल व एसटीडी नंबरों पर यूज़ हो सकेंगे तथा रोमिंग के दौरान एसएमएस भेजने पर भी यूसर्ज को अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

वाई-फाई हॉट-स्पॉट प्लान
लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में अपनी 4जी हॉटस्पॉट सर्विस को भी आर्कषक प्लान के साथ पेश किया है। एयरटेल ने 399 रुपये और 599 रुपये के दो वाईफाई हॉटस्पॉट प्लान अपडेट किए हैं। 399 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को हर महीने 50जीबी डाटा मिलेगा जो एफयूपी लिमिट के साथ आता है। 50जीबी डाटा जहां 4जी स्पीड पर चलेगा वहीं 50जीबी खत्म होने के बाद यूजर 80केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट का यूज़ कर पाएंगे। यह भी पढ़ें : 3 रियर कैमरे और 32एमपी सेल्फी कैमरा के साथ आ रहा हॉनर का धांसू फोन, यह रहे फीचर्स
इसी तरह 599 रुपये वाले प्लान के तहत यूजर्स को हर महीने 100जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान में भी 100जीबी की मासिक लिमिट खत्म हो जाने के बाद 80केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट का यूज किया जा सकेगा
The post 398 रुपये में मिलेगा 105जीबी 4जी डाटा, बिना एफयूपी लिमिट के होगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>