The post प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को आगे बढ़ाने के चक्कर में BSNL हो रही इग्नोर! क्या है इस मुद्दे पर आपकी राय? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इस वक्त इंडिया में कुल चार ही टेलीकॉम कंपनियां बची है। इनमें Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea जहां प्राइवेट कंपनियां हैं वहीं भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ही एकमात्र सरकारी दूरसंचार कंपनी है। निजी कंपनियां जहां इन दिनों पूरे दल-बल के साथ 5G Trials में जुटी है वहीं बीएसएनएल अभी भी 4G Network पाने की जद्दोजहद में लगी है। बीते दिनों सभी निजी कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान्स की दरें बढ़ा दी है लेकिन बीएसएनएल अभी भी कई मायनों में सबसे सस्ते प्लान्स पेश कर रही है। लेकिन इन सबके बीच BSNL की दुर्दशा पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में सरकार प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को शह देने के चक्कर में बीएसएनएल को दबा रही है।
91मोबाइल्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर इस तरह के कमेंट्स आते रहते हैं जहां BSNL को बेहतर सर्विस प्रोवाइडर बताया जाता है तथा Jio, Airtel और Vi की सेवाओं और पॉलिसी के प्रति नकारात्मक विचार रखे जाते हैं। लेकिन अब यह लोकमत इतना आगे पहुॅंच चुका है कि एक राजनेता द्रमुक सांसद दयानिधि मारन ने बीएसएनएल के पिछड़ेपन के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया है और लोकसभा में सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुॅंचाने के लिए BSNL को नजरअंदाज किया जा रहा है।

सबसे पहले दयानिधि मारन द्वारा उठाए गए मुद्दे की ही बात करें तो उन्होंने कहा है कि बीएसएनएल की 4G और 5G सर्विस का कुछ भी अता-पता नहीं है और इसके लिए सरकार ही दोषी है। मारन ने कहा है कि BSNL के यूजर्स को सर्विस न मिल पाने की वजह से लोग Jio नेटवर्क से जुड़ रहे हैं और सरकार इसका समर्थन करती है। सांसद ने यह तक कह डाला है कि जियो के विज्ञापन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाता है और सरकार इससे भी गुरेज़ नहीं करती। यह भी पढ़ें : BSNL Rs 247 या फिर Jio Rs 249, जानें किसका प्लान है बेस्ट और क्यों ?
रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया इस वक्त देश में 5जी ट्रायल्स रन कर रही है और इसके लिए सरकार की ओर से उन्हें स्पेक्ट्रम भी उपलब्ध कराए गए हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर इस वक्त बीएसएनएल के पास 4जी नेटवर्क तक नहीं है। हाल ही में कंपनी की ओर से अनाउंसमेंट की गई थी कि अगले साल यानी 2022 में सितंबर महीने तक पूरे देश में बीएसएनएल की 4जी सर्विस लॉन्च कर दी जाएगी। बीएसएनएल का कहना है कि 4G Service चालू होने से कंपनी को 900 करोड़ रुपये तक का मुनाफा हो सकता है।

इन दिनों दुनिया के बहुत से राष्ट्र 5जी नेटवर्क पर हाईस्पीड 5जी इंटरनेट चला रहे हैं तथा कई देश तो अभी से 6G की रेस में जुड़ चुके हैं। ऐसे में इंडियन गवर्नमेंट के तहत काम करने वाली टेलीकॉम कंपनी 4जी नेटवर्क के लिए तरस रही है, जो बेहद शर्मनाक है। वहीं दूसरी ओर 5जी के दौर में अगर बीएसएनएल 4जी सेवा देकर 900 करोड़ के फायदे का दावा करती है तो, यह बात गौर करने वाली है कि अगर इस कंपनी के पास 2-3 साल पहले 4G Network आ चुका होता तो बीएसएनएल समेत इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री की सूरत ही कुछ ओर होती। यह भी पढ़ें : क्या अब 23 दिनों का होगा मंथली प्लान, कंपनियों के मनमानी के आगे बेबस यूजर्स
रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडफोन आइडिया ने बीते दिनों अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतें बढ़ाते हुए उन्हें महंगा कर दिया है। एक ही हफ्ते में तीनों कंपनियां अपने दाम बढ़ा चुकी है जिसका सीधा प्रभाव आम मोबाइल यूजर पर पड़ा है। यूजर्स के पास ऑप्शन्स कम बचे हैं और बीएसएनएल की दुर्दशा के चलते लोग 4जी नेटवर्क छोड़कर बीएसएलएल के 3जी नेटवर्क पर स्वीच करने में हिचकिचा रहे हैं।

प्लान्स की कीमतें बढ़ाने के साथ ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने प्लान्स की वैलिडिटी के साथ ही छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी है। अभी तक जो प्लान्स 28 दिनों की वैधता के साथ आते थे, उन्हें 24 दिन, 23 दिन, 21 दिन, 18 दिन और 15 दिन का कर दिया गया है। भोलाभाला उपभोक्ता अपनी जरूरत के लिए मजबूरी में रिचार्ज तो करवा रहा है लेकिन इसका सीधे असर उसकी जेब पर पड़ रहा है। मोबाइल यूज़ करने का खर्चा सोनो के भाव बढ़ रहा है और टेलीकॉम कंपनियां की चांदी हो रही है।
The post प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को आगे बढ़ाने के चक्कर में BSNL हो रही इग्नोर! क्या है इस मुद्दे पर आपकी राय? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आइडिया ने पेश किया 159 रुपये का प्लान, 28 दिनों तक हर दिन मिलेगा 1जीबी डाटा और मुफ्त वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आइडिया ने पिछले महीने ही अपने यूजर्स के लिए एक साथ 3 प्लान पेश किए थे। ये प्लान 209 रुपये, 479 रुपये और 529 रुपये के थे जो 28 दिनों की वेलिडिटी से शुरू होकर 90 दिनों की वैधता देते हैं। इन तीनों ही प्लान में हर दिन 1.5जीबी 4जी इंटरनेट डाटा मिलता है। वहीं नवंबर की शुरूआत होते ही आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक और नया प्लान पेश किया है जो 159 रुपये का आता है। इस प्लान में ढ़ेर सारे 4जी डाटा के साथ वॉयस कॉल मुफ्त दी जा रही है।
कौन-सी टेलीकॉम कंपनी दे रही है कितनी इंटरनेट स्पीड, जानें यहां
आइडिया की ओर से पेश किया गया 159 रुपये का प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो आइडिया हर दिन 1जीबी 4जी डाटा अपने यूजर्स को दे रही है। 1जीबी प्रतिदिन के हिसाब पूरे प्लान में कुल 28जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। आइडिया नेटवर्क पर मिल रहे इस डाटा का यूज़ 4जी के साथ ही 3जी और 2जीबी पर भी किया जा सकता है।

159 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कंपनी लोकल व एसटीडी नंबर पर फ्री वॉयस कॉल दे रही है। ये वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आती है। यानि आइडिया कस्टमर एक दिन में अधिकतम 250 मिनट तथा एक हफ्ते में अधिकमत 1000 मिनट की वॉयस कॉल कर सकेंगे। आॅननेटवर्क व आॅफनेटवर्क फ्री चलने वाली ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से मुफ्त रहेगी।
अमेज़न ने मंगाया था फोन, बॉक्स में मिला साबुन
आइडिया कस्टमर्स को 159 रुपये के प्लान में हर दिन 250 एसएमएस भी प्राप्त होंगे जो नेशनल नंबरों पर फ्री रहेंगे। आइडिया की ओर से यह प्लान पूरे देश में जारी कर दिया गया है जिसकी उपलब्धता को आइडिया ऐप या वेबसाइट के साथ ही टोल फ्री नंबर पर भी पता किया जा सकता है। आइडिया के बेस्ट आॅफर जानने के लिए यहां क्लिक करें
The post आइडिया ने पेश किया 159 रुपये का प्लान, 28 दिनों तक हर दिन मिलेगा 1जीबी डाटा और मुफ्त वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आइडिया ने पेश किए तीन धमाकेदार प्लान, 90 दिनों के लिए मिलेगा 135जीबी 4जी डाटा साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आइडिया और वोडाफोन के एक होने के बाद वोडाफोन आइडिया लिमिटेड देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। इस बड़े समझौते के बाद अब अपने यूजर्स को खुश करते हुए आइडिया एक साथ 3 बेहद ही शानदार प्लान लेकर आई है। आइडिया की ओर से पेश किए प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी से शुरू होकर 90 दिनों की वैधता वाले हैं जो हर दिन 1.5जीबी 4जी इंटरनेट डाटा उपलब्ध कराते हैं। आइये जानते हैं कौन सा प्लान दे रहा है क्या बेनिफिट :
आइडिया 209 रुपये प्लान
आइडिया की ओर से पेश किया 209 रुपये का प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। हर दिन 1.5जीबी इंटरनेट डाटा के हिसाब से इस प्लान में यूजर्स को कुल 42जीबी डाटा प्राप्त होगा। इसी तरह प्लान में हर दिन 100 एसएमएस मिलेंगे जो पूरी वेरिडिटी के हिसाब से 2800 एसएमएस होंगे।

आइडिया 479 रुपये प्लान
कंपनी की ओर से यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है। इस प्लान में भी यूजर्स को हर दिन 1.5जीबी 4जी डाटा मिलेगा जिस हिसाब से आइडिया पूरे वेलिडिटी पीरियड में कुल 126जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। इस प्लान में भी 100 एसएमएस प्रतिदिन के हिसाब से यूजर्स को पूरे प्लान में 8400 एसएमएस मिलेंगे।
आइडिया 529 रुपये प्लान
आइडिया का 529 रुपये वाला प्लान तीनों प्लान्स में सबसे अधिक वेलिडिटी वाला प्लान है। यह प्लान 90 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। 1.5जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से यूजर्स को इस प्लान में कुल 135जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। आइडिया यूजर इस प्लान में कुल 9000 एसएमएस का फायदा उठा पाएंगे।
पोको एफ1 अब आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी होगा सेल के लिए उपलब्ध
अन्य बेनिफिट की बात करें तो आइडिया अपने तीनों प्लान्स में एफयूपी लिमिट के साथ फ्री वॉयस कॉल दे रही है। यूजर्स एक दिन में अधिकतम 250 मिनट तथा एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट की बात कर पाएंगे। ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी।
The post आइडिया ने पेश किए तीन धमाकेदार प्लान, 90 दिनों के लिए मिलेगा 135जीबी 4जी डाटा साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post यह सरकारी कंपनी दे रही है जियो और एयरटेल जैसी दिग्गजों को चुनौती, दे रही है 171 रुपये में 60 जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडियन टेलाकॉम मार्केट में छिड़ी प्राइस वॉर में देश की सरकारी टेलीकॉम कंंपनी भारत संचान निगम लिमिटेड किसी भी छोर पर पीछे नहीं छुटना चाहती है। पिछले हफ्तों में बीएसएनएल एक के बाद एक कई शानदार प्लान्स पेश कर चुकी है जो रिलायंस जियो, एयरटेल व वोडाफोन को सीधी टक्कर दे रहे हैं। अपना एक ओर दांव चलते हुए बीएसएनएल ने आज 171 रुपये का नया प्लान पेश किया है जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ ही 60 जीबी डाटा का फायदा दे रहा है।
बीएसएनएल की ओर से 171 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है। यह एक प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। बीएसएनएल इस प्लान के तहत हर दिन 2 जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। प्रतिदिन 2जीबी डाटा के हिसाब से यूजर्स को पूरे महीने के लिए कुल 60जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।

60जीबी डाटा के साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल की सुविधा भी दी जा रही है। ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री ही रहेगी। वहीं कंपनी की ओर से हर दिन के लिए एसएमएस का फायदा भी दिया जा रहा है। बीएसएनएल के इस प्लान में मिलने वाले डाटा का यूज़ 4जी के साथ ही 3जी पर भी किया जा सकेगा।
171 रुपये वाले प्लान के जरिये बीएसएनएल जियो के 198 रुपये वाले प्लान को टक्कर दे रही है। जियो के इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 2जीबी डाटा प्राप्त होता है। वहीं दूसरी ओर हर दिन 1.4जीबी डाटा देने वाले एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान के सामनें भी बीएसएनएल के 171 रुपये वाले प्लान ने चुनौती रख दी है।
गौरतलब है कि बीएसएनएल की ओर से अभी यह प्लान आंध्रप्रदेश और तेलांगना राज्य में ही पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में देश के अन्य सर्किल्स में भी पेश कर दिया जाएगा।
The post यह सरकारी कंपनी दे रही है जियो और एयरटेल जैसी दिग्गजों को चुनौती, दे रही है 171 रुपये में 60 जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एयरटेल का करारा जवाब, 499 रुपये में 75जीबी 4जी डाटा और साथ में 1 साल के लिए अमेज़न प्राइम मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वोडाफोन ने पिछले महीने ही अपने रेड प्लान्स अपडेट किए हैं। इन प्लान्स में वोडाफोन अब अधिक जीबी डाटा दे रही है तथा ही अन्य आॅफर्स के साथ अमेज़न प्राइम का एक साल का सब्स्क्रिप्शन भी मुफ्त दे रही है। वोडाफोन द्वारा उठाया गया यह कदम पहले भारती एयरटेल द्वारा चला जा चुका था। एयरटेल जनवरी माह में ही अपने इनफिनिटी प्लान्स में अमेज़न प्राइम का सब्स्क्रिप्शन देना शुरू कर चुकी है। लेकिन अब अपने इन्हीं प्लान्स को और दमदार बनाते हुए एयरटेल ने अपने प्लान्स में मिलने वाला डाटा बेनिफिट को भी बढ़ा दिया है।
वोडाफोन और रिलायंस जियो से प्रतिस्पर्धा में एयरटेल ने अपने 499 रुपये प्लान में बदलाव किए हैं। इस प्लान में पहले कंपनी की ओर से एक महीने के लिए कुल 40जीबी डाटा दिया जाता था। वहीं अब प्लान्स में मिलने वाले फायदों को बढ़ाते हुए एयरटेल एक महीने के लिए कुल 75जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दे रही है। एयरटेल द्वारा समान कीमत पर अब 35जीबी अधिक 4जी डाटा दिया जा रहा है।

एयरटेल के इस प्लान में इंटरनेट डाटा रोलओवर सुविधा के साथ आता है। यानि यूजर्स द्वारा बचा हुआ डाटा अगले महीने के 75जीबी डाटा में जुड़ जाएगा। इस प्लान में 500जीबी तक डाटा रोलओवर की लिमिट रखी गई है। प्लान में मिलने वाले अन्य फायदों की बात करें तो इसमें लोकस व एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल फ्री दी जा रही हैं जो रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेंगी।
वहीं 499 रुपये प्लान में एयरटेल अपने यूजर्स को अमेज़न प्राइम का एक साल का सब्स्क्रिप्शन मुफ्त में दे रही है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को विंक टीवी का प्लान भी मुफ्त मिल रहा है जिसमें लाइव टीवी, ढेर सारी फिल्में शामिल है। वहीं एयरटेल द्वारा एक साल का मोबाइल प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है। बढ़े हुए डाटा को पाने के लिए माय एयरटेल ऐप जाएं।
The post एयरटेल का करारा जवाब, 499 रुपये में 75जीबी 4जी डाटा और साथ में 1 साल के लिए अमेज़न प्राइम मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post रिलायंस जियो दे रही है जियोफाई पर बड़ा आॅफर, सिर्फ 499 रुपये में मिलेगा यह सुपर फास्ट स्पीड वाला डॉन्गल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अपनी मुफ्त सेवाओं और सस्ते प्लान्स से देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री की रूप रेखा बदल कर रख देने वाली रिलायंस जियो भारतीय इंटरनेट बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा किए हुए है। मोबाईल डाटा प्लान्स के साथ ही कंपनी ने डॉन्गल सर्विस भी जियोफाई के रूप में पेश कर रखी है। फास्ट स्पीड इंटरनेट देने वाले जियोफाई के लिए जियो ने बेहद ही शानदार आॅफर पेश किया है। इस आॅफर के तहत जियोफाई को सिर्फ 499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
रिलायंस जियो ने जियोफाई पर नए आॅफर की शुरूआत की है जिसके तहत 999 रुपये की कीमत वाला यह सुपर फास्ट इंटरनेट डिवाईस सिर्फ 499 रुपये में पाया जा सकता है। जियोफाई की खरीद पर जियो 500 रुपये का कैशबैक प्रदान कर रही है। इस कैशबैक आॅफर में जियोफाई के साथ ही जियो इस डिवाईस में यूज़ करने के लिए यूजर्स को पोस्टपेड सिम भी दे रही है।

जियो से 500 रुपये का कैशबैक पाने के लिए पोस्टपेड सिम को जियोफाई में यूज़ करना होगा। 12 महीने तक लगातार जियो पोस्टपेड सिम और जियोफाई का एक साथ यूज़ करने पर कंपनी एक साल बाद 500 रुपये का क्रेडिट बैलेंस यूजर्स को प्रदान करेगी। इस क्रेडिट बैलेंस का यूज़ जियोफाई के बिल में जुड़ जाएगा और यूजर्स द्वारा नए प्लान से रिचार्ज कराने पर खुद ही उस प्लान की कीमत इन 500 रुपये में से कट जाएगी।
जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, इंटरनेट स्पीड 30 प्रतिशत तक बढ़ी, अब पल भर में डाउनलोड होगी वीडियो
जियोफाई में यूज़ की जाने वाली पोस्टपेड सिम में यूजर्स को जियो का 199 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इस प्लान के तहत यूजर्स को बिना किसी दैनिक वैधता के 4जी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा। वहीं जियोफाई से इंटरनेशनल कॉल के लिए 50 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क चुकाना होगा। जियो की ओर से मिलने वाले जियोफाई आॅफर की शुरूआत आज यानि 3 जुलाई से ही हो चुकी है। लगे हाथ आपको बता दें कि जियो 90 मिनट में जियोफाई को घर पर डिलीवर करने का वायदा भी करती है।
The post रिलायंस जियो दे रही है जियोफाई पर बड़ा आॅफर, सिर्फ 499 रुपये में मिलेगा यह सुपर फास्ट स्पीड वाला डॉन्गल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आइडिया 499 रुपये में दे रही है 164जीबी डाटा और 82 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल बिल्कुल मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
एयरटेल ने हाल ही में 558 रुपये का नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में 84 दिनों के लिए कुल 246जीबी 4जी डाटा देते हुए कंपनी ने भारतीय टेलीकॉम बाजार की प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति मज़बूत की है। एयरटेल के बाद अब आइडिया ने भी अपना पासा फेंकते हुए 499 रुपये का नया प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ आइडिया कंपनी के ग्राहकों को ढ़ेर सारे इंटरनेट डाटा के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दे रही है।
आइडिया की ओर से पेश किया गया 499 रुपये का प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। यह प्लान 82 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। कंपनी की ओर से इस प्लान के तहत हर दिन के लिए 2जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा है। 82 दिनों तक 2जीबी प्रतिदिन के हिसाब से इस प्लान के तहत कुल 164जीबी इंटरनेट डाटा मिल रहा है। आइडिया द्वारा दिए जा रहे डाटा की खास बात यह भी कि इसे 4जी के साथ ही 3जीबी और 2जी स्पीड पर भी यूज़ किया जा सकता है।

इंटरनेट डाटा के अलावा आइडिया अपने प्लान में अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल दे रही है। ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेंगी और इन्हें आॅननेटवर्क व आॅफनेटवर्क यूज़ किया जा सकता है। साथ ही आइडिया अपने ग्राहकों को 82 दिनों तक हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त देगी।
गौरतलब है कि आइडिया के इस प्लान में मिलने वाली फ्री वॉयस कॉल का यूज़ एक दिन में अधिकतम 250 मिनट तक ही किया जा सकता है। वहीं इंटरनेट की बात करें तो एक दिन की 2जीबी डाटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद कंपनी अतिरिक्त डाटा का शुल्क अलग से वसूलेगी।
The post आइडिया 499 रुपये में दे रही है 164जीबी डाटा और 82 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल बिल्कुल मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एयरटेल का सबसे बड़ा दांव : सिर्फ 193 रुपये में मिलेगा 90जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
देश की सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों इन दिनों अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्लान पेश कर रही है। कहीं न कहीं यह बात भी सभी जानते हैं कि इन बेहतरीन प्लान्स के पेश कर कंपनी बाजार की प्रतिस्पर्धा में बना रहना चाहती है। टेलीकॉम बाजार में सबसे तेजी से उभरी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की प्रतिस्पर्धा में अब देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कपंनी एयरटेल ने भी अपनी दांव चला है। जियो द्वारा एडआॅन पैक पेश किए जाने के बाद अब एयरटेल भी धमाकेदार पैक लेकर आई है जो यूजर्स को सिर्फ 193 रुपये में 90जीबी डाटा 4जी स्पीड पर देता है।
एयरटेल की ओर से 193 रुपये का एडआॅन पैक पेश किया गया है। यह एड आॅन अपने आप में बेहद अलग और खास है। खबर के अनुसार एयरटेल एड आॅन पैक में 193 रुपये में हर दिन 1जीबी डाटा दे रही है। 193 रुपये वाले एड आॅन पैक सबसे अलग इसलिए है क्योंकि यह पैक किसी भी प्लान की वेलिडिटी में जुड़ जाता है।
बीएसएनएल लाया डाटा का सुनामी सिर्फ 98 रुपये में 39 जीबी डाटा, इससे सस्ता कोई नहीं
आपको समझा दें, यदि एयरटेल कस्टमर ने कोई ऐसा प्लान लिया हुआ है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है और हर दिन 1 जीबी डाटा देता है। तो उस प्लान के साथ ग्राहक अगर 193 रुपये का एड आॅन पैक ले लेते हैं तो उन्हें 28 दिनों के लिए हर दिन 2जीबी डाटा मिला करेगा।

इसी तरह किसी ग्राहक ने एयरटेल का 509 रुपये वाला प्लान लिया हुआ है जो 90 दिनों के लिए 1.4जीबी डाटा प्रतिदिन देता है। और इस प्लान के साथ 193 रुपये का एड आॅन पैक ले लिया जाता है तो कस्टमर को 90 दिनों के लिए हर दिन 2.4जीबी 4जी डाटा मिलना शुरू हो जाएगा।
भारत पहॅुंची नई मोबाईल कंपनी, लॉन्च किए 2 सस्ते सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन
जियो के एडआॅन पैक की बात करें तो ये पैक तय डाटा के साथ आते हैं जब्कि एयरटेल का एड आॅन पैक पहले से चालू प्लान के हिसाब से ही कस्टमर्स को ढ़ेर सारा फायदा देता रहेग। एयरटेल का यह 193 रुपये वाला एड आॅन पैक कंपनी के 199 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये तथा 448 रुपये वाले प्लान पर काम करेगा।
The post एयरटेल का सबसे बड़ा दांव : सिर्फ 193 रुपये में मिलेगा 90जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जियो के 8जीबी फ्री डाटा की टक्कर में आइडिया दे रहा है 10 जीबी 4जी डाटा मुफ्त, जानें कैसे पाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो की ओर से खबर आई थी कि अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए कंपनी 8जीबी 4जी डाटा फ्री दे रही है। वहीं अब जियो के बाद आइडिया के खेमे से भी मुफ्त डाटा की सूचना आ रही है। आइडिया अपने कस्टमर्स को 4जी वोएलटीई सर्विस का लाभ देने के साथ ही 10जीबी 4जी इंटरनेट डाटा बिल्कुल मुफ्त दे रही है। जियो द्वारा दिए जा रहे 8जीबी डाटा में जहां 4 दिन की वेलिडिटी दी जा रही थी वहीं आइडिया की ओर से मिलने वाला 10जीबी डाटा बिना किसी वेलिडिटी के मिल रहा है।
दरअसल आइडिया ने देश के 6 बड़े टेलीकॉम सर्किल्स में अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस लॉन्च कर दी है। कल यानि 2 मई से गुजरात, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश व तेलांगना, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र व गोवा सर्किल में आइडिया की वोएलटीई सेवा शुरू हो जाएगी। आइडिया की ओर से दिया जा रहा 10जीबी 4जी डाटा इसी वोएलटीई सर्विस की शुरूआत की खुशी में दिया जा रहा है। यदि आप भी उपरोक्त किसी सर्किल में आइडिया का नंबर यूज़ करते हैं तो नीचे बताए गए स्टैप्स के जरिये 10जीबी डाटा को फ्री पा सकते है।

1. 4जी वोएलटीई सर्पोटिड स्मार्टफोन में आइडिया की सिम का यूज़ करें।
2. स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर अपडेट करें।
3. अपडेट करने के लिए : सेटिंग्स -> सिस्टम अपडेट -> डाउनलोड एंड इंस्टाल मैन्युअली
4. अपडेट हो जाने के बाद वोएलटीई बटन को स्वीच आॅन करें।
5. किसी भी नंबर पर आइडिया नेटवर्क से पहली वोएलटीई कॉल करें।
जियो दे रहा है 8जीबी 4जी डाटा मुफ्त, जानें इसे पाने का सबसे आसान तरीका
आइडिया नेटवर्क से पहली वोएलटीई कॉल करते ही आप 10जीबी फ्री डाटा के हकदार बन जाएंगे। कंपनी की ओर से 48 घंटों के भीतर 10जीबी डाटा आपको आइडिया नंबर पर क्रेडिट कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि यह फ्री डाटा आइडिया नंबर पर पहले से जारी किसी भी टैरिफ प्लान में अपने आप जुड़ जाएगा।
The post जियो के 8जीबी फ्री डाटा की टक्कर में आइडिया दे रहा है 10 जीबी 4जी डाटा मुफ्त, जानें कैसे पाएं लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post अब जियो पर भारी पड़ेगा एयरटेल, सिर्फ 129 रुपयें में 28जीबी 4जी डाटा और फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और हैलो ट्यून first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने कुछ दिनों पहले ही 219 रुपये का एक नया प्लान पेश किया था जिसमें हर दिन 1.4जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा था। वहीं अब अपने कस्टमर्स के लिए कंपनी ने एक और 129 रुपये का प्लान पेश किया है जो न सिर्फ ढ़ेर सारा 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल दे रहा है बल्कि साथ ही पूरा महीना मुफ्त में कॉलर ट्यून लगाने का मौका भी प्रदान कर रहा है।
एयरटेल की ओर से 129 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो प्रीपेड कस्टमर्स के लिए है। यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है जो हर दिन 1जीबी 4जी इंटरनेट डाटा प्रदान करता है। 1जीबी प्रतिदिन के हिसाब से 129 रुपये में कुल 28जीबी 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त हो रहा है।

इसके साथ ही एयरटेल के इस प्लान में लोकल व एसटीडी आॅननेटवर्क तथा आॅफनेटवर्क अनलिमिटेड वॉयस कॉल दी जा रही हैं। ये वॉयस कॉल रोमिंग में भी काम करती है। वहीं साथ ही हर दिन कस्टमर्स को 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे जो नेशनल नंबरों पर फ्री रहेंगे।
एयरटेल के 129 रुपये वाले प्लान की एक बड़ी खासियत इस प्लान में मिलने वाला फ्री हैलो ट्यून बेनिफिट है। कंपनी की ओर से इस प्लान में 28 दिनों के लिए मुफ्त कॉलर ट्यून की सुविधा भी दी जा रही है। यानि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कोई भी गाना हैलो ट्यून की जगह लगवा सकते हैं और वह भी बिल्कुल फ्री।
The post अब जियो पर भारी पड़ेगा एयरटेल, सिर्फ 129 रुपयें में 28जीबी 4जी डाटा और फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और हैलो ट्यून first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>