The post ये हैं भारत के सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन, कम कीमत दमदार फीचर्स वाले फोन्स की देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारत इस वक्त दुनिया में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन यूज़ करने वाले देशों की गिनती में टॉप पर आता है। देश के हर घर में मोबाइल फोन यूज़ होता है और इंटरनेट के फैले जाल ने लोगों को 2G से सीधा 4G पर शिफ्ट कर दिया है। सालों से कीपैड मोबाइल फोन चलाने वाले फीचर फोन यूजर भी अब स्मार्टफोन रखने लगे हैं। ऐसे मोबाइल उपभोक्ताओं की प्राथमिकता होती है कि कम से कम प्राइस पर बेहतर स्मार्टफोन लिया जाए जो लंबे समय तक दुरूस्त रहे व ठीक से काम करें। ऐसे ही सस्ते स्मार्टफोन की चाह रखने वाले भारतीय मोबाइल यूजर्स के लिए हम मार्केट में मौजूद 10 ऐसे स्मार्टफोंस की लिस्ट लेकर आए हैं जो प्राइस में तो कम है ही तथा साथ में फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व क्वॉलिटी के मामले में भी ये अफॉर्डेबल स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन हैं। सबसे पहले यह साफ कर दें कि बहुत से ऐसे ब्रांड हैं जो बेहद ही कम प्राइस पर 4जी स्मार्टफोन बेच रहे हैं। लेकिन अपने पाठकों के फायदे के लिए हमने लंबी लिस्ट में से सिर्फ उन्हीं सस्ते और भरोसेमंद ब्रांड के स्मार्टफोंस को चुनकर निकाला है जो अच्छी परफॉर्मेंस देने के साथ ही ऑफ्टर सेल सर्विस के मामले में भी साथ निभाते हैं।
Jio और Google द्वारा मिलकर बनाया गया यह Most Affordable 4G Smartphone यूं तो 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन फिलहाल एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,000 रुपये का डिस्काउंट पाने के बाद जियो फोन नेक्स्ट को सिर्फ 4,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 4जी स्मार्टफोन Pragati OS पर लॉन्च हुआ है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन क्यूएम215 चिपसेट काम करता है। फोन में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

जियो फोन नेक्स्ट 5.45 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डुअल सिम, 3.5एमएम जैक और ओटीजी सपोर्ट के साथ ही पावर बैकअप के लिए 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में My Jio Apps के साथ ही YouTube, Facebook, Google Lens और Assistant भी प्री-इंस्टाल्ड मिलते हैं। यह भी पढ़ें : Best KeyPad Mobile Phone : प्राइस 2,000 रुपये से भी कम!
भारतीय मोबाइल ब्रांड लावा भी स्मार्टफोन मार्केट में लंबी पारी खेल चुका है। मेड इन इंडिया स्मार्टफोन पेश करने का दावा करने वाली इस कंपनी का Lava Z1 स्मार्टफोन भी देश के सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोंस में से एक है जो इस वक्त बाजार में सिर्फ 5,199 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो ए20 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज दी गई है तथा मैमोरी को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

लावा ज़ेड1 में 5 इंच की डिसप्ले मौजूद है जो कोर्निंग गोरिल्ला 3 से प्रोटेक्टेड है। बता दें कि यह स्मार्टफोन मिलिट्रीग्रेड सर्टिफिकेशन्स के साथ आता है जो मोबाइल की मजबूती को दर्शाता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस लावा मोबाइल में 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंडरॉयड ‘गो’ एडिशन पर काम करता है जिसकी वजह से फोन में मौजूद ऐप्स बैटरी और इंटरनेट डाटा की खपत भी कम ही करती है। यह भी पढ़ें : Second Hand Mobile खरीदने से पहले ये 5 बातें ध्यान में रखना है जरूरी
नोकिया सी01 प्लस दो वेरिएंट्स में मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट इस वक्त फ्लिपकार्ट पर 5,970 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है तथा 3 जीबी रैम वेरिएंट को 6,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन 5.45 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनी है। प्रोसेसिंग के लिए इस नोकिया फोन में Unisoc SC9863a चिपसेट दिया गया है।

Nokia C01 Plus फोटोग्राफी के लिए 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च हुआ है। डुअल सिम व 3.5एमएम जैक के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस नोकिया सी01 प्लस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : गर्मियों में क्या आपके फोन की भी हो रही है तेजी से Battery Drain? यहां जानें बैटरी डिस्चार्ज की वजह और उपाय
आईटेल ए49 स्मार्टफोन इंडिया में इस वक्त 6,299 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह सस्ता 4जी स्मार्टफोन 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में एंडरॉयड 11 गो एडिशन के साथ 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

यह मोबाइल फोन 6.6 इंच की बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो एचडी+ पैनल पर बनी है। फोटोग्राफी के लिए Itel A49 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों फीचर सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : ये हैं इंडिया के 10 सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स, प्राइस 14,999 रुपये से शुरू
इनफिनिक्स की स्मार्ट सीरीज़ में कई एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मौजूद हैं जो कम दामों पर मिलते हैं। उन्हीं में से एक स्मार्ट एचडी 2021 स्मार्टफोन 6,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 6.1 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्अ करता है जो आईकेयर मोड के साथ आती है। एंडरॉयड गो एडिशन वाला यह मोबाइल फोन मीडियाटेक हीलियो ए20 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए Infinix Smart HD 2021 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर तथा 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लेंस सपोर्ट करता है। इस फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह माइक्रोमैक्स मोबाइल 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera वाले बेस्ट फोन की फुल लिस्ट, शुरुआती कीमत सिर्फ 11,999 रुपये
इंडिया के नंबर वन स्मार्टफोन शाओमी ने भी लो बजट में रेडमी 9ए स्मार्टफोन के साथ अपनी धाक जमा रखी है। यह सस्ता 4जी स्मार्टफोन सिर्फ 6,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इंडियन मार्केट में इस शाओमी फोन को 2 जीबी और 3 जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। एंडरॉयड आधारित यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G25 चिपसेट पर रन करता है।

Redmi 9A स्मार्टफोन में 6.53 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 400निट्स ब्राइटनेस तथा 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी 9ए के बैक पैनल पर जहां 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : 10 Xiaomi Smartphone जो इस साल होंगे इंडिया में लॉन्च, ये बनेंगे हर बजट के बेस्ट ऑप्शन
टेक्नो स्पार्ट गो 2022 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में 7,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है तथा इस प्राइस पर यह फोन अमेजन से खरीदा जा सकता है। फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एंडरॉयड गो पर लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो ए20 चिपसेट पर रन करता है। इस मोबाइल फोन में 2 जीबी रैम तथा 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Tecno Spark Go 2022 स्मार्टफोन 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है तथा फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज में 46 दिनों तक काम करती है। यह मोबाइल फोन आईपीएक्स2 रेटिड है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाती है। यह भी पढ़ें : 30 दिन चलने वाले ये हैं JIO के 4 रिचार्ज, प्राइस सिर्फ 181 रुपये से शुरू
रियलमी सी11 2021 स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर 7,499 रुपये की कीमत पर बिक रहा है वहीं टाटा क्लिक पर इस स्मार्टफोन को 7,099 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में एंडरॉयड 11 के साथ UniSoC SC9863 चिपसेट दिया गया है।

Realme C11 2021 स्मार्टफोन 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोेरेज सपोर्ट करता है तथा फोन मैमोरी को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस रियलमी मोबाइल में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। यह भी पढ़ें : BSNL को मोबाइल यूजर्स ने दी सलाह! Network और Service सुधार लो, लाखों लोग कर लेंगे अपना Number Port
यह सैमसंग स्मार्टफोन 7,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए03 कोर को कंपनी की ओर से 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन टीएफटी एलसीडी पैनल पर बनी है जो 16एम कलर सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है जिसके साथ 2 जीबी की रैम मैमोरी तथा 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा तथा फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस दिया गया है। यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : बिना फ़िक्र किए बदलें अपना Mobile Phone, इन स्टेप्स के साथ चुटकियों कॉपी हो जाएगा सारा का सारा डाटा
देशी ब्रांड का यह देशी स्मार्टफोन 8,499 रुपये की कीमत पर देश में बिक्री के लिए मौजूद है। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड ओएस पर आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T610 चिपसेट पर रन करता है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो माइक्रोमैक्स ने अपने इस मोबाइल फोन को 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया है जो 420निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

Micromax In 2C फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 8 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एक डेफ्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल लेंस मौजूद है। डुअल सिम, 3.5एमएम जैक और अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस माइक्रोमैक्स मोबाइल में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट स्टेंडर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।
The post ये हैं भारत के सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन, कम कीमत दमदार फीचर्स वाले फोन्स की देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन 4जी एलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वैसे तो एयरटेल ने अपनी 4जी सेवा की शुरुआत वर्ष 2012 में ही कर दिया था। परंतु उस वक्त तक डाटा सर्विस महंगा होने की वजह से बहुत कम ही लोग 4जी सर्विस के बारे में जानते थे लेकिन रिलायंस जियो की सर्विस लॉन्च होने के बाद हर कोई 4जी सर्विस के बारे में जानने लगा। इतना ही नहीं पहले जहां 4जी फोन सिर्फ महंगे बजट में उपलब्ध थे वहीं अब इन्हें आप बजट में भी लिया जा सकता है। 5,000 रुपये से कम के बजट में भी आप बेहतर 4जी फोन ले सकते हैं जिनमें सुपरफास्ट इंटरनेट का मजा लिया जा सकता है। आगे हमनें ऐसे ही 5 शानदार डिवाइस की जानकारी दी है।
इंटेक्स लायन टी1

हाल में इंटेक्स ने लायन टी1 स्मार्टफोन को पेश किया है जिसकी कीमत सिर्फ 4,999 रुपये है। कम कीमत का यह फोन शानदार है। फोन में 5.2-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है और यह स्प्रेडट्रम एससी9832 चिपसेट पर कार्य करता है। इसके साथ ही 1.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 1जीबी रैम और 8जीबी की मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर 5—मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है और डाटा के लिए 4जी के अलावा वाईफाई सपोर्ट और ब्लूटूथ भी मिलेगा। कंपनी ने इसे 2,700 एमएएच की बैटरी से लैस किया है।
7,000 रुपये के बजट में 5 नॉन चीनी एंडरॉयड स्मार्टफोन
2. माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 4जी

कम कीमत में 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ माइक्रोमैक्स के पास भी कुछ फोन उपलब्ध हैं। हाल में कंपनी ने कैनवस स्पार्क 4जी को उतारा है जिसमें 5 इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो इसे सुरक्षा और मजबूती प्रदान करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें भी 4जी सेवा वोएलटीई सपोर्ट के साथ है। इसके साथ ही फोन में इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन में आपको 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है और यह एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है।
वहीं माइक्रोमैक्स ने वीडियो 1 और वीडियो 2 को भी पेश किया है। ये फोन भी 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ उपलब्ध हैं और इनके साथ रिलायंस जियो की सिम भी फ्री है।
3. आईवूमी मी1 प्लस

भारतीय बाजार में यह कंपनी नई है लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन शानदार है। मी1 प्लस में 5-इंच की 2.5डी कर्व्ड एचडी आईपीएस डिसप्ले है। इसमें 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसे 2जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है और साथ में 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। दोहरा सिम आधारित यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है और इसमें एंडरॉयड मार्शमेलो है। भारतीय बाजार में आईवूमी मी1 प्लस की कीमत 4,999 रुपये है।
4. लाइफ फ्लेम 8

यदि कम रेंज में 4जी वोएलटीई फोन लेने का मन बना रहे हैं तो रिलायंस डिजिटल का लाइफ फ्लेम 8 भी बेहतर फोन कहा जाएगा। इस फोन में 4.5-इंच का डिसप्ले है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480×854 पिक्सल है। दोहरा सिम आधारित इस डिवाइस में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए फ्लेम 8 में 8-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट आधारित लाइफ फ्लेम 8 में 1.1गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी है। यह फोन 4,100 रूपये के बजट में उपलब्ध है।
बड़ी स्क्रीन के साथ 5 दमदार एंडरॉयड स्मार्टफोन जो हैं बहुत सस्ते
5. स्वाइप कनेक्ट पावर

भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी स्वाइप के पास भी कम कीमत में अच्छे 4जी वोएलटीई फोन हैं। कंपनी ने स्वाइप कनेक्ट पावर को उतारा है। इस फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह फोन स्प्रेडट्रम चिपसेट पर कार्य करता है और बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.5गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है जहां आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
The post 5,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन 4जी एलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post यह वेबसाइट दे रही है 4जी फोन्स पर 60 फीसदी तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
आज जब भी आप नया फोन लेने का मन बनाते हैं तो इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि फोन 4जी सपोर्ट वाला हो। फिर चाहे फोन लो बजट हो या हाई। आप अन्य स्पेसिफिकेशन्स और फोन के ब्रांड के साथ ही 4जी सपोर्ट को भी रिक्वायमेंट की लिस्ट में उपर रखते हैं। लेकिन अगर आपकी नज़र ऐसे ही किसी 4जी स्मार्टफोन पर है जिसे आप लेना तो चाहते हैं, लेकिन वो आपके बजट से बाहर है। तो सही मौका आ गया है आपके पंसदीदा 4जी स्मार्टफोन को अपना बनाने का। शॉपिंग साइट शॉपक्लूज़ ने 4जी स्मार्टफोन की बड़ी खेप तैयार की है जिनपर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस एक्सक्लूसिव सेल में आप 68 प्रतिशत तक की छूट पर मोबाईल खरीद सकते हैं।
शॉपिंग साइट शॉपक्लूज़ पर 4जी स्मार्टफोन्स की बड़ी सेल लगी है। जहां सैमसंग, सोनी, लेनोवो, माइक्रोमैक्स, मोटो, एप्पल, ज़ेनफोन व स्वाईप समेत कई कंपनियों के 4जी फोन को बड़े डिस्काउंट के साथ सेल के लिए लिए लिस्ट किया गया है। इस सेल में कम, मीड व हाई बजट के फोन शामिल हैं जिन पर 68 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।
दिवाली में लॉन्च होगा जियो का सुपरफास्ट इंटरनेट, सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा 100जीबी डाटा
शॉपक्लूज़ की इस डील में एडकॉम स्मार्टफोन पर 68 प्रतिशत की छूट दी जा रही है जिसके बाद इस फोन को सिर्फ 1,599 रुपये चुका कर खरीदा जा सकता है। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी जे7 2016 पर 28 फीसदी की छूट मिल रही है जिसके बाद यह फोन सिर्फ 10,990 रुपये मे मिल रहा है।

इतना ही नहीं रिलायंस जियो ब्रांड लाइफ 4जी फोन की खरीदारी आप यहां से 61 फीसदी की छूट के साथ कर सकते हैं। लाइफ वॉटर एफ1एस 32जीबी मॉडल 7,799 रुपये में उपलब्ध हो चुका है जो फोन की रियल कीमत के आधे से भी कम है।
बड़े बजट के फोन की बात करें तो एप्पल आईफोन 6एस पर 35 प्रतिशत व आईफोन एसई पर 39 प्रतिशत की छूट मिल रही है वहीं 32जीबी वाले गूगल पिक्सल पर 25 प्रतिशत व सोनी एक्सपीरियो एक्सए पर 27 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है।
यदि आप कम कीमत का 4जी फोन लेना चाहते हैं तो माइक्रोमैक्स कैनवस पर 59 प्रतिशत, आईवूमी आईवी505 पर 19 प्रतिशत, स्वाईप एलीट नोट पर 18 प्रतिशत, वीवो वाई55एस पर 16 प्रतिशत, तथा इंटेक्स एक्वा जेनिथ पर 37 प्रतिशत का भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
आपको बता दें कि शॉपक्लूज़ पर जारी इस धमाकेदार में उपरोक्त फोन्स के अलावा भी अनेंको फोन शामिल है जो अच्छे खासे डिस्काउंट के बाद बेहद कम कीमतों में सेल के लिए उपलब्ध है। इस डील को देखने तथा अपना पंसदीदा फोन चुनने के लिए यहां क्लिक करें :
The post यह वेबसाइट दे रही है 4जी फोन्स पर 60 फीसदी तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post दमदार बैटरी और 4जी सपोर्ट के साथ पैनासोनिक ने लॉन्च किए दो सस्ते शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पैनासोनिक ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ का विस्तार करते हुए आज दो नए डिवाईस लॉन्च किए हैं। एलुगा रे तथा पी85 के साथ कंपनी ने भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को कम कीमत के फोन उपलब्ध कराए हैं। पैनासोनिक पी85 को जहां 6,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है वहीं एलुगा रे की कीमत मात्र 7,999 रुपये रखी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर आगामी 15 मई से एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
पैनासोनिक एलुगा रे
इस फोन को पैनासोनिक के एआई एसिस्टेंट ‘अर्बो’ के साथ पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। डिसप्ले की बात करें तो इसे 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन पर पेश किया गया है।

एलुगा रे में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी है। फोन की स्टोरेज को कार्ड सपोर्ट के जरिये 64जीबी की क्षमता तक बढ़ा सकते हैं। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में रियर फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का बैक कैमरा तथा फ्रंट फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
एंडरॉयड फोन के 15 छुपे हुए फीचर्स जो हैं बेहद उपयोगी
4जी वोएलटीई, डुअल सिम व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद है। तथा साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन स्पेस ग्रे, गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
पैनासोनिक पी8
पैनासोनिक ने अपने इस फोन को 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर उतारा है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 1.0गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। कंपनी की ओर इसमें 2जीबी रैम व 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिहाज से पैनासोनिक के इस फोन में फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। डुअल सिम होने के साथ ही पी85 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए यह भी 4,000एमएएच की दमदार बैटरी से लैस है। इस फोन को ग्रे और गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है।
The post दमदार बैटरी और 4जी सपोर्ट के साथ पैनासोनिक ने लॉन्च किए दो सस्ते शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post इंटेक्स ने उतारा बेहद ही सस्ता 4जी फोन जो चलता है सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कम बजट के 4जी स्मार्टफोन की बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में एक और फोन जोड़ दिया है। कंपनी ने एक्वा ए4 को लॉन्च किया है जिसकी कीमत 4,199 रुपये है। यह फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में देश के आॅनलाईन व आॅफलाईन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि कम कीमत का यह फोन एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।
एलजी ला रहा है 4,500एमएएच बैटरी वाला फोन एक्स पावर2, जल्द होगा लॉन्च
इंटेक्स एक्वा ए4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 480×800 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 4-इंच की डब्ल्यूवीजीए स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ के क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें 1,750एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार घंटे का टॉकटाईम देने में सक्षम है। इंटेक्स एक्वा ए4 4,199 रुपये के मूल्य पर ब्लैक कलर वेरिएंट में सेल के लिए पेश किया गया है।
The post इंटेक्स ने उतारा बेहद ही सस्ता 4जी फोन जो चलता है सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post विश्व का सबसे छोटा 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, देखें एक नज़र first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
तमाम स्मार्टफोन निर्माता जहां एक ओर बड़ी और हाईयर रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले के साथ अपने डिवाईस पेश करने की होड़ में लगे हुए हैं, वहीं आज छोटी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के लॉन्च होने पर टेक वर्ल्ड की निगाहें इस ओर मुड़ी है। 2.45-इंच स्क्रीन वाले इस फोन को जेली नाम से अमेरिकी साइट पर लिस्ट किया गया है। आईये नज़र डालते है मोबाईल्स की दुनिया के इस ‘क्यूट’ स्मार्टफोन पर:
. जेली स्मार्टफोन में 240×432 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 2.45-इंच की टीएफटी एलसीडी डिसप्ले दी गई है।

. इस फोन को 1जीबी रैम के साथ 8जीबी मैमोरी तथा 2जीबी रैम के साथ 16जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
. फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

. 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ ही यह फोन दो सिम सपोर्ट करने में सक्षम है।
. यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है और 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

. पावर बैकअप के लिए इसमें 950एमएएच की बैटरी दी गई है।
. फोन का डाइमेंशन 92.3 x 43 x 13.3 मिलीमीटर है और यह 3.5एमएम ऑडियो जैक भी सपोर्ट करता है।

. जेली स्मार्टफोन को अमेरिकी वेबसाइट किकस्ट्रार्ट पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर इस फोन की कीमत 59 डॉलर यानि तकरीबन 3,800 रुपये बताई गई है। व्हाइट, स्काई ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।
The post विश्व का सबसे छोटा 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, देखें एक नज़र first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जियो यूजर्स के लिए जल्द आ रहा 4जी वोएलटीई वाला फीचर फोन, कीमत महज 2,500 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो ने अपनी एंट्री के साथ ही भारत में मोबाईल इंटरनेट सेवाओं तथा 4जी डाटा के आंकड़ों को बदल कर रख दिया। जियो के इस बदलाव से न सिर्फ लाखों लोगों ने 4जी सर्विस को अपनाया बल्कि मोबाईल निर्माता कंपनियों के लिए भी यह बड़ा प्रयोग साबित हुआ। इसके बाद जहां देश में कम दाम वाले स्मार्टफोन की बाढ़ सी आ गई वहीं अब मोबाईल कंपनियां 4जी वोएलटीई सपोर्टिड फीचर फोन के निर्माण में भी लगी है।
399 रुपये में बीएसएनएल दे रहा है 56जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉल
पिछले माह लावा द्वारा देश का पहला 4जी वोएलटीई इनेबल फीचर फोन लॉन्च किए जाने के बाद अब माइक्रोमैक्स भी ऐसा फीचर फोन लाने की तैयारी में है जो वोएलटीई सपोर्टिड होगा। इस फीचर फोन के जरिये रिलायंस जियो उपभोक्ता जियो सिम के साथ 4जी इंटरनेट डाटा के साथ ही वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा पाएंगे।

द इकनॉमी टाईम्स ने खबर प्रकाशित करते हुए बताया है कि माइक्रोमैक्स अपने 4जी वोएलटीई इनेबल फीचर फोन पर कार्य कर रहा है जो ‘भारत वन‘ नाम से आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में बेहद कम कीमत पर पेश किया जाएगा। रिपोर्ट अनुसार कंपनी द्वारा इस फोन को तकरीबन 2,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दुसरी ओर माइक्रोमैक्स भारत टू नाम से एक 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन भी जल्द ही लॉन्च करने वाली हो जो 3,300 रुपये की कीमत पर पेश होगा।
आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी नोट 4
यह बात तो सर्वज्ञ है कि जियो ने 4जी डाटा यूजर की तादाद इतनी बढ़ा दी है कि आज भारत में इंटरनेट उपभोग विश्व में सबसे तेजी से बढ़ा है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो स्वयं अपने 4जी फीचर फोन पर काम कर रही है। जियो के ये फीचर फोन 999 रुपये तथा 1,500 रुपये तक की कीमत पर बाजार में सेल के लिए पेश किये जाने की उम्मीद है।
The post जियो यूजर्स के लिए जल्द आ रहा 4जी वोएलटीई वाला फीचर फोन, कीमत महज 2,500 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ असूस जेनफोन गो, जानें फीचर व स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने आज भारत में कम कीमत में एक स्मार्टफोन को उताारा है। कंपनी ने जेनफोन गो 5.0 एलटीई ज़ेडबी500केएल को लॉन्च किया है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। कम बजट के इस फोन में वोएलटीई सपोर्ट है। असूस के इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है।
जियो ने रचा इतिहास, 100 मिलियन के पार हुआ उपभोक्ता आधार
ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई ज़ेडबी500केएल में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है जो 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर पर कार्य करता है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रीनो 306 जीपीयू भी मौजूद है।

असूस के इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
मोटोरोला मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस की जानकारी हुई उजागर
कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के तौर पर इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस उपलब्ध है तथा 3.5एमएम आॅडियो जैक व एफएम रेडियो के साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 2,600एमएएच की बैटरी दी गई है। ब्लैक, रेड, गोल्ड, सिल्वर, ब्लू व सफेद रंगो में यह फोन अमेज़न इंडिया के साथ ही आॅफलाईन बाजार में भी सेल के लिए उपलब्ध है।
The post 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ असूस जेनफोन गो, जानें फीचर व स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ज़ेन मोबाईल ने लॉन्च किया सिनेमैक्स 4जी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारतीय मोबाईल निर्माता कंपनी ज़ेन मोबाईल ने अपने एंडरॉयड फोन सीरीज़ में एक और फोन जोड़ दिया है। कंपनी ने सिनेमैक्स 4जी को भारतीय बाजार में उतारा है। 6,390 रुपये की कीमत वाला यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है तथा रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के साथ आता है। यह फोन आॅनलाईन और आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध है।
कल फिर होगी शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल, 4जीबी रैम वेरिएंट भी होगा उपलब्ध
ज़ेन सिनेमैक्स 4जी में 5.5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है तथा जो क्वॉडकोर प्रोसेसर पर काम करता है। सिनेमैक्स 4जी में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए भी 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी की ओर से पावर बैकअप के लिए सिनेमैक्स 4जी में 2,900एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए इस डुअल सिम फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ वाई-फाई व ब्लूटूथ जैसे फ़ीचर्स भी मौजूद हैं।
इंटेक्स ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए कम बजट के दो 4जी फोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
ज़ेन मोबाईल द्वारा फोन के साथ एक प्रोटेक्शन किट तथा पहले छह महीने के लिए वन टाईम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर दिया जा रहा है। यह फोन 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। ज़ेन सिनेमैक्स 4जी फिलहाल शेंपेन तथा रोज़ गोल्ड कलर में 6,390 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है।
The post ज़ेन मोबाईल ने लॉन्च किया सिनेमैक्स 4जी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post इंटेक्स एक्वा यंग 4जी लॉन्च, कीमत महज़ 5,549 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारतीय बाज़ार में एक्वा अमेज़ प्लस उतारने के कुछ ही दिनों बाद मोबाईल फोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में एक और फोन जोड़ दिया है। कंपनी की ओर से एक्वा यंग 4जी लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत महज़ 5,549 रुपये रखी गई है। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ पेश किया गया यह फोन कंपनी की आॅफिशियल वेबसाईट पर शेपेंन तथा ब्लू कलर वेरिएंट में लिस्ट कर दिया गया है।
इंटेक्स एक्वा यंग 4जी में 2560×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है जो 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

इसमें 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए एक्वा यंग 4जी में आॅटो फोकस तकनीक से लैस 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए भी 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

इंटेक्स का यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्टिड है जो यूजर्स को बेहतरीन इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा प्रदान करता है। कंपनी की ओर से इसमें पावर बैकअप के लिए 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है। एक्वा यंग 4जी को 5,549 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है
The post इंटेक्स एक्वा यंग 4जी लॉन्च, कीमत महज़ 5,549 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>