4G Smartphone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 May 2026 03:36:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7000mAh Battery वाला सस्ता मोबाइल लाई realme! मिलिट्री ग्रेड बॉडी और Ai फीचर्स वाला C100i 4G फोन हुआ ग्लोबली पेश https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-smartphone-realme-c100i-4g-official-in-bangladesh-with-military-grade-design-and-next-ai-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-smartphone-realme-c100i-4g-official-in-bangladesh-with-military-grade-design-and-next-ai-features/#respond Mon, 04 May 2026 03:36:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195502 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रियलमी ने पिछले महीने एशियन मार्केट्स में अपनी ‘सी सीरीज’ के realme C100 4G और realme C100 5G फोन लॉन्च किए थे। वहीं अब इसी सीरीज में एक और लो बजट मोबाइल फोन realme C100i भी जोड़ दिया गया है। यह भी एक 4जी स्मार्टफोन है जो एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया है। यह […]

The post 7000mAh Battery वाला सस्ता मोबाइल लाई realme! मिलिट्री ग्रेड बॉडी और Ai फीचर्स वाला C100i 4G फोन हुआ ग्लोबली पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने पिछले महीने एशियन मार्केट्स में अपनी ‘सी सीरीज’ के realme C100 4G और realme C100 5G फोन लॉन्च किए थे। वहीं अब इसी सीरीज में एक और लो बजट मोबाइल फोन realme C100i भी जोड़ दिया गया है। यह भी एक 4जी स्मार्टफोन है जो एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया है। यह नया रियलमी फोन कंपनी ने बांग्लादेश में पेश किया है जिसमें बड़ी 7000mAh Battery और ड्यूरेबल Military-Grade बॉडी दी गई है।

realme C100i 4G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसी बड़ी बैटरी ही है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में तगड़ी 7000एमएएच बैटरी लगाई है। कंपनी का दावा है कि अगर फोन में हैवी परफॉर्मेंस टास्क ना किए जाए तो नॉर्मल यूज में यह बैटरी 3 दिन का बैकअप दे सकती है। वहीं फुल 100% चार्ज के बाद इसपर लगातार 21 घंटे तक ऑनलाइन वीडियोज़ देखी जा सकती हैं।

रियलमी सी100आई की बैटरी को कंपनी ने 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। ब्रांड के मुताबिक यह माइनस 20 डिग्री से लेकर 53 डिग्री के टेम्परेचर में भी बिना दबावा के काम कर सकती है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W चार्जिंग तकनीक दी गई है। realme C100i 4G रिवर्स वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है जिससे दूसरे मोबाइल, स्मार्टवॉच या इयरबड्स जैसे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

यह नया रियलमी स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है जो 2 मीटर की उंचाई से गिरने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। वहीं मोबाइल का डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। रियलमी की मानें तो इस स्मार्टफोन को 21 दिन तक 65 डिग्री की गर्मी में रखकर इसकी ड्यूरेबिलिटी को चेक किया गया है और इसमें 14000 ड्रॉप टेस्ट भी शामिल थे।

मोबाइल के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो realme C100i 4G को 720 × 1570 ​पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 900निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।

रियलमी सी100आई स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो realme UI के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 12नैनोमीटर प्रोसर पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Arm Mali-G57 जीपीयू लगाया गया है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए realme C100i 4G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। यह वाइड एंगल लेंस है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया रियलमी स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

रियमली सी100आई NEXT Ai के साथ लाया गया है जिसमें कई एआई फीचर्स शामिल हैं। वहीं फोन के साइड फ्रेम पर डेडिकेटेड बटन लगाया गया है जिससे Gemini ओपन की जा सकती है। कस्टमर्स में फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 300% Ultra Volume Mode, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, 3.5mm हेडफोन जैक और OTG जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

बांग्लादेश में रियलमी सी100आई को 4जीबी रैम पर पेश किया गया है जो 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। फिलहाल कंपनी ने इस सस्ते स्मार्टफोन की कीमत अनाउंस नहीं की है। प्राइस 7 मई को सामने आएगा और 91मोबाइल्स के पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा। बताते चलें कि फोन में LPDDR4X RAM तकनीक मिलेगी। बांग्लादेश में यह रियलमी फोन Dawn Purple और Dusk Gray कलर में बिकेगा।

The post 7000mAh Battery वाला सस्ता मोबाइल लाई realme! मिलिट्री ग्रेड बॉडी और Ai फीचर्स वाला C100i 4G फोन हुआ ग्लोबली पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-smartphone-realme-c100i-4g-official-in-bangladesh-with-military-grade-design-and-next-ai-features/feed/ 0
OnePlus 15 वाली लुक आ गई सस्ते मोबाइल में! एडवांस फीचर्स के साथ itel ले आई फ्लैगशिप फोन की कॉपी https://www.91mobiles.com/hindi/4g-smartphone-itel-a100c-unveiled-with-oneplus-15-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/4g-smartphone-itel-a100c-unveiled-with-oneplus-15-design/#respond Tue, 07 Oct 2025 05:08:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183844 रियर लुक बिल्कुल वनप्लस 15 जैसी है।

The post OnePlus 15 वाली लुक आ गई सस्ते मोबाइल में! एडवांस फीचर्स के साथ itel ले आई फ्लैगशिप फोन की कॉपी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus 15 का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। इस बार फोन के कैमरा डिपार्टमेंट और डिजाइन में काफी अंतर देखने को मिलेगा। लेकिन वनप्लस 15 के मार्केट में आने से पहले ही टेक ब्रांड आइटेल ने नया स्मार्टफोन itel A100C मार्केट में उतार दिया है जिसकी रियर लुक बिल्कुल वनप्लस 15 जैसी है। आइटेल ए100सी 4G Smartphone है जिसकी OnePlus 15 जैसी फोटो आप आगे देख सकते हैं और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले डिजाइन की ही बात करें तो इस मोबाइल के बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉडल्यूल लगाया गया है। इसमें दो लेंस वर्टिकली प्लेस्ड हैं और साइड में एक डेकोरेटिव सेंसर शेप व एलइडी फ्लैश लगाई गई है। यह कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल पर हल्का ऊपर की ओर उभरा हुआ है जो OnePlus 15 जैसा दिखता है। और तो और आइटेल ने फोन की कलर शेड भी अपकमिंग वनप्लस 15 जैसी ही रखी है। इसमें 8MP ​बैक और 5MP फ्रंट कैमरा लगा है। आइटेल ए100सी की फोटो आप नीचे देख सकते हैं।

itel A100C 4G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 1.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। आइटेल ए100सी को 4GB RAM पर लॉन्च किया गया है। इस फोन को Android 15 Go एडिशन पर लाया गया है जो itel OS 15 के साथ मिलकर काम करता है।

एंड्रॉयड गो होने के चलते इस मोबाइल में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। ये गो ऐप्लिकेशन्स कम रैम पर भी स्मूथ काम कर सकती हैं और फोन मेमोरी भी कम घेरती है। वहीं यूज़ के दौरान Google Go app इंटरनेट कम खर्च करती है और मोबाइल बैटरी की खपत भी कम करती हैं। यानी एंड्रॉयड गो हल्के फोन को भी स्मूथ रन करने में मदद करता है।

यह मोबाइल 8GB extended RAM तकनीक से लैस है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ जुड़कर इसे 12GB RAM (4जीबी + 8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। itel A100C 4G फोन 720 × 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की एचडी डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 400nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 32 दिन कर स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। यह आइटेल स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है जो ब्रांड के मुताबिक 1.22 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है। वहीं इस फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, infrared रिमोट कंट्रोल और UltraLink जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

itel A100C 4G फोन ग्लोबल मार्केट में Pure Black, Titanium Gold, Blaze Blue और Silk Green पेश किया गया है जो फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं होगा। अगर आप 7000 रुपये तक का एंड्रॉयड फोन खरीदना चाह रहे हैं तो इसी ब्रांड के itel A90 सहित लेटेस्ट Samsung Galaxy M07, Infinix Smart 10, Lava Bold N1 Pro और POCO C71 आपके काम आ सकते हैं। इस सभी 4जी फोंस की कीमत 7 हजार से कम है।

The post OnePlus 15 वाली लुक आ गई सस्ते मोबाइल में! एडवांस फीचर्स के साथ itel ले आई फ्लैगशिप फोन की कॉपी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4g-smartphone-itel-a100c-unveiled-with-oneplus-15-design/feed/ 0
स्मार्टफोन भी बन सकता है आपके टीवी का रिमोट, जानें कैसे https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-use-mobile-as-android-tv-remote-without-ir-blaster/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-use-mobile-as-android-tv-remote-without-ir-blaster/#respond Wed, 02 Nov 2022 06:25:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57710 टाईपिंग सहित अन्य काम बेहद आसान हो जाएंगे।

The post स्मार्टफोन भी बन सकता है आपके टीवी का रिमोट, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अब सिर्फ मोबाइल फोन ही नहीं बल्कि टेलीविज़न भी स्मार्ट हो चुके हैं। पहले जहां Smart TV को खरीदने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती थी वहीं स्मार्ट टीवी भी आम हो चले हैं तथा 15,000 रुपये के बजट में बेहतरीन क्वाॅलिटी के स्मार्ट टेलीविज़न मार्केट में उपलब्ध है। इन TV की डिसप्ले जितनी बड़ी होती जा रही है इनके Remote उतने ही छोटे और कम बटन वाले होते जा रहे हैं। बाजार में नया चलन बन रहा है और कम बटन वाले टीवी रिमोट बनाए जा रहे हैं। लेकिन ऐसे कई यूजर हैं जिन्हें इस तरह के रिमोट यूज़ करने में परेशानी होती है। खासतौर पर तब जब कुछ टाईप करना हो।

लेकिन क्या आप जानते हैं कम बटन वाले छोटे रिमोट की इस समस्या को आपके अपने स्मार्टफोन के जरिये भी दूर किया जा सकता है। आप अपने स्मार्टफोन के जरिये भी Smart Android TV को कंट्रोल कर सकते हैं और इसके लिए रिमोट को पास रखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप सोच रहे हैं कि फोन में IR Blaster है तो कोई ऐसा करना कोई बड़ी बात नहीं। तो आपको बता दें कि हम बिना आईआर ब्लास्टर के आपके फोन को टीवी रिमोट में बदलने की ट्रिक बता रहे हैं। आपका SmartPhone ही SmartTV का रिमोट बन जाएगा और उसके कोई बैटरी सेल इत्यादि की भी आवश्यकता भी नहीं होगी। टाईपिंग सहित अन्य काम बेहद आसान हो जाएंगे और अगर रिमोट टूट गया या खराब हो गया है उस परिस्थिति में यह ट्रिक बेहद फायदेमंद साबित होगी। आगे हमने यही बताया है कि किस तरह से अपने स्मार्टफोन को टीवी के रिमोट में तब्दील किया जा सकता है।

how-to-control-android-tv-with-smartphone-remote

फाॅलो करें ये स्टेप्स

1. अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें और Android TV Remote Control ऐप को डाउनलोड करें।

2. ऐप को ओपन करें तथा साथ ही जिस टीवी को ऑपरेट करना है उसे भी ऑन कर दें।

3. अब अपने Smart TV और SmartPhone दोनों को एक ही वाईफाई से कनेक्ट करना है। इस वाईफाई के लिए किसी अन्य फोन के हाॅटस्पाॅट का सहारा भी लिया जा सकता है।

4. एंडराॅयड टीवी रिमोट कंट्रोल ऐप में डिवाईस सर्च करें और अपने Smart Android TV का माॅडल नंबर दिखने पर उसे सलेक्ट करें।

how-to-control-android-tv-with-smartphone-remote

5. टीवी माॅडल सलेक्ट होते ही एक PIN नंबर टेलीविज़न स्क्रीन पर फ्लैश होगा, उसे ऐप में सब्मिट कराएं।

6. पिन मैच होते ही आपका स्मार्टफोन और स्मार्टफोन टीवी दोनों एक दूसरे से कनेक्ट हो जाएंगे।

7. अब आप अपने स्मार्टफोन को रिमोट की तरह यूज़ कर पाएंगे और ऐप के जरिये अपने Android TV को कंट्रोल कर सकेंगे।

कैसे होता है यह काम

बता दें कि अब अधिकांश Android TV अपने रिमोर्ट को ब्लूटूथ और आईआर ब्लास्टर तकनीक से लैस करते हैं। इन कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की वजह से ही टीवी रिमोट लंबी दूरी और साईड एंगल होने पर भी टीवी से कनेक्ट रहता है और वाॅयस कमांड के जरिये टीवी को ऑपरेट किया जा सकता है। फोन को टीवी से कनेक्ट करने वाली ऐप भी इसी कनेक्टिविटी का यूज़ करती है और एक ही वाईफाई कनेक्शन पर जुड़े होने के चलते स्मार्टफोन और स्मार्टटीवी को आपस में सिंक कर दिया जाता है। बता दें कि इसी तकनीक के जरिये घर के स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट फैन, फ्रिज तथा एलेक्सा व गूगल नेस्ट जैसे डिवाईस भी काम करते हैं।

The post स्मार्टफोन भी बन सकता है आपके टीवी का रिमोट, जानें कैसे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-use-mobile-as-android-tv-remote-without-ir-blaster/feed/ 0
ये हैं भारत के सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन, कम कीमत दमदार फीचर्स वाले फोन्स की देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-4g-smartphones-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-4g-smartphones-in-india/#respond Mon, 23 May 2022 09:39:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80880 सस्ते और भरोसेमंद ब्रांड के स्मार्टफोंस जो अच्छी परफॉर्मेंस देने के साथ ही ऑफ्टर सेल सर्विस के मामले में भी साथ निभाते हैं।

The post ये हैं भारत के सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन, कम कीमत दमदार फीचर्स वाले फोन्स की देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत इस वक्त दुनिया में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन यूज़ करने वाले देशों की गिनती में टॉप पर आता है। देश के हर घर में मोबाइल फोन यूज़ होता है और इंटरनेट के फैले जाल ने लोगों को 2G से सीधा 4G पर शिफ्ट कर दिया है। सालों से कीपैड मोबाइल फोन चलाने वाले फीचर फोन यूजर भी अब स्मार्टफोन रखने लगे हैं। ऐसे मोबाइल उपभोक्ताओं की प्राथमिकता होती है कि कम से कम प्राइस पर बेहतर स्मार्टफोन लिया जाए जो लंबे समय तक दुरूस्त रहे व ठीक से काम करें। ऐसे ही सस्ते स्मार्टफोन की चाह रखने वाले भारतीय मोबाइल यूजर्स के लिए हम मार्केट में मौजूद 10 ऐसे स्मार्टफोंस की लिस्ट लेकर आए हैं जो प्राइस में तो कम है ही तथा साथ में फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व क्वॉलिटी के मामले में भी ये अफॉर्डेबल स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन हैं। सबसे पहले यह साफ कर दें कि बहुत से ऐसे ब्रांड हैं जो बेहद ही कम प्राइस पर 4जी स्मार्टफोन बेच रहे हैं। लेकिन अपने पाठकों के फायदे के लिए हमने लंबी लिस्ट में से सिर्फ उन्हीं सस्ते और भरोसेमंद ब्रांड के स्मार्टफोंस को चुनकर निकाला है जो अच्छी परफॉर्मेंस देने के साथ ही ऑफ्टर सेल सर्विस के मामले में भी साथ निभाते हैं।

10 Cheapest 4G Smartphones in India

1. Jio Phone Next

Jio और Google द्वारा मिलकर बनाया गया यह Most Affordable 4G Smartphone यूं तो 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन फिलहाल एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,000 रुपये का डिस्काउंट पाने के बाद जियो फोन नेक्स्ट को सिर्फ 4,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 4जी स्मार्टफोन Pragati OS पर लॉन्च हुआ है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन क्यूएम215 चिपसेट काम करता है। फोन में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

cheapest 4g smartphones in india

जियो फोन नेक्स्ट 5.45 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डुअल सिम, 3.5एमएम जैक और ओटीजी सपोर्ट के साथ ही पावर बैकअप के लिए 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में My Jio Apps के साथ ही YouTube, Facebook, Google Lens और Assistant भी प्री-इंस्टाल्ड मिलते हैं। यह भी पढ़ें : Best KeyPad Mobile Phone : प्राइस 2,000 रुपये से भी कम!

2. Lava Z1

भारतीय मोबाइल ब्रांड लावा भी स्मार्टफोन मार्केट में लंबी पारी खेल चुका है। मेड इन इंडिया स्मार्टफोन पेश करने का दावा करने वाली इस कंपनी का Lava Z1 स्मार्टफोन भी देश के सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोंस में से एक है जो इस वक्त बाजार में सिर्फ 5,199 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो ए20 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज दी गई है तथा मैमोरी को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

cheapest 4g smartphones in india

लावा ज़ेड1 में 5 इंच की डिसप्ले मौजूद है जो कोर्निंग गोरिल्ला 3 से प्रोटेक्टेड है। बता दें कि यह स्मार्टफोन मिलिट्रीग्रेड सर्टिफिकेशन्स के साथ आता है जो मोबाइल की मजबूती को दर्शाता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस लावा मोबाइल में 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंडरॉयड ‘गो’ एडिशन पर काम करता है जिसकी वजह से फोन में मौजूद ऐप्स बैटरी और इंटरनेट डाटा की खपत भी कम ही करती है। यह भी पढ़ें : Second Hand Mobile खरीदने से पहले ये 5 बातें ध्यान में रखना है जरूरी

3. Nokia C01 Plus

नोकिया सी01 प्लस दो वेरिएंट्स में मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट इस वक्त फ्लिपकार्ट पर 5,970 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है तथा 3 जीबी रैम वेरिएंट को 6,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन 5.45 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनी है। प्रोसेसिंग के लिए इस नोकिया फोन में Unisoc SC9863a चिपसेट दिया गया है।

cheapest 4g smartphones in india

Nokia C01 Plus फोटोग्राफी के लिए 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च हुआ है। डुअल सिम व 3.5एमएम जैक के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस नोकिया सी01 प्लस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : गर्मियों में क्या आपके फोन की भी हो रही है तेजी से Battery Drain? यहां जानें बैटरी डिस्चार्ज की वजह और उपाय

4. Itel A49

आईटेल ए49 स्मार्टफोन इंडिया में इस वक्त 6,299 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह सस्ता 4जी स्मार्टफोन 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में एंडरॉयड 11 गो एडिशन के साथ 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

cheapest 4g smartphones in india

यह मोबाइल फोन 6.6 इंच की बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो एचडी+ पैनल पर बनी है। फोटोग्राफी के लिए Itel A49 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों फीचर सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : ये हैं इंडिया के 10 सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स, प्राइस 14,999 रुपये से शुरू

5. Infinix Smart HD 2021

इनफिनिक्स की स्मार्ट सीरीज़ में कई एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मौजूद हैं जो कम दामों पर मिलते हैं। उन्हीं में से एक स्मार्ट एचडी 2021 स्मार्टफोन 6,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 6.1 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्अ करता है जो आईकेयर मोड के साथ आती है। एंडरॉयड गो एडिशन वाला यह मोबाइल फोन मीडियाटेक हीलियो ए20 चिपसेट पर रन करता है।

cheapest 4g smartphones in india

फोटोग्राफी के लिए Infinix Smart HD 2021 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर तथा 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लेंस सपोर्ट करता है। इस फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह माइक्रोमैक्स मोबाइल 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera वाले बेस्ट फोन की फुल लिस्ट, शुरुआती कीमत सिर्फ 11,999 रुपये

6. Xiaomi Redmi 9A

इंडिया के नंबर वन स्मार्टफोन शाओमी ने भी लो बजट में रेडमी 9ए स्मार्टफोन के साथ अपनी धाक जमा रखी है। यह सस्ता 4जी स्मार्टफोन सिर्फ 6,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इंडियन मार्केट में इस शाओमी फोन को 2 जीबी और 3 जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। एंडरॉयड आधारित यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G25 चिपसेट पर रन करता है।

cheapest 4g smartphones in india

Redmi 9A स्मार्टफोन में 6.53 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 400निट्स ब्राइटनेस तथा 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी 9ए के बैक पैनल पर जहां 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : 10 Xiaomi Smartphone जो इस साल होंगे इंडिया में लॉन्च, ये बनेंगे हर बजट के बेस्ट ऑप्शन

7. Tecno Spark Go 2022

टेक्नो स्पार्ट गो 2022 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में 7,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है तथा इस प्राइस पर यह फोन अमेजन से खरीदा जा सकता है। फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एंडरॉयड गो पर लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो ए20 चिपसेट पर रन करता है। इस मोबाइल फोन में 2 जीबी रैम तथा 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

cheapest 4g smartphones in india

Tecno Spark Go 2022 स्मार्टफोन 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है तथा फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज में 46 दिनों तक काम करती है। यह मोबाइल फोन आईपीएक्स2 रेटिड है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाती है। यह भी पढ़ें : 30 दिन चलने वाले ये हैं JIO के 4 रिचार्ज, प्राइस सिर्फ 181 रुपये से शुरू

8. Realme C11 2021

रियलमी सी11 2021 स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर 7,499 रुपये की कीमत पर बिक रहा है वहीं टाटा क्लिक पर इस स्मार्टफोन को 7,099 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में एंडरॉयड 11 के साथ UniSoC SC9863 चिपसेट दिया गया है।

cheapest 4g smartphones in india

Realme C11 2021 स्मार्टफोन 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोेरेज सपोर्ट करता है तथा फोन मैमोरी को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस रियलमी मोबाइल में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। यह भी पढ़ें : BSNL को मोबाइल यूजर्स ने दी सलाह! Network और Service सुधार लो, लाखों लोग कर लेंगे अपना Number Port

9. Samsung Galaxy A03 Core

यह सैमसंग स्मार्टफोन 7,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए03 कोर को कंपनी की ओर से 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन टीएफटी एलसीडी पैनल पर बनी है जो 16एम कलर सपोर्ट करती है।

cheapest 4g smartphones in india

Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है जिसके साथ 2 जीबी की रैम मैमोरी तथा 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा तथा फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस दिया गया है। यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : बिना फ़िक्र किए बदलें अपना Mobile Phone, इन स्टेप्स के साथ चुटकियों कॉपी हो जाएगा सारा का सारा डाटा

10. Micromax In 2C

देशी ब्रांड का यह देशी स्मार्टफोन 8,499 रुपये की कीमत पर देश में बिक्री के लिए मौजूद है। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड ओएस पर आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T610 चिपसेट पर रन करता है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो माइक्रोमैक्स ने अपने इस मोबाइल फोन को 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया है जो 420निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

cheapest 4g smartphones in india

Micromax In 2C फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 8 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एक डेफ्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल लेंस मौजूद है। डुअल सिम, 3.5एमएम जैक और अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस माइक्रोमैक्स मोबाइल में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट स्टेंडर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।

The post ये हैं भारत के सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन, कम कीमत दमदार फीचर्स वाले फोन्स की देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-4g-smartphones-in-india/feed/ 0
सिर्फ 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ ये बेहद ही सस्ता फोन, इसमें है 5000mAh Battery और 64GB स्टोरेज https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-64gb-storage-cheapest-phone-launch-india-rs-7999-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-64gb-storage-cheapest-phone-launch-india-rs-7999-price/#respond Thu, 24 Mar 2022 09:37:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77772 इस डिवाइस को एक विशेष ऑफर के साथ पेश किया गया है।

The post सिर्फ 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ ये बेहद ही सस्ता फोन, इसमें है 5000mAh Battery और 64GB स्टोरेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Itel काफी दिनों से टेक मार्केट में एक के बाद एक नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च कर रहा है। वहीं, कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही एंट्री लेवल स्मार्टफोन itel A49 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था है, जिसके बाद एक बार फिर कंपनी ने टेक मार्केट में एक नए बजट कैटेगरी वाले स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। बता दें कि इस नए itel Smartphone को कंपनी की विजन सीरीज के तहत इंडियन मार्केट में उतारा है। वहीं, माना जा रहा है कि कंपनी का यह स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद अन्य स्मार्टफोन मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा। itel का यह स्मार्टफोन 5000mAh Battery, 64GB Storage और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। आइए आगे आपोक इस फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

इस नए itel Mobile की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.6 इंच का HD+ IPS Waterdrop Display दिया है। इसके अलावा फोन में Octa-Core प्रोसेसर दिया गया है जो कि फोन को ताकत प्रदान करेगा। इस प्रोसेसर के साथ कंपनी ने फोन में 3 जीबी रैम/64 जीबी की स्टोरेज दी है। फोन फिलहाल एक बी वेरिएंट में लाया गया है। साथ ही इस फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

cheap mobile phone itel A27 launched in India know price specifications sale

इसके अलावा फोन में एआई पावर मास्टर, डुअल सिक्योरिटी फीचर्स, डुअल 4जी VoLTE, एंरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम है। फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर पर 8 मेगापिक्सल के साथ वीजीए डुअल कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

लेटेस्ट वीडियो

कीमत

कंपनी ने itel Vision 3 फोन को 7,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। वहीं, डिवाइस को Jewel Blue, Multi color green और Deep Ocean Black कलर में खरीदा जा सकता है। आईटेल विजन 3 के साथ कंपनी ने एक विशेष ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत 100 दिनों के अंदर टूटी हुई स्क्रीन को एक बार में मुफ्त में बदलने का लाभ उठाया जा सकता है।

The post सिर्फ 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ ये बेहद ही सस्ता फोन, इसमें है 5000mAh Battery और 64GB स्टोरेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-64gb-storage-cheapest-phone-launch-india-rs-7999-price/feed/ 0
JioPhone Next को टक्कर देने आया Tecno Pop 4 LTE 4G Phone, कीमत सिर्फ 5000 रुपये के करीब https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-4-lte-smartphone-launched-in-low-budget-price-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-4-lte-smartphone-launched-in-low-budget-price-specs-sale/#respond Wed, 21 Jul 2021 13:25:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63196 इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post JioPhone Next को टक्कर देने आया Tecno Pop 4 LTE 4G Phone, कीमत सिर्फ 5000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोंस लेकर आने वाला टेक ब्रांड टेक्नो आज एक और सस्ता स्मार्टफोन लाया है। टेक्नो ने आज टेक मंच पर अपना बजट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Tecno Pop 4 LTE स्मार्टफोन पेश किया है। यह मोबाइल फोन लो बजट में आया है जिसकी कीमत इंडियन करंसी अनुसार 5,000 रुपये के करीब है। नया टेक्नो फोन फिलहाल फिलिपिंस में लॉन्च हुआ है। कंपनी ने हालांकि इस फोन के इंडिया लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अगर Tecno Pop 4 LTE Smartphone भारत में लॉन्च होता है तो यह JioPhone Next के सामने नई चुनौती बन सकता है क्योंकि इसकी कीमत भी इसकी के आस-पास है।

Tecno Pop 4 LTE Smartphone का डिजाईन

टेक्नो का यह मोबाइल एक बजट फोन है जो बेजल्स वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन स्क्रीन के चारों ओर हल्के चौड़े बेजल्स दिए गए हैं तथा उपरी ओर ‘वी’ शेप की नॉच मौजूद है। डिसप्ले के उपरी बेजल पर टेक्नो ने फ्रंट फ्लैश भी लगाई है जो सेल्फी कैमरे का साथ देगी। इसी तरह फोन के बैक पैनल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

Tecno Pop 4 LTE Smartphone launched in Low Budget price specs sale

Tecno Pop 4 LTE के रियर पैनल पर नीचे की ओर टेक्नो ब्रांडिग दी गई है जिसके साईड में स्पीकर भी मौजूद है। इसी तरह फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट दिया गया है। टेक्नो ने अपने इस फोन को Slate Grey और Aqua Blue कलर में बाजार में उतारा है। यह बात पूरी तरह से पुख्ता तो नहीं हो पाई है लेकिन हमें उम्मीद है कि इस फोन के बैक पैनल पर हटाकर बैटरी को भी रिमूव किया जा सकता है। इसकी पुष्टि होते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी, 20MP Selfie और 48MP Rear कैमरे वाला Samsung Galaxy M21 2021 Edition, 12499 रुपये में लॉन्च

Tecno Pop 4 LTE Smartphone की स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो पॉप 4 एलटीई स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 6.52 इंच की एचडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो आईपीएस पैनल पर बनी है। यह टेक्नो मोबाइल एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जिसमें क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक चिपसेट दिया गया है। फिलिपिंस में यह मोबाइल फोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकेगा।

Tecno Pop 4 LTE Smartphone launched in Low Budget price specs sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Pop 4 LTE डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एक क्यूवीजीए एआई लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को फिलिपिंस में Php 3,590 में लॉन्च किया गया है जो 5,300 रुपये के करीब है।

The post JioPhone Next को टक्कर देने आया Tecno Pop 4 LTE 4G Phone, कीमत सिर्फ 5000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-4-lte-smartphone-launched-in-low-budget-price-specs-sale/feed/ 0
सिर्फ 999 रुपये में वोडाफोन देगा 4जी स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव सेल, 12 स्मार्टफोन होंगे इस डील में शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/vodafone-4g-mobile-phone-offer-on-flipkart-with-2000-cashback-in-hindi/ Wed, 24 Jan 2018 13:04:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16272 वोडाफोन ग्राहक अब 4जी स्मार्टफोन को सिर्फ 999 रुपये की मामूली कीमत पर पा सकते हैं।

The post सिर्फ 999 रुपये में वोडाफोन देगा 4जी स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव सेल, 12 स्मार्टफोन होंगे इस डील में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो के 4जी फीचर फोन लाने के बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी कम कीमत पर 4जी स्मार्टफोन पेश कर रही है। एयरटेल और आइडिया ने जहां इस आॅफर के लिए अन्य स्मार्टफोन कंपनियों से साझेदारी की थी, वहीं वोडाफोन ने सीधे देश की प्र​सिद्ध शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से ही हाथ मिला लिया है। वोडाफोन और फ्लिपकार्ट की इस साझेदारी के बाद एक नहीं बल्कि कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन भारी छूट व कैशबैक आॅफर के साथ मिल रहे हैं। वोडाफोन ग्राहक अब 4जी स्मार्टफोन को सिर्फ 999 रुपये की मामूली कीमत पर पा सकते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि वोडाफोन और फ्लिपकार्ट का यह आॅफर 1 नहीं बल्कि एक साथ 12 स्मार्टफोन पर यह धमाकेदार आॅफर दे रही है। अलग अलग कंपनियों के ये सभी स्मार्टफोन 4जी नेटवर्क सपोर्ट करते हैं। यह आॅफर 24 जनवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा और इस बीच इस 12 स्मार्टफोन्स का फ्लिपकार्ट से खरीदने पर वोडाफोन को यह विशेष लाभ मिलेगा।

voda-flipkart

कंपनी द्वारा दी जा रहे इस आॅफर के लिए वोडाफोन ग्राहाकों को तीन साल यानि 36 महीनों तक कम से कम 150 रुपये का मासिक रिचार्ज कराना होगा। जिसके बाद पहले 18 महीनों बाद यूजर्स को जहां 900 रुपये का कैशबैक मिलेगा वहीं दूसरे 18 महीनों बाद वोडाफोन ग्राहकों को 1,100 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट प्राप्त होगा। इस तरह वोडाफोन यूजर्स कुल 2,000 रुपये का कैशबैक पा सकेंगे।

जियोफोन ने फिर कर दिखाया कारनामा, बना देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन

वोडाफोन और फ्लिपकार्ट की इस संयुक्त डील में उपलब्ध स्मार्टफोन्स की बात की जाए तो फ्लिपकार्ट पर 4,999 रुपये की कीमत वाले इंटेक्स एक्वा ए4 पर 2,999 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है तथा वोडाफोन की ओर से 2,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस तरह से इस फोन की इफेक्टिव कीमत सिर्फ 999 रुपये रह जाती है।

Jio vs Airtel : जानें किसके प्लान्स है बेस्ट, प्लान 199, 349, 448, 509 रुपये

इसी तरह इस स्पेशल डील के तहत स्वाईप एलीट स्टार, आईवूमी4, ज़ोलो ईरा 1एक्स, यू यूनिक 2 प्लस, आईवूमी आई1, ज़ोलो ईरा 3, माइक्रोमैक्स वीडियो 2, आईवूमी मी1, एक्वा 5.5 वीआर प्लस, आईवूमी आई1एस और अल्काटेल यू5 एचडी 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए हैं। इस आॅफर का लाभ वोडाफोन के सभी प्रीपेड ग्राहक उठा सकते हैं।

वोडाफोन फ्लिपकार्ट की इस डील को (यहां क्लिक कर) जान सकते हैं।

The post सिर्फ 999 रुपये में वोडाफोन देगा 4जी स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव सेल, 12 स्मार्टफोन होंगे इस डील में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>