4GB RAM | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 20 Mar 2018 12:46:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ 12 दमदार फोन https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-with-4-gb-ram-and-4000-mah-battery-list/ Tue, 20 Mar 2018 11:50:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18196 आगे हमनें ऐसे ही 12 बेहतरीन फोन की जानकारी दी है जिनमें 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच से ज्यादा बड़ी बैटरी है।

The post 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ 12 दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप चाहते हैं कि एक ऐसा फोन हो जो धीमा न हो और ​बीना चार्ज किए घंटों निकाल दे तो आप ऐसे फोन का चुनाव करें जिसमें बड़ी बैटरी के साथ ज्यादा रैम मैमोरी हो। आज फोन में लोग मल्टीटास्किंग बहुत ज्यादा करते हैं अर्थात एक साथ आप कई ऐप्स खोलते हैं। ऐसे में कम रैम वाले फोन धीमा हो जाते हैं या फिर अटकने लगते हैं। इसलिए आज यदि आप फोन ले रहे हैं तो जरूरी है कि उसमें रैम ज्यादा हो। वहीं बैटरी की उपयोगिता तो आप समझते ही हैं। इसलिए आगे हमनें ऐसे ही 12 बेहतरीन फोन की जानकारी दी है जिनमें 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच से ज्यादा बड़ी बैटरी है। वहीं सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इनमें कुछ फोन 6जीबी रैम वाले भी हैं और बेहद कम दाम वाले फोन भी उपलब्ध हैं।

1. शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो
xiaomi redmi note 5 pro first look in hindi
आज बजट में सबसे अच्छे फोन का नाम आता है तो सबसे पहले लोग शाओमी की बात करते हैं। 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ भी कंपनी के पास कई डिवाइस हैं इनमें सबसे नया रेडमी नोट 5 प्रो है। इस फोन में आपको 5.99—इंच की 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल+ 5-मेगापिक्सल का रियर डुअल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा 20-मेगापिक्सल का है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका एक 6जीबी रैम वाला मॉडल भी है। 7 नॉच डिसप्ले वाले फोन जो जल्द ही भारत में होंगे लॉन्च

2. शाओमी रेडमी नोट 5
xiaomi redmi note 5 launched in india price specifications
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के साथ ही कंपनी ने रेडमी नोट 5 को उतारा था। यह डिवाइस भी कम कीमत में बेहतरीन है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है। इस फोन अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.99-इंच की फुल 18:9 रेशियो वाला एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 64बिट्सवाला 2.0गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।फोटोग्राफी के​ लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। 7,000 रुपये के बजट में 10 सबसे अच्छे फोन जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा

3 लेनोवो के8 नोट
lenovo-k8-note-1
लेनोवो ने कम कीमत में बे​हद ही अच्छे स्पे​फिकेशन वाला फोन पेश किया था। कंपनी ने के8 नोट को उतारा था जिसे बहुत अच्छा कहा जा सकता है। लेनोवो के8 नोट में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का डेकाकोर अर्थात दस कोर वाला प्रोसेसर दिया गया है। इसका एक मॉडल 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें आप बोके इफेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। लेनोवो के8 नोट में एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट देखने को मिलेगा। फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

4. टेनआॅर जी
tenor-g
यह अमेजन ब्रांड फोन है और इसके स्पेसिफिकेशन भी शानदार हैं। टेनआॅर जी में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट भी है। इस फोन में 13-मेगापिक्स्ल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 626 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 2.2गीगाहर्टज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.2 नुगट आधारित टेनआॅर जी में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

5. जियोनी ए1
gionee-a1-battery
जियोनी ए1 भी दामदार और बेहतरीन फोन है। इसमें 5.5-इंच की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन वाली स्क्रीन दी गई है। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और यह आपको प्रीमियम अहसास कराने में सक्षम है। इसमें 1.8गीगाहटर्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए सॉफ्ट फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। जियोनी ए1 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है और इसमें आपको अमीगो ओएस 4.0 देखने को मिलेगा। पाावर बैकअप के लिए फोन में 4,010 एमएएच की बैटरी दी गई है। 10,000 रुपये के प्राइस में 10 सबसे अच्छे एंडरॉयड स्मार्टफोन

6. जियोनी एम7 पावर
gionee-m7-power
जियोनी ने एम7 पावर के साथ बेज़ल लेस डिसप्ले वाले फोन की शुरुआत की थी। इस फोन में आपको 18:9 बॉडी रेशियो वाली 6—इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले मिलेगी। इसके साथ ही 64जीबी की इंटरनल मैमोरी और 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन अमिगो ओएस 5.0 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके साथ ही 5,000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

7. जियोनी ए1 प्ल्स
gionee-a1-plus
बड़ी स्क्रीन वाला यह डिवाइस बड़ी बैटरी के साथ उपलब्ध है। इसमें 6-इंच की फुलएचडी ​डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड नुगट के साथ यह फोन मीडियाटेक 6757सीडी चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.6गीगाहर्ट्ज़ का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा तथा 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं डुअल सिम सपोर्ट के साथ फोन में पावर बैकअप के लिए जियोनी ए1 प्लस में 4,450एमएएच की बैटरी दी गई है।

8. इनफिनिक्स जीरो 5
infinix-zero-5
इनफिनिक्स जीरो 5 में आपको 6-इंच फुल एचडी स्क्रीन मिलेगी जो गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक हेलिया पी25 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 2.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इनफिनिक्स जीरो 5 में 6जीबी रैम मैमोरी है और इसकी इंटरनल मैमोरी 64जीबी की दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं सेल्फी कैमरा 16-मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,350 एमएएच की बैटरी दी गई है।

9. शाओमी मी मैक्स 2
mi-max-2-press-slides-eng-003
यदि आप बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला फोन लेना चाहते हैं तो मी मैक्स 2 भी अच्छा विकल्प है। इस फोन में 6.4 इंच की स्क्रीन है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।फोटोग्राफी के लिए मी मैक्स 2 में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 रियर सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल हाईब्रिड सिम व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही इसमें 3.0 क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 5,300 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

10. सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो
samsung-galaxy-a9-pro
सैमसंग का यह फोन भी बेहद दमदार है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो में आपको 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 6-इंच का फुल एचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगा जो गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्टेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर पर कार्य करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। यह फोन नुगट 7.1 पर कार्य करता है और इसमें एफ/1.9 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर मिलेगा। वहीं सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

11. शाओमी रेडमी 4
xiaomi-redmi-4-2
इस फोन को कंपनी ने पिछले साल पेश किया था लेकिन अब भी शानदार कहा जा सकता है। शाओमी रेडमी को फुल मैटल डिजाइन में पेश किया गया है तथा फोन में 5-इंच की 2.5डी एचडी कर्व्ड डिसप्ले है। यह फोन 1.4गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ​13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 एमएएच बैटरी मौजूद है। फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आईआर ब्लास्टर भी मिलेगा। इसका सबसे उंचा मॉडल 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ आता है।

12. ओपो एफ3 प्लस
oppo_f3_plus_2
ओपो का यह फोन भी कम दमदार नहीं है। इस फोन में 6-इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। फोन में 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। वहीं इसका रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल का है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज् का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही फोन में आपको 4जीबी और 64जीबी की मैमोरी है। फोन में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। इसका एक मॉडल 6जीबी रैम में भी है।

The post 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ 12 दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी नोट 4 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-4-price-specification-and-features/ Fri, 24 Nov 2017 08:47:37 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13981 यह फोन सेल के लिए आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है इसके अलावा आॅफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

The post शाओमी रेडमी नोट 4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी रेडमी नोट 4 प्राइस इन इंडिया
रेडमी नोट 4 2जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी- 9,999 रुपये
रेडमी नोट 4 3जीबी + 32जीबी मैमोरी- 10,999 रुपये
रेडमी नोट 4 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी- 12,999 रुपये

शाओमी रेडमी नोट 4 भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। बेहतरीन स्पेसिफिकेशन की वजह से लोगों ने इसे काफी सराहा है। शाओमी रेडमी नोट 4 की बॉडी मैटल की बनी है और इसकी बिल्ड क्वालिटी बेहतर है। यह फोन आपको प्रीमियम क्वालिटी का अहसास कराता है। इसके पिछले पैनल में आपको एंटीना बैंड देखने को मिलेगा। जैसा पुराने आईफोन में दिया जाता था। यह फोन सेल के लिए आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है। इसके अलावा आॅफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

डिसप्ले
शाओमी रेडमी नोट 4 में 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास फुल एचडी डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1,920 × 1,080 पिक्सल है। स्क्रीन लेमिनेटेड है लेकिन गोरिल्ला ग्लास की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

प्रोसेसर
शाओमी रेडमी नोट 4 को क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में 2.0गीगाहट्र्ज 64बिट्स वाला 9एक्स आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही एड्रीनो 506 जीपीयू दिया गया है।

मैमोरी
शाओमी रेडमी नोट 4 का 4जीबी रैम मैमोरी के साथ आपको 64जीबी की इनबिल्ट मैमोरी दी गई है। इस फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है और आप सिम या कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।

कैमरा
शाओमी रेडमी नोट 4 को कंपनी ने 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 5-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस किया है। कैमरे के साथ आपको पीडीएएफ और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे।

आॅपरेटिंग सिस्टम
शाओमी रेडमी नोट 4 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसे अपडेट देने का दावा किया है।

कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी नोट 4 में आपको डुअल सिम सपोर्ट है और दोनों पर आप 4जी का लाभ ले सकते हैं। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी, एनएफसी और 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेंगे। इसके साथ ही यूएसबी ओटीजी और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

बैटरी
शाओमी रेडमी नोट 4 में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। टॉकटाइम के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।

शाओमी रेडमी नोट 4 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल शाओमी रेडमी नोट 4
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.5-इंच (13.97संटीमीटर)
रेजल्यूशन फुल एचडी(1,080 x 1,920 पिक्सल)
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
प्रोसेसर 2गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स ए53, आॅक्टाकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 506
मैमोरी
रैम 2जीबी/3जीबी/4जीबी
इंटरनल मैमेरी 32जीबी/64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 128जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,280 x 720 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी6.0.1 (मार्शमेलो)
यूआई यूआई 8.5
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 4,100 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम पॉलिमर
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो, हाईब्रीड
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड हां
यूएसबी ओटीजी हां
हेडफोन 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
डायमेंशन 151 X 76 X 8.4एमएम
वज़न 165ग्राम
कलर ब्लैक, गोल्ड, ग्रे, लेक ब्लू

The post शाओमी रेडमी नोट 4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
10,000 रुपये के बजट में 10 दमदार फोन जिनमें है 4जीबी रैम मैमोरी https://www.91mobiles.com/hindi/top-10-android-phones-under-rs-10000-with-4gb-ram-in-hindi/ Fri, 11 Aug 2017 10:35:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10579 आप यही सोच रहे होंगे कि बड़ी रैम मैमोरी वाले फोन के लिए आपको काफी पैसे खर्च करने होंगे। जबकि ऐसा नहीं है आज कम बजट में भी आप 4जीबी रैम वाले फोन ले सकते हैं। आगे हमनें ऐसे ही 10 बेहतरीन फोन की जानकारी दी है।

The post 10,000 रुपये के बजट में 10 दमदार फोन जिनमें है 4जीबी रैम मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब आप नया मोबाइल खरीदते हैं तो आपको यही लगता है कि आपका फोन कभी भी हैंग नहीं होगा या फिर धीमा नहीं हो सकता। परंतु कुछ ही दिनों में वह आपको सच्चाई से रू-ब-रू कराने लगता है। फोन न सिर्फ धीमा और हैंग होता है बल्कि बार—बार रीस्टार्ट भी होने लगता है। ऐसे में आपको यही लगता हो कि कंपनी ने खराब फोन ​दे दिया। परंतु आपको बता दूं कि किसी ने आपको खराब फोन दिया नहीं बल्कि आपने खराब फोन का चुनाव किया है। आपने फोन की खरीदारी के समय प्रोसेसर और डिजाइन तो देखा लेकिन रैम पर ध्यान नहीं दिया जो कि सबसे महत्वपूर्ण था। रैम मैमोरी ज्यादा होगी तो आप एक साथ कई ऐप खोलें या फिर भारी भरकम गेम चलाएं। सबकुछ आसानी से चलेगा। हालांकि आप यही सोच रहे होंगे कि बड़ी रैम मैमोरी वाले फोन के लिए आपको काफी पैसे खर्च करने होंगे। जबकि ऐसा नहीं है आज कम बजट में भी आप 4जीबी रैम वाले फोन ले सकते हैं। आगे हमनें ऐसे ही 10 बेहतरीन फोन की जानकारी दी है।

1. यू यूरेका ब्लैक
yu-yureka-black-first-impressions-15

कुछ माह पहले ही माइक्रोमैक्स ब्रांड यू ने यूरेका ब्लैक मॉडल को लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है लेकिन फीचर दमदार हैं। फोन में 5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोहरा सिम आधारित फोन में 4जी वोएलटीई, डुअल सिम, वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे फीचर्स उपलब्ध है। सिक्योरिटी के लिए जहां इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

12,000 रुपये के बजट में 10 शानदार एंडरॉयड स्मार्टफोन

2. लेनोवो के6 पावर
lenovo-smartphone-vibe-k6-power
पिछले साल नवंबर में इस फोन को लॉन्च किया गया था और बाद में कंपनी ने इसका 4जीबी रैम वाला वेरियंट पेश किया था। हालांकि 4जीबी रैम वाले ​वेरियंट को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन आज कई जगह 1,000 रुपये छूट के साथ 9,999 रुपये में उपलब्ध है। 5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन के साथ पेश किए गए ले​नोवो के6 पावर को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। आप 128 जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000 एमएएच बैटरी है।

3. शाओमी रेडमी 4
xiaomi-redmi-4-1
बजट सेग्मेंट में आज शाओमी काफी लोकप्रिय है। ऐसे में शाओमी फोन का जिक्र न हो तो शायद अधूरा होगा। इस बजट में आप शाओमी रेडमी 4 का सबसे उंचा मॉडल देख सकते हैं जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है। फोन में 5-इंच की 2.5डी एचडी कर्व्ड डिसप्ले है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो बैक पैनल में उपलब्ध है। क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4,100 एमएएच की बड़ी बैटरी उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी 4 में ​13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

10,000 रुपये के बजट में 10 शानदार एंडरॉयड स्मार्टफोन जिनमें है 4जी सपोर्ट

4. नुबिया एम2 लाइट
nubia-m2-lite
नुबिया एम2 लाइट को भी आप देख सकते हैं। यह फोन देखने में काफी स्टाइलिश है और ताकतवर भी। मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किए गए इस फोन में 5.5-इंच की एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिसप्ले है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.7गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। नुबिया एम2 लाइट में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और​ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगी। हालांकि कंपनी ने इसे लगभग 14,000 रुपये के बजट में पेश किया था लेकिन आज 10,000 रुपये से कम में उपलब्ध है।

5. कूलपैड नोट 5
coolpad-note-5
कूलपैड शुरू से ही कम कीमत में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन वाले फोन पेश करता आया है। पिछले साल कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च किया था। कूलपैड नोट 5 में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट आधारित इस डिवाइस में आपको 1.5गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित इस फोन में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,010 एमएएच की बैटरी दी गई है।

6. पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स
panasonic-eluga-ray-max
4जीबी रैम के साथ पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स भी अच्छा विकल्प है। इस फोन में 5.2-इंच का फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास को​टेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 की बैटरी​ दी गई है और जिसे कपंनी ने 3.0 फास्ट चार्जिंग से लैस किया है।

7. लेनोवो के5 नोट
lenovo-k5-note
लेनोवो के5 नोट को भी उंचे कीमत में लॉन्च किया गया था लेकिन आज यह 10,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध है। मैटल डिजाइन के इस फोन में 5.5-इंच का फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है। इसके साथ ही आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित इस फोन को मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। वहीं आप 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। लेनोवो वाइब के5 नोट में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

5,000 एमएएच बैटरी से लैस 10 दमदार फोन, सभी एक से बढ़कर एक

8. माइक्रोमैक्स कैनवस 6 प्रो
micromax-canvas-6-pro
पिछले साल माइक्रोमैक्स ने कैनवस 6 प्रो स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। कैनवस 6 प्रो में आपको 5.5-इंच का फुल एचडी डिसप्ले मिलेगा जो जो काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए माइक्रोमैक्स कैनवस 6 प्रो में 13-मेगापिक्सल का रीयर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी मिलेगी।

9. असूस जेनफोन 2
asus-zenfone-2
यह विश्व का पहला फोन है जिसमें 4जी ​जीबी रैम का उपयोग किया गया था। हालांकि लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 22,000 रुपये के बराबर थी लेकिन आज यह 10,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है। फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। बेहतर प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर इंटेल प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 32जीबी की मैमोरी है और यह एक्सपेंडेबल भी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

10. यू यूनिकॉर्न
yu-yunicorn
यह फोन थोड़ा पुराना हो गया है लेकिन देखा जा सकता है। कम कीमत में इसमें 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी है। फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। मीडियाटेक हेलिया पी10 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की कीमत 11,999 रुपये है।

The post 10,000 रुपये के बजट में 10 दमदार फोन जिनमें है 4जीबी रैम मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का यह शानदार फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-on-max-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi/ Fri, 07 Jul 2017 14:58:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9373 सैमसंग गैलेक्सी आॅन मैक्स में आपको 5.7-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन को स्क्रीन रेजल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। यह फोन मीडियाटेक एमटी 6757वी चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है।

The post 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का यह शानदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी और मोटो से मिल रही लगातार प्रतियोगिता के बाद ऐसा लगता है अब सैमसंग पीछे नहीं रहने वाला। यही वजह है कि पिछले साल आॅनलाइन स्टोर के लिए कंपनी ने गैलेक्सी आॅन नेक्सट को लॉन्च किया था। अच्छे स्पेसिफिकेशन वाले इस फोन को लोगों ने काफी सराहा था। वहीं आज कंपनी ने इसका अपग्रेड संस्करण सैमसंग गैलेक्सी आॅन मैक्स को उतारा है। यह फोन भी कई मायनों में खास है बड़ी स्क्रीन के साथ इसमें बड़ी रैम देखने को मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी आॅन मैक्स में आपको 5.7-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन को स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। यह फोन मीडियाटेक एमटी 6757वी चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

20-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरे के साथ वीवो ने उतारे दो सेल्फी फोन

कैमरे की बात करें तो 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। फोन में आपको एफ/1.7 का अपर्चर मिलेगा जो बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्स्ल का ही ​फ्रंट कैमरा है और यह एफ/1.9 का अपर्चर के साथ है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेगा। कनेक्टिविटी व डाटा के लिए इसमें दोहरा सिम सपोर्ट है। फोन में 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ दिया गया है।

4 जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज पर पेश हुआ नुबिया का स्टाईलिश स्मार्टफोन एम2

पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी आॅन मैक्स में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 पर कार्य करता है और फोन में आपको सैमसंग पे मिनी जैसे फीचर मिलेंगे। भारतीय बाजार में यह फोन आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जहां फोन की कीमत 16,900 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी आॅन मैक्स को ब्लैक और गोल्ड ह्यू रंग में पेश किया गया है।

The post 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का यह शानदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
23-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नुबिया जेड11 मिनि एस https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-z11-mini-s-launched-in-india-price-specificataion-and-feratures-in-india/ Mon, 20 Mar 2017 08:16:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6040 कंपनी ने फोन में 23-मेगापिक्सल का ताकतवर कैमरा दिया है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें सोनी आईएमएक्स318 कैमरा सेंसर का उपयोग किया गया गया है।

The post 23-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नुबिया जेड11 मिनि एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख चीनी कंपनी नुबिया ने पिछले साल दिसंबर में भारत में नुबिया जेड11 बार नुबिया एन1 मिनि को पेश किया था। वहीं आज कंपनी ने जेड11 मिनि एस को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन कीमत 16,999 रुपये है और यह आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया के साथ सेल के लिए उपलब्ध है। फोन को बेहद ही ताकतवर कैमरा फीचर्स से लैस किया गया है।

जैसा कि नााम से ही स्पष्ट है नुबिया जेड11 मिनि एस पुराने फोन जेड11 का ही छोटा संस्करण है और इसमें भी लगभग वही फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने फोन में 23-मेगापिक्सल का ताकतवर कैमरा दिया है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें सोनी आईएमएक्स318 कैमरा सेंसर का उपयोग किया गया गया है। इसके साथ ही फोन में आपको 6पी लेंस के साथ एलईडी कैमरा देखने को मिलेगा। कुल मिलकार कहा जा सकता है यह फोन आपको पिक्चर क्वालिटी के मामले में निराश नहीं करेगा। वहीं सेल्फी के लिए भी कंपनी ने 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है जो सोनी आइएमएक्स258 सेंसर के साथ उपलब्ध है।

एप्पल आईफोन एसई की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती

नुबिया जेड 11 मिनि एस की बॉडी मैटल की बनी है और इसके पिछले पैनल में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो लेमिनेटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। यह फोन 64जीबी और 128जीबी के मैमोरी आॅप्शन में उपलब्ध है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें 256जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड उपलब्ध है।

16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो वाई66, जानें फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ उपलब्ध है और इसमें दोनों सिम में आप 4जी का उपयोग कर सकते हैं। डाटा ट्रांसफर व चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट सहित तीन रंगों में उपलब्ध है।

The post 23-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नुबिया जेड11 मिनि एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c5-pro-launch-price-specification-and-features-in-hindi/ Wed, 08 Mar 2017 06:08:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5768 सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो में 5.2-इंच की फुलएचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है और फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है।

The post 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ माह से सैमसंग गैलेक्सी सी सीरीज के नए फोंस की चर्चा हो रही थी। खबर थी कि कंपनी जल्द ही गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो को लॉन्च कर सकती है। वहीं कंपनी सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो से पर्दा उठा दिया है। इस फोन को कंपनी की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

फोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को मैटल यूनिबॉडी के साथ पेश किया गया है जो फोन को प्रीमियम लुक देता है। वहीं सैमसंग के अन्य फोन की तरह इसमें भी होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा जो सैमसंग पे सर्विस के साथ कार्य करने में सक्षम है। हाल में सैमसंग पे सर्विस को कंपनी ने भारत में भी लॉन्च किया है।

​’ग्रेट’ होगा सैमसंग का नया गैलेक्सी नोट 8

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो में 5.2-इंच की फुलएचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है और फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है। गैलेक्सी सी5 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.2गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीडवाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 256जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

samsung-galaxy-c5-pro-selfie

कैमरे की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एफ/1.9 फोकस अपर्चर के साथ उपलब्ध है। यह फोन फुलएचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। जैसा कि मालूम है कंपनी की सीरीज विशेष तौर से सेल्फी कैमरे के लिए जानी जाती है, इसी तरह यह फोन भी आपको निराश नहीं करेगा। गैलेक्सी सी5 प्रो का फ्रंट कैमरा भी 16-मेगापिक्सल का है।

सैमसंग ने पेश की फोटोग्राफी की अनूठी तकनीक, आईफोन 7 प्लस को देगा टक्कर

कनेक्टिविटी की बात करें तो दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी एलटीई के साथ ब्लूटूथ और एनएफसी भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,600 एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में इस फोन को 2,499 यूआन में लॉन्च किया गया है ​जो भारत में लगभग 24,000 रुपये के बराबर है।

The post 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लेनोवो के6 पावर ओपेन सेल में हुआ उपलब्ध, फ्लिपकार्ट से कर सकते हैं खरीदारी https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k6-power-available-in-open-sale-via-flipkart-in-hindi/ Tue, 07 Mar 2017 06:09:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5724 लेनोवो के6 पावर का 3जीबी रैम वाला मॉडल पिछले साल ही भारत में लॉन्च किया गया था लेकिन तब से अब तक यह फोन फ्लैश सेल के माध्यम से ही उपलब्ध था जहां आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है।

The post लेनोवो के6 पावर ओपेन सेल में हुआ उपलब्ध, फ्लिपकार्ट से कर सकते हैं खरीदारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो फैन के लिए अच्छी खबर है। आज ​फ्लिपकार्ट पर लेनोवो के6 पावर ओपेन सेल के लिए जा रहा है। जहां आप बिना रजिस्ट्रेशन के भी इसे खरीद सकते हैं। वहीं अच्छी बात यह भी कही जा सकती है कि जनवरी में लॉन्च किया गया लेनोवो के6 पावर का 4जीबी रैम वाला मॉडल भी आज ओपेन सेल में उपलब्ध होगा।

लेनोवो के6 पावर का 3जीबी रैम वाला मॉडल पिछले साल ही भारत में लॉन्च किया गया था लेकिन तब से अब तक यह फोन फ्लैश सेल के माध्यम से ही उपलब्ध था जहां आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है। परंतु आज फ्लिपकार्ट से इसे बिना रजिस्ट्रेशन के ही खरीदा जा सकता है।

शहंशाह अमिताभ बच्चन बने वनप्लस के ब्रांड एंबेसेडर

लेनोवो के इस फोन पर कंपनी एक्सचेंज आॅफर और कैश बैक भी दे रही है। यदि आप एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो 600 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। वहीं एक्सीस बैंक के कार्ड से खरीदारी पर आपको 5 फीसदी की छूट मिलेगी। इन सबके अलावा कंपनी ने ईएमआई का भी विकल्प दिया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) भारत में लॉन्च,जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

लेनोवो के6 पावर के 3जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है जबकि 4जीबी रैम वाला मॉडल 10,999 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि दोनों मॉडल में आपको 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। फोन में 5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है यह फोन प्योर यूआई से लैस है।

बेहद ही आर्कषक लुक वाला होगा शाओमी मी मिक्स 2, जानकारी आई सामने

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट आधारित के6 पावर में आपको 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ए13-मेगापिक्सल रियर और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की पॉवरफुल बैटरी देखने को मिलेगी और कंपनी 48 घंटे टॉकटाइम का दावा करती है। इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है।

The post लेनोवो के6 पावर ओपेन सेल में हुआ उपलब्ध, फ्लिपकार्ट से कर सकते हैं खरीदारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की जानकारी हुई लीक, 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से हो सकता है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c5-pro-promotional-video-leak-to-launch-on-26-february-in-hindi/ Mon, 13 Feb 2017 05:55:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4768 सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन में 5.2-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसके साथ फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

The post सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की जानकारी हुई लीक, 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की जानकारी आई थी। उसी के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस फोन को साल के पहले माह में ही लॉन्च किया जा सकता है। परंतु अब तक कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है। वहीं आज सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो के बारे में नई जानकारी सामने आई है। इस फोन का प्रमोशनल वीडियो लीक हुआ है। इस वीडियो से आप फोन के बारे में सबकुछ जान सकते हैं।

गैलेक्सी सी5 प्रो का यह वीडियो रिटेल सैमसंग वेबसाइट के रिटेल डेमो मोड एप्लिकेशन से लीक हुआ है। जिसे एंडरॉयड हेडलाइंस् द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसमें आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि इसकी बॉडी फुल मैटल की बनी है। इसके साथ ही पिछले पैनल में स्प्लिट एंटीना को भी देखा जा सकता है। सैमसंग के अन्य फोन की तरह इसमें भी फिजिकल होम बटन देखने को मिलेगा जिस पर फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध है। फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 के बारे में नया खुलासा, 5.7-इंच और 6.2-इंच डिसप्ले के साथ होगा लॉन्च

जहां तक सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन में 5.2-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसके साथ फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। गैलेक्सी सी5 प्रो को 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर और 16-मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इस माह लॉन्च हो सकता है सोनी का यह ताकतवर फोन

प्राप्त सूचना के अनुसार कंपनी द्वारा सैगसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को इस माह फरवरी में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

The post सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की जानकारी हुई लीक, 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से हो सकता है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16 फरवरी को लॉन्च होगा शाओमी का दमदार फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-4x-to-launch-on-16-february-2017-specification-and-features/ Mon, 06 Feb 2017 07:49:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4482 शाओमी रेडमी नोट 4एक्स को कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर पेश कर सकती है। हाल में लॉन्च शाओमी रेडमी नोट 4 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया था। वहीं रेडमी नोट 3 स्नैपड्रैगन 650 चिपसेट पर आधारित था।

The post 16 फरवरी को लॉन्च होगा शाओमी का दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने ही शाओमी ने रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। वहीं इसी सीरी में कंपनी एक और फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि 16 फरवरी को शाओमी द्वारा रेडमी नोट 4एक्स को लॉन्च किया जा सकता है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने ​दी है। शाओमी द्वारा चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वेईबो पर पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है।

शाओमी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में बड़ा सा 16 लिखा गया है इसके साथ ही मैसेज में नोट 4एक्स की जानकारी दी गई है। अब तक इस फोन के बारे में कई जानकारियां आ चुकी हैं जिसके अनुसार शाओमी रेडमी नोट 4एक्स को दो वेरियंट में पेश किया जा सकता है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 32जीबी और 64जीबी मैमोरी वाला मॉडल पेश किया जा सकता है। हालांकि शाओमी रेडमी नोट 4 की तरह इमसें 2जीबी और 3जीबी रैम वेरियंट नहीं होगा। इस खबर को सबसे पहले गिजमोचाइना पर पोस्ट किया गया है।

नोकिया के दो दमदार फोन का वीडियो रेंडर लीक, आप भी देखें कैसे होंगे ये फोन

अन्य स्पेसि​फिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 4एक्स को कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर पेश कर सकती है। हाल में लॉन्च शाओमी रेडमी नोट 4 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया था। वहीं रेडमी नोट 3 स्नैपड्रैगन 650 चिपसेट पर आधारित था।

डुअल कैमरा सेटअप के साथ एलजी जी6 की फोटो लीक

अब तक मिली जानकारी के अनुसार शाओमी रेडमी नोट 4एक्स में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। इस फोन को भी बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

The post 16 फरवरी को लॉन्च होगा शाओमी का दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 6एक्स, कीमत 12,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/honor-6x-launched-in-india-with-dual-camera-and-4gb-ram-price-specification-and-features/ Tue, 24 Jan 2017 07:35:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4080 फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। एक कैमरा 12-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का दिया गया है।

The post डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 6एक्स, कीमत 12,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई दिनों से हुआवई ब्रांड आॅनर के बारे में जानकारियां आ रही थीं। वहीं हाल में कंपनी ने भारत में इसका प्रदर्शन भी कर दिया था। हालांकि उस वक्त फोन के कीमत की जानकारी नहीं दी गई थी। परंतु आज कंपनी ने फोन के बारे में सभी जानकारियां उपलब्ध करा दी हैं। आॅनर 6एक्स आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। जहां इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है।

आॅनर 6एक्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसकी बॉडी फुल मैटल की बनी है जो आपको अच्छा अहसास कराती है। फोन में 5.5-इंच की 1080×1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 2.5डी कर्व्ड फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है।

नोकिया ला रहा है सस्ता एंडरॉयड फोन, जल्द हो सकता है लॉन्च

इस फोन को कंपनी ने हुआवई के किरीन 655 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में आपको 2.1गीगाहट्र्ज् क्लॉक स्पीड वाला 8एक्स प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही माली टी830-एमपी2 जीपीयू है जो बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाता है। प्रोसेसर के मामले में यह फोन शानदार है।
honor-6x-dual-camera
आॅनर 6एक्स को कंपनी ने दो मॉडल में पेश किया है। 3जीबी रैम के साथ में 32जीबी की मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इनबिल्ट मैमोरी दी गई है। इसके साथ फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है। जहां माइक्रोएसडी कार्ड और सिम में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। एक कैमरा 12-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

मोटो का यह दमदार फोन जल्द होने वाला है लॉन्च

डाटा व कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई, वाईफाई, 4.1 ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे फ़ीचर्स मौजूद है। आॅनर का यह पहला फोन है जिसमें वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है।

इसके साथ ही आॅनर 6एक्स में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा जिस पर कंपनी है दावा है कि यह 0.3 सेकेंड की अनलॉक क्षमता रखता है। पावर बैकअप के लिए फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में इस फोन की कड़ी टक्कर शाओमी रेडमी नोट 4 और कूलपैड कूल 1 डुअल जैसे फोंस से है।

The post डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 6एक्स, कीमत 12,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>