The post 10,000 रुपये से कम में बेस्ट 50MP कैमरा वाले 5G स्मार्टफोन (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अगर आपका बजट 10,000 रुपये तक है और आप एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, जिसमें 50MP कैमरा, 5G कनेक्टिविटी के साथ बेहतर परफॉर्मेंस भी मिले, तो भारतीय बाजार में अब आपके पास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। कई कंपनियों ने बजट सेगमेंट में ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो 50MP का हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले जैसी खूबियां कम कीमत में दे रहे हैं। Poco M7 5G, Samsung Galaxy M06 5G, Redmi A4 5G जैसे फोन ऐसे यूजर्स के लिए बनाए गए हैं, जो कम कीमत में अच्छी फोटोग्राफी, वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया का लुत्फ लेना चाहते हैं। वहीं, Acer Super ZX और Motorola G45 5G जैसे फोन शानदार डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग के साथ मल्टीटास्किंग के लिए भी बेहतरीन हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं 10000 रुपये से कम में बेस्ट 50MP कैमरा फोन की पूरी डिटेलः
| स्मार्टफोन का नाम | कीमत (रैम + स्टोरेज) |
|---|---|
| Acer Super ZX | ₹9,999 (4GB + 128GB) |
| Poco M7 5G | ₹9,499 (6GB + 128GB) |
| Samsung Galaxy M06 5G | ₹9,198 (4GB + 128GB) |
| Samsung Galaxy A06 5G | ₹9,199 (4GB + 64GB) |
| Samsung Galaxy F06 5G | ₹9,699 (4GB + 128GB) |
| Itel Color Pro 5G | ₹8,699 (4GB + 128GB) |
| Redmi 14C 5G | ₹9,980 (4GB + 64GB) |
| Redmi A4 5G | ₹8,798 (4GB + 128GB) |
नोटः यह कीमत खबर लिखे जाने के समय की है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आधारित है। ये कीमत बदल भी सकती है।
Acer Super ZX सस्ते दाम में शानदार 64MP कैमरा और 5G का मजा देता है। 64MP मेन कैमरा, 2MP डेप्थ और 2MP सेंसर के साथ बढ़िया फोटो खींचता है, वहीं इसमें 13MP फ्रंट कैमरा सेल्फी भी है। फोन में आपको 6.8-इंच FHD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ और शानदार विजुअल्स एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग की सुविधा है, जो इसे 10,000 रुपये से कम में कैमरा और डिस्प्ले के मामले में बढ़िया विकल्प बनाता है।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
Poco M7 5G बजट में 50MP कैमरा और 5G का शानदार कॉम्बिनेशन है। 50MP रियर कैमरा अच्छी फोटो खींचता है और 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए ठीक है। फोन में 6.88-इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर है। वहीं आपको 5160mAh बैटरी 18W चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। इसमें स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने का ऑप्शन इसे और बेहतर बनाता है।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy M06 5G सस्ते दाम में 5G और अच्छा कैमरा लाता है। 50MP मेन और 2MP डेप्थ सेंसर शानदार फोटो खींचते हैं और 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए ठीक है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जो डेली टास्क के लिए ठीके है। फोन में आपको 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्दी चार्ज होती है। 1.5TB तक स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन कमाल है!

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy A06 5G बजट में 5G और बढ़िया कैमरा देता है। इसमें 50MP प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर है, वहीं 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी दिया गया है। फोन में 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर भी है, जो रोजमर्रा के काम को संभाल लेता है। यह फोन 5800mAh की बड़ी बैटरी और 25W चार्जिंग के साथ आती है। इसमें 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन है।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy F06 5G सस्ते दाम में बढ़िया कैमरा और 5G की सुविधा है। 50MP का मेन कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर 10x डिजिटल जूम के साथ अच्छी फोटो खींचता है। 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक है। फोन में 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ स्क्रॉलिंग और वीडियो का एक्सपीरियंस देता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में आपको 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। वॉटरड्रॉप नॉच वाला बेजल-लेस डिजाइन इसे कूल लुक देता है।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
Itel Color Pro 5G सस्ते दाम में 50MP AI कैमरा लाता है, जो दिन हो या रात, बढ़िया फोटो खींचता है। 8MP फ्रंट कैमरा और कलर एन्हांसमेंट फीचर्स तस्वीरों को खूबसूरत बनाते हैं। इसमें आपको 6.6-इंच HD+ डिस्प्ले है, जो डेली के इस्तेमाल के लिए ठीक है। फोन में MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर, 6GB तक रैम है। 5000mAh बैटरी लंबे समय तक साथ देती है। 10,000 से कम में 5G और कैमरा का बढ़िया ऑप्शन है!

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
Redmi 14C 5G सस्ते दाम में 5G और बढ़िया कैमरा लाता है। 50MP डुअल प्राइमरी कैमरा शानदार फोटो खींचता है और 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए ठीक है। 6.88-इंच IPS LCD डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2, 5160mAh की बैटरी है। स्टार ट्रेल डिजाइन, Starlight Blue और Stardust Purple कलर्स इसे कूल लुक देते हैं।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
Redmi A4 5G बजट 50MP कैमरा और 5G के साथ आता है। इसमें 50MP मेन कैमरा है, जो शानदार फोटो खींचता है और 5MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए ठीक है। 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग के साथ स्मूथ गेमिंग और स्क्रॉलिंग देता है। Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर तेज है और 5160mAh बैटरी 18W चार्जिंग के साथ लंबे समय तक चलती है।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस
The post 10,000 रुपये से कम में बेस्ट 50MP कैमरा वाले 5G स्मार्टफोन (2025) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Breaking : भारत में लॉन्च हुआ OPPO A78 5G, कीमत 18999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
OPPO A78 5G के फुल स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में अपको 6.5 इंच का एचडी प्लस डिसप्ले देखने को मिलेगा। कंपनी ने वॉटर ड्रॉप नॉच स्क्रीन का उपयोग किया जो बेहद ही कम बेज़ल के साथ उपलब्ध है। वहीं यह फोन 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। हालांकि कमी कही जा सकती है कि इस बजट में भी आपको AMOLED डिसप्ले नहीं मिल रहा है।
यह फोन की बॉडी ग्लास फिनिश में है और बैक पैनल में आपको ट्रिपल कैमरा देखने को मिलेगा। फोन की मोटाई मात्र 7.99 एमएम है और वजन 188 ग्राम है। फोन के पिछले पैनल में एक लंबी स्ट्रीप है जिस पर रिंग स्टाइल में कैमरे के साथ कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है।

यह 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें आपको 8 जीबी रैम के साथ 8 जीबी रैम प्लस की सुविधा मिलती है। यानी कि कुल 16 जीबी रैम का उपयोग आप कर पाएंगे। वहीं कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें मेन सेंसर 50 एमपी का है। वहीं दूसरा सेंसर 2 एमपी का है जो वाइड एंगल के लिए काम करता है। रही बात सेल्फी की तो फ्रंट में 8 एमपी का सेल्फी कैमरा है।
वहीं फोन में अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इसे नए एंड्रॉयड पर पेश किया है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है और इसमें आपको कलर ओएस 13 की लेयरिंग देखने को मिलेगी।
The post Breaking : भारत में लॉन्च हुआ OPPO A78 5G, कीमत 18999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 50MP Camera के साथ लॉन्च हुआ एक और नया 5G Mobile Phone, देखें कैसे हैं फीचर्स और क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक जगत में कोई भी नया मोबाइल फोन या गैजेट लॉन्च होता है तो सभी ब्रांड्स की नज़रें उस ओर रहती है। टीसीएल कंपनी भी मार्केट में अपना एक नया स्मार्टफोन लेकर आई है जो TCL 40R 5G नाम के साथ लॉन्च हुआ है। यह एक 5जी फोन है जिसे कंपनी की ओर से यूरोप में लॉन्च किया गया है। टीसीएल 40आर 5जी फोन 50MP Camera, 4GB RAM, MediaTek Dimensity 700 चिपसेट और 5,000mAh battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है जिसकी फुल डिटेल आगे दी गई है।
टीसीएल 40आर 5जी स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1612 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की बड़ी एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 269पीपीआई, 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 400निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

TCL 40R 5G फोन एंड्रॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है कंपनी के ही यूआई 4.0 के साथ मिलकर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन एआरएम जी57 एमसी2 जीपीयू सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए टीसीएल 40आर 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए TCL 40R 5G 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

TCL 40R 5G डुअल सिम सपोर्ट करता है जिसमें 3.5एमएम जैक और एनएफसी समेत अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां इस टीसीएल स्मार्टफोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 164.46×75.4×8.99एमएम और वज़न 192 ग्राम है।
टीसीएल 40आर 5जी फोन को यूरोपियन मार्केट में सिंगल रैम वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी स्टोरेज तथा 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। TCL 40R 5G की शुरूआती कीमत €240 यानी 19,000 रुपये के करीब है जिसे Stardust Purple और Starlight Black कलर में लॉन्च किया गया है।
The post 50MP Camera के साथ लॉन्च हुआ एक और नया 5G Mobile Phone, देखें कैसे हैं फीचर्स और क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 50MP Camera Phones: इंडियन मार्केट में मौजूद हर ब्रांड के बेस्ट ऑप्शन, चुन लें अपनी पसंद को कोई भी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोबाइल फोंस की तकनीक में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। स्मार्टफोन का कैमरा भी एक ऐसा सेग्मेंट है जिसमें बीते वर्षों के दौरान जबरदस्त बदलाव आए हैं। पहले जहां सिंगल सेंसर ही मोबाइल्स में दिया जाता था, वहीं अब ट्रिपल या क्वॉड कैमरा आम हो चले हैं। सिर्फ कैमरा लेंस की गिनती ही नहीं बढ़ी है बल्कि प्राइमरी कैमरा सेंसर की मेगापिक्सल पावर में भी तगड़ी अपग्रेड हुई है। 50 Megapixel सेंसर आज बहुत से मोबाइल ब्रांड्स के स्मार्टफोन में देखने को मिलता है जो शानदार फोटोग्राफी रिजल्ट देता है। अगर आप भी फोन फोटोग्राफी का शौक रखते हैं और किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो सही प्राइस पर शानदार कैमरा देता हो, तो आगे हमें 50MP Camera Phones की लिस्ट शेयर की है। ये सभी स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं तथा कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।
Moto G62
मोटो जी62 12 अगस्त को इंडिया में लॉन्च हुआ है। इसके 6GB + 128GB और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 17,999 रुपये और 19,999 रुपये है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मौजूद है। इसी तरह फ्रंट पैनल पर 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G SoC पर काम करता है जो भारत में 5G कनेक्टिविटी के 12 बैंड पेश किया गया था। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और यह एक नियर-स्टॉक Android 12 अनुभव देता है। इसके अलावा फोन IP52 टिकाऊपन रेटिंग के साथ आता है।
Infinix Hot 12
17 अगस्त 2022 को लॉन्च हुए Infinix Hot 12 स्मार्टफोन की कीमत 9,499 रुपये है जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। यह इनफिनिक्स मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 2M डेप्थ सेंसर और AI लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 8MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Infinix Hot 12 स्मार्टफोन में 6.82-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। यह फोन Android 11 पर आधारित XOS 7.6 के साथ आता है और Meditek Helio G37 प्रोसेसर पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
Realme 9i
Realme 9i का 4GB+64GB वेरिएंट 12,499 रुपये, 4GB+128GB वेरिएंट 13,499 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट 14,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP B&W लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 16MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Realme 9i में 6.6-इंच का 90Hz FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में क्वालकॉम का ऑक्टाकोर 2.4GHz 6nm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम कार्ड, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, GPS, Bluetooth v5.0, a 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
OPPO A77
OPPO A77 15,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

ओपो ए77 6.56 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीें पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
Infinix Hot 12 Pro
Infinix Hot 12 Pro के 6GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इस फ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। Infinix Hot 12 Pro 8MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

स्मार्टफोन में 6.6-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इनफिनिक्स का यह फोन Unisoc T616 SoC पर रन करता है। Infinix Hot 12 Pro में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। फोन में USB Type-C पोर्ट, रियर माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हेडफोन जैक और डुअल सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है।
Moto G32
अगस्त 2022 में ही लॉन्च हुआ मोटो जी32 स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 12,999 रुपये है। कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, माइक्रो और डेप्थ कैमरा सेंसर मिलता है। इसके साथ ही 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Moto G32 में 6.5-इंच का Full HD+ LCD स्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। मोटोरोला के इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 680 SoC और 4GB की रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यह फोन Android 12 पर रन करता है जो स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस ऑफर करता है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 33W Turbopower फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है।
Tecno Spark 9T
Tecno Spark 9T स्मार्टफोन को भारत में 9,299 रुपये की इंट्रोडक्टरी प्राइस के साथ पेश किया गया है। यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP के साथ आता है। रियर कैमरा सेटअप के अन्य दो कैमरा सेंसर 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। Tecno Spark 9T स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा 8MP का है।

Tecno Spark 9T स्मार्टफोन में 6.6-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। टेक्नो का यह फोन MediaTek Helio G35 SoC के साथ आता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Tecno के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 3GB वर्चुअल रैम के साथ पेश किया गया है।
Moto G82 5G

मोटोरोला मोटो जी82 5जी इस वक्त इंडिया का सबसे लेटेस्ट 50एमपी कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 8एमपी वाइड एंगल लेंस और 2एमपी मैक्रो लेंस भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16एमपी सेंसर मौजूद है। इस फोन की शुरूआती कीमत 21,499 रुपये है जिसमें 6जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट, 6.6 इंच फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले और 30W TurboPower 5,000एमएएच बैटरी मिलती है।
Redmi 10 Prime 2022

रेडमी 10 प्राइम 2022 स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरे वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोंस में से एक है। इस फोन का प्राइस सिर्फ 11,499 रुपये है तथा इसमें 50एमपी प्राइमरी सेंसर से लैस 8एमपी अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2एमपी डेफ्थ सेंसर तथा 2एमपी मैक्रो लेंस वाला क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए यह फोन 8एमपी फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी मौजूद है तथा प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट व 6.5 इंच एफएचडी+ डिसप्ले दी गई है।
Infinix Note 12 Turbo

यह इनफिनिक्स मोबाइल मई महीने में ही इंडिया में लॉन्च हुआ है जिसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन की कीमत सिर्फ 14,999 रुपये है जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। कैमरा सेग्मेंट की ही बात करें तो बैक पैनल पर 50एमपी + 2एमपी + एआई लेंस दिया गया है तथा फ्रंट पैनल पर 16एमपी सेल्फी कैमरा मौजूद है। इनफिनिक्स नोट 12 टर्बो स्मार्टफोन 6.7 इंच एमोलेड डिसप्ले, मीडियाटेक हीलियो जी96 चिपसेट तथा 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
Infinix Note 12

इनफिनिक्स नोट 12 भी उपर बताए गए टर्बो मॉडल के साथ लॉन्च हुआ था जिसके रियर कैमरा सेटअप में भी 50एमपी + 2एमपी + एआई लेंस मौजूद है। इस फोन की शुरूआती कीमत सिर्फ 11,999 रुपये है। यह इनफिनिक्स मोबाइल फोन 6जीबी तक की रैम मैमोरी व 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसके साथ 6.7 इंच फुलएचडी+ डिसप्ले, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट तथा 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy M33 5G

सैमसंग गैलेक्सी एम33 5जी फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 5एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2एमपी मैक्रो लेंस और 2एमपी डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए यह मोबाइल 8एमपी फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस सैमसंग फोन में 6.6 इंच एफएचडी+ डिसप्ले, 8जीबी तक की रैम और सैमसंग एक्सनॉस 1280 चिपसेट के साथ ही 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy M33 5G फोन को 17,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy F23 5G

सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी फोन इंडियन मार्केट में 15,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस मोबाइल फोन के बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2एमपी मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन 8एमपी सेंसर सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट व 6 जीबी तक की रैम दी गई है। साथ ही यह स्मार्टफोन 6.6 इंच डिसप्ले और 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
Vivo Y75

50MP Camera सेग्मेंट में यह वीवो मोबाइल बेस्ट दिखाई देता है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर जहां 50एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 8एमपी सेकेंडरी और 2एमपी थर्ड सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोट करता है। इस फोन को 20,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है जिसमें 8जीबी रैम मैमोरी, मीडियाटेक हीलियो जी96 चिपसेट, 6.44 इंच एमोलेड डिसप्ले तथा 4,050एमएएच बैटरी मिलती है।
Realme C35

रियलमी सी35 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और वीजीए सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5,000एमएएच बैटरी, Unisoc T616 चिपसेट और 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले मौजूद है।
POCO M4 Pro 5G

पोको एम4 प्रो 5जी की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। साथ ही इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। साथ ही POCO M4 Pro 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले और एक पंच-होल कैमरा है।
Tecno Pova 5G

टेक्नो के इस पावरफुल फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपए है। पोवा 5जी में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही इस 5जी में 6000mAh बैटरी है। इसके अलावा इसमें 6.9 इंच का एफएचडी+डॉट-इन डिसप्ले। वहीं, फोन में 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज के टच सैम्पलिंग रेट मिलेगा। फोन मीडिया टेक डाइमेंसिटी 900 चिपसेट के साथ आता है।
The post 50MP Camera Phones: इंडियन मार्केट में मौजूद हर ब्रांड के बेस्ट ऑप्शन, चुन लें अपनी पसंद को कोई भी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>