5G Internet | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 09 Dec 2025 11:59:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 300GB Data सिर्फ 139 रुपये में! Jio नहीं, यह कंपनी लेकर आई है जबरा प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/300gb-data-in-rs-139-vi-data-pack-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/300gb-data-in-rs-139-vi-data-pack-know-details/#respond Tue, 09 Dec 2025 11:59:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=186851 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

वोडाफोन आइडिया का यूजर बेस घट रहा है। लोग इस कंपनी को छोड़कर Jio और Airtel जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स को चुन रहे हैं। लेकिन अपने ग्राहकों के लिए कंपनी एक ऐसा जबरा प्लान लेकर आई है जो जियो, एयरटेल के पास भी नहीं है। Vodafone Idea यानी Vi से जुड़ी यह खबर हमें टिपस्टर अभिषेक […]

The post 300GB Data सिर्फ 139 रुपये में! Jio नहीं, यह कंपनी लेकर आई है जबरा प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वोडाफोन आइडिया का यूजर बेस घट रहा है। लोग इस कंपनी को छोड़कर Jio और Airtel जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स को चुन रहे हैं। लेकिन अपने ग्राहकों के लिए कंपनी एक ऐसा जबरा प्लान लेकर आई है जो जियो, एयरटेल के पास भी नहीं है। Vodafone Idea यानी Vi से जुड़ी यह खबर हमें टिपस्टर अभिषेक यादव के जरिये मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार वीआई अपने कस्टमर्स को 139 रुपये के डाटा प्लान में 300जीबी डाटा दे रही है।

टिपस्टर द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार Vi के 139 रुपये वाले Data Pack में 300GB Data दिया जा रहा है। जब हमने इस प्लान की डिटेल्स जानने के लिए वेबसाइट और ऐप को खंगाला तो हमें 300जीबी डाटा वाला ऑफर नहीं मिला। लेकिन टिपस्टर सहित कई ग्राहकों ने दावा किया है कि वीआई उन्हें 300जीबी डाटा दे रही है और इसका स्क्रीनशॉट भी एक्स (ट्वीटर) पर शेयर किया जा रहा है।

​सामने आई डिटेल्स के मुताबिक 139 रुपये के डाटा पैक में वीआई एक्स्ट्रा डाटा वाला स्पेशल ऑफर दे रही है जो चुनिंदा कस्टमर्स को ही मिल रहा है। इस ऑफर के तहत मोबाइल यूजर्स को 300जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो बिना किसी कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट के आ रहा है। यानी इस डाटा पैक में सिर्फ इंटरनेट ही मिलेगा और इसके अलावा अन्य कोई टेलीकॉम सुविधा नहीं दी जाएगी।

खबर लिखे जाते वक्त हमें 300जीबी डाटा की जगह सिर्फ 12GB Data ही मिल रहा है। बताते चलें कि यह डाटा पैक बिना किसी वैधता के आता है और मोबाइल में पहले से मौजूद प्लान की वैलिडिटी के हिसाब से ही काम करता है। कोई भी वीआई यूजर इस डाटा पैक का रिचार्ज कर सकता है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि ₹139 वाले इस डाटा पैक में मिलने वाले डाटा को 28 दिनों के भीतर ही खत्म करना होगा।

Vi launches new Rs 401 postpaid plan with 50GB data, Sun NXT premium subscription, and more

यह डाटा पैक उन लोगों के काम आएगा जो इंटरनेट का खूब इस्तेमाल करते हैं। वहीं 300GB Data के चलते फोन के हॉटस्पॉट से अन्य डिवाइस भी कनेक्ट कर, उनमें इंटरनेट का लुफ्त उठाया जा सकता है। हमें तो अभी यह एक्स्ट्रा डाटा स्पेशल ऑफर नहीं मिला है लेकिन, अगर आप Vi यूजर हैं तो जरूर चेक करें और हमें भी बताएं कि क्या आपको 139 रुपये में 300जीबी डाटा मिल रहा है?

लगे हाथ बताते चलें कि हाल ही में TRAI ने अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट शेयर की थी जिसमें सभी टेलीकॉम कंपनियों का लेखा जोखा शेयर किया गया था। इस ​रिपोर्ट में बताया गया था कि अक्टूबर महीने में Vi का यूजर बेस घटकर 20.07 करोड़ रह गया है। यह सितंबर 2025 में 20.28 करोड़ था। यानी Vodafone Idea लगातार ग्राहकों को बनाए रखने के लिए चुनौतियों का सामना कर रही है। इस दौरान देश के कुल टेलीफोन यूजर्स की गिनती 123.1 करोड़ दर्ज की गई थी।

The post 300GB Data सिर्फ 139 रुपये में! Jio नहीं, यह कंपनी लेकर आई है जबरा प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/300gb-data-in-rs-139-vi-data-pack-know-details/feed/ 0
5जी हुआ इंडिया में लॉन्च, अब रॉकेट की स्पीड से चलेगा इंटरनेट https://www.91mobiles.com/hindi/how-much-5g-internet-speed-on-5g-network/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-much-5g-internet-speed-on-5g-network/#respond Sat, 01 Oct 2022 04:47:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89603 how much 5g internet speed on 5g network

The post 5जी हुआ इंडिया में लॉन्च, अब रॉकेट की स्पीड से चलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Launch in India: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज IMC 2022 यानी इंडिया मोबाइल कांग्रेस के मंच से इंडिया में 5जी सर्विस लॉन्च कर दी है। सफलता पूर्वक 5जी ट्रॉयल्स पूरे करने के बाद भारत सरकार की ओर से Reliance Jio, Airtel ​और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों को 5G Spectrum आंवटित कर दिए गए थे जो आज के बाद से देश में अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगे। यूं तो 5G Services में मजबूत 5G Network के साथ ही cloud gaming, AR/VR technology और IoT में जबरदस्त उछाल आएगा लेकिन आम जनता को जिस चीज का सबसे ज्यादा इंतजार है, वह है सुपर फास्ट 5G Internet! यह कहना गलत नहीं होगा कि 5जी लॉन्च के बाद भारत में इंटरनेट अब रॉकेट की स्पीड से चलेगा।

5G Services Launched in India by Modi in IMC 2022

कितना फास्ट होगा 5G

5G को लेकर लोगों में सबसे ज्यादा उत्सुकता इसकी स्पीड की वजह से ही है। मौजूदा 4G की टाॅप स्पीड 100mbps यानि 100 मेगाबिट्स प्रति सेकेंड है। वहीं 5G में यह स्पीड सीधे 10gbps (10 जीबी प्रति सेकेंड) हो जाएगी। मतलब 4जी से पूरे 100 गुना अधिक। याद दिला दें कि 3G नेटवर्क पर यह स्पीड 7.2mbps थी। ज़रा सोचिए उस वक्त जब 3जी की शुरूआत हुई थी, मोबाइल यूजर्स में कितना जोश भर गया था। वहीं अब 5जी की स्पीड जब आपके स्मार्टफोन में चलेगी तो क्या होगा।

how much 5g internet speed on 5g network

3G, 4G और 5G तीनों की स्पीड का अगर उदाहरण लें तो किसी 2 घंटे की फिल्म को पहले 3G नेटवर्क पर डाउनलोड करने में तकरीबन 26 घंटे तक का समय लग जाता था। वहीं 4G नेटवर्क का विकास होने पर वही 2 घंटे की मूवी सिर्फ 6 मिनट में डाउनलोड होने लगी। 5G स्पीड इस तरह के कार्यो को चुटकियों में कर देगी। वही 2 घंटे की फिल्म 5जी की स्पीड पर महज़ 3.6 सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगी। देखा जाए तो 4जी की स्पीड पर जितनी देर में एक फिल्म डाउनलोड होती थी, उतनी देर में 5जी स्पीड पर 100 के करीब मूवी डाउनलोड हो जाएगी।

5g-recharge-plan-price-in-india

इंडिया में इंटरनेट यूज़

इंडिया में 5जी डाटा का दाम बेहद कम होगा जो दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में दस फीसदी तक कम होगा। 5जी लॉन्च के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले एक 1जीबी डाटा के लिए 300 रुपये तक की रकम चुकानी पड़ती थी, लेकिन अब एक जीबी डाटा कॉस्ट 10 रुपये तक आ गई है। वहीं आज के वक्त में एक इंडियन औसनत महीने में कुल 14जीबी डाटा खर्च करता है। इस हिसाब से अगर पहले वाले दाम ही होते तो एक महीन इंटरनेट चलाने के लिए तकरीबन 4,200 रुपये खर्च करने पड़ते लेकिन ​अब इतना डाटा सिर्फ 125-150 रुपये में मिल जाता है।

The post 5जी हुआ इंडिया में लॉन्च, अब रॉकेट की स्पीड से चलेगा इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-much-5g-internet-speed-on-5g-network/feed/ 0
5जी सर्विस यूज करने के लिए कितनी ढीली होगी आपकी जेब, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/5g-plans-price-in-india-will-be-similar-to-4g-report-5g-launch-next-month-diwali-2022/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-plans-price-in-india-will-be-similar-to-4g-report-5g-launch-next-month-diwali-2022/#respond Fri, 23 Sep 2022 04:38:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88909 5G की कीमतें लॉन्च के समय 4G प्लान की कीमत के जितनी होने की संभावना जताई जा रही है।

The post 5जी सर्विस यूज करने के लिए कितनी ढीली होगी आपकी जेब, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G अगले महीने भारत में रोल आउट (5G Service India launch) होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनियां जैसे भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने घोषणा की है कि वे अगले महीने यानी Diwali 2022 से देश में अपनी 5जी सेवाएं (5G Service) शुरू कर देंगे। लेकिन, 5जी के आने से पहले इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सर्विस (5G price in India) के लिए यूजर्स को अपनी जेब कितनी ढीली करनी होगी। हालांकि अभी तक इस बात को लेकर सरकार और किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि टेलीकॉम कंपनियां लॉन्च के समय अपनी 5G सेवाओं की कीमत 4G के समान ही रखेंगी।

4G प्लान के जितनी होगी 5G प्लान की कीमत

इकोनॉमिक टाइम्स (ईटी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल अपनी 5जी सेवाओं को देश में 4जी सेवाओं के समान कीमत पर लॉन्च कर सकते हैं। इंडस्ट्री की जानकारी रखने वाले अधिकारियों और विश्लेषकों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि 4G के समान कीमत पर 5G सेवाओं को लॉन्च करने से देश में बड़े पैमाने पर लोग 5जी सर्विस को अपनाएंगे। इसे भी पढ़ें: Jio 5G की 5 बड़ी बातें, जानें क्यों होगा यह देश के लिए खास

5g-service-will-be-good-for-india-or-we-should-be-focus-on-4g-only
Source: thalesgroup.com

टेलीकॉम कंपनियों के शुरुआती दिनों में 5जी सेवाओं के लिए ग्राहकों से ज्यादा कीमत नहीं लेंगी क्योंकि वे 4 जी उपयोगकर्ताओं को अगली पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क के अनुकूल बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। रिपोर्ट में विशेषज्ञों का हवाला देते हुए संकेत दिया गया है कि 5G लॉन्च के बाद कीमत को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, यह जल्द नहीं होगा, क्योंकि 5G हैंडसेट अभी भी थोड़े महंगे हैं।

5G price in India को लेकर एक्सपर्ट्स की राय

Analysys Mason के इंडिया हेड रोहन धमीजा ने कहा, “5जी ऑपरेटरों के शुरू में 4जी दरों से अधिक प्रीमियम चार्ज करने की संभावना नहीं है क्योंकि उनका तात्कालिक लक्ष्य 5जी अपनाने को बढ़ावा देना, अधिक यूजर्स को तेज गति का अनुभव कराना, अधिक डाटा का उपयोग करना और बदले में एआरपीयू के विकास को बढ़ावा देना होगा।”

Jio Airtel Vi 5G will be launched in these 13 cities first, see if your city is named or not 5g sim 5g plan 5g network

धमीजा ने यूके का उदाहरण देते हुए कहा कि 5जी सेवाओं को 4जी सर्विस से ज्यादा कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन इस क्षेत्र में 5जी अपनाने में रणनीति के कारण प्रीमियम कीमत को वापस ले लिया गया था। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: 4G SIM पर ही मिलेगी Airtel की 5G Service

इन देशों में लोग इस्तेमाल कर रहे हैं 5जी

इंडिया में आने वाले 5G को दुनिया के कई देश पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं। अभी अमेरिका, साउथ कोरिया और यूरोप के देशों में लोगों को 5जी सर्विस की सुविधा मिल रही है। साउथ कोरिया में साल 2018 में सबसे पहले 5जी लॉन्च हुआ था। वहीं, मई 2019 में यूके, यूएस और स्विट्जरलैंड में 5जी शुरू हुआ था।

 

The post 5जी सर्विस यूज करने के लिए कितनी ढीली होगी आपकी जेब, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-plans-price-in-india-will-be-similar-to-4g-report-5g-launch-next-month-diwali-2022/feed/ 0
कौन-सी टेलीकॉम कंपनी दे सकती है कितनी 5G Internet Speed? समझें Jio, Airtel और Vi का 5जी प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/5g-internet-speed-jio-airtel-vi-5g-plans-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-internet-speed-jio-airtel-vi-5g-plans-in-india/#respond Tue, 02 Aug 2022 12:34:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85451 सबके मन में सवाल है कि रिलायंस जिओ, एयरटेल या वीआई में कौन-सी कंपनी कितनी फास्ट 5जी इंटरनेट स्पीड देने वाली है।

The post कौन-सी टेलीकॉम कंपनी दे सकती है कितनी 5G Internet Speed? समझें Jio, Airtel और Vi का 5जी प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Internet चलाने के लिए इंडियन मोबाइल यूजर बेताब है। जब से सुना है कि 5जी इंटरनेट स्पीड मौजूदा 4G Speed से 10 गुणा अधिक हो सकती है जिसमें पूरी फिल्म चंद मिनटों में ही डाउनलोड की जा सकेगी, तब से ही सुपर फास्ट 5जी इंटरनेट का मजा चखने को लोग तैयार बैठे हैं। 5G Spectrum Auction में Jio, Airtel और Vi को 5जी स्पेक्ट्रम आंवटित हो चुके हैं और इनमें 700 MHz 5G Bands व 26GHz 5जी बैंड भी शामिल हैं। अब सबके मन में सवाल है कि रिलायंस जिओ, एयरटेल या वीआई में कौन-सी कंपनी कितनी फास्ट 5जी इंटरनेट स्पीड देने वाली है। आगे हमने ऐसे ही सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश की है।

खबर में खास :

  • 5G Service India में कब से शुरू होगी?
  • कौन सी टेलीकॉम कंपनी सबसे पहले 5G Network मुहैया करवाएगी?
  • इंडिया में 5G Internet Speed क्या होगी?
  • Reliance Jio 5G Plan
  • Airtel 5G Plan
  • Vi 5G Plan

5G Spectrum Auction Update jio airtel vi Adani 5g services network internet 5g sim

5G in India

Jio 4G के मामले में खुद को नंबर वन साबित कर चुकी है और अब 5G Service में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है। दरअसल कंपनी के मौजूदा चेयरमैन Aakash Mukesh Ambani ने कह दिया है कि वह देश में सबसे पहले 5जी सर्विस उपलब्ध कराएंगे। 5जी रोलआउट की कोई तय तारीख तो नहीं बताई गई है लेकिन खुसफुसाहट है कि 15 अगस्त को 5G in India से जुड़ी कोई बड़ी अनाउंसमेंट हो सकती है। यह भी पढ़ें: 5G चलाने से पहले जरूर जान लें, किन फ्रीक्वेंसी बैंड्स पर काम करेगा आपका 5G Phone और 5G SIM

Jio 5G Plan

रिलायंस जिओ ने 5G Spectrum Auction में सबसे ज्यादा 24,740 MHz स्पेक्ट्रम खरीदे हैं जिनकी कीमत 88,078 करोड़ है। इंडिया में कुल 22 टेलीकॉम सर्किल बने हैं और जिओ ने सभी 22 सर्किल्स के लिए 5जी स्पेक्ट्रम खरीद लिए हैं। जिओ ने सबसे स्ट्रॉन्ग व लंबी रेंज देने वाले 700 MHz 5G Band से लेकर सबसे फास्ट इंटरनेट देने वाले 26 GHz High frequency bands को खरीद डाला है।

jio-5g

यानी यह साफ है कि रिलायंस जिओ 5जी नेटवर्क न सिर्फ सिग्नल व कवरेज में मजबूत होगा बल्कि साथ ही इंटरनेट स्पीड के मामले में भी सुपर फास्ट होगा। बता दें कि 5G Trails के दौरान भी Jio 1 Gbps Speed अचीव कर चुका है।

Airtel 5G Plan

जिओ ने जहां देश की सभी 22 सर्किल्स में स्पेक्ट्रम खरीदे हैं वहीं भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने कम आबादी वाले शहर व कस्बों को अपना मुख्य टारगेट रखा है। एयरटेल ने मिडबैंड स्पेक्ट्रम में अधिक रूचि दिखाई है। बता दें कि इन बैंड्स पर 900 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड हासिल की जा सकती है तथा इनका
नेटवर्क कवरेज एरिया भी हाई फ्रीक्वेंसी बैंड्स से अधिक है।

airtel-5g-india

गौरतलब है कि एयरटेल के पास मौजूद मिड फ्रीक्वेंसी बैंड्स हाई बैंड की तुलना में सस्ते भी हैं जो आने वाले समय में कंपनी Low Cost 5G Service तथा Cheap 5G Plans का फायदा दे सकते हैं। बता दें कि Airtel के Nokia साथ मिलकर 700MHz band पर 5G Trails कर चुकी है जिसमें दो टेस्टिंग साइट्स के बीच दूरी 40 किलोमीटर की थी।

Vi 5G Plan

Vi ने 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान काफी हद तक साफ कर दिया है कि कंपनी का टारगेट नई 5जी सर्विस के विस्तार के साथ ही मौजूदा 4जी सर्विस को मजबूत करना भी रहेगा। वीआई ने 18,784 करोड़ रुपए के 2,668 MHz स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया। कंपनी ने 17 सर्किल्स में mid-band 5G spectrum (3300 MHz band) लिए हैं तथा 16 सर्किल्स में 26 GHz band mmWave 5G spectrum हासिल किए हैं।

5G auction delayed in India Jio Airtel Vodafone Idea trials extend by 6 months
pic source : economictimes

इन्हें देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी गांवों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में अपनी 5जी सर्विस पर अधिक काम करेगी तथा इसमें इसमें लंबी कवरेज से ज्यादा ध्यान फास्ट इंटरनेट स्पीड पर दिया जा सकता है।

The post कौन-सी टेलीकॉम कंपनी दे सकती है कितनी 5G Internet Speed? समझें Jio, Airtel और Vi का 5जी प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-internet-speed-jio-airtel-vi-5g-plans-in-india/feed/ 0
5G पर मिलेगी 3G सर्विस! धीमे नेटवर्क से परेशान यूजर्स कर रहे हैं ऐसे कमेंट https://www.91mobiles.com/hindi/fast-4g-internet-speed-instead-of-5g-network-indian-mobile-users-demand/ https://www.91mobiles.com/hindi/fast-4g-internet-speed-instead-of-5g-network-indian-mobile-users-demand/#respond Thu, 21 Jul 2022 07:34:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84638 स्लो इंटरनेट नेटवर्क से परेशान यूजर्स कर रहे हैं कमेंट, 5G पर मिलेगी 3G सर्विस!

The post 5G पर मिलेगी 3G सर्विस! धीमे नेटवर्क से परेशान यूजर्स कर रहे हैं ऐसे कमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस माह 26 जुलाई से भारत में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होने वाली है। इस नीलामी के बाद भारत में 5G Network के लॉन्च का रास्ता साफ हो जाएगा और यूजर्स सुपरफास्ट Internet का उपयोग कर पाएंगे। हल्ला इसी बात का है परंतु यूजर्स इसी को लेकर नाराज दिख रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही भारत में 5G, 6G या फिर 10G ही क्यों न आ जाए लेकिन मिलेगी तो वही 2G और 3G वाली स्पीड। जी हां! खराब नेटवर्क क्वालिटी और धीमे इंटरनेट की वजह से भारतीय यूजर्स इस कदर परेशान हो गए हैं और अपनी भड़ास अब सोशल मीडिया पर निकालने लगे हैं। Call Drop, Slow Internet और Cross Connection Network जैसी समस्याएं तो आम हो गई है। ऐसे में यूजर्स अब खुले आप नेटवर्क ऑपरेटर्स की शिकायत करने लगे हैं।

यह सब देखने के बाद यही सवाल उठता है कि क्या वास्तव में भारत में नेटवर्क की स्थिति बेहद ज्यादा खराब है? क्या वाकई लोगों को मोबाइल इंटरनेट में बेहद धीमी स्पीड मिल रही है? या फिर हम बेवजह हल्ला मचा रहे हैं! तो चलिए भारत में 5G Service के लॉन्च से पहले हम यहां की इंटरनेट स्पीड और क्वालिटी पर नजर डाल लेते हैं। परंतु उससे पहले देख लेते हैं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स 5जी को लेकर किस तरह की बातें कर रहे हैं।

5जी को लेकर सोशल मीडिया पर क्या कहते हैं लोग

कुछ यूजर्स जहां देश में 5जी सर्विस होने का इंतजार कर रहे हैं वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो सीधा सीधा यही बोल रहे हैं कि 5जी इंटरनेट बाद में लेकर आना पहले अपने 4जी नेटवर्क में सुधार कर लो। मोबाइल यूजर्स की शिकायत है कि उन्हें 4G Network पर 2G Internet की स्पीड मिल रही है। टेलीकॉम कंपनियां 4G Data के नाम पर पैसा तो पूरा वसूल रही हैं लेकिन जब इंटरनेट स्पीड देने की बारी आती है तो बेहद ही ज्यादा स्लो स्पीड मिलती है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तो यह तक कह दिया है कि उन्हें 5जी नहीं चाहिए, बल्कि इसके बदले में मौजूदा 4जी की बेहतर और फास्ट इंटरनेट स्पीड चाहिए।

slow-internet-speed

महानगर व शहरों में तो मोबाइल नेटवर्क तथा इंटरनेट स्पीड फिर भी कुछ सही बताई जा रही है लेकिन ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग मोबाइल सर्विस से ज्यादा परेशान नज़र आ रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि उनके एरिया में बहुत ही खराब नेटवर्क मिल रहा है तथा इंटरनेट भी बहुत धीमा चलता है। मोबाइल यूजर्स की मानें तो उनके घर के अंदर कमरों में बिल्कुल भी नेटवर्क नहीं मिलता है। वहीं ऑनलाईन वीडियो चलाने की कोशिश होती है तो बस बफरिंग वाला चक्कर ही घूमता रह जाता है।

क्या है भारत में इंटरनेट की स्थिति

क्या आपको पता है इंटरनेशनल लेवल पर 4G Internet Speed को लेकर एक ग्लोबल स्टैंडर्ड सेट किया हुआ है, जिसमें यह बताया गया है कि 4G LTE नेटवर्क पर औसतन कितनी डाउनलोड स्पीड और कितनी अपलोड स्पीड होनी चाहिए। इस ग्लोबल स्टैंडर्ड के मुताबिक 4जी एलटीई पर ऐवरेज Download Speed 150Mbps और Upload Speed 50Mbps तक होनी चाहिए। इसी तरह 4G LTE-Advanced पर डाउनलोड स्पीड 300Mbps और अपलोड स्पीड 150Mbps तक होनी चाहिए। वहीं इंडिया में कौन-सा ऑपरेटर कितनी इंटरनेट स्पीड दे रहा इसकी जानकारी आप आगे पढ़ पाएंगे।

राज्य के आधार पर ट्राई की इंटरनेट रिपोर्ट :
 

Download Speed (Mbps)

Circles AIRTEL(Mbps) BSNL(Mbps) JIO(Mbps) Vi India(Mbps)
Andhra Pradesh 16 3.1 24.4 6.6
Assam 10.4 11.2 13.5
Bihar 12.9 30.1 8.5
Chennai 12.2 31.4 17.8
Delhi 14 27.9 14.5
Gujarat 15.5 30.3 16.2
Haryana 13.4 20.7 15.1
Himachal Pradesh 12.9 6.4 10.4
Jammu & Kashmir 12.9 11.4 19.9
Karnataka 12 28.6 11.1
Kerala 10.6 3.2 26.2 12.6
Kolkata 15.1 39.7 15.2
Madhya Pradesh 12 49.5 22.7
Maharashtra 11.3 8.9 49.7 15.5
Mumbai 9.9 40 19.3
North East 9.2 14.7
Orissa 16.5 50 14.3
Punjab 15 27.1 19.2
Rajasthan 12.9 27.6 11.6
Tamil Nadu 13 4.5 27.9 18.1
UP East 12.2 3.4 35.7 19.8
UP West 12.4 3.3 24.2 13.1
West Bengal 11.3 21 24.1

 

Upload Speed (Mbps)

Circles AIRTEL(Mbps) BSNL(Mbps) JIO(Mbps) Vi India(Mbps)
Andhra Pradesh 8.1 3.2 6.8 2
Assam 3 5.3 13.1
Bihar 6.2 8.2 5.9
Chennai 5.3 6.2 8.4
Delhi 3.5 11 5
Gujarat 5 8.3 9.4
Haryana 3.3 6.7 6.9
Himachal Pradesh 5.9 3.8 5.4
Jammu & Kashmir 6 4.3 10.9
Karnataka 5.8 8.3 9.2
Kerala 3.1 2.5 5.2 5.2
Kolkata 3.6 7.6 6.6
Madhya Pradesh 6.2 7.7 9.2
Maharashtra 5.1 7.6 7.5 7.5
Mumbai 3.5 8.3 9.4
North East 2.9 4.3
Orissa 5.4 8.2 11.8
Punjab 5.8 7.3 11.6
Rajasthan 5.9 9.9 6.8
Tamil Nadu 5.6 3.8 6.1 10.7
UP East 5.3 3.4 8.5 8.9
UP West 6.8 3.4 7.1 8.5
West Bengal 3.5 6.5 8.4

क्या है दिल्ली में हाल

किसी भी देश की राजधानी का जिक्र आता है तो यही माना जाता है कि किसी भी तरह की सुविधा पूरे देश की तुलना में राजधानी में सबसे अधिक होती होगी। नेटवर्क और इंटरनेट की बात करें तो भी यही सोचा जाता है। लेकिन भारत की राजधानी दिल्ली में ऐसा नहीं है। दिल्ली में इंटरनेट की स्थिति पर नज़र डाले तो यहां डाउनलोड और अपलोड ​स्पीड देश के अन्य शहरों की तुलना में बेहद अच्छी नहीं है। पिछले 6 महीने के दौरान दिल्ली में किस कंपनी की कितनी इंटरनेट स्पीड रही इसका ब्यौरा आगे दिया गया है।

5g Internet price in india will be cheaper then other country Network Service rollout soon

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली में Jio Download Speed 27.9Mbps नापी गई है जो सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा है। जिओ के बाद Airtel का नंबर आता है जिसकी Download Speed 14.0Mbps रही गई है। वहीं Vi की डाउनलोड स्पीड 14.5Mbps रही है। इसी तरह Upload Speed की बात करें तो Jio Upload Speed 11.0Mbps देखी गई है। वहीं Airtel की अपलोड स्पीड 3.5Mbps तथा Vi अपलोड स्पीड 5.0Mbps देखी गई है।

क्या यूजर्स की बात सही है?

उपर शेयर की गई ट्राई की रिपोर्ट पर नज़र डालें कई सर्किल व राज्यों में रिलायंस जिओ की स्पीड को तकरीबन 50एमबीपीएस तक दिखाया गया है। वहीं एयरटेल व वीआई की स्पीड भी 20एमबीपीएस पर बताई गई है। लेकिन जमीनी स्तर पर देखें तो हमारे और आपके क्षेत्रों में हकिकत कुछ और ही सामने आती है। घर के अंदर कमरों में 4जी इंटरनेट 3जी से भी बदत्तर स्पीड देता है। असलियत देखते हुए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा किए जा रहे कमेंट्स कुछ ज्यादा गलत नहीं हैं। मौजूदा 4G की हालत देखते हुए यह कह सकते हैं कि 5G Internet Speed शायद 20-25Mbps तक ही मिलेगी।

The post 5G पर मिलेगी 3G सर्विस! धीमे नेटवर्क से परेशान यूजर्स कर रहे हैं ऐसे कमेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/fast-4g-internet-speed-instead-of-5g-network-indian-mobile-users-demand/feed/ 0
भारत में 5G सर्विस की कीमत होगी सबसे कम, जानें पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/5g-internet-price-in-india-will-be-cheaper-then-other-country-network-service-rollout-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-internet-price-in-india-will-be-cheaper-then-other-country-network-service-rollout-soon/#respond Sat, 25 Jun 2022 11:32:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82856 इंडिया में 5G Data का प्राइस पूरी दुनिया में सबसे सस्ता हो सकता है।

The post भारत में 5G सर्विस की कीमत होगी सबसे कम, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में 5जी सर्विस की कीमत सबसे कम होने वाली है। यह बाद किसी और ने नहीं बल्कि कम्यूनिकेशन मिनिस्टर, अश्विनी वैष्णव ने कहा है। माना जा रहा है कि देश में 5जी सर्विस की शुरुआत 15 अगस्त से हो जाएगी ऐसे में इस नए नेटवर्क तकनीक को लेकर काफी हलचल है और इस पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि माना जा रहा है कि भारत में 5जी सर्विस काफी महंगी होने वाली है लेकिन इसी बीच खबर आई है कि यह सर्विस वैश्विक सेवाओं की तुलना में इंडिया में बेहद कम होने वाली है। अगले माह जुलाई में ही 5जी स्पेक्ट्रम की ​नीलामी हो सकती है और इसके तुरंत बाद सेवा को लॉन्च किया जा सकता है। जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियां पहले से ही इसकी तैयारी कर चुकी हैं। ऐसे में अब इसके शुल्क और स्पीड को लेकर काफी बातें हो रही हैं। इसी बीच कम्यूनिकेशन मिनिस्टर द्वारा दिए गए इस बयान के बाद लोगों को काफी राहत जरूर होगी।

5G in India

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश में आने वाली 5G Service को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। भारत में 5जी सेवाओं की शुरूआत कब से होगी इस मुद्दे पर बड़ा खुलासा किया गया है कि सरकार की ओर से अगस्त-सितंबर से देश में 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। गौरतलब है कि इंडियन गर्वनमेंट का टारगेट पहले 15 अगस्त के दिन ही 5जी रोलआउट करने का था और अब अश्विनी वैष्णव के बयान के बाद उम्मीदें और भी प्रबल हो गई है कि शायद इस स्वतंत्रता दिवस पर ही देश में 5जी सेवाएं चालू कर दी जाएं।

5G Spectrum Auction approved by india Cabinet 5g services to be rolls out soon

इंडिया में 5जी अपने शुरूआती दौर में कुछ चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध कराया जाएगा जो बाद में अपना विस्तार करेगा। अश्विनी वैष्णव के अनुसार 2022 के अंत तक भारत के तकरीबन 25 शहर व कस्बों में 5जी नेटवर्क पूरी तरह से एक्टिव कर दिया जाएगा। 5जी टेलीकॉम सर्विस की बात की जाए तो Jio और Airtel अपने नेटवर्क पर 5जी टेस्टिंग पहले ही पूरी कर चुकी है लिहाजा उम्मीद है कि ये दोनों कंपनियां 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होने के तुरंत बाद 5जी इंटरनेट देना शुरू कर देगी।

क्या होगा इंडिया में 5जी डाटा का प्राइस

बहुत से लोग सोशल मीडिया पर कमेंट करते नज़र आ रहे हैं कि टेलीकॉम कंपनियां 5जी नेटवर्क के नाम पर अधिक दाम वसूलेगी लेगी 5जी इंटरनेट स्पीड 4जी के बराबर ही मिलेगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इंडिया में 5जी इंटरनेट यूज़ करने पर कितना पैसा चुकाना होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5जी डाटा प्राइस पर बात करते हुए कहा है कि इंडिया में 5जी दरें ग्लोबल मार्केट की तुलना में काफी कम रहने वाली है। अश्विनी वैष्णव के अनुसार अभी भी भारत में डाटा प्राइस वैश्विक औसत से काफी कम है।

5G Phone under 15000

मंत्री के मुताबिक इंडिया में डाटा रेट तकरीबन 2 अमेरिकी डॉलर (तकरीबन 155 रुपये) है जब्कि औसतन ग्लोबल प्राइस 25 यूएस डॉलर (तकरीबन 1900 रुपये) है। 5जी नेटवर्क की कीमत को लेकर अश्विनी वैष्णव ने साफ किया है कि 5जी डाटा की कीमतें भी इंडिया में इसी दर के करीब मिलेगी तथा ग्लोबल मंच के मुकाबले कम बनी रहेंगी। यानी बाहरी देशों की तुलना में भारत में 5जी डाटा 10 गुणा तक अधिक सस्ता मिलेगा।

The post भारत में 5G सर्विस की कीमत होगी सबसे कम, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-internet-price-in-india-will-be-cheaper-then-other-country-network-service-rollout-soon/feed/ 0
खुशखबरी: 5G Spectrum नीलामी को मिली केंद्र सरकार की मंजूरी, अब 10 सेकेंड में ही डाउनलोड होगी 2GB की मूवी https://www.91mobiles.com/hindi/5g-spectrum-auction-approved-by-india-cabinet-5g-services-to-be-rolls-out-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-spectrum-auction-approved-by-india-cabinet-5g-services-to-be-rolls-out-soon/#respond Wed, 15 Jun 2022 06:52:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82426 5जी स्पैक्ट्रम की नीलामी को केबिनेट की मंजूरी मिल गई है। 5G Service 4G से 10 गुणा अधिक तेज होगी।

The post खुशखबरी: 5G Spectrum नीलामी को मिली केंद्र सरकार की मंजूरी, अब 10 सेकेंड में ही डाउनलोड होगी 2GB की मूवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Network और सुपर फास्ट 5G Internet की राह देख रहे इंडियन्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ताजा अपडेट सामने आ रही है कि भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट देश में होने वाली 5जी स्पैक्ट्रम की ​नीलामी यानी 5G Spectrum auction को मंजूरी दे दी है। कई रूकावटें आने के बाद अब 5जी की राह अब साफ हो गई है तथा अगले महीने ही यानी जुलाई 2022 में 5जी स्पैक्ट्रम की नीलामी शुरू हो जाएगा। एक बार इन स्पैक्ट्रम का आवंटन हो जाने के बाद बेहद जल्द भारतीयों को 4G से 10 गुणा अधिक तेज 5G Service प्राप्त हो जाएगी। उम्मीद है कि 5जी नेटवर्क पर 20Gbps तक की डाउनलोड स्पीड प्राप्त होगी।

5G in India

IMT/5G Spectrum की नीलामी को केबिनेट की मंजूरी मिल गई है। प्रैस विज्ञप्ति शेयर करते हुए बताया गया है कि दूरसंचार विभाग की ओर से दर्ज कराया गया प्रपोजल पीएम मोदी की अध्यक्षता में यूनियन ​केबिनेट की ओर से अप्रूव कर दिया गया है। इस मंजूरी के बाद अगले महीने से ही 5जी स्पैक्ट्रम की नीलामी शुरू होने की उम्मीद है। इस नीलामी में 5जी स्पैक्ट्रम पब्लिक और इंटरप्राइज़ेज दोनों को मुहैया कराए जाएंगे। गौरतलब है कि Jio, airtel और vi समेत Goolge, ericsson, Nokia, Amazon, TCS और Cisco जैसी दिग्गज़ कंपनियां इस नीलामी में अपनी बोली लगाएगी।

5G Spectrum Auction approved by india Cabinet 5g services to be rolls out soon

20 साल के लिए होगी नीलामी

5जी स्पैक्ट्रम की जानकारी देते हुए विभाग की ओर से बताया गया है कि फिलहाल दूरसंचार मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक स्पैक्ट्रम अगले 20 साल के लिए ही नीलाम होंगे जिनकी वैधता 2042 तक की होगी। यह नीलामी अगले महीने जुलाई में ही शुरू हो जाएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार इस 20 साल वैलिडिटी पीरियड में कुल 72097.85 MHz spectrum की नीलामी होगी। इस ऑक्शन में 600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz तथा 2300 MHz फ्रीक्वेंसी वाले लो बैंड्स, 3300 MHz मिड फ्रीक्वेंसी बैंड्स तथा 26 GHz High frequency bands शामिल रहेंगे।

10 cheapest 5G mobile phones India 2022 POCO M4 Pro, Realme 9 5G, Redmi Note 11 Pro plus

10X फास्ट 5जी

दूरसंचार मंत्रालय का कहना है कि आने वाला 5जी मौजूदा 4जी से 10 गुणा ज्यादा फास्ट होगा। 5जी नेटवर्क पर 20Gbps तक डाटा डाउनलोड स्पीड मिल सकती है। बता दें कि केबिनेट की ओर से हर एक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को अस्थायी रूप से 250 MHz E-band वाले 2 कैरियर अलॉट किए जाएंगे, जिससे इन कंपनियों बाजार की डिमांड को पूरा करने में आसानी होगी। एरिक्सन कंपनी का मानना है कि आने वाले 5 साल में भारत में 5G इंटरनेट यूजर की संख्या 50 करोड़ से भी अधिक होने वाली है।

The post खुशखबरी: 5G Spectrum नीलामी को मिली केंद्र सरकार की मंजूरी, अब 10 सेकेंड में ही डाउनलोड होगी 2GB की मूवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-spectrum-auction-approved-by-india-cabinet-5g-services-to-be-rolls-out-soon/feed/ 0
5G से 100 गुणा ज्यादा फास्ट है 6G, एक साथ दस हजार HD वीडियो हो सकती हैं स्ट्रीम! जानें 6जी की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/6g-internet-speed-100-times-faster-than-5g-network/ https://www.91mobiles.com/hindi/6g-internet-speed-100-times-faster-than-5g-network/#respond Wed, 11 May 2022 06:35:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80123 6G सिर्फ सुपर फास्ट इंटरनेट का चेहरा नहीं हैं बल्कि इससे कई गुणा व्यापक तकनीक है।

The post 5G से 100 गुणा ज्यादा फास्ट है 6G, एक साथ दस हजार HD वीडियो हो सकती हैं स्ट्रीम! जानें 6जी की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में 5G Trial तेजी से अपना टारगेट पूरा कर रहे हैं। विभिन्न टेक एक्सपर्ट्स व टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर Reliance Jio, Airtel और Vi टेलीकॉम कंपनियां सुपर फास्ट 5G Internet को सबसे पहले पाने की जुगत में लगी है और सरकार द्वारा 5G Spectrum का वितरण किए जाने का इंतजार कर रही है। 5जी आने से पहले अभी भी जहां आधा इंडिया 4G व 2G के बीच झूल रहा है। वहीं दूसरी ओर विश्व के अन्य देश इस तकनीक की नेक्स्ट जेनरेशन 6G Technology पर काम भी शुरू कर चुके हैं और कई पड़ावों को पार करते हुए लगातार सफलता भी पा रहे हैं।

6G की ताकत

अपने पाठकों को समझा देना चाहते हैं कि 6जी सिर्फ सुपर फास्ट इंटरनेट का चेहरा नहीं हैं बल्कि इससे कई गुणा व्यापक तकनीक है। 6G टेक्नोलॉजी को इतना ज्यादा ताकतवर बताया जा रहा है कि इसे पाने के लिए दुनिया के ताकतवर देशों में कुछ इस तरह की होड़ लगी है जैसे कोई इंटरनेट तकनीक नहीं बल्कि नया हथियार बनाया जा रहा हो। यह नेशनल सिक्योरिटी और सेटेलाईट्स कनेक्शन के साथ ही virtual reality (VR) तथा augmented reality (AR) के जरिये होने वाले कार्यो के नए उदाहरण पेश करेगा।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

6G सिर्फ मोबाइल फोंस को नहीं बल्कि आम ज़िंदगी को एडवांस और फास्ट बनाएगा। VR और AR नॉमर्ल दिनचर्या को अहम हिस्सा बनकर सामने आएंगे तथा कम्यूनिकेशन के साथ ही इंटेलिजेंस और IOT यानि इंटरनेट ऑफ थिंग्स के क्षेत्र में बड़ी क्रांति होगी। ऐसा भी माना जा सकता है कि 6G आने के बाद रोबोट्स का चलन भी सार्वजनिक किया जा सकता है। जिस तरीके से आज स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के अलावा स्मार्ट होम अप्लायंस जैसे फ्रिज, लाईट, फैन्स, सीसीटीवी, स्पीकर इत्यादि घर का हिस्सा बनते जा रहे हैं, इसी तरह 6G तकनीक रोबोट्स को भी नॉमर्ल लाइफ का हिस्सा बना सकती है।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

6G की शुरूआत

यह सच है कि दुनिया के कई देश 6जी टेक्नोलॉजी पर काम शुरू कर चुके हैं। अमेरिका, चीन व यूरोपियन देश तकनीक की छठीं जेनरेशन पर कई उपलब्धियां भी हासिल कर चुके हैं और इसी कड़ी में चाइना ने एक नया मुकाम हासिल किया है। हाल ही में 6जी टेक्नोलॉजी को लेकर चीनी रिसर्चर्स ने डाटा स्ट्रीमिंग स्पीड पर नया रिकॉर्ड बनाया है। चीन ने तेजी से स्पीन होने वाली हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो वेब Vortex mm Waves का यूज़ करते हुए ​महज़ एक सेकेंड में 1TB यानी एक टेराबाइट डाटा 1 किलोमीटर तक ट्रांसपोर्ट किया है।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

5G से 100 गुणा ज्यादा तेज 6G

चीन यह दावा कर चुका है कि उसने जिस 6जी टेक्नोलॉजी पर काम किया है वह मौजूदा 5जी की तुलना में 100 गुणा अधिक फास्ट है। रिसर्चर्स की मानें तो उनके द्वारा एक कंपाउड में स्थापित की गई एक्सपेरिमेंटल वायरलेस कम्युनिकेशन लाइन एक साथ 10000 से भी ज्यादा हाई डेफिनिशन यानी HD वीडियो स्ट्रीम करने की क्षमता रखती है। मौजूदा 4जी नेटवर्क की बात करें तो इस तकनीक पर एक बार में 4 से 5 एचडी वीडियो ही बिना बफरिंग के एक साथ लाईव स्ट्रीम कर पाती है।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

बर्लिन में भी हो चुका है LG का सफल 6G Test

पश्चिम में बर्लिन भी 6जी के सफल टेस्ट का गवाह बन चुका है। वहीं LG ने टेराहर्ट्ज (THz) स्पेक्ट्रम का यूज़ करते हुए ट्रांसमिशन और रिसेप्शन का सफल प्रदर्शन किया है। wireless 6G terahertz के इस टेस्ट में यूरोपियन रिसर्च लैब Fraunhofer-Gesellschaft भी शामिल रही है। बता दें कि इस टेस्ट के दौरान एक बिल्डिंग की छत पर से तकरीबन 100 मीटर दूर डाटा का ट्रांसफर किया गया था। 6G THz टेक्नोलॉजी पर हुए इस वायरलेस डाटा ट्रांसफर में डाटा का भेजना और रिसीव करना दोनों टेस्ट सफल रहे हैं।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

Jio की 6जी प्लानिंग

आपको जानकर हैरानी और गर्व दोनों फिलिंग आ सकती है कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली भारतीय कंपनी Reliance Jio 6जी टेक्नोलॉजी के लिए फिनलैंड की University of Oulu के साथ साझेदारी कर चुकी है। इस समझौते के बाद दोनों संगठनों का टारगेट 6जी टेक्नोलॉजी और 6जी इलेबल्ड प्रोडक्ट्स को defence, Aerial and Space communication, Cybersecurity, automotive, industrial machinery, smart device environments के साथ-साथ urban computing and autonomous traffic settings के क्षेत्रों में समाविष्ट करना है। यही ​तकनीक आने वाले समय में इंडियन यूजर्स के लिए काम आने वाली है।

The post 5G से 100 गुणा ज्यादा फास्ट है 6G, एक साथ दस हजार HD वीडियो हो सकती हैं स्ट्रीम! जानें 6जी की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6g-internet-speed-100-times-faster-than-5g-network/feed/ 0
5G in India : OPPO ने मिलाई इंडिया में पहली सफल 5G Call! एक कदम और पास आया 5G Network https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-made-first-5g-vonr-voice-video-on-new-radio-call-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-made-first-5g-vonr-voice-video-on-new-radio-call-in-india/#respond Thu, 25 Nov 2021 11:01:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70935 OPPO ने 5G SA Network पर 5G VoNR call की है।

The post 5G in India : OPPO ने मिलाई इंडिया में पहली सफल 5G Call! एक कदम और पास आया 5G Network first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G का इंतजार इंडिया में थोड़ा लंबा खींच गया है। कई अन्य देश जहां सुपर फास्ट 5G Internet का लुफ्त उठा रहे हैं वहीं भारत में अभी 5G Network आने की बाट देखी जा रही है। देश में चल रहे 5G Trails नवंबर महीने में पूरी होने थे, लेकिन अब इन ट्रॉयल्स को भी 6 माह आगे बढ़ा दिया है। आम जनता कन्फ्यूजन में है कि क्या उन्हें अगले साल भी 5जी चलाने को मिल पाएगा या नही! लेकिन इस सबके बीच एक उत्साहपूर्वक खबर आई है कि टेक ब्रांड OPPO ने इंडिया में अपनी पहली 5G VoNR Call को सफलतापूर्वक पूरा कर दिया है।

इंडिया में हुई 5G Network Call

टेक ब्रांड OPPO ने इंडिया में 5जी कॉल को लगाने में सफलता हासिल की है। यह कंपनी की पहली 5जी कॉल थी जिसे हैदराबाद स्थित 5जी लैब में अंजाम दिया गया है। इस 5जी कॉल को 5G VoNR call कहा जाता है जहां VoNR का पूरा मतलब है Voice/Video on New Radio! ओपो ने यह कॉल अपनी नई Reno6 series से टेस्ट की है जो सिंगल बैंड 5G SA यानी 5G Standalone network पर हुई है। इस पूरे प्रयास में Keysight test solutions ने ओपो का साथ दिया है।

OPPO made first 5g VoNR Voice Video on New Radio call In India

5G Trails में देरी

आपको बता दें कि भारत सरकार की ओर से देश में 5जी ट्रॉयल्स को पूरा करने की लास्ट डेट 26 नवंबर 2021 तय की गई थी। लेकिन Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea तीनों टेलीकॉम कंपनियां तय समय पर ये ट्रॉयल्स पूरा करने में असफल रही हैं। इन कंपनियों ने भारत सरकार से इन ट्रॉयल्स के लिए और वक्त मांगा था, जिसे स्वीकार करते हुए Department of Telecommunications (DoT) की ओर से ट्रॉयल्स की अंतिम समयसीमा को 6 महीने और आगे बढा दिया गया है। यह तारीख अब नवंबर 2021 की बजाय मई 2022 हो गया है। यह भी पढ़ें : इंडिया में मौजूद सभी 5G Smartphone हुए बेकार! मोबाइल यूजर्स को होगा भारी नुकसान, जानें क्यों

5G spectrum auctions हुआ लेट

5जी ट्रॉयल्स को मई 2022 तक बढ़ा दिया गया है। आने वाले 6 महीने में यदि ट्रॉयल्स सफलतापूर्वक पूरे हो जाते हैं तो उसके बाद ही इंडिया में 5G spectrum auctions शुरू हो पाएगा। और जब स्पेक्ट्रम बंट जाएंगे, उसके बाद ही रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियां इस नेटवर्क पर स्वीच होकर अपनी 5जी सर्विस शुरू कर पाएगी। बता दें कि अभी ये टेलीकॉम कंपनियां 3500MHz band पर अपने 5जी ट्रॉयल कर रही हैं। वहीं आने वाले दिनों में 700MHz band समेत 3.3GHz और 3.6GHz millimeter wave पर भी 5G Trails टेस्ट किए जा सकते हैं।

The post 5G in India : OPPO ने मिलाई इंडिया में पहली सफल 5G Call! एक कदम और पास आया 5G Network first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-made-first-5g-vonr-voice-video-on-new-radio-call-in-india/feed/ 0
इंडिया में मौजूद सभी 5G Smartphone हुए बेकार! मोबाइल यूजर्स को होगा भारी नुकसान, जानें क्यों https://www.91mobiles.com/hindi/5g-smartphone-is-not-worth-in-india-should-not-buy/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-smartphone-is-not-worth-in-india-should-not-buy/#comments Wed, 27 Oct 2021 14:48:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69465 दूरसंचार कंपनियां समय पर ट्रॉयल्स पूरा करने में विफल साबित हुई है। अब 2022 में भी 5G ना चलने के आसार नज़र आ रहे हैं।

The post इंडिया में मौजूद सभी 5G Smartphone हुए बेकार! मोबाइल यूजर्स को होगा भारी नुकसान, जानें क्यों first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G नाम के साथ इस साल की शुरूआत हुई थी। 2021 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुॅंच चुका और 5जी शब्द अभी भी इंडियन Smartphone मार्केट तथा Telecom इंडस्ट्री में हॉट टॉपिक बना हुआ है। आम जनता में इंतजार और उत्साह दोनों है कि कब उन्हें 5G Network यूज़ करने को मिलेगा और वह High Speed 5G Internet का मजा उठा पाएंगे। इस चाव के चलते अनेंको लोग 5G Smartphone खरीद भी चुके हैं। लेकिन ऐसे यूजर्स को बड़ा झटका लगा है क्योंकि 5जी चलाने के लिए खरीदे गए ये मोबाइल फोन अभी तो पूरी तरह से बेकार है ही वहीं अब आने वाले साल 2022 में भी भारत में 5जी ना चलने के आसार नज़र आ रहे हैं।

इंडिया में 5जी आने में देरी होगी यह बात लगभग तय नज़र आ रही है। देश में 5जी ट्रॉयल्स अभी पूरी तरह से सफल नहीं हुए हैं और टेलीकॉम कंपनियों ने भारत सरकार से 5G Trials पूरे करने के लिए एक साल की और मोहलत मांगी है। इन कंपनियों में Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea तीनों शामिल है। यानी जब तक ये ट्रायल और टेस्टिंग पूरी तरह से संपन्न नहीं हो जाते तब तक आम जनता को 5G यूज़ करने के लिए नहीं दिया जा सकता है। यह कहना कुछ गलत नहीं होगा कि जब तक देश में 5जी नेटवर्क चालू नहीं होता तब तक, सिर्फ सुपरफास्ट 5जी इंटरनेट चलाने के मकसद से खरीदे गए ये 5G Smartphone पूरी तरह से बेकार ही हैं।

5G Smartphone is not worth in india should not buy
5G vs 5Gi

5G बना दूर की कौड़ी

Reliance Jio, Airtel और VI तीनों टेलीकॉम कंपनियों ने भारत सरकार के सामने गुहार लगाई है उन्हें 5जी ट्रॉयल्स के लिए अभी और वक्त चाहिए। गौरतलब है कि पहले इन ट्रॉयल्स को कम्पलीट करने की आखिरी तारीख नवंबर 2021 तय की गई थी। लेकिन दूरसंचार कंपनियां समय पर ट्रॉयल्स पूरा करने में विफल साबित हुई है। देश में 90 प्रतिशत से भी अधिक मोबाइल यूजर इन तीन कंपनियों के नेटवर्क के साथ जुड़े हैं और ऐसे में यह साफ हो गया है कि अभी इंडियन्स को 5जी मिलने में देरी लगेगी। वहीं इन सबसे उपर बात यहां आकर भी अटक जाती है कि अगर 5जी ट्रॉयल्स में भी सफलता नहीं मिली तो आगे नेटवर्क के बारे में सोचना पूरी तरह से व्यर्थ है।

यह भी पढ़ें : सस्ता 5G Phone लेने में फायदा है या नुकसान, जानें

5G Smartphone हैं बेकार

Xiaomi, Realme और OPPO, Vivo जैसे नामों से लेकर Samsung, OnePlus व Nokia जैसे ब्रांड्स भी इंडिया में अपने 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं। ये 5G Phone मार्केट में हर बजट में उपलब्ध हो चुके हैं और उपभोक्ता भी नई और एडवांस टेक्नोलॉजी तथा 5जी नेटवर्क के लालच में आकर इन मोबाइल फोंस को खरीद रहे हैं। यहां हम साफ शब्दों में कहना चाहते हैं कि 5जी चलाने के लिए खरीदे गए ये स्मार्टफोन फिलहाल भारत में पूरी तरह से बेकार है। जब तक आप तक 5जी नेटवर्क पहुॅंचेगा, तब तक ये मोबाइल फोन खराब भी हो चुके होंगे और टेक्नोलॉजी व फीचर्स के मामले में पुराने और आउट डेटेड हो चुके होंगे।

5G Smartphone is not worth in india should not buy
5G Phone

4G Phone ही है बेस्ट ऑप्शन

आज बेशक ट्रेंड को फॉलो करते हुए मोबाइल कंपनियां कम कीमत पर 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है लेकिन यह सच है कि ऐसे मोबाइल फोंस को खरीदने के बेहतर है कि एक अच्छा 4जी फोन ही खरीदा जाए। कम दाम में 5जी फोन लाने के चक्कर में इन स्मार्टफोंस में फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से समझौता किया जा रहा है। इन फोन में 5जी तो चलता नहीं हैं वहीं साथ में अन्य स्पेसिफिकेशन्स भी फीकी पड़ जाती है। इनकी तुलना में 4जी स्मार्टफोन बेहतर फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होते हैं। इसीलिए बेस्ट ऑप्शन यही है कि 5G फोन की बजाय एक अच्छा 4G स्मार्टफोन खरीदा जाए।

The post इंडिया में मौजूद सभी 5G Smartphone हुए बेकार! मोबाइल यूजर्स को होगा भारी नुकसान, जानें क्यों first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-smartphone-is-not-worth-in-india-should-not-buy/feed/ 2