The post Jio Phone 5G में हो सकती हैं ये स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जैसे-जैसे देश में 5G Services लॉन्च पास आ रहा है वैसे-वैसे ही टेलीकॉम कंपनियां व टेक ब्रांड्स भी यूजर्स को अटरेक्ट करने के लिए नए-नए प्रोडक्ट्स व प्लान्स लेकर तैयार बैठे हैं। सुपर फास्ट 5G Internet का इंतजार हर शख्स कर रहा है और उम्मीद है कि बेहद जल्द 5G Network चालू हो जाएगा। Reliance Jio, Airtel और Vi अपने 5G Spectrum पा चुकी है और 5जी रोलआउट की राह देश रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ 5जी सर्विस के साथ ही Jio Phone 5G को भी लॉन्च कर सकती है।
4G Feature Phone Jio Phone और Google के साथ मिलकर बनाए गए 4G Smartphone Jio Phone Next के बाद अब अंबानी की कंपनी रिलायंस जिओ अपना 5जी फोन भी लेकर आ सकती है। इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में 5जी नेटवर्क सपोर्ट करने वाले जियो फोन 5जी का जिक्र हो रहा है। लीक्स में इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की जा रही है। उम्मीद है कि भी कंपनी के अन्य मोबाइल फोंस की तरह बेहद कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

4जी फीचर फोन जियोफोन और 4जी स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट की तरह ही 5जी मोबाइल जियोफोन 5जी भी लो बजट में ही लाया जाएगा। चर्चा है कि यह इंडिया के सबसे सस्ते 5जी फोन के रूप में लॉन्च होगा। फोन का प्राइस वास्तव में क्या होगा यह तो अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में JioPhone 5G Price12,000 रुपये बताया जा रहा है जो Jio 5G Plans के साथ सिर्फ 2,000 रुपये में मिल सकता है।

विस्तार में समझाएं तो खबर के मुताबिक जियो फोन 5जी कंपनी के बंडल ऑफर के साथ मिलेगा। इस फोन के साथ कुछ जियो 5जी प्लान्स भी पेश किए जाएंगे। इन जियो प्लान्स का रिचार्ज कराए जाने पर यूजर्स को जियो फोन 5जी का इफेक्टिव प्राइस सिर्फ 2,000 रुपये पड़ेगा तथा अन्य पैसा 5G Recharge Plan व 5G Data शुल्क के साथ चुकाया जा सकेगा।
Jio Phone 5G में 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी जा सकती है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगा। फोन में 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है तथा स्क्रीन को ग्लास प्रोटेक्शन भी दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार जियोफोन 5जी की डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली होगी।

जियोफोन 5जी में प्रगति ओएस दिया जा सकता है जो हम पहले ही जियोफोन नेक्स्ट में देख चुके हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टम का निर्माण Google द्वारा खास तौर पर इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए किया गया है जिसमें भारतीय भाषाओं को सपोर्ट भी मिलता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Jio Phone 5G में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें: Jio Airtel BSNL के स्पेक्ट्रम बैंड का ऐसे करें पता
Jio Phone 5G को लेकर बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जिसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। फोन में इंटरनल मैमोरी तो कम रहेगी लेकिन इसमें एक्स्ट्रनल माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा और फोन में स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा।

फोटोग्राफी के लिए जियोफोन 5जी में डुअल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। लीक्स के अनुसार यह 5जी फोन 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस दिया जाएगा। यह सेकेंडरी सेंसर एक मैक्रो लेंस हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अभी किसी भी लीक या रिपोर्ट में JioPhone 5G की बैटरी डिटेल सामने नहीं आई है। लगता है जिओ भी एप्पल की तरह बैटरी न बताने का तरीका अपना रहा है।
The post Jio Phone 5G में हो सकती हैं ये स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Reliance Jio और Google के सस्ते स्मार्टफोन के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतज़ार, जानें क्यों हो रही देरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio ने पिछले साल ऐलान किया था कि वह Google के साथ मिल कर सस्ते स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। यह स्मार्टफोन कम कीमत में यूजर्स को प्रीमियम स्मार्टफ़ोन एक्सपीरियंस ऑफ़र करेगा। इंडियन टेलीकॉम मार्केट में अपनी दमदार एंट्री के बाद रिलायंस जियो के इस स्मार्टफ़ोन के ऐलान के साथ ही इस फ़ोन का काफ़ी दिनों से इंतज़ार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि रिलायंस जियो का यह सस्ता स्मार्टफोन कंपनी के 2021 एनुअल मीटिंग में पेश किया जा सकता है। लेकिन Bloomberg की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन स्प्लाई में कमी के चलते फिलहाल कुछ देरी से लॉन्च हो सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि, सप्लाई में कमी, कंपोनेंट और असेंबलिंग मशीन की बढ़ती क़ीमत और और गूगल और रिलायंस के कामकाज के तरीक़े में अंतर के चलते इस स्मार्टफ़ोन के मैन्यूफ़ैक्चरिंग में देरी हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते मैन्यूफैक्चरिंग हब चीन में कई कारख़ाने बंद हैं, जिसके चलते मोबाइल फ़ोन असेंबलिंग के लिए ज़रूरी कंपोनेंट की कमी आई है। इसके चलते हुए दुनियाभर में इलेक्ट्रॉनिक्स की माँग में भी तेज़ी आई है। इसके चलते सप्लाई चैन प्रभावित है। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के लिए भी पिछले कुछ समय में काफ़ी चिप की ख़रीद हुई है, जिसके चलते भी सप्लाई चैन प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite भारत में इस कीमत में होंगे लॉन्च

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सप्लाई चैन में कमी के चलते सोर्सिंग टाइम बढ़कर दो गुना हो गया है। डिस्प्ले और चिपसेट के लिए पहले सोर्सिंग टाइम पहले जहां 30 दिनों का था वह बढ़कर अब 60 से 75 दिन का हो गया है। इसके साथ ही वेंडर्स ने कंपोनेंट्स की कीमत भी बढ़ा दी है। मोबाइल फोन बैटरी चार्जर का कंट्रोल अब 6.6 रुपये का मिल रहा है जिसकी कुछ महीने पहले कीमत 3.7 रुपये थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बल्क (थोक) ऑर्डर की सोर्सिंग में भी परेशानी आ रही है।यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+, और Galaxy S22 Ultra के डिस्प्ले की जानकारी लीक, जानें क्या होगी खासियत
रिलायंस जियो और गूगल के सस्ते स्मार्टफ़ोन के बारे दावा किया जा रहा है कि यह कम क़ीमत में प्रीमियम सॉफ़्टवेयर एक्सपीरियंस ऑफ़र करेगा। इस स्मार्टफ़ोन के सॉफ़्टवेयर और चिपसेट पर काम करने के लिए गूगल के इंजिनियर्स की टीम काम कर रही है। हालाँकि बजट स्मार्टफ़ोन के लिए गूगल का ऐसा ही प्रोजेक्ट Android Go पहले से मौजूद है। ऐसे में यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि Reliance और Google का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन किन फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। बता दें कि रिलांयस जियो की एजीएम 24 जून को होनी है।
The post Reliance Jio और Google के सस्ते स्मार्टफोन के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतज़ार, जानें क्यों हो रही देरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post क्या JioPhone की ही तरह Jio 5G Phone भी इंडिया में मुफ्त में बेचेगी कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडिया में 5G की तैयारियां शुरू हो चुकी है। बीते दिनों भारत सरकार के DOT यानी डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन द्वारा भारतीय दूरसंचार कंपनियों को देश में 5जी टेस्टिंग की मंजूरी दे दी गई है और इन कंपनियों में Airtel, Reliance Jio, Vodafone Idea और MTNL शामिल है। मंजूरी मिलने के बाद ये सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने स्पेक्ट्रम और ऐसेट्स के अनुसार 5जी ट्रायल शुरू कर सकती है। इन सभी में से Reliance Jio पहले ही कह चुकी है कि कंपनी भारत में अपनी खुद की 5जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। वहीं दूसरी ओर Jio और Google भी मिलकर एक स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं जो 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आ सकता है। जियो की तैयारियों को देखकर ऐसा लग रहा है कि 4G Feature Phone JioPhone की ही तरह Jio 5G Phone भी इंडिया में मुफ्त में बेचा जा सकता है।
रिलायंस जियो के अपकमिंग 5जी स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा फ्री में उपलब्ध कराया जा सकता है। सबसे पहले तो याद दिला दें कि Jio ही वह टेलीकॉम कंपनी थी जिसने न सिर्फ देश में Jio LTE का सबसे ज्यादा और तेजी से विस्तार किया था बल्कि 4जी डाटा का दाम भी बेहद कम ही रखा था। शुरू में जियो द्वारा 4जी सेवाएं मुफ्त दी गई थी, जिसके बाद कंपनी ने टेलीकॉम क्षेत्र के साथ ही मोबाइल बाजार में भी कदम रखा था और 4जी फीचर फोन पेश किया था। कंपनी ने JioPhone को भी सिक्योरिटी मनी व प्लान्स के साथ मुफ्त में मुहैया कराया था।

रिलायंस ने उस वक्त सीमित स्पेक्ट्रम और नेटवर्क कवरेज़ होने के बावजूद लोगों को 4जी फोन और 4जी डाटा दिया था लेकिन अब कंपनी 5जी की तैयारी पहले से ही पूरी करके चल रही है। इस बार जियो ने सबसे साथ स्पेक्ट्रम अपने नाम कराए हैं जो जियो ग्राहकों को शानदार कवरेज़ प्रदान करेंगे। फीचर फोन यूजर्स को 4जी तक लेकर आने के बाद कंपनी का टारगेट उन्हीं 4जी यूजर को 5जी नेटवर्क पर लाना भी हो सकता है। और इसके लिए कंपनी अपने खुद के बनाए गए 5G JioPhone को मुफ्त में बेचने पर भी गुरेज नहीं करेगी। यह भी पढ़ें : 5G ट्रायल्स को इंडिया में मिली मंजूरी, सभी चीनी कंपनियां लिस्ट से बाहर
आज भारतीय बाजार में 15,000 रुपये से भी कम कीमत वाले 5G SmartPhone उपलब्ध हो चुके हैं। आने वाले दिनों में यह प्राइस सेग्मेंट 10,000 रुपये से भी कम तक पहुंच जाएगा। वहीं दूसरी ओर जियो ने अपने 5जी फोन के लिए टेक दिग्गज़ Google से हाथ मिलाया हुआ है। ये दोनों कंपनियां मिलकर बेहद ही कम लागत वाला एंडरॉयड फोन बना रही हैं। हो सकता है कि इस 5जी जियोफोन में बेहद पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स न मिलें लेकिन कंपनी अपने सस्ते फोन को 5जी कनेक्टिविटी से जरूर लैस करेगी।

मोबाइल फोन के बाद अब नेटवर्क और 5G Plans की बात करें तो इस क्षेत्र में भी रिलायंस जियो अपनी खुद की तकनीक के जरिये 5जी सर्विस मुहैया कराने वाली है। किसी विदेशी कंपनी में निवेश न होने के चलते इस 5जी कनेक्टिविटी की लागत भी कम ही रहेगी और इसका असर जियो के 5जी टेलीकॉम प्लान्स पर भी पड़ेगा। अपनी खुद की तकनीक व नेटवर्क होने के चलते हो सकता है कि उस फ्री दिए जाने 5G Jio Phone के साथ कंपनी बंडल प्लान भी उपलब्ध कराए और यूजर्स को उस फोन की कीमत नहीं बल्कि सिर्फ टेलीकॉम प्लान्स की ही रकम चुकानी पड़े। यह भी पढ़ें : हरियाणा के गांव में दो हफ्ते में हुई 15 मौत, 5G ट्रायल को माना मृत्यु का कारण, बंद करा दिए मोबाइल टॉवर
4G के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली जियो अब शुरू से ही 5G टेक्नोलॉजी की कमान अपने हाथों में रखने वाली है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यह साफ कर चुके हैं कि जियो कंपनी 5G RAN और 5G core network को कमर्शलाइज़ करने की एडवांस स्टेज पर पहुंच चुकी है। जियो की ओर ये भी कहा जा चुका है कि कंपनी देश में अपनी खुद की 5जी तकनीक पर ही काम करेगी। वहीं स्पेक्ट्रम के क्षेत्र में भी Jio ने अन्य कंपनियों से बाजी मारते हुए देश के 22 सर्किल्स में स्पेक्ट्रम खरीद लिए हैं। जियो यह बात भी कबूल चुकी है कि कंपनी का नेटवर्क 5जी का लोड लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह भी पढ़ें : क्या सच में 5G से हो रही है ऑक्सीजन की कमी? रेडिएशन घोल रही है हवा में ज़हर, जानें पूरी सच्चाई
फिर से 5G Jiophone की बात करें तो हाल ही की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने फोन के रिसर्च एंड डेवलेपमेंट को लेकर मई-जून की टाईमलाईन तय की है और इस समय तक आने वाले 5जी फोन का आर एंड डी कार्य पूरा करना है। गौरतलब है कि इस फोन के काम में Reliance Jio का साथ टेक दिग्गज़ कंपनी Google दे रही है और जियो का यह 5G फोन गूगल के साथ मिलकर ही बनाया जा रहा है।

रिपोर्ट की मानें तो जियो 5जी फोन का डेवलेपमेंट वर्क पूरा होने के बाद कंपनी वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में इसे मार्केट में लॉन्च कर देगी। यानि जुलाई के बाद Jio 5G Phone भारत में लॉन्च होकर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। वहीं हो सकता है कि यह फोन कंपनी की इस साल होने वाली एजीएम मीटिंग में ही ऑफिशियली लॉन्च कर दिया जाए। एक बड़ी खबर यह भी है कि जियो 5जी फोन के साथ-साथ रिलायंस जियो कम कीमत वाला लैपटॉप JioBook भी लॉन्च करेगी। यह भी पढ़ें : Jio Prepaid SIM को पोस्टपेड में ऐसे बदलें, जानें घर बैठे पोर्ट करने का सबसे आसान तरीका
अब तक जो लीक सामने आए हैं उसके अनुसार जियो 5जी फोन में 5 इंच से बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यूजर फ्रेंडली होने के चलते इस फोन में शार्टकट गूगल असिस्टेंट बटन दिया जा सकता है। फोन एंडरॉयड गो ओएस पर लॉन्च हो सकता है और इसी लिए फोन में 2 जीबी तक की रैम मैमोरी दी जा सकती है। आशा है कि फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट कम से कम 256 जीबी तक का होगा। वहीं वीडियो कॉलिंग का लुफ्त उठाने के लिए 5 मेगापिक्सल तक का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए जियो 5जी फोन में 3,000एमएएच तक की बैटरी दी जा सकती है।

Reliance Jio ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी की 5G नेटवर्क तैयार है और भारत में 5जी स्पेक्ट्रम उपलब्ध होते ही इसकी शुरुआत कर देगी। आशा है कि 2021 तक भारत में 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए उपलब्ध हो जाएगा और उसके बाद सर्विस भी शुरू हो जाएगी। 5जी घोषणा करते वक्त अंबानी ने साफ तौर पर कहा था कि जियो 5जी नेटवर्क पूरी तरह से ‘Made In India’ होगा। इसके साथ ही उन्होंने Google के साथ मिलकर अपना खुद का 5G Smartphone बनाने की भी बात कही। कंपनी ने फोन के नाम को तो अभी पर्दे में ही रखा है लेकिन यह जरूर कहा कि यह फोन Made In India होगा।
The post क्या JioPhone की ही तरह Jio 5G Phone भी इंडिया में मुफ्त में बेचेगी कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>