5G Phone in India | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 24 May 2025 08:26:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इस सप्ताह लॉन्च होंगे दर्जनभर नए मोबाइल फोन! लो बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट में लेंगे एंट्री, देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-india-this-week-iqoo-neo-10-realme-gt-7-7t-alcatel-v3-vivo-s30-oneplus/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-india-this-week-iqoo-neo-10-realme-gt-7-7t-alcatel-v3-vivo-s30-oneplus/#respond Sat, 24 May 2025 12:30:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174376 कौन सा ब्रांड अपना कौन सा मोबाइल इंडिया में लॉन्च करेगा, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे दर्जनभर नए मोबाइल फोन! लो बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट में लेंगे एंट्री, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मई का महीना खत्म होने जा रहा है और गर्मी के साथ-साथ छुट्टियों के मौसम की शुरुआत हो रही है। इस मंथ के अंतिम हफ्ते में 26 मई से लेकर 31 मई के बीच इंडियन मोबाइल मार्केट फुल गियर में दौड़ेगी। दरअसल जितने दिन एक सप्ताह में होते हैं, उससे ज्यादा मोबाइल फोन इस दौरान भारत में लॉन्च होंगे। लो बजट सेगमेंट से लेकर फ्लैगशिप कैटेगरी वाले फोन आ रहे हैं। कौन सा ब्रांड अपना कौन सा मोबाइल इंडिया में लॉन्च करेगा, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

अपकमिंग मोबाइल फोन

iQOO Neo 10

लॉन्च डेट – 26 मई

आइकू नियो 10 ब्रांड के हाईएंड मिडबजट सेग्मेंट में लाया जाएगा जिसकी कीमत 30 हजार से 35 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करेगा जिसके साथ आइकू क्यू1 चिप भी मिलेगी। इस फोन को 12GB RAM पर लाया जा सकता है जिसके साथ 1256GB स्टोरेज मिल स​कती है। पावर बैकअप के लिए बड़ी 7,000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।

realme GT7

लॉन्च डेट – 27 मई

रियलमी जीटी 7 27 मई को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह एक पावरफुल गेमिंग फोन होगा जिसके लिए realme और Krafton के बीच साझेदारी हुई है। इस मोबाइल पर 6 घंटे तक स्टेबल 120एफपीएस गेमिंग एक्सपीरियंस का दावा ठोका जा चुका है। वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में भी तगड़ी 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। रियलमी जीटी 7 में 144Hz 1.5K OLED स्क्रीन मिलेगी।

Realme GT 7T

realme GT 7T

लॉन्च डेट – 27 मई

नई रियलमी जीटी सीरीज में 27 मई को GT 7T भी लॉन्च किया जाएगा। इसका प्राइस 30 हजार रुपये से अधिक मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने बता चुकी है कि सयह मोबाइल फोन MediaTek Dimensity 8400 Max चिपसेट पर काम करेगा जिसके साथ 12जीबी रैम दी जाएगी। इस फोन में 6.8-इंच की बड़ी 1.5K स्क्रीन दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Sony IMX896 सेंसर दिया जाएगा और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा। उम्मीद है कि रियलमी जीटी 7टी की बैटरी रियलमी जीटी की तुलना में कुछ हल्की होगी।

Alcatel V3 Ultra

लॉन्च डेट – 27 मई

लंबे समय बाद अल्काटेल कंपनी भारतीय बाजार में अपने फोन लेकर आ रही है। कंपनी ने बताया है कि इसका अपकमिंग वी3 अल्ट्रा 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नए अल्काटेल मोबाइल में 33W फास्ट चार्जिंग से लैस 5,010mAh बैटरी दी जाएगी। इस मोबाइल NXTPAPER टेक्नोलॉजी वाली स्क्रीन पर लॉन्च होगा जो डिस्प्ले पर मौजूद टेक्स्ट कंटेंट को किसी कागज जैसी लुक देगा।

alcatel-v3-ultra-name-design-revealed-india-launch-soon

Alcatel V3 Classic, V3 Pro

लॉन्च डेट – 27 मई

वी3 अल्ट्रा के साथ ही इस दिन अल्काटेल दो और मोबाइल फोन वी3 प्रो और वी3 क्लासिक भी भारतीय बाजार में एंट्री लेंगे। इन दोनों स्मार्टफोंस में मीडियाटेक का Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार इन मोबाइल फोंस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इनमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के नए Alcatel 5G फोन में 5200mAh बैटरी मिल सकती है।

OnePlus Ace 5 (चीन)

लॉन्च डेट – 27 मई

वनप्लस ऐस 5 सीरीज 27 मई को चीन में लॉन्च होने जा रही है। इसमें OnePlus Ace 5 और Ace 5 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। वैसे तो ये मोबाइल इंडिया में नहीं आएंगे लेकिन फिर भी टेक लवर्स के लिए इनका जिक्र जरूर बनता है। इन वनप्लस फोंस में MediaTek का Dimensity 9400e और Dimensity 9400+ चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। चीन में इन्हें 16GB RAM पर लाया जा सकता है। इन दोनों फोन में तगड़ी 7000mAh बैटरी, 50MP डुअल रियर कैमरा और एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं चार्जिंग के लिए किसी एक फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट पाया जा सकता है।

motorola-razr-60-india-launch-date-confirmed-know-specs

Motorola razr 60

लॉन्च डेट – 28 मई

मोटोरोला इसी सप्ताह अपना नया ‘फोल्डेबल’ फोन रेज़र 60 इंडिया में लॉन्च करने वाली है। इस मोबाइल में 6.96 इंच की FlexView FHD+ pOLED मेन स्क्रीन दी गई है और फोन फोल्ड करने के बाद बाहर की ओर 3.63 इंच की QuickView pOLED कवर डिस्प्ले मिलती है। यह मोटोरोला मोबाइल 8जीबी रैम के साथ Dimensity 7400X प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच बैटरी मिलती है।

Tecno Pova Curve

लॉन्च डेट – 29 मई

टेक्नो का कर्व स्क्रीन वाला 5जी फोन 29 मई को भारत में लॉन्च होगा। इसकी कीमत 15 हजार रुपये के आस-पास रखे जाने की उम्मीद है। यह मोबाइल Curved Edge AMOLED Display पर लाया जाएगा और फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कंफर्म तो नहीं है लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि Tecno Pova Curve 5G फोन 8GB RAM के साथ MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर काम करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस तगड़ी 5,500mAh बैटरी दी जा सकती है।

vivo-s30-pro-mini-launch-confirmed-in-china

Vivo S30 series (चीन)

लॉन्च डेट – 29 मई

वीवो एस30 और वीवो एस30 प्रो मिनी इस सप्ताह चीन में लॉन्च हो रहे हैं। यह ‘एस’ सीरीज इंडिया में नहीं आती है लेकिन, हो सकता है कि आने वाले महीने में इन्हीं में से कोई मोबाइल Vivo V series या Vivo X200 FE के रूप में रिब्रांड होकर आ जाए। Vivo S30 Pro Mini कॉम्पैक्ट फोन होगा जिसमें 6.3-इंच स्क्रीन मिलेगी। इस छोटे फोन में बड़ी 6,500mAh बैटरी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है जिसमें 50MP रियर और 50MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। वहीं Vivo S30 को क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लाया जा सकता है।

The post इस सप्ताह लॉन्च होंगे दर्जनभर नए मोबाइल फोन! लो बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट में लेंगे एंट्री, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-in-india-this-week-iqoo-neo-10-realme-gt-7-7t-alcatel-v3-vivo-s30-oneplus/feed/ 0
10,000 से कम कीमत वाले 5G फोन की डिमांड सबसे ज्यादा! ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर्स पर भरोसा: रिपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-demaned-increased-in-india-in-q1-2015-counterpoint-research-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-demaned-increased-in-india-in-q1-2015-counterpoint-research-report/#respond Sat, 03 May 2025 13:22:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173007 कई ब्रांड्स ने इस प्राइस रेंज में नई पेशकशों और आक्रामक ऑफर्स के जरिए अपनी पकड़ मजबूत की।

The post 10,000 से कम कीमत वाले 5G फोन की डिमांड सबसे ज्यादा! ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर्स पर भरोसा: रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Counterpoint Research की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की पहली तिमाही (Q1 2025) में भारत में ₹10,000 से कम वाले स्मार्टफोन्स की डिमांड में जबरदस्त तेजी देखी गई। खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों में बजट 5G फोन की मांग बढ़ने से इस सेगमेंट में कंपनियों की गतिविधियां भी तेज रहीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि कई ब्रांड्स ने इस प्राइस रेंज में नई पेशकशों और आक्रामक ऑफर्स के जरिए अपनी पकड़ मजबूत की।

₹10,000 से कम सेगमेंट में 5G की रिकॉर्ड डिमांड

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5G स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी कुल शिपमेंट में 87% तक पहुंच गई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। खासतौर पर ₹10,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में 5G की जबरदस्त डिमांड देखी गई है। किफायती 5G मॉडल्स की उपलब्धता और तेजी से सस्ती होती टेक्नोलॉजी की वजह से इस बजट सेगमेंट में ग्राहकों का रुझान काफी बढ़ा है। इसने ब्रांड्स को भी इस रेंज में ज्यादा 5G विकल्प पेश करने के लिए प्रेरित किया है।

ऑफलाइन मार्केट में बिके ज्यादा फोन

रिपोर्ट के अनुसार, ऑफलाइन चैनल्स में कुल मार्केटशेयर 65% रहा और ऑनलाइन चैनल का कुल मार्केटशेयर 35% रहा। दोनों जगह बजट 5G फोन्स की बिक्री प्रमुख रही। टियर-2 और टियर-3 शहरों में ग्राहक अब भी ऑफलाइन स्टोर्स से फोन खरीदना पसंद कर रहे हैं, खासकर जब भरोसेमंद सर्विस सपोर्ट और डेमो देखने की बात आती है। Vivo, Samsung और Oppo जैसी कंपनियों ने ऑफलाइन रीजनल प्रमोशन्स और ऑफर्स के जरिए इस सेगमेंट को टारगेट किया।

दूसरी ओर Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स पर Vivo T4x, Samsung M14 और Realme Narzo N55 जैसे किफायती 5G मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट्स और एक्सचेंज ऑफर्स चलते रहे, वहीं साथ ही EMI और फाइनेंसिंग विकल्पों के चलते भी किफायती फोन्स की पहुँच बढ़ी।

किस कंपनी के सस्ते 5जी फोन आए ज्यादा पसंद

Vivo: सस्ते 5G फोन्स से बाजार में पकड़ मजबूत

Vivo ने ₹15,000 तक के सेगमेंट में सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की। कंपनी का मार्केटशेयर सालाना आधार पर 9% बढ़ा और लगातार तीसरी तिमाही में वह भारतीय स्मार्टफोन बाजार की नंबर-1 कंपनी बनी रही। रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Y29 5G और T4x जैसे मॉडल्स की मजबूत डिमांड ने कंपनी की ग्रोथ में सबसे अहम भूमिका निभाई। इन दोनों फोन की कीमत ₹15,000 के करीब रही और दोनों ने खासकर बजट 5G खरीदारों को आकर्षित किया।

Samsung: मल्टी-सेगमेंट लॉन्च से बढ़ी रफ्तार

Samsung ने इस तिमाही में कई अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में नए स्मार्टफोन लॉन्च किए, जिससे कंपनी दूसरे स्थान पर रही। ₹10,000–₹15,000 रेंज में Galaxy M14 और Galaxy A05s जैसे मॉडल्स ने अच्छी बिक्री दर्ज की। Samsung की बजट सीरीज में 5G सपोर्ट और मजबूत ऑफलाइन नेटवर्क का फायदा मिला।

OPPO: बजट सेगमेंट में मजबूती बनी रही

OPPO ने A3 और K सीरीज जैसे फोन्स के जरिए सस्ते सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बनाए रखी। खासतौर पर Oppo A3 की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और टिकाऊपन पर केंद्रित मार्केटिंग ने उपभोक्ताओं को प्रभावित किया। हालांकि कंपनी की फोकस ज्यादा ₹12,000–₹16,000 रेंज पर रहा।

Xiaomi: बजट सेगमेंट में पिछड़ा

Xiaomi ने इस तिमाही में Redmi 14C 5G, A4 5G और Note 14 सीरीज लॉन्च किए, लेकिन इनकी डिमांड उम्मीद से कम रही। कंपनी को हाई इन्वेंटरी लेवल्स की वजह से चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ₹10,000 से कम वाले Redmi A4 सीरीज की बिक्री भी सीमित रही, जिससे कंपनी का मार्केटशेयर गिरा।

Realme: मामूली बढ़त के साथ मौजूद

Realme ने अपनी नई P सीरीज और Realme 14 Pro सीरीज के जरिए बजट सेगमेंट में मौजूदगी बनाए रखी। हालांकि कंपनी की मुख्य फोकस ₹12,000 से ऊपर के मॉडल्स पर रही, फिर भी Narzo सीरीज जैसे एंट्री-लेवल फोन्स ने स्थिर बिक्री दर्ज की।

The post 10,000 से कम कीमत वाले 5G फोन की डिमांड सबसे ज्यादा! ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर्स पर भरोसा: रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-demaned-increased-in-india-in-q1-2015-counterpoint-research-report/feed/ 0
5G फोन 10,000 रुपये के प्राइस रेंज में, Realme, Samsung, Redmi, Infinix, Motorola https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-10000-price-range-realme-samsung-redmi-infinix-motorola/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-10000-price-range-realme-samsung-redmi-infinix-motorola/#respond Tue, 11 Feb 2025 13:20:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166613 5G फोन 10,000 रुपये के प्राइस रेंज में, Realme, Samsung, Redmi, Infinix, Motorola

The post 5G फोन 10,000 रुपये के प्राइस रेंज में, Realme, Samsung, Redmi, Infinix, Motorola first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वो जमाना गया जब एक बढिया 5G Phone पाने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती थी। अब 10,000 रुपये में 5जी फोन बिकने लगे हैं। ये स्मार्टफोन न सिर्फ लुक में शानदार होते हैं बल्कि फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी कमाल होते हैं। अगर आप भी कम रेट वाला 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो आगे हमने मार्केट में मौजूद सस्ते और बेस्ट ऑप्शन्स शेयर किए हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

Samsung Galaxy F06 5G

सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी फोन इस रेंज का सबसे नया मोबाइल है जो 12 फरवरी को लॉन्च हुआ है। इसके 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है तथा ऑफर के साथ इसके 6GB + 128GB वेरिएंट को 11,499 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर काम करता है तथा 4 जेनरेशन की ओएस अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपग्रेड के साथ आता है।

यह सस्ता Samsung 5G Mobile Phone 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह मोबाइल 6.74-इंच की एचडी+ ​स्क्रीन पर बना है। इसमें 12 5G Bands मिलते हैं जो Jio व Airtel सहित Vi नेटवर्क पर भी स्मूथ का करते हैं।

Redmi 14C 5G

रेडमी 14सी 5जी फोन जनवरी 2025 में भारत में लॉन्च हुआ है। इसके 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का रेट ₹9,999 तथा 4GB RAM + 128GB Storage का प्राइस ₹10,999 है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 14 आधारित मीयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.36GHz क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 438871 AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है।

Redmi 14C 5G फोन में 6.99-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता रेडमी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50MP मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए रेडमी 14सी 5जी फोन में तगड़ी 5,160mAh बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Infinix Hot 50 5G

8जीबी रैम वाला 5जी फोन 10 हजार में खरीदना है तो इनफिनिक्स हॉट 50 भी आपको पसंद आ सकता है। इसके 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट सिर्फ 10,999 रुपये है। वहीं फोन के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। यह इनफिनिक्स 5जी मोबाइल 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 8जीबी एक्सटेडेंड रैम मौजूद है जो इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है।

Infinix Hot 50 5G india launch date confirmed know details

Infinix Hot 50 5G फोन में 6.7 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। पावर बैकअप के लिए यह इनफिनिक्स मोबाइल 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 48MP IMX582 सेंसर दिया गया है वहीं फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।

Vivo T3 Lite 5G

वीवो टी3 लाइट 5जी फोन के 4GB RAM मॉडल का रेट 10,499 रुपये है जिसमें 128GB Storage मिलती है। वहीं 1 हजार रुपये एक्स्ट्रा लगाकर इसे 6GB RAM पर खरीदा जा सकता है। यह सस्ता वीवो 5जी फोन 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर काम करता है।

Vivo T3 Lite 5G with more than 1000rs discount know details

फोन में 6GB Extended RAM मिलती है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 12GB RAM की ताकत देती है। Vivo T3 Lite 5G स्मार्टफोन 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले पर बना है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट और 840nits ब्राइटनेस मिलती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000mAh Battery दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फ्रंट पर 8MP सेल्फी कैमरा तथा बैक पर 50MP + 2MP रियर कै​मरा मिलता है।

Realme C65 5G

यह सस्ता रियलमी 5जी फोन 10,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है जिसमें 4GB RAM के साथ 64GB Storage मिलती है। इसके 4GB+128GB का रेट ₹11499, 6GB+128GB का प्राइस ₹12,499 और 8GB+128GB की कीमत ₹13,999 है। यह मोबाइल 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है।

realme C65 5G में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है जिसे लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन प्राप्त है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप लगता है तथा सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए Realme C65 5G स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Tecno POP 9 5G

टेक्नो पॉप 9 5जी भी इसी प्राइस ब्रैकेट का फोन है। इसके 4GB RAM + 64GB ROM वेरिएंट का प्राइस 9,499 रुपये तथा 4GB RAM + 128GB ROM वेरिएंट को रेट 9,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। टेक्नो इस फोन पर 4 साल का Lag Free Fluency एक्सपीरियंस देने का दावा करती है।

Tecno POP 9 5G फोन में 4जीबी एक्सटेंटेड रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB की ताकत देती है। यह मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल IMX582 डुअल रियर कैमरा तथा 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तथा 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है।

iQOO Z9 Lite 5G

यह सस्ता 5जी फोन दो रैम वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है तथा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 11,499 रुपये है। आइकू ज़ेड9 लाइट 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर काम करता है जो 2.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह स्मार्टफोन 6जीबी एक्सटेंडेड रैम के साथ आता है जो इसे 6GB RAM की ताकत देती है।

iQOO Z9 Lite 5G

iQOO Z9 Lite 5G फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.56 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल बोका लेंस दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के​ लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। यह 5जी फोन एंड्राइड 14 आधारित फन टच ओएस 14 पर काम करता है।

Vivo Y28e 5G

सस्ते 5जी फोन वीवो वाई28ई की कीमत में हाल ही में कंपनी ने कटौती है। इसका रेट 500 रुपये घटाया गया है जिसके बाद Vivo Y28e 5G 10 हजार की रेंज में अच्छा ऑप्शन बन गया है। यह फोन 4GB RAM सपोर्ट करता है जिसके 64GB Storage वेरिएंट को ₹9,999 में तथा 128GB Storage वेरिएंट को ₹10,999 खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6100 प्रोसेसर पर काम करता है।

वीवो वाई28ई 5जी फोन 4GB extended RAM टेक्नोलॉजी से लैस है जो इसे 8जीबी रैम तक की पावर देती है। इस फोन में 6.56 इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल फ्रंट कै​मरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo Y28e 5G स्मार्टफोन 5,000mAh Battery और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Moto G35 5G

मोटो जी35 5जी फोन इंडिया में 4GB RAM और 128GB Storage के साथ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल Unisoc T760 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित हेलो यूआई पर काम करता है जो 1 साल की ओएस अपग्रेड तथा 2 साल की सिक्योरिटी अपग्रेड के साथ आता है।

Moto G35 5G फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। वहीं इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल Ultra Wide लेंस मिलता है। पावर बैकअप के लिए यह सस्ता मोटोरोला 5जी फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। मोटो जी35 5जी फोन राउंड ऐज वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

The post 5G फोन 10,000 रुपये के प्राइस रेंज में, Realme, Samsung, Redmi, Infinix, Motorola first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-10000-price-range-realme-samsung-redmi-infinix-motorola/feed/ 0
[Exclusive] Vivo V50 5G फोन 17 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च, 24 फरवरी से होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v50-5g-launch-date-in-india-17-february-sale-starts-from-24-february/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v50-5g-launch-date-in-india-17-february-sale-starts-from-24-february/#respond Tue, 04 Feb 2025 12:38:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166143 कंपनी की घोषणा से पहले ही वीवो वी50 इंडिया लॉन्च डेट सहित फोन सेल की जानकारी भी प्राप्त हो गई है।

The post [Exclusive] Vivo V50 5G फोन 17 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च, 24 फरवरी से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने पिछले सप्ताह ही अनाउंस कर दिया था कि वह भारत में अपनी ‘V’ सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Vivo V50 5G पेश करने वाली है। वहीं आज ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज भी लाइव कर दिया गया है, लेकिन लॉन्च डेट को अभी भी पर्दे में ही रखा गया है। परंतु 91मोबाइल्स को कंपनी की घोषणा से पहले ही Vivo V50 5G की इंडिया लॉन्च डेट सहित फोन सेल की जानकारी भी प्राप्त हो गई है।

Vivo V50 5G इंडिया लॉन्च डेट

91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई है कि अपकमिंग Vivo V50 5G स्मार्टफोन, 17 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। वीवो फैंस के लिए अच्छी बात यह भी है कि कंपनी फोन को ऑफिशियल लॉन्च के एक हफ्ते बाद ही देश में बिक्री के लिए उपलब्ध करा देगी। यह जानकारी हमें लंबे समय से वीवो ब्रांड के सा​थ जुड़े हुए रिटेल सोर्स के जरिये प्राप्त हुई है।

vivo-v50-camera-battery-specifications-design-confirmed

हमें मिली जानकारी के अनुसार भारत में Vivo V50 5G की सेल 24 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इस वीवो 5जी फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन मार्केट में रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। वीवो वी50 5जी को रोज़ रेड (Rose Red), स्टारी ब्लू (Starry Blue) और टाइटेनियम ग्रे (Titanium Grey) कलर ऑप्शन में परचेज किया जा सकेगा।

Vivo V50 5G का कैमरा

वीवो ने बता दिया है कि फोटोग्राफी के लिए वी50 5जी फोन में तीन कैमरा सेंसर दिए जाएंगे और तीनों ही 50 मेगापिक्सल के होंगे। इनमें Carl Zeiss लेंस का उपयोग किया जाएगा। फोन के फ्रंट पैनल पर 2.54/7.01cm वाला 50MP Selfie Camera मिलेगा जो 92° वाइड एंगल सपोर्ट करेगा तथा Auto Focus तकनीक से लैस होगा।

फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन सेंसर दिया जाएगा जो 119° फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता से लैस 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। फोन के रियर कैमरा सेंसर ऑटो फोकस तकनीक के साथ ही 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम होंगे। वीवो वी50 के बैक पैनल पर AI Studio Light Portrait 2.0 ओरा लाइट भी मौजूद रहेगी।

Vivo V50 5G की स्पेसिफिकेशन्स

बैटरी

वीवो ने बता दिया गया है कि कंपनी के नए Vivo V50 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000mAh Battery मिलेगा। ब्रांड का कहना है कि वी50 इतनी बड़ी बैटरी वाले सबसे स्लीम स्मार्टफोंस में से एक होगा। चार्जिंग टेक्नोलॉजी की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि शायद इसमें 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल जाए।

डिस्प्ले

कंपनी की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि वीवो वी50 5जी फोन में अल्ट्रा स्लीम Quad Curved स्क्रीन दी जाएगी। वहीं लीक्स की मानें तो यह मोबाइल 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगा।

परफॉर्मेंस

वीवो वी50 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह मोबाइल 60 महीने का स्मूथ एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। यानी Vivo V50 5G फोन 5 साल तक लैगफ्री काम कर सकेगा। फिलहाल मोबाइल प्रोसेसर की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स की मानें तो इस फोन में स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 दिया जा सकता है।

The post [Exclusive] Vivo V50 5G फोन 17 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च, 24 फरवरी से होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v50-5g-launch-date-in-india-17-february-sale-starts-from-24-february/feed/ 0
12,000 रुपये से कम में 5जी फोन! मिलेगी तगड़ी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-12000-with-offers-vivo-t3x/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-12000-with-offers-vivo-t3x/#respond Tue, 28 Jan 2025 04:25:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165373 शॉपिंग फ्लिपकार्ट ने टीज़ किया है कि ऑफर के तहत Vivo T3x 5G फोन 10,999 रुपये में मिल सकता है।

The post 12,000 रुपये से कम में 5जी फोन! मिलेगी तगड़ी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo साल 2025 की शुरुआत में ही अपने फैंस को तोहफा देते हुए 5जी मोबाइल वीवो टी3एक्स की कीमत में कटौती की थी तथा फोन का दाम 1,000 रुपये कम कर दिया था। वहीं अब एक महीने के भीतर ही इस स्मार्टफोन पर एक और ऑफर जारी कर दिया गया है जिससे यह Vivo 5G Phone और भी सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। शॉपिंग फ्लिपकार्ट ने टीज़ किया है कि ऑफर के तहत Vivo T3x 5G फोन 10,999 रुपये में मिल सकता है।

Vivo T3x 5G पर ऑफर

  • वीवो टी3एक्स 5जी फोन इंडियन मार्केट में 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जो 4GB+128GB का रेट था।
  • बीते दिनों ही फोन पर 1 हजार रुपये का प्राइस कट आया है जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 12,499 रुपये हो गई है।
  • अब कंपनी वेबसाइट तथा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर यह Vivo T3x 5G फोन 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।
  • छूट के साथ इस वीवो 5जी मोबाइल को सिर्फ 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • यह छूट बैंक ऑफर के तहत दी जा रही है जिसका फायदा Axis, SBI, HDFC व ICICI बैंक ग्राहकों को मिलेगा।
  • गौरतलब है कि ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स को यह फोन ₹10,999 के इफेक्टिव प्राइस पर पाने का मौका भी दे रही है।
  • यह वीवो 5जी फोन Crimson Bliss और Celestial Green कलर में खरीदा जा सकता है।

सस्ता 5जी फोन Vivo T3x परचेज करने के लिए तथा ऑफर की​ फुल डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक कर Filpkart तथा यहां क्लिक कर Vivo E-Store ओपन किया जा सकता है।

Vivo T3x 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1
  • 6,000mAh Battery
  • 44W Flash Charge
  • 6.72″ FHD+ 120Hz Screen
  • 50MP Back Camera
  • 8MP Front Camera

प्रोसेसर

Vivo T3x 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 6 जेन 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। इस मोबाइल चिपसेट का निर्माण 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर किया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। 91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग में यह वीवो 5जी फोन 5,49,494 AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है।

मेमोरी

वीवो टी3एक्स 5जी फोन तीन रैम वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस फोन को 4GB RAM, 6GB RAM तथा 8GB RAM पर लॉन्च किया गया है तथा ये तीनों ही मॉडल 128GB Storage सपोर्ट करते हैं। इस फोन में 8GB Extended RAM टेक्नोलॉजी दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM की पावर देती है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage सपोर्ट करता है। वहीं इसमें भी 1TB मैमोरी कार्ड सपोर्ट मिलता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी3एक्स 5जी फोन भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो नए टी3 लाइट जैसा ही है। इसमें भी एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। इस फोन में 4के क्वालिटी पर वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

बैटरी

वीवो टी3एक्स 5जी स्मार्टफोन में पावरफुल 6,000एमएएच बैटरी मिलती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 23 घंटे, 33​ मिनट का तगड़ा PC mark battery बेंचमार्क स्कोर प्राप्त कर चुका है। यह मोबाइल फोन 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। टेस्टिंग में फोन बैटरी को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत होने में 60 मिनट का समय लगा।

डिस्प्ले

Vivo T3x 5G फोन 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन LCD पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 1000निट्स पिक ब्राइटनेस और 393PPI सपोर्ट करती है।

Vivo T3x 5G खरीदें या नहीं

वीवो टी3एक्स 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी है जो इस बजट के चुनिंदा मोबाइल्स में ही मिलती है। वहीं फोन का 50 मेगापिक्सल कैमरा भी इसे Best Phone Under 12000 की श्रेणी में डालता है। ऐसे में इस प्राइस पर वीवो टी3एक्स 5जी फोन को बेहतर डील कहा जा सकता है।

Vivo T3x 5G के साथ ही इसी ब्रांड के Vivo T3 Lite 5G फोन सहित इस प्राइस सेगमेंट में मौजूद Redmi 14C 5G, Tecno Spark 30C, Realme C65 5G, Moto G45 5G, Infinix Hot 50 5G और POCO C75 भी कंसीडर कर सकते हैं। ये सभी फोन इस बजट में बेस्ट 5जी फोंस (Best 5G Phone Under 12000) में से एक हैं।

The post 12,000 रुपये से कम में 5जी फोन! मिलेगी तगड़ी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-12000-with-offers-vivo-t3x/feed/ 0
नया फोन खरीदना है तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G बन सकता है बेहतरीन ऑप्शन, जानें 5 कारण https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-top-5-features-and-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-top-5-features-and-specifications-in-hindi/#respond Tue, 25 Apr 2023 05:24:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103379 नया फोन खरीदना है तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G बन सकता है बेहतरीन ऑप्शन, जानें 5 कारण

The post नया फोन खरीदना है तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G बन सकता है बेहतरीन ऑप्शन, जानें 5 कारण first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G प्राइस 19,999 से शुरू होता है।
  • यह वनप्लस मोबाइल 9 5G Bands सपोर्ट करता है।
  • कैमरा के शौकिन्स के लिए इसमें 108MP Camera दिया गया है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G इंडिया में लॉन्च हुआ ब्रांड का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की कीमत ​सिर्फ 19,999 रुपये से शुरू हो जाती है। अगर आप इस बजट में कोई नया मोबाइल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह वनप्लस मोबाइल एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है। आगे हमनें वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5 फोन की 5 खूबियों का जिक्र किया है ​जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 5 टॉप फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की डिसप्ले

  • 6.72″FHD+ Display
  • 120Hz Refresh Rate
  • LCD Panel Screen

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G top 5 features and specifications in hindi

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गयाा है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाईल वाली यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस स्क्रीन पर 680निट्स ब्राइटनेस, 391पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 16.8बिलियन कलर सपोर्ट करती है। वहीं इस डिस्प्ले को आई कंफर्ट और स्क्रीन कलर टेम्परेचर जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी का कैमरा

  • 108MP Samsung Rear Camera
  • 16MP Selfie Sensor

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price and specifications leaked before launch

फोटोग्राफी के लिए यह वनप्लस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.7 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल सैमसंग एचएम6 सेंसर दिया गया है जो एक 6पी लेंस है। इसके साथ ही बैक कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। फोन का रियर कैमरा में 6एक्स ज़ूम, एआई सीन एन्हांसमेंट और एचडीआर जैसे फीचर्स से लैस है। इसी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी का प्रोसेसर

  • Qualcomm Snapdragon 695
  • Oxygens OS 13.1
  • 8GB Virtual RAM

OnePlus Nord N30 5G render image leaked features specifications in hindi

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो ऑक्सीजन ओएस 13.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्लॉकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह वनप्लस फोन 8जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है जो इंटरनल 8जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत देता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रीनो 619 जीपीयू दिया गया है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की 5जी कनेक्टिविटी

  • 9 5G Bands
  • USB 2.0 Type-C

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G top 5 features and specifications in hindi

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G एक मिडबजट 5जी फोन के रूप में बाजार में आया है। इस मोबाइल में 9 5जी बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है जिसके चलते इंडिया में Reliance Jio और Airtel द्वारा मुहैया कराए जा रहे 5जी नेटवर्क का पूरा फायदा उठाया जा सकता है। यह एक डुअल सिम फोन है और दोनों ही सिम पर 5जी और 4जी मिलता है। साथ ही नोर्ड सीई 3 लाइट में 3.5एमएम जैक, वाईफाई, ब्यूटूथ 5.1 और यूएसबी-सी जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की बैटरी और चार्जिंग

  • 5,000mAh Battery
  • 67W SuperVOOC

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G top 5 features and specifications in hindi

पावर बैकअप के लिए OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट भी दिया गया है जो कंपनी के दावेनुसार 30 मिनट में ही फोन को 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। वहीं फोन में मौजूद बैटरी हेल्थ इंजन तथा बिल्ट-इन टेम्परेचर सेंसर्स फोन ओवर चार्ज व हीटिंग जैसी समस्याओं से भी बचाते हैं तथा लंबे समय तक बैकअप को बनाए रखते हैं।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = 19,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage = 21,999 रुपये
  • nord-ce-3-lite-5g-price

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन भारतीय बाजार में दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में जहां 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मैमोरी दी गई है वहीं बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इनमें 128जीबी वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है तथा 256जीबी वेरिएंट प्राइस 21,999 रुपये है। इस फोन को Chromatic Gray और Pastel Lime कलर में खरीदा जा सकता है।

    The post नया फोन खरीदना है तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G बन सकता है बेहतरीन ऑप्शन, जानें 5 कारण first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-nord-ce-3-lite-5g-top-5-features-and-specifications-in-hindi/feed/ 0
    इस साल भारत में आ रही है 5G सर्विस, ये सस्ते 5जी फोन बन सकते हैं आपकी पसंद https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-going-to-launch-soon-these-are-the-best-affordable-5g-phone-2022-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-going-to-launch-soon-these-are-the-best-affordable-5g-phone-2022-in-india/#respond Sun, 02 Jan 2022 10:55:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73018 भारत में 5G ​सर्विस अब अपने ट्रायल फेज़ में हैं जहां Jio, Airtel, Vodafone Idea और MTNL अपनी तैयारियां कर रहे हैं। वहीं मोबाइल कंपनियों ने अभी से ही कम रेंज में 5G फोन मुहैया कराना शुरू कर दिया है।

    The post इस साल भारत में आ रही है 5G सर्विस, ये सस्ते 5जी फोन बन सकते हैं आपकी पसंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशंस (DOT) ने यह साफ कर दिया है कि 2022 में भारत में 5G सर्विस आ जाएगी और इसकी शुरुआत देश के 13 शहरों से होगी जिसमें जामनगर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुने का नाम शामिल है। एक बार 5G सर्विस आ जाती है तो फिर धीरे—धीरे पूरे देश में उसका विस्तार किया जाएगा। हालांकि विस्तार में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन मोबाइल यूजर्स अभी से ही तैयार रहना चाहते हैं कि यदि 5जी सर्विस आए तो उसके उपयोग में वे पीछे न रहें। भारतीय मोबाइल बाजार की एक अच्छी बात यह कही जा सकती है कि सर्विस आने से पहले ही बाजार तैयार होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। भारत में 5जी सर्विस अब अपने ट्रायल फेज़ में हैं जहां Jio, Airtel, Vodafone Idea और MTNL अपनी तैयारियां कर रहे हैं। वहीं मोबाइल कंपनियों ने अभी से ही कम रेंज में 5G फोन मुहैया कराना शुरू कर दिया है। ऐसे में यदि आप भी कम बजट में 5जी फोन लेने का विचार कर रहे हैं तो नीचे दिए गए डिवाइस में किसी एक को देख सकते हैं।

    कम बजट में बेस्ट 5G स्मार्टफोन

    • POCO M3 Pro 5G
    • Xiaomi Redmi Note 10T
    • OPPO A53s 5G
    • Moto G51 5G
    • Realme Narzo 30 5G

    POCO M3 Pro 5G

    best-5g-phone-in-15000-budget-realme-8-5g-vs-poco-m3-pro-5g

    पोको एम3 5जी कम बजट का एक अच्छा फोन है जो MediaTek Dimensity 700 चिपसेट के साथ आता है। फोन में आपको 4 GB की रैम मैमोरी मिलेगी इसके साथ ही 64 GB की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही 6.5 inches का एचडी डिसप्ले है जो 90Hz Refresh Rate के साथ आता है। फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इसमें 48 MP + 2 MP + 2 MP ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है इसके साथ ही 8 MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलेगी। इसे भी पढ़ें : Jio के 200 रुपये से कम के इन प्लांस को देखा है आपने! जानें फुल डिटेल्स

    Xiaomi Redmi Note 10T

    redmi-note-10t-5g

    शाओमी ने भी कम रेंज में अपना 5जी फोन पेश किया है। कंपनी ने Xiaomi Redmi Note 10T मॉडल का 5जी वेरियंट पेश किया था। 6.5 इंच की आईपीएस स्क्रीन के साथ पेश किए गए इस फोन में 90 Hz Refresh Rate वाला डिसप्ले है जो 405 पीपीआई को सपोर्ट करता है। शाओमी का यह फोन MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर काम करता है और इमसें 2.2 GHz क्लॉक स्पीड वाला Octa core प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 4 GB रैम और 64 GB की स्टोरेज है। पावर बैकअप के लिए 5000 एमएएच की बैटरी मिल जाती है। इसे भी पढ़ें : Android Smartphone में OS और UI का क्या है काम, जानें क्यों है सभी ब्रांड्स के अलग-अलग ओएस

    OPPO A53s 5G

    oppo-a53s-india-5g

    इस कड़ी में ओपो के पास भी एक सस्ता 5जी फोन उपलब्ध है। कंपनी ने OPPO A53s का 5जी वर्जन इंडिया में पेश किया था। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि इसमें आपके 6 GB की बड़ी रैम मैमोरी के साथ 128 GB की इंटरनल मिल जाती है। यह फोन MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर काम करता है और कंपनी ने Octa core प्रोसेसर के साथ पेश किया है। डिसप्ले की बात करें तो फोन में 6.52 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 60 Hz Refresh Rate सपोर्ट करता है। जहां मैमोरी के मामले में यह अपने प्रतियोगियों से आगे आता है। वहीं रिफ्रेश रेट में पीछे हो जाता है। इसके साथ ही 13 MP + 2 MP + 2 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 8 MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। कंपनी ने इसमें 5000 mAh की बैटरी दी है। इसे भी पढ़ें : Best Smart TV Under Rs 10,000 : कम बजट में खरीदें ये बेस्ट स्मार्ट टीवी, देखें लिस्ट

    Moto G51 5G

    Moto G51 5G

    यदि आप मीडियाटेक से हटकर क्वालकॉम चिपसेट वाला 5जी फोन लेना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ मोटोरोला का ही विकल्प है। यह फोन Snapdragon 480 Plus चिपसेट पर काम करता है जो 2 GHz क्लॉक स्पीड वाले Octa core प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं कैमरे के मामले में भी यह दूसरों से आगे है। फोन में 50 MP + 8 MP + 2 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। वहीं फ्रंट में 13 MP सेंसर मिलता है। रही बात डिसप्ले की तो 6.8 inches का IPS LCD स्क्रीन है जो 120 Hz Refresh Rate सपोर्ट करता है। यह बहुत बड़ी बात कही जा सकती है। वहीं 5000 mAh की बैटरी, 4 जीबी रैम और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज भी आपको मिलती है।

    Realme Narzo 30 5G

    realme-narzo-30-5g-1

    रियलमी के पास भी कम रेंज में 5जी फोन उपलब्ध है। कंपनी ने नारज़ो 30 5जी को पेश किया था। यह फोन भी ठीक—ठाक कहा जा सकता है। कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर पेश किया है फोन में आपको ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 4 GB और 64जीबी की स्टोरेज है। कंपनी ने इसमें 6.5 inches की स्क्रीन दी है जो 90 Hz Refresh Rate सपोर्ट करता है। वहीं फोटो और वीडियो के लिए 48 MP + 2 MP + 2 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध है। इसके साथ ही 16 MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलेगी।

    The post इस साल भारत में आ रही है 5G सर्विस, ये सस्ते 5जी फोन बन सकते हैं आपकी पसंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-going-to-launch-soon-these-are-the-best-affordable-5g-phone-2022-in-india/feed/ 0
    ब्रेकिंग: Realme का सबसे सस्ता 5G फोन हुआ महंगा, जाने क्या है नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-8-5g-price-hike-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-8-5g-price-hike-in-india/#respond Sun, 18 Jul 2021 10:57:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62952 Realme 8 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W का चार्जिंग के साथ आता है। यह फोन Android 11 पर काम करता है जो Realme UI 2.0 आधारित है।

    The post ब्रेकिंग: Realme का सबसे सस्ता 5G फोन हुआ महंगा, जाने क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    पिछले दो सप्ताह में कई कंपनियों ने अपने फोन के दाम में बढ़ा दिए हैं। इन कंपनियों में शाओमी और सैमसंग जैसे नाम शामिल हैं। वहीं अब इस कड़ी में नया नाम Realme का है। कंपनी ने अपने सबसे सस्ता 5G फोन Realme 8 5G के कीमत में इजाफा किया है। Realme 8 5G को कंपनी ने तीन मॉडल में भारत में पेश किया है, 4GB RAM के साथ 64GB मैमोरी, 4GB RAM के साथ 128GB मैमोरी और 8GB RAM के साथ 128जीबी की मैमोरी और कंपनी ने इन तीनों मॉडल की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया है। पहले ये फोन 13,999, 14,999 और 16,999 रुपये में उपलब्ध थे लेकिन कीमत में बढ़ोतरी के बाद इनकी कीमत अब क्रमश: 14,499, 14,499 और 17,499 रुपये हो गई है।

    Realme 8 5G के स्पेसिफिकेशन
    Realme 8 5G के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 6.5 इंच का LCD डिसप्ले है। कंपनी ने 1080 पिक्सल वोल फुल एचडी+ डिसप्ले का उपयोग किया है जो ​स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90Hz सपोर्ट करता है। यह फोन 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ 405 पिक्सल डेंसिटी दिया गया है।

    Realme 8 5G Unboxing, First Look, Launch and Price in India Rs 14,999

    रही बात परफॉर्मेंस की तो यह फोन मीडियाटेक Dimensity 700 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 2.2GHz का Octa-core प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसका मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा एक ब्लैक एंड वाइड लेंस और एक मैक्रो कैमरा दिया गया है।

    इसके साथ ही फ्रंट में आपको सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए Realme 8 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W का चार्जिंग के साथ आता है। यह फोन Android 11 पर काम करता है जो Realme UI 2.0 आधारित है।

    देखें लेटेस्ट वीडियोः Realme Pad first look: Exclusive 360-degree renders of Realme’s first tablet

    The post ब्रेकिंग: Realme का सबसे सस्ता 5G फोन हुआ महंगा, जाने क्या है नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/realme-8-5g-price-hike-in-india/feed/ 0
    Realme कम बजट में यूजर्स को ढेर सारे 5G फोन का विकल्प देना चाहता है: माधव सेठ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-provides-the-most-5g-bands-in-the-mid-range-says-madhav-sheth/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-provides-the-most-5g-bands-in-the-mid-range-says-madhav-sheth/#respond Sun, 11 Jul 2021 08:22:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62520 5G स्मार्टफोन नैनोस्केल प्रोसेसर की तकनीक पर बने होते हैं जो बेहतर कैमरा गेमिंग, डिसप्ले, परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी आदि में अनुभव कराने में सक्षम हैं।

    The post Realme कम बजट में यूजर्स को ढेर सारे 5G फोन का विकल्प देना चाहता है: माधव सेठ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    भारत में 5G की चर्चा हो बहुत पहले से हो रही थी लेकिन इस बार शोर कुछ ज्यादा है। क्येंकि भारत सरकार द्वारा 5G के ट्रायल की इज़जात दे दी गई है और कंपनियों ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। ऐसे में मोबाइल यजूर्स इसे लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं और ऑपरेटर्स सहित मोबाइल निर्माताओं ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि 5G मोबाइल निर्माण पर हम नज़र डालें तो देखेंगे कि सबसे ज्यादा अग्रेसिव Realme हैै। कंपनी ने बजट सेग्मेंट में एक के बाद एक कई 5G फोन को लॉन्च किए हैं। 5G फोन की इन्हीं तैयारियों के बीच हमें वाइस प्रेजिडेंट और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर, रियलमी इंडिया एंड यूरोप, माधव सेट से सवाल करने का मौका मिला और उन्होंने ईमेल के जरिए हमारे सवालों का जवाब दिया।

    बजट सेग्मेंट में एक के बाद एक कई 5G फोन लॉन्च किए जाने पर उन्होंने कहा कि “5जी नेटवर्क को लेकर इंडस्ट्री काफी कुछ कर रहा है और आपरेर्टर्स इसे अगले साल के शुरुआत में ही लॉन्च कर सकते हैं। ऐसे में मोबाइल यूजर 5G आने पर इसके लाभ से वंचित नहीं रहना चाहते। यही वजह है कि दूसरे ब्रांड से अलग Realme उन यूजर्स को मिड रेंज में 5G फोन के लिए ढेर सारे विकल्प देना चाहता जिससे कि वे हाई स्पीड डाटा सर्विस का अच्छे से फायदा उठा सकें और इसीलिए हम बजट सेग्मेंट में काफी फोन लॉन्च कर रहे हैं।” इसे भी पढ़ेंः Realme की बड़ी घोषणा, कंपनी के 15000 रुपये से उपर वाले सभी रियलमी फोंस में होगा 5G सपोर्ट

    all-new-realme-phones-above-rs-15000-will-be-5g-only-in-india

    वहीं उन्होंने आगे कहा कि “हमने अपने फैंस और दूसरे कम्यूनिटी में काफी रिसर्च किया है जहां Gen Z यूजर्स बेहतर टेक लाइफ के लिए अभी से ही 5G इनेबल हैंडसेट की ओर जाना चाहते हैं। 5G स्मार्टफोन नैनोस्केल प्रोसेसर की तकनीक पर बने होते हैं जो बेहतर कैमरा गेमिंग, डिसप्ले, परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी आदि में अनुभव कराने में सक्षम हैं। ऐसे में रियलमी भविष्य के लिए तैयार होने और उपभोक्ताओं को भविष्य के लिए तैयार करने में विश्वास रखता है और हम अभी से बड़े स्केल पर 5G फोन के निर्माण में जुड़ गए हैं। रही बात की 5G अभी नहीं है और आने पर ये फोन पुराने हो जाएंगे तो बता दूं कि रीयलमी अपने स्मार्टफोन पर 2 साल के सॉफ़्टवेयर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा रियलमी ने रियल अपग्रेड प्रोग्राम भी शुरू किया है ताकि यूजर्स हमेशा अपने फोन को अपडेट कर सकें।” इसे भी पढ़ेंः Realme X9 और Realme X9 Pro दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

    हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि आने वाले दिनों में या इस साल में Realme बजट सेग्मेंट में कितने 5G Smartphone लॉन्च करने वाला है।

    देखें लेटेस्ट वीडियोः Best 5 Smartphones Under ₹40000 Budget 🔥

    कम बजट में Realme के पास है सबसे ज्यादा 5G फोन

    इसमें काई शक नहीं कि है कि आज स्मार्टफोन यूजर्स फोन की खरीदारी से पहले 5G की जानकारी जरूर लेते हैं। वहीं जैसा कि हम जानते हैं भारत काफी तेजी से 5G फोन का बाजार विकास कर रहा है। ऐसे में रियलमी ने कम बजट सेग्मेंट को टारगेट किया है और इस सेग्मेंट में कंपनी ने एक के बाद एक कई 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। आज 20 हजार रुपये से कम के मोबाइल रेंज को देखें तो कंपनी के पास रियलमी एक्स7, रियलमी 8 5G, रियलमी नार्जो 30 प्रो और रियलमी नार्जो 30 5G जैसे फोन उपलब्ध हैं। इतना बड़ा पोर्टफोलियो फिलहाल किसी दूसरी कंपनी के पास नहीं है।

    The post Realme कम बजट में यूजर्स को ढेर सारे 5G फोन का विकल्प देना चाहता है: माधव सेठ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/realme-provides-the-most-5g-bands-in-the-mid-range-says-madhav-sheth/feed/ 0
    Jio ने उतारा सबसे सस्ता 4जी फोन Jio Phone Next, जानें इस फोन की सभी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-next-launched-in-india-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-next-launched-in-india-check-price-and-specifications/#comments Thu, 24 Jun 2021 09:43:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61487 गूगल और जियो का यह फोन Jio Phone Next नाम से लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

    The post Jio ने उतारा सबसे सस्ता 4जी फोन Jio Phone Next, जानें इस फोन की सभी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने आज अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। रियलांस प्रमुख मुकेश अंबानी ने आज 24 जून को कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग 2021 (AGM 2021) के दौरान इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। मुकेश अंबानी ने पिछले साल ऐलान किया था कि वे गूगल के साथ मिल कर अफोर्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। तब से इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। मुकेश अंबनी ने बताया कि इस फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें एआर, दमदार कैमरा और बहुत कुछ है। Jio Phone Next भारत में इस साल दिवाली फेस्टिवल सीजन में 10 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। गूगल और जियो का यह फोन Jio Phone Next नाम से लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

    Jio Phone Next का डिजाइन कैसा है?

    world-cheapest-smartphone-ultra-affordable-jiophone-next-created-by-google-points-to-know

    रिलायंस जियो का अफोर्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो ये काफी बेसिक है। फोन के फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इसमें टॉप और बॉटम में मोटी चिन देखने को मिल रही है। इस फोन के टॉप चिन में कैमरा, एंबिएंट लाइट सेंसर और ईयर माइक्रोफोन दिया गया है। इसके साथ ही फोन बैक पैनल में कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। इसके साथ ही जियो का लोगो भी दिया गया है। फोन के बैक पैनल में नीचे स्पीकर दिया गया है। वहीं फोन के दाएं ओर वॉल्यूम बटन और उसके ठीक नीचे पावन बटन दिया गया है। जियो के इस फोन का बैक पैनल रिमूवेबल है, जो कि पॉलिकार्बोनेट का बना हुआ है।

    jiophone-next-4

    JioPhone Next में क्या फीचर्स हैं?

    गूगल के रिलायंस के स्मार्टफोन को अफोर्डेबल कीमत में पेश किया गया है। जियो का लेटेस्ट स्मार्टफोन गूगल के फीचर्स और ऐप्स से लैस होगा। एंड्रायड बेस्ड इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर विकसित किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने इंडियन मार्केट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। जियोफोन-नेक्स्ट स्मार्टफोन पर यूजर्स गूगल प्ले से भी ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा और एंड्रायड अपडेट भी मिलेंगे।

    world-cheapest-smartphone-ultra-affordable-jiophone-next-created-by-google-points-to-know
    JioPhone Next

    JioPhone Next में यूजर्स को वॉइस असिस्टेंस, ऑटोमेटिक रीड स्क्रीन टेक्स्ट, लैग्वेज ट्रांसलेशन, स्मार्ट कैमरा और भी कई दमदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

    JioPhone Next की सेल कब होगी?

    jiophone-next-3

    JioPhone Next स्मार्टफोन को लॉन्च करने का ऐलान करने के साथ ही रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी ने बताया कि इस स्मार्टफोन की सेल इस साल दिवाली फेस्टिवल सीजन के दौरान होगी। JioPhone Next स्मार्टफोन की सेल 10 सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी के दिन से शुरू होगी। JioPhone Next भले ही लॉन्च हो गया हो लेकिन इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

    यह खबर अपडेट की जा रही है…

    एनुअल जनरल मीटिंग 2021 लाइव देखें

    The post Jio ने उतारा सबसे सस्ता 4जी फोन Jio Phone Next, जानें इस फोन की सभी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-next-launched-in-india-check-price-and-specifications/feed/ 1