5G Plans | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 12:38:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जियो सिर्फ 239 रुपये में दे रहा Unlimited 5G Data, तेज स्पीड पर चलेगा इंटरनेट! https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-plan-price-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-plan-price-in-india/#respond Sun, 13 Nov 2022 05:08:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89950 Jio 5G Plan Price in india: जानें कितने रुपये का होगा जियो 5जी टैरिफ प्लान और कितना मिलेगा 5जी डाटा

The post जियो सिर्फ 239 रुपये में दे रहा Unlimited 5G Data, तेज स्पीड पर चलेगा इंटरनेट! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Services इंडिया में शुरू हो चुकी है। Reliance Jio और Airtel अपनी-अपनी 5जी सेवा पेश कर चुके हैं और देश के कई शहरों में 5G Network चालू हो गया है। अब एयरटेल व जिओ यूजर हाईस्पीड 5G Internet का लुफ्त उठा पाएंगे। 5जी नेटवर्क रोलआउट होने के बाद अब 5G Plan Price in India को लेकर मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है। Jio True 5G को लेकर कंपनी ने घोषणा कर दी है कि Jio Welcome Offer के तहत जिओ कस्टमर्स को 5जी सर्विस के लिए एक्स्ट्रा पैसे नहीं चुकाने होंगे तथा Jio 4G Tariff Price पर ही Jio 5G Service मिलेगी।

Jio 5G Details

  • जियो 5जी प्लान्स में कितना 5जी डाटा मिलेगा ?
  • किस स्पीड पर चलेगा जिओ 5जी इंटरनेट ?
  • क्या होगा जियो 5जी प्लान्स का प्राइस ?
  • किन मोबाइल फोन में चलेगा जिओ 5जी ?

Jio 5G Plan

रिलायंस जियो ने साफ कर दिया है कि कंपनी के सभी ग्राहक बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के Jio 5G Network का मजा ले सकते हैं तथा सुपरफास्ट 5जी इंटरनेट चला सकते हैं। Jio Welcome Offer के तहत जिओ उपभोक्ताओं को Jio True 5G customer बनने के लिए इन्वाईट भेजे जा रहे हैं और जो भी ग्राहक इस इन्वाईट को पा रहा है वह जियो नेटवर्क पर Unlimited 5G Data चला सकता है।

Jio 5G launch by Diwali 2022 These cities will get Jio 5G services first

Jio 5G Internet speed

रिलायंस जिओ अपने कस्टमर्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के Unlimited 5G Data दे रही है। 5जी इंटरनेट डाटा अनलिमिटेड तो मिलेगा ही वहीं साथ ही सबसे बड़ी बात यह भी है कि जियो 5जी इंटरनेट डाटा स्पीड 1Gbps तक की होगी। यानी रिलायंस जियो उपभोक्ता अपने 5G smartphone में 1 जीबीपीएस तक की स्पीड पर जियो 5जी इंटरनेट चला सकेंगे।

jio 5g plan price in india

Jio 5G Plan Price

सबसे बड़ा सवाल यही है कि रिलायंस जियो 5जी प्लान्स की कीमत क्या होगी? तो आपको बता दें कि हर वह यूजर Jio True 5G पा सकेगा जिसने अपने जियो नंबर पर 239 रुपये या इससे उपर का रिचार्ज करा रखा होगा। यानी जियो नंबर पर कम से कम 239 रुपये का बेस प्लान एक्टिव होना जरूरी है। हर वह जियो यूजर Free 5G Internet पा सकेगा जिसके पास 239 या इससे ज्यादा कीमत वाला पोस्टपेड या प्रीपेड प्लान होगा।

jio 5g plan price in india

कैसे चलेगा Jio 5G?

रिलायंस जियो 5जी नेटवर्क पाने और जियो 5जी इंटरनेट चलाने के लिए 5जी स्मार्टफोन होना जरूरी है। वहीं कंपनी की ओर से यह साफ बता दिया गया है कि फिलहाल जियो 5जी सर्विस उन्हीं 5जी फोंस में मिलेगी जिनमें n28, n78 और n258 bands support होगा। यानी अगर आप जियो 5जी चलाने के लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो याद रखें कि इन्हीं 5जी बैड्स वाले मोबाइल फोन ही खरीदें।

jio 5g plan price in india

अपने 5जी स्मार्टफोन में जियो सिम पर कैसे एक्टिव करें 5जी नेटवर्क? इस जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

The post जियो सिर्फ 239 रुपये में दे रहा Unlimited 5G Data, तेज स्पीड पर चलेगा इंटरनेट! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-plan-price-in-india/feed/ 0
क्या 5G अभी होगा फायदेमंद या 4G ही सही है, जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-will-be-good-for-india-or-we-should-be-focus-on-4g-only/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-will-be-good-for-india-or-we-should-be-focus-on-4g-only/#comments Sun, 14 Aug 2022 10:31:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86115 5G सर्विस को लॉन्च करने से बेस्ट है कि 4G कवरेज एरिया बढ़ाई जाए और यूजर्स को बेहतर सर्विस मुहैया कराई जाए बजाए 5जी लॉन्च की।

The post क्या 5G अभी होगा फायदेमंद या 4G ही सही है, जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G सर्विस जल्द ही इंडिया में दस्तक देने वाली है। माना जा रहा है कि सितंबर-अक्टूबर तक टेलीकॉम कंपनियां इसे लॉन्च कर सकती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि 5G सर्विस 4जी के मुकाबले काफी तेज होने वाली है और इससे मोबाइल तकनीक में क्रांतिकारी बदलाव आने वाली है। परंतु सवाल यह है कि क्या मोबाइल के लिए अभी 5G नेटवर्क सर्विस लॉन्च करना जरूरी है या फिर अभी मोबाइल यूजर्स के लिए 4G सर्विस ही सही है। क्योंकि भारतीय यूजर्स के पास मोबाइल सेवा को लेकर कई तरह की समस्याएं उपलब्ध हैं जिनका आगे मैं जिक्र कर रहा हूं लेकिन इससे पहले जरा 5जी सर्विस की खूबियों की बात कर लें।

क्या है 5G की खूबियां

मोबाइल सेवा के लिए 5जी सर्विस की खूबियों की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खूबी है-
5G नेटवर्क के माध्यम से आपको 10GBPS की स्पीड मिलेगी जो कि 4G सर्विस या 4.5G के मुकाबले 10 से 100 गुना तेज होगा। इसे भी पढ़ें: Jio 5G की 5 बड़ी बातें, जानें 5G Sim, 5G Plan, बैंड्स और फोन के बारे में सब कुछ

  • इसमें लेटेंसी रेट 1 मिली सेकंड होगा।
  • वहीं 4G के मुकाबले यह वहीं 1000 गुणा ज्यादा बैंडविथ पर यूनिट एरिया कवर करता है।
  • वहीं 4G सर्विस के मुकाबले इसमें पर यूनिट एरिया 100 गुना ज्यादा डिवाइस कनेक्ट हो सकते हैं।
  • 5G सर्विस की दूसरी खूबियों की बात करें तो इसमें टावर क्षेत्र में 99.99 उपलब्धता के साथ 100 फीसदी एरिया को कवर
  • करता है।

5G है जरूरी है 4G पर करें फोकस

5G की खूबियां तो हम सब जान गए लेकिन सवाल यही है कि क्या अभी इस सर्विस पर शिफ्ट होना जरूरी है या फिर 4जी को बेहतर बनाकर यूजर्स को अच्छी सर्विस दें। क्योंकि 4G को लेकर अभी कई समस्याएं हैं। उन्हीं का आगे हमने जिक्र किया है।

  1. धीमी स्पीड
  2. महंगी होती सर्विस
  3. कम कवरेज

1. धीमी स्पीड : आपको बता दूं कि 4G सर्विस में कम से कम 50 MBPS की स्पीड होती है जबकि अधिकतम की बात करें तो 600 MBPS तक जाती है। परंतु भारत में औसतन 15 MBPS की स्पीड मिल रही है। इतना ही नहीं कई क्षेत्र में तो 4G के नाम पर KBPS में डाटा स्पीड मिल रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत में फिलहाल 4G भी अच्छे से नहीं मिल रही है फिर 5G पर जाने का क्या फायदा। इसलिए जरूरी है कि पहले 4G नेटवर्क को ही सही करें और यूजर्स को पूरी क्षमता के साथ डाटा मुहैया कराएं। इसे भी पढ़ें: Jio 5G Launch से पहले 180GB डाटा प्लान देकर अंबानी ने यूजर्स को किया खुश, पूरी खबर यहां पढ़े

2. महंगी होती सर्विस : पिछले दो साल में डाटा सर्विस पर नजर डालें तो यह दो गुना से ज्यादा महंगा हो गया है। 299 रुपये वाली सर्विस का शुल्क 699 रुपये के आस-पास आ गया है जो कि यूजर्स के पहुंच से निकलता जा रहा है। ऐसे में जब 5G सर्विस आएगी तो यह सेवा और महंगी होगी और मेरे हिसाब से शायद यूजर्स अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए सर्विस को और महंगी करने से अच्छा उसे और बेहतर किया जाए तो यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी।

3. कम कवरेजः भारतीय मोबाइल ऑपरेटर्स यह कहते हुए नहीं थकते कि उनका कवरेज मैक्सिमम एरिया में हो गया है और लगभग 100 फीसदी आबादी तक आ गया है। परंतु दूसरी ओर भारतीय यूजर्स आपको हमेशा यह शिकायत करते नजर आएंगे कि एरिया में नेटवर्क ही नहीं है। ऐसे में इसमें कौन सही है पूछने वाली बात ही नहीं है। क्योंकि हम सभी जानते हैं कि यूजर्स ही सही हैं। क्योंकि हम सभी इस समस्या का सामना कर रहे हैं। कई क्षेत्र में नेटवर्क ही नहीं है तो फिर 4G की बात करना ही बेईमानी होगी। ऐेसे में यदि 5G सर्विस आ भी जाती है तो फिर इन एरिया में और भी कोई ध्यान नहीं देगा। इसलिए 5G सर्विस को लॉन्च करने से बेस्ट है कि 4G कवरेज एरिया बढ़ाई जाए और यूजर्स को बेहतर सर्विस मुहैया कराई जाए बजाए 5जी लॉन्च की।

The post क्या 5G अभी होगा फायदेमंद या 4G ही सही है, जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-will-be-good-for-india-or-we-should-be-focus-on-4g-only/feed/ 1
सस्ता 5G भूल जाओ, अभी तो 30 प्रतिशत और बढ़ेंगे 4G Plans के दाम https://www.91mobiles.com/hindi/4g-plan-price-to-increase-by-30-percent-in-india-again-before-5g-service-tariff-recharge/ https://www.91mobiles.com/hindi/4g-plan-price-to-increase-by-30-percent-in-india-again-before-5g-service-tariff-recharge/#respond Thu, 04 Aug 2022 08:01:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85606 आने वाले कुछ ही महीनों में 4G Recharge Plans में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

The post सस्ता 5G भूल जाओ, अभी तो 30 प्रतिशत और बढ़ेंगे 4G Plans के दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Service बेहद जल्द इंडिया में हकिकत बनने जा रही है। 5G Spectrum Auction पूरा हो चुका है और Jio, Airtel तथा Vi टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अपने 5जी बैंड्स स्पेक्ट्रम ले लिए हैं। मोबाइल यूजर 5G Smartphones खरीद चुके हैं और अब बस इंतजार कर रहे है 5G Network चालू होने का। सरकार की ओर से लोगों में उम्मीद जगाई जा रही है कि 5G Plans भारत में बाकी दुनिया की तुलना में सस्ते होंगे। लेकिन सस्ते 5जी रिचार्ज प्लान्स की उम्मीद लगाए भारतीयों को बड़ा झटका लगने वाला है। 5जी टेलीकॉम सर्विसेज शुरू होने से पहले 4जी के टैरिफ में बढ़ोतरी की जा सकती है और आने वाले कुछ ही महीनों में 4G Recharge Plans में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

फिर महंगे होंगे रिचार्ज प्लान्स

5जी की शुरूआत होने से पहले एक बार फिर 4जी रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं। क्रिसिल रेटिंग्स, नोमुरा और गोल्डमैन साक्स ने अपने अनुमान में बताया है कि इसी साल यानी 2022 में भारतीय दूरसंचार कंपनियां फिर से अपने Tariff Plan Price बढ़ाएगी तथा इस बार मोबाइल रिचार्ज प्लान्स में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। रिलायंस जिओ, एयरटेल और वीआई तीनों ही कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स महंगे होने वाले हैं। फर्म रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 4जी टैरिफ बढ़ाने के बाद ये टेलीकॉम ऑपरेटर 5जी के लिए भी प्रीमियम टैरिफ वसूलेंगे।

1 GB Data Free 100 percent Cashback on Paytm HAT TRICK Offer Jio Airtel Vi data recharge

कितना बढ़ेगा 4जी प्लान्स का दाम

रिपोर्ट की मानें तो 4जी टैरिफ प्लान्स बढ़ाए जाने के पीछे एक मकसद 5जी सर्विसेज़ का अधिक इस्तेमाल करवाना भी हो सकता है। CRISIL के अनुसार अधिक से अधिक मोबाइल यूजर 5जी सर्विस यूज़ करें, यह सुनिश्चित करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां 4जी प्लान्स को महंगा कर सकती है। वहीं Nomura Global Markets Research के मुताबिक 1.5GB per day वाले Mobile recharge plan पर सबसे अधिक प्रीमियम वसूला जा सकता है जो मौजूदा कीमत से 30 प्रतिशत तक अधिक हो सकता है।

how to update google chrome in android smartphone iphone mobile laptop computer

Jio, Airtel और Vi के 5जी प्लान

गौरतलब है कि 5जी एयरवेव्स की नीलामी से सरकार को 1,50,173 करोड़ यानी 1.5 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है। 5जी स्पेक्ट्रम पाने के लिए Reliance Jio ने 88,078 करोड़ रुपये, Bharti Airtel ने 43,084 करोड़ रुपये तथा Vi ने 18,784 करोड़ रुपये की रकम चुकाई है। इन कंपनियों के क्रमशः 24,740 MHz स्पेक्ट्रम, 19,867 MHz स्पेक्ट्रम और 2,668 MHz स्पेक्ट्रम अधिगृत किए हैं और अब तीनों में सबसे पहले 5जी सर्विस रोलआउट करने की होड़ मची है।

The post सस्ता 5G भूल जाओ, अभी तो 30 प्रतिशत और बढ़ेंगे 4G Plans के दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4g-plan-price-to-increase-by-30-percent-in-india-again-before-5g-service-tariff-recharge/feed/ 0
Recharge Plan महंगे करके कमाए लाखों रुपये! फिर उस पैसे से खरीदे 5G Spectrum? https://www.91mobiles.com/hindi/recharge-plan-price-increased-in-india-jio-airtel-vi-5g-spectrum-buy/ https://www.91mobiles.com/hindi/recharge-plan-price-increased-in-india-jio-airtel-vi-5g-spectrum-buy/#respond Thu, 04 Aug 2022 05:58:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85566 अंधा पैसा बहाने के बाद बात निकलकर आ रही है कि क्या 5G Spectrum खरीदने के लिए ही कंपनियों ने Mobile Recharge Plans महंगे किए थे?

The post Recharge Plan महंगे करके कमाए लाखों रुपये! फिर उस पैसे से खरीदे 5G Spectrum? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Spectrum Auction टेलीकॉम कंपनियों के लिए पूरा हो चुका है जिसमें Reliance Jio, Airtel और Vi ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। ये तीनों ही ऑपरेटर कई 5जी स्पेक्ट्रम हासिल करने में कामयाब हुए हैं जिसके लिए इन्होंने लाखों रुपये की रकम भी चुकाई है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जिओ का नाम टॉप पर आया है क्योंकि इसी कंपनी ने सबसे ज्यादा 24,740 MHz स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया है जिसके लिए 88,078 करोड़ रुपये की मोटी रकम चुकाई है। अंधा पैसा बहाने के बाद बात निकलकर आ रही है कि क्या 5G Spectrum खरीदने के लिए ही कंपनियों ने Mobile Recharge Plans महंगे किए थे?

कितने महंगे स्पेक्ट्रम

रिपोर्ट के अनुसार 5जी एयरवेव्स की नीलामी से सरकार को 1,50,173 करोड़ यानी 1.5 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है। रिलायंस जिओ, एयरटेल और वीआई तीनों कंपनियों में सबसे पहले 5जी सर्विस रोलआउट करने की होड़ मची है तथा स्पेक्ट्रम पाने के लिए Jio ने 88,078 करोड़ रुपये, Airtel ने 43,084 करोड़ रुपये तथा Vi ने 18,784 करोड़ रुपये की रकम चुकाई है।

5g spectrum auction delayed in india again on private networks issue

स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए बढ़ाए रिचार्ज प्लान के दाम ?

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंडियन टेलीकॉम कंपनियां अपनी इनकम का तकरीबन 32 प्रतिशत हिस्सा अकेले स्पेक्ट्रम को खरीदने और उसके रखरखाव में खर्च कर देती है। यानी ये स्पेक्ट्रम दूरसंचार कंपनियों के लिए ‘हाथी पालने’ से कम नहीं हैं। वहीं अब हुई 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में इन कंपनियों को उम्मीद से अधिक बिड लगानी पड़ी है तथा स्पेक्ट्रम को महंगे दामों पर खरीदना पड़ा है। बता दें कि इंडिया में नीलाम हुए High Band 5G Spectrum की न्यूनतम कीमत 492 करोड़ रुपये रखने की सिफारिश TRAI द्वारा की गई थी जो बाकी दुनिया की तुलना में कई गुणा अधिक है।

5G services to start in india in september october right after Spectrum allocation said Telecom Minister Ashwini Vaishnaw

गौरतलब है कि COAI यानी सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया पहले ही इन स्पेक्ट्रम्स के प्राइस पर आब्जेक्शन उठा चुकी है। सीओएआई ने उस वक्त साफ कह दिया था कि ये दाम अन्य देशों की तुलना में काफी ज्यादा है। अगर सिर्फ हाई बैंड ही की बात करें तो ब्रिटेन में 3.6-3.8 गीगाहर्ट्ज 5जी स्पेक्ट्रम की न्यूनतम कीमत 40.03 करोड़ रुपए रखी गई थी। इसी तरह हांगकांग में 3.5 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम 3.87 करोड़ रुपए और पुर्तगाल में 3.6 गीगाहर्ट्ज 5जी स्पेक्ट्रम सिर्फ 1.07 करोड़ रुपए प्रति मेगाहर्ट्ज़ में नीलाम हुए थे।

Reliance Jio Airtel Vodafone Idea mobile Recharge plan price increased for 5g spectrum aution in india

अब Jio, Airtel और Vi द्वारा 5G spectrum लिए जाने की बाद मोबाइल यूजर्स के बीच यही खुसफुसाहट है कि इन कंपनियों ने तकरीबन 6 महीने पहले अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान्स को इसीलिए महंगा कर दिया था, ताकि स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए अतिरिक्त पैसे जोड़े जा सकें। हालांकि हम यह भी साफ कर देना चाहते हैं कि सरकार की ओर से कंपनियों को स्पेक्ट्रम का पैसा चुकाने के लिए 20 साल तक का समय भी दिया जा रहा है और इस दौरान से कंपनियां हर साल किश्तों में पैसा चुकाएगी।

5G Frequency Band in India

The post Recharge Plan महंगे करके कमाए लाखों रुपये! फिर उस पैसे से खरीदे 5G Spectrum? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]> https://www.91mobiles.com/hindi/recharge-plan-price-increased-in-india-jio-airtel-vi-5g-spectrum-buy/feed/ 0