5G Service in india | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 13:41:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 प्रधानमंत्री मोदी ने 5जी सेवाओं को दिखाई हरी झंडी, आज से शुरू होगा 5जी नेटवर्क https://www.91mobiles.com/hindi/5g-services-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-services-launched-in-india/#respond Sat, 01 Oct 2022 04:29:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89594 5G Services Launched in India by Modi

The post प्रधानमंत्री मोदी ने 5जी सेवाओं को दिखाई हरी झंडी, आज से शुरू होगा 5जी नेटवर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G in India अब सिर्फ ख्याली पुलाव नहीं रहा है। आज 1 अक्टूबर के दिन भारत को 5G Services की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) India Mobile Congress के मंच से इंडिया में 5जी सर्विस का ऐलान कर दिया है। 5G Trials और 5G Spectrum Auction के पड़ाव को पार करते हुए आज 5जी नेटवर्क (5G Network in India) लाइव हो गया है। सिर्फ सुपर फास्ट 5जी इंटरनेट ही नहीं बल्कि यह 5जी नेटवर्क देश के विकास और प्रगति में बेहद बड़ी भागीदारी पेश करेगा। 5जी इन इंडिया डिजीटल इंडिया की राह में कारगर साबित होगा।

5G Services Launched in India by Modi

5G Services Launched in India by Modi in IMC 2022

5जी का फायदा

नरेन्द्र मोदी ने आज आईएमसी के मंच से क्या क्या घोषणाएं की है उसकी डिटेल जानने के पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि 5जी एक नेक्स्ट जेनरेशन मोेबाइल कम्यूनिकेशन नेटवर्क है जो मौजूद 4जी की तुलना में बेहद ज्यादा विस्तृत और तेज है। 5जी नेटवर्क सिर्फ मोबाइल स्मार्टफोंस तक ही सीमित नहीं रहने वाला है बल्कि सुपरफास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी देने के साथ ही इसका फायदा क्लाउड गेमिंग (cloud gaming), एआर/वीआर तकनीक (AR/VR technology), आईओटी यानी इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) इत्यादि में भी होने वाला है।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित आईएमसी 2022 ईवेंट में नरेन्द्र मोदी ने देश की तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल, जियो और वीआई की 5जी सर्विसेज़ का डेमो भी लिया है। इस दौरान मोदी ने 5जी ऐबुलेंस और 5जी ऐजुकेशन जैसी सर्विसेज को समझने के साथ ही ऑग्मेंटेड रियलिटी तथा वर्चुअल रियलिटी का एक्सपीरियंस भी किया। सिर्फ इतना ही नहीं 5जी टेक्नोलॉजी के जरिये प्रधानमंत्री ने दिल्ली में बैठकर स्वीडन में रखी कार को भी चलाकर दिखाया है।

Airtel 5G

IMC 2022 में भारती एयरटेल के मुखिया सुनिल भारती मित्तल ने भी शिरकत और मोदी के साथ मंच सांझा किया। देश में सबसे पहले 5जी नेटवर्क लाईव करने का ताज पहनते हुए एयरटेल की ओर से घोषणा कर दी गई है कि आज यानी 1 अक्टूबर से ही देश में Airtel 5G Service Launch हो जाएगी। एयरटेल 5जी सर्विस सबसे पहले देश के 8 शहरों में शुरू होगी जिसमें दिल्ली, मुबंई और वाराणसी जैसे शहर शामिल होंगे। वहीं मार्च 2023 के तक देश बड़े हिस्से को 5जी कवरेज देते हुए कंपनी मार्च 2024 तक पूरे राष्ट्र में हर शहर हर गांव में अपनी 5जी सेवाएं लागू कर देगी।

airtel-5g

Jio 5G

5जी लॉन्च के मौके पर रिलायंस जिओ के मुख्य Mukesh Ambani ने भी घोषणा की है कि कंपनी इस साल के अंत तक देश के बड़े हिस्से में Jio 5G Service शुरू कर देगी और दिसंबर 2023 तक पूरे देश में अपनी 5जी सेवाएं लागू कर देगी। अंबानी के मुताबिक जियो 5जी प्लान्स देश में सबसे ज्यादा सस्ते और किफायती होंगे। कंपनी ने अपने 5जी नेटवर्क को Jio True 5G का नाम दिया है।

5 reliance jio achievements mukesh ambani chairman

Internet use in India

5जी लॉन्च के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले एक 1जीबी डाटा के लिए 300 रुपये तक की रकम चुकानी पड़ती थी, लेकिन अब एक जीबी डाटा कॉस्ट 10 रुपये तक आ गई है। वहीं आज के वक्त में एक इंडियन औसनत महीने में कुल 14जीबी डाटा खर्च करता है। इस हिसाब से अगर पहले वाले दाम ही होते तो एक महीन इंटरनेट चलाने के लिए तकरीबन 4,200 रुपये खर्च करने पड़ते लेकिन अब इतना डाटा सिर्फ 125-150 रुपये में मिल जाता है।

5g-india-plan-price

दुनिया से 10 फीसदी सस्ते होंगे 5G Plans

आपको यह सुनकर गर्व होगा कि पूरी दुनिया में भारत 5वां ऐसा देश बन गया है जिसने एंड टू एंड 5जी सर्विस शुरू की है। इंडिया से पहले सिर्फ 4 देश ही ऐसा कारनामा कर पांऐ हैं। हालांकि इससे भी बड़ी बात यह है कि भारत में 5जी प्लान्स की कीमत बाकी दुनिया से 10 फीसदी तक कम होने वाली है। इतनी बड़ी जनसंख्या को लो लैटेंसी व ब्रॉड कवरेज वाला 5जी नेटवर्क कम कीमत में उपलब्ध कराना आम जनता के लिए हितकर साबित होगा।

The post प्रधानमंत्री मोदी ने 5जी सेवाओं को दिखाई हरी झंडी, आज से शुरू होगा 5जी नेटवर्क first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-services-launched-in-india/feed/ 0
5G चलाने से पहले जरूर जान लें, किन फ्रीक्वेंसी बैंड्स पर काम करेगा आपका 5G Phone और 5G SIM https://www.91mobiles.com/hindi/5g-frequency-bands-in-india-700-mhz-low-band-mid-5g-band-mm-waves/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-frequency-bands-in-india-700-mhz-low-band-mid-5g-band-mm-waves/#respond Tue, 02 Aug 2022 08:40:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85441 5G Spectrum Auction में कुल 10 बैंड्स को शामिल किया गया था। 5G Service India में शुरू होने से पहले जानना जरूरी है कि जो 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में रखे गए थे, वो क्या हैं और कैसे काम करते हैं।

The post 5G चलाने से पहले जरूर जान लें, किन फ्रीक्वेंसी बैंड्स पर काम करेगा आपका 5G Phone और 5G SIM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Spectrum Auction अपना पहला पड़ाव पूरा कर चुका है और इंडियन टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने हिस्से के 5जी स्पेक्ट्रम हासिल चुके हैं। नीलामी में कुल 10 बैंड्स को शामिल किया गया था जिसमें 700 MHz 5G Band भी मौजूद था। रिलायंस जियो ने 88,078 करोड़ रुपये की बोली लगाते हुए सबसे ज्यादा 24,740 MHz स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया है। ऑक्शन पूरा हो चुका है और अब बस इंतजार है तो 5G Service India में शुरू होने का। लेकिन इससे पहले आपके लिए जानना जरूरी है कि ये जो 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में रखे गए थे, वो क्या हैं और कैसे काम करते हैं।

5G frequency band in India

ये स्पेक्ट्रम ही हैं जो मोबाइल यूजर्स को मिलने वाली 5G Service की गुणवत्ता और 5G Network तथा 5G Internet की क्वॉलिटी तय करेंगे। बता दें कि 5G Spectrum Auction में भारत सरकार की ओर से कुल 10 5G frequency bands को शामिल किया गया था। मोटे तौर पर ये लो फ्रीक्वेंसी बैंड, मिड फ्रीक्वेंसी बैंड और हाई फ्रीक्वेंसी बैंड में बांटे गए थे। इनमें से 600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz और 2500 MHz लो फ्रीक्वेंसी बैंड में आते हैं। वहीं 3300 MHz मीडियम फ्रीक्वेंसी बैंड है तथा 26GHz हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो वेव्स बैंड है।

5G Bands in India

High Frequency 5G Bands

हाई बैंड का इस्तेमाल मुख्य तौर पर घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लिए किया जाता है। High Frequency 5G Bands पर 3 Gbps तक की स्पीड हासिल की जा सकती है। इसमें कवरेज एरिया तो कम होता है लेकिन जितना क्षेत्र होता है उसमें हाई फ्रीक्वेंसी सिग्नल प्राप्त होते हैं। हाई फ्रीक्वेंसी बैंड को mm waves स्पेक्ट्रम के नाम से भी जाना जाता है जो 25Ghz से 39Ghz के बीच काम करता है। हाई बैंड टॉवर की उंचाई भी कम होती है क्योंकि बिल्डिंग इत्यादि की वजह से इनके नेटवर्क बाधित हो जाते हैं। बेहतर कवरेज के लिए सीमित दायरे में अधिक मॉडम टॉवर की जरूरत पड़ती है इसलिए ये कॉस्ट में भी महंगे होते हैं।

5G Bands in India
Pic Credit : Dainik Bhaskar

Mid Frequency 5G Bands

कम आबादी वाले कस्बों व छोटे शहरों के लिए मिड बैंड बेहद काम का है। यह हाई फ्रीक्वेंसी बैंड से अधिक एरिया में नेटवर्क प्रदान करता है तथा एक ही टॉवर या मॉडम के जरिये लंबी दूरी तक कवरेज पहुंचाई जा सकती है। हां, इसमें इंटरनेट स्पीड हाईबैंड की तुलना में थोड़ी कम मिलती है। High Frequency 5G Bands 2.5Ghz से 3.7Ghz के बीच काम करते हैं तथा इन पर 900 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड हासिल की जा सकती है। मिड बैंड 5जी के लिए चार्ज भी हाई बैंड की तुलना में कम ही वसूला जाता है।

How to check sar value of mobile phone in hindi

Low Frequency 5G Bands

लो फ्रीक्वेंसी बैंड को ग्रामीण एरिया के लिए बेस्ट बताया गया है। लो बैंड पर सबसे ज्यादा कवरेज एरिया मिलता है। इसमें हाई व मिड बैंड की तुलना में इंटरनेट स्पीड थोड़ा कम हो जाती है लेकिन सिग्नल के मामले में इसे सबसे सही माना गया है। Low Frequency Bands वाले मोबाइल टॉवर अधिक उंचाई पर लगाए जाते हैं जो 6 से 10 किलोमीटर की दूरी तक अपनी सिग्नल रेंज पहुंचा सकते हैं। लो बैंड 5जी 600MHz से 850 MHz फ्रिक्वेंसी के बीच काम करता है तथा 50 से 250 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड देने में सक्षम होता है। यानी इस पर मौजूदा 4G Internet से अधिक स्पीड ही मिलेगी।

The post 5G चलाने से पहले जरूर जान लें, किन फ्रीक्वेंसी बैंड्स पर काम करेगा आपका 5G Phone और 5G SIM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-frequency-bands-in-india-700-mhz-low-band-mid-5g-band-mm-waves/feed/ 0
5G Spectrum Auction में किसके हिस्से आया क्या? Jio, Airtel, Vi और Adani का पूरा ब्यौरा https://www.91mobiles.com/hindi/5g-in-india-jio-airtel-vi-adani-5g-spectrum-auction-bid/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-in-india-jio-airtel-vi-adani-5g-spectrum-auction-bid/#respond Tue, 02 Aug 2022 04:52:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85403 Jio, Airtel, Vi और Adani में कौन-सी कंपनी कितने स्पेक्ट्रम खरीदने में कामयाब हुई है और इसके लिए कितने रुपये खर्च किए हैं।

The post 5G Spectrum Auction में किसके हिस्से आया क्या? Jio, Airtel, Vi और Adani का पूरा ब्यौरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G in India अपना दूसरा पड़ाव भी सफलतापूर्वक पार कर गया है। पहले 5G Trails और अब 5G Spectrum Auction पूरा हो गया है। 1 अगस्त को इंडिया में 5जी स्पेक्ट्रम ऑक्शन संपन्न हो गया है और एयरवेव्स की नीलामी से सरकार को 1,50,173 करोड़ यानी 1.5 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है। 5जी नेटवर्क चालू करने की रेस में रिलायंस जियो, एयरटेल, वीआई और अडाणी डाटा नेटवर्क ने बढ़चढ़कर बोली लगाई हैं और करोड़ों रुपये बहाए हैं। आगे हमनें पूरा ब्यौरा दिया है जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे कि Jio, Airtel, Vi और Adani में कौन-सी कंपनी कितने स्पेक्ट्रम खरीदने में कामयाब हुई है और इसके लिए कितने रुपये खर्च किए हैं।

Reliance Jio 5G

मुकेश अंबानी द्वारा शुरू की गई रिलायंस जिओ देश की एकलौती ऐसी कंपनी है जो सिर्फ 4G Service मुहैया कराती है। 5G Network को भी बड़े स्तर पर लाने का ताज भी इसी Jio के सिर सजने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Reliance Jio पहली ऐसी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी है जिसने भारत में सबसे ज्यादा 5G Spectrum खरीदे हैं। रिलायंस जिओ 5जी स्पेक्ट्रम ऑक्शन का टॉप बिडर रहा है और इसने 88,078 करोड़ रुपये के 24,740 MHz स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया है।

5G SIM Card India
5G SIM

Airtel 5G

5G Services के मामले में भी एयरटेल ने रिलायंस जिओ को टक्कर देने की पूरी कोशिश की है। स्पेक्ट्रम नीलामी में Jio के बाद Airtel सबसे अधिक 5जी स्पेक्ट्रम हासिल करने में कामयाब हुई है। इस नीलामी में एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपए के विभिन्न बैंडों में 19,867 MHz स्पेक्ट्रम अधिग्रहण किया है।

5g spectrum auction delayed in india again on private networks issue

Vodafone Idea 5G

वोडाफोन और आइडिया के मर्जर से बनी वीआई ने भी 5G की राह में छोटी ही सही लेकिन छलांग जरूर लगाई है। Vi Users के लिए खुशी की बात है कि 5G Spectrum Auction में वीआई 18,784 करोड़ रुपए खर्च करके 2,668 MHz स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण करने में सफल हुई है।

5G Spectrum Auction Update jio airtel vi Adani 5g services network internet 5g sim

Adani Data Networks 5G

बाजार में आकर Adani Group ने सभी को चौंका दिया है। हालांकि ये लोग साफ कर चुके हैं कि फिलहाल वायरलेस टेलीकॉम कम्यूनिकेशन्स मार्केट में आने का इनका इरादा नहीं है। लेकिन अगर भविष्य में ऐसा होता है तो Adani Ambani का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी बनकर उभर सकता है। बहरहाल 5जी स्पेक्ट्रम ऑक्शन में अडाणी डाटा नेटवर्क्स ने 212 करोड़ रुपये के 26 GHz बैंड में 400 MHz स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया है।

5G auction delayed in India Jio Airtel Vodafone Idea trials extend by 6 months
pic source : economictimes

5G frequency band in India

5G Spectrum Auction में भारत सरकार की ओर से कुल 10 5G frequency bands को शामिल किया गया था। मोटे तौर पर ये लो फ्रीक्वेंसी बैंड, मिड फ्रीक्वेंसी बैंड और हाई फ्रीक्वेंसी बैंड में बांटे गए थे। इनमें से 600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz और 2500 MHz लो फ्रीक्वेंसी बैंड में आते हैं। वहीं 3300 MHz मीडियम फ्रीक्वेंसी बैंड है तथा 26GHz हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो वेव्स बैंड है।

The post 5G Spectrum Auction में किसके हिस्से आया क्या? Jio, Airtel, Vi और Adani का पूरा ब्यौरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-in-india-jio-airtel-vi-adani-5g-spectrum-auction-bid/feed/ 0
इस दिन से आपके फोन में मिल सकती है 5G Service, 4जी से 10 गुना ज्यादा होगी स्पीड https://www.91mobiles.com/hindi/5g-network-rollout-in-india-october-2022-it-minister-ashwini-vaishnaw/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-network-rollout-in-india-october-2022-it-minister-ashwini-vaishnaw/#respond Mon, 01 Aug 2022 08:45:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85333 5G सर्विस इंडिया में इस साल के आखिर तक शुरू हो सकती है।

The post इस दिन से आपके फोन में मिल सकती है 5G Service, 4जी से 10 गुना ज्यादा होगी स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G rollout in India: 5जी स्पैक्ट्रम नीलामी (5G spectrum in India) का सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं, देश के करोड़ों टेलीकॉम यूजर्स इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि उनके फोन में 5जी स्पीड ((5G Telecom Service) कब मिलेगी। हालांकि, इस सवाल का जवाब अब सरकार ने खुद दे दिया है। मोदी सरकार (Modi Government) में केंद्रीय आईटी और टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि, आखिर कब से देश में करोड़ों यूजर्स अपने मोबाइल पर 5जी स्पीड फायदा ले पाएंगे। आइए जानते हैं 5G India Launch Date के बारे में क्या सामने आया है।

जानें कब शुरू होगी 5G सर्विस

अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि जल्द से जल्द कंपनियों को 5G स्पेक्ट्रम का आवंटन कर दिया जाएगा। वहीं, सरकार की पूरी कोशिश है कि, अक्टूबर की शुरुआत से ही लोगों को 5जी स्पीड का लाभ पहुंचाना शुरु कर दिया जाए। हालांकि, अगर इस दौरान कुछ समस्याएं आती हैं तो भी नवंबर-दिसंबर तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमने बोला हुआ है कि ये सरकार दौड़ने वाली सरकार है और इसे जल्दी काम करने ही हैं। इसे भी पढ़ें: 5G के बाद क्या बंद होगी 4G सर्विस! जानें क्या हुआ 3G का

5G plan prices in India to be higher than 4G

इन 13 शहरों में 2022 में सबसे पहले मिलेगी 5G सर्विस

आपको याद दिला दें कि इस साल डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने जानकारी दी थी कि भारत में 5G रोलआउट के बाद इंडिया के 13 शहरों में पहले 5G सर्विस मिलेगी। 2022 में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सबसे पहले 5G सर्विस मिलेंगी। लेकिन डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने ऑफिशियली यह नहीं बताया है कि कौन-सा टेलीकॉम ऑपरेटर देश में 5जी सर्विस को कमर्शियली सबसे पहले रोल आउट करेगा। वहीं, देश में सभी तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तय शहरों में अपनी टेस्टिंग कर चुकी हैं। इसे भी पढ़ें: जानें कितने महंगे होंगे 5G plans, सुपर फास्ट इंटरनेट यूज करने के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत

airtel 5g launch date and airtel 5g plan price in India, airtel 5g sim price check full details

ये कंपनी लॉन्च करेगी इंडिया में सबसे पहले 5G

आपको याद दिला दें कि रिलायंस ने अपनी 44 वीं सालाना आम सभा के दौरान मुकेश अंबानी ने भरोसा जताया कि देश में 5जी की शुरुआत रिलायंस जियो ही करेगा। रिलायंस जियो ने अत्याधुनिक स्टैंडअलोन 5G तकनीक को विकसित करने में जबरदस्त बढ़त भी हासिल कर ली है। मुकेश अंबानी ने बताया था कि 5जी परीक्षणों के दौरान जियो ने सफलतापूर्वक 1GBPS से अधिक की स्पीड पाई थी। जियो के ‘मेड इन इंडिया’ सॉल्यूशन को मुकेश अंबानी ने विश्व स्तर का बताया। जियो की 5जी लॉन्चिंग गूगल की साझेदारी के साथ हो रही है| जियो 5जी के लिए गूगल क्लाउड का इस्तेमाल होगा। हालांकि, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने ऑफिशियली यह नहीं बताया है कि कौन-सा टेलीकॉम ऑपरेटर देश में 5जी सर्विस को कमर्शियली सबसे पहले रोल आउट करेगा।

The post इस दिन से आपके फोन में मिल सकती है 5G Service, 4जी से 10 गुना ज्यादा होगी स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-network-rollout-in-india-october-2022-it-minister-ashwini-vaishnaw/feed/ 0
रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने बताया कब लॉन्च होगा 10,000 रुपये से कम कीमत वाला Realme 5G स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-ceo-madhav-seth-said-realme-5g-smartphone-priced-below-rs-10000-is-impossible-this-year/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-ceo-madhav-seth-said-realme-5g-smartphone-priced-below-rs-10000-is-impossible-this-year/#respond Tue, 10 May 2022 10:26:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80178 रियलमी कम कीमत में 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस से समझौता किए बगैर सस्ते Realme 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

The post रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने बताया कब लॉन्च होगा 10,000 रुपये से कम कीमत वाला Realme 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme के स्मार्टफोन 25,000 रुपये तक की कीमत में काफी पॉपुलर हैं। कंपनी अब धीरे-धीरे प्रीमियम सेग्मेंट की ओर बढ़ रही है। Realme ने हाल ही में Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि इस साल 10,000 रुपये से कम के 5G स्मार्टफोन लॉन्च करना मुश्किल है। हालाँकि फ़िलहाल 15 हज़ार रुपये से कम क़ीमत में तीन 5G स्मार्टफ़ोन के विकल्प मार्केट में उपलब्ध हैं। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ का कहना है कि स्मार्टफोन के रिफ्रेश साइकल को लंबा करने से बाजार की ग्रोथ पर असर पड़ता है।

रियलमी के सीईओ माधव ने बताया कि कंपनी का ज़ोर कम क़ीमत में 5G स्मार्टफ़ोन पेश करने पर है। रियलमी फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स और परफ़ॉर्मेंस के साथ समझौता किए बगैर कम क़ीमत में 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने पर काम कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक़ कम क़ीमत में 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने के लिए कंपनी फ़िलहाल कोई टाइमलाइन सेट नहीं किया है लेकिन यह तय है कि रियलमी का सस्ता 5G स्मार्टफ़ोन इस साल लॉन्च नहीं हो रहा है।

Realme का सस्ता 5G स्मार्टफ़ोन

realme 9 and 9 pro will soon launching in india says madhav seth

इकोनॉमिक्स टाइम्स से बात करते हुए रियलमी के सीईओ माधव सेठ का कहना है हम 5G स्मार्टफ़ोन को कम क़ीमत में पेश करना चाहते हैं। उनका कहना था कि वे सरकार के डिजिटाइजेशन के 5G वर्जन के लिए प्रोमिनेंट हार्डवेयर प्रोवाइडर बनना चाहते हैं। फ़िलहाल कोई नया 4G चिप नहीं बन रहा है। अगर आपको बेहतर परफ़ॉर्मेंस वाले फ़ोन की ज़रूरत है तो हमें 5G चिप लाने होंगे। फ़िलहाल हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती स्पेसिफिकेशन्स से समझौता किए बग़ैर सस्ता 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च करना है।

भारत में 10,000 रुपये से कम क़ीमत वाले 5G स्मार्टफ़ोन को लेकर माधव सेठ का कहना था कि आने वाले दिनों में स्मार्टफ़ोन की क़ीमत कम होंगी। लेकिन फ़िलहाल 10 हज़ार रुपये में 5G स्मार्टफ़ोन मुहैया करवाना मुश्किल है। रियलमी के प्रमुख माधव का यह भी कहना था मेरा मानना है कि देश में इस साल के अंत तक कोई कंपनी दस हज़ार से कम क़ीमत में 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च नहीं करने जा रही है। अगले साल तक जब देश में 5G नेटवर्क की शुरूआत होगी तो यह संभव हो सकता है।

all-new-realme-phones-above-rs-15000-will-be-5g-only-in-india

बाजार की ग्रोथ पर असर

सप्लाई चेन के मामले में माधव सेठ ने कहा कि माँग और आपूर्ति के बीच का अंतर कम होता जा रहा है। फ़िलहाल स्थिति में सुधार आया है। चिपसेट की सप्लाई में अब पहले के मुक़ाबले काफ़ी कमी देखने को मिली है। माधव सेठ का कहना था कि स्मार्टफ़ोन के रिफ़्रेश साइकल को 18 महीने से बढ़ा कर 24 से 30 महीना करने से बाज़ार की ग्रोथ में असर देखने को मिल सकता है। इसका असर अप्रैल- ज़ूम क्वार्टर में देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : Nokia कर रहा बड़े धमाके की तैयारी, दमदार 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन Nokia N73 लॉन्च कर मार्केट में मचाएगा तहलका

रियलमी के सीईओ माधव सेठ का कहना है कि कंपनी स्मार्टफ़ोन के मामले में सिर्फ़ दो चीजों पर फ़ोकस कर रही है। रियलमी का फ़ोकस 5G और प्रीमिमय स्मार्टफ़ोन कैटगरी पर है। उनका कहना था हमारे पोर्टफ़ोलियो के 50 प्रतिशत से ज़्यादा डिवाइसेस 5G सपोर्ट के साथ आते हैं। दूसरे ब्रांड्स की बात करें तो वे 25 प्रतिशत पर स्ट्रगल कर रहे हैं। रियलमी 5G सेग्मेंट में लीडर बनने की प्लानिंग कर रहा है। यह भी पढ़ें : Vivo X80 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 4700mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जाने क्या है कीमत

लेटेस्ट वीडियो : TATA AVINYA के फीचर्स

The post रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने बताया कब लॉन्च होगा 10,000 रुपये से कम कीमत वाला Realme 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-ceo-madhav-seth-said-realme-5g-smartphone-priced-below-rs-10000-is-impossible-this-year/feed/ 0
5G in India : देश 5G नेटवर्क के लिए 2022 में होगी स्पेक्ट्रम की नीलामी, 2023 में शुरू होंगी सेवाएं https://www.91mobiles.com/hindi/5g-spectrum-auction-in-india-will-soon-announced-in-budget-2022/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-spectrum-auction-in-india-will-soon-announced-in-budget-2022/#respond Tue, 01 Feb 2022 08:27:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74841 निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2022 के दौरान बताया कि 2022-23 में 5G सेवाएं जल्द ही कमर्शियली रोलआउट की जाएंगी।

The post 5G in India : देश 5G नेटवर्क के लिए 2022 में होगी स्पेक्ट्रम की नीलामी, 2023 में शुरू होंगी सेवाएं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G in India : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान ऐलान कर दिया है कि देश में 5G सेवाएं 2022 में शुरू हो जाएगी। निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2022 के दौरान बताया कि 2022-23 में 5G सेवाएं जल्द ही कमर्शियली रोलआउट की जाएंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि 20-23 में देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को 5G स्पेक्ट्रम आवंटित किए जाने के लिए नीलामी शुरू की जाएगी।

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों ने देश के कई हिस्सों में 5G ट्रायल भी शुरु कर दिए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्यूनिकेशन (DoT) रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफ़ोन और एमटीएन की 5G ट्रायल रिक्वेस्ट को पहले ही अप्रूव कर चुका है। DoT जल्द ही 5G स्पेक्ट्रम की कीमतें जल्द ही तय कर सकता है। इसके बाद सरकार सभी प्राइवेट और सरकारी टेलीकॉम कंपनियों को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए आमंत्रित करेगी।

5G in India

5G auction delayed in India Jio Airtel Vodafone Idea trials extend by 6 months
pic source : economictimes

एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ने पिछले साल मार्च 2021 में दो दिनों तक चली 4G स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लिया था। इस नीलामी के दौरान, केंद्र सरकार ने 77,820.81 करोड़ रुपये के 855.6 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बेचे थे। एयरटेल ने 2014 में 4G नेटवर्क लॉन्च किया था। यह भी पढ़ें : Budget 2022 Digital Rupee : भारत का होगा अपना डिजिटल रुपया, RBI का है बड़ा प्लान

भारत में 2016 तक सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने अपने 4G नेटवर्क पेश कर दिए थे। रिपोर्ट्स की माने तो देश में अब तक यूज होने वाले डेटा में से सबसे ज़्यादा 96 प्रतिशत 4G नेटवर्क के ज़रिए इस्तेमाल किया जाता है। यह भी पढ़ें : मोबाइल फोन और चार्जर होंगे सस्ते! भारत सरकार का बड़ा ऐलान, Union Budget 2022 में हुई घोषणा

भारत में 22 प्रतिशत स्मार्टफोन यूजर्स 5G-रेडी हेंडसेट इस्तेमाल कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इससे देश में 4G स्पेक्ट्रम की तुलना में 5G नेटवर्क के एडेप्टेशन में तेज़ी आ सकती है। Ericsson के Mobility Report की माने तो जल्द ही 5G यूजर्स की संख्या 1 अरब तक पहुंच जाएगी। 4G/LTE को इस बैंचमार्क तक पहुंचने में करीब दो साल लगे थे। यह भी पढ़ें : Union Government Budget App : बजट 2022 भी है पेपरलेस, मोबाइल, टैब और लैपटॉप पर आसानी कर पाएंगे डाउनलोड, जानें कैसे

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

The post 5G in India : देश 5G नेटवर्क के लिए 2022 में होगी स्पेक्ट्रम की नीलामी, 2023 में शुरू होंगी सेवाएं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-spectrum-auction-in-india-will-soon-announced-in-budget-2022/feed/ 0
इस साल भारत में आ रही है 5G सर्विस, ये सस्ते 5जी फोन बन सकते हैं आपकी पसंद https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-going-to-launch-soon-these-are-the-best-affordable-5g-phone-2022-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-going-to-launch-soon-these-are-the-best-affordable-5g-phone-2022-in-india/#respond Sun, 02 Jan 2022 10:55:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73018 भारत में 5G ​सर्विस अब अपने ट्रायल फेज़ में हैं जहां Jio, Airtel, Vodafone Idea और MTNL अपनी तैयारियां कर रहे हैं। वहीं मोबाइल कंपनियों ने अभी से ही कम रेंज में 5G फोन मुहैया कराना शुरू कर दिया है।

The post इस साल भारत में आ रही है 5G सर्विस, ये सस्ते 5जी फोन बन सकते हैं आपकी पसंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशंस (DOT) ने यह साफ कर दिया है कि 2022 में भारत में 5G सर्विस आ जाएगी और इसकी शुरुआत देश के 13 शहरों से होगी जिसमें जामनगर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुने का नाम शामिल है। एक बार 5G सर्विस आ जाती है तो फिर धीरे—धीरे पूरे देश में उसका विस्तार किया जाएगा। हालांकि विस्तार में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन मोबाइल यूजर्स अभी से ही तैयार रहना चाहते हैं कि यदि 5जी सर्विस आए तो उसके उपयोग में वे पीछे न रहें। भारतीय मोबाइल बाजार की एक अच्छी बात यह कही जा सकती है कि सर्विस आने से पहले ही बाजार तैयार होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। भारत में 5जी सर्विस अब अपने ट्रायल फेज़ में हैं जहां Jio, Airtel, Vodafone Idea और MTNL अपनी तैयारियां कर रहे हैं। वहीं मोबाइल कंपनियों ने अभी से ही कम रेंज में 5G फोन मुहैया कराना शुरू कर दिया है। ऐसे में यदि आप भी कम बजट में 5जी फोन लेने का विचार कर रहे हैं तो नीचे दिए गए डिवाइस में किसी एक को देख सकते हैं।

कम बजट में बेस्ट 5G स्मार्टफोन

  • POCO M3 Pro 5G
  • Xiaomi Redmi Note 10T
  • OPPO A53s 5G
  • Moto G51 5G
  • Realme Narzo 30 5G

POCO M3 Pro 5G

best-5g-phone-in-15000-budget-realme-8-5g-vs-poco-m3-pro-5g

पोको एम3 5जी कम बजट का एक अच्छा फोन है जो MediaTek Dimensity 700 चिपसेट के साथ आता है। फोन में आपको 4 GB की रैम मैमोरी मिलेगी इसके साथ ही 64 GB की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही 6.5 inches का एचडी डिसप्ले है जो 90Hz Refresh Rate के साथ आता है। फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इसमें 48 MP + 2 MP + 2 MP ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है इसके साथ ही 8 MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलेगी। इसे भी पढ़ें : Jio के 200 रुपये से कम के इन प्लांस को देखा है आपने! जानें फुल डिटेल्स

Xiaomi Redmi Note 10T

redmi-note-10t-5g

शाओमी ने भी कम रेंज में अपना 5जी फोन पेश किया है। कंपनी ने Xiaomi Redmi Note 10T मॉडल का 5जी वेरियंट पेश किया था। 6.5 इंच की आईपीएस स्क्रीन के साथ पेश किए गए इस फोन में 90 Hz Refresh Rate वाला डिसप्ले है जो 405 पीपीआई को सपोर्ट करता है। शाओमी का यह फोन MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर काम करता है और इमसें 2.2 GHz क्लॉक स्पीड वाला Octa core प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 4 GB रैम और 64 GB की स्टोरेज है। पावर बैकअप के लिए 5000 एमएएच की बैटरी मिल जाती है। इसे भी पढ़ें : Android Smartphone में OS और UI का क्या है काम, जानें क्यों है सभी ब्रांड्स के अलग-अलग ओएस

OPPO A53s 5G

oppo-a53s-india-5g

इस कड़ी में ओपो के पास भी एक सस्ता 5जी फोन उपलब्ध है। कंपनी ने OPPO A53s का 5जी वर्जन इंडिया में पेश किया था। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि इसमें आपके 6 GB की बड़ी रैम मैमोरी के साथ 128 GB की इंटरनल मिल जाती है। यह फोन MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर काम करता है और कंपनी ने Octa core प्रोसेसर के साथ पेश किया है। डिसप्ले की बात करें तो फोन में 6.52 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 60 Hz Refresh Rate सपोर्ट करता है। जहां मैमोरी के मामले में यह अपने प्रतियोगियों से आगे आता है। वहीं रिफ्रेश रेट में पीछे हो जाता है। इसके साथ ही 13 MP + 2 MP + 2 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 8 MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। कंपनी ने इसमें 5000 mAh की बैटरी दी है। इसे भी पढ़ें : Best Smart TV Under Rs 10,000 : कम बजट में खरीदें ये बेस्ट स्मार्ट टीवी, देखें लिस्ट

Moto G51 5G

Moto G51 5G

यदि आप मीडियाटेक से हटकर क्वालकॉम चिपसेट वाला 5जी फोन लेना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ मोटोरोला का ही विकल्प है। यह फोन Snapdragon 480 Plus चिपसेट पर काम करता है जो 2 GHz क्लॉक स्पीड वाले Octa core प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं कैमरे के मामले में भी यह दूसरों से आगे है। फोन में 50 MP + 8 MP + 2 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। वहीं फ्रंट में 13 MP सेंसर मिलता है। रही बात डिसप्ले की तो 6.8 inches का IPS LCD स्क्रीन है जो 120 Hz Refresh Rate सपोर्ट करता है। यह बहुत बड़ी बात कही जा सकती है। वहीं 5000 mAh की बैटरी, 4 जीबी रैम और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज भी आपको मिलती है।

Realme Narzo 30 5G

realme-narzo-30-5g-1

रियलमी के पास भी कम रेंज में 5जी फोन उपलब्ध है। कंपनी ने नारज़ो 30 5जी को पेश किया था। यह फोन भी ठीक—ठाक कहा जा सकता है। कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर पेश किया है फोन में आपको ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 4 GB और 64जीबी की स्टोरेज है। कंपनी ने इसमें 6.5 inches की स्क्रीन दी है जो 90 Hz Refresh Rate सपोर्ट करता है। वहीं फोटो और वीडियो के लिए 48 MP + 2 MP + 2 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध है। इसके साथ ही 16 MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलेगी।

The post इस साल भारत में आ रही है 5G सर्विस, ये सस्ते 5जी फोन बन सकते हैं आपकी पसंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-going-to-launch-soon-these-are-the-best-affordable-5g-phone-2022-in-india/feed/ 0
5G सर्विस से अभी लोगों को क्यों नहीं है ज्यादा उम्मीद, जानें 5 कारण https://www.91mobiles.com/hindi/why-people-are-not-expecting-much-from-5g-service-know-5-reasons/ https://www.91mobiles.com/hindi/why-people-are-not-expecting-much-from-5g-service-know-5-reasons/#respond Sun, 25 Jul 2021 08:22:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63440 बड़ा सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों है जो लोग सुपर फास्ट डाटा स्पीड वाले 5G नेटवर्क की शिकायत करते नजर आ रहे हैं

The post 5G सर्विस से अभी लोगों को क्यों नहीं है ज्यादा उम्मीद, जानें 5 कारण first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में 5G सर्विस के ट्रायल की इजाजत मिल गई है और रिलायंस Jio, Airtel, VOdafone-Idea और MTNL जैसी मोबाइल ऑपरेटर्स ने इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। आशा है कि अगले 6 महीने या फिर नए साल के शुरुआत में ही 5G सर्विस भारत में आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि इस सर्विस की आहट से ही जहां कुछ लोग खुश नजर आ रहे हैं, वहीं कई लोग लगातार सोशल मीडिया पर 5G सर्विस को लेकर अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों है जो लोग सुपर फास्ट डाटा स्पीड वाले 5G नेटवर्क की शिकायत करते नजर आ रहे हैं? तो बता दूं कि इसके पीछे कई करण और ऐसे ही 5 कारण का हमने आगे जिक्र किया है।

1 भारत में सुपर स्लो है डाटा ऐसे में नहीं है 5G से आशा

5g in india 5gi technology what is difference
5G vs 5Gi

हाल में Ookla ने अपनी एक रिपोर्ट पेश की थी जिसमें भारत मोबाइल इंटरनेट स्पीड में पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों से पीछे रहा। 137 देशों पर किए गए इस सर्वे में भारत को 122वां स्थान मिला है। भारत में 3G हो या फिर 4G अब तक लोग इसकी स्पीड का मज़ नहीं ले पाए हैं। 3G की HSDPA सर्विस में ही अधिकतम मोबाइल डाटा स्पीड 42mbps का पाया जा सकता है। वहीं 4G स्पीड 100mbps से ऊपर की है। भारत में 3G पर जहां 2 से 4mbps की स्पीड मिलती थी वहीं 4G पर लोग औसतन 10mbps से ज्यादा नहीं पा रहे हैं। ऐसे में अगर 5G सर्विस आती भी तो लोगो ने इसकी स्पीड से उम्मीद कम ही रखा है। इसे भी पढ़ेंः क्या Jio Phone Next साबित होगा सुपर फोन, जाने क्यों

देखें लेटेस्ट वीडियोः JioPhone Next Launch-Price, Specifications & Features in India

2 महांगी होगी सर्विस

फिलहाल हम विश्व में सबसे सस्ते मोबाइल सर्विस का लाभ ले रहे हैं। पिछले कुछ सालों में आप देखेंगे तो किसी न किसी बहाने मोबाइल कंपनियों ने सेवा शुल्क में बढ़ोतरी की है। पहले जहां जियो और एयरटेल के 84 दिनों वाले प्लान 400 रुपये से नीचे में उपलब्ध थे वहीं अब इसके लिए 600 रुपये के आसपास चुनाने होते हैं। ऐसे में आशा तो की ही जा रही है कि 5G सर्विस जब लॉन्च होगी तो कंपनियां डाटा शुल्क को और महंगा करेंगी। इसे भी पढ़ेंः Apple iPhone 13 लाइनअप में दिया जा सकता है 25W चार्जिंग स्पीड

3 5G में हो गई है देरी

विश्व भर में 50 से ज्यादा देशों में 5G सर्विस का आगाज़ हो गया है जबकि भारत में अब भी हम सिर्फ ट्रायल कर रहे हैं। भारत में 2022 से पहले 5G सर्विस आने की उम्मीद नहीं है और अगर आती भी है तो शुरुआत कुछ बड़े शहरों से ही होगी छोटे शहर और गांवों में इसके लिए काफी लंबा समय लग जाएगा। ऐसे में यह कहना जायज है कि 5G में हम देर कर चुके हैं। इसे भी पढ़ेंः ये रहे 300 रुपए से कम कीमत वाले Jio के प्लान, डाटा और कॉलिंग की नहीं होगी कमी

देखें लेटेस्ट वीडियोः Poco F3 GT Camera Test

4 थोड़ा डर अब भी है

5जी सर्विस को लेकर पिछले कुछ सालों से काफी अफवाहें आ रही थीं जिसमें पक्षियों को मरने से लेकर, इंसानों में बिमारी और ऑक्सिजन की कमी जैसी बातें शामिल हैं। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं मिला है लेकिन इस अफवाह का डर अब तक लोगों में व्याप्त है। हां रेडियेशन की बात वैज्ञानिकों ने भी मानी है और उसका थोड़ा डर तो है।

5 अब भी आधी आबादी है 2G पे

Nokia 110 4G feature phone launched in India with Volte support price rs 2799 vs JioPhone

भले ही हम 5जी की बात कर रहे हैं लेकिन अब भी भारत में लगभग आधे मोबाइल यूजर 2जी सर्विस का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि रिलायंस ने बेहद ही सस्ते बजट में जियो फोन लॉन्च कर बड़ी आबादी को 4G सर्विस से जोड़ दिया लेकिन वो भी कीपैड वाला फीचर फोन है। इसके अलावा अब भी 2G यूजर्स की संख्या बड़ी है। ऐसे में उन लोगों के लिए 5G की बातें करना फिलहाल बेईमानी ही है।

The post 5G सर्विस से अभी लोगों को क्यों नहीं है ज्यादा उम्मीद, जानें 5 कारण first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/why-people-are-not-expecting-much-from-5g-service-know-5-reasons/feed/ 0
5G ट्रायल्स को इंडिया में मिली मंजूरी, सभी चीनी कंपनियां लिस्ट से बाहर https://www.91mobiles.com/hindi/dot-telecom-department-give-approval-for-5g-trials-in-india-refuse-to-use-chinese-technology/ https://www.91mobiles.com/hindi/dot-telecom-department-give-approval-for-5g-trials-in-india-refuse-to-use-chinese-technology/#respond Tue, 04 May 2021 17:39:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58361 डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन ने आज टेलीकॉम कंपनियों को देश में 5G टेस्टिंग की मंजूरी दे दी है।

The post 5G ट्रायल्स को इंडिया में मिली मंजूरी, सभी चीनी कंपनियां लिस्ट से बाहर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G का इंतजार शीघ्र ही खत्म होने वाला है। अब बेहद जल्द इंडियन मोबाइल यूजर्स भी अपने 5जी का लुफ्त उठा पाएंगे। टेक कंपनियों ने जहां पहले ही 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं वहीं आज भारत सरकार ने 5जी के क्षेत्र में एक बड़ी घोषणा कर दी है। DOT यानी डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन ने आज भारतीय दूरसंचार कंपनियों को देश में 5जी टेस्टिंग की मंजूरी दे दी है। इन कंपनियों में Airtel, Reliance Jio, Vodafone Idea और MTNL शामिल है।

इंडिया में 5जी की राह खोलते हुए आज दूरसंचार विभाग ने बयान जारी करते हुए कहा है कि भारत सरकार की ओर से 5G Technology के उपयोग के परीक्षण के लिए टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को परमिशन दे दी गई है। इन सर्विस प्रोवाइडर्स में भारती एयरटेल, रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, वोडाफोन आईडिया इंडिया लिमिटेड और एमटीएनएल के नाम शामिल है। डीओटी की ओर से मंजूरी मिलने के बाद ये सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने स्पेक्ट्रम और ऐसेट्स के अनुसार 5जी ट्रायल शुरू कर सकती है।

dot-telecom-department-give-approval-for-5g-trials-in-india-refuse-to-use-chinese-technology

ये टेक कंपनियां देंगी साथ

सरकार की ओर टेलीकॉम कंपनियों को मंजूरी दिए जाने के साथ ही इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर की सूची भी जारी की गई है जिसमें Ericsson, Nokia, Samsung और C-DOT के साथ ही देशी कंपनी Reliance Jio का नाम भी शामिल है। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि दूरसंचार विभाग द्वारा पारित लिस्ट में किसी भी चीनी कंपनी का चुनाव नहीं किया गया है। यानी भारत देश में शुरू होने वाली 5जी सर्विस में चीनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें : क्या है 5G, कितना तेज होगा इंटरनेट, जानें इसकी स्पीड

इन बैंड्स पर चलेगा 5G

भारत सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को विभिन्न बैंड्स पर काम करने वाले स्पेक्ट्रम का यूज़ करने की परमिशन दी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें 3.2 गीगाहर्ट्ज से 3.67 गीगाहर्ट्ज़ वाला मिड-बैंड, 24.25 गीगाहर्ट्ज़ से 28.5 गीगाहर्ट्ज़ वाला मिलीमीटर वेव (mmwave) बैंड और 700 गीगाहर्ट्ज़ तक की फ्रिक्वेंसी वाला सब-गीगाहर्ट्ज़ बैंड शामिल रहेगा। सिर्फ यही नहीं सरकार ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 5जी परीक्षण के लिए मौजूदा 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज और 2500 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का भी उपयोग करने की सलाह दी है।

dot-telecom-department-give-approval-for-5g-trials-in-india-refuse-to-use-chinese-technology

यहां लगे हाथ आपको बता दें कि एयरटेल और वोडाफोन पहले Huawei कंपनी की 5जी टेक्नोलॉजी का उपयोग करके देश में 5जी ट्रॉयल का प्रस्ताव पेश कर चुकी है, जिसपर सरकार की प्रतिक्रिया बेहद ठंडी रही थी। बाद में इन दोनों कंपनियों ने अपने आवेदन में किसी भी चीनी कंपनी की तकनीक का इस्तेमाल न किए जाने की बात कही थी, जिसके बाद अब दूरसंचार विभाग की ओर से 5जी परिक्षण की मंजूरी दे दी गई है।

The post 5G ट्रायल्स को इंडिया में मिली मंजूरी, सभी चीनी कंपनियां लिस्ट से बाहर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/dot-telecom-department-give-approval-for-5g-trials-in-india-refuse-to-use-chinese-technology/feed/ 0
सस्ता 5G Phone ले रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल https://www.91mobiles.com/hindi/5-things-to-know-before-buy-a-good-5g-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-things-to-know-before-buy-a-good-5g-phone/#comments Sun, 18 Apr 2021 11:31:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57367 यदि आप कम बजट में 5G फोन लेने का मन बना रहे हैं तो मैं यह नहीं कहूंगा कि मत लें लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

The post सस्ता 5G Phone ले रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय बाजार में आज कम रेंज में 5G फोन उपलब्ध हो चुके हैं और जल्द ही कुछ दस्तक देने वाले हैं। हालांकि मार्केट में इन 5G फोंस को लेकर अभी से ही कई बातें हो रही हैं। कोई कह रहा है कि अभी लेना फायदेमंद नहीं है तो कोई इसे खरीदारी की वकालत कर रहा है। हालांकि लोगों की सलाह चाहे जो भी हो लेकिन आम यूजर के मन में अब 5जी शब्द बैठ गया है और बजट चाहे जो भी हो लोग 5जी फोन लेने का मन बना चुके हैं। महंगे बजट में वैसे तो आज कल सभी फोन 5जी ही आ रहे हैं लेकिन सस्ते बजट में इसका शोर थोड़ा ज्यादा है। ऐसे यदि आप कम बजट में 5G फोन लेने का मन बना रहे हैं तो मैं यह नहीं कहूंगा कि मत लें लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। यदि आप सस्ते 5G फोन लेने का मन बना रहे हैं तो फिर इन पांच बातों का ध्यान जरूर रखें।

1: ज्यादा से ज्यादा 5G नेटवर्क बैंड हो सपोर्ट
5g-network

आप जब फोन लेते हैं तो यही लगता है SIM डालो और काम शुरू। परंतु वह सिर्फ खास नेटवर्क बैंड पर काम करता है। चाहे मोबाइल की 2G सर्विस हो 3G, 4G या फिर 5G सर्विस। हर सभी सेवाएं किसी खास नेटवर्क बैंड और खास टेक्नोलॉजी पर चलती है। 4G में आपने सुना होगा 4G LTE और 4G VoLTE, ये ऐसी ही टेक्नोलॉजी का छोटा सा उदाहरण है। भारत में 2G, 3G और 4G सेवाएं 800, 900, 1800, 1900, 2100 और 2300 MHz सहित कुछ अन्य बैंड पर उपलब्ध हैं। जबकि अब तक 5G के लिए भारत में बैंड निर्धारित नहीं हुआ है। ऐसे में आप 5जी फोन ले रहे हैं तो फिर फिलहाल समझिए कि जुआ खेल रहे हैं। हो सकता है कि भारत में 5जी जब लॉन्च हो तो वह काम करे, या हो सकता है कि वह काम न करे। इसलिए कोशिश यही हो कि यदि आप 5G Phone ले रहे हैं तो ऐसा फोन लें जिसमें ज्यादा से ज्यादा 5जी बैंड सपोर्ट हो। कई देशों में 5G सर्विस शुरू हो गई है और देश के हिसाब से टेक्नोलॉजी और बैंड में अंतर है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा 5जी बैंड सपोर्ट करने वाले फोन को ही लें। इसे भी पढ़ेंः Android 12 के साथ और भी एडवांस होगा आपका स्मार्टफोन, देखें इसके बेस्ट फीचर्स

Best 5G Smartphones Under 25,000 in India

जहां तक भारत के बात है ता यहां फिलहाल 5जी नेटवर्क नहीं आया है और अब तक बैंड का निर्धारण भी नहीं हुआ है। परंतु माना जा रहा है कि 5जी के लिए इंडिया में 5G NR FR1, sub-6 GHz यानी कि 6,000 मेगाहर्ट्ज बैंड का उपयोग किया जाएगा। इसलिए बैंड को जरूर अपने नए फोन में चेक करें और तभी लें। 5G NR FR1, sub-6 GHz इसे सब 6,000 मेगाहर्ट्ज frequency bands के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल भारत में जो 2G, 3G या 4G के लिए यूज हो रही है यदि उस फ्रीक्वेंसी बैंड को अपग्रेड कर 5G सर्विस के उपयोग लायक बनाया जाती है तो वह 5G NR FR1, sub-6 GHz बैंड होगा और इसी की आशा है। इसे भी पढ़ेंः जानें क्यों होता है आपका फोन स्लो चार्ज, 4 बातें जिन्हें आपको जानना है जरूरी

2: 5G प्रोसेसर हो अपग्रेड
global-chip-shortage-may-increase-phone-price

यदि आप मन बना चुके हैं कि 5जी फोन ही लेना है तो नेटवर्क बैंड के बाद आप दूसरी जो सबसे जरूरी चीज प्रोसेसर पर ध्यान दें। कोशिश करें कि अपग्रेड प्रोसेसर वाला फोन लें। क्योंकि भारत में अभी 5G आने में थोड़ा समय लगने वाला है और जिस तेजी से आज मोबाइल टेक्नोलॉजी बदलता है ऐसे में यदि आप 5जी का पुराना प्रोसेसर आधारित फोन लेते हैं तो वह आगे चलकर फायदेमंद नहीं होगा। 5जी में भी आपको 4जी जैसी ही स्पीड मिलेगी। इसलिए कोशिश करें कि यदि आप 5जी फोन ले रहे हैं तो फिर आपके प्राइस ब्रैकेट में जो सबसे अपग्रेड और नया प्रोसेसर हो उसी पर ध्यान केंद्रित करें न कि सिर्फ 5G के नाम पर कुछ भी उठा लें। इसे भी पढ़ेंः Ration card अप्लाई करने से लेकर नए सदस्य का नाम एड करना हुआ बेहद आसान, फॉलों करें ये सिंपल स्टेप

3: बड़ी बैटरी
micromax-in-1b-top-features-indian-brand-phone

अपने गौर किया होगा कि 2G फोन में 1200 एमएएच और 1500 एमएएच की बैटरी वाले फोन एक दिन आराम से निकाल देते थे। परंतु 3G में 3000 एमएएच से ज्यादा की बैटरी और 4G नेटवर्क में 5000 एमएएच बैटरी वाले फोन की मांग काफी तेजी से बढ़ी। उसके पीछे कारण भी है 4G के बाद डिसप्ले और शानदार हो गए, नेटवर्क स्मूथ हो गया और इंटरनेट खपत काफी तेजी से बढ़ गया। हर वक्त अब आप इंटरनेट से कनेक्ट रहना चाहते हैं। हर सेकेंड व्हाट्सऐप और फेसबुक पर अपडेट करते हैं। इसलिए बड़ी बैटरी की मांग बढ़ी अब जब 5G की बात सोच रहे हैं तो समझ सकते हैं कि किस तरह का फास्ट नेटवर्क मिलने वाला है। इतना ही नहीं प्रोसेसर और फोन के ग्राफिक्स भी काफी हैवी हो जाएंगे और वीडियो की मांग और बढ़ जाएगी। ऐसे में जाहिर है ज्यादा बैटरी की जरूर पड़ेगी। इसलिए बैटरी बड़ी जरूर देखें।

4: 128 GB या इससे ज्यादा की हो मैमोरी कैपेसिटी
memory-card

आप यही सोच रहे होंगे कि इतना सब कुछ होने के बाद अब तक मैंने कैमरा और रैम का जिक्र नहीं किया। परंतु मैं आपको बता दूं कि मैं 5जी फोन की बात कर रहा हूं सिर्फ एक अच्छे फोन की नहीं। क्योंकि 5जी सोच रहे हैं तो आपको तैयारी उसी के हिसाब से करनी होगी। आज आपने गौर किया होगा कि 64 GB वाले फोन में 12-13 GB मैमोरी तो सिर्फ ओएस में चला जाता है। यदि आपने थोड़े ऐप इंस्टॉल कर लिए तो फिर समझिये कि 25 जीबी तक फुल हो गया। इसी तरह फोटो, वीडियो और दूसरे फाइल और जगह खा जाते हैं। ऐसे में कुछ महीनों के बाद आपको मैमोरी कम लगने लगती है। याद रखें यह 4G का हाल है। यदि आप 5G फोन की ओर जाते हैं और 5जी नेटवर्क दस्तक देता है तो फिर ऐप्स, गेम्स, इमेजेज़ और फाइल्स और हैवी हो जाएंगे। इसलिए आप बड़ी मैमोरी ही चुनें तो बेहतर है। वैसे तो फ्यूचर के हिसाब से 256 GB ज्यादा अच्छा कहा जाएगा लेकिन यदि बजट ज्यादा बढ़ जा रहा है तो फिर 128 GB तो जरूर लें।

5: भरोसेमंद हो ब्रांड
5-reason-not-to-buy-5g-smartphone-in-india

यदि आप सस्ता 5G फोन ले रहे हैं तो फिर सबसे आखरी लेकिन बहुत जरूरी बात यह है कि आप ऐसे ब्रांड के फोन का चुनाव करें जो भरोसेमंद हो। सस्ता देखकर किसी भी फोन को न खरीदें तो बेहतर है। क्योंकि याद रहे कि अभी 5जी भारत में आने वाला नहीं है आपको साल भर या हो सकता है कि 2 साल तक इंतजार करना पड़े। ऐसे में यदि आपका फोन भरोसेमंद ब्रांड का नहीं होगा तो 5G सर्विस आने से पहले ही धोखा दे जाएगा। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स सामान किसी भी ब्रांड का हो खराब हो सकता है लेकिन भरोसेमंद ब्रांड का होगा तो फिर कम से लंबा चलने का चांस ज्यादा होगा और 5G आने तक आपका फोन साथ निभाएगा।

Vivo X60 5G vs OnePlus 9R 5G Gaming, Battery and Benchmark Test

The post सस्ता 5G Phone ले रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-things-to-know-before-buy-a-good-5g-phone/feed/ 2