The post 13-एमपी डुअल कैमरा और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ एलजी जी6, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद आखिर एलजी ने अपने फ्लैगशिप फोन जी6 का प्रदर्शन कर ही दिया। इस बारे में एलजी द्वारा पहले ही कुछ जानकारियां शेयर की गई थीं। यह फोन पिछले साल लॉन्च एलजी जी5 का ही अपग्रेड संस्करण है लेकिन इसमें मॉड्यूलर फीचर को कंपनी ने नहीं रखा है जैसा कि जी5 में देखने को मिला था। बावजूद इसके एलजी जी6 एक बेहद ही दमदार फोन कहा जा सकता है।
एलजी जी6 की बॉडी फुल मैटल की बनी है और यह देखन में बेहद ही स्टाइलिश है। फोन में 5.7-इंच की क्वाडएचडी प्लस फुलविज़न स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2880×1440 पिक्सल है। कंपनी का दावा है कि यह विश्व का पहला फोन है जो इतना ज्यादा पिक्सल सपोर्ट करती है। इस क्वाडएचडी प्लस डिसप्ले का रेशियो 18:9 है तथा इसकी पिक्सल डेनसिटी 564 पीपीआई है। वहीं स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है जो इसे खरोंच से बचाती है और मजबूती भी प्रदान करती है।
जानें रिलायंस जियो के नए प्लान के बारे में सबकुछ और क्या है प्राइम मेंबरशिप
फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें आपको 2.5गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाला कोरयो प्रोसेसर देखने को मिलेग। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। स्मार्टफोन यूजर्स को शानदार विज़बिलिटी के साथ ही ग्राफिक्स का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए इसमें एड्रीनो 530जीपीयू दिया गया है।

एलजी जी6 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है और इसमें आपको एलजी यूएक्स 6.0 तकनीक से लैस है। इस फोन में पहली बार कंपनी ने एलजी असिस्टेंट फीचर्स से लैस कियाा है।
रिलायंस जियो शुरू करेगी कैब सर्विस, ओला और उबर के छूटेंगे पसीने
फोटोग्राफी के मामले में भी एलजी जी6 कम नहीं आंका जा सकता। इस फोन में 13+13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं कैमरे के साथ आपको आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइहजेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं एलजी ट्रेडमार्क लेजर आॅटोफोकस भी दिया गाय है जो तेजी से फोकस करने के लिए जाना जाता है। इस फोन में सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए एलजी जी6 में आपको यूएसबी टाइप सी के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं म्यूजिक के लिए भी यह फोन खास है। यह विश्व का पहला फोन है जो डॉल्बी वीजन तकनीक से लैस है। इसके साथ ही इसमें एचडीआर 10 (हाई डायनेमिक रेंंज) सपोर्ट है। यह आॅडियो क्वालिटी को इन्हांस करता है।
पावरप बैकअप के लिउ इस फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं कंपनी का दावा है कि फोन के साथ लगभग 200 डॉलर का ऐप बंडल मिलेगा। हालांकि यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा इस बारे में कंपनी ने खुलासा नहीं किया है लेकिन आशा है कि अप्रैल अंत या मई में दस्तक दे सकता है।
The post 13-एमपी डुअल कैमरा और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ एलजी जी6, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 15,000 रुपये के बजट 5 शानदार फोन जिनमें है 64जीबी इंटरनल मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन में आज सबसे ज्यादा लोग मैमोरी की वजह से परेशान होते हैं। थोड़े बहुत एप्लिकेशन का उपयोग किया और मैसेज आ जाता है कि मैमोरी फुल हो गया। इतना ही नहीं यदि मैमोरी भर जाए तो कई परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। जैसे फोन हैंग होना, धीमा हो जाना, गर्म होना और बार—बार रिस्टार्ट होना। इसलिए जरूरी है कि फोन की खरीदारी के समय ही आप मैमोरी का ख्याल विशेष रूप से रखें। आप ऐसे स्मार्टफोन का चुनाव करें जो आज का हो लेकिन कल की तकनीक के लिए भी तैयार हो। इसलिए जरूरी है कि आप बड़ी मैमोरी वाला फोन लें।
हालांकि पहले कम बजट में कम मैमाोरी वाले फोन ही उपलब्ध थे लेकिन अब कम बजट में भी आप 64जीबी इनबिल्ट मैमोरी वाले फोन ले सकते हैं। इनमें अगर आप कार्ड का उपयोग न भी करें तो भी ये कुछ साल तो निकाल ही देंगे। आगे हमनें 15,000 रुपये के बजट में ऐसे ही 5 फोन की जानकारी दी है जिनमें 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है।
5 बेहतरीन लाइफ फोन जो चीनी ब्रांड की कर देंगे छुट्टी
1. शाओमी रेडमी नोट 4
शाओमी ने हाल में रेडमी नोट 4 को भारत में लॉन्च किया है। इसका एक मॉडल 4जीबी रैम और 64जीबी इनबिल्ट मैमोरी के साथ उपलब्ध है। 15,000 रुपये से कम बजट में यह सबसे बेहतरीन फोन में से एक कहा जा सकता है। फोन में 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास फुल एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन मीयूआई 8 पर आधारित एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 चिपसेट आधारित इस फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।
2. लेनोवो ज़ुक जेड1
यह फोन भी बेहद दमदार है और पिछले छह माह से बाजार में शानदार पकड़ बनाए हुए है। लेनोवो ज़ुक जेड1 में 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 3जीबी रैम मैमोरी है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। ज़ुक जेड1 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.5 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 13—मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 8—मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।
3. लेईको ले 2
हाल में प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेईको ने ले 2 का 64जीबी संस्करण भारत में पेश कर दिया है। यह फोन भी अच्छा है। इसे ई-कॉमर्स साईट स्नैपडील से लिया जा सकता है जहां इसकी कीमत 13,999 रुपये है। इसमें 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5इंच की फुलएचडी डिसप्ले है। एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
4. कूलपैड मैक्स
कूलपैड ने पिछले साल कूलपैड मैक्स स्मार्टफोन को 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह 14,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध हो चुका है। इस फोन को 4जी रैम की ताकत प्रदान की गई है। इसके साथ ही 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कूलपैड मैक्स में 5.5-इंच का फुल एचडी डिसप्ले है जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.5गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसे फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
नुबिया एन1
हाल में नुबिया ने एन1 स्मार्टफोन का 64जीबी वेरियंट लॉन्च किया है। पहले यह सिर्फ 32जीबी में उपलब्ध था। नुबिया एन1 के इस वेरिएंट में 64जीबी वाले मॉडल की कीमत 12,499 रुपये है। नुबिया एन1 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में भी आपको 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट और बैक कैमरा है। फोन में यूएसबी टाइप-सी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी उपलब्ध है।
The post 15,000 रुपये के बजट 5 शानदार फोन जिनमें है 64जीबी इंटरनल मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जल्द लॉन्च हो सकता है असूस का 4जीबी रैम और 4,850 एमएएच बैटरी वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इस बात की चर्चा जोरो से है कि अूसस साल की शुरुआत में ही एक साथ कई फोन का प्रदर्शन कर सकता है। इस बीच टेना पर असूस का एक नया स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है और आशा है कि जल्द कंपनी इस फोन को लॉन्च भी करे। चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर असूस का का एक्स00जीडी मॉडल स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है। फोन मॉडल के साथ कुछ स्पेसिफिकेशन भी उपलब्ध हैं।
एलजी जी5 की कीमत में 17,000 रुपये की कटौती
असूस के इस फोन में 5.2-इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही 1.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इस फोन को तीन रैम आॅप्शन और तीन मैमोरी आॅप्शन में लिस्ट किया गया है। फोन में 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी की रैम मैमोरी है। इसके साथ ही 16जीबी, 32जीबी और 64जीबी मैमोरी आॅप्शन में लिस्ट किया गया है।
रिलायंस जियो ने दिया जवाब, जारी रहेगी हैप्पी न्यू आॅफर के तहत फ्री कॉलिंग
जहां तक फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि लिस्ट किया गया फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर आधारित है। इसके साथ ही फोन में 4,850 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गयस है और यह लक्जरी गोल्ड, रोज गोल्ट और ब्लैक रंग में उपलब्ध है। हालांकि फिलहाल फोन के प्राइस और नाम के बारे में कोई सूचना नहीं है।
The post जल्द लॉन्च हो सकता है असूस का 4जीबी रैम और 4,850 एमएएच बैटरी वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>