6G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 27 Feb 2025 05:37:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 MWC 2025 से पहले Qualcomm ने 6G पर किया बड़ा ऐलान! https://www.91mobiles.com/hindi/qualcomm-6g-mwc-2025-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/qualcomm-6g-mwc-2025-details/#respond Thu, 27 Feb 2025 05:35:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167969 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आगामी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 से पहले Qualcomm ने वर्ष 2025 के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा किया है। कंपनी ने घोषणा की कि वह इस साल 6G वायरलेस टेक्नोलॉजी के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही Qualcomm ने यह भी घोषणा की कि वह 2025 में FR3 बैंड के सपोर्ट पर भी […]

The post MWC 2025 से पहले Qualcomm ने 6G पर किया बड़ा ऐलान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • क्वालकॉम इस साल 6G सेलुलर तकनीक को मानकीकृत करने की योजना बना रहा है।
  • यह सेलुलर नेटवर्क में AI का उपयोग करने पर काम कर रहा है, जिसका उपयोग अंततः 6G सेलुलर नेटवर्क में किया जाएगा।
  • AI न केवल दक्षता में सुधार करेगा बल्कि यूजर्स अनुभव को भी बेहतर बनाएगा।

आगामी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 से पहले Qualcomm ने वर्ष 2025 के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा किया है। कंपनी ने घोषणा की कि वह इस साल 6G वायरलेस टेक्नोलॉजी के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही Qualcomm ने यह भी घोषणा की कि वह 2025 में FR3 बैंड के सपोर्ट पर भी काम करेगा।

MWC 2025 इस साल 3 मार्च से 6 मार्च के बीच बार्सिलोना में आयोजित होगा। Qualcomm अपने वायरलेस टेक्नोलॉजी विकास को हॉल 3, स्टैंड 3E10 में प्रदर्शित करेगा।

Qualcomm ने 6G के लिए बड़ा कदम उठाने की घोषणा की!

  • Qualcomm ने आज घोषणा की कि वह इस साल 6G सेल्युलर टेक्नोलॉजी के मानकीकरण (Standardisation) पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • Qualcomm Technologies के एसवीपी इंजीनियरिंग, जॉन स्मी (John Smee) ने कहा, “2025 एक ऐतिहासिक वर्ष होगा, जो 6G मानकीकरण की आधिकारिक शुरुआत को चिह्नित करेगा।”
  • उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी अपनी ‘6G विजन’ पर व्यापक रूप से काम कर रही है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को नेटवर्क की विभिन्न लेयर्स और डिवाइसेज में एकीकृत किया जाएगा।
  • इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए Qualcomm पहले से ही Nokia Bell Labs और Rhode & Schwarz के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह साझेदारी AI-एन्हांस्ड नेटवर्क और वायरलेस AI के फायदे और स्केलेबिलिटी को प्रदर्शित करने के लिए की गई है।
  • सरल शब्दों में Qualcomm सेल्युलर नेटवर्क में AI का उपयोग कर रहा है, जिसे अंततः 6G नेटवर्क में शामिल किया जाएगा।
  • Rhode & Schwarz के अनुसार, नेटवर्क में AI का उपयोग न केवल क्षमता (Efficiency) में सुधार करेगा। बल्कि 5G एडवांस्ड और 6G नेटवर्क में यूजर एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाएगा।
  • जो लोग इस विषय से परिचित नहीं हैं, उनके लिए ‘Advanced 5G’ को 5G टेक्नोलॉजी का अगला संस्करण बताया जा रहा है, जो नेटवर्क की परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी को बढ़ाने पर केंद्रित होगा। कॉमर्शियल एडवांस्ड 5G पिछले साल 3GPP रिलीज 18 के साथ उपलब्ध हुआ था। यह रिलीज 21 के माध्यम से विकसित होता रहेगा, जो संभावित रूप से 2028 में लॉन्च होगा।

6G, 5G

क्वालकॉम FR3 बैंड के लिए सपोर्ट विकसित करेगा

  • Qualcomm ने यह भी घोषणा की कि वह अपने MIMO सिस्टम डिजाइन को विकसित करेगा ताकि वे नए FR3 बैंड का सपोर्ट कर सकें।
  • कंपनी के अनुसार, यह FR3 बैंड लगभग 400MHz की नई वाइड-एरिया बैंडविड्थ प्रदान करेगा।
  • यह महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि FR3 बैंड को अंततः 6G सेल्युलर टेक्नोलॉजी में उपयोग किया जाएगा।
  • गौरतलब है कि FR3 बैंड, FR1 (6GHz से कम) और FR2 (24GHz से अधिक) बैंड्स के बीच स्थित है, जिनका उपयोग वर्तमान 5G नेटवर्क्स में किया जाता है। FR3 बैंड को 6G टेलीकॉम नेटवर्क्स में उपयोग के लिए उपयुक्त माना जा रहा है, क्योंकि यह कम लेटेंसी (Low Latency) प्रदान करेगा, IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) डिवाइसेज को सपोर्ट करेगा और तेज स्पीड से बड़ी मात्रा में डेटा ट्रांसमिट करने में सक्षम होगा।

The post MWC 2025 से पहले Qualcomm ने 6G पर किया बड़ा ऐलान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/qualcomm-6g-mwc-2025-details/feed/ 0
5G से 100 गुणा ज्यादा फास्ट है 6G, एक साथ दस हजार HD वीडियो हो सकती हैं स्ट्रीम! जानें 6जी की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/6g-internet-speed-100-times-faster-than-5g-network/ https://www.91mobiles.com/hindi/6g-internet-speed-100-times-faster-than-5g-network/#respond Wed, 11 May 2022 06:35:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=80123 6G सिर्फ सुपर फास्ट इंटरनेट का चेहरा नहीं हैं बल्कि इससे कई गुणा व्यापक तकनीक है।

The post 5G से 100 गुणा ज्यादा फास्ट है 6G, एक साथ दस हजार HD वीडियो हो सकती हैं स्ट्रीम! जानें 6जी की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में 5G Trial तेजी से अपना टारगेट पूरा कर रहे हैं। विभिन्न टेक एक्सपर्ट्स व टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर Reliance Jio, Airtel और Vi टेलीकॉम कंपनियां सुपर फास्ट 5G Internet को सबसे पहले पाने की जुगत में लगी है और सरकार द्वारा 5G Spectrum का वितरण किए जाने का इंतजार कर रही है। 5जी आने से पहले अभी भी जहां आधा इंडिया 4G व 2G के बीच झूल रहा है। वहीं दूसरी ओर विश्व के अन्य देश इस तकनीक की नेक्स्ट जेनरेशन 6G Technology पर काम भी शुरू कर चुके हैं और कई पड़ावों को पार करते हुए लगातार सफलता भी पा रहे हैं।

6G की ताकत

अपने पाठकों को समझा देना चाहते हैं कि 6जी सिर्फ सुपर फास्ट इंटरनेट का चेहरा नहीं हैं बल्कि इससे कई गुणा व्यापक तकनीक है। 6G टेक्नोलॉजी को इतना ज्यादा ताकतवर बताया जा रहा है कि इसे पाने के लिए दुनिया के ताकतवर देशों में कुछ इस तरह की होड़ लगी है जैसे कोई इंटरनेट तकनीक नहीं बल्कि नया हथियार बनाया जा रहा हो। यह नेशनल सिक्योरिटी और सेटेलाईट्स कनेक्शन के साथ ही virtual reality (VR) तथा augmented reality (AR) के जरिये होने वाले कार्यो के नए उदाहरण पेश करेगा।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

6G सिर्फ मोबाइल फोंस को नहीं बल्कि आम ज़िंदगी को एडवांस और फास्ट बनाएगा। VR और AR नॉमर्ल दिनचर्या को अहम हिस्सा बनकर सामने आएंगे तथा कम्यूनिकेशन के साथ ही इंटेलिजेंस और IOT यानि इंटरनेट ऑफ थिंग्स के क्षेत्र में बड़ी क्रांति होगी। ऐसा भी माना जा सकता है कि 6G आने के बाद रोबोट्स का चलन भी सार्वजनिक किया जा सकता है। जिस तरीके से आज स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के अलावा स्मार्ट होम अप्लायंस जैसे फ्रिज, लाईट, फैन्स, सीसीटीवी, स्पीकर इत्यादि घर का हिस्सा बनते जा रहे हैं, इसी तरह 6G तकनीक रोबोट्स को भी नॉमर्ल लाइफ का हिस्सा बना सकती है।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

6G की शुरूआत

यह सच है कि दुनिया के कई देश 6जी टेक्नोलॉजी पर काम शुरू कर चुके हैं। अमेरिका, चीन व यूरोपियन देश तकनीक की छठीं जेनरेशन पर कई उपलब्धियां भी हासिल कर चुके हैं और इसी कड़ी में चाइना ने एक नया मुकाम हासिल किया है। हाल ही में 6जी टेक्नोलॉजी को लेकर चीनी रिसर्चर्स ने डाटा स्ट्रीमिंग स्पीड पर नया रिकॉर्ड बनाया है। चीन ने तेजी से स्पीन होने वाली हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो वेब Vortex mm Waves का यूज़ करते हुए ​महज़ एक सेकेंड में 1TB यानी एक टेराबाइट डाटा 1 किलोमीटर तक ट्रांसपोर्ट किया है।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

5G से 100 गुणा ज्यादा तेज 6G

चीन यह दावा कर चुका है कि उसने जिस 6जी टेक्नोलॉजी पर काम किया है वह मौजूदा 5जी की तुलना में 100 गुणा अधिक फास्ट है। रिसर्चर्स की मानें तो उनके द्वारा एक कंपाउड में स्थापित की गई एक्सपेरिमेंटल वायरलेस कम्युनिकेशन लाइन एक साथ 10000 से भी ज्यादा हाई डेफिनिशन यानी HD वीडियो स्ट्रीम करने की क्षमता रखती है। मौजूदा 4जी नेटवर्क की बात करें तो इस तकनीक पर एक बार में 4 से 5 एचडी वीडियो ही बिना बफरिंग के एक साथ लाईव स्ट्रीम कर पाती है।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

बर्लिन में भी हो चुका है LG का सफल 6G Test

पश्चिम में बर्लिन भी 6जी के सफल टेस्ट का गवाह बन चुका है। वहीं LG ने टेराहर्ट्ज (THz) स्पेक्ट्रम का यूज़ करते हुए ट्रांसमिशन और रिसेप्शन का सफल प्रदर्शन किया है। wireless 6G terahertz के इस टेस्ट में यूरोपियन रिसर्च लैब Fraunhofer-Gesellschaft भी शामिल रही है। बता दें कि इस टेस्ट के दौरान एक बिल्डिंग की छत पर से तकरीबन 100 मीटर दूर डाटा का ट्रांसफर किया गया था। 6G THz टेक्नोलॉजी पर हुए इस वायरलेस डाटा ट्रांसफर में डाटा का भेजना और रिसीव करना दोनों टेस्ट सफल रहे हैं।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

Jio की 6जी प्लानिंग

आपको जानकर हैरानी और गर्व दोनों फिलिंग आ सकती है कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली भारतीय कंपनी Reliance Jio 6जी टेक्नोलॉजी के लिए फिनलैंड की University of Oulu के साथ साझेदारी कर चुकी है। इस समझौते के बाद दोनों संगठनों का टारगेट 6जी टेक्नोलॉजी और 6जी इलेबल्ड प्रोडक्ट्स को defence, Aerial and Space communication, Cybersecurity, automotive, industrial machinery, smart device environments के साथ-साथ urban computing and autonomous traffic settings के क्षेत्रों में समाविष्ट करना है। यही ​तकनीक आने वाले समय में इंडियन यूजर्स के लिए काम आने वाली है।

The post 5G से 100 गुणा ज्यादा फास्ट है 6G, एक साथ दस हजार HD वीडियो हो सकती हैं स्ट्रीम! जानें 6जी की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6g-internet-speed-100-times-faster-than-5g-network/feed/ 0
खुश हो जाइए! इंडिया में 5G इंटरनेट की उल्टी गिनती शुरू, 6G भी दूर नहीं https://www.91mobiles.com/hindi/5g-network-in-final-stages-of-development-says-govt-and-works-for-6g/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-network-in-final-stages-of-development-says-govt-and-works-for-6g/#respond Wed, 09 Feb 2022 08:17:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75305 आपको बता दें कि इस बार भारत में 5जी स्पेक्ट्रम की न्यूनतम कीमत भी पहले की तुलना में कई गुणा अधिक होने वाली है।

The post खुश हो जाइए! इंडिया में 5G इंटरनेट की उल्टी गिनती शुरू, 6G भी दूर नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में 5G रोल आउट (5G India) के आने को लेकर काफी समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, खुद सरकारन ने साफ किया है कि 5G नेटवर्क अब डेवलपमेंट के अपने फाइनल स्टेज में है और जल्द ही इसे इंडिया में लोगों के लिए पेश कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री (IT Ministry) अश्विनी वैष्णव ने दी है। अश्विनी वैष्णव “इंडिया टेलीकॉम 2022” बिजनेस एक्सपो के दौरान कहा कि 5G ही नहीं 6जी स्टैंडर्ड (6G India) के विकास में देश की भागीदारी पर भी जोर दिया।

5G के साथ ही 6G की तैयारी

उन्होंने कहा कि इंडिया ने अपना स्वदेशी 4G कोर और रेडियो नेटवर्क भी बनाया है। वहीं, 5जी नेटवर्क भी विकास के फाइनल स्टेज में है। इसके अलावा देश आज 6G स्टैंडर्ड के डेवलपमेंट में और 6G की विचार प्रक्रिया में भाग ले रहा है। इससे साफ हो गया है कि 5G के अलावा इंडिया में 6G पर भी काम किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: 5G-6G नहीं पहले 4G नेटवर्क सुधारो, हर यूजर्स की यही मांग

japan-finland-nokia-deal-for-6g-technology

2023 तक मिलेगी 5G सेवाएं

इससे पहले निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2022 के दौरान बताया था कि 2022-23 में 5G सेवाएं जल्द ही कमर्शियली रोलआउट की जाएंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि 20-23 में देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को 5G स्पेक्ट्रम आवंटित किए जाने के लिए नीलामी शुरू की जाएगी।

costly-5g-or-better-4g-network-this-is-a-big-question-for-the-indian-mobile-users
Photo Credit: firstpoint-mg.com

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों ने देश के कई हिस्सों में 5G ट्रायल भी शुरु कर दिए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्यूनिकेशन (DoT) रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफ़ोन और एमटीएन की 5G ट्रायल रिक्वेस्ट को पहले ही अप्रूव कर चुका है। DoT जल्द ही 5G स्पेक्ट्रम की कीमतें जल्द ही तय कर सकता है। इसके बाद सरकार सभी प्राइवेट और सरकारी टेलीकॉम कंपनियों को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए आमंत्रित करेगी। इसे भी पढ़ें: 5G से विमानों को नहीं कोई खतरा, Air India ने फिर से शुरू की उड़ानें

Infinix Zero 5G Phone india launch on 14 February know specs price sale offer

इतने लोग कर रहे 5G फोन का इस्तेमाल

भारत में 22 प्रतिशत स्मार्टफोन यूजर्स 5G-रेडी हेंडसेट इस्तेमाल कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इससे देश में 4G स्पेक्ट्रम की तुलना में 5G नेटवर्क के एडेप्टेशन में तेज़ी आ सकती है। Ericsson के Mobility Report की माने तो जल्द ही 5G यूजर्स की संख्या 1 अरब तक पहुंच जाएगी। 4G/LTE को इस बैंचमार्क तक पहुंचने में करीब दो साल लगे थे।

लेटेस्ट वीडियो

5G spectrum खरीदने के लिए

बड़ी टेक कंपनियों के साथ ही देश की दूरसंचार कंपनियां भी स्पेक्ट्रम निलामी के लिए कमर कसे हुई है। आपको बता दें कि इस बार भारत में 5जी स्पेक्ट्रम की न्यूनतम कीमत भी पहले की तुलना में कई गुणा अधिक होने वाली है और इन्हें खरीदने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को ढेर सारा पैसा चुकाना पड़ेगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्हीं स्पेक्ट्रम को खरीदने के लिए Jio, Airtel और Vi ने टैरिफ प्लान्स के रेट बढ़ाए हैं।

The post खुश हो जाइए! इंडिया में 5G इंटरनेट की उल्टी गिनती शुरू, 6G भी दूर नहीं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-network-in-final-stages-of-development-says-govt-and-works-for-6g/feed/ 0
बस इंडिया में आने ही वाला है 5G से 50 गुना तेज 6G नेटवर्क, फिर बदल जाएगा इंटरनेट का बाजार! https://www.91mobiles.com/hindi/6g-technology-launch-in-india-likely-by-2023-end-or-2024-says-minister-ashwini-vaishnaw/ https://www.91mobiles.com/hindi/6g-technology-launch-in-india-likely-by-2023-end-or-2024-says-minister-ashwini-vaishnaw/#respond Wed, 24 Nov 2021 14:04:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70894 6G के इंडिया लॉन्च की जानकारी खुद संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है।

The post बस इंडिया में आने ही वाला है 5G से 50 गुना तेज 6G नेटवर्क, फिर बदल जाएगा इंटरनेट का बाजार! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G का इंतजार कर रहे लोगों के लिए कुछ समय पहले एक खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि 5G के लिए अभी 6 महीने का और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 5G ट्रायल काफी जोरों-शोरों से कर रही हैं। वहीं, अब इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल,
सरकार ने देश में मोबाइल के 6G नेटवर्क के ट्रायल की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी और किसी ने नहीं बल्कि खुद संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि भारत स्वदेश में विकसित 6जी तकनीक की दिशा में काम कर रहा है, जिसका लक्ष्य 2023 के अंत तक या 2024 की शुरुआत में इसे लॉन्च करना है।

6G

फाइनेंशियल टाइम्स और द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित ऑनलाइन, एजेंडा-सेटिंग वेबिनार की सीरीज, ‘न्यू टेक्नोलॉजी एंड द ग्रीन इकोनॉमी: टू ट्रेंड्स शेपिंग ए न्यू इंडिया?’ पर बोलते हुए, वैष्णव ने कहा कि 6G की आवश्यक अनुमति पहले ही दी जा चुकी है और इस समय टेक्नोलॉजी पर वैज्ञानिक और इंजीनियर काम कर रहे हैं।

japan-finland-nokia-deal-for-6g-technology

इसके अलावा अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 6जी के अलावा, स्वदेशी 5जी का भी शुभारंभ हो रहा है, अगले साल की तीसरी तिमाही तक टेक्नोलॉजी के लिए एक प्रमुख सॉफ्टवेयर के विकास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी भी कैलेंडर वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में होने की संभावना है।

japan-finland-nokia-deal-for-6g-technology

इससे पहले संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले साल अप्रैल-मई के आसपास हो सकती है। इससे पहले ऐसी खबर सामने आई थीं कि भारत में केंद्र सरकार 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी नवंबर 2021 में होगी। लेकिन, कुछ समय पहले बताया गया था कि 2022 की पहली तिमाही में 5G स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी की जा सकती है।

लेटेस्ट वीडियो

LG ने किया 6G ट्रायल

बता दें कि कुछ समय पहले एलजी और फ्रौनहोफर-गेसेलशॉफ्ट का एक संयुक्त प्रयास जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित किया गया था। इस टेस्ट के दौरान 6G तकनीक पर डाटा का ट्रांसफर Fraunhofer Heinrich Hertz Institute (HHI) से लेकर Berlin Institute of Technology के बीच किया गया था। यह दूरी तकरीबन 100 मीटर की थी और इसमें डाटा का भेजना और रिसीव करना दोनों टेस्ट सफल रहे हैं। यह टेस्ट किसी लैब के अंदर नहीं बल्कि बाहर खुले में किया गया था।

The post बस इंडिया में आने ही वाला है 5G से 50 गुना तेज 6G नेटवर्क, फिर बदल जाएगा इंटरनेट का बाजार! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6g-technology-launch-in-india-likely-by-2023-end-or-2024-says-minister-ashwini-vaishnaw/feed/ 0
इंडिया में जल्द शुरू होगा 6G नेटवर्क का ट्रायल!, 5G से 50 गुना तेज होगी डाउनलोड स्पीड https://www.91mobiles.com/hindi/6g-mobile-network-trial-c-dot-to-start-working-on-6g-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/6g-mobile-network-trial-c-dot-to-start-working-on-6g-in-india/#respond Mon, 11 Oct 2021 11:27:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68536 सैमसंग, हुआवेई, एलजी और अन्य ने 6G तकनीकों पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसके 2028-2030 के बीच व्यावसायिक रूप से लॉन्च होने की उम्मीद है।

The post इंडिया में जल्द शुरू होगा 6G नेटवर्क का ट्रायल!, 5G से 50 गुना तेज होगी डाउनलोड स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में अभी 5G के आने में समय है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 5G ट्रायल काफी जोरों-शोरों से हो रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि सरकार ने देश में मोबाइल के 6G नेटवर्क के ट्रायल की तैयारी भी शुरू कर दी है। दरअसल, टेलीकॉम विभाग ने इसके लिए सरकारी टेलीकॉम रिर्सच कंपनी सी- डॉट (C-DoT) को जिम्मेदारी सौंपी है। सी-डॉट को मोबाइल के 6G नेटवर्क पर काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है। Telecom Secretary K Rajaraman ने C-DoT को कहा गया है कि 6G से जुड़ी सभी तकनीकी संभावनाओं पर विचार किया जाए। समय पर यह काम पूरा करने का आदेश है ताकि दुनिया के बाजारों में 6G नेटवर्क के मामले में बड़ी कंपनियों के साथ मुकाबले किया जा सके।

2030 तक आ सकता है 6G

दुनिया की कई कंपनियां जैसे कि सैमसंग, हवाई, एलजी और दूसरी कंपनियां बहुत पहले 6G टेक्नोलॉजी पर काम शुरू कर चुकी हैं। वहीं, माना जा रहा है कि 6G टेक्नोलॉजी 5G टेक्नोलॉजी से 50 गुना तक डाउनलोड स्पीड के साथ आएगी। इसके अलावा एक अनुमान है कि 2028-30 तक पूरी दुनिया में 6G टेक्नोलॉजी के लॉन्च हो जाएगा। इसके अलावा भारत सहित कई देशों में भी 5G का ट्रायल चल रहा है। लेकिन, टेलीकॉम विभाग द्वारा 6G पर काम शुरू करने का निर्देश देना किसी चौंकने वाली खबर से कम नहीं है। इसे भी पढ़ें: 5G के क्षेत्र में Jio ने बढ़ाया एक और बड़ा कदम

LG Successfully Transfers Data on 6G THz Band Development of 6G Communication Technology

आपको बता दें कि 5G का डाटा डाउनलोड स्पीड लगभग 20 गीगाबिट प्रति सेंकंड (gbps) तक जा सकता है। लेकिन मोबाइल कंपनियां कितना देती हैं अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं है। हाल ही में वोडाफोन आइडिया द्वारा किए गए 5G ट्रायल में सबसे ज्यादा डाटा डाउनलोड की स्पीड 3.7 जीबीपीएस दर्ज की गई थी। इसके अलावा एयरटेल ने हाल ही में ग्रामीण क्षेत्र में 5G ट्रायल किया था। इसे भी पढ़ें: ये हैं Jio के सबसे सस्ते प्लान, 50 रुपए से कम में मिल रहा डाटा-कॉलिंग-टॉकटाइम

LG ने किया 6G ट्रायल

बता दें कि एलजी और फ्रौनहोफर-गेसेलशॉफ्ट का एक संयुक्त प्रयास जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित किया गया था। इस टेस्ट के दौरान 6G तकनीक पर डाटा का ट्रांसफर Fraunhofer Heinrich Hertz Institute (HHI) से लेकर Berlin Institute of Technology के बीच किया गया था। यह दूरी तकरीबन 100 मीटर की थी और इसमें डाटा का भेजना और रिसीव करना दोनों टेस्ट सफल रहे हैं। यह टेस्ट किसी लैब के अंदर नहीं बल्कि बाहर खुले में किया गया था।

The post इंडिया में जल्द शुरू होगा 6G नेटवर्क का ट्रायल!, 5G से 50 गुना तेज होगी डाउनलोड स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6g-mobile-network-trial-c-dot-to-start-working-on-6g-in-india/feed/ 0
Sonu Sood ने ट्वीट किया Free 10G Network! निकले Jio और Airtel से भी आगे https://www.91mobiles.com/hindi/sonu-sood-painting-on-mobile-sim-card-free-10g-network/ https://www.91mobiles.com/hindi/sonu-sood-painting-on-mobile-sim-card-free-10g-network/#comments Sat, 09 Oct 2021 03:55:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68452 ट्वीट करते हुए Sony Sood ने Free 10G Network लिखा है।

The post Sonu Sood ने ट्वीट किया Free 10G Network! निकले Jio और Airtel से भी आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Sonu Sood का नाम आज देश में हर कोई जानता है। बेशक कोई सिनेमा में रूचि रखता हो या ना रखता हो, लेकिन फिल्म कलाकार सोनू सूद से सभी भलिभांति परिचित है। कोरोनाकाल में इस शख्स ने जन मानस की भलाई के लिए अनेकों काम किए हैं जिसके लिए आम जनता ने इन्हें सराहा है। गुड न्यूज में बने रखने वाले सोनू सूद आज किसी और ही वजह से चर्चा में हैं। और इस बार खबर की वजह है सोनू द्वारा पेश किया गया Free 10G Network. इंडिया में 4G चल रहा है और 5G भी जल्द ही आने वाला है। लेकिन चार कदम आगे चलते हुए Sonu Sood अभी से 10G नेटवर्क कहां ले आए यही जानकारी आगे दी गई है।

सोनू सून ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर Free 10 G Network ट्वीट किया है। इस ट्वीट को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं लेकिन सोनू ने यह ट्वीट किसी वास्तविक के मोबाइल नेटवर्क के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से किया है जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं। सोनू सूद के चाहने वालों की कमी नहीं है और ऐसे ही एक फैन ने अपनी कलाकारी और सोनू के प्रति प्रेम का इजहार करते हुए एक Mobile SIM Card पर Sonu Sood की पेटिंग बना डाली है।

Mobile SIM Card

Mobile SIM Card पर उकेरी की कला को सोमिन नाम के व्यक्ति ने ट्वीटर पर पोस्ट किया था, जिसे सोनू सूद ने पसंद करते हुए उसे रिट्वीट कर दिया। इस RT में सोनू ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए Free 10 G Network लिखा है। सोनू सूद के इस रिट्वीट पर लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी है लेकिन इनमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने सोनू सूद को ही टेलीकॉम जगत में सक्रिया होने की सलाह दे डाली है और 5G Network लाने की रिक्वेस्ट कर डाली है। यह भी पढ़ें : पहले दिया झटका, अब कर रहा दुलार! पूरा दिन सर्विस ठप्प रहने के बाद Jio दे रहा है 2 दिन का Free Unlimited Plan

लोगों ने 6G की डिमांड

सिम कार्ड पर बनी पेटिंग शेयर करने के बाद सोनू सूद के ट्वीट पर कई तरह के मैसेज आए हैं जिनमें से एक यूजर ने भारतीय मोबाइल नेटवर्क की स्थिति पर चुटकी लेते हुए कहा है कि, ‘सोनू भाई चाइना ने 6G Satellite लॉन्च कर दिया है, कुछ करो आप.. इंडिया पीछे छूट रहा है।‘ यह बात बेशक मजाक के तौर पर कही गई है लेकिन आपको बता दें कि वास्तव में दुनिया के कई देश इस वक्त 6G Network और Mobile Technology के राह में काफी आगे पहुंच चुके हैं लेकिन इंडिया अभी तक 5G की ही बाट जोह रहा है।

sonu sood painting on Mobile SIM Card free 10G network

इस पोस्ट पर एक यूजर ने जहां 10जी सर्विस कब मिलेगी यह सवाल किया है वहीं एक अन्य यूजर ने सोनू सूद के लिए यह लिखते हुए Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी देश की टेलीकॉम कंपनियों पर तंज कसा है कि ‘आपके हेल्प करने का नेटवर्क उससे भी ज्यादा है।

The post Sonu Sood ने ट्वीट किया Free 10G Network! निकले Jio और Airtel से भी आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sonu-sood-painting-on-mobile-sim-card-free-10g-network/feed/ 1
यहां इंडिया में लगाए बैठे हैं 5G की आस, वहां LG ने कर दिया बड़ा करनामा और 6G का सफल टेस्ट कर हो गई पास https://www.91mobiles.com/hindi/lg-successfully-transfers-data-on-6g-thz-band-development-of-6g-communication-technology/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-successfully-transfers-data-on-6g-thz-band-development-of-6g-communication-technology/#respond Sat, 21 Aug 2021 02:50:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65517 LG Electronics ने wireless 6G terahertz का सफल टेस्ट कर लिया है।

The post यहां इंडिया में लगाए बैठे हैं 5G की आस, वहां LG ने कर दिया बड़ा करनामा और 6G का सफल टेस्ट कर हो गई पास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल कंपनियों ने इंडिया में तो 5G Smartphones की भरमार कर दी है, लेकिन 5G Network अभी दूर की कौड़ी नज़र आ रहा है। Reliance jio, Airtel और Vodafone Idea देश में 5जी के परीक्षण में तो सक्सेस हो गई है लेकिन देश में 5जी नेटवर्क चालू होने और लोगों को 5G Internet मिलने में लंबा वक्त लगने वाला है। एक ओर जहां हम जैसे भारतीय 5जी की बाट में बैठे हैं वहीं दूसरी ओर साउथ कोरियन कंपनी LG ने यह अनाउंस कर दिया है कि कंपनी 6G की टेस्टिंग में भी सफल हो गई है।

LG Electronics (LG) ने wireless 6G terahertz का सफल टेस्ट कर लिया है। कंपनी ने टेराहर्ट्ज (THz) स्पेक्ट्रम का यूज़ करते हुए ट्रांसमिशन और रिसेप्शन का सफल प्रदर्शन किया है। अपनी इस उपलब्धि को एलजी ने अपने आधिकारिक न्यूजरूम के माध्यम से शेयर किया है। इस बड़े कारनामे में एलजी का साथ यूरोपियन रिसर्च लैब Fraunhofer-Gesellschaft ने दिया है और गत 13 अगस्त को इस अभूतपूर्व काम को अंजाम दिया गया है।

LG Successfully Transfers Data on 6G THz Band Development of 6G Communication Technology

बर्लिन में हुआ सफल परीक्षण

एलजी और फ्रौनहोफर-गेसेलशॉफ्ट का यह संयुक्त प्रयास जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित किया गया था। इस टेस्ट के दौरान 6G तकनीक पर डाटा का ट्रांसफर Fraunhofer Heinrich Hertz Institute (HHI) से लेकर Berlin Institute of Technology के बीच किया गया था। यह दूरी तकरीबन 100 मीटर की थी और इसमें डाटा का भेजना और रिसीव करना दोनों टेस्ट सफल रहे हैं। यह टेस्ट किसी लैब के अंदर नहीं बल्कि बाहर खुले में किया गया था।

LG Successfully Transfers Data on 6G THz Band Development of 6G Communication Technology

इस 6G तकनीक का हुआ है इस्तेमाल

यह वायरलेस डाटा ट्रांसफर 6G THz टेक्नोलॉजी पर किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस 6जी टेराहर्ट्ज की रेंज कम थी और ट्रांसमिशन के दौरान दोनों एंटिना के बीच पावर जाने की समस्या सबसे गंभीर थी। इसके लिए खासतौर पर पावर एंप्लिफायर का निर्माण किया गया जो अल्ट्रा-वाइड फ्रिक्वेंसी के लिए भी सिग्नल को स्टेबल रखे। टेराहर्ट्ज स्पेक्ट्रम पर स्टेबल 6G सिग्नल देने के लिए यह ऐम्प्लिफायर 155-175GHz बैंड में स्टेबिलिटी के 15-डेसीबल मिलीवॉट तक का आउटपुट सिग्नल देने में सक्षम है।

LG Successfully Transfers Data on 6G THz Band Development of 6G Communication Technology

LG और HHI अपने इस प्रयास में अडेप्टिव बीमफॉर्मिंग टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करने में भी सफल रही है। इस तकनीक के जरिये चैनल और रिसीवर की पॉजिशन में हो रहे बदलाव के हिसाब से उनकी मूवमेंट के अनुरूप ही हाई गेन एंटिना स्विचिंग भी होती रहती है। यह टेक्नोलॉजी नेटवर्क को स्ट्रॉन्ग रखने के लिए रिसीवर के मूवमेंट के साथ-साथ सिग्नल की दिशा भी बदल देता है। यह तकनीक कई पावर एम्पलीफायर्स के आउटपुट सिग्नल को जोड़ कर उन्हें एक निर्धारित एंटिना तक पहुंचाती है।

The post यहां इंडिया में लगाए बैठे हैं 5G की आस, वहां LG ने कर दिया बड़ा करनामा और 6G का सफल टेस्ट कर हो गई पास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-successfully-transfers-data-on-6g-thz-band-development-of-6g-communication-technology/feed/ 0
जापान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दर्ज की 319 TB प्रति सेकेंड की इंटरनेट स्‍पीड, रॉकेट की रफ्तार से मिलेगा Internet https://www.91mobiles.com/hindi/japan-researchers-successfully-test-worlds-fastest-internet-speed/ https://www.91mobiles.com/hindi/japan-researchers-successfully-test-worlds-fastest-internet-speed/#respond Mon, 19 Jul 2021 08:15:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62979 जापान में हुई दुनिया के सबसे तेज स्‍पीड वाले इंटरनेट की टेस्टिंग।

The post जापान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दर्ज की 319 TB प्रति सेकेंड की इंटरनेट स्‍पीड, रॉकेट की रफ्तार से मिलेगा Internet first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दुनिया के ज्यादातर देशों में अभी भी इंटरनेट की स्पीड को लेकर लोग परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर जापान में इंजीनियर्स चुपचाप एक ऐसी तकनीक विकसीत कर ली है जो आज की तुलना में इंटरनेट की गति को डबल कर सकती है। दरअसल, जापान के नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ इन्‍फॉर्मेशन एंड कम्‍युनिकेशंस टेक्‍नोलॉजी (NIICT) की लैब में हुई टेस्टिंग के दौरान इंटरनेट की स्‍पीड 319 टेराबाइट्स (TB) प्रति सेकेंड दर्ज की गई है। यब स्पीड दुनिया (Fastest internet in the world) में सबसे पहले जापान में ही देखी गई है। याद दिला दें कि यूके और जापान के सहयोग से हासिल किया गया पिछला रिकॉर्ड 178 टेराबाइट्स प्रति सेकेंड था।

रॉकेट से भी तेज इंटरनेट की स्पीड

न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार जापान के नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ इन्‍फॉर्मेशन एंड कम्‍युनिकेशंस टेक्‍नोलॉजी (NIICT) लैब में इस टेस्टिंग के दौरान दर्ज की गई स्पीड से कोई भी बड़ी से बड़ी फाइल चुटकियों में डाउनलोड की जा सकती है। खबर के अनुसार स्‍पीड को पाने के लिए खास धातु से बने एम्‍प्‍लीफायर और अलग-अलग वेवलैंथ के लिए 552 चैनल कॉम्‍ब लेजर का इस्‍तेमाल किया गया था।

internet-speed-2

 

अभी तेज होगी स्पीड

इस टेस्टिंग टीम बिना किसी परफॉर्मेंस ड्रॉप के 3000 किलोमीटर की दूरी तक डाटा को सफलतापूर्वक ले जाने और प्रसारित करने में सफल रही। दिलचस्प बात यह है कि टीम अभी भी मानती है कि अभी और स्पीड हासिल किया जा सकता है।

idea-4g-data 91Mobiles

दुनिया की सबसे अधिक इंटरनेट स्पीड

ये स्‍पीड दुनियाभर में सबसे अधिक दर्ज की गई है। इसकी स्‍पीड का अंदाजा इस तरह से लगा सकते हैं कि इतनी स्‍पीड से एक सेकेंड में हजारों फिल्‍में डाउनलोड की जा सकती हैं। इतना ही नहीं जापान की लैब ने इस स्‍पीड को पाने के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल का इस्‍तेमाल किया है।

6G के लिए जापान की तैयारी

6G Technology के क्षेत्र में Japan ने बड़ा कदम उठाते हुए Finland की कंपनी Nokia के साथ हाथ मिलाया है। इस समझौते के साथ ही जापान ने 6G Standards को चीन से पहले पाने की राह में बड़ी छलांग लगाई है। आपको बता दें कि 6G टेक्नोलॉजी को इतना अधिक पावरफुल बताया जा रहा है कि इसे पाने के लिए विश्व के ताकतवर राष्ट्रों में कुछ इस तरह की होड़ लगी है जैसे कोई इंटरनेट तकनीक नहीं बल्कि नया हथियार बनाया जा रहा हो। यकिनन 6जी सिर्फ तेज इंटरनेट तक ही सीमित नहीं रहने वाला है बल्कि नेशनल सिक्योरिटी और सेटेलाईट्स कनेक्शन के साथ ही virtual reality (VR) तथा augmented reality (AR) के जरिये होने वाले कार्यो के नए उदाहरण पेश करेगा।

The post जापान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दर्ज की 319 TB प्रति सेकेंड की इंटरनेट स्‍पीड, रॉकेट की रफ्तार से मिलेगा Internet first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/japan-researchers-successfully-test-worlds-fastest-internet-speed/feed/ 0
6G Technology के लिए कुछ बड़ा करने की तैयारी में Japan, चीन को पछाड़ने की मुहिम में Nokia से मिलाया हाथ https://www.91mobiles.com/hindi/japan-finland-nokia-deal-for-6g-technology/ https://www.91mobiles.com/hindi/japan-finland-nokia-deal-for-6g-technology/#respond Wed, 16 Jun 2021 10:58:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=60982 जापान ने 6G Standards को चीन से पहले पाने की राह में बड़ी छलांग लगाई है।

The post 6G Technology के लिए कुछ बड़ा करने की तैयारी में Japan, चीन को पछाड़ने की मुहिम में Nokia से मिलाया हाथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Technology ने Internet और IOT के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाए हैं और आने वाले दिनों में इंडियन उपभोक्ता भी इसके साक्षी बनने वाले हैं। 5जी बेशक भारत में थोड़ा देरी से आया हो लेकिन दुनिया के कई देशों में यह तकनीक पुरानी हो चुकी है और अब वह मोबाइल की अगली जेनरेशन की ओर बढ़ चले हैं। इसी कड़ी में 6G Technology के क्षेत्र में Japan ने बड़ा कदम उठाते हुए Finland की कंपनी Nokia के साथ हाथ मिलाया है। इस समझौते के साथ ही जापान ने 6G Standards को चीन से पहले पाने की राह में बड़ी छलांग लगाई है।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि 6G टेक्नोलॉजी को इतना अधिक पावरफुल बताया जा रहा है कि इसे पाने के लिए विश्व के ताकतवर राष्ट्रों में कुछ इस तरह की होड़ लगी है जैसे कोई इंटरनेट तकनीक नहीं बल्कि नया हथियार बनाया जा रहा हो। यकिनन 6जी सिर्फ तेज इंटरनेट तक ही सीमित नहीं रहने वाला है बल्कि नेशनल सिक्योरिटी और सेटेलाईट्स कनेक्शन के साथ ही virtual reality (VR) तथा augmented reality (AR) के जरिये होने वाले कार्यो के नए उदाहरण पेश करेगा।

japan-finland-nokia-deal-for-6g-technology

अरबों रुपये की डील

NikkeiAsia की रिपोर्ट के अनुसार 6G network डेवलपमेंट के लिए फिनलैंड की telecom equipment बनाने वाली कंपनी Nokia और जापान के टेलीकॉम ग्रुप्स ने आपस में साझेदारी की है। दोनों देशों का यह संयुक्त प्रयास मुख्य रूप से टेलीकॅम्यूनिकेशन्स टेक्नोलॉजी की छठी जेनरेशन यानी 6G के लिए रिसर्च एंड डेवलेपमेंट का काम करेगा। आपको बता दें कि इससे पहले Japan और US के बीच भी 4.5 बिलियन यूएस डॉलर की बड़ी साझेदारी हो चुकी है जो 6G communication technology की डेवलपमेंट पर काम करेगी। 6G टेक्नोलॉजी को साल 2030 तक कमर्शियलाइज़ करने की किवायद में प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें : शुरू हुई 6G की तैयारी, दुनिया को बदल कर रख देगी इस तकनीक की ताकत

6G की ताकत

6जी सिर्फ तेज इंटरनेट ही नहीं बल्कि इससे बहुत ही ज्यादा व्यापक तकनीक लेकर आएगा। 6G सिर्फ मोबाइल फोंस को नहीं बल्कि आम ज़िंदगी को एडवांस और फास्ट बनाएगा। VR और AR नॉमर्ल दिनचर्या को अहम हिस्सा बनकर सामने आएंगे तथा कम्यूनिकेशन के साथ ही इंटेलिजेंस और IOT यानि इंटरनेट ऑफ थिंग्स के क्षेत्र में बड़ी क्रांति होगी। ऐसा भी माना जा सकता है कि 6G आने के बाद रोबोट्स का चलन भी सार्वजनिक किया जा सकता है। जिस तरीके से आज स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के अलावा स्मार्ट होम अप्लायंस जैसे फ्रिज, लाईट, फैन्स, सीसीटीवी, स्पीकर इत्यादि घर का हिस्सा बनते जा रहे हैं, इसी तरह 6G तकनीक रोबोट्स को भी नॉमर्ल लाइफ का हिस्सा बना सकती है।

The post 6G Technology के लिए कुछ बड़ा करने की तैयारी में Japan, चीन को पछाड़ने की मुहिम में Nokia से मिलाया हाथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/japan-finland-nokia-deal-for-6g-technology/feed/ 0
शुरू हुई 6G की तैयारी, दुनिया को बदल कर रख देगी इस तकनीक की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/6g-technology-coming-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/6g-technology-coming-soon/#respond Mon, 17 May 2021 09:05:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59041 6G तकनीक रोबोट्स को भी नॉमर्ल लाइफ का हिस्सा बना सकती है।

The post शुरू हुई 6G की तैयारी, दुनिया को बदल कर रख देगी इस तकनीक की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G के लिए यह साल बेमिसाल साबित होने वाला है। मार्केट में 5जी नेटवर्क सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोंस की भरमार है जो हर बजट में उपलब्ध हो रहे हैं। इंडिया में भी 5जी ट्रायल्स को मंजूरी मिल चुकी है और टेलीकॉम कंपनियां कुछ टेक ब्रांड्स के साथ मिलकर आने वाले हफ्तों में देश में सफल 5जी परीक्षण भी कर देगी। लेकिन क्या आपको पता है भारत जहां 5G के स्वागत के लिए तैयार बैठा है वहीं दुनिया के कई देश 5जी को यूज़ करने के बाद अब 6G की ओर भी बढ़ चुके हैं। 6G को इतना अधिक पावरफुल बताया जा रहा है कि इसे पाने के लिए विश्व के ताकतवर राष्ट्रों में कुछ इस तरह की होड़ लगी है जैसे कोई इंटरनेट तकनीक नहीं बल्कि नया हथियार बनाया जा रहा हो।

6G की तैयारी

5G बेशक इंडिया में अपनी राह तालाश रहा है लेकिन विश्व के कई देशों में यह पूरी तरह से अपनी पैठ बना चुका है। चीन, जापान, कोरिया, अमेरिका व आस्ट्रेलिया समेत कई यूरोपियन देशों में लोग 5जी यूज़ कर रहे हैं। 21वीं सदी का दूसरा दशक जहां 5जी के विकास के नाम रहा है वहीं तीसरा दशक 6G डेवलेपमेंट के लिए जाना जाएगा। कई राष्ट्रों ने 6जी निर्माण की दिशा में काम शुरू कर दिया है जिनमें जापान, चीन, साउथ कोरिया, अमेरिका व फिनलैंड जैसे देशों के नाम सामने आ रहे हैं। रिसर्च एंड डेवलेमेंट सेंटर से लेकर नए इक्विप्मेंट तथा इंजीनियर्स पर इन देशों ने निवेश करना शुरू कर दिया है।

6g technology coming soon

बता दें कि ये सभी राष्ट्र दूसरे देश से पहले अपने पास 6G तकनीक लाना चाहते हैं। इन देशों में सबसे पहले 6G पाने की होड़ मची है और इसके लिए सिर्फ धरती पर ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष में भी काम शुरू किया जा चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ देशों ने 6G कनेक्टिविटी के लिए अपने उपग्रहों को भी मोडिफाई किया है और जरूरत पड़ने पर नए सैटेलाईट भी अंतरिक्ष में छोड़े जा सकते हैं। 6जी की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश बिल्कुल नहीं चाहते कि उनसे पहले किसी और सरकार के पास यह तकनीक पहुॅंच जाए।

ये ब्रांड्स लाएंगे 6G

बीते दिनों खबर आई थी कि दिग्गज़ अमेरिकी कंपनी Apple ने जॉब लिस्टिंग पोस्ट की है जिसमें कंपनी ने ‘नेक्स्ट जेनरेशन रेडियो’ पर काम करने के लिए इंजीनियर्स की भर्ती शुरू की है। यह नेक्स्ट जेनरेशन रेडियो 6G को ही कहा जा रहा है। इससे पहले साउथ कोरियन कंपनी Samsung ने भी अपने मुल्क में 6जी पर काम करने के लिए आर एंड डी सेंटर की शुरूआत कर दी थी। अन्य कोरियन कंपनी LG भी 6जी के क्षेत्र में काफी एक्टिव नज़र आ रही है। चीनी कंपनी Huawei की बात करें तो बेशक इसे पूर्व ट्रंप सरकार की वजह से काफी रूकावटें झेलनी पड़ी हो लेकिन यह सच है कि हुआवई कंपनी 6जी टेक्नोलॉजी पर काफी सफलता हासिल कर चुकी है। यह भी पढ़ें : क्या सच में 5G से हो रही है ऑक्सीजन की कमी? रेडिएशन घोल रही है हवा में ज़हर, जानें पूरी सच्चाई

क्या होगी 6G की ताकत

अगर कहें कि 6G में इंटरनेट की स्पीड बहुत ही ज्यादा होगी और बड़ी बड़ी वीडियोज़ पलक झपकते ही डाउनलोड हो जाएगी, तो बता दें कि यह सब तो होगा लेकिन 6जी सिर्फ तेज इंटरनेट ही नहीं बल्कि इससे बहुत ही ज्यादा व्यापक तकनीक लेकर आएगा। 6G सिर्फ मोबाइल फोंस को नहीं बल्कि आम ज़िंदगी को एडवांस और फास्ट बनाएगा। 6जी में virtual reality (VR) और augmented reality (AR) का नया रूप देखने को मिलेगा जो नॉमर्ल दिनचर्या को अहम हिस्सा बनकर सामने आएगा।

6g technology coming soon

कम्यूनिकेशन के साथ ही इंटेलिजेंस और IOT यानि इंटरनेट ऑफ थिंग्स के क्षेत्र में बड़ी क्रांति बनेगा 6जी। ऐसा भी माना जा सकता है कि 6G आने के बाद रोबोट्स का चलन भी सार्वजनिक किया जा सकता है। जिस तरीके से आज स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के अलावा स्मार्ट होम अप्लायंस जैसे फ्रिज, लाईट, फैन्स, सीसीटीवी, स्पीकर इत्यादि घर का हिस्सा बनते जा रहे हैं, इसी तरह 6G तकनीक रोबोट्स को भी नॉमर्ल लाइफ का हिस्सा बना सकती है।

इस क्षेत्र में काम कर रहे एक्सपर्ट्स का मानना है कि साल 2030 तक 6G तकनीक दुनिया में पूरी तरह से काबिज़ हो जाएगी।

The post शुरू हुई 6G की तैयारी, दुनिया को बदल कर रख देगी इस तकनीक की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6g-technology-coming-soon/feed/ 0