The post 6GB RAM से लैस 6 लेटेस्ट स्मार्टफोन जिनकी कीमत होती है 10,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
एंडरॉयड स्मार्टफोंस की जब शुरूआत हुई उस वक्त 1 जीबी रैम के साथ मोबाइल फोन लॉन्च किए जाते थे। वक्त के साथ साथ स्मार्टफोंस को पावरफुल बनाने और प्रोसेसिंग को फास्ट करने के लिए इनमें रैम क्षमता को बढ़ाया गया। तकरीबन दो साल पहले जब 6 जीबी रैम मैमोरी वाले स्मार्टफोन बाजार में आए तो उन्हें हाईएंड डिवाईस कहा गया। लेकिन अब स्मार्टफोन ब्रांड्स यूजर्स की जरूरत को समझते हुए कम कीमत पर भी 6 जीबी रैम वाले मोबाइल फोन लॉन्च कर रहे हैं। मिड रेंज से लेकर लो बजट तक ये स्मार्टफोन आज भारतीय बाजार में उपलब्ध हो चुके हैं जिनकी कीमत 10,999 रुपये से शुरू है। आगे हमने ऐसे ही कम कीमत वाले लेटेस्ट स्मार्टफोंस की लिस्ट बनाई है जो 6GB RAM मैमोरी से लैस हैं।
POCO M2 को इंडियन मार्केट में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो पोको एम2 के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये तथा 6 जीबी + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 12,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

यह स्मार्टफोन 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। POCO M2 एंडरॉयड 10 के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी80 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 13एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 8एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस + 5एमपी मैक्रो लेंस + 2एमपी डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए 8एमपी का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए पोको एम2 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
रियलमी 7 को भारतीय बाजार में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो रियलमी 7 के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये तथा 8 जीबी + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 16,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Realme 7 को 6.5 इंच ही एफएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एंडरॉयड 10 के साथ मीडियाटेक हीलियो G95 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 8एमपी अल्ट्रा वाइड लेंस + 2एमपी पोर्टेट कैमरा + 2एमपी मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए 16एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 30W डार्ट चार्ज के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
सैमसंग का यह फोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। इनमे से बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं बड़ा वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। बाजार में फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को जहां 16,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है वहीं 4 जीबी रैम वेरिएंट 14,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A21s 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एंडरॉयड 10 के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 850 चिपसेट पर रन करता है। फोन के बैक पैनल 48 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का क्वॉड रियर कैमरा तथा फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
ओपो ए53 ने भी इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 12,990 रुपये है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट को 15,490 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। ओपो ए53 को Electric Black, Fairy White और Fancy Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

OPPO A53 6.5 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। एंडरॉयड 10 के साथ फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 13एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 2एमपी मैक्रो लेंस और 2एमपी डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए ओपो ए53 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
नोकिया 5.3 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं फोन के बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की ही इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। ये दोनों ही फोन ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हैं।

Nokia 5.3 में 6.55 इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 10 के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। नोकिया 5.3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
रियलमी 6आई इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसकी कीमत 12,999 रुपये है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ यह फोन 64 जीबी की ही इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन का यह वेरिएंट 13,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Realme 6i में 6.5 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। एंडरॉयड 10 के साथ यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी90टी चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा और फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
The post 6GB RAM से लैस 6 लेटेस्ट स्मार्टफोन जिनकी कीमत होती है 10,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम के साथ 11 सबसे सस्ते मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इसमें कोई शक नहीं कि आज मोबाइल फोन काफी ताकतवर हो गए हैं। आज फोन में शानदार प्रोसेसर के साथ बड़ी स्क्रीन बड़ी मैमोरी और बड़ी रैम मैमोरी होती है। 3जीबी और 4बीजी रैम वाले फोन तो आज आम हो गए हैं। परंतु आपने यह भी गौर किया होगा कि फोन के स्पेसिफिकेशन के साथ ही ऐप्स गेम्स सहित दूसरी चीजें भी ज्यादा बेहतर हो रही हैं और इन्हें रन करने के लिए ज्यादा रैम और मैमोरी की जरूरत होती है। ऐसे में बहुत सारे लोगों को 4जीबी रैम भी कम लगता है और वे 6जीबी रैम वाले फोन की तलाश में होते हैं। आगे हमनें कम प्राइस में ऐसे ही 11 सस्ते और बेहतरीन फोन की जानकारी दी है जिनमें 6जीबी की रैम मैमोरी है।
1. रियलमी 1

रियलमी ब्रांड का यह पहला फोन है। कंपनी ने बेहतरीन स्पेसिफिकेशन से लैस किया है। रियलमी में 3जबी, 4जीबी और 6जीबी वेरियंट लॉन्च किए गए थे लेकिन दो मॉडल बंद कर दिए गए और अब सिर्फ 6जीबी मॉडल ही सेल हो रहा है। फोन में 2160 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन कलर ओएस 5.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है। फोन को मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। एंडरॉयड फोन के लिए 10 बेस्ट फ्री गेम
2. आॅनर 8एक्स

स्टाइल के साथ परफॉर्मेंस चाहिए तो फिर आॅनर 8एक्स आपके लिए बेस्ट च्वाइस होगा। फोन में 6.51—इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ है। यह फोन हुआवई के किरीन 710 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 4जीबी और 6जीबी के साथ 64जीबी स्टोरेज में है। वहीं 6जीबी रैम में 128जीबी स्टोरेज वेरियंट भी मिलेगा। आॅनर 8एक्स इमोशन यूआई 8.5 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है। फोन में 20—मेगापिक्सल + 2—मेगापिक्सल का डुअल कैमरा और 16—मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। दोहरा सिम आधारित आॅनर 8एक्स में 4जी वोएलटीई के अलाव, वाईफाई ब्लूटूथ भी मिलेगा। कंपनी ने इसे यह फोन 3,750 एमएमएच की बैटरी के साथ पेश किया है। 7,000 रुपये के बजट में 4,000 एमएएच बैटरी वाले 10 बेस्ट फोन
3. असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1

यह फोन भी शानदार है। कम रेंज में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन से लैस है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 3जीबी, 4जीबी और 6जीबी रैम वेरियंट उपलब्ध है। 6जीबी रैम मॉडल 64जीबी की स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसे 18:9 आस्पेक्ट रेशियो 5.99 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
4. रियलमी 2 प्रो

यह फोन बड़ी रैम मैमोरी के साथ शानदार प्रोसेसर से लैस है। रियलमी 2 प्रो में 6.3 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इसमें आपको वॉटर ड्रॉप नॉच मिलेगा। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट आधारित इस फोन में 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। 6जीबी रैम के साथ आपको 64जीबी की मैमोरी मिलेगी। फोटोग्राफी की ओर रुख करें तो 16—मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो एआई से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए 16—मेगापिक्सल का सिंगल सेंसर है। रियलमी मी 2 प्रो में तीन स्लॉट है जहां आप दो सिम कार्ड के साथ ही एक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। वहीं फोन में 4जी सपोर्ट दिया गया है और आप वोएलटीई कॉल का लाभ ले सकते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। 10,000 रुपये के बजट में 10 शानदार डुअल रियर कैमरा वाले फोन
5. शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो

हालांकि अब शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो लॉन्च हो गया है लेकिन कंपनी अब भी रेडमी नोट 5 प्रो को सेल कर रही है और दोेनों फोन में बहुत ज्यादा का अंतर नहीं है। रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99 इंच की 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला फुल एचडी+ डिसप्ले है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर पेश किया है और फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल+ 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मैजूद है। 4,000 एमएएच की बैटरी दी गइ है। मैमोरी की बात करें तो 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज है।
6. मोटो जी6 प्लस

कम कीमत में आप मोटो का जी6 प्लस मॉडल भी देख सकते हैं। 6जीबी रैम वाला यह फोन स्टॉक एंडरॉयड और आसान यूजर इंटरफेस की वजह से काफी पॉप्यूलर है। मोटो जी6 प्लस में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.9-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 6जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।पावर बैकअप के लिए 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है जो टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
7. शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो भी बहुत अच्छा विकल्प है। नोट 5 प्रो की अपेक्षा रेडमी नोट 6 प्रो में कई अपग्रेड मिलेंगे। इसे 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले 6.26-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट आधारित इस फोन में 6जीबी और 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। वहीं दोनों के साथ 64जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी है।
8. ओपो एफ9 प्रो

यदि आप आॅफलाइन स्टोर से खरीदारी करते हैं तो ओपो एफ9 प्रो अच्छा आॅप्शन है। इसमें 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। ओपो एफ9 प्रो में एफ/1.85 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा है। वहीं इसका सेकेंडरी कैमरा 25-मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है।
9. वीवो वी11 प्रो

वीवो वी11 प्रो में 6.41—इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। कंपनी ने इसमें 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। इसके हैलो नॉच पर आपको सेल्फी कैमरा देख सकते हैं। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। कंपनी ने इसे 6जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। फोटोग्राफी के लिए वीवो वी11 प्रो में 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 25-मेगापिक्सल के एआई सेल्फी कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
10. शाओमी मी ए2

शाओमी मी ए सीरीज का यह दूसरा फोन है। पहले कंपनी ने मी ए2 का सिर्फ 4जीबी रैम वेरियंट पेश किया था। बाद में 6जीबी मॉडल को उतारा। शाओमी मी ए2 6जीबी वाला मॉडल 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ है आता है। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.99-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्ट है। यह फोन एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन के साथ आता है और इसमें दो साल तक ओएस अपडेट मिलता रहेगा। क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट आधारित इस डिवाइस में 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल के डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। मी ए2 में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ 3,010एमएएच की बैटरी दी गई है।
11. वीवो वी9 प्रो

वीवो वी9 प्रो भी एक अच्छा विकल्प है। फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर कार्य करता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है और इमसें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 6जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन डुअल रियर कैमरे के साथ आता है। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वीवो वी9 प्रो डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।
The post 6जीबी रैम के साथ 11 सबसे सस्ते मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सबसे कम कीमत के 6जीबी रैम के साथ 7 दमदार फोन, जो बन सकते हैं आपकी पसंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
एक समय 1जीबी रैम वाले फोन भी बड़े गिने जाते थे लेकिन आज फोन में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम वाले फोन भी आम हो गए हैं। क्योंकि फोन में यदि रैम ज्यादा है तो आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। कितने भी ऐप खोल लें यह हैंग नहीं करेगा। इतना ही नहीं भारी भरकम गेम खेलने के दौरान यह अटकेगा भी नहीं। यदि वजह है कि आज फोन खरीदारी के दौरान लोग रैम के बारे में जरूर पूछते हैं। यदि आप भी फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो कम रेंज में 6जीबी रैम वाले इन फोंस को देख सकते हैं।
1. रियलमी 1

ओपो ब्रांड रियलमी ने कुछ माह पहले इस फोन को पेश किया है और इसमें एक मॉडल 6जीबी रैम के साथ भी है। देखा जाए तो फिलहाल भारतीय बाजार में उपलब्ध यह सबसे कम कीमत का 6जीबी रैम वाला फोन है। फोन में 2160 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन कलर ओएस 5.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है। फोन को मीडियाटेक हेलीयो पी60 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। विश्व के 10 सबसे फास्ट फोन, इनकी नहीं है कोई बराबरी
2. असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1

वर्ष 2018 में असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 को बेस्ट फोन में एक माना जा सकता है। कंपनी ने इसे 3जीबी 4जीबी और 6जीबी रैम वेरियंट के साथ पेश किया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले है। कंपनी ने इसे 5.99-इंच की बड़ी स्क्रीन है। इसमें 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है और कंपनी ने इसे 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। नॉच डिसप्ले के साथ 5 सबसे सस्ते एंडरॉयड स्मार्टफोन
3. शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो

इस साल शाओमी का रेडमी नोट 5 प्रो भी काफी सुर्खियों में रहा है। बेजोड़ स्पेसिफिकेशन और शानदार प्राइस की वजह से लोगों ने इसे काफी सराहा। यह फोन 4जीबी और 6जीबी के दो मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। फोन में 5.99 इंच की 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। रेडमी नोट 5 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन मीयूआई 9.5 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल+ 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मैजूद है। 4,000 एमएएच की बैटरी दी गइ है। हालांकि कमी यह कही जा सकती है कि कंपनी ने फास्ट चार्जिंग नहीं दिया है।
4. ओपो एफ3

हालांकि ओपो एफ3 थोड़ा पुराना हो गया है लेकिन प्राइस के हिसाब से आज भी अच्छा कहा जा सकता है। सेल्फी सेंट्रिक इस फोन में 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। वहीं बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स398 रियर सेंसर मौजूद है। इस फोन में 6-इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही 6जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो वूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
5. ओपो एफ5

ओपो एफ5 भी काफी अच्छा विकल्प है। फोन में 6-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है और जो बेज़ल लेस डिसप्ले है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6763टी हेलियो पी23 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें 2.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 4जीबी और 6जीबी रैम वेरियंट में उपलब्ध है और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए भी यह बेहद खास है। फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एआई टेक्नोलॉजी पर कार्य करता है। वहीं एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए ओपो एफ5 में 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है।
6. मोटो एक्स4

मोटो एक्स4 में 5.2—इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला 3 कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। मोटो एक्स4 3जीबी, 4जीबी और 6जीबी मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। 6जीबी वेरियंट में 64जीबी की मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी है।
7. इंफिनिक्स ज़ीरो 5

कम कीमत में इंफिनिक्स के पास भी एक फोन है जिसमें 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। इनफिनिक्स ज़ीरो 5 प्लस को 18:9 बॉडी रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले है। इस फोन में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 12 एमपी + 13 एमपी डुअल प्राइमरी कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश के साथ उपलब्ध है। सेल्फी के लिए इसमें 16 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। बड़ी मैमोरी और बड़ी स्क्रीन के साथ फोन में बड़ी बैटरी भी दी है। कंपनी ने इसे 4350 एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post सबसे कम कीमत के 6जीबी रैम के साथ 7 दमदार फोन, जो बन सकते हैं आपकी पसंद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एलजी ने लॉन्च किया पहला एआई आधारित फोन वी30एस थिंक, डुअल कैमरा और बेज़ल लेस डिसप्ले से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 की हलचल शुरू हो गई है और सभी कंपनियों ने कमर कस ली है। यहां ऐसे मोबाइल और तकनीक लॉन्च होंगे जो पूरे साल सुर्खियों में बने रहेंगे। आज रात को जहां सैमसंग, नोकिया और सोनी जैसी कंपनियां अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। वहीं एलजी ने इवेंट की शुरुआत एक बेहतरीन फोन से कर दी है। कपंनी ने अपना पहला एआई फीचर जिसे कंपनी ने ’थिंक’ का नाम दिया है आधरित डिवाइस लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने एलजी वी30एस थिंक और वी30एस प्ल्स थिंक का लॉन्च कर दिया है। ये फोन कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च वी30 का ही अपग्रेड संस्करण है।
एलजी थिंक तकनीक ह्यूमन सेंट्रिक तकनीक है तो घर में रखे होम अप्लाइंस सहित अन्य डिवाइस के साथ कनेक्ट होने में सक्षम है। इसके साथ ही एआई का उपयोग कैमरा और वॉइस रिकॉग्निशन सहित अन्य फीचर्स को स्मार्ट बनाने में सक्षम है। एलजी का एआई वॉईस कमांड गूगल वाइस के साथ ही कार्य करता है और यह इंटरनेट सर्च के साथ फोन फीचर्स को भी सर्च करने में सक्षम है। आज लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ जानें इन फोंस के बारे में सबकुछ
एलजी वी30एस थिंक में 6—इंच की 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला डिसप्ले है। कपंनी ने इसे फुल वीजन ओएलईडी क्यूचचडी+ (2880 x 1440 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। फोन में आपको 6जीबी की रैम मैमोरी मिलेगी और 128जीबी की इंटरनल मैमोरी है। आप मैमोरी एक्सपेंड कर सकते हैं और यह 2जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है। आज राज 8:30 में नोकिया लॉन्च करेगा एक साथ कई डिवाइस, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 16—एमपी+ 13—एमपी का डुअल रियर कैमरा यिा गया है। इसमें एक कैमरा वाइड एंगल है। यह फोन एआई आधारित आईकैम फीचर्स से लैस है। कैमरा स्कीन टोन, रंग, बैकग्राउंड, फुड सहित अन्य चीजों को पहचान कर उसके आधार पर कलर और सेचुरेशन को सेट करता है। वहीं फोन में 5—मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
एंडरॉयड आॅपरेंटिंग सिस्टम 8.0 आधारित इस फेान में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं कनेटिविटी के लिए 4जी वोएलटीई के साथ एनएफसी, यूसबीटाप—सी दिया गया है। यह फोन आईपी सर्टिफाइड जो इसे पानी व धूल अवरोधक होने का भरोसा देता है।
The post एलजी ने लॉन्च किया पहला एआई आधारित फोन वी30एस थिंक, डुअल कैमरा और बेज़ल लेस डिसप्ले से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम और लेटेस्ट एंडरॉयड पर चलेगा असूस ज़ेनफोन 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ताइवानी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी असूस अपने बेहतरीन फोंस के लिए जाना जाता है। हालांकि पिछले कुछ माह से कंपनी शांत है लेकिन इस शांती के पीछे बड़ा कारण है। असूस जल्द ही स्मार्टफोंस की पूरी रेंज लाने वाली है और कंपनी ने इसके लिए तैयारी भी कर ली है। पिछले साल असूस द्वारा ज़ेनफोन 4 लॉन्च किया गया था और कंपनी इस साल ज़ेनफोन 5 लाने की तैयारी कर रही है। हाल में ज़ेनफोन 5, ज़ेनफोन 5 लाइट और ज़ेनफोन 5 मैक्स की जानकारी सामने आई थी और माना जा रहा है कि कंपनी इन्हें मोबाइल वर्ल्ड कॉन्गेस 2018 में लॉन्च कर सकती है। वहीं आज असूस ज़ेनफोन 5 के बारे में बड़ी लीक सामने आई है। इस फोन को ऐनटूटू बेंचमार्क पर देखा गया है। बेहद ही शानदार कैमरा और प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा नोकिया 8 प्रो, जानकारी आई सामने
ऐनटूटू बेंचमार्च पर असूस ज़ेड01आरडी मॉडल को लिस्ट किया गया है और आशा किया जा रहा है कि यह फोन ज़ेेनफोन 5 होगा जो कंपनी का इस साल का फ्लैगशिप फोन है। लिस्ट किया गया फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर कार्य करता है और इसमें 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है। इस खबर को सबसे पहले गिज़मोचाइना पर प्रकाशित किया गया है। लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की पूरी जानकारी आई सामने, देखें फुल स्पेसिफिकेशन
यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर रन करता है और इमसें एड्रीनो 630 जीपीयू होने की बात कही गई है। इसके साथ ही 6जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। हालांकि ज़ेनफोन 5 कंपनी का फ्लैगशिप फोन है ऐसे में लॉन्च के दौरान फोन की मैमोरी ज्यादा हो सकती है। इसके पहले जो जानकारी आई थी उसके अनुसार असूस ज़ेनफोन 5 में फ्रंट और बैक दोना में रियर कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि कैमरा पिक्सल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन जल्द ही इस फोन को प्रदर्शित किया जा सकता है।
The post 6जीबी रैम और लेटेस्ट एंडरॉयड पर चलेगा असूस ज़ेनफोन 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post पहली झलक सैमसंग गैलेक्सी ए8+ की, कम कीमत में प्रीमियम लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कई दिनों की चर्च के बाद आखिर सैमसंग ने गैलेक्सी ए8+ को भारत में पेश कर ही दिया। यह फोन आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर 20 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां इसकी कीमत 32,990 रखी गई है। इस फोन को लेकर काफी चर्च है और यूजर्स भी जानना चाहते है। संयोग से हमारे पास भी सैमसंग गैलेक्सी ए8+ रिव्प्यू के लिए उपलब्ध हुआ और लंबे रिव्यू से पहले हम आपके लिए इसकी पहली झलक लेकर आए हैं।

डिज़ाइन
सैमसंग गैलेक्सी ए8+ की बॉडी मेटल और ग्लास के कॉम्बिनेशन से बनी है। फोन देखने में बेहद ही आकर्षक है। फोन की बिल्ट क्वालिटी अच्छी है लेकिन हमे बहुत स्लिम नहीं लगा। यह फोन बहुद हद तक फ्लैगशिप एस 8 जैसा है। भले ही इसमें कर्व्ड एजेस नहीं दिए लेकिन फुल विज़न डिसप्ले, चौड़ाई, कर्व्स और ग्लास बैक पैनल की वजह से यह पहली नज़र में गैलेकसी एस 8 ही लगता है।
फुल विज़न डिसप्ले की वजह से इसमें होम पैनल पर कोई भी बटन नहीं दिया गया है। इसके साथ ही स्क्रीन के उपर डुअल कैमरा और नोटिफिकेशन एलइडी लाइट मिलेंगे। वहीं पिछले पैनल पर सैमसंग लोगो, सिंगल एलइडी फ़्लैश लाइट और सिंगल रियर कैमरा दिया गया है।

आप देख सकते हैं जहां गैलेकसी नोट8 और गैलेक्सी एस8 में फ्लैश के बगल में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था वहीं इसमें नीचे की ओर है। नीचे होने का फायदा यह है कि उंग्लियां आसानी से फिंगरप्रिंट सेंसर तक आ जाती हैं। आॅनर व्यू10 पहली झलक: दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ शानदार लुक

वॉल्यूम बटन और एक सिम स्लॉट बाईं ओर दिए गए हैं। जबकि दूसरा सिम स्लॉट ऊपर की तरफ दिया है और इसी में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। इसके अलावा दाईं ओर पावर बटन और स्पीकर्स मिलते हैं। इससे पहले जे7 प्राइम में भी हमने साइड पैनल में स्पीकर देखा है। साइड में स्पीकर होने की वजह से गाने सुनने के दौरान अवाज दबती नहीं है। नीचे की ओर आपको यूएसबी टाइप—सी और 3.5एमएम पोर्ट मिलेंगे।

डिसप्ले
सैमसंग गैलेक्सी ए8+ को कंपनी ने 6—इंच की 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाले फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन से लैस किया है। कंपनी ने इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। फोन का डिसप्ले बेहद ही शानदार है। कलर्स निखर के आते हैं और आप इसे तेज़ धूप में बिना किसी परेशानी के भी देख पाएंगे। यहां तक की शुरुआत में इसका टच भी काफी स्मूथ लगा।
हार्डवेयर
गैलेक्सी ए8+ को सैमसंग के खुद के ही एक्सनोस 7885 चिपसेट पेश किया गया है। फोन में 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। हालांकि इस प्रोसेसर को क्वालकॉम के 660 सीरीज के प्रोसेसर के बराबर कहा जाता है जो मध्य रेंज के फोन में उपलब्ध हैं लेकिन 6जीबी रैम इसकी कमी को पूरी करता है।

हालांकि परफॉर्मेंस के बारे में हम अभी बात नहीं करेंगे क्योंकि यह काफी जल्दबाजी होगी। कपंनी ने इसे 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किय है जो 256जीबी तक एक्सपेंडेबल है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि डेडिकेटेड मेमौरी कार्ड स्लॉट है। जहां आप दो सिम के साथ एक मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। कल्ट एम्बिशन: बड़े स्पेसिफिकेशन – छोटा परफॉर्मेंस

पावर बैकअप
बड़े डिसप्ले के साथ आप बड़ी बैटरी की भी आशा करते हैं लेकिन इसमें कंपनी ने 3,500एमएएच की बैटरी दी है। यह बहुत बड़ी नहीं है तो कम भी नहीं कह सकते।

कैमरा
आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए8+ में 16—मेगापिक्सल + 8—मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा है। कंपनी ने इसे बिक्सबी विज़न, लाइव फोकस और एआर स्टिकर्स जैसे फीचर्स से लैस किए हैं। फोन का कैमरा एफ/1.9 अपर्चर से लैस है। देखें तो ओपो और वीवो जैसे सेल्फी ब्रांड्स की तुलना में बेहतर है और आप इससे ब्लर्र बैकग्राउंड वाली फोटोज़ क्लिक कर पाएंगे।
वहीं इसका रियर कैमरा 16—मेगापिक्सल का है। जिसे कंपनी ने एफ/1.7 अपर्चर से लैस किया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन कम रोशिनी में भी शानदार फोटोज क्लिक करने सक्षम है।

सॉफ्टवेयर
सैमसंग गैलेक्सी ए8 प्लस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करता है। फोन में आपको फेस रिकॉग्निशन, मल्टी विंडो, डुअल ऐप्स और बिक्सबी वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

कुछ खास
सैमसंग गैलेक्सी ए8+ में एनएफसी, जाइरो स्कोप, एक्टिव न्वाइस कैंसलेशन, ब्लूटूथ 5.0, एफएम रेडियो और ओटीजी भी दिया गया है।
वहीं सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन आईपी 67 सर्टिफाइड है। अर्थात यह फोन पानी और धुल अवरोधक है।

फोटो क्रेडिट: राज राउत
The post पहली झलक सैमसंग गैलेक्सी ए8+ की, कम कीमत में प्रीमियम लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की पूरी जानकारी हुई लीक, देखें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जैसा कि मालूम है 23 अगस्त को सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च होना है और इसे लेकर कंपनी अभी से ही तैयारी में जुट चुकी है। वहीं मीडिया में भी इस फोन को लेकर अब तक कई खबरें आ चुकी हैं। किसी ने फोन के डिजाईन को बताया है तो किसी ने फोन का स्पेसिफिकेशन। लेकिन अब तक पूरी जानकारी उजागर नहीं हुई थी। वहीं आज इस फोन से जुड़ा एक और लीक सामने आया है जिसमें सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के बारे में पूरी जानकारी उजागर कर दी गई है।
इख खबर को वेंचरबीट ने प्रकाशित की है। प्राप्त सूचना के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तरह ही गैलेक्सी नोट 8 भी आईपी68 सर्टिफाइड होगा। अर्थात फोन पानी व धूल से बेअसर होगा। हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि नए नोट में गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस से ज्यादा बड़ी स्क्रीन होगी। आज दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन में आपको 6.3-इंच की सुपरएमोलेड स्क्रीन देखने को मिलेगी जो 1440 x 2960 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध होगी। इस फोन में भी आपको ऐज़ स्क्रीन मिलेगी।
पांच कैमरो से लैस वीवो का स्मार्टफोन आया सामनें, इसकी स्क्रीन पर ही है फिंगरप्रिंट सेंसर
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को एक्सनोस 8895 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। हालांकि अब तक इस फोन को लेकर यह भी दावा किया जा रहा था कि इसमें आपको 8जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिलेगी जबकि आज के लीक में कहा गया है कि सिर्फ 6जीबी रैम वेरिएंट ही उपलब्ध होगा। इसके साथ ही फोन में 64जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से एक्सपेंड किया जा सकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एस7 ऐज़ पर 8,000 की कटौती के साथ मिल रहा है 12,000 का कैशबैक
जैसा कि पहले से ही खबरें आ रही थीं कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में डुअल रियर कैमरा होगा। आज की जानकारी में भी इस बात का दावा किया गया है। फोन में आपको 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में 2एक्स तक का जूम सपोर्ट होगा तथा जहां तक फ्रंट कैमरे की बात है तो इसमें 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा।
पावर बैकअप के लिए फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही इसमें यूएसबी टाइप सी मिलेगी। इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और मैपल गोल्ड संस्करण में पेश किया जा सकता है। जहां तक कीमत की बात है तो इसे 1,000 यूरो में लॉन्च किया जा सकता है जो कि भारतीय बाजार में लगभग 77,000 रुपये के बराबर है।
The post लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की पूरी जानकारी हुई लीक, देखें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 31 अगस्त को लॉन्च होगा एलजी वी30, 6जीबी रैम से लैस हो सकता है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ऐसा लगता है एलजी फिर से मोबाइल बाजार में अपनी खोए साख को वापस पाना चाहता है। हाल में कंपनी ने क्यू सीरीज में एक साथ तीन फोन का प्रदर्शन किया था जिन्हें मध्य श्रेणी के बजट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। वहीं अब एलजी के ताकतवर फोन की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक कंपनी 31 अगस्त को वी30 को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें सेव द डेट की जानकारी दी गई है। इस फोटो में आप स्पष्ट रूप से एक वी को देख सकते हैं। ऐसे में आशा है कि एलजी वी30 को लॉन्च किया जा सकता है।

जैसा कि मालूम है कि एलजी का वी सीरीज प्रीमियम फोन की श्रेणी में आता है ऐसे में आप इस फोन में प्रीमियम फीचर्स की भी कामना कर सकते हैं। इस डिवाइस को कंपनी 31 अगस्त को लॉन्च कर सकती है और जर्मनी की राजधानी बर्लिन में होने वाले आईएफए में पदर्शित कर सकती है। आईएफए का आयोजन 1 सितंबर से किया जाना है। इस खबर को सबसे पहले सीनेट ने प्रकाशित किया है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट8 23 अगस्त को सकता है लॉन्च
हालांकि इससे पहले भी एलजी ने वी सीरीज में अपने दो फोन लॉन्च किए हैं जिनमें डुअल डिसप्ले देखने को मिला था लेकिन अब तक जो खबर आई है उसके अनुसार वी30 में डुअल डिसप्ले नहीं होगा लेकिन इसे डुअल रियर कैमरे से लैस किया जा सकता है।
जानें रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन में किस कंपनी का प्लान है आपके लिए सबसे बेस्ट
वहीं खबर के अनुसार एलजी वी30 को सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तरह ऐज टू ऐज कर्व्ड डिसप्ले से लैस किया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। वहीं कंपनी इसे 6जीबी रैम की ताकत प्रदान कर सकती है। वहीं बेहतर म्यूजिक के लिए इसमें भी वी20 की तरह क्वाड डीएसी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
The post 31 अगस्त को लॉन्च होगा एलजी वी30, 6जीबी रैम से लैस हो सकता है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम और 22.5-एमपी कैमरे के साथ शाओमी मी नोट 2 का स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
खबर थी कि कल शाओमी मी 6 का स्पेशल एडिशन लॉन्च की सकती है। परंतु कंपनी ने सबको चौंकाते हुए मी नोट 2 के स्पेशल एडिशन को पेश किया है। इस फोन में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी है। हालांकि इससे पहले कंपनी ने इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी आॅप्शन में पेश किया था। नया मॉडल इन दोनों के बीच का है।
हालांकि मैमोरी के अलावा शाओमी मी नोट 2 में बाकी सब चीजें पहले के समान ही हैं। इस फोन में 1440×2560 पिक्सल रेजल्यूशन का 5.7-इंच का ओएलईडी डिसप्ले दिया गया है। फोन की स्क्रीन को सनलाइट डिसप्ले प्रो तकनीक से लैस किया गया है जो धूप में भी स्पष्ट व्यू देने में सक्षम है।
18 जुलाई को आ रहा है शाओमी का एक और दामदार फोन, बड़ी स्क्रीन के साथ होगी बड़ी बैटरी
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.35गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। शाओमी मी नोट 2 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है और इसके साथ ही आपको मीयूआई 8 देखने को मिलेगा। इसमें वीआर कंटेंट सपोर्ट करता है।
नोकिया 5 और नोकिया 6 अभी नहीं होंगे उपलब्ध, जानें क्या है कारण
फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी नोट 2 में 22.56-मेगापिक्स्ल का मेन कैमरा है। इसके साथ ही फोन इसमें 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ फ्रंट कैमरा भी आॅटोफोकस फीचर्स से लैस है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीएस, एनएफसी, ग्लोबल 4जी एलटीई और वाईफाई उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,070 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट है।
The post 6जीबी रैम और 22.5-एमपी कैमरे के साथ शाओमी मी नोट 2 का स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post कल लॉन्च होगा शाओमी मी 6 प्लस, इसमें होगी 6जीबी रैम और आॅक्टाकोर प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ दिनों पहले ही शाओमी के 6जीबी रैम वाले स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2 की जानकारी सामनें आई थी लेकिन शाओमी अपनी 6जीबी रैम वाले स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करने वाली है। कल ही यानि 11 जुलाई को शाओमी अपना एक और 6जीबी रैम वाला स्मार्टफोन मी6 प्लस चीन में लॉन्च करने जा रही है।
सनसनी: इस वेबसाइट से हो रही है जियो यूजर्स की जानकारी लीक
शाओमी की ओर से लॉन्च ईवेंट के इन्वाईट भेजे जा चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी कंपनी ने पोस्टर्स जारी कर दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि 11 जुलाई को शाओमी का 6जीबी रैम से लैस स्मार्टफोन पेश होने जा रहा है। शाओमी की ओर से एक वीडियो टीज़र भी जारी किया गया है जिसमें इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाओमी मी6 प्लस को 3डी ग्लास बॉडी पर पेश किया जाएगा। अब तक हालांकि चिपसेट की जानकारी नहीं मिली है लेकिन एंडरॉयड वर्ज़न आधारित यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ के ही चिपसेट पर रन करेगा। वहीं इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6जीबी रैम है।
जानें क्या है कैशे मैमोरी और क्या हैं इसके फायदे व नुकसान
फोटोग्राफी के लिए फोन में जहां 4के क्वालिटी वाला 22-मेगापिक्सल का कैमरा बताया जा रहा है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। शाओमी की ओर से इस फोन में यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे आॅप्शन्स भी उपलब्ध होंगे। शाओमी मी6 प्लस की कीमत की जानकारी के लिए कल लॉन्च का इंतजार करना होगा।
The post कल लॉन्च होगा शाओमी मी 6 प्लस, इसमें होगी 6जीबी रैम और आॅक्टाकोर प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>