8GB RAM 5G Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 10 Sep 2026 12:32:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8GB RAM वाले 5G फोन पर 2000 का डिस्काउंट! मिलेगी 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/8-gb-ram-5g-phone-in-india-with-2000-discount-offer-moto-g37-power-on-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/8-gb-ram-5g-phone-in-india-with-2000-discount-offer-moto-g37-power-on-flipkart/#respond Thu, 10 Sep 2026 12:32:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203920 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोटोरोला ने मई महीने में अपना बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन Moto G37 Power इंडिया में लॉन्च किया था। यह 8GB RAM वाला 5G फोन 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसपर अब कंपनी पूरे 2,000 रुपये का डिस्काउंट ले आई है। वहीं इसी फोन के 4GB RAM मॉडल पर भी 1,000 रुपये की […]

The post 8GB RAM वाले 5G फोन पर 2000 का डिस्काउंट! मिलेगी 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने मई महीने में अपना बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन Moto G37 Power इंडिया में लॉन्च किया था। यह 8GB RAM वाला 5G फोन 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसपर अब कंपनी पूरे 2,000 रुपये का डिस्काउंट ले आई है। वहीं इसी फोन के 4GB RAM मॉडल पर भी 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस 5जी फोन मिल रहे ऑफर की डिटेल्स और सस्ते रेट पर स्मार्टफोन खरीदने का तरीका आप आगे पढ़ सकते हैं।

फोन पर ऑफर

Moto G37 Power 5G फोन पर कंपनी बैंक डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। स्कीम के तहत मोबाइल के 4जीबी रैम वेरिएंट को 1 हजार रुपये और 8जीबी रैम वेरिएंट को 2 हजार रुपये सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि बीते दिनों इस सस्ते 5जी फोन पर प्राइस हाइक हुआ है जिसके साथ मोबाइल के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 19,999 रुपये हो चुका है।

इसी तरह मोटो जी37 पावर के 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 21,999 रुपये और 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 25,999 रुपये तक आ चुका है। ऑफर में फोन खरीदने पर Moto G37 Power 5G 18,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर मिलेगा जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मेमोरी लगी है।

इस 5जी फोन के 4जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी वाले वेरिएंट को 20,999 रुपये में पाया जा सकता है। वहीं टॉप वेरिएंट यानी 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 2000 रुपये डिस्काउंट के साथ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर का फायदा ICICI और Axis Bank Credit Card पर मिलेगा। मोटोरोला जी37 पावर को डिस्काउंट के साथ Flipkart पर से खरीदा जा सकता है।

Moto G37 Power 5G स्पेसिफिकेशन्स

मोटो जी37 पावर 5जी फोन 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 264ppi और 1050nits हाई ब्राइटनेस मिलती है। गीले हाथों से फोन चलाने में परेशानी ना हो, इसके लिए Water Touch फीचर दिया गया है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है।

Motorola G37 Power 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित माययूएक्स पर पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 5,70,353 आ चुका है। फोन में मौजूद एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर 16GB RAM की ताकत देती है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी37 पावर 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इनके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता 5जी फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Moto G37 Power स्मार्टफोन में तगड़ी 7000mAh बैटरी लगाई है। यह मोबाइल 30W TurboPower तकनीक सपोर्ट करता है और इसमें reverse charging भी दी गई है। यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना फोन है ​जिसमें डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। वहीं स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक, FM Radio और Google Gemini जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

The post 8GB RAM वाले 5G फोन पर 2000 का डिस्काउंट! मिलेगी 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8-gb-ram-5g-phone-in-india-with-2000-discount-offer-moto-g37-power-on-flipkart/feed/ 0
डिस्काउंट के साथ शुरू हुई रंग बदलने वाले 5G फोन की सेल, देखें क्या खास है Infinix Hot 70 Pro में https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-with-2000-discount-infinix-hot-70-pro-sale-in-india-start/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-with-2000-discount-infinix-hot-70-pro-sale-in-india-start/#respond Mon, 07 Sep 2026 02:50:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203445 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

डिफरेंट लुक वाला स्मार्टफोन चलाना चाहते हैं तो आज से भारतीय बाजार में एक नया मोबाइल Infinix Hot 70 Pro 5G सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। कंपनी ने इसे इंडिया का पहला Interactive Active Matrix Cube और डायनामिक शाइन डिजाइन वाला फोन कहा है। इसके बैक पैनल पर ऐनिमेशन चलते हैं और गर्मी में […]

The post डिस्काउंट के साथ शुरू हुई रंग बदलने वाले 5G फोन की सेल, देखें क्या खास है Infinix Hot 70 Pro में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

डिफरेंट लुक वाला स्मार्टफोन चलाना चाहते हैं तो आज से भारतीय बाजार में एक नया मोबाइल Infinix Hot 70 Pro 5G सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। कंपनी ने इसे इंडिया का पहला Interactive Active Matrix Cube और डायनामिक शाइन डिजाइन वाला फोन कहा है। इसके बैक पैनल पर ऐनिमेशन चलते हैं और गर्मी में व अंधेरे में यह फोन अपना रंग भी बदलता है। पहली ही सेल में कंपनी फोन 2000 रुपये का डिस्कांउट भी दे रही है। इस लेटेस्ट 5जी फोन का प्राइस, ऑफर, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix Hot 70 Pro 5G प्राइस

इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन को भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 24,999 रुपये है। यानी कहा जा सकता है कि यह 25 हजार से कम का 5जी फोन है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसे कंपनी ने 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है।

Infinix Hot 70 Pro 5G ऑफर

शुरुआती सेल में इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन पर पूरे 2,000 रुपये का डिस्कांउट पाया जा सकता है। यह छूट कंपनी बैंक ऑफर के तहत दे रही है। अगर आपके पास SBI, HDFC, Axis और ICICI बैंक का कोई भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो यह 2 हजार रुपये की छूट पाई जा सकता है। डिस्काउंट के बाद Infinix Hot 70 Pro का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 22,999 रुपये पड़ेगा और 8GB RAM वाला 5G फोन 25,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Infinix Hot 70 Pro 5G फोन पर कंपनी 3 महीने, 6 महीने और 9 महीने का नो कास्ट ईएमआई ऑफर भी लेकर आई है। यह नया 5जी फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही रिटेल स्टोर्स पर से भी खरीदा जा सकता है। दोनों जगह 2000 का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक Silk Glow Purple, Dive Blue, Thermo Orange और Mirage Green कलर में से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं। ये सभी बड़े यूनिक कलर हैं जिनकी खूबी आप नीचे पढ़ सकते हैं।

Infinix Hot 70 Pro 5G के कलर मॉडल

इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन का थर्मो ऑरेंज मॉडल तापमान बढ़ने पर अपना रंग बदलने लगता है और अलग लुक देता है। फोन के मिराज ग्रीन कलर को जैसे ही रोशनी से अंधेरे में ले जाया जाएगा, यह चमकने लगेगा। वहीं टेक्चर फिनिश पसंद करने वाले के लिए कंपनी सिल्क ग्लो कलर में लाई है। इसी तरह सोबर लुक वाली मैट फिनिश के लिए ब्लू कलर बनाया गया है। बताते चलें कि फोन के बैक पैनल पर AMC डिस्प्ले लगी है। इस डॉट मैट्रिक स्क्रीन पर ऐनिमेशन चलते हैं।

Infinix Hot 70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड XOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 7,56,960 रहा है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G610 जीपीयू दिया गया है।

Infinix Hot 70 Pro 5G फोन में 1080 x 2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.76-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। यह LTPS LCD पैनल पर बनी पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 950nits हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। गीले हाथों से भी इस फोन स्क्रीन को बिना परेशानी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसे IP68 रेटिंग दी गई है।

पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 70 Pro 5G फोन 6000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 13 घंटे 5 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W FastCharge तकनीक दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, OTG और NFC जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

फोटोग्राफी के लिए यह 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल SONY IMX882 सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। बताते चलें कि Infinix Hot 70 Pro 5G फोन में 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

The post डिस्काउंट के साथ शुरू हुई रंग बदलने वाले 5G फोन की सेल, देखें क्या खास है Infinix Hot 70 Pro में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-with-2000-discount-infinix-hot-70-pro-sale-in-india-start/feed/ 0
12,498 रुपये में 8GB RAM और 256GB मेमोरी वाला 5G फोन, इसमें है 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-256gb-storage-5g-phone-with-6000mah-battery-iqoo-z10-lite-bank-discount-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-256gb-storage-5g-phone-with-6000mah-battery-iqoo-z10-lite-bank-discount-offer/#respond Mon, 21 Jul 2025 04:06:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178640 आइकू ज़ेड10 लाइट की कीमत और इसपर मिल रहे ऑफर की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 12,498 रुपये में 8GB RAM और 256GB मेमोरी वाला 5G फोन, इसमें है 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ता 5G फोन 8GB RAM के साथ खरीदना चाहते हैं कि इन दिनों आइकू का लो बजट मोबाइल iQOO Z10 Lite छूट के साथ खरीदा जा सकता है। शॉपिंग साइट इस 5जी स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर लेकर आई है जिसमें 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 12,498 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह स्कीम iQOO Z10R 5G लॉन्च से ठीक पहले लाई गई है। आइकू ज़ेड10 लाइट की कीमत और इसपर मिल रहे ऑफर की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

8जीबी रैम वाले 5जी फोन पर ऑफर

आइकू ज़ेड10 लाइट 5जी फोन का 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन का टॉप वेरिएंट है। इस वक्त अमेजन कंपनी इस मोबाइल फोन पर 500 रुपये का बैंक ऑफर लेकर आई है जो फोन प्राइस पर डिस्काउंट देगा। इस डिस्काउंट के यह 8जीबी रैम वाला सस्ता 5जी फोन 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन फोन प्राइस पर 1 रुपये का एक्स्ट्रा ऑफ भी दे रही है।

बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Credit और Debit Card दोनों पर ही कंपनी डिस्काउंट दे रही है। फुल पेमेंट करने फोन खरीदने वालों को यह 500 रुपये सस्ता पड़ेगा। आइसीआइसीआइ बैंक कार्ड के साथ ही Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी ग्राहकों को 500 रुपये की छूट मिलेगी। फोन ​डील की डिटेल्स देखने या मोबाइल खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

iQOO Z10 Lite प्राइस

बताते चलें कि 8जीबी रैम के अलावा आइकू ज़ेड10 लाइट 4GB और 6GB RAM पर भी सेल के लिए उपलब्ध है। ये दोनों रैम वेरिएंट 128GB स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इन दोनों वेरिएंट्स पर भी 500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के साथ अमेजन पर 4जीबी रैम वाला iQOO Z10 Lite 9,498 रुपये और 6जीबी रैम वाला 5जी फोन 10,498 रुपये में खरीदा जा सकता है।

iQOO Z10 Lite 5G specifications confirmed ahead of launch and price range revealed

iQOO Z10 Lite Price
Rs. 16,997
Go To Store
See All Prices

iQOO Z10 Lite स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.74″ 90Hz LCD Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 8GB Expandable RAM
  • 50MP Rear Camera
  • 5MP Selfie Camera
  • 15W 6,000mAh Battery

डिस्प्ले

आइकू ज़ेड10 लाइट 5जी फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस सस्ते 5जी फोन की स्क्रीन पर 1000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है।

परफॉर्मेंस

iQOO Z10 Lite 5G एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 4,25,577 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।

मेमोरी

आइकू ज़ेड10 लाइट 5जी फोन इंडिया में 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी रैम पर लाया गया है। यह मोबाइल 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM तक की ताकत देता है। यह आइकू 5जी स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z10 Lite डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए आइकू ज़ेड10 लाइट स्मार्टफोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 52 मिनट का आया। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह आइकू मोबाइल 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है।

iQOO Z10 Lite Price
Rs. 16,997
Go To Store
See All Prices

आइकू ज़ेड10 लाइट के कंपटीशन

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
realme P3x 5G 12,999 रुपये
OPPO K13x 5G 11,999 रुपये
Infinix Note 50x 5G 11,499 रुपये
  • realme P3x 5G : 45W SUPERVOOC चा​र्ज तकनीक के साथ 6000mAh बैटरी, 10GB Dynamic RAM रैम और MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर की पावर
  • OPPO K13x 5G : 360° Damage-Proof Armour बॉडी, 6000एमएएच बैटरी और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच एचडी+ डिस्प्ले
  • Infinix Note 50x 5G : पावरफुल Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर, फास्ट 45W चार्जिंग के साथ 5,500mAh बैटरी

The post 12,498 रुपये में 8GB RAM और 256GB मेमोरी वाला 5G फोन, इसमें है 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-256gb-storage-5g-phone-with-6000mah-battery-iqoo-z10-lite-bank-discount-offer/feed/ 0
8GB RAM वाला 5G फोन 6,000mAh बैटरी के साथ सिर्फ 12,498 रुपये में! मिल रहा है 1,500 का डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-realme-narzo-80x-with-1500-rs-discount/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-realme-narzo-80x-with-1500-rs-discount/#respond Sat, 19 Jul 2025 13:02:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178594 ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन पर तगड़ी छूट दे रही है।

The post 8GB RAM वाला 5G फोन 6,000mAh बैटरी के साथ सिर्फ 12,498 रुपये में! मिल रहा है 1,500 का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

8GB RAM वाला 5G फोन सस्ते रेट पर खरीदने की चाह रखते हैं तो इन दिनों बड़ी बैटरी वाला मोबाइल realme Narzo 80x 1,500 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ परचेज किया जा सकता है। यह रियलमी 5जी फोन सिर्फ 11,998 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है जिसमें 6,000mAh Battery, 50MP Camera और IP69 वॉटरप्रूफिंग मिलती है। रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन को छूट के साथ सस्ते रेट पर कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है इसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

5G फोन पर डिस्काउंट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन पर तगड़ी छूट दे रही है। वेबसाइट की ओर से इस मोबाइल पर कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है जो सभी ग्राहकों को मिलेगा। इस ​डिस्काउंट के लिए किसी स्पेशल बैंक कार्ड की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। सिर्फ कूपन अप्लाई पर क्लिक करते हुए फोन की कीमत 1500 रुपये कम हो जाएगी।

realme Narzo 80x 5G सेलिंग प्राइस डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
6GB RAM + 128GB Storage ₹12,998 ₹1,000 ₹11,998
8GB RAM + 128GB Storage ₹13,998 ₹1,500 ₹12,498

realme Narzo 80x 5G फोन के 6GB RAM वेरिएंट पर अमेजन 1,000 रुपये का कूपन​ डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद इसे सिर्फ 11,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 8GB RAM वाले 5जी फोन पर 1,500 रुपये का डिस्कांउट मिल रहा है जिसके बाद यह रियलमी 5जी फोन 12,498 रुपये में परचेज किया जा सकता है। गौरतलब है कि ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 12,998 रुपये और 13,998 रुपये में सेल के लिए लिस्ट हैं।

realme Narzo 80x 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.72″ FHD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6400
  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • 10GB RAM Expansion
  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 45W SuperVOOC Charging
  • 6,000mAh Battery

डिस्प्ले

रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिग रेट के साथ 950निट्स पिक ब्राइटनेस प्राप्त होती है।

परफॉर्मेंस

realme Narzo 80x 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित realme UI 6.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस रियलमी 5जी फोन में ARM G57 MC2 जीपीयू मिलता है।

मेमोरी

रियलमी नारज़ो 80 एक्स 5जी फोन भारत में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लाया गया था। यह मोबाइल रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है। इस टेक्नोलॉजी के जरिये फोन ​की 8जीबी फिजिकल रैम में 10जीबी वर्चुअल रैम को जोड़कर इसे 18GB RAM (8जीबी+10जीबी) की ताकत दी जा सकती है। इसी तरह छोटे वेरिएंट को 16GB RAM (6जीबी+10जीबी) की पावर मिलती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OMNIVISION OV50D मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Portrait लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

बड़ी फोन बैटरी Narzo 80x 5G फोन की बड़ी खूबी है। इस मोबाइल को पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं ताकतवर बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस सस्ते रियलमी 5जी फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Narzo 80x

realme Narzo 80x 5G खरीदें या नहीं

8जीबी रैम वाला 5जी फोन 13 हजार रुपये से भी कम में मिल रहा है, यह अपने आप में बेस्ट डील है। वहीं बड़ी रैम के साथ ही नारज़ो 80एक्स में तगड़ी 6,000mAh Battery दी गई है जो इसे बजट के बेस्ट डिवाइस की ​लिस्ट में शुमार कर देती है। इस बड़ी बैटरी को तेज से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी लगाई है।

realme Narzo 80x 5G वॉटरप्रूफ फोन है जो आईपी69 रेटिंग के साथ आया है। यह इसे पानी व धूल से बचाने के साथ ही गर्मी व सर्दी के माहौल में भी सुरक्षित रखती है। यह 8जीबी रैम वाला रियलमी का 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। कुल मिलाकर डिस्काउंट के साथ इस मोबाइल को खरीदना बेहतर सौदा माना जा सकता है।

12 हजार की रेंज के 5जी फोन

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
OPPO K13x 5G 11,999 रुपये
Infinix Note 50x 5G 11,499 रुपये
  • OPPO K13x 5G : 360° Damage-Proof Armour बॉडी, 6000एमएएच बैटरी और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच एचडी+ डिस्प्ले
  • Infinix Note 50x 5G : पावरफुल Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर, फास्ट 45W चार्जिंग के साथ 5,500mAh बैटरी
iQOO Z10 Lite Price
Rs. 16,997
Go To Store
See All Prices

The post 8GB RAM वाला 5G फोन 6,000mAh बैटरी के साथ सिर्फ 12,498 रुपये में! मिल रहा है 1,500 का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-realme-narzo-80x-with-1500-rs-discount/feed/ 0
8GB RAM वाला 5G फोन खरीदें 13,999 रुपये में! इसमें मिलेगी तगड़ी 6,000mAh बैटरी और पावरफुल 50MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/1000-price-drop-on-realme-p3x-5g-phone-in-india-know-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/1000-price-drop-on-realme-p3x-5g-phone-in-india-know-details-in-hindi/#respond Wed, 25 Jun 2025 12:30:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176568 15 हजार रुपये से कम का 5G फोन खरीदना है तो रियलमी पी3एक्स को कंसीडर किया जा सकता है।

The post 8GB RAM वाला 5G फोन खरीदें 13,999 रुपये में! इसमें मिलेगी तगड़ी 6,000mAh बैटरी और पावरफुल 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme P3x 5G फोन पर परमानेंट प्राइस ड्रॉप हुआ है। कंपनी ने इस मोबाइल के सभी वेरिएंट्स का रेट 1,000 रुपये घटा दिया गया है जिसके बाद इसे सिर्फ 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। रियलमी पी3एक्स MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन था जिसमें 10GB Dynamic RAM भी दी गई है। इस रियलमी 5जी फोन का नया रेट और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme P3x 5G प्राइस

realme P3x 5G लॉन्च प्राइस कीमत में कटौती सेलिंग प्राइस
6GB RAM + 128GB Storage ₹13,999 ₹1,000 ₹12,999
8GB RAM + 128GB Storage ₹14,999 ₹1,000 ₹13,999

रियलमी पी3एक्स सस्ता 5जी फोन है जिसकी कीमत अब 12,999 रुपये से शुरू होती है। इस रेट पर 6जीबी रैम मिलेगी। वहीं मोबाइल को 8जीबी रैम के साथ सिर्फ 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये दोनों ही वेरिएंट 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। यह कम कीमत वाला रियलमी 5जी फोन भारतीय बाजार में Midnight Blue, Lunar Silver और Stellar Pink कलर में सेल के लिए उपलब्ध है जिसे आज से ही नए रेट पर परचेज किया जा सकता है।

iQOO Z10 Lite Price
Rs. 16,997
Go To Store
See All Prices

realme P3x 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.72″ FHD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6400
  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • 10GB Dynamic RAM
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 45W SUPERVOOC Charge
  • 6,000mAh Battery

डिस्प्ले

यह सस्ता रियलमी 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर बना है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। यह फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 950निट्स ब्राइटनेस तथा 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर

realme P3x 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर पर काम करने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनकर आया था। यह 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।

मेमोरी

यह रियलमी 5जी फोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। मोबाइल में 10जीबी एक्सपेंडेबल रैम तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर फोन को 18GB RAM (8जीबी+10जीबी) तक की ताकत देती है। यह 5जी मोबाइल 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 2TB मेमोरी कार्ड सपोर्ट करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए realme P3x 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

बैटरी

रियलमी पी3एक्स 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। फोन में OTG व रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।

कम रेट वाले 5जी फोन

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
Infinix Note 50x 5G 11,499 रुपये
Samsung Galaxy M15 Prime 11,999 रुपये
OPPO A5x 5G 12,999 रुपये
realme C73 5G 11,499 रुपये
  • Infinix Note 50x 5G : पावरफुल Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर, फास्ट 45W चार्जिंग के साथ 5,500mAh बैटरी
  • Samsung Galaxy M15 Prime : बड़ी 6000एमएएच बैटरी, FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 6100+ प्रोसेसर
  • OPPO A5x 5G :360° मिलिट्री ग्रेड आर्मर बॉडी, 6000एमएएच बैटरी और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच एचडी+ डिस्प्ले
  • realme C73 5G : तगड़ी 6,.00mAh बैटरी, बड़ी 120Hz स्क्रीन और 12GB Dynamic RAM की पावर

realme P3x 5G खरीदें या नहीं

रियलमी पी3एक्स 5जी फोन में पावरफुल 6,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। प्राइस कट के बाद इसके 6जीबी रैम का रेट 12,999 रुपये और 8जीबी रैम वाला 5जी फोन की कीमत 13,999 रुपये हो गई है। इस प्राइस पर realme P3x 5G सेगमेंट के बेस्ट 5जी फोन में शुमार होता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP कैमरा भी मिलता है। ऐसे में 15 हजार रुपये से कम का 5G फोन खरीदना है तो रियलमी पी3एक्स को कंसीडर किया जा सकता है।

The post 8GB RAM वाला 5G फोन खरीदें 13,999 रुपये में! इसमें मिलेगी तगड़ी 6,000mAh बैटरी और पावरफुल 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/1000-price-drop-on-realme-p3x-5g-phone-in-india-know-details-in-hindi/feed/ 0