The post +92 नंबर से आ रही है Whatsapp कॉल तो हो जाएं सावधान! बज रही है खतरे की घंटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुश्मन देश भारत को परेशान करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहा है, जिसमें न सिर्फ सेना का इस्तेमाल कर रिहायशी इलाकों में अटैक है बल्कि साइबर अटैक से भी लोगों को आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप संभल कर रहें।
पिछले कुछ सालों में हम देखें तो पाएंगे कि इंटरनेट का उपयोग भारत में काफी तेजी से बढ़ा है और लोग WhatsApp जैसी इंस्टेंट मैसेंजिंग ऐप का उपयोग जमकर कर रहे हैं। सिर्फ मैसेज ही नहीं बल्कि व्हाट्सऐप पर वीडियो व वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है और इसी का फायदा उठाकर सायबर अटैक करने वाले ग्रुप लोगों को टारगेट कर रहे हैं। परंतु आपको बता दूं कि Whatsapp पर होने वाली ये कॉल आपके लिए खतरे की घंटी भी हो सकती हैं। खासकर तब जब यह WhatsApp Call +92 Code वाले किसी Unknown Number से आ रही हो।
Whatsapp को लेकर सामने आया है कि इस ऐप पर पिछले कुछ समय से लोगों को +92 कोड वाले नंबर से कॉल आ रही है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि +92 Pakistan Country Code है। यानि इस कोड वाले नंबर से आने वाली सभी कॉल पाकिस्तान से ही आ रही है। Whatsapp पर ऐसे ही नंबरों से आने वाली कॉल में लगातार ईजाफा हो रहा है। बताते चलें कि हमारे पास भी ऐसी ही एक व्हाट्सऐप वॉयस कॉल आई थी जिसका नंबर था +92 3127513766. पाकिस्तान से आने वाली ये कॉल किसी बड़े खतरे की दस्तक भी हो सकती है, ऐसे में कुछ बेहद जरूरी बातों का हमें ध्यान रखना होगा।

यदि आपके पास भी +92 कोड वाले किसी नंबर से कॉल आ रही है और वह नंबर आपके लिए अननॉन है तो सबसे पहले आपको उस कॉल को इग्नोर करना होगा। ऐसे नंबर से आ रही कॉल को बिल्कुल भी रिसीव न करें। चाहें तो पूरी रिंग बजने दें या फिर उसे कट कर दें। लेकिन रिसीव कतई न करें।
कुछ जिज्ञासू प्रवृति के लोग अपने फोन पर आई किसी Unknown Number की कॉल को देखकर उससे बात करना चाहते हैं। लेकिन यदि यह नंबर +92 कोड का है तो अपनी इस आदत को न दोहराएं। जिस नंबर से कॉल आई है उस नंबर पर मैसेज पर करके ‘who are you ?’ न पूछें। हो सकता है कि उस नंबर के कॉन्टेट पर कोई लुभावनी प्रोफाईल पिक्चर यानि DP लगी हो। लेकिन मैसेज या कॉल बैक न करें।

आपके द्वारा कॉल रिसीव न किए जाने के बाद हो सकता है कि +92 कोड वाले उस नंबर से फिर से कोई कॉल आए या फिर आपको कोई मैसेज प्राप्त हो। बेहतर होगा कि आप उस नंबर को Whatsapp पर ब्लॉक कर दे। ब्लॉक किए जाने से वह नंबर फिर से आपको कॉन्टेक्ट नहीं कर पाएगा।
Whatsapp की ओर से ब्लॉक के साथ ही रिपोर्ट की फीचर भी जारी किया गया है। +92 कोड वाले पाकिस्तानी नंबर को व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट जरूर करें। रिपोर्ट करने से Whatsapp को पता चल जाएगा कि उस नंबर से कोई अमान्य हरकत की गई है, और व्हाट्सऐप उस नंबर की तफ्तीश शुरू कर देगी।

यदि आप पाकिस्तानी नंबर से आने वाली इस ऐसी वॉयस कॉल की गंभीरता समझ पा रहे हैं तो एक जागरूक भारतीय होने के नाते इस पूरे वाक्ये को Whatsapp को ईमेल करके भी बताना आवश्यक हैं। Whatsapp की वेबसाइट पर जाकर आपके साथ हुए ऐसे हादसे का पूरा ब्यौरा कंपनी को जरूर दें। आपकी सजगता से अन्य लोगों पर मंडराता खतरा कुछ हद तक कम जरूर होगा।
आईफोन यूजर : [email protected]
एंडरॉयड यूजर : [email protected]
+92 Pakistan Country code है यह तो पता चल गया है लेकिन इसके अलावा कई अन्य इंटरनेशनल नंबर भी समय-समय पर भारतीयों के पास कॉल करके उन्हें स्कैम का शिकार बनाने रहते हैं। बीते दिनों में सामने आए केस व रिपोर्ट्स के आधार पर हमें किन कंट्री कोड वाले नंबरों से सावधान रहना चाहिए यह डिटेल आगे दी गई है। गौरतलब है कि Zone 9 यानि कि 9 नंबर से शुरू होने वाले कोड अधिकतर साउथ एशियन देशों के होने हैं। ऐसे कई मुल्क हैं जिनके नंबरों की शुरूआत +99 प्रीफिक्स से होती है।
The post +92 नंबर से आ रही है Whatsapp कॉल तो हो जाएं सावधान! बज रही है खतरे की घंटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post +92 वाले पाकिस्तानी नंबर ही नहीं, इन कंट्री कोड वाले नंबरों से भी रहे सावधान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अननोन इंटरनेशनल नंबर स्कैम भारत में तेजी से फैल रहा है। ऐसे अनजान मोबाइल नंबर खासतौर पर WhatsApp के जरिये लोगों को निशाना बनाते हैं। +92 कोड वाले नंबर और +99 कोड वाले नंबर से कॉल तथा मैसेज आ रहे हैं जिनमें लोगों को बहलाया और फुसलाया जाता है। ये Unknown Number आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं तथा डाटा चोरी के साथ बड़ा फ्रॉड कर सकते हैं। ये अननोन कॉल कहां से आती है और इनसे कैसे बच सकते हैं, यहीं हमने आगे बताया है।
+91 भारत का कंट्री कोड है और +92 Pakistan का Country code है। लेकिन +99 प्रीफिक्स कहां का है क्या आपको पता है? सबसे पहले तो आपको बता दें कि Zone 9 यानि कि 9 नंबर से शुरू होने वाले कोड अधिकतर साउथ एशियन देशों के ही हैं। ऐसे कई मुल्क हैं जिनके नंबरों की शुरूआत +99 से होती है। इन देशों की लिस्ट आगे दी गई है –

ऑनलाईन ठगी करने वाले लोग WhatsApp और Instagram जैसी ऐप्स का सहारा लेते हुए अपने टारगेट को ढूंढते हैं। फेक प्रोफाइल बनाकर पहले जहां लोगों को लुभाने का प्रयास किया जाता है फिर फोन नंबर के जरिये ही उनके स्मार्टफोन में सेंध लगाई जाती है। एक बार फोन का एक्सेस मिलने के बाद ये साइबर क्रिमिनल उसमें सेव बैंकिग डिटेल्स, एटीएम नंबर, पासवर्ड, कॉन्टेक्ट लिस्ट, फोटो गैलरी, मैसेज और लोकेशन जैसी चीजे देख सकते हैं और उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। दो टूक सलाह यही है कि ऐसे कोड वाले अंजान नंबरों से दूरी ही बनाए रखे और चिकनी चुपड़ी बातों तथा लुभावने ऑफर्स के जाल में न फंसे।

+92 पाकिस्तान का कंट्री कोड है। यानि इस कोड वाले नंबर वाली सभी कॉल Pakistan से ही आती हैं। कई मामलों में Whatsapp पर भी ऐसे नंबरों से कॉल आई है। लेकिन पाकिस्तान से आने वाली ये कॉल बड़े खतरे का निमंत्रण भी हो सकती है इसलिए +92 Code वाले किसी Unknown Number से आ रही फोन कॉल को कतई रिसीव न करें और न ही उन नंबरों पर कोई मैसेज भेजे। 92 से शुरू होने वाले इन नंबरों को फोन में भी न रहने दे और व्हाट्सऐप को सीधे रिपोर्ट कर दें। आगे हमने इन्हीं प्वाइंट्स को बताया है कि +92 या फिर +99 वाले नंबरों से आपके पास भी फोन या मैसेज आता है तो क्या करना चाहिए –
यदि आपके पास +92 या +99 कोड वाले किसी नंबर से कॉल आ रही है और वह नंबर आपके लिए पूरी तरह से अनजान है तो उस फोन कॉल को बिल्कुल भी न उठाएं और कॉल को बिल्कुल इग्नोर कर दें। चाहें तो पूरी रिंग बजने दें या फिर उसे कट कर दें लेकिन रिसीव कतई भी ना करें। कॉल उठाने पर कुछ ही सेकेंड्स में ये लोग आपकी पसर्नल डिटेल्स चुरा सकते हैं। ऑनलाइन फ्रॉड होने पर Cyber Crime में रिपोर्ट कैसे करें, जानें यहां
कुछ लोग के पास अगर किसी Unknown Number से कॉल आती है तो उनका खुद पर से कंट्रोल ही उठा जाता है तथा वे जानने को उतारू हो जाते हैं कि किसने फोन किया है। लेकिन +92 और +99 कोड वाले नंबरों के सामने अपना यह स्टाईल न दोहराए नहीं तो बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। ऐसे नंबरों पर मैसेज या कॉल बैक बिल्कुल भी ना करें।

हो सकता है जिस नंबर से कॉल आई है उसके कॉन्टेट पर कोई अटरेक्टिव और सुंदर फोटो लगी हो। लेकिन भावुक होकर ‘Hello Dear’ या ‘who are you ?’ वाला स्टेट्स न झाड़ें। हो सकता है कि नंबर से दोबारा कोई कॉल या मैसेज आए। लेकिन इग्नोर करने के साथ ही उस नंबर को ब्लॉक कर दें। यह भी पढ़ें : 6 महीनों में इंडिया में दर्ज हुई हैं 6.07 लाख Cyber Security वारदातें, जानें कैसे करें बचाव
+92 कोड वाले पाकिस्तानी नंबर तथा +99 कोड वाले विदेशी नंबरों को ब्लॉक करने के साथ-साथ रिपोर्ट जरूर करें। Whatsapp या InstaGram जिस भी सोशल प्लेटफॉर्म से आपको कॉन्टेक्ट किया गया है उसी पर रिपोर्ट दर्ज करें। ताकि उस प्लेटफॉर्म को नंबर व प्रोफाइल के बारे में पता चला जाए और उसे अवैध करार देकर अन्य लोगों को जाल में फंसने से रोका जा सके।

व्हाट्सऐप चलाने वाले आईफोन यूजर – [email protected] और एंडरॉयड स्मार्टफोन यूजर – [email protected] पर मेल करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा शिकायत दर्ज करने के लिए उपयोगकर्ता व्हाट्सएप पर हेल्पलाइन नंबर 8800001915 पर भी संदेश भेज सकते हैं। बता दें कि इस वक्त Whatsapp Grievance Officer Paresh B Lal हैं।
The post +92 वाले पाकिस्तानी नंबर ही नहीं, इन कंट्री कोड वाले नंबरों से भी रहे सावधान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>इस तरह के कई मामले सामने आते हैं जहां WhatsApp Call या अन्य तरीकों से भारतीयों को फ्रॉड का शिकार बनाया जाता है। +92 कंट्री कोड पाकिस्तान का है और यह भी इंडिया में स्कैम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा ही एक नया मामला अभी प्रकाश में आया है जहां +92 […]
The post +92 कंट्री कोड वाले नंबर ने लगाया गुजराती भाई को चूना! फ्री iPhone 14 के नाम पर साफ कर दिए 7 लाख first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इस तरह के कई मामले सामने आते हैं जहां WhatsApp Call या अन्य तरीकों से भारतीयों को फ्रॉड का शिकार बनाया जाता है। +92 कंट्री कोड पाकिस्तान का है और यह भी इंडिया में स्कैम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा ही एक नया मामला अभी प्रकाश में आया है जहां +92 number से कॉल करके एक गुजराती को फ्री iPhone 14 देने की बात कही जाती है और बदले में उसके बैंक अकाउंट से 7 लाख का साइबर फ्रॉड कर लिया जाता है।
यह घटना अहमदाबाद के धंधुका से सामने आई है जहां 27 साल के कारोबारी विराग दोशी को झांसे में फंसाया गया है। इसकी शुरूआत Instagram से हुई थी जहां पर विराग को एक मैसेज प्राप्त हुआ था। मैसेज में मुफ्त आईफोन 14 दिए जाने की बात कही गई थी और साथ ही विराग को बोला गया था कि इस एप्पल मोबाइल को फ्री में पाने के लिए 3,000 रुपये की टोकन मनी जमा करानी होगी।
iPhone 14 मुफ्त मिलने की खुशी में युवक ने सारी शर्ते मान ली तथा इंस्टाग्राम मैसेज में बताए अनुसार 3 हजार रुपये की UPI Payment भी कर दी। यूपीआई ट्रांजेक्शन पूरी होने के बाद दोशी के पास +92 कंट्री कोड वाले नंबर से कॉल आई तथा कॉल करने वाले ने खुद को दुबई का बड़ा भाई बताया। फोन पर विराग दोशी से कहा गया कि उसका आईफोन 14 और वॉच पैक कर दी गई है और पार्सल को सूरत हवाई अड्डे पर भेजा जा रहा है।

+92 नंबर को इग्नोर करते हुए विराग दोशी सिर्फ फ्री आईफोन पाने के लिए उत्साहित था। कुछ दिन बाद उसके पास फिर से एक कॉल आई तथा कॉलर ने अपना नाम संजय शर्मा बताते हुए कहा कि दुबई से भेजा गया iPhone 14 सूरत पहुच चुकी है जिसे जल्द ही डिलीवर कर दिया जाएगा। अब तक फ्रॉड करने वाले स्कैमर भांप चुके थे कि यह 27 साल का व्यक्ति मुफ्त आईफोन के लालच में पड़ चुका है तथा इसके लिए कुछ भी कर सकता है।
इसी बात का फायदा उठाते हुए संजय शर्मा नाम बताने वाले शख्स ने विराग को पार्सल डिलीवर के लिए 8,000 रुपये और देने की बात कही। स्कैमर ने यकिन दिलाया कि यह पैसा कस्टम ड्यूटी के लिए चुकाना अनिवार्य है। बिना झिझक विराग ने यह रकम भी चुका दी। लेकिन पैसा भुगतान किए जाने के बाद भी जब आईफोन डिलीवर नहीं हुआ तो देशी ने उन सभी नंबरों पर संपर्क किया जिनसे कॉल आई थी। पंरतु वो सभी नंबर बंद मिले।
27 साल के विराग को संदेह हो गया था कि वह फ्रॉड का शिकार हो चुका है, लेकिन यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग तारीखों पर विराग दोशी के बैंक अकाउंट से कई ट्रांजेक्शन हुई तथा उनके बैंक खाते से 6.76 लाख रुपये डेबिट किए गए। थोड़ी सी लापरवाही तथा मुफ्त का सामान पाने के लालच में यह व्यक्ति लाखों रुपये के स्कैम का शिकार हो गया।
The post +92 कंट्री कोड वाले नंबर ने लगाया गुजराती भाई को चूना! फ्री iPhone 14 के नाम पर साफ कर दिए 7 लाख first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post +92 Code वाले पाकिस्तानी नंबरों से आ रहे है WhatsApp पर मैसेज, सावधान! बड़े कांड में फंस सकते हैं आप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
92 किस देश का कंट्री कोड है? +92 वाले फोन नंबर किस देश के हैं? अगर आपके पास भी ऐसा ही कोई सवाल हैं तो सबसे पहले यह जान लीजिए कि +92 कोड वाले नंबर Pakistan के हैं। जिस तरह से इंडियन मोबाइल नंबर +91 से शुरू होते हैं, उसी तरह पाकिस्तान के फोन नंबर +92 से शुरू होते हैं। नापाक इरादे वाले पाकिस्तानी हैकर एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं और भोली भली भारतीय जनता को WhatsApp पर कॉल व मैसेज कर रहे हैं। +92 Code वाले इन नंबरों से ईनाम, लकी ड्रा और लॉटरी जीते जाने के लालच दिए जा रहे हैं तथा ये Pakistani Number सिर्फ आपके फोन ही नहीं बल्कि किसी बड़े खतरे की घंटी बजा रहे हैं।
Pakistani Hackers फिर से भारतीय जनता को निशाना बना रहे हैं। ये लोग WhatsApp पर मैसेज व कॉल करके बड़ी धनराशि व इनाम जीते जाने की बात कहकर इंडियन्स के बैंक में सेंध लगा रहा हैं। हम इन हैकर्स को पाकिस्तानी इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये व्हाट्सऐप मैसेज व कॉल 92 series mobile number से आ रही हैं तथा +92 Code कहीं ओर का नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का कंट्री कोड है। यानि 92 कोड वाले नंबर से आ रही सभी कॉल Pakistan से ही आ रही है। ऐसा ही एक फ्रॉड मैसेज हमें भी मिला है जिसका नंबर था +92 319 3582281

92 कोड वाले मोबाइल नंबर से मिले मैसेज में पाकिस्तानी व्यक्ति ने खुद को KBC यानी kaun banega crorepati की टीम का सदस्य बताया था। इस पाकिस्तानी ने खुद को मुबंई का निवासी बताते हुए कहा था, कि हमें केबीसी ऑल इंडिया सिम लकी ड्रॉ कम्पटीशन का विजेता बनाया गया है और इसके लिए 25 लाख का लॉटरी ईनाम निकला है। यह ईनाम पाने के लिए एक अन्य मोबाइल नंबर से संपर्क किए जाने की बात भी मैसेज में कही गई थी और यह इंडियन मोबाइल नंबर +91 9056855019 था।

KBC के नाम पर हो रहे इस फ्रॉड में बड़े ईनाम का लालच दिया जा रहा है, जिसे पाने के लिए लोग मैसेज में दिए जा रहे नंबर पर कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। कॉन्टेक्ट करने के लिए +91 कोड वाला इंडियन मोबाइल नंबर दिया गया है लेकिन मैसेज +92 कोड वाले पाकिस्तानी नंबर से किया जा रहा है। इस स्कैम में आम जनता के बैंक अकाउंट में सेंध लगाई जा रही है। ये हैकर मोबाइल नंबर से जुड़े हुए आधार कार्ड नंबर के जरिये यूजर की पूरी जानकारी निकाल सकते हैं और फिर उसके अकाउंट में जमा पैसे को भी निकाला जा सकता है।
+92 कोड वाले नंबर से आ रहे व्हाट्सऐप मैसेज व कॉल को बिल्कुल भी रिसीव न करें और न ही इनका रिप्लाई करें। इन नंबरों पर रिप्लाई करना आपको बड़ी मुसीबत में फंसा सकता है। +92 code mobile number से कॉन्टेक्ट किए जाने पर व्हाट्सऐप को तुरंत इस बात की जानकारी दें तथा उस नंबर को Report व Block कर दें। आईफोन यूजर – [email protected] तथा एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर – [email protected] पर मेल करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
The post +92 Code वाले पाकिस्तानी नंबरों से आ रहे है WhatsApp पर मैसेज, सावधान! बड़े कांड में फंस सकते हैं आप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>