Aadhar card | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 24 Dec 2024 12:14:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 PAN Card को फिर से एक्टिवेट कैसे करें? जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-activate-pan-card-after-deactivation/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-activate-pan-card-after-deactivation/#respond Mon, 25 Dec 2023 05:42:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110125 अगर आप चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड काम करता रहे, तो आपको हर साल अपना आयकर रिटर्न समय पर भरना होगा और अपने आधार कार्ड को अपने पैन से लिंक और अपडेट रखना होगा।

The post PAN Card को फिर से एक्टिवेट कैसे करें? जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पैन कार्ड (PAN Card) को आधार से लिंक करने की समय-सीमा 30 जून, 2023 को समाप्त हो चुकी है। जो लोग इस समय-सीमा के अंदर अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड (Aadhaar card) से लिंक नहीं कर पाए हैं, अब उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो गया है। चूंकि पैन कार्ड बैंकिंग और फाइनेंस से संबंधित लेनदेन के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए जब तक आपका पैन निष्क्रिय है, आप वित्तीय लेनदेन को नहीं कर पाएंगे और न ही अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर पाएंगे। हालांकि पैन कार्ड को फिर से एक्टिव करने कई तरीके मौजूद हैं। जानें यहां…

निष्क्रिय पैन कार्ड को फिर से एक्टिव करने का तरीका

भारत सरकार ने कई तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से यूजर अपने निष्क्रिय पैन कार्ड (Inoperative PAN Card) को फिर से एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके मौजूद हैं। एक तरीका है, जिसमें आपको जुर्माना देकर पैन-आधार को लिंक करना होगा, जबकि दूसरा तरीका है, जिसमें मूल्यांकन अधिकारी (Assessing Officer) को एक पत्र भेजना होगा। यदि आपने पहले ही अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक करने के लिए आवेदन किया है, लेकिन अब तक नहीं हुआ है।

चालान का भुगतान कर पैन कार्ड को करें एक्टिव

यदि आप समय-सीमा के भीतर अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक नहीं करा पाए हैं, तो सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार आपको अपने पैन कार्ड को सक्रिय करने के लिए अपने पैन को अपने आधार कार्ड से लिंक करते समय 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। आइए सबसे पहले पैन कार्ड लिंकिंग स्टेट्स को जान लेते हैं…

PAN Card-Aadhaar card link

स्टेप-1: आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंकिंग स्टेटस की जांच के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स पोर्टल (https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar) पर जाएं।

स्टेप-2: अब अपना पैन और आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।

स्टेप-3: इसके बाद स्क्रीन के नीचे दायीं ओर वैलिडेट पर क्लिक करें।

स्टेप-4: यदि आपने पहले ही अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर लिया है, तो यह आपको पॉप अप दिखाएगा कि आप पहले ही लिंक कर चुके हैं।

स्टेप-5: अगर आपने अभी तक अपना आधार और पैन कार्ड लिंक नहीं किया है, तो यह आगे बढ़ जाएगा।

चालान का भुगतान कर कैसे करें पैन-आधार को लिंक

अगर आपका पैन-आधार कार्ड लिंक नहीं है, तो फिर चालान का भुगतान कर उसे लिंक कर सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप को फॉलो करना होगाः

PAN Card-Aadhaar card link

स्टेप-1: इसके लिए आपको Continue to pay through E-Pay tax वाले पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-2: फिर अपना पैन नंबर दर्ज करें और इसकी पुष्टि करें।

स्टेप-3: इसके बाद अपने पैन कार्ड से लिंक किया हुआ अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।

स्टेप-4: एक बार जब आपको ओटीपी मिल जाए, तो उसे अगली स्क्रीन पर दर्ज करें और आगे बढ़ें।

स्टेप-5: अब कंटीन्यू पर क्लिक करें और इनकम टैक्स ब्रैकेट के अंदर proceed को सलेक्ट करें।

स्टेप-6: मूल्यांकन वर्ष में आपको 2022-23 चुनना होगा।

स्टेप-7: पेमेंट में other Payment वाले ऑप्शन को सलेक्ट कर लें।
( वयस्क के लिए यह 1000 रुपये है, वहीं 16 से 18 वर्ष के नाबालिगों के लिए यह 500 रुपये है)

स्टेप-8 : फिर आपको कंटीन्यू पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-9: अब यहां पर आप UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और डायरेक्ट ट्रांसफर का उपयोग करके पेमेंट कर सकते हैं।

बैंक के जरिए कैसे करें ऑफलाइन पेमेंट

स्टेप-1: इसके लिए इनकम टैक्स पोर्टल (https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar) पर जाएं।

स्टेप-2: अपना पैन और आधार कार्ड नंबर दर्ज करें, फिर वैलिडेट पर क्लिक करें।

स्टेप-3: ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करें, फिर कंटीन्यू पर क्लिक करें।

स्टेप-4: पेमेंट के दौरान स्क्रीन पर “NON-TDS/TCS” ब्रैकेट के अंदर Proceed पर क्लिक करें।

स्टेप-5: यहां पर इनकम टैक्स (अदर दैन कंपनीज) को चुनें।

स्टेप-6: फिर आपको टाइप ऑफ पेमेंट वाले ऑप्शन में Other Receipts वाले विकल्प को चुनना होगा।

स्टेप-7: यहां पर डेबिट कार्ड पेमेंट वाले विकल्प को चुनें और अपने बैंक को सलेक्ट कर लें।

स्टेप-8: इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई देने वाले फॉर्म को भरना होगा। फिर उसका प्रिंट ले लें।

स्टेप-9: प्रिंट की गई कॉपी को बैंक लेकर जाएं और अगले 3 वर्किंग डेज के भीतर भुगतान करें।

Assessing Officer को कैसे लिखें लेटर

यदि आपने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है और पेंडिग प्रोसेस के कारण आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो गया है, तो आप मूल्यांकन अधिकारी (Assessing Officer) को एक पत्र लिख सकते हैं। लेटर के साथ आधार कार्ड की कॉपी, पैन-आधार लिंकिंग एप्लीकेशन के दौरान प्राप्त हुई रसीद के साथ अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी अटैच कर दें।

सवाल- जवाब

पैन कार्ड को निष्क्रिय होने से कैसे बचाएं?

अगर आप चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड काम करता रहे, तो आपको हर साल अपना आयकर रिटर्न समय पर भरना होगा और अपने आधार कार्ड को अपने पैन से लिंक और अपडेट रखना होगा।

यदि पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाए तो क्या मुझे नया पैन कार्ड लेने की जरूरत है?

नहीं, आप निर्धारित बकाया राशि और लेट फीस का भुगतान करने के बाद इसे सक्रिय करने के लिए अपने मूल्यांकन अधिकारी को पत्र लिख सकते हैं।

यदि मेरा पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाता है, तो क्या मेरा पैन नंबर बदल जाएगा?

नहीं, पैन नंबर जारी होने के बाद पूरे जीवन काल तक वही रहता है।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा पैन फिर से चालू हो गया है?

इसके लिए आपको आधिकारिक आयकर पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। अपने पैन कार्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। फिर माई प्रोफाइल सेक्शन पर जाएं। वहां आप अपने पैन कार्ड का स्टेटस देख सकते हैं।

The post PAN Card को फिर से एक्टिवेट कैसे करें? जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-activate-pan-card-after-deactivation/feed/ 0
PAN Card से गलत आधार कार्ड लिंक हो गया है, जानें कैसे करें सही? https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-delink-pan-aadhaar/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-delink-pan-aadhaar/#respond Fri, 22 Sep 2023 09:00:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=105312 अलग-अलग परिस्थितियों के आधार पर पैन-आधार को डीलिंक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

The post PAN Card से गलत आधार कार्ड लिंक हो गया है, जानें कैसे करें सही? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) से गलत पैन कार्ड (PAN card)  लिंक कर लिया है, तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। वैसे, देखा जाए, तो पैन कार्ड से गलत आधार कार्ड लिंक है, तो फिर आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न) फाइल करने में भी परेशानी आ सकती है। आइए जानते हैं कैसे इसे सही किया जा सकता है।

PAN-Aadhaar कार्ड को डीलिंक करने का तरीका

अलग-अलग परिस्थितियों के आधार पर पैन-आधार को डीलिंक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

यदि पैन कार्ड किस अन्य के आधार कार्ड से जुड़ा है…

चरण 1: अगर पैन कार्ड किसी अन्य व्यक्ति के आधार से जुड़ा है, तो फिर पैन सर्विस प्रोवाइडर से पैन कार्ड प्रोसेसिंग डिटेल प्राप्त करें।
चरण 2: इसके बाद आईटीबीए (Income Tax Business Application) के जरिए आरसीसी (Regional Computer Center) से ऑडिट लॉग प्राप्त करें।
चरण 3: फिर गलत लिंकिंग के कारणों की पहचान करें। फिर तय करें कि क्या डीलिंकिंग जरूरी है। अगर डीलिंकिंग जरूरी है, तो आयकर विभाग के पास आवश्यक दस्तावेज जमा करें।

Verify Your PAN
Verify Your PAN

अगर एक ही व्यक्ति के पास है दो पैन कार्ड…

चरण 1: यदि आपके पास दो पैन कार्ड हैं, तो पैन स्टेटस की जांच करने के लिए आयकर विभाग के मोबाइल ऐप पर CBN क्वेरी का उपयोग करें।
चरण 2: यदि दोनों पैन कार्ड सक्रिय हैं, तो देखें कि क्या वे पहले से ही डी-डुप्लीकेशन के अधीन हैं। यदि हां, तो इनकम टैक्स एक्सेसिंग ऑफिसर से संपर्क करें।
चरण 3: इसे ठीक करने के लिए आयकर विभाग के पास आवश्यक दस्तावेज जमा करना होगा।

अगर एक ही नंबर से हैं कई पैन कार्ड…

चरण 1: सबसे पहले पैन सर्विस प्रोवाइडर से पैन कार्ड प्रोसेसिंग की डिटेल हासिल करें।
चरण 2: इसके बाद पैन कार्ड को किसे आवंटित किया गया है, उसकी पहचान के लिए अनुरोध दर्ज करें।
चरण 3: इसके लिए आयकर विभाग के पास आवश्यक दस्तावेज जमा करना होगा।
चरण 4: प्रोसेसिंग की प्रक्रिया के बाद आवंटियों को एक नया पैन कार्ड मिलता है।

डीलिंक के लिए इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत

  • पैन कार्ड की कॉपी
  • आधार कार्ड की कॉपी
  • शिकायत पत्र की कॉपी
  • एड्रेस प्रूफ
  • ईमेल एड्रेस
Jurisdictional Assessing Officer
Jurisdictional Assessing Officer

पैन-आधार डीलिंक रिक्वेस्ट को कैसे सबमिट करें

चरण-1: ई-फिलिंग पोर्टल के अनुसार, यदि आपका आधार गलत पैन नंबर से जुड़ा है, तो फिर पैन-आधार डीलिंकिंग यानी अलग करने के लिए JAO (Jurisdictional Assessing Officer) के पास अनुरोध सबमिट करना होगा। डीलिंक करने के बाद आप फिर से पैन-आधार को लिंक करने के लिए अनुरोध सबमिट कर सकते हैं। इसके लिए आपको शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
चरण-2: इसके लिए आपको पता करना होगा कि आपका जेएओ (JAO) कौन है? इसे जानने के लिए eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/knowYourAO पर विजिट कर सकते हैं। यहां पर आपको अपना पैन और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद जेएओ की पूरी डिटेल देख पाएंगे
चरण-3: इसके अलावा, ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगइन कर भी जेएओ की डिटेल हासिल कर सकते हैं। इसके लिए माय प्रोफाइल > Jurisdictional डिटेल पर क्लिक करना होगा। आपको जेएओ की जानकारी मिल जाएगी।
चरण-4: फिर आप ई-पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध ईमेल आईडी के जरिए जेएओ अधिकारी से जुड़ सकते हैं।

सवाल- जवाब (FAQs)

पैन-आधार को लिंक करना क्यों जरूरी है?

आयकर अधिनियम की धारा 139एए के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति जिसे पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) जारी किया गया है और वह आधार संख्या प्राप्त करने के लिए पात्र है, उन्हें अपने आधार को पैन के साथ लिंक करना जरूरी है। खासकर जिन व्यक्तियों 1 जुलाई, 2017 या फिर इससे पहले पैन जारी किया गया है।बता दें कि पैन को आधार से लिंक करने के लिए आपको 1000 रुपये का भुगतान भी करना होगा।

किन परिस्थितियों में पैन-आधार को डीलिंक किया जा सकता है?

डुप्लीकेट पैन: यदि एक ही नंबर से एक से अधित पैन कार्ड जारी किया गया है, तो फिर इसे डीलिंक किया जा सकता है। पैन को जारी करने की प्रक्रिया में गड़बड़ी या फिर धोखाधड़ी के कारण भी ऐसा हो सकता है। ऐसे मामलों में एक से अधिक पैन रखने के लिए किसी दंड से बचने के लिए डुप्लीकेट पैन से आधार को डीलिंक करना जरूरी है।

एक से अधिक पैन: आधार को पैन से डीलिंक करने का एक कारण मल्टीपल पैन जारी होना भी हो सकता है। यह पैन आवंटन की प्रक्रिया में गड़बड़ी या फिर धोखाधड़ी की वजह से भी हो सकता है। ऐसे मामलों में एक से अधिक पैन रखने के लिए किसी दंड से बचने के लिए डुप्लीकेट पैन से आधार को डीलिंक करना महत्वपूर्ण है।

गलत लिंकिंग: कभी-कभी लिंक करने की प्रक्रिया में गलती हो सकती है। एक व्यक्ति का पैन कार्ड दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड से लिंक हो सकता है। इन परिस्थितियों में टैक्स फाइलिंग के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए आधार को पैन से अलग करना जरूरी है।

फेक पैन: कुछ मामलों में हो सकता है कि किसी व्यक्ति ने नकली पैन कार्ड अपने आधार से लिंक कर लिया हो। इन मामलों में किसी भी तरह की कानूनी पेचीदगियों से बचने के लिए आधार को पैन से अलग करना बेहद जरूरी है।

आधार पैन कार्ड से लिंक है या नहीं कैसे चेक करें ?

आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक है या नहीं। इसके लिए आपको आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल (https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/) पर जाना होगा और लिंक आधार पर क्लिक करना होगा। आधार-पैन लिंक है या नहीं, इसे जानने के लिए पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। लिंक है या नहीं इसकी जानकारी यहां मिल जाएगी।

The post PAN Card से गलत आधार कार्ड लिंक हो गया है, जानें कैसे करें सही? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-delink-pan-aadhaar/feed/ 0
Aadhaar कार्ड बायोमेट्रिक को लॉक कैसे करें? जानें ये सिंपल तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/aadhaar-biometric-lock-unlock/ https://www.91mobiles.com/hindi/aadhaar-biometric-lock-unlock/#respond Tue, 12 Sep 2023 11:41:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106257 आप आधार बायोमेट्रिक डाटा को फ्री में लॉक कर सकते हैं। इसके लिए UIDAI वेबसाइट, एमआधार ऐप और SMS की मदद ले सकते हैं।

The post Aadhaar कार्ड बायोमेट्रिक को लॉक कैसे करें? जानें ये सिंपल तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज भारतीय नागरिकों के पहचान का एक जरिया बन गया है। इसे UIDAI द्वारा जारी किया जाता है। इसका उपयोग सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक अकाउंट खुलवाने तक में होने लगा है। आपको बता दें कि आधार कार्ड में प्रत्येक व्यक्ति का महत्वपूर्ण बायोमेट्रिक डिटेल होता है, जिसमें अंगुलियों के निशान, आईरिस आदि शामिल होती हैं। आज के दौर में आधार से संबंधित किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए अपने आधार बायोमेट्रिक डाटा को लॉक करना एक अच्छा उपाय हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे आधार के बायोमेट्रिक डाटा को लॉक-अनलॉक (Aadhaar Biometric lock-unlock) किया जा सकता है।

Aadhaar Biometric को लॉक/अनलॉक करने का तरीका

UIDAI आपको अपने आधार बायोमेट्रिक को लॉक और अनलॉक (Aadhaar Biometric lock/unlock) करने की सुविधा देता है। इसके लिए कई तरीके मौजूद हैं। जानें तरीका।

aadhaar Biometric lock unlock
aadhaar Biometric lock unlock

UIDAI वेबसाइट से आधार बायोमेट्रिक को कैसे लॉक करें?

आधार बायोमेट्रिक्स को UIDAI की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन लॉक कर सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप को फॉलो करना होगाः

  • चरण-1: यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (https://uidai.gov.in) पर जाएं और अपने आधार और ओटीपी के साथ लॉगइन कर लें।
  • चरण-2: लॉगइन करने के बाद ‘माय आधार’ में लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • चरण-3: इसके बाद ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • चरण-4: फिर बायोमेट्रिक्स को लॉक करने की पुष्टि करें और किए गए चेंजेज को सेव करने के लिए नेक्स्ट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका आधार बायोमेट्रिक लॉक कर दिया जाएगा।

Aadhaar Biometric को कैसे Unlock करें ?

चरण-1: अगर आपको अपने बायोमेट्रिक लॉक को अनलॉक करना है, तो फिर आपको Lock/Unlock Biometrics service पर क्लिक करना होगा।
चरण-2: फिर निर्देशों का पालन करते हुए नेस्क्ट बटन पर क्लिक करें। यहां पर आपको टेम्पररी और पर्मानेंट अनलॉक करने की सुविधा मिलती है। जिसे अपनी सुविधा के अनुसार सलेक्ट कर सकते हैं।
चरण-3: इसके बाद चेंज को सेव करने के लिए नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें। अगर टेम्पररी अनलॉकिंग (temporary unlocking) का विकल्प चयन करते हैं, तो फिर आपका आधार निर्धारित समय के बाद खुद ही लॉक हो जाएगा, जो आपको स्क्रीन पर भी दिखाई देगा।

mAadhaar App से आधार बायोमेट्रिक को कैसे Lock/Unlock करें

आप एमआधार ऐप (mAadhaar App) की मदद से भी आधार बायोमेट्रिक डाटा को लॉक-अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप को फॉलो करें:

  • चरण-1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में mAadhaar ऐप को इंस्टॉल कर लें। यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए ही उपलब्ध है।
  • चरण-2: एमआधार ऐप को अपने मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्टर कर लें।
  • चरण-3: इसके बाद होम स्क्रीन पर आपको ‘माय आधार टैब‘ में जाना होगा।
  • चरण-4: यहां पर आपको 4 अंकों का पासकोड बनाना होगा। ओटीपी और आधार संख्या दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको ‘बायोमेट्रिक लॉक‘ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • चरण-5: इसके बाद ‘बायोमेट्रिक लॉक‘ नहीं है, लॉक करने के लिए टैप करें।
  • चरण-6: यहां पर कैप्चा दर्ज करें, फिर ओटीपी के जरिए ऑथेंटिकेट करें। इस प्रोसेस के बाद आपका आधार बायोमेट्रिक तुरंत लॉक हो जाएगा।

आधार को लॉक करने के बाद आपको लगता है कि इसे अनलॉक करना है, तो ऐप के जरिए आसानी से अनलॉक भी कर पाएंगे। इसके लिए यहां भी आपको एमआधार ऐप में बायोमेट्रिक लॉक पर टैप करना है। इसके बाद अनलॉक बायोमेट्रिक बटन पर प्रेस करें। फिर आपको सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। आप ओटीपी के लिए रिक्वेस्ट करें। एक बार जब ओटीपी के जरिए ऑथेंटिकेट कर लेते हैं, तो फिर आपका बायोमेट्रिक कुछ समय के लिए अनलॉक हो जाएगा। अगर आपको इसे पर्मानेंट अनलॉक करना है, तो फिर UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और ऊपर बताए गए तरीकों को फॉलो करें।

SMS से आधार बायोमेट्रिक को कैसे लॉक-अनलॉक करें

अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, तब भी UIDAI आपको आधार बायोमेट्रिक को लॉक-अनलॉक करने की सुविधा देता है। आप चाहें, तो एसएमएस के जरिए भी बायोमेट्रिक डाटा को लॉक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

  • चरण-1: SMS के जरिए आधार बायोमेट्रिक डाटा को लॉक करने के लिए मैसेज ऐप को ओपन करें।
  • चरण-2: इसके बाद GETOTP <स्पेस><आधार कार्ड का चार अंतिम डिजिट> टाइप कर 1947 पर एसएमएस करें। उदाहरण के लिए GETOTP 2333, जहां 2333 आधार कार्ड का अंतिम चार डिजिट है।
  • चरण-3: अब आपको ENABLEBIOLOCK<स्पेस><आधार कार्ड का अंतिम चार डिजिट><स्पेस>< OTP> को टाइप करना होगा। फिर मैसेज को 1947 पर भेजना होगा। उदाहरण के लिए ENABLEBIOLOCK 2333 959644, जहां 2333 आधार कार्ड का अंतिम चार डिजिट है और 959644 ओटीपी है। इस प्रक्रिया के बाद आधार कार्ड का बायोमेट्रिक लॉक कर दिया जाएगा।

अगर आपको आधार बायोमेट्रिक डाटा को अनलॉक करना है, तो फिर इसे एसएमएस के जरिए भी कर सकते हैं। यहां ओटीपी प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले GETOTP<स्पेस>< आधार का अंतिम चार डिजिट> टाइप करने के बाद 1947 पर एसएमएस करना होगा। फिर UNLOCKBIO<स्पेस><आधार का अंतिम चार डिजिट><स्पेस><प्राप्त ओटीटी> टाइप करने के बाद 1947 पर भेज दें। आपका आधार बायोमेट्रिक 10 मिनट के लिए अनलॉक हो जाएगा। यहां पर आपको ध्यान रखना होगा कि एसएमएस (SMS) के जरिए आधार बायोमेट्रिक को केवल अस्थायी तौर पर अनलॉक किया जा सकता है। अगर आपको पर्मानेंट लॉक करना है, तो फिर UIDAI की वेबासाइट पर विजिट करना होगा।

सवाल- जवाब (FAQs)

कैसे कोई आधार बायोमेट्रिक का गलत उपयोग कर सकता है?

आधार बायोमेट्रिक में फिंगरप्रिंट, आईरिस या फेशियल डाटा को रिकॉर्ड किया जाता है। चाहे आप किसी नई सरकारी योजना के लिए साइन-अप कर रहे हों या कोई सेवा/उत्पाद खरीद रहे हों, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ने पहचान को पहले की तुलना में बहुत तेज और अधिक सुविधाजनक बना दिया है। चूंकि यह डाटा आपके लिए यूनीक है। ऐसे में गलत हाथों में पड़ना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि हैकर इसका उपयोग अनधिकृत प्रमाणीकरण करने के लिए कर सकता है। अगर हैकर आपका बायोमेट्रिक डाटा किसी भी तरह से हासिल करने में सफल रहता है, तो फिर आधार से लिंक्ड सर्विस में एक्सेस हासिल कर सकता है और हैकर्स आर्थिक नुकसान भी पहुंचा सकता है।

क्या होगा जब आप बायोमेट्रिक डाटा को लॉक कर देंगे?

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए UIDAI आधार बायोमेट्रिक डाटा को लॉक करने की सुविधा देता है। जानें आधार बायोमेट्रिक डाटा को लॉक करने के बाद क्या होगाः

  • आधार बायोमेट्रिक डाटा को लॉक करने के बाद आधार कार्ड होल्डर ऑथेंटिकेशन के लिए बायोमेट्रिक जैसे कि फिंगरप्रिंट, आईरिश, फेस का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
  • अगर कोई आपके आधार बायोमेट्रिक डाटा को दर्ज करता है, तो फिर एरर कोड 330 प्रदर्शित होगा। यह दिखाएगा कि बायोमेट्रिक डाटा लॉक है।
  • ऑथेंटिकेशन के लिए आपको आधार बायोमेट्रिक के इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है कि इसे अस्थायी तौर पर (10 मिनट) अनलॉक किया जा सकता है।

क्या आधार बायोमेट्रिक को लॉक करने के लिए फीस की जरूरत होती है?

आप आधार बायोमेट्रिक डाटा को फ्री में लॉक कर सकते हैं। इसके लिए UIDAI वेबसाइट, एमआधार ऐप और SMS की मदद ले सकते हैं।

क्या आप अपना आधार लॉक करने के बाद उसे अनलॉक कर सकते हैं?

एक बार जब आप अपना आधार लॉक कर लेते हैं, तो फिर इसे अस्थायी या स्थायी रूप से अनलॉक किया जा सकता है। अस्थायी रूप से अनलॉक करते हैं, तो 10 मिनट के लिए अनलॉक होता है। अगर आप इसे स्थायी रूप से अनलॉक करना चाहते हैं, तो फिर यूआईडीएआई की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अनलॉक किया जा सकता है।

यदि मोबाइल नंबर आधार के साथ पंजीकृत नहीं है तो क्या करें?

आधार के साथ अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करने के लिए आपको निकटतम एनरॉलमेंट सेंटर जाना होगा। जब आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाता है, तो फिर ऊपर बताए गए तरीकों की मदद से आधार बायोमेट्रिक को लॉक कर सकते हैं।

क्या आधार बायोमेट्रिक को ऑफलाइन लॉक/अनलॉक कर सकते हैं?

नहीं, आप अपने आधार बायोमेट्रिक को ऑफलाइन लॉक/अनलॉक नहीं कर सकते। यह केवल UIDAI वेबसाइट, एमआधार ऐप या एसएमएस के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

The post Aadhaar कार्ड बायोमेट्रिक को लॉक कैसे करें? जानें ये सिंपल तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/aadhaar-biometric-lock-unlock/feed/ 0
इन 5 स्टेप्स में जानें आपका Aadhaar card असली है या नकली? https://www.91mobiles.com/hindi/fake-aadhaar-card-find-out-online-simple-steps/ https://www.91mobiles.com/hindi/fake-aadhaar-card-find-out-online-simple-steps/#respond Fri, 08 Jan 2021 06:04:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52782 UIDAI में जरुरी अपडेट करना भी अब काफी आसान है।

The post इन 5 स्टेप्स में जानें आपका Aadhaar card असली है या नकली? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आधार कार्ड (Aadhaar card) आज देश के हर नागरिक के लिए सबसे अहम दस्तावेज बन गया है। अगर आपके पास सिर्फ आधार कार्ड है तो आपके लगभग सभी सरकारी व गैर-सरकारी काम आसानी से हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आपको पता चले कि आपके पास मौजूद आधार कार्ड (UIDAI) नकली है तो दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इसलिए आपके यह जानना जरूरी है कि कहीं आपका आधार नंबर नकली तो नहीं है। असली-नकली आधार की पहचान करना लेकरि अब काफी आसान हो गया है। कुछ ही स्टेप्स को फॉलो कर आप घर बैठे यह चेक कर सकते हैं।

असली-नकली आधार की पहचान करना का तरीक बताने से पहले आपको बता दें कि आधार से संबंधित ऑनलाइन जानकारी के लिए रजिस्टर मोबाइल नंबर होना बेहद जरूरी है। अगर ऐसा अभी कर आपने नहीं किया है। यहां क्लिक कर आप आधार कार्ड में नाम, एड्रेस समेत अन्य बदलाव की जानकारी ले सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 5500 रुपए के चालान से बचाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ऐसे करें HSRP अप्लाई

aadhaar

ऐसे चेक करें आधार कार्ड असली है या नकली

-सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/aadhaarverification पर जाना होगा।

-इस वेबसाइट पर आधार वेरिफिकेशन पेज ओपेन होगा, जिसमें आपको एक टैक्स्ट बॉक्स दिखाई देगा जहां आपको अपना आधार नंबर एंटर करना होगा।

-अपना 12 डिजिट का आधार नंबर एंटर करने के बाद डिसप्ले में दिखाई दे रहे कैप्‍चा को एंटर करना होगा।

-इसके बाद वैरिफाई बटन पर क्लिक करें। अगर आपका आधार नंबर सही है तो एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको आपका आधार नंबर दिखाया जाएगा।

-आधार नंबर के अलावा नीचे आपकी फुल डिटेल होगी। वहीं अगर नबंर नकली होगी तो इनवेलिड आधार नंबर लिखा आएगा।

नोट: गौरतलब है कि अगर आपको आधार से सम्बन्धित कोई शिकायत दर्ज करनी है इसके लिए टोल फ्री नंबर 1947 पर फोन करना होगा।

The post इन 5 स्टेप्स में जानें आपका Aadhaar card असली है या नकली? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/fake-aadhaar-card-find-out-online-simple-steps/feed/ 0
आईबॉल ने लॉन्च किया अनोखा टैबलेट, हाथ में पकड़ते ही बता देगा आपके आधार कार्ड की जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/iball-slide-imprint-4g-tablet-aadhaar-authentication-fingerprint-sensor-india-price-specifications-in-hindi/ Tue, 26 Jun 2018 07:00:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20745 आईबॉल ने भारतीय बाजार में अपनी टैबलेट सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया डिवाईस लॉन्च कर दिया है। कपंनी की ओर से स्लाईड इम्प्रिंट 4जी टैबलेट बाजार में उतारा गया है। इस टैबलेट की अनूठी बात इसमें लगा आधार सर्टि​फाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर। यह स्कैनर किसी भी यूजर के फिंगरप्रिंट स्कैन करके उसके आधार कार्ड […]

The post आईबॉल ने लॉन्च किया अनोखा टैबलेट, हाथ में पकड़ते ही बता देगा आपके आधार कार्ड की जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आईबॉल ने भारतीय बाजार में अपनी टैबलेट सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया डिवाईस लॉन्च कर दिया है। कपंनी की ओर से स्लाईड इम्प्रिंट 4जी टैबलेट बाजार में उतारा गया है। इस टैबलेट की अनूठी बात इसमें लगा आधार सर्टि​फाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर। यह स्कैनर किसी भी यूजर के फिंगरप्रिंट स्कैन करके उसके आधार कार्ड के जुड़ी देने की क्षमता रखता है।

आईबॉल स्लाईड इम्प्रिंट 4जी टैबलेट एक स्टैंर्डडाइज़ेशन टेस्टिंग एंड क्वॉलिटी सर्टिफिकेशन (STQC) सर्टि​फाइड डिवाईस हो जो आधार डाटा रिड करने के साथ ही उसका वेरिफिकेशन भी करता है। इस टैबलेट का यूज़ बैंक, सरकारी ऑफिस, शिक्षा स्थल, सेल्स ऑटोमेशन जैसी उन सभी जगहों पर किया जा सकता है, जहां आधार ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ती है।

iball-slide-imprint-4g-1

टैबलेट के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 1024 X 600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 7-इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह टैबलेट एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 64बिट 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर कोर्टेक्स ए53 चिपसेट प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस डिवाईस को 2जीबी रैम मैमोरी से लैस किया गया है। य​​ह टैबलेट 8जीबी और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है तथा दोनों ही वेरिंएट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

भारत आ रहा है मोटोरोला का ताकतवर स्मार्टफोन मोटो ज़ेड3 प्ले, जुलाई के पहले सप्ताह में होगा लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए स्लाईड इम्प्रिंट 4जी टैबलेट में बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं। बेहतर फोटो के लिए कंपनी ने दोनों ही पैनल्स को एलईडी फ्लैश से लैस किया है। आईबॉल ने अपने नए डिवाईस को डुअल सिम तथा 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। वहीं ब्लूटू​थ, वाईफाई व ओटीजी सपोर्ट के साथ ही इसमें पावर बैकअप के​ लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

सैमसंग का ‘सितारा’ चमका, गैलेक्सी जे3 स्टार के साथ की नई शुरूआत

आईबॉल स्लाईड इम्प्रिंट 4जी टैबलेट 22 भारतीय भाषाओं को समझने में सक्षम है। यह ​स्मार्ट डिवाईस ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ है जिसे 18,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन बाजार से भी खरीदा जा सकता है।

The post आईबॉल ने लॉन्च किया अनोखा टैबलेट, हाथ में पकड़ते ही बता देगा आपके आधार कार्ड की जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>