Aarogya setu | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 13 May 2020 12:57:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Aarogya setu App के यूजर्स हुए 10 करोड़ के पार, लॉकडाउन 4 में बहुत काम आएगी यह ऐप https://www.91mobiles.com/hindi/aarogya-setu-app-most-important-in-corona-lockdown-4-for-travel-100-million-download-in-india-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/aarogya-setu-app-most-important-in-corona-lockdown-4-for-travel-100-million-download-in-india-feature/#respond Wed, 13 May 2020 12:57:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44096 कहीं भी ट्रैवल करने के लिए फोन में आरोग्य सेतु ऐप का होना अनिवार्य हो सकता है।

The post Aarogya setu App के यूजर्स हुए 10 करोड़ के पार, लॉकडाउन 4 में बहुत काम आएगी यह ऐप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार ने Aarogya setu App को बेहद अहम हथियर के रूप में पेश किया था। देश में लॉकडाउन जारी है जो अभी आगे भी चलते वाला है। कोरोना संक्रमित लोगों की गणना और उनकी लोकेशन को ट्रेक करने के लिए नीति आयोग द्वारा आरोग्य सेतु ऐप ऐप का लॉन्च किया गया था। इस ऐप ने लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद 5 करोड़ यूजर्स द्वारा डाउनलोड कर लिया गया था। वही अब इस ऐप से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार भारत में Aarogya setu App के रजिस्टर्ड यूजर्स की गिनती 10 करोड़ के भी पार हो गई है।

आधिकारिक विभाग ने बताया है कि Aarogya setu App ने देश में 10 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स का आकंड़ा छू लिया है। इस ऐप को लॉन्च होने के 41 दिनों के भीतर ही 10 करोड़ मोबाइल्स में डाउनलोड कर लिया गया है। आपको बता दें कि आरोग्य सेतु ऐप अब दुनिया के उन चुनिंदा ऐप्स में शुमार हो गया है जिन्होंने इतने कम समय में 100 मिलियन यूजर्स का आकंड़ा पार किया है।

लॉकडाउन 4 में होगा अहम रोल

17 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन के तीसरे फेज़ के बाद भारत सरकार लॉकडाउन 4 लाने की तैयारी कर रही है। इस चौथे फेज में कई तरह के व्यवसायों और ट्रैवल्स को मंजूरी मिलने वाली है। बस, रेल, मैट्रो व कैब सर्विसेज़ के साथ ही हवाईजहाज भी चलने के आसार है। लेकिन सरकार द्वारा इस वाहनों में सफर करने वाले लोगों के फोन में Aarogya setu App को डाउनलोड और एक्टिव किए जाने का आदेश दिया जा सकता है। यानि कहीं आना जाना है तो फोन में आरोग्य सेतु ऐप का होना अनिवार्य हो सकता है।

ढूंढ निकालती है संक्रमित मरीज

इस ऐप अपने बल्कि अपने आस-पास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों का भी पता लगाया जा सकता है। ऐप की खासियत है कि यह हर वक्त आपकी लोकेशन ट्रेक करती है। आप जहां जहां जाते हैं ये उसका डाटा सेव करती रहती है। ऐसी स्थित में आप कहीं गए हैं और वहां आपके आस पास कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद है जिसे बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, तो ऐप आपको नोटिफिकेशन्स दे देगी कि ‘फलां तारीख को, फलां जगह पर आप गए थे तथा उसी दिन वहां पर मौजूद फलां व्यक्ति को कोरोन हो गया है’। बस इसके लिए जरूरी है कि यह ऐप सभी लोगों के फोन में डाउनलोडेड हो। यह भी पढ़ें : Jio के नए प्लान में मिल रहे 6000 कॉलिंग मिनट और 1600GB डाटा, जानें पूरी डीटेल

नए फोन में होगी प्री-इंस्टॉल्ड

Aarogya setu App कोरोना वायरस तथा उसके संक्रमण के खतरे व जोखिम का आंकलन करने में लोगों की मदद करता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने का आदेश किया था। वहीं साथ ही यह खबर भी आई है कि सभी नए स्मार्टफोन के लिए आरोग्य सेतु पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार मोबाइल कंपनियों को आदेश दे सकती है कि सभी नए स्मार्टफोन्स में इस ऐप को पहले से ही इंस्टॉल करे और फिर सेल करे।

Aarogya setu App most important in corona lockdown 4 for travel 100 million download in india feature

खबर है कि इस निर्णय को लागू करने के लिए, भारत सरकार नोडल एजेंसियों को नियुक्त कर रही है जो कि जो कि स्मार्टफोन कंपनियों से संपर्क करेंगी। इससे सभी नए स्मार्टफोन्स पर आरोग्य सेतु ऐप इनबिल्ट फीचर के साथ आएंगे और इंडिया में सेल किए जाएंगे। वहीं, इस बात को भी सुनिश्चित किया जाएगा कि स्मार्टफोन यूजर अपने नए स्मार्टफ़ोन का उपयोग करने से पहले इसे ऐप को सेट अप कर ले।

The post Aarogya setu App के यूजर्स हुए 10 करोड़ के पार, लॉकडाउन 4 में बहुत काम आएगी यह ऐप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/aarogya-setu-app-most-important-in-corona-lockdown-4-for-travel-100-million-download-in-india-feature/feed/ 0
नए फोन में Aarogya Setu ऐप डाउनलोड करना हुआ अनिवार्य, क्या आपके फोन में है यह ऐप https://www.91mobiles.com/hindi/aarogya-setu-app-registration-will-be-mandatory-to-setup-new-phone-know-about-this-mobile-app/ https://www.91mobiles.com/hindi/aarogya-setu-app-registration-will-be-mandatory-to-setup-new-phone-know-about-this-mobile-app/#respond Thu, 30 Apr 2020 09:58:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43539 यह ऐप कोरोना महामारी के समय इंडियन यूजर्स के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है।

The post नए फोन में Aarogya Setu ऐप डाउनलोड करना हुआ अनिवार्य, क्या आपके फोन में है यह ऐप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में Coronaviru लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा आकंड़ों के मुताबिक देश में Covid-19 संक्रमित मरीजों का की संख्या 31,000 के पार पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना के खतरे को देखते हुए इस महीन सरकार ने Aarogya setu App को लॉन्च किया था। यह खास ऐप कोरोना वायरस तथा उसके संक्रमण के खतरे व जोखिम का आंकलन करने में लोगों की मदद करता है। वहीं, हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया था। वहीं, अब एक नई अपडेट सामने आई है, जिसके अनुसार सभी नए स्मार्टफोन के में आरोग्य सेतु ऐप प्री-इंस्टॉल होकर आएगा।

सरकारी सूत्रों ने एक न्यूज वेबासइट को बताया कि सभी नए स्मार्टफोन के लिए आरोग्य सेतु पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के अनुसार, भारत सरकार लॉकडाउन के पोस्ट लिफ्टिंग के बाद कंपनियों को आदेश देगी कि सभी नए स्मार्टफोन्स में इस ऐप को पहले से इंस्टॉल कर सेल करे। वहीं, इस बात को भी सुनिश्चित किया जाएगा कि स्मार्टफोन यूजर अपने नए स्मार्टफ़ोन का उपयोग करने से पहले इसे ऐप को सेट अप कर ले।
aarogya-setu-app
इस निर्णय को लागू करने के लिए, भारत सरकार नोडल एजेंसियों को नियुक्त कर रही है जो कि जो कि स्मार्टफोन कंपनियों से संपर्क करेंगी। इससे सभी नए स्मार्टफोन्स पर आरोग्य सेतु ऐप इनबिल्ट फीचर के साथ आएंगे और इंडिया में सेल किए जाएंगे।

हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि आरोग्य सेतु ऐप के डाउनलोड की गिनती 75 मिलियन यानि 7.5 करोड़ से भी पार हो गई है। बता दें कि यह ऐप 2 अप्रैल को लॉन्च की गई थी और यह एंडरॉयड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। प्रधानमंत्री मोदी भी Aarogya setu App को डाउनलोड करने पर जोर दे चुके हैं।

इस ऐप अपने बल्कि अपने आस-पास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों का भी पता लगाया जा सकता है। ऐप की खासियत है कि यह हर वक्त आपकी लोकेशन ट्रेक करती है। आप जहां जहां जाते हैं ये उसका डाटा सेव करती रहती है। ऐसी स्थित में आप कहीं गए हैं और वहां आपके आस पास कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद है जिसे बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, तो ऐप आपको नोटिफिकेशन्स दे देगी कि ‘फलां तारीख को, फलां जगह पर आप गए थे तथा उसी दिन वहां पर मौजूद फलां व्यक्ति को कोरोन हो गया है’। बस इसके लिए जरूरी है कि यह ऐप सभी लोगों के फोन में डाउनलोडेड हो।

सोर्स

The post नए फोन में Aarogya Setu ऐप डाउनलोड करना हुआ अनिवार्य, क्या आपके फोन में है यह ऐप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/aarogya-setu-app-registration-will-be-mandatory-to-setup-new-phone-know-about-this-mobile-app/feed/ 0
7.5 करोड़ फोंस में डाउनलोड हुई Aarogya setu App, जानें कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्यूं है बेहद जरूरी https://www.91mobiles.com/hindi/aarogya-setu-app-75-million-7-5-crore-downloads-in-india-fight-against-covid-19-coronavirus-niti-aayog/ https://www.91mobiles.com/hindi/aarogya-setu-app-75-million-7-5-crore-downloads-in-india-fight-against-covid-19-coronavirus-niti-aayog/#respond Tue, 28 Apr 2020 07:39:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43447 2 अप्रैल को लॉन्च हुई आरोग्य सेतु ऐप के डाउनलोड की गिनती 75 मिलियन पार हो गई है।

The post 7.5 करोड़ फोंस में डाउनलोड हुई Aarogya setu App, जानें कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्यूं है बेहद जरूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

coronavirus की जड़े इंडिया में और भी गहरी होती जा रही हैं जो पूरी देश के लिए चिंताजनक है। इस खतरनाक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30 हजार से पार हो चली है और 800 से अधिक लोग जान गवां बैठे है। लॉकडॉउन में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही सरकार की ओर से सलाह दी गई है कि सभी लोग अपने फोन में Aarogya Setu app को डाउनलोड करें। सरकार की इस सलाह को पूरे देश ने इतनी संजीदगी ने माना है और आज आरोग्य सेतु ऐप के डाउनलोड की गिनती 75 मिलियन यानि 7.5 करोड़ से भी पार हो गई है।

नीति आयोग द्वारा जारी की गई Aarogya Setu ऐप को पूरे देश में 7.5 करोड़ से भी अधिक लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है और यह गिनती लगातार बढ़ रही है। बता दें कि यह ऐप 2 अप्रैल को लॉन्च की गई थी और यह एंडरॉयड और आईफोन दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं Aarogya setu App का जिक्र कर चुके हैं और देशवासियों को बोल चुके हैं कि इस ऐप को जरूर डाउनलोड करना चाहिए। इसके बाद से भी आरोग्य सेतु ऐप के प्रति लोगों से संजीदगी दिखानी शुरू कर दी है।

क्या है आरोग्य सेतु ऐप

Aarogya setu App को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। यह खास ऐप कोरोना वायरस तथा उसके संक्रमण के खतरे व जोखिम का आंकलन करने में लोगों की मदद करता है। साथ ही इस वायरस से बचाव और इसके फैलाव को रोकने के तरीके भी बताया है। इस ऐप के जरिये यूजर खुद से ही अपने स्टेट्स को जान सकते हैं कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण से कितना सुरक्षित है तथा साथ ही आपको ईलाकें की जानकारी भी आरोग्य सेतु ऐप के जरिये मिलती है।

know everything about Aarogya Setu Mobile App how to use install benifite corona virus lockdown india covid 19

इस ऐप अपने बल्कि अपने आस-पास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों का भी पता लगाया जा सकता है। ऐप की खासियत है कि यह हर वक्त आपकी लोकेशन ट्रेक करती है। आप जहां जहां जाते हैं ये उसका डाटा सेव करती रहती है। ऐसी स्थित में आप कहीं गए हैं और वहां आपके आस पास कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद है जिसे बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, तो ऐप आपको नोटिफिकेशन्स दे देगी कि ‘फलां तारीख को, फलां जगह पर आप गए थे तथा उसी दिन वहां पर मौजूद फलां व्यक्ति को कोरोन हो गया है’। बस इसके लिए जरूरी है कि यह ऐप सभी लोगों के फोन में डाउनलोडेड हो।

कैसे करता है काम

Aarogya setu App पर रजिस्टर करने के बाद यह हर यूजर का सेल्फ रिस्क असेसमेंट करती है। यहां उम्र और लिंग के साथ ही कुछ अन्य सवाल भी पूछे जाते हैं जैसे खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत है, पिछले 14 दिनों में कोई विदेश यात्रा की है, मधुमेह, बीपी, दिल से जुड़ी या अन्य कोई पुरानी बीमारी है इत्यादि सबकुछ सही भरने के बाद यह ऐप बताती है कि आप कोरोना से कितना दूर हैं या कितना खतरे में हैं। इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप कोरोना से बचने के उपाय बताती है तथा आवश्यक खाने की वस्तुओं की भी जानकारी देती है।

Aarogya setu App 75 million 7 5 crore downloads in india fight against covid 19 coronavirus niti aayog
गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

कैसे करें इंस्टाल

वैसे तो अभी तक Aarogya setu App का लिंक आपके पास पहुॅंच चुका होगा। व्हाट्सऐप ग्रुप के साथ ही भारत सरकार भी मैसेज के जरिये इस ऐप के लिंक को लोगों के फोन पर भेज रही है। लेकिन फिर भी आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आरोग्य सेतु ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

एंडरॉयड फोन / आईफोन

-> ऐप को इंस्टाल करने के बाद अपनी पंसदीदा भाषा चुनें। यहां हिंदी व इंग्लिश के साथ ही 11 भारतीय भाषाएं उपलब्ध हैं तथा आप बाद में भी अपनी सहुलियत अनुसार भाषा बदल सकते हैं।
 
-> यहां अपने आप को आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के लिए फोन नंबर डालना होगा जिसके बाद ओटीपी के जरिये वह वेरिफाई हो जाएगा।

-> मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के साथ ही Aarogya setu App आपसे ब्लूटूथ और लोकेशन का एक्सेस मांगेगी, उसपर सहमति जता दें। क्यूंकि इसी के जरिये यह ऐप पूरे क्षेत्र की निगरानी रखेगी और कोरोना वायरस को ट्रैक करेगी।
 
-> रजिस्ट्रेशन के बाद पसर्नल डिटेल मांगी जाएगी जिसमें नाम और उम्र के साथ ट्रैवल हिस्टी भी पूछी जाएगी। यहां यूजर से यह भी पूछा जाएगी कि क्या जरूरत पड़ने पर वह वॉलंटियर का काम भी कर पाएंगे। सबकुछ चुनकर सब्मिट करें।

The post 7.5 करोड़ फोंस में डाउनलोड हुई Aarogya setu App, जानें कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्यूं है बेहद जरूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/aarogya-setu-app-75-million-7-5-crore-downloads-in-india-fight-against-covid-19-coronavirus-niti-aayog/feed/ 0