Abhishek Bachchan | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 02 Nov 2022 07:45:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Photos: Breathe Into the Shadows Season 2 में मिलेगा सस्पेंस और एक्शन का डबल डोज https://www.91mobiles.com/hindi/breathe-into-the-shadows-season-2-story-in-photos-abhishek-bachchan-amit-sadh-prime-video/ https://www.91mobiles.com/hindi/breathe-into-the-shadows-season-2-story-in-photos-abhishek-bachchan-amit-sadh-prime-video/#respond Wed, 02 Nov 2022 07:45:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91235 इस सीरीज में इस बार कई नए कलाकार भी दिखाई देंगे।

The post Photos: Breathe Into the Shadows Season 2 में मिलेगा सस्पेंस और एक्शन का डबल डोज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Breathe Into the Shadows Season 2: OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video की पॉपुलर वेब सीरीज Breathe Into the Shadows का दूसरा सीजन रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीरीज के ट्रेलर से यह तो साफ हो गया है कि एक बार फिर Abhishek Bachchan और Amit Sadh की वेब सीरीज जोरदार धमाका करेगी। साथ ही इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में इस बार और भी नए कलाकार अपनी एक्टिंग का दम दिखाते दिखेंगे। आइए आगे तस्वीरों के माध्यम से जानते हैं कि यह Web Series किस दिन रिलीजी होगी और इस बार की कहानी क्या होगी।

1. Breathe: Into the Shadows की रिलीज डेट

breathe-into-the-shadows-season-2
ब्रीद: इनटू द शैडोज का इंतजार कर रहे दर्शकों को बता दें कि यह वेब सरीज इस माह 9 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। वहीं, सीरीज पिछली बार की तरह ही Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जाएगी। इसके अलावा इस सीरीज में इस बार कुल 8 एपिसोड होंगे, जिसमें सस्पेंस और एक्शन का मिल-जुला धमाका देखने को मिलेगा।

2. इस बार शैडो और भी होगा डार्क

breathe-into-the-shadows-season-2-photos

‘ब्रीद इन टू द शैडो’ (Breathe: Into the Shadows New Season Trailer) से साफ है कि इस बार शैडो और भी ज्यादा डार्क होगा। वहीं, कबिर सावंत और अविनाश एक दूसरे से भिड़ते दिखाई देंगे। लेकिन, जैसे कि हमने ऊपर बताया कि अभिषेक और अमित के अलावा इस नए सीजन में नए कलाकार भी अपनी एक्टिंग का दम इस बार दिखाएंगे।

3. J को मिलेगे नए साथी का साथ

breathe-into-the-shadows-season-2-nw
‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ सीजन 2 में एक बार फिर अविनाश का दूसरा रूप J (अभिषेक बच्चन) वापसी करते हुए 6 पीड़ितों को पकड़ने के अधूरे काम को पूरा करने के लिए लौट रहें हैं। लेकिन, इस बार उनका साथ TVF की कई सीरीज से फेमस हुए नवीन कस्तूरिया देते दिखाई देंगे।

4. नए सीजन में होंगे नए कलाकार

breathe-into-the-shadows-season-2-new-1

‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ न्यू सीजन के स्टार कास्ट की बात करें तो अभिषेक और अमित के अलावा इस बार नित्या मेनन, सैयामि खेर नवीन कस्तूरिया और इवाना कौर सहित कई कलाकार होंगे। साथ ही अरशद सैयद, विक्रम तुली, प्रिया सग्गी और अभिजीत देशपांडे भी होंगे।

5. एक्शन के साथ मिलेगा इमोशन और ट्रेजेडी का मिलन

breathe-into-the-shadows-season-2-pics

इस सीरीज के ट्रेलर से साफ है कि एक्शन, इमोशन, ड्रामा और ट्रेजेडी का मेल देखने को मिलेगा। वहीं, सीरीज की कहानी में वह जिस किरदार में पिछले सीजन में दिखे थे, कहानी वहीं से आगे बढ़ती दिखाई देगी।

The post Photos: Breathe Into the Shadows Season 2 में मिलेगा सस्पेंस और एक्शन का डबल डोज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/breathe-into-the-shadows-season-2-story-in-photos-abhishek-bachchan-amit-sadh-prime-video/feed/ 0
Breathe Into the Shadows Season 2 trailer से लेकर रिलीज डेट तक, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/breathe-into-the-shadows-trailer-streaming-date-amazon-prime-video-abhishek-bachchan-amit-sadh/ https://www.91mobiles.com/hindi/breathe-into-the-shadows-trailer-streaming-date-amazon-prime-video-abhishek-bachchan-amit-sadh/#respond Thu, 27 Oct 2022 08:17:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90952 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' न्यू सीजन के स्टार कास्ट की बात करें तो अभिषेक और अमित के अलावा इस बार नित्या मेनन, सैयामि खेर और इवाना कौर सहित कई कलाकार होंगे।

The post Breathe Into the Shadows Season 2 trailer से लेकर रिलीज डेट तक, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Breathe: Into the Shadows (ब्रीद: इनटू द शैडो) का दूसरा सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है कि इस शानदार वेब सीरीज (Web Series) की रिलीज डेट (Breathe: Into the Shadows Release Date) के साथ ही ट्रेलर (Breathe: Into the Shadows Trailer) व टीजर को जारी कर दिया गया है। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में एक बार फिर अभिषेक बच्चन और अमित साध अहम भूमिका में दिखाई देंगे। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं कि यह शो किस दिन और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। साथ ही आप आर्टिकल में इस वेब सीरीज के ट्रेलर को भी देख सकते हैं।

Breathe: Into the Shadows रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म

Abhishek Bachchan और Amit Sadh की धमाकेदार वेब सीरीज अगले महीने 9 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। वहीं, इस बार भी यह वेब सीरीज पिछली बार की तरह ही इस बार भी Amazon Prime Video पर आएगी। इसके अलावा इस सीरीज को मयंक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इसे भी पढ़ें: थिएटर के बाद इस OTT पर आ रही Nagarjuna की ‘द घोस्ट’, जानें रिलीज डेट

देखें Breathe: Into the Shadows Trailer

‘ब्रीद इन टू द शैडो’ (Breathe: Into the Shadows New Season Trailer) के नए सीजन के ट्रेलर से साफ है कि इस बार रहस्य और गहराता जाएगा। वहीं, इस बार शैडो और भी ज्यादा डार्क होता जा रहा है। साथ ही ट्रेलर में इस बार एक बार फिर कबिर सावंत और अविनाश एक दूसरे से भिड़ते दिखाई देंगे। लेकिन, अभिषेक और अमित के अलावा इस नए सीजन में नए कलाकार भी अपना जलवा दिखाएंगे।

Breathe: Into the Shadows स्टार कास्ट

‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ न्यू सीजन के स्टार कास्ट की बात करें तो अभिषेक और अमित के अलावा इस बार नित्या मेनन, सैयामि खेर और इवाना कौर सहित कई कलाकार होंगे। वहीं, TVF की कई सीरीज से फेमस हुए नवीन कस्तूरिया भी एस वेब सीरीज में एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। साथ ही अरशद सैयद, विक्रम तुली, प्रिया सग्गी और अभिजीत देशपांडे भी होंगे। सीजन में कुल 8 एपिसोड होंगे। इसे भी पढ़ें: इस दिन OTT पर रिलीज होगी Brahmastra, सिनेमाघर के बाद इस प्लेटफॉर्म मचाएगी धमाल

आपको बता दें कि Abhishek की इससे पहले ओटीटी पर कई फिल्में व वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें Ludo (Netflix), Dasvi (Netflix and JioCinemas), The Big Bull (Disney+ Hotstar) और Bob Biswas (ZEE5) शामिल हैं।

The post Breathe Into the Shadows Season 2 trailer से लेकर रिलीज डेट तक, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/breathe-into-the-shadows-trailer-streaming-date-amazon-prime-video-abhishek-bachchan-amit-sadh/feed/ 0