accident | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 10 Nov 2016 06:30:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग गैलेक्सी एस8 का मॉडल नबंर का हुआ खुलासा, जाने कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s8-leaked-model-number-and-features/ Thu, 10 Nov 2016 06:30:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1299 उम्मीद के अनुसार नए गैलेक्सी एस8 के वेरिएंट्स का मॉडल नंबर एसएम-जी940 और एसएम-जी945 न होना एक बड़ी ख़बर मानी जा रही है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 का मॉडल नबंर का हुआ खुलासा, जाने कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भले ही सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आई ख़ामियों के बाद सैमसंग की साख पर बट्टा लग चुका हो पंरतु गैलेक्सी एस सी​रीज़ के तहत कपंनी के फोन्स स्मार्टफोन यूजर्स के बीच काफी लो​कप्रिय है। और यही वजह है कि कंपनी के नए फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस8 को लेकर अभी से ही चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।

इस फोन के बारे में कुछ दिन पहले भी खबर आई थी जिसके मुताबिक गैलेक्सी एस8 में 5.5-इंच की 4के स्क्रीन डुअल कर्व डिसप्ले में देखने को मिल सकती है। वहीं खबर यह भी सामने आई थी कि गैलेक्सी एस7 की तरह यह भी दो चिपसेट मॉडल के साथ लॉन्च होगा। जिनमें एक मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 830 चिपसेट पर उपलब्ध होगा जबकि दूसरा एक्सनोस 8895 पर आधारित होगा सकता है। ये दोनों चिपसेट 10एनएम प्रोसेसर तकनीक पर बने हुए हैं।

इन सबके बीच ही आज एक और रोचक ख़बर लीक हुई है। फोन का मॉडल नंबर लीक किया गया है। जिसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 के वेरिएंट्स का मॉडल नंबर एसएम-जी950 और एसएम-जी955 हो सकता है। इस खबर को टेक्नो वर्ल्ड के जाने माने ख़बरी इवन ब्लॉस ने ट्वीटर के माध्यम से दी है। जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 के वेरिएंट एसएम-जी950 और एसएम-जी955 मॉडल नबंर में लान्च होंगे। इसी के साथ ईवान के ट्वीटर हैंडल से यह भी पता लगा है कि कंपनी एसएम-एन950 मॉडल नंबर के साथ किसी फोन के निर्माण में लगी हुई है जोकि गैलेक्सी नोट सी​रीज़ का आगामी सैट हो सकता है।

अगर एस सी​रीज़ के मॉडल नंबर पर गौर करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस6 के वेरिएंट्स का मॉडल नंबर एसएम-जी920 और एसएम-जी925 और सैमसंग गैलेक्सी एस7 के वेरिएंट्स का मॉडल नंबर एसएम-जी930 और एसएम-जी935 है। इसलिए उम्मीद के अनुसार नए गैलेक्सी एस8 के वेरिएंट्स का मॉडल नंबर एसएम-जी940 और एसएम-जी945 न होना एक बड़ी ख़बर मानी जा रही है।

आपको बता दें कि सैमसंग की एस सी​रीज़ में आने वाला नया फ्लैगशिप फोन स्लीक डिजाइन में होगा और कैमरा भी पहले से बेहतर होगा। इसमें आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्विस पहले की अपेक्षा बेहतर मिलेगी तथा गैलेक्सी एस8 का एक मॉडल 8जीबी रैम वाला भी हो सकता है।
उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान 26 फरवरी को प्रदर्शित किया जाएगा जबकि यह अप्रैल तक उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 का मॉडल नबंर का हुआ खुलासा, जाने कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी जे5 में लगी आग https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-j5-smartphone-caught-fire-and-exploded-in-hindi/ Tue, 08 Nov 2016 06:37:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1220 रिपोर्ट में प्रकाशित हुआ है कि फ्रांस में सैमसंग गैलेक्सी जे5 के मोबाइल में उस वक्त आग लग गई जब एक महिला अपने चार साल के बच्चे तथा अपने पति संग अपने घर पर थी।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे5 में लगी आग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ महिनों में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने तथा विस्फोट की ख़बरों से गिरी साख को कंपनी अभी पूरी तरह बचा भी नहीं पाई थी ​कि सैमसंग की जे सी​रिज़ के एक फोन में आग लगने की ख़बर ने सनसनी फैला दी है। यह आग सैमसंग गैलेक्सी जे5 में लगी है। हालांकि यह फोन लगभग एक साल पुराना है।

असोसीऐटड प्रैस की एक रिपोर्ट में प्रकाशित हुआ है कि फ्रांस में सैमसंग गैलेक्सी जे5 के मोबाइल में उस वक्त आग लग गई जब एक महिला अपने चार साल के बच्चे तथा अपने पति संग अपने घर पर थी।

ख़बरों के अनुसार फ्रांस ​निवासी लाम्या बॉयंद्रेन ने एपी को बताया कि गत सोमवार जब किसी काम के लिए उसने अपने 4 वर्षीय बेटे से सैमसंग गैलेक्सी जे5 फोन मांगा तब उसे अहसास ​हुआ कि फोन बहुत ज़्यादा गर्म है। घबराहट में लाम्या ने फोन को दूर फेंक दिया, तभी फोन से धुंआ ​निकलने लगा और वह फूल गया। उसी वक्त फोन के बैक पैनल में आग लग गई, जिसे उसने पति ने आग बुझाने वाले यंत्र की सहायता से काबू में ​किया।

लाम्या बॉयंद्रेन ने प्रैस को बताया कि उसने यह सैमसंग गैलेक्सी जे5 फोन उसने जून के महिने में आॅनलाइन वेबसाइट से आॅफर के तहत खरीदा था। लाम्या का कहना है ​कि फोन की वज़ह से उसका बेटा अपना हाथ तक खो सकता था इसलिए वह सैमसंग कंपनी में शिकायत करने के साथ ही उन पर मुकदमा भी करेगी।
वहीं दूसरी ओर सैमसंग कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि अभी कंपनी फोन का पूरी तरह से नि​रीक्षण करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुॅंचेगी।

जानें क्यों होती है फोन की बैटरी ब्लास्ट

बहरहाल गैलेक्सी नोट7 के बाद अब गैलेक्सी जे5 में आग लगने की घटना सैमसंग के फोन निर्माण व परीक्षण के साथ—साथ उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। जाहिर है कि इस तरह की घटनाओं के बाद सैमसंग की प्रति लोगों का नज​रिया बदल रहा है, जो कपंनी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

The post सैमसंग गैलेक्सी जे5 में लगी आग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>